222
हम लोगों के कोलकाता पहुचने की खबर मम्मी और रिचा आंटी को पहले ही दे दी गयी थी. मम्मी ने ये बात चंदा मौसी को भी बता दी थी. हम जब कोलकाता पहुचे तो, सबसे पहले चंदा मौसी को देखने हॉस्पिटल गये.
लेकिन चंदा मौसी ने दुर्जन को देखते ही उनकी तरफ से अपना मूह फेर लिया. तब वाणी दीदी ने उनको समझाते हुए कहा.
वाणी दीदी बोली “मौसी, दुष्यंत मौसा जी की ग़लती माफ़ करने लायक नही है. फिर भी हम सब ने इन्हे माफ़ कर दिया है. अब आप भी अपना गुस्सा ख़तम कीजिए और इनको माफ़ कर दीजिए.”
वाणी दीदी की ये बातें सुनकर, भी चंदा मौसी की नाराज़गी दूर नही हुई और उन ने दुष्यंत मौसा जी को खरी खोटी सुनाते हुए, वाणी दीदी से कहा.
चंदा मौसी बोली “वाणी बेटा, मैने इन के होते हुए भी अपनी जिंदगी के 15 साल किसी विधवा की तरह ही बिताए है. मैं इस बात के लिए तो, इन्हे माफ़ कर सकती हूँ. लेकिन इन्हो ने जो पुन्नू बाबा की जान लेने की कोसिस की है. उसके लिए मैं इन्हे कभी माफ़ नही कर सकती.”
चंदा मौसी उस समय सच मे बहुत गुस्से मे लग रही थी. इतने सालों मे पहली बार मैं उन्हे किसी पर गुस्सा होते देख रही थी. मम्मी, वाणी दीदी, रिचा आंटी, मौसी सब उन्हे समझा के हार गये.
लेकिन चंदा मौसी ने अपनी ज़िद नही छोड़ी. आख़िर मे मम्मी ने उन्हे तुम्हारी कसम देकर दुष्यन मौसा जी को माफ़ करने को कहा. तब जाकर चंदा मौसी ने दुष्यंत मौसा जी को इस शर्त पर माफ़ किया कि, वो उनके सामने तुमसे माफी माँगेगे.
इसके बाद, वाणी दीदी ने मुझे अमि निमी के साथ घर भेज दिया. घर मे बुआ जी (वाणी की माँ) अकेली थी. हम घर पहुचे तो, वो हॉस्पिटल का हाल चाल पूछने लगी. मैने उन्हे हॉस्पिटल की सारी कहानी सुना दी.
इसके बाद मैं वही हाल मे आराम करने लगी और लेटे लेटे मेरी नींद लग गयी. फिर मेरी नींद डोरबेल की आवाज़ सुनकर खुली. लेकिन मैं आँख बंद करके लेटी रही. बुआ जी ने जाकर दरवाजा खोला तो, मुझे वाणी दीदी की आवाज़ सुनाई दी.
बुआ जी उनसे भी हॉस्पिटल का हाल चाल लेने लगी. वाणी दीदी ने भी उन्हे वही सब बताया, जो मैने बुआ जी को बताया था. वाणी दीदी ने मुझे सोते देखा तो, वो बुआ जी से मेरी तबीयत का पुच्छने लगी.
तब बुआ जी ने उनको बताया कि, मुझे थकान हो रही थी. इसलिए यहाँ लेटे लेटे मेरी नींद लग गयी. मुझे सोया हुआ जानकार, बुआ जी ने वाणी दीदी से कहा.
बुआ जी बोली “वाणी बेटा, पुन्नू के साथ इतना सब कुछ हो रहा है. उस लड़के के मन मे इस सबको लेकर हज़ारों सवाल होंगे. क्या तुम लोगों को नही लगता कि, उसे अब सारी सच्चाई बता देनी चाहिए.”
बुआ जी की बात सुनकर, थोड़ी देर के लिए खामोशी च्छा गयी. शायद वाणी दीदी ये पक्का कर रही थी कि, मैं कहीं जाग तो नही रही हूँ. फिर शायद उनको लगा कि, मैं सो रही हूँ तो, उन्हो ने बुआ जी की इस बात का जबाब देते हुए कहा.
वाणी दीदी बोली “मोम, पुन्नू को सच्चाई बताना इतना आसान नही है. वो बहुत भोला और भावुक है. वो किसी भी बात मे अपने दिमाग़ से नही, दिल से काम लेता है. यही वजह है कि, उसे किसी भी ग़लत बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है.”
“उसके मन मे किसी के लिए छल कपट नही है और वो किसी की भी ग़लती को माफ़ कर सकता है. लेकिन उसकी सबसे बड़ी कमज़ोरी ये है कि, वो अपनी माँ और बहनो के खिलाफ कोई भी ग़लत बात नही सुन सकता.”
“ऐसे मे यदि उसे पता चले कि, मौसी (छोटी माँ) और चंदा मौसी की जिंदगी बर्बाद करने मे उसके बाप का हाथ है तो, वो अपने बाप के खिलाफ ही खड़ा हो जाएगा. बस इसी वजह से सब उसे सचाई बताने से हिचकिचा रहे है.”
“अनु मामी (कीर्ति की माँ) ने उसे उसकी माँ के बारे मे थोड़ा बहुत बताया है. लेकिन पूरी सच्चाई बताने की उनकी हिम्मत भी नही हुई. हम उसे ये कैसे बताए की, उसकी जिंदगी मे जो भी तूफान उठ रहे है, उसकी वजह उसका बाप है.”
इतना बोल कर वाणी दीदी चुप हो गयी. शायद वो इसी बारे मे कुछ सोच रही थी. तभी उनका मोबाइल बजा और मोबाइल पर बात करने के बाद, वो बुआ जी को जता कर फिर से वापस चली गयी.
इसके बाद इस सब के बारे मे कोई खास बात नही हुई. हम ने दुष्यंत मौसा जी और नेहा को वही चंदा मौसी के पास छोड़ा और शाम की फ्लाइट से हम लोग वापस मुंबई आ गये.
अब आगे की कहानी पुन्नू की ज़ुबानी….
अपनी इतनी बात बोल कर कीर्ति चुप हो गयी. कीर्ति की बातों से मुझे इतना तो समझ मे आ चुका था कि, मेरे बाप ने कोई ऐसा ग़लत काम किया है. जिसकी वजह से दुर्जन हमारे परिवार का दुश्मन बन गया.
लेकिन मेरी समझ मे ये नही आ रही थी कि, वाणी दीदी ने ये क्यो कहा कि, छोटी माँ और चंदा मौसी की जिंदगी बर्बाद करने मे मेरे बाप का हाथ है. मैं अभी इसी सोच मे गुम था कि, तभी कीर्ति ने मुझे टोकते हुए कहा.
कीर्ति बोली “क्या हुआ, अब क्या सोच रहे हो.”
मैं बोला “ये तो तूने अधूरी बात बताई है. इस बात से ना तो ये समझ मे कहा आ रहा है कि, मेरे बाप की किस हरकत की वजह से दुर्जन हमारे परिवार का दुश्मन बना है और ना ही ये समझ मे आ रहा है कि, वाणी दीदी ने ये क्यो कहा कि, छोटी माँ और चंदा मौसी की जिंदगी बर्बाद करने मे मेरे बाप का हाथ है.”
मेरी बात सुनकर, कीर्ति ने इस बात से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा.
कीर्ति बोली “मेरे सामने जितनी बातें हुई थी, उतनी बातें मैने तुम्हे बता दी. बाकी की बातें तो मैं खुद भी नही जानती. ये सारी सच्चाई तो मम्मी, मौसी, रिचा आंटी या वाणी दीदी ही तुमको बता सकती है.”
“मैं तो सिर्फ़ इतना कह सकती हूँ कि, जब भी तुम्हे उन सब बातों के बारे मे पता चले, तुम अपने दिल से नही दिमाग़ से काम लेना. वाणी दीदी और बाकी सब के डर को सही साबित मत होने देना.”
मैं बोला “तू ठीक कहती है, मुझे अपने आपको बदलना होगा. मुझे अपनी भावनाओं पर काबू करना सीखना ही होगा.”
मेरी ये बात सुनकर, कीर्ति ने मेरा मज़ाक उड़ाने लगी. मैं उसे ऐसा करने से रोकने को कोसिस करता रहा. लेकिन उसकी शरारत सुरू हो चुकी थी. उसकी इन्ही शरारतों के चलते रात के 3 बज गये.
इसके बाद वो सुबह देर से नींद खुलने की बात कह कर, अपने कमरे मे सोने चली गयी. उसके जाने के बाद, मैं उसकी कही बातों को सोचता रहा और उन्ही सब बातों को सोचते सोचते मुझे पता ही नही चला कब मेरी नींद लग गयी.
फिर मेरी नींद सुबह 9 बजे अमि के जगाने पर खुली. वो पिंक कलर की फ्रॉक पहने मेरे सामने खड़ी. सुबह सुबह उसका खिला हुआ चेहरा देख कर, मेरा दिल खुश हो गया और मैने मुस्कुराते हुए कहा.
मैं बोला “तू सुबह सुबह तैयार होकर कहाँ जा रही है.”
मेरी बात सुनकर, अमि ने तुनक्ते हुए कहा.
अमि बोली “भैया आप फिर भूल गये. आज हमे घूमने जाना है.”
उसकी इस बात के जबाब मे मैने अपने कान पकड़ते हुए कहा.
मैं बोला “सॉरी, मुझे तो याद ही नही था. लेकिन क्या तू अकेली ही घूमने जाएगी. ये निमी कहाँ है.”
मेरी इस बात के जबाब मे अमि ने कहा.
अमि बोली “निमी तैयार हो रही है. मैं आपको उठाने आई हूँ. आप जल्दी से तैयार हो जाइए.”
उसकी इस बात के जबाब मे मैं उठ कर बैठ गया और वो मुझसे एक दो बातें करने के बाद कमरे से बाहर चली गयी. उसके जाते ही, मैं फ्रेश होने चला गया. फ्रेश होने के बाद मैं तैयार हुआ और कमरे से बाहर आ गया.
बाहर कीर्ति, अमि निमी और बरखा दीदी सब तैयार बैठे थे. मुझे देखते ही, कीर्ति चाय लेने चली गयी. उसने मुझे चाय नाश्ता लाकर दिया और चाय नाश्ता करने के बाद, 10:30 बजे हम सब घूमने के लिए निकल गये.
बरखा दीदी हुमारे साथ थी इसलिए हमे मुंबई घूमने मे कोई परेशानी नही होना थी. इसके बाद भी मैं प्रिया के पास ना जा पाने की वजह से कुछ परेशान सा था. लेकिन मैने अपनी ये परेशानी किसी पर जाहिर नही होने दी.
हम मुंबई घूम रहे थे, तभी 12 बजे शिखा दीदी का खाने के लिए फोन आया. लेकिन हम ने उनसे बाहर ही खाना खा लेने की बात कही और हम एक रेस्टोरेंट मे खाना खाने के लिए चले गये.
रेस्टोरेंट मे खाना खाने के बाद, हम फिर से मुंबई घूमने मे लग गये. हम 3 बजे तक मुंबई घूमते रहे और फिर उसके बाद हम सब प्रिया के पास हॉस्पिटल जाने के लिए निकल पड़े.
हम हॉस्पिटल पहुचे तो प्रिया के पास रिया, निक्की, नितिका और मोहिनी आंटी थी. प्रिया की तबीयत अब सही नज़र आ रही थी. लेकिन उसने मुझे देखते ही, अपना मूह फूला लिया और आँख बंद करके लेट गयी.
अमि निमी मेरे साथ थी, इसलिए मैने प्रिया को इस बात मे अपनी सफाई देना ठीक नही समझा और निक्की से बात करने लगा. लेकिन जो हाल प्रिया का था, वो ही हाल निक्की का भी था. वो भी मुझसे सही से बात नही कर रही थी.
प्रिया और अमि निमी के चक्कर मे, मैं ये बात बिल्कुल ही भूल गया था कि, अभी निक्की भी मुझसे नाराज़ चल रही है और मुझसे सिर्फ़ काम की बातें ही कर रही है. मेरे लिए उसको मनाना भी बहुत ज़रूरी था.
मगर निक्की को मनाने से कहीं ज़्यादा ज़रूरी काम, प्रिया और अमि निमी के बीच मेल कराना था. लेकिन मेरी समझ मे ये नही आ रहा था कि, प्रिया और अमि निमी के बीच मेल किस तरह से कराया जाए.
मैं इसी उलझन मे उलझा कभी प्रिया, कभी निक्की तो, कभी अमि निमी को देख रहा था. जबकि कीर्ति मज़े से मोहिनी आंटी से बात करने मे लगी थी. रात को मेरी कीर्ति से अमि निमी से बात हो चुकी थी.
मगर अभी कीर्ति का ध्यान इस बात पर नही था. थोड़ी देर बाद जब कीर्ति का मोहिनी आंटी से बात करना बंद हुआ तो, उसका ध्यान मेरी तरफ गया. मुझे देखते ही, उसे समझ मे आ गया कि, मैं किस बात से परेशान हूँ.
222
Hum logon ke kolkata pahuchne ki khabar mummy aur richa aunty ko pahle hi de di gayi thi. Mummy ne ye baat chanda mausi ko bhi bata di thi. Hum jab kolkata pahuche to, sabse pahle chanda mausi ko dekhne hospital gaye.
Lekin chanda mausi ne durjan ko dekhte hi unki taraf se apna muh fer liya. Tab vaani didi ne unko samjhate huye kaha.
Vaani didi boli “mausi, dushyant mausa ji ki galti maaf karne layak nahi hai. Fir bhi hum sab ne inhe maaf kar diya hai. Ab aap bhi apnaa gussa khatam kijiye aur inko maaf kar dijiye.”
Vaani didi ki ye baten sunkar, bhi chanda mausi ki narajgi door nahi huyi aur un ne dushyant mausa ji ko khari khoti sunate huye, vaani didi se kaha.
Chanda mausi boli “vaani beta, maine in ke hote huye bhi apni jindgi ke 15 saal kisi vidhwa ki tarah hi bitaye hai. Mai is baat ke liye to, inhe maaf kar sakti hu. Lekin in ne jo punnu baba ki jaan lene ki kosis ki hai. Uske liye mai inhe kabhi maaf nahi kar sakti.”
Chanda mausi us samay sach me bahut gusse me lag rahi thi. Itne saalon me pahli baar mai unhe kisi par gussa hote dekh rahi thi. Mummy, vaani didi, richa aunty, mausi sab unhe samjha ke haar gaye.
Lekin chanda mausi ne apni jid nahi chhodi. Aakhir me mummy ne unhe tumhari kasam dekar dushyan mausa ji ko maaf karne ko kaha. Tab jakar chanda mausi ne dushyant mausa ji ko is shart par maaf kiya ki, wo unke samne tumse maafi mangege.
Iske bad, vaani didi ne mujhe ami nimi ke sath ghar bhej diya. Ghar me bua ji (vaani ki maa) akeli thi. Hum ghar pahuche to, wo hospital ka haal chal puchne lagi. Maine unhe hospital ki saari kahani suna di.
Iske bad mai wahi haal me aaram karne lagi aur lete lete meri nind lag gayi. Fir meri nind doorbell ki aawaj sunkar khuli. Lekin mai aankh band karke leti rahi. Bua ji ne jakar darwaja khola to, mujhe vaani didi ki aawaj sunayi di.
Bua ji unse bhi hospital ka haal chal lene lagi. Vaani didi ne bhi unhe wahi sab bataya, jo maine bua ji ko bataya tha. Vaani didi ne mujhe sote dekha to, wo bua ji se meri tabiyat ka puchhne lagi.
Tab bua ji ne unko bataya ki, mujhe thakan ho rahi thi. Isliye yaha lete lete meri nind lag gayi. Mujhe soya hua jaankar, bua ji ne vaani didi se kaha.
Bua ji boli “vaani beta, punnu ke sath itna sab kuch ho raha hai. Us ladke ke man me is sabko lekar hajaron sawal honge. Kya tum logon ko nahi lagta ki, use ab saari sachai bata deni chahiye.”
Bua ji ki baat sunkar, thodi der ke liye khamoshi chha gayi. Shayad vaani didi ye pakka kar rahi thi ki, mai kahin jaag to nahi rahi hu. Fir shayad unko laga ki, mai so rahi hu to, un ne bua ji ki is baat ka jabab dete huye kaha.
Vaani didi boli “mom, punnu ko sachai batana itna aasan nahi hai. Wo bahut bhola aur bhavuk hai. Wo kisi bhi baat me apne dimag se nahi, dil se kaam leta hai. Yahi vajah hai ki, use kisi bhi galat baat par bahut jaldi gussa aa jata hai.”
“Uske man me kisi ke liye chhal kapat nahi hai aur wo kisi ki bhi galti ko maaf kar sakta hai. Lekin uski sabse badi kamjori ye hai ki, wo apni maa aur bahno ke khilaf koi bhi galat baat nahi sun sakta.”
“Aise me yadi use pata chale ki, mausi (chhoti maa) aur chanda mausi ki jindagi barbad karne me uske bap ka hath hai to, wo apne bap ke khilaf hi khada ho jayega. Bas isi vajah se sab use sachai batane se hichkicha rahe hai.”
“Anu mami (keerti ki maa) ne use uski maa ke baare me thoda bahut bataya hai. Lekin puri sachai batane ki unki himmat bhi nahi huyi. Hum use ye kaise bataye ki, uski jindgi me jo bhi tufan uth rahe hai, uski vajah uska bap hai.”
Itna bol kar vaani didi chup ho gayi. Shayad wo isi baare me kuch soch rahi thi. Tabhi unka mobile baja aur mobile par baat karne ke bad, wo bua ji ko jata kar fir se wapas chali gayi.
Iske bad is sab ke baare me koi khas baat nahi huyi. Humne dushyant mausa ji aur neha ko wahi chanda mausi ke pas chhoda aur sham ki flight se hum log wapas mumbai aa gaye.
Ab aage ki kahani punnu ki jubani….
Apni itni baat bol kar keerti chup ho gayi. Keerti ki baton se mujhe itna to samajh me aa chuka tha ki, mere bap ne koi aisa galat kaam kiya hai. Jiski vajah se durjan humare parivaar ka dushman ban gaya.
Lekin meri samajh me ye nahi aa rahi thi ki, vaani didi ne ye kyo kaha ki, chhoti maa aur chanda mausi ki jindagi barbad karne me mere bap ka hath hai. Mai abhi isi soch me gum tha ki, tabhi keerti ne mujhe tokte huye kaha.
Keerti boli “kya hua, ab kya soch rahe ho.”
Mai bola “ye to tune adhuri baat batayi hai. Is baat se na to ye samajh me kaha aa raha hai ki, mere bap ki kis harkat ki vajah se durjan humare parivar ka dushman bana hai aur na hi ye samajh me aa raha hai ki, vaani didi ne ye kyo kaha ki, chhoti maa aur chanda mausi ki jindagi barbad karne me mere bap ka hath hai.”
Meri baat sunkar, keerti ne is baat se apna palla jhadte huye kaha.
Keerti boli “mere samne jitni baten huyi thi, utni baten maine tumhe bata di. Baki ki baten to mai khud bhi nahi janti. Ye saari sachai to mummy, mausi, richa aunty ya vaani didi hi tumko bata sakti hai.”
“Mai to sirf itna kah sakti hu ki, jab bhi tumhe un sab baton ke baare me pata chale, tum apne dil se nahi dimag se kaam lena. Vaani didi aur baki sab ke dar ko sahi sabit mat hone dena.”
Mai bola “tu thik kahti hai, mujhe apne aapko badalna hoga. Mujhe apni bhavnaon par kabu karna sikhna hi hoga.”
Meri ye baat sunkar, keerti ne mera majak udane lagi. Mai use aisa karne se rokne ko kosis karta raha. Lekin uski shararat suru ho chuki thi. Uski inhi shararaton ke chalte raat ke 3 baj gaye.
Iske bad wo subah der se nind khulne ki baat kah kar, apne kamre me sone chali gayi. Uske jaane ke bad, mai uski kahi baton ko sochta raha aur unhi sab baton ko sochte sochte mujhe pata hi nahi chala kab meri nind lag gayi.
Fir meri nind subah 9 baje ami ke jagane par khuli. Wo pink color ki frock pahne mere samne khadi. Subah subah uska khila hua chehra dekh kar, mera dil khush ho gaya aur maine muskurate huye kaha.
Mai bola “tu subah subah taiyar hokar kaha ja rahi hai.”
Meri baat sunkar, ami ne tunakte huye kaha.
Ami boli “bhaiya aap fir bhool gaye. Aaj hume ghumne jana hai.”
Uski is baat ke jabab me maine apne kaan pakadte huye kaha.
Mai bola “sorry, mujhe to yaad hi nahi tha. Lekin kya tu akeli hi ghumne jayegi. Ye nimi kaha hai.”
Meri is baat ke jabab me ami ne kaha.
Ami boli “nimi taiyar ho rahi hai. Mai aapko uthane aayi hu. Aap jaldi se taiyar ho jaiye.”
Uski is baat ke jabab me mai uth kar baith gaya aur wo mujhse ek do baten karne ke bad kamre se bahar chali gayi. Uske jaate hi, mai fresh hone chala gaya. Fresh hone ke bad mai taiyar hua aur kamre se bahar aa gaya.
Bahar keerti, ami nimi aur barkha didi sab taiyar baithe the. Mujhe dekhte hi, keerti chay lene chali gayi. Usne mujhe chay nashta lakar diya aur chay nashta karne ke bad, 10:30 baje hum sab ghumne ke liye nikal gaye.
Barkha didi humare sath thi isliye hume mumbai ghumne me koi pareshani nahi hona thi. Iske bad bhi mai priya ke pas na jaa pane ki vajah se kuch pareshan sa tha. Lekin maine apni ye pareshani kisi par jahir nahi hone di.
Hum mumbai ghoom rahe the, tabhi 12 baje shikha didi ka khane ke liye phone aaya. Lekin humne unse bahar hi khana kha lene ki baat kahi aur hum ek restaurant me khana khane ke liye chale gaye.
Restaurant me khana khane ke bad, hum fir se mumbai ghumne me lag gaye. Hum 3 baje tak mumbai ghumte rahe aur fir uske bad hum sab priya ke pas hospital jaane ke liye nikal pade.
Hum hospital pahuche to priya ke pas riya, nikki, nitika aur mohini aunty thi. Priya ki tabiyat ab sahi najar aa rahi thi. Lekin usne mujhe dekhte hi, apna muh fula liya aur aankh band karke let gayi.
Ami nimi mere sath thi, isliye maine priya ko is baat me apni safayi dena thik nahi samjha aur nikki se baat karne laga. Lekin jo haal priya ka tha, wo hi haal nikki ka bhi tha. Wo bhi mujhse sahi se baat nahi kar rahi thi.
Priya aur ami nimi ke chakkar me, mai ye baat bilkul hi bhool gaya tha ki, abhi nikki bhi mujhse naraj chal rahi hai aur mujhse sirf kaam ki baten hi kar rahi hai. Mere liye usko manana bhi bahut jaruri tha.
Magar nikki ko manane se kahin jyada jaruri kaam, priya aur ami nimi ke bich mel karana tha. Lekin meri samajh me ye nahi aa raha tha ki, priya aur ami nimi ke bich mel kis tarah se karaya jaye.
Mai isi uljhan me uljha kabhi priya, kabhi nikki to, kabhi ami nimi ko dekh raha tha. Jabki keerti maje se mohini aunty se baat karne me lagi thi. Raat ko meri keerti se ami nimi se baat ho chuki thi.
Magar abhi keerti ka dhyan is baat par nahi tha. Thodi der bad jab keerti ka mohini aunty se baat karna band hua to, uska dhyan meri taraf gaya. Mujhe dekhte hi, use samajh me aa gaya ki, mai kis baat se pareshan hu.