S
StoryPublisher
Guest
202
वहीं दूसरी तरफ वाणी दीदी की इस बात को सुनकर, मेरे मन मे भी एक सवाल गूंजने लगा था कि, कहीं पोलीस कमिशनर के उपर इस हमले के पिछे वाणी दीदी का हाथ ही तो, नही है.
मैं अभी अपनी इसी उधेड़ बुन मे लगा था कि, तभी निशा भाभी ने मुझे कोहनी मारते हुए, धीरे से कहा.
निशा भाभी बोली “कहीं पोलीस कमिशनर पर हमला वाणी ने ही तो नही करवाया.”
निशा भाभी की इस बात ने मुझे चौका दिया. क्योकि मैं तो खुद अभी यही बात सोच रहा था. मैने भी धीरे से निशा भाभी की इस बात के जबाब मे उन से कहा.
मैं बोला “भाभी, मेरे मन मे भी अभी ये ही सवाल आ रहा था. दीदी की बात से तो, ऐसा ही लग रहा है कि, जैसे क्या हुआ है और क्या होने वाला है. उन्हे सब कुछ पहले से ही पता है. फिर भी यदि उन दोनो हमला करने वालों की लाश पोलीस को मिलती है तो, फिर हमे ये ही मानना पड़ेगा कि, इसके पिछे इन्ही का हाथ था.”
हम दोनो आपस मे बात करने मे लगे थे. तभी कोयल की आवाज़ सुनकर, हमारा ध्यान उसकी तरफ चला गया. कोयल ने मेहुल को खाना खाते नही देखा तो, उसने मेहुल से कहा.
कोयल बोली “भैया, आप क्यो चुप चाप बैठे है. आप भी खाना खाइए ना.”
कोयल की बात सुनते ही, हम सबके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी. वहीं मेहुल ने बुरा सा मूह बनाते हुए कहा.
मेहुल बोला “नही भाभी, आज सुबह से मेरा पेट सही नही है. इसलिए आज मैं कुछ नही खाउन्गा.”
लेकिन कोयल उस से कुछ ना कुछ खा लेने की ज़िद करती रही और मेहुल उन्हे मना करता रहा. मगर वो बार बार वाणी दीदी की तरफ इस उम्मीद से ज़रूर देख रहा था कि, शायद कोयल की बात सुनकर ही, उनका दिल पिघल जाए और वो उसे खाना खाने के लिए कह दे.
लेकिन वाणी दीदी ने ऐसा कुछ भी नही किया तो, मेहुल की भी कुछ खाने की हिम्मत नही हुई. वो सिर्फ़ सबको खाना खाते देखने के सिवा कुछ ना कर सका. अभी हमारा खाना चल ही रहा था की, तभी प्रीतम का कॉल आ गया.
वो फोन पर बात करने लगा और बात ख़तम होते ही, उसने हमें बताया कि, जिन दो लोगों ने पोलीस कमिशनर पर हमला किया था. उन्हे सीआइडी ने मार गिराया है और उनकी लाश पोलीस कमिशनर को सौंप दी गयी है.
लेकिन प्रीतम की इस बात को सुनने के बाद भी, वाणी दीदी ऐसे खाना खाती रही. जैसे की कुछ हुआ ही ना हो. अब मेरा शक़ पूरी तरह से यकीन मे बदल गया था कि, ये सब वाणी दीदी का ही किया हुआ है.
मगर मेरी समझ मे ये नही आ रहा था कि, वाणी दीदी ने ये सब क्यों किया है. ये ही सब बातें सोचते सोचते, सबके साथ साथ मेरा भी खाना खाना हो गया. खाना खाने के बाद, हम सब कोयल और पायल से वापस जाने की इजाज़त लेने लगे.
कोयल और पायल दोनो हमें घर के बाहर तक छोड़ने आई. हम बाहर आए तो, वहाँ सीआइडी ऑफीसर अनिरूद्धा खड़ा था. वाणी दीदी ने उसे अकेले मे कुछ बात की और फिर हमारे पास आकर, छोटी माँ से कहा.
वाणी दीदी बोली “मौसी, मुझे एक ज़रूरी काम से जाना है. आप लोग अनिरूद्धा और प्रीतम के साथ हॉस्पिटल जाइए, तब तक मैं भी अपना काम निपटा कर आती हूँ.”
वाणी दीदी को अकेले जाते देख कर, छोटी माँ को उनकी चिंता होने लगी. लेकिन वो ये बात वाणी दीदी से सीधे सीधे नही कह पा रही थी. इसलिए उन्हो ने अपनी बात को घूमाते हुए, वाणी दीदी से कहा.
छोटी माँ बोली “बेटा, तू हमारी फिकर मत कर और इनको अपने साथ ही ले जा. हम लोग प्रीतम के साथ हॉस्पिटल चले जाएगे.”
लेकिन वाणी दीदी छोटी माँ की इस बात का मतलब समझ गयी थी. इसलिए उन्हो ने मुस्कुराते हुए कहा.
वाणी दीदी बोली “मौसी आप मेरी ज़रा भी फिकर मत कीजिए. जब तक आपका आशीर्वाद मेरे साथ है. तब तक मुझे कुछ नही हो सकता. हां आपकी कार को ज़रूर थोड़ी बहुत खरोंच आ सकती है.”
ये कह कर, वाणी दीदी हंसते हुए, छोटी माँ की कार मे हमारी नज़रों से ओझल हो गयी. उनकी बातों से छोटी माँ के चेहरे पर मुस्कुराहट ज़रूर आ गयी थी. लेकिन उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें भी सॉफ देखी जा सकती थी.
वाणी दीदी के जाते ही, अमि, निमी कीर्ति और छोटी माँ प्रीतम के साथ और मैं, बरखा दीदी, निशा भाभी और मेहुल अनिरूद्धा के साथ गाड़ी मे बैठ कर, हॉस्पिटल के लिए निकल पड़े.
रास्ते मे निशा भाभी को शरारत सूझी और वो बरखा दीदी ने कोयल के बनाए खाने की तारीफ करने लगी. मेहुल निशा भाभी की इस शरारत को समझ गया था. उसने पलट कर उन्हे देखते हुए कहा.
मेहुल बोला “भाभी, यहा मेरी भूख के मारे जान निकली जा रही है और आपको मज़ाक सूझ रहा है. मैं तो वाणी दीदी के गुस्से से बचने के लिए कल मामा के घर भाग रहा था. लेकिन इसकी और कीर्ति की बात सुनकर, यहाँ रुक गया और अब यहाँ रुकने का नतीजा भी भोग रहा हूँ.”
मेहुल की ये बात सुनकर, मैं उसे कुछ बकने ही वाला था कि, तभी बरखा दीदी ने मेरी तरफ़दारी करते हुए कहा.
बरखा दीदी बोली “अरे, तुम इस सब का दोष इसे क्यो दे रहे हो. ये सब तो तुम्हारी खुद की ग़लती से हुआ है. तुमने उनसे झूठ क्यो कहा था.”
मेहुल बोला “अरे मुझे लगा था कि, अमि निमी मेरे इस झूठ मे मेरा साथ देगी. इसलिए मैने बिना किसी डर के वाणी दीदी से झूठ बोल दिया.”
मेहुल की इस बात पर बरखा दीदी को कुछ हैरानी हुई और उन्हो ने मेहुल से पुछा.
बरखा दीदी बोली “लेकिन तुमको ये ग़लतफहमी क्यो हो गयी थी कि, वो दोनो इस झूठ मे तुम्हारा साथ देगी.”
मेहुल बोला “दीदी, मुझे कोई ग़लतफहमी नही हुई थी. उन दोनो ने ही परसो मुझसे कहा था कि, वाणी दीदी ने उनको बहुत परेशान किया है. अब हम सब मिल कर वाणी दीदी को सबक सिखाएगे. अब मुझे क्या पता था कि, वो दोनो चुर्की मुरकी इतनी जल्दी पाला बदल लेगी.”
मेहुल की इस बात को सुनकर, निशा भाभी और बरखा दीदी हँसने लगी. लेकिन मैने निमी का बचाव करते हुए, बरखा दीदी से कहा.
मैं बोला “दीदी, निमी के इसका साथ ना देने मे भी इसकी ही ग़लती है. आपको याद होगा कि, इसने निमी को मोटी कहा था और उसने रोना सुरू कर दिया था. निमी मोटी कहने पर चिढ़ती है. इसके बाद भी इसने उसे मोटी कह कर नाराज़ कर दिया था. जिसका बदला निमी ने इसके झूठ मे साथ ना देकर और इसे मोटू कह कर निकाल लिया.”
मेरी बात सुनकर, एक बार फिर बरखा दीदी और निशा भाभी की हँसी गूँज उठी. निशा भाभी ने मेहुल को फिर से छेड़ते हुए कहा.
निशा भाभी बोली “तुम कुछ भी कहो. लेकिन निमी के तुम्हारे साथ ना देने से तुम्हारा भला ही हुआ है. अब तो वाणी तुम्हारी शादी पक्की करवा कर ही दम लेगी.”
निशा भाभी की इस बात पर मेहुल ने चिड़चिड़ाते हुए कहा.
मेहुल बोला “क्या भाभी, क्या वाणी दीदी मेरी खिचाई करने के लिए कम थी, जो आप भी सुरू हो गयी. शिल्पा ने तो वाणी दीदी की आवाज़ सुनकर, ऐसे मोबाइल बंद किया है कि, अभी तक उसका मोबाइल बंद है.”
“वाणी दीदी को अभी आप अच्छे से जानती नही है. यदि वो धोखे से भी शिल्पा के घर चली गयी तो, शादी पक्की होना तो दूर की बात है. शिल्पा के सर से प्यार का भूत भी उतर जाएगा.”
“उपर से ये सारा लफडा मम्मी के सामने हुआ है. अब वो अलग घर जाकर मेरी खिचाई करेगी और मुझसे ये जानने की कोसिस करेगी कि, मुझे कॉल करने वाली वो लड़की कौन थी. वाणी दीदी की वजह से तो, अब मेरा जीना ही हराम होने वाला है.”
मेहुल की बात सुनकर, निशा भाभी ने उसे दिलासा देने की गरज से कहा.
निशा भाभी बोली “तुम्हारी ये बात तो बिल्कुल सही है. मुझे तो उन मुजरिमो से कहीं ज़्यादा इस वाणी से डर लग रहा है. ये तो गाजर मूली की तरह लोगों को काट देती है और अपने आगे किसी को कुछ नही समझती है.”
“ये हर पल ऐसे झटके दे रही है कि, यदि हमारीी जगह कोई कमजोर दिल वाला इसके साथ होता तो, उसे पता नही, अब तक कितनी बार दिल का दौरा पड़ गया होता. इसके साथ सुरक्षित रहने से अच्छा तो, मुजरिमो के चंगुल मे फसे रहना है.”
निशा भाभी की ये बात सुनकर, हम सबकी हँसी छूट गयी. ऐसे ही हँसी मज़ाक करते करते हम हॉस्पिटल पहुच गये. हॉस्पिटल मे अनुराधा मौसी, रिचा आंटी और मोहिनी आंटी तीनो बैठी बातें कर रहे थी.
हम सब भी उन्ही के पास जाकर बैठ गये. निशा भाभी लोगों को यहाँ आए, बहुत देर हो चुकी थी और वो जब से आई थी, तब से ही हमारे साथ ही लगी हुई थी. इसलिए छोटी माँ उनसे घर चल कर, आराम करने की बात कहने लगी.
निशा भाभी को भी छोटी माँ की ये बात सही लगी. उन्हो ने एक बार चंदा मौसी को देख लेने की बात कह कर, घर चलने की सहमति दे दी. इसके बाद, वो चंदा मौसी को देखने चली गयी.
निशा भाभी के चंदा मौसी के पास जाने के बाद, छोटी माँ बरखा दीदी से बात करने लगी. मैं कीर्ति को यहाँ वहाँ देखने लगा. वो मुझे सबसे अलग थलग बैठी, अख़बार पढ़ती नज़र आई.
मैं जाकर उसके पास बैठ गया. उसके हाथ मे आज का अख़बार देख कर, मुझे याद आया कि, आज बुधवार (वेडनेसडे) है. ये बात याद आते ही, मैने उस से अख़बार ले लिया और उस मे तृप्ति की रचना तलाशने लगा.
कीर्ति मेरी इस हरकत को हैरानी से देखने लगी. तभी मुझे तृप्ति की रचना दिखाई दे गयी. उसकी आज की रचना का शीर्षक “ज़रुरू तो नही” था. मैं उसकी ये रचना पढ़ने लगा.
“ज़रूरी तो नही”
“उनको भी मुझसे मोहब्बत हो ज़रूरी तो नही.
एक सी दोनो की ही हालत हो ज़रूरी तो नही.
दिल की चाहत तो कई ख्वाब जगा देती है,
हां मगर साथ मे किस्मत हो ज़रूरी तो नही.
मेरी तनहाईयाँ करती हैं जिन्हे याद सदा,
उनको भी मेरी ज़रूरत हो ज़रूरी तो नही.
वो वादा करके भूल जाया करते है.
भूलना मेरी भी फ़ितरत हो ज़रूरी तो नही.
मुस्कुराने से भी हो जाते है बयान दिल के गम,
मुझको रोने की भी आदत हो ज़रूरी तो नही.
उनके पहलू मे ही दम तोड़े “तृप्ति.”
पूरी मेरी ये हसरत हो ज़रूरी तो नही.”
तृप्ति की इस रचना को पढ़ कर, एक बार फिर मेरी आँखों के सामने प्रिया का भोला भाला चेहरा घूमने लगा. इस रचना की हर पंक्ति मुझे प्रिया के दिल का हाल कहती, नज़र आ रही थी.
मेरे साथ साथ कीर्ति भी इस रचना को पढ़ रही थी. इस रचना को पढ़ने के बाद, उसने मुझसे मेरा मोबाइल माँगा और फिर उसमे से प्रिया का एक एस एम एस खोल कर मेरे सामने रख दिया. मैं प्रिया का एस एम एस देखने लगा.
प्रिया का एस एम एस
“वादा करके निभाना उनकी आदत हो ज़रूरी तो नही.
भूल जाना मेरी फ़ितरत हो ज़रूरी तो नही.
मेरी तनहाईयाँ करती है जिन्हे याद सदा,
उनको भी मेरी ज़रूरत हो ज़रूरी तो नही.”
प्रिया का वो एस एम एस तृप्ति की रचना से काफ़ी मिलता जुलता दिख रहा था. लेकिन मैं कीर्ति की इस बात का मतलब समझ नही पाया और हैरानी से उसकी तरफ देखने लगा. मुझे इस तरह हैरान देख कर, कीर्ति ने मुझसे कहा.
कीर्ति बोली “क्या तुम्हे इस रचना और प्रिया के एस एम एस मे कुछ खास दिखाई दिया.”
मैं बोला “हां, प्रिया के एस एम एस की लाइन इस रचना से बहुत कुछ मिलती जुलती है. लेकिन तू कहना क्या चाहती है.”
कीर्ति बोली “मुझे लगता है कि, कहीं प्रिया ही तो तृप्ति नही है.”
मैं बोला “तू पागल हो गयी है क्या. अख़बार मे छपि रचना को, कोई भी भेज सकता है.”
कीर्ति बोली “तुम्हारा कहना सही है. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि, किसी रचना के छपने के पहले ही, कोई कैसे उसकी लाइन भेज सकता है.”
कीर्ति की इस बात को सुनकर, मैने मुस्कुराते हुए कहा.
मैं बोला “तू सच मे पागल हो गयी है. तुझे आज कल हर बात के पिछे प्रिया ही नज़र आती है. अरे ये भी तो हो सकता है कि, ये रचना इसके पहले किसी दूसरे अख़बार मे छपि हो और प्रिया ने उसी मे से पढ़ कर इसको भेजा हो.”
मेरी ये बात सुनकर, कीर्ति कुछ सोचने लगी और मैं मुस्कुराते हुए, उसे देखने लगा. मैं कीर्ति के चेहरे को देखने मे खोया हुआ था कि, तभी चिल्लाने की आवाज़ सुनकर, हम दोनो चौक गये और छोटी माँ की तरफ देखने लगे.
छोटी माँ के पास पापा और मौसा जी खड़े थे. पापा किसी बात को लेकर छोटी माँ पर गुस्सा कर रहे थे. मुझे ये समझते देर ना लगी कि, वो यहाँ हुए हादसे की खबर ना देने के उपर से छोटी माँ पर गुस्सा कर रहे है.
ये बात समझ मे आते ही, मैं उठ कर उनके पास जाने को हुआ. लेकिन कीर्ति ने मेरा हाथ पकड़ कर, मुझे वापस बैठते हुए कहा.
कीर्ति बोली “अभी वहाँ पर निशा भाभी और बरखा दीदी भी है. तुम वहाँ जाकर गुस्से मे कोई नया हंगामा खड़ा मत कर देना. तुम फिकर मत करो, मौसा जी के साथ पापा भी है. पापा सब संभाल लेगे.”
कीर्ति की बात सुनकर, मैं छोटी माँ के पास जाने से रुक गया. उधर मौसा जी पापा को समझाने की कोसिस कर रहे थे. लेकिन पापा फिर भी छोटी माँ पर गुस्से किए ही जा रहे थे.
निशा भाभी और बरखा दीदी के सामने, पापा के छोटी माँ पर चिल्लाने से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था. मैं ज़्यादा देर तक ये सब ना देख सका और छोटी माँ के पास जाने के लिए उठ कर खड़ा हो गया.
लेकिन तभी वहाँ वाणी दीदी पहुच गयी. उन्हो ने पापा को छोटी माँ पर गुस्सा होते देखा तो, वो पापा का हाथ पकड़ कर, उन्हे पास बने कमरे मे ले गयी. अब उन दोनो को कोई नही देख पा रहा था.
लेकिन मैं और कीर्ति उस कमरे के सामने ही बैठे थे. इसलिए वो दोनो हमें सॉफ सॉफ नज़र आ रहे थे. उस कमरे मे जाने के बाद, पापा की वाणी दीदी से भी कुछ ज़्यादा ही बहस होने लगी.
पहले तो वाणी दीदी पापा से बराबरी से बहस करती नज़र आ रही थी. लेकिन फिर अचानक ही, उन्हो ने गुस्से मे अपनी रेवोल्वेर निकाल कर, पापा के मूह मे ठूंस दी और उन्हे कुछ धमकी देने लगी.
जिसे सुनने के बाद, पापा के पसीने छूट गये. कुछ देर तक वाणी दीदी बोलती रही और पापा सुनते रहे. फिर उन्हो ने पापा के मूह से अपनी रेवोल्वेर निकाल ली और पापा से कुछ कहा. जिसके बाद, पापा अपनी जेब से रुमाल निकाल कर, पसीना पोछ्ने लगे.
पापा के पसीना पोंच्छ लेने के बाद, वाणी दीदी और पापा बाहर आ गये. बाहर आने के बाद, वाणी दीदी तो मुस्कुरा रही थी. लेकिन पापा के चेहरे की मुस्कुराहट गायब थी और वो सबके पास आकर, मौसा जी के साथ वापस लौट गये.
उनके जाते ही, मैं और कीर्ति भी सबके पास आ गये. जब हम सबके पास पहुचे तो, वाणी दीदी सबको पापा के बारे मे बता रही थी.
वाणी दीदी बोली “बड़े मौसा जी (कीर्ति के पापा) ने मौसा जी (पापा) को कॉल करके यहाँ के हादसे के बारे मे बताया था. जिस वजह से उन्हे यहाँ की चिंता होने लगी थी और वो अपनी ज़रूरी मीटिंग छोड़ कर यहाँ भागते हुए आ गये थे.”
“इसी वजह से वो सब पर इतने गुस्से मे थे. लेकिन मैने उन्हे यहाँ सब कुछ ठीक होने का विस्वास दिला दिया है और अब वो किसी बात पर, किसी से गुस्सा नही है. वो यहाँ से बेफिकर होकर, अपनी मीटिंग पूरी करने वापस चले गये है.”
वाणी दीदी की बात सुनकर, सबने राहत की साँस ली. लेकिन वाणी दीदी के सबसे कहे गये, आधे सच और आधे झूठ को मैं और कीर्ति अच्छी तरह से जानते थे. इसलिए हम दोनो के चेहरे पर राहत के कोई भाव नही थे.
वाणी दीदी अभी पापा से हुई झूठी सच्ची बता रही थी कि, तभी निशा भाभी का मोबाइल बजने लगा. वो सबको बात करता छोड़ कर, मोबाइल पर बात करने हम से दूर चली गयी.
लेकिन जब वो हमारे पास वापस आई तो, वो बहुत ज़्यादा घबराई हुई सी लग रही थी. उन्हे घबराया हुआ देख कर, हम सबका मन भी किसी आशंका से भर गया. निशा भाभी ने हमारे पास आते ही, छोटी माँ से कहा.
निशा भाभी बोली “सॉरी आंटी, मुझे और बरखा को अभी ही मुंबई वापस लौटना होगा. वहाँ अचानक ही प्रिया की तबीयत खराब हो गयी है.”
निशा भाभी की ये बात सुनते ही, मोहिनी आंटी ने घबराते हुए कहा.
मोहिनी आंटी बोली “मेरी प्रिया को क्या हुआ. मैं तो उसे अच्छा भला छोड़ कर आई थी.”
मोहिनी आंटी की इस बात के जबाब मे निशा भाभी ने कहा.
निशा भाभी बोली “आंटी, अभी मुझे खुद भी सही से कुछ नही मालूम है. अभी अभी मेरे पास अमन का कॉल आया था. उसने ही बताया कि, प्रिया अचानक कोमा मे चली गयी है.”
“उसे लेकर, इस समय वहाँ सभी परेशान है. इसलिए अमन ने मुझे वहाँ फ़ौरन लौट आने को कहा है. अब प्रिया को क्या हुआ है. ये बात तो हमें वहाँ पहुचने पर ही पता चल सकेगी.”
निशा भाभी की इस बात ने, मेरे साथ साथ वहाँ खड़े, सभी लोगों के पैरों के नीचे की ज़मीन खिसका दी थी. प्रिया के कोमा मे चले जाने की बात ने, एक ही पल मे हम सबके दिल और दिमाग़ को हिला कर रख दिया था.
202
Wahin dusri taraf vaani didi ki is baat ko sunkar, mere man me bhi ek sawal goonjne laga tha ki, kahin police commissioner ke upar is hamle ke pichhe vaani didi ka hath hi to, nahi hai.
Main abhi apni isi udhed bun me laga tha ki, tabhi nisha bhabhi ne mujhe kohni marte huye, dhire se kaha.
Nisha bhabhi boli “kahin police commissioner par hamla vaani ne hi to nahi karwaya.”
Nisha bhabhi ki is baat ne mujhe chauka diya. Kyoki main to khud abhi yahi baat soch raha tha. Maine bhi dhire se nisha bhabhi ki is baat ke jabab me un se kaha.
Main bola “bhabhi, mere man me bhi abhi ye hi sawal aa raha tha. Didi ki baat se to, aisa hi lag raha hai ki, jaise kya hua hai aur kya hone wala hai. Unhe sab kuch pahle se hi pata hai. Fir bhi yadi un dono hamla karne walon ki laash police ko milti hai to, fir hume ye hi manna padega ki, iske pichhe inhi ka hath tha.”
Hum dono aapas me baat karne me lage the. Tabhi koyal ki aawaj sunkar, humara dhyan uski taraf chala gaya. Koyal ne mehul ko khana khate nahi dekha to, usne mehul se kaha.
Koyal boli “bhaiya, aap kyo chup chap baithe hai. Aap bhi khana khaiye na.”
Koyal ki baat sunte hi, hum sabke chehre par muskurahat aa gayi. Wahin mehul ne bura sa muh banate huye kaha.
Mehul bola “nahi bhabhi, aaj subah se mera pet sahi nahi hai. Isliye aaj main kuch nahi kahuga.”
Lekin koyal us se kuch na kuch kha lene ki jid karti rahi aur mehul unhe mana karta raha. Magar wo baar baar vaani didi ki taraf is ummid se jarur dekh raha tha ki, shayad koyal ki baat sunkar hi, unka dil pighal jaye aur wo use khana khane ke liye kah de.
Lekin vaani didi ne aisa kuch bhi nahi kiya to, mehul ki bhi kuch khane ki himmat nahi huyi. Wo sirf sabko khana khate dekhne ke siwa kuch na kar saka. Abhi humara khana chal hi raha tha ki, tabhi pritam ka call aa gaya.
Wo phone par baat karne laga aur baat kahatm hote hi, usne hume bataya ki, jin do logon ne police commissioner par hamla kiya tha. Unhe CID ne maar giraya hai aur unki laash police commissioner ko saunp di gayi hai.
Lekin pritam ki is baat ko sunne ke bad bhi, vaani didi aise khana khati rahi. Jaise ki kuch hua hi na ho. Ab mera shaq puri tarah se yakin me badal gaya tha ki, ye sab vaani didi ka hi kiya hua hai.
Magar meri samajh me ye nahi aa raha tha ki, vaani didi ne ye sab kyo kiya hai. Ye hi sab baten sochte sochte, sabke sath sath mera bhi khana khana ho gaya. Khana khane ke bad, hum sab koyal aur payal se wapas jaane ki ijajat lene lage.
Koyal aur payal dono hume ghar ke bahar tak chodne aayi. Hum bahar aaye to, waha CID officer aniruddha khada tha. Vaani didi ne use akele me kuch baat ki aur fir hamaare pas aakar, Choti maa se kaha.
Vaani didi boli “mausi, mujhe ek jaruri kaam se jaana hai. Aap log aniruddha aur pritam ke hospital jaiye, tab tak main bhi apna kaam nipta kar aati hu.”
Vaani didi ko akele jaate dekh kar, Choti maa ko unki chinta hone lagi. Lekin wo ye baat vaani didi se sidhe sidhe nahi kah pa rahi thi. Isliye un ne apni baat ko ghumate huye, vaani didi se kaha.
Choti maa boli “beta, tu humari fikar mat kar aur inko apne sath hi le ja. Hum log pritam ke sath hospital chale jayege.”
Lekin vaani didi Choti maa ki is baat ka matlab samajh gayi thi. Isliye un ne muskurate huye kaha.
Vaani didi boli “mausi aap meri jara bhi fikar mat kijiye. Jab tak aapka aashirwad mere sath hai. Tab tak mujhe kuch nahi ho sakta. Haan aapki car ko jarur thodi bahut kharonch aa sakti hai.”
Ye kah kar, vaani didi hanste huye, Choti maa ki car me humari najron se ojhal ho gayi. Unki baton se Choti maa ke chehre par muskurahat jarur aa gayi thi. Lekin unke chehre par chinta ki lakiren bhi saaf dekhi ja sakti thi.
Vaani didi ke jaate hi, ami, nimi keerti aur Choti maa pritam ke sath aur main, barkha didi, nisha bhabhi aur mehul aniruddha ke sath gaadi me baith kar, hospital ke liye nikal pade.
Raste me nisha bhabhi ko shararat sujhi aur wo barkha didi ne koyal ke banaye khane ki tarif karne lagi. Mehul nisha bhabhi ki is shararat ko samajh gaya tha. Usne palat kar unhe dekhte huye kaha.
Mahul bola “bhabhi, yaha meri bhookh ke maare jaan nikli ja rahi hai aur aapko majak sujh raha hai. Main to vaani didi ke gusse se bachne ke liye kal mama ke ghar bhag raha tha. Lekin iski aur keerti ki baat sunkar, yaha ruk gaya aur ab yaha rukne ka natija bhi bhog raha hu.”
Mehul ki ye baat sunkar, main use kuch bakne hi wala tha ki, tabhi barkha didi ne meri tarafdari karte huye kaha.
Barkha didi boli “are, tum is sab ka dosh ise kyo de rahe ho. Ye sab to tumhari khud ki galti se hua hai. Tumne unse jhuth kyo kaha tha.”
Mehul bola “are mujhe laga tha ki, ami nimi mere is jhuth me mera sath degi. Isliye maine bina kisi dar ke vaani didi se jhuth bol diya.”
Mehul ki is baat par barkha didi ko kuch hairani huyi aur un ne mehul se puchha.
Barkha didi boli “lekin tumko ye galatfahmi kyo ho gayi thi ki, wo dono is jhuth me tumhara sath degi.”
Mehul bola “didi, mujhe koi galatfahmi nahi huyi thi. Un dono ne hi parso mujhse kaha tha ki, vaani didi ne unko bahut pareshan kiya hai. Ab hum sab mil kar vaani didi ko sabak sikhayege. Ab mujhe kya pata tha ki, wo dono churki murki itni jaldi paala badal legi.”
Mehul ki is baat ko sunkar, nisha bhabhi aur barkha didi hansne lagi. Lekin maine nimi ka bachav karte huye, barkha didi se kaha.
Main bola “didi, nimi ke iska sath na dene me bhi iski hi galti hai. Aapko yaad hoga ki, isne nimi ko moti kaha tha aur usne rona suru kar diya tha. Nimi moti kahne par chidti hai. Iske bad bhi isne use moti kah kar naraj kar diya tha. Jiska badla nimi ne iske jhuth me sath na dekar aur ise motu kah kar nikal liya.”
Meri baat sunkar, ek baar fir barkha didi aur nisha bhabhi ki hansi goonj uthi. Nisha bhabhi ne mehul ko fir se chhedte huye kaha.
Nisha bhabhi boli “tum kuch bhi kaho. Lekin nimi ke tumhare sath na dene se tumhara bhala hi hua hai. Ab to vaani tumhari shadi pakki karwa kar hi dam legi.”
Nisha bhabhi ki is baat par mehul ne chidchidate huye kaha.
Mehul bola “kya bhabhi, kya vaani didi meri khichai karne ke liye kam thi, jo aap bhi suru ho gayi. Shilpa ne to vaani didi ki aawaj sunkar, aise mobile band kiya hai ki, abhi tak uska mobile band hai.”
“Vaani didi ko abhi aap ache se janti nahi hai. Yadi wo dhokhe se bhi shilpa ke ghar chali gayi to, shadi pakki hona to door ki baat hai. Shilpa ke sar se pyar ka bhoot bhi utar jayega.”
“Upar se ye saara lafda mummy ke samne hua hai. Ab wo alag ghar jakar meri khichai karegi aur mujhse ye janne ki kosis karegi ki, mujhe call karne wali wo ladki kaun thi. Vaani didi ki vajah se to, ab mera jeena hi haram hone wala hai.”
Mehul ki baat sunkar, nisha bhabhi ne use dilasa dene ki garaj se kaha.
Nisha bhabhi boli “tumhari ye baat to bilkul sahi hai. Mujhe to un mujrimo se kahin jyada is vaani se dar lag raha hai. Ye to gajar mooli ki tarah logon ko kaat deti hai aur apne aage kisi ko kuch nahi samajhti hai.”
“Ye har pal aise jhatke de rahi hai ki, yadi humari jagah koi kamjor dil wala iske sath hota to, use pata nahi, ab tak kitni baar dil ka daura pad gaya hota. Iske sath surakshit rahne se acha to, mujrimo ke changul me fase rahna hai.”
Nisha bhabhi ki ye baat sunkar, hum sabki hansi chhut gayi. Aise hi hansi majak karte karte hum hospital pahuch gaye. Hospital me anuradha mausi, richa aunty aur mohini aunty teeno baithi baten kar rahe thi.
Hum sab bhi unhi ke pas jakar baith gaye. Nisha bhabhi logon ko yaha aaye, bahut der ho chuki thi aur wo jab se aayi thi, tab se hi hamaare sath hi lagi huyi thi. Isliye Choti maa unse ghar chal kar, aaram karne ki baat kahne lagi.
Nisha bhabhi ko bhi Choti maa ki ye baat sahi lagi. Un ne ek baar chanda mausi ko dekh lene ki baat kah kar, ghar chalne ki sahmati de di. Iske bad, wo chanda mausi ko dekhne chali gayi.
Nisha bhabhi ke chanda mausi ke pas jaane ke bad, Choti maa barkha didi se baat karne lagi. Main keerti ko yahan wahan dekhne laga. Wo mujhe sabse alag thalag baithi, akhbaar padti najar aayi.
Main jakar uske pas baith gaya. Uske hath me aaj ka akhbaar dekh kar, mujhe yaad aaya ki, aaj budhvar (Wednesday) hai. Ye baat yaad aate hi, maine us se akhbaar le liya aur us me Tripti ki rachna talashne laga.
Keerti meri is harkat ko hairani se dekhne lagi. Tabhi mujhe Tripti ki rachna dikhayi de gayi. Uski aaj ki rachna ka shirshak “Zaruru To Nahi” tha. Main uski ye rachna padne laga.
“Zaruri To Nahi”
“Unko bhi mujhse mohabbat ho zaruri to nahi.
Ek si dono ki hi haalat ho zaruri to nahi.
Dil ki chahat to kai khwaab jaga deti hai,
Haan magar sath me kismat ho zaruri to nahi.
Meri tanhaiyan karti hain jinhe yaad sada,
Unko bhi meri zarurat ho zaruri to nahi.
Wo vaada karke bhool jaya karte hai.
Bhulna meri bhi fitrat ho zaruri to nahi.
Muskurane se bhi ho jate hai bayan dil ke gum,
Mujhko rone ki bhi aadat ho zaruri to nahi.
Unke pahlu me hi dam tode “Tripti.”
Puri meri ye hasrat ho zaruri to nahi.”
Tripti ki is rachna ko pad kar, ek baar fir meri aankhon ke samne priya ka bhola bhala chehra ghumne laga. Is rachna ki har pankti mujhe priya ke dil ka haal kahti, najar aa rahi thi.
Mere sath sath keerti bhi is rachna ko pad rahi thi. Is rachna ko padne ke bad, usne mujhse mera mobile maanga aur fir usme se priya ka ek S M S khol kar mere samne rakh diya. Main priya ka S M S dekhne laga.
Priya ka S M S
“Vaada karke nibhana unki aadat ho zaruri to nahi.
Bhool jaana meri fitrat ho zaruri to nahi.
Meri tanhaiyan karti hai jinhe yaad sada,
Unko bhi meri zarurat ho zaruri to nahi.”
Priya ka wo S M S Tripti ki rachna se kaafi milta julta dikh raha tha. Lekin main keerti ki is baat ka matlab samajh nahi paya aur hairani se uski taraf dekhne laga. Mujhe is tarah hairan dekh kar, keerti ne mujhse kaha.
Keerti boli “kya tumhe is rachna aur priya ke S M S me kuch khas dikhayi diya.”
Main bola “haan, priya ke S M S ki line is rachna se bahut kuch milti julti hai. Lekin tu kahna kya chahti hai.”
Keerti boli “mujhe lagta hai ki, kahin priya hi to Tripti nahi hai.”
Main bola “tu pagal ho gayi hai kya. Akhbaar me chhapi rachna ko, koi bhi bhej sakta hai.”
Keerti boli “tumhara kahna sahi hai. Lekin sochne wali baat ye hai ki, kisi rachna ke chhapne ke pahle hi, koi kaise uski line bhej sakta hai.”
Keerti ki is baat ko sunkar, maine muskurate huye kaha.
Main bola “tu sach me pagal ho gayi hai. Tujhe aaj kal har baat ke pichhe priya hi najar aati hai. Are ye bhi to ho sakta hai ki, ye rachna iske pahle kisi dusre akhbaar me chhapi ho aur priya ne usi me se padkar isko bheja ho.”
Meri ye baat sunkar, keerti kuch sochne lagi aur main muskurate huye, use dekhne laga. Main keerti ke chehre ko dekhne me khoya hua tha ki, tabhi chillane ki aawaj sunkar, hum dono chauk gaye aur Choti maa ki taraf dekhne lage.
Choti maa ke pas papa aur mausa ji khade the. Papa kisi baat ko lekar Choti maa par gussa kar rahe the. Mujhe ye samajhte der na lagi ki, wo yaha huye hadse ki khabar na dene ke upar se Choti maa par gussa kar rahe hai.
Ye baat samajh me aate hi, main uth kar unke pas jaane ko hua. Lekin keerti ne mera hath pakad kar, mujhe wapas baithate huye kaha.
Keerti boli “abhi waha par nisha bhabhi aur barkha didi bhi hai. Tum waha jakar gusse me koi naya hangama khada mat kar dena. Tum fikar mat karo, mausa ji ke sath papa bhi hai. Papa sab sambhal lege.”
Keerti ki baat sunkar, main Choti maa ke pas jaane se ruk gaya. Udhar mausa ji papa ko samjhane ki kosis kar rahe the. Lekin papa fir bhi Choti maa par gusse kiye hi ja rahe the.
Nisha bhabhi aur barkha didi ke samne, papa ke Choti maa par chillane se mujhe bahut gussa aa raha tha. Main jyada der tak ye sab na dekh saka aur Choti maa ke pas jaane ke liye uth kar khada ho gaya.
Lekin tabhi waha vaani didi pahuch gayi. Un ne papa ko Choti maa par gussa hote dekha to, wo papa ka hath pakad kar, unhe pas bane kamre me le gayi. Ab un dono ko koi nahi dekh pa raha tha.
Lekin main aur keerti us kamre ke samne hi baithe the. Isliye wo dono hume saaf saaf najar aa rahe the. Us kamre me jaane ke bad, papa ki vaani didi se bhi kuch jyada hi bahas hone lagi.
Pahle to vaani didi papa se barabari se bahas karti najar aa rahi thi. Lekin fir achanak hi, un ne gusse me apni revolver nikal kar, papa ke muh me thoos di aur unhe kuch dhamki dene lagi.
Jise sunne ke bad, papa ke pasine chhut gaye. Kuch der tak vaani didi bolti rahi aur papa sunte rahe. Fir un ne papa ke muh se apni revolver nikal li aur papa se kuch kaha. Jiske bad, papa apni jeb se rumal nikal kar, pasina pochhne lage.
Papa ke pasina ponchh lene ke bad, vaani didi aur papa bahar aa gaye. Bahar aane ke bad, vaani didi to muskura rahi thi. Lekin papa ke chehre ki muskurahat gayab thi aur wo sabke pas aakar, mausa ji ke sath wapas laut gaye.
Unke jaate hi, main aur keerti bhi sabke pas aa gaye. Jab hum sabke pas pahuche to, vaani didi sabko papa ke baare me bata rahi thi.
Vaani didi boli “bade mausa ji (keerti ke papa) ne mausa ji (papa) ko call karke yaha ke hadse ke baare me bataya tha. Jis vajah se unhe yaha ki chinta hone lagi thi aur wo apni jaruri meeting chod kar yaha bhahte huye aa gaye the.”
“Isi vajah se wo sab par itne gusse me the. Lekin maine unhe yaha sab kuch thik hone ka viswas dila diya hai aur ab wo kisi baat par, kisi se gussa nahi hai. Wo yaha se befikar hokar, apni meeting puri karne wapas chale gaye hai.”
Vaani didi ki baat sunkar, sabne rahat ki saans li. Lekin vaani didi ke sabse kahe gaye, aadhe sach aur aadhe jhuth ko main aur keerti achhi tarah se jante the. Isliye hum dono ke chehre par rahat ke koi bhav nahi the.
Vaani didi abhi papa se huyi jhuthi sachhi bata rahi thi ki, tabhi nisha bhabhi ka mobile bajne laga. Wo sabko baat karta chod kar, mobile par baat karne hum se door chali gayi.
Lekin jab wo hamaare pas wapas aayi to, wo bahut jyada ghabrayi huyi si lag rahi thi. Unhe ghabraya hua dekh kar, hum sabka man bhi kisi ashanka se bhar gaya. Nisha bhabhi ne hamaare pas aate hi, Choti maa se kaha.
Nisha bhabhi boli “sorry aunty, mujhe aur barkha ko abhi hi mumbai wapas lautna hoga. Waha achanak hi priya ki tabiyat kharab ho gayi hai.”
Nisha bhabhi ki ye baat sunte hi, mohini aunty ne ghabrate huye kaha.
Mohini aunty boli “meri priya ko kya hua. Main to use acha bhala chod kar aayi thi.”
Mohini aunty ki is baat ke jabab me nisha bhabhi ne kaha.
Nisha bhabhi boli “aunty, abhi mujhe khud bhi sahi se kuch nahi malum hai. Abhi abhi mere pas aman ka call aaya tha. Usne hi bataya ki, priya achanak coma me chali gayi hai.”
“Use lekar, is samay waha sabhi pareshan hai. Isliye aman ne mujhe waha fauran laut aane ko kaha hai. Ab priya ko kya hua hai. Ye baat to hume waha pahuchne par hi pata chal sakegi.”
Nisha bhabhi ki is baat ne, mere sath sath waha khade, sabhi logon ke pairon ke niche ki jamin khiska di thi. Priya ke coma me chale jaane ki baat ne, ek hi pal me hum sabke dil aur dimag ko hila kar rakh diya tha.