S
StoryPublisher
Guest
142
आंटी की बात सुनकर, निशा को इस तरह सर झुकाते देख, सबको यकीन हो गया था कि, निशा कुछ छुपा रही है. इस बात पर सीरू ने उस से सवाल करते हुए कहा.
सीरत बोली “भाभी, आंटी ये किस बात के बारे मे, बात कर रही है. आपने अज्जि भैया के बारे मे हम सब से क्या बात छुपा कर रखी है.”
सीरू की इस बात का निशा को कोई जबाब नही सूझ रहा था. उसने सीरू को समझाते हुए कहा.
निशा बोली “उस बात का इस सब से कोई मतलब नही है. मैं वो बात तुम्हे फिर कभी बता दुगी.”
लेकिन निशा की बात सुनकर, आरू ने भड़कते हुए कहा.
अर्चना बोली “कैसे मतलब नही है. जिस बात को सुनकर, आंटी ने अपने बेटे की मौत का ज़रा सा गम तक नही किया. उस बात को आप कैसे कह सकती है कि, उस बात का इस सब से कोई मतलब नही है. यदि इस सब के बाद भी आप वो बात हमको नही बताती तो, हम ये ही समझेगे कि आपकी नज़रों मे हमारी कोई अहमियत नही है.”
लेकिन आरू की बात सुनने के बाद भी निशा ने बात को टालते हुए कहा.
निशा बोली “मैने कहा ना कि, उस बात का इस सब से कोई मतलब नही है तो नही है. अब इसके बाद मैं इस बारे मे कोई बात नही करना चाहती. तुम लोगों को जो समझना हो, समझ सकती हो.”
जिस अज्जि के लिए अभी सब मिल कर शिखा के घर आए थे. अब उसी की किसी एक बात के लिए सब आपस मे बहस कर रहे थे. मुझे कुछ समझ नही आ रहा था कि, ये सब अचानक क्या होने लगा है. आख़िर ऐसी क्या बात है, जिसे निशा इतना सब होने पर भी किसी को बताना नही चाहती है.
एक तरफ निशा ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था. वही निशा का ये जबाब सुनकर आरू ने और भी ज़्यादा भड़कते हुए कहा.
अर्चना बोली “आप क्या सोचती है. यदि आप हमको नही बताएगी तो, ये बात हमे पता नही चलेगी. यदि आप ऐसा सोचती है तो, आप ग़लत सोचती है. मैं अभी जाकर भैया से पूछती हूँ.”
ये कह कर अर्चना बाहर जाने के लिए मूड गयी. लेकिन तभी निशा ने उसका हाथ पकड़ कर उसे रोकते हुए कहा.
निशा बोली “तुम्हे अज्जि से कुछ पूछने की ज़रूरत नही है. मैं नही चाहती कि, उसके जख्म फिर से ताज़ा हो जाए. मैं तुमको बताती हूँ कि, वो बात क्या है.”
ये कह कर निशा एक बार फिर किसी गहरी सोच मे डूब गयी. सब बेसब्री से निशा के बोलने का इंतजार करने लगे. थोड़ी देर बाद निशा ने अपनी बात बोलना सुरू किया.
अब आगे की कहानी निशा की ज़ुबानी….
जिस दिन आरू की दूसरी सर्जरी थी, उसी रात को अज्जि की मिल मे आग लग गयी. ऐसे मे अज्जि को फ़ौरन सूरत के लिए निकलना चाहिए था. लेकिन ये आरू की बड़ी सर्जरी थी. जिस वजह से उसे दर्द भी महसूस हो रहा था. इसलिए अज्जि ने अपने मॅनेजर से कहा कि, वो कल के पहले नही आ सकता है. मगर वो वहाँ के एस.पी. को कॉल कर देता है. वो सब संभाल लेगे.
वहाँ का एस.पी. अज्जि का दोस्त था. इसलिए अज्जि ने उसे कॉल करके अपनी स्तिथि बताई और वहाँ का माहौल संभाल लेने को कह दिया. एस.पी. ने मौके पर पहुच कर सब कुछ संभाल लिया. लेकिन उसने शक़ के आधार पर 5 लोगों को हिरासत मे भी ले लिया.
जब उन 5 लोगों से सख्ती के साथ पूछ ताछ की गयी तो, उन ने कबुल किया कि, ये आग लगी नही बल्कि लगाई गयी थी और इसमे अज्जि की मिल्स के जनरल मॅनेजर धीरू शाह का हाथ था. एस.पी. ने उनको भी हिरासत मे ले लिया.
धीरू शाह अज्जि के पिता जी के समय से उनकी मिल्स के जनरल मॅनेजर थे. लेकिन अज्जि के पिता उनको अपना दोस्त मानते थे और उन पर पूरा विस्वास करते थे. इसलिए अज्जि के घर उनका रोज का आना जाना था और अज्जि के परिवार का भी उनके घर आना जाना था.
दोनो परिवारों के बीच एक दोस्ताना माहौल था. आज्जि उनको अंकल आंटी कह कर पुकारता था और हेतल अज्जि को भैया कहती थी. ये सिलसिला अज्जि के माता पिता की मौत के बाद भी जारी रहा और अज्जि ने भी उनको वो ही सम्मान दिया, जो अज्जि के पिता के समय पर उनका था.यही वजह थी कि, आरू के साथ हुए हादसे के बाद भी, अज्जि को अपने बिज़्नेस की कोई ज़्यादा फिकर नही थी.
इसी बीच एक दिन हेतल ने अज्जि से एक लड़के को नौकरी पर रखने की सिफारिश की तो, अज्जि ने उस लड़के को अपने पापा से मिला देने की बात कही. मगर हेतल ने गुस्से मे अज्जि से कहा कि, क्या आपके लिए मेरी कोई अहमियत नही है. यदि मुझे पापा से ही ये बात करना होती तो, मैं आप से ये बात क्यो कहती.
अब अज्जि हेतल को अपनी बहन ही मानता था. इसलिए उसने हेतल की बात रखते हुए उस लड़के की क़ाबलियत को देखते हुए, उसे अपनी नयी मिल मे सेल्स मॅनेजर की जॉब दे दी. वो लड़का मेहनती होनहार होने के साथ साथ ईमानदार भी था.
कुछ ही दिन काम करने के बाद उस लड़के को अहसास हुआ कि, धीरू शाह मिल के माल मे बहुत गड़बड़ी कर रहा है. लड़के ने अज्जि को आगाह किया कि, आपकी गैर-मौजूदगी मे मिल मे लाखों का हेर फेर किया जाता है.
लेकिन अज्जि इस बारे मे कोई कदम उठा पाता कि, उस से पहले ही इस बात की भनक धीरू शाह को भी लग गयी. उसने अपनी चोरी पकड़े जाने से बचाने के लिए मिल मे आग लगा दी. जब मिल मे आग लगी तो, अज्जि फ़ौरन वहाँ नही पहुच सका था.
दूसरे दिन जब अज्जि वहाँ पहुचा तो, हेतल और उसकी मम्मी रोते हुए अज्जि के पास आई. उन्हो ने बताया कि, हेतल के पापा को रात को पोलीस पकड़ कर ले गयी. आज्जि जब अपने एस.पी. दोस्त से मिला तो, उसने बताया कि, ये लोग तुम्हारी मिल मे हेरा फेरी करते थे और अपनी उसी हेरा फेरी को छुपाने के लिए अब ये मिल मे आग लगा कर उसे हादसे का रूप देना चाहते थे.
ये सब बातें सुन लेने के बाद भी, अज्जि हेतल और उसकी माँ की वजह से, धीरू शाह पर कोई मामला दर्ज नही होने देना चाहता था. जिसकी वजह से वो सब लोग पोलीस की हिरासत से छूट गये. मगर इसके साथ ही अज्जि ने सबको नौकरी से निकाल दिया और धीरू शाह की जगह उस नये लड़के को जनरल मॅनेजर बना दिया.
लेकिन ये सब तो बस बातें तो अज्जि की जिंदगी मे आने वाले तूफान की एक झलक बस थी. असली बात तो, अब अज्जि के सामने आने वाली थी. अगले दिन जब अज्जि वापस सूरत पहुचा तो, उन 5 लोगों मे से एक आदमी अज्जि के ऑफीस मे आया. आज्जि उन पर बहुत गुस्सा था. इसलिए उस ने उस आदमी से मिलने से मना कर दिया.
लेकिन वो आदमी बहुत मुसीबत मे था और अज्जि से मिले बिना जाने को तैयार नही था. तब अज्जि ने अपने नये मॅनेजर को उस से मिलने भेजा. वो जाकर उस आदमी से मिला और फिर आकर, अज्जि को बताया कि, कल उसकी बेटी की शादी है और धीरू शाह ने उसे पैसों का लालच देकर ये काम करवाया था. मगर अब पकड़े जाने के बाद, धीरू शाह ने उसे पैसे देने से मना कर दिया है. इसलिए वो मदद के लिए आपके पास आया है.
अपने मॅनेजर की बात सुनकर, अज्जि ने अपने मॅनेजर से कहा कि, वो जितने पैसे माँग रहा है, उसे दे दो. उसके करमो का फल उसकी बेटी को नही मिलना चाहिए. आज्जि की बात मानकर, मॅनेजर ने उसको पैसे दे दिए. अजय की वापसी की फ्लाइट का समय हो रहा था. इसलिए वो एरपोर्ट जाने के लिए अपने ऑफीस से बाहर आ गया.
आज्जि अपनी कार मे बैठने ही वाला था कि, तभी उस आदमी ने आकर उसके पैर पकड़ लिए. वो पैर पकड़ कर अज्जि से माफी माँगने लगा. लेकिन अज्जि उस से बहुत ज़्यादा नाराज़ था और उसकी शकल तक देखना पसंद नही कर रहा था. आज्जि ने गुस्से मे उस पर भड़कते हुए कहा.
अजय बोला “मैने तुम्हारा क्या बुरा किया था. जो तुमने मुझसे बदला लेने के लिए, हज़ारों मजदूरों की रोज़ी रोटी को जला दिया. एक मिल के जल जाने से मेरा कुछ नही बिगड़ जाएगा. लेकिन उन मजदूरों का क्या. जिनकी रोज़ी रोटी का सहारा सिर्फ़ ये मिल ही थी. मैं तुम्हे इस सबके लिए कभी माफ़ नही करूगा.”
आज्जि को गुस्से मे देख कर भी, वो आदमी अज्जि के पैर छोड़ने को तैयार नही था और उस से अपने किए की माफी माँगे जा रहा था. मगर जब अज्जि ने उसे माफ़ नही किया तो, उसने जो पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए थे. उन पैसों को अज्जि के पैरों के पास रखते हुए कहा.
आदमी बोला “साहब जब आप मुझे माफ़ करना नही चाहते तो, मुझ पर ये उपकार किस लिए कर रहे है. मुझे मेरे किए करमो की सज़ा मिलनी ही चाहिए और मेरी सज़ा ये ही है कि, मेरी बेटी की डॉली ही ना उठे.”
ये कह कर, वो आदमी रोता हुआ वहाँ से जाने लगा. लेकिन उस आदमी के आँसू देख और उसकी बातें सुनकर, अज्जि का दिल पिघल गया. उसने उस आदमी को रोकते हुए कहा.
अजय बोला “आए रूको, एक तो ग़लती करते हो और अपनी उस ग़लती की सज़ा अपनी बेटी को देना चाहते हो. वो तुम्हारी बेटी ही नही, मेरी बहन भी है और मेरी बहन की डॉली मेरे होते कोई उठने से नही रोक सकता. ये पैसे लो और खुशी खुशी उसकी शादी करके मुझसे आकर मिलो.”
ये कह कर अज्जि ने ज़मीन से पैसे उठाए और उस आदमी को देने लगा. मगर अज्जि का ये रूप देख कर वो और भी ज़्यादा रोने लगा. आज्जि को अब जाने मे देर हो रही थी. इसलिए उसने उस आदमी को समझाते हुए कहा.
अजय बोला “देखो, मेरी बहन मुंबई के हॉस्पिटल मे भरती है. मैं यदि उसके पास नही पहुँचा तो, वो सारा हॉस्पिटल सर पर उठा लेगी. मैं अब और ज़्यादा देर यहाँ नही रुक सकता. मेरा अभी ही निकलना ज़रूरी है.”
मगर उस आदमी ने अज्जि से उसकी एक बात सुनने को कहा. अपनी बात सुने बिना वो अज्जि से किसी भी हालत मे पैसे लेने को तैयार नही था. आख़िर मे अज्जि ने उस से अपनी गाड़ी मे बैठने को कहा और फिर एरपोर्ट के लिए निकल गया.
रास्ते मे वो आदमी अज्जि को अपनी बात बताने लगा. जिसे सुनकर, अज्जि की आँखों से आँसू छलक गये और उसका चेहरा गुस्से से लाल हो गया. कभी उसकी आँखों मे अपने माँ बाप का चेहरा घूम रहा था तो, कभी उसके दिमाग़ मे उस आदमी की कही बातें घूम रही थी.
उस के लिए ये कुछ भी सोच पाना मुस्किल हो रहा था. वो समझ नही पा रहा था कि, वो क्या करे और क्या ना करे. लेकिन तभी अज्जि के सामने आरू का चेहरा आ गया और उसने अपने आपको संभालते हुए उस आदमी को पैसे दिए और मुंबई आ गया.
लेकिन मुंबई आने के बाद भी, उस आदमी की बातों ने अज्जि का पिछा नही छोड़ा था और वो उस बात की वजह से बहुत बेचैन था. उसकी इस बेचैनी को सीरू ने भी महसूस कर लिया था और इसलिए उसने इसकी वजह जानने का फ़ैसला किया था.
अगले दिन जब मेरी और सीरू की बात सुनकर, अमन सूरत पहुचा तो, अज्जि घर मे ही चहल कदमी करता मिल गया. वो शायद किसी के आने का इंतजार कर रहा था. अचानक से अमन को अपने सामने पाकर, वो चौके बिना ना रह सका. अमन ने उसे अपने आने की सारी बातें बता दी.
अमन की बात सुनते, ही अज्जि के दिल मे दबा दर्द बाहर निकल आया. वो अपने आँसुओं को बहने से रोक ना सका और अमन से लिपट कर फुट फुट कर रोने लगा. आज्जि को इस तरह टूटता हुआ देख, अमन को समझते देर नही लगी कि, अज्जि को बहुत बड़ी बात परेशान कर रही है. उसने अज्जि को दिलासा होते हुए कहा.
अमन बोला “रोता क्यो है. तेरा भाई तेरे साथ है ना. मुझे बता क्या बात तुझे परेशान कर रही है.”
अमन का सहारा पाकर, अज्जि ने अपने दिल का गुबार निकालते हुए उसे सारी बातें बताई और उस से कहा.
अजय बोला “मेरे माता पिता की मौत कोई रोड आक्सिडेंट नही थी. वो एक सोची समझी साज़िश थी. वो एक कत्ल था.”
उसका चेहरा गुस्से से लाल हो गया. उसने अज्जि को पकड़ कर हिलाते हुए कहा.
अमन बोला “तू ये क्या कह रहा है. कौन है वो जिसने ये साज़िश रची थी.”
अजय बोला “वो कोई और नही. हमारा मॅनेजर और पापा का करीबी दोस्त धीरू शाह है.”
आज्जि की ये बात सुनकर, अमन के दिमाग़ मे एक और धमाका हुआ. अमन धीरू शाह को अच्छे से जानता था और उसे एक बहुत अछा इंसान समझता था. आज्जि के परिवार से धीरू शाह के रिश्ते को भी अमन जानता था. इसलिए उसे अब भी अपने कानो पर विस्वास नही हो रहा था.
142
Aunty ki bat sunkar, nisha ko is tarah sar jhukhate dekh, sabko yakin ho gaya tha ki, nisha kuch chhupa rahi hai. Is bat par seeru ne us se sawal karte huye kaha.
Seerat boli “bhabhi, aunty ye kis bat ke baare me, bat kar rahi hai. Aapne ajji bhaiya ke baare me ham sab se kya bat chhupa kar rakhi hai.”
Seeru ki is bat ka nisha ko koi jabab nahi sujh raha tha. Usne seeru ko samjhate huye kaha.
Nisha boli “us bat ka is sab se koi matlab nahi hai. Mai wo bat tumhe fir kabhi bata dugi.”
Lekin nisha ki bat sunkar, aru ne bhadakte huye kaha.
Archna boli “kaise matlab nahi hai. Jis bat ko sunkar, aunty ne apne bete ki maut ka jara sa gam tak nahi kiya. Us bat ko aap kaise kah sakti hai ki, us bat ka is sab se koi matlab nahi hai. Yadi is sab ke bad bhi aap wo bat hamko nahi batati to, ham ye hi samjhege ki aapki najron me hamari koi aehmiyat nahi hai.”
Lekin aru ki bat sunne ke bad bhi nisha ne bat ko talte huye kaha.
Nisha boli “maine kaha na ki, us bat ka is sab se koi matlab nahi hai to nahi hai. Ab iske bad mai is baare me koi bat nahi karna chahti. Tum logon ko jo samjhna ho, samajh sakti ho.”
Jis ajji ke liye abhi sab mil kar shikha ke ghar aaye the. Ab usi ki kisi ek bat ke liye sab aapas me bahas kar rahe the. Mujhe kuch samajh nahi aa raha tha ki, ye sab achanak kya hone laga hai. Aakhir aisi kya bat hai, jise nisha itna sab hone par bhi kisi ko batana nahi chahti hai.
Ek taraf nisha ne kuch bhi batane se inkar kar diya tha. Wahi nisha ka ye jabab sunkar aru ne aur bhi jyada bhadakte huye kaha.
Archna boli “aap kya sochti hai. Yadi aap hamko nahi batayegi to, ye bat hame pata nahi chalegi. Yadi aap aisa sochti hai to, aap galat sochti hai. Mai abhi jakar bhaiya se puchti hu.”
Ye kah kar archna bahar jaane ke liye mud gayi. Lekin tabhi nisha ne uska hath pakad kar use rokte huye kaha.
Nisha boli “tumhe ajji se kuch puchne ki jarurat nahi hai. Mai nahi chahti ki, uske jakhm fir se taja ho jaye. Mai tumko batati hu ki, wo bat kya hai.”
Ye kah kar nisha ek baar fir kisi gahri soch me dub gayi. Sab besabri se nisha ke bolne ka intejar karne lage. Thodi der bad nisha ne apni bat bolna suru kiya.
Ab aage ki kahani nisha ki jubani….
Jis din aru ki dusri surgery thi, usi rat ko ajji ki mill me aag lag gayi. Aise me ajji ko fauran surat ke liye niklna chahiye tha. Lekin ye aru ki badi surgery thi. Jis vajah se use dard bhi mehsus ho raha tha. Isliye ajji ne apne manager se kaha ki, wo kal ke pahle nahi aa sakta hai. Magar wo waha ke S.P. ko call kar deta hai. Wo sab sambhal lege.
Waha ka S.P. ajji ka dost tha. Isliye ajji ne use call karke apni stithi batayi aur waha ka mahaul sambhal lene ko kah diya. S.P. ne mauke par pahuch kar sab kuch sambhal liya. Lekin usne shaq ke aadhar par 5 logon ko hirasat me bhi le liya.
Jab un 5 logon se sakhti ke sath puch tachh ki gayi to, un ne kabul kiya ki, ye aag lagi nahi balki lagayi gayi thi aur isme ajji ki mills ke general manager dhiru shah ka hath tha. S.P. ne unko bhi hirasat me le liya.
Dhiru shah ajji ke pita ji ke samay se unki mills ke general manager the. Lekin ajji ke pita uko apna dost mante the aur un par pura viswas karte the. Isliye ajji ke ghar unka roj ka aana jana tha aur ajji ke parivar ka bhi unke ghar aana jana tha.
Dono parivaron ke bich ek dostana mahaul tha. Ajji unko uncle aunty kah kar pukarta tha aur hetal ajji ko bhaiya kahti thi. Ye silsila ajji ke mata pita ki maut ke bad bhi jaari raha aur ajji ne bhi unko wo hi samman diya, jo ajji ke pita ke samay par unka tha.Yahi vajah thi ki, aru ke sath huye hadse ke bad bhi, ajji ko apne business ki koi jyada fikar nahi thi.
Isi bich ek din hetal ne ajji se ek ladke ko naukri par rakhne ki sifarish ki to, ajji ne us ladke ko apne papa se mila dene ki bat kahi. Magar hetal ne gusse me ajji se kaha ki, kya aapke liye meri koi aehmiyat nahi hai. Yadi mujhe papa se hi ye bat karna hoti to, mai aap se ye bat kyo kahti.
Ab ajji hetal ko apni bahan hi manta tha. Isliye usne hetal ki bat rakhte huye us ladke ki kabliyat ko dekhte huye, use apni nayi mill me sales manager ki job de di. Wo ladka mehanti honhar hone ke sath sath imandar bhi tha.
Kuch hi din kaam karne ke bad us lakdke ko ahasaas hua ki, dhiru shah mill ke maal me bahut gadbadi kar raha hai. Ladke ne ajji ko aagah kiya ki, aapki gair-maujudgi me mill me lakhon ka her fer kiya jata hai.
Lekin ajji is baare me koi kadam utha pata ki, us se pahle hi is bat ki bhanak dhiru shah ko bhi lag gayi. Usne apni chori pakde jaane se bachne ke liye mill me aag laga di. Jab mill me aag lagi to, ajji fauran waha nahi pahuch saka tha.
Dusre din jab ajji waha pahucha to, hetal aur uski mammy rote huye ajji ke pas aayi. Un ne bataya ki, hetal ke papa ko rat ko police pakad kar le gayi. Ajji jab apne S.P. dost se mila to, usne bataya ki, ye log tumhari mill me hera feri karte the aur apni usi hera feri ko chhupane ke liye ab ye mill me aag laga kar use hadse ka roop dena chahte the.
Ye sab baten sun lene ke bad bhi, ajji hetal aur uski maa ki vajah se, dhiru shah par koi mamla darj nahi hone dena chahta tha. Jiski vajah se wo sab log police ki hirasat se chhut gaye. Magar iske sath hi ajji ne sabko naukri se nikal diya aur dhiru shah ki jagah us naye ladke ko general manager bana diya.
Lekin ye sab to bas baten to ajji ki jindgi me aane wale tufan ki ek jhalak bas thi. Asli bat to, ab ajji ke samne aane wali thi. Agle din jab ajji wapas surat pahucha to, un 5 logon me se ek aadmi ajji ke office me aaya. Ajji un par bahut gussa tha. Isliye us ne us aadmi se milne se mana kar diya.
Lekin wo aadmi bahut musibat me tha aur ajji se mile bina jane ko taiyar nahi tha. Tab ajji ne apne naye manager ko us se milne bheja. Wo jakar us aadmi se mila aur fir aakar, ajji ko bataya ki, kal uski beti ki shadi hai aur dhiru shah ne use paison ka lalach dekar ye kaam karwaya tha. Magar ab pakde jaane ke bad, dhiru shah ne use paise dene se mana kar diya hai. Isliye wo madad ke liye aapke pas aaya hai.
Apne manager ki bat sunkar, ajji ne apne manager se kaha ki, wo jitne paise maang raha hai, use de do. Uske karmo ka fal uski beti ko nahi milna chahiye. Ajji ki bat mankar, manager ne usko paise de diye. Ajay ki wapsi ki flight ka samay ho raha tha. Isliye wo airport jane ke liye apne office se bahar aa gaya.
Ajji apni car me baithne hi wala tha ki, tabhi us aadmi ne aakar uske pair pakad liye. Wo pair pakad kar ajji se maafi mangne laga. Lekin ajji us se bahut jyada naraj tha aur uski shakal tak dekhna pasand nahi kar raha tha. Ajji ne gusse me us par bhadakte huye kaha.
Ajay bola “maine tumhara kya bura kiya tha. Jo tumne mujhse badla lene ke liye, hajaron majduron ki roji roti ko jala diya. Ek mill ke jal jaane se mera kuch nahi bigad jayega. Lekin un majduron ka kya. Jinki roji roti ka sahara sirf ye mill hi thi. Mai tumhe is sabke liye kabhi maaf nahi karuga.”
Ajji ko gusse me dekh kar bhi, wo aadami ajji ke pair chhodne ko taiyar nahi tha aur us se apne kiye ki maafi mange ja raha tha. Magar jab ajji ne use maaf nahi kiya to, usne jo paise apni beti ki shadi ke liye the. Un paison ko ajji ke pairon ke pas rakhte huye kaha.
Aadmi bola “sahab jab aap mujhe maaf karna nahi chahte to, mujh par ye upkar kis liye kar rahe hai. Mujhe mere kiye karmo ki saza milni hi chahiye aur meri saza ye hi hai ki, meri beti ki doli hi na uthe.”
Ye kah kar, wo aadmi rota hua waha se jaane laga. Lekin us aadmi ke aansu dekh aur uski baten sunkar, ajji ka dil pighal gaya. Usne us aadmi ko rokte huye kaha.
Ajay bola “ae ruko, ek to galti karte ho aur apni us galti ki saza apni beti ko dena chahte ho. Wo tumhari beti hi nahi, meri bahan bhi hai aur meri bahan ki doli mere hote koi uthne se nahi rok sakta. Ye paise lo aur khushi khushi uski shadi karke mujhse aakar milo.”
Ye kah kar ajji ne jamin se paise uthaye aur us aadmi ko dene laga. Magar ajji ka ye roop dekh kar wo aur bhi jyada rone laga. Ajji ko ab jaane me der ho rahi thi. Isliye usne us aadmi ko samjhate huye kaha.
Ajay bola “dekho, meri bahan mumbai ke hospital me bharti hai. Mai yadi uske pas nahi pachucha to, wo saara hospital sar par utha legi. Mai ab aur jyada der yaha nahi ruk sakta. Mera abhi hi nikalna jaruri hai.”
Magar us aadmi ne ajji se uski ek bat sunne ko kaha. Apni bat sune bina wo ajji se kisi bhi halat me paise lene ko taiyar nahi tha. Aakhir me ajji ne us se apni gaadi me baithne ko kaha aur fir airport ke liye nikal gaya.
Raste me wo aadmi ajji ko apni bat batane laga. Jise sunkar, ajji ki aankhon se aansu chhalak gaye aur uska chehra gusse se laal ho gaya. Kabhi uski aankhon me apne maa bap ka chehra gham raha tha to, kabhi uske dimag me us aadmi ki kahi baten gham rahi thi.
Us ke liye ye kuch bhi soch pana muskil ho raha tha. Wo samajh nahi pa raha tha ki, wo kya kare aur kya na kare. Lekin tabhi ajji ke samne aru ka chehra aa gaya aur usne apne aapko sambhalte huye us aadmi ko paise diye aur mumbai aa gaya.
Lekin mumbai aane ke bad bhi, us aadmi ki baton ne ajji ka pichha nahi chhoda tha aur wo us bat ki vajah se bahut bechain tha. Uski is bechaini ko seeru ne bhi mehsus kar liya tha aur isliye usne iski vajah janne ka faisla kiya tha.
Agle din jab meri aur seeru ki bat sunkar, aman surat pahucha to, ajji ghar me hi chahal kadmi karta mil gaya. Wo shayad kisi ke aane ka intejar kar raha tha. Achanak se aman ko apne samne pakar, wo chauke bina na rah saka. Aman ne use apne aane ki saari baten bata di.
Aman ki bat sunte, hi ajji ke dil me daba dard bahar nikal aaya. Wo apne aansuon ko bahne se rok na saka aur aman se lipat kar fut fut kar rone laga. Ajji ko is tarah tutta hua dekh, aman ko samajhte der nahi lagi ki, ajji ko bahut badi bat pareshaan kar rahi hai. Usne ajji ko dilasa hote huye kaha.
Aman bola “rota kyo hai. Tera bhai tere sath hai na. Mujhe bata kya bat tujhe pareshaan kar rahi hai.”
Aman ka sahara pakar, ajji ne apne dil ka gubar nikalte huye use saari baten batayi aur us se kaha.
Ajay bola “mere mata pita ki maut koi road accident nahi thi. Wo ek sochi samjhi sazish thi. Wo ek katl tha.”
Uska chehra gusse se laal ho gaya. Usne ajji ko pakad kar hilate huye kaha.
Aman bola “tu ye kya kah raha hai. Kaun hai wo jisne ye sazish rachi thi.”
Ajay bola “wo koi aur nahi. Hamara manager aur papa ka karibi dost dhiru shah hai.”
Ajji ki ye bat sunkar, aman ke dimag me ek aur dhamaka hua. Aman dhiru shah ko ache se janta tha aur use ek bahut acha insan samjhta tha. Ajji ke parivar se dhiru shah ke rishte ko bhi aman janta tha. Isliye use ab bhi apne kaano par viswas nahi ho raha tha.