• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

एक अनोखा बंधन**:-कि नई शुरुआत (2) complete

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date
Exam the isliye update nhi de paya....//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49d.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49e.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f496.svg
 
दोपहर को अनिल बच्चों को स्कूल से सीधा हॉस्पिटल ले आया और वापसी में माँ को अपने साथ घर ले गया| आयुष तो आते ही अपने पापा के पास जा बैठा और उनसे बात करने लगा| नेहा सोफे पे बैठ के अपना होमवर्क निकाल के बैठ गई| आयुष कुछ खुसफुसाने लगा और उसकी इस खुसर-फुसर में हम माँ-बेटी दोनों की दिलचस्पी जाग गई| "आयुष...बेटा पापा से क्या बात कर रहे हो?" इतने में नेहा उठ के अपने पापा के पास स्टूल पर बैठ गई| उसे इतने नजदीक बैठा देख वो बोला; "दीदी....आप उधर सोफे पर बैठो...मुझे पापा से बात करनी है|"

"मैं नहीं जाती... तू बोल जो बोलना है|" नेहा ने अकड़ते हुए जवाब दिया|

"प्लीज दीदी ...प्लीज......" आयुष ने बड़ी भोली सी शकल बनाते हुए कहा| पर नेहा टस से मस नहीं हुई आखिर मुझे ही बात संभालनी पड़ी वरना दोनों लड़ाई शुरू कर देते|

"आयुष....जो सीक्रेट बात तुम करने वाले हो मुझे पहले से पता है!" मैंने थोड़ा सा नाटक किया| (Bluffing)

"आपको कैसे पता?.... ये तो पापा और मेरा सीक्रेट है!" उसने बड़ी हैरानी से पूछा|

"बेटा....मैं आपकी माँ हूँ| उस दिन जब आप पापा से बात कर रहे थे ना, तब मैंने सब सुन लिया था|" मैंने फिर से Bluff किया|

"ठीक है.... !" शर्म से उसके गाल लाल हो गए थे! "वो...... आज उसने मुझसे बात की!" बस इतना कह के आयुष रुक गया और अपने पापा की तरफ देखने लगा| 'उसने' सुन के मुझे थोड़ा शक हुआ की जर्रूर ये कोई लड़की है! दरअसल आयुष अपने पापा पर ही गया है| इन्होने भी स्कूल में कभी किसी लड़की से बात करने की कोशिश नही की...हाँ अगर कोई लड़की सामने से बात करे तभी ये उसका जवाब देते थे|

"अच्छा...wow! क्या बोला उसने?" मैंने पूछा तो आयुष शर्मा गया|

"वो....उसने....पूछा की .....क्या मैंने होमवर्क किया है?" आयुष ने अटकते-अटकते हुए कहा, ये सुनते ही मेरी हँसी छूट गई| पर नेहा के चेहरे पर कोई भाव नही थे| वो अब भी मुझसे नाराज थी और मेरी हँसी उसे रास नही आई थी इसलिए वो चिढ़ते हुए बोली; "तो? तू स्कूल पढ़ने जाता है या girlfriends बनाने? पढ़ाई में ध्यान लगा!" आयुष का मुँह लटक गया तो मैंने उसे अपने साथ चलने को बोला और उसे ले के मैं कैंटीन आ गई|

"बेटा ये लो आपका फेवरट मिल्क शेक.... happy!" उसने कोई जवाब नहीं दिया तो मैंने ही से बात शुरू की; "बेटा....आपकी दीदी पापा को लेके थोड़ा परेशान है| देखो मुझसे भी वो बात नही करती.... जब पापा ठीक हो जायेंगे तब सब ठीक हो जायेगा| तबतक कोशिश करो की आपकी दीदी को गुस्सा ना आये पर उसे अकेला मत छोड़ना, वो आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती है...मुझसे भी ज्यादा!" वो प्यार से मुस्कुराया और स्लुर्प...स्लुर्प... कर अपना मिल्क शेक पीने लगा| आज रात को मैं और बच्चे यहीं सोने वाले थे तो खाना खाने के बाद हम सब लेट गए| मैं सोफे पर और बच्चे नीचे| रात के बारह बजे होंगे की मुझे किसी के बोलने की आवाज आई, ये कोई और नहीं नेहा की आवाज थी| वो अपने पापा से कुछ बात कर रही थी|

अब आगे......

"पापा ..... मुझे आपको सॉरी बोलना था!" इतना कह के वो चुप हो गई.....लगा जैसे आगे बोलने के लिए हिम्मत बटोर रही हो| कुछ देर बाद फिर से बोली; "i'm sorry पापा! मैंने आपको गलत समझा..... इतने साल मम्मी के साथ रही ना इसलिए उनका रंग मुझ पर भी चढ़ गया..... जब आप हमें गाँव में छोड़के शहर आ गए थे ये तब की बात है| आप कभी-कभी फोन किया करते थे ....पर मुझसे आपकी कभी बात नहीं हुई! मुझे बहुत बुरा लगता था.... जबकि मैं जानती थी की आप मुझे सबसे ज्यादा प्यार करते हो फिर भी आप हमेशा मम्मी से ही बात करते थे| रात को मम्मी मुझे बताती थी की तेरे पापा का फोन आया था और तेरे बारे में पूछ रहे थे| तब मैं उनसे पूछा करती की पापा मुझसे बात क्यों नहीं करते तो मम्मी कहती की बेटा तू घर पर नहीं थी इसलिए तुझसे बात नही हो पाई| ये सुन के मुझे यही लगता की मम्मी आपका बचाव कर रही हैं और मैं चुप हो जाती| पर फिर कुछ दिन बाद आपका फोन आना भी बंद हो गया! मम्मी उदास रहने लगी थी .... अब चूँकि आपने मुझे मम्मी को खुश रखने की जिम्मेदारी दी थी तो मैं मम्मी को हँसाने की कोशिश किया करती| एक दिन रात को मैंने मम्मी से पुछ्ह् की अब पापा का फोन क्यों नहीं आता? तो माँ ने कहा की बेटा पापा पढ़ाई कर रहे हैं...उन्हें बहुत बड़ा आदमी बनना है ....इसलिए अभी उनसे बात नहीं हो रही| इस बार फिर मैंने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया| पर मन में कहीं न कहीं ये लगता था की आप को हमारी परवाह नहीं है! आयुष के आने के बाद मुझे लगा था की आप जर्रूर आओगे ....पर आप नहीं आये! मैं बहुत रोई.... पर मम्मी ने मुझे चुप करा दिया, ये कह के की बेटा पापा बिजी हैं ...जल्दी ही आएंगे|

आयुष दो महीने का हो गया था....गर्मी की छुट्टियाँ मजदीक आ गई थीं, तो मैंने मम्मी से फिर पूछा की मम्मी इस बार गर्मियों की छुटियों में पापा आएंगे ना? तो माँ ने झुंझलाते हुए जवाब दिया, जब देखो पापा..पापा...पापा... करती रहती है! उन्हें पढ़ने दे .... उन्हें जिंदगी में कुछ बनना है..... कुछ हासिल करना है... यहाँ के लोगों की तरह खेतों में हल नहीं चलाना! ये सुन के मैं चुप हो गई..... आपके दुबारा आने की जो उम्मीद थी उसे भी बुझा दिया! मेरे मन ने मुझसे मम्मी की बातों का ये अर्थ निकालने पर मजबूर किया की आप हमें भूल चुके हो ..... आप पढ़ाई में इस कदर मशगूल हो गए की आपने हमें भुला दिया है| आपके मन में मम्मी के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया तभी तो आपने फोन करना बंद कर दिया और यही कारन है की मम्मी इतना दुखी और परेशान है और इसीलिए वो मुझ पर बरस पड़ीं| मैंने आगे बढ़ के माँ को अपने हाथों से जकड लिया और हम दोनों रोने लगीं| मैंने उस दिन ठान लिया की मैं माँ को कभी आपकी याद नहीं आने दूँगी और उस दिन से मैंने उनका ख़याल रखना शुरू कर दिया|

मैंने माँ को कभी भनक तक नहीं लगने दी की मैं आपको कितना miss करती हूँ! पूरे घर में सिर्फ एक आप ही तो थे जो मुझसे प्यार करते थे| बाकी तो कभी किसी को मेरी फ़िक्र थी ही नहीं| साल दर साल बीतते गए और फिरर वो दिन आया जब मैं आपसे मिली और आपने मुझे वो ड्रेस गिफ्ट की| उस गिफ्ट पैक में सबसे ऊपर मेरे फेवरट चिप्स का पैकेट था| तब मुझे एहसास हुआ की आप मुझे जरा भी नहीं भूले... आपको मेरी पसंद आज भी याद थी| मेरे मन में इच्छा जाएगी की आखिर ऐसी क्या वजह थी की आप को मुझसे इतने सालों तक दूर रहना पड़ा और तब मजबूरन मैंने छुप के आप दोनों की बात सुनी| सब सुनने के बाद पापा मैंने खुद को बहुत कोसा ...इतने साल मैं आपको कितना गलत समझती रही! मम्मी के साथ रह-रह के मैं भी उन्हीं की तरह हो गई थी...उन्ही की तरह सोचने लगी थी| मैं उस दिन से आपसे माफ़ी माँगना चाहती थी पर कभी हिम्मत नहीं हुई| फिर आप को और मम्मी को इस तरह खुश देख के मैं ये बात कहना ही भूल गई ...पर अब मम्मी ने सारी हद्द पार कर दी| उनकी वजह से आपकी तबियत ख़राब हुई....और अगर इस बार मैंने आपको खो दिया तो i swear पापा मैं उन्हें कभी माफ़ नहीं करुँगी और कभी उनसे बात नहीं करुँगी| प्लीज पापा आप जल्दी से ठीक हो जाओ.....प्लीज ....प्लीज!!!" ये कहते-कहते नेहा रो पड़ी!

ये सब सुनने के बाद मैं रो पड़ी.... मेरी वजह से मेरी बेटी इतने साल अपने पापा के प्यार से महरूम रही! ये बात मुझे अंदर ही अंदर खाने लगी और ये दर लगने लगा की अगर मैंने इनको (अपने पति) को खो दिया तो ये परिवार जिसे आपने इतने प्यार से बाँधा है वो बिखर जाएगा| मुझसे नेहा के आँसूं बर्दाश्त नहीं हुए तो मैं उठ के उसके पास गई और उसके कंधे पे हाथ रख के उसे उठाया और बिस्तर पर ला कर लिटा दिया| ना तो मैं उस समय कुछ कहने की हालत में थी और ना ही नेहा! मैंने उसका सर थप-थापा के सुलाने की कोशिश की तो उसने मेरा हाथ झटक दिया और आयुष की तरफ मुँह कर के लेट गई| मैं अपना मन मसोस कर लेट गई....पर एक पल के लिए भी सो न सकी, सारी रात नेहा की कही बातें दिमाग में गूँजती रही| सुबह हुई तो अपने सामने "बड़की अम्मा और अजय " को देख मैं हैरान रह गई! मैंने तुरंत उनके पाँव छुए और उन्होंने बड़े प्यार से मुझे अपने गले लगा लिया और इनका हाल चाल पूछा| इतने में आयुष बाथरूम से निकला तो बाथरूम से भागा-भागा अपनी दादी जी के गले लग गया| नेहा भी उस समय कमरे में थी पर न जाने क्यों झिझक रही थी| वो बहुत छोटे-छोटे क़दमों से आगे बढ़ी और अपनी दादी के पाँव छुए पर उस समय अम्मा का ध्यान आयुष पर था तो उन्होंने उसे देखा नहीं| नेहा अपना सर झुकाये वापस सोफे पर बैठ गई| मैंने तुरंत माँ (सासु माँ) को फोन कर दिया|

अमा जा के इनके पास बैठ गईं और सर पर हाथ फेरने लगीं| आँखों में आंसूं लिए मेरी तरफ देख के बोलीं; "बेटी ...तूने भी मुझे मानु की इस हालत के बारे में नहीं बताया?" मेरा सर झुक गया क्योंकि इस हफदडफडी में मुझे याद ही नहीं रहा| मैंने तो अपने माँ-पिताजी तक को नहीं बताया था| शायद उन्हें मेरी हालत समझ आ गई.... तभी अजय ने सवाल पूछा; "भाभी... मानु भैया को हुआ क्या?"

______________________________

I LOVE YOU MY DEAR HUBBY!❤❤❤
 
ये सब सुनने के बाद मैं रो पड़ी.... मेरी वजह से मेरी बेटी इतने साल अपने पापा के प्यार से महरूम रही! ये बात मुझे अंदर ही अंदर खाने लगी और ये दर लगने लगा की अगर मैंने इनको (अपने पति) को खो दिया तो ये परिवार जिसे आपने इतने प्यार से बाँधा है वो बिखर जाएगा| मुझसे नेहा के आँसूं बर्दाश्त नहीं हुए तो मैं उठ के उसके पास गई और उसके कंधे पे हाथ रख के उसे उठाया और बिस्तर पर ला कर लिटा दिया| ना तो मैं उस समय कुछ कहने की हालत में थी और ना ही नेहा! मैंने उसका सर थप-थापा के सुलाने की कोशिश की तो उसने मेरा हाथ झटक दिया और आयुष की तरफ मुँह कर के लेट गई| मैं अपना मन मसोस कर लेट गई....पर एक पल के लिए भी सो न सकी, सारी रात नेहा की कही बातें दिमाग में गूँजती रही| सुबह हुई तो अपने सामने "बड़की अम्मा और अजय " को देख मैं हैरान रह गई! मैंने तुरंत उनके पाँव छुए और उन्होंने बड़े प्यार से मुझे अपने गले लगा लिया और इनका हाल चाल पूछा| इतने में आयुष बाथरूम से निकला तो बाथरूम से भागा-भागा अपनी दादी जी के गले लग गया| नेहा भी उस समय कमरे में थी पर न जाने क्यों झिझक रही थी| वो बहुत छोटे-छोटे क़दमों से आगे बढ़ी और अपनी दादी के पाँव छुए पर उस समय अम्मा का ध्यान आयुष पर था तो उन्होंने उसे देखा नहीं| नेहा अपना सर झुकाये वापस सोफे पर बैठ गई| मैंने तुरंत माँ (सासु माँ) को फोन कर दिया|

अम्मा जा के इनके पास बैठ गईं और सर पर हाथ फेरने लगीं| आँखों में आंसूं लिए मेरी तरफ देख के बोलीं; "बेटी ...तूने भी मुझे मानु की इस हालत के बारे में नहीं बताया?" मेरा सर झुक गया क्योंकि इस हफदडफडी में मुझे याद ही नहीं रहा| मैंने तो अपने माँ-पिताजी तक को नहीं बताया था| शायद उन्हें मेरी हालत समझ आ गई.... तभी अजय ने सवाल पूछा; "भाभी... मानु भैया को हुआ क्या?"

अब आगे.......

मैंने रोते हुए उन्हें सारा सच बता दिया...ये सुन के बड़की अम्मा और अजय दोनों स्तब्ध रह गए| कोई कुछ बोल नहीं रहा था.... बड़की अम्मा इनके (मेरे पति के) सर पर हाथ फेर रही थीं| आधा घंटा बीत गया था....तभी दरवाजा खोल कर सब एक-एक कर अंदर आये| पिताजी (मेरे ससुर जी) ने अम्मा के पाँव हाथ लगाए पर अम्मा अब भी कुछ नहीं बोलीं| फिर माँ (मेरी सासु माँ) ने पाँव हाथ लगाये पर अम्मा फिर भी कुछ नहीं बोलीं| आखिर कर पिताजी (ससुर जी) ने ही उनकी चुप्पी का कारन पूछा| मुझे तो लगा की अम्मा मेरा गुस्सा उन सब पर उतार देंगी पर बात कुछ और ही नकली|

"मेरा बेटा यहाँ इस हालत में है और तुमने (ससुर जी) मुझे कुछ बताया ही नहीं? मुझे ये बात समधी जी से पता चली! इतनी जल्दी तूने पराया कर दिया?" अम्मा ने भीगी आँखों से कहा|

"नहीं भाभी ऐसा मत बोलो! मैंने भाईसाहब के फ़ोन पर कॉल किया था....फिर उन्हें सारी बात बताई पर उन्होंने बिना कुछ कहे फोन काट दिया| फिर मैंने अजय बेटा के फ़ोन पर कॉल किया था पर किसी ने फ़ोन नहीं उठाया| हारकर मैंने समधी जी को फ़ोन किया और आप तक खबर पहुँचाने को कहा|" पिताजी (ससुर जी) ने मिन्नत करते हुए कहा|

ये सब सुन कर अम्मा को तसल्ली हुई पर उन्हें गुस्सा भी बहुत आया की बड़के दादा ने ऐसा किया और उन्हें कुछ भी नहीं बताया| वो दिन सिर्फ और सिर्फ चिंता में बीत गया.... ऊपर से नेहा भी अकेला महसूस कर रही थी| मैंने अनिल से उसे कहीं बाहर ले जाने को कहा पर वो नहीं गई| अगले दिन उसका स्कूल था और उसे देख के मुझे बहुत दुःख हो रहा था| मैंने इशारे से नेहा को अपने पास बुलाया, चूँकि कमरे में सारे लोग मौजूद थे तो मैंने उसे अपने साथ चलने को कहा| माँ (सासु माँ) को जाते हुए ये कहा की मैं और नेहा थोड़ा walk लेके आ रहे हैं| "बेटा मैं.... आपसे कुछ कहूँ?" नेहा ने कुछ भी नहीं कहा पर मुझे तो उससे अपनी बात कहनी ही थी|

"बेटा.... अम्मा ने आपको देखा नहीं...वो आयुष से बात कर रही थीं ना|" पर नेहा कुछ बुदबुदाने लगी और जब मैंने उससे पूछा की आप क्या बोल रहे हो तो वो बोली; "अगर देखा भी होता तो वो मुझे उतना लाड़ तो नहीं करती जितना वो आयुष को करती हैं! उझे आयुष से जलन नहीं होती....बुरा लगता है जब कोई उसे प्यार करे और मुझे ignore करे! एक बस पापा ......." इतना कहते हुए वो रूक गई| मेरा गाला भर आया और मैंने किसी तरह खुद को संभालते हुए कहा; "बेटा....आपके पापा को कुछ नहीं होगा! भगवान कभी हमारे साथ ऐसा नहीं करेंगे... कम से कम आपके साथ तो कतई नहीं करेंगे| अच्छा आप चिप्स खाओगे?" उसने फिर कोई जवाब नहीं दिया और एक कोने में कड़ी हो के डूबते हुए सूरज को देखने लगी| मैं भी उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी तो उसके साथ कड़ी हो गई और उसे कंपनी देने लगी|

"बेटा आपको याद है वो दिन जब हम तीनों पहली बार मूवी देखने गए थे?" नेहा ने हाँ में सर हिलाते हुए कहा| "उस दिन हमने कितना enjoy किया था ना..... पहले मूवी .... फिर lunch .... उस दिन आपने पहली बार 'पापा' बोला था| आपके पापा ने आपको कभी बताया नहीं पर उन्हें सबसे ज्यादा ख़ुशी उस दिन मिली थी.... वो उस दिन बहुत-बहुत खुश थे! इतना खुश की उस दिन उन्होंने मुझे और मैंने उन्हें अपना जीवन साथी माना था!" ये सब सुनके नेहा के चेहरे पर भीनी सी मुस्कान फ़ैल गई थी!

"और आपको आपका स्कूल का पहला दिन याद है? कितना रोये थे आप..... और कैसे पापा ने आपको समझा-बुझा क स्कूल छोड़ा था|" नेहा मुस्कुराने लगी थी|

"बेटा सच.... पापा आपको मुझसे भी ज्यादा प्यार करते हैं!" ये सुन के उसे खुद पर गर्व महसूस होने लगा और मुझे लगा की उसका मन अभी कुछ हल्का हुआ है| इतने में अंदर से पिताजी (ससुर जी) ने हमें अंदर बुलाया| अगले दिन बच्चों का स्कूल था तो पिताजी और सबब के सब घर जा रहे थे| चूँकि मैं पिताजी से वचन ले चुकी थी की जब तक इन्हें (मेरे पति) को होश नहीं आता मैं यहाँ से नहीं जाऊँगी इसलिए उन्होंने मुझे साथ चलने को नहीं कहा| जबकि बड़की अम्मा और मेरी माँ ने मुझे साथ चलने को कहा परन्तु माँ (सासु माँ) ने सब को समझा दिया| अगले दो दिन मैं बस दुआ करती यही... इन्तेजार करती रही की इन्हें जल्द ही होश आ जायेगा| तीसरे दिन मैं इनके (अपने पति के) पास स्टूल पर बैठी इनके हाथ को अपने हाथ में लिए उन सुनहरे पलों को याद कर रही थी की तभी अनिल आ गया|

"दी.... खाना|" बस इतना बोल कर उसने खाना टेबल पे रख दिया और जाके सोफे पर बैठ गया ओस अपने मोबाइल पर कुछ देखने लगा| मैंने ही कौतुहलवश उससे पूछ लिया; "क्यों रे.....'दीदी' शब्द में से अब सिर्फ 'दी...' ही बोलेगा तू?" पर उसने कोई जवाब नहीं दिया| वो मुझसे नजरें तक नहीं मिला रहा था.... उसका ये रवैया तब से है जब से मैंने माँ-पिताजी को अपने द्वारा किये पाप के बारे में बताया था| घर में मेरे सास-ससुर के आलावा कोई नहीं था जो मुझसे ठीक से बात कर रहा हो| मेरे माँ-पिताजी ने तो मुझसे जैसे कन्नी ही काट ली थी! नजाने मुझे क्या सूझी मैंने बेशर्म बनते हुए बात आगे शुरू करने के लिए उससे सवाल पूछा; "अच्छा ये बता तेरा हाथ का दर्द कैसा है?" मेरा सवाल सुन कर वो मेरी तरफ अचरज भरी आँखों से देखने लगा और मुझे ताना मारते हुए बोला; "मेरा हाथ के दर्द के बारे में पूछने में आप कुछ लेट नहीं हो गए?" "हम्म्म्म..... जानती हूँ बहत लेट हो गई......" मेरी ये बात सुन कर वो जिंदगी में पहली बार मुझ पर गरज पड़ा!

"आपको किसी की भी जरा सी परवाह नहीं है! ना अपने भाई की...ना माँ-पिताजी की और ना ही जीजू की!" ये सुन कर मेरा सर शर्म से झुक गया पर अब्भी उसकी भड़ास पूरी तरह से नहीं निकली थी|

"ये देखो ....." ये कह कर उसने अपनी शर्ट कमर पर से उठाई और मुझे उसकी कमर पर सर्जरी का निशान दिखाई दिया! "ये....ये क्या?" ये देख के मैं हक्की-बक्की रह गई और मेरे मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे!

"मेरा हर्निया का ऑपरेशन हुआ था.... और मुझे बताने की जर्रूरत तो नहीं की ये जीजू ने ही करवाया था... और इसे अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुए..... जब जीजू मुंबई आये थे ये तब की बात है| पता नहीं उन्हें उस दिन क्या सुझा की वापस जाते हुए मुझे मिलने आ गए| मैं और माँ हॉस्पिटल में था तो उन्होंने सुमन से पूछा और वो उन्हें मेरे पास ले आई| मुझे इस तरह देख उन्होंने तुरंत डॉक्टर सरेंडर को फोन मिलाया और XXXX हॉस्पिटल में ले गए और अगले दिन ऑपरेशन के लिए पैसे भी जमा करा दिए| मैंने जो पैसे अपने ऑपरेशन के लिए सुमन से उधार लिए थे वो भी उन्होंने चुकता किये! वो तो ऑपरेशन तक रुकना चाहते थे पर माँ ने उन्हें जबरदस्ती वापस भेज दिया क्योंकि यहाँ आपको उनकी ज्यादा जर्रूरत थी!" मैं ये सब आँखें फ़ाड़े सुन रही थी.......|

"इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता .... यहाँ तक की पिताजी को भी इस बारे में कुछ नहीं पता...मैंने माँ को मना किया था| एक तो पहले ही मेरी पढ़ाई के बोझ तले वो इतना दबे हुए हैं की उन्हें heart problem है और अब मेरा हर्निया के बारे में सुन कर वो परेशान हो जाते| माँ और मैं तो आपको और जीजू को भी नहीं बताने वाले थे ....पर नाजाने कैसे उन्हें सब पता चल जाता था| कुछ दिन पहले मैं और सुमन ड्रिंक कर रहे थे.... नशे की हालत में उसके मुँह से निकल गया, 'यार तेरे जीजू इतने बुरे भी नहीं दीखते.... फिर उन्होंने अपने से दस साल बड़ी औरत से जिसके दो बच्चे हैं और एक अभी पेट में है उससे शादी क्यों की?' ये सुन के मेरे तन-बदन में इस कदर आग लग गई की मैंने उसे एक तमाचा जड़ दिया और रात के दो बजे उसके घर से अपना सामान ले कर निकल पड़ा| रात अपने दोस्त के घर बिताई और अगले दिन सुबह जीजू को फ़ोन किया| उन्होंने फ़ौरन २०,०००/- रूपए मेरे अकाउंट में ट्रांसफर किये और बोला की दूसरी जगह rent पर कमरा ले और मुझे आज ही तेरे Lease Agreement की copy mail कर!

बोलो पता था आपको इस बारे में? ओह्ह! पता कैसे होगा? आपने तो आमरण मौन व्रत जो धारण कर रखा था!"

मेरे पास उसकी कही किसी बात का जवाब नहीं था| मैं बस पछता रही थी ...इसके अलावा कर भी क्या सकती थी| फिर वो दुबारा मुझे याद करते हुए बोला; "खाना ठंडा हो रहा है! खा लो!" और उठ कर चला गया| मैं बस वहीँ बैठी इन्हें मन ही मन "sorry" बोलती रही! शाम को जब अनिल और सब लोग दुबारा आये तो मुझे कुछ याद आया|

______________________________

I LOVE YOU MY DEAR HUBBY!//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f496.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f496.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f496.svg
 
Thanks //cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f339.svg
 
भाई कोशिश जरूर करूँगा।।।//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49d.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49e.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f496.svg
 
Thanks Mitra//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f337.svg
 
तीसरे दिन मैं इनके (अपने पति के) पास स्टूल पर बैठी इनके हाथ को अपने हाथ में लिए उन सुनहरे पलों को याद कर रही थी की तभी अनिल आ गया|

अब आगे.........

दरअसल आज डॉक्टर सरिता बता के गई थीं की वो दो दिन के लिए बाहर जा रही हैं| जब सब लोग आ गए तो मैंने ये बात सब को बताई तो किसी ने कोई ख़ास प्रतिक्रिया नहीं दी| मैं इन्तेजार कर-कर के थक गई थी और इनके (अपने पति के) लिए कुछ करना चाहती थी| इस तरह हाथ पर हाथ रखे बैठ कर कुछ नहीं होने वाला था! मैं बड़े ताव में आ कर उठी और बोली; "माँ (सासु माँ) हम कब तक ऐसे बैठे रहेंगे?"

"पर बेटी हम सिर्फ दुआ ही कर सकते हैं| डॉक्टर साहिबा ने कहा था न की मानु को होश अपने आप आएगा| सिवाय इन्तेजार करने के हम क्या कर सकते हैं?" माँ ने उत्तर दिया|

"मुझसे इन्हें ...इस कदर नहीं देखा जाता| मैं.......मैं|" मेरे आगे कुछ बोलने से पहले ही माँ को मेरी दशा समझ आ गई और वो बलों; "बेटी...मैं समझ सकती हूँ तुझ पर क्या बीत रही है पर बेटा हम डॉक्टर नहीं हैं! तू सब्र रख और भगवान पर भरोसा रख|"

"माँ.... मैं एक बात कहना चाहती हूँ| जैसे Eye Specialist होता है, आँखों के इलाज के लिए और Heart Specialist होता है हृदय के रोगों के लिए तो क्या इन (मेरे पति) के इलाज के लिए कोई specialist डॉक्टर नहीं है? कोई clinic .... कोई हॉस्पिटल.... कोई वैध... कोई हकीम ... कोई तो होगा?" ये कहते-कहते में आँखें भर आईं| माँ दौड़ी-दौड़ी मेरे पास आई और मुझे अपने सीने से लगा कर चुप कराने लगी|

"माँ..... एक second opinion लेनी में क्या हर्ज है?" मैंने बिलखते हुए कहा| माँ ने पिताजी (ससुर जी) की तरफ देखा और मूक भाषा में मिन्नत की| पिताजी ने हाँ में सर हिला कर अपनी अनुमति दी!

"बेटी.... डॉक्टर सरिता को आने दो हम उनसे बात करते हैं|" पिताजी ने मुझे आश्वासन दिया| तभी अनिल एकदम से बोल उठा; "पिताजी क्यों न हम डॉक्टर सुरेंदर से पूछें?" {यदि आप सभी को याद ओ ओ डॉक्टर सुरेंदर वही हैं जिनकी गाड़ी से अनिल का accident हुआ था|} और इससे पहले की कोई कुछ कहता अनिल ने तुरंत ही डॉक्टर सुरेंदर को फ़ोन मिला दिया और उनसे बात करने लगा| बातचीत के बाद अनिल बोला की वो (सुरेंदर जी) इस बारे में पता कर के बताएँगे| करीब दो घंटे बाद उनका फ़ोन आया और उन्होंने बताया की बैंगलोर में एक specialized हॉस्पिटल है| उनका दावा है की उनका success rate 75% तक है| हमारे लिए तो ये ऐसे था जैसे अँधेरे कमरे में उम्मीद कोई किरण निकल आई हो| इससे पहले कोई कुछ कहता मैं उत्साह में आ कर बोल उठी; "पिताजी (ससुर जी) हमें इनको (मेरे पति को) वहाँ ले जाना चाहिए!" पर तभी मेरे पिताजी मुझ पर भड़क उठे; "गोद में उठा के ले जाएँ? मानु की हालत देख रही है ना तू?" ये सुन के मुझे होश आया की इस स्थिति में इन्हें (मेरे पति को) बैंगलोर कैसे ले जा सकते हैं?

पर इसका जवाब अनिल के पास था| वो बोला; "पिताजी... डॉक्टर सुरेंदर ने कहा है की air ambulance के जरिये हम जीजू को बैंगलोर ले जा सकते हैं| पर ये बहुत महंगा है ... तकरीबन 1.5 लाख से 2 लाख तक का खर्च होगा!" ये सुन कर तो मैं भी थोड़ा सोच में पड़ गई ... पर मेरा मन कह रहा था की पिताजी (ससुर जी) ये खर्च करने से नहीं चुकेंगे और ऐसा हुआ भी| उन्होंने बिना देर किये कहा; "अनिल बेटा... तू ऐसा कर बैंगलोर जा कर पहले इस हॉस्पिटल के बारे में पता लगा तब तक मैं इधर पैसा का इंंतजाम करता हूँ| प्राइवेट हॉस्पिटल है तो खर्च तो बहुत होगा और जब तक इन्तेजाम होता है तब तक हो सकता है डॉक्टर सरिता भी आ जाएं तो उनसे भी एक बार पूछ लेंगे|" अनिल तुरंत निकलने के लिए तैयार हो गया| पिताजी ने उसे सुबह जाने के लिए कहा तो जैसे-तैसे वो मान गया| अगले दिन सुबह अनिल और डॉक्टर सुरेंदर जी की बात हो गई| डॉक्टर सुरेंदर ने कहा की वो डायरेक्ट बैंगलोर मिलेंगे और अनिल भी उन्हें सीधा बैंगलोर ही मिलने वाला था| उन्होंने मुझे एक Link मेल किया था… मैंने सोचा की एक बार मैं भी बात कर लूँ! तो मैंने उन्हें फोन मिलाया;

"हेलो सुरेंदर जी बोल रहे हैं!"

"हाँ जी बोल रहा हूँ... आप कौन?"

"जी मैं संगीता.... अनिल की बहन|"

"ओह्ह...जी नमस्ते|"

"सुरेंदर जी अम्म्म.. मुझे आपसे कुछ पूछना था... actually आपने जिस हॉस्पिटल के बारे में बताया वो बैंगलोर में है| क्या यहाँ दिल्ली में कोई हॉस्पिटल नहीं?"

"संगीता जी... दरअसल हमारे doctor's journal में ये article आया था| मेरा एक दोस्त है जो बैंगलोर में रहता है| दिल्ली में मेरा कोई contact नहीं है... still i'll try my best .... meanwhile हम बंगलोरे में एक बार हॉस्पिटल चेक कर लेते हैं|

"जी.... and thank you .... very much!"

"अरे संगीता जी थैंक यू कैसा.... आप अनिल की दीदी हैं तो मेरी भी दीदी जैसी हुई ना| you don't worry."

मेरी सुरेंदर जी से बात हुई तो मन को थोड़ी तसल्ली हुई|

______________________________

I LOVE YOU MY DEAR HUBBY!//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f44c.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f44c.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f44c.svg
 
डॉक्टर सुरेंदर ने कहा की वो डायरेक्ट बैंगलोर मिलेंगे और अनिल भी उन्हें सीधा बैंगलोर ही मिलने वाला था| उन्होंने मुझे एक Link मेल किया था… मैंने सोचा की एक बार मैं भी बात कर लूँ! तो मैंने उन्हें फोन मिलाया;

"हेलो सुरेंदर जी बोल रहे हैं!"

"हाँ जी बोल रहा हूँ... आप कौन?"

"जी मैं संगीता.... अनिल की बहन|"

"ओह्ह...जी नमस्ते|"

"सुरेंदर जी अम्म्म.. मुझे आपसे कुछ पूछना था... actually आपने जिस हॉस्पिटल के बारे में बताया वो बैंगलोर में है| क्या यहाँ दिल्ली में कोई हॉस्पिटल नहीं?"

"संगीता जी... दरअसल हमारे doctor's journal में ये article आया था| मेरा एक दोस्त है जो बैंगलोर में रहता है| दिल्ली में मेरा कोई contact नहीं है... still i'll try my best .... meanwhile हम बंगलोरे में एक बार हॉस्पिटल चेक कर लेते हैं|

"जी.... and thank you .... very much!"

"अरे संगीता जी थैंक यू कैसा.... आप अनिल की दीदी हैं तो मेरी भी दीदी जैसी हुई ना| you don't worry."

मेरी सुरेंदर जी से बात हुई तो मन को थोड़ी तसल्ली हुई|

अब आगे.........

एक उम्मीद जिसके सहारे इस जीवन की नैय्या पार हो सकती थी! जैसे ही मैं मुड़ी तो पीछे मेरी 'माँ' नेहा खड़ी थी! वो एक डीएम से बोल पड़ी; "हुँह... आप... पापा अगर आपकी जगह झोटे तो आपको ठीक करने के लिए करोड़ों रूपए फूँक देते! और आप... आपको तो पैसे बचाने हैं! इतने पैसे बचा के करोगे क्या?" ये सब उसने मुझे टोंट मरते हुए कहा|

"बेटा ऐसा नहीं है, मैं तो......." मेरे आगे कुछ कहने से पहले ही 'मेरी माँ' ने अपना 'फरमान' सुना दिया!

"मुझे सब पता है..... आप .... ये प्यार मोहब्बत... ये सब बस दिखावा है... और कुछ नहीं| जो लोग प्यार में पड़ते हैं उनका हाल पापा जैसा होता है| खेर मैं आपको कुछ बताने आई थी| मैंने decide किया है की मैं कभी शादी नहीं करुँगी!"

"बेटा....ये तू क्या कह रही है!" मैंने उसे समझाना चाहा पर अभी उसकी बात पूरी नहीं हुई थी|

"मैं ता उम्र पापा की सेवा करुँगी! कभी शादी नहीं करुँगी! ये प्यार-व्यार कुछ नहीं होता.... वैसे भी मुझे आपकी वजह से पापा का प्यार तो मिला नहीं.... बची हुई जिंदगी मैं पापा के साथ ही गुजरूँगी|" आगे कुछ कहने से पहले माँ (सासु माँ) आ गईं| म्हे लगा की वो अपना ये 'फैसला' माँ को भी सुनाएगी पर शायद उसमें इतनी हिम्मत नहीं थी| उसने topic चेंज करते हुए कहा; "दादी जी... मामू आ गए?" माँ ने उसे कहा की अनिल नीचे उसका इन्तेजार कर रहा है| नेहा बिना आगे कुछ कहे नीचे भाग गई!

अपनी बेटी की मुंह से ये सब सुन कर मैं टूट गई.... अब तक उसने मुझे दोषी ही बनाया था और आज तो उसने मुझे सजा ही सुना दी| मैं फूट-फूट के रोने लगी.... माँ को कुछ समझ नहीं आया तो वो मुझे चुप कराने लगीं| मैंने रो-रो कर माँ से अपनी बात कही; "माँ..... अब.....अब जान नहीं बची मुझ में....टूट चुकी हूँ! मैं... मेरी किस्मत ऐसी है! ना तो मैं एक अच्छी बेटी साबित हो सकी और ना ही अच्छी पत्नी! ........... और अब तो मैं एक अच्छी माँ भी साबित नहीं हो सकी! मैं....बहुत अभागी हूँ...... ऐसा ...ऐसा देवता जैसा पति मिला और मैंने उसकी कदर तक ना की! इन्होने हर कदम पर मेरे साथ चलना चाहा और मैं इनके साथ चलने से कतराती रही|माँ..... आप लोग क्यों मेरी तरफदारी करते हैं.....मैं इस लायक ही नहीं! सच कहते हैं पिताजी मुझे मर ही जाना चाहिए था! इस हँसते-खेलते परिवार को मेरी ही नजर लग गई माँ...... मेरी बुरी किस्मत इस घर को ही निगल ना जाए....प्लीज माँ .... मुझे .... मुझे थोड़ा सा जहर ला दो.... मुझे मरने दो.... मैं ... " आगे कुछ कहने से माँ ने मुझे रोक दिया और मेरे आँसूं पोछते हुए बोलीं; "बेटी..... हम सब मानु से बहुत प्यार करते हैं ओ मानु तुझसे बहुत प्यार करता है तो इस हिसाब से हम तुझसे भी बहुत प्यार करते हैं! तेरी तरफदारी करना हक़ है हमारा आखिर शादी के बाद तू हमारी बेटी बन गई ना? उसी तरह मानु तेरे पिताजी का बेटा बन गया.... अब अगर उसकी वजह से तुझे कुछ तकलीफ हो जाती तो हम दोनों (सासु माँ और ससुर जी) उसका जीना बेहाल कर देते| और फिर तेरी कोई गलती नहीं है..... हाँ मैं समझ सकती हूँ की नेहा तुझसे नाराज है पर उसकी नाराजगी उसके पापा के ठीक होने पर खत्म हो जायेगी| तू चिंता मत कर...हिम्मत बांधे रख और ये हमेशा याद रख की इस वक़्त तू ही वो 'खूँटा' है जिससे ये पूरा परिवार बंधा है| अगर तू ने ही हार मान ली तो यहाँ कौन है जो इस समय में आगे आएगा| इन बूढी हड्डियों में अब हिम्मत नहीं की वो बेटे के साथ बहु को भी तकलीफ में देखे|

एक तू ही है जो बच्चों को संभाल रही है| आयुष तो अभी बहुत छोटा है और नेहा से तर्क करने की ताकत सिर्फ तुझ में है| मैं उससे बात करुँगी... तू फ़िक्र ना कर|"

माँ ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी पर मेरा दिल आज बहुत बेचैन था! माँ के सामने तो मैंने जैसे-तैसे खुद को रोक लिया पर माँ के जाने के बाद मेरे आँसूं फिर बहने लगी... मैं इनके सामने बैठ गई और इनका हाथ अपने हाथों में ले कर इनसे बात करने लगी; "आप क्यों मुझ पर इतना गुस्सा निकाल रहे हो? इतना ही गुस्सा है तो मेरी जान ले लो! पर इस तरह मुझ पर जुल्म तो मत करो! इतना प्यार करते हो मुझसे ...फिर इतनी नाराजगी क्यों? एक बार बस एक बार अपनी आँखें खोल दो... प्लीज ....i beg of you ..... !!! प्लीज .....i promise .... i promise मैं आज के बाद आपसे कभी नाराज नहीं हूँगी! कभी आपसे बात करना बंद नहीं करुँगी! प्लीज.... मन जाओ.... अच्छा मेरे लिए ना सही तो अपनी बेटी नेहा के लिए....आयुष के लिए ....प्लीज..... जानते हो नेहा ने प्रण किया है की वो कभी शादी नहीं करेगी! मेरे कारन सात साल....उसे आपका प्यार नहीं मिल पाया! कम से कम उसके लिए ही ..............." पर मेरी कही किसी भी आत का उन पर (मेरे पति) कोई असर नहीं पड़ा| वो अब भी उसी तरह मूक लेटे हुए थे! सारी रात मैं बस रोती रही ... बिलखती रही.... और सच पूछो तो उस वक़्त मुझे एहसास हुआ की मेरी आँख से गिरे एक कतरे आँसूं को देख ये इतने परेशान हो जाय करते थे की घर-भर अपने सर पर उठा लिया करते थे... और आज मैं यहाँ बिलख-बिलख के रो रही हूँ ... इनसे मिन्नतें कर रही हूँ की आप वापस आ जाओ.... मेरे आँसुओं की क्या कीमत थी, उस दिन मुझे ज्ञात हुआ! उस रात शायद भगवान को मुझ पर तरस आ गया हो...या फिर ये कहें की उन्होंने नेहा की दुआ कबूल कर ली और....................

______________________________

I LOVE YOU MY DEAR HUBBY!//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49e.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49e.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49e.svg
 
Thanks Dost //cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f490.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f490.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f490.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f490.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f490.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49d.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f49e.svg//cdn.jsdelivr.net/gh/twitter/twemoji@latest/assets/svg/1f496.svg
 
Back
Top