S
StoryPublisher
Guest
112
मुझे और निक्की दोनो को समझ मे नही आ रहा था कि, प्रिया मुझे अपने पास क्यों बुला रही है. लेकिन निक्की का इशारा पाकर मैं प्रिया के और पास आकर खड़ा हो गया.
लेकिन प्रिया अभी भी मुझे अपने पास आने का इशारा कर रही थी. मैं उसके बाद से सट कर खड़ा था. इसलिए अब मुझे प्रिया का पास आने का इशारा करना समझ मे नही आ रहा था. मगर निक्की उसके ऐसा करने का मतलब समझ चुकी थी.
निक्की ने मुझे प्रिया के पास अपना चेहरा ले जाने का इशारा किया. मुझे निक्की का ऐसा कहना कुछ अजीब लगा लेकिन उस समय प्रिया की किसी बात को काटना, मेरे बस मे नही था.
मैने खामोशी से अपना सर प्रिया के पास झुका दिया और अपने चेहरे को बिल्कुल प्रिया के चेहरे के सामने कर दिया. प्रिया ने थोड़ा सा अपने सर को खिसकाया तो, मुझे समझ मे आ गया कि, वो कुछ कहना चाहती है.
मैने फ़ौरन अपने कान उसके सामने कर दिए. उसने अपने होंठों को बिल्कुल मेरे कानो के करीब किया और धीरे से कहा.
प्रिया बोली “सॉरी, प्लीज़ मुझे माफ़ कर दो.”
ऐसी हालत मे भी प्रिया के मूह से ये बात सुनकर, मेरी आँखों मे नमी छा गयी. मैने पलट कर प्रिया के चेहरे को देखा तो, उसकी आँखों मे आँसू झिलमिला रहे थे.
मैने उसके आँसू पोन्छे और उसे चुप रहने का इशारा किया. मगर उसने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा.
प्रिया बोली “मैं सच कहती हूँ. वो सब मैने तुम्हे जान बुझ कर नही कहा था. वो सब गुस्से मे मेरे मूह से निकल गया था.”
उसके आँसू थे कि रुक ही नही रहे थे. मैने फिर उसके आँसुओं को पोन्छा और बड़े प्यार से उस से कहा.
मैं बोला “तुम इस बात को लेकर ज़रा भी परेशान मत हो. मैं इस बात को पहले से ही जानता था कि, तुम ये सब बातें सिर्फ़ गुस्से की वजह से कह रही हो. इसलिए मेरे मन मे उस बात को लेकर, ना तो पहले तुम्हारे लिए कोई मैल था और ना ही अभी कोई मैल है.”
मेरी बात सुनकर, प्रिया की आँखे फिर आँसुओं से भीग गयी. मैने अपना हाथ उसके आँसू पोछ्ने के लिए बढ़ाया तो, उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा.
प्रिया बोली “तुम झूठ बोल रहे हो. यदि तुम्हे मेरी बात का बुरा नही लगा था तो, फिर तुमने घर क्यो छोड़ा. तुम मेरी बात मान कर, वहाँ रुक क्यो नही गये.”
प्रिया की बात ने मुझे अजीब परेशानी मे डाल दिया था. निक्की पास बैठी थी और उसके सामने मुझे कुछ कहने मे मुझे उलझन सी हो रही थी. लेकिन प्रिया के दिल से ये बात निकालना भी ज़रूरी था. इसलिए मैने प्रिया को समझाते हुए कहा.
मैं बोला “तुम मेरा विस्वास करो. मैने अभी तुमसे जो कुछ भी कहा है. सब सच कहा है. बाकी की बातें भी मैं तुम्हे अकेले मे बता दूँगा.”
प्रिया शायद मेरी उलझन को समझ चुकी थी. उसने मेरी उलझन को दूर करते हुए कहा.
प्रिया बोली “अभी भी मैं अकेली ही हूँ. तुम निक्की के सामने सारी बातें कर सकते हो. क्योकि दोपहर मे तुम्हारे जाने के बाद, मैने निक्की को सारी सच्चाई बता दी थी. मेरी कोई भी बात निक्की से छुपि नही रहती.”
प्रिया की बात सुनकर मुझे एक झटका सा लगा. मैं निक्की के सामने खुद को शर्मसार महसूस कर रहा था. मैं इतनी भी ताक़त नही जुटा पा रहा था कि, पलट कर एक नज़र निक्की को देख सकूँ. मगर मेरी हालत से अंजान, प्रिया ने फिर मासूमियत से कहा.
प्रिया बोली “बताओ ना, जब तुम मुझसे नाराज़ नही थे तो, फिर तुमने घर क्यो छोड़ा.”
अब प्रिया की बात का जबाब ना दे सकने की मेरे पास कोई वजह नही थी. मैने प्रिया से अपना हाथ छुड़ाया और उसके आँसुओं को सॉफ करते हुए कहा.
मैं बोला “तुमने अपनी बात उस समय बहुत गुस्से मे होने की वजह से कही थी, इसलिए मैने तुम्हारी बात का ज़रा भी बुरा नही माना था. लेकिन इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता था कि, तुमने जो कुछ भी कहा था, वो सब पूरी तरह से झूठ था.”
“क्योकि सच तो यही था कि, मेरे बाप ने जिस थाली मे खाया था, उसी मे छेद किया था. जिस घर के लोगों ने हमें अपना समझ कर सहारा दिया था. मेरे बाप ने उसी घर की लड़की के साथ ग़लत हरकत करके, उन लोगों की पीठ पर छुरा घोंपा था.”
“मैं अपने बाप की हरकत के लिए, बेहद शर्मिंदा था और तुमसे नज़र मिला सकने की ताक़त भी, मेरे अंदर नही थी. ऐसे मे यदि मैं उस घर मे रुकता तो, मुझे रोज तुम्हारा सामना करना पड़ता और मैं रोज अपने आपको तुम्हारे सामने शर्मसार महसूस करता. इसलिए मैने तुम्हारा घर छोड़ने का फ़ैसला लिया था.”
“अब तुम मानो या ना मानो, पर सच यही है कि, मैने तुम्हारा घर, तुम्हारी बात का बुरा मान कर नही, बल्कि अपनी खुद की शर्मिंदगी की वजह से छोड़ा था. मैं किसी भी सूरत मे, अपने आपको उस घर मे रहने लायक, महसूस नही कर रहा था.”
इतना कह कर मैने एक ठंडी साँस ली और मैं खामोश हो गया. इस बात को कह देने से, मेरे मन से एक बड़ा बोझ उतर गया था. मैने प्रिया की तरफ देखा तो, वो किसी गहरी सोच मे दिख रही थी.
मुझे ये तो नही पता कि, उस समय वो क्या सोच रही थी. मगर शायद वो इस समय मेरी ही कही बात का जबाब सोच रही थी. उसकी इस सोच ने मुझे परेशानी मे डाल दिया था. क्योकि अभी उसकी तबीयत सही नही थी और ये सब बातें सोचना उसकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती थी.
इसलिए मैने उसको, उसकी सोच बाहर निकालने के लिए, उसके हाथ को पकड़ कर दबाया. मेरे ऐसा करते ही प्रिया ने मेरी तरफ देखा तो, मैने उस से कहा.
मैं बोला “अब तुम किसी बारे मे, कुछ भी मत सोचो. तुम्हारे मन मे, जो भी सवाल है, मैं तुम्हारे हर सवाल का जबाब दूँगा. यदि तुम मुझसे घर वापस चलने का बोलोगि तो, मैं तुम्हारे साथ घर भी वापस चलुगा. लेकिन इस सब के लिए, तुम्हे जल्दी से अपनी तबीयत सही करना होगी. बोलो करोगी ना.”
मेरी बात सुनकर प्रिया के चेहरे पर रौनक आ गयी. उसने मुस्कुराते हुए हाँ मे सर को हिलाया. निक्की जो अभी खामोशी से सब कुछ सुन रही थी. उसने प्रिया की इस हरकत को देख कर, उसे छेड़ते हुए, उसका ही डाइलॉग कहा.
निक्की बोली “हाँ, अब दोस्ती की है तो, निभानी भी पड़ेगी.”
इतना कह कर निक्की हँसने लगी और मुझे भी हँसी आ गयी. मगर प्रिया ने झूठा गुस्सा दिखाते हुए, उसे धीरे से एक मुक्का मारा. जिसे देख कर निक्की ने धीरे से कुछ बुद्बुदाया. जो मेरी समझ मे तो नही आया मगर शायद प्रिया समझ गयी थी और वो निक्की को फिर से मारने लगी.
निक्की थोड़ी देर तक प्रिया को ऐसे ही परेशान करती रही. लेकिन जब उसने प्रिया के चेहरे पर थकान देखी तो, उसने प्रिया को परेशान करना बंद कर दिया और उस से कहा.
निक्की बोली “चल अब बहुत बातें हो गयी. अब तू आराम कर ले. हम लोग बाहर जाते है और आंटी को, वापस भेजते है.”
इतना कह कर निक्की, बाहर जाने के लिए उठ कर खड़ी हो गयी और मेरी तरफ देखने लगी. मगर मैं अभी भी अपनी ही जगह पर खड़ा था. क्योकि प्रिया मेरे हाथ को अभी भी पकड़े हुए थी.
शायद वो नही चाहती थी कि, मैं उसके पास से जाउ, इसलिए निक्की की बात सुनने के बाद तो, उसने मेरे हाथ को और भी ज़ोर से पकड़ लिया था. मैने प्रिया के दिल की हालत को समझते हुए निक्की से कहा.
मैं बोला “आप चल कर आंटी को भेजिए. तब तक मैं प्रिया के पास ही बैठता हूँ.”
मेरी बात सुनकर निक्की के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी. वो मुस्कुराते हुए बाहर जाने के लिए मूडी ही थी कि, तभी डॉक्टर निशा, एक नर्स और अंकल आंटी के साथ अंदर आई.
उन्हे देखते ही मैने प्रिया से अपना हाथ छुड़ाया और उसने भी मौके की नज़ाकत को समझते हुए फ़ौरन मेरा हाथ छोड़ दिया.
डॉक्टर निशा ने अंदर आने के बाद, सबसे पहले प्रिया से उसकी तबीयत पुछि. उसके बाद उन्हो ने मेरी तरफ मुस्कुराते हुए देखा और मुझसे कहा.
डॉक्टर निशा बोली “ऑर हीरो, क्या हाल है.”
मैने भी मुस्कुरा कर उनकी बात का जबाब देते हुए कहा.
मैं बोला “मैं अच्छा हूँ. आप कैसी है.”
डॉक्टर निशा ने प्रिया की जाँच करते करते, मेरी बात का जबाब देते हुए कहा.
डॉक्टर निशा बोली “मैं भी अच्छी हूँ. लेकिन लगता है कि तुम नही सुधरोगे.”
उनकी ये बात सुनकर, मेरे साथ साथ सभी लोग हैरान होकर डॉक्टर निशा को देखने लगे. मुझे समझ मे नही आया कि, वो ऐसा क्यो बोल रही है. मैने उन से इस बात का कारण जानने के इरादे से कहा.
मैं बोला “क्यो, मैने ऐसा क्या कर दिया.”
डॉक्टर निशा बोली “अब मेरे सामने ज़्यादा स्मार्ट मत बनो. मैने तुमसे पहले ही कहा था कि, इस लड़की को खुश रखो. यही इसकी सेहत के लिए ठीक रहेगा. फिर भी तुमने इसका ख़याल नही रखा. देख लो आख़िर इसकी तबीयत खराब हो ही गयी ना.”
मेरे साथ साथ वहाँ खड़े सभी लोग उनकी बात का मतलब समझ गये थे. वो प्रिया का सही से ख़याल, ना रखे जाने की वजह से ऐसा बोल रही थी. जिसे सुनकर सबके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी थी. मैने भी उनको अपनी सफाई देते हुए कहा.
मैं बोला “आप ठीक कह रही है. मगर प्रिया ने स्कूल मे ज़्यादा उच्छल कूद की तो, इसमे मेरी क्या ग़लती है. कोई मैने तो, उस से ऐसा करने को नही कहा था.”
मेरी बात सुनकर डॉक्टर निशा ने प्रिया की जाँच करते करते, एक बार फिर मेरी तरफ तिर्छि नज़र से देखा और मुझसे कहा.
डॉक्टर निशा बोली “ओये हीरो, अपुन के साथ ज़्यादा शानपट्टी दिखाने की कोसिस नही करने का. तेरे को नही मालूम, तुम लोग जिस स्कूल मे पढ़ता है, अपुन वहाँ की प्रिन्सिपल रह चुकी है.”
डॉक्टर निशा के मूह से ये बोली सुनकर, मेरे तो चेहरे की हवाइयाँ उड़ गयी. मगर ये हाल सिर्फ़ मेरा नही था. अंकल आंटी प्रिया और नर्स भी डॉक्टर निशा की ये बोली सुनकर, बड़ी हैरानी से उन को देख रहे थे.
मगर निक्की को उनकी बात सुनकर कोई हैरानी नही हुई थी. वो उनकी बात सुनकर मुस्कुरा रही थी. उसने डॉक्टर निशा को छेड़ते हुए कहा.
निक्की बोली “वाह भाभी, आप तो शादी के पहले ही अमन भैया के रंग मे रंग गयी हो. कहीं आप दोनो का शादी के बाद, डॉक्टर-गिरी छोड़ कर गुंडा-गिरी करने का इरादा तो नही है.”
निक्की की बात सुनकर डॉक्टर निशा मुस्कुराए बिना ना रह सकी. उन्हो ने मुस्कुराते हुए निक्की से कहा.
डॉक्टर निशा बोली “नही, हमारा ऐसा कोई भी इरादा नही है. बस पुनीत को देख कर, अमन की पुरानी बातें याद आ गयी थी.”
डॉक्टर निशा की बात सुनकर, निक्की के मन मे अमन की बातों को लेकर उत्सुकता थी. उसने डॉक्टर निशा से कहा.
निक्की बोली “भाभी, क्या भैया सच मे, अपनी कॉलेज लाइफ मे एक टपोरी थे.”
निक्की की ये बात सुनकर, डॉक्टर निशा ने निक्की को गुस्से मे घूर कर देखा. लेकिन निक्की पर उनके घूर्ने का कोई असर नही पड़ा. वो अभी भी पहले की तरह ही हंस रही थी. जिसे देख कर डॉक्टर निशा ने कहा.
डॉक्टर निशा बोली “वो कोई टपोरी वपोरी नही, बल्कि कॉलेज का डॉन था.”
मगर निक्की की शरारत बंद नही हुई. उसने फिर डॉक्टर निशा को छेड़ते हुए कहा.
निक्की बोली “हाँ, दो चार चेले चपाटे बना लिए होंगे और उपर ही अपनी डॉन-गिरी चलाते होगे.”
ये सुनकर डॉक्टर निशा एक बार फिर निक्की को घूर कर देखने लगी. मगर जब उन्हो ने देखा कि, उनके घूर्ने का निक्की पर कोई असर नही पड़ रहा है तो, उन ने निक्की को अमन की डॉन-गिरी के बारे मे हुए कहा.
डॉक्टर निशा बोली “अमन के दो चार चेले नही, बल्कि दो चार कॉलेज के लड़के उसके चेले थे और पूरी यूनिवर्सिटी मे उसका रोब चलता था. कॉलेज के प्रिन्सिपल तक उसके खिलाफ कोई कदम उठाने से क़ौफ़ खाते थे. फिर टीचर्स की तो बात ही छोड़ो.”
सब बड़े गौर से डॉक्टर निशा की बात सुन रहे थे. जब डॉक्टर निशा ने सबके मन मे अमन के बारे मे जानने की उत्सुकता देखी तो, उन्हो ने अपनी बात बढ़ाते हुए आगे कहा.
डॉक्टर निशा बोली “स्टूडेंट्स पर अमन की इमेज का क्रेज़ ऐसा था कि, लड़के तो लड़के, लड़कियाँ तक, उसकी स्टाइल की नकल किया करती थी. कॉलेज की सुंदर से भी सुंदर लड़कियाँ अमन की दीवानी थी.”
डॉक्टर निशा की इस बात निक्की को फिर शरारत सूझी और उसने डॉक्टर निशा को छेड़ते हुए कहा.
निक्की बोली “मगर हमारे भैया की किस्मत ही खराब थी. बेचारे कॉलेज की इतनी सुंदर सुंदर लड़कियों को छोड़ कर कहाँ जाकर फस गये. लेकिन कहते है ना,
“नींद आए चटाई पर तो, दरी किस काम की,
और दिल लगा गधि से तो, परी किस काम की.”
ये कहकर निक्की खिलखिला कर हँसने लगी और निक्की के साथ साथ हम सबको भी हँसी आ गयी. जिसे देख डॉक्टर निशा गुर्रा कर निक्की की तरफ बढ़ी. लेकिन निक्की उनके आगे बढ़ने के मकसद को समझ गयी थी.
वो फ़ौरन जाकर आंटी के पिछे छुप गयी. उससे आंटी के पिछे छुपते देख डॉक्टर निशा ने कहा.
डॉक्टर निशा “मुझसे कब तक बचेगी तू. जब भी मेरे हाथ लगेगी, तेरी ऐसी गत करूगी कि, तू मुझे जिंदगी भर याद रखेगी.”
निक्की ने आंटी के पिछे छुपे छुपे अपना हाथ का अंगूठा दिखा कर डॉक्टर निशा को चिड़ाते हुए कहा.
निक्की बोली “मैं आपकी शादी के पहले आपके हाथ नही लगने वाली और शादी होने के बाद तो, आप मुझे कुछ कर नही पाओगी.”
निक्की की इस बात पर, डॉक्टर निशा ने जबाब देते हुए कहा.
डॉक्टर निशा बोली “उसके लिए भी, तुझे ज़्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा. क्योकि इस फ्राइडे को हम शादी कर रहे है. फिर देखती हूँ कि, तुझे मुझसे कौन बचाता है.”
लेकिन डॉक्टर निशा की ये बात सुनने के बाद, निक्की खुद ही आंटी के पिछे से, बाहर निकल आई और फिर डॉक्टर निशा से लिपट कर, बड़े प्यार से कहा.
निक्की बोली “भाभी, मैं ये क्या सुन रही हूँ. क्या सच मे आप लोग इस फ्राइडे को शादी कर रहे है."
मगर इस बार के निक्की के सवाल को सुनकर डॉक्टर निशा शरमा गयी और उन्हो ने हाँ मे सर को हिला दिया. लेकिन उनके इस शर्मिलेपन ने उसकी सुंदरता मे चार चाँद लगा दिए थे. वो सच मे उस समय बहुत ज़्यादा सुंदर दिख रही थी.
डॉक्टर निशा के इस तरह से शरमाने से, मुझे पहली बार अहसास हुआ कि, लड़की का सबसे बड़ा गहना, उसकी शरम होती है. जो उसे किसी दुकान से खरीदना नही पड़ती, बल्कि उसके अंदर ही कहीं छिपि होती है.
डॉक्टर निशा को अपनी शादी की बात से, इस तरह से शरमाते देख, निक्की ने उन से कहा.
निक्की बोली “भाभी, अभी से ऐसे ही शरमाती रहोगी तो, मुझे शादी की पार्टी कौन देगा और शादी की शॉपिंग कौन करवाएगा.”
निक्की की बात सुनकर, डॉक्टर निशा ने अपनी शरम पर काबू करते हुए, बड़े प्यार से निक्की से कहा.
डॉक्टर निशा “शादी की पार्टी अलग से देने का तो, अब समय ही नही बचा है. मगर मैं तुम्हे शादी की शॉपिंग ज़रूर करवा दुगी. लेकिन ट्यूसडे के बाद, मुझे घर से निकलना मना है. इसलिए कल या परसों मे, जब भी तुम्हारे पास टाइम हो, तुम और आरू (डॉक्टर अमन की बहन) घर आ जाओ. मैं दोनो को शॉपिंग करवा दूँगी.”
प्रिया जो अभी तक सब कुछ खामोशी से देख रही थी. अब उस से भी चुप ना रहा गया. उसने डॉक्टर निशा और निक्की की चल रही बात को, बीच मे काटते हुए कहा.
प्रिया बोली “और मेरा क्या होगा. क्या मुझे शादी की शॉपिंग करने को नही मिलेगी.”
प्रिया की बात सुनते ही सबके चेहरे पर हँसी आ गयी. डॉक्टर निशा ने उसके पास आकर, उसके सर पर बड़े ही प्यार से हाथ फेरा और उसे समझाते हुए कहा.
डॉक्टर निशा बोली “सॉरी प्रिया, तुम हमारे साथ शॉपिंग मे नही जा सकती. अभी तुम्हारी हालत शॉपिंग मे जाने लायक नही है. वरना क्या मैं तुम्हे भूल सकती थी.”
डॉक्टर निशा की बात सुनकर, प्रिया उदास हो गयी और प्रिया की उदासी को देख कर, वहाँ खड़े सभी लोगों की हँसी भी गायब हो गयी. लेकिन डॉक्टर निशा ने बड़ी तेज़ी से माहौल को हल्का करते हुए, प्रिया से कहा.
डॉक्टर निशा बोली “अरे इसमे इतना उदास होने की क्या बात है. मैने तो बस ये कहा है कि, हम तुम्हे अपने साथ शॉपिंग के लिए नही ले जा सकते. ये थोड़ी ना कहा है कि, मैं तुम्हे शॉपिंग नही करवाउन्गी.
डॉक्टर निशा की ये बात सुनकर, प्रिया के साथ साथ, सब उनको हैरत से देखने लगे. किसी के भी समझ मे नही आया कि, वो कहना क्या चाहती है. प्रिया ने हैरानी से उन से कहा.
प्रिया बोली “जब मैं यहाँ से जा ही नही सकती तो, फिर मैं शॉपिंग कैसे कर सकती हूँ.”
डॉक्टर निशा ने प्रिया की इस बात पर उसे समझाते हुए कहा.
डॉक्टर निशा बोली “तुम्हारी शॉपिंग भी हम लोग करेगे. मगर तुम अपनी शॉपिंग एमएमएस के ज़रिए करोगी. हम लोग जो भी खरीदी करेगे, पहले तुम्हे एमएमएस करके तुम्हारी पसंद जान लेगे. जो भी चीज़े तुम्हे पसंद आएगी, वो हम खरीद लेगे. इस तरह तुम शॉपिंग पर जाए बिना ही अपनी पसंद की शॉपिंग कर लोगि.”
ये बात सुनते ही प्रिया के चेहरे पर कुछ पल के लिए मुस्कुराहट आ गयी. लेकिन अगले ही पल उसकी मुस्कुराहट फिर से गायब हो गयी और उसने कहा.
प्रिया बोली “लेकिन शॉपिंग करने का भी क्या फ़ायदा. आपकी शादी फ्राइडे की है और मैं तो शादी मे शामिल हो ही नही पाउन्गी.”
डॉक्टर निशा बोली “तुम इस बात की ज़रा भी चिंता मत करो. तुम्हे फ्राइडे के पहले ठीक करने की जबाब्दारी मेरी है. तुम फ्राइडे के पहले ठीक भी हो जाओगी और शादी मे शामिल भी हो सकोगी.”
डॉक्टर निशा की बात सुनकर प्रिया की मुस्कुराहट फिर से वापस आ गयी. उसके बाद डॉक्टर निशा ने अंकल आंटी को, प्रिया की तबीयत के बारे मे, कुछ ज़रूरी हिदायतें दी और उन से कहा.
डॉक्टर निशा बोली “अब आप लोग प्रिया की ज़रा भी चिंता मत कीजिए. प्रिया अब पूरी तरह ख़तरे से बाहर है. फिर भी मैने प्रिया का पूरा ख़याल रखने के लिए, जुली (नर्स) को बता दिया है. ये रात को 10 बजे तक यहाँ रहेगी.”
“रात के लिए, मैने शिखा (नर्स) की ड्यूटी यहाँ लगवा दी है और उसे भी प्रिया का पूरा ख़याल रखने को कहा है. आप लोगो को परेशान होने की ज़रूरत नही है. आप चाहे तो किसी एक को, प्रिया के पास छोड़ कर, बाकी लोग घर जा सकते है.”
इतना कहने के बाद, उन्हो ने प्रिया के पास ज़्यादा भीड़ ना लगाने को कहा और फिर वो नर्स के साथ वापस चली गयी. उनके जाने के बाद, आंटी प्रिया के पास रुकी रही और बाकी सब वेटिंग लाउंज मे आ गये.
112
Mujhe aur nikki dono ko samajh me nahi aa raha tha ki, priya mujhe apne pas kyo bula rahi hai. Lekin nikki ka ishara pakar main priya ke aur pas aakar khada ho gaya.
Lekin priya abhi bhi mujhe apne pas aane ka ishara kar rahi thi. Main uske bad se sat kar khada tha. Isliye ab mujhe priya ka pas aane ka ishara karna samajh me nahi aa raha tha. Magar nikki uske aisa karne ka matlab samajh chuki thi.
Nikki ne mujhe priya ke pas apna chehra le jaane ka ishara kiya. Mujhe nikki ka aisa kahna kuch ajib laga lekin us samay priya ki kisi bat ko kaatna, mere bas me nahi tha.
Maine khamoshi se apna sar priya ke pas jhuka diya aur apne chehre ko bilkul priya ke chehre ke samne kar diya. Priya ne thoda sa apne sar ko khiskaya to, mujhe samajh me aa gaya ki, wo kuch kahna chahti hai.
Maine fauran apne kaan uske samne kar diye. Usne apne honthon ko bilkul mere kaano ke karib kiya aur dhire se kaha.
Priya boli “sorry, pls mujhe maaf kar do.”
Aisi haalat me bhi priya ke muh se ye bat sunkar, meri aankhon me nami chha gayi. Maine palat kar priya ke chehre ko dekha to, uski aankhon me aansu jhilmila rahe the.
Maine uske aansu ponchhe aur use chup rahne ka ishara kiya. Magar usne apni bat aage badate huye kaha.
Priya boli “main sach kahti hu. Wo sab maine tumhe jaan bujh kar nahi kaha tha. Wo sab gusse me mere muh se nikal gaya tha.”
Uske aansu the ki ruk hi nahi rahe the. Maine fir uske aansuon ko ponchha aur bade pyar se us se kaha.
Main bola “tum is bat ko lekar jara bhi paresan mat ho. Main is bat ko pahle se hi janta tha ki, tum ye sab baten sirf gusse ki vajah se kah rahi ho. Isliye mere man me us bat ko lekar, na to pahle tumhare liye koi mainl tha aur na hi abhi koi mainl hai.”
Meri bat sunkar, priya ki aankhe fir aansuon se bhig gayi. Maine apna hath uske aansu pochhne ke liye badaya to, usne mera hath pakad liya aur kaha.
Priya boli “tum jhut bol rahe ho. Yadi tumhe meri bat ka bura nahi laga tha to, fir tumne ghar kyo chhoda. Tum meri bat maan kar, waha ruk kyo nahi gaye.”
Priya ki bat ne mujhe ajib paresani me daal diya tha. Nikki pas baithi thi aur uske samne mujhe kuch kahne me mujhe uljhan si ho rahi thi. Lekin priya ke dil se ye bat nikalna bhi jaruri tha. Isliye maine priya ko samjhate huye kaha.
Main bola “tum mera viswas karo. Maine abhi tumse jo kuch bhi kaha hai. Sab sach kaha hai. Baki ki baten bhi main tumhe akele me bata duga.”
Priya shayad meri uljhan ko samajh chuki thi. Usne meri uljhan ko dur karte huye kaha.
Priya boli “abhi bhi main akeli hi hu. Tum nikki ke samne saari baten kar sakte ho. Kyoki dopahar me tumhare jaane ke bad, maine nikki ko saari sacchai bata di thi. Meri koi bhi bat nikki se chhupi nahi rahti.”
Priya ki bat sunkar mujhe ek jhatka sa laga. Main nikki ke samne khud ko sharmsaar mehsus kar raha tha. Main itni bhi takat nahi juta pa raha tha ki, palat kar ek najar nikki ko dekh saku. Magar meri haalat se anjan, priya ne fir masumiyat se kaha.
Priya boli “batao na, jab tum mujhse naraj nahi the to, fir tumne ghar kyo chhoda.”
Ab priya ki bat ka jabab na de sakne ki mere pas koi vajah nahi thi. Maine priya se apna hath chhudaya aur uske aansuon ko saaf karte huye kaha.
Main bola “tumne apni bat us samay bahut gusse me hone ki vajah se kahi thi, isliye maine tumhari bat ka jara bhi bura nahi maana tha. Lekin is bat se bhi inkar nahi kiya ja sakta tha ki, tumne jo kuch bhi kaha tha, wo sab puri tarah se jhut tha.”
“Kyoki sach to yahi tha ki, mere bap ne jis thaali me khaya tha, usi me chhed kiya tha. Jis ghar ke logon ne hume apna samjh kar sahara diya tha. Mere baap ne usi ghar ki ladki ke sath galat harkat karke, un logon ki pith par chhura ghonpa tha.”
“main apne baap ki harkat ke liye, behad sharminda tha aur tumse najar mila sakne ki takat bhi, mere andar nahi thi. Aise me yadi main us ghar me rukta to, mujhe roj tumhara samna karna padta aur main roj apne aapko tumhare samne sharmsaar mehsus karta. Isliye maine tumhara ghar chhodne ka faisla liya tha.”
“ab tum maano ya na maano, par sach yahi hai ki, maine tumhara ghar, tumhari bat ka bura maan kar nahi, balki apni khud ki sharmindgi ki vajah se chhoda tha. Main kisi bhi surat me, apne aapko us ghar me rahne layak, mehsus nahi kar raha tha.”
Itna kah kar maine ek thandi saans li aur main khamosh ho gaya. Is bat ko kah dene se, mere man se ek bada bojh utar gaya tha. Maine priya ki taraf dekha to, wo kisi gahri soch me dikh rahi thi.
Mujhe ye to nahi pata ki, us samay wo kya soch rahi thi. Magar shayad wo is samay meri hi kahi bat ka jabab soch rahi thi. Uski is soch ne mujhe paresani me daal diya tha. Kyoki abhi uski tabiyat sahi nahi thi aur ye sab baten sochna uski sehat par bura asar daal sakti thi.
Isliye maine usko, uski soch bahar nikalne ke liye, uske hath ko pakad kar dabaya. Mere aisa karte hi priya ne meri taraf dekha to, maine us se kaha.
Main bola “ab tum kisi baare me, kuch bhi mat socho. Tumhare man me, jo bhi sawal hai, main tumhare har sawal ka jabab duga. Yadi tum mujhse ghar wapas chalne ka bologi to, main tumhare sath ghar bhi wapas chaluga. Lekin is sab ke liye, tumhe jaldi se apni tabiyat sahi karna hogi. Bolo karogi na.”
Meri bat sunkar priya ke chehre par raunak aa gayi. Usne muskurate huye han me sar ko hilaya. Nikki jo abhi khamoshi se sab kuch sun rahi thi. Usne priya ki is harkat ko dekh kar, use chhedte huye, uska hi dialogue kaha.
Nikki boli “han, ab dosti ki hai to, nibhani bhi padegi.”
Itna kah kar nikki hasne lagi aur mujhe bhi hansi aa gayi. Magar priya ne jhuta gussa dikhate huye, use dhire se ek mukka maara. Jise dekh kar nikki ne dhire se kuch budbudaya. Jo meri samajh me to nahi aaya magar shayad priya samajh gayi thi aur wo nikki ko firne se marne lagi.
Nikki thodi der tak priya ko aise hi paresan karti rahi. Lekin jab usne priya ke chehre par thakan dekhi to, usne priya ko paresan karna band kar diya aur us se kaha.
Nikki boli “chal ab bahut baten ho gayi. Ab tu aaram kar le. Hum log bahar jate hai aur aunty ko, wapas bhejte hai.”
Itna kah kar nikki, bahar jaane ke liye uth kar kahdi ho gayi aur meri taraf dekhne lagi. Magar main abhi bhi apni hi jagah par khada tha. Kyoki priya mere hath ko abhi bhi pakde huye thi.
Shayad wo nahi chahti thi ki, main uske pas se jau, isliye nikki ki bat sunne ke bad to, usne mere hath ko aur bhi jor se pakad liya tha. Maine priya ke dil ki haalat ko samajhte huye nikki se kaha.
Main bola “aap chal kar aunty ko bhejiye. Tab tak main priya ke pas hi baithta hu.”
Meri bat sunkar nikki ke chehre par muskurahat aa gayi. Wo muskurate huye bahar jaane ke liye mudi hi thi ki, tabhi Doctor nisha, ek nurse aur uncle aunty ke sath andar aayi.
Unhe dekhte hi maine priya se apna hath chhudaya aur usne bhi mauke ki najakat ko samajhte huye fauran mera hath chhod diya.
Doctor nisha ne andar aane ke bad, sabse pahle priya se uski tabiyat puchhi. Uske bad un ne meri taraf muskurate huye dekha aur mujhse kaha.
Doctor nisha boli “or hero, kya haal hai.”
Maine bhi muskura kar unki bat ka jabab dete huye kaha.
Main bola “main acha hu. Aap kaisi hai.”
Doctor nisha ne priya ki janch karte karte, meri bat ka jabab dete huye kaha.
Doctor nisha boli “main bhi achi hu. Lekin lagta hai ki tum nahi sudhroge.”
Unki ye bat sunkar, mere sath sath sabhi log hairan hokar Doctor nisha ko dekhne lage. Mujhe samajh me nahi aaya ki, wo aisa kyo bol rahi hai. Maine un se is bat ka karan janne ke irade se kaha.
Main bola “kyo, maine aisa kya kar diya.”
Doctor nisha boli “ab mere samne jyada smart mat bano. Maine tumse pahle hi kaha tha ki, is ladki ko khush rakho. Yahi iski sehat ke liye thik rahega. Fir bhi tumne iska khayal nahi rakha. Dekh lo aakhir iski tabiyat kharab ho hi gayi na.”
Mere sath sath waha khade sabhi log unki bat ka matlab samajh gaye the. Wo priya ka sahi se khayal, na rakhe jaane ki vajah se aisa bol rahi thi. Jise sunkar sabke chehre par muskurahat aa gayi thi. Maine bhi unko apni safai dete huye kaha.
Main bola “aap thik kah rahi hai. Magar priya ne school me jyada uchhal kood ki to, isme meri kya galti hai. Koi maine to, us se aisa karne ko nahi kaha tha.”
Meri bat sunkar Doctor nisha ne priya ki janch karte karte, ek baar fir meri taraf tirchhi najar se dekha aur mujhse kaha.
Doctor nisha boli “oye hero, apun ke sath jyada shanpanti dikhane ki kosis nahi karne ka. Tere ko nahi malum, tum log jis school me padta hai, apun waha ki principal rah chuki hai.”
Doctor nisha ke muh se ye boli sunkar, mere to chehre ki hawaiyan ud gayi. Magar ye haal sirf mera nahi tha. Uncle aunty priya aur nurse bhi Doctor nisha ki ye boli sunkar, badi hairani se un ko dekh rahe the.
Magar nikki ko unki bat sunkar koi hairani nahi huyi thi. Wo unki bat sunkar muskura rahi thi. Usne Doctor nisha ko chhedte huye kaha.
Nikki boli “wah bhabhi, aap to shadi ke pahle hi aman bhaiya ke rang me rang gayi ho. Kahi aap dono ka shadi ke bad, Doctor-giri chhod kar Gunda-giri karne ka irada to nahi hai.”
Nikki ki bat sunkar Doctor nisha muskuraye bina na rah saki. Un ne muskurate huye nikki se kaha.
Doctor nisha boli “nahi, hamara aisa koi bhi irada nahi hai. Bas punit ko dekh kar, aman ki purani baten yad aa gayi thi.”
Doctor nisha ki bat sunkar, nikki ke man me aman ki baton ko lekar utsukta thi. Usne Doctor nisha se kaha.
Nikki boli “bhabhi, kya bhaiya sach me, apni college life me ek tapori the.”
Nikki ki ye bat sunkar, Doctor nisha ne nikki ko gusse me ghoor kar dekha. Lekin nikki par unke ghoorne ka koi asar nahi pada. Wo abhi bhi pahle ki tarah hi hans rahi thi. Jise dekh kar Doctor nisha ne kaha.
Doctor nisha boli “wo koi tapori vapori nahi, balki college ka Don tha.”
Magar nikki ki shararat band nahi huyi. Usne fir Doctor nisha ko chhedte huye kaha.
Nikki boli “han, do char chele chapati bana liye honge aur upar hi apni Don-giri chalate hoge.”
Ye sunkar Doctor nisha ek baar fir nikki ko ghoor kar dekhne lagi. Magar jab un ne dekha ki, unke ghoorne ka nikki par koi asar nahi pad raha hai to, un ne nikki ko aman ki Don-giri ke baare me huye kaha.
Doctor nisha boli “aman ke do char chele nahi, balki do char college ke ladke uske chele the aur puri university me uska rob chalta tha. College ke principal tak uske khilaf koi kadam uthane se kauf khate the. Fir teachers ki to bat hi chhodo.”
Sab bade gaur se Doctor nisha ki bat sun rahe the. Jab Doctor nisha ne sabke man me aman ke baare me janne ki utsukat dekhi to, un ne apni bat badate huye aage kaha.
Dr nisha boli “students par aman ki image ka craze aisa tha ki, ladke to ladke, ladkiyan tak, uski style ki nakal kiya karti thi. College ki sundar se bhi sundar ladkiyan aman ki diwani thi.”
Doctor nisha ki is bat nikki ko fir shararat sujhi aur usne Doctor nisha ko chhedte huye kaha.
Nikki boli “magar hamare bhaiya ki kismat hi kharab thi. Bechare college ki itni sundar sundar ladkiyon ko chhod kar kaha jakar fas gaye. Lekin kahte hai na,
“Nind aaye chatai par to, dari kis kaam ki,
Aur dil laga gadhi se to, pari kis kaam ki.”
Ye kahkar nikki khilkhila kar hasne lagi aur nikki ke sath sath hum sabko bhi hansi aa gayi. Jise dekh Doctor nisha khurra kar nikki ki taraf badi. Lekin nikki unke aage badne ke maksad ko samajh gayi thi.
Wo fauran jakar aunty ke pichhe chhup gayi. Usse aunty ke pichhe chhupte dekh Doctor nisha ne kaha.
Doctor nisha “mujhse kab tak bachegi tu. Jab bhi mere hath lagegi, teri aisi gat karugi ki, tu mujhe jindagi bhar yad rakhegi.”
Nikki ne aunty ke pichhe chhupe chhupe apna hath ka angutha dikha kar Doctor nisha ko chidate huye kaha.
Nikki boli “main aapki shadi ke pahle aapke hath nahi lagne wali aur shadi hone ke bad to, aap mujhe kuch kar nahi paogi.”
Nikki ki is bat par, Doctor nisha ne jabab dete huye kaha.
Doctor nisha boli “uske liye bhi, tujhe jyada intejar nahi karna padega. Kyoki is Friday ko hum shadi kar rahe hai. Fir dekhti hu ki, tujhe mujhse kaun bachata hai.”
Lekin Doctor nisha ki ye bat sunne ke bad, nikki khud hi aunty ke pichhe se, bahar nikal aayi aur fir Doctor nisha se lipat kar, bade pyar se kaha.
Nikki boli “bhabhi, main ye kya sun rahi hu. Kya sach me aap log is Friday ko shadi kar rahe hai."
Magar is baar ke nikki ke sawal ko sunkar Doctor nisha sharma gayi aur un ne han me sar ko hila diya. Lekin unke is sharmilepan ne uski sundarta me chaar chaand laga diye the. Wo sach me us samay bahut jyada sundar dikh rahi thi.
Doctor nisha ke is tarah se sharmane se, mujhe pahli baar aehsas hua ki, ladki ka sabse bada gahna, uski sharam hoti hai. Jo use kisi dukan se kharidna nahi padti, balki uske andar hi kahi chhipi hoti hai.
Doctor nisha ko apni shadi ki bat se, is tarah se sharmate dekh, nikki ne un se kaha.
Nikki boli “bhabhi, abhi se aise hi sharmati rahogi to, mujhe shadi ki party kaun dega aur shadi ki shopping kaun karwayega.”
Nikki ki bat sunkar, Doctor nisha ne apni sharam par kabu karte huye, bade pyar se nikki se kaha.
Doctor nisha “shadi ki party alag se dene ka to, ab samay hi nahi bacha hai. Magar main tumhe shadi ki shopping jarur karwa dugi. Lekin Tuesday ke bad, mujhe ghar se nikalna mana hai. Isliye kal ya parson me, jab bhi tumhare pas time ho, tum aur aru (Doctor aman ki bahan) ghar aa jao. Main dono ko shopping karwa dungi.”
Priya jo abhi tak sab kuch khamoshi se dekh rahi thi. Ab us se bhi chup na raha gaya. Usne Doctor nisha aur nikki ki chal rahi bat ko, bich me katte huye kaha.
Priya boli “aur mera kya hoga. Kya mujhe shadi ki shopping karne ko nahi milegi.”
Priya ki bat sunte hi sabke chehre par hansi aa gayi. Doctor nisha ne uske pas aakar, uske sar par bade hi pyar se hath fera aur use samjhate huye kaha.
Doctor nisha boli “sorry priya, tum hamare sath shopping me nahi ja sakti. Abhi tumhari haalat shopping me jaane layak nahi hai. Warna kya main tumhe bhool sakti thi.”
Doctor nisha ki bat sunkar, priya udas ho gayi aur priya ki udasi ko dekh kar, waha khade sabhi logon ki hansi bhi gayab ho gayi. Lekin Doctor nisha ne badi teji se mahaul ko halka karte huye, priya se kaha.
Doctor nisha boli “are isme itna udas hone ki kya bat hai. Maine to bas ye kaha hai ki, hum tumhe apne sath shopping ke liye nahi le ja sakte. Ye thodi na kaha hai ki, main tumhe shopping nahi karwaugi.
Doctor nisha ki ye bat sunkar, priya ke sath sath, sab unko hairat se dekhne lage. Kisi ke bhi samajh me nahi aaya ki, wo kahna kya chahti hai. Priya ne hairani se un se kaha.
Priya boli “jab main yaha se ja hi nahi sakti to, fir main shopping kaise kar sakti hu.”
Doctor nisha ne priya ki is bat par use samjhate huye kaha.
Doctor nisha boli “tumhari shopping bhi hum log karege. Magar tum apni shopping MMS ke jariye karogi. Hum log jo bhi kharidi karege, pahle tumhe MMS karke tumhari pasand jaan lege. Jo bhi chije tumhe pasand aayegi, wo hum kharid lege. Is tarah tum shopping par jaye bina hi apni pasand ki shopping kar logi.”
Ye bat sunte hi priya ke chehre par kuch pal ke liye muskurahat aa gayi. Lekin agle hi pal uski muskurahat fir se gayab ho gayi aur usne kaha.
Priya boli “lekin shopping karne ka bhi kya fayda. Aapki shadi Friday ki hai aur main to shadi me shamil ho hi nahi paugi.”
Doctor nisha boli “tum is bat ki jara bhi chinta mat karo. Tumhe Friday ke pahle thik karne ki jababdari meri hai. Tum Friday ke pahle thik bhi ho jaogi aur shadi me shamil bhi ho sakogi.”
Doctor nisha ki bat sunkar priya ki muskurahat fir se wapas aa gayi. Uske bad Doctor nisha ne uncle aunty ko, priya ki tabiyat ke baare me, kuch jaruri hidayten di aur un se kaha.
Doctor nisha boli “ab aap log priya ki jara bhi chinta mat kijiye. Priya ab puri tarah khatre se bahar hai. Fir bhi maine priya ka pura khayal rakhne ke liye, juli (nurse) ko jata diya hai. Ye rat ko 10 baje tak yaha rahegi.”
“rat ke liye, maine sikha (nurse) ki duty yaha lagwa di hai aur use bhi priya ka pura khayal rakhne ko kaha hai. Aap logo ko paresan hone ki jarurat nahi hai. Aap chahe to kisi ek ko, priya ke pas chhod kar, baki log ghar ja sakte hai.”
Itna kahne ke bad, un ne priya ke pas jyada bhid na lagane ko kaha aur fir wo nurse ke sath wapas chali gayi. Unke jaane ke bad, aunty priya ke pas ruki rahi aur baki sab waiting lounge me aa gaye.