S
StoryPublisher
Guest
उसकी मोम की बात सुनके, रूबी को लगा वो बिल्कुल सच बोल रहा है.. उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो भारत को बेतहाशा चूमने लगी.... फाइनली 7.15 बजे भारत रूबी के कमरे से बाहर निकला... सीधे वो शालिनी के कमरे के बाहर गया और उसका दरवाज़ा नॉक किया
"वेट..." अंदर से शालिनी ने आवाज़ दी...
जैसे ही शालिनी ने दरवाज़ा खोला, भारत बिल्कुल पसीने पसीने हो गया
"व्हाट्स रॉंग... यह क्या हालत है" भारत ने शालिनी को देख के कहा जिसकी आँखें रो रो के बिल्कुल लाल हो चुकी थी, उसके बाल बिखरे हुए थे.. उसके कमरे में कुछ सामान टूटा हुआ था, रूम में हल्की सी रोशनी थी बस... अंदर आके सबसे पहले भारत ने दरवाज़ा बंद किया और लाइट्स ऑन कर दी
"यह सब क्यूँ ..." भारत इतना बोलके चुप हो गया, क्यूँ कि उसकी नज़र पड़ी उसकी डाइयरी पे जो शालिनी के बॅड पे थी...
"भारत.. आइ रियली हेट यू.. हाउ कॅन यू...." कहके शालिनी फिर रोने लगी, और भारत को गले लगा दिया...
"बेब.. प्लीज़ चुप हो जा.. प्लीज़"
"हाउ कॅन यू डू दिस... अपना सारा प्यार किसी एक को ही दे दिया.. इतना प्यार कोई किसी को कैसे कर सकता है.. भारत, व्हाई हॅव यू डन दिस यार... " कहके शालिनी फिर भारत से गले लगी और रोने लगी... इस बार भारत ने उसे कुछ नहीं किया और बस उसे कस्के गला लगा दिया... भारत शालिनी के हर एक आँसू को महसूस कर रहा था.. काफ़ी देर तक भारत ने कंट्रोल किया, लेकिन फिर ना चाहते हुए भी उसकी आँखें नम होने लगी... लेकिन फिर भी भारत ने अपने आँसू पी लिए और शालिनी को खुद से अलग किया जो अब तक रो रही थी..
"लिसन नाउ बेब... प्लीज़ स्टॉप क्राइयिंग, नहीं तो मैं यहाँ से चला जाउन्गा" भारत ने दरवाज़े की तरफ इशारा करके कहा
"आइ विल किल यू फॉर दट.. डोंट एवर लीव मी प्लीज़... " शालिनी ने इस बार भारत का हाथ पकड़ा और उसपे किस कर दी
"चल नाउ फ्रेशन अप.. कुछ बात करनी है" भारत ने शालिनी को बाथरूम में धकेलते हुए कहा.. शालिनी के बाथरूम में जाते ही भारत ने अपनी आँखें सॉफ की, डाइयरी को बेड से हटा के बेड को ठीक किया.. रूम में टूटा हुए सामान को साइड में रख दिया...
"अरे यह सब मत कर यार, आइ विल डू तट" शालिनी ने बाथरूम से बाहर आके कहा
"बट यह किया ही क्यूँ तूने" भारत ने टूटे हुए सामान की तरफ इशारा करते हुए कहा
"तो और क्या करती.. तूने इतना प्यार किया ही क्यूँ निधि से, किसी और का भी नहीं सोचा हाँ.. और अपना भी नहीं सोचा..." शालिनी ने अपनी धीमी आवाज़ में कहा.. उसकी आवाज़ में दर्द अब भी था... इससे पहले के भारत कुछ जवाब देता, शालिनी फिर बोली