• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

जज़ीरों की रूह -कॉम्प्लीट हिन्दी नॉवल

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date
अचानक बराबर वाले कमरे से जोसेफ के ठहाके की आवाज़ आई. वो दरवाज़े मे नज़र आया."

"ओह्ह बॉस......वो मारा....काम बन गया....." वो बहुत खुश लग रहा था.

इमरान ने उसे घूर कर देखा लेकिन वो अपनी रानो को पीट'ता हुआ अपनी ही धुन मे कहे जा रहा था. "रूम के तीन बॅरल जो उपर तक भरे हुए हैं. अब मैं बहुत दिनों तक हाथी से भी लड़ सकूँगा. गॉड ब्लेस्स यू बॉस.......म्म...मगर बॉस आओ एक चीज़ और दिखाउ."

इमरान ने नीचे से उपर तक उस का निरीक्षण किया और फिर दूसरों को वहीं ठहरने का इशारा कर के जोसेफ के साथ चलने लगा. वो एक कॉरिडोर से गुज़र रहे थे......और जोसेफ धीरे धीरे कह रहा था....."ओह्ह....बॉस, मैं ने अपनी ज़िंदगी मे कभी इतना सोना नहीं देखा."

फिर वो क़ैदियों के कमरे के निकट पहुँचे ही थे कि आवाज़ आई "ठहरो..."

इमरान रुक कर मुड़ा. लंबा आदमी खिड़की की सलाखें पकड़े खड़ा सुर्ख सुर्ख आँखों से देख रहा था.

"मेरा नाम बाली है." उस ने भर्रायि हुई आवाज़ मे कहा. "मैं जानता हूँ कि तुम सब किस तरह लाए गये हो. अच्छा ये होगा कि बोघा को अधिक गुस्सा मत दिलाओ. क्या वो तुम्हें तुम्हारे देश मे ही क़त्ल नहीं कर सकता था?"

"फिर उस ने हमें ज़िंदा छोड़ने की ग़लती कैसे कर डाली?"

"ये तो वही बता सकता है...."

"उस से पुछ्ने कहाँ जाएँ दोस्त......ये भी बता दो..."

"मैं नहीं जानता...." बाली ने लापरवाही प्रकट करने के लिए अपने कंधे हिलाए.

"अच्छा यही बताओ.....क्या तुम उस शिप के कॅप्टन को जानते हो.....जो हमें यहाँ तक लाया था?"

"हम उतनी ही बातें जानते हैं जितनी हमारे लिए आवश्यक है."

"इसलिए अच्छा यही होगा कि अपने दिमाग़ को ज़्यादा मत उलझाओ." इमरान बाईं आँख दबा कर बोला. "मैं उतना ही करूँगा जितने की ज़रूरत होगी. क्या तुम्हें किसी तरह की तकलीफ़ है?"

"गो टू हेल..." बाली झल्ला कर बोला. "लेकिन तुम यहाँ से एक सुई भी नहीं ले जा सकोगे.तुम्हें अब इसी आइलॅंड मे एडियाँ रगड़ रगड़ कर मरना है."

"मैं जूते पहनता हूँ दोस्त....इस लिए रगडे जाने के बाद भी मेरी एडियाँ सुरक्षित रहेंगी......हां मर जाने पर कोई रोक नहीं है...."

इमरान ने जोसेफ को बढ़ने के लिए धक्का दिया......और कॉरिडोर मे आगे बढ़ गया.

"उस लंबे आदमी को मेरे हवाले कर दो बॉस." जोसेफ गिडगिडाया...."मैं उस के सर पर शराब की मालिश कर के जूते लगाउन्गा."

"बल्कि मेरी राय है कि अब तुम शराब मे जूते भिगो कर खुद ही खा लिया करो जोसेफ के बच्चे........तुम्हारी शपलली की तलाश ने सारा खेल बिगाड़ दिया."

"अब शपलली की ज़रूरत नहीं है बॉस.....यही 3 बॅरल काफ़ी दिन चलेंगे.....रम है फिर भी काम चलेगा."

"अच्छा अब बकवास बंद कर......तुम मुझे कहाँ ले जा रहे थे?"

"तहख़ाने मे बॉस......जहाँ बॅरल रखे हुए हैं और सोना ही सोना है. मैं कहता हूँ काश उसकी जगह भी बॅरल ही होते."

वो इमरान को एक ऐसे कमरे मे लाया जिस के फर्श पर कालीन बिच्छा हुआ था. जोसेफ ने एक तरफ की कालीन उलट दिया. उसी फर्श पर एल स्लॅब के नीचे तहख़ाने का रास्ता छुपा हुआ था.

"मगर तुम्हें पता कैसे चला?" इमरान ने हैरत से पलकें झपकाइं. वो उसे ऐसे काम के लायक नहीं समझता था.

"हाए बॉस....." वो सीने पर हाथ मार कर बोला...."मेरा सीना नहीं शराब की भट्टी है. इस खोपड़ी मे दिमाग़ नहीं शराब का तल्छत है. मेरे शरीर को शराब की एक बोतल समझो बॉस."

"अब्बे तू मुझे निरा बोतल ही लगता है."

"मुझ मे रूह नहीं केवल शराब है बॉस. अगर इस फर्श के नीचे शराब ना होती तो मैं कभी तहख़ाने का पता नहीं लगा सकता. हाए.....शराब खुद ही मेरे पास दौड़ी चली आती है." वो खामोश हो कर अपने होन्ट चाटने लगा.

इमरान ने स्लॅब उठाया. सामने ही सीढ़ियाँ थीं. वो नीचे उतरते चले गये. ज़ीनों पर ही एक तरफ स्विच बोर्ड लगा हुआ था. जोसेफ ने एक स्विच ऑन कर के तहख़ाने मे रौशनी कर दी.

"वो देखों बॉस.....वो रहे बॅरल..." जोसेफ चीखा.

"खामोश रहो...." इमरान गुर्राया.....और जोसेफ ने अपने होंठो को ज़ोर से बंद कर लिया.

"मगर सोना कहाँ है?" इमरान ने नीचे पहुँच कर जोसेफ की तरफ सवालिया निगाहों से देखते हुए पुछा.

"बॅस मैं किसी बड़े बर्तन मे आज भर के लिए निकाल ले जाउन्गा." जोसेफ ने सर हिला कर बड़ी इमानदारी से कहा.

"बर्तन के बच्चे.....सोना कहाँ है?"

"ओह्ह....अर्रे...?" जोसेफ इस तरह उच्छल पड़ा जैसे धोके मे किसी ने चपत मार दी हो.

"अर्रे.....यहीं था बॉस......बिल्कुल यहीं.......क्क...क्या.....अर्रे....बाप रे.....क्क...क्या आप को वो आवाज़ याद नहीं....स....साँप क्की....आवाज़्ज़....भ...भूत......."

वो फर्श पर घुटनों के बल बैठ कर अपने सीने पर हाथों से क्रॉस बनाने लगा.

"सीधे खड़े हो जाओ....." इमरान गुर्राया.

जोसेफ किसी मुर्दे ही की तरह उठ गया और आगे पिछे झूलने लगा.

वो किसी पागल हाथी से टकरा जाने की हिम्मत रखता था. लेकिन भूत प्रेत का सोच कर ही उस की जान निकलने लगती थी.

(जारी)

______________________________

Achanak barabar waale kamre se Josef ke thahaake ki aawaz aayi. Wo darwaaze me nazar aaya."

"Ohh boss......wo maara....kaam ban gaya....." Wo bahut khush lag raha tha.

Imran ne usay ghoor kar dekha lekin wo apni raano ko peet'ta hua apni hi dhun me kahe jaa raha tha. "Rum ke teen barrel jo upar tak bhare huye hain. Ab main bahut dinon tak hathi se bhi lad sakunga. God bless you boss.......mm...magar boss aao ek chiz aur dikhaaun."

Imran ne niche se upar tak us ka nirikshan kiya aur phir dusron ko wahin thaharne ka ishara kar ke Josef ke sath chalne laga. Wo ek corridoor se guzar rahe the......aur Josef dhire dhire kah raha tha....."Ohh....boss, main ne apni zindagi me kabhi itna sona nahin dekha."

Phir wo qaidiyon ke kamre ke nikat pahunche hi the ki aawaz aayi "Thahro..."

Imran ruk kar muda. Lamba aadmi khidki ki salaakhen pakde khada surkh surkh aankhon se dekh raha tha.

"Mera naam Baali hai." Us ne bharraayi huyi aawaz me kaha. "Main jaanta hun ki tum sab kis tarah laaye gaye ho. Achha ye hoga ki Bogha ko adhik gussa mat dilaao. Kya wo tumhen tumhare desh me hi qatl nahin kar sakta tha?"

"Phir us ne hamen zinda chhodne ki galati kaise kar daali?"

"Ye to wahi bata sakta hai...."

"Us se puchhne kahaan jaayen dost......ye bhi bata do..."

"Main nahin jaanta...." Baali ne laaparwahi prakat karne ke liye apne kandhe hilaaye.

"Achha yahi bataao.....kya tum us ship ke captain ko jaante ho.....jo hamen yahaan tak laaya tha?"

"Ham utni hi baaten jaante hain jitni hamaare liye aawashyak hai."

"Isliye achha yahi hoga ki apne dimaag ko zyada mat uljhaao." Imran baayin aankh daba kar bola. "Main utna hi karunga jitne ki zarurat hogi. Kya tumhen kisi tarah ki takleef hai?"

"Go to hell..." Baali jhalla kar bola. "Lekin tum yahaan se ek sui bhi nahin le ja sakoge.Tumhen ab isi island me ediyaan ragad ragad kar marna hai."

"Main joote pahnata hun dost....is liye ragde jaane ke baad bhi meri ediyaan surakshit rahengi......haan mar jaane par koi rok nahin hai...."

Imran ne Josef ko badhaane ke liye dhakka diya......aur corridoor me aage badh gaya.

"Us lambe aadmi ko mere hawaale kar do boss." Joseg gidgidaaya...."Main us ke sar par sharab ki maalish kar ke joote lagaaunga."

"Balki meri raaye hai ki ab tum sharab me joote bhigo kar khud hi kha liya karo josef ke bachche........tumhari shaplali ki talash ne saara khel bigaad diya."

"Ab shaplali ki zarurat nahin hai boss.....yahi 3 barrel kaafi din chalenge.....rum hai phir bhi kaam chalega."

"Achha ab bakwaas band kar......tum mujhe kahaan le jaa rahe the?"

"Tahkhaane me boss......jahaan barrel rakhe huye hain aur sona hi sona hai. Main kahta hun kaash uski jagah bhi barrel hi hote."

Wo Imran ko ek aise kamre me laaya jis ke farsh par kaalin bichha hua tha. Josef ne ek taraf ki kaalin ulat diya. Usi farsh par el slab ke niche tahkhaane ka raasta chhupa hua tha.

"Magar tumhen pata kaise chala?" Imran ne hairat se palken jhapkaayin. Wo usay aise kaam ke layak nahin samajhta tha.

"Haaye boss....." Wo seene par hath maar kar bola...."Mera seena nahin sharab ki bhatti hai. Is khopadi me dimaag nahin sharab ka talchhat hai. Mere sharir ko sharab ki ek botal samjho boss."

"Abbe tu mujhe nira botal hi lagta hai."

"Mujh me rooh nahin kewal sharab hai boss. Agar is farsh ke niche sharab na hoti to main kabhi tahkhaane ka pata nahin laga sakta. Haaye.....sharab khud hi mere paas daudi chali aati hai." wo khamosh ho kar apne hont chaatne laga.

Imran ne slab uthaya. Saamne hi seedhiyan thin. Wo niche utarate chale gaye. Zeenon par hi ek taraf switch board laga hua tha. Josef ne ek switch on kar ke tahkhaane me raushni kar di.

"Wo dekhon boss.....wo rahe barrel..." Josef cheekha.

"Khamosh raho...." Imran gurraaya.....aur Josef ne apne honton ko zor se band kar liye.

"Magar sona kahaan hai?" Imran ne niche pahunch kar josef ki taraf sawaaliya nigaahon se dekhte huye puchha.

"Bass main kisi bade bartan me aaj bhar ke liye nikaal le jaaunga." Josef ne sar hila kar badi iimaandari se kaha.

"Bartan ke bachche.....sona kahaan hai?"

"Ohh....arre...?" Josef is tarah uchhal pada jaise dhoke me kisi ne chapat maar di ho.

"Arre.....yahin tha boss......bilkul yahin.......kk...kyaa.....arre....baap re.....kk...kya aap ko wo aawaz yaad nahin....ss....saanp kki....aawazz....bh...bhoot......."

Wo farsh par ghutnon ke bal baith kar apne seene par hathon se cross banaane laga.

"Sidhe khade ho jaao....." Imran gurraaya.

Josef kisi murde hi ki tarah uth gaya aur aage pichhe jhoolne laga.

Wo kisi paagal hathi se takraa jaane ki himmat rakhta tha. Lekin bhoot pret ka soch kar hi us ki jaan nikalne lagti thi.

(Jaari)

______________________________
 


"आए.....सीधे खड़े रहो...."

वो किसी पत्थर की तरह अकड़ कर बिना हीले डुले खड़ा हो गया. ना तो उसकी पलकें झपक रही थीं और ना ही पुतलियाँ हरकत कर रही थीं.

"तुम्हें तहख़ाने का रास्ता कैसे पता चला था?" इमरान ने कठोर स्वर मे पुछा.

"म्म...वो....मैं दरवाज़े के निकट खड़ा था बॉस कि तभी उस कोने की कालीन फुदकने लगी थी."

"और उस समय तुम्हारा दम नहीं निकला था....भूत का ख़याल नहीं आया था?"

"मैं समझा था कालीन के नीचे चूहा है."

इमरान सोचने लगा. तब तो इस तहख़ाने से निकलने का कोई और रास्ता भी हो सकता है.

जोसेफ को आकर्षित करने के लिए कोई आदमी यहाँ मौजूद था.......अपना काम कर के चला गया होगा. मकसद इस के अलावा और क्या हो सकता है कि किसी प्रकार के भूत की कहानी हमारे दिमाग़ों पर छा जाए.

"तब.....तो फिर.....भूत ही...." इमरान भर्रायि हुई आवाज़ मे बोला.

"है...ना.....अर्रे बाप रे...." जोसेफ उच्छल कर ज़ीने की तरफ भागा.

"अब्बे ओ भूत के बच्चे.....ये रूम के बॅरल...." इमरान पिछे से ललकारा. लेकिन कॉन सुनता है. जोसेफ छलान्गे लगाता हुआ चला गया.

*******

********

सब से बड़ा सवाल ये था कि आख़िर बोघा की इस हरकत का क्या मकसद था. लेकिन जल्दी मे किसी का भी दिमाग़ मकसद तक नहीं पहुच सका.

उन्होने वो रात खैर खूबी के साथ उसी इमारत मे बिताई. बोघा के सातों आदमी उनकी समझ से अब भी उनके क़ैदी थे. इमरान अच्छी तरह समझ रहा था कि बात केवल उन्हीं सातों आदमियों पर समाप्त नहीं हो जाती. उन के पिछे कुच्छ साथी और भी थे.....जिन्होने पिच्छली रात जोसेफ को तहख़ाने की तरफ अट्रॅक्ट किया था. अगर वो चाहते तो रात ही उन की गर्दन भी उतार सकते थे......क्योंकि उन मे से कोई भी लाख कोशिश के बाद भी जागता हुआ नहीं रह सका था. दिन भर की थकान उन सब को नींद के समुंदर मे डुबो दी थी.

सुबह आँख खुलते ही सब से पहले उन्होने अपने साथियों की गिनती किया.....और ये देख कर निश्चिंत हुए कि सब मौजूद थे.

फिर संयोग से सफदार टहलता हुआ क़ैदियों के कमरे की तरफ जा निकला.....और तब पता चला कि वो अब उनके क़ैदी नहीं रहे. कमरा खाली था.

"अगर वो चाहते तो हम सब को मार डालते...." इमरान ने कुच्छ सोचते हुए कहा.

इस पर रॉबेरटु ने ठहाका लगाया और देर तक हंसता रहा. फिर बोला "तुम बोघा को नहीं जानते."

"बकवास बंद करो...." इमरान को गुस्सा आ गया...."तुम से अधिक जानता हूँ....यहाँ तक कि बोघा की बेटी भी उतना नहीं जानती.....जितना मैं जानता हूँ. तुम दोनों ने बोघा को कब से नहीं देखा?"

"ज़ाहिर है कि जब तुम बोघा के आइलॅंड से हमारे आइलॅंड पर लाए गये थे.....वो हमारी आखरी मुलाकात थी." रॉबेरटु मुस्कुराया.

"बकवास है..." इमरान मेज़ पर हाथ मार कर बोला. "तुम ने बोघा को कल तक देखा है."

"क्या जोसेफ के धोके मे शराब ने तुम्हें पी लिया है?" जूलीया हंस पड़ी.

"मैं कह रहा हूँ कल तक देखा है." इमरान आँखें निकाल कर बोला.

"ज़रूर यही बात है." जूलीया हँसती रही और उसके साथ सभी हँसने लगे.

"अच्छा तो सुनो.....शिप का कॅप्टन पॅड्रू ही बोघा था." इमरान ने कहा और अचानक सन्नाटा छा गया.

"नहीं.....ये असंभव है." रॉबेरटु विरोध मे बडबडाया.

"भला पेड्रू....डॅडी के तो दाढ़ी है...." लीज़ी ने कहा.

"वो दाढ़ी बनावटी थी जो तुम देखती रही थीं...."

"अर्रे नहीं इमरान साहब..." सफदार ने कहा.

"यकीन करो..."

"आप ने पहले कभी नहीं कहा."

"मैं बे-ज़रूरत कोई भी बात नहीं कहता. इस समय चर्चा निकली है तो सुन लो."

"अच्छा.....अगर वो बोघा ही था तो आप ने कुच्छ किया क्यों नहीं?"

"अफ़सोस तो यही है कि मैं ने उस समय पहचाना था जब कुच्छ नहीं कर सकता था. जब वो पागल हो गया था......और हम आइलॅंड मे उतरने वाले थे. अगर एक दिन पहले भी पहचान लिया होता तो शिप फिर से हमारे ही देश की तरफ जाता.....और बोघा के हाथों मे साधारण अपराधियों की तरह हथकड़ियाँ होतीं. अगर वो पागल ना हो जाता तो शायद मैं उसे पहचान भी ना पाता. क्यों कि पागलपन ही मे बनावट का खोल उतर गया था और बोघा की झलकियाँ दिखाई देने लगी थीं."

"ओह्ह.....तो क्या डॅडी पागल हो गये? ओह्ह.....आंटी भी यही कहा करती थीं कि ये एक दिन ज़रूर पागल हो जाएगा." लीज़ी ने सिसकी ले कर कहा.

"नहीं.....तुम डरो नहीं." इमरान मुस्कुराया. "वो पागलपन केवल कुच्छ घंटों का था."

"क्या मतलब?" जूलीया उसे घूर्ने लगी.

तब इमरान ने उन्हें पूरी कहानी बता कर कहा "लेकिन मैं ने उस पर ये नहीं प्रकट होने दिया कि मैं उसे पहचान गया हूँ. मैने जो उसके नाम खत लिखा था वो भी ऐसा ही था कि उसे संदेह भी नहीं हो सकेगा."

"तो ये केवल एक बे-मकसद शरारत थी?"

"हां....मकसद केवल यही था कि बोघा को अपना एक छोटा सा नमूना दिखा दिया जाए. काश उस समय ये मालूम हो गया होता कि खुद बोघा ही इस शरारत का शिकार हो रहा है......तो शायद उतना समय कुच्छ कर गुज़रने के लिए काफ़ी होता. अब देखना ये हैं कि बोघा होश मे आने के बाद क्या करता है."

बहुत देर तक सन्नाटा छाया रहा. फिर जूलीया बोली.

"लेकिन मकसद....? आख़िर इसका मकसद क्या हो सकता है....? बोघा हमें क्यों लाया है? अगर वो तुम से दुश्मनी रखता है तो शिप पर भी तुम्हें आसानी से ख़तम कर सकता था."

"मेरी समझ से अब वो मुझे कुँवारा देखना पसंद नहीं करता." इमरान ने बाईं आँख दबा कर कहा और जूलीया बुरा सा मुँह बना कर खामोश हो गयी.

अच्छा दोस्तो...." इमरान उठता हुआ बोला. "मकसद भी जल्दी क्लियर हो जाएगा. अब मेरी समझ से चौहान को बाली की जगह लेनी चाहिए.....और बाकी लोग दूसरों की जगह लेंगे. एक कमरे मे मेक-अप का पूरा सामान मौजूद है. जूलीया, लीज़ी और जोसेफ तुम तीनो इसी इमारत तक सीमित रहोगे. यहाँ तक कि तुम्हें बाहरी बरामदे मे भी नहीं देखना चाहता."

वो फिर से खामोशी मे डूब गये. हर व्यक्ति कुच्छ ना कुच्छ सोच रहा था.

****दा एंड****

फ्रेंड्स आगे क्या हुआ जानने के लिए इस सीरीज़ का नेक्स्ट पार्ट चीखती रूहें
पढ़े

"Aye.....seedhe khade raho...."

Wo kisi patthar ki tarah akad kar bina hile dule khada ho gaya. Na to uski palken jhapak rahi thin aur na hi putliyaan harkar ka rahi thin.

"Tumhen tahkhaane ka raasta kaise pata chala tha?" Imran ne kathore swar me puchha.

"mm...wo....main darwaaze ke nikat khada tha boss ki tabhi us kone ki kaalin phudakne lagi thi."

"Aur us samay tumhara dam nahin nikla tha....bhoot ka khayal nahin aaya tha?"

"Main samjha tha kaalin ke niche chuha hai."

Imran sochne laga. Tab to is tahkhane se nikalne ka koi aur raasta bhi ho sakta hai.

Josef ko aakarshit karne ke liye koi aadmi yahan maujood tha.......apna kaam kar ke chala gaya hoga. Maksad is ke alawa aur kya ho sakta hai ki kisi prakar ke bhoot ki kahani hamaare dimaagon par chhaa jaaye.

"Tabb.....to phir.....bhoot hi...." Imran bharraayi huyi aawaz me bola.

"Hai...naa.....arre baap re...." Josef uchhal kar zeene ki taraf bhaga.

"Abbe o bhoot ke bachche.....ye rum ke barrel...." Imran pichhe se lalkaara. Lekin kon sunta hai. Josef chhalaange lagata hua chala gaya.

*******

********

Sab se bada swaal ye tha ki aakhir Bogha ki is harkat ka kya maksad tha. Lekin jaldi me kisi ka bhi dimaag maksad tak nahin pahuch saka.

Unhone wo raat khair khoobi ke sath usi imaarat me bitaayi. Bogha ke saaton aadmi unki samajh se ab bhi unke qaidi the. Imran achhi tarah samajh raha tha ki baat kewal unhin saaton aadmiyon par samaapt nahin ho jaati. Un ke pichhe kuchh sathi aur bhi the.....jinhone pichhli raat Josef ko tahkhaane ki taraf attract kiya tha. Agar wo chaahte to raat hi un ki gardanen bhi utaar sakte the......kyonki un me se koi bhi lakh koshish ke baad bhi jaagta hua nahin rah saka tha. Din bhar ki thakan un sab ko neend ke samundar me dubo di thi.

Subah aankh khulte hi sab se pahle unhone apne sathiyon ki ginti kiya.....aur ye dekh kar nishchint huye ki sab maujood the.

Phir sanyog se Safdar tahalta hua qaidiyon ke kamre ki taraf ja niklaa.....aur tab pata chala ki wo ab unke qaidi nahin rahe. Kamra khali tha.

"Agar wo chaahte to ham so ko maar daalte...." Imran ne kuchh sochte huye kaha.

Is par Robertu ne thahaaka lagaya aur der tak hansta raha. Phir bola "Tum Bogha ko nahin jaante."

"Bakwas band karo...." Imran ko gussa aa gaya...."Tum se adhik jaanta hun....yahaan tak ki Bogha ki beti bhi utna nahin jaanti.....jitna main jaanta hun. Tum donon ne Bogha ko kab se nahin dekha?"

"Zaahir hai ki jab tum Bogha ke island se hamaare island par laaye gaye the.....wo hamaari aakhri mulakaat thi." Robertu muskuraaya.

"Bakwaas hai..." Imran mez par hath maar kar bola. "Tum ne Bogha ko kal tak dekha hai."

"Kya Josef ke dhoke me sharab ne tumhen pi liya hai?" Julia hans padi.

"Main kah raha hun kal tak dekha hai." Imran aankhen nikaal kar bola.

"Zaroor yahi baat hai." Julia hansti rahi aur uske sath sabhi hansne lage.

"Achha to suno.....ship ka captain Padru hi Bogha tha." Imran ne kaha aur achanak sannaata chha gaya.

"Nahin.....ye asambhav hai." Robertu virodh me barbadaaya.

"Bhala Pedru....daddy ke to daadhi hai...." Lizy ne kaha.

"Wo daadhi banawati thi jo tum dekhti rahi thin...."

"Arre nahin Imran sahab..." Safdar ne kaha.

"Yakeen karo..."

"Aap ne pahle kabhi nahin kaha."

"Main be-zaroorat koi bhi baat nahin kahta. Is samay charcha nikli hai to sun lo."

"Achha.....agar wo Bogha hi tha to aap ne kuchh kiya kyon nahin?"

"Afsos to yahi hai ki main ne us samay pahchana tha jab kuchh nahin kar sakta tha. Jab wo paagal ho gaya tha......aur ham island me utarne waale the. Agar ek din pahle bhi pahchan liya hota to ship phir se hamaare hi desh ki taraf jaata.....aur Bogha ke hathon me sadharan apradhiyon ki tarah hathkadiyaan hotin. Agar wo paagal na ho jaata to shayad main usay pahchaan bhi na paata. Kyon ki paagalpan hi me banawat ka khol utar gaya tha aur Bogha ki jhalkiyaan dikhayi dene lagi thin."

"Ohh.....to kya daddy paagal ho gaye? Ohh.....aunty bhi yahi kaha karti thin ki ye ek din zaroor paagal ho jaayega." Lizy ne siski le kar kaha.

"Nahin.....tum daro nahin." Imran muskuraaya. "Wo paagalpan kewal kuchh ghanton ka tha."

"Kya matlab?" Julia usay ghoorne lagi.

Tan Imran ne unhen poori kahani bata kar kaha "Lekin main ne us par ye nahin prakat hone diya ki main usay pahchaan gaya hun. Maine jo uske naam khat likha tha wo bhi aisa hi tha ki usay sandeh bhi nahin ho sakega."

"To ye kewal ek be-maksad shararat thi?"

"Haan....maksad kewal yahi tha ki Bogha ko apna ek chhota sa namoona dikha diya jaaye. Kaash us samay ye maloom ho gaya hota ki khud Bogha hi is shararat ka shikar ho raha hai......to shayad utna samay kuchh kar guzarne ke liye kaafi hota. Ab dekhna ye hain ki Bogha hosh me aane ke baad kya karta hai."

Bahut der tak sannaata chhaya raha. Phir Julia boli.

"Lekin maksad....? Aakhir iska maksad kya ho sakta hai....? Bogha hamen kyon laaya hai? Agar wo tum se dushmani rakhta hai to ship par bhi tumhen aasani se khatam kar sakta tha."

"Meri samajh se ab wo mujhe kunwaara dekhna pasand nahin karta." Imran ne baayin aankh daba kar kaha aur Julia buraa sa muhh baba kar khamosh ho gayi.

Achha dosto...." Imran uthta hua bola. "Maksad bhi jaldi clear ho jaayega. Ab meri samajh se Chauhan ko Baali ki jagah leni chaahiye.....aur baaki log dusron ki jagah lenge. Ek kamre me make-up ka poora saaman maujood hai. Julia, Lizy aur Josef tum teeno isi imaarat tak seemit rahoge. Yahaan tak ki tumhen baahri baramde me bhi nahin dekhna chaahta."

Wo bhir se khamoshi me doob gaye. Har vyakti kuchh na kuchh soch raha tha.

****The End****

दोस्तो पूरी कहानी जानने के लिए इस कहानी के सारे पार्ट ज़रूर पढ़ें

1-इमरान का अपहरण

2-जज़ीरों की रूह

3-चीखती रूहें

4- ख़तरनाक जुआरी ( Khatarnak Juaari ) (Running )

5- Zulmaat Ka Devta (next )

 

Similar threads

Back
Top