• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

तेरे इश्क़ में Hindi Love Story

S

StoryPublisher

Guest
तेरे इश्क़ में पार्ट--1 Hindi Love Story

जीप मस्जिद के ठीक सामने आकर रुकी. लोग नमाज़ पढ़कर बाहर निकल रहे थे.

"रुक थोड़ी देर यहीं" आदित्य ने पॅसेंजर सीट पर बैठे निखिल से कहा और खुद जीप से बाहर निकला.

"तू कहाँ जा रहा है?" निखिल ने पुछा

"नमाज़ पढ़ने" कहते हुए आदित्य ने अपने सर पर एक सफेद रंग की टोपी रखी और मस्जिद में दाखिल हो गया.

करीब 15 मिनिट बाद जब वो निकल कर जीप की तरफ वापिस आया तो निखिल हैरत से उसकी तरफ देख रहा था.

"व्हाट्स गोयिंग ऑन?"

"नतिंग" आदित्य ने सर से टोपी हटाई और जीप में आकर बैठ गया

"वेल डिड सम्वन मेन्षन दट यू आर ए हिंदू? आप पूजा करते हैं, नमाज़ नही पढ़ते" निकुल ने जवाब दिया

"क्या फरक पड़ता है यार" आदित्या ने जीप स्टार्ट की "उपेरवाले के आगे सर झुकाना था, मंदिर जाता तब भी यही करता, आज मस्जिद गया तो फिर वही किया. मस्जिद की जगह चर्च या गुरुद्वारे जाता तब भी वही करता"

"दिस ईज़ सो रॉंग मॅन. अगर तेरे डॅड को पता चल गया के तू मस्जिद में गया था तो खून कर देंगे तेरा"

"यआः" जीप आगे बढ़ी "उनके पास करने को और कुच्छ है भी नही. ज़िंदगी में कुच्छ और बने हों या नही, एक पक्के हिंदू ज़रूर बन गये वो" आदित्य ने हस्ते हुए कहा

"आंड यू आर नोट सपोज़ टू बी आ हिंदू?" निखिल को जैसे अब तक अपने देखे हुए पर यकीन नही हो रहा था

जवाब में आदित्य उसकी तरफ देख कर मुस्कुराया और बोला

"इल्म वालो को इल्म दे मौला,

अकल वालो को अकल दे मौला,

धरम वालो को धरम दे मौला,

और थोड़ी सी शरम दे मौला"

कुच्छ देर बाद उनकी जीप बीटी कॉंप्लेक्स के पास आकर रुकी.

"और यहाँ हम क्या कर रहे हैं?" निखिल ने सवाल किया

"जस्ट वेट?" आदित्य ने कहा और उसकी नज़र जैसे किसी को ढूँढने लगी.

थोड़ी देर दूर एक लड़की खड़ी हुई अपने आस पास रखे फूलों पर पानी डाल रही थी. उसके चारो तरफ छ्होटी छ्होटी टोक्रियों में हर तरह के फूल रखे हुए जिनपर वो बीच में बैठी हुई थोड़े थोड़े वक़्त के बाद एक बॉटल से पानी स्प्रे कर रही थी.

देखने में वो आम सी लड़की लग रही थी. बिखरे हुए बाल, आम सा नैन नक्श, साधारण से कपड़े पर जो एक चीज़ सबसे जुड़ा थी वो थी उसके चेहरे पर बरसती मासूमियत. बनाने वाले ने जैसे दो जहाँ की मासूमियत को बस उस एक चेहरे में समेट दिया था. कोई उसपर एक नज़र भी डालता तो बड़ी आसानी से बता सकता था के उस बेचारी ने अपनी ज़िंदगी में हर परेशानी झेली थी, वक़्त की हर मार खाई थी, हर दर्द सहा था पर उस सबके बावजूद जो एक चीज़ उससे चेहरे से नही गयी वो थी उसकी मासूमियत.

आदित्य जीप से उतरा और पैदल उस लड़की तक आया.

"जी साहब" जब वो उसके सामने आ खड़ा हुआ तो लड़की ने चेहरा उठाकर उसकी तरफ देखा "कौन सा फूल लेंगे?"

नज़र से नज़र मिली तो आदित्य के दिल में आया के उसपर अपना सब कुच्छ निसार कर दे.

"कितने के हैं?" उसने सवाल किया

"कोई भी फूल लीजिए, सब 10 रूपीए के हैं?"

"सब के सब?" आदित्य ने मुस्कुराते हुए पुचछा

"नही सब नही" वो उसकी बात का मतलब समझ गयी "कोई भी एक लीजिए, 10 का पड़ेगा"

 


वो जिस तरह से उस छ्होटी सी बात पर भी बौखला उठी थी, उसको देख कर आदित्य को समझ नही आया के किस तरह अपने आपको उसका माथा चूमने से रोके.

"और सब कितने के हैं?" उसने सवाल किया

"जी?" उसने हैरत से पुछा

"सब के सब?" आदित्य ने सवाल दोहराया.

वो एक बार फिर बौखला उठी. कुच्छ देर तक आदित्य को देखती रही और फिर अपनी फूल की टोक्रियों की तरफ देखने लगी. आदित्य समझ गया के वो शायद हिसाब नही लगा पा रही थी.

"एक टोकरी में कितने फूल हैं?" वो उसके सामने ही नीचे अपने घुटनो के बल बैठ गया

"100" उसने जवाब दिया

"और टोक्रियाँ हैं 5. यानी 500 फूल और एक फूल 10 का. यानी सारे फूल हुए 5000 के?"

उसने फिर उसी मासूमियत से आदित्य की तरफ देखा और हां में अपनी गर्दन हिला दी.

"ओके देन हियर वी गो" आदित्य ने अपनी जेब से पैसे निकाल कर गिनने शुरू किए. 1000 कम थे.

"एक मिनट" कहकर वो उठा और फिर जीप की तरफ आया

"जेब में पैसे कितने हैं?" उसने निखिल से पुछा

"1000" निखिल ने पर्स निकाल कर पैसे गिने और थमा दिए

"गुड" आदित्य ने उससे सारे पैसे ले लिए

"करना क्या है?" पीछे से निखिल की आवाज़ आई पर वो उसको अनसुना करके फिर उस लड़की के पास पहुँचा

"पूरे 5000" कहते हुए उसने सारे पैसे गिनकर उस लड़की को दे दिए

वो अपने हाथ में पैसे लिए कभी उसको देखती तो कभी पैसो की तरफ.

"गिन लीजिए" आदित्य ने कहा "पूरे हैं"

उसने एक बार सारे नोट गिने और हां में सर हिलाती चुप चाप एक ओर चल दी.

"सुनिए" पीछे से आदित्य ने आवाज़ दी "आपका नाम क्या है?"

"तहज़ीब" उसने जवाब दिया और फूलों की टोक्रियाँ वहीं छ्चोड़ कर चली गयी.

थोड़ी देर बाद आदित्य और निखिल टोक्रियाँ उठाकर जीप में रख रहे थे.

"मुझे बताएगा के हो क्या रहा है?" निखिल ने पुछा

"कुच्छ नही" आदित्य ने कहा "हमने बहुत सारे फूल खरीदे हैं"

"और क्यूँ?"

"एक लड़की को देने के लिए" आदित्य ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया

"कौन है वो खुश नसीब लड़की?"

"है कोई"

"ओके" निखिल ने अपने पर्स की तरफ देखते हुए कहा "क्या आप मियाँ आशिक़ को इस बात का एहसास भी है के अब हमारे पास खाने तक को पैसे नही बचे?"

क्रमशः......................................
 


TERE ISHQ MEIN paart--1

Jeep masjid ke theek saamne aakar ruki. Log namaz padhkar bahar nikal rahe the.

"Ruk thodi der yahin" Aditya ne passenger seat par bethe Nikhil se kaha aur khud jeep se bahar nikla.

"Tu kahan ja raha hai?" Aditya ne puchha

"Namaz padhne" Kehte hue Nikhil ne apne sar par ek safed rang ki topi rakhi aur masjid mein daakhil ho gaya.

Kareeb 15 minute baad jab vo nikal kar Jeep ki taraf vaapis aaya toh Nikhil hairat se uski taraf dekh raha tha.

"Whats going on?"

"Nothing" Aditya ne sar se topi hatayi aur Jeep mein aakar beth gaya

"Well did someone mention that you are a hindu? Aap puja karte hain, namaz nahi padhte" Nikul ne jawab diya

"Kya farak padta hai yaar" Aditya ne Jeep start ki "Uperwale ke aage sar jhukana tha, mandir jata tab bhi yahi karta, aaj masjid gaya toh phir vahi kiya. Masjid ki jagah church ya gurudware jata tab bhi vahi karta"

"This is so wrong man. Agar tere Dad ko pata chal gaya ke tu masjid mein gaya tha toh khoon kar denge tera"

"Yeah" Jeep aage badhi "Unke paas karne ko aur kuchh hai bhi nahi. Zindagi mein kuchh aur bane hon ya nahi, ek pakke hindu zaroor ban gaye vo" Aditya ne haste hue kaha

"And you are not suppose to be a Hindu?" Nikhil ko jaise ab tak apne dekhe hue par yakeen nahi ho raha tha

Jawab mein Aditya uski taraf dekh kar muskuraya aur bola

"Ilm walo ko ilm de maula,

Akal walo ko akal de maula,

Dharam walo ko dharam de maula,

Aur thodi si sharam de maula"

Kuchh der baad unki jeep BT Complex ke paas aakar ruki.

"Aur yahan ham kya kar rahe hain?" Nikhil ne sawal kiya

"Just wait?" Aditya ne kaha aur uski nazar jaise kisi ko dhoondhne lagi.

Thodi der door ek ladki khadi hui apne aas paas rakhe phoolon par paani daal rahi thi. Uske chaaro taraf chhoti chhoti tokriyon mein har tarah ke phool rakhe hue jinpar vo beech mein bethi hui thode thode waqt ke baad ek bottle se pani spray kar rahi thi.

Dekhne mein vo aam si ladki lag rahi thi. Bikhre hue baal, aam sa nain naksh, sadharan se kapde par jo ek cheez sabse juda thi vo thi uske chehre par barasti masoomiyat. Banane wale ne jaise do jahan ki masoomiyat ko bas us ek chehre mein samet diya tha. Koi uspar ek nazar bhi daalta toh badi aasani se bata sakta tha ke us bechari ne apni zindagi mein har pareshani jheli thi, waqt ki har maar khayi thi, har dard saha tha par us sabke bavajood jo ek cheez usse chehre se nahi gayi vo thi uski masoomiyat.

Aditya jeep se utra aur paidal us ladki tak aaya.

"Ji Sahab" Jab vo uske saamne aa khada hua toh ladki ne chehra uthakar uski taraf dekha "Kaun sa phool lenge?"

Nazar se nazar mili toh Aditya ke dil mein aaya ke uspar apna sab kuchh nisaar kar de.

"Kitne ke hain?" Usne sawal kiya

"Koi bhi phool lijiye, sab 10 Rupiye ke hain?"

"Sab ke sab?" Aditya ne muskurate hue puchha

"Nahi sab nahi" Vo uski baat ka matlab samajh gayi "Koi bhi ek lijiye, 10 ka padega"

Vo jis tarah se us chhoti si baat par bhi baukhla uthi thi, usko dekh kar Aditya ko samajh nahi aaya ke kis tarah apne aapko uska matha choomne se roke.

"Aur sab kitne ke hain?" Usne sawal kiya

"Ji?" Usne hairat se puchha

"Sab ke sab?" Aditya ne sawal dohraya.

Vo ek baar phir baukhla uthi. Kuchh der tak Aditya ko dekhti rahi aur phir apni phool ki tokriyon ki taraf dekhne lagi. Adtiya samajh gaya ke vo shayad hisab nahi laga pa rahi thi.

"Ek tokri mein kitne phool hain?" Vo uske saamne hi neeche apne ghutno ke bal beth gaya

"100" Usne jawab diya

"Aur tokriyan hain 5. Yaani 500 phool aur ek phool 10 ka. Yaani saare phool hue 5000 ke?"

Usne phir usi masoomiyat se Aditya ki taraf dekha aur haan mein apni gardan hila di.

"Ok then here we go" Aditya ne apni jeb se paise nikal kar ginne shuru kiya. 1000 kam the.

"Ek min" Kehkar vo utha aur phir jeep ki taraf aaya

"Jeb mein paise kitne hain?" Usne Nikhil se puchha

"1000" Nikhil ne purse nikal kar paise gine aur jawab diye

"Good" Adiya ne usse saare paise le liye

"Karna kya hai?" Pichhe se Nikhil ki aawaz aayi par vo usko ansuna karke phir us ladki ke paas pahuncha

"Poore 5000" Kehte hue usne saare paise ginkar us ladki ko de diye

Vo apne haath mein paise liye kabhi usko dekhti toh kabhi paiso ki taraf.

"Gin lijiye" Aditya ne kaha "Poore hain"

Usne ek baare saare note gine aur haan mein sar hilati chup chap ek aur chal di.

"Suniye" Pichhe se Aditya ne aawaz di "Aapka naam kya hai?"

"Tehzeeb" Usne jawab diya aur phoolon ki tokriyan vahin chhod kar chali gayi.

Thodi der baad Aditya aur Nikhil tokriyan uthakar jeep mein rakh rahe the.

"Mujhe batayega ke ho kya raha hai?" Nikhil ne puchha

"Kuchh nahi" Aditya ne kaha "Hamne bahut saare phool kharide hain"

"Aur kyun?"

"Ek ladki ko dene ke liye" Aditya ne muskurate hue jawab diya

"Kaun hai wo khush naseeb ladki?"

"Hai koi"

"Ok" Nikhil ne apne purse ki taraf dekhte hue kaha "Kya aap miyan aashiq ko is baat ka ehsaas bhi hai ke ab hamare paas khane tak ko paise nahi bache?"

kramashah.....................

..................

 
तेरे इश्क़ में पार्ट--2 Hindi Love Story

गतान्क से आगे.................

उस शाम जब तहज़ीब अपने घर पहुँची तो दरवाज़े के बाहर फूलों की 5 टोक्रियाँ रखी थी. वही फूल जो दिन में उसने खुद बेचे थे, उस जीप वाले लड़को को ....

टोकरी पर एक काग़ज़ का टुकड़ा रखा था जिसपर लिखा था,

"फूल वापिस नही कर रहा हूँ, आपको दे रहा हूँ ... ये आपके लिए हैं, मेरी तरफ से"

"कबसे मेरा पिच्छा कर रहे थे?" तहज़ीब ने पुछा. वो और आदित्य दोनो एक पार्क में बैठे हुए थे.

"अर्रे बहुत पहले से" आदित्य ने जवाब दिया "याद है 2 साल पहले जब तुम वो टेलरिंग सीखने जाती थी?"

"हां याद है" तहज़ीब ने कहा

"तब मैं रोज़ाना ...." आदित्य ने कहना शुरू ही किया था के तहज़ीब ने बीच में उसकी बात काट दी.

"हां याद आया. जब भी मैं अपनी टेलरिंग क्लास से निकलती थी, तुम बाहर खड़े मिलते थे हमेशा"

"राइट. तुम्हें देखने के लिए ही वहाँ खड़ा रहता था" आदित्य ने हँसते हुए जवाब दिया.

"और मैं हमेशा सोचती थी के पता नही किसके लिए खड़ा रहता है बेचारा क्यूंकी मैने तुम्हें किसी के साथ देखा नही था, बस अकेले खड़े इंतेज़ार करते रहते थे" तहज़ीब उसका हाथ अपने हाथ में लेते हुए बोली.

"बेचारा?" आदित्य भी उसके नरम हाथ पर अपनी गिरफ़्त जामाता हुआ बोला

"हां और नही तो क्या. तुम यार दिखने में इतने अच्छे भले थे और वहाँ टेलरिंग क्लास में एक भी लड़की ढंग की नही थी. मैं तुम्हें देखती थी तो लगता था के पता नही किसके साथ तुम्हारे नसीब फूट गये" कहते हुए वो हंस पड़ी.

"तुम्हारे साथ ही नसीब फोड़ने के चक्कर में था मैं"

"तो जब मैं रोज़ तुम्हारे सामने से होकर गुज़रती थी तो बताना चाहिए था ना मिस्टर. आदिल रहमान"

आदित्य और तहज़ीब को साथ 2 महीने हो गये थे. एक साल पहले वो रोज़ कुच्छ दिन तक तहीब के फूल उससे खरीदता और उसी के दरवाज़े पर छ्चोड़ आता जिससे चिड कर तहज़ीब ने उसे फूल बेचने से ही इनकार कर दिया था. नतीजा ये हुआ के आदित्य कहीं और से फूल खरीद कर उसके दरवाज़े पर छ्चोड़ने लगा.

धीरे धीरे रोज़ यूँ फूल देने का कुच्छ तो असर हुआ. तहज़ीब एक आम लड़की थी और उसका बर्ताव भी एक आम लड़की की तरह धीरे धीरे बदल गया. पहले सख़्त गुस्सा, फिर सिर्फ़ गुस्सा, फिर चिड़ना, फिर नॉर्मल रिक्षन, फिर रोज़ फूलों का इंतेज़ार और फिर उसको रोज़ यूँ शाम को अपने दरवाज़े पर फूलों का मिलना पसंद आने लगा. वो खूबसूरत सा लड़का जिसको देखकर ही वो कुढने लगती थी उसे पसंद आने लगा.

और फिर जब एक दिन उस लड़के ने उसका हाथ पकड़कर अपने दिल की बात कही, तो वो इनकार नही कर पाई. उस लड़के ने अपना नाम बताया था आदिल रहमान जिसके पापा एक बिज़्नेस-मॅन थे.

"मैने तुम्हें बहुत तलाश किया था तहज़ीब. तुम अचानक ही गायब हो गयी थी. बहुत भटका था तुम्हें ढूँढते हुए. तुम्हारे पड़ोसियों से पुछा, टेलरिंग क्लास की कुच्छ लड़कियों से पुछा पर किसी को कुच्छ पता नही था तुम्हारा. शहर के हर कोने में ढूँढा था मैने तुम्हें. कभी पोलीस फाइल्स में, कभी सोशियल सर्वीसज़ के ऑफिसस में, हर जगह तुम्हारा नाम तलाश किया पर तुम नही मिली. और फिर जब मैं उम्मीद छ्चोड़ चुका था, तब तुम मुझे एक दिन सड़क पर फूल बेचती हुई नज़र आ गयी. मैं बता नही सकता के क्या हाल हुआ था मेरा उस दिन. लगा था के जैसे मेरी खोई दुनिया मुझे मिल गयी. तुम वहाँ खड़ी फूल बेच रही थी और मैं अपनी जीप में बैठा तुम्हें देख बस खुशी के मारे रोता रहा"

"ओह आदिल" तहज़ीब उसके कंधे पर अपना सर रखते हुए बोली

"फिर तुम फूल बेचकर अपने घर चली और मैं तुम्हारा पिछा करता हुआ तुम्हारा घर देख आया"

"और अगले दिन मेरे फूल मुझसे ही खरीद लिए" तहज़ीब ने मुस्कुराते हुए बात पूरी की.

कुच्छ देर तक दोनो खामोश रहे.

"उस एक रात ने सब कुच्छ बदल दिया था आदिल" थोड़ी देर बाद तहज़ीब बोली "हिंदू-मुस्लिम के बीच लगी आग ने उन दिनो जाने कितने घर फूँके थे और उन्ही में एक घर मेरा भी था. मेरे माँ बाप और मेरा छ्होटे भाई, तीनो को ज़िंदा जला दिया गया था. बच गयी थी बस एक मैं. बहुत दिन तक यूँ ही भटकती रही रिश्ते-दारो के यहाँ. कभी किसी के घर तो कभी किसी के घर. पर एक जवान लड़की को यूँ कोई नही छ्चोड़ता. जिसके यहाँ भी रही, वहाँ पर यही कोशिश की गयी के क्यूंकी मैं उनके यहाँ एक बोझ बनकर रह रही हूँ तो मेरा फ़र्ज़ बनता है के मैं ये क़र्ज़ किसी का बिस्तर गरम करके उतारू. किसी ने खुद अपने जिस्म की प्यास मुझसे बुझानी चाही तो किसी ने कोशिश की के मैं कही कोठे पर जाकर बैठ जाऊं. थक हारकर मैं फिर इसी शहर में लौट आई जहाँ मैं पैदा हुई थी और जहाँ मैने अपना सब कुछ खोया था और यहाँ मिल गये मुझे तुम ......"
 


"तो ये है वो लड़की?" निखिल और आदित्य दोनो बैठे चाइ पी रहे थे.

"हां" आदित्या ने निखिल की बात का जवाब दिया "याद है मैं कैसे रोज़ शाम को जीप लेकर गायब हो जाता था?"

"हां याद है. सारे काम एक तरफ करके मिस्टर. आशिक़ रोज़ शाम बिना किसी को कुच्छ बताए जाने कहाँ निकल जाते थे"

"इसके चक्कर में ही जाता था. उस वक़्त एक टेलरिंग स्कूल में जाती थी वो और मैं शाम को उसे देखने वहीं पहुँचता था"

"बढ़िया है, पुराना प्यार मिल गया. वैसे नाम क्या है होने वाली भाभी जी का?" निखिल ने पुछा तो आदित्य चुप हो गया

"तहज़ीब ख़ान" कुच्छ देर बाद उसने जवाब दिया.

निखिल के हाथ से चाइ का कप गिरते गिरते बचा

"तेरा दिमाग़ खराब हो गया है?" निखिल जैसे चिल्ला ही पड़ा "जो तू कह रहा है उस बात का मतलब समझता है?"

"हां समझता हूँ यार पर ....."

"नही तू नही समझता" निखिल ने बात काट दी "बिल्कुल नही समझता. तहज़ीन ख़ान? एक मुस्लिम? साले तेरे बाप को पता चल गया तो गला काट देगा तेरा? और लोग क्या कहेंगे?"

"मुझे लोगों का फरक नही पड़ता" आदित्य ने जवाब दिया

"पड़ना चाहिए. तेरा बाप हिंदू गठन का प्रेसीडेंट है बल्कि ये ग्रूप शुरू ही उन्होने किया है. क्या कहेंगे लोग जब सबको ये पता चलेगा के जो आदमी हिदुत्व की बड़ी बड़ी बातें करता है उसका अपना बेटा एक मुस्सेलमान लड़की के

चक्कर में पड़ा हुआ है?"

"मैने कहा ना निखिल" आदित्य ने फिर आराम से जवाब दिया "मुझे लोगों का कोई फरक नही पड़ता"

"अपने बाप का तो पड़ता है ना या उन्हें भी भूल गया तू चूत के चक्कर में?" निखिल गुस्से में बोला

"निखिल" आदित्य इतनी ज़ोर से चिल्लाया के निखिल 2 कदम पिछे को हो गया "दोस्ती में भी एक हद होती है. मैं उस लड़की से प्यार करता हूँ. तमीज़ से बात कर"

कुच्छ देर तक दोनो फिर चुप हो गये.

"आइ आम सॉरी यार" आदित्य थोड़ी देर बाद बोला.

"अब समझा" निखिल ने अपना सर पकड़ते हुए कहा "साला वो मस्जिद में जाके नमाज़ पढ़ना, धरम को छ्चोड़ कर इंसानियत की बातें करना. गठन की मीटिंग्स में तेरा ना आना .. ये सब उस लड़की के चक्कर में कर रहा है ना

तू?"

"उसके साथ जो हुआ उसका ज़िम्मेदार मैं हूँ निखिल. और बराबर का ज़िम्मेदार है तू साले. वो मुस्लिम कॉलोनी जहाँ वो रहती थी, उस कॉलोनी पर उस रात हमला तूने और मैने लेड किया था. मैं और तू वहाँ आदमी लेकर गये थे. उस रात जितने घर जले, जितने भी लोग मरे, सब तेरे और मेरे इशारे पर हुआ था. उसका घर मेरे कहने पर जला था. मेरा कहने पर उसके घरवालो को ज़िंदा जला दिया गया था"

"उनके बारे में सोच रहा है तू? और उन्होने हमारे घर नही जलाए? उन्होने हमारे हिंदू भाइयों की जान नही ली?" निखिल बोला

"उसने नही ली" आदित्य चेहरा सख़्त करते हुए बोला "वो बेचारी एक मासूम लड़की थी जो टेलरिंग सीख रही थी, अपनी एक टेलरिंग शॉप खोलना चाहती थी. उसने किसी की जान नही ली, किसी का घर नही जलाया"

कुच्छ देर के लिए कमरे में सन्नाटा च्छा गया.

"सोच निखिल" थोड़ी देर बाद आदित्य बोला "हम दोनो के कहने पर उस रात कितने लोग मरे थे. कितनी औरतें मरी थी. कितने मासूम बच्चो को हलाल किया गया था"
 


"ऐसा ही कुच्छ हमारी औरतों और बच्चों के साथ भी हुआ था" निखिल बोला

"नही" आदित्य ने कहा "उन दंगो में ना कोई तेरे घर से मरा था और ना ही मेरे घर से. दोनो तरफ से मरे थे आम लोग जिनको हिंदू-मुस्लिम से ज़्यादा 2 वक़्त की रोटी से मतलब था. और इस देश में 100 करोड़ हिंदू रहते हैं, सब

तेरे अपने हैं क्या? अगर ऐसा है तो जाकर लड़ उन सबके लिए. उन सबको 2 वक़्त की रोटी दे, रोज़गार दिला, नौकरियाँ दिला, किसी के साथ ना-इंसाफी मत होने दे. सब तेरे अपने हैं ना?"

"उसको पता है के तू हिंदू है?"निखिल ने जैसे उसकी बात सुनी ही नही थी

"नही. मैने उसको बताया है के मैं एक मुस्लिम हूँ. आदिल रहमान"

"वाह" निखिल ने ज़ोर से ताली बजाई "हिंदू गठन के प्रेसीडेंट का बेटा एक मुस्लिम. आदिल रहमान. शाबाश मेरे यार. अब आगे क्या प्लान है? अपना लंड भी कटवाओगे क्यूंकी लंड तो तुम उसको दिखाओगे ही किसी ना किसी दिन?"

"निखिल" आदित्य फिर गुस्से में बोला

"और कितना टाइम लगेगा?" आदित्य ने रिसेप्षनिस्ट से पुछा

"बस थोड़ी देर और सर" रिसेप्षन पर खड़ी लड़की ने जवाब दिया वो और तहज़ीब दोनो एक क्लिनिक में बैठे हुए थे.

"बार बार रिसेप्षन पर पहुच जाते हो" आदित्य वापिस आकर बैठा तो तहज़ीब बोली "वो लड़की बहुत पसंद आ रही है क्या?"

"शूट अप" आदित्य ने हँसते हुए जवाब दिया.

कुच्छ दिन पहले दोनो साथ में थे जब तहज़ीब को अचानक चक्कर आए और वो बेहोश होकर गिर पड़ी. उस वक़्त दोनो ने सोचा के शायद गर्मी की वजह से ऐसा हुआ पर फिर ये बार बार होने लगा. तहज़ीब अचानक कुछ करते करते

चक्कर खाकर गिर पड़ती और बेहोश हो जाती.

और फिर उसके सर में दर्द रहने लगा जो धीरे धीरे बढ़ता जा रहा था. सेहत रोज़ाना गिरती जा रही थी.

आँखों के नीचे काले धब्बे बनने शुरू हो गये क्यूंकी सर में दर्द की वजह से वो सो नही पाती थी. आदित्य उसको लेकर एक डॉक्टर के यहाँ पहुँचा. कुच्छ टेस्ट्स कराए गये और आज उनको रिज़ल्ट्स लेने के लिए आना था.

दोनो लॉबी में बैठे डॉक्टर के साथ अपने अपायंटमेंट का इंतेज़ार कर रहे थे.

"आदिल तुमने कभी कोई सपना देखा है?" अचानक तहज़ीब ने पुछा

"हां देखा है. रोज़ रात को आते है अजीब अजीब से ख्वाब"

"अर्रे वो नही" वो खिसक कर उसके करीब होते हुए बोली "मेरा मतलब के ज़िंदगी का ख्वाब. जो तुम अपनी ज़िंदगी में हासिल करना चाहते हो"

"हाँ है ना. तुम" आदित्य ने मुस्कुरा कर कहा

क्रमशः.......................................

 


TERE ISHQ MEIN paart--2

gataank se aage.................

Us shaam jab Tehzeeb apne ghar pahunchi toh darwaze ke bahar phoolon ki 5 tokriyan rakhi thi. Vahi phool jo din mein usne khud beche the, Us jeep wale ladko ko ....

Tokri par ek kagaz ka tukda rakha tha jispar likha tha,

"Phool vaapis nahi kar raha hoon, aapko de raha hoon ... Ye aapke liye hain, meri taraf se"

"Kabse mera pichha kar rahe the?" Tehzeeb ne puchha. Vo aur Aditya dono ek park mein bethe hue the.

"Arrey bahut pehle se" Aditya ne jawab diya "Yaad hai 2 saal pehle jab tum vo Tailoring sikhne jaati thi?"

"Haan yaad hai" Tehzeeb ne kaha

"Tab main rozana ...." Aditya ne kehna shuru hi kiya tha ke Tehzeeb ne beech mein uski baat kaat di.

"Haan yaad aaya. Jab bhi main apni tailoring class se nikalti thi, tum bahar khade milte the hamesha"

"Right. Tumhein dekhne ke liye hi vahan khada rehta tha" Aditya ne haste hue jawab diya.

"Aur main hamesha sochti thi ke pata nahi kiske liye khada rehta hai bechara kyunki maine tumhein kisi ke saath dekha nahi tha, bas akele khade intezaar karte rehte the" Tehzeeb uska haath apne haath mein lete hue boli.

"Bechara?" Aditya bhi uske naram haath par apni giraft jamata hua bola

"Haan aur nahi toh kya. Tum yaar dikhne mein itne achhe bhale the aur vahan tailoring class mein ek bhi ladki dhang ki nahi thi. Main tumhein dekhti thi toh lagta tha ke pata nahi kiske saath tumhare naseeb phoot gaye" Kehte hue vo has padi.

"Tumhare saath hi naseeb phodne ke chakkar mein tha main"

"Toh jab main roz tumhare saamne se hokar guzarti thi toh batana chahiye tha na Mr. Adil Rehman"

Aditya aur Tehzeeb ko saath 2 mahine ho gaye the. Ek saal pehle vo roz kuchh din tak Teheeb ke phool usse kharidta aur usi ke darwaze par chhod aata jisse chid kar Tehzeeb ne use phool bechne se hi inkaar kar diya tha. Nateeja ye hua ke Aditya kahin aur se phool kharid kar uske darwaze par chhodne laga.

Dheere dheere roz yun phool dene ka kuchh toh asar hua. Tehzeeb ek aam ladki thi aur uska bartav bhi ek aam ladki ki tarah dheere dheere badal gaya. Pehle sakht gussa, phir sirf gussa, phir chidna, phir normal reaction, phir roz phoolon ka intezaar aur phir usko roz yun shaam ko apne darwaze par phoolon ka milna pasand aane laga. Vo khoobsurat sa ladka jisko dekhkar hi vo kudhne lagti thi use pasand aane laga.

Aur phir jab ek din us ladke ne uska haath pakadkar apne dil ki baat kahi, toh vo inkaar nahi kar paayi. Us ladke ne apna naam bataya tha Adil Rehman jiske Papa ek business-man the.

"Maine tumhein bahut talash kiya tha Tehzeeb. Tum achanak hi gayab ho gayi thi. Bahut bhatka tha tumhein dhoondhte hue. Tumhare padosiyon se puchha, tailoring class ki kuchh ladkiyon se puchha par kisi ko kuchh pata nahi tha tumhara. Shehar ke har kone mein dhoondha tha maine tumhein. Kabhi police files mein, kabhi social services ke offices mein, har jagah tumhara naam talash kiya par tum nahi mili. Aur phir jab main ummeed chhod chuka tha, tab tum mujhe ek din sadak par phool bechti hui nazar aa gayi. Main bata nahi sakta ke kya haal hua tha mera us din. Laga tha ke jaise meri khoyi duniya mujhe mil gayi. Tum vahan khadi phool bech rahi thi aur main apni jeep mein betha tumhein dekh bas khushi ke maare rota raha"

"Oh Adil" Tehzeeb uske kandhe par apna sar rakhte hue boli

"Phir tum phool bechkar apne ghar chali aur main tumhara pichha karta hua tumhara ghar dekh aaya"

"Aur agle din mere phool mujhse hi khareed liye" Tehzeeb ne muskurate hue baat poori ki.

Kuchh der tak dono khamosh rahe.

 


"Us ek raat ne sab kuchh badal diya tha Adil" Thodi der baad Tehzeeb boli "Hindu-Muslim ke beech lagi aag ne un dino jaane kitne ghar phoonke the aur unhi mein ek ghar mera bhi tha. Mere maan baap aur mera chhote bhai, teeno ko zinda jala diya gaya tha. Bach gayi thi bas ek main. Bahut din tak yun hi bhatakti rahi rishte-daaro ke yahan. Kabhi kisi ke ghar toh kabhi kisi ke ghar. Par ek jawan ladki ko yun koi nahi chhodta. Jiske yahan bhi rahi, vahan par yahi koshish ki gayi ke kyunki main unke yahan ek bojh bankar reh rahi hoon toh mera farz banta hai ke main ye karz kisi ka bistar garam karke utaroon. Kisi ne khud apne jism ki pyaas mujhse bujhani chahi toh kisi ne koshish ki ke main kahi kothe par jaanakr beth jaoon. Thak haarkar main phir isi shehar mein laut aayi jahan main paida hui thi aur jahan maine apna sab kuchhh khoya tha aur yahan mil gaye mujhe tum ......"

"Toh ye hai vo ladki?" Nikhil aur Aditya dono bethe chaai pi rahe the.

"Haan" Aditya ne Nikhil ki baat ka jawab diya "Yaad hai main kaise roz shaam ko Jeep lekar gayab ho jata tha?"

"Haan yaad hai. saare kaam ek taraf karke Mr. Aashiq roz shaam bina kisi ko kuchh bataye jaane kahan nikal jaate the"

"Iske chakkar mein hi jata tha. Us waqt ek tailoring school mein jaati thi vo aur main shaam ko use dekhne vahin pahunchta tha"

"Badhiya hai, purana pyaar mil gaya. Vaise naam kya hai hone wali Bhabhi ji ka?" Nikhil ne puchha toh Aditya chup ho gaya

"Tehzeeb Khan" Kuchh der baad usne jawab diya.

Nikhil ke haath se chaai ka cup girte girte bacha

"Tera dimag kharab ho gaya hai?" Nikhil jaise chilla hi pada "Jo tu keh raha hai us baat ka matlab samajhta hai?"

"Haan samajhta hoon yaar par ....."

"Nahi tu nahi samajhta" Nikhil ne baat kaat di "Bilkul nahi samajhta. Tehzeen Khan? Ek Muslim? Saale tere baap ko pata chal gaya to gala kaat dega tera? Aur log kya kahenge?"

"Mujhe logon ka farak nahi padta" Aditya ne jawab diya

"Padna chahiye. Tera baap Hindu Gathan ka president hai balki ye group shuru hi unhone kiya hai. Kya kahenge log jab sabko ye pata chalega ke jo aadmi Hindutva ki badi badi baaten karta hai uska apna beta ek musselman ladki ke

chakkar mein pada hua hai?"

"Maine kaha na Nikhil" Adita ne phir aaram se jawab diya "Mujhe logon ka koi farak nahi padta"

"Apne baap ka toh padta hai na ya unhen bhi bhool gaya tu choot ke chakkar mein?" Nikhil gusse mein bola

"Nikhil" Aditya itni zor se chillaya ke Nikhil 2 kadam pichhe ko ho gaya "Dosti mein bhi ek hadh hoti hai. Main us ladki se pyaar karta hoon. Tameez se baat kar"

Kuchh der tak dono phir chup ho gaye.

"I am sorry yaar" Aditya thodi der baad bola.

"Ab samjha" Nikhil ne apna sar pakadte hue kaha "Saala vo masjid mein jaake namaz padhna, Dharam ko chhod kar insaaniyat ki baaten karna. Gathan ki meetings mein tera na aana .. ye sab us ladki ke chakkar mein kar raha hai na

tu?"

"Uske saath jo hua uska zimmedar main hoon Nikhil. Aur barabar ka zimmedar hai tu saale. Vo muslim colony jahan vo rehti thi, us colony par us raat hamla tune aur maine lead kiya tha. Main aur tu vahan aadmi lekar gaye the. Us raat jitne ghar jale, jitne bhi log mare, sab tere aur mere ishare par hua tha. Uska ghar mere kehne par jala tha. Mera kehne par uske gharwalo ko zinda jala diya gaya tha"

"Unke baare mein soch raha hai tu? Aur unhone hamare ghar nahi jalaye? Unhone hamare Hindu bhaiyon ki jaan nahi li?" Nikhil bola

"Usne nahi li" Aditya chehra sakht karte hue bola "Vo bechari ek masoom ladki thi jo tailoring seekh rahi thi, apni ek tailoring shop kholna chahti thi. Usne kisi ki jaan nahi li, kisi ka ghar nahi jalaya"

Kuchh der ke liye kamre mein sannata chha gaya.

"Soch Nikhil" Thodi der baad Aditya bola "Ham dono ke kehne par us raat kitne log mare the. Kitni auraten mari thi. Kitne masoom bachcho ko halal kiya gaya tha"

"Aisa hi kuchh hamari auraton aur bachchon ke saath bhi hua tha" Nikhil bola

"Nahi" Aditya ne kaha "Un dango mein na koi tere ghar se mara tha aur na hi mere ghar se. Dono taraf se mare the aam log jinko hindu-muslim se zyada 2 waqt ki roti se matlab tha. Aur is desh mein 100 crore hindu rehte hain, sab

tere apne hain kya? Agar aisa hai toh jakar lad un sabke liye. Un sabko 2 waqt ki roti de, rozgar dila, naukriyan dila, kisi ke saath na-insafi mat hone de. Sab tere apne hain na?"

"Usko pata hai ke tu Hindu hai?"Nikhil ne jaise uski baat suni hi nahi thi

"Nahi. Maine usko bataya hai ke main ek Muslim hoon. Adil Rehman"

"Wah" Nikhil ne zor se taali bajayi "Hindu Gathan ke president ka beta ek muslim. Adil Rehman. Shabash mere yaar. Ab aage kya plan hai? Apna lund bhi katwaoge kyunki lund to tum usko dikhaoge hi kisi na kisi din?"

"Nikhil" Aditya phir gusse mein bola

"Aur kitna time lagega?" Aditya ne receptionist se puchha

"Bas thodi der aur sir" Reception par khadi ladki ne jawab diya Vo aur Tehzeeb dono ek clinic mein bethe hue the.

"Baar baar reception par pahuch jaate ho" Adtiya vaapis aakar betha toh Tehzeeb boli "Vo ladki bahut pasand aa rahi hai kya?"

"Shut up" Aditya ne haste hue jawab diya.

Kuchh din pehle dono saath mein the jab Tehzeeb ko achanak chakkar aaye aur vo behosh hokar gir padi. Us waqt dono ne socha ke shayad garmi ki vajah se aisa hua par phir ye baar baar hone laga. Tehzeeb achanak kuchhh karte karte

chakkar khakar gir padti aur behosh ho jaati.

Aur phir uske sar mein dard rehne laga jo dheere dheera badhta ja raha tha. Sehat rozana girti ja rahi thi.

Aankhon ke neeche kaale dhabbe banne shuru ho gaye kyunki sar mein dard ki vajah se vo so nahi paati thi. Aditya usko lekar ek doctor ke yahan pahuncha. Kuchh tests karaye gaye aur aaj unko results lene ke liye aana tha.

Dono lobby mein bethe doctor ke saath apne appointment ka intezaar kar rahe the.

"Adil tumne kabhi koi sapna dekha hai?" Achanak Tehzeeb ne puchha

"Haan dekha hai. Roz raat ko aate hai ajeeb ajeeb se khwaab"

"Arrey vo nahi" Vo khisak kar uske kareeb hote hue boli "Mera matlab ke zindagi ka khwaab. Jo tum apni zindagi mein haasil karna chahte ho"

"Haan hai na. Tum" Aditya ne muskura kar kaha

kramashah.....................

..................

 
तेरे इश्क़ में पार्ट--3 Hindi Love Story

गतान्क से आगे.................

"ओफहो. मौका मिलते ही फिल्मी हीरो की तरह डाइलॉग मारना शुरू कर देते हो. अर्रे फस गयी मैं ऑलरेडी तुमसे, हो चुकी इंप्रेस, पटा लिया तुमने मुझे ऑलरेडी, तुम्ही से करूँगी मैं शादी, अब तो चैन से जीने दो. मेरे कहने का मतलब के कोई ऐसा ख्वाब जो तुमने बचपन से देखा हो. जैसे मेरा ख्वाब है के कहीं समुंदर के किनारे मेरा अपना एक बड़ा सा घर हो जहाँ से मैं रोज़ शाम सूरज को समुंदर में डूबते हुए देखूं"

"वाउ... बीच हाउस हाँ?" आदित्य ने कहा

"हां. मैं चाहती हूँ के रोज़ शाम को मैं बाल्कनी में तुम्हारी बाहों में बैठू और सामने सूरज धीरे धीरे समुंदर में समा रहा हो. मेरा ख्वाब है के मेरा अपना एक घर हो, बड़ा सा, सुंदर सा. मैं हमेशा एक किराए के मकान में रही हूँ. समुंदर किनारे एक बड़ा सा घर और हमारा अपना प्राइवेट बीच, बचपन से हर रात

मैं यही सोचती हुई सोई हूँ"

"प्राइवेट बीच भी?" आदित्या बोला तो तहज़ीब ने खुश होते हुए हां में सर हिला दिया.

"सर?" अचानक रिसेप्षन पर खड़ी लड़की ने आदित्य को पुकारा

"वाउ. अब तो ये भी तुम्हें बुला रही है. शायद इंप्रेस हो गयी" तहज़ीब चहकते हुए बोली

"शट अप" आदित्य ने घूर कर उसकी तरफ देखा और रिसेप्षन पर पहुँचा

"ये आपकी रिश्ते दार हैं?" रिसेप्षन पर खड़ी लड़की ने पुछा

आदित्य ने एक पल के लिए पलट कर तहज़ीब को देखा. वो अपने बालों से खेलती किसी बच्ची की तरह जाने क्या सोच रही थी.

"मेरी बीवी है" पलटकर आदित्य ने जवाब दिया

"ओके तो आप प्लीज़ अंदर जाकर डॉक्टर से मिल लीजिए. उन्होने कहा है के आप अकेले आएँ, मेडम को साथ अंदर ना ले जाएँ. बल्कि डॉक्टर साहब चाहते हैं के आप कोई बहाना बनाकर अंदर जाएँ, बिना आपकी वाइफ को ये बताया के आप

डॉक्टर से मिलने अंदर जा रहे हैं"

"क्यूँ?" आदित्य ने पुछा

"आइ डोंट नो" उस लड़की ने मुस्कुराते हुए कहा.

आदित्य फिर तहज़ीब के पास आया.

"क्या कह रही है? शादी करना चाहती तुमसे?" तहज़ीब फिर चहकी.

"शट अप. कह रही है के डॉक्टर को 15-20 मिन्स और लगेंगे. तुम बैठो मैं ज़रा बाथरूम होकर आता हूँ"

कुच्छ देर बाद वो डॉक्टर के साथ अंदर अकेला बैठा था.

"ये कैसे हो सकता है? इट्स इंपॉसिबल"

"आप चाहें सिर तो किसी और डॉक्टर से कन्सल्ट कर सकते हैं पर मुझे यकीन है के सबका जवाब यही होगा. आपकी बीवी के सर पर कुच्छ अरसा पहले चोट लगी थी जिसकी तरफ इन्होने ध्यान नही दिया. धीरे धीरे उनके दिमाग़ में उस जगह एक ब्लड क्लॉट जमा हो गया है जो अब इलाज की हद के बाहर जा चुका है. यही वजह है के उनके सर में दर्द रहता है, चक्कर आते हैं, बेहोश हो जाती हैं" डॉक्टर ने कहा.

"उस रात एक आदमी ने मेरे सर पर किसी चीज़ से वार किया था जिसके बाद मैं बेहोश हो गयी थी. होश आया तो मेरा घर और मेरे माँ बाप भाई, सबको जला दिया गया था. तभी से मेरे सर में हल्की हल्की सी चुभन रहती थी" आदित्य को तहज़ीब की कही बात भी याद आ रही थी.

"कितना वक़्त?" उसने डॉक्टर से पुछा

"ऐसे केसस में शर्तिया तौर कुच्छ कहा नही जा सकता. होने को आज कुच्छ हो जाए पर ज़्यादा से ज़्यादा 6 महीने"

"क्या आप सब मेरी बात से सहमति रखते हैं?" देवराज चतुर्वेदी ने हॉल में मौजूद तकरीबन 100 लोगों से पुछा.

"हाँ हम सब सहमत हैं" जवाब में आवाज़ आई

"क्या तू भी अपने बाप की बात से सहमत है आदित्य?" हॉल में खड़े निखिल ने अपने साथ खड़े आदित्य से पुछा आदित्य ने कोई जवाब नही दिया.

"सालों तक, सालों तक हमने इनका बोझ सहा है, इनके साथ कंधे से कंधा मिलाने की कोशिश की है पर अब और नही. अब हद हो चुकी है" देवराज की आवाज़ फिर गूँजी

"हद हो चुकी है" पीछे पिछे सामने खड़े लोगों ने दोहराया
 


"ये सब हज़ार साल पहले हमारे देश में आए, हमने दिल से इनका स्वागत किया. अपने यहाँ रहने की जगह दी, खाना दिया, जल दिया, अपनी धरती दी पर बदले में हमें क्या मिला? धोखा?"

"हां हां धोखा" लोगों ने एक जुट कहा

"हां धोखा ही है ये. इन लोगों को क्या हक बनता था के हमारी भूमि के दो टुकड़े करते? उस भूमि पर जो इनके पूर्वजों की थी ही नही? जहाँ ये सब अतिथि के रूप में आए थे? धोखा है ये का इन्होने जिस थाली में खाया

उसी में छेद किया. जिस भूमि पर रहे उसी के 2 टुकड़े कर डाले. एक देश को 2 हिस्सो में बाँट दिया"

"धोखा है ये" भीड़ फिर चिल्लाई

"पर हमने इनकी बात का सम्मान रखा. इन्होने अलग देश चाहा तो हमने खुले दिल से वो भी दिया पर फिर उसके बाद क्या? जो दिया उसमें संतुष्ट ना होकर और की उम्मीद? बार बार हमारे देश पर हमला?"

"धोखा" फिर से आवाज़ गूँजी

"हमने फिर भी बार बार इन लोगों को माफ़ किया. फिर खुले दिल से भाई-चारे की बात की पर फिर भी नही मानते ये? जानते हैं क्यूँ?"

"क्यूँ?" फिर आवाज़ गूँजी

"क्यूंकी धोखा इनकी जात में शामिल है. पर अब और नही. अब हिन्दुस्तान वो बनेगा जो कि उसका नाम है. एक हिंदू राष्ट्र"

"भारत माता की जै" भीड़ एकजुट चिल्लाई

"अगर यहाँ रहना है तो हिंदू बनकर रहना होगा वरना कोई हक नही बनता उन्हें यहाँ रहने का. हम फिर से इस देश को उसका गौरव लौटा कर देंगे. अब वक़्त आ गया है बदले का. हर उस आदमी को इस देश से निकाल देना का जो हिंदुत्व का पालन नही करता. हर उस चीज़ को मिटा देने का जो हिंदू धरम के खिलाफ है. क्या आप सहमत हैं?"

"हां" भीड़ चिल्लाई

"नही" लोगों के बीच से एक और आवाज़ उठी. लोगों ने हैरानी से आवाज़ की तरफ देखना शुरू कर दिया.

"कौन बोला" देवराज ज़ोर से चिल्लाया.

"मैं. आदित्य चतुर्वेदी" भीड़ के बीच से आवाज़ आई. लोग एक तरफ होने लगे और देवराज और आदित्य के बीच से हट गये.

"तुम कुच्छ कहना चाहते हो आदित्य?"

"एक सवाल पुच्छना चाहता हूँ" साथ खड़ा निखिल आदित्य को चुप करने की कोशिश कर रहा था.

"पूछो"

"आप इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं. यहाँ रहने वाले सबको हिंदू बनाना चाहते हैं. तो ये बताइए चतुर्वेदी साहब के अगर एक ख़ान अपना धरम छ्चोड़कर हिंदू बनता है तो जात क्या देंगे आप उसको? शर्मा, पांडे या दूबे बनाएँगे या कोई हरिजन बनाएँगे?" आदित्य ने सवाल किया

"कहना क्या चाह रहे हो? कैसा वाहियात सवाल है ये?"

"नही बिल्कुल वाहियात नही है" आदित्य अपनी बात पर डटा रहा "अगर कोई दूसरे धरम का आदमी अपना धरम छ्चोड़ कर हिन्दुत्व में आता है तो जात तो उसको देनी पड़ेगी ना. अब अगर किसी दूसरे धरम के ऊँची जात के आदमी को आपं हिंदू में नीची जात वाला बनाते हैं तो उसके साथ ना-इंसाफी होगी. और अगर आप उसको कोई ऊँची जात देते हैं तो हमारे हरिजन भाइयों के साथ ना-इंसाफी होगी क्यूंकी ऊँची जात पर पहले हक इनका बनता है जो सारी ज़िंदगी से हिंदू रहे हैं. ना कि उसका जो अभी अभी हिंदू बना है"
 
Back
Top