179
वो बड़ी हैरानी भरी नज़रों से मुझे देख रही थी. इस समय उसकी आँखों मे आँसू भी झिलमिला रहे थे और उसके होठों पर मुस्कुन भी थिरक रही थी. उसके इस आँसू और मुस्कान से भरे चेहरे को देख कर, मुझे उस पर बहुत प्यार आ रहा था.
मेरा दिल कर रहा था कि, मैं अपने होठों से, उसकी आँखों मे चमकने वाले इन मोतियों को पी जाउ. मगर मेरे अंदर ऐसा करने की हिम्मत नही थी. लेकिन शायद इस समय प्रिया के दिल मे भी ऐसा ही कुछ चल रहा था.
इसलिए उसने मेरी किसी बात की परवाह किए बिना, मेरे दोनो हाथों को, अपने हाथों मे थाम लिया और फिर बारी बारी से मेरे हाथो को चूम कर, अपनी आँखों से लगा कर, बहुत ही भावुक होते हुए कहा.
प्रिया बोली “मुझे पता था कि, तुमको मेरी बहुत फिकर है. लेकिन मैने ये सपने मे भी, नही सोचा था कि, तुमको मेरे दर्द का इतना ज़्यादा अहसास है. तुम नही जानते कि, आज मैं कितनी खुश हूँ. आज यदि इस खुशी के बदले मे, तुम मेरी जान भी माँग लो तो, मेरे लिए ये भी बहुत कम है.”
प्रिया की ये बात सुनते ही, मैने उसके मूह पर हाथ रखते हुए कहा.
मैं बोला “मैं तुम्हारी जान नही, बल्कि तुम्हारी जान की सलामती चाहता हूँ. मैं चाहता हूँ कि, तुम हमेशा खुश रहो.”
मेरी इस बात के जबाब मे प्रिया ने मेरा हाथ छोड़ा और फ़ौरन अपने चेहरे से आँसुओं को सॉफ करके, मुस्कुराते हुए कहा.
प्रिया बोली “तुम मुझे हमेशा खुश देखना चाहते हो तो, मैं हमेशा खुश रहूगी. लेकिन तुम बस आज के दिन मुझसे भूलने भूलने की बात मत करो और मेरे साथ ऐसे ही रहो. फिर कल के दिन तुम मुझसे जो कुछ भी बोलोगे, मैं खुशी खुशी तुम्हारी बात मान लूँगी.”
प्रिया की ये बात सुनकर, मुझे थोड़ी हैरानी हुई कि, उसने इतनी आसानी से मेरी बात कैसे मान ली. फिर भी उसे अपनी बात मानते देख, मुझे खुशी हुई और मैने मुस्कुराते हुए उस से कहा.
मैं बोला “ठीक है, यदि तुम्हारे खुश रहने की यही शर्त है तो, मुझे तुम्हारी ये शर्त भी मंजूर है.”
प्रिया बोली “नही, ऐसे नही, पहले अच्छे से सोच लो. फिर बाद मे कोई वादा करना.”
मैं बोला “हां, मैने सोच लिया है. मैं वादा करता हूँ, की मैं आज तुमसे भूलने भूलने की कोई बात नही करूगा और तुम्हारे साथ ऐसे ही रहूँगा. लेकिन कल मैं तुमसे जो भी कुछ भी कहूँगा, तुम्हे मेरी वो बात मानना पड़ेगी.”
मेरी इस बात पर प्रिया ने बड़ी ज़ोर से खिलखिलाते हुए कहा.
प्रिया बोली “अब तुम्हारी बात मानने के लिए बचा ही क्या है.”
“उम्र दराज़ माँग कर, लाए थे चार दिन,
दो आरजू मे कट गये, दो इंतजार मे.”
ये कह कर, वो खिलखिला कर हँसने लगी. उसकी इस हँसी से मुझे इतना तो समझ मे आ गया था कि, मुझसे कही कुछ ग़लती हो गयी है. लेकिन बहुत सोचने के बाद भी, जब मैं अपनी ग़लती को नही पकड़ पाया तो, मैने झुझलाते हुए प्रिया से कहा.
मैं बोला “ये पागलों की तरह बिना बात की क्यो हंस रही हो. सॉफ सॉफ क्यो नही बोल देती कि, तुम्हे खुद ही अपनी शर्त मंजूर नही है.”
मेरी इस बात पर प्रिया ने अपना पेट पकड़ कर हंसते हुए कहा.
प्रिया बोली “अरे तुम अब भी कुछ नही समझे.”
मैं बोला “नही, मेरी समझ मे तुम्हारी कोई बात नही आ रही है.”
ये कहते हुए मैने अपना बुरा सा मूह बना लिया. मेरा इस तरह से मूह बना हुआ देख कर, प्रिया ने अपनी हँसी पर काबू पाते हुए कहा.
प्रिया बोली “इसमे ना समझ मे आने वाली क्या बात है. हमारे बीच अभी दो दिन की बात हुई है. इसमे से मेरा आज का दिन है और तुम्हारा कल का दिन है. मगर शायद तुम्हे पता नही है कि, आज कभी जाता नही है और कल कभी आता नही है.”
प्रिया की ये बात सुनते ही, मुझे उसकी बात का मतलब समझ मे आ गया और मैने फिर से उस पर झुझलाते हुए कहा.
मैं बोला “ये ग़लत है, तुमने आज मतलब सिर्फ़ सनडे के दिन की बात कही थी और अब तुम अपनी उस बात से मुकर रही हो.”
प्रिया बोली “हे झूठ मत बोलो, मैने सिर्फ़ आज का दिन कहा था. सनडे तो तुम अपने मन से जोड़े जा रहे हो. मैं नही, तुम अपनी कही बात से मुकर रहे हो.”
प्रिया कह तो सच ही रही थी. लेकिन जब उसने मुझे ये बात कही थी, तब मैं भी नही जानता था कि, वो आज और कल का मतलब ये निकालने वाली है. इसलिए मैने बिना सोचे समझे उसकी बात मान ली थी.
मगर अब जब मुझे उसकी ये चालबाजी समझ मे आई तो, मैं भी अपनी बात पर अड़ गया और हम दोनो मे अपनी अपनी बात को सही साबित करने की होड़ चलने लगी. लेकिन ना तो वो अपनी बात को ग़लत मानने को तैयार थी और ना ही मैं उसकी बात को सही मानने को तैयार था.
हमारी इस बहस का कोई नतीजा निकलता ना देख, मैने इस बात से पिछा छुड़ा लेने मे ही अपनी भलाई समझी. मैने बात को बदलते हुए, उसकी हथेली पर ब्लेड से बने हुए “पी” की तरफ इशारा करते हुए, उस से कहा.
मैं बोला “तुमने ये पागलपन क्यो किया था.”
मेरी बात सुनकर, प्रिया का ध्यान भी अपनी हथेली की तरफ चला गया और उसने बड़ी ही मासूमियत से मेरी बात का जबाब देते हुए कहा.
प्रिया बोली “भला मैने ऐसा क्या कर दिया. बस अपने नाम का पहला अक्षर “पी” ही तो लिखा है.”
उसकी ये बात सुनकर, मैं मुस्कुराए बिना ना रह सका. क्योकि एक तरह से उसकी बात सही भी थी. लेकिन इसकी हक़ीकत वो भी अच्छे से जानती थी और मैं भी अच्छे से जानता था. इसलिए मैने उसको को समझाते हुए कहा.
मैं बोला “लेकिन तुम्हे ये सब करने की क्या ज़रूरत थी. ये सब करके तुम्हे सिर्फ़ दर्द ही मिला होगा.”
प्रिया बोली “मैं उस समय बहुत दुखी थी और यकीन मानो इसे लिखने से मुझे दर्द नही, बल्कि मेरे दिल को थोड़ी राहत मिली थी.”
प्रिया की ये बात सुनकर, मैं बड़े गौर से उसका चेहरा देखने लगा. मेरे इस तरह से उसको देखने से प्रिया मुझसे नज़रे चुराने की कोसिस करने लगी. लेकिन फिर कुछ उसके दिमाग़ मे आया तो, उसने मुझे अपनी बातों मे उलझाते हुए कहा.
प्रिया बोली “मैं तो समझती थी कि, तुमको इसका पता नही है. लेकिन तुम तो इसके बारे मे पहले से ही जानते थे. मेरी समझ मे ये बात नही आ रही कि, तुमको इसका पता कब और कैसे पता चला था.”
प्रिया की ये बात सुनकर, मैं उसे घूर कर देखने लगा और वो मेरे इस तरह से घूर्ने का मतलब समझने की कोसिस करने लगी. लेकिन इस पहले की उसे मेरे घूर्ने का कुछ मतलब समझ मे आ पाता, उस से पहले ही मैने उस पर झूठा गुस्सा दिखाते हुए कहा.
मैं बोला “ज़्यादा भोली बनने की कोसिस मत करो. क्या ऐसा हो ही नही सकता कि, निक्की ने तुम्हे इस बारे मे कुछ ना बताया हो. यदि ऐसा होता तो, जब मैने नेहा के सामने तुम्हारा हाथ दिखाया था. तुमने उसके बाद ही, मुझसे इस बात के बारे मे पुच्छ लिया होता.”
मेरी ये बात सुनते ही प्रिया खिलखिला कर हँसने लगी और इस बार उसकी इस हँसी मे मैं भी उसके साथ हँसने लगा. अभी हमारे हँसी मज़ाक का ये दौर चल ही रहा था कि, तभी प्रिया की नज़र पानी पूरी वाले पर पड़ गयी और उसने मुझसे कहा.
प्रिया बोली “वो देखो, वहाँ पानी पूरी वाला खड़ा है. चलो वहाँ चल कर पानी पूरी खाते है.”
प्रिया की ये बात सुनकर, मैने एक नज़र पानी पूरी वाले की तरफ देखा और फिर प्रिया से कहा.
मैं बोला “तुमको पानी पूरी खाना है तो, तुम शौक से पानी पूरी खा सकती हो. लेकिन मुझे पानी पूरी खाना ज़रा भी पसंद नही है. इसलिए मुझे तो तुम इसके लिए माफ़ ही करो.”
लेकिन मेरी ये बात सुनने के बाद भी, प्रिया मुझसे पानी पूरी खाने की ज़िद करने लगी. तब मैने उसे अपनी बात समझाते हुए कहा.
मैं बोला “मैं सच कह रहा हूँ यार. मैं सच मे कभी पानी पूरी नही ख़ाता हूँ. तुम चाहो तो, किसी से भी पता कर सकती हो. तुमको पानी पूरी पसंद है तो, तुम चल कर पानी पूरी खा लो. मैं तुम्हारे साथ चल कर, तुमको पानी पूरी खाते हुए देखता हूँ.”
मेरी ये बात सुनकर, प्रिया ने पहले बुरा सा मूह बना लिया. लेकिन फिर अचानक ही उसे कुछ सूझा और उसने अपनी बात को मेरे सामने रखते हुए कहा.
प्रिया बोली “तुमने अभी तक मुझे मेरे बर्थ’डे का गिफ्ट नही दिया है. मुझे मेरे बर्थ’डे का गिफ्ट यही चाहिए.”
प्रिया की इस बात पर मैने मुस्कुराते हुए कहा.
मैं बोला “हां, मुझे पता है कि, मैने तुम्हारे बर्थ’डे का गिफ्ट नही दिया है. मैं भी तुम्हारे बर्थ’डे का गिफ्ट देना चाहता हूँ. बोलो तुम्हे अपने बर्थ’डे का क्या गिफ्ट चाहिए है.”
प्रिया बोली “मुझे मेरे बर्थ’डे का गिफ्ट ये ही चाहिए कि, तुम मेरे साथ पानी पूरी खाओ.”
उसकी इस बात को सुनकर, मैने ना मे अपना सर हिलाया. लेकिन फिर उठ कर खड़े होते हुए, उसे पानी पूरी खाने चलने का इशारा किया. मेरा इशारा पाते ही वो भी खुशी खुशी उठ कर खड़ी हो गयी और फिर हम दोनो पानी पूरी वाले के पास आ गये.
मगर मेरी परेशानी ये थी कि, मैं कभी पानी पूरी नही ख़ाता था. इसलिए मुझे सही से पानी पूरी खाना नही आता था. प्रिया ने पानी पूरी वाले से बड़ी बड़ी पानी पूरी खिलाने को कहा और वो हमको पानी पूरी खिलाने लगा.
उसने मुझे और प्रिया को बड़ी बड़ी पानी पूरी खिलाना सुरू कर दिया. प्रिया ने तो अपनी पानी पूरी को अपने मूह के अंदर रखते ही, उसे मूह मे गुम कर दिया. लेकिन जैसे ही मैने अपनी बड़ी सी पानी पूरी वाले ने मुझे एक बड़ी सी पानी पूरी को मूह मे रखा, वो पानी पूरी मूह मे रखते ही, फुट गयी और मेरे मूह के साथ साथ मेरी टी-शर्ट को भी गीला कर गयी.
मगर इस से भी ज़्यादा खराब हालत मेरे मूह की थी. क्योकि पानी पूरी का पानी बहुत ही तीखा था. उसके पानी से मेरा मूह जलने लगा और मेरी आँखों मे आँसू आ गये. मेरी हालत देख कर, प्रिया हँसने लगी और उसने मुझसे कहा.
प्रिया बोली “हे, ये क्या कर रहे हो. पानी पूरी के पानी से अपनी जीभ को नहालो, अपने कपड़ो को क्यो नहला रहे हो.”
मैने अपनी आखों और मूह को सॉफ करके, सिसियाते हुए प्रिया से कहा.
मैं बोला “मैं तो पहले ही कह रहा था कि, मैं पानी पूरी नही ख़ाता हूँ. उपर से इसका पानी इतना तीखा है कि, मेरा मूह ही जल गया.”
मेरी बात सुनकर, प्रिया ने हंसते हुए पानी पूरी वाले से कहा.
प्रिया बोली “भैया, इसकी पानी पूरी मे तीखा कम करना और इसे ज़्यादा बड़ी पानी पूरी मत देना. वरना ये अपने बाकी के कपड़ो को भी नहला देगा.”
प्रिया की बात सुनकर, पानी पूरी वाला भी हँसने लगा. उसने मेरे लिए अलग से छोटी छोटी पानी पूरी निकली और फिर कम तीखा पानी मे मुझे पानी पूरी खिलाने लगा. मगर मेरे लिए उन्हे भी खा पाना मुश्किल हो रहा था.
जैसे तैसे प्रिया की ज़बरदस्ती की वजह से मैने 3 पानी पूरी खा ली. मगर इसके बाद पानी पूरी खाने से मैने हार मान ली. तब प्रिया ने अपनी एक पानी पूरी अपने हाथों से मुझे खिला दी.
मैं जितनी देर मे सिर्फ़ 4 पानी पूरी खा पाया था. उतनी देर मे प्रिया ने 8-10 पानी पूरी खा ली थी. वो तो मुझे ऑर पानी पूरी खिलाना चाहती थी. लेकिन अब मैने पानी पूरी खाने से पूरी तरह से हार मान ली थी.
अब मैं सिर्फ़ प्रिया को पानी पूरी खाते देख रहा था. प्रिया ने एक दो पानी पूरी ऑर खाई और फिर पानी पूरी वाले के पैसे चुका कर, मुझसे कहा.
प्रिया बोली “हमारा यहाँ पर घूमना और तुम्हारा आराम करना बहुत हो चुका है. अब हमे यहाँ से चलना चाहिए.”
प्रिया की इस बात से समझ मे आ रहा था कि, वो अभी कहीं ऑर भी जाना चाहती है. इसलिए मैने उसे इस बात से रोकते हुए कहा.
मैं बोला “ठीक है, लेकिन अब मैं कही जाने वाला नही हूँ. अब हम यहाँ से सीधे बरखा दीदी के घर ही चलेगे.”
प्रिया बोली “अरे नही, अभी मुझे थोड़ी सी शॉपिंग करनी है. अभी 2 बजा है और हमने बरखा दीदी को 3 बजे का समय दिया है. इतनी देर मे मेरी शॉपिंग हो जाएगी.”
मैं प्रिया को शॉपिंग करने से मना करना चाहता था. लेकिन फिर मेरे दिमाग़ मे उसे बर्थ’डे गिफ्ट देने की बात आई तो, मैं भी शॉपिंग के लिए तैयार हो गया. मैने बाइक निकाली और फिर हम दोनो पास के ही एक शॉपिंग माल मे पहुच गये.
लेकिन वहाँ पर पहुचने के बाद, जब मैने प्रिया को ताबड तोड़ शॉपिंग करते देखा तो, मेरा दिमाग़ ही चकरा गया. मेरी समझ मे ही नही आ रहा था कि, वो इतनी शॉपिंग किस के लिए कर रही है.
मैं तो अपनी सारी शॉपिंग कल ही पूरी कर चुका था और अभी मुझे सिर्फ़ प्रिया के लिए ही कोई गिफ्ट खरीदना था. लेकिन उसकी इस शॉपिंग को देख कर, मैं वो गिफ्ट खरीदना भी भूल गया था.
वो शॉपिंग करने मे मगन थी और मैं उसकी इस शॉपिंग को देखने मे मगन था. अचानक ही शॉपिंग करते करते, उसे मेरी जेब का ख़याल आया और उसने कुछ झिझकते हुए मुझसे कहा.
प्रिया बोली “मुझे लगता है कि, मैने शॉपिंग कुछ ज़्यादा की कर ली है और इस शॉपिंग के लिए तुम्हारे दस हज़ार रुपये कम पड़ जाएगे.”
प्रिया की इस हरकत पर मैने मुस्कुराते हुए कहा.
मैं बोला “तुम्हे मेरी जेब का ख़याल बड़ी जल्दी आ गया. लेकिन फिकर मत करो, तुम जितनी चाहो, उतनी शॉपिंग कर सकती हो. मेरे पास क्रेडिट कार्ड है.”
मेरी ये बात सुनकर, प्रिया फिर से अपनी बाकी की शॉपिंग मे बिज़ी हो गयी. इस बीच मैने भी प्रिया के लिए लोंग स्कर्ट टॉप खरीद लिया. प्रिया सारी शॉपिंग जल्दी जल्दी ही कर रही थी. फिर भी हमे शॉपिंग करते करते 3 बज गये.
अब किसी भी समय बरखा दीदी का कॉल आ सकता था. इसलिए हम बिना देर किए घर के लिए निकल पड़े. रास्ते मे मैने प्रिया से पुछा कि, उसने ये इतनी सारी शॉपिंग किसके लिए की है तो, उसने बताया कि, यहाँ के सब लोगों के लिए की है. इसके बाद, वो मुझे ये बताने लगी कि, उसने किसके लिए क्या खरीदा है. मैं खामोशी से उसकी ये बातें सुनने लगा.
यहाँ के सब लोगों से मुझे कोई ना कोई गिफ्ट ज़रूर मिला था. लेकिन मैं शिखा दीदी की शादी मे उलझे होने और उसके बाद घर जाने की जल्दबाज़ी मे इस बात पर ध्यान ही नही दे पाया था. इसलिए अब प्रिया की इस शॉपिंग से, मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही थी.
ऐसे ही बात करते करते हम बरख दीदी के घर के पास पहुच गये. बरखा दीदी के घर के पहले नेहा का घर था और मुझे दूर से ही नेहा अपने घर के सामने खड़ी किसी लड़के से बात करती नज़र आ गयी.
मैने ये बात प्रिया को बताई तो, उसने भी आगे झाँक कर नेहा के घर की तरफ देखा. फिर उसने मुझसे नेहा के गाड़ी ना रोकने की बात कह कर, सीधे बरखा दीदी के घर चलने को कहा.
उधर नेहा भी हम लोगों को आते हुए देख चुकी थी. इसलिए जैसे ही हम उसके पास से गुजरने को हुए, उसने हमे आवाज़ देकर रोक दिया. उसकी आवाज़ सुनकर, ना चाहते हुए भी मुझे बाइक उसके पास रोकना पड़ गयी.
वो इस समय उसी लड़के से खड़ी होकर, बात कर रही थी. जिसे निक्की ने मेहन्दी के दिन, मुझसे भगाने को कहा था. मेरे उनके पास पहुच कर, बाइक रोकते ही नेहा ने मुझसे कहा.
नेहा बोली “अच्छा हुआ, तुम दिख गये. हमारे यहाँ शिखा दीदी की शादी का एक गिफ्ट रखा है. तुम ऐसा करो, उसे बरखा को दे देना.”
नेहा की इस बात पर मैने बुरा सा मूह बनाते हुए कहा.
मैं बोला “तुम खुद ही ले जाकर क्यो नही दे देती. ये देखो, मेरी बाइक मे पहले से ही कितना बोझ लटकाए हुए है.”
ये कहते हुए मैने नेहा को प्रिया के हाथ मे थामे बॅग दिखाए. लेकिन इसके साथ ही मेरी नज़र प्रिया पर पड़ी तो, वो बहुत परेशान सी दिख रही थी. मुझे समझते देर नही लगी कि, उसकी परेशानी की वजह हो ना हो, वो ही लड़का है.
इधर मैं प्रिया के बारे मे सोच रहा था. उधर नेहा ने मेरी बात सुनकर, मुझे फटकारते हुए कहा.
नेहा बोली “मेरा काम नही करना है तो, सॉफ मना कर दो. इस तरह बेकार मे बहाने बनाने की ज़रूरत नही है.”
मेरे दिमाग़ मे इस वक्त कुछ ऑर ही चल रहा था. इसलिए नेहा की ये बात सुनते ही, मैने बाइक बंद की और प्रिया से नीचे उतरने को कहा. प्रिया के उतरते ही, मैं भी बाइक से उतरा और बाइक खड़ी करके नेहा के साथ गिफ्ट लेने अंदर जाने लगा.
मगर अंदर जाते जाते, मैं आधी दूर से ही पलट कर वापस प्रिया के पास आ गया. मैं प्रिया के पास वापस आया तो, मैने देखा कि, वो लड़का प्रिया का हाथ पकड़ा है और प्रिया उस से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिस कर रही है.
मुझे अंदर से वापस बाहर लौटते देख, नेहा भी मेरे पिछे पिछे भागती हुई आ गयी थी. लेकिन तब तक मैं उस लड़के के सामने पहुच चुका था. उसने मुझे देखते ही, प्रिया का हाथ छोड़ दिया.
मगर तब तक उसके लिए बहुत देर हो चुकी थी. मेरे सीधे हाथ का एक मुक्का उसके जबड़े पर पड़ चुका था. इससे पहले कि, वो मेरे इस वार से संभाल पाता, मैने उल्टे हाथ से उसका गिरेबान पकड़ कर, एक ऑर जबर्जस्त मुक्का उसके जबड़े पर दे मारा.
मेरे इस अचानक के हमले से वो लड़का ही नही, बल्कि प्रिया और नेहा भी हड़बड़ा गयी थी. किसी को भी समझ मे नही आ रहा था कि, अचानक ये क्या हो गया. जब तक उनको ये बात समझ मे आई, तब तक वो लड़का ज़मीन की धूल चाट चुका था. मैं उस लड़के पर लात जूतों की बरसात किए जा रहा था और उस से कहता जा रहा था.
मैं बोला “इसका हाथ पकड़ने की, तेरी हिम्मत कैसे हुई. आज मैं तेरी एक एक हड्डी तोड़ कर रख दूँगा.”
वो लड़का मुझसे किसी भी तरह से कमजोर नही था. लेकिन इस समय मेरे अंदर इतना गुस्सा भरा हुआ था कि, वो मेरे सामने टिक ही नही पा रहा था. इधर प्रिया ने जब ये नज़ारा देखा तो, उसके हाथ मे थामे बॅग छूट कर ज़मीन पर गिर गये और वो आकर मुझे उसको मारने से रोकने लगी.
ये ही हाल नेहा का भी था. वो भी मुझे रोकने की कोसिस कर रही थी. मगर वो दोनो मिल कर भी मुझे रोक नही पा रही थी. उधर भीड़ जमा हो गयी थी और अब वहाँ जमा लोगों ने आकर मुझे पकड़ लिया था और उस लड़के को उठा कर खड़ा कर दिया था.
मैं अभी भी सबकी पकड़ से छूटने की कोशिस कर रहा था और अब वो लड़का भी खुद को लोगों से छुड़ा कर मेरी तरफ झपटने की कोसिस कर रहा था. तभी कहीं से बरखा दीदी भाग कर आ गयी.
वो मुझे शांत करते हुए पुच्छने लगी कि, क्या हुआ है. तो मैने गुस्से मे खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए कहा.
मैं बोला “ये साला, प्रिया का हाथ पकड़ रहा था. छोड़ो मुझे, आज मुझे इसका हाथ ही उखाड़ के रख देना है.”
उधर वो लड़का भी कम गुस्से मे नही था. उसने भी मुझ पर भड़कते हुए कहा.
लड़का बोला “तू क्या मेरा हाथ तोड़ेगा. आज तो मैं तेरा सर काटुगा. तू जानता नही, तूने किस से पंगा ले लिया है.”
अभी वो लड़का इतना ही बोल पाया था कि, तभी उसके चेहरे पर एक ऑर जोरदार घुसा पड़ा. ये घुसा मारने वाला मेहुल था. उसने उस लड़के का गिरेबान पकड़ा और उसे लोगों से छुड़ाते हुए, मेरे सामने लाकर खड़ा करते हुए कहा.
मेहुल बोला “तू अभी इसका सर काटने की बात कर रहा था ना. तू यदि एक बाप की औलाद है तो, तू सिर्फ़ इसको हाथ लगा कर ही दिखा दे और यदि मैं अपने बाप की औलाद हुआ तो, तेरे हाथ लगाते ही, तुझे खड़े खड़े ही, इस ज़मीन के अंदर गाढ कर रख दूँगा.”
ये कहते हुए मेहुल ने उस लड़के का गिरेबान छोड़ते हुए, उसे मेरी तरफ धकेल दिया. मगर मेहुल की गुस्से मे लाल आँखें और उसका डील डौल देख कर, उस लड़के की, मुझे हाथ लगाने की हिम्मत ही ना हुई.
वो अपने कपड़े सही करते हुए भीड़ से निकल कर बाहर भाग गया. लेकिन हमसे थोड़ी दूर जाते ही, उसने पलट कर, हमारी तरफ देखते हुए कहा.
लड़का बोला “तुम लोग नही जानते, तुम लोगों ने अपनी मौत को दावत दी है. यदि मैने तुम लोगों की यहाँ लाशें ना बिछ्वा दी तो, मैं भी खालिद का भाई, सलीम नही.”
उस लड़के की ये धमकी सुनते ही, वहाँ जमा लोग, वहाँ से ऐसे गायब होने लगे. जैसे वो लोग वाहा थे ही नही. लेकिन मेहुल ने उसकी इस धमकी की परवाह ना करते हुए, उस से कहा.
मेहुल बोला “जा बे, तुझे जिसको लेकर, आना है, ले आ. अभी एक घंटे हम यही है. यदि इस एक घंटे मे तू यहाँ किसी को लेकर आया तो, उसका भी वो ही हाल होगा, जो तेरा हुआ है.”
मेहुल की ये बात सुनकर, वो लड़का भी मेहुल को, यहाँ से ना भागने की बात कह कर चला गया. लेकिन उस लड़के की धमकी की वजह से हमारे पास खड़े सारे लोग भी नौ दो ग्यारह हो चुके थे. अब हम लोगों के सिवा वहाँ कोई नही बचा था.
लेकिन उस लड़के की धमकी से, मुझे और मेहुल को छोड़ कर बाकी सब के चेहरे की हवाइयाँ उड़ गयी थी. तभी राज और रिया भी वही आ गये. वो पुच्छने लगे कि, यहाँ क्या हुआ है तो, नेहा ने उनकी इस बात का जबाब देते हुए कहा.
नेहा बोली “हुआ नही है, लेकिन यदि इन दोनो को जल्दी यहाँ से अलग नही किया गया तो, यहाँ बहुत जल्दी खून ख़राबा होने वाला है. इन दोनो ने खालिद के भाई सलीम को बहुत बुरी तरह से मारा है.”
नेहा की ये बात सुनते ही, राज और रिया के भी पसीने छूट गये. उनके चेहरे के उड़े हुए रंग को देख कर, अब मेरी और मेहुल की समझ मे भी, ये बात आ चुकी थी कि, हमने किसी बहुत बड़े गुंडे के भाई से पंगा ले लिया है और इसका नतीजा हमे बहुत महगा पड़ने वाला है.
179
Wo badi hairani bhari najron se mujhe dekh rahi thi. Is samay uski aankhon me aansu bhi jhilmila rahe the aur uske hothon par muskun bhi thirak rahi thi. Uske is aansu aur muskan se bhare chehre ko dekh kar, mujhe us par bahut pyar aa raha tha.
Mera dil kar raha tha ki, main apne hothon se, uski aankhon me chamakne wale in motiyon ko pee jau. Magar mere andar aisa karne ki himmat nahi thi. Lekin shayad is samay priya ke dil me bhi aisa hi kuch chal raha tha.
Isliye usne meri kisi baat ki parwah kiye bina, mere dono hathon ko, apne hathon me tham liya aur fir baari baari se mere hanthon ko cham kar, apni aankhon se laga kar, bahut hi bhavuk hote huye kaha.
Priya boli “mujhe pata tha ki, tumko meri bahut fikar hai. Lekin maine ye sapne me bhi, nahi socha tha ki, tumko mere dard ka itna jyada ahasaas hai. Tum nahi jante ki, aaj main kitni khush hu. Aaj yadi is khushi ke badle me, tum meri jaan bhi maang lo to, mere liye ye bhi bahut kam hai.”
Priya ki ye baat sunte hi, maine uske muh par hath rakhte huye kaha.
Main bola “main tumhari jaan nahi, balki tumhari jaan ki salamati chahta hu. Main chahta hu ki, tum hamesha khush raho.”
Meri is baat ke jabab me priya ne mera hath chhoda aur fauran apne chehre se aansuon ko saaf karke, muskurate huye kaha.
Priya boli “tum mujhe hamesha khush dekhna chahte ho to, main hamesha khush rahugi. Lekin tum bas aaj ke din mujhse bhulne bhulane ki baat mat karo aur mere sath aise hi raho. Fir kal ke din tum mujhse jo kuch bhi bologe, main khushi khushi tumhari baat maan lugi.”
Priya ki ye baat sunkar, mujhe thodi hairani huyi ki, usne itni aasani se meri baat kaise maan li. Fir bhi use apni baat mante dekh, mujhe khushi huyi aur maine muskurate huye us se kaha.
Main bola “thik hai, yadi tumhare khush rahne ki yahi shart hai to, mujhe tumhari ye shart bhi manjur hai.”
Priya boli “nahi, aise nahi, pahle ache se soch lo. Fir bad me koi vaada karna.”
Main bola “haan, maine soch liya hai. Main vaada karta hu, ki main aaj tumse bhulne bhulane ki koi baat nahi karuga aur tumhare sath aise hi rahuga. Lekin kal main tumse jo bhi kuch bhi kahuga, tumhe meri wo baat manna padegi.”
Meri is baat par priya ne badi jor se khilkhilate huye kaha.
Priya boli “ab tumhari baat manne ke liye bacha hi kya hai.”
“Umre daraz maang kar, laye the char din,
Do aarju me kat gaye, do intejar me.”
Ye kah kar, wo khilkhila kar hasne lagi. Uski is hansi se mujhe itna to samajh me aa gaya tha ki, mujhse kahi kuch galti ho gayi hai. Lekin bahut sochne ke bad bhi, jab main apni galti ko nahi pakad paya to, maine jhujhlate huye priya se kaha.
Main bola “ye paglon ki tarah bina baat ki kyo hans rahi ho. Saaf saaf kyo nahi bol deti ki, tumhe khud hi apni shart manjur nahi hai.”
Meri is baat par priya ne apna pet pakad kar hanste huye kaha.
Priya boli “are tum ab bhi kuch nahi samjhe.”
Main bola “nahi, meri samajh me tumhari koi baat nahi aa rahi hai.”
Ye kahte huye maine apna bura sa muh bana liya. Mera is tarah se muh bana hua dekh kar, priya ne apni hansi par kabu pate huye kaha.
Priya boli “isme na samajh me aane wali kya baat hai. Hamaare bich abhi do din ki baat huyi hai. Isme se mera aaj ka din hai aur tumhara kal ka din hai. Magar shayad tumhe pata nahi hai ki, aaj kabhi jata nahi hai aur kal kabhi aata nahi hai.”
Priya ki ye baat sunte hi, mujhe uski baat ka matlab samajh me aa gaya aur maine fir se us par jhujhlate huye kaha.
Main bola “ye galat hai, tumne aaj matlab sirf Sunday ke din ki baat kahi thi aur ab tum apni us baat se mukar rahi ho.”
Priya boli “hey jhuth mat bolo, maine sirf aaj ka din kaha tha. Sunday to tum apne man se jode ja rahe ho. Main nahi, tum apni kahi baat se mukar rahe ho.”
Priya kah to sach hi rahi thi. Lekin jab usne mujhe ye baat kahi thi, tab main bhi nahi janta tha ki, wo aaj aur kal ka matlab ye nikalne wali hai. Isliye maine bina soche samjhe uski baat maan li thi.
Magar ab jab mujhe uski ye chalbaji samajh me aayi to, main bhi apni baat par ad gaya aur ham dono me apni apni baat ko sahi sabit karne ki hod chalne lagi. Lekin na to wo apni baat ko galat manne ko taiyar thi aur na hi main uski baat ko sahi manne ko taiyar tha.
Hamaari is bahas ka koi natija nikalta na dekh, maine is baat se pichha chhuda lene me hi apni bhalayi samjhi. Maine baat ko badalte huye, uski hatheli par blade se bane huye “P” ki taraf ishara karte huye, us se kaha.
Main bola “tumne ye pagalpan kyo kiya tha.”
Meri baat sunkar, priya ka dhyan bhi apni hatheli ki taraf chala gaya aur usne badi hi masumiyat se meri baat ka jabab dete huye kaha.
Priya boli “bhala maine aisa kya kar diya. Bas apne naam ka pahla akshar “P” hi to likha hai.”
Uski ye baat sunkar, main muskuraye bina na rah saka. Kyoki ek tarah se uski baat sahi bhi thi. Lekin iski hakikat wo bhi ache se janti thi aur main bhi ache se janta tha. Isliye maine usko ko samjhate huye kaha.
Main bola “lekin tumhe ye sab karne ki kya jarurat thi. Ye sab karke tumhe sirf dard hi mila hoga.”
Priya boli “main us samay bahut dukhi thi aur yakin mano ise likhne se mujhe dard nahi, balki mere dil ko thodi rahat mili thi.”
Priya ki ye baat sunkar, main bade gaur se uska chehra dekhne laga. Mere is tarah se usko dekhne se priya mujhse najre churane ki kosis karne lagi. Lekin fir kuch uske dimag me aaya to, usne mujhe apni baton me uljhate huye kaha.
Priya boli “main to samajhti thi ki, tumko iska pata nahi hai. Lekin tum to iske baare me pahle se hi jante the. Meri samajh me ye baat nahi aa rahi ki, tumko iska pata kab aur kaise pata chala tha.”
Priya ki ye baat sunkar, main use ghoor kar dekhne laga aur wo mere is tarah se ghurne ka matlab samajhne ki kosis karne lagi. Lekin is pahle ki use mere ghurne ka kuch matlab samajh me aa pata, us se pahle hi maine us par jhutha gussa dikhate huye kaha.
Main bola “jyada bholi banne ki kosis mat karo. Kya aisa ho hi nahi sakta ki, nikki ne tumhe is baare me kuch na bataya ho. Yadi aisa hota to, jab maine neha ke samne tumhara hath dikhaya tha. Tumne uske bad hi, mujhse is baat ke baare me puchh liya hota.”
Meri ye baat sunte hi priya khilkhila kar hasne lagi aur is baar uski is hansi me main bhi uske sath hasne laga. Abhi hamare hansi majak ka ye daur chal hi raha tha ki, tabhi priya ki najar pani puri wale par pad gayi aur usne mujhse kaha.
Priya boli “wo dekho, waha pani puri wala khada hai. Chalo waha chal kar pani puri khate hai.”
Priya ki ye baat sunkar, maine ek najar pani puri wale ki taraf dekha aur fir priya se kaha.
Main bola “tumko pani puri khana hai to, tum sauk se pani puri kha sakti ho. Lekin mujhe pani puri khana jara bhi pasand nahi hai. Isliye mujhe to tum iske liye maaf hi karo.”
Lekin meri ye baat sunne ke bad bhi, priya mujhse pani puri khane ki jid karne lagi. Tab maine use apni baat samjhate huye kaha.
Main bola “main sach kah raha hu yaar. Main sach me kabhi pani puri nahi khata hu. Tum chaho to, kisi se bhi pata kar sakti ho. Tumko pani puri pasand hai to, tum chal kar pani puri kha lo. Main tumhare sath chal kar, tumko pani puri khate huye dekhta hu.”
Meri ye baat sunkar, priya ne pahle bura sa muh bana liya. Lekin fir achanak hi use kuch sujha aur usne apni baat ko mere samne rakhte huye kaha.
Priya boli “tumne abhi tak mujhe mere b’day ka gift nahi diya hai. Mujhe mere b’day ka gift yahi chahiye.”
Priya ki is baat par maine muskurate huye kaha.
Main bola “haan, mujhe pata hai ki, maine tumhare b’day ka gift nahi diya hai. Main bhi tumhare b’day ka gift dena chahta hu. Bolo tumhe apne b’day ka kya gift chahiye hai.”
Priya boli “mujhe mere b’day ka gift ye hi chahiye ki, tum mere sath pani puri khao.”
Uski is baat ko sunkar, maine na me apna sar hilaya. Lekin fir uth kar khade hote huye, use pani puri khane chalne ka ishara kiya. Mera ishara pate hi wo bhi khushi khushi uth kar khadi ho gayi aur fir ham dono pani puri wale ke pas aa gaye.
Magar meri pareshani ye thi ki, main kabhi pani puri nahi khata tha. Isliye mujhe sahi se pani puri khana nahi aata tha. Priya ne pani puri wale se badi badi pani puri khilane ko kaha aur wo hamko pani puri khilane laga.
Usne mujhe aur priya ko badi badi pani puri khilana suru kar diya. Priya ne to apni pani puri ko apne muh ke andar rakhte hi, use muh me gum kar diya. Lekin jaise hi maine apni badi si pani puri wale ne mujhe ek badi si pani puri ko muh me rakha, wo pani puri muh me rakhte hi, fut gayi aur mere muh ke sath sath mere t-shirt ko bhi geela kar gayi.
Magar is se bhi jyada kharab haalat mere muh ki thi. Kyoki pani puri ka pani bahut hi teekha tha. Uske pani se mera muh jalne laga aur meri aankhon me aansu aa gaye. Meri haalat dekh kar, priya hasne lagi aur usne mujhse kaha.
Priya boli “hey, ye kya kar rahe ho. Pani puri ke pani se apni jibh ko nahaalo, apne kapdo ko kyo nahla rahe ho.”
Maine apni aakhon aur muh ko saaf karke, sisyate huye priya se kaha.
Main bola “main to pahle hi kah raha tha ki, main pani puri nahi khata hu. Upar se iska pani itna teekha hai ki, mera muh hi jal gaya.”
Meri baat sunkar, priya ne hanste huye pani puri wale se kaha.
Priya boli “bhaiya, iski pani puri me teekha kam karna aur ise jyada badi pani puri mat dena. Warna ye apne baki ke kapdo ko bhi nahla dega.”
Priya ki baat sunkar, pani puri wala bhi hasne laga. Usne mere liye alag se chhoti chhoti pani puri nikali aur fir kam teekha pani me mujhe pani puri khilane laga. Magar mere liye unhe bhi kha pana mushkil ho raha tha.
Jaise taise priya ki jabardasti ki vajah se maine 3 pani puri kha li. Magar iske bad pani puri khane se maine haar maan li. Tab priya ne apni ek pani puri apne hathon se mujhe khila di.
Main jitni der me sirf 4 pani puri kha paya tha. Utni der me priya ne 8-10 pani puri kha li thi. Wo to mujhe or pani puri khilana chahti thi. Lekin ab maine pani puri khane se puri tarah se haar maan li thi.
Ab main sirf priya ko pani puri khate dekh raha tha. Priya ne ek do pani puri or khayi aur fir pani puri wale ke paise chuka kar, mujhse kaha.
Priya boli “hamara yaha par ghamna aur tumhara aaram karna bahut ho chuka hai. Ab hame yaha se chalna chahiye.”
Priya ki is baat se samajh me aa raha tha ki, wo abhi kahi or bhi jana chahti hai. Isliye maine use is baat se rokte huye kaha.
Main bola “thik hai, lekin ab main kahi jane wala nahi hu. Ab ham yaha se sidhe barkha didi ke ghar hi chalege.”
Priya boli “are nahi, abhi mujhe thodi si shopping karni hai. Abhi 2 baja hai aur hamne barkha didi ko 3 baje ka samay diya hai. Itni der me meri shopping ho jayegi.”
Main priya ko shopping karne se mana karna chahta tha. Lekin fir mere dimag me use b’day gift dene ki baat aayi to, main bhi shopping ke liye taiyar ho gaya. Maine bike nikali aur fir ham dono pas ke hi ek shopping mall me pahuch gaye.
Lekin waha par pahuchne ke bad, jab maine priya ko tabad tod shopping karte dekha to, mera dimag hi chakra gaya. Meri samajh me hi nahi aa raha tha ki, wo itni shopping kis ke liye kar rahi hai.
Main to apni saari shopping kal hi puri kar chuka tha aur abhi mujhe sirf priya ke liye hi koi gift kharidna tha. Lekin uski is shopping ko dekh kar, main wo gift kharidna bhi bhool gaya tha.
Wo shopping karne me magan thi aur main uski is shopping ko dekhne me magan tha. Achanak hi shopping karte karte, use meri jeb ka khayal aaya aur usne kuch jhijhakte huye mujhse kaha.
Priya boli “mujhe lagta hai ki, maine shopping kuch jyada ki kar li hai aur is shopping ke liye tumhare das hajar rupye kam pad jayege.”
Priya ki is harkat par maine muskurate huye kaha.
Main bola “tumhe meri jeb ka khayal badi jaldi aa gaya. Lekin fikar mat karo, tum jitni chaho, utni shopping kar sakti ho. Mere pas credit card hai.”
Meri ye baat sunkar, priya fir se apni baki ki shopping me busy ho gayi. Is bich maine bhi priya ke liye long skirt top kharid liya. Priya saari shopping jaldi jaldi hi kar rahi thi. Fir bhi hame shopping karte karte 3 baj gaya.
Ab kisi bhi samay barkha didi ka call aa sakta tha. Isliye ham bina der kiye ghar ke liye nikal pade. Raste me maine priya se puchha ki, usne ye itni saari shopping kiske liye ki hai to, usne bataya ki, yaha ke sab logon ke liye ki hai. Iske bad, wo mujhe ye batane lagi ki, usne kiske liye kya kharida hai. Main khamoshi se uski ye baten sunne laga.
Yaha ke sab logon se mujhe koi na koi gift jarur mila tha. Lekin main shikha didi ki shadi me uljhe hone aur uske bad ghar jaane ki jaldbaji me is baat par dhyan hi nahi de paya tha. Isliye ab priya ki is shopping se, mujhe bahut khushi mehsus ho rahi thi.
Aise hi baat karte karte ham barkh didi ke ghar ke pas pahuch gaye. Barkha didi ke ghar ke pahle neha ka ghar tha aur mujhe door se hi neha apne ghar ke samne khadi kisi ladke se baat karti najar aa gayi.
Maine ye baat priya ko batayi to, usne bhi aage jhank kar neha ki ghar ki taraf dekha. Fir usne mujhse neha ke gaadi na rokne ki baat kah kar, sidhe barkha didi ke ghar chalne ko kaha.
Udhar neha bhi ham logon ko aate huye dekh chuki thi. Isliye jaise hi ham uske pas se gujarne ko huye, usne hame aawaj dekar rok diya. Uski aawaj sunkar, na chahte huye bhi mujhe bike uske pas rokna pad gayi.
Wo is samay usi ladke se khadi hokar, baat kar rahi thi. Jise nikki ne mehndi ke din, mujhse bhagane ko kaha tha. Mere unke pas pahuch kar, bike rokte hi neha ne mujhse kaha.
Neha boli “acha hua, tum dikh gaye. Hamaare yaha shikha didi ki shadi ka ek gift rakha hai. Tum aisa karo, use barkha ko de dena.”
Neha ki is baat par maine bura sa muh banate huye kaha.
Main bola “tum khud hi le jakar kyo nahi de deti. Ye dekho, meri bike me pahle se hi kitna bojh latkaye huye hai.”
Ye kahte huye maine neha ko priya ke hath me thame bag dikhaye. Lekin iske sath hi meri najar priya par padi to, wo bahut pareshan si dikh rahi thi. Mujhe samajhte der nahi lagi ki, uski paresahni ki vajah ho na ho, wo hi ladka hai.
Idhar main priya ke baare me soch raha tha. Udhar neha ne meri baat sunkar, mujhe fatkarte huye kaha.
Neha boli “mera kaam nahi karna hai to, saaf mana kar do. Is tarah bekar me bahane banane ki jarurat nahi hai.”
Mere dimag me is wakt kuch or hi chal raha tha. Isliye neha ki ye baat sunte hi, maine bike band ki aur priya se niche utarne ko kaha. Priya ke utarte hi, main bhi bike se utra aur bike khadi karke neha ke sath gift lene andar jane laga.
Magar andar jate jate, main aadhi door se hi palat kar wapas priya ke pas aa gaya. Main priya ke pas wapas aaya to, maine dekha ki, wo ladka priya ka hath pakda hai aur priya us se apna hath chhudane ki kosis kar rahi hai.
Mujhe andar se wapas bahar lautte dekh, neha bhi mere pichhe pichhe bhagti huyi aa gayi thi. Lekin tab tak main us ladke ke samne pahuch chuka tha. Usne mujhe dekhte hi, priya ka hath chhod diya.
Magar tab tak uske liye bahut der ho chuki thi. Mere sidhe hath ka ek mukka uske jabde par pad chuka tha. Isse pahle ki, wo mere is waar se sambhal pata, maine ulte hath se uska gireban pakad kar, ek or jabardasd mukka uske jabde par de maara.
Mere is achanak ke hamle se wo ladka hi nahi, balki priya aur neha bhi hadbada gayi thi. Kisi ko bhi samajh me nahi aa raha tha ki, achanak ye kya ho gaya. Jab tak unko ye baat samajh me aayi, tab tak wo ladka jamin ki dhool chat chuka tha. Main us ladke par laat jooton ki barsat kiye ja raha tha aur us se kahta ja raha tha.
Main bola “iska hath pakadne ki, teri himmat kaise huyi. Aaj main teri ek ek haddi tod kar rakh duga.”
Wo ladka mujhse kisi bhi tarah se kamjor nahi tha. Lekin is samay mere andar itna gussa bhara hua tha ki, wo mere samne tik hi nahi pa raha tha. Idhar priya ne jab ye najara dekha to, uske hath me thame bag chhut kar jamin par gir gaye aur wo aakar mujhe usko marne se rokne lagi.
Ye hi haal neha ka bhi tha. Wo bhi mujhe rokne ki kosis kar rahi thi. Magar wo dono mil kar bhi mujhe rok nahi pa rahi thi. Udhar bhid jama ho gayi thi aur ab waha jama logon ne aakar mujhe pakad liya tha aur us ladke ko utha kar khada kar diya tha.
Main abhi bhi sabki pakad se chhutne ki kosis kar raha tha aur ab wo ladka bhi khud ko logon se chhuda kar meri taraf jhapatne ki kosis kar raha tha. Tabhi kahi se barkha didi bhag kar aa gayi.
Wo mujhe shant karate huye puchhne lagi ki, kya hua hai. To maine gusse me khud ko chhudane ki kosis karte huye kaha.
Main bola “ye saala, priya ka hath pakad raha tha. Chhodo mujhe, aaj mujhe iska hath hi ukhad ke rakh dena hai.”
Udhar wo ladka bhi kam gusse me nahi tha. Usne bhi mujh par bhadakte huye kaha.
Ladka bola “tu kya mera hath todega. Aaj to main tera sar katuga. Tu janta nahi, tune kis se panga le liya hai.”
Abhi wo ladka itna hi bol paya tha ki, tabhi uske chehre par ek or jordar ghusa pada. Ye ghusa marne wala mehul tha. Usne us ladke ka gireban pakda aur use logon se chhudate huye, mere samne lakar khada karte huye kaha.
Mehul bola “tu abhi iska sar katne ki baat kar raha tha na. Tu yadi ek bap ki aulad hai to, tu sirf isko hath laga kar hi dikha de aur yadi main apne bap ki aulad hua to, tere hath lagate hi, tujhe khade khade hi, is jamin ke andar gaad kar rakh duga.”
Ye kahte huye mehul ne us ladke ka gireban chhodte huye, use meri taraf dhakel diya. Magar mehul ki gusse me laal aankhen aur uska deel daul dekh kar, us ladke ki, mujhe hath lagane ki himmat hi na huyi.
Wo apne kapde sahi karte huye bhid se nikal kar bahar bhag gaya. Lekin hamse thodi door jate hi, usne palat kar, hamari taraf dekhte huye kaha.
Ladka bola “tum log nahi jante, tum logon ne apni maut ko dawat di hai. Yadi maine tum logon ki yaha laashen na bichhwa di to, main bhi khalid ka bhai, salim nahi.”
Us ladke ki ye dhamki sunte hi, waha jama log, waha se aise gayab hone lage. Jaise wo log waha the hi nahi. Lekin mehul ne uski is dhamki ki parwah na karte huye, us se kaha.
Mehul bola “ja be, tujhe jisko lekar, aana hai, le aa. Abhi ek ghante ham yahi hai. Yadi is ek ghante me tu yaha kisi ko lekar aaya to, uska bhi wo hi haal hoga, jo tera hua hai.”
Mehul ki ye baat sunkar, wo ladka bhi mehul ko, yaha se na bhagne ki baat kah kar chala gaya. Lekin us ladke ki dhamki ki vajah se hamare pas khade saare log bhi nau do gyarah ho chuke the. Ab ham logon ke siwa waha koi nahi bacha tha.
Lekin us ladke ki dhamki se, mujhe aur mehul ko chhod karm baki sab ke chehre ki hawaiyan udh gayi thi. Tabhi raj aur riya bhi wahi aa gaye. Wo puchhne lage ki, yaha kya hua hai to, neha ne unki is baat ka jabab dete huye kaha.
Neha boli “hua nahi hai, lekin yadi in dono ko jaldi yaha se alag nahi kiya gaya to, yaha bahut jaldi khoon kharaba hone wala hai. In dono ne khalid ke bhai salim ko bahut buri tarah se maara hai.”
Neha ki ye baat sunte hi, raj aur riya ke bhi pasine chhut gaye. Unke chehre ke udhe huye rang ko dekh kar, ab meri aur mehul ki samajh me bhi, ye baat aa chuki thi ki, hamne kisi bahut bade gunde ke bhai se panga le liya hai aur iska natija hame bahut mahga padne wala hai.