• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

Horrar भूतों का न्याय

राजा-"कॉलिंग डॉन राजा..001

व्हेयर आर यू..?

डैना-"यस, Its 001

डैना 001

कमिंग सून. ! इट्स ओवर.."

डॉन राजा-"वेटिंग 001"

और फोन डिस्कनेक्ट हो गया..!

रात के लगभग 10 बजे डैना की फ्लाइट ने मुंबई में लैंड किया और 11:00 वो डैना के स्पेशल गेस्ट हाउस में था। और इस समय उसके सामने थ।

डॉन राजा-"वेलकम 001.! कीमा के मरने का हमें अफसोस है, लेकिन रोनाल्डो के मरने की खुशी भी है.!

कभी खुशी और कभी गम, ये इस दुनिया का नियम है..लेकिन हमारी महफिल में गम का कोई स्थान नहीं है .. क्योंकि यहां सिर्फ रंगीनी और चकाचौंध होती है ..!

और ऐसा इसलिए है क्योंकि अपना असूल है, कि जो बीत गया उसे भूल जाओ.. और दिल खोल कर ऐश करो ..!

और ऐश करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है खुद को युवा बनाये रखना... अपने अंदर ताकत का होना... और साहस का होना .. क्योंकि तभी हम अपने आगे की टॉरगेट को फतह कर सकते हैं.!

और यह कटु सच है, कि हमारी दुनिया में और हमारे इस धंधे में गुजरे हुए कल का कोई मूल्य नहीं होता..!

और इसीलिए कीमा अगर चला गया, तो उसे जाने दो.. क्योंकि हम 10 नए कीमा पैदा कर देंगे. !

डैना-001-" बिल्कुल सही बात है बॉस और आज की फतेह जो हमने हासिल की है ये इतनी बड़ी बड़ी फतेह बिना आपके डायरेक्शन नहीं मिल सकती थी..!"

डॉन राजा-"मगर जिन हाथों ने इस मुश्किल काम को अंजाम दिया वो हाथ तुम्हारे थे..! और आज उन हाथों

कोमैं एक जबरदस्त तोहफा देने वाला हूं !"

और ये कहकर डॉन राजा ने उसके हाथ में एक गन पकड़ा दिया..औऱ बोला-"ये कोई मामूली गन नहीं है. !

रसिया के सीक्रेट मिलिट्री कैंप से चुराई गई है. ! इस गन की खासियत यह है, इसे लोड कर देने के बाद इसको चलाने पर एक मिनट के अंदर ही हज़ारों गोलियां निकलती है. .!

और क्योंकि हमारे धंधे में दो-चार-दस लोगों से निपटना तो आसान होता है लेकिन भीड़ में घिर जाने के बाद खुद को बचाना लगभग असंभव हो जाता है. !

लेकिन ये गन अगर पास में होगी, तो इस गन की मदद से एक मिनट के अंदर ही हजारों लोगों को मौत की नींद सुला सकते हैं. ! और फिर अगर 10,000 की भीड़ भी हो, तब एक हज़ार लोगों की लाशों को देखकर बाकी के नौ हजार अपने आप भाग जाएंगे , और हमारा आदमी विजई होकर सुरक्षित बाहर आ जाएगा..!

डॉली ने उस गन को देख कर कहा-"वाऊ. ! गज़ब. ! फिर तो ये गन मुझे चाहिए ..! क्योंकि मुझे भी एक बार में एक हज़ार लोगों को मौत की नींद सुलाने में बहुत

मजा आएगा..!

और हज़ार लोगों को मारकर जब मैं विजयी बनुँगी.. तो मुझे लोग लेडी डॉन कहेंगे ..!"

डॉन राजा कि नज़र अचानक डॉली पर गई, और उसकी खूबसूरती को देखकर वो बोला-" बहुत खूबसूरत हसीना है..! कमाल का हुस्न. ! तराशा हुआ जिस्म.. गदराया हुआ यौवन..

हिरन के जैसी खूबसूरत बड़ी बड़ी आंखें... और नागिन जैसी लहराती हुई जुल्फे...!

लेकिन इतनी दूर क्यों है ..? मेरी गोद में आ लड़की..!"

यह सुनते ही डैना की आंखें लाल हो गई..! और वो कुछ कहने को ही था, कि डॉली ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया और बोली-" मैंने पहले ही तुझसे कह दिया था, कि मुझे पैसा रूपया मान मर्यादा इज्जत.. सब चाहिए.. और मैं सिर्फ किसी एक की प्रॉपर्टी बनकर नहीं जी सकती..!

मेरे को तुझसे मोहब्बत है, मगर इसका यह अर्थ नहीं है कि मैं सिर्फ तेरी बनकर रह जाऊं..! और ये कह कर उसके हाथों से गन ले ली और बोली-" अगर मेरी चाहत के बीच में दीवार बनकर तू आया, तो अपनी मोहब्बत के सीने में भी हज़ार गोलियां उतारने में मुझे रहम नहीं आएगा. !"

डॉन राजा-"वाह, क्या बात कही है तूने. ! तूने तो राजा को खुश कर दिया. ! मेरे पास आ लड़की.. !"

और डॉली बेतकल्लुफी से राजा के पास पहुंच गई, और गन को उसके हाथ में देकर कहा-" इस गन को कैसे चलाते हैं..? मुझे जानना है. !"

राजा ने डॉली को अपनी जांघ पर बिठा लिया और बोला-" इस गन को चलाना तो सिखा दूंगा मैं तुझको, लेकिन तू इतनी खूबसूरत है कि तुझको तो देखकर ही हजारों लोग मर जाएंगे..! और तुझको जरूरत क्या है इस गन की. !

क्योंकि तू खुद एक ऐसी हथियार है, जिसकी मार से शायद ही कोई बच सके..!

क्योंकि तेरा मस्त चेहरा और तेरी मस्त और जांबाज बातें सुनकर मैं खुद तुझ पर मर गया हूं.. और ऐसा लग रहा है जैसे इस पूरे बदन में आग लग गई है..!"

और इतना कहकर राजा उसकी समीज को उतारने लगा..!

डॉली-"मेरे हुस्न का दीदार करने के लिए पहले एक खोली नोटों की गड्डियां मेरे आगे रख. ! क्योंकि खाली

हाथ मेरे जिस्म को टच करने पर मेरा अपमान होता है..!"

"वाह..! क्या गजब का डायलॉग मारा है.!" डॉन राजा ने कहा..!

"मुझे तो लगता है कि आज के जश्न का हीरो अगर डैना है, तो हीरोइन तू है..!

और इस जश्न में तेरा खूबसूरत डांस होगा .. और नोटों की गड्डियों पर ही तेरा डांस होगा..! सौ, दो सौ और पाँच सौ के नोटों की गड्डियों पर. !

फिर डैना से पूछा-"कौन है यह खूबसूरत लड़की है, और कहां से ले आया इस हीरा को..?"

लेकिन डैना के कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें और वो कुछ नही बोल पाया. !

तब डॉली ने कहा-" मैं अपना परिचय खुद देती हूं..!

मैं इंस्पेक्टर रोनाल्डो की महबूबा हूँ..! हूँ नहीं बल्कि थी..! क्योंकि बहुत जांबाज पुलिस वाला था वो. ! और मैंने सोचा था कि मैं उसकी छत्रछाया में अपने सपनों को साकार कर सकूँगी.. क्योंकि वो अपने

इलाके का बादशाह था. ! एंड सो आई एक्सट्रीमली लव हिम. !

लेकिन जब डैना ने उसको मार दिया, तो डैना की जाबांजी पर मैं मर मिटी..! और इसने मुझे भरोसा दिलाया है कि ये भी मेरे सपनों को पूरा करेगा.. मुझे फिल्म हीरोइन बनाएगा.. और मेरे सपनों को पंख लगाएगा. ! इसलिए मैं अपना घर परिवार छोड़कर मुंबई भाग आई. !

लेकिन अब मुझे लगता है, मुझे तुझसे मोहब्बत हो गई है... इस खूबसूरत गन के कारण..! क्योंकि इस गन पर मेरा दिल आ गया है.! और मैं ये गन किसी को नहीं दूंगी..! और तू इस गन के बदले में जो चाहे मुझसे ले ले.. और डैना को कोई दूसरी गन दे दे..!"

डैना-"ये क्या बक रही है तू..? पहले इंस्पेक्टर.. फिर डैना...और अब डॉन राजा..! और उसके बाद...!"

डॉली-" लगता है पागल है तू..! क्या राजा के ऊपर भी कोई होता है क्या..? इसलिए डॉन यदि राजा है तो तू वजीर है. ! और जिस तरह वजीर पर राजा का हक होता है.. और राजा के आदेश पर ही वजीर काम करता है...!

इसलिए वजीर की पत्नी को भी राजा का आदेश

मानना चाहिए.. और वजीर को भी चाहिए... कि अपनी खूबसूरत महबूबा को राजा की सेवा में पेश करने में कोताही न बरतें..!

लेकिन तूने एक बार भी अपने डॉन राजा से मेरी तारीफ नहीं की और उन्हें मेरा परिचय भी नहीं दिया. ! जबकि मैंने पहले ही तुझसे कह दिया था, कि मुझे तुझसे इश्क है, लेकिन मेरी आजादी से भी मुझे इश्क है.. और मेरी आजादी पर तू पाबंदी नहीं लगा सकता...और न मेरी पसंद पर पाबंदी लगा सकता है..!

जबकि हमारा सीधा अग्रीमेंट है तुझसे, कि अगर मैं स्वतंत्र हूं, तो तू भी स्वतंत्र है.. और जिस तरह में किसी भी मर्द के साथ अपना संबंध बना सकती हूं, ठीक उसी तरह तू भी किसी भी लड़की के साथ अपने संबंध बना सकता है..!

डैना-" लेकिन ..!"

डॉली-"लेकिन का कोई मतलब नहीं है..!क्योंकि अपने से ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचना हर किसी का ख्वाब होता है ..!

कोई ऊंचाई पर बहुत जल्दी पहुंच जाता है और किसी को ऊंचाई पर पहुंचने में वर्षों लग जाते हैं.. और ये इंसान की किस्मत पर भी डिपेंड होता है..!

इसलिए मैं आज की रात डॉन राजा के साथ ही गुजारुंगी.. क्योंकि मुझे इस गन को चलाना भी सीखना है..!"

डॉन राजा-" वाह क्या गजब की लड़की मिली है तुझको..! और ये रोनाल्डो वास्तव में बहुत किस्मत वाला था, जो डॉली जैसी खूबसूरत लड़की उसको प्यार करती थी. !

लेकिन डॉली जैसी खूबसूरत और मस्त लड़की की क़िस्मत दो टके के इंस्पेक्टर से नही बल्कि डॉन राजा से जुड़ी हुई चाहिए.! इसलिए आज से डॉली डॉन राजा की प्रॉपर्टी है...!"

और फिर डॉली के लबों को किस करके बोला-" हमें बहुत खुशी होगी तुम्हें अपना आज का मेहमान बनाने के लिए... !"

डॉली ने कहा-" थैंक्स डॉन मुझे यह सम्मान देने के लिए..!"

और यह कहते हुए डॉली डॉन के लबों को किस करने लगी. !

लेकिन डैना को डॉली की यह हरकत बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी, तभी उसका दिमाग ठनका , और

उसने सोचा-" जरूर किसी क्राइम फिल्म का सीन इसके दिमाग में घुसा हुआ है..! क्योंकि अपनी चालबाजी से पहले दिन ही डॉन को अपना बना लेना.. और उसके साथ रात गुजारने की बात कर लेना.. और शायद आगे का सीन यह होगा कि मौका मिलते ही उसके सीने में छुरा घोंप देना.. !

बस इस फिल्म के सीन में सिर्फ इतना अंतर होना है, कि छूरे की जगह बंदूक की गोली आर पार करनी है.. और पलक झपकते डॉन राजा का काम तमाम कर देना है..!

और जब भूत भाई भी साथ में होंगे..तो डॉन राजा सिर्फ गिड़गिड़ाने के सिवा और कुछ नहीं कर सकेगा..! और यह लड़की जो भी कर रही है यह सब उसकी चाल है..! और मैं व्यर्थ में ही अपना मूड खराब कर रहा हूं..! "

और डॉली, जो काफी देर से राजा डॉन पर फिदा होने का नाटक कर रही थी, उसने अपने अंदर विराजमान भूत भाई से कहा-"भाई भूत..! मैं इस राजा डॉन को लिफ्ट तो दे रही हूं, लेकिन अगर कुछ भी गड़बड़ हुआ, तो इस राजा का कान खींच लेना.. या कुछ ऐसा करना, कि ये तुरंत मुझे छोड़ दे. !"

और जैसे ही डॉली ने भूत भाई से यह बात कही, उसी

समय राजा डॉन ने अपने सामने टेबल पर एक स्विच का बटन दबाया और तुरन्त नोटों का एक मोटा बंडल उसके सामने टेबल पर आ गया . !

और नोटों के उस बंडल को डॉली के बदन पर बिछाकर उसने कहा - "ये है तेरा नजराना.. तेरे खूबसूरत नाजुक बदन को छूने का... !

और राजा ने जैसे ही प्रिया के नाजुक बदन के साथ कुछ गलत करना चाहा, उसी समय अचानक उसके पेट में ऐठन मची.. और उसका प्रेशर हाई हो गया...! और उसके सोचने समझने की शक्ति गुम हो गई..!

उधर डॉली ने नोटों के बंडल को देख कर अपनी बाहें उसके गले में डाल दिया और बोली-" ऐसा लगता है कि मैं मैं अनारकली हूँ और तू मेरा शहजादा सलीम है..!"

और प्रत्युत्तर में उसके सलीम अर्थात डॉन राजा ने हड़बड़ा कर कहा-"यस, लेकिन मैं अभी थोड़ी देर में आता हूं..!" और उससे जबर्दस्ती अपने आप को छुड़ा कर टॉयलेट को भागा.. क्योंकि पेट की गुड़गुड़ लगातार बढ़ती जा रही थी..!

और उसके टॉयलेट जाते ही डॉली खिलखिला कर हंस पड़ी और बोली-" थैंक्स मेरे भूत भाई..!!"

===========
 
डैना-" कमाल की लड़की है तू, और तेरा भूत भाई..! जिसने डॉन राजा को अचानक टॉयलेट में भेज दिया..!

भूत भाई-" उसने गंदा काम करना था, इसलिए मैंने उसके पेट में गुड़ गुड़ कर दी और उसे टॉयलेट में भेजने पर मजबूर हो गया..!

डॉली-" हा हा हा हा हा हा हा हा हा..!"

डैना-" हा हा हा हा हा हा हा हा हा..!"

भूत भाई-"इस डॉन राजा का आज आखिरी दिन है..! इसलिए इसकी सारी इच्छाएं पूरी करना भी ज़रूरी हैं.. जिससे ये नर्क में हजारों साल तक सड़ता रहे. !"

डैना-" इसका क्या अर्थ हुआ, कि इसकी सारी इच्छाएं पूरी की जाए, जिससे हजारों साल तक ये नर्क में सड़ता रहे. ! मैं इसका मतलब बिल्कुल नहीं समझा..!"

भूत भाई-" इसका अर्थ ये है, कि जब इसकी सारी

इच्छाएं पूरी हो जाएंगी तो लंबी अवधि के लिए नरक में जाएगा.. ! और लंबी अवधि के लिए नरक में इसलिए जाएगा, क्योंकि इसने कोई अच्छा काम नहीं किया, और अपनी मौत से पहले भी उसका इरादा गंदा काम करने का ही है ..!

और अगर इसके गंदा काम करने की आखिरी इच्छा पूरी न हुई.. तो भूत-प्रेत बन कर सदियों तक लोगों के साथ गंदा काम करेगा और उन्हें सताएगा..!

औऱ इसीलिए इसकी आखिरी इच्छा का पूरा होना भी जरूरी है, जिससे मरने के बाद भूत प्रेत ना बने और सीधे इसका नर्क का टिकट कट जाए. !

लेकिन तुझको अभी लंबे समय तक जीना होगा , जिससे अच्छे कर्म करने से तेरे सारे पाप नष्ट हो जाए , और आखिरी इच्छा भी किसी का भला करने की हो, जिससे मरने के उपरांत सीधे स्वर्ग का द्वार तेरे लिए खुल जाए. !

डैना-"आप बहुत अच्छे और ज्ञानी हो भूत भाई..! और मैं हमेशा अब अच्छे काम ही करूंगा.. और अपनी पूरी कोशिश करूंगा कि मेरे कारण किसी के भी दिल को कभी कोई तकलीफ ना हो. ! लेकिन एक बात समझ में नहीं आई भूत भाई. ! आपने कहा है कि डॉन राजा की अंतिम इच्छा पूरी होनी चाहिए. ! और अगर ऐसा

हो गया फिर तो इन 100 लड़कियों का कत्ल हो जाएगा. !"

भूत भाई-"पहली बात तो यह है, कि अब आप हमेशा अच्छे काम करोगे, इस बात का मुझे पक्का भरोसा है ..!

और दूसरी बात यह है कि, डॉन राजा की अंतिम इच्छा यह नहीं है, कि इन लड़कियों के कत्ल हो जाए. ! यह काम तो उसकी रूटीन में आता है उसके शौक में आता है. ! इस समय उसकी अंतिम इच्छा सिर्फ डॉली के साथ रंगरेलियां मनाने की है.. उसके साथ दो पल गुजारने की है.. उसको अपना बनाने की है..! इसलिए फिलहाल डॉली का दो घड़ी उसके संग में रहना ही काफी है ..!"

डैना-" शुक्रिया भूत भाई. !"

डॉली-"भूत भाई मेरी जान है. ! और जब तक मेरी जिंदगी है, मैं सबसे ज्यादा प्यार अपने भूत भाई को ही करूंगी. ! और ईश्वर से प्रार्थना करूंगी कि हर जन्म में मेरा भूत भाई मेरे साथ हो..!

डैना-"ये डॉन राजा जब तक टॉयलेट से यहाँ आएगा, तब तक हमें सोचना चाहिए कि अब आगे की प्लानिंग हमारी क्या है.?"

भूत भाई-" सबसे पहली प्लानिंग यह है, कि हम जो कुछ भी यहाँ आपस में बात कर रहे हैं, इन सारी बातों को सुनने का सिस्टम उसके पास है. ! इसलिए हमने बहुत अलर्ट रहना है और आपस में बहुत सोच समझकर बातें करनी है. !

डैना-" ओ माय गॉड. ! मैं तो यही उसके साथ काम करता हूं . ! फिर इस बात पर मेरा ध्यान पहले क्यों नहीं गया..!!और अब क्या होगा, क्योंकि अब तो हम सब फंस गए हैं.. उसके विरुद्ध बातें करके..!"

भूत भाई-" नहीं, मैं थोड़ी देर के लिए डॉली के जिस्म से बाहर आ चुका हूं, और उसके कम्युनिकेशन सिस्टम को ब्लॉक कर चुका हूं. ! इसलिए अभी जो हमने आपस में बातें की हैं, उन बातों को डॉन राजा नहीं सुन सका है. ! लेकिन अब तुम दोनों आपस में कुछ ऐसी बातें करोगे, जिससे डॉन राजा का तुम दोनो पर भरोसा और भी बढ़ जाए. !

और तुम मेरे पर उसका भरोसा पक्का हो जाने के बाद आज का जश्न खत्म होने पर जब डॉली के साथ वो अपने शयनकक्ष में जाएगा, उसके बाद ही उसने अपने जीवन की अंतिम सांस लेना है. !

इसलिए डॉली के अंदर मैं फिर से घुस जाता हूं, और कम्युनिकेशन सिस्टम, जो मैंने ब्लॉक किया है, उस

सिस्टम को ओपन कर देता हूँ, जिससे टॉयलेट में बैठे-बैठे वो तुम दोनों की आपस में बातें सुन सके और खुश हो सके. !

और अब तुम लोगों ने आपस में कुछ ऐसी बातें करना है जिसको सुनकर उसका भरोसा तुम दोनों पर और बढ़ जाए..!

डैना-" तुम्हारी बहुत बहुत मेहरबानी भूत भाई. ! और एक बार फिर हमारा तुम्हें नमन है..!"

भूत भाई के डॉली के जिस्म में घुसने के बाद..

============================

डैना-" आज तूने मेरे सामने जो बदतमीजी की है, आगे से ये बदतमीजी कभी नहीं होनी चाहिए वरना मैं तुझको इतनी भयंकर सजा दूंगा कि तू कल्पना भी नहीं कर सकती..!

क्योंकि तू हमारी गुलाम है और तुझको हमारी इस दुनिया में गुलाम बनकर ही रहना होगा. !

लेकिन हमारे डॉन राजा की हर बात तुझे मानना होगा, क्योंकि डॉन राजा हमारे खुदा है ..और हमारे मसीहा है ...!

डॉली-" अगर डॉन राजा मेरे को गन चलाना सिखा दे, तो मैं उसकी गुलाम बन जाने को भी तैयार हूं.! क्योंकि जब मैं हजारों की भीड़ को एक साथ एक मिनट के अंदर मार दूंगी,और यह समाचार पूरी दुनिया में वायरल होगा तो कितना रोमांचकारी होगा... और मैं रातोंरात पूरी दुनिया की सबसे बड़ी लेडी डॉन बन जाऊंगी..!

डैना-"लेकिन इतना आसान नहीं है ये, जो तुम सोच रही हो..!"

डॉली-"जिसका bf राजा डॉन हो, उसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है..!"

डैना-"राजा डॉन तेरा bf नहीं बनेगा.. सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए तुझे यूज़ करेगा. ! और जो लड़की उसकी gf बनेगी, वो लड़की बहुत किस्मत वाली होगी. !"

डॉली-"अगर वो मेरे को सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए यूज़ करेगा, तभी मुझे अपने पर फक्र होगा, क्योंकि डॉन राजा अगर मेरे साथ रेप करता है, तो यही मेरे लिए गर्व की बात है..!

लेकिन मेरी ख्वाहिश होगी की डॉन राजा मेरे को अपनी gf बना ले..! क्योंकि मैंने उसकी आंखों में

अपने लिए मोहब्बत देखी है. !"

डैना- "लेकिन तू मेरी मोहब्बत है..! हालाँकि अगर डॉन राजा तुझे अपना gf बना ले, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी क्योंकि तब हमारा बंधन अटूट हो जाएगा और हम तीनों के बीच में एक खूबसूरत रिश्ता भी कायम हो जाएगा. !"

डॉली;"लेकिन इसके लिए एक शर्त तुझे माननी होगी ..?"

डैना-" कैसी शर्त..?"

डॉली-"शर्त ये होगी, कि डॉन मेरा फर्स्ट लव रहेगा जबकि तू सेकंड लव होगा. !"

डैना-" अगर जान तुझे अपना gf मान लेता है, फिर तो विरोध का कोई सवाल ही नहीं उठता..! क्योकि मैं अपने डॉन राजा का एक ऐसा स्वामी भक्त कुत्ता हूं , जो अपने स्वामी के इशारे पर अपनी जान भी दे देगा, लेकिन उसके किसी भी आदेश का उल्लंघन नहीं कर सकता ... !

और सच तो यह है,कि मैं खुद भी तुझको दिल्ली से यहां तक सिर्फ इसलिए लाया हूं, जिससे तेरी खूबसूरत देह को देखकर डॉन खुश हो सके..!

क्योंकि दुनिया भर के खूबसूरत तोहफे में डॉन की नजर में सबसे ज्यादा खूबसूरत तोहफा कोई खूबसूरत जवान लड़की होती है ..!

और मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मेरा खूबसूरत तोहफा डॉन राजा को पसंद आया..! और अब मुझे भी इसका कोई अच्छा सा गिफ्ट जरूर मिलेगा.! और चूँकि तू अपने डॉन को पसंद आ गई है , इसीलिए आज की पार्टी में तेरा डांस होगा..!"

डॉली-" और मुझे डॉन के आगे नाचने में खुशी होगी. ! क्योंकि मैंने फिल्मों में देखा है कि डॉन के आगे अक्सर खूबसूरत लड़कियां खुश होकर नाचती है...और तोहफे में डॉन उन्हें मालामाल कर देता है !

डैना-" मेरी दुआ है कि तेरी ये इच्छा पूरी हो. !"

और इतनी बातें होने के बाद डॉन राजा जब दोबारा उनके बीच में आया तो काफी खुश दिख था ..!

डॉन राजा बहुत खुश था क्योंकि अभी-अभी डॉली और डैना के बीच में हुई आपस की बातें सुनकर वो गदगद हो गया था..!

डॉन राजा , को अपने दाएं हाथ पर तो भरोसा था ही, और अब एक भरोसे वाली खूबसूरत हसीना भी उसे मिल गई थी.. जो उस पर पूरी तरह से फ़िदा थी..!

और उसकी खुशी का दूसरा कारण यह भी था, अभी तक किसी भी हसीना ने उसको सच्चा प्यार नहीं किया था.. बल्कि कोई उसके पैसे पर मरती थी, और कोई मजबूरीवश उसकी बाहों में आती थी... जबकि किसी किसी के साथ उसको जबरदस्ती भी करना पड़ता था.. !

मगर डॉली एकमात्र ऐसी लड़की थी, जो उस पर इस कदर मर गई थी, कि उसने अपने प्रेमी डैना से भी वादा ले लिया, कि अगर वो उसके बॉस के साथ में ऐश करती है, तो वो कुछ नहीं बोलेगा बल्कि उसका सपोर्ट करेगा ..!

और वो इसलिए भी बहुत खुश था, क्योंकि डॉली ने इस बात को क्लियर कर दिया था, कि वो पैसे के लिए

कुछ भी कर सकती है..! मतलब यह सारा काम वो सिर्फ पैसे के लिए कर रही है।

और तीसरी खुशी का कारण ये था, कि इस लड़की को भी क्रूरता करने में और लोगों को तड़पाने में मजा आता है.. क्योंकि यह लड़की हजारों की लाशों को देखकर मातम मनाने वालों में नहीं..बल्कि जश्न मनाने वालों में है.! और इसका ख्वाब लेडी डॉन बनने का है..!

और उसकी सोच ऐसी थी कि अगर ऐसी ही दो चार हसीनाएं और मिल जाए.. तो उसका बिजनेस करोड़ों की बजाय अरबों में पहुंच जाए ..!

और व्यापार नशे का हो.. मौत का हो..या इंसानी हवस को पूरा करने का हो.. लेकिन जो भी व्यापार हो बुलंदियों पर हो ..!

और चौथी खुशी का कारण यह था, कि उसके बाएं हाथ कीमा की तो मौत हो चुकी थी , लेकिन डैना उसका साथ हमेशा देगा, अरब इस बात को उसने प्रमाणित भी कर दिया है.. और अपनी महबूबा को भी उसके आगोश में देकर उसने अपने बॉस के प्रति अपनी वफादारी को सिद्ध कर दिया है..!

लेकिन फिलहाल उसके समझ में एक बात ज़रूर आई, कि लड़की कितनी भी क्रूर हो, लेकिन उसके अंदर

ममता जरूर होती है..! इसलिए जिस समय उस पर मस्ती और क्रूरता का रंग चढ़ा हो, उसी समय उसकी इस मानसिकता का फायदा उठाकर उसे और क्रूर बना देना चाहिए और उसे जवानी के उस नशे में डुबो देना चाहिए जिससे चाह कर भी वो बाहर कभी ना निकल सके ..!

और ऐसा ही मन में विचार कर उसने डॉली से कहा-" मै डॉन राजा हूं.. और राजा के हरम में हजारों लड़कियां होती है..!

और मेरे हरम में हजारों लड़कियां तो नहीं हैं, लेकिन डेढ़ सौ के लगभग लड़कियां इस समय भी हैं।

और इनमें से लगभग सौ लड़कियों को आज मौत के घाट उतार कर उनके जिस्म के विभिन्न ज़िंदा अंगों को विदेशों में सप्लाई करने का कांट्रेक्ट हो चुका है. ..!

और अगर तू लेडी डॉन बनना चाहती है, तो इन सभी लड़कियों को कटता हुआ देखकर तुझे खुश होना होगा..!

और इनमें से एक लड़की को तू खुद काटेगी.... और उसे तड़पता देखकर दुखी होने के बजाय त जश्न मनाना होगा .. क्योंकि लेडी डॉन बनने के लिए किसी भी मासूम लड़की के प्रति तेरे दिल में दर्द और रहम नहीं होना चाहिए..!"

डॉली-" यह तो बहुत मजेदार बात होगी..! और मैं खुद भी अपने हाथ से किसी लड़की के सीने को चीरना चाहूंगी.. और उसके ब्लड का टेस्ट भी लेना चाहूंगी.. ठीक उसी तरह जैसे कोई वैंपायर किसी का खून पीती है..!"

डॉन राजा-" वाह, तूने तो दिल खुश कर दिया..! क्योंकि लेडी डॉन बनने के हर टेस्ट में तू पास है..!"

और यह सुनते ही डॉली क्रूरतापूर्वक हंसते हुए बोली-" मेरे हाथ में खंजर पकड़ा, जिससे अपना पहला कत्ल कर मैं भी जुर्म की दुनियां में अपना कदम रख सकूं ..!"
 
डॉन राजा-"लड़कियों के कत्ल करने का काम बाद में चलेगा..! लेकिन उसके पहले इन लड़कियों को शराब के नशे में डुबोना होगा..।

और फिर इन लड़कियों से हमारे आदमी अपने जिस्म की भूख मिटायेंगे.. .. और उसके बाद जब यह लड़कियां नशे में पूरी तरह से मदहोश हो जाएंगी.. उसके बाद उनको कत्ल करने का प्रोग्राम होगा..! और इनमें से पहली लड़की का कत्ल तेरे हाथों से ही होना है....! "

डॉली-" शुक्रिया मेरे आका..!"

डॉन राजा-"ok, चल अब पार्टी में चलते हैं, जहाँ बेसब्री से हमारे आदमी हमारा इंतजार कर रहे हैं..!"

और इतना कहने के बाद डॉन राजा एक लंबी गैलरी से होकर एक विशिष्ट कमरे में गया, जहां एक बड़े दरवाजे पर लगे गोल चक्र को उसने घुमाया। और उस गोल चक्र के घूमते ही वो बड़ा दरवाजा खुल गया और अंदर एक बड़े हाल में बहुत सारे लड़के और लड़कियां चीखते चिल्लाते और एक दूसरे की बाहों में सिमटकर डांस करते नजर आए ..!

और जैसे ही उनकी नज़र डॉन राजा..डैना ..और डॉली पर पड़ी.. सब ने तालियां बजाकर जोरदार उनका स्वागत किया..!

इस बीच डैना को देखते ही एक खूबसूरत लड़की उसकी बाहों में आ गई.. और फिर जश्न का माहौल और भी गर्मा गया..!

और तभी डॉन राजा ने अनाउंस किया-" मेरे अजीज दोस्तों और साथियों, आज की इस रंगीन महफ़िल का विशेष आयोजन इस खुशी में है, कि एक मामूली से इंस्पेक्टर ने डॉन राजा को मिटाने का संकल्प लिया था। लेकिन हमारे डैना ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया,

और उसे बेरहमी से कत्ल करने के बाद उसकी महबूबा को अपने साथ ले आया!

और उस इंस्पेक्टर की महबूबा डॉली आज हमारी स्पेशल मेहमान है, और आज की इस रंगीन महफिल में आप भी उसके उसके हुश्न के जलवा का आनन्द ले सकेंगे..!

और इस बेहद रंगीन और हसीन महफिल में आप सब खुल कर स्वागत है..!

और आज की इस महफिल में कीमती से कीमती शराब और नशे की डोज़ इंजेक्शन सब मुफ्त है! इसलिए भरपूर एंजॉय करें.. और इस महफिल को और भी रंगीन बनाने में हमारा साथ दें..!

और इसके साथ ही जश्न का विशेष माहौल शुरु हो गया.. और सभी युवा लड़के और लड़कियां एक दूसरे की बाहों में सिमट कर डांस करने लगे और डिस्को की ट्विस्ट करती हुई लाईट में लड़कियों के कपड़े उनके तन से उतरने लगे..!

हाल में हर लड़का और लड़की मस्ती के आलम में डूबे थे, और डॉन राजा खुद भी डॉली के साथ डांस और मस्ती करने में डूबा था ..!

डांस की फर्स्ट ट्रिप खत्म होने के बाद डॉन राजा ने अनाउंसमेंट किया कि अब आप के समक्ष डॉली अपना बेहतरीन डांस प्रस्तुत करेगी ..!

आप सभी दिल थाम कर उसके डांस को देखें और उसके हुस्न के जलवे का आनंद ले ..!

डॉली ने डॉन राजा के आदेश का पालन किया, और अपनी मादक अदाओं से मदहोश करते हुए एक मस्त डांस प्रस्तुत किया, जिसके बोल उसके अपने थे..~

आओ थोड़ा डांस करें

मस्ती और रोमांस करें

एक दूजे की बाहों में

नैनो को हम चार करें

आओ थोड़ा डांस करें..

दो दिन की है दुनिया

कर लो तुम रंगरलिया

भंवरों के मंडराने से

खिलती है जब कलियां

प्यार की मदिरा पान करें

मस्ती और रोमांस करें

एक दूजे की बाहों में

नैनो को हम चार करें

आओ थोड़ा डांस करेंमस्ती ..

दे दे ओ मेरे राजा

प्यार की एक निशानी

प्रेम की मदिरा पिला कर

लूट ले मेरी जवानी

खुलकर थोड़ा प्यार करें

मस्ती और रोमांस करें

एक दूजे की बाहों में

नैनो को हम चार करें

आओ थोड़ा डांस करें

यौवन की है मस्ती

सीने में है धक धक

गुड़िया मैं अट्ठारह की

हर दिल की हूँ चाहत

देह का हम व्यापार करें

मस्ती और रोमांस करें

एक दूजे की बाहों में

नैनो को हम चार करें

आओ थोड़ा डांस करें..

(मौलिक)

और फिल्मी स्टाइल में इस डांस को करते हुए डॉली ने उसके करीब जो कोई भी आया सभी को उसने किस लगाया और मस्ती भरे इस समां को रंगीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी..!

और अंत में जब वो डॉन राजा की बाहों में आई.. तो उसे गुस्से में देख कर बोली-" कोई छोटा हो या बड़ा.. इस तरह की महफिल में सब समान होते हैं और सब

को समान रूप से जवानी को इंजॉय करने का हक है..! लेकिन रात का राजा तो सिर्फ तू है मेरी जान क्योंकि मेरी देह को भोगने का पूरा अधिकार सिर्फ तुझको है और उसके बाद डैना को..!"

डॉन राजा-" फिर भी इस तरह हर कीजिए को किस नहीं करना चाहिए था तुझको..! क्योंकि तू आम डांसर नहीं बल्कि वीआईपी है..!"

डॉली-" जब डांस करते समय कोई लड़की मस्ती मैं होती है तो छोटा बड़ा सब भूल जाती है..! लेकिन आज की रात हमारी सबसे खूबसूरत रात होगी ..!"

डॉन राजा-"वो किस तरह..!"

डॉली-" वह इस तरह कि मैंने सबसे पहले इंस्पेक्टर रोनाल्डो को प्यार किया.. फिर डैना को.. फिर आपको.. लेकिन अभी तक मैंने अपनी रात किसी के साथ नहीं बिताई..! लेकिन आज की रात मेरी आपके साथ बीतेगी जो सबसे खूबसूरत और सबसे रंगीन होगी..! क्योंकि आज की रात में जवानी का वह सुख प्राप्त करना चाहती है , जिस पर प्रथम अधिकार सिर्फ उसके पति का होता है. !"

डॉन राजा-"ओह..सो स्वीट..! और आज की रात तो वैसे भी मुझको तेरे साथ ही बिताना था ..! अगर

सहमति से नहीं तो जबरदस्ती से..! लेकिन यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि आज की रात तू खुद भी मेरे साथ में बिताने की इच्छुक है ..!"

डॉली-" लेकिन इस खूबसूरत रात को बिताने से पहले, आपने मेरे को गन चलाना सिखाना होगा, जिसके क्लाइमैक्स से रोमांचित हो कर मैं आपकी बाहों में आई.. !

क्योंकि आपने मुझे लेडी डॉन की पदवी तो दे दी .. लेकिन एक लेडी डॉन के लिए यह बेहद शर्म की बात है अगर उसे को गन भी चलाना ना आता हो..!

और दूसरी बात यह है, कि लेडी डॉन बनने के बाद डॉन राजा की बाहों में आने का रोमांच कुछ स्पेशल ही होगा..!
 
राजा डॉन;"ये बात तो तेरी बिल्कुल सही है कि तुझे अपनी बाहों में लेने का असली मजा तभी मिलेगा जब तू लेडी डॉन बन जाएगी..!"

डॉली-" थैंक्स मेरी जान. ! लेकिन एक बात और है. ! न जाने क्यों आपसे मिलने के बाद डैना का अपने साथ में चिपके रहना अब अच्छा नहीं लगता है ..!

क्योंकि अपनी मस्त जिंदगी के वर्तमान सच्चाई यही है

कि लाइफ का असली सुकून सिर्फ आपकी बाहों में है.. किसी और की बाहों में नहीं !"

डॉन राजा ने कहा-"मुझे इतना प्यार करने के लिए तेरा शुक्रिया..! लेकिन कोई लड़की कितनी भी खूबसूरत हो मेरी मेरे बिस्तर की कुछ दिन की ही मेहमान होती है..! क्योंकि रोज नई नई लड़कियों को बदलना सिर्फ मेरा शौक ही नहीं बल्कि मेरी आदत है..!"

डॉली-"आपका नेचर मेरे नेचर से मिलता है..! क्योंकि जवानी की मस्ती का पूरा आनंद तभी मिलता है जब अपने पार्टनर को निरन्तर हम बदलते रहे..!"

डॉन राजा;"यस.. अब्सोल्युटली राइट. !"

और फिर कुछ देर तक और जश्न का आनंद लेने के बाद जब सभी लड़के और लड़कियां मदिरापान कर अपना होश खो बैठे, तब डॉन राजा ने डैना से सभी मदहोश लड़कियों को उनके स्पेशल गेस्ट चेंबर में पहुंचाने को कहा.. और खुद डॉली के साथ अपने शयनकक्ष में आ गया..!

डॉन राजा के शयनकक्ष की साज़ सज़्ज़ा देख कर बहुत खुश हुई... और उसके बेड पर उछलते हुए उसने कहा- "ऐसा लग रहा है, जैसे किसी शाही महल में आ गई हूँ..! क्योंकि किसी कमरे की इतनी खूबसूरत सजावट मैंने आज तक नहीं देखी..! फर्श पर मोटी और

मखमली कालीन.. छत पर शीशे की नक्काशी.. और उसमें से नीले हरे पीले लाल रंग की हल्की हल्की झिलमिलाती हुई रोशनी.. बीच में कांच की एक खूबसूरत मेज चारों तरफ गोल गोल खूबसूरत सोफा..!

ये सब देख कर सिर्फ इतना ही कह सकती हूं, कि "बेहतरीन..... लाजवाब..एन्ड फंटास्टिक..!"

और डॉली को इस तरह अपके शयन कक्ष में उछलते कूदते देखकर डॉन राजा बहुत खुश हुआ और उसने अपने मन में कहा-" खूबसूरत हुश्न से मालामाल खूबसूरत चिड़िया..अब तू इस तरह से फंस गई है अपने जाल में.. कि अब यहां से कहीं नहीं जाएगी तू .. जब तक तेरी जवानी कायम रहेगी.. और जब तक लेडी डॉन बन कर हमारे कत्लगाह में खून से अपने हाथ रंगती रहेगी और हमारा दिल बहलाती रहेगी..!"

और तभी डॉन राजा भी अपनी बेड पर आ गया और उसे अपनी बाहों में लेकर उसके नाजुक हाथों में गन को पकड़ा दिया. ..और उसे समझाया कि किस तरह निशाना साधा जाता है. !

लेकिन सारी बातें समझाने के बाद बोला-" अभी हजार खून करने की नौबत नहीं आई है, लेकिन डॉन राजा का जो स्पेशल गेस्ट चेम्बर है, वो चेंबर भी लड़के और लड़कियों का कत्लगाह है. !

और आज उस चेंबर में सौ से भी ज्यादा लड़कियों का कत्ल कर विभिन्न देशों में उनके अंगों की सप्लाई करनी है...!

और इस काम का इंचार्ज डैना है.! और वह इस तरह के काम को कई बार अंजाम दे चुका है. !

लेकिन इतने बड़े पैमाने पर हमने पहली बार इस काम को उसको सौंपा है. ! इसलिए अगर उसके अंदर कहीं से भी दया की भावना आती है. तो फिर इस काम को तुझ को अंजाम देना होगा. और बिना किसी दया के इन सभी लड़कियों को मारना होगा. !

हालांकि इसमें ज्यादा खौफ खाने की जरूरत नहीं है. क्योंकि ये सारी लड़कियां नशे में इस हद तक मरी हुई है, कि दर्द का इन्हें बिल्कुल आभास न होगा.. !

क्योंकि दर्द का आभास तब होता है जब ब्रेन को इस बारे में सूचना मिलती है और उसमें वाइब्रेशन होता है.. !

लेकिन जब नशे में ब्रेन ही डेड हो गया हो...और सोचने समझने व निर्णय करने की क्षमता ही शून्य हो गई हो., तो दर्द का अंदेशा कहां से आएगा..!

लेकिन अगर तूने आज के काम को सही तरह से अंजाम दिया तो फिर लेडी डॉन के टेस्ट में तू पास हो जाएगी..!

और फिर जिस तरह मेरे सिर पर डॉन राजा का ताज है, उसी तरह तेरे सिर पर भी लेडी डॉन का ताज होगा..!

और इस महत्वपूर्ण सेरेमनी के बाद हम दोनों एक दूसरे की आगोश में होंगे... जहां लेडी डॉन का हाथ डॉन राजा के सीने पर होगा और डॉन राजा की बाहों में डॉन लेडी का सीना होगा.. और फिर थोड़ी देर में दो जिस्म एक दूसरे में समा जाएंगे ..!

डॉली ने बहुत आसानी से गन चलाना सीख लिया..! और यह देख कर डॉन राजा बहुत खुश हुआ। डॉली उसको हर तरीके से परफेक्ट लड़की नजर आ रही थी..! और डॉली और डैना के वार्तालाप ने पहले ही इस बात को सिद्ध कर दिया था कि ये दोनों ही उसके प्रति वफादार हैं..!

डॉन राजा ने डॉली को अपनी बाहों में भर कर कहा-" वेल डन..! यू आर रियली सो जीनियस गर्ल..! एंड आई एम प्राउड ऑफ यू. ! एंड नाउ लेट्स गो टू अवर स्पेशल चेंबर.. व्हेयर हंड्रेड्स आफ गर्ल्स आर वेटिंग.. बट दे डोंट नो कि एक्चुअली हम उनके साथ क्या करने वाले हैं. ! क्योंकि आज इन सभी लड़कियों का आखरी दिन होगा. ! उन्हें मरना होगा..! उनका दिल जिगर किडनी आंखें.. इन सब की पैकिंग कर दूसरे मुल्कों को सप्लाई करना होगा. ! और हमारे यहां डॉक्टर भी मौजूद है, जो सेफली उनके अंगों को निकालकर उनकी सुरक्षित पैकिंग करेंगे..!"

डॉली-" मैंने तो सोचा था कि अपनी गन से इन सभी को

एक साथ उड़ा दूंगी..! लेकिन जब उनके अंगों को ट्रांसप्लांट करने हेतु निकलना होगा, अंधाधुंध गोलियां चलाने पर तो लड़कियों के बहुत से अंग क्षतिग्रस्त हो सकते हैं जो यूजलेस हो जाएंगे..! फिर इन लड़कियों को कत्ल करने की मेरी इच्छा कैसे पूरी होगी..?"

डॉन राजा-"बहुत शीघ्र पूरी होगी, क्योंकि इन लड़कियों को मारने से तू लेडी डॉन नहीं बनेगी, क्योंकि इनकी मौत की खबर शासन प्रशासन और पुलिस तक नहीं पहुंचेगी . !

जबकि लेडी डॉन बनने के लिए खुल्लम खुल्ला हजारों लोगों को मारना होगा, जिसकी चर्चा दूसरे दिन ही पूरी दुनिया के अखबार में और दुनिया के तमाम टीवी चैनलों में हो. !

और जब पूरी दुनिया की पुलिस तुझको पकड़ने के लिए तेरे पीछे पड़ जाएगी, तब रातों-रात लेडी डॉन के रूप में तू प्रसिद्ध हो जाएगी. ! और वो दिन बहुत ही शीघ्र आएगा. !

लेकिन उसके पहले क्रूरता की सारी हदें पार करना तुझको सिखाना होगा.. वरना भीड़ भरे बाजार में इस गन से हज़ारों गोलियां चलाने से पहले ही तेरे हाथ कांप जाएंगे और लेडी डॉन बनने से पहले ही तू पुलिस द्वारा पकड़ ली जाएगी..!

और तब हम भी तेरा साथ नहीं दे पाएंगे. क्योंकि जुल्म की इस नगरी में सिर्फ जांबाज और क्रूर लोगों की ही जरूरत है चाहे वो कोई लड़की हो या लड़का..! यहां तक कि कोई मासूम बच्चा भी अगर हिंसक है, तो उसको भी हम सलाम करते हैं..!"

और यह कहते हुए डॉन राजा डॉली के साथ जब अपने स्पेशल चेंबर में पहुंचा, तो वहाँ सौ से भी ज्यादा लड़कियां जमीन में औंधे मुंह बेहोश पड़ी थी..!

और कुछ डॉक्टर भी वहाँ मौजूद थे जिनका बॉस डॉक्टर जीवाङ्गो था..! और डॉक्टर जीवाङ्गो अन्य डॉक्टर को कुछ टेक्निकल निर्देश दे रहा था, जिससे लड़कियों का अंग छतिग्रस्त ना हो. !

डॉन राजा ने डॉक्टर जीवाङ्गो से हाथ मिलाया और पूछा-" तैयारी पूरी है ना..!"

डॉक्टर जीवाङ्गो-"यस बॉस। हमारी पूरी टीम रेडी है. !"

डॉन राजा-"ठीक है। फिलहाल एक लड़की को मेरे सामने काटा जाए..अभी..! इसी वक्त. ! और लड़की को काटने का काम डॉली करेगी..! लड़की के दिल को.. जिगर को ,.. किडनी और आंखों को निकालने के लिए..! और वह भी बिना बेहोश किये..!

डॉक्टर जीवाङ्गो-"ओके बॉस..!"

डॉक्टर जीवाङ्गो ने कहा और रीटा नाम की लड़की को ऑपरेशन बेड पर लिटा दिया, जो नशे में अभी भी टुन्न थी..!

डॉन राजा के कहने पर डॉक्टर जीवाङ्गो ने एक धारदार चाकू डॉली के हाथ में पकड़ा दिया.. उसको डायरेक्शन देने लगा कि किस तरह इस लड़की को काटना है..!

और यह भी बताया, कि चूँकि इसे बेहोश नहीं करूंगा, इसलिए ये भयंकर तौर पर तड़पेगी.. लेकिन हाथ नहीं कांपना चाहिए..!

और तब डॉन राजा ने कहा-" लेडी डॉन बनने का यह पहला टेस्ट है तेरा..! और दूसरा टेस्ट तेरा हजारों लोगों की भीड़ में होगा.. जिससे लेडी डॉन के खिताब पर इस दुनिया की मुहर लग सके..!

लेकिन एक लड़की को ज़िंदा काटना होगा, इस बात को सुनते ही डॉली के होश उड़ गए और उसके कुछ समझ में नहीं आया कि इतना बड़ा अपराध है वो कैसे कर सकती है और किसी जिंदा लड़की को इतनी क्रूरता से कैसे काट सकती है ..!

यद्यपि उस समय अपने चेहरे पर डर का भाव उसने नहीं आने दिया, लेकिन सच्चाई यह थी कि वो अंदर से थरथर कांप रही थी।

और तभी उसने मन ही मन अपने भूत अंकल से मदद मांगते हुए उससे सवाल किया-" अब आप ही मेरी कुछ मदद करो भूत भाई, कि मैं क्या करूं ..! मुझे कोई उपाय बताओ, जिससे इस लड़की रीटा की जान बच सके..!"

भूत भाई ने कहा-" यह बहुत क्रूर लड़की है.! और इसने कई मासूम लड़कियों को गलत धंधे में झोंका है। कमीशन लेकर उनका रेप करवाया है..! और खुद भी बेरहमी से उनका कत्ल किया है..! नाजायज तरीके से उनके अंगों की सप्लाई करवाया है..!

इसलिए इस खतरनाक लड़की को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए..! यहां बाकी सभी लड़कियां सीधी-सादी है, लेकिन इस लड़की को समाज में ज़िंदा नहीं होना चाहिए. और इसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए. !

इसलिए इस लड़की को क्रूरता से सजा देना गलत नहीं है , क्योकि यह बेहद क्रूर लड़की है..! और जब तक क्रूरता से इसकी जान नहीं ली जाएगी, उन लड़कियों की आत्माओं को शांति नहीं मिलेगी, जिनकी अत्यंत

निर्दयता से इसने हत्या की है..!

और इतना ही नहीं, यह लड़की डॉन राजा के संपर्क में भी जब आई थी, तो अपने मां-बाप की हत्या करके आई थी..!

और वो भी सिर्फ इसलिए, क्योंकि इसके मां-बाप उसको बेशर्मी से अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए और मस्ती करने के लिए इजाजत नहीं देते थे..! क्योंकि इसका बॉयफ्रेंड एक नंबर का शराबी और जुगाड़ी था..!

और दूसरी बात यह है, कि इस लड़की का जिस्म दूसरों की जान बचाने के काम में आ जाएगा, और यह पुण्य इस लड़की के खाते में जुड़ जाएगा जिससे मृत्यु के बाद इसके पापों की उतनी बड़ी सजा इसको नहीं मिलेगी जितनी मिलनी चाहिए..!

और यह भी मुमकिन है, कि इस क्रूरतम सजा के मिलने पर इसके मुख से अंतिम समय में भगवान राम का नाम निकल जाए.. और इसको मुक्ति मिल जाए..!

इसलिए इस लड़की की जान लेने में तेरे हाथ नहीं कांपने चाहिए..! और लड़की को मारने के बाद जब डॉन राजा को तुझ पर भरोसा हो जाएगा, तब यहां से सीधे वह अपने शयनकक्ष में जाएगा.. और वहां पर तूने उसका काम तमाम करना होगा..!

और इस लड़की के मरने के बाद, इन क्रूर डॉक्टरों का काम तमाम करने के लिए डैना अकेले ही काफी है..!

और तब भूत भाई के आदेशानुसार अपने दिल को कड़ा करके डॉली ने उस बेरहम लड़की के पूरे शरीर को काट डाला..! और लड़की चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन जिस बेरहमी से उसने दूसरी लड़कियों को सताया था, और बर्बर अत्याचार किया था.. आज उसी बेरहमी से उसके जिस्म को भी नोच कर काट डाला गया..!

लेकिन अच्छी बात सिर्फ एक ही रही, कि इस दर्दनाक पीड़ा को सहते हुए अपनी मृत्यु से पूर्व उसके लबों पर अंतिम शब्द था-हे राम, मेरे अपराधों को क्षमा करना..!

और उसके मरने के बाद उसके दिल जिगर आंख किडनी और बाकी अंगों को भी डॉक्टर ने प्रीजर्व कर लिया जरूरत के अनुसार भारी कीमत पर उनका एक्सपोर्ट करने के लिए..!

डॉली के द्वारा रीटा नाम की उस लड़की को बेरहमी से काटने के बाद डॉन राजा ने डैना को कुछ आवश्यक निर्देश दिया और डॉली के साथ अपने शयनकक्ष में आ गया..!

और अपनी बेड पर उसे लेटा कर बोला-" आज का दिन शानदार है..! रीटा ने मेरा बहुत साथ दिया, लेकिन इधर उसकी डिमांड इतनी बढ़ गई थी, जिसे पूरा करना मेरे बस में नहीं था।

अपनी डिमांड के अनुसार वो मुझसे मेरी कमाई में शेयर

मांग रही थी, जो रकम करोडों में होती..! और इतना ही नहीं , उसके वर्तमान बर्ताव से उसके अंदर बगावत की बू भी आ रही थी..! और इसीलिए उसको मारना जरूरी हो गया था..!

और वैसे भी हमारे यहां जब कोई बहुत पुराना हो जाता है, तो कभी-कभी वो सीधे हमारे सिर पर चढ़ जाता है औऱ हम से टक्कर लेने की कोशिश करता है।

लेकिन हमारे अंडर में काम करने वालों का अंतिम अंजाम वही होता है , जो रीटा का हुआ ..!

और इसीलिए हमारे नीचे काम करने वालों को कभी भी अपनी सीमा का अतिक्रमण नहीं करना चाहिए और हमेशा अपनी औकात मैं रहना चाहिए..!

अगर रीटा अपनी औकात में रहती, तो वो आज जिंदा होती..! लेकिन उसने खुद अपनी मौत बुलाई..! तकलीफ देह मौत..! क्योंकि हमारे यहां गद्दारों को कभी आसान मौत नहीं दी जाती है, बल्कि बेहद तकलीफदेह मौत ही दी जाती है..!

डॉली-" इसका मतलब ये हुआ, कि बाकी जो लड़कियां इस समय हैं, उनको खौफनाक मौत नहीं दी जाएगी..??

डॉन राजा-" हां, उड़े खौफनाक मौत नहीं दी जाएगी, क्योंकि रीटा को हमने सिर्फ मौत नहीं दी है, बल्कि इसके गद्दार होने की उसे सजा भी है..!

लेकिन और लड़कियों को हमने सिर्फ मौत देनी है क्योंकि उनसे हमने बिजनेस करना है, डॉलर कमाना है..! उन लड़कियों को तड़पाना हमारा उद्देश्य नहीं है..! लेकिन इनमें भी अगर कोई लड़की नाटक बाजी करेगी तो उसे क्रूर मौत दी जाएगी..!"

डॉली-"ये तो मालूम मुझे पहले से मालूम है, कि तू बेहद क्रूर है..! और आम पब्लिक की जान लेगा तेरे बाएँ हाथ का खेल है, क्योंकि इस तरह का खेल खेलने में तुझे बहुत मजा आता है..!
 
लेकिन ये दुनिया ऐसी है, कि यहां हर किसी को एक न एक दिन मौत का सामना करना पड़ता है..! और कब किसकी किस रूप में मौत आये, ये कोई नहीं जानता..!

जैसे कि इस समय तेरी मौत तेरे सामने है..! और तुझे बचाने वाला यहां और कोई नहीं है..!"

डॉन राजा-"ये अचानक क्या बक रही है और ये किस तरह की बातें कर रही है तू..?

और क्या तुझे मालूम नहीं है कि इस समय तू किसके

सामने है..??

राजा डॉन के सामने है तू.. जिसके नाम से सिर्फ मुंबई नहीं, बल्कि पूरी दुनिया दहलती है..!

और अभी अभी क्या तूने देखा नहीं, कि डॉन राजा अपने गद्दारों को कितनी बेरहमी से मारता है, उसके बावजूद अचानक ये किस तरह की बातें कर रही है तू ..? कहीं पागल तो नहीं हो गई है..?

और तू तो खुद एक बेहद क्रूर लड़की है, जिसने मेरे सामने इतनी बेरहमी से रीटा का खून किया है.. !

और इतना ही नहीं, हमारी स्पेशल गन को चलाकर. और हजारों लोगों की जान लेकर.. लेडी डॉन का खिताब पाने की भी तेरी इच्छा है.. फिर तेरे इस मजाक का क्या अर्थ है ..?"

और ये कहते हुए जैसे ही उसने अपने बेड पर लेटेलेटे बेड के ठीक सामने लगी एक घंटी को बचाकर गार्ड को बुलाना चाहा, उसने देखा, कि उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं..! और यह देखते ही डॉन राजा गरजा-" क्या वास्तव में तू पागल हो गई है..? और ये क्या कर रही है तू..?"

डॉली- जितना तू क्रूर है उतनी ही मैं भी क्रूर हूं..! और

रीटा की जान लेने के बाद अब और भी क्रूर हो गई हूँ..!

लेकिन अभी अभी अपने दिल में एक बात आई है कि अपनी क्रूरता का प्रैक्टिकल तुझ पर भी क्यों ना करुं..! क्योंकि अगर तुझ पर मैं अपनी क्रूरता का इस्तेमाल करूंगी तो लेडी डॉन के साथ-साथ डॉन राजा का खिताब भी मुझको मिल जाएगा ..!

मतलब जिस डॉन राजा से पूरी दुनिया खौफ खाती है, यदि मैं उसे मार दूं, तो पूरी दुनिया पर तेरा नहीं बल्कि मेरा राज होगा..!

लेकिन डॉन राजा बनने कि मेरी कोई मंशा नहीं है ..! लेकिन इतने बड़े डॉन को मारने की खुशी मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी होगी..!

जो कि जिंदा लड़कियों के काटने में तुझको बहुत मजा आता है इसलिए तुझको भी जिंदा मौत दी जाएगी..! ऐसी जिंदा मौत, जिसमें तेरे अंग भी ऐसे ही काटे जाएंगे, जिस तरह रीटा के अंक काटे गए..!

डॉन राजा-" क्या बक रही है तू..! डॉन राजा का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता! क्योंकि कोई यूँ ही डॉन नहीं बन जाता..! मेरी सिक्योरिटी ऐसी है, कि अगर 10 मिनट तक तक मेरी खुफिया सिक्योरिटी को मेरा सिग्नल नहीं मिला , तो मेरे इस लोकेशन पर वो अटैक

कर देगे, और फिर तुझको भी वही दर्दनाक मौत मिलेगी, जो अभी थोड़ी देर पहले रीटा को मिली है..!

और डॉन राजा की धमकीको सुनते ही भूत अंकल डॉली के जिस्म से बाहर आ गए.. और एक जोरदार ठहाका लगाया-" हा हा हा हा..! हा हा हा हा..!!

तू सोचता है कि सिक्योरिटी वाले तुझको बचाने आएंगे ..! लेकिन तेरा सारा सिस्टम मैंने ब्लॉक कर दिया है..! इसलिए अब कोई नहीं आएगा तुझको बचाने..!"

डॉन राजा-" यह किसकी आवाज़ है..? और कौन है तू..?"

भूत अंकल-" हा हा हा हा हा हा..! मैं तेरी मौत हूं…! यमराज का दूत..! इसलिए तू मुझको नहीं देख पाएगा..! और जब किसी के सामने उसकी मौत का दूत आ जाता है, तो उस इंसान के बचने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाती है..!"

डॉन अंकल-" म..म.. म... मौत..? क..क.. क ..किसकी.. मौत...!"

भूत अंकल-" त... त... त... तेरी मौत..!

और डॉन, जो गाजर मूली की तरह लोगों की जान लेता था, अपनी मौत को देखते ही पत्ते की भांति कांपने लगा..।

और तभी डॉली के हाथ में एक धारदार चाकू को देख कर कर उसके आगे बुरी तरह से गिड़गिड़ाने लगा-"मुझे न मारो....! मुझे न मारो...!! मैंने तुझको लेडी डॉन की पदवी दी है..! और तू मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती है.?"

लेकिन जवाब में डॉली ने अपने धारदार चाकू से डॉन के सीना को चीर दिया..!

डॉन बुरी तरह से चीख पड़ा.! और तड़पने लगा, लेकिन उसका हाथ बंधा होने के कारण वो कुछ नहीं कर सका.. और अपना पूरा दम लगाने के बाद भी आपने आपको डॉली की गिरफ्त से छुड़ा ना सका ..!

और फिर घायल अवस्था में ही उसे छोड़कर एक बार पुनः वह उसके चेंबर में पहुंच गई..!

चेंबर में उस समय सभी डॉक्टरों के हाथ पीछे की और बंधे हुए थे..! और अधिकतर लड़कियां होश में आ चुकी थीं..!

और जब लड़कियों को ये बात पता लगी, कि इस चेंबर

में उनको इसलिए लाया गया है, कि विदेशी मुल्कों को सप्लाई करने के लिए उनके अंगों को काटकर उन्हें फ्रीज़ किया जा सके, तो इन अभी लड़कियों ने मिलकर अपनी चप्पलों से डाक्टरों की खूब धुनाई की ...!

और जैसे ही चेंबर में डॉली आई, उसे देखकर डैना ने कहा-" क्या डॉन राजा मर गया..?"

डॉली-"डॉन को इतनी जल्दी और इतनी आसानी से नहीं मारना है.. क्योंकि उसका अपराध अक्षम्य हैं..! और उसको तब तक जिंदा रखना है जब तक इंस्पेक्टर रोनाल्डो यहां नहीं जाता..?"

डैना ने आश्चर्य से कहा-"लेकिन इंस्पेक्टर रोनाल्डो यहां कैसे आ सकता है..? वो तो दिल्ली में है..!"

डॉली-" मुझे भी अभी-अभी इस बात का सिग्नल मिला है , कि इंस्पेक्टर रोनाल्डो गुपचुप तरीके से यहाँ आ चुका है....!"

और यह कहते हुए डॉली ने इंस्पेक्टर रोनाल्डो को फोन लगाया।

डॉली-"मिशन डॉन 001..! हमारा ऑपरेशन पूरी तरह से सक्सेस है। डॉन राजा इस समय हमारे कब्जे में है

और घायल पड़ा है..!

और यहां की स्थिति इस समय बहुत खौफनाक है.! एक लड़की के सारे अंदरूनी अंगों को काट दिया गया है..! और यह काम मैंने खुद अपने हाथों से किया है ..!

क्योंकि इस लड़की ने बहुत सी भोली भाली लड़कियों को इस धंधे में ढकेला था, और इनमें से बहुत सी लड़कियों को तड़पा तड़पा कर मार डाला था ..!

और इस समय यहां सौ से भी अधिक लड़कियां नशे में धुत है , जिनके अंदरूनी अंगों को काटकर उन्हें एक्सपोर्ट करने की प्लानिंग थी..।

लेकिन जिन डॉक्टरों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देना था, वो सभी डॉक्टर इस समय हमारी कस्टडी में है क्योंकि हमने उन्हें बंधक बना लिया है ..!

और आप अपनी पूरी फौज को लेकर तुरंत आ जाइए इन पापियों को गिरफ्तार करने के लिए, जिससे उन्हें अपने जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा मिल सके . !

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-"ठीक है मैं आधे घंटे में पहुंचता हूं..!"

आधे घण्टे बाद

==========

इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने आते ही इंटीमेशन दिया-" आप सभी पुलिस की गिरफ्त में है। इसलिए कोई भी अपने स्थान से हिलेगा नहीं और जो जहां पर है, वही रहेगा... और यहां से भागने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेगा वरना मेरी गोली उसके सीने से पार हो जाएगी..!

और दूसरी बात ये है, कि इंस्पेक्टर रोनाल्डो, पुलिस की नौकरी जरूर करता है, लेकिन रोनाल्डो के अंदर

इंसानियत का एक सीना भी है..! और उसी इंसानियत के नाते मैं आप सभी को एक मौका देना चाहूंगा, जिसके तहत अगर आप अपराध की इस दुनियां को छोड़ दें और आज से और अभी से अपने बुरे कर्मों से तौबा कर अच्छे काम करने का संकल्प लें, तो आप अपनी गिरफ्तारी से बच सकते हैं ..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो के इस सम्बोधन को सुनकर वहां उपस्थित हर किसी ने अपना सर झुका लिया, और कहा कि हम आज़ से कोई गलत काम नहीं करेंगे.. और कृपया हमें छोड़ दिया जाए.. हमें माफ कर दिया जाए..!

और हम इस अपराधी जीवन जीने को मजबूर है क्योंकि अगर हम बुराई का रास्ता छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलना भी चाहे तो नहीं चल सकते क्योंकि हम सभी डॉन राजा के गुलाम है..और अगर हम उसकी आज्ञा का पालन नहीं करेंगे तो वो हम सभी को हमें मार डालेगा...!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" जब डॉन राजा इस दुनिया में रहेगा ही नहीं तो वो आपको आदेश कैसे देगा और आपकी जान कैसे लेगा...?"

डैना-" हां, यह सच्चाई है.! और सबसे बड़ी बात यह है कि मैं खुद भी अपराध का रास्ता छोड़ चुका हूं..

क्योंकि डॉन राजा इतना धूर्त है, कि अपना काम निकल जाने पर अपने आदमियों की भी हत्या करवा देता है..!"

डॉली-"लेकिन अब वो ऐसा कुछ नहीं कर सकेगा वो , क्योंकि इस समय वो हमारे शिकंजे में है.. रस्सियों से बंधा हुआ है.. बुरी तरह से जख्मी है. . और चंद मिनटों का ही मेहमान है..!''

डैना-"और ऐसे इंसान का यही हश्र होना चाहिए. !"

डॉली-" नहीं, ऐसे इंसानों का इससे भी बुरा हश्र होना चाहिए..! और मैं डॉन को भी उसी तरह मारना चाहूंगी, जिस तरह उसके कहने पर रीटा की जान ली है मैंने..!"

डॉली अपने हाथ में खून से रंगे हुए खंजर को हवा में लहराते हुए ये बात कही ..!

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-"ओके..!"

और डॉली जब दोबारा जब डॉन के पास के पास गई तो घायल डॉन दर्द से बुरी तरह तड़प रहा था. !

और जैसे ही डॉली को खून से सने ख़ंजर के साथ में अपनी ओर आते देखा, तो उसकी आंखें बाहर आने

लगी और वो ज़ोर से चिल्लाया-"क्या चाहती है तू..? और क्यों मार रही है मुझे..?"

डॉन के इस प्रश्न का डॉली कोई जवाब देती, कि उसी समय डैना भी वहाँ आ गया..!

डैना को देखते ही डॉन चीखा-"इस लड़की से बचाओ मुझे..! क्योंकि ये लड़की पागल हो गई है..! और इस लड़की ने मेरे सीने को चीर दिया है.. और मैं दर्द से तड़प रहा हूं..!"

डैना ने जोर का ठहाका लगाया..! हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा. ! फिर बोला-" मैं तुझे नहीं बचाऊँगा .. ! क्योंकि मैं अब तेरा गुलाम नहीं हूँ ..! मैं आज और अभी से तेरे इस गन्दे काम से इस्तीफा दे रहा हूं..!

और मैंने तेरा बहुत साथ दिया, लेकिन अब मैं तेरा साथ नहीं दूंगा..! क्योंकि तू कितना बड़ा मक्कार और धोखेबाज आदमी है, ये बात मैं सपने में भी नहीं सोच सकता था..!

और इस बात को तुझे हमेशा याद रखना चाहिए, कि जो दूसरों के साथ क्रूरता करता है, अंत समय में उसके साथ भी कुछ ऐसा ही अच्छा होता है. !

इसलिए तुझको तो आज मरना ही होगा. ! और उसी

तरह तड़प तड़प कर मरना होगा जिस तरह तूने आज तक हजारों लोगों को तड़पाया है..!"

डॉन राजा-"ये कैसी उलटी बातें कर रहा है तू..? क्योंकि तू मेरा आदमी है और मैं तेरा डॉन हूं..! और तूने जिंदगी भर हमारा गुलाम बनकर रहने की कसम खाई है..! जिंदगी भर हमारा साथ देने की कसम खाई है.. ! और तूने कसम खाई है कि तेरी जान भी चली जाएगी तब भी तुम मेरा साथ नहीं छोड़ सकता..!"

डैना-" हां, खाई थी ..! मगर उस समय मुझे यह नहीं मालूम था तू कितना गिरा हुआ इंसान है. ! इंसान नहीं बल्कि शैतान है..राक्षस है.., जो काम निकल जाने पर अपनों को भी मार देता है... या मरवा देता है. !"

डॉन राजा-" यह किस तरह की बातें कर रहा है तू..? और मैं तुझको क्यों मरवाऊँगा..? क्योंकि तू तो मेरा दाया हाथ है..!"

डैना-"उसी तरह मरवा देगा मुझको, जैसे तूने कीमा को मेरे हाथों मरवा दिया..! और इसीलिए मैं तेरा दाया हाथ था ज़रूर, लेकिन अब नही हूं . !"

डॉन राजा-"वो निकम्मा हो गया था..! और उसने अपना काम पूरा नहीं किया था..! इसलिए वो हमारे लिए काम का आदमी नहीं रह गया था ..! और हमारे

यहां का ये नियम है, कि जो काम का आदमी नहीं होता है, हम उसे अपने रास्ते से हटा देते हैं..!"

डैना-" नहीं, हमारे यहां का यह नियम है, कि हम सिर्फ गद्दारों को सजा देते हैं.. ! और कीमा गद्दार नहीं था..! फिर भी तूने उसको मरवा दिया..!

और मैंने भी जिंदगी भर तेरा साथ दिया..! और कभी तेरे साथ गद्दारी नहीं की..! लेकिन तू मुझे भी भरवा देना चाहता था..!

इसलिए अपने यहां के नियम और उसूल को तूने खुद तोड़ा है.. इसलिए तुझे जीने का कोई अधिकार नहीं है ...! और गद्दारों की सजा चूँकि मौत होती है ... इसलिए तुझे भी मरना होगा.! आसान मौत नहीं बल्कि ..तड़प तड़प कर मरना होगा..!"

डॉन राजा-" यह किस तरह की तू बातें कर रहा है..? और मैं क्यों तुझको मारूंगा, क्योंकि तू तो मेरा अपना आदमी है..!"

डैना-"तू मुझे क्यों मारेगा.. क्योंकि मैं तो तेरा अपना आदमी हूं..! लेकिन तेरे झूठ की पोल खुल चुकी है.. और तेरा नाटक उजागर हो चुका है, कि तू वास्तव में कितना बड़ा धोखेबाज है.. और गद्दार है..!

जरा अपनी बुद्धि पर जोर डाल और बता, कि क्या कहा था इंस्पेक्टर रोनाल्डो से तूने मेरे बारे में..? याद है..या भूल गया..? और अगर भूल गया हो, तो क्या मैं याद दिलाऊँ तुझे..?"

डॉन चिल्लाया- "मुझे सब याद है ..! मैंने रोनाल्डो से तेरी तारीफ़ की थी। मैंने उससे कहा था कि मेरा आदमी(डैना) बेहद शक्तिशाली है और अकेला ही तुझ पर भारी है..! और वो तुझे जिंदा नहीं छोड़ेगा..!

वो अपने दम पर अकेले ही हजारों लोगोंकी जान ले सकता है तो तू किस खेत की मूली है. ! मेरा आदमी तुझको खत्म कर देगा..!"

डैना-"....और बाद में तूने इंस्पेक्टर रोनाल्डो से ये भी कहा था, कि तू डैना के जिस्म के हजार टुकडे करके कुत्ते, चील और कौवों को खिला देगा..!

और अपने वफादार कीमा को, जिसने करोड़ों रुपए कमा कर तुझको दिए, उसको मेरे हाथों मरवा कर तूने इस बात का सबूत भी दे दिया कि तू वास्तव में कितना कमीना है ..!

और कीमा को मरवाने के बाद तूने मेरी भी जान लेने की बात कही, जिसने पूरी जिंदगी तुझे अपना गॉडफादर समझा..!

इसलिए तू इंसान नहीं, इंसान के नाम पर बहुत बड़ा धब्बा है ..कालिख है..कलंक है....!

और तू इस देश का गद्दार भी है.. पापी है.. प्रताप है.. और राक्षस है..! इसलिए तुझको जीने का कोई अधिकार नहीं है. ! एंड सो यू मस्ट डाई..!

लेकिन तेरी जान लेने से पहले एक खुशखबरी तुझको देना बहुत जरूरी है ..! और वो खुशखबरी ये है, कि तेरा कीमा भी जिंदा है और इंस्पेक्टर रोनाल्डो भी..!!

डॉन राजा-"ये क्या बक रहा है तू..? क्योंकि इंस्पेक्टर रोनाल्डो और कीमा को तो तूने ही मारा था..! फिर वो कैसे जिंदा हो सकते हैं..?

डैना-" जब मैंने उनको मारा, तो वो दोनों जिंदा बच गए थे..! इंस्पेक्टर रोनाल्डो की चालबाजी से. ! क्योंकि मैंने इंस्पेक्टर रोनाल्डो की बंदूक छीन कर उसी की बंदूक से उस पर गोली चलाई थी.. और उसी बंदूक से कीमा की भी जान ली थी..!

लेकिन उस बंदूक में गोली नकली थी..! और उस समय मैं इस बात को समझ नहीं सका था, कि मेरे साथ ये

इंस्पेक्टर रोनाल्डो कितना बड़ा नाटक खेल गया था..!

लेकिन ये अच्छा ही हुआ जो ये दोनों जिंदा बच गए..! क्योंकि इनके जिंदा बच जाने के बाद ही तेरी पोल खुली. और तेरी जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई मेरे सामने आई .. कि तू वास्तव में कितना बड़ा वाला कमीना इंसान है.. !

इंस्पेक्टर रोनाल्डो मैं तेरी लाइव रिकॉर्डिंग लोड कर थी, जिसमें तूने इंस्पेक्टर से मेरे बारे में कहा था कि तू डैना के भी हजार टुकड़े करके उन्हें, गिद्ध , कौवों और कुत्तों को वह खिला देगा..! और तभी मैंने कसम खा ली थी कि मैं तुझको जिंदा नहीं छोडूंगा.. खत्म कर दूंगा तुझे ..! और इस दुनिया से तेरा नाम-ओ-निशान मिटा दूंगा. !"

डॉन राजा-"नहीं ..यह झूठ है ..तू झूठ बोल रहा है ...! इंस्पेक्टर रोनाल्डो जिंदा नहीं हो सकता ...! और कीमा भी मर चुका है .. !"

लेकिन तभी ठहाका लगाते हुए इंस्पेक्टर रोनाल्डो अंदर आ गया और ठहाका लगाते हुए बोला-" हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा. ! देख ले अपने सामने राजा डॉन, इंस्पेक्टर रोनाल्डो ज़िंदा है..!

और मेरी राय में भी तू जुर्म की दुनिया का सबसे

घिनौना और गद्दार डॉन है, जो अपनों के साथ भी धोखा करता है..! और इसीलिए तेरा बायां हाथ कीमा और दायाँ हाथ डैना ... इन दोनों को मैंने अपनी ओर मिला लिया . और इस तरह तेरे दोनों हाथों को मैंने काट डाला ..!

और मैंने तो बहुत पहले कहा था तुझसे, कि इंस्पेक्टर रोनाल्डो से पंगा लेना बहुत भारी पड़ेगा तुझको और तू मेरे हाथ से नहीं बच पाएगा , क्योंकि मैं तेरा कीमा बना दूंगा..!

और मैंने तुझको चैलेंज दिया था कि अगर हिम्मत है अपने आदमियों को मरवाने के लिए मेरे पास मत भेज, बल्कि तू खुद मेरे सामने आ.. !

मगर एक अय्याश आदमी, जो अपने आप को डॉन कहता है. भला अपनी जान को जोखिम में कैसे डाल सकता था..!

इसलिए खुद तो गीदड़ की भांति छुपा रहा और अपने आदमियों को मेरे पास मरवाने के लिए भेजता रहा..!

लेकिन इस बार तेरी चाल उल्टी पड़ गई . ! क्योंकि अब तो तेरे अपने आदमी भी तेरे अपने नहीं रहे..!

क्योंकि अब वो मेरे आदमी है..! और अब वो मेरी जान

के नहीं, बल्कि तेरी जान के प्यासे हैं..!"

डैना-" देख लिया न तूने अपनी सच्चाई .! इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने तेरी सारी पोल खोल दी..! और इस तरह दूसरों को कटघरे में फांसने वाला आज खुद अपने कटघरे में ही फंस गया..!

डॉन राजा-" मतलब तूने भी मेरे साथ गद्दारी जी..! तुझको तो मौत से भी बदतर सजा दूँगा। मैं !"

डैना-" हा हा हा हा हा हा हा हा हा. ! तेरी मौत तेरे सामने खड़ी है, और मुझको मेरी जान लेने की गीदड़ धमकी दे रहा है..!

और यह कहते हुए डैना ने डॉली के हाथ से छूरा लेकर डॉन राजा के दिल में चुभो कर अंदर एक पूरा चक्कर गोल गोल घुमा दिया . !

और डैना के ऐसा करते ही डॉन राजा दर्द से बिलबिला उठा. और उसकी भयंकर चीख हवा में लहराने लगी. ! और दर्द की असह्य पीड़ा से कराहते हुए उसने कहा-"ये क्या कर रहा है तू..? अपने डॉन के साथ विश्वासघात कर रहा है..? और उसकी जान ले रहा है..! ख़ुदा तुझे कभी माफ नहीं करेगा..!"

डैना-" खुदा मुझे कभी माफ नहीं करेगा..! हा हा हा

हा हा हा हा हा हा हा..! खुदा मुझे कभी नहीं माफ करेगा..! हा हा हा हा हा हा हा हा हा..!

मुझे लगता है कि तू बिल्कुल पागल हो गया है ..! क्योंकि हकीकत ये है, कि खुदा मुझे माफ करे या न करें, लेकिन ख़ुदा तुझे कभी नहीं माफ करेगा..!

और उसका कारण ये है, कि तेरे पास तो अपने पापों का प्रायश्चित करने का समय भी नहीं है..! इसलिए अब एक काम कर ..! कम से कम मरते मरते अपने खुदा को ..और अपने भगवान को.. याद कर ले..!"

और यह कहते हुए डैना ने उस पर एक अत्यंत घातक प्रहार किया, और उसके पूरे शरीर को बीच से चीर डाला..!

इस प्रहार के होते ही डॉन राजा की भयंकर चीख निकल गई..!

लेकिन तभी डॉली ने डेला के हाथ से छुरा लेकर कहा-"इस डॉन राजा का काम तो अब खत्म हो चुका है..! लेकिन इसके जिस्म पर एक आखिरी प्रहार मुझको करना होगा .. जिससे इस छुरे पर निशान सिर्फ भूत अंकल के हो ..! क्योंकि भूत अंकल का निशान जब छुरे पर मिलेगा, तो पुलिस न तुझको पकड़ पाएगी और न मुझको ...! और भूत अंकल को पकड़ना

असंभव है पुलिस के लिए..!

और यह कह कर डॉली ने डॉन राजा के जिस्म का अंतिम ऑपरेशन करते हुए उसका दिल और उसकी जिंदा किडनी बाहर निकाल लिया उसने....और तब भयानक दर्द और पीड़ा से बिलबिलाते हुए डॉन राजा की जिंदगी का अंत हो गया . !

डॉन राजा की बेदर्दी से जान लेने के बाद उसकी लाश को खींचते हुए डॉली उस चेंबर में ले आई, जहां डॉक्टर और नशे में धुत लड़कियां कैद थी..!

और जब उन्होंने डॉन राजा का विकृत चेहरा और उसके क्षत-विक्षत शरीर को देखा तो उनकी रूह कांप गई..!

और तभी इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा-"ये है इस दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई, जहां हर अपराधी का अंत इसी तरह होता है..!

ये राजा है, जिसे आप सभी डॉन राजा के नाम से जानते हैं. ! लेकिन इसकी मौत पर न कोई रोने वाला है न कोई इसकी लाश का अंतिम संस्कार करने वाला है.. ! और बेहद दर्दनाक मौत से इसको गुजारना पड़ा है..!

क्योंकि इसको मारने से पहले हमने इतना तड़पाया है इसे, जिसका अंदाजा इस बात से ही आप लगा सकते हैं कि इसकी दोनो आंखें बाहर को आ गई है..!

और यही हाल एक दिन आप सब का भी होना है..! क्योंकि बुराई का अंत हमेशा ऐसे ही होता है..!

और जिस काम को आप कर रहे हैं , उस काम के अंतिम परिणाम के रूप में आप सब को भी एक दिन इसी तरह तड़प तड़प कर मरना होगा और आप सभी को बेहद खौफनाक मौत मिलनी है... लेकिन हम एक मौका.. एक अंतिम मौका आप सबको देना चाहते हैं.. एक अच्छी जिंदगी जीने का.. अपने घर परिवार में

शांति से सुखमय जीवन व्यतीत करने का.. अपनी बीवी बच्चों का प्यार है और दुलार पाने का..!

आज जिंदगी की दोनों तस्वीर आप लोगों के सामने है..! और इच्छा आपकी अपनी है, कि आप इनमें से किस तस्वीर को चुनते हैं..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो के इस मनोवैज्ञानिक संबोधन का यह असर हुआ कि सभी ने गुनाह करने से तौबा कर किया , और एक बार फिर से हाथ जोड़कर माफी मांगी और वादा किया कि हम आगे से अब कभी कोई गलत काम नहीं करेंगे और बुराई के रास्ते को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलेंगे.. और हमें अपनी जिंदगी को सुधारने का एक मौका चाहिए ..!

इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने कहा-"तो ठीक है..! लेकिन इस लड़की रीटा के जो अंग आपने निकाले हैं.. उसका एक्सपोर्ट कहां और कब करना करना होगा..?"

डॉक्टर जिवागो ने कहा-" सर यहां अपोलो अस्पताल में ऐसे कई लोग हैं, जिनको जिंदा रहने के लिए, और जिनकी अंधेरों से घिरी जिंदगी को रोशन करने के लिए किडनी दिल और आंखों की सख्त जरूरत है..! लेकिन पैसे से मजबूर है वो..!

अगर आपकी इजाजत हो तो इन अंगों को हम उन

मरीजों को ट्रांसप्लांट कर दें..! क्योंकि अगर हमेशा करते हैं तो हमारी इस नई जिंदगी की शुरुआत एक अच्छे काम से होगी..!

हालाँकि ये ट्रांसप्लांट भी गैरकानूनी होगा, फिर भी किसी की जान बचाने के लिए अगर कानून को तोड़ना पड़े, तो मेरे ख्याल में इसमें कोई गलत नहीं है..! क्योंकि कानून भले ही टूटे, किंतु गरीब मरीजों की दुआएं तो मिलेगी ही..!"
 
इंस्पेक्टर रोनाल्डो डैना से-" डॉक्टर जिवागो का कहना सही है। और मेरा ख्याल है कि इतने बड़े पैमाने पर जहां गैरकानूनी काम होता हो, वहाँ कोई न कोई खुफिया दरवाजा जरूर होगा..! उसको क्या दरवाजे से आप सभी यहां से बाहर निकल जाए, जिसे पुलिस के शिकंजे में आप न फंसे .. और कुछ बेबस असहाय लोगों की जिंदगी बच सके ..!"

डैना-" मुझे खुफिया रास्ते की जानकारी है..! और यहां डॉन राजा की स्पेशल एंबुलेंस भी मौजूद है। इसलिए मैं उन्हें बाहर निकालने की व्यवस्था करता हूं ..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" ठीक है..! डॉक्टर जिवागो और उनके सहयोगियों को खुफिया रास्ते से आजाद कर दो ..!"

आशिक डॉक्टर जिवागो से कहा-"डॉक्टर जिवागो, अब तक आपने बहुत से मरीजों से एक फॉर्म पर दस्तखत करवाया होगा, के ऑपरेशन के दौरान अगर उनकी मौत हो जाए, तो आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी .. ठीक इसी प्रकार आपने भी आज एक कागज पर दस्तखत करना होगा, कि अगर आपने इंस्पेक्टर रोनाल्डो को धोखा देने की कोशिश की, और गलत रास्ता अख्तियार किया, तो इंस्पेक्टर रोनाल्डो कोई न कोई बहाना ढूंढ कर आप सभी का एनकाउंटर कर देगा..और आपको इस तरह से अपनी जान देने में कोई आपत्ति नहीं होगी..!"

डॉक्टर जिवागो-"हमें मंजूर है। और सच यह है सर कि हमें गलत काम करने के लिए डॉन राजा ने मजबूर किया था..!

लेकिन जब डॉन राजा जिंदा ही नहीं है, फिर डर किस बात का..! इसलिए हमें आपकी हर शर्त मंजूर है और आप जिस कागज पर कहेंगे हम आंख बंद कर उस कागज पर दस्तखत कर देंगे..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-"हमें आपकी ईमानदारी पर भरोसा है। और मैं आप सब को आजाद करता हूं..!"

डॉक्टर जिवागो-" आप की बहुत बहुत मेहरबानी

इंस्पेक्टर साहब। और हमारा वादा है, कि हम आपके भरोसे को कभी नहीं तोड़ेंगे..! और अपने डॉक्टरी पेशे के साथ कभी नाइंसाफी नहीं करेंगे..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" ओके बेस्ट ऑफ लक..!"

और इंस्पेक्टर रोनाल्डो के कहने पर डैना ने उन सभी डॉक्टर को खुफिया रास्ते से बाहर निकाल कर उन्हें स्वतंत्र कर दिया..!

और डॉक्टरों की रिहाई के बाद हाल में उपस्थित डरी और सहमी हुई लड़कियों ने भी उन्हें रिहा करने की प्रार्थना की, इस संकल्प के साथ, कि यहां आकर उन्हें बहुत बड़ा सबक मिल चुका है..! और आगे से वो अपने जीवन में कभी कोई बुरा काम नहीं करेंगी.. और नशा बिल्कुल नहीं करेगी ..!

और उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए इंस्पेक्टर रोनाल्डो और डैना का आभार भी व्यक्त किया..!

इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने कहा-" यह नशे की लत ऐसी ही होती है, जो इंसान की जिंदगी को बर्बाद कर देती है, और उनकी बुद्धि को भी भ्रष्ट कर देती है..!

डॉन राजा ने आप सबको नशे की लत लगा कर आपकी जिंदगी का सौदा कर डाला!.. और अगर डैना

आज समय पर न आता, तो आज डॉन राजा आप सभी का खून करवा देता और इन डॉक्टरों के द्वारा आपके अंदरूनी अंगों को निकलवा कर उन्हें ऊंची कीमत विदेशों में बेच देता ..!

लेकिन इंस्पेक्टर रोनाल्डो जब तक जिंदा है, वो इस तरह के घिनौने काम नहीं होने देगा..!

और आप सभी अच्छे घर की लड़कियां मालूम पड़ती है जिन्होंने नशे में अपने जीवन को बर्बाद कर लिया है ! लेकिन इंस्पेक्टर रोनाल्डो आपकी जिंदगी को इस तरह बर्बाद नहीं होने देगा !

और आप सब की जिंदगी को बचाने के बाद इंस्पेक्टर रोनाल्डो की इच्छा है अब आगे से अपनी जिंदगी को आप अच्छे से गुजारे और इस नशे कि दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दे..!

लेकिन जब नशे में धुत लड़कियां पकड़ी जाती है, और उनके खिलाफ केस दर्ज हो जाता है, तब भी उनको अपना सामान्य जीवन जीने में बहुत मुश्किल होती है..!

और अगर आप सबने सुधरने का संकल्प ले लिया है, तो हम भी ये कभी नहीं चाहेंगे कि पुलिस की लिखा पढ़ी में आप का नाम दर्ज हो.. और आपकी बदनामी

हो..

इसलिए हम आप सब को भी रिहा करते हैं, इस उम्मीद के साथ में कि भविष्य में आप कभी नशा नहीं करेंगी...!

और वैसे भी नशे का अंजाम कितना भयंकर होता है.. अभी आपने अपनी आंखों के सामने देखा है..!"

और तब सभी लड़कियों ने कहा-" हम आज़ से कभी नशा नहीं करेंगे, हमारा संकल्प है ये और हमारा आपसे वादा है ये..!"

और तब इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने उन सभी लड़कियों को भी आजाद कर दिया, और डैना ने उन्हें भी खुफिया रास्ते से बाहर कर दिया..!

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" डॉक्टर और डॉन राजा के जाल में फंसी लड़कियों के मुक्त हो जाने के बाद अब उनकी भी

खबर लेनी है जो माफिया डॉन राजा के आदमी है, और डॉन राजा के स्पेशल बिग हाल में नशे में धुत है..!

अगर इन्हें पुलिस कस्टडी में दे दिया जाएगा, तो अपनी सजा की मियाद पूरी होने के बाद जेल से छूटने पर किसी दूसरे माफिया गैंग से जुड़ जाएंगे..! इसलिए इनको जेल भेजना इस समस्या का सलूशन नहीं है. !

जब तक इंसान के अंदर बदलाव नहीं आएगा, और उसका अपना दिल इस बात को कबूल नहीं करेगा कि वो गलत रास्ते पर है, और इस रास्ते को उसे छोड़ना होगा, तब तक इनके सुधरने की संभावना नहीं के बराबर है. !

दरअसल किसी भी इंसान में सुधार उसके अंदर से ही आता है.! जब उन्हें इस बात का एहसास होता है, जिस रास्ते पर वह खुशियां तलाश रहे हैं वहाँ खुशियां नहीं बल्कि गमों का अंबार है . ! और जहाँ जिल्लत.. बदनामी.. बेरुखी..और नफरत के सिवा और कुछ नहीं है ..!

दुनिया से कटे हुए हैं , और बंदूक की नोक पर मोहब्बत जो मोहब्बत मिलती है वह नफरत से भी कहीं ज्यादा घातक होती है ..!

क्योंकि जिस रास्ते पर चल रहे हैं , उस रास्ते पर इंसान

की उम्र उसकी वास्तविक उम्र से आधी हो जाती है .. क्योंकि जिस्म की ताकत कम होते ही उन्हें मार दिया जाता है.. क्योंकि अपने बॉस की नजर में वो किसी काम के नहीं रहते..!

और परिवार तो उनका पहले से ही छूट चुका होता है..! और अगर परिवार नहीं छूटता, तो उस स्थिति में पूरे परिवार के सदस्य दहशत में रहते हैं.. और डरे डरे रहते हैं..! और जीवन की यही सच्चाई है, कि जो गलत रास्ते पर है उसका अंत बेहद गंभीर होना है..!

ईश्वर ने हमें ये जिंदगी कुछ अच्छे कर्म करने के लिए दी है.. अपराध के रास्ते पर चलने के लिए नहीं..! इसलिए इतनी मुश्किल से मनुष्य का जो जन्म मिला है, उसको यूँ गवा देना यथोचित नहीं है..!

डैना-" आपकी बात बिल्कुल सही है क्योंकि मेरे अंदर से भी अगर ये आवाज न आई होती, कि हम जो कर रहे हैं वह सही नहीं है, और अगर हमारे को सुधरने का मौका न मिलता, तो मैं भी अब तक बर्बाद हो गया होता और शायद इस समय तक अपनी जिंदगी से भी हाथ धो चुका होता. !

इसलिए जिस तरह मुझे एक बार सुधरने का मौका मिला, वैसे ही इनको भी एक मौका ज़रूर मिलना चाहिए अपने में सुधार लाने का ..!
 
और अगर सुधरने का मौका मिलने के साथ-साथ इनके हाथ को कोई काम भी मिल जाए, तो अपराध के इस दलदल से मुक्ति पाने में जरूर इनको मदद मिलेगी ..!

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" हां, यह सही बात कही तुमने..! सो लेट्स वी गो इन बिग एंटरटेनिंग हाल फ़ॉर कम्युनिकेशन विद देम..!

और रोनाल्डो की प्लानिंग के मुताबिक दो मिनट बाद ही इंस्पेक्टर रोनाल्डो, डैना और डॉली सब बिग एंटरटेनिंग हॉल में थे..!

और इस बिग हाल में पहुंचते ही इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने अनाउंसमेंट किया -"आप सभी इस समय पुलिस की गिरफ्त में हो, क्योंकि ये पूरी बिल्डिंग पुलिस ने घेर ली है..! इसलिए यहां से कोई भी बाहर नहीं भाग सकता. ! अगर किसी ने भागने की कोशिश की तो उसे तुरंत गोली मार दी जाएगी..!

और आपके लिए दूसरी महत्वपूर्ण सूचना ये है, कि आपका सुप्रीम बॉस.. आपका आका.. मतलब आप का माफिया डॉन राजा मर चुका है . !

आपका बॉस कीमा भी पुलिस की गिरफ्त में है ... और डैना ने अपने आप को पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया

है..!

मतलब जिनके माध्यम से आप लोगों को हर महीने काम करने का फरमान और तनखा मिलती थी, वो सभी पुलिस की कस्टडी में है..!

इसलिए आज से हफ्ता वसूली..खून.. कत्ल.. जिस्मफरोशी .. ब्लैक मेलिंग .. बलात्कार .. यह सारे काम बंद ..!

और आगे से आप सबने सिर्फ अपनी मेहनत का पैसा खाना होगा..! मेहनत मजदूरी करके.. पत्थरों को तोड़कर.. या जिसको जो काम आता है, वो काम करके. !

और आपके काम करने की जगह भी हम निर्धारित कर चुके हैं . ! और वह जगह है जेल की चारदीवारी के अंदर.. या जेल के बाहर अपने घर परिवार में रहकर, लेकिन सिर्फ इस शर्त पर कि आगे से सिर्फ ईमानदारी की रोटी खाने के लिए आप दृढ़ संकल्पित है .!

अगर जेल के अंदर रहकर आपने काम करना है और जेल की रोटी खानी है.. तो आधे घंटे बाद ही आप पुलिसिया थाने में होंगे.. और उसके बाद आप को जेल पहुंचा दिया जाएगा. !

और अगर जेल के बाहर रहकर मेहनत, मजदूरी और काम करना है, तो उसके लिए आपने हमें एक अनुबंध पत्र भरकर देना होगा, जिसमें आपका नाम पता दर्ज होगा. आपकी फोटो होगी.. आपका मोबाइल नंबर होगा. और आपका शपथ पत्र और आपका हस्ताक्षर होगा. !

और आपके अनुबंध पत्र में आपकी पूरी डिटेल के साथ आपको संलग्न शपथ पत्र में यह घोषित करना होगा, कि मैं आज की तारीख से कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा.. ईमानदारी से काम करूंगा.. मेहनत की रोटी खाऊंगा.. और कभी किसी के साथ कोई गलत काम नहीं करूंगा..!

और अगर आपके पास अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था नहीं होगी, मतलब रोटी कमाने का कोई साधन नहीं होगा, तो उसकी व्यवस्था भी हम करेंगे..!

लेकिन हम आपको मोटी तनख्वाह नहीं देंगे.. फिर भी हम आपको भूखा भी नहीं रखेंगे.. और इस संबंध में अति शीघ्र कोई योजना बनाई जाएगी , जिसके अंतर्गत आप सभी ने काम करना होगा . और ईमानदारी से अपनी रोटी कमानी होगी . !"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो के इस उद्बोधन के बाद डॉली ने अपने

भूत भाई की ताकत से डॉन राजा के मृत शरीर को हाल के बीच में एक खड़े एक पिलर से बांध दिया, और फिर अपने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा-"दोस्तों, आप मुझसे और कीमा से अच्छी तरह परिचित है..!

लेकिन जिस डॉन के हुकुम में हम दोनों ने अपना पूरा जीवन उसको समर्पित कर दिया, आज वही डॉन हमारी जान का का दुश्मन बन गया था..! और इस पापी ने मेरे भाई कीमा की जान लेने का मुझको हुक्म दिया..! और इसके बाद जब मुझे इस बात का पता लगा कि वो मेरी जान लेने की भी साज़िश कर रहा है..तब मुझे डॉन को खत्म करने का फैसला लेना पड़ा..!

और उसी फैसले के अंतर्गत डॉन को हमने मार दिया. !

और दोस्तों, नियम यह कहता है, कि डॉन राजा के मरने के बाद.. डॉन का ताज मेरे सिर पर बाँधा जाए,.., लेकिन इंस्पेक्टर रोनाल्डो के कहने पर मैंने इस काम को हमेशा के लिए छोड़ देने का संकल्प लिया है . ..!

क्योंकि जुल्म की इस दुनिया में इंसान को अपना सब कुछ गवा देना पड़ता है और फिर भी उसे हासिल कुछ नहीं होता सिवाय बेबसी मजबूरी हताशा और पश्चाताप

के सिवा..!

और आज आपके पास भी एक मौका है, कि आप किसी और गैंग को ज्वाइन करें.. फिरौती हत्या लूट और लड़कियों की ब्लैकमेलिंग का काम करें. .. और अपनी जान को अपनी हथेली में रखकर पुलिस से बचते रहे और पूरी जिंदगी इधर-उधर भागते रहें और अपने बॉस की गुलामी करते रहे... या फिर अपनी मेहनत की रोटी खाने की व्यवस्था करें. !

दोस्तों, मैंने तो इस गुलामी की जिंदगी को जी कर देख लिया कि यहां की खुशी सिर्फ दिखावटी है..! जबकि जीवन की असली खुशी हमारे से कोसों दूर है..!

क्योंकि हमारे घर परिवार में भी कोई हमारे साथ नहीं है.. कोई हमसे खुश नहीं है .. और बच्चे बूढ़े सब हम से डरे डरे रहते हैं ..!

और इसीलिए, जब हमें अपना रास्ता बदलने का मौका मिला, एक अच्छा सुखमय और ईमानदारी का जीवन जीने का विकल्प मिला तो खुशी खुशी हमने अपना रास्ता बदल लिया..!

और इसी तरह आज आपके पास भी एक सुनहरा मौका है , एक अच्छी और सच्ची जिंदगी गुजारने के लिए और ईमानदारी से जीवन यापन करने के लिए..!

इसलिए अंतिम फैसला आप ही हाथ में है कि आप किस रास्ते पर चलना चाहेंगे..!

लेकिन इस बात को याद रखें कि ईमानदारी का जीवन जीने के लिए इंसान को सिर्फ अपनी अंतरात्मा की आवाज पर ही ये रास्ता चुनना होता है..!

क्योंकि अगर किसी अन्य के कहने पर कोई व्यक्ति ईमानदार बन भी जाता है, तो उसे फिर से बेईमान बनने में देर नहीं लगती..!

इसलिए हम सिर्फ इतना ही कहना चाहेंगे कि आपको अपना फैसला अपनी अंतरात्मा की आवाज पर ही लेना है. .! न हमारे कहने पर लेना है ..और ना इंस्पेक्टर रोनाल्डो के कहने पर ..!

बस इतना ही कहना है मुझे आप सबसे..क्योंकि जुर्म की दुनिया में जीने वालों को आज मेरा अंतिम नमन है..!

और आज से सिर्फ उन्हीं लोगों का साथ होगा हमारा, जो जुर्म की इस दुनिया को छोड़ कर ईमानदारी के रास्ते पर चलेंगे.. इंस्पेक्टर रोनाल्डो के बताए रास्ते पर चलेंगे. !

क्योंकि मैं इस बात के लिए संकल्पित हूँ, कि मैं अपने देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता..! अपनी मां बहनों की इज्जत नहीं लूट सकता. !

मैंने आज तक बहुत पाप किए हैं , लेकिन अब मेरे को अच्छाई के रास्ते पर चलना है ..और सच्चाई के रास्ते पर चलना है..!"

और इसी के साथ डैना ने भी अपना भाषण समाप्त किया. !

डैना के इस उद्बोधन का वहां उपस्थित हर एक व्यक्ति पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा, जिसके परिणाम स्वरूप सभी में बुराई के रास्ते को छोड़ने का संकल्प कर इंस्पेक्टर रोनाल्डो के शपथ पत्र पर साइन कर दिया..!

इसके बाद डैना ने उन सभी शपथ पत्रों पर उनकी फोटो खींच कर चिपका दिया..।

और ये सारी फॉर्मेलिटी के पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने इस हिदायत के साथ सबको छोड़ दिया, कि आगे से उन्हें इमानदारी की रोटी भी खानी है। और अगर उनके पास रोजी-रोटी का ठिकाना नहीं है, तो वो खुद उनकी रोजी-रोटी की व्यवस्था करेंगे ... और इस बारे में शीघ्र ही उन्हें सूचित करेंगे !

लेकिन उन्हें छोड़ने से पहले अत्यंत कड़ाई से उन्हें इस बात की हिदायत दी , कि अगर वो हमारे आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो दुनिया के किसी भी कोने में उनको शरण नहीं मिलेगी.. और पकड़े जाने पर सारी जिंदगी उनको जेल में ही बिताना होगा, ये इंस्पेक्टर रोनाल्डो की चेतावनी है..!

क्योंकि इंस्पेक्टर रोनाल्डो किसी अपराधी को सिर्फ एक बार सुधरने का मौका देता है दोबारा मौका नहीं देता, बल्कि सजा देता है.. कठोर सजा..!"

और इंस्पेक्टर रोनाल्डो की इस चेतावनी के बाद जब सभी हाल से बाहर चले गए , तब डैना ने इंस्पेक्टर रोनाल्डो से कहा-"अब तो यहां हमारे सिवा और कोई नहीं है..! इसलिए बाहर जो पुलिस वाले हैं.. और जिन्होंने इस बिल्डिंग को घेर रखा है. .. उनको वापस जाने का फरमान सुना दे.. और बोल दें, कि डॉन राजा मर चुका है, लेकिन यहां कोई नहीं मिला..! इसलिए सिर्फ चार सीनियर सुरक्षा अधिकारी अंदर आएं और बाकी सभी लौट जाएं..!"

डैना की इस बात को सुनकर इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने जोरदार ठहाका लगाया~"हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा..!"

डैना-" अब क्या हुआ और आप हंस क्यों रहे हैं..?"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" हंस इसलिए रहा हूँ, क्योंकि बाहर कोई नहीं है, और मैंने डॉन राजा के इस शाही दरबार मे झूठ बोला था कि आप सब को पुलिस ने घेर रखा है..!

क्योंकि सच ये है, कि मैं अकेला ही यहां आया हूं.. और इस समय यहां पर मैं ऑफिसियल ड्यूटी पर भी नहीं हूं..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो की इस बात को सुनकर डैना और डॉली की आंखें विस्मय से फ़टी रह गई..!

रात के 3:00 बज चुके थे। डॉन राजा के साम्राज्य का अंत हो चुका था। और डॉली को रातों-रात अपने घर पहुंचना था..!

डैना भी मुंबई में अब एक पल भी नहीं रुकना चाहता था। और इंस्पेक्टर रोनाल्डो को तो हर हाल में सुबह दिल्ली पहुंचता था अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए..!

तभी भूत राजा ने डॉली से कहा- "तुम, डैना और इंस्पेक्टर रोनाल्डो. ! तुम तीनों फ्लाइट से दिल्ली से यहां आए हो..! यहां पुलिस की निगाह तुम पर पहुंच सकती

है. ! इसलिए तुम तीनों पर पुलिस शक ना करें, इसका एक ठोस उपाय करना अभी बहुत जरूरी है..!"

डॉली ने कहा-"लेकिन हम क्या कर सकते हैं..! और जिस छुरे से इनकी हत्या की गई है, इस पर हम तीनों में से किसी का निशान नहीं है . ! और ये हमारे बचाव का सबसे ठोस सबूत है..!"

भूत अंकल-" वह बाद की बात है. लेकिन डैना पुलिस की निगाहों में आ सकता है। और सजा तो उसको नहीं मिलेगी लेकिन पुलिस की गिरफ्तारी और पूछताछ से शायद वो बच ना पाए ..! इसलिए कोई और ठोस रास्ता निकालना होगा तुम तीनों को बचाने के लिए . !"

डॉली- "मगर वो रास्ता क्या है..?"

भूत अंकल-" मैं अभी पांच मिनट में आता हूं "

और भूत अंकल तुरंत डॉली के जिस्म से निकल कर गायब हो गए..!

भूत अंकल के जाने के बाद इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने डॉली से पूछा-" अब क्या हुआ. ? और तुम्हारे भूत अंकल क्या कह रहे हैं..?"

डॉली-" मुझे खुद नहीं मालूम कि वह क्या करने वाले

हैं..! लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से हम तीनों को बचाने का कोई उपाय करने वाले हैं.!"

इंस्पेक्टर अंकल-" यह बहुत बड़ा उपकार होगा उनका हम पर..! क्योंकि कि चालाकी कितना भी हम कर ले, फिर भी खतरा तो है ही..! और ये सही बात है, कि भूत अंकल का साथ ना होता तो मुंबई तक हमारा आना मुमकिन नहीं था, और डॉन राजा को मारना भी इतना आसान नहीं था..! इसलिए जरूर वह कोई ऐसा काम करने गए हैं जिससे हम तीनों पुलिस कि निगाहों में बिल्कुल ना आए ..!"

और फिर बातों बातों में ही पांच मिनट बीत गए।

औए पांच मिनट के बाद भूत अंकल जब वापस आए तो उनके साथ में एक भूतनी भी थी..! भूत अंकल भूतनी से डॉली के जिस्म में प्रवेश करने को कहा..!

और फिर भूत अंकल ने डॉली को आदेश दिया रीटा और डॉन राजा के जिस्म पर उसी छुरे से दो चार और प्रहार करने के लिए..! और वह भी पूरी ताकत से. !
 
और डॉली ने यंत्रवत ऐसा ही किया..!

इसके बाद भूत अंकल ने डॉली को आदेश दिया एक खत लिखने के लिए।

और बहुत अंकल के कहने से डॉली के जिस्म के अंदर बैठी भूतनी ने जो खत लिखा वो निम्नलिखित था~

"मैं भूतनी अन्नू हूं..! डॉन राजा ने धोखे से मेरा रेप करने के बाद मेरी हत्या की थी..! और इस लड़की रीटा ने ही धोखे से मुझे डॉन राजा से मिलवाया था..!

इसलिये आज मैंने इन दोनों की हत्या कर दी है, और इनसे अपना बदला ले लिया है..!

और मासूम लड़कियों के साथ गलत काम करने वालों को मेरी चेतावनी है, कि अगर किसी ने फिर किसी मासूम लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की तो उसका भी यही हश्र होगा, चाहे वो कितना भी अमीर बाप का बेटा हो.. माफिया हो..या डॉन हो..!

अन्नू कुमारी

एक पीड़ित भूतनी

और इस पत्र को उसने डॉन राजा के मुँह में ठूँस दिया..! और फिर भूत अंकल के आदेश से डॉली के जिस्म से निकलकर अन्नू नाम की वो भूतनी गायब हो गई..!

और अन्नू भूतनी के चले जाने के बाद भूत अंकल दोबारा डॉली के अंदर प्रवेश कर गया, और डॉली से

बोला-" अब तुम तीनों पर पुलिस का शक नहीं जाएगा..! क्योंकि इस छुरे पर भूतनी अन्नू का निशान होगा। इस खत की हैंडराइटिंग भूतनी अन्नू की हैंडराइटिंग से मिल जाएगी..! क्योंकि अन्नू मुंबई में ही एक झोपड़पट्टी में रहने वाली लड़की थी जिसकी इन दोनों ने मिलकर हत्या कर दी थी..! पुलिस इस खत के जरिए अन्नू के घर पहुंचेगी..। और वहां अन्नू की हैंडराइटिंग से मिलान करने पर यह सिद्ध हो जाएगा, कि ये खत अन्नू ने ही लिखा है। और छुरे पर मौजूद अंगुलियों के निशान भी अन्नू की अंगुलियों के निशान से मिल जाएंगे ..!

और तब पुलिस के पास इस केस को बंद करने के अलावा और कोई रास्ता ना होगा..!

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" इट्स अमेजिंग..! और हम आपके बहुत शुक्रगुजार हैं भूत भाई..!"

भूत भाई ने कहा-"ये अपना फर्ज है। और अब हम वापस दिल्ली जा सकते हैं..! बिना किसी खतरे के..!

और फिर भूत भाई के कहने पर तीनों फ्लाइट से दिल्ली आ गए ..!

और डॉली भी इस समय काफी थकी हुई थी। इसलिए भूत अंकल को अलविदा कहके चुपचाप अपनी बेड पर

सो गई.. गहरी नींद में..!

और उसकी नींद खुली मम्मी की डांट से-"बेवकूफ लड़की..! 8:00 बज गए और अब तक सो रही है. ! और बाहर के दरवाजे में सिटकनी भी नहीं लगाया. ! कोई चोर घुस जाता है तो जाने क्या हो जाता..! सामान तो ले ही जाता.. इज्जत भी लूट लेता.. और तू कहीं मुंह दिखाने लायक ना रहती . ! न जाने कब तुझको अक्ल आएगी..!"

और मम्मी के इस पकाऊ भाषण को सुनने के बाद डॉली बोली-" जब तक मेरे भूत अंकल मेरे साथ में है तब तक मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। और अगर किसी ने मेरे संग रेप करने की कोशिश की, तो उल्टे मैं उसका रेप कर दूंगी और रेप करने के बाद उसके गले का टेटवा दबा दूंगी.. और उसे परलोकवासी बना दूंगी उसे. !

मम्मी-"ये क्या बक रही है और ये भूत अंकल कौन है..?"

डॉली जल्दबाजी में गलत बोल गई , लेकिन तुरंत अपनी बात को पलटते हुए उसने कहा-"ये भूत अंकल मेरी फिल्मी कहानी के करैक्टर हैं, जो हर वक्त मेरे दिल में और मेरे दिमाग में घूमते रहते हैं..!

मम्मी-" पागल लड़की..!"

डॉली- "मेरे को पागल कहो या कुछ भी कहो..! लेकिन मेरे को थोड़ी देर और सोने दो..!"

मम्मी ने कहा- "ठीक है..! लेकिन मेरे से फिर ये न कहना कि मुझे कॉलेज जाने की देर हो रही है, और कुछ खाना बना या नहीं..!

क्योंकि फ्रेंड के यहां मैं भी देर रात तक जागी हूं.! इसलिए मैं भी थोड़ी देर घोड़े बेचकर सोऊंगी ..! और तू भी मेरे को जबरदस्ती जगाने की कोशिश ना करना ..! "

डॉली- "ओके मम्मी, मैं नहीं जगाऊंगी तुझको ..!"

प्रिया ने कहा और उसके बाद दोनों मां बेटियां हाथी घोड़े बेचकर देर तक सोती रही..!

और दोनों इतना जमकर सोईं, कि न डॉली को कॉलेज जाने की सुध रही और न मम्मी को उठ कर खाना बनाने और घर के दूसरे काम करने की की.!

और जब उन दोनों की नींद टूटी, तो गुड मॉर्निंग गुड इवनिंग में बदल चुकी थी.. और घड़ी की सुई पांच के अंक पर टिक टिक कर रही थी..!

डॉली अपनी आंखें मलते हुए उठी और सबसे पहले उसकी नजर अखबार पर पड़ी ।

अखबार में सबसे ऊपर मोटे मोटे अक्षरों में हेडिंग छपी थी ~

एक भूतनी द्वारा माफिया जगत के बादशाह डॉन राजा का बेदर्दी से कत्ल..! क्षत विक्षत शव उसके खुफिया अड्डे में मिला..!

और आगे समाचार डिटेल में छपा था । अखबार के अनुसार डॉन राजा का शव मिला उसके अड्डे के खुफिया हॉल के बीच में एक पिलर से बंधा हुआ ..! उसके मुंह में एक कागज का टुकड़ा मिला जिसमें दावा किया गया कि एक भूतनी ने उसकी हत्या की है।

और डॉन की जिस छुरे से हत्या की गई वो छूरा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

डॉन राजा की क्षत विक्षत लाश को देखने से लगता है, कि भूतनी ने बहुत बेदर्दी से उसकी हत्या की है..!

और यहाँ एक लड़की रीटा की भी लाश मिली है। और रीटा की हत्या भी बहुत बेदर्दी से इसी भूतनी के द्वारा की गई है। यह दोनों हत्याएं एक ही छुरे से की गई है..!

और रीटा के जिस्म से उसके अंदरूनी अंग गायब है, जिनमें लड़की का दिल जिगर और किडनी शामिल है और लड़की की आंख भी निकाल ली गई हैं. !

पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

डॉन राजा की हत्या से स्थानीय जनता को बहुत राहत मिली है.. लेकिन आश्चर्य की बात यह है किसी भी नेता ने डॉन राजा की मौत पर न खुशी जाहिर की है और न कोई अपनी प्रतिक्रिया दी है..!

और अखबार के अंदरूनी पेज पर डॉन राजा का क्रिमिनल इतिहास छपा था..!

भूत भाई का कहना बिल्कुल सही था। पुलिस विभाग और मीडिया सिर्फ अन्नू के इर्द गिर्द ही घूम रही थी..!

हालांकि खून कोई भूतनी कर सकती है, यह बात किसी को हजम नहीं हो रही थी..! मगर जिस छुरे से रीटा और डॉन राजा की हत्या की गई थी, उस छुरे पर अंगुलियों के निशान भी अन्नू की अंगुलियों के निशान से मेल खा गए. ! और यह बेहद आश्चर्यजनक था..!

हत्या के विकल्प के तौर पर संभावित प्रश्न सिर्फ एक ही था, कि अगर अन्नू की हत्या भूतनी ने नहीं की, और किसी दूसरे ने यह हत्या की, तो सबसे बड़ा सवाल यह था, कि जिसने भी हत्या की, तो क्या उसने अन्नू के मरने से पूर्व ही छुरे पर अन्नू की अंगुलियों के निशान ले लिए थे.? और अन्नू कि हाथों से लिखा हुआ पत्र क्या पहले से ही लिखवा लिया गया था ..?

मगर यह भी मुमकिन नहीं था, क्योंकि फॉरेंसिक रिपोर्ट में साफ लिखा था कि पत्र तुरंत का लिखा हुआ है और छुरे पर निशान भी तुरंत के हैं ..!

एक तरफ पुलिस इस केस मे भूतनी अन्नू के जाल में फंसी हुई थी , और दूसरी तरफ कुछ नेता लोग भी इस हत्या को भूतनी द्वारा की गई हत्या को ही सही मान रहे थे । और इस संदर्भ में उनका कहना था कि कभी-कभी इस दुनिया में अजूबे भी होते हैं. !

और चूँकि डॉन राजा के कई नेताओं से भी संबंध थे, इसलिए इस पूरे हत्या कांड को मिनिस्टीरियल स्तर से भी दबाने की कोशिश की जा रही थी गई.. क्योंकि अगर केस उभरता तो़ डॉन राजा के साथ उनके रिश्तो का भी खुलासा हो सकता था... और उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती थी..!

लेकिन भूत भाई का यह कहना बिल्कुल सही था, कि इस केस को हल करने में मुंबई की पुलिस कितना भी हाथ पांव मारे, किंतु शक की सुई न तो डैना की तरफ आनी है, न डॉली पर और न इंस्पेक्टर रोनाल्डो पर. !

दो दिन बाद रोनाल्डो के ऑफिस में डैना, और डॉली मौजूद थे।

डॉली-"सर, डॉन राजा और रीटा की हत्या के केस में मुंबई की पुलिस बुरी तरह से उलझी हुई है, और ऐसा प्रतीत होता है कानून के इतिहास में आज पहली बार इस सच को मानना पड़ेगा, कि डॉली की हत्या एक अन्नू नाम की भूतनी द्वारा ही की गई है..! और इस सच के साथ ही इस केस को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा..!

लेकिन सवाल यह है कि अब आगे की हमारी प्लानिंग क्या है..? और डॉन राजा के गैंग से जुड़े सदस्यों को हमने कह तो दिया है, कि हम उनके रोजगार की व्यवस्था करेंगे... !

लेकिन इस संबंध में अगर हमने तुरंत कोई ठोस निर्णय नहीं लिया...तो उस स्थिति में वो फिर से अपराध की दुनिया में जा सकते हैं और खून खराबा कर सकते हैं..! इसलिए इस बारे में हमें अति शीघ्र कोई ठोस योजना बनानी होगी.. जिससे पुनः अपराध की दुनिया में इनका दाखिला ना हो . !

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" हां तुम्हारा कहना सही है. ! और इस बारे में हमने विचार कर लिया है। हमने "फूड फॉर एवरीवन" इस नाम से एक संस्था बनानी है।

और इस संस्था के लिए हमने दिल्ली के यमुना बाजार

क्षेत्र में एक मकान भी देखा है, जिसमें तीन चार बड़े-बड़े कमरे हैं..! और यह पुराना मकान भूतिया हवेली के नाम से प्रसिद्ध है..! इसलिए यह मकान काफी सस्ते में मिल जाएगा..!

और चूँकि भूत भाई हमारे साथ में है, और हमारा काम लोगों की सेवा करना है, इसलिए अगर इस मकान में कोई भूत होगा भी , तो वो हमें परेशान नहीं करेगा..!

औऱ फिर भी अगर हम पर कोई आफत आती है, तो हमें पक्का भरोसा है कि हमारे भूत भाई हमें बचा लेंगे और उन भूतों को समझा देंगे कि वो हमें परेशान ना करें. !

और जब भूतों को यह बात मालूम होगी कि हमें इस मकान से कोई लाभ नहीं उठाना है बल्कि इस मकान से लोगों के परोपकार का काम करना है तो ऐसी स्थिति में हमें पूरा भरोसा है कि कोई भी भूत हमें परेशान नहीं करेगा. !"

डैना-"हाँ, ये सही रहेगा.. लेकिन "फूड फॉर एवरीवन" नाम की एक संस्था किस तरह काम करेगी!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" यह संस्था जात पात भेदभाव के बिना हर किसी को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराएगी..!

क्योंकि हमने अधिकतर संस्थाओं में देखा है, कि इस तरह की समाजसेवी संस्थाएं हमेशा गरीबों के हित में खोली जाती है, लेकिन हित हमेशा अमीरों का करती है..!

मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे हर जगह मुफ्त के भंडारे में हमने देखा है, कि अमीर लोग भर भर थैली पूड़ी कचौड़ी और छोले चावल आदि ले आते हैं, और गरीब बेचारे लाइन में खड़े रहते हैं ...और अगर वो एक दोने की जगह दो दोने मांग ले, तो उन्हें भगा दिया जाता है, लेकिन कोई अमीर आदमी या कार वाला अगर एक की जगह दो दोने मांगे, तो उसको तुरन्त दे दिया जाता है..!

हमने बहुत से गुरुद्वारों में भी देखा है, कि साफ-सुथरे अच्छे कपड़े पहने हुए अमीर लोग जब लंगर में जाते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोकता, लेकिन उसी गुरुद्वारे के बाहर फटेहाल गरीब लोग खाना बंटने का इंतजार करते रहते हैं..!

और मंदिर, मस्जिद के सामने हमने भिखमंगो को भी देखा है, कि अधिकांश लोग ₹1 या ₹2 का सिक्का ही उन्हें देते हैं, जबकि घर पर फर्जी रसीद लेकर मंदिर मस्जिद और भंडारे के नाम पर पैसा मांगने वालों को लोग 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये का नोट भी थमा देते हैं..!

कहने का मतलब यह है, यहां गरीबों के नाम पर भी अमीरों की ही मदद की जाती है, और गरीबों को हमेशा हाशिए पर रखा जाता है..!

गरीबों के नाम पर मकान लेना हो, तो वो भी अमीरों को मिल जाता है.. गरीबों के नाम पर राशन पानी और तमाम तरह की सहूलियत अमीरों को मिलती है और वास्तविक गरीब जमीन पर ही बैठा रह जाता है. !

लेकिन हमारी यह संस्था जमीन पर बैठे फटेहाल गरीब लोगों को पहले उठाएगी.. पहले भोजन देगी... और उजले कपड़े वालों को बाद में..!"

डैना-" बिल्कुल सही बात है यह क्योंकि इस तरह का नजारा मैंने भी देखा है..! और यह सही बात है कि यहाँ गरीबों के नाम पर भी अमीरों की ही ज्यादा मदद की जाती है..! और इस तरह के सिस्टम को बदलना बहुत जरूरी है..!
 
भोजन की व्यवस्था तो हो जाएगी, और बहुत से लोगों का सहयोग मिलेगा इस काम के लिए. ! लेकिन इसके अलावा कुछ और भी हमें काम करना चाहिए ..! क्योंकि हमारे माफिया भाई बंधु, जिन्होंने इस गंदे काम को छोड़ने का संकल्प किया है, हमें उनके भोजन के साथ-साथ उनकी अन्य जरूरतों को भी पूरा करना होगा..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" हमारी संस्था फूड फॉर एवरीवन. लोगों को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए भी मदद करेगी..! लेकिन छोटे स्तर पर..! क्योंकि हमारा मुख्य काम है लोगों को सिर्फ सहारा देना. ! बाकी अगर उनके दर योगिता होगी उधर होगा तो खुद अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ जाएंगे और अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ देश की तरक्की में भी अपना हाथ बंटाएंगे. !"

डॉली-" यह सही कहा आपने..! क्योंकि हमने गरीबों को सिर्फ सहारा देना है, और बाकी उन्हें अपनी योग्यता और ईमानदारी से आगे बढ़ना होगा..! क्योंकि हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए कि देश में कोई भूखा ना मरे.. क्योंकि जब पेट में भूख होती है, तब इंसान की बुद्धि काम नहीं करती और वह दिशाहीन हो जाता है.. और उसके कदम गलत दिशा में उठ जाते हैं..! लेकिन जब इंसान को अपने भोजन की चिंता नहीं होती , तब दूसरी सुविधाओं के लिए वो प्रयास करता है, और अगर शुरू में दो चार बार हार भी जाए तब भी बाद में उसकी विजय जरूर होती है..! और मैं इस काम से रूपा और मोनिका को भी इस काम से जोड़ दूंगी क्योंकि विधायक रमाशंकर द्वारा उनका शोषण किए जाने के बाद इस दुनिया में उनका अपना और कोई नहीं है..!"

और इस काम की शुरुआत हो गई बड़े मंगल से,

क्योंकि भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे..!

और चूँकि बड़े मंगल के दिन ही हनुमान जी की रामचंद जी से पहली मुलाकात हुई थी..! इसलिए उसी दिन यमुना पार वाले मकान की रजिस्ट्री होगी और उसी दिन हमारी संस्था "फूड फॉर एवरीवन" का पहला भंडारा होगा..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" और यह बड़ा मंगल कब है..?"

डॉली-"सिर्फ एक एक हफ्ते बाद..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" तो ठीक है अगले हफ्ते बड़े मंगल के दिन तक इस मकान की सारी फॉर्मेलिटी पूरी हो जाएगी और मकान की रजिस्ट्री भी हो जाएगी और गृह प्रवेश के साथ-साथ भंडारा भी चालू हो जाएगा..!"

डैना-" तो ठीक है मैं अपने माफिया से जुड़े सभी दोस्तों को मैसेज भेज दूंगा..! कुछ लोगों को जो ज्यादा नीडी होंगे, उन्हें तुरंत काम मिल जाएगा और बाकी लोगों को भी धीरे धीरे इस काम से जोड़ दूंगा..!

और मुंबई में मेरा अपना मकान है..! इसलिए इसकी एक ब्रांच मुंबई में भी चालू करूंगा..! और वहां पर भी गरीब लोगों को मुफ्त भंडारे की सुविधा होगी..! और पर इस संस्था के माध्यम से वहां पर भी बहुत से गरीब

लोगों को रोजगार मिलेगा ..! लेकिन सबसे पहले हमें उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी, जिन्होंने अपराध का रास्ता छोड़कर ईमानदारी के रास्ते पर चलने का शपथ लिया है..!"

इस्पेक्टर रोनाल्डो-" यह तो बहुत अच्छी बात है..!"

डॉली-" सिर्फ अच्छी बात नहीं बल्कि ये एक बहुत महान उपलब्धि है..! क्योंकि यहां हमेशा समर्थ और बड़े लोगों की पूछ होती है..! और अपराधियों से तो लोग नफरत करते हैं. ! लेकिन अपराध करने वालों को सुधारना उनको सही रास्ते पर लाना और उनको इमानदारी से कोई काम में लगाना.. इससे बढ़कर और कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता..!"

स्पेक्टर रोनाल्डो-" सही बात है..! और इसी बात पर आज मुझे एक पुरानी फिल्म जॉनी मेरा नाम का गीत याद आ रहा है..! इस गीत के बोल है-

" नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं..!

अरे मैं वह परवाना हूं जो पत्थर को मोम कर दूं..!!"

डैना-" तो ठीक है आज की मीटिंग इसी गीत के साथ समाप्त होती है-

नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं..!

अरे मैं वह परवाना हूं जो पत्थर को मोम कर दूं..!!"

डॉली-"और इस खूबसूरत गीत के साथ मे मुझको भी

एक जरूरी बात बोलनी है..!"

इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" ठीक है बोलो..!"

डॉली-" आपको शायद भूल गया..! डोंट राजा मर चुका है. ! और एक माफिया गैंग हमेशा के लिए ज़मींदोज़ हो गया है..! इस खुशी में एक पार्टी तो बनती है.! तो क्यों न वो पार्टी आज ही हो जाए..!"
 
इंस्पेक्टर रोनाल्डो-" आज आप ऐसे ही अपनी एक छोटी मोटी पार्टी कर लेते हैं..! गुलाब जामुन समोसा और चाय की व्यवस्था कर देते हैं..! लेकिन असली पार्टी हम तब करेंगे, जब हम अपने नए मकान में शिफ्ट हो जाएंगे..! मतलब "फूड फॉर एवरीवन" के कार्यालय में शिफ्ट हो जाएंगे.. और एक अच्छे काम की शुरुआत हो जाएगी..!"

डॉली-" यस आई एग्री. !"

और इसके बाद इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने मोबाइल पर ही थाने के सामने हनुमान स्वीट हाउस को पर 10 समोसे 5 गुलाब जामुन और 5 काफी का ऑर्डर दे दिया..!

डॉन राजा के मरने के बाद डैना ने अपराध की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, और इंस्पेक्टर रोनाल्डो की महत्वपूर्ण योजना फूड फॉर एवरीवन से जुड़ गया ।

और इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने अपनी इस संस्था को स्थाई रूप से चलाने के लिए दिल्ली के यमुना पार इलाके में जो घर देखा था, उसे फाइनली खरीद कर उसे मंदिर का रूप दे दिया और उसमें सत्संग और भंडारे की व्यवस्था कर दी.. जहां बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी! क्योंकि उसकी नजर में भूखे को भोजन कराना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम था..!

क्योंकि बहुत से लोगों के अपराधी बनने का मुख्य कारण उनकी भूख ही होती है ..!

कीमा, जो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था, रोनाल्डो व डैना की प्रॉपर देखरेख में अति शीघ्र उसके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा और कुछ ही दिनों में चलने फिरने लायक हो गया । और वो भी फूड फॉर एवरीवन संस्था के लिए तन मन धन से समर्पित हो गया।

और चूँकि इंस्पेक्टर रोनाल्डो की सरकारी नौकरी थी, और समय का उसके पास अभाव था इसलिए "फूड फॉर एवरीवन" संस्था से कीमा और डैना को जोड़ने के बाद इस संस्था का पूरा चार्ज उसने डॉली के हाथों में सौंप दिया ।

और डॉली के हाथ में इस संस्था का चार्ज आते ही सबसे पहले उसने रूपा और मोनिका को इस संस्था का सक्रिय सदस्य बनाया , और इसी भवन में उनके रहने की व्यवस्था कर दी ..!

डॉन राजा के मरने के बाद डैना ने अपराध की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, और इंस्पेक्टर रोनाल्डो की महत्वपूर्ण योजना फूड फॉर एवरीवन से जुड़ गया ।

और इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने अपनी इस संस्था को स्थाई रूप से चलाने के लिए दिल्ली के यमुना पार इलाके में जो घर देखा था, उसे फाइनली खरीद कर उसे मंदिर का रूप दे दिया और उसमें सत्संग और भंडारे की व्यवस्था कर दी.. जहां बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी! क्योंकि उसकी नजर में भूखे को भोजन कराना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम था..!

क्योंकि बहुत से लोगों के अपराधी बनने का मुख्य कारण उनकी भूख ही होती है ..!

कीमा, जो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था, रोनाल्डो व डैना की प्रॉपर देखरेख में अति शीघ्र उसके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा और कुछ ही दिनों में चलने फिरने लायक हो गया । और वो भी फूड फॉर एवरीवन संस्था के लिए तन मन धन से समर्पित हो गया।

और चूँकि इंस्पेक्टर रोनाल्डो की सरकारी नौकरी थी, और समय का उसके पास अभाव था इसलिए "फूड फॉर एवरीवन" संस्था से कीमा और डैना को जोड़ने के बाद इस संस्था का पूरा चार्ज उसने डॉली के हाथों में सौंप दिया ।

और डॉली के हाथ में इस संस्था का चार्ज आते ही सबसे पहले उसने रूपा और मोनिका को इस संस्था का सक्रिय सदस्य बनाया , और इसी भवन में उनके रहने की व्यवस्था कर दी ..!

और चूँकि रूपा और मोनिका ये दोनों ही विधायक रमाशंकर की ज्यादती की शिकार हो चुकी थी और उन्हें कोई मुस्तकिल सहारे की सख्त जरूरत थी., इसलिए उन दोनों ने खुशी-खुशी डॉली कर इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया !

और इस संस्था के माध्यम से उनके रहने का भी ठिकाना हो गया और उन्हें अपने सुंदर भविष्य के लिए

एक सुंदर मकसद भी मिल गया..! और मोनिका ने रमाशंकर की सारी संपत्ति बेचकर "फूड फॉर एवरीवन" संस्था को समर्पित कर दी क्योंकि ये संस्था ही अब उसकी सम्पक्ति थी..उसकी जिंदगी थी..उसके जीने का साधन थी..!

बड़े मंगल पर फूड फॉर एवरीवन संस्था का उद्घाटन...

============================

इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में तथाकथित भूतही हवेली की रजिस्ट्री "डॉली" के नाम से करवा दी और डॉली ने उस हवेली को फूड फॉर एवरीवन नाम की संस्था को समर्पित कर दिया..!

और डॉली ने जब अपनी मम्मी को इस संस्था के बारे में बताया, तो उसे खुशी के साथ आश्चर्य भी हुआ, कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट उसके हाथ में कैसे आ गया..!

लेकिन उसने अपनी मम्मी को सिर्फ इतना ही बताया, कि इंस्पेक्टर रोनाल्डो ने इस संस्था के बारे में अखबार में एक विज्ञापन छपवाया था, कि उन्हें " फूड फॉर एवरीवन" नाम की संस्था के लिए इंचार्ज और काम करने वाले कुछ कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत है..! और उसने इंचार्ज की नौकरी के लिए उसने अप्लाई किया था, और उसका सिलेक्शन हो गया..!

और डॉली ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे मालूम था, कि मम्मी इस बारे में बहुत ज्यादा पूछताछ करेगी और मम्मी के हर सवालों का जवाब देना उसके लिए बहुत मुश्किल होगा..! इसीलिए बहुत ही संक्षेप में उसने इस संस्था के बारे में मम्मी को बताया और अपने को इस संस्था का सिर्फ एक छोटा सा किन्तु महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बताया..!

बड़ा मंगल का पहला दिन था..।

यमुना बाजार के इलाके में भूतनी हवेली नाम से प्रसिद्ध इमारत में आज काफी रौनक थी। और रातों-रात इस हवेली का कायाकल्प कर दिया गया था, और इसे मंदिर का रूप दे दिया गया था।

बाहर एक बड़ा सा बैनर लगा था, कि यहां रोज सुबह शाम भंडारा होगा..। और इस खुले भंडारे में विशेष रुप से गरीबों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था होगी।

और इस बैनर को देखकर भंडारे का प्रसाद प्राप्त करने के लिए बहुत सारे गरीबों की लाइन लग गई थी..! और मुफ्त के भंडारे के इस बैनर को देखकर बहुत से प्रतिष्ठित लोग भी अपनी सेवाएं देने को आगे आ गए..! इस प्रकार इस पुनीत कार्य का सफलतापूर्वक शुभारंभ हो गया. !

और डैना ने भी अपने संकल्प को पूरा करते हुए अपने मुंबई वाले बंगले को फूड फॉर एवरीवन संस्था को डोनेट कर दिया और वहां पर भी मुफ्त भंडारा सुचारू रूप से चालू हो गया।

डॉन राजा के माफिया गैंग से जुड़े बहुत से लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ गए। और अपराध जगत से नाता तोड़कर गरीबों की सेवा में जुट गए।

यद्यपि इस देश में करप्शन बहुत है, फिर भी अगर ईमानदारी से कोई गरीबों के भले का काम करता है, तो वहाँ पैसों की कमी नहीं होती..!

और मुंबई जैसे बड़े नगर में तो अमीर लोगों की कमी नहीं है। और बड़े बड़े सेठ लाखों रुपए दान में देते हैं ..!

और डैना के सुचारू व्यवस्था में उसकी संस्था को दान देने वालों की लाइन लग गई , क्योंकि दान देने वालों ने इस संस्था के कर्मठ कर्मचारियों की मेहनत, लगन और ईमानदारी को देखा..!

और उन्हें अपने मुम्बई शहर में सिर्फ यही एक ऐसा मंदिर नजर आया, जहां वास्तव में पूरी ईमानदारी से बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध था, चाहे कोई कितना भी गरीब हो या कोई कितना भी अमीर हो..!

और कालांतर में इस तरह की संस्थाएं देश की और भी कई शहरों में शुरू की गई, जिसकी दिल खोलकर लोगों ने तारीफ़ की. !

यद्यपि इस संस्था से बहुत से अपराधी लोग भी जुड़े थे, जिन्हें वास्तव में जेल में होना चाहिए था, लेकिन इंस्पेक्टर रोनाल्डो का विचार इससे बिल्कुल उलट था ..!

क्योंकि उसका आज भी यही मानना है, कि अपराधियों की वास्तविक जगह जेल नहीं है। अगर वो शपथ पूर्वक सुधरना चाहे, तो उन्हें सुधरने का मौका ज़रूर मिलना चाहिए..! तभी अपराध कम होंगे..!

और फूड फॉर एवरीवन संस्था के हेडऑफिस दिल्ली में भूत भाई आज भी डॉली के साथ है। और उसकी मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं..!

और यमुनाबाज़ार के भुतहे मकान में कभी भी किसी भूत ने डॉली को या किसी को भी तंग नहीं किया. !

क्योंकि जहां भगवान का मंदिर हो और जहां ईमानदारी से लोगों की सेवा की जाती हो, वहाँ हनुमान जी का वास होता है। और ये तो सारा जग जानता है, कि~

भूत पिशाच निकट नहीं आवे..!

महावीर जब नाम सुनावे..!!

(समाप्त)
 
Back
Top