S
StoryPublisher
Guest
डॉली मॉर्निंग पेपर पढ़ रही थी। अखबार में छपी एक विशेष खबर पर उसका ध्यान गया। डॉन राजा का आदमी आपके शहर में। खुफिया रिपोर्ट में इस बात की शंका ज़ाहिर की गई है। किसी भी संदिग्ध आदमी को देखते ही पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
2 दिन से डॉली मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा रही थी। कुछ तबीयत भारी थी उसकी। इस खबर को पढ़कर एक उत्तेजना की लहर दौड़ गई उसके जिस्म में।
इसलिए आज मॉर्निंग वॉक भी उसने स्कूटी से करने की सोचा। और अपनी स्कूटी निकालकर ठंडी ठंडी हवाओं में सुबह के छह बजे पुल के किनारे फिक्स होटल में पहुंच गई। रोनाल्डो पहले से ही वहां मौजूद थे।
"हेलो सर..। कैसे हैं आप..?" डॉली ने इंस्पेक्टर रोनाल्डो को देखते ही उनसे पूछा।
रोनाल्डो ने कहा~
" जब आप साथ हैं तो गम की क्या बात है..!
बड़े-बड़े माफियाओं की भी हालत खराब है..!!"
डॉली बोली-" अरे वाह आप तो शायरी भी है। तो सुनिए-
आप ड्यूटी पर हैं मुस्तैद, तो बेखौफ हैं हम..!
अगर आप न हों, तो हमारा वजूद भी न हो..!!
रोनाल्डो ने कहा-
"मान गए, कि शायरी आप भी अच्छी कर लेती हैं..!
लेकिन आमतौर पर शायरी वही लोग करते हैं,
जिन्हें किसी से प्यार होता है!
सिर्फ पुलिस वालों को छोड़कर,
क्योंकि उन्हें शायरी करने का मौका ही कहां मिलता है..!!"
डॉली बोली-
"जब मोहब्बत पर बात आती है,
तो मौके निकल ही आते हैं।
और हुस्न के मकड़जाल मे फंसकर
डॉन के निशाने भी अक्सर चूक जाया करते हैं..!!
" सही कहा तुमने। लेकिन फिलहाल तुम्हें अपने हुस्न का जादू नहीं चलाना है, मगर अपनी नजरों को जरूर चौकन्ना रखना है। क्योंकि सुना है कि मुंबई का माफिया डॉन राजा की हिट लिस्ट में मेरा नाम आ गया है। वो इस शहर में दहशत फैलाकर मेरी छवि पर बट्टा
लगाना चाहता है..! और उसके आदमी सिर्फ भारत ही नहीं भारत के बाहर के देशों में भी फैले हुए हैं।" इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने कहा।
डॉली-"आप नाम बताओ और नंबर बताओ। आगे का काम सिर्फ हमारा होगा ।आप तो सिर्फ तमाशा देखिएगा।"
रोनाल्डो-"जहां मौत का खेल होता हो , वहां इंस्पेक्टर तमाशा नहीं देखता, बल्कि मोर्चा संभालता है। मुझे शंका है कि यह माफिया डॉन राजा इस क्षेत्र में अशांति फैलाने.. लोगों को धमकाने... और यहां के नागरिकों में दहशत फैलाने की कोई योजना बना रहा होगा..! और सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि अब ना उसके किसी आदमी का नाम मालूम है और ना नंबर मालूम है..!"
डॉली-"आप उस माफिया डॉन राजा का नंबर बोलो। क्योंकि नेटवर्क चाहे जहां भी हो, बात तो फोन से होनी हीं है।"
रोनाल्डो-" वह बहुत चालाक है। उसका फोन को ट्रेस करना बहुत मुश्किल है कि वह कहां है और उसके आदमी कहां है और कहां पर वो धमाका करने वाले हैं।"
डॉली-"आप उसकी चिंता ना करिए। हमारी भूतही
ताकत उसके बंद मोबाइल से भी उसकी लोकेशन को ट्रेस कर लेगी। और उस लोकेशन से वह किसी भी मोबाइल से बात करेगा, तो हमको उसका सिग्नल मिल जाएगा। और उसके बाद उसका आदमी यहां पर कहाँ छुपा है, उसका भी लोकेशन हमें मिल जाएगा और फिर आप देखिएगा कि किस तरह उसके जिस्म की बोटी बोटी कुत्तों को खिलाऊँगी
और यही बैठे-बैठे उस डॉन के सीने पर बंदूक भी चलवाऊंगी..!!
रोनाल्डो-" काश कुछ ऐसा ही हो..!"
डॉली-" ऐसा ही होगा..!"
" थैंक्स डॉली..!" रोनाल्डो ने कहा और दान राजा का फोन नंबर उसे दे दिया।
डॉली ने कहा-"ओके सर.. थैंक्स..! सी यू सून।।!!" और यह क्या कर रही है अपने घर वापस आ गई..!
~~~~~~~~~~~~~~~