• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

अद्भुत-एक हॉर्रर कहानी complete

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date
अतूल गाडी चला रहा था और उसके बगलमेंही विवेक बैठा हुवा था. इतने देरसे दोनोंभी चुपचाप थे. अतूल तेडे मेडे रस्तेपर इधर उधर गाडी मोडते हूए गाडी चला रहा था और विवेक रास्तेपर वह कहां गाडी ले जा रहा है और उसकी कहां भागनेकी मनिषा है यह समझनेकी कोशीश कर रहा था. वैसे बिच बिचमें अतूल विवेकको रास्ता पुछ रहा था, लेकिन जितना अतूल था उतनाही अनभिज्ञ विवेकभी था. और जब उसके यह खयालमें आगया उसके चेहरेपर एक हंसी दिखने लगी थी और उसने उसे रास्ता पुछनाभी बंद किया. विवेकको रास्ता मालूम ना होना यह बात अतूलके लिहाजसे फायदेमंदही थी. तभी अतूलने प्रमुख रास्तेसे अपनी गाडी एक निर्जन प्रदेशके लिए मोड दी.

इधर किधर जा रहे है हम . वहांसे मोबाईलका सिग्नल नही मिलेगा शायद विवेकने कहा.

अतूल उसकी तरफ देखकर अजिब तरहसे सिर्फ मुस्कुरा दिया. रास्ते से काफी मोड लेनेके बाद अचानक अतूलने जोरसे ब्रेक दबाते हूए अपनी गाडी रोक दी और वह गाडीसे उतर गया. विवेकभी गाडीसे उतरकर सिधा डीकीकी तरफ चला गया. डीकी खोलकर पहले उसने मोबाईल बाहर निकालकर स्वीच ऑन करके देखा. मोबाईलपर आनेवाले सिग्नल्स देखकर वह राहतकी सांस लेते हूए बोला, सिग्नल्स तो आ रहे है

अतूल चलते हूए गाडीके दुसरे तरफसे विवेकके पास गया.

हं अब उन्हे पासवर्ड बता दे विवेक मोबाईल उसके पास देते हूए बोला.

अरे बताते है भाई . इतनी जल्दी किस बातकी अतूल कंधे उचकाकर बेपरवाही से बोला.

नही ,. अब सिर्फ दस मिनिटही बचे हूए है

विवेक अतूलपर बहुत भडक गया था. लेकिन वह अपने आपपर नियंत्रण करते हूए जादासे जादा शांत रहनेकी कोशीश कर रहा था, क्योंकी शांतीसेही काम होने वाला था.

दस मिनट . कॉम्प्यूटरके लिए बहुत है . तुम्हारे जानकारीके लिए बताता हूं . कॉम्प्यूटरमें वक्त नॅनोसेकंडमें गिना जाता है अतूलने कहा.

विवेकको उससे कॉम्प्यूटरके बारेमें जानकारी सुननेकी बिलकुल इच्छा नही थी. इस वक्त ऐसी बाते सुनकर विवेक अपने गुस्सेको काबू नही रख पा रहा था.

कॉम्प्यूटरके लिए दस मिनट बहुत होंगे. मेरे लिए नही विवेक चिढकर बोला.

हां वह भी सही है अतूल उसके पास जाते हूए बोला.

अतूल अब विवेकके एकदम सामने खडा होकर उसकी आखोंमें आखे डालकर देखते हूए बोला,

तुम्हे पासवर्डही चाहिए ना

हां . और बहभी डाटा डिलीट होनेके पहले विवेक फिरसे चिढकर ताना मारते हूए बोला.

अरे हां . वह डाटा डिलीट होनेके बाद पासवर्डकी क्या जरुरत अतूल अपने आपसेही जोरसे हंस दिया.

और एकदम अपनी हंसी रोककर बोला, लेकिन पहले तुम्हारे पासका हथीयार मेरे हवाले कर दो

विवेकने उसकी तरफ चौंककर देखते हूए पुछा, हथीयार . मेरे पास कोई हथीयार नही . तुमनेही तो निकलते वक्त मेरी तलाशी ली थी.

मि. विवेक . मुझे क्या इतना बेवकुफ समझते हो . अतूल मोबाईल लगाते हूए बोला. विवेक कुछ नही बोला.

अतूलका मोबाईल लगा था और उधरसे इन्स्पेक्टर मोबाईलपर थे. अतूल पासवर्ड क्या है उन्होने फोन लगतेही पुछा.

इन्स्पेक्टर थोडा धीरज रखो . पहले इधरका एक काम निपट लूं और फिर तुम्हे पासवर्ड बताता हूं अतूल फोनपर बोला और उसने चलता हुवा मोबाईलही गाडीके बोनेटपर रख दिया.

मैने सुना है की आजकल तुम्हारी पी एच डी चल रही है अतूलने विवेकसे पुछा.

फिरभी विवेक कुछ नही बोला.

मुझे एक बात नही समझमें आती, इतनी अमीर लडकीको फांसनेके बाद तुम्हे पिएचडीकी क्या जरुरत है अतूलने आगे पुछा.

विवेक कुछभी बोलनेके लिए तैयार नही था, सच कहे तो वह बोलनेके मन स्थितीमें नही था.

तुम्हारे पी एच डी का सब्जेक्ट क्या है अतूलने एकदम गंभिर होते हूए पुछा.

विवेक उसके इस असम्बध्द सवालको कुछ जवाब देना नही चाहता था.

तुम्हारे पी एच डी का सब्जेक्ट क्या है अतूलने अब कडे स्वरमें पुछा.

विवेकने पहले उसकी आखोंमे देखा. वह इस सवालके बारेमें सिरीयस दिख रहा था.

अनकन्व्हेन्शनल वेपन्स विवेकने कंधे उचकाकर जवाब दिया.

अनकन्व्हेन्शनल वेपन्स . हूं . तुम्हारे जुते बताओ. निचेसे अतूलने मांग की.

विवेकको उसके सवालका उद्देश अब पता चल चुका था. उसे अबभी उसके पास कोई हथीयार होनेकी आशंका थी. विवेकने अपना दाया जुता वैसेही पैरमें रखते हूए उलटा कर बताया. अतूलने गौरसे देखा. वहां कुछ होनेके निशान तो नही दिख रहे थे.

अब बाया बताओ अतूलने फिरसे आदेश दिया.

विवेकने थोडी हिचकिचाहट जताई तो वह चिल्लाया, कम ऑन क्वीक .

विवेकने बाया जुताभी उलटा कर बताया. अतूलने गौरसे देखा. वहांभी कुछ नही था. लेकिन अब अतूल सोचमें पड गया. उसे विवेकके पास कुछ हथीयार होनेका पुरा विश्वास था.

रुको . हात उपर करो . अतूल उसके पास जाते हूए बोला.

विवेकने दोनो हाथ उपर किए. और अतूल उसके जेबसे एक एक सामान निकालकर बोनेटपर रखने लगा. पहले पॅन्टके जेबसे और फिर शर्टके जेबसे सब सामान निकालकर अतूलने गाडीके बोनेटपर रख दिया.

उस सामानमें कुछ लोहेके छोटे छोटे टूकडे थे. अतूल उन टूकडोंकी तरफ गौरसे देखते हूए बोला, यह क्या है

कुछ नही . मेरे रिसर्चका सामान विवेकने कहा.

अच्छा अतूल अविश्वासके साथ बोला. .

अतूल अब वे सारे टूकडे एक एक करते हूए उलट पुलटकर निहारने लगा. उन सारे टूकडोंमे उसे एक टूकडा थोडा अलग लगा. वह उसने उठाया और वह उसे और गौरसे निहारकर देखने लगा. उस टूकडेके एक तरफ लाल बटन जैसा कुछ तो था. उसकी तरफ विवेकका ध्यान आकर्षीत करते हूए अतूल बोला,

यह क्या है ऐसा

विवेक कुछ नही बोला. अतूलने वह टूकडा उलट पुलटकर देखते हूए वह लाल बटन दबाया. और क्या आश्चर्य गाडीके बोनेटपर रखे सब टूकडोंमे अब हरकत दिखने लगी थी. और वे किसी चुंबककी तरह एक दुसरेसे चिपकने लगे. जब सारे टूकडे चुंबककी तरह एक दुसरेसे चिपक गए. उसमेंसे एक बंदूककी तरह वस्तू तैयार हो गई.

अच्छा तो यह ऐसा है . अतूल आश्चर्यसे बोला, मेरा अंदेशा कभी गलत नही होता . मुझे पता था की तुम्हारे पास कोईना कोई हथीयारतो होनाही चाहिए

अतूलने वह बंदूक उठाकर उलट पुलटकर देखी.

स्मार्ट व्हेरी स्मार्ट. विवेक यू आर जिनियस . बट ओन्ली इंटॆलेक्चूअली . नॉट प्रोफेशन्ली अतूल अजीब तरहके मुस्कुराहटके साथ बोला.

अतूल अबभी वह छोटे छोटे लोहेके टूकडोंसे बनी बंदूक हाथमें लेकर उलट पुलटकर देखते हूए विवेक के इर्द गिर्द चल रहा था. उसने विवेककी तरफ अर्थपुर्ण ढंगसे मुस्कुराते हूए एक कटाक्ष टाकला. उसका हंसना अब कैसे आया उट पहाड के निचे इस तरह का था. विवेक चुपचाप अपने जगह खडा था. उसके इर्द गिर्द चलते चलते उसने अपने कलाईपर बंधे घडीमें देखा ,

अबभी एक मिनट बाकी है

अतूल अब बोनेटके पास गया और उसने वहा रखा हुवा शुरु मोबाईल उठाकर अपने कानको लगाया. उधरसे अबभी, हॅलो. अतूल. हॅलो. पासवर्ड क्या है . जल्दी बोलो . टाईम खत्म होनेको आया है . ऐसा सुनाई दे रहा था.

इन्स्पेक्टर . इतनीभी जल्दी क्या है . बताता हूं ना पासवर्ड अतूलने कहा और उसने अपने हाथमें पकडी बंदूक विवेकपर तानी.

इधर अंजली, इन्स्पेक्टर, भाटीयाजी इन्स्पेक्टरके हाथमें पकडे मोबाईलपर चल रहा संभाषण कान लगाकर सुन रहे थे, और साथही सामने मॉनिटरकी तरफ देख रहे थे. कमसे कम मोबाईलपर आ रहे अतूलके बोलनेके आवाजसे तो लग रहा था की विवेक मुष्कीलमें फंसा हुवा है. और सामने मॉनीटरपर . और मॉनिटरपर उलटी गिनती चल रहा टाईम बॉम्ब जैसी घडी बता रही थी . . . और उपरसे अतूल अबभी पासवर्ड बतानेके लिए तैयार नही था. हर एकको अलग अलग चिंता सता रही थी. अंजलीको विवेककी. भाटीयाजींको कंपनीकी और इन्स्पेक्टरको विवेक और कंपनीकी. आखिर मॉनिटरपर चल रही घडी बता रही थी . . .

टाईम खत्म होनेको आया है . जल्दी पासवर्ड बताओ इन्स्पेक्टर लगभग चिल्लाए.

बताता हूम इन्स्पेक्टर. धिरज रखो

. . .

अब क्या डाटा डिलीट होनेके बाद बताओगे इन्स्पेक्टर चिढकर बोला.

भाटीयाजींने उनके पिठपर हाथ रखकर उन्हे शांत रहनेका इशारा किया. नही तो अतूल अगर चिढ गया तो वह पासवर्ड बतानेके लिए इन्कार कर सकता है.

. . .

प्लीज . जल्द से जल्द बता दो इन्स्पेक्टर मानो अब गिडगिडाने लगे थे.

उसे पहले विवेकको छोड देनेके लिए बोलीए अंजली अपने आपको ना रोक पाकर चिल्लाई.

और तुम्हे पहले विवेकको छोडना पडेगा इन्स्पेक्टर.

. . .

पहले उसे छोडना है या पासवर्ड बताना है अतूलभी मौकेका फायदा लेते हूए बोला.

पहले विवेकको छोड दो अंजलीने कहा.

उधरसे अतूलके ठहाकेकी आवाज आ गई.

. . .

नही इन्स्पेक्टर पहले मै पासवर्ड बतानेवाला हूं .क्यो ठिक है ना

बोलो जल्दी . इन्स्पेक्टर

हं यह लो इलव्ह. ऑल स्मॉल. नो स्पेस इन बिट्विन.

. . .

सामने कॉम्प्यूटरपर बैठे एक कर्मचारीने तुरंत पासवर्ड टाईप किया.

. . .

और एंटर दबाया.

मॉनिटरवर चल रहा काऊंटर रुक गया और मेसेज आ गया, .

सब लोगोंने अपने इर्द गिर्द देखा. सभी कॉम्प्यूटरके मॉनिटरपर वही मेसेज आया था .

हॉलमें उपस्थित सब लोग, सिर्फ एक अंजलीको छोडकर इतने खुश हो गए की वे तालियां बजाने लगे. मानो कोई यान आसमानमें किसी ग्रह पर सही सलामत उतरनेमें कामयाब हुवा हो. लेकिन अचानक इन्स्पेक्टरके हाथमें पकडे हूए शुरु मोबाईलसे आए बंदूकके आवाजने, सब लोगोंकी तालियां एकदम बंद हो गई और हॉलमें श्मशानवत सन्नाटा छा गया. अंजली तो इतनी देरसे उस पर पड रहा तनाव सह नही पाकर और बंदूकका आवाज सुनकर विवेकका क्या हो गया होगा इसके कल्पनामात्रसे बेहोश होकर निचे गिर गई.
 
एक तरफ अतूल मोबाईलपर बोल रहा था और दुसरे हाथमें उसने विवेकपर बंदूक तानी हूई थी. आखिर उसने लगभग सेकंद बचे होगे तब इन्स्पेक्टरको पासवर्ड बताया था हं यह लो पासवर्ड इलव्ह. ऑल स्मॉल. नो स्पेस इन बिट्विन.

अतूलने अब शुरु मोबाईल फिरसे गाडीके बोनेटपर रख दिया. और वह उस विवेककी तरफ ताने हूए बंदूकका ट्रीगर दबाने लगा.

रुको . तुम बहुत बडी भूल कर रहे हो . विवेक किसी तरह बोला.

भूल . इसके बाद तुम्हारी वजहसे . सिर्फ तुम्हारे हठकी वजहसे . मुझे जिस अंडरवर्डमें जाना पड रहा है . उसके लिए मुझे एक योग्यता हासील करनी पडेगी . पुछो कौनसी . कम से कम एक खुन. और वह योग्यता अब मै हासिल करनेवाला हूं अतूलने कहा और उसने झटसे बंदूकका ट्रीगर दबाया.

एक बडीसी आवाज हो गई और बगलमें खडे गाडीके खिडकीके कांचपर खुनकी बडी बडी छिंटे उड गई थी.

मोबाईलसे बंदूककी आवाज सुननेके बाद अंजली चक्कर आकर निचे गिर गई. कंपनीके हॉलका खुशीका माहौल एकदमसे श्मशानवत सन्नाटेमें बदल गया. इन्स्पेक्टरने तुरंत एक दो लोगोंकी सहायता लेकर अंजलीको उठाया. किसीने झटसे फोन कर ऍम्बूलन्स बुलाई.

अंजली बेडपर पडी हुई थी. उसके पास डॉक्टर खडे थे और उसका बीपी चेक कर रहे थे. इन्स्पेक्टर, भाटीयाजी, शरवरी और, और दो चार लोग उसके आसपास खडे थे.

डॉक्टर कैसी है उसकी तबियत शरवरीने पुछा.

इनके उपर अचानक बहुत बडा आघात हुवा है जो की वे सह नही पाई . ऐसे वक्त थोडा वक्त बितने देना बहुत जरुरी होता है . फिलहाल मैने इनको निंदका इन्जेक्शन दिया है . तबतक आप लोग बाहर बैठीएगा . लेकिन उन्हे होश आए बराबर उनके पास कोई होना बहुत जरुरी है . इनके करीबी कौन है डॉक्टरने पुछा.

मै शरवरीने जवाब दिया.

आप कौन . इनकी बहन

नही मै इनकी दोस्त हूं शरवरीने कहा.

दुसरा कोई नही है . जैसे मां बाप भाई बहन.

शरवरीने उलझनमें इधर उधर देखा तो इन्स्पेक्टरने कहा, डॉक्टर उनका नजदिकी ऐसा कोई नही है

अच्छा ठिक है . ऐसा करो आप इनके पास रुको डॉक्टरने शरवरीसे कहा.

वैसेभी शरवरीका वहांसे हिलनेके लिए मन नही कर रहा था. बाकी सब लोग कमरेसे बाहर चले गए और शरवरी वही उसके सिरहाने बैठी रही. वह भलेही उसकी बॉस रही हो लेकिन उसने उसे कभी बॉसकी तरह ट्रीट नही किया था. और असलमें अंजलीने उसे एक दोस्तके हैसियतसेही वह पीए का जॉब जॉइन करनेके लिए कहा था. शरवरी उसके सिरहाने बैठकर उसे होश आनेका इंतजार करने लगी.

अंजलीको इंजक्शन देकर लगभग दोन तिन घंटे हो गए होंगे. उसके रुमके बाहर अबभी इन्स्पेक्टर, भाटीयाजी और बाकी काफी लोग उसे होश आनेकी राह देख रहे थे. होशमें आनेके बाद उसकी दिमागी हालत कैसी रहती है इसपर काफी चिजे निर्भर करती थी. असलमें उसे मां बाप ऐसे एकदम करीबी कोई ना होनेसे उसने विवेकपर अपनी पुरी जिंदगी निछावर की थी. और उसका उसे ऐसे बिचमें छोडकर चला जाना उसके लिए बहुत बडा आघात था. तभी एक नर्स जल्दी जल्दी बाहर आ गई.

इन्स्पेक्टर उन्हे होश आ गया है नर्सने कहा और वह फिरसे अंदर चली गई.

सारे लोग अंदर जानेके लिए हरकतमें आ गए.

अंदर अंजली शरवरीके कंधेपर सर रखकर जोर जोरसे रो रही थी. और शरवरी उसके पिठपर थपथपाकर और सरपर हाथ फेरते हूए उसे जितना हो सके उतना धीरज बंधानेकी कोशीश कर रही थी. दरअसल पहले वह बुरी खबर सुननेके बाद उसे अपनी भावनाए व्यक्त करनेके लिए मौका नही मिला था क्योंकी वह अपनी भावनाओंको व्यक्त करनेके पहलेही बेहोश हो गई थी. कमरेंमे वह हृदयविदारक दृष्य देखकर इन्स्पेक्टर उसे धीरज बंधानेके लिए आगे बढने लगे, तब बगलमें खडे डॉक्टरने उन्हे इशारेसेही मना कर दिया. डॉक्टरकाभी सही था क्योंकी उसका सारा दर्द बाहर आना बहुत जरुरी था. सब लोग, भलेही उन्हे बहुत दुख हो रहा था फिरभी चुप्पी साधकर वह दृष्य देखते रहे.

तभी कमरेके बाहर, काफी दुरसे, शायद अस्पतालके प्रमुख द्वारसे आवाज आया, अंजली.

वह आवाज सुनकर अंजलीही नही तो वहां उपस्थित सारे लोगोंको मानो कुछ आभास होगया है ऐसा लगा. अंजलीका रोना रुक गया था. सारे लोग स्तब्धतासे खडे होकर दरवाजेकी तरफ देख रहे थे.

अंजली फिरसे आवाज आ गया.

इसबार काफी नजदिकसे आए जैसा. लगभग दरवाजेकी बाहरसे ही. अब अंजली उठकर खडी हो गई और दरवाजेकी तरफ जाने लगी. कमरेमें उपस्थित बाकी लोगभी दरवाजेकी तरफ जाने लगे. अंजली दरवाजे तक पहूंच गई होगी जब कमरेका दरवाजा खुला और दरवाजेमें विवेक खडा था. उसके सारे कपडे और सारा शरीर खुनसे सना हुवा था. दोनों आवेशके साथ एक दुसरेकी तरफ दौडे और उन्होने एक दुसरेको बाहोंमें लिया.

अतूलने इन्स्पेक्टरको पासवर्ड बतानेके बाद शुरु मोबाईल गाडीके बोनेटपर रखा. और वह उस विवेककी तरफ ताने हूए बंदूकका ट्रीगर दबाने लगा.

रुको . तुम बहुत बडी गलती कर रहे हो . विवेक किसी तरहसे बोला.

भूल . इसके बाद तुम्हारी वजहसे . सिर्फ तुम्हारे हठकी वजहसे . मुझे जिस अंडरवर्डमें जाना पड रहा है . उसके लिए मुझे एक योग्यता हासील करनी पडेगी . पुछो कौनसी . कम से कम एक खुन मेरे नामपर होनेकी. और वह योग्यता अब मै हासिल करनेवाला हूं अतूलने कहा और उसने झटसे बंदूकका ट्रीगर दबाया.

एक बडीसी आवाज हो गई और अतूलके हाथमें पकडे बंदूकका किसी बॉंम्बकी तरह विस्फोट हो गया.

अतुलके शरीरके टूकडे टूकडे होकर चारो ओर उड गए थे. विवेक अपना बचाव करते हूए पिछेकी तरफ लपक पडा था. फिरभी खुनकी छिंटे अतूलके शरीरपर उड गई थी और उसका पुरा शरीर और कपडे खुनसे सन गए थे. पासमें खडे कारके शिशेभी अतूलके खुनसे सन गए थे.

थोडी देर बाद विवेक उठ खडा हुवा. उसने निचे गिरे हुए अतूलके शवपर अपनी नजर डाली.

फिरभी मैने उसे बतानेकी कोशीश की की वह बंदूक ना होकर बॉम्ब है .

लेकिन वह मानाही नही . उसमें मेरा क्या दोष.

विवेक मानो अपने आपको समझानेकी कोशीश कर रहा था.

आखिर क्या है . की पराई नार . और पराये हथीयारसे आदमीको बचना चाहिए.

विवेकके जहनमें आकर गया.

अंजली अपने ऑफीसमें अपने काममें व्यस्त थी. उसने हमेशाकी तरह आए बराबर कॉम्प्यूटर ऑन करके रखा था. तभी कॉम्प्यूटरपर चाटींगका बझर बजा. उसने मॉनिटरपर देखा. एक मेसेज था

मिस अंजली . लाख रुपयोंका मेरे लिए इंतजाम करना वर्ना नतिजा तो तुम जानतीही हो . अंजलीने वह मेसेज पढा और उसके रोंगटे खडे हो गए.

तभी विवेक और शरवरी उसके कॅबिनमें आ गए.

अंजली चलो आज हम पिक्चरको चलते है .मॉर्निंग शो

विवेक . इधरतो देखो . ब्लॅकमेलरका फिरसे मेसेज आ गया है अंजली उसका ध्यान मॉनिटरकी तरफ आकर्षीत करते हूए बोली.

विवेक कॉम्प्यूटरके पास जाकर देखने लगा. लेकिन शरवरी अपनी हंसी नही दबा सकी. वह जोरजोरसे हसने लगी.

ए क्या हुवा अंजली.

अरे वह मेसेज अभी अभी विवेकने बगलके कॅबिनसे भेजा है शरवरी हंसते हूए बोली.

लेकिन वह तो अभी अभी यहां आया है अंजली.

अरे नही . बगलके कॅबिनसे वह मेसेज भेजकर तुरंत हम इधर आ गए.

यू नॉटी बॉय अंजली विवेकपर पेपरवेट उठाते हूए बोली.

और फिर पेपरवेट टेबलपर वापस रखते हूए वह उठ गई और उसके पास जाकर उसके छातीपर प्यारसे मारने लगी. विवेकने हल्केसे उसे अपने आगोशमें खिंच लिया.

घना अंधेरा और उपरसे उसमें जोरोसे बरसती बारीश. सारा आसमंत झिंगुरोंकी किर्र आवाजसे गुंज रहा था. एक बंगलेके बगलमें खडे एक विशालकाय वृक्षपर एक बारीशसे भिगा हूवा उल्लू बैठा हूवा था. उसकी इधर उधर दौडती नजर आखीर सामने बंगलेके एक खिडकीपर जाकर रुकी. वह बंगलेकी ऐकलौती ऐसी खिडकी थी की जिससे अंदरसे बाहर रोशनी आ रही थी. घरमें उस खिडकीसे दिख रहा वह जलता हुवा लाईट छोडकर सारे लाईट्स बंद थे. अचानक वहा उस खिडकीके पास आसरेके लिए बैठा कबुतरोंका एक झुंड वहांसे फडफडाता हूवा उड गया. शायद वहां उन कबुतरोंको कोई अदृष्य शक्तीका अस्तीत्व महसुस हूवा होगा. खिडकीके कांच सफेद रंगके होनेसे बाहरसे अंदरका कुछ नही दिख रहा था. सचमुछ वहा कोई अदृष्य शक्ती पहूंच गई थी और अगर पहूंची थी तो क्या उसे अंदर जाना था लेकिन खिडकी तो अंदर से बंद थी.
 
बेडरुममें बेडपर कोई सोया हूवा था. उस बेडवर सोए सायेने अपनी करवट बदली और उसका चेहरा उस तरफ हो गया. इसलिए वह कौन था यह पहचानना मुश्कील था. बेडके बगलमें एक ऐनक रखी हूई थी. शायद जो भी कोई सोया हूवा था उसने सोनेसे पहले अपनी ऐनक निकालकर बगलमें रख दी थी. बेडरुममे सब तरफ दारुकी बोतलें, दारुके ग्लास, न्यूज पेपर्स, मासिक पत्रिकाएं इत्यादी सामान इधर उधर फैला हूवा था. बेडरुमका दरवाजा अंदरसे बंद था और उसे अंदरसे कुंडी लगाई हूई थी. बेडरुमको सिर्फ एकही खिडकी थी और वहभी अंदरसे बंद थी क्योंकी वह एक एसी रुम थी. जो साया बेडपर सोया था उसने फिरसे एकबार अपनी करवट बदली और अब उस सोए हुए साएका चेहरा दिखने लगा. स्टीव्हन स्मीथ, उम्र लगभग पच्चीस छब्बीस, पतला शरीर, चेहरेपर कहीं कहीं छोटे छोटे दाढीके बाल उगे हूए, आंखोके आसपास ऐनककी वजहसे बने काले गोल गोल धब्बे. वह कुछतो था जो धीरे धीर स्टीव्हनके पास जाने लगा. अचानक निंदमेंभी स्टीव्हनको आहट हूई और वह हडबडाकर जग गया. उसके सामने जो भी था वह उसपर हमला करनेके लिए तैयार होनेसे उसके चेहरेपर डर झलक रहा था, पुरा बदन पसिना पसिना हुवा था. वह अपना बचाव करनेके लिए उठने लगा. लेकिन वह कुछ करे इसके पहलेही उसने उसपर, अपने शिकारपर हमला बोल दिया था. पुरे आसमंतमें स्टीव्हनकी एक बडी, दर्दनाक, असहाय चिख गुंजी. और फिर सब तरफ फिरसे सन्नाटा छा गया . एकदम पहले जैसा.

सुबह सुबह रास्तेपर लोगोंकी अपने अपने कामपर जानेकी जल्दी चल रही थी. इसलिए रास्तेपर काफी चहलपहल थी. ऐसेमें अचानक एक पुलिसकी गाडी उस भिडसे दौडने लगी. आसपासका माहौल पुलिसके गाडीके सायरनकी वजहसे गंभीर हो गया. रास्तेपर चलरहे लोक तुरंत उस गाडीको रस्ता दे रहे थे. जो पैदल चल रहे थे वे उत्सुकतासे और अपने डरे हूए चेहरेसे उस जाती हूई गाडीकी तरफ मुड मुडकर देख रहे थे. वह गाडी निकल जानेके बाद थोडी देर माहौल तंग रहा और फिर फिरसे पहले जैसा नॉर्मल होगया.

एक पुलिसका फोरेन्सीक टीम मेंबर बेडरुमके खुले दरवाजेके पास कुछ इन्वेस्टीगेशन कर रहा था. वह उसके पास जो बडा जाडा लेन्स था उसमेंसे जमीनपर कुछ मिलता है क्या यह ढुंढ रहा था. उतनेमें एक अनुशासनमे चल रहे जुतोंका टाक टाक ऐसा आवाज आगया. वह इन्व्हेस्टीगेशन करनेवाला पलटकर देखनेके पहलेही उसे कडे स्वरमें पुछा हूवा सवाल सुनाई दिया बॉडी किधर है

सर इधर अंदर . वह टीम मेंबर अदबके साथ खडा होता हूवा बोला.

डिटेक्टीव सॅम व्हाईट, उम्र साधारण पैंतिस के आसपास, कडा अनुशासन, लंबा कद, कसा हूवा शरीर , उस टीममेंबरने दिखाए रास्तेसे अंदर गया.

डिटेक्टीव सॅम जब बेडरुममें घुस गया तब उसे स्टीवनका शव बेडपर पडा हूवा मिल गया. उसकी आखें बाहर आयी हूई और गर्दन एक तरफ ढूलक गई हूई थी. बेडपर सबतरफ खुन ही खुन फैला हूवा था. उसका गला काटा हूवा था. बेडकी स्थीतीसे ऐसा लग रहा था की मरनेके पहले स्टीव्हन काफी तडपा होगा. डिटेक्टीव सॅमने बेडरुममें चारो तरफ अपनी नजर दौडाई. फोरेन्सीक टीम बेडरुममेंभी तफ्तीश कर रही थी. उनमेंसे एक कोनेमें ब्रशसे कुछ साफ करने जैसा कुछ कर रहा था तो दुसरा कमरेंमे अपने कॅमेरेसे तस्वीरें लेनेमें व्यस्त था.

एक फोरेन्सीक टीम मेंबरने डीटेक्टीव सॅमको जानकारी दी

सर मरनेवालेका नाम स्टीव्हन स्मीथ

फिंगरप्रींटस वैगेरे कुछ मिला क्या

नही कमसे कम अबतक तो कुछ नही मिला

डिटेक्टीव सॅमने फोटोग्राफरकी तरफ देखते हूए कहा, कुछ छुटना नही चाहिए इसका खयाल रखो

यस सर फोटोग्राफर अदबके साथ बोला.

अचानक सॅमका ध्यान एक अजीब अप्रत्याशीत बात की तरफ आकर्षीत हूवा .

वह बेडरुमके दरवाजेके पास गया. दरवाजेका लॅच और आसपासकी जगह टूटी हूई थी.

इसका मतलब खुनी शायद यह दरवाजा तोडकर अंदर आया है सॅमने कहा.

जेफ, लगभग पैतीसके आसपास, छोटा कद, मोटा, उसका टीम मेंबर आगे आया, नही सर, असलमें यह दरवाजा मैने तोडा. क्योंकी हम जब यहां पहूंचे तब दरवाजा अंदरसे बंद था.

तुमने तोडा सॅमने आश्चर्यसे कहा.

यस सर

क्या फिरसे अपने पहलेके धंदे शुरु तो नही किये सॅमने मजाकमें लेकिन चेहरेपर वैसा कुछ ना दिखाते हूए कहा.

हां सर . मतलब नही सर

सॅमने पलटकर एकबार फिरसे कमरेमें अपनी पैनी नजर दौडाई, खासकर खिडकीयोंकी तरफ देखा. बेडरुमको एकही खिडकी थी और वहभी अंदरसे बंद थी. वह बंद रहना लाजमी था क्योंकी रुम एसी थी.

अगर दरवाजा अंदरसे बंद था . और खिडकीभी अंदरसे बंद थी . तो फिर कातिल कमरेमें कैसे आया.

सब लोग आश्चर्यसे एकदुसरेकी तरफ देखने लगे.

और सबसे महत्वपुर्ण बात की वह अंदर आनेके बाद बाहर कैसे गया जेफने कहा.

डिटेक्टीव्हने उसकी तरफ सिर्फ घुरकर देखा.

अचानक सबका खयाल एक इन्वेस्टीगेटींग ऑफिसरने अपनी तरफ खिंचा. उसको बेडके आसपास कुछ बालोंके टूकडे मिले थे.

बाल . उनको ठिकसे सिल कर आगेके इन्व्हेस्टीगेशनके लिए लॅबमें भेजो सॅमने आदेश दिया.

डिटेक्टीव्ह सॅम अपने पुलिस स्टेशनमें अपने ऑफीसमें बैठा था. उतनेमें एक ऑफीसर वहा आ गया. उसने पोस्टमार्टमके कागजात सॅमके हाथमें थमा दीये. जब सॅम वह कागजात उलट पुलटकर देख रहा था वह ऑफिसर उसके बगलमें बैठकर सॅमको इन्वेस्टीगेशनके बारेमें और पोस्टमार्टमके बारेमें जानकारी देने लगा.

मौत गला कटनेसे हूई है, और गला जब काटा गया तब स्टीव्हन शायद निंदमें होगा ऐसा इसमें लिखा है लेकिन कातिलने कौनसा हथीयार इस्तेमाल किया गया होगा इसका कोई पता नही चल रहा है. वह ऑफिसर जानकारी देने लगा. .

ऍ़मॅझींग डिटेक्टीव सॅम मानो खुदसेही बोला.

और वहा मीले बालोंका क्या

सर हमने उसकी जांच की . लेकिन वे बाल आदमीके नही है

क्या आदमीके नही .

फिर शायद किसी भूतके होंगे. . वहां आकर उनके बातचीतमें घुसते हूए एक ऑफिसरने मजाकमें कहा.

भलेही उसने वह बात मजाकमें कही हो लेकिन वे एकदुसरेके मुंहको ताकते हूए दोतीन पल कुछभी नही बोले . कमरेमे एक अजीब अनैसर्गीक सन्नाटा छाया हूवा था.

मतलब वह कातिलके कोट के या जर्कीनके हो सकते है. सॅमके बगलमें बैठा ऑफिसर बात को संभालते हूए बोला.

और उसके मोटीव्हके बारेमें कुछ जानकारी

घरकी सारी चिजे तो अपने जगह पर थी. कुछ भी किमती सामान चोरी नही गया है . और घरमें कहीभी स्टीव्हनके हाथके और उंगलीयोंके निशानके अलावा और किसीकेभी हाथके या उंगलीयोंके निशान नही मिले. ऑफिसरने जानकारी दी.

अगर कातील भूत हो तो उसे किसी मोटीव्हकी क्या जरुरत फिरसे वहां खडे अफसरने मजाकमें कहा.

फिर दो तीन पल सन्नाटेमें गए.

देखो ऑफिसर . यहा सिरीयस मॅटर चल रहा है. आप कृपा करके ऐसी फालतू बाते मत करो. सॅमने उस अफसरको ताकीद दी.

मैने स्टीव्हनकी फाईल देखी है . उसका पहलेका रेकॉर्ड कुछ उतना अच्छा नही. उसके खिलाफ पहलेसेही बहुत सारे गुनाहोके लिए मुकदमें दर्ज है. कुछ गुनाह साबीतभी हूए है और कुछपर अबभी केसेस जारी है. इससे ऐसा लगता है की हम जो केस हॅन्डल कर रहे है वह कोई आपसी दुष्मनी या रंजीशकी हो सकती है. सॅम फिरसे असली बात पर आकर बोला.

कातिलने अगर किसी गुनाहगारकोही मारा हो तो. बगलमें खडे उस ऑफिसरने फिरसे मजाक करनेके लिए अपना मुंह खोला तो सॅमने उसके तरफ एक गुस्सेसे भरा कटाक्ष डाला.

नही मतलब अगर वैसा है तो. अच्छाही है ना. एक तरहसे वह अपनाही काम कर रहा है. शायद जो काम हमभी नही कर पाते वह काम वह कर रहा है वह मजाक करनेवाला ऑफिसर अपने शब्द तोलमोलकर बोला.

देखो ऑफिसर . हमारा काम लोगोंकी सेवा करना और उनकी हिफाजत करना है.

गुनाहगारोंकीभी उस ऑफिसरने व्यंगात्मक ढंगसे कडवे शब्दोमें पुछा.

इसपर सॅम कुछ नही बोला. या फिर उसपर बोलनेके लिए उसके पास कुछ लब्ज नही थे. .

पॉल रॉबर्टस, काला रंग, उम्र पच्चीसके आसपास , लंबाई पौने छे फुट, घुंगराले बाल, अपने बेडरुममें सोया था. उसकी बेडरुम मतलब एक कबाडखाना था जिसमें इधर उधर फैला हूवा सामान, न्यूज पेपर्स, मॅगेझीन्स, व्हिस्कीकी खाली बोतले वह भी इधर उधर फैली हूई. मॅगेझीनके कव्हरपर जादातर लडकियोंकी नग्न तस्वीरें दिख रही थी. और बेडरुमकी सारी दिवारे उसके चहती हिरोइन्स की नग्न, अर्धनग्न तस्वीरोसे भरी हूई थी. स्टीव्हनके और पॉलके बेडरुममे काफी समानता थी. फर्क सिर्फ इतनाही था की पॉलके बेडरुमको दो खिडकियां थी और वह भी अंदरसे बंद. और बंद रुम एसी थी इसलिए नही तो शायद सावधानीके तौर थी. वह अपने जाडे, मुलायम, रेशमी गद्दीपर वैसाही जाडा, मुलायम, रेशमी तकीया सिनेसे लिपटाकर बारबार करवट बदल रहा था. शायद वह डिस्टर्ब्ड होगा. काफी समयतक उसने सोनेका प्रयास किया लेकिन उसे निंद नही आ रही थी. आखिर करवट बदल बदलकरभी निंद नही आ रही थी इसलिए वह बेडके निचे उतर गया. पैरमें स्लिपर चढाई.

क्या किया जाए .

ऐसा सोचकर पॉल किचनकी तरफ चला गया. किचनमें जाकर किचनचा लाईट जलाया. फ्रीजसे पाणीकी बोतल निकाली. बडे बडे घुंट लेकर उसने एकही झटकेमें पुरी बोतल खाली कर दी. फिर वह बोतल वैसीही हाथमें लेकर वह किचनसे सिधा हॉलमें आया. हॉलमें पुरा अंधेरा छाया हूवा था. पॉल अंधारेमेही एक कुर्सीपर बैठ गया.

चलो थोडी देर टिव्ही देखते है .

ऐसा सोचकर उसने बगलमें रखा हूवा रिमोट लेकर टिव्ही शुरु किया. जैसेही उसने टीव्ही शुरु किया डरके मारे उसके चेहरेका रंग उड गया, सारे बदनमें पसिने छुटने लगे, और उसके हाथपैर कांपने लगे. उसके सामने अभी अभी शुरु हूए टिव्हीके स्क्रिनपर एक खुनकी लकीर बहते हूए उपरसे निचेतक आयी थी. गडबडाकर वहं एकदम खडाही हूवा, और वैसेही घबराये हूये हालतमें उसने कमरका बल्ब जलाया.

कमरेंमे तो कोई नही है.

उसने टीव्हीकी तरफ देखा. टिव्हीके उपर एक मांस का टूटा हूवा टूकडा था और उसमेंसे अभीभी खुन बह रहा था.

चलते, लडखडाते हूए वह टेलीफोनके पास गया और अपने कपकपाते हाथसे उसने एक फोन नंबर डायल किया.

बाहर एक कॉलनीके प्लेग्राऊंडपर छोटे बच्चे खेल रहे थे. इतनेमें कर्कश आवाजमें सायरन बजाती हूई एक पुलिसकी गाडी वहांसे, बगलके रास्तेसे तेजीसे गुजरने लगी. सायरनका कर्कश आवाज सुनतेही कुछ खेल रहे छोटे बच्चे घबराकर अपने अपने मां बापकी तरफ दौड पडे. पुलिसकी गाडी आयी उसी गतिमें वहांसे गुजर गई और सामने एक मोड पर दाई तरफ मुड गई.

पुलिसकी गाडी सायरन बजाती हूई एक मकानके सामने आकर रुक गई. गाडी रुके बराबर डिटेक्टीव्ह सॅमके नेतृत्वमें एक पुलिसका दल गाडीसे उतरकर मकानकी तरफ दौड पडा.

तुम लोग जरा मकानके आसपास देखो. सॅमने उनमेंके अपने दो साथीयोंको हिदायत दी. वे दोनो बाकी साथीयोंको वही छोडकर एक दाई तरफसे और दुसरा बाई तरफसे इधर उधर देखते हूए मकानके पिछवाडे दौडने लगे. बाकीके पुलिस और सॅम दौडकर आकर मकानके मुख्य द्वारके सामने इकठ्ठा होगए. उसमेंके एकने , जेफने बेलका बटन दबाया. बेल तो बज रही थी लेकिन अंदर कुछ भी आहट नही सुनाई दे रही थी. थोडी देर राह देखकर जेफने फिरसे बेल दबाई. , इसबार दरवाजा भी खटखटाया.

हॅलो . दरवाजा खोलो. किसीने दरवाजा खटखटाते हूए अंदर आवाज दी.

लेकिन अंदर कोई हलचल या आहट नही थी. आखिर चिढकर सॅमने आदेश दिया , दरवाजा तोडो

जेफ और और एक दो साथी मिलकर दरवाजा जोर जोरसे ठोक रहे थे.

अरे इधर धक्का मारो

नही अंदरकी कुंडी यहा होनी चाहिए. यहां जोरसे धक्का मारो

और जोरसे

सब लोग सिर्फ दरवाजा तोडनेमें मत लगे रहो . कुछ लोग हमें गार्ड भी करो

सब गडबडमें आखिर दरवाजा धक्के मार मारकर उन्होने दरवाजा तोड दिया.
 
दरवाजा तोडकर दलके सब लोग घरमें घुस गए. डिटेक्टीव्ह सॅम हाथमें बंदूक लेकर सावधानीसे अंदर जाने लगा. उसके पिछे पिछे हाथमें बंदूक लेकर बाकी लोग एकदुसरेको गार्ड करते हूए अंदर घुसने लगे. अपनी अपनी बंदूक तानकर वे सब लोग तुरंत घरमें फैलने लगे. लेकिन हॉलमेंही एक विदारक दृष्य उनका इंतजार कर रहा था. जैसेही उन्होने वह दृष्य देखा, उनके चेहरेका रंग उड गया था. उनके सामने सोफेपर पॉल गीरा हूवा था, गर्दन कटी हूई, सब चिजे इधर उधर फैली हूई, उसकी आंखे बाहर आई हूई थी, और सर एक तरफ ढूलका हूवा था. उसकाभी खुन उसी तरहसे हूवा था जिस तरहसे स्टिव्हनका. सारी चिजे इधर उधर फैली हूई थी इससे यह प्रतित हो रहा था की यह भी मरने के पहले बहुत तडपा होगा.

घरमें बाकी जगह ढुंढो सॅमने आदेश दिया.

टीमके तिनचार मेंबर्स मकानमें कातिलको ढूंढनेके लिए इधर उधर फैल गए.

बेडरुममेंभी ढूंढो सॅमने ने जाने वालोंको हिदायद दी.

डिटेक्टीव्ह सॅमने कमरेंमे चारो तरफ एक नजर दौडाई. सॅमको टिव्हीके स्क्रिनपर बहकर निचेकी ओर गई खुनकी लकीर और उपर रखा हूवा मांसका टूकडा दिख गया. सॅमने इन्व्हेस्टीगेशन टीमके एक मेंबर को इशारा किया. वह तुरंत टिव्हीके पास जाकर वहा सबूत इकठ्ठा करनेमें जूट गया. बादमें सॅमने हॉलकी खिडकीयोंकी तरफ देखा. इसबार भी सारी खिडकीयां अंदरसे बंद थी. अचानक सोफेपर गीरे किसी चिजने सॅमका ध्यान खिंच लिया. वह वहा चला गया, जो था वह उठाकर देखा. वह एक बालोंका गुच्छा था, सोफेपर बॉडीके बगलमें पडा हूवा. वे सब लोग आश्चर्यसे कभी उस बालोंके गुच्छेकी तरफ देखते तो कभी एक दुसरेकी तरफ देखते. इन्व्हेस्टीगेशन टीमके एक मेंबरने वह बालोंका गुच्छा लेकर प्लास्टीकके बॅगमें आगेकी तफ्तीशके लिए सिलबंद किया. जेफ गडबडाया हूवा कभी उस बालोंके गुच्छेको देखता तो कभी टिव्हीपर रखे उस मांसके टूकडेकी तरफ. उसके दिमागमें. उसकेही क्यों बाकी लोगोंके दिमागमेंभी एक ही समय काफी सारे सवाल मंडरा रहे थे. लेकिन पुछे तो किसको पुछे

डिटेक्टीव्ह सॅम और उसका एक साथी कॅफेमें बैठे थे. उनमें कुछतो गहन चर्चा चल रही थी. उनके हावभावसे लग रहा था की शायद वे हालहीमें हूए दो खुनके बारेमे चर्चा कर रहे होंगे. बिच बिचमें दोनोभी कॉफीके छोटे छोटे घुंट ले रहे थे. अचानक कॅफेमें रखे टिव्हीपर चल रही खबरोंने उनका ध्यान आकर्षीत किया.

डिटेक्टीवने जितोड कोशीश की थी की प्रेस हालहीमें चल रहे खुनको जादा ना उछाले. लेकिन उनके लाख कोशीशके बादभी मेडीयाने जानकारी हासिल की थी. आखिर डिटेक्टीव्ह सॅमकोभी कुछ मर्यादाए थी. वे एक हद तक ही बातें मिडीयासे छुपा सकते है. और कभी कभी जिस बातको हम छुपाना चाहते है उसीकोही जादा उछाला जाता है.

टीव्ही न्यूज रिडर बोल रहा था कातिलने कत्ल किए और एक शक्स की लाश आज तडके पुलिसको मिली. जिस तरहसे और जिस बर्बरतासे पहला खुन हुवा था उसी बर्बरतासे या यूं कहीए उससेभी जादा बर्बतासे . इस शक्सकोभी मारा गया. इससे कोईभी इसी नतीजेपर पहूंचेगा की इस शहरमें एक खुला सिरीयल किलर घुम रहा है. हमारी सुत्रोंने दिए जानकारीके हिसाबसे दोनोभी शव ऐसे कमरेंमे मिले की जो जब पुलिस पहुंची तब अंदरसे बंद थे. पुलिसको जब इस बारेंमे पुछा गया तो उन्होने इस मसलेपर कुछभी टिप्पनी करनेसे इनकार किया है. जिस इलाकेमें खुन हुवा वहा आसपासके लोग अब भी इस भारी सदमेंसे उभर नही पाये है. और शहरमेंतो सब तरफ दहशतका मौहोल बन चूका है. कुछ लोगोंके कहे अनुसार जिन दो शक्स का खुन हूवा है उनके नामपर गंभीर गुनाह दाखिल है. इससे एक ऐसा निष्कर्ष निकाला जा सकता है की जो भी खुनी हो वह गुनाहगारोंकोही सजा देना चाहता है. इसकी वजहसे कुछ आम लोग तो कातिलकी वाहवा कर रहे है.

अगर खुनीको मिडीया अटेंशन चाहिए था तो वह उसमें कामयाब हो चूका है . हमने लाख कोशीश की लेकिन आखिर कबतक हमभी प्रेससे बाते छुपा पाएंगे डिटेक्टीव्ह सॅमने अपने साथीसे कहा. लेकिन सामने बैठा ऑफिसर कुछभी बोला नही. क्योंकी अबभी वह खबरें सुननेंमे व्यस्त था.

जोभी हो यह सब जानकारी अपने डिपार्टमेंटके लोगोंनेही लिक की है.

लेकिन अब कुछभी नही किया जा सकता है.

एक बार धनुष्यसे छूटा तिर वापस नही लाया जा सकता है.

सॅम सोच रहा था. फिर और एक विचार सॅमके दिमागमें चमका

कही ये अपने सामने बैठेवाला ऑफिसर तो नही. जो सब जानकारीयां लिक कर रहा हो.

सॅम एक अजिब नजरसे उसकी तरफ देख रहा था. लेकिन वह अबभी टिव्हीकी खबरें सुननेमें व्यस्त था.

शहरमें सब तरफ सारी दशहत फैल चूकी थी.

एक सिरीयल किलर शहरमें खुला घुम रहा है.

पुलिस अबभी उसको पकडनेमे नाकामयाब .

वह और कितने कत्ल करनेवाला है .

उसका अगला शिकार कौन होगा .

और वह लोगोंको क्यो मार रहा है .

कुछ कारणवश या युंही .

इन सारे सवालोंके जवाब किसीके पासभी नही थे.

रोनाल्ड पार्कर, उम्र पच्चीस के आसपास, स्टायलीस्ट, रुबाबदार, अपने बेडरुमें सोया था. वह रह रहकर बेचैनीसे अपनी करवट बदल रहा था. इससे ऐसा लग रहा था की आज उसका दिमाग कुछ जगहपर नही था. थोडी देर करवट बदलकर सोनेकी कोशीश करनेके बादभी उसे निंद नही आ रही थी यह देखकर वह बेडसे उठकर बाहर आ गया, इधर उधर एक नजर दौडाई, और फिरसे बेडपर जाकर बैठ गया. उसने बेडके बगलमें रखा एक मॅगझीन उठाया और उसे खोलकर पढते हूए फिरसे बेडपर लेट गया. वह उस मॅगझीनके पन्ने, जिसपर लडकियोंकी नग्न तस्वीरे छपी थी, पलटने लगा.

सेक्स इज द बेस्ट वे टू डायव्हर्ट यूवर माईंन्ड .

उसने सोचा. अचानक दुसरे कमरेसे धप्प ऐसा कुछ आवाज उसे सुनाई दिया. वह चौंककर उठ बैठा , मॅगॅझीन बगलमें रख दिया और वैसीही डरे सहमे हालमें वह बेडसे निचे उतर गया.

यह कैसी आवाज .

पहले तो कभी नही आई थी ऐसी आवाज. .

लेकिन आवाज आनेके बाद मै इतना क्यो चौक गया.

या हो सकता है आज अपनी मनकी स्थीती पहलेसेही अच्छी ना होनेसे ऐसा हूवा होगा.

धीरे धीरे इधर उधर देखते हूए वह बेडरुमके दरवाजेके पास गया. दरवाजेकी कुंडी खोली और धीरेसे थोडासा दरवाजा खोलकर अंदर झांककर देखा.

सब घरमें ढुंढनेके बाद रोनाल्डने हॉलमें प्रवेश किया. हॉलमें घना अंधेरा था. हॉलमेंका लाईट जलाकर उसने डरते हूएही चारो तरफ एक नजर दौडाई.

लेकिन कुछभीतो नही.

सबकुछ वहीका वही रखा हूवा .

उसने फिरसे लाईट बंद किया और किचनकी तरफ निकल पडा.

किचनमेंभी अंधेरा था. वहांका लाईट जलाकर उसने चारोतरफ एक नजर दौडाई. अब उसका डर काफी कम हो चूका था. .

कहा कुछ तो नही .

इतना डरनेकी कुछ जरुरत नही थी. .

वह पलटनेके लिए मुडनेही वाला था की किचनमें सिंकमें रखे किसी चिजने उसका ध्यान आकर्षीत किया. उसकी आंखे आश्चर्य और डर की वजहसे बडी हूई थी. एक पलमें इतने ठंडमेंभी उसे पसिना आया था. हाथपैर कांपनए लगे थे. उसके सामने सिंकमें खुनसे सना एक मांसका टूकडा रखा हूवा था. एक पलकाभी समय ना गंवाते हूए वह वहा से भाग खडा हूवा. क्या किया जाए उसे कुछ सुझ नही रहा था. गडबडाये और घबराये हूए हालमें वह सिधा बेडरुममे भाग गया और उसने अंदरसे कुंडी बंद कर ली थी.

डिटेक्टीव सॅम गोल्फ खेल रहा था. रोजमर्राके तनाव से मुक्तीके लिए यह एक अच्छा खासा उपाय उसने ढूंडा था. उसने एक जोरका शॉट मारनेके बाद बॉल आकाशसे होकर होल की तरफ लपक गया. बॉलने दो तिन बार गिरकर उछला और आखीर होलसे लगभग छे फिटकी दुरीपर लूढकते हूए रुका. सॅम बॉलके पास गया. जमीनके चढाई और ढलानका उसने अंदाजा लिया. बॉलके उपरसे टी घुमाकर उसे कितने जोरसे मारना पडेगा ईसका अनुमान लगाया. और बडी सावधानीसे, सही दिशामें, सही जोर लगाकर उसने हलकेही एक शॉट लगाया और बॉल लूढकते हूए बराबर होलमें जाकर समा गया. डिटेक्टीवके चेहरेपर एक जित की खुशी झलकने लगी. इतनेमें अचानक सॅमका मोबाईल बजा. डिटेक्टीव्हने डिस्प्ले देखा. लेकिन फोन नंबर तो पहचानका नही लग रहा था. उसने एक बटन दबाकर फोन अटेंड किया, यस

डिटेक्टीव बेकर हियर उधरसे आवाज आया.

हा बोलो सॅम दुसरे गेमकी तैयारी करते हुए बोला.

मेरे जानकारीके हिसाबसे आप हालहीमें चल रहे सिरियल केसके इंचार्च हो . बराबर उधरसे बेकरने पुछा. .

जी हां सॅमने सिरीयल किलरका जिक्र होतेही अगला गेम खेलने का विचार त्याग दिया और वह आगे क्या बोलता है यह ध्यानसे सुनने लगा.

अगर आपको कोई ऐतराज ना हो . मतलब अगर आज आप फ्री हो तो. क्या आप इधर मेरे पुलिस स्टेशनमें आ सकते हो . मेरे पास इस केसके बारेमें कुछ महत्वपुर्ण जानकारी है. शायद आपके काम आयेगी.

ठिक है . कोई बात नही . कहते हूए बगल से गुजर रहे लडकेको सामान उठानेका इशारा करते हूए सॅमने कहा.

सॅमने बेकरसे फोनपर मिलनेका वक्त वगैरे सब तय किया और वह सामान उठाकर ले जा रहे लडकेके साथ वापस हो लिया.

पोलिस स्टेशनमें डिटेक्टीव सॅम डिटेक्टीव बेकरके सामने बैठा हूवा था. डिटेक्टीव बेकर इस पुलिस स्टेशनका इंचार्ज था. डिटेक्टीव्ह बेकरका फोन आनेके पश्चात गोल्फका अगला गेम खेलनेकी सॅमकी इच्छाही खत्म हो चूकी थी. अपना सामान इकठ्ठा कर वह ताबडतोड तैयारी कर अपने पुलिस स्टेशनमें जानेके बजाय सिधा इधर निकल आया था. उनका हाय हॅलो सब फॉर्म्यालिटीज होनेके बाद अब डिटेक्टीव बेकरके पास उसके केसके बारेमें क्या जानकारी है यह सुननेके लिए वह उसके सामने बैठ गया. डिटेक्टीव बेकरने सब जानकारी बतानेके पहले एक बडा पॉज लिया. डिटेक्टीव सॅम भलेही अपने चेहरेपर नही आने दे रहा था फिरभी सब जानकारी सुननेके लिए वह बेताब हो चूका था और उसकी उत्सुकता सातवें आसमानपर पहूंच चूकी थी.

डिटेक्टीव्ह बेकर जानकारी देने लगा

कुछ दिन पहले मेरे पास एक केस आयी थी .

. एक सुंदर शांत टाऊन. टाऊनमें हरा भरी घास और हरेभरे पेढ चारो तरफ फैले हूए थे. और उस हरीयालीमें रातमें तारे जैसे आकाशमें समुह समुहसे चमकते है वैसे छोटे छोटे समुहमें घर इधर उधर फैले हूए थे. उसी हरीयालीमें गावके बिचोबिच एक पुरानी कॉलेजकी बिल्डींग थी.

कॉलजमें गलियारेमें स्टूडंट्स की भिड जमी हूई थी. शायद ब्रेक टाईम होगा. कुछ स्टूडंट्स समुहमें गप्पे मार रहे थे तो कुछ इधर उधर घुम रहे थे. जॉन कार्टर लगभग इक्कीस बाईस सालका, स्मार्ट हॅंन्डसम कॉलेजका स्टूडंट और उसका दोस्त ऍथोनी क्लार्क दोनो साथ साथ बाकी स्टूडंट्स के भिडसे रास्ता निकालते हूए चल रहे थे. .
 
ऍंथोनी चलो डॉक्टर अल्बर्टके क्लासमें जाकर बैठते है . बहुत दिन हुए है हमने उसका क्लास अटेंन्ड नही किया है. जॉनने कहा.

किसके डॉक्टर अल्बर्टके क्लासमें . तुम्हारी तबियत तो ठिक है ना . ऍन्थोनीने आश्चर्यसे पुछा.

अरे नही . मतलब अबतक वह जमा हूवा है या छोडकर गया यह देखकर आते है जॉनने कहा.

दोनो एकदूसरेको ताली देते हूए, शायद पहलेका कोई किस्सा याद कर जोरसे हंसने लगे.

चलते हूए अचानक जॉनने ऍन्थोनीको अपनी कोहनी मारते हूए बगलसे जा रहे एक लडके की तरफ उसका ध्यान आकर्षीत करनेका प्रयास किया. ऍन्थोनीने प्रश्नार्थक मुर्दामें जॉनकी तरफ देखा.

जॉन धीमे आवाजमें उसके कानके पास बुदबुदाया यही वह लडका. जो आजकल अपने होस्टेलमें चोरीयां कर रहा है

तबतक वह लडका उनको क्रॉस होकर आगे निकल गया था. ऍन्थोनीने पिछे मुडकर देखा. होस्टेलमें ऐन्थोनीकीभी कुछ चिजेभी गायब हो चूकी थी.

तुम्हे कैसे पता ऍन्थोनीने पुछा. .

उसके तरफ देखतो जरा. कैसा कैसा कसे हूए चोरोंकी खानदानसे लगता है साला. जॉनने कहा.

अरे सिर्फ लगनेसे क्या होगा. हमें कुछ सबुतभीतो लगेगा. ऍन्थोनीने कहा.

मुझे ऍलेक्सभी कह रहा था. . देर राततक वह भूतोंकी तरह होस्टेलमें सिर्फ घूमता रहता है

अच्छा ऐसी बात है . तो फिर चल. सालेको सिधा करते है.

ऐसा सिधा करेंगे की साला जिंदगी भर याद रखेगा.

सिर्फ याद ही नही. सालेको बरबादभी करेंगे

फिरसे दोनोंने कुछ फैसला किये जैसे एकदूसरेकी जोरसे ताली बजाई और फिरसे जोरसे हंसने लगे.

रातको होस्टेलके गलियारेमें घना अंधेरा था. गलियारेके लाईट्स या तो किसीने चोरी किये होंगे या लडकोने तोड दिए होंगे. एक काला साया धीरे धीरे उस गलियारेमे चल रहा था. और वहासे थोडीही दुरीपर जॉन, ऍन्थोनी और उसके दो दोस्त एक खंबेके पिछे छुपकर बैठे थे. उन्होने पक्का फैसला किया था की आज किसीभी हालमें इस चोरको पकडकर होस्टेलकी लगभग रोज होनेवाली चोरीयां रोकनी है. काफी समयसे वे वहां छिपकर चोरकी राह देख रहे थे. आखिर वह साया उन्हे दिखतेही उनके चेहरेपर खुशी की लहर दौड गई.

चलो इतने देरसे रुके. आखिर मेहनत रंग लाई.

खुशीके मारे उनमें खुसुर फुसुर होने लगी.

ए चूप रहो. यही अच्छा मौका है . सालेको रंगे हाथ पकडनेका जॉनने सबको चूप रहनेकी हिदायत दी.

वे वहांसे छिपते हूए सामने जाकर एक दुसरे खंबेके पिछे छूप गए.

उन्होने चोरको पकडनेकी पुरी प्लॅनींग और तैयारी कर रखी थी. चारोंने आपसमें काम बांट लिया था. उन चारोंमें एक लडका अपने कंधेपर एक काला ब्लॅंकेट संभाल रहा था.

देखो. वह रुक गया . सालेकी घोंगड रपेटही करेंगे जॉन धीरेसे बोला.

वह साया गलियारेमे चलते हूए एक रुमके सामने रुक गया.

अरे किसकी रुम है वह किसीने पुछा.

मेरीकी . ऍन्थोनीने धीमे स्वरमे जवाब दिया.

वह काला साया मेरीके दरवाजेके सामने रुका और मेरीके दरवाजेके कीहोलमें अपने पासकी चाबी डालकर घुमाने लगा.

देखो उसके पास चाबीभी है कोई फुसफुसाया.

मास्टर की होगी किसीने कहा.

या डूप्लीकेट बनाकर ली होगी सालेने

अब तो वह बिलकुल मुकर नही पाएगा . हम उसे अब रेड हॅंन्डेड पकड सकते है. जॉनने कहा.

जॉन और ऍन्थोनीने पिछे मुडकर उनके दो साथीयोंको इशारा किया.

चलो . यह एकदम सही वक्त है ऍन्थोनीने कहा.

वह साया अब ताला खोलनेकी कोशीश करने लगा.

सब लोगोंने एकदम उस काले सायेपर हल्ला बोल दिया. ऍन्थोनीने उस सायेके शरीरपर उसके दोस्तके कंधेपर जो था वह ब्लॅंकेट डालकर लपेट दिया और जॉनने उस सायेको ब्लॅकेटके साथ कसकर पकड लिया.

पहले साले को मारो. कोई चिल्लाया.

सबलोग मिलकर अब उस चोरकी धुलाई करने लगे.

कैसा हाथ आया रे साले .

ए साले . दिखा अब कहां छुपाकर रखा है तुने होस्टेलका सारा चोरी किया हूवा माल

ब्लॅंकेटके अंदरसे आं ऊं ऐसा दबा हूवा स्वर आने लगा.

अचानक सामनेका दरवाजा खुला और मेरी गडबडाई हूई दरवाजेसे बाहर आगई. शायद उसे उसके रुमके सामने चल रहे धांदलीकी आहट हुई होगी. कमरेमें जल रहे लाईटकी रोशनी अब उस ब्लॅंकेटमें लिपटे चोरके शरीर पर पड गई.

क्या चल रहा है यहां मेरी घाबराये हूए हालमें हिम्मत बटोरती हूई बोली.

हमने चोरको पकडा है ऍन्थोनीने कहा.

ये तुम्हारा कमरा डूप्लीकेट चाबीसे खोल रहा था. जॉनने कहा.

उस चोरको ब्लॅंकेटके साथ पकडे हूए हालमें जॉनको उस चोरके शरीरपर कुछ अजीबसा लगा. धांदलीमें उसने क्या है यह टटोलनेके लिए ब्लॅंकेटके अंदरसे अपने हाथ डाले. जॉनने हाथ अंदर डालनेसे उसकी उस सायेपरकी पकड ढीली हो गई और वह साया ब्लॅंकेटसे बाहर आगया.

ओ माय गॉड नॅन्सी मेरी चिल्लाई.

नॅन्सी कोलीन उनकेही क्लासमेंकी एक सुंदर स्टूडंट थी. वह ब्लॅकेटसे बाहर आई और अभीभी असंमजसके स्थितीमें जॉन उसके दोनो उरोज अपने हाथमें कसकर पकडा हूवा था. उसने खुदको छुडा लिया और एक जोर का तमाचा जॉनके कानके निचे जड दिया.

जॉनको क्या बोले कुछ समझमें नही रहा था वह बोला, आय ऍम सॉरी . आय ऍम रियली सॉरी

वुई आर सॉरी . ऍन्थोनीनेभी कहा.

लेकिन इतने रात गए तुम यहां क्या कर रही हो मेरी नॅन्सीके पास जाते हूए बोली.

इडीयट . आय वॉज ट्राईंग टू सरप्राईज यू. तूम्हे जनमदिनकी शुभकामनाएं देने आई थी मै. नॅन्सी उसपर चिढते हूए बोली.

ओह . थॅंक यू . आय मीन सॉरी . आय मीन आर यू ओके मेरीको क्या बोले कुछ समझ नही आ रहा था.

मेरी नॅन्सीको रुममें ले गई. और जॉन फिरसे माफी मांगनेके लिए रुममे जानेलगा तो दरवाजा उसके मुंहपर धडामसे बंद होगया.

क्लास चल रहा था. क्लासमें जॉन और उसके दो दोस्त पास पास बैठे थे. जॉनका खयाल बिलकुल क्लासमें नही था. वह बेचैन लग रहा था और अस्वस्थतासे क्लास खतम होने की राह देख रहा था. उसने एकबार पुरे क्लासपर अपनी नजर घुमाई, खासकर नॅन्सीकी तरफ देखा. लेकिन उसका कहा उसकी तरफ ध्यान था वह तो अपनी नोट्स लेनेमे व्यस्त थी. कल रातका वाक्या याद कर जॉनको फिरसे अपराधी जैसा लगने लगा.

उस बेचारीको क्या लगा होगा .

इतने सारे लोगोंके सामने और मेरीके सामने मैने .

नही मैने ऐसा नही करना चाहिए था.

लेकिन जोभी हूवा वह गलतीसे हूवा.

मुझे क्या मालूम था की वह चोर ना होकर नॅन्सी थी.

नही मुझे उसकी माफी मांगना चाहिए.

लेकिन कल तो मैने उसकी माफी मांगनेका प्रयास किया था .

तो उसने धडामसे गुस्सेसे दरवाजा बंद किया था.

नही मुझे वह जबतक माफ नही करती तबतक माफी मांगतेही रहना चाहिए.

उसके दिमागमें विचारोंका तुफान उमड पडा था. इतनेमें पिरियड बेल बजी. शायद ब्रेक हो गया था.

चलो यह अच्छा मौका है .

उसे माफी मांगनेका .

वह उठकर उसके पास जानेही वाला था इतनेमें वह लडकियोंकी भिडमें कही गुम होगई थी.

ब्रेककी वजहसे कॉलेजके गलियारेमें स्टूडंट्स की भिड जमा हो गई थी. छोटे छोटे समूह बनाकर गप्पे मारते हूए स्टूडंट्स सब तरफ फैल गए थे. और उस भिडसे रास्ता निकालते हूए जॉन और उसके दो दोस्त उस भिडमें नॅन्सीको ढूंढ रहे थे.

कहा गई .

अभी तो लडकियोंकी भिडमें क्लाससे बाहर जाते हूए दिखी थी. .

वे तिनो इधर उधर देखते हूए उसे ढूंढनेकी कोशीश करने लगे. आखिर एक जगह कोनेमें उन्हे अपने दोस्तोंके साथ बाते करती हूइ नॅन्सी दिख गई.

चलो मेरे साथ. जॉनने अपने दोस्तो से कहा.

हम किसलिए . हम यही रुकते है . तुम ही जावो. उसके दोस्तोमेंसे एक बोला.

अबे. साथ तो चलो जॉन उनको लगभग पकडकर नॅन्सीके पास ले गया.

जब जॉन और उसके दोस्त उसके पास गए तब उसका खयाल इन लोगोंकी तरफ नही था. वह अपनी गप्पे मारनेमें मशगुल थी. नॅन्सीने गप्पे मारते हूए एक नजर उनपर डाली और उनकी तरफ ध्यान ना देते हूए अपनी बातोंमेही व्यस्त रही. जॉनने उसके और पास जाकर उसका ध्यान अपनी तरफ आकर्षीत करनेका प्रयास किया. लेकिन बार बार वह उनकी तरफ ध्यान ना देते हूए उन्हे टालनेका प्रयास कर रही थी. उधर उनसे काफी दूर ऍन्थोनी गलियारेसे जारहा था वह जॉनकी तरफ देखकर मुस्कुराया और उसने अपना अंगूठा दिखाकर उसे बेस्ट लक विश किया.

नॅन्सी . आय ऍम सॉरी जॉनको इतने लडको लडकियोंकी भिडमें शर्मभी आ रही थी. फिरभी ढांढस बांधते हूए उसने कहा.

नॅन्सीने एक कॅजूअल नजर उसपर डाली.

जॉनकी गडबडी हूइ दशा देखकर उसके दोस्तोने अब सिच्यूएशन अपने हाथमे ली.

ऍक्च्यूअली हम एक चोरको पकडनेकी कोशीश कर रहे थे. एक दोस्तने कहा.

हां ना . वह रोज होस्टेलमें चोरी कर रहा था. दुसरे दोस्त ने कहा.

जॉन अब अपनी गडबडीभरी दशासे काफी उभर गया था. उसने फिरसे हिम्मत कर अपनी रट जारी रखी, , नॅन्सी . आय ऍम सॉरी . आय रियली डीडन्ट मीन इट. मै तो उस चोरको पकडनेकी . .

जॉन हाथोके अलग अलग इशारोंसे अपने भाव व्यक्त करनेकी कोशीश कर रहा था. वह क्या बोल रहा था और क्या इशारे कर रहा था उसका उसकोही समझ नही आ रहा था. आखिर वह एक हाव भावके पोजीशनमें रुका. जब वह रुका तब उसके खयालमें आया की, भलेही स्पर्ष ना कर रहे हो, लेकिन उसके दोनो हाथ फिरसे नॅन्सीके उरोजोंके आसपास थे. वह नॅन्सीकेभी खयालमें आया. उसने झटसे अपने हाथ पिछे खिंच लिए. उसने गुस्सेसे भरा एक कटाक्ष उसके उपर डाला और फिरसे एक जोरका चांटा उसके गालपर जडकर चिढकर बोली, बद्तमीज
 
इसके पहलेकी जॉन फिरसे संभलकर कुछ बोले वह गुस्सेसे पैर पटकाती हूई वहांसे चली गई थी. जब वह होशमें आया वह दूर जा चूकी थी और जॉन अपना गाल सहलाते हूए वहां खडा था.

शामका समय था. अपनी शॉपींगसे लदी हूई बॅग संभालती हूई नॅन्सी फुटपाथसे जा रही थी. वैसे अब खरीदनेका कुछ खास नही बचा था. सिर्फ एक दो चिजे खरीदनेकी बची थी.

वह चिजे खरीद ली की फिर घरही वापस जाना है.

वह बची हूई एक दो चिजे लेकर जब वापस जानेके लिए निकली तब लगभग अंधेरा होनेको आया था और रास्तेपरभी बहुत कम लोग बचे थे. चलते चलते नॅन्सीके अचानक खयालमें आया की बहुत देरसे कोई उसका पिछा कर रहा है. उसकी पिछे मुडकर देखनेकी हिम्मत नही बन रही थी. वह वैसेही चलती रही. फिरभी उसका पिछा जारी है इसका उसे एहसास हूवा. अब वह घबरा गई. पिछे मुडकर ना देखते हूए वह वैसेही जोरसे आगे चलने लगी.

इतनेमे उसे पिछेसे आवाज आया , नॅन्सी

वह एक पल रुकी और फिर चलने लगी.

पिछेसे फिरसे आवाज आया, नॅन्सी . .

आवाजके लहजेसे नही लग रहा था की पिछा करने वाले का कोई गलत इरादा हो. नॅन्सीने चलते चलतेही पिछे मुडकर देखा. पिछे जॉनको देखतेही वह रुक गई. उसके चेहरेपर परेशानीके भाव भाव दिखने लगे.

यह इधरभी .

अबतो सर पटकनेकी नौबत आई है.

वह एक बडा फुलोंका गुलदस्ता लेकर उसके पास आ रहा था. वह देखकर तो उसे एक क्षण लगाभी की सचमुछ अपना सर पटक ले. वह जॉन उसके नजदिक आनेतक रुक गई.

क्यो तुम मेरा लगातार पिछा कर रहे हो नॅन्सी नाराजगी जताते हूए गुस्सेसे बोली.

मुझपर एक एहसान करदो और भगवानके लिए मेरा पिछा करना छोड दो वह गुस्सेसे हाथ जोडते हूए, उसका पिछा छूडा लेनेके अविर्भावमें बोली.

गुस्सेसे वह पलट गई और फिरसे आगे पैर पटकती हूई चलने लगी. जॉनभी बिचमें थोडा फासला रखते हूए उसके पिछे पिछे चलने लगा.

जॉन फिरसे पिछा कर रहा है यह पता चलतेही वह गुस्सेसे रुक गई.

जॉनने अपनी हिम्मत बटोरकर वह फुलोंका गुलदस्ता उसके सामने पकडा और कहा, आय ऍम सॉरी.

नॅन्सी गुस्सेसे तिलमिलाई. उसे क्या बोले कुछ सुझ नही रहा था. जॉनकोभी आगे क्या बोले कुछ समझ नही रहा था.

आय स्वीअर, आय मीन इट वह अपने गलेको हाथ लगाकर बोला.

नॅन्सी गुस्सेमेतो थी ही, उसने झटकेसे अपने चेहरेपर आ रही बालोंकी लटे एक तरफ हटाई. जॉनको लगा की वह फिरसे एक जोरदार तमाचा अपने गालपर जडने वाली है. डरके मारे अपनी आंखे बंद कर उसने झटसे अपना चेहरा पिछे हटाया.

उसकेभी यह खयालमें आया और वह अपनी हंसी रोक नही सकी. उसका वह डरा हूवा सहमा हूवा बच्चोके जैसा मासूम चेहरा देखकर वह खिलखिलाकर हंस पडी. उसका गुस्सा कबका रफ्फु चक्कर हो गया था. जॉनने आंखे खोलकर देखा. तबतक वह फिरसे रास्तेपर आगे चल पडी थी. थोडी देर चलनेके बाद एक मोडपर मुडनेसे पहले नॅन्सी रुक गई, उसने पिछे मुडकर जॉनकी तरफ देखा. एक नटखट मुस्कुराहटसे उसका चेहरा खिल गया था. गडबडाए हूए हालमें, संभ्रममे खडा जॉनभी उसकी तरफ देखकर मंद मंद मुस्कुराया. वह फिरसे आगे चलते हूए उस मोडपर मुडकर उसके नजरोंसे ओझल हो गई. भले ही वह उसके नजरोंसे ओझल हूई थी, फिरभी जॉन खडा होकर उधर मंत्रमुग्ध होकर देख रहा था. उसे रह रहकर उसकी वह नटखट मुस्कुराहट याद आ रही थी.

वह सचमुछ मुस्कुराई थी या मुझे वैसा आभास हूवा .

नही नही आभास कैसे होगा .

यह सच है की वहं मुस्कुराई थी .

वह मुस्कुराई इसका मतलब उसने मुझे माफ किया ऐसा समझना चाहिए क्या .

हां वैसा समझनेमें कोई दिक्कत नही.

लेकिन उसका वह मुस्कुराना कोई मामूली मुस्कुराना नही था.

उसके उस मुस्कुराहटमें औरभी कुछ गुढ अर्थ छिपा हूवा था.

क्या था वह अर्थ .

जॉन वह अर्थ समझनेकी कोशीश करने लगा. और जैसे जैसे वह अर्थ उसके समझमें आ रहा था उसकेभी चेहरेपर वही, वैसीही मुस्कुराहट फैलने लगी.

धीरे धीरे जॉन और नॅन्सी एकदूसरेके नजदीक खिंचते चले गए. उनके दिलमें कब प्रेमका बिज पनपना शुरु होगया उन्हे पता ही नही चला. झगडेसेभी प्रेमकी भावना पनप सकती है यह वे खुद अनुभव कर रहे थे. कॉलेजमे कोई पिरियड खाली होने पर वे मिलते. कॉलेज खत्म होनेपर मिलते. लायब्रीमें पढाईके बहानेसे मिलते थे. मिलनेका एक भी मौका वे छोडना नही चाहते थे. लेकिन सब छिप छिपकर चल रहा था. उन्हेने उनका प्रेम अभीतक किसीके खयालमें आने नही दिया था. लेकिन जो किसीके खयालमें नही आये उसे प्रेम कैसे कहे या फिर एक वक्त ऐसा आता है की प्रेमी इतने बिन्दास हो जाते है की उनका प्रेम किसीके खयालमें आयेगा या किसीको पता चलेगा इस बातकी फिक्र करना वे छोड देते है. लोगोको अपना प्रेम पता चले ऐसी सुप्त भावनाभी शायद उनके मनमे आती हो.

काफी रात हो चूकी थी. अपनी बेटी अभीतक कैसे घर वापस नही आई यह चिंता नॅन्सीके पिता को खाये जा रही थी. वे बेचैन होकर हॉलमें चहलकदमी कर रहे थे. वैसी उन्होने नॅन्सीको पुरी छूट दे रखी थी. लेकिन ऐसी गैर जिम्मेदाराना वह कभी नही लगी थी. कभी देर होती तो वह घर फोन कर बताती थी. लेकिन आज उसने फोन करनेकीभी जहमत नही उठाई थी. इतने सालका उसके पिताका अनुभव कह रहा था की मामला कुछ गंभीर है.

नॅन्सी किसी गलत संगतमें तो नही फंस गई .

या फिर ड्रग्ज वैगेरेकी लत तो नही लगी उसे .

अलग अलग प्रकारके अलग अलग विचार उनके दिमागमें घुम रहे थे. इतनेमें उन्हे बाहर कोई आहट हूई.

एक बाईक आकर घरके कंपाऊंडके गेटके सामने रुकी. बाईकके पिछेकी सिटसे नॅन्सी उतर गई. उसने सामने बैठे जॉनके गालका चूंबन लिया और वह गेटके तरफ निकल दी.

घरके अंदरसे, खिडकीसे नॅन्सीके पिता वह सब नजारा देख रहे थे. उनके चेहरेसे ऐसा लग रहा था की वे गुस्सेसे आगबबुला हो रहे थे. अपनी बेटीको कोई बॉय फ्रेंड है यह उनको गुस्सा आनेका कारण नही था. कारण कुछ अलग ही था.

हॉलमे सोफेपर नॅन्सीके पिता बैठे हूए थे और उनके सामने गर्दन झुकाकर नॅन्सी खडी थी.

इन ब्लडी एशीयन लोगोंके अलावा तुम्हे दूसरा कोई नही मिला क्या उनका गुस्सेसे भरा गंभीर स्वर गुंजा.

नॅन्सीके मुंहसे शब्द नही निकल पा रहा था. वह अपने पितासे बात करनेके लिए हिंम्मत जुटानेका प्रयास कर रही थी. उतनेमे नॅन्सीका भाई जॉर्ज कोलीन्स, उम्र लगभग तिस के आसपास, गंभीर व्यक्तीमत्व, हमेशा किसी सोचमें खोया हूवा, ढीला ढीलासा रहनसहन, घरमेंसे वहा आ गया. वह नॅन्सीके बगलमें जाकर खडा हो गया. नॅन्सीकी गर्दन अभीभी झूकी हूई थी. उसका भाई बगलमें आकर खडा होनेसे उसमें थोडा ढांढस बंध गया. वह गर्दन निचेही रखकर अपनी हिम्मत जुटाकर एक एक शब्द तोलमोलकर बोली, वह एक अच्छा लडका है . आप उसे एक बार मिल तो लो

चूप बैठो . मुरख . मुझे उससे मिलनेकी बिलकूल इच्छा नही. . अगर तुम्हे इस घरमें रहना है तो तुम मुझे दुबारा उसके साथ दिखनी नही चाहिए. समझी उसके पिताने अपना अंतिम फैसला सुना दिया.

नॅन्सीके आंखोमें आंसू आगए और वहा से अपने आंसू छिपाते हूए वह घरके अंदर दौड पडी. जॉर्ज सहानुभूतीसे उसे अंदर जाते हूए देखता रहा.

घरमें किसीकीभी पिताजीसे बहस करनेकी हिम्मत नही थी.

जॉर्ज हिम्मत जुटाकर उसके पिताजीसे बोला, , पप्पा. आपको ऐसा नही लगता की आप थोडे जादाही कठोर हो रहे हो . आपने कमसे कम नॅन्सी क्या बोलना चाहती है यह तो सुनना चाहिए. और एक बार वक्त निकालकर उस लडकेसे मिलनेमे क्या हर्ज है.

मै उसका बाप हूं. उसका भला बूरा मेरे सिवा और कौन जान सकता है . और तुम्हारी नसिहत तुम्हारे पास ही रखो. मुझे उसके तुम्हारे जैसे हूए हाल देखनेकी बिलकुल इच्छा नही है. तुमनेभी एक एशीयन लडकीसे शादी की थी. आखिर क्या हूवा . तुम्हारी सब प्रॉपर्टी हडप कर उसने तुम्हे भगवान भरोसे छोड दिया. उसके पिताजी तेजीसे कदम बढाते हूए गुस्सेसे कमरेसे बाहर जाने लगे.

पप्पा आदमीका स्वभाव आदमी आदमीमें फर्क लाता है. ना की उसका रंग, या उसका राष्ट्रीयत्व. जॉर्ज उसके पिताजीको बाहर जाते हूए उनकी पिठकी तरफ देखकर बोला.

उसके पिताजी जाते जाते अचानक दरवाजेमें रुक गए और उधर ही मुंह रखते हूए कठोर लहजेमें बोले,

और तुम्हे उसकी पैरवी करनेकी बिलकुल जरुरत नही. और ना ही उसे सपोर्ट करनेकी

जॉर्ज कुछ बोले इसके पहलेही उसके पिताजी वहांसे जा चूके थे.

इधर नॅन्सीके घरके बाहर अंधेरेमें खिडकीके पास छिपकर एक काला साया अंदर चल रहा यह सारा नजारा देख और सुन रहा था.

क्लासमें एक लेडी टीचर पढा रही थी. क्लासमें कॉलेजके छात्र ध्यान देकर उन्हे सुन रहे थे. उन्ही छात्रोमें जॉन और नॅन्सी बैठे हूए थे.

सो द मॉरल ऑफ द स्टोरी इज. कुछभी फैसला न लेते हूए बिचमेंही लटकनेसे अच्छा है कुछतो एक फैसला लेना . टीचरने अबतक पढाए पाठका निष्कर्ष संक्षेपमें बताया.

नॅन्सीने छूपकर एक कटाक्ष जॉनकी तरफ डाला. दोनोंकी आखें मिल गई. दोनोंभी एक दुसरेकी तरफ देख मुस्कुराए. नॅन्सीने एक नोटबुकका पन्ना जॉनको दिखाया. उस नोटबुकके पन्नेपर बडे अक्षरोंमे लिखा था लायब्ररी . जॉनने हां मे अपना सर हिलाया. उतनेमें पिरीयड बेल बजी. पहले टिचर और बादमें छात्र धीरे धीरे क्लाससे बाहर जाने लगे.

जॉन हमेशा की तरह जब लायब्ररीमें गया तब ब्रेक टाईम होनेसे वहां कोईभी छात्र नही थे. उसने नॅन्सीको ढूंढनेके लिए इधर उधर नजर दौडाई. नॅन्सी एक कोनेमे बैठकर किताब पढ रही थी. या कमसेकम वैसा दिखावा करनेकी चेष्टा कर रही थी. नॅन्सीने आहट होतेही किताबसे सर उपर उठाकर उधर देखा.

दोनोंकी नजरे मिलतेही वह वहांसे उठकर किताबोंके रॅकके पिछे जाने लगी. जॉनभी उसके पिछे पिछे जाने लगा. एकदुसरेसे कुछभी ना बोलते हूए या कुछभी इशारा ना करते हूए सबकुछ हो रहा था. उनका यह शायद रोजका दिनक्रम होगा. नॅन्सी कुछ ना बोलते हूए भलेही रॅकके पिछे जा रही थी लेकिन उसके दिमागमें विचारोंका तुफान उमड पडा था.

जो भी हो आज कुछ तो आखरी फैसला लेनाही है.

ऐसे कितने दिन तक ना इधर ना उधर इस हालमें रहेंगे.

टीचरने जो पढाए पाठका संक्षेपमें निष्कर्ष बताया था. वह सही था.

हमें कुछ तो ठोस निर्णय लेनाही होगा.

आर या पार .

बस अब बहुत हो गया .

उसके पिछे पिछे जॉन रॅकके पिछे कुछ ना बोलते हूए जा रहा था. लेकिन उसके दिमागमेंभी विचारोंका सैलाब उमड पडा था.

हमेशा नॅन्सी पिरियड होनेके बाद लायब्रीमें मिलनेके लिए इशारा करती थी. .

लेकिन आज उसने पिरियड शुरु था तबही इशारा किया.

उसके घरमें कुछ अघटीत तो नही घटा.

उसके चेहरेसे वह किसी दूविधामें लग रही थी .

अपने घरके दबावमें आकर वह मुझे छोड तो नही देगी.

अलग अगल प्रकारके विचार उसके दिमागमें घुम रहे थे.
 
रॅकके पिछे कोनेमें किसीके नजरमें नही आये ऐसे जगहपर नॅन्सी पहूंच गई और पिछेसे दिवारको अपना एक पैर लगाकर वह जॉनकी राह देखने लगी.

जॉन उसके पास जाकर पहूंचा और उसके चेहरेके भाव पढनेकी कोशीश करते हूए उसके सामने खडा हो गया.

तो फिर तय हूवा . आज रात ग्यारह बजे तैयार रहो . नॅन्सीने कहा.

चलो मतलब अबभी नॅन्सी अपने घरके लोगोंके दबावमें नही आयी थी.

जॉनको सुकूनसा महसुस हूवा.

लेकिन उसने सुझाया हूवा यह दुसरा रास्ता कहां तक सही है .

यह एकदम चरम भूमीकातो नही हो रही है .

नॅन्सी तुम्हे नही लगता की हम जरा जल्दीही कर रहे है. हम कुछ दिन रुकेंगे. और देखते है कुछ बदलता है क्या . जॉनने कहा.

जॉन चिजे अपने आप नही बदलती. हमें उन्हे बदलना पडता है. नॅन्सीने दृढतासे कहा.

उनकी बहूत देर तक चर्चा चलती रही. जॉनको अभीभी उसकी भूमीका सही नही लग रही थी. लेकिने एक तरहसे उसका सहीभी था. कभी कभी ताबडतोड निर्णय लेनाही अच्छा होता है. जॉन सोच रहा था.

लेकिन इस फैसलेके लिए मै अबभी पूरी तरहसे तैयार नही हूं.

मुझे मेरे घरके लोगोंके बारेंमेंभी सोचना चाहिए.

लेकिन नही हम कितने दिन तक इस तरह बिचमें लटके रहेंगे.

हमें कुछतो ठोस कदम उठाना जरुरी है.

जॉन अपना एक फैसलेपर पहूंचकर दृढतासे उसपर कायम रहनेका प्रयास कर रहा था.

उधर रॅकके पिछे उन दोनोंकी चर्चा चल रही थी और इधर दो रॅक छोडकर एक साया छूपकर उन दोनोंकी सब बातें सुन रहा था.

जॉनके दिमागमें विचारोकी कश्मकश चल रही थी. अब वह जो फैसला लेनेवाला था उसकी वजहसे होनेवाले सब परिणामोंके बारेमें वह सोच रहा था. नॅन्सीके साथ लायब्ररीमें किए चर्चासे दो तीन बाते एकदम साफ हो गई थी

एक तो नॅन्सी भलेही उपरसे ना लगे लेकिन अंदरसे वह बहुत खंबीर और जबान की पक्की है.

वह किसीभी हालमें मुझे नही छोडेगी.

या फिर वैसा सोचेगीभी नही .

लेकिन अब उसे अपने आपकाही भरोसा नही लग रहा था.

मैभी उसकी तरह अंदरसे खंबीर और पक्का हू क्या .

बुरे वक्तमें मेरा उसके प्रती प्रेम वैसाही कायम रहेगा क्या .

या बुरे वक्तमें वह बदल सकता है .

वह अब खुदकोही आजमा रहा था. वक्तही वैसा आया था की उसे खुदकाही विश्वास नही लग रहा था.

परंतू नही .

मुझे ऐसा ढिला ढाला रहकर नही चलेगा.

मुझेभी कुछ ठोस फैसला लेना होगा.

और एक बार निर्णय लिया तो फिर बादमें उसके कुछ भी परिणाम हो, मुझे उसपर कायम रहना होगा.

जॉनने आखीर मनही मन एक ठोस फैसला लिया.

अपने कमरेका दरवाजा अंदरसे बंद कर वह उसे जिसकी जरुरत पडेगी वह सारी चिजे अपने बॅगमें भरने लगा.

सबकुछ ठिक तो होगा ना .

मुझे मेरे घरवालोंको सब बताना चाहिए क्या .

सोचते सोचते उसने अपनी सारी चिजें बॅगमें भर दी.

कपडे वैगेरा बदलकर उसने कुछ बचातो नही इसकी तसल्ली की. आखरी बची हूई एक चिज डालकर उसने बॅककी चैन लगाई. चेनका एक विशीष्ट ऐसा आवाज हूवा. उसने वह बॅग उठाकर सामने टेबलपर रख दी और टेबलके सामने रखे कुर्सीपर थोडा सुस्तानेके लिए बैठ गया. वह एक दो पलही बैठा होगा की इतनेमें उसका मोबाईल व्हायब्रेट हो गया. उसने जेबसे मोबाईल निकालकर उसका डीस्प्ले देखा. डिस्प्लेपर उसे नॅन्सी ऐसे डिजीटल शब्द दिखाई दिए. वह तुरंत कुर्सीसे उठ खडा हूवा. मोबाईल बंद किया, बॅग उठाई और धीरेसे कमरेसे बाहर निकल गया.

इधर उधर देखते हूए सावधानीसे जॉन मुख्य दरवाजेसे बाहर आ गया और उसने दरवाजा बाहरसे खिंचकर बंद कर लिया. फिर जॉगींग कियेजैसा वह कंधेपर बॅग लेकर कंपाऊंडके गेटके पास गया. बाहर रास्तेपर उसे एक टॅक्सी रुकी हूई दिखाई दी. कंपाऊंड के गेटसे बाहर निकलकर उसने गेटभी खिंचकर बंद कर लिया. टॅक्सीके पास पहूंचतेही उसे टॅक्सीमें पिछली सिटपर बैठकर उसकी राह देख रही नॅन्सी दिखाई दी. दोनोंकी नजरे मिली. दोनो एकदुसरेकी तरफ देखकर मुस्कुराए. झटसे जाकर वह बॅगके साथ नॅन्सीके बगलमें टॅक्सीमें घुस गया. टॅक्सीके दरवाजेका बडा आवाज ना हो इसका खयाल रखते हूए उसने सावधानीसे दरवाजा धीरेसे खिंच लिया. दोनो एकदुसरेकी बाहोंमे घुस गए. उनके चेहरेपर एक विजयी हास्य फैल गया था.

अब उनकी टॅक्सी घरसे बहुत दुर तेजीसे दौड रही थी. वे दोनो तेजीसे दौडती टॅक्सीके खिडकीसे आरहे तेज हवाके झोकेंका आनंद ले रहे थे. लेकिन उन्हे क्या पता था की एक काला साया पिछे एक दुसरी टॅक्सीमें बैठकर उनका पिछा कर रहा था.

. डिटेक्टीव्ह बेकर हकिकत बयान करते हूए रुक गया. डिटक्टीव सॅमने वह क्यों रुका यह जाननेके लिए उसके तरफ देखा. डिटेक्टीव्ह बेकरने सामने रखा ग्लास उठाकर पाणीका एक घूंट लिया. तबतक ऑफिसबॉयने चाय पाणी लाया था. डिटेक्टीव्हने वह उसके सामने बैठे डिटेक्टीव सॅम और उसके साथ आये एक ऑफिसरको परोसनेके लिए ऑफिसबायको इशारा किया.

ऑफिसबॉय चाय पाणी लेकर आनेसे बेकर जो हकिकत बता रहा था उसमें खंड पड गया. सॅमको और उसके साथीदारको आगेकी कहानी सुननेकी बडी उत्सुकता हो रही थी. सब लोगोंका चायपाणी होनेके बाद डिटेक्टीव्ह बेकर फिरसे आगेकी कहानी बताने लगा .

. जॉनकी और नॅन्सीकी टॅक्सी रेल्वे स्टेशनपर पहूंच गई. दोनो टॅक्सीसे उतर गए. टॅक्सीवालेका किराया चूकाकर वे अपना सामान लेकर टिकीटकी खिडकीके पास चले गए. कहां जाना है यह उन्होने अबतक तय नही किया था. बस यहांसे निकल जाना है इतनाही उन्होने तय किया था. एक ट्रेन प्लॅटफॉर्मपर खडीही थी. जॉनने जल्दीसे उसी ट्रेनका टिकट निकाला.

प्लॅटफॉर्मपर वे अपना टिकट लेकर अपना रेल्वेका डिब्बा ढूंढने लगे. डिब्बा ढूंढनेके लिए उन्हे जादा मशक्कत नही करनी पडी. मुख्य दरवाजेसे उनका डिब्बा नजदिकही था. ट्रेन निकलनेका समय होगया था इसलिए वे तुरंत डिब्बेमें चढ गए. डिब्बेमें चढनेके बाद उन्होने अपनी सिट्स ढूंढ ली. अपने सिट के पास अपना सारा सामान रख दिया. उतनेमें गाडी हिलने लगी. गाडी निकलनेका वक्त हो चूका था. जैसेही गाडी निकलने लगी वैसे नॅन्सी जॉनको लेकर डिब्बेके दरवाजेके पास गई. उसे वहांसे जानेसे पहले अपने शहरको एक बार जी भरके देख लेना था. .

ट्रेनमें नॅन्सी और जॉन एकदम पास पास बैठे थे. उन्हे दोनोंको एकदुसरेका सहारा चाहिए था. आखिर उन्होने जो फैसला किया था उसके बाद उन्हे बस एकदुसरेकाही तो सहारा था. अपने घरसे सारे रिश्ते , सारे बंध तोडकर वे बहुत दुर जा रहे थे. नॅन्सीने अपना सर जॉनके कंधेपर रख दिया.

फिर . अब कैसा लग रहा है जॉनने माहौल थोडा हलका करनेके उद्देशशे पुछा.

ग्रेट नॅन्सीभी झूटमुठ हंसते हूए बोली.

जॉन समझ सकता था की भलेही वह उपरसे दिखा रही हो लेकिन घर छोडने का दुख उसको होना लाजमी था. उसे सहारा देनेके उद्देशसे उसने उसे कसकर पकड लिया.

तुम्हे कुछ याद आ रहा है जॉनने उसे औरभी कसकर पकडते हूए पुछा.

नॅन्सीने प्रश्नार्थक मुद्रामें उसकी तरफ देखा.

नही मतलब कोई घटना कोई प्रसंग. जब मैने तुम्हे ऐसेही कसकर पकडा था.

मै कैसे भूल सकती हू उस घटना को. नॅन्सी उसने जब ब्लॅंकेटसे लपेटकर उसे कसकर पकडा था वह प्रसंग याद कर बोली.

और तुमभी . नॅन्सी उसके गालपर हाथ मलते हूए उसे मारे हूए चाटेंकी याद देते हूए बोली.

दोनो खिलखिलाकर हंस पडे.

जब दोनोंका हसना थम गया नॅन्सी इतराते हूए उसे बोली , आय लव्ह यू

आय लव्ह यू टू उसने उसे और नजदीक खिंचते हूए कहा.

दोनोभी कसकर एकदूसरेके आलिंगणमें बद्ध हो गए.

नॅन्सीने ट्रेनकी खिडकीसे झांककर देखा. बाहर सब अंधेरा छाया हूवा था. जॉनने नॅन्सीकी तरफ देखा.

तुम्हे पता है . तुम्हे माफी मांगते वक्त वह फुलोंका गुलदस्ता मैने क्यों लाया था. जॉन फिरसे उसे वह माफी मांगनेका प्रसंग याद दिलाते हूए बोला. वह प्रसंग वह कैसे भूल सकता था उसी पलमेंतो उनके प्रेमके बिज बोए गए थे.

जाहिर है माफी जादा इफेक्टीव होना चाहिए इसलिए. नॅन्सीने कहा.

नही . अगर मै सच कहूं तो तुम्हे विश्वास नही होगा. जॉनने कहा.

फिर . क्यों लाया था

मेरे हाथ फिरसे कोई अजीब इशारे कर गडबड ना करदे इसलिए . नहीतो फिरसे शायद और एक चांटा मिला होता. जॉनने कहा.

नॅन्सी और जॉन फिरसे खिलखिलाकर हंस पडे.

धीरे धीरे उनकी हंसी थम गई. फिर थोडी देर सब सन्नाटा छाया रहा. सिर्फ रेल्वेका आवाज आता रहा. उस सन्नाटेमें न जाने क्यूं नॅन्सीको लगा की कोई इस ट्रेनमें बैठकर अपना पिछा तो नही कर रहा है.

नही . कैसे मुमकीन है.

हम भाग जानेवाले है यह सिर्फ जॉन और उसके सिवा और किसीकोभीतो पता नही था.

रेल्वे प्लॅटफॉर्मपर जैसे लोगोंका सैलाब उमड पडा था. भिडमें लोग अपना अपना सामान लेकर बडी मुश्कीलसे रास्ता निकालते हूए वहांसे जा रहे थे. शायद अभी अभी कोई ट्रेन आई हो. वही प्लॅटफार्मपर एक कोनेमें स्टीव्हन, पॉल, रोनॉल्ड और क्रिस्तोफर ऍन्डरसन पत्ते खेल रहे थे. उन चारोंमे क्रिस्तोफर, उसके हावभावसे और उसका जो तिनोंपर एक प्रभाव दिख रहा था उससे, उनका लिडर लग रहा था. क्रिस्तोफर लगभग पच्चीस के आसपास, कसे हूवे और मजबूत शरीर का मालिक, एक लंबाचौडा यूवक था.

देखो अपनी गाडी आनेमें अभी बहूत वक्त है. कमसे कम और तीन गेम हो सकते है. क्रिस्तोफरने पत्ते बांटते हूए कहा.

पॉल तुम इस कागजपर पॉइंट्स लिखो रोनॉल्डने एक हाथसे पत्ते पकडते हूए और दुसरे हाथसे जेबसे एक कागजका टूकडा निकालकर पॉलके हाथमें देते हूए कहा.

और, लालटेन जादा हुशारी नही चलेगी पॉलने स्टीव्हनको ताकीद दी. वे स्टीव्हनको उसके चश्मेकी वजहसे लालटेनही कहते थे. क्रिस्तोफरका ध्यान पत्त्ते खेलते वक्त यूंही प्लॅटफॉर्मपर उमड पडी भिडकी तरफ गया.

भिडमें नॅन्सी और जॉन एकदुसरेका हाथ पकडकर किसी परदेसी अजनबीकी तरह चल रहे थे.

उसने नॅन्सीकी तरफ सिर्फ देखा और खुले मुंह देखताही रह गया.

बाप, क्या माल है उसके खुले मुंहसे अनायासही निकल गया. पॉल, रोनॉल्ड और स्टीव्हनभी अपना गेम छोडकर उधर देखने लगे. उनकाभी देखते हूए खुला मुह बंद होनेको तैयार नही था.

कबूतरी कबूतरके साथ भाग आई है शायद क्रिस्तोफरके अनुभवी नजरने भांप लिया.

उस कबुतरके बजाय मै उसके साथ रहना चाहिए था पॉल ने कहा.

क्रिस्तोफरने सबके पाससे पत्ते छिनकर लेते हूए कहा, देखो, अब यह गेम बंद करदो. हम अब एक दुसराही गेम खेलते है
 
सबके चेहरे खुशीसे दमकने लगे. वे क्रिस्तोफरके बोलनेका छिपा अर्थ जानते थे. वैसे वे वह गेम कोई पहली बार नही खेल रहे थे. सब उत्साहसे भरे एकदम उठकर खडे होगए.

अरे, देखो जरा खयाल रहे. साले कही घुस जाएंगे तो बादमें मिलेंगे नही रोनॉल्डने उठते हूए कहा.

फिर वे उनके खयालमें ना आए इतना फासला रखते हूए उनके पिछे पिछे जाने लगे.

ऐ , लालटेन तुम जरा आगे जावो. साले पहलेही तुझे चश्मेसे जरा कमही दिखता है . क्रिस्तोफरने स्टीव्हनको आगे धकेलते हूए कहा. स्टीव्हन नॅन्सी और जॉनके खयालमें नही आये ऐसा सामने दौडते हूए गया.

दिनभर इधर उधर घुमनेमें वक्त कैसा निकल गया यह जॉन और नॅन्सीको पताही नही चला. कुछ देर बाद शामभी हो गई. जॉन और नॅन्सी एक दुसरेका हाथ पकडकर मस्त मजेमें फुटपाथपर चल रहे थे. सामने एक जगह रास्तेपर हार्ट शेपके हायड्रोजसे भरे लाल गुब्बारे बेचनेवाला फेरीवाला उन्हे दिखाई दिया. वे उसके पास गए. जॉनने गुब्बारोंका एक बडासा दस्ता खरीदकर नॅन्सीको दिया. पकडनेके लिए जो धागा था उसके हिसाबसे वह दस्ता बडा होनेसे धागा टूट गया और वह दस्ता उडकर आकाशकी ओर निकल पडा. जॉनने दौडकर जाकर, उंची उंची छलांगे लगाकर उसे पकडनेका प्रयासे किया लेकीन वह धागा उसके हाथ नही आया. वे लाल गुब्बारे मानो एकदुसरेको धक्के देते हूए उपर आकाशमें जा रहे थे. जॉनकी उस धागेको पकडनेकी जी तोड कोशीश देखकर नॅन्सी खिलखिलाकर हंस रही थी.

और उनके काफी पिछे क्रिस्तोफर , रोनॉल्ड, स्टीव्हन और पॉल किसीके खयालमें नही आए इसका ध्यान रखते हूए उनका पिछा कर रहे थे.

नॅन्सी और जॉन एक जगह आईसक्रीम खानेके लिए रुक गए. उन्होने एक कोन लिया और उसमेंही दोनो खाने लगे. आईसक्रीम खातेवक्त नॅन्सीका ध्यान जॉनके चेहरेकी तरफ गया और वह खिलखिलाकर हंस पडी.

क्या हूवा जॉनने पुछा.

आईनेमें तो देखो नॅन्सी वही पास एक गाडीको लगे आईनेकी तरफ इशारा कर बोली.

जॉनने आईनेमें देखा तो उसके नाक के सिरेको आईसस्क्रीम लगा था. अपना वह हुलिया देखकर उसेभी हंसी आ रही थी. उसने वह पोंछ लिया और एक प्रेमभरी नजरसे नॅन्सीकी तरफ देखा.

सचमुछ अपनी रुची कितनी मिलती जुलती है नॅन्सीने कहा.

फिर . वह तो रहनेही वाली है. क्योंकी .वुई आर द परफेक्ट मॅच जॉन गर्वसे बोल रहा था.

आईस्क्रीम खाते हूए अचानक नॅन्सीका खयाल दुर खडे क्रिस्तोफरकी तरफ गया. क्रिस्तोफरने झटसे अपनी नजर फेर ली. नॅन्सीको उसकी नजर अजीब लगी थी और उसकी गतिविघीयांभी.

जॉन मुझे लगता है अब हमें यहांसे निकलना चाहिए. नॅन्सीने कहा और वह वहांसे निकल पडी. जॉन उलझनमें सहमासा उसके पिछे पिछे जाने लगा.

वहांसे आगे काफी समयतक चलनेके बाद वे एक कपडेके दुकानमें घुस गए. अब काफी रात हो चुकी थी. नन्सीको शक था की कहीं वह पहले दिखा हुवा लडका उनका पिछा तो नही कर रहा है. इसलिए उसने दुकानमें जानेके बाद वहांसे एक संकरी दरारसे बाहर झांककर देखा. बाहर क्रिस्तोफर उसके और दो साथीके साथ चर्चा करते हूए इधर उधर देख रहा था. जॉन उन लोगोंको दिख सके ऐसे जगहपर खडा था.

जॉन पिछे मुडकर मत देखो. मुझे लगता है वह लडके अपना पिछा कर रहे है. नॅन्सी दबे स्वरमें बोली.

कौन . किधर जॉनने गडबडाते हूए पुछा.

चलो जल्दी यहांसे हम निकल जाते है. वे हमतक पहूंचना नही चाहिए. नॅन्सीने उसे वहांसे बाहर निकाला.

वे दोनो लंबे लंबे कदम डालते हूए फुटपाथपर चलरहे लोगोंकी भिडसे रास्ता निकालते हूए वहांसे जाने लगे.

अपना पिछा हो रहा है इसका अब पुरा यकिन नॅन्सी और जॉनको हो चूका था. वे दोनोभी घबराए और गडबडाए हूए थे. यह शहर उनके लिए नया था. वे उन चारोंसे बचनेके लिए जिधर रास्ता मिलता उधर जा रहे थे. चलते चलते वे एक ऐसे सुनसान जगहपर आये की जहा लोग लगभग नही के बराबर थे. वैसे रातभी काफी हो चूकी थी. यहभी एक वहां लोग ना होनेकी वजह हो सकती थी. उसने पिछे मुडकर देखा. क्रिस्तोफर और उसके दोस्त अभीभी उनका पिछा कर रहे थे. नॅन्सीका दिल धडकने लगा. जॉनकोभी कुछ सुझ नही रहा था. अब क्या किया जाए, दोनोभी इस संभ्रममे थे. वे तेजीसे चल रहे थे और उनसे जितना दुर जा सकते है उतनी कोशीश कर रहे थे. आगे रास्तेपर तो औरभी घना अंधेरा था. वे दोनो और उनके पिछे उनका पिछा कर रहे वे चार लडके इनके अलावा उनको वहां और कोईभी नही दिख रहा था.

लगता है उनके खयालमें आया है की हम उनका पिछा कर रहे है स्टीव्हन अपने साथीयोंसे बोला.

आने दो . वह तो कभी ना कभी उनके खयालमें आनेही वाला था क्रिस्तोफरने बेफिक्र अंदाजमें कहा.

वे बहुत डरे हूए भी लग रहे है . पॉलने कहा.

डरनाही तो चाहिए . अब डरके वजहसेही अपना काम होनेवाला है. कभी कभी डरही आदमीको कमजोर बना देता है. रोनॉल्डने कहा.

जॉनने पिछे मुडकर देखा तो वे चारो तेजीसे उनकी तरफ आ रहे थे.

नॅन्सी . चलो दौडो. जॉन उसका हाथ पकडते हूए बोला.

एकदुसरेका हाथ पकडकर वे अब जोरसे दौडने लगे.

हमें पुलिसमें जाना चाहिए क्या नॅन्सीने दौडते हूए पुछा.

अब यहां कहा है पुलिस. और अगर हम ढूंढकर गएभी . तो वेभी हमेंही ढूंढ रहे होंगे. अबतक तुम्हारे घरवालोंने पुलिसमें रिपोर्ट दर्ज की होगी . जॉन दौडते हूए किसी तरह बोल पा रहा था.

दौडते हूए वे घने अंधेरेमे डूबे हूए एक संकरी गलीमें घुस गए. क्रिस्तोफर और उसके दोस्तभी उनके पिछेही थे. वे जब गलीमें घुसनेहीवाले थे की उतनेमे एक बडासा ट्रक रास्तेसे उनके और उस गलीके बिचमेंसे गुजर गया. वे ट्रक पास होनेतक रुक गए. और जब ट्रक पास हो चूका था तब उनको उस गलीमें कोई नही दिख रहा था. वे गलीमें घुस गए. गलीके दुसरे सिरे तक तेजीसे दौड गए. वहां रुककर उन्होने आजुबाजु देखा. लेकिन उन्हे जॉन और नॅन्सी कही नही दिखाई दे रहे थे.

क्रिस्तोफर और उसके दोस्त इधर उधर देखते हूए एक चौराहेपर खडे हो गए. उन्हे नॅन्सी और जॉन कहीभी नही दिखाई दे रहे थे.

हम सब लोग चारो तरफ फैलकर उन्हे ढूंढते है . वे हमारे हाथसे छुटना नही चाहिए. क्रिस्तोफरने कहा.

चार लोग चार दिशामे, चार रस्तेसे जाकर फैल गए और उन्हे ढूंढने लगे.

नॅन्सी और जॉन रास्तेके किनारे पडे एक ड्रेनेज पाईपमें छिप गए थे. शायद ड्रेनेज पाईप्स नये डालनेके लिए या बदलनेके लिए वहां लाकर डाले होंगे. इतनेमे अचानक उन्हे उनकी तरफ दौडते हूए आ रहे किसीके पैरोकी आहट हो गई. वे अब वहांसे हिलभी नही सकते थे. वे अगर इस हालमें उन्हे मिले तो उनके पास करनेके लिए कुछ नही बचा था. उन्होने बिल्लीके जैसे अपनी आखे मुंदकर अपने आपको जितना हो सकता है उतना सिमटनेकी कोशीश की. इसके अलावा वे करभी क्या सकते थे.

अब उनके खयालमें आया की वह दौडकर आनेवाला, उन्ही चारोंमेसे एक, अब उनके पाईपके पास पहूंच गया है. वह नजदिक आतेही जॉन और नॅन्सी एकदम शांत लगभग सांसे रोककर कुछभी हरकत ना करते हूए वैसे ही छिपे रहे. वह अब पाईपके एकदम पास आकर पहूंचा था.

वह उन चारोंमेंसेही एक स्टीव्हन था. उसने आजुबाजु देखा.

साले कहा गायब होगए वह चिढकर अपने आपसेही बुदबुदाया.

उतनेमें स्टीव्हनका पाईपकी तरफ खयाल गया.

जरुर साले इस पाईपमें छिपे होंगे.

उसने अनुमान लगाया. वह पाईपके और करीब गया. वह अब झुककर पाईपमें देखनेही वाला था. इतनेमे.

स्टीव. जरा इधर तो आवो . जल्दी उधरसे क्रिस्तोफरने उसे आवाज दिया.

स्टीव्हन पाईपमें झुककर देखते देखते रुक गया, उसने आवाज आया उस दिशामें देखा और मुडकर दौडते हूए उस दिशामें चला गया.

जानेवाले पैरोंका आवाज आतेही नॅन्सी और जॉनने सुकूनकी सांस ली.

हॉटेलके एक कमरेमे नॅन्सी और जॉन बेडपर एकदुसरेके आमने सामने बैठे थे. जॉनने नॅन्सीके चेहरेपर आती बालोंके लटोंको एक तरफ हटाया.

मुझे तो डरही लगा था की शायद हम उनके चंगुलमें ना फंस जाए नॅन्सीने कहा.

वह अभीभी उस भयानक मनस्थीतीसे बाहर नही निकल पाई थी.

देखो . मेरे होते हूए तुम्हे चिंता करनेकी क्या जरुरत . मै तुम्हे कुछभी नही होने दुंगा. आय प्रॉमीस वह उसे सांत्वना देनेकी कोशीश करते हूए बोला.

उसने मंद मंद मुस्कुराते हूए उसके तरफ देखा.

सचमुछ उसे उसके इस शब्दोंसे कितना अच्छा लगा था. .

धीरेसे जॉन उसके पास खिसक गया. नॅन्सीने उसकी आंखोमें देखा. जॉनभी अब उसकी आंखोसे अपनी नजरे हटानेके लिए तैयार नही था. धीरे धीरे उनके सांसोकी गति बढने लगी. हलकेही जॉनने उसे अपनी बाहोंमें खिंच लिया. उसेभी मानो उसकी सुरक्षीत बाहोमें अच्छा लग रहा था.

जॉनने धीरेसे उसे बेडपर लिटाकर उसका चेहरा अपनी हाथोंमे लेकर वह उसकी तरफ एकटक देखने लगा. धीरे धीरे उसकी तरफ झुकता गया और उसके गर्म होंठ अब उसके कांपते होंठोपर टीक गए. दोनोभी बेकाबु होकर एकदुसरेको आवेगमें चुमने लगे. इतने आवेगमेंकी वे दोनो धपाक से बेडके निचे फर्शपर गिर गए. नॅन्सी निचे और उसके उपर जॉन गिर गया. दर्दसे कराहते हूए नॅन्सीने उसे दूर धकेला,

मेरी क्या हड्डीयां तोडोगे वह कराहते हूए बोली.

जॉन झटसे उठ गया और उसे उपर उठानेका प्रयास करने लगा.

आय ऍम सॉरी . आय ऍम सो सॉरी वह बोला.

नॅन्सीने उसे एक चांटा मारनेका अविर्भाव किया. उसनेभी डरके मारे अपनी आंखे बंद कर अपना चेहरा दुसरी तरफ हटाया. नॅन्सी मनही मन मुस्कुराई. किसी छोटे बच्चेकी तरह मासूम भाव उसके चेहरेपर उभर आए थे. उसकी इसी मासूम अदापर तो वह फिदा हूई थी. उसने उसका चेहरा अपने हाथोंमे लिया और उसकी होंठोंको वह कसकर चुमने लगी. वह भी उसी तडप, उसी आवेगके साथ जवाबमें उसे चुमने लगा. अब तो उन्होने निचे फर्शपर बिछे गालीचेसे उठकर उपर जानेकेभी जहमत नही उठाई. असलमें वे एक क्षणभी गवाना नही चाहते थे. वे निचे गालीचेपरही लेटकर एकदुसरेंके उपर चुंबनकी बरसात करने लगे. चुमनेके साथही उनके हाथ एकदुसरेके कपडे निकालनेमें व्यस्त थे. जॉन अब उसके सारे कपडे निकालकर उसमें समा जानेको बेताब हूवा था. वह धीरे धीरे बडी बडी सांसोके साथ नॅन्सीके उपर झुकने लगा. इतनेमें. इतनेंमे उनके कमरेके दरवाजेपर किसीने नॉक किया. वे मानो जैसे थे वैसे बर्फ की तरह जम गए. गडबडाकर वे एक दुसरेकी तरफ देखने लगे.

हमें दरवाजा बजनेका आभास तो नही हुवा .

तब फिरसे एकबार दरवाजेपर नॉक सुनाई दी इसबार थोडी जोरसे.

सर्विस बॉय तो नही होगा .

कौन है जॉनने पुछा.

पुलिस . बाहरसे आवाज आया.

दोनो गालिचेसे उठकर कपडे पहनने लगे.

पुलिस यहांतक कैसे पहूंच गई .

जॉन और नॅन्सी सोचने लगे.

उन्होने अपने कपडे पहननेके बाद जॉन सहमें हूए स्थितीमें दरवाजेतक गया. उसने फिरसे एक बार नॅन्सीकी तरफ देखा. अब इस परिस्थितीका सामना कैसे किया जाए इसकी वे मनही मन तैयारी करने लगे थे. जॉन कीहोलसे बाहर झांककर देखने लगा. लेकिन बाहर अंधेरेके सिवा कुछ नजर नही आ रहा था.

या उस कीहोलमें कुछ प्रॉब्लेम होगा .

सावधानीसे, धीरेसे उसने दरवाजा खोला और दरवाजा थोडा तिरछा करते हूए बाहर झांकनेका प्रयास कर रहा था तभी . क्रिस्तोफर, रोनॉल्ड, पॉल, और स्टीव्हन दरवाजा जोरसे धकेलते हूए कमरेमें घुस गए.

क्या हो रहा है यह समझनेके पहलेही क्रिस्तोफरने दरवाजेको अंदरसे कुंडी लगा ली थी. किसी चित्तेकी फुर्तीसे रोनॉल्डने चाकू निकालकर नॅन्सीके गर्दनपर रख दिया और दुसरे हाथसे वह चिल्लाये नही इसलिये उसका मुंह दबाया.

क्रिस्तोफरनेभी मानो पुर्वनियोजनकी तहत उसका चाकू निकालकर जॉनके गर्दनपर रखा और उसका मुंह दबाकर उसे दबोच लिया. मानो अब पुरी स्थिती उनके कब्जेमें आई हो इस तरहसे वे एकदुसरेकी तरफ देखकर अजीब तरहसे मुस्कुराए.

स्टीव्ह इसका मुंह बांध क्रिस्तोफरने स्टीव्हनको आदेश दिया.

जैसेही नॅन्सीने चिल्लानेकी कोशीश की रोनॉल्डने उसका मुंह जोरसे दबाते हुए और मजबुतीसे उसे दबोच लिया.

पॉल इसकाभी बांध.

स्टीव्हनने जॉनका मुंह, हाथ और पैर टेपसे बांध दिया. पॉलने नॅन्सीका मुंह और हाथ बांध दीए.

उन्होने जिस फुर्तीसे यह सब हरकतें की उससे ऐसा प्रतित हो रहा था की वे ऐसे कामोंमे बडे तरबेज हो.

अब क्रिस्तोफरके चेहरेपर एक वहशी मुस्कुराहट छुपाए नही छुप रही थी.

ए . इसके आंखोपर कुछ बांधरे . बेचारेसे देखा नही जाएगा. क्रिस्तोफरने कहा.

स्टीव्हनने उनकेही सामानसे एक कपडा निकालकर जॉनकी आंखोपर बांध दिया. अब जॉनको सिर्फ अंधेरेके सिवा कुछ दिखाई नही दे रहा था. और सुनाई दे रहा था वह उन गिद्दोंकी वहशी और राक्षसी हंसी और नॅन्सीका दबा दबाया हूवा चित्कार.

जॉनको एकदम सबकुछ शांत और स्थब्ध होनेका अहसास हूवा.

ए उसके आंखोपर बंधा कपडा छोड रे. क्रिस्तोफरका चिढा हूवा स्वर गुंजा.

जॉनको उसके आंखोपरसे कोई कपडा निकाल रहा है इसका अहसास हूवा. उसका आक्रोश आंसुओंके द्वारे बाहर निकलकर वह कपडा पुरी तरह गिला हूवा था.

जैसेही उन्होने उसके आखोसे वह कपडा निकाला, उसने सामनेका दृष्य देखा. उसके जबडे कसने लगे, आंखे लाल लाल हो गई, सारा शरीर गुस्सेसे कांपने लगा था. वह खुदको छुडाने के लिए छटपटाने लगा. उसके सामने उसकी नॅन्सी निर्वस्त्र पडी हूई थी. उसकी गर्दन एक तरफ लटक रही थी. उसकी आंखे खुली थी और सफेद हो गई थी. उसका शरीर निश्चल हो चूका था. उसके प्राण कबके जा चूके थे.

अचानक उसे अहसास हूवा की उसके सरपर किसी भारी वस्तूका प्रहार हूवा और वह धीरे धीरे होश खोने लगा.

जब जॉन होशमें आया, उसे अहसास हूवा की अब वह बंधा हूवा नही था. उसके हाथ पैर बंधनसे मुक्त थे. लेकिन जहां कुछ देर पहले नॅन्सीकी बॉडी पडी हूई थी वहां अब कुछभी नही था. वह तुरंत उठकर खडा होगया, उसने चारो ओर अपनी नजर घुमाई.

वह मुझे गिरा हूवा कोई भयानक सपनातो नही था.

हे भगवान वह सपनाही हो.

वह मनही मन प्रार्थना करने लगा.

लेकिन वह सपना कैसे होगा.

नॅन्सी उसने एक आवाज दिया.

उसे मालूम था की उसे कोई प्रतिसाद आनेवाला नही है.

लेकिन एक झूटी आस.

उसके सरमें पिछेकी तरफसे बहुत दर्द हो रहा था. इसलिए उसने सरको पिछे हाथ लगाकर देखा. उसका हाथ लाल लाल खुनसे सन गया.

उन लोगोंने प्रहार कर उसे बेसुध किया था उसका वह जख्म और निशानी थी. अब उसे पक्का विश्वास हुवा था की वह कोई सपना नही था.

वह तेजीसे रुमके बाहर दौड पडा. बाहर इधर उधर ढूंढते हूए वह गलियारेसे दौड रहा था. वह लिफ्टके पास गया और लिफ्टका बटन दबाया. लिफ्टमें घुसनेसे पहले फिरसे उसने एक बार चारोंतरफ अपनी ढूंढती नजर दौडाई.

कहा गए वे लोग .
 
और नॅन्सीकी बॉडी किधर है .

की उन्होने लगा दिया उसे ठिकाने.

वह हॉटलके बाहर आकर अंधेरेमें पागलोंकी तरह इधर उधर दौड रहा था. सब तरफ अंधेरा था. आधी रात होकर गई थी. रास्तेपरभी आने जानेवाले बहुतही कम दिखाई दे रहे थे. एक कोनेपर खडा एक टॅक्सीवाला उसे दिखाई दीया.

उसे शायद पता हो.

वह उस टॅक्सीके पास गया, टॅक्सीवालेसे पुछा. उसने दाईतरफ इशारा कर कुछ तो कहा. जॉन टॅक्सीमें बैठ गया और उसने टॅक्सीवालेको टॅक्सी उधर लेनेको कहा.

निराश, हताश हूवा जॉन धीमे गतीसे चलता हूवा अपने रुमके पास वापस आगया. रुममें जाकर उसने अंदरसे दरवाजा बंद कर लिया.

उसने बेडकी तरफ देखा. बेडशीटपर झुर्रिया पडी हूई थी. वह बेडपर बैठ गया.

क्या किया जाये .

पुलिसके पास जावो तो वे मुझेही गिरफ्तार करेंगे.

और खुनका इल्जाम मुझपरही लगाएंगे.

और वैसे देखा जाए तो मैही तो हू उसके खुनके लिए जिम्मेदार.

सिर्फ खुनही नही तो उसपर हूए बलात्कारके लिए भी .

उसने अपने पैर मोडकर घूटने पेटके पास लिए और घूटनोमें अपना मुंह छिपाया. और वह फुटफुटकर रोने लगा.

रोते हूए उसका ध्यान वही कपाटके निचे गिरें कागजके टूकडेने खिंच लिया. वह खडा होगया. अपने आंसू अपने आस्तीनसे पोंछ लिए.

कागजका टूकडा . यहां कैसे .

उसने वह कागजका टूकडा उठाया.

कागजपर चार अंग्रजी अक्षर लिखे हूए थे सी, आर, जे, एस. और उन अक्षरोंके सामने कुछ नंबर्स लिखे हूए थे. शायद वे कोई पत्तोके गेमके पॉईंट्स होंगे.

उसने वह कागज उलट पुलटकर देखा. कागजके पिछे एक नंबर था. शायद मोबाईल नंबर होगा.

वह दृढतापुर्वक खडा हो गया

ऍसहोल्स . मै तुम्हे छोडूंगा नही वह गरज उठा.

डिटेक्टीव्ह सॅम डिटेक्टीव बेकरके सामने बैठकर सब सुन रहा था. वह कबकी कहानी पुरी कर चूका था. लेकिन वह दर्दभरी कहानी सुनकर कमरेमें सारे लोग इतने द्रवित और अभिभूत हो गए थे की बहुत देर तक कोई कुछ नही बोला. कमरेमें एक अनैसर्गीक सन्नाटा छाया था.

एक प्रेम कहानीका ऐसा भयानक दर्दनाक अंत होगा .

किसीने नही सोचा था.

नॅन्सी और जॉनकी प्रेमकहानी कॅबिनमें उपस्थीत सभी लोगोंके दिलको छु गई थी.

थोडी देर बाद डिटेक्टीव सॅमने अपनी भावनाओंको काबुमें करते हूए पुछा,

क्या जॉनने पुलिस स्टेशनमें रिपोर्ट दर्ज की थी

नही

फिर . यह सब तुम्हे कैसे पता

क्योंकी नॅन्सीका भाई . जॉर्ज कोलीन्सने रिपोर्ट दर्ज की थी.

लेकिन उसनेभी रिपोर्ट कैसे दर्ज की . मेरा मतलब है उसे वह सबकुछ पता कैसे चला . क्या जॉन उसे मिला था सॅमने एकके बाद एक सवालोकी छडी लगा दी.

नही . जॉन उसे उस घटनाके बाद कभी नही मिला. . बेकरने कहा.

फिर उसे खुनी कौन है यह कैसे पता चला सॅमको अब उसे सता रहे सारे सवालोंके जवाब मिलनेकी जल्दी हो रही थी.

कुछ महिने पहले जॉनने नॅन्सीके भाईको इस घटनाके बारेमें खत लिखकर सब जानकारी लिखी थी. उसमें उसने उन चार लोगोंके नाम पते भी लिखे थे. .

फिर रिपोर्टका नतिजा क्या निकला सॅमने अगला सवाल पुछा.

. इस केसपर हमनेही तहकिकात की थी. लेकिन ना नॅन्सीकी डेड बॉडी मिली थी . ना जॉन मिला जो की इस घटना का अकेला और बहुत अहम चश्मदीद गवाह था. इसलिए केस बिना कुछ नतिजेके वैसीही लटकी रही . और अभीभी वैसीही लटकी पडी है.

अच्छा . जॉनका कुछ अता पता सॅमने पुछा.

उसके बारेमें किसीकोभी कुछ पता नही चला. उस घटनाके बाद वह कभी उसके अपने घरभी नही आया . वह जिंदा है या मरा . इसकाभी कुछ पता नही चला. सिर्फ उसके जॉनको आए खतसे ऐसा लगता है की वह जिंदा होना चाहिए. लेकिन अगर वह जिंदा है तो छिप क्यो रहा है . यही एक बात समझमें नही आती.

उसका कारण सिधा है . इतनी देरसे ध्यान देकर सुन रहे सॅमके साथीने कहा.

हां .उसका एकही कारण हो सकता है की . हालहीमें जो दो कत्ल हूए उसमें जॉनकाही हाथ हो सकता है. और इसलिएही मैने तुम्हे यहां बुलाकर यह सब जानकारी तुम्हे देना मुनासीब समझा . बेकरने कहा.

बराबर है तुम्हारा. इस खुनमें जॉनका हाथ हो सकता है ऐसा मान लेनेकी काफी गुंजाईश है. लेकिन मुझे एक बात समझमें नही आती है की . जब वह कमरा या मकान अंदरसे और सब तरफसे बंद होता है तब वह खुनी अंदर पहूंचता कैसे है . वह सारे कत्ल कैसे कर रहा है यह एक ना सुलझनेवाली पहेली बन चूकी है

अच्छा जब नॅन्सीके भाईको इस घटनाके बारेमें पता चला तो उसकी प्रतिक्रीया क्या थी . और अब केसके नतिजेमें देरी हो रही है इसके बारेंमे उसकी प्रतिक्रिया कैसी है

वह आदमी पागलोंजैसा हो चूका है . इस पुलिस स्टेशनमें उसकी हमेशा चक्कर रहती है. और केसका आगे क्या हूवा यह वह हमेशा पुछता रहता है . वह यह सब फोन करकेभी पुछ सकता है . लेकिन नही वह खुद यहां आकर पुछता है . मुझे तो उसपर बहुत तरस आता है . लेकिन अपने हाथमें जितना है उतनाही हम कर सकते है. बेकरने कहा.

इसका मतलब हालहीमें जो दो खुन हूए उसका कातिल नॅन्सीका भाई जॉर्जभी हो सकता है . सॅम ने कहा.

आपने उसे देखना चाहिए. उसकी तरफ देखकर तो ऐसा नही लगता. बेकरने कहा.

लेकिन यह एक संभावना है जिसे हम झुटला नही सकते . सॅमने प्रतिवाद किया.

डिटेक्टीव बेकरने थोडी देर सोचा और फिर हांमे अपना सर हिलाया.

लगभग आधी रातको रोनॉल्ड और क्रिस्तोफर हॉलमें व्हिस्की पी रहे थे. एकके बाद एक उनके दो साथीयोंका कत्ल हूवा था. पहली बार जब स्टिव्हनका खुन हूवा तभी उन्हे शक हूवा था की हो न हो यह मामला नॅन्सीके खुनसे संबधीत है. लेकिन बादमें पॉलके कत्लके बाद उनका शक यकीनमें बदल गया था की यह नॅन्सीके खुनकी वजहसेही हो रहा है. कुछ भी हो जाए हम घबराएंगे नही ऐसा ठान लेनेके बादभी उनको रह रहकर अगला नंबर उन दोनोंमेंसेही कीसी एक का स्पष्ट रुपसे दिख रहा था. इसलिए उनके चेहरेंसे चिंता और डर हटनेके लिए तैयार नही था. वे व्हिस्कीके एक के बाद एक न जाने कितने ग्लास खाली कर रहे थे और अपना डर मिटानेकी कोशीश कर रहे थे.

मैने नही कहा था तुम्हे किस्तोफरने आवेशमे आकर कहा.

रोनॉल्डने प्रश्नार्थक मुद्रामे उसकी तरफ देखा.

उस साले हरामीको जिंदा मत छोड करके . उसको हमने तभी ठिकाने लगाना चाहिए था. उस लडकीके साथ. क्रिस्तोफर व्हिस्कीका कडवा घूंट लेते हूए बुरासा मुंह बनाते हूए बोला.

उन्हे शक नही . पक्का यकिन था की जॉनकाही इन दो वारदातोंमे हाथ होगा.

हमें लगा नही की साला इतना डेंजरस निकलेगा . रोनॉल्डने कहा.

बदला . बदला आदमीको डेंजरस बना देता है. क्रिस्तोफरने कहा.

लेकिन एक बात मेरे खयालमें नही आ रही है की वह सारे कत्ल कैसे कर रहा है . पुलिस जब वहां पहुचती है तब घर अंदरसे बंद किया हूवा रहता है और बॉडी अंदर पडी हूई. और यही नही तो पॉलके गलेका तोडा हूवा मांसका टूकडा मेरे किचनमें कैसे आया . और खास बात तब मैने मेरा घर. खिडकीयां, दरवाजे सबकुछ अच्छी तरहसे बंद किया था. रोनॉल्ड आश्चर्य जताते हूए बोला.

रोनॉल्ड कही शून्यमे देखकर सोचते हूए बोला,

यह सब देखते हूए एक बात मुमकीन लगती है .

कौनसी क्रिस्तोफरने व्हिस्कीका खाली हूवा ग्लास भरते हूए पुछा.

तूम्हारा भूतोंपर विश्वास है रोनॉल्डने बोले या ना बोले इस मनकी व्दीधा स्थीतीमें पुछा.

मुरखकी तरह कुछभी मत बको. उसके पास कुछतो ट्रीक है जिसको इस्तमाल करके वह इस तरहसे कत्ल कर रहा है . क्रिस्तोफरने कहा.

मुझेभी वही लगता है . लेकिन कभी कभी अलग अलग तरहके शक मनमें आते है रोनॉल्डने कहा.

चिंता मत करो. वह हमारे तक पहूंचनेके पहलेही हम उसके पास पहूंचते है और उसको ठिकाने लगाते है. क्रिस्तोफर उसे सांत्वना देनेकी कोशीश करते हूए बोला.

हमें पुलिस प्रोटेक्शन लेना चाहिए रोनॉल्डने सोचकर कहा.

पुलिस प्रोटेक्शन . पागल होगए हो क्या . हम उन्हे क्या बोलने वाले है . की भले आदमीयों हमने उस लडकीको मारा है. हमारेसे गलती होगई. सॉरी . ऐसी गलती हमारेसे फिर नही होगी. कृपया हमारा रक्षण किजिए . क्रिस्तोफर दारुके नशेमें माफी मांगनेके हावभाव करते हूए बोला.

वह बादकी बात होगई. पहले अपना प्रोटेक्शन सबसे अहम है. वह क्या है की .सर सलामत तो पगडी पचास रोनॉल्डने कहा.

लेकिन पुलिसके पास जाकर उनसे प्रोटेक्शन मांगना . कुछ.

पोलिस प्रोटेक्शनका खयाल आतेही रोनॉल्ड अपने डरसे काफी उभर गया था.

उसकी चिंता तूम मत करो. वह सब मुझपर छोड दो रोनॉल्डने उसका वाक्य बिचमेंही तोडते हुए बडे आत्मविश्वाससे कहा.

डिटेक्टीव्ह सॅम अपने कॅबिनमें सर निचा झूकाकर सोचमे डूबा हूवा बैठा था. इतनेमें, जेफ, उसका ज्यूनिअर टीम मेंबर वहा आगया.

सर . वह कातिल कत्लके जगह कैसे पहूंचता होगा और फिर कैसे बाहर जाता होगा . इसके बारेंमे मेरे दिमागमें एक आयडीया आया है जेफने उत्साहभरे स्वरमें कहा.

सॅमने अपना सिर उपर उठाया और जेफ की तरफ देखा.

जेफ दरवाजेके बाहर गया और उसने दरवाजा खिंचकर बंद किया.

सर देखिए अब वह बाहरसे जोरसे चिल्लाया.

डिटेक्टीवने देखा की दरवाजेकी अंदरकी कुंडी धीरे धीरे खिसककर बंद होगई. सॅम भौंचक्कासा देखता ही रह गया.

सर आपने देखा क्या उधरसे जेफका आवाज आया.

फिर धीरे धीरे दरवाजेकी कुंडी दुसरी तरफ खिसकने लगी और थोडीही देरमें कुंडी खुल गई.

सॅमको बहुत आश्चर्य हो रहा था.

जेफ दरवाजा खोलकर अंदर आया, उसके हाथमें पिछेकी ओर कुछतो छिपाया हूवा था.

तुमने यह कैसे किया सॅमने आश्चर्ययुक्त उत्सुकतासे पुछा.

जेफने एक बडासा मॅग्नेट अपने पिछे छूपाया था वह निकालकर सॅमके सामने टेबलपर रख दिया.

यह सब करामात इस चूंबककी है क्योंकी वह दरवाजेकी कुंडी लोहेकी बनी हूई है. जेफने कहा.

जेफ फॉर यूवर काइंड इन्फॉर्मेशन. घटनास्थलपर मिली सब दरवाजेकी कुंडीया ऍल्यूमिनियम की थी. सॅमने उसे बिचमें टोकते हूए कहा.

ओह. ऍल्यूमिनीयमकी थी. फिर और कोई आयडीया दिमागमें आयेजैसे उसने कहा, कोई बात नही. उसका हलभी है मेरे पास .

सॅमने अविश्वाससे उसकी तरफ देखा.

जेफने अपने गलेमें पहना एक स्टोन्सका नेकलेस निकालकर उसका धागा तोड दिया, सब स्टोन्स एक हाथमें लेकर उसमेंसे पिरोया हूवा नायलॉनका धागा दुसरे हाथसे खिंच लिया. उसने हाथमें जमा हूए सारे स्टोन्स जेबमें रख दिए. अब उसके दुसरे हाथमें वह नॉयलॉनका धागा था.
 
डिटेक्टीव सॅम असंमजसकी स्थीतीमें उसकी तरफ वह क्या कर रहा है यह देखने लगा.

अब देखीए यह दूसरा आयडीया . आप सिर्फ मेरे साथ कमरेके बाहर आईए जेफने कहा.

सॅम उसके पिछे पिछे जाने लगा.

जेफ दरवाजेके पास गया. दरवाजेके कुंडीमें उसने वह नॉयलॉनका धागा अटकाया. धागेके दोनो सिरे एक हाथमें पकडकर उसने सॅमसे कहा, अब आप दरवाजेसे बाहर जाइए

सॅम दरवाजेके बाहर गया. जेफभी अब धागेके दोनो सिरे एक हाथमें पकडकर दरवाजेसे बाहर आगया. और उसने दरवाजा खिंच लिया.

दरवाजा बंद था लेकिन वह धागा जो जेफके हाथमें था दरवाजेके दरारसे अबभी अंदर की कुंडीको अटकाया हूवा था. जेफने धीरे धीरे उस धागेके दोनो सिरे खिंच लिए और फिर धागेका एक सिरा हाथसे छोडकर दुसरे सिरेके सहारे धागा खिंच लिया. पुरा धागा अब जेफके हाथमें था.

अब दरवाजा खोलकर देखीए जेफने सॅमसे कहा.

सॅमने दरवाजा धकेलकर देखा और आश्चर्यकी बात दरवाजा अंदरसे बंद था.

सॅम भौंचक्कासा जेफकी तरफ देखने लगा.

अब मुझे पुरा विश्वास होने लगा है . सॅमने कहा.

किस बातका जेफने पुछा.

की इस नौकरीके पहले तूम कौनसे धंधे करते होंगे. सॅमने मजाकमें कहा.

दोनो एकदुसरेकी तरफ देख मुस्कुराए.

लेकिन एक बता सॅमने कहा.

जेफने प्रश्नार्थक मुद्रामें सॅमकी तरफ देखा.

की अगर दरवाजेको अंदरसे अगर ताला लगा हो तो सॅमने पुछा.

नही . उस हालमें . फिर एकही संभावना है जेफने कहा.

कौनसी

की वह दरवाजा खोलनेके लिए किसी अमानवी शक्तीकाही होना जरुरी है जेफने कहा.

पोलिस स्टेशनके कॉन्फरंन्स रुममें मिटींग चल रही थी. सामने दिवारपर टंगे हूए सफेद स्क्रिनपर प्रोजेक्टरसे एक लेआऊट डायग्राम प्रोजेक्ट किया था. उस डायग्राममें दो मकानके लेआऊट एक के पास एक ऐसे निकाले हूए दिख रहे थे. लाल लेजर पॉईंटर का इस्तेमाल कर डिटक्टीव सॅम सामने बैठे लोगोंको अपने प्लानकी जानकारी दे रहा था.

मि. क्रिस्तोफर ऍन्डरसन और मि. रोनॉल्ड पार्कर . सॅमने शुरवात की. सामने बाकी पुलिसके लोगोंके साथ क्रिस्तोफर और रोनॉल्ड बैठे हूए थे. वे लोग सॅम जो कुछ जानकारी दे रहा था वह ध्यान देकर सुन रहे थे.

. आपके घरमें इस जगह हम कॅमेरे बिठाने वाले है. बेडरुममें तिन और घरमें दुसरे जगह तिन ऐसे कुल मिलाकर छे कॅमेरे दोनो घरमें बिठाए जाएंगे. वह कॅमेरे सर्किट टिव्हीको जोड दिए जाएंगे जहां हमारी टीम घरके सारी हरकतोंपर लगातार नजर रखी हूई होगी.

आपको लगता है इससे कुछ होगा क्रिस्तोफर रोनॉल्डके कानमें व्यंगतापुर्वक फुसफुसाया.

रोनॉल्डने क्रिस्तोफरकी तरफ देखा और कुछ प्रतिक्रिया व्यक्त नही की और फिर सॅमसे पुछा, अगर खुनी कॅमेरेंसे दूर रहा तो

जन्टलमन हम घरमें मुव्हीग कॅमेरे लगाने वाले है . जिसकी वजहसे आपका पुरा घर हमारी टीमके निगरानीके निचे रहने वाला है. . और हां . मै आपको विश्वास दिलाता हूं की यह सबसे कारगर और इफेक्टीव्ह उपाय हम खुनीको पकडनेके लिए इस्तेमाल कर रहे है . कातिलने अगर अंदर घुसनेकी कोशीश की तो वह किसीभी हालतमें हमसे बच नही पाएगा. हमारे टेक्टीकल टिमने रात दिन काफी मशक्कत कर यह ट्रॅप तैयार किया है .

अच्छा वह सब ठिक है . और अगर इतना करनेके बाद अगर कातिल आपके हाथोंमे आता है तो आप उसके साथ क्या करने वाले हो क्रिस्तोफरने पुछा.

जाहिर है हम उसे कोर्टके सामने पेश करेंगे .और कानुनके हिसाबसे जोभी शिक्षा उसे ठिक लगे वह कोर्ट तय करेगा सॅमने कहा.

और अगर वह छूटकर भाग गया तो क्रिस्तोफरने आगे पुछा.

जैसे नॅन्सीके कातिल उसका खुन कर भाग गए वैसे एक पुलिसने व्यंगपुर्वक कहा.

क्रिस्तोफर और रोनॉल्डने उसकी तरफ गुस्सेसे देखा.

तुम्हे क्या हम खुनी लगते है रोनॉल्डने उस पुलिसको गुस्सेसे प्रतिप्रश्न किया.

याद रखो अबतक हमें कोर्ट गुनाहगार साबित नही कर पाया है क्रिस्तोफर गुस्सेसे चिढकर बोला.

मि. रोनॉल्ड पार्कर, मि. क्रिस्तोफर ऍन्डरसन . इझी . इझी . मुझे लगता है हम असली मुद्देसे भटकते जा रहे है . फिलहाल असली मुद्दा है की आप लोगोंको संरंक्षण कैसे दिया जाए . आप लोग नॅन्सीके खुनके लिए जिम्मेदार हो या नही यह बादका मुद्दा हूवा . सॅम ने उन्हे शांत करनेके उद्देशसे कहा.

आप लोगभी पहले हमारे संरक्षण के बारेमें सोचो. बाकी बाते बादमें देखी जायेगी क्रिस्तोफर अधिकार वाणीसे , खांसकर उस पुलिस अधिकारीके तरफ देखकर बोला, जिसने उसे छेडा था. उस पुलिस अधिकारीको इन दो लोगोंके संरक्षणके लिए तैनात टीममे शामील किया था यह बात कुछ खल नही रही थी. सॅमनेभी उस पुलिस अधिकारीको शांत रहनेका इशारा किया. वह अधिकारी गुस्सेसे उठकर वहांसे चला गया. उसके जानेसे मौहोल थोडा ठंडा हो गया और सॅम फिरसे अपनी योजनाके बारेंमे सब लोगोंको विस्तृत जानकारी देने लगा.

क्रिस्तोफर और रोनॉल्ड पुलिस उनका संरक्षण कर पाएंगे की नही इसके बारेमें अभीभी संदिग्ध थे. लेकिन उन्हे उनके संरक्षणकी जिम्मेदारी उनपर सौपनेके अलावा दुसरा कुछ चाराभी तो नही था.

पोलिस स्टेशनमें डिटेक्टीव्ह सॅमके खाली कुर्सीके सामने एक आदमी बैठा हूवा था. सॅम जल्दी जल्दी वहां आकर अपनी कुर्सीपर बैठ गया.

हां . तो आपके पास इस केसके संदर्भमें कुछ महत्वपुर्ण जानकारी है . सॅमने पुछा.

हां साब

सॅमने एकबार उस आदमीको उपरसे निचेतक देखा और फिर वह क्या बोलता है यह सुनने लगा.

साब हमारे पडोसमें वह लडकी नॅन्सी, जिसका खुन होगया ऐसा बोलते है, उसका भाई रहता है. उस आदमीने शुरवात की और वह आगे पुरी कहानी कथन करने लगा .

. एक चालमें एक घर था. उस घरको चारो तरफ कांचकी खिडकीयां ही खिडकीया थी. इतनीकी उस घरमें क्या चल रहा है वह पडोसीकोभी पता चले. एक खिडकीसे हॉलमें नॅन्सीका भाई जॉर्ज बैठा हूवा दिख रहा था. अब वह पहलेसे कुछ जादाही अजीब और पागल जैसा लग रहा था. दाढी बढी हूई, बाल बिखरे हूए. मस्तकपर एक बडासा कीसी चिजका टीका लगा हूवा. वह फायरप्लेसके सामने हाथमें एक कपडेका गुड्डा लेकर बैठा हूवा था. शायद वह गुड्डा उसनेही बनाया हूवा होगा. बगलमें रखे प्लेटसे उसने हाथसे कुछ उठाया और वह कुछ तंत्र मंत्र जैसे शब्द बुदबुदाने लगा,

ऍबस थी बा रास केतिन स्तता.

उसने प्लेटसे जो उठाया था वह सामने फायरप्लेसके आगमें फेंक दिया. आग भडक उठी. फिरसे वह वैसेही कुछ विचित्र तंत्र मंत्र बोलने लगा.

कॅटसी. नतंदी. वाशंर्पत. रेर्वरात स्तता.

फिरसे उसने उस प्लेटसे धान जैसा कुछ अपने हाथमें उठाकर उस आगके स्वाधीन किया. इस बार आग और जोरसे भडक उठी.

उसने अपने हाथसे वह गुड्डा वही बगलमें रख दिया. आगके सामने झुककर, फर्शपर अपना मस्तक घिसा.

एक आदमी पडोससे जॉर्जके घरमें क्या चलरहा है यह उत्सुकतावश देख रहा था.

मस्तक घिसनेके बाद जॉन उठकर खडा हूवा और अजिब तरहसे जोरसे चिखा. जो पडोससे झांककर देख रहा था वहभी एक पलके लिए डर और सहम गया. जॉनने झुककर बगलमें रखा हूवा वह गुड्डा उठाया और फिरसे एकबार जोरसे अजिब तरहसे चिल्लाया. सब तरफ एक अजीब, अद्भूत सन्नाटा छा गया.

अब तू मरनेके लिए तैयार हो जा स्टीव्हन. जॉर्जने उस गुड्डेसे कहा.

नही . नही . मुझे मरना नही है इतने जल्दी. जॉर्ज मै तुम्हारे पैर पडता हू. मुझे माफ कर दे. आय ऍम सॉरी. मैने जो किया वह गलत किया. मुझे अब उसका अहसास हो गया है. मै तुम्हारे लिए तुम जो कहोगे वह करुंगा. लेकिन मुझे माफ कर दो. जॉर्ज मानो वह गुड्डा बोल रहा है वैसे उस गुड्डेके संवाद बोल रहा था.

तुम मेरे लिए कुछभी कर सकते हो . तुम मेरे बहनको वापस ला सकते हो जॉर्जने अब उसके खुदके संवाद बोले.

नही . मै वह कैसे कर सकता हूं . वह अगर मेरे हाथमें होता तो मै जरुर करता. वह एक चिज छोडकर कुछ भी मांगो. मै तुम्हारे लिए करुंगा. जॉर्ज गुड्डेके संवाद बोलने लगा. .

अछा. तो फिर अब. मरनेके लिए तैयार हो जावो. जॉर्जने उस गुड्डेसे कहा.

वह पडोसका आदमी अबभी जॉर्जके खिडकीसे छुपकर अंदर झांक रहा था.

आधी रात होकर उपर काफी समय गुजर चूका था. बाहर रास्तेपर कोईभी दिख नही रहा था. जॉर्ज धीरेसे अपने घरसे बाहर आया. चारो ओर एक नजर घुमाई. उसके हाथमें एक थैली थी जिसमें उसने वह गुड्डा ठूंस दिया. और दरवाजेको ताला लगाकर वह बाहर निकल गया. कंपाऊंडके बाहर आते हूए उसने फिरसे अपनी पैनी नजर चारोओर दौडाई. सामने रास्तेपर जिधर देखो उधर अंधेराही अंधेरा छाया हूवा दिख रहा था. अब रास्ते से वह तेजीसे अपने कदम बढाते हूए चलने लगा. उस पडोसके आदमीने अपने खिडकीसे छूपकर जॉनको बाहर जाते हूए देख लिया. जैसेही जॉर्ज रास्तेपर आगे चलने लगा वह आदमी अपने घरसे बाहर आ गया. वह आदमी उसे कुछ आहट ना हो या वह उसे दिखाई ना दे इसका खयाल रख रहा था. जॉर्ज तेजीसे अपने कदम आगे बढाते हूए चल रहा था. जॉर्ज काफी आगे निकल जानेके बाद वह आदमी उसका पिछा करते हूए उसके पिछे पिछे जाने लगा.

वह आदमी जॉर्जका पिछा करते हूए कब्रस्तानतक पहूंच गया. कब्रस्तानके आसपास घने पेढ थे. शायद उसी पेढोंमे छुपकर उल्लू मुर्दोंकी राह देखते होंगे. कही दूर कुत्तोंकें रोनेजैसी अजीबसी आवाजें आ रही थी. उस आदमीको इस सारे मौहोलका डर लग रहा था. लेकिन उसे जॉर्ज यहा किसलिए आया है यह जानना था. जॉर्ज कब्रस्तानमें घुस गया और वह आदमी बाहरही कंपाऊंड वॉलके पिछे छूपकर जॉर्ज क्या कर रहा है यह देखने लगा. चांदके रोशनीमें उस आडमीको जॉर्जका साया दिख रहा था. जॉर्जने एक जगह तय की और वह वहा खोदने लगा. एक गड्डा खोदनेके बाद उसने उसके थैलीसे वह गुड्डा निकाला. उस गुड्डेको जॉर्जने ऐसा दफन किया की मानो वह गुड्डा ना होकर कोई शव हो. वह उपरसे मट्टी डालने लगा और मट्टी डालते वक्तभी उसका कुछ मंत्र तंत्र जैसा बुदबुदाना अबभी जारी था. उस गुड्डेके उपर मट्टी डालनके बाद जब वह गड्डा मट्टीसे भर गया तो जॉर्ज उस मट्टीपर खडा होकर उसे अपने पैरोसे दबाने लगा. .

. वह आदमी कथन कर रहा था और डिटेक्टीव सॅम ध्यान देकर सुन रहा था. उस आदमीने आगे कहा

दुसरे दिन जब मुझे पता चला की स्टीव्हनका कत्ल हो चूका है तब मुछे विश्वासही नही हुवा

काफी देर तक कोई कुछ नही बोला. अब इन सारी बातोंने एक नयाही मोड लिया था.

सॅम सोचने लगा.

तुम्हे क्या लगता है जॉर्ज खुनी होगा सॅमने अपने इन्व्हेस्टीगेटरकी भूमीकामें प्रवेश करते हूए पुछा.

नही . मुझे लगता है की वह उसका काला जादू इन सारे कत्ल करनेके लिए इस्तेमाल करता होगा. क्योंकी जिस दिन पॉलका कत्ल हूवा उसके पहले दिन रातको जॉर्जने वैसाही एक गुड्डा बनाकर उसे कब्रस्तानमें दफन किया था. उस आदमीने कहा.

तुम इन सारी चिजोंमे विश्वास रखते हो. सॅमने थोडा व्यंगात्मक ढंगसेही पुछा.

नही . मै विश्वास नही रखता . लेकिन जो अपनी खुली आंखोंसे सामने दिख रहा हो उन चिजोंपर विश्वास रखनाही पडता है उस आदमीने कहा.

डिटेक्टीव्ह सॅमका पार्टनर जो इतनी देरसे दूरसे सब उनकी बाते सुन रहा था, चलते हूए उनके पास आकर बोला

मुझे पहलेही शक था की कातिल कोई आदमी ना होकर कोई रुहानी ताकद है

सारे कमरेंमे एक अनैसर्गीक सन्नाटा फैल गया.

अब उसने और एक नया गुड्डा बनाया हूवा है उस आदमीने कहा.

जॉर्जके मकानके खिडकीसे अंदरका सबकुछ दिख रहा था. आजभी वह फायरप्लेसके सामने बैठा हूवा था. उसने अपने हाथसे वह गुड्डा बगलमें जमीनपर रख दिया और झुककर आगके सामने फर्शपर अपना मस्तक रगडने लगा. यह सब करते हूए उसका कुछ बुदबुदाना जारीही था. थोडी देरसे वह खडा होगया और अजीब ढंगसे जोरसे किसी पागल की तरह चिखा. इतना अचानक और जोरसे चिखा की बाहर खिडकीसे झांक रहे डिटेक्टीव सॅम, सॅमका पार्टनर और उनको साथमें जो लेकर आया था वह आदमी, सबलोग चौंककर सहमसे गए. उस चिखके बाद वातावरणमें एक अजीब भयानक सन्नाटा छा गया.

मिस्टर रोनॉल्ड पार्कर अब तुम्हारी बारी है . जॉर्ज वह निचे रखा हूवा गुड्डा अपने हाथमें लेते हूए बोला.

लेकिन इतनेमें दरवाजेकी बेल बजी. जॉर्जने पलटकर दरवाजेकी तरफ देखा. गुड्डेको फिरसे निचे जमिनपर रख दिया और उठकर दरवाजा खोलनेके लिए सामने आ गया.
 
Back
Top