S
StoryPublisher
Guest
हिन्दी नॉवल -जज़ीरों की रूह ( इब्ने सफ़ी )
दोस्तो पूरी कहानी जानने के लिए इस कहानी के सारे पार्ट ज़रूर पढ़ें
1-इमरान का अपहरण
2-जज़ीरों की रूह
3-चीखती रूहें
4- ख़तरनाक जुआरी ( Khatarnak Juaari ) (Running )
5- Zulmaat Ka Devta (next )
राणा पॅलेस की फ़िज़ा इन दिनों केवल इस हिसाब से शांतिपूर्ण थी कि कई दिनों से इधर इमरान का आना नहीं हुआ था. रॉबेरटु और लीज़ी यहीं रह रहे थे. उन की शादी हो चुकी थी......और जोसेफ दिन-रात उन के रीलेशन पर क्रिटिसाइज़ करता रहता था. उनके सामने अपने दिल दहला देने वाले सपने दुहराता. वो भी इस ढंग से जैसे वो शादी उन दोनों के लिए किसी बहुत बड़ी बद-नसीबी को निमंत्रण देने वाली हो.
रॉबेरटु हंस कर टाल देता लेकिन लीज़ी लड़ने केलिए खड़ी हो जाती थी.
आज भी वो जोसेफ से लड़ झगड़ कर बेडरूम मे गयी थी. हुआ ये था कि वो रॉबेरटु की शर्ट मे बटन टांक रही थी. उसी समय उसे 2-3 छींके आ गयीं. जोसेफ भी पास ही मौजूद था. उस ने सीटी बजाने की तरह अपने होन्ट सिकोडे थे और बोला था....."तुम तबाही लाओगी अपने हज़्बेंड पर...."
"क्यों?" लीज़ी ने हैरत से पुछा था.
"रामेगसची तुम्हारी नाक में अपनी दुम हिलाता है मगर तुम औरतों मे इतनी सहन-शक्ति कहाँ कि अपनी छींके रोक सको. चाहे पति को गिद्ध ही क्यों ना नोच खाएँ."
"क्या बक रहे हो?"
"पति का कोई काम करते समय अपनी छींके रोका करो."
"तुम मुझ से बेतुकी बकवास करते हो." लीज़ी झल्ला गयी. "तुम्हें शर्म आनी चाहिए कि क्रिस्चियन हो कर भी ऐसी बेकार बातों मे विश्वास रखते हो."
"अच्छा तो देख ही लेना. होली फादर भी उन आसमानी बालाओं से डरते थे......जो सूरज के डूबते ही अंधेरों को पुकारने लगती हैं."
दोनों मे बहुत देर तक बहस होती रही. फिर लीज़ी सोने केलिए चली गयी.
अब डेढ़ बजने वाले थे. लेकिन जोसेफ अभी तक जाग रहा था. रात मे वो अक्सर कम ही सोता था और रखवाली के कुत्तों की तरह चौकसी करता रहता था.
2 बजे तक तो बोतलों मे व्यस्त रहता था. इसके बाद भी अगर सच मुच नींद आई तो सो गया वरना बेड से पीठ सटाना भी पसंद नहीं करता था. आज की शराब का कोटा डेढ़ बजे ही ख़त्म हो गया था. इस लिए अब वो हाथ पर हाथ रखे सोच रहा था कि आख़िर एक बोतल कहाँ गयी. उसे शक था कि उसकी एक बोतल कहीं गायब हो गयी है. लेकिन वो इस बारे मे नौकरों से पुच्छ-ताछ नहीं कर सकता था. क्योंकि इस से बात बढ़ जाने की आशंका थी. जिस के कारण इमरान की डाँट डपट से निश्चित तौर पर सामना होता. वो बस उसी से डरता था. और इसी कमज़ोरी के कारण कभी कभी साधारण से नौकर भी उस पर चढ़ दौड़ते थे.
डेढ़ बजे जब आखरी बोतल का अंतिम बूँद भी समाप्त हो गया तब वो बाहर निकला. उसकी आदत थी कि जब तक जागता रहता तब तक इमारत के चक्कर लगाता रहता था. और जब सोने का इरादा होता तब तो बाहर का निरीक्षण किए बिना बेडरूम मे कदम भी नहीं रखता था. इस समय भी उसी आदत के अनुसार बाहर निकला था.
पोर्टिको की लाइट ऑन करने के बाद वो नीचे उतरा और उस की आँखें हैरत से फैल गयीं. कॉंपाउंड के किसी भाग से वॉचमन के खंखारने की आवाज़ आई. मगर जोसेफ ने उसकी तरफ ध्यान भी नहीं दिया. क्योंकि उसे जो चीज़ दिखाई दी थी वो थी उसकी खोई हुई बोतल.
वो कुच्छ पल आँखें फाडे उसे घूरता रहा फिर बहुत ही सावधानी से उसकी तरफ बढ़ने लगा जैसे वो कदमों की आहट से भड़क कर किसी तरफ भाग निकलेगी.
नज़दीक पहुच कर झपट कर पकड़ा जैसे कोई चिड़ीमार चिड़ियों को पकड़ता है.
बोतल खाली नहीं थी......बल्कि उसकी समझ से तो शायद खोली भी नहीं गयी थी. अगर वो शराब की बोतल ना होती तो शायद वो ये ज़रूर सोचता कि बोतल का यहाँ क्या काम.......लेकिन वो तो बस शराब की बोतल थी. ज़मीन से उगी हो या आसमान से टपकी हो. उस मे शराब थी और शराब इसी लिए होती है कि उसे पिया जाए. फिर ऐसी स्थिति मे जब वो अनायास मिल गयी हो. जोसेफ जैसे लोग उसकी वहाँ मौजूदगी के बारे मे गौर करने की ज़रूरत महसूस नहीं करते.
वो बरामदे की सीढ़ियों पर बैठ गया. सावधानी से बोतल खोली और उसे होंठों मे दबा कर जो चुस्की ली तो चौथायी बोतल एक ही बार मे गले से उतार लिया.
लेकिन ना जाने क्यों ये चौथायी बोतल भी ऐसी लगी जैसे किसी ड्रम मे भरी शराब मे मुँह लगा कर उसकी आखरी बूँद तक पी गया हो. आँखें चढ़ गयीं और खून की रफ़्तार तेज़ हो गयी.
"वाहह....भाई वाहह...." वो भर्राई हुई आवाज़ मे बोला...."ये आज तुम्हें क्या हो गया है......खोपड़ी पर डॅंक मार रही हो....हो हो हो हो...."
वो मुँह टेढ़ा कर के हंसा फिर सीटी बजाने लगा. वॉचमन भी लाठी पटकता हुआ उसकी तरफ आया. नज़दीक पहुच कर उस ने ललचाई हुई निगाह से शराब की तरफ देखा.
"आईई.....क्या देखता...." जोसेफ हाथ हिला कर गुर्राता हुआ बोला....."भाग जियाओ....."
"सर्दी है साहब....." वॉचमन ने दाँत किटकिताए.......और बोतल की तरफ देखता ही रहा. जोसेफ का नशा इतनी ही देर मे इतना तेज़ हो गया कि उसे एक के चार वॉचमन दिखाई देने लगे.
उसका दिल इस समय दया के भाव से भरा हुआ था. उस ने सोचा कि वॉचमन को दो-चार घूँट ज़रूर देगा, लेकिन ये चार.........ये चारो तो पूरी बोतल सॉफ कर देंगे.
वो उंगली उठा कर उन्हें गिनने लगा......लेकिन कठिनाई ये हो रही थी कि कभी चारों एक दूसरे मे मिक्स हो जा रहे थे......और कभी फिर से चार दिखने लगते थे.
अचानक उस ने झुंझला कर कहा...."आईईइ.....टॉम साब अलग अलह राहो....."
"कॉन साहब....?" वॉचमन बौखला कर चारों तरफ देखने लगा.
"टॉँम साब...."
"यहाँ तो मेरे सिवा कोई नहीं है...." वॉचमन ने डर कर कहा.
जोसेफ को उसकी इस झूठ पर बहुत गुस्सा आया.उस ने बोतल तीसरी सीढ़ी पर रख दी और मुक्का तान कर उठा. उसने सोच लिया था कि इस झूठे वॉचमन को ज़रूर पीटेगा.....जो इतनी ढिठाई से उसकी बात को काट रहा था.
वॉचमन उच्छल कर पीछे हट गया. उसे जोसेफ की मुस्कुराहट भी डरावनी लगती थी कहाँ इस समय उस पर मुक्का तान कर दौड़ा था.
जोसेफ एक कदम ही बढ़ा था कि लड़खड़ाया और ढेर हो गया. उसकी आँखों मे सितारे नाच रहे थे......और तेज़ लाइट जलने के बाद भी उसकी आँखों मे अंधेरा गहरा होता जा रहा था. फिर वो उठ ना सका.
वॉचमन को जब अच्छी तरह विश्वास हो गया कि जोसेफ होश मे नहीं है तब उस ने बोतल उठा कर शराब की मात्रा का अनुमान लगाया.......और ये सोचने लगा क़ि 2-3 लंबे घूँट लगा कर बची हुई शराब मे उतना ही पानी मिला दे तो जोसेफ को पता नहीं चल पाएगा.
वॉचमन ने पहले कभी जोसेफ को इस हाल मे नहीं देखा था. उस ने सोचा शायद आज वो दर्ज़नों बोतल चढ़ा गया हो.
वो भी सीढ़ी पर बैठ गया और बोतल को हाथ मे लिया. ढक्कन को खोल कर होंठो मे दबा कर एक छोटा सा घूँट लिया और फिर तीन ही घूँट ने उसे तारे दिखा दिए. उस ने सोचा शायद शराब तेज़ है. इस लिए चौथे घूँट की हिम्मत नहीं कर सका.
वो उठा कि नल से बोतल मे थोड़ा पानी डाल कर मात्रा को पूरी कर सके लेकिन 2-4 ही कदम चल कर ढेर हो गया.
****
कुच्छ ही देर बाद रॉबेरटु के कमरे से चीखें गूंजने लगीं......जिनकी आवाज़ें नौकरों तक पहुच सकती थीं.
लीज़ी रॉबेरटु के बराबर ही वाले कमरे मे सो रही थी. वो उसकी चीखें सुन कर जागी और बौखलाई हुई बाहर आई.
उसके बेडरूम के दरवाज़े पर रुक कर उसे आवाज़ें दिन और फिर ज़ोर ज़ोर से दरवाज़ा पीटने लगी.
"हां....हां....ठहरो..." भीतर से भर्राई हुई सी आवाज़ आई लेकिन इस से अनुमान करना कठिन था कि वो रॉबेरटु की ही आवाज़ है या किसी और की.
वो जोसेफ के कमरे की तरफ दौड़ी लेकिन उसका दरवाज़ा खुला हुआ था और जोसेफ भी अंदर मौजूद नहीं था.
अब क्या करे?
अंदर के कमरों मे उन दोनों के अलावा केवल जोसेफ ही सोता था. नौकरों के लिए सर्वेंट क्वॉर्टर्स थे. लेकिन क्या इस समय अंधेरे मे वहाँ तक जाना मुनासिब होगा? मगर ये जोसेफ कहाँ है.
वो बाहरी दरवाज़े की तरफ बढ़ी. ये भी खुला ही मिला.....लेकिन पोर्च मे अंधेरा था. वो दीवार से टिक कर खड़ी हो गयी. अब उसके दिमाग़ पर बहुत अधिक भय समा चुका था.
तभी अंदर से किसी ने उसका नाम ले कर पुकारा.....और वो उच्छल पड़ी. इस बार भी आवाज़ नहीं पहचान सकी थी. लेकिन फिर दौड़ती चली गयी......क्योंकि अब उसके समझ मे आया कि वो आवाज़ तो रॉबेरटु ही की थी.
उसने उसको अपने कमरे के सामने खड़े देखा.
(जारी)
(Jazeeron Ki Rooh)
Rana Palace ki fiza in dinon kewal is hisaab se shaantipurn thi ki kaii dinon se idhar Imran ka aana nahin hua tha. Robertu aur Lizy yahin rah rahe the. Un ki shadi ho chuki thi......aur Josef din-raat un ke relation par criticize karta rahta tha. Unke saamne apne dil dahlaa dene waale sapne duhraata. Wo bhi is dhang se jaise wo shaadi un donon ke liye kisi bahut badi bad-naseebi ko nimantran dene waali ho.
Robertu hans kar taal deta lekin Lizy ladne keliye khadi ho jaati thi.
Aaj bhi wo Josef se lad jhagad kar bedroom me gayi thi. Hua ye tha ki wo Robertu ki shirt me button taank rahi thi. Usi samay use 2-3 chhinken aa gayin. Josef bhi paas hi maujood tha. Us ne seeti bajaane ki tarah apne hont sikode the aur bola tha....."Tum tabaahi laaogi apne husband par...."
"Kyon?" Lizy ne hairat se puchha tha.
"Ramegaschi tumhari naak men apni dum hilaata hai magar tum auraton me itni sahan-shakti kahaan ki apni chhinken rok sako. Chaahe pati ko giddh hi kyon na noch khaayen."
"Kya bak rahe ho?"
"Pati ka koi kaam karte samay apni chhinken roka karo."
"Tum mujh se betuki bakwaas karte ho." Lizy jhallaa gayi. "Tumhen sharm aani chaahiye ki christian ho kar bhi aisi bekaar baaton me vishwaas rakhte ho."
"Achha to dekh hi lena. Holy father bhi un aasmani balaaon se darte the......jo suraj ke doobte hi andheron ko pukaarne lagti hain."
Donon me bahut der tak bahas hoti rahi. Phir Lizy sone keliye chali gayi.
Ab derh bajne waale the. Lekin Josef abhi tak jaag raha tha. Raat me wo aksar kam hi sota tha aur rakhwaali ke kutton ki tarah chaukasi karta rahta tha.
2 baje tak to botalon me vyast rahta tha. Iske baad bhi agar sach much neend aayi to so gaya warna bed se peeth sataana bhi pasand nahin karta tha. Aaj ki sharab ka kota dedh baje hi khatm ho gaya tha. Is liye ab wo hath par hath rakhe soch raha tha ki aakhir ek botal kahaan gayi. Use shak tha ki uski ek botal kahin gayab ho gayi hai. Lekin wo is baare me naukaron se puchh-taach nahin kar sakta tha. Kyonki is se baat badh jaane ki aashanka thi. Jis ke kaaran Imran ki daant dapat se nishchit taur par saamna hota. Wo bas usi se darta tha. Aur isi kamzori ke kaaran kabhi kabhi sadharan se naukar bhi us par chadh daudte the.
Dedh baje jab aakhri botal ka antim boond bhi samaapt ho gaya tab wo baahar niklaa. Uski aadat thi ki jab tak jaagta rahta tab tak imaarat ke chakkar lagaata rahta tha. Aur jab sone ka iraada hota tab to baahar ka nirikshan kiye bina bedroom me kadam bhi nahin rakhta tha. Is samay bhi usi aadat ke anusar baahar niklaa tha.
Portico ki light on karne ke baad wo niche utraa aur us ki aankhen hairat se phail gayin. Compound ke kisi bhaag se watchman ke khankhaarne ki aawaz aayi. Magar Josef ne uski taraf dhyan bhi nahin diya. Kyonki use jo chiz dikhayi di thi wo thi uski khoyi huyi botal.
Wo kuchh pal aankhen phaade use ghoorta raha phir bahut hi sawadhani se uski taraf badhne laga jaise wo kadmon ki aahat se bhadak kar kisi taraf bhaag niklegi.
Nazdik pahuch kar jhapat kar pakda jaise koi chidimaar chidiyon ko pakadta hai.
Botal khaali nahin thi......balki uski samajh se to shyad kholi bhi nahin gayi thi. Agar wo sharab ki botal na hoti to shayad wo ye zaroor sochta ki botal ka yahaan kya kaam.......lekin wo to bas sharab ki botal thi. Zameen se ugi ho ya aasman se tapki ho. Us me sharab thi aur sharab isi liye hoti hai ki use piyaa jaaye. Phir aisi sthiti me jab wo anaayas mil gayi ho. Josef jaise log uski wahaan maujoodgi ke baare me gaur karne ki zaroorat mahsoos nahin karte.
Wo baraamde ki seedhiyon par baith gaya. Sawadhani se botal kholi aur usay honton me daba kar jo chuski li to chauthaaii botal ek hi baar me gale se utaar liya.
Lekin na jaane kyon ye chauthaaii botal bhi aisi lagi jaise kisi drum me bhari sharab me muhh laga kar uski aakhri boond tak pee gaya ho. Aankhen chadh gayin aur khoon ki raftaar tez ho gayi.
"Waahh....bhai waahh...." Wo bharrayii huyi aawaz me bola...."Ye aaj tumhen kya ho gaya hai......khopadi par dank maar rahi ho....ho ho ho ho...."
Wo muhh tedha kar ke hansaa phir seeti bajaane laga. Watchman bhi laathi patakta hua uski taraf aaya. Nazdik pahuch kar us ne lalchaayi huyi nigaah se sharab ki taraf dekha.
"Ayeeee.....kya dektaa...." Josef hath hila kar gurraata hua bolaa....."Bhaag jiyaao....."
"Sardi hai sahab....." Watchman ne daant kitkitaaye.......aur botal ki taraf dekhta hi raha. Josef ka nasha itni hi der me itna tez ho gaya ki use ek ke chaar watchman dikhayi dene lage.
Uska dil is samay daya ke bhaav se bhara hua tha. Us ne socha ki watchman ko do-chaar ghoont zaroor dega, Lekin ye chaar.........ye chaaro to poori botal saaf kar denge.
Wo ungali utha kar unhen ginne laga......lekin kathinaayi ye ho rahi thi ki kabhi chaaron ek dusre me mix ho jaa rahe the......aur kabhi phir se chaar dikhne lagte the.
Achanak us ne jhunjhalaa kar kaha...."Aiiii.....tom saab alag alah raaho....."
"Kon sahab....?" Watchman baukhlaa kar chaaron taraf dekhne laga.
"Tomm sabb...."
"Yahaan to mere siwaa koi nahin hai...." Watchman ne dar kar kaha.
Josef ko uski is jhoot par bahut gussa aaya.Us ne botal teesri seedhi par rakh di aur mukkaa taan kar utha. Usne soch liya tha ki is jhoote watchman ko zaroor peetega.....jo itni dhithaayi se uski baat ko kaat raha tha.
Watchman uchhal kar peechhe hat gaya. Use Josef ki muskuraahat bhi daraawani lagti thi kahaan is samay us par mukkaa taan kar dauda tha.
Josef ek kadam hi badha tha ki larkhadaaya aur dher ho gaya. Uski aankhon me sitaare naach rahe the......aur tez light jalne ke baad bhi uski aankhon me andhera gahra hota jaa raha tha. Phir wo uth na saka.
Watchman ko jab achhi tarah vishwaas ho gaya ki Josef hosh me nahin hai tab us ne botal utha kar sharaab ki maatraa ka anumaan lagaya.......aur ye sochne laga ki 2-3 lambe ghoont laga kar bachi huyi sharab me utna hi paani mila de to Josef ko pata nahin chal paayega.
Watchman ne pahle kabhi Josef ko is haal me nahin dekha tha. Us ne socha shayad aaj wo darzanon botal chadha gaya ho.
Wo bhi seedhi par baith gaya aur botal ko hath me liya. Dhakkan ko khol kar honton me daba kar ek chhota sa ghoont liya aur phir teen hi ghoont ne use taare dikha diye. Us ne socha shayad sharab tez hai. Is liye chauthe ghoont ki himmat nahin kar saka.
Wo utha ki nal se botal me thoda paani daal kar maatra ko poori kar sake lekin 2-4 hi kadam chal kar dher ho gaya.
****
Kuchh hi der baad Robertu ke kamre se cheekhen goonjne lagin......jinki aawazen naukaron tak pahuch sakti thin.
Lizy Robertu ke barabar hi waale kamre me so rahi thi. Wo uski cheekhen sun kar jaagi aur baukhlaayi huyi baahar aayi.
Uske bedroom ke darwaaze par ruk kar use aawazen din aur phir zor zor se darwaaza peetne lagi.
"Haan....haan....thahro..." Bhitar se bharraayi huyi si aawaz aayi lekin is se anuman karna kathin tha ki wo Robertu ki hi aawaz hai ya kisi aur ki.
Wo Josef ke kamre ki taraf daudi lekin uska darwaza khula hua tha aur Josef bhi andar maujood nahin tha.
Ab kya kare?
Andar ke kamron me un donon ke alawa kewal Josef hi sota tha. Nukaron ke liye servant quarters the. Lekin kya is samay andhere me wahaan tak jaana munasib hoga? Magar ye josef kahan hai.
Wo baahari darwaaze ki taraf badhi. Ye bhi khula hi mila.....lekin porch me andhera tha. Wo deewar se tik kar khadi ho gayi. Ab uske dimaag par bahut adhik bhay sama chuka tha.
Tabhi andar se kisi ne uska naam le kar pukaara.....aur wo uchhal padi. Is baar bhi aawaz nahin pahchan saki thi. Lekin phir daudti chali gayi......kyonki ab uske samajh me aaya ki wo aawaz to Robertu hi ki thi.
Usne usko apne kamre ke saamne khade dekha.
(Jaari)