• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

जज़ीरों की रूह -कॉम्प्लीट हिन्दी नॉवल

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date


"इसके अलावा और क्या सूरत हो सकती है...." सफदार बोला.

"इसका उत्तर आने वाले हालात पर डिपेंड करता है."

"क्या ये पागलपन नहीं थी?" जूलीया ने बुरा सा मूह बना कर कहा. "तुम केवल रॉबेरटु की सुरक्षा कर सकते थे. इस कहानी को वहीं समाप्त कर देते. मगर तुम भी क्या करो.........ये X2 की ही दीवानगी कही जा सकती है. कॉन जाने उसे भी तुम ने ग़लत सजेशन दिए हों...."

"क्या वो अपने स्टाफ ऑफिसर्स की राय पर चलता है?"

"ज़रूरी नहीं कि उसका रवैया तुम्हारे साथ भी वही हो जैसा हमारे है..."

थोड़ी देर खामोशी रही......फिर सफदार ने कहा....."एनीवे......हम अगर इटली पहुँच गये तो वहाँ से हमारी वापसी पासिबल है लेकिन उन तीनों का क्या होगा? इमरान साहब मैं यही कहूँगा कि वो केवल आप के कारण मारे जाएँगे. मेरा दावा है कि ये बात आप ने ही X2 को समझाई होगी......कि बोघा का पता सिर्फ़ इसी तरह लगाया जा सकता है."

"मेरे कारण दुनिया मे आए दिन कितनी जगहों पर भूकंप आते रहते हैं.....लोग गिरती इमारतों के नीचे दब कर मर जाते हैं.......और उन सब का खून मेरी गर्दन पर ही है."

"बातों मे मत उड़ाओ......तुम ने हमें मुसीबत मे फँसा दिया है." जूलीया झल्ला गयी.

"अच्छा.....चलो.....अब मैं चुप ही रहूँगा....निकल जाओ मुसीबतों के जाल से.....अगर मना किया तो गर्दन उड़ा देना......वादा का पक्का हूँ."

और जूलीया दाँत पीसती रह गयी.

तीसरे दिन पेड्रू ने इमरान को अपने कॅबिन मे बुलवाया. वो उस समय नीले पॅंट्स और सफेद बनियान मे था. रूम की बोतल और ग्लास सामने थे.

"बैठ जाओ...." उस ने इमरान की तरफ देखे बिना कहा.

इमरान ने इस तरह पलकें झपकाइं जैसे उसकी सिक्स्त सेन्स ने ख़तरे का कोई घंटी बजा दिया हो. वो एक तरफ कॅन्वस की एक चेयर पर बैठ गया.

"क्या तुम बोघा को मूर्ख समझते हो?" पेड्रू ने पहले की ही तरह उसकी तरफ देखे बिना कहा......और इमरान ने एक लंबी साँस ली. साथ ही उसका हाथ कोट की जेब मे पहुँच गया.....जिस मे भरा हुआ पिस्ट्ल मौजूद था.

मगर पेड्रू कितना निश्चिंत लग रहा था. उस ने एक बार भी इमरान की तरफ निगाह उठाने का कष्ट नहीं किया था. उसने ग्लास मे बोतल से शराब ढाली और ग्लास होंठो से लगा लिया. दूसरी ही साँस ग्लास खाली करने के बाद ही लिया था. कुच्छ पल वैसे ही रहा फिर उसने कहा...."बोघा की आशा के खिलाफ कुच्छ भी नहीं हुआ......उस की यही स्कीम थी."

"क्या मैं अब इस बोतल मे कर्क लगा दूं?" इमरान ने मुस्कुरा कर पुछा. वो बहुत तरो-ताज़ा सा दिखाई देने लगा था. अंदाज़ कुच्छ ऐसा था जैसे वो अब तक इसी सिचुयेशन की प्रतीक्षा मे रहा हो.

"क्यों....?" इस बार पेड्रू ने सर उठाया. उस की लाल लाल आँखें बाहर निकलती हुई सी लग रही थीं......लेकिन होंठो पर मुस्कुराहट थी.

"मेरे विचार से खुली हुई बोतल किसी किसी को बिना पिए ही बहकने पर मजबूर कर देती है."

"शराब ही ठहरी...." वो बराबर मुस्कुराए जा रहा था.

"तुम ने मुझे क्यों बुलाया था?"

"बस ये बताने के लिए कि तुम हम से बहुत जल्द विदा होने वाले हो. लॅंड करने के लिए तैयार हो जाओ."

"लेकिन बोघा की बात क्यों निकाल बैठे थे?" इमरान ने हैरत से पुछा.

"ताकि तुम्हारी कुच्छ ग़लत-फ़हमियाँ दूर हो जाएँ."

"मैं नहीं समझा...."

"बोघा तुम्हें कितने आराम से अपने पास बुलवा रहा है. हालाँकि मैं ने सुना है कि तुम ने खुद उसे धोका देने की कोशिश की थी. लेकिन अब अपने सर पर हाथ रख कर सोचना कि खुद ही किस तरह अपने ही बिच्छाए जाल में फँस गये हो."

"मैं कह रहा हूँ दोस्त...." इमरान मुस्कुराया...."बोतल मे कर्क लगा दो......वरना अब तुम्हें डरावने सपने भी आने दिखाई देने लगेंगे."

पेड्रू ने हल्का सा कहकहा लगाया......कुच्छ देर तक हंसता रहा फिर बोला....."बोघा जानता था कि तुम यही सब कुच्छ करोगे.....इसी लिए उस ने तुम लोगों से छेड़ छाड़ करायी थी. अगर वो खुद ना चाहता तो तुम्हारे फरिश्तों को भी पता नहीं चलता कि कब क्या हो गया. बस जाओ.....उन तीनों को लॉक-अप से निकाल कर डेक पर पहुँच जाओ. ये बहुत बुरी बात है कि हमारे खलासियों मे से भी एक आदमी कम हो जाएगा."

इमरान का दिल चाहा कि मेज़ पर दोनों हाथ टेक कर गधों की तरह रेंकना शुरू कर दे. वो कितनी दिलेरी और कितने फुर्तीले-पन से बोघा के जाल मे आ फँसा था.

उस ने चुप चाप जेब मे से हाथ हटा लिया. अब भलाई इसी मे नज़र आई कि वो तेज़ी से कोई कदम उठाए.

"बोघा के आदमी सुरक्षित हैं...." उस ने किसी प्रकार की चिंता प्रकट किए बिना कहा.

(जारी)

"Iske alaawa aur kya soorat ho sakti hai...." Safdar bola.

"Iska uttar aane waale halaat par depend karta hai."

"Kya ye paagalpan nahin thi?" Julia ne bura sa muh bana kar kaha. "Tum kewal Robertu ki suraksha kar sakte the. Is kahani ko wahin samaapt kar dete. Magar tum bhi kya karo.........ye X2 ki hi diwaangi kahi jaa sakti hai. Kon jaane usay bhi tum ne galat suggestion diye hon...."

"Kya wo apne staff officers ki raai par chalta hai?"

"Zaruri nahin ki uska rawaiyaa tumhaare sath bhi wahi ho jaisa hamaare hai..."

Thodi der khamoshi rahi......phir Safdar ne kaha....."Anyway......ham agar Italy pahunch gaye to wahaan se hamaari waapasi possible hai lekin un teenon ka kya hoga? Imran sahab main yahi kahunga ki wo kewal aap ke kaaran maare jaayenge. Mera daawa hai ki ye baat aap ne hi X2 ko samjhaayi hogi......ki Bogha ka pata sirf isi tarah lagaaya ja sakta hai."

"Mere kaaran duniya me aaye din kitni jagahon par bhukamp aate rahte hain.....log girti imaaraton ke niche dab kar mar jaate hain.......aur un sab ka khoon meri gardan par hi hai."

"Baaton me mat udaao......tum ne hamen musibat me phansaa diya hai." Julia jhallaa gayi.

"Achha.....chalo.....ab main chup hi rahunga....nikal jaao musibaton ke jaal se.....agar manaa kiya to gardan udaa dena......waada ka pakkaa hun."

Aur Julia daant peesti rah gayi.

Teesre din Pedru ne Imran ko apne cabin me bulwaaya. Wo us samay neele pants aur safed baniyan me tha. Rum ki botal aur glass saamne the.

"Baith jaao...." Us ne Imran ki taraf dekhe bina kaha.

Imran ne is tarah palken jhapkaayin jaise uski sixth sense ne khatre ka koi ghanti baja diya ho. Wo ek taraf canvas ki ek chair par baith gaya.

"Kya tum Bogha ko murkh samajhte ho?" Pedru ne pahle ki hi tarah uski taraf dekhe bina kaha......aur Imran ne ek lambi saans li. Sath hi uska hath coat ki jeb me pahunch gaya.....jis me bhara hua pistle maujood tha.

Magar Pedru kitna nishchint lag raha tha. Us ne ek baar bhi Imran ki taraf nigaah uthaane ka kasht nahin kiya tha. Usne glass me botal se sharab dhaali aur glass honton se laga liya. Dusri hi saans glass khali karne ke baad hi liya tha. Kuchh pal waise hi raha phir usne kaha...."Bogha ki aasha ke khilaaf kuchh bhi nahin hua......us ki yahi scheme thi."

"Kya main ab is botal me corck laga dun?" Imran ne muskuraa kar puchha. Wo bahut taro-taaza sa dikhayi dene laga tha. Andaaz kuchh aisa tha jaise wo ab tak isi situation ki pratiksha me raha ho.

"Kyon....?" Is baar Pedru ne sar uthaya. Us ki laal laal aankhen baahar niklti huyi si lag rahi thin......lekin honton par muskuraahat thi.

"Mere vichaar se khuli huyi botal kisi kisi ko binaa piye hi bahakne par majboor kar deti hai."

"Sharab hi thahri...." Wo barabar muskuraaye jaa raha tha.

"Tum ne mujhe kyon bulaaya tha?"

"Bas ye bataane ke liye ki tum ham se bahut jald vida hone waale ho. Land karne ke liye taiyar ho jaao."

"Lekin Bogha ki baat kyon nikaal baithe the?" Imran ne hairat se puchha.

"Taaki tumhari kuchh galat-fahmiyan door ho jaayen."

"Main nahin samjha...."

"Bogha tumhen kitne aaram se apne paas bulwaa raha hai. Halaanki main ne suna hai ki tum ne khud usay dhoka dene ki koshish ki thi. Lekin ab apne sar par hath rakh kar sochna ki khud hi kis tarah apne hi bichhaaye jaal men phans gaye ho."

"main kah raha hun dost...." Imran muskuraaya...."Botal me corck laga do......warna ab tumhen daraawane sapne bhi aane dikhayi dene lagenge."

Pedru ne halka sa kahkahaa lagaaya......kuchh der tak hansta raha phir bolaa....."Bogha jaanta tha ki tum yahi sab kuchh karoge.....isi liye us ne tum logon se chhed chhaad karaaii thi. Agar wo khud na chaahta to tumhaare farishton ko bhi pata nahin chalta ki kab kya ho gaya. Bas jaao.....un teenon ko lock-up se nikaal kar deck par pahunch jaao. Ye bahut burii baat hai ki hamaare khalaasiyon me se bhi ek aadmi kam ho jaayega."

Imran ka dil chaaha ki mez par donon hath tek kar gadhon ki tarah renknaa shuru kar de. Wo kitni dileri aur kitne phurteele-pan se Bogha ke jaal me aa phansa tha.

Us ne chup chaap jeb me se hath hata liya. Ab bhalaayi isi me nazar aayi ki wo tezi se koi kadam uthaaye.

"Bogha ke aadmi surakshit hain...." us ne kisi prakar ki chinta prakat kiye bina kaha.

(Jaari)
 


"अगर सुरक्षित ना भी हों तो क्या अंतर पड़ेगा?" पेड्रू ने लापरवाही से कहा, "बोघा एक ऐसा चालाक व्यक्ति है जो ज़रूरत पड़ने पर बेझिझक अपने मोहरे पिटवा देता है.......और उसकी माथे पर चिंता की एक लकीर भी नहीं पड़ती."

"ओके...." इमरान खुश होकर बोला..."ये तो बड़ी अच्छी बात है कि मैं बिल्कुल अपने ही जैसे एक आदमी का मेहमान बनने जा रहा हूँ....."

"तूमम्म्म.....??" तुम उसके सामने एक चीटी से भी गये गुज़रे हो. उसकी बेटी की मूर्खता तुम सब की रिहाई का कारण बनी थी. वरना बोघा की जालों के चारों तरफ दीवारें नहीं होतीं...."

"मैं खुद भी अब तक पछ्ता रहा हूँ कि रॉबेरटु की बातों मे आ कर मैं क्यों निकल भागा था." इमरान ने बड़े आग्यकारी ढंग से कहा. "बोघा तो बड़ा गुड आदमी है. मुझे फिर से उसकी सेवा कर के खुशी ही मिलेगी. क्या मैं अब इस बोतल मे कर्क लगा दूं?"

"तुम पागल तो नहीं हो?" अचानक पेड्रू झल्ला गया.

"क्यों....? क्यों खफा होते हो प्यारे?"

"बोतल के पिछे क्यों पड़ गये हो?" वो मेज़ पर हाथ मार कर दहाड़ा.

"क्योंकि मुझे इस बोतल की तह मे तुम्हारी मौत नाचती दिखाई देती है."

"क्या बकवास है...." पेड्रू आँखें फाड़ कर बोला.

"वो लड़की जो तुम्हारी मेज़ पर खाना लगाती है......तुम्हारे असिस्टेंट की भी पसंद है..."

"नहिन्न...." पेड्रू उछल कर खड़ा हो गया. कुच्छ पल पलकें झपकाता रहा फिर बोला...."तुम्हें कैसे पता चला....?"

"मैं ने अपनी आँखों से देखा है...."

"ओह्ह.....वो ज़लील....कमीना....उसे इसकी हिम्मत कैसे हुई.....मगर तुम क्या जानो कि वो मेरी पसंद है...."

"जो आदमी बोघा से टकरा जाने का दावा रखता हो....उसकी आँखें इतनी तेज़ तो होनी चाहिए दोस्त...."

"ह्म...." पेड्रू गुर्राता हुआ बैठ गया. वो कुच्छ सोच रहा था फिर अचानक हंस पड़ा...."ओह्ह.....तुम मुझे धोका देने की कोशिश कर रहे हो......क्यों?"

"भला इस से मुझे क्या लाभ मिलेगा अगर तुम अपने असिस्टेंट को मार डालो...."

"हां.....ये बात तो है...." वो फिर सोचने लगा.

"इस लिए इस बोतल मे कर्क लगा रहा हूँ.......कि तुम्हारा हर टाइम बहुत अधिक नशे मे रहना मुनासिब नहीं है."

अब भला पेड्रू को कैसे पता चल पाता कि कर्क लगने से पहले ही रेड कलर का एक कॅप्सुल भी बोतल मे प्रवेश कर गया है. ये कॅप्सुल पिच्छले दिनों से इमरान की जेब मे पड़ा हुआ था......और वो वेट कर रहा था कि कब पेड्रू से ऐसी हालत मे भेंट हो जा वो शराब पी रहा हो.

अगर पेड्रू इस समय उस से खुल कर बातें ना करता तब भी उस की इस स्कीम मे तब्दीली नहीं होती. क्यों कि वो इस स्टेज पर खुद को केवल हालात की रहम पर नहीं छोड़ सकता था. पहले तो उस की स्कीम कुच्छ और थी लेकिन अब पेड्रू से बात-चीत के बाद उस मे तुरंत कुच्छ परिवर्तन करना पड़ा था.

पेड्रू ने बोतल से फिर कर्क निकाल ली और ग्लास मे डालता हुआ बोला...."हुन्ह....मुझे इतना नशा कब होता है कि मैं किसी गीदड़ की तरह मारा जा सकूँ."

"तुम्हारी मर्ज़ी..." इमरान ने लापरवाही से कहा "मैं चला...."

"ठहरो.....कोई ऐसी मूर्खता नहीं कर बैठना कि तुम्हें तुरंत मर जाना पड़े." पेड्रू बाई आँख दबा कर मुस्कुराया. "अगर ऐसा हुआ तो बोघा को बड़ा दुख होगा....क्योंकि वो सिसका सिसका कर मारने का आदि है...."

"चिंता मत करो.....मेरी सिसकियाँ राक & रोल से किसी तरह कम नहीं होतीं.....बोघा का दिल खुश हो जाएगा." इमरान ने भी उसी ढंग से आँख दबाई और कॅबिन से बाहर निकल गया.

अब उसे पेड्रू के असिस्टेंट विल्यम की तलाश थी. ये एक साधारण सा सीधा सादा आदमी था. उस मे कोई ऐसी बात नहीं थी जिस के कारण लोगों का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित होता, वो अधिकतर खामोश और अलग तलाक ही देखा जाता था.

"हेलो....लेफ्टिनेंट...." इमरान ने उसे संबोधित किया.

"हेलो..."

"ये पेड्रू को क्या हो गया है.....मुझे तो बड़ा डर लग रहा है." इमरान ने भयभीत शकल बना कर कहा.

"क्यों....?"

"सुबह से मुझे और हेनर्री को बारी बारी से बुला कर बोर कर रहा है...."

"क्यों?"

"कभी कहता है कि तुम ड्रेल्ला को फाँस लोगे.....और कभी हेनर्री से यही कहता है....मैं नहीं जानता कि ये ड्रेल्ला कॉन है."

"ड्रेल्ला.....यस....वो उसकी सेविका है. लेकिन वो तुम से ऐसी बातें क्यों करता है?" विल्यम ने कुच्छ सोचते हुए कहा.

"अभी अभी उस ने फिर मुझे बुलवाया था......इस बार तो वो तुम्हारा नाम भी ले रहा था. चीख चीख कर तुम्हें गालियाँ दे रहा था. कह रहा था कि अगर तुम दोनों ने नहीं फाँस तो फिर विल्यम ही उस पर डोरे डाल रहा होगा."

"क्या बकवास है..." विल्यम धीरे से बड़बड़ाया.

"पता नहीं...." इमरान ने कहा..."मैं खुद भी नहीं समझ सका. तुम तो मुझे बहुत अच्छे आदमी लगते हो. कोई खानदानी आदमी. क्या मैं ये समझ लूँ कि पेड्रू धीरे धीरे अपना मानसिक संतुलन खो रहा है? बहुत अधिक पीने वालों का यही अंजाम होता है.....मैं जानता हूँ."

विल्यम कुच्छ ना बोला. वो कुच्छ सोचता रहा. फिर उस ने चौंक कर कहा, "तुम अपने क़ैदियों को सम्भालो.....तुम्हें जल्दी ही एक आइलॅंड मे उतरना है."

"हम सबों को?" इमरान ने पुछा.

"हां...कॅप्टन ने यही कहा था."

"ओह्ह....तब तो वो ज़रूर पागल हो गया है....आइलॅंड मे तो केवल क़ैदियों को उतारना था."

"बिल्कुल नहीं.....बोघा का संदेश खुद मैं ने रिसीव किया था."

"तो फिर ठीक ही होगा."

ये बात तो उसे पेड्रू ही से पता चल चुकी थी. फिर वो कॅप्सुल उसकी बोतल मे डालने की क्या ज़रूरत थी. वो तो इस लिए करना था कि शिप पर उन का क़ब्ज़ा हो जाए. वो भी इस लिए कि इमरान अपने आदमियों का अलग अलग जगहों पर उतारा जाना ठीक नहीं समझता था. और अब तो वो बात नहीं थी. वो पहचान लिए गये थे. इमरान ने राजधानी ही में धोका खाया था. वो समझता था कि बोघा के लिए काम करने वाले इस से अंजान हैं की इमरान उनकी निगरानी मे है. लेकिन खुद इस से अंजान था कि बोघा ने दोहरा जाल बिच्छाया था.

बोघा ने तो वास्तव मे अपने कुच्छ आदमी उसकी जानकारी मे ला कर दूसरों से उस की निगरानी करवाई थी, और इस तरह इमरान और उस के साथी बड़ी खुशी से समझो मौत के मूह मे ही कूद गये थे.

एनीवे वो कॅप्सुल जो इमरान की जेब मे पड़ा हुआ तो वो केवल शरारत के रूप मे पेड्रू की बोतल मे डाल दिया था. वरना उद्देश्य तो पूरा हो चुका था.

"ओके.....लेफ्टिनेंट मैं क़ैदियों को देखूं...." इमरान ने कहा और वहाँ से खिसक आया.

उसे इसका भी पता चल चुका था कि विल्यम को असल हालात का पता नहीं है. वो उसे फेरनंदू यानी बोघा का ही आदमी समझता है.

****

(जारी)

"Agar surakshit na bhi hon to kya antar padega?" Pedru ne laparwaahi se kaha, "Bogha ek aisa chalaak vyakti hai jo zarurat padne par bejhijhak apne mohre pitwaa deta hai.......aur uski mathe par chinta ki ek lakeer bhi nahin padti."

"Ok...." Imran khush hokar bolaa..."Ye to badi achhi baat hai ki main bilkul apne hi jaise ek aadmi ka mehmaan banne jaa raha hun....."

"Tummmm.....??" Tum uske saamne ek chuntii se bhi gaye guzre ho. Uski beti ki murkhta tum sab ki rihaayi ka kaaran bani thi. Warna Bogha ki jailon ke chaaron taraf deewaren nahin hotin...."

"Main khud bhi ab tak pachhta raha hun ki Robertu ki baaton me aa kar main kyon nikal bhaaga tha." Imran ne bade aagyakari dhang se kaha. "Bogha to bada good aadmi hai. Mujhe phir se uski sewa kar ke khushi hi milegi. Kya main ab is botal me corck laga dun?"

"Tum paagal to nahin ho?" Achanak Pedru jhallaa gaya.

"Kyon....? Kyon khafaa hote ho pyaare?"

"Botal ke pichhe kyon pad gaye ho?" Wo mez par hath maar kar dahaada.

"Kyonki mujhe is botal ki tah me tumhari maut nachti dikhaayi deti hai."

"Kya bakwaas hai...." Pedru aankhen phaad kar bola.

"Wo ladki jo tumhari mez par khana lagaati hai......tumhare assistant ki bhi pasand hai..."

"Nahiinn...." Pedru uchhal kar khada ho gaya. Kuchh pal palken jhapkaata raha phir bolaa...."Tumhen kaise pata chala....?"

"Mai ne apni aankhon se dekha hai...."

"Ohh.....wo zaleel....kameena....usay iski himmat kaise huyi.....magar tum kya jaano ki wo meri pasand hai...."

"Jo aadmi Bogha se takraa jaane ka daawa rakhta ho....uski aankhen itni tez to honi chaahiye dost...."

"Hmm...." Pedru gurraata hua baith gaya. Wo kuchh soch raha tha phir achanak hans pada...."Ohh.....tum mujhe dhoka dene ki koshish kar rahe ho......kyon?"

"Bhala is se mujhe kya laabh milega agar tum apne assistant ko maar daalo...."

"haan.....ye baat to hai...." wo phir sochne laga.

"Is liye is botal me corck laga raha hun.......ki tumhara har time bahut adhik nashe me rahna munasib nahin hai."

Ab bhala Pedru ko kaise pata chal paata ki corck lagne se pahle hi red color ka ek capsule bhi botal me prawesh kar gaya hai. Ye capsule pichhle dinon se Imran ki jeb me pada hua tha......aur wo wait kar raha tha ki kab Pedru se aisi haalat me bhent ho ja wo sharab pi raha ho.

Agar pedru is samay us se khul kar baaten na karta tab bhi us ki is scheme me tabdeeli nahin hoti. Kyon ki wo is stage par khud ko kewal halaat ki raham par nahin chhod sakta tha. Pahle to us ki scheme kuchh aur thi lekin ab Pedru se baat-chit ke baad us me turant kuchh parivartan karna pada tha.

Pedru ne botal se phir corck nikaal li aur glaas me dhaalta hua bolaa...."Hunhh....mujhe itna nasha kab hota hai ki main kisi geedad ki tarah maara jaa sakun."

"Tumhari marzii..." Imran ne laparwaahi se kaha "Main chala...."

"Thahro.....koi aisi murkhta nahin kar baithna ki tumhen turant mar jaana pade." Pedru baayi aankh daba kar muskuraaya. "Agar aisa hua to Bogha ko bada dukh hoga....kyonki wo siskaa siskaa kar maarne ka aadi hai...."

"Chinta mat karo.....meri siskiyaan rock & roll se kisi tarah kam nahin hotin.....Bogha ka dil khush ho jaayega." Imran ne bhi usi dhang se aankh dabaayi aur cabin se baahar nikal gaya.

Ab usay Pedru ke assistant Willium ki talash thi. Ye ek sadharan sa sidha saada aadmi tha. Us me koi aisi baat nahin thi jis ke kaaran logon ka dhyaan uski taraf aakarshit hota, Wo adhiktar khamosh aur alag thalak hi dekha jaata tha.

"Hello....leutinent...." Imran ne usay sambodhit kiya.

"Hello..."

"Ye Pedru ko kya ho gaya hai.....mujhe to bada darr lag raha hai." Imran ne bhaybheet shakal bana kar kaha.

"Kyon....?"

"Subah se mujhe aur Henery ko baari baari se bulaa kar bore kar raha hai...."

"Kyon?"

"Kabhi kahta hai ki tum Drella ko phaans loge.....aur kabhi Henery se yahi kahta hai....main nahin jaanta ki ye Drella kon hai."

"Drella.....yes....wo uski sewikaa hai. Lekin wo tum se aisi baaten kyon karta hai?" Willium ne kuchh sochte huye kaha.

"Abhi abhi us ne phir mujhe bulwaaya tha......is baar to wo tumhara naam bhi le raha tha. Cheekh cheekh kar tumhen gaaliyaan de raha tha. Kah raha tha ki agar tum donon ne nahin phaansa to phir Willium hi us par dore daal raha hoga."

"Kya bakwaas hai..." Willium dhire se badbadaaya.

"Pata nahin...." Imran ne kaha..."Main khud bhi nahin samajh saka. Tum to mujhe bahut achhe aadmi lagte ho. Koi khandaani aadmi. Kya main ye samajh lun ki Pedru dhire dhire apna mansik santulan kho raha hai? Bahut adhik peene waalon ka yahi anjaam hota hai.....main jaanta hun."

Willium kuchh na bola. Wo kuchh sochta raha. Phir us ne chaunk kar kaha, "Tum apne qaidiyon ko sambhaalo.....tumhen jaldi hi ek island me utarna hai."

"Ham sabon ko?" Imran ne puchha.

"Haan...captain ne yahi kaha tha."

"Ohh....tab to wo zaroor paagal ho gaya hai....island me to kewal qaidiyon ko utarna tha."

"Bilkul nahin.....Bogha ka sandesh khud main me receive kiya tha."

"To phir thik hi hoga."

Ye baat to usay Pedru hi se pata chal chuki thi. Phir wo capsule uski botal me daalne ki kya zaroorat thi. Wo to is liye karna tha ki ship par un ka kabzaa ho jaaye. Wo bhi is liye ki Imran apne aadmiyon ka alag alag jagahon par utaara jaana thik nahin samjhta tha. Aur ab to wo baat nahin thi. Wo pahchaan liye gaye the. Imran ne rajdhani hi men dhoka khaya tha. Wo samajhta tha ki Bogha ke liye kaam karne waale is se anjaan hain ki Imran unki nigraani me hai. Lekin khud is se anjaan tha ki Bogha ne dohraa jaal bichhaya tha.

Bogha ne to vastav me apne kuchh aadmi uski jaankari me laa kar dusron se us ki nigraani karwaaii thi, aur is tarah Imran aur us ke sathi badi khushi se samjho maut ke muh me hi kood gaye the.

Anyway wo capsule jo Imran ki jeb me pada hua to wo kewal shararat ke roop me Pedru ki botal me daal diya tha. Warna uddeshya to poora ho chuka tha.

"Ok.....leutinent main qaidiyon ko dekhun...." Imran ne kaha aur wahaan se khisak aaya.

Usay iska bhi pata chal chuka tha ki Willium ko asal halaat ka pata nahin hai. Wo usay Fernandu yaani Bogha ka hi aadmi samajhta hai.

****

(Jaari)

 


सफदार ने डेक पर शोर सुना और बौखला कर कॅबिन से निकल आया. खलासियों की भीड़ मे उसे पेड्रू दिखाई दिया जो पागलों की तरह उच्छल उच्छल कर कह रहा था.....

"मार डालूँगा......ज़िंदा नहीं छोड़ूँगा.....उसकी ये हिम्मत की ड्रेल्ला पर नज़र डाले."

दूसरी तरफ विल्यम भौचक्का सा खड़ा था और दोनों के बीच कुच्छ मज़बूत जिस्म वाले खलासी रुकावट बन कर खड़े थे. सच मूच ऐसा ही लग रहा था जैसे पेड्रू विल्यम को मार ही डालेगा.

फिर उस ने इमरान को भी अपने कॅबिन से निकलते देखा और सफदार तेज़ी से उस के पास पहुँचा.

उधर पेड्रू चीख रहा था "ड्रेल्ला को लाओ......बुलाओ उसे......अगर वो भी .......मैं उसे भी गोली मार दूँगा. हटो तुम सामने से......वरना मैं एक एक को खा जाउन्गा."

वो खलासियों पर हाथ चलाने लगा......और विल्यम ने चीख कर कहा....."ये पागल हो गया है......इसे पकड़ लो......वरना ये हमें बर्बाद कर देगा...."

जो खलासी बीच मे आ गये थे.....अच्छी तरह पिट गये थे.....क्योंकि पेड्रू किसी भैंसे की तरह मज़बूत था......और उसके घूँसे निश्चित ही ऐसे रहे होंगे जिन से जबड़े हिल जाएँ.

चोट खाए हुए हबशी खलासी भी गुस्से मे आ गये और उन सब ने उसे बेबस कर देने की कोशिश शुरू कर दी.

"ये क्या हो रहा है....?" सफदार ने पलकें झपकाइं.

"इश्क़ हो रहा है." इमरान ने बड़ी मासूमियत से उत्तर दिया. "वो ड्रेल्ला से मुहब्बत करता है. उसके बिना ज़िंदा नहीं रह सकता.....लेकिन कठिनाई ये है कि ड्रेल्ला के पिताजी विल्यम को पसंद करते हैं......अगर तुम उसकी माता जी तक पहुँच सको तो तुम्हारा भविष्य भी सुरक्षित हो सकता है."

"कहीं ये झगड़ा हमारे मामले को खटाई मे ना डाल दे...."

"नहीं......हमारा मामला खटाई या सोंधी मिट्टी वाले मामले से बिल्कुल अलग है......ईश्वर की कृपा है..."

सफदार उस झगड़े को बड़े ध्यान और दिलचस्पी से देख रहा था. उसे क्या पता था कि नारद मुनि के भी पिताजी....अयारों के आय्यार उसके निकट ही खड़े भूसे मे पड़ी हुई चिंगारी के कारनामों से आनंदित हो रहे हैं.

"विल्यम भी कमज़ोर नहीं है...." इमरान ने सर हिला कर कहा. "मगर उसका डाइजेशन कुच्छ खराब रहता है......अर्रे वो देखो उन लोगों ने तो पेड्रू को गिरा ही लिया. वाह भाई......तुम कहाँ हो ड्रेल्ला डार्लिंग........मैं जानता हूँ कि तुम केवल मुझ से ही मुहब्बत कर सकती हो.......पेड्रू और विल्यम तो दोनों ही छोटे बड़े गधे हैं....."

"सफदार चौंक कर इमरान को घूर्ने लगा लेकिन उसके चेहरे पर मूर्खता के सिवा क्या मिलता. फिर भी सफदार कुच्छ असंतुष्ट सा दिखने लगा.

खलासी पेड्रू को उठाए हुए उसके कॅबिन की तरफ ले जा रहे थे. शायद वो बेहोश हो गया था. लिबास की तो धज्जियाँ उड़ गयी थीं. ऐसा लग रहा था जैसे उन्होने कोई लाश नरभक्षी गिद्धों के नीचे से छीनी हो. विल्यम भी साथ था. उस ने इमरान और सफदार की तरफ हाथ उठा कर कहा....."तुम लोग उतरने के लिए तैयार रहो."

"ओह्ह......" सफदार ने चैन की साँस ली. फिर बोला..."मैं तो समझा था शायद अब हमें सफ़र जारी ही रखना पड़ेगा. लेकिन ये सब कैसे होगा? क्या वो केवल क़ैदियों को उतारेंगे?"

"क्या हम क़ैदी हैं?" इमरान ने क्रोधित स्वर मे कहा, "तुम बस खामोशी से देखते रहो......जोसेफ भी हमारे साथ ही उतरेगा....."

कुच्छ ही देर बाद सफदार को कुच्छ पक्षी उड़ते हुए दिखाई दिए. उस के साथ डेक पर जमा हो रहे थे.

उन मे क़ैदी भी थे और अब विल्यम के आदेश से उन के हाथों मे हथकड़ियाँ भी डाल दी गयी थीं.

***

इमरान पेड्रू के कॅबिन के पास खड़ा काग़ज़ के एक टुकड़े पर पेन्सिल से घसीट रहा था.........

"पेड्रू प्यारे....बल्कि मेरी जान भी........तुम्हें परेशान नही होना चाहिए. दो तीन दिन मे तुम्हारी दिमागी हालत ठीक हो जाएगी......बोघा के लिए प्यार. उसे सूचना देना कि मैं हमेशा उस से मुहब्बत करता रहूँगा.

............इमरान"

पेपर को फोल्ड कर के उस ने दरवाज़े की झिरी से कॅबिन मे डाल दिया. फिर तेज़ी से चलता हुआ डेक पर आया. यहाँ उस के साथ मौजूद थे.

शिप रुक गया था. एक बड़ी सी नाव नीचे उतारी जा रही थी. आइलॅंड यहाँ से शायद एक डेढ़ किमी की दूरी पर था. लेकिन वो कोई रेगिस्तानी आइलॅंड नहीं लग रहा था. इतनी दूर से भी केवल हरे भरे पेड़ ही दिखाई दे रहे थे.

तभी शिप ने तीन सीटियाँ दी. हो सकता था कि ये आइलॅंड वालों के लिए किसी प्रकार का सिग्नल रहा हो.

नाव पानी की सतह पर पहुँच गयी और रस्सियों की सीधी नीचे लटका दी गयी.

"अचानक रॉबेरटु गुर्राया...."हम कैसे उतरेंगे......हमारे हाथों मे तो हथकड़ियाँ हैं."

"तुम अपने हाथ फैला कर रस्सिया पकड़ सकते हो." इमरान ने आँखें निकाल कर कहा......और रॉबेरटु चुप चाप उतरने लगा. इसी तरह लीज़ी भी उतरी....लेकिन वो शायद भयभीत थी.

उस के बाद जोसेफ भी सीढ़ी की तरफ बढ़ा.

"आए.....तुम कहाँ?" विल्यम ने उसे टोका. लेकिन इमरान का सिखाया हुआ उत्तर रेडी था.

जोसेफ ने हैरत से विल्यम की तरफ देखा फिर बोला...."क्यों....? कॅप्टन ने मुझ से यही कहा था."

"एस एस...." इमरान ने भी उसका समर्थन किया....."इसे हमारे साथ ही उतरना है. पेड्रू ने यही कहा था......मेरे सामने की बात है."

बात समाप्त हो गयी थी और जोसेफ बड़े आराम से नीचे उतरता चला गया था.

बोट किनारे की तरफ चल पड़ी. ये मोटर बोट थी और उस पर शिप के स्टाफ के चार आर्म्ड गार्ड भी थे.

किनारे तक पहुचने मे अधिक देर नहीं लगी. किनारा की ज़मीन पथरीली थी और चट्टानें लगातार उँची होती चली गयी थीं. इतनी उँची की शायद दोनों लड़कियों को क्लाइंबिंग का मज़ा आ जाता.

वो सामान समेत उतार दिए गये और बोट वापस शिप की तरफ चली गयी.

"जल्दिबाज़ी की ज़रूरत नहीं. हम कुच्छ देर यहीं रुकेंगे." इमरान ने कहा.

वो एक तरफ बैठ गये. इमरान के अलावा शायद ही कोई ऐसा रहा हो जिस के माथे पर गहरी चिंता के लक्षण ना रहे हों.

"मुझे हैरत है कि जोसेफ को कैसे हमारे साथ उतरने की पर्मिशन मिल गयी....." कुच्छ देर बाद रॉबेरटु ने कहा और इमरान सर हिला कर बोला.

"अभी इस चर्चा को मत छेड़ो.....वरना यहीं ताड़ से गिरोगे और मारे हैरत के मर जाओगे."

(जारी)

Safdar ne deck par shor suna aur baukhlaa kar cabin se nikal aaya. Khalaasiyon ki bheed me usay Pedru dikhayi diya jo paagalon ki tarah uchhal uchhal kar kah raha tha.....

"Maar daalunga......zindaa nahin chhodungaa.....uski ye himmat ki Drella par nazar daale."

Dusri taraf Willium bhauchakka sa khada tha aur donon ke bich kuchh mazboot jism waale khalaasi rukaawat ban kar khade the. Sach much aisa hi lag raha tha jaise Pedru Willium ko maar hi daalega.

Phir us ne Imran ko bhi apne cabin se nikalte dekha aur Safdar tezi se us ke paas pahuncha.

Udhar Pedru cheekh raha tha "Drella ko laao......bulaao usay......agar wo bhi .......main usay bhi goli maar dunga. hato tum saamne se......warna main ek ek ko kha jaaunga."

Wo khalaasiyon par hath chalaane laga......aur Willium ne cheekh kar kaha....."Ye paagal ho gaya hai......isay pakad lo......warna ye hamen barbaad kar dega...."

Jo khalaasi bich me aa gaye the.....achhi tarah pit gaye the.....kyonki Pedru kisi bhainse ki tarah mazboot tha......aur uske ghoonse nishchit hi aise rahe honge jin se jabde hil jaayen.

Chot khaaye huye habshi khalaasi bhi gusse me aa gaye aur un sab ne usay bebas kar dene ki koshish shuru kar di.

"Ye kya ho raha hai....?" Safdar ne palken jhapkaayin.

"Ishq ho raha hai." Imran ne badi masoomiyat se uttar diya. "Wo Drella se muhabbat karta hai. Uske bina zinda nahin rah sakta.....lekin kathinaayi ye hai ki Drella ke pitaaji Willium ko pasand karte hain......agar tum uski maata ji tak pahunch sako to tumhara bhavishya bhi surakshit ho sakta hai."

"Kahin ye jhagdaa hamaare maamle ko khataayi me na daal de...."

"Nahin......hamaara maamla khataayi ya sondhi mittee waale maamle se bilkul alag hai......ishwar ki kripaa hai..."

Safdar us jhagde ko bade dhyaan aur dilchaspi se dekh raha tha. Usay kya pata tha ki Narad muni ke bhi pitaaji....ayaaron ke ayyaar uske nikat hi khade bhoose me padi huyi chingaari ke kaarnamon se anandit ho rahe hain.

"Willium bhi kamzor nahin hai...." Imran ne sar hilaa kar kaha. "Magar uska digestion kuchh kharaab rahta hai......arre wo dekho un logon ne to Pedru ko giraa hi liyaa. Waah bhai......tum kahaan ho Drella darling........main jaanta hun ki tum kewal mujh se hi muhabbat kar sakti ho.......Pedru aur Willium to donon hi chhote bade gadhe hain....."

"Safdar chaunk kar Imran ko ghoorne laga lekin uske chehre par murkhta ke siwaa kya miltaa. Phir bhi Safdar kuchh asantusht sa dikhne laga.

Khalaasi Pedru ko uthaaye huye uske cabin ki taraf le jaa rahe the. Shayad wo behosh ho gaya tha. Libaas ki to dhajjiyaan udd gayi thin. Aisa lag raha tha jaise unhone koi laash narbhakshi giddhon ke niche se chheeni ho. Willium bhi sath tha. Us ne Imran aur Safdar ki taraf hath utha kar kaha....."Tum log utarne ke liye taiyar raho."

"Ohh......" Safdar ne chain ki saans li. Phir bola..."Main to samjha tha shayad ab hamen safar jaari hi rakhna padega. Lekin ye sab kaise hoga? Kya wo kewal qaidiyon ko utaarenge?"

"Kya ham qaidi hain?" Imran ne krodhit swar me kaha, "Tum bas khamoshi se dekhte raho......Josef bhi hamaare sath hi utrega....."

Kuchh hi der baad safdar ko kuchh pakshi udte huye dikhaayi diye. Us ke sath deck par jama ho rahe the.

Un me qaidi bhi the aur ab Willium ke aadesh se un ke hathon me hathkadiyaan bhi daal di gayi thin.

***

Imran Pedru ke cabin ke paas khada kaagaz ke ek tukde par pencil se ghaseet raha tha.........

"Pedru pyaare....balki meri jaan bhi........tumhen pareshan na hona chaahiye. Do teen din me tumhari dimaagi haalat thik ho jaayegi......Bogha ke liye pyaar. Usay suchna dena ki main hamesha us se muhabbat karta rahunga.

............Imran"

Paper ko fold kar ke us ne darwaaze ki jhiri se cabin me daal diya. Phir tezi se chalta hua deck par aaya. Yahaan us ke sath maujood the.

Ship ruk gaya tha. Ek badi si naav niche utaari jaa rahi thi. Island yahaan se shayad ek derh km ki doori par tha. Lekin wo koi registaani island nahin lag raha tha. Itni door se bhi kewal hare bhare ped hi dikhaayi de rahe the.

Tabhi ship ne teen seetiyaan din. Ho sakta tha ki ye island waalon ke liye kisi prakar ka signal raha ho.

Naav paani ki satah par pahunch gayi aur rassiyon ki seedhi nishe latka di gayi.

"Achanak Robertu gurraaya...."Ham kaise utrenge......hamaare hathon me to hathkadiyaan hain."

"Tum apne hath phaila kar rassiyaan pakad sakte ho." Imran ne aankhen nikaal kar kaha......aur Robertu chup chaap utarne laga. Isi tarah Lizy bhi utrii....lekin wo shayad bhaybheet thi.

Us ke baad Josef bhi seedhi ki taraf badha.

"Aye.....tum kahaan?" Willium ne usay toka. Lekin Imran ka sikhaya hua uttar ready tha.

Josef ne hairat se Willium ki taraf dekha phir bola...."Kyon....? Captain ne mujh se yahi kaha tha."

"yes yes...." Imran ne bhi uska samarthan kiya....."Isay hamaare sath hi utarna hai. Pedru ne yahi kaha tha......mere saamne ki baat hai."

Baat samaapt ho gayi thi aur Josef bade aaram se niche utarta chala gaya tha.

Boat kinaare ki taraf chal padi. Ye motor boat thi aur us par ship ke staff ke chaar armed guard bhi the.

Kinaare tak pahuchne me adhik der nahin lagi. Kinaara ki zameen pathreeli thi aur chattaanen lagaatar unchi hoti chali gayi thin. Itni unchi ki shayad donon ladkiyon ko climbing ka maza aa jaata.

Wo saaman samet utaar diye gaye aur boat waapas ship ki taraf chali gayi.

"Jaldibaazi ki zaroorat nahin. Ham kuchh der yahin rukenge." Imran ne kaha.

Wo ek taraf baith gaye. Imran ke alawaa shayad hi koi aisa raha ho jis ke maathe par gahri chintaa ke lakshan na rahi hon.

"Mujhe hairat hai ki Josef ko kaise hamaare sath utarne ki permission mil gayi....." Kuchh der baad Robertu ne kaha aur Imran sar hila kar bolaa.

"Abhi is charcha ko mat chhedo.....warna yahin tad se giroge aur maare hairat ke mar jaaoge."

(Jaari)

 


उन्होने देखा कि शिप हरकत मे आ गया है......और फिर थोड़ी देर बाद उसका उपरी भाग भी नीले आकाश और नीले पानी के बीच विलीन हो गया.

"चलो अब...." इमरान उठता हुआ बोला.

"हमारी हथकड़ियाँ तो खोलो..." चौहान झल्ला गया.

"ज़रा कुच्छ देर और रूको...." इमरान ने कहा और फिर उस ने दो सूट केस उठा लिए. बाकी समान सफदार और जोसेफ ने संभाल लिया. जूलीया और लीज़ी बिल्कुल चुप सी थीं. हो सकता है जूलीया को इस बीच इमरान पर ताव भी आया हो लेकिन वो खामोश ही रही.

इमरान अभी उन्हें ये नहीं बताना चाहता था कि वो खुद बोघा के जाल मे फँस गया है. इसी लिए उस ने अभी हथकड़ियाँ भी नहीं खोली तिन. वो उन पर यही प्रकट करना चाहता था कि वो अभी तक कामयाबी के साथ फेरनंदू का रोल कर रहा है. अगर उन्हें वास्तविकता का पता चल जाता तो शायद वो उस जगह से हिल भी नहीं पाते. और रॉबेरटु के अनुसार तो वो उसके जीवन के अंतिम पल ही होते.

चढ़ाई अधिक कष्ट-दायक नहीं थी.

उपर पहुँच कर उन्हें दूसरी तरफ घना जंगल दिखाई दिया......और अचानक जोसेफ के मूह से निकला.

"अर्रे......मैं तो मर ही गया बॉस..."

"क्यों...?" इमरान उसे घूर्ने लगा.

"ये कोई वीरान टापू लगता है बॉस."

"चलो.....ये और भी अच्छी बात हुई...."

"घंटा अच्छी बात है......" रॉबेरटु ने क्रोध भरे स्वर मे कहा....."अब यहीं एडियाँ रगड़ रगड़ कर मार जाएँगे."

"बकवास मत करो.....अगर बोघा हमें मारना ही चाहता तो इतनी दूर खींच कर बुलाने की क्या ज़रूरत थी."

"वो हमें सिसक सिसक कर मरता हुआ देखेगा." रॉबेरटु ने कहा. वो उसी जगह रुक गये थे.

कुच्छ देर खामोशी रही. फिर चौहान ने कहा...."मुनासिब यही होगा कि हम फिर नीचे उतार जाएँ. जंगलों मे घुसना ठीक नहीं होगा."

"उधर तो मैं बिल्कुल ही मर जाउन्गा." जोसेफ ने भर्राई हुई आवाज़ में कहा.

"क्यों....?"

"उधर खारे पानी के अलावा क्या है?"

"और जंगल मे तो तुम्हारे बाबा ने डिसटिल्लरी खोल रखी है...." इमरान ने बुरा सा मूह बना कर कहा.

"वहाँ मैं कुच्छ ना कुच्छ तलाश कर ही लूँगा बॉस." जोसेफ गिडगिडाया. "मेरा नशा उखड़ रहा है...."

"ह्म.....अच्छा...." इमरान कुच्छ सोचता हुआ बोला...."क्यों ना केवल मैं जाउ...और जोसेफ भी मेरे साथ होगा.....ओके....तुम लोग यहीं ठहरो. शायद हम उधर कोई मुनासिब जगह तलाश कर सकें."

उस ने दोनों सूट-केस ज़मीन पर रख दिए और उन्हें खोल डाला.

उन मे छोटी छोटी नालों वाली शक्तिशाली राइफलों और कारतूसों के अलावा और कुच्छ नहीं था. उस ने 2 राइफलों की नालें उन के कुंडों मे फिट की और जोसेफ को साथ ले कर जंगलों मे उतर गया.

***

फिर अंधेरा फैलने लगा लेकिन उन दोनों का कहीं पता ना था. सफदार की उलझन बढ़ गयी. दूसरे लोग भी बोर हो रहे थे. हथकड़ियों की कुंजीयाँ सफदार के पास थीं. उस ने रॉबेरटु, लीज़ी और चौहान को आज़ाद कर दिया.

शेष तीन राइफलें भी उन लोगों ने ठीक कर लीं.

रॉबेरटु खोपड़ी से आउट हो रहा था. उस ने सफदार से कहा "आख़िर तुम लोगों की ऐसे दीवाने आदमी से कैसे निभती है?"

"तुम अपने काम से काम रखो." सफदार झुंजला गया.

"जहन्नुम मे खींच लाया है...." रॉबेरटु बड़बड़ा रहा था.

"क्यों आए थे......इनकार कर दिया होता......वो तुम्हें मजबूर नहीं करता."

"बस भूल हो गयी....या शायद इसी तरह मौत आनी है. वरना पहले तो बोघा के क़ैदी को रिहाई ही नहीं नसीब होती. और अगर कोई निकल भी गया तो फिर वो बोघा की तरफ रुख़ करेगा?? तौबा करो. मुझे तो इस बेचारी पर रहम आता है." वो जूलीया की तरफ देख कर खामोश हो गया.

"अपनी बेचारी पर नज़र रखो तो अच्छा होगा...." जूलीया ने गुस्से से कहा.

"ये तो ज़िद्द कर के आई है.....बोघा ही की बेटी ठहरी."

"मगर इसके हाथ तो ऐसे नहीं लगते कि एक राइफ़ल भी संभाल सके." जूलीया ने व्यंग से कहा.

फिर लगा कि अब जूलीया और लीज़ी मे झड़प होगी कि सफदार ने बीच बचाव करा दिया.

"क्या तुम सब पागल हो गये हो?" उस ने कहा.."ये तो देखो कि हम सब किन सिचुयेशन से दो-चार हैं. इमरान और जोसेफ भी अभी वापस नहीं आए."

"मैं तो यहाँ बेकार नहीं बैठ सकती...." जूलीया ने कहा. "पता नहीं उन दोनों पर क्या बीती."

वो सच मूच परेशन दिखाई देने लगी थी.

"मैं भी यही सोच रहा हूँ...." सफदार ने कहा...."हमें देखना चाहिए."

चौहान ने कहा...."तुम जाओ....मैं इन लोगों को यहाँ देखूँगा. या मैं जा रहा हूँ......तुम यहाँ ठहरो."

"ओह्ह.....क्या मैं खुद अपनी हिफ़ाज़त नहीं कर सकता." रॉबेरटु को ताव आ गया.

"तुम बहुत तेज़ मिज़ाज हो दोस्त." चौहान ने उसके कंधे पर हाथ रख कर कहा. "धोका खाओगे.....यहीं ठहरो.....जब तक हम कोई ठिकाना ना ढूंड लें."

"मैं भी जाउन्गि सफदार के साथ...." जूलीया उठ गयी.

"रॉबेरटु ने बुरा सा मूह बना कर कहा. "जो दिल चाहे करो.....मेरी राह अब अलग है......मैं भी किस पागलपन का शिकार हूँ. एक अबनॉर्मल व्यक्ति की लीडरशिप पर भरोसा कर लिया. तुम सब जाओ. मैं और लीज़ी हर हाल मे यहीं रुकेंगे."

"चौहान तुम यहीं ठहरो..." सफदार कड़वे स्वर मे बोला...."रॉबेरटु अब हमारा क़ैदी है."

"क्या कहा....??" रॉबेरटु गुर्राया.

"खफा होने की ज़रूरत नहीं है दोस्त." चौहान ने नर्म लहजे मे कहा....."हम इमरान के चार्ज मे दिए गये हैं........और ये इमरान का आदेश है कि ज़िंदगी की अंतिम साँस तक तुम दोनों की हिफ़ाज़त करें."

रॉबेरटु कुच्छ ना बोला.

सफदार ढलान मे उतरने लगा. जूलीया को उन दोनों ही ने रोका था लेकिन वो ना मानी.

सफदार के हाथ मे टॉर्च थी.

"तुम ने बुरा किया......तुम्हें वहीं रुकना चाहिए था." सफदार बोला.

लेकिन वो उसकी बात पर ध्यान दिए बिना अपने आप से बडबडा रही थी...."वो सच मूच दीवाना है. कहीं किसी मुसीबत मे ना पड़ गया हो."

सफदार कुच्छ ना बोला. उसे जूलीया की भावनाओं का पता था. वो जानता था कि वो इमरान के लिए क्या कुच्छ नहीं कर सकती.

(जारी)

Unhone dekha ki ship harkat me aa gaya hai......aur phir thodi der baad uska upari bhaag bhi neele aakash aur neele paani ke bich vileen ho gaya.

"Chalo ab...." Imran uthta hua bola.

"Hamaari hathkadiyaan to kholo..." Chauhan jhallaa gaya.

"Zara kuchh der aur ruko...." Imran ne kaha aur phir us ne do suit case utha liye. Baaki samaan Safdar aur Josef ne sambhaal liyaa. Julia aur Lizy bilkul chup si thin. Ho sakta hai Julia ko is bich Imran par taao bhi aaya ho lekin wo khamosh hi rahi.

Imran abhi unhen ye nahin bataana chaahta tha ki wo khud Bogha ke jaal me phans gaya hai. Isi liye us ne abhi hathkadiyan bhi nahin kholi thin. Wo un par yahi parakat karna chaahta tha ki wo abhi tak kaamyabi ke sath Fernandu ka role kar raha hai. Agar unhen vastavikta ka pata chal jaata to shayad wo us jagah se hil bhi nahin paate. Aur Robertu ke anusar to wo uske jeevan ke antin pal hi hote.

Chadhaaii adhik kasht-dayak nahin thi.

Upar pahunch kar unhen dusri taraf ghana jangal dikhaayi diya......aur achanak Josef ke muh se niklaa.

"Arre......main to mar hi gaya boss..."

"Kyon...?" Imran usay ghoorne laga.

"Ye koi veeran taapu lagta hai boss."

"Chalo.....ye aur bhi achhi baat huyi...."

"ghanta achhi baat hai......" Robertu ne krodh bhare sawr me kaha....."Ab yahin ediyaan ragad ragad kar mar jaayenge."

"Bakwaas mat karo.....agar Bogha hamen maarna hi chaahta to itni door khinch bulaane ki kya zaroorat thi."

"Wo hamen sisak sisak kar marta hua dekhega." Robertu ne kaha. Wo usi jagah ruk gaye the.

Kuchh der khamoshi rahi. Phir Chauhan ne kaha...."Munasib yahi hoga ki ham phir niche utar jaayen. Jangalon me ghusna thik nahin hoga."

"Udhar to main bilkul hi mar jaaunga." Josef ne bharrayi huyi aawaz men kaha.

"Kyon....?"

"Udhar khaare paani ke alawa kya hai?"

"Aur jangal me to tumhare baba ne distillery khol rakhi hai...." Imran ne bura sa muh bana kar kaha.

"Wahaan main kuchh na kuchh talash kar hi loonga boss." Josef girgidaaya. "Mera nasha ukhad raha hai...."

"Hmm.....achha...." Imran kuchh sochta hua bola...."Kyon na kewal main jaaun...aur Josef bhi mere sath hoga.....ok....tum log yahin thahro. Shayad ham udhar koi munasib jagah talash kar saken."

Us ne donon suit-case zameen par rakh diye aur unhen khol daala.

Un me chhoti chhoti naalon waali shaktishaali raaifalon aur kartooson ke alawa aur kuchh nahin tha. Us ne 2 raaifalon ki naalen un ke kundon me fit kiye aur Josef ko sath le kar jangalon me utar gaya.

***

Phir andhera phailne laga lekin un donon ka kahin pata na tha. Safdar ki uljhan badh gayi. Dusre log bhi bore ho rahe the. Hathkadiyon ki kunjiyaan Safdar ke paas thin. Us ne Robertu, Lizy aur Chauhan ko aazad kar diya.

Shesh teen raaifalen bhi un logon ne thik kar lin.

Robertu khopadi se out ho raha tha. Us ne Safdar se kaha "Aakhir tum logon ki aise deewane aadmi se kaise nibhti hai?"

"Tum apne kaam se kaam rakho." Safdar jhunjlaa gaya.

"Jahannum me kheench laaya hai...." Robertu badbada raha tha.

"Kyon aaye the......inkaar kar diya hota......wo tumhen majboor nahin karta."

"Bas bhool ho gayi....ya shayad isi tarah maut aani hai. Warna pahle to Bogha ke qaidi ko rihaayi hi nahin naseeb hoti. Aur agar koi nikal bhi gaya to phir wo Bogha ki taraf rukh karega?? Tauba karo. Mujhe to is bechaari par raham aata hai." Wo Julia ki taraf dekh kar khamosh ho gaya.

"Apni bechaari par nazar rakho to achha hoga...." Julia ne gusse se kaha.

"Ye to zidd kar ke aayi hai.....Bogha hi ki beti thahri."

"Magar iske hath to aise nahin lagte ki ek raaifal bhi sambhaal sake." Julia ne vyang se kaha.

Phir laga ki ab Julia aur Lizy me jhadap hogi ki Safdar ne bich bachaao karaa diya.

"Kya tum sab paagal ho gaye ho?" Us ne kaha.."Ye to dekho ki ham sab kin situation se do-chaar hain. Imran aur Josef bhi abhi waapas nahin aaye."

"Main to yahaan bekaar nahin baith sakti...." Julia ne kaha. "Pata nahin un donon par kya beeti."

Wo sach much pareshan dikhaayi dene lagi thi.

"Main bhi yahi soch raha hun...." Safdar ne kaha...."Hamen dekhna chaahiye."

Chauhan ne kaha...."Tum jaao....main in logon ko yahaan dekhunga. Ya main jaa raha hun......tum yahaan thahro."

"Ohh.....kya main khud apni hifaazat nahin kar sakta." Robertu ko taao aa gaya.

"Tum bahut tez mizaaj ho dost." Chauhan ne uske kandhe par hath rakh kar kaha. "Dhoka khaoge.....yahin thahro.....jab tak ham koi thikaana na dhund len."

"Main bhi jaaungi Safdar ke sath...." Julia uth gayi.

"Robertu ne bura sa muh bana kar kaha. "Jo dil chaahe karo.....meri raah ab alag hai......main bhi kis paagalpan ka shikaar hun. Ek abnormal vyakti ki leadership par bharosa kar liya. Tum sab jaao. Main aur Lizy har haal me yahin rukenge."

"Chauhan tum yahin thahro..." Safdar kadwe swar me bola...."Robertu ab hamaara qaidi hai."

"Kya kaha....??" Robertu gurraaya.

"Khafaa hone ki zaroorat nahin hai dost." Chauhan ne narm lahje me kaha....."Ham Imran ke charge me diye gaye hain........aur ye Imran ka aadesh hai ki zindagi ki antim saans tak tum donon ki hifaazat karen."

Robertu kuchh na bolaa.

Safdar dhalaan me utare laga. Julia ko un donon hi ne roka tha lekin wo na maani.

Safdar ke hath me torch thi.

"Tum ne buraa kiya......tumhen wahin rukna chaahiye tha." Safdar bola.

Lekin wo uski baat par dhuyan diye bina apne aap se barbada rahi thi...."Wo sach much deewana hai. Kahin kisi musibat me na pad gaya ho."

Safdar kuchh na bola. Usay Julia ki bhaavnaaon ka pata tha. Wo jaanta tha ki wo Imran ke liye kya kuchh nahin kar sakti.

(Jaari)

 


सफदार चलते चलते रुक गया. उलझन की बात ही थी. आख़िर जाना किस तरफ हो.....ये भी तो पता नहीं था कि आइलॅंड का फैलाव कितना है. पूरा आइलॅंड जंगलों से ही भरा है या यहाँ कोई बस्ती भी है. पता नहीं वो दोनों किधर गये होंगे. तभी उसे शिप की तीन सीटियाँ याद आ गयीं......जो शायद किसी के लिए सिग्नल ही था.

अब अगर वो किसी के लिए सिग्नल था तो उसका ठिकाना कहीं आस पास ही होगा.

"क्या सोच रहे हो?" जूलीया ने उसे टोका.

"सोच रहा हूँ कि हम जाएँ किस तरफ." सफदार ने उत्तर दिया.

"सुनो.....क्या तुम सच मूच इमरान को मूर्ख समझते हो?"

"क्यों? क्या हुआ?"

"वो जिधर भी गया होगा रास्ते मे किसी तरह के निशान ज़रूर छोड़े होंगे."

"मैं भी यही सोच रहा था. मगर उन निशानों को भी कहाँ से तलाश करें?"

जूलीया कुच्छ ना बोली. जंगल झींगुरों की झाएन्न झाएन्न से गूँज रहा था. कभी कभी बंदरों की चीखें भी सुनाई देतीं. जूलीया को समझ मे नहीं आ रहा था कि अब क्या करना चाहिए.

सफदार टॉर्च की रौशनी मे ऐसे निशान खोज रहा था जो उन्हें इमरान तक पहुँचा सकें.

तभी उसके कंठ से एक अजीब सी आवाज़ निकली......और जूलीया उसकी तरफ झपटी.

"क्या हुआ?"

टॉर्च की रौशनी मे उसे खून का एक बड़ा सा धब्बा दिखाई दिया था......वो सूखा हुआ था लेकिन उसका रंग बता रहा था कि अधिक देर का नहीं है. वहीं पर से खून की एक टेढ़ी मेधी लकीर भी दिखाई दी. ऐसा लग रहा था जैसे कोई ज़ख़्मी आदमी या जानवर घिसट-ता हुआ उधर से गुज़रा हो.

"अब क्या होगा?" जूलीया ने बद-हवासी से कहा.

"क्यों.....? ओह्ह्ह.....मैं इतना भी निराशा-वादी नहीं हूँ. आओ देखें."

वो खून की उस लकीर को देखते हुए आगे बढ़ने लगे......जिस का सिलसिला एक गुफा के मूह पर समाप्त हो गया था.

"ओह्ह....कहीं वो कोई दरिन्दा(हिंसक जानवर) ना हो." जूलीया ने कांपति हुई सी आवाज़ मे कहा.

सफदार ने कुच्छ कहे बिना गुफा मे रौशनी डाली......और अगले ही पल जूलीया उस पर लड़ पड़ी. रौशनी का घेरा एक औंधे पड़े हुए आदमी पर पड़ रहा था. लेकिन दूर से ये पता करना कठिन था कि वो ज़िंदा है या मरा हुआ.

"नहिन्न्न.....रूको...." जूलीया उस का कंधा मज़बूती से पकड़ती हुई बोली.

"भीतर मत जाओ.....ना ये इमरान हो सकता है और ना जोसेफ....."

उस ने झुक कर एक बड़ा सा पत्थर उठाया और गुफा मे फेंक दिया. उस के गिरने की आवाज़ गुफा के सीमित वातावरण मे गूँज कर रह गयी....लेकिन ज़मीन पर पड़े हुए आदमी ने हल्की सी भी कोई हरकत नहीं की.

सफदार गुफा मे घुस पड़ा.

****

इमरान के निर्देश पर चौहान ने अपना दोहरा मेक-अप समाप्त कर दिया था लेकिन कारण उसकी समझ मे नहीं आ सकी थी. आती भी कैसे. इमरान ने पेड्रू वाली कहानी उन्हें नहीं सुनाई थी. ये नहीं बताया था कि वो खुद ही धोका खा गया है. बोघा के आदमी तो वास्तव मे जागते रहे थे. इस लिए अब इन ढकोसलों की आवश्यकता नहीं रह गयी थी. और शायद उसने अपनी समझ से अच्छा ही किया था.....कि उन सब को इसकी हवा भी नहीं लगने दी थी. वरना शायद रॉबेरटु खोपड़ी से बाहर हो जाता.

.............

सफदार और जूलीया को गये हुए भी आधा घंटा बीत चुका था......और रात उन पर किसी दुष्ट-आत्मा की तरह मंडराती आ रही थी.

अचानक उन्हों ने कदमों की आहटें सुनीं......और चौक कर खड़े हो गये. आवाज़ें लेफ्ट साइड की ढलानों से से आ रही थीं.

देखते ही देखते 5-6 आदमी उनके निकट पहुँच गये. लेकिन अंधेरा होने के कारण अनुमान लगाना कठिन था कि वो किस तरह के लोग हो सकते थे. दोनों (चौहान और रॉबेरटु) ने अपनी अपनी राइफलें संभाल लीं.

"फेरनन्दूऊ..."उन मे से किसी ने आवाज़ दी."

"रॉबेरटु...जल्दी मत करना..." चौहान ने धीरे से कहा. "राइफ़ल की नाल झुका लो..." और फिर उँची आवाज़ मे कहा...."फेरनंदू यहाँ नहीं है."

"कहाँ है?" आवाज़ आई.

"बहुत देर हुई......वो मोना और हेनर्री जंगल मे गये थे. अभी तक वापस नहीं आए." चौहान ने उत्तर दिया.

"तुम कॉन हो?"

"क़ैदी...."

"तुम अपनी राइफ़ल ज़मीन पर डाल दो." आदेश दिया गया.

"रॉबेरटु....राइफ़ल गिरा दो." चौहान ने कहा.

वो तारों भरी आसमान की हल्की सी रौशनी मे 6 राइफलों की नालें देख रहा था और ये भी समझ रहा था कि उन से एक साथ 6 गोलियाँ निकलेंगी. इस लिए उन की दो गोलियाँ किस काम की होंगी. आने वाले उँची जगह पर पोज़िशन लिए हुए थे. इस लिए जल्दी मे उनकी नज़रों से ओझल हो जाने की भी संभावना नहीं थी.

रॉबेरटु ने क्रोध भरी आवाज़ें निकालते हुए राइफ़ल ज़मीन पर डाल दी. तब उन 6 राइफ़ल धारी मे से एक ने टॉर्च जलाई.

"ओह्ह....ये कॉन है?" एक ने चौहान के सीने पर राइफ़ल की नाल रखते हुए कहा.

और चौहान को याद आ गया कि वो इस समय अपनी असली शकल मे है. लेकिन आख़िर इसकी क्या ज़रूरत थी? जब कि सफदार और जूलीया भी अब तक हेनर्री और मोना के मेक-अप मे थे.

"तुम कॉन हो?" एक ने गरज कर पुछा.

"म्म....मैं इमरान हूँ...." चौहान हकलाया. उस की समझ मे नहीं आ रहा था कि उसे क्या कहना चाहिए.

"देखो.....क्या ये मेक-अप मे है?" किसी ने कहा और टॉर्च वाला चौहान के निकट पहुँच गया....और उस के गाल पर हाथ फेरता हुआ बोला...."नहीं....ये इमरान हरगिज़ नहीं हो सकता.....मेक-अप नहीं है. कॉन हो तुम?"

"इमरान कहाँ है?" दूसरे ने पुछा.

"मैं नहीं जानता...." चौहान गुर्राया. वो किसी प्रकार की कमज़ोरी दिखाना नहीं चाहता था.

"ओह्ह....इन्हें ले चलो.....कुच्छ फ्रॉड लगता है..." किसी ने कहा.....और राइफ़ल की नालों से एक तरफ धकेला जाने लगा.

"अर्रे यहाँ हमारा सामान भी है....." चौहान ने कहा.

"चलते रहो...." कोई गुर्राया.

लगभग आधे घंटे तक चलते रहने के बाद वो फिर साहिल की तरफ वाली ढलान मे उतरने लगे. उन्हें पता चला कि शायद उन्हें फिर समुद्रि सफ़र करना पड़े. एक बहुत बड़ी मोटर लंच उनके लिए खड़ी थी.

लेकिन कुच्छ किमी चलने के बाद उन्हें पता चला कि वो उसी आइलॅंड के किसी पतली खाड़ी(बे) मे सफ़र कर रहे हैं. वो सब खामोश थे. क़ैदियों से किसी प्रकार का सवाल नहीं किए गये थे. चौहान और उस के साथियों को अब भी मौका नहीं मिला था कि वो उन लोगों की शकल देख सकते. क्यों कि लांच मे भी अंधेरा ही था.

***

(जारी)

Safdar chalte chalte ruk gaya. Uljhan ki baat hi thi. Aakhir jaana kis taraf ho.....ye bhi to pata nahin tha ki island ka phailaao kitna hai. Poora island jangalon se hi bhara hai ya yahaan koi basti bhi hai. Pata nahin wo donon kidhar gaye honge. Tabhi usay ship ki teen seetiyaan yaad aa gayin......jo shayad kisi ke liye signal hi tha.

Ab agar wo kisi ke liye signal tha to uska thikaana kahin aas paas hi hoga.

"Kya soch rahe ho?" Julia ne usay toka.

"Soch raha hun ki ham jaayen kis taraf." Safdar ne uttar diya.

"Suno.....kya tum sach much Imran ko murkh samajhte ho?"

"Kyon? Kya hua?"

"Wo jidhar bhi gaya hoga raaste me kisi tarah ke nishan zaroor chhode honge."

"Main bhi yahi soch raha tha. Magar un nishanon ko bhi kahaan se talash karen?"

Julia kuchh na boli. Jangal jhinguron ki jhaayenn jhaayenn se goonj raha tha. Kabhi kabhi bandaron ki cheekhen bhi sunaaii detin. Julia ko samajh me nahin aa raha tha ki ab kya karna chaahiye.

Safdar torch ki raushni me aise nishan khoj raha tha jo unhen Imran tak pahuncha saken.

Tabhi uske kanth se ek ajeeb si aawaz nikli......aur Julia uski taraf jhapti.

"Kya hua?"

Torch ki raushni me usay khoon ka ek bada sa dhabba dikhaii diya tha......wo sukha hua tha lekin uska rang bata raha tha ki adhik der ka nahin hai. Wahin par se khoon ki ek tedhi medhi lakeer bhi dikhayi di. Aisa lag raha tha jaise koi zakhmi aadmi ya jaanwar ghisat-ta hua udhar se guzra ho.

"Ab kya hoga?" Julia ne bad-hawaasi se kaha.

"Kyon.....? Ohhh.....main itna bhi niraasha-wadi nahin hun. Aao dekhen."

Wo khoon ki us lakeer ko dekhte huye aage badhne lage......jis ka silsilaa ek gufaa ke muh par samaapt ho gaya tha.

"Ohh....kahin wo koi darinda(hinsak jaanwar) na ho." Julia ne kaanpti huyi si aawaz me kaha.

Safdar ne kuchh kahe bina gufaa me raushni daali......aur agle hi pal julia us par lad padi. Raushni ka ghera ek aundhe pade huye aadmi par pad raha tha. Lekin door se ye pata karna kathin tha ki wo zinda hai ya mara hua.

"Nahinnn.....ruko...." Julia us ka kandha mazbooti se pakadti huyi boli.

"Bhitar mat jaao.....na ye Imran ho sakta hai aur na Josef....."

Us ne jhuk kar ek bada sa patthar uthaya aur gufaa me phenk diya. Us ke girne ki aawaz gufa ke seemit vatavaran me goonj kar rah gayi....lekin zameen par pade huye aadmi ne halki si bhi koi harkat nahin ki.

Safdar gufaa me ghus pada.

****

Imran ke nirdesh par Chauhan ne apna dohraa make-up samaapt kar diya tha lekin kaaran uski samajh me nahin aa saki thi. Aati bhi kaise. Imran ne Pedru waali kahani unhen nahin sunaayi thi. Ye nahin bataaya tha ki wo khud hi dhoka kha gaya hai. Bogha ke aadmi to vastav me jaagte rahe the. Is liye ab in dhakosalon ki aawashyakta nahin rah gayi thi. Aur shayad usne apni samajh se achha hi kiya tha.....ki un sab ko iski hawa bhi nahin lagne di thi. Warna shayad Robertu khopadi se baahar ho jaata.

Safdar aur Julia ke gaye huye bhi aadha ghanta beet chuka tha......aur raat un par kisi dusht-aatma ki tarah mandraati aa rahi thi.

Achanak unhon ne kadmon ki aahaten sunin......aur chauk kar khade ho gaye. Aawazen left side ki dhalaanon se se aa rahi thin.

Dekhte hi dekhte 5-6 aadmi unke nikat pahunch gaye. Lekin andhera hone ke kaaran anuman lagana kathin tha ki wo kis tarah ke log ho sakte the. Donon (Chauhan aur Robertu) ne apni apni raifalen sambhaal lin.

"Fernanduu..."Un me se kisi ne aawaz di."

"Robertu...jaldi mat karna..." Chauhan ne dhire se kaha. "Raaifal ki naal jhukaa lo..." Aur phir unchii aawaz me kaha...."Fernandu yahaan nahin hai."

"Kahaan hai?" aawaz aayi.

"Bahut der huyi......wo Mona aur henery jangal me gaye the. Abhi tak waapas nahin aaye." Chauhan ne uttar diya.

"Tum kon ho?"

"Qaidi...."

"Tum apni raaifal zameen par daal do." Aadesh diya gaya.

"Robertu....raifal gira do." Chauhan ne kaha.

Wo taaron bhari aasman ki halki si raushni me 6 raaifalon ki naalen dekh raha tha aur ye bhi samajh raha tha ki un se ek sath 6 goliyaan niklengi. Is liye un ki do goliyaan kis kaam ki hongi. Aane waale unchi jagah par position liye huye the. Is liye jaldi me unki nazron se ojhal ho jaane ki bhi sambhavana nahin thi.

Robertu ne krodh bhari aawazen nikaalte huye raaifal zameen par daal di. Tab un 6 raaifal dhari me se ek ne torch jaalaaii.

"Ohh....ye kon hai?" Ek ne Chauhan ke seene par raaifal ki naal rakhte huye kaha.

Aur Chauhan ko yaad aa gaya ki wo is samay apni asli shakal me hai. Lekin aakhir iski kya zaroorat thi? Jab ki Safdar aur Julia bhi ab tak Henery aur Mona ke make-up me the.

"Tum kon ho?" Ek ne garaj kar puchha.

"mm....main Imran hun...." Chauhan haklaaya. Us ki samajh me nahin aa raha tha ki usay kya kahna chahiye.

"Dekho.....kya ye make-up me hai?" Kisi ne kaha aur torch waala Chauhan ke nikat pahunch gaya....aur us ke gaal par hath pherta hua bolaa...."Nahin....ye Imran hargiz nahin ho sakta.....make-up nahin hai. Kon ho tum?"

"Imran kahaan hai?" Dusre ne puchha.

"Main nahin jaanta...." Chauhan gurraaya. Wo kisi prakar ki kamzori dikhana nahin chaahta tha.

"Ohh....inhen le chalo.....kuchh frod lagta hai..." Kisi ne kaha.....aur raaifal ki naalon se ek taraf dhakelaa jaane laga.

"Arre yahaan hamaara saaman bhi hai....." Chauhan ne kaha.

"Chalte raho...." Koi gurraaya.

Lagbhag aadhe ghante tak chalte rahne ke baad wo phir saahil ki taraf waali dhalaan me utarne lage. Unhen pata chala ki shayad unhen phir samudri safar karna pade. Ek bahut badi motor lanch unke liye khadi thi.

Lekin kuchh km chalne ke baad unhen pata chala ki wo usi island ke kisi patli khaadi(bay) me safar kar rahe hain. Wo sab khamosh the. Qaidiyon se kisi prakar ka sawaal nahin kiye gaye the. Chauhan aur us ke sathiyon ko ab bhi mauka nahin mila tha ki wo un logon ki shakal dekh sakte. Kyon ki laanch me bhi andhera hi tha.

***

(jaari)

 


सफदार ने बेहोश आदमी को सीधा किया. वो अच्छा ख़ासा तंदुरुस्त आदमी लगता था. उमर 30-40 के बीच रही होगी. लिबास जहाज़ियों के जैसा था. बाज़ुओं पर गुदने गूदे हुए थे. लेकिन उसकी नागरिकता का अनुमान करना कठिन था.

उस के सर पर चोट आई थी. कम से कम हाफ इंच गहरा ज़ख़्म ज़रूर रहा होगा. शरीर का बाकी भाग ठीक ठाक था. सफदार उसे होश मे लाने का जुगाड़ करने लगा.

जूलीया फिर उलझन मे पड़ गयी. उस की समझ मे नहीं आ रहा था कि उस ज़ख़्मी को होश मे लाने पर समय खर्च किया जाए या इमरान की खोज जारी रखी जाए.

सफदार तो वहाँ से हिलता हुआ नहीं लग रहा था. लेकिन उस समय अकेली जूलीया के फरिश्ते भी जंगल मे नहीं जा सकते थे.

कुच्छ देर बाद बेहोश आदमी को होश आ गया. इस बीच सफदार ने एक मोमबत्ती जला दी थी. पता नहीं कब से ये एक टुकड़ा उसकी जेब मे पड़ा हुआ था.

वो व्यक्ति होश मे आकर कराह कर उठ बैठा. लेकिन वो सफदार को बराबर घूरे जा रहा था.

"अगर मैं ग़लती नहीं कर रहा तो तुम 213 ही हो सकते हो." उस ने भर्राइ हुई आवाज़ मे कहा.

"दो सौ तेरह....?" सफदार ने हैरत से दुहराया....फिर जल्दी से बोला...."ओह्ह....पहले ये बताओ तुम्हें हुआ क्या था?"

"शायद तुम हेनर्री ही हो.......और वो मोना है......फेरनंदू की वाइफ....."

"तुम्हारा सोचना ग़लत नहीं है." सफदार बोला.

"क्या टाइम हुआ है?" उस ने कराह कर उठते हुए कहा.

"साढ़े सात..."

"मगर फेरनंदू कहाँ है?" उस ने पुछा.

"मैं तुम्हारी चोट के बारे मे पुच्छ रहा था." सफदार ने उसे याद दिलाया.

"हान्ं...ओह्ह..." उस ने अपना सर टटोल कर सिसकी ली. कुच्छ देर चुप रहा फिर बोला...."किसी ने अंजाने मे हमला कर के सर पर कठोर प्रहार किया था. मैं अचेत हो गया. ओह्ह......ये तो कोई गुफा है. ओह्ह.....तो उस ने मुझे यहाँ ला फेंकने का कष्ट किया था."

"वो कॉन था?" सफदार ने पलकें झपकाइं. "कितनी देर पहले ये हुआ था.....और तुम इधर क्यों आए थे?"

"क़ैदियों की निगरानी करने केलिए."

"वो सब समुद्र के किनारे पर हैं." सफदार ने कहा. "फेरनंदू हमें साहिल पर छोड़ कर इधर आया था. जब बहुत देर हो गयी और वो नहीं लौटा तो हम दोनों इधर आए थे."

"तुम्हारे या उस के इधर आने की क्या ज़रूरत थी?"

"इस सवाल पर सफदार चकरा गया. जवाब ना बन पड़ा. हो सकता है कि इधर आ कर उन्हों ने ग़लती की हो. ऐसी ग़लती जिस का किसी परिचित से होने की संभावना नहीं हो.

जवाब सोचने के लिए उस ने खांसना शुरू कर दिया और फिर जवाब तैयार था....उस ने खांसियों पर काबू पाते हुए कहा....

"यही तो मैं भी देखना चाहता था कि इधर आने का क्या मकसद हो सकता था."

"ओके.....अब साहिल तक चलो.....लेकिन टॉर्च बुझा देना.

"ओह्ह....पहले ये बताओ दोस्त.....तुम पर हमला करने वाला कॉन हो सकता है?" सफदार बेचैनी प्रकट करता हुआ बोला. "क्या यहाँ भी किसी मे इतनी हिम्मत हो सकती है?"

"क्यों नहीं.....लेकिन परिस्थिति पर डिपेंड करता है. लेकिन तुम ने शायद पहली बार इस आइलॅंड पर कदम रखा है." वो मुस्कुराया. "जैसे मैं तुम्हारा मेज़बान(होस्ट) हूँ.....लेकिन ये तुम्हारी ग़लती है कि इतनी सुंदर औरत को साथ लिए घूम रहे हो. अब अगर मेरा हाथ तुम पर उठ जाए तो इस औरत की सारी ज़िम्मेदारियाँ नॅचुरली मुझ पर ही आ पड़ेंगी......क्यों क्या मैं ग़लत कह रहा हूँ?"

वो हँसने लगा और जूलीया को उस की हँसी भी बहुत भयानक लगी थी.

वो गुफा से निकल आए लेकिन ज़ख़्मी आदमी ने निर्देश दिया था कि टॉर्च ना जलाया जाए और इस तरह चला जाए कि कदमों की आवाज़ नहीं फैले.

वो फिर उसी जगह पहुँच गये जहाँ से चले थे.

लेकिन यहाँ तो चारों तरफ सन्नाटा था. सफदार ने अपने साथियों को आवाज़ें दी लेकिन जवाब नहीं मिला. अंत-तह टॉर्च जलानी ही पड़ी. समान ज्यों का त्यों मौजूद था लेकिन चौहान लीज़ी और रॉबेरटु नदारद थे. कुच्छ अलग दोनों की राइफलें भी पड़ी हुई मिलीं.

"यहाँ तो कोई भी नहीं है." ज़ख़्मी ने कहा.

"पता नहीं क्या हुआ...." सफदार बडबडाया.

"हो सकता है उन्हें यहाँ से ले जाया गया हो." ज़ख़्मी आदमी ने लपावाही से कहा. "एनीवे.....अब तुम मेरे साथ चलो. समान की चिंता मत करो. उठवा लेंगे. यहाँ कॉन उसे हाथ लगाएगा."

एक बार फिर उन्हें जंगल की तरफ वापस आना पड़ा. लेकिन रास्ता कठिन और दुर्गम नहीं था. यहाँ भी ज़ख़्मी आदमी ने टॉर्च नहीं जलाने दी. उस ने अपने जूते उतार दिए थे और उन के भी उतरवा दिए थे.

"बस तुम मेरा कोट पकड़ लो.....और मोना तुम्हारा कोट पकड़ लेगी." उस ने कहा. "और नाक की सीध मे चले आओ. डरो नहीं.....यहाँ साँप नहीं हैं."

ये एक चौड़ा रास्ता था जिस के दोनों तरफ झाड़ियाँ थीं.

"तुम्हारी चोट दुख रही होगी." सफदार ने कहा.

"नहीं.....कोई ख़ास नहीं." ज़ख़्मी ने उत्तर दिया.

"हमें कितनी दूर चलना होगा?" जूलीया बड़बड़ाई.

"बस मेडम....कुच्छ ही दूर." ज़ख़्मी ने कहा और बेढँगेपन से हँसने लगा.

ये बेतुकी हँसी जूलीया के मस्तिस्क के किसी ऐसे भाग से टकराई थी जहाँ कोई अंजाना सा भय सो रहा था. उस के पूरे शरीर मे हल्की सी कपकपि दौड़ गयी.

कुच्छ दूर चलने के बाद रास्ता पतला होने लगा. यहाँ तक कि झाड़ियाँ उनके जिस्मों से सटने लगीं.

"अपनी टॉर्च मुझे दो..." तभी ज़ख़्मी ने सफदार से कहा.

सफदार ने टॉर्च चुप चाप उसके हवाले कर दी. अगर उसे अपनी सही पोज़िशन का पता होता तो वो कब का उस ज़ख़्मी को मौत के घाट उतार चुका होता. वो यही समझ रहा था कि वो, जूलीया और इमरान तो हर हाल मे सुरक्षित रहेंगे.

"अब थोड़ा सम्भल कर चलना." ज़ख़्मी ने कहा...."हम एक नाले मे उतरेंगे."

"वो सावधानी से उतरने लगे. लेकिन ठीक उसी समय एक अजीब तरह की आवाज़ वातावरण मे गूँज उठी. बिल्कुल ऐसा लग रहा था जैसे ये किसी बहुत बड़े साँप की फुफ्कार रही हो. इतने बड़े साँप की फुफ्कार जो कल्पना से भी परे हो.

"ये क्या है........ये क्या है?" जूलीया सहमी हुई आवाज़ मे बोली.

"चलती रहो मेडम......इसे लोग "जज़ीरे की रूह" कहते हैं. ये आवाज़ कभी कभी पूरे आइलॅंड पर छा जाती है और यहाँ के निवासी अपने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सकते. मगर हमारे लिए डरने का कोई कारण नहीं.......क्यों कि हम क्रिश्चन हैं."

"ओह्ह.....तो इस से क्या?" जूलीया ने कहा.

"हमें ये आत्मा कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकती. उस का कहर केवल स्थानीए लोगों पर गिरता है."

(जारी)

______________________________

Safdar ne behosh aadmi ko sidha kiya. Wo achha khasa tandurust aadmi lagta tha. Umar 30-40 ke bich rahi hogi. Libaas jahaaziyon ke jaisa tha. Bazuon par gudne gude huwe the. Lekin uski nagrikta ka anuman karna kathin tha.

Us ke sar par chot aayi thi. Kam se kam half inch gahra zakham zaroor raha hoga. Shareer ka baaki bhaag thik thaak tha. Safdar usay hosh me laane ka jugaad karne laga.

Julia phir uljhan me pad gayi. Us ki samajh me nahin aa raha tha ki us zakhmi ko hosh me laane par samay kharch kiya jaaye ya Imran ki khoj jaari rakhi jaaye.

Safdar to wahaan se hilta hua nahin lag raha tha. Lekin us samay akeli Julia ke farishte bhi jangal me nahin jaa sakte the.

Kuchh der baad behosh aadmi ko hosh aa gaya. Is bich Safdar ne ek mombatti jala di thi. Pata nahin kab se ye ek tukda uski jeb me pada hua tha.

Wo vyakti hosh me aakar karaah kar uth baitha. Lekin wo Safdar ko barabar ghoore jaa raha tha.

"Agar main galti nahin kar raha to tum 213 hi ho sakte ho." Us ne bharrayii huii aawaz me kaha.

"Do sau terah....?" Safdar ne hairat se duhraya....phir jaldi se bola...."Ohh....pahle ye bataao tumhen hua kya tha?"

"Shayad tum Henery hi ho.......aur wo Mona hai......Fernandu ki wife....."

"Tumhara sochna galat nahin hai." Safdar bola.

"Kya time hua hai?" us ne karaah kar uthte huye kaha.

"Saadhe saat..."

"Magar Fernandu kahaan hai?" Us ne puchha.

"Main tumhari chot ke baare me puchh raha tha." Safdar ne usay yaad dilaaya.

"Haann...ohh..." Us ne apna sar tatol kar siski li. Kuchh der chup raha phir bolaa...."Kisi ne anjaane me hamla kar ke sar par kathor prahar kiya tha. Main achet ho gaya. Ohh......ye to koi gufaa hai. Ohh.....to us ne mujhe yahaan laa phenkne ka kasht kiya tha."

"Wo kon tha?" Safdar ne palken jhapkaayin. "Kitni der pahle ye hua tha.....aur tum idhar kyon aaye the?"

"Qaidiyon ki nigrani karne keliye."

"Wo sab samudra ke kinaare par hain." Safdar ne kaha. "Fernandu hamen saahil par chhod kar idhar aaya tha. Jab bahut der ho gayi aur wo nahin lauta to ham donon idhar aaye the."

"Tumhare ya us ke idhar aane ki kya zaroorat thi?"

"Is sawaal par Safdar chakraa gaya. Jawaab na ban pada. Ho sakta hai ki idhar aa kar unhon ne galati ki ho. Aisi galti jis ka kisi parichit se hone ki sambhavana nahin ho.

Jawaab sochne ke liye us ne khaansna shuru kar diya aur phir jawaab taiyar tha....us ne khaansiyon par kaabu paate huye kaha....

"Yahi to main bhi dekhna chaahta tha ki idhar aane ka kya maksad ho sakta tha."

"Ok.....ab saahil tak chalo.....lekin torch bujha dena.

"Ohh....pahle ye batao dost.....tum par hamla karne waala kon ho sakta hai?" Safdar bechaini prakat karta hua bola. "Kya yahaan bhi kisi me itni himmat ho sakti hai?"

"Kyon nahin.....lekin paristhiti par depend karta hai. Lekin tum ne shayad pahli baar is island par kadam rakha hai." Wo muskuraaya. "Jaise main tumhara mezban(host) hun.....lekin ye tumhari galati hai ki itni sundar aurat ko sath liye ghoom rahe ho. Ab agar mera hath tum par uth jaaye to is aurat ki saari zimmedariyan naturally mujh par hi aa padengi......kyon kya main galat kah raha hun?"

Wo hansne laga aur Julia ko us ki hansi bhi bahut bhayanak lagi thi.

Wo gufaa se nikal aaye lekin zakhmi aadmi ne nirdesh diya tha ki torch na jalaaya jaaye aur is tarah chala jaaye ki kadmon ki aawaz nahin phaile.

Wo phir usi jagah pahunch gaye jahaan se chale the.

Lekin yahaan to chaaron taraf sannaata tha. Safdar ne apne sathiyon ko aawazen din lekin jawab nahin mila. ant-tah torch jalaani hi padi. Samaan jyon ka tyon maujood tha lekin Chauhan Lizy aur Robertu nadarad the. Kuchh alag donon ki raaifalen bhi padi huyi milin.

"Yahaan to koi bhi nahin hai." Zakhmi ne kaha.

"Pata nahin kya hua...." Safdar barbadaaya.

"Ho sakta hai unhen yahaan se le jaaya gaya ho." Zakhmi aadmi ne lapawaahi se kaha. "Anyway.....ab tum mere sath chalo. Samaan ki chinta mat karo. Uthwaa lenge. Yahaan kon usay hath lagaayega."

Ek baar phir unhen jangal ki taraf waapas aana pada. Lekin raasta kathin aur durgam nahin tha. Yahaan bhi zakhmi aadmi ne toch nahin jalaane di. Us ne apne joote utaar diye the aur un ke bhi utarwaa diye the.

"Bas tum mera coat pakad lo.....aur Mona tumhara coat pakad legi." Us ne kaha. "Aur naak ki seedh me chale aao. Daro nahin.....yahaan saanp nahin hain."

Ye ek chauda raasta tha jis ke donon taraf jhaadiyaan thin.

"Tumhari chot dukh rahi hogi." Safdar ne kaha.

"Nahin.....koi khaas nahin." Zakhmi ne uttar diya.

"Hamen kitni door chalna hoga?" Julia badbadaayi.

"Bas madam....kuchh ho door." Zakhmi ne kaha aur bedhangepan se hansne laga.

Ye betuki hansi Julia ke mastisk ke kisi aise bhaag se takraayi thi jahaan koi anjaana sa bhay so raha tha. Us ke poore shareer me halki si kapkapi daud gayi.

Kuchh door chalne ke baad raasta patla hone laga. Yahaan tak ki jhaadiyaan unke jismon se satne lagin.

"Apni torch mujhe do..." Tabhi zakhmi ne Safdar se kaha.

Safdar ne torch chup chaap uske hawaale kar di. Agar usay apni sahi position ka pata hota to wo kab ka us zakhmi ko maut ke ghaat utaar chuka hota. Wo yahi samajh raha tha ki wo, Julia aur Imran to har haal me surakshit rahenge.

"Ab thoda sambhal kar chalna." Zakhmi ne kaha...."Ham ek naale me utrenge."

"Wo saawadhani se utarne lage. Lekin thik usi samay ek ajeeb tarah ki aawaz watavaran me goonj uthi. Bilkul aisa lag raha tha jaise ye kisi bahut bade saanp ki phuphkaar rahi ho. Itne bade saanp ki phuphkaar jo kalpana se bhi pare ho.

"Ye kya hai........ye kya hai?" Julia sahmi huyi aawaz me boli.

"Chalti raho madam......isay log "jazeere ki rooh" kahte hain. Ye aawaz kabhi kabhi poore island par chha jaati hai aur yahaan ke niwaasi apne gharon se baahar nikalne ki himmat nahin kar sakte. Magar hamaare liye darne ka koi kaaran nahin.......kyon ki ham chritian hain."

"Ohh.....to is se kya?" Julia ne kaha.

"Hamen ye aatma koi nuksaan nahin pahuncha sakti. Us ka kahar kewal sthaniye logon par girta hai."

(Jaari)

______________________________

 
वो खामोशी से चलते रहे और एक बार फिर उन्हें चढ़ाई चढ़ना पड़ा. जूलीया बुरी तरह थक चुकी थी. इस लिए ये चढ़ाई उसके वश का रोग नहीं रह गयी थी. फिर भी वो किसी किसी तरह घिसट'ती रही.

"अब बस्ती दूर नहीं है..." ज़ख़्मी व्यक्ति ने कहा.

"हमें तो बेकार ही यहाँ भेजा गया है." सफदार ने कहा. "हम अपना काम कर चुके थे......हमें अपनी जगह पर ही वापस जाना चाहिए था."

"क्या कहा दोस्त...? बेकार?" ज़ख़्मी रुक कर उसकी तरफ मुड़ा. उस का लहज़ा अच्छा नहीं था.

सफदार हंस पड़ा और बोला "अरे ये तुम्हें क्या हो गया? इस मे खफा होने की क्या बात है?"

"क्या तुम नहीं जानते कि ये बोघा का हुक्म है. और उसे बेकार नहीं कहा जा सकता." ज़ख़्मी गुर्राया.

"ओह्ह...." सफदार के स्वर मे भी कठोरता थी. "तुम ने केवल बोघा का नाम ही सुना होगा. मैं उसे निकट से देख चुका हूँ...."

"और इसके बाद भी तुम गधेपन की बातें कर रहे हो दोस्त...." ज़ख़्मी के स्वर मे व्यंग था.

रहस्यमयी आवाज़ फिर सुनाई दी. इस बार कुच्छ देर तक थी......और सच मुच ऐसा ही लग रहा था जैसे ज़मीन और आसमान तक बस यही एक आवाज़ ही हो.

"खामोशी से चलो." जूलीया ने डरी डरी आवाज़ मे कहा. "तुम लोगों ने बहस क्यों शुरू कर दी?"

ज़ख़्मी फिर हंसा. और इस बार भी जूलीया को उस की हँसी डरावनी लगी थी. वो ऐसी जगह पहुँच चुके थे जहाँ से बस्ती की रौशनी सॉफ दिखाई दे रही थीं.

***

इमरान और जोसेफ सूरज डूबने से पहले ही जंगल मे घुसे थे. लेकिन किसी ख़ास रास्ते पर नहीं चल रहे थे. जिधर भी मूह उठ जाता चल देते.

अचानक जोसेफ रुक गया. राइफ़ल उसी के हाथ मे थी.

"बॉस..." उस ने धीरे से कहा....."कोई हमें देख रहा है."

खुद इमरान ने भी महसूस किया था जैसे उन की निगरानी की जा रही हो. लेकिन इतने घने जंगल में किसी को ढूंड निकालना आसान नहीं था. फिर यही मुनासिब लगा कि जिधर से आए थे दुबारा उसी तरफ लौट जाना चाहिए जहाँ से वो जंगल मे घुसे थे. उस तरफ किसी पिच्छा करने वाले को आसानी से पकड़ा जा सकता था.

अभी तक तो केवल शक ही था कि उनका पिच्छा किया जा रहा है. क्योंकि इमरान की समझ मे ये कोई वीरान आइलॅंड था जहाँ सज़ा के तौर पर उन्हें फेंका गया था. और रॉबेरटु का भी यही विचार था. इस लिए अब इसी तरह इस बात को सत्यापित किया जा सकता था कि वो अपने अलावा भी किसी और को ढूंड निकालते.

वो फिर साहिल की तरफ चल पड़े. जैसे ही जंगल का घनापन कुच्छ कम हुआ इमरान बहुत ही सतर्क हो गया. जोसेफ उस के पिछे पिछे चल रहा था.

अचानक इमरान ने खरखराहट सुनी और फिर ऐसी आवाज़ आई जैसे कोई नज़दीक ही किसी झाड़ी मे गिरा हो. जब तक इमरान उसकी तरफ ध्यान देता जोसेफ छलान्ग मार कर झाड़ी के निकट पहुच चुका था. पलक झपकते ही राइफ़ल का कुण्डा उपर उठा और फिर झाड़ियों को चीरता हुआ किसी चीज़ से जा टकराया.

फिर किसी की कराह सुनी गयी.

"अर्रे....ओ गधे....ये क्या किया?" इमरान जोसेफ को झंझोर कर बोला.....जो पिच्छा करने वाले का सर फाड़ चुका था. शायद उस अग्यात व्यक्ति की शामत ही आ गयी थी. ना वो बे-ध्यानी मे किसी चीज़ से ठोकर खा कर गिरता और ना जोसेफ की राइफ़ल के कुंडे का वार झेलता.

अब वो ज़मीन पर बेसूध पड़ा हुआ था.

"अब्बे....अब ये कयि घंटे के लिए सो गया." इमरान उसके सर के घाओ का निरीक्षण करता हुआ बोला. "सब चौपट कर दिया तू ने काले शुतुरमुर्ग.....हो सकता है ये कुच्छ देर बाद ही मर जाए."

बेहोश आदमी से बहुत कुच्छ मालूम हो सकता था. लेकिन जोसेफ की जल्दी-बाज़ी ने खेल बिगाड़ दिया. अब इसके अलावा और कोई चारा नहीं रह गया था कि उसे वहीं पड़ा रहने दिया जाता. या कहीं और ले जा कर छुपा दिया जाता.

ये बात तो कुच्छ देर मे ही सॉफ हो गयी थी कि वो अकेला ही था वरना ऐसे मौका पर उसके साथी उसकी मदद ज़रूर करते.

फिर उन्होने उसे निकट के एक गुफा मे डाल दिया. इमरान के पास इतना टाइम नहीं था कि वो वहीं रुक कर उस के होश मे आने का इंतेज़ार करता.

वो एक बार फिर जंगल मे घुस पड़े. लेकिन इमरान की समझ मे अभी तक ये नहीं आया कि जोसेफ इन जंगलों मे क्या खोजता फिर रहा है. उस का ढंग कुच्छ ऐसा ही था जैसे उसे किसी चीज़ की तलाश हो. कभी कभी वो चलते चलते रुक कर झुकता और घासों मे कुच्छ टटोलने लगता.

आख़िर इमरान पुच्छ ही बैठा.

"ओह्ह बॉस..." जोसेफ ने ठंडी साँस ले कर कहा "मुझे शपलली की तलाश है..."

"ये क्या बला है?"

"एक घास होती है. चाहे पीस कर पियो चाहे ऐसे ही चबाओ....तबीयत खुश कर देती है. दूसरे तो ढेर भी हो सकते हैं.....मगर मैं सिर्फ़ मगन रहूँगा. और तुम्हें भी नही सोचना पड़ेगा कि इस खबीस जोसेफ के लिए यहाँ इस वीरने मे 6 बोतलें कहाँ से लाई जाए."

"अबे ओ जोसेफ के बच्चे.....क्या तुझे यकीन है कि तू यहाँ से ज़िंदा बच कर जा सकेगा?"

"इसी लिए तो मुझे शपलली की तलाश है बॉस. उखड़े हुए नशे की हालत मे क्या मरना."

"बकवास बंद करो....वरना तुम्हारे हलक़ मे राइफ़ल की नाल उतार दूँगा."

जोसेफ खामोश हो गया लेकिन शपलली की तलाश जारी रही. फिर सूरज डूबने लगा और जोसेफ ने कहा....."बॉस अंधेरा भी फैलने वाला है......और मेरी जेब मे केवल आधी बोतल है. लेकिन मुझे भरोसा नहीं है कि ज़िंदगी के आखरी पलों के लिए इस मे से कुच्छ बचा सकूँगा. सत्यानाश हो इस बोघा का."

(जारी)

Wo khamoshi se chalte rahe aur ek baar phir unhen chadhaaii chadhna pada. Julia buri tarah thak chuki thi. Is liye ye chadhaaii uske wash ka rog nahin rah gayi thi. Phir bhi wo kisi kisi tarah ghisat'ti rahi.

"Ab basti door nahin hai..." Zakhmi vyakti ne kaha.

"Hamen to bekaar hi yahaan bheja gaya hai." Safdar ne kaha. "Ham apna kaam kar chuke the......hamen apni jagah par hi waapas jaana chaahiye tha."

"Kya kaha dost...? Bekaar?" Zakhmi ruk kar uski taraf muda. Us ka lahcha achha nahin tha.

Safdar hans pada aur bola "Are ye tumhen kya ho gaya? Is me khafa hone ki kya baat hai?"

"Kya tum nahin jaante ki ye Bogha ka hukm hai. Aur usay bekaar nahin kaha jaa sakta." Zakhmi gurraaya.

"Ohh...." Safdar ke swar me bhi kathorta thi. "Tum ne kewal Bogha ka naam hi suna hoga. Main usay nikat se dekh chuka hun...."

"Aur iske baad bhi tum gadhepan ki baaten kar rahe ho dost...." Zakhmi ke swar me vyang tha.

Rahasyamayi aawaz phir sunaayi di. Is baar kuchh der tak thi......aur sach much aisa hi lag raha tha jaise zameen aur aasman tak bas yahi ek aawaz hi ho.

"Khamoshi se chalo." Julia ne dari dari aawaz me kaha. "Tum logon ne bahas kyon shuru kar di?"

Zakhmi phir hansa. Aur is baar bhi Julia ko us ki hansi daraawani lagi thi. Wo aisi jagah pahunch chuke the jahaan se basti ki raushni saaf dikhayi de rahi thin.

***

Imran aur Josef suraj doobne se pahle hi jangal me ghuse the. Lekin kisi khaas raaste par nahin chal rahe the. Jidhar bhi muh uth jaata chal dete.

Achanak Josef ruk gaya. Raifal usi ke hath me thi.

"Boss..." Us ne dhire se kaha....."Koi hamen dekh raha hai."

Khud Imran ne bhi mahsoos kiya tha jaise un ki nigraani ki jaa rahi ho. Lekin itne ghane jangal men kisi ko dhoond nikaalna aasan nahin tha. Phir yahi munasib laga ki jidhar se aaye the dubaara usi taraf laut jaana chaahiye jahaan se wo jangal me ghuse the. Us taraf kisi pichha karne waale ko aasani se pakda ja sakta tha.

Abhi tak to kewal shak hi tha ki unka pichha kiya jaa raha hai. Kyonki Imran ki samajh me ye koi weeran island tha jahaan saza ke taur par unhen phenka gaya tha. Aur Robertu ka bhi yahi vichar tha. Is liye ab isi tarah is baat ko satyapit kiya ja sakta tha ki wo apne alawa bhi kisi aur ko dhoond nikaalte.

Wo phir saahil ki taraf chal pade. Jaise hi jangal ka ghanapan kuchh kam hua Imran bahut hi satark ho gaya. Josef us ke pichhe pichhe chal raha tha.

Achanak Imran ne kahrkharaahat suni aur phir aisi aawaz aayi jaise koi nazdik hi kisi jhaadi me gira ho. Jab tak Imran uski taraf dhyan deta Josef chhalaang maar kar jhaadi ke nikat pahuch chuka tha. Palak jhapakte hi raifal ka kunda upar utha aur phir jhaadiyon ko cheerta hua kisi chiz se ja takraaya.

Phir kisi ki karaah suni gayi.

"Arre....O gadhe....ye kya kiya?" Imran Josef ko jhanjhor kar bola.....jo pichha karne waale ka sar phaad chuka tha. Shayad us agyaat vyakti ki shaamat hi aa gayi thi. Na wo be-dhyani me kisi chiz se thokar kha kar girta aur na Josef ki raaifal ke kunde ka waar jhelta.

Ab wo zameen par besudh pada hua tha.

"Abbe....ab ye kayi ghante ke liye soya." Imran uske sar ke ghaao ka nirikshan karta hua bola. "Sab chaupat kar diya tu ne kaale shuturmurg.....ho sakta hai ye kuchh der baad hi mar jaaye."

Behosh aadmi se bahut kuchh maloom ho sakta tha. Lekin Josef ki jaldi-baazi ne khel bigaad diya. Ab iske alawa aur koi chaara nahin rah gaya tha ki usay wahin pada rahne diya jaata. Ya kahin aur le jaa kar chhupa diya jaata.

Ye baat to kuchh der me hi saaf ho gayi thi ki wo akela hi tha warna aise mauka par uske sathi uski madad zaroor karte.

Phir unhone usay nikat ke ek gufaa me daal diya. Imran ke paas itna time nahin tha ki wo wahin ruk kar us ke hosh me aane ka intezar karta.

Wo ek baar phir jangal me ghus pade. Lekin Imran ki samajh me abhi tak ye nahin aaya ki Josef in jangalon me kya khojta phir raha hai. Us ka dhang kuchh aisa hi tha jaise usay kisi chiz ki talash ho. Kabhi kabhi wo chalte chalte ruk kar jhukta aur ghaason me kuchh tatolne lagta.

Aakhir Imran puchh hi baitha.

"Ohh boss..." Josef ne thandi saans le kar kaha "Mujhe shaplali ki talash hai..."

"Ye kya bala hai?"

"Ek ghaas hoti hai. Chaahe pees kar piyo chaahe aise hi chabaao....tabiyat khush kar deti hai. Dusre to dher bhi ho sakte hain.....magar main sirf magan rahunga. Aur tumhen bhi na sochna padega ki is khabees Josef ke liye yahaan iss weerane me 6 botalen kahaan se laayi jaaye."

"Abe O Josef ke bachche.....kya tujhe yakeen hai ki tu yahaan se zinda bach kar jaa skega?"

"Isi liye to mujhe shaplali ki talash hai boss. Ukhde huye nashe ki halat me kya marna."

"Bakwaas band karo....warna tumhare halaq me raifal ki naal utaar doonga."

Josef khamosh ho gaya lekin shaplali ki talash jaari rahi. Phir suraj doobne laga aur Josef ne kaha....."Boss andhera bhi phailne waala hai......aur meri jeb me kewal aadhi botal hai. Lekin mujhe bharosa nahin hai ki zindagi ke aakhri palon ke liye is me se kuchh bacha sakunga. Satyanash ho is Bogha ka."

(Jaari)

 
इमरान हालाकी बहुत पहले ही साहिल की तरफ वापसी के लिए मूड गया था लेकिन शायद उसे इन रास्तों का अंदाज़ा नहीं हो सका था.

फिर पूरी तरह अंधेरा फैल गया. लेकिन वो साहिल तक ना पहुच सके. भला ये हुआ कि इमरान की जेब मे टॉर्च मौजूद थी......वरना अंधेरे मे पेड़ो से टकराते फिरते या झाड़ियों मे उलझ उलझ कर गिरते.

इस समय भी जोसेफ बार बार उसके हाथ से टॉर्च ले ले कर नीचे झुक पड़ता. लेकिन अभी तक उसे शपलली के दर्शन नहीं हुए थे.

इमरान भी खामोश ही था. उसके लिए यही क्या कम था कि जोसेफ कठिनाइयों और बद-नसीबी के चर्चे निकाल कर उसे बोर नहीं कर रहा था.

तभी उस ने कदमों की आहट सुनी और टॉर्च बुझा कर रुक गया. जोसेफ ने भी किसी शिकारी कुत्ते की तरह कान खड़े कर लिए थे.

आवाज़ हालाकी दूर की ही थी लेकिन उन्हें टॉर्च की रौशनी दिखाई दे दी थी......और वो दबे पाओं उस की तरफ बढ़ने लगे. फिर कुच्छ देर बाद उन्हें तीन आदमी दिखाई दिए. ये जूलीया सफदार और वही अग्यात व्यक्ति था जिसे जोसेफ ने ज़ख़्मी किया था......और वो उसे गुफा मे छोड़ आए थे. फिर देखते ही देखते ऐसा लगा जैसे वो ज़मीन मे समा गये हों.

"अरे बाप रे...." जोसेफ बडबडाया.

और फिर एक रहस्यमयी आवाज़ ने उन्हें चौंकाया. साँप की फुफ्कार. लेकिन इतनी तेज़ की सारा जंगल गूँज कर रह गया. कुच्छ देर पहले भी उन्होने यही आवाज़ सुनी थी लेकिन वो बहुत हल्की थी. और तब वो उसे किसी साँप की ही फुफ्कार समझे थे.....और चौकन्ने हो गये थे.

जोसेफ बौखलाहट मे कभी उंगलियों से क्रॉस बनाता और कभी कलाईयों से सीने पर क्रॉस बनता. इमरान खड़ा सर खुजा रहा था......और उसकी आँखें तेज़ी से हरकत कर रही थीं.

फिर वो बहुत धीरे से चल कर उस जगह पहुँचे जहाँ वो लोग ज़मीन मे समाते हुए लगे थे. इमरान को साँप की फुफ्कार की परवाह किए बिना ही ज़मीन पर लेट जाना पड़ा. क्यों कि खड़े रहने पर देख लिए जाने का डर था.

वो अब एक पतली सी दरार मे उतर रहा था. जोसेफ इस तरह झुक कर चल रहा था जैसे अंधेरे मे किसी पर हमला करने का इरादा हो.

वो बहुत अधिक गहराई मे चले गये.....और फिर उन्हें चढ़ाई पर चलना पड़ा. शायद कोई सूखा हुआ नाला था.

"ओह्ह.....ये तो शायद कोई बस्ती है." इमरान ने लंबी साँस ले कर कहा.

जोसेफ भी अंधेरे मे टिमटिमाते हुए बहुत से प्रकाश विंदुओं को घूर रहा था......और उन के पिछे अंधेरा जंगल साएन्न साएन्न कर रहा था.

इमरान अब फिर उन्हीं तीन परच्छाइयों की तरफ आकृष्ट हुआ.....जिन का पिच्छा करते हुए यहाँ तक पहुँचा था. वो उस समय एक खुले मैदान मे थे......और दूर से भी देखे जा सकते थे.

इस बार उन्हें चौपायों की तरह हाथों और पैरों पर चलना पड़ा. इमरान नहीं चाहता था कि उन लोगों को पिछा किए जाने का संदेह हो.

***

चौहान, रॉबेरटु और लीज़ी को सामुद्री सफ़र मे 10 मिनिट्स से अधिक नहीं लगे थे. मगर जिस किनारे पर वो उतरे थे वो जंगल वाले साहिल की तरह वीरान नहीं था. बल्कि अच्छी ख़ासी बंदरगाह से कम नहीं लग रहा था. राइफलें मोटर बोट मे ही छोड़ दी गयी थीं. लेकिन बोट से उतरने से पहले ही उन्हें वॉर्निंग दे दी गयी थी कि अगर उन्होने भागने की कोशिश की या शोर मचाया तो जेबों मे पड़े हुए रिवॉलवर्स उन्हें छल्नी कर देंगे.

इस से चौहान ने अनुमान लगा लिया था कि साहिल पर उन लोगों का क़ब्ज़ा नहीं है. बल्कि वो किसी ऐसी हस्ती से भयभीत हैं जिसे उनके हाथों मे राइफलें देख कर ऑब्जेक्षन हो सकता था.....वरना वो राइफ़ल मोटर बोट मे क्यों छोड़ आते. वो सोच रहा था कि ये भी अच्छा ही हुआ कि इमरान जोसेफ जूलीया और सफदार पहले ही निकल गये. वरना ये भी हो सकता था कि उन्हें वीरान साहिल पर ही गोलिया मार दी जातीं.

मोटर बोट से उतर कर वो धीरे धीरे चलने लगे. उन्हें केवल रास्ता बताया जा रहा था. इस के अलावा आक्रमण कारियों ने उन से एक शब्द भी नहीं कहा था. उन के धीरे चलने पर भी कोई आपत्ति नहीं किया था. उन्हें कम से कम एक घंटे ज़रूर चलना पड़ा था. इस के बाद वो एक अंधेरी इमारत मे प्रवेश किए.

अंधेरे मे ही उन्होने मेन गेट बंद होने की आवाज़ सुनी. रॉबेरटु दिल ही दिल मे इमरान को गालियाँ दे रहा था.......और सोच रहा था कि ये ज़िंदगी की आखरी रात हो सकती है.

लीज़ी का चेहरा भी सूता हुआ था. होंठो पर पपड़ियाँ थीं. चौहान का दिमाग़ भी चिंताओं से खाली नहीं था. अचानक रौशनी हुई और उन्होने खुद को एक बड़े कमरे मे पाया.

"अरे.....बाली भी अभी तक वापस नहीं आया." एक बदमाश ने चारों तरफ देखते हुए कहा. दूसरों के चेहरों पर भी हैरत के लक्षण थे. फिर एक आदमी ने आदेश भरे स्वर मे कहा "बैठ जाओ..." और उन्हें इस तरह घूर्ने लगा जैसे उन पर अत्याचार का पर्मिशन मिलते ही कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

"इमरान कहाँ है....मुझे बताओ...वरना तुम सब मार डाले जाओगे." उस ने कहा.

"देखो भाई..." चौहान ने एक लंबी साँस ली. "हमें जो कुच्छ भी मालूम था बता चुके. लेकिन तुम अब कोई शानदार झूट ही सुनना चाहते हो तो इस मे भी हम पिछे नहीं रहेंगे..."

वो थोड़ी देर चौहान को घूरता रहा फिर बोला...."क्या तुम बोघा को भी हँसी खेल समझते हो?"

"हम ने कभी ऐसी कोई बात नहीं सोची..." चौहान ने बड़ी ईमानदारी से कहा.

"फिर भी तुम लोगों ने बोघा को बेवकूफ़ बनाने की कोशिश की थी?"

"मैं नहीं समझा..." चौहान ने हैरत प्रकट की.

(जारी)

Imran halaki bahut pahle hi saahil ki taraf waapasi ke liye mud gaya tha lekin shayad usay in raaston ka andaza nahin ho saka tha.

Phir poori tarah andhera phail gaya. Lekin wo saahil tak na pahuch sake. Bhala ye hua ki Imran ki jeb me torch maujood thi......warna andhere me peron se takraate phirte ya jhaadiyon me ulajh ulajh kar girte.

Is samay bhi Josef baar baar uske hath se torch le le kar niche jhuk padta. Lekin abhi tak usay shaplali ke darshan nahin huye the.

Imran bhi khamosh hi tha. Uske liye yahi kya kam tha ki Josef kathinaaiyon aur bad-naseebi ke charche nikaal kar usay bore nahin kar raha tha.

Tabhi us ne kadmon ki aahat suni aur torch bujha kar ruk gaya. Josef ne bhi kisi shikaari kutte ki tarah kaan khade kar liye the.

Aawaz haalaki door ki hi thi lekin unhen torch ki raushni dikhayi de di thi......aur wo dabe paaon us ki taraf badhne lage. Phir kuchh der baad unhen teen aadmi dikhayi diye. Ye Julia safdar aur wahi agyat vyakti tha jise Josef ne zakhmi kiya tha......aur wo usay gufaa me chhod aaye the. Phir dekhte hi dekhte aisa laga jaise wo zameen me sama gaye hon.

"Are baap re...." Josef barbadaaya.

Aur phir ek rahasyamayi aawaz ne unhen chaunkaaya. Saanp ki phuphkaar. Lekin itni tez ki saara jangal goonj kar rah gaya. Kuchh der pahle bhi unhone yahii aawaz suni thi lekin wo bahut halki thi. Aur tab wo usay kisi saanp ki hi phuphkaar samjhe the.....aur chaukanne ho gaye the.

Josef baukhlaahat me kabhi ungaliyon se cross banata aur kabhi kalaaiyon se seene par cross banata. Imran khada sar khuja raha tha......aur uski aankhen tezi se harkat kar rahi thin.

Phir wo bahut dire se chal kar us jagah pahunche jahan wo log zameen me samaate huye lage the. Imran ko saanp ki phuphkaar ki parwaah kiye bina hi zameen par let jaana pada. Kyon ki khade rahne par dekh liye jaane ka dar tha.

Wo ab ek patli si daraad me utar raha tha. Josef is tarah jhuk kar chal raha tha jaise andhere me kisi par hamla karne ka iraada ho.

Wo bahut adhik gahraayi me chale gaye.....aur phir unhen chadhaayi par chalna pada. Shayad koi sukha hua naala tha.

"Ohh.....ye to shayad koi basti hai." Imran ne lambi saans le kar kaha.

Josef bhi andhere me timtimaate hiye bahut si prakash vinduon ko ghoor raha tha......aur un ke pichhe andhera jangal saayenn saayenn kar raha tha.

Imran ab phir unhin teen parchhaaiyon ki taraf aakrisht hua.....jin ka pichha karte huye yahaan tak pahuncha tha. Wo us samay ek khule maidaan me the......aur door se bhi dekhe ja sakte the.

Is baar unhen chaupaayon ki tarah hathon aur pairon par chalna pada. Imran nahin chaahta tha ki un logon ko pichha kiye jaane ka sandeh ho.

***

Chauhan, Robertu aur Lizy ko samudri safar me 10 minutes se adhik nahin lage the. Magar jis kinaare par wo utre the wo jangal waale saahil ki tarah weeran nahin tha. Balki achhi khaasi bandargaah se kam nahin lag raha tha. Raifalen motor boat me hi chhod di gayi thin. Lekin boat se utarne se pahle hi unhen warning de di gayi thi ki agar unhone bhaagne ki koshish ki ya shor machaya to jebon me pade huye revolvers unhen chhalni kar denge.

Is se Chauhan ne anuman laga liya tha ki saahil par un logon ka kabza nahin hai. Balki wo kisi aisi hasti se bhaybheet hain jise unke hathon me raifalen dekh kar objection ho sakta tha.....warna wo raaifal motor boat me kyon chhod aate. Wo soch raha tha ki ye bhi achha hi hua ki Imran Josef Julia aur Safdar pahle hi nikal gaye. Warna ye bhi ho sakta tha ki unhen weeran saahil par hi goliyaa maar di jaatin.

Motor boat se utar kar wo dhire dhire chalne lage. Unhen kewal raasta bataya jaa raha tha. Is ke alawa aakraman kaariyon ne un se ek shabd bhi nahin kaha tha. Un ke dhire chalne par bhi koi aapatti nahin kiya tha. Unhen kam se kam ek ghante zaroor chalna pada tha. Is ke baad wo ek andheri imaarat me prawesh kiye.

Andhere me hi unhone main gate band hone ki aawaz suni. Robertu dil hi dil me Imran ko gaaliyan de raha tha.......aur soch raha tha ki ye zindagi ki aakhri raat ho sakti hai.

Lizy ka chehra bhi sutaa hua tha. Honton par papdiyaan thin. Chauhan ka dimaag bhi chintaaon se khaali nahin tha. Achanak raushni huyi aur unhone khud ko ek bade kamre me paaya.

"Are.....Baali bhi abhi tak waapas nahin aaya." Ek badmash ne chaaron taraf dekhte huye kaha. Dusron ke chehron par bhai hairat ke lakshan the. Phir ek aadmi ne aadesh bhare swar me kaha "Baith jaao..." aur unhen is tarah ghoorne laga jaise un par atyachaar ka permission milte hi koi kasar nahin chhodega.

"Imran kahan hai....mujhe bataao...warna tum sab maar daale jaaoge." Us ne kaha.

"Dekho bhai..." Chauhan ne ek lambi saans li. "Hamen jo kuchh bhi maloom tha bata chuke. Lekin tum ab koi shandar jhoot hi sunna chaahte ho to is me bhi ham pichhe nahin rahenge..."

Wo thodi der Chauhan ko ghoorta raha phir bola...."Kya tum Bogha ko bhi hansi khel samajhte ho?"

"Ham ne kabhi aisi koi baat nahin sochi..." Chauhan ne badi imandari se kaha.

"Phir bhi tum logon ne Bogha ko bewakoof banaane ki koshish ki thi?"

"Main nahin samjha..." Chauhan ne hairat prakat ki.

(Jaari)

 
"ख़तम करो...." दूसरे ने हाथ उठा कर कहा. "हमने इन मामलों से क्या लेना. जो कुच्छ कहा जाए वो करो..."

"अगर इमरान ही हाथ ना लगा तो इन सब को समंदर मे फेंक देना ही ठीक होगा." पहला बोला.....और उन तीनों को घूर्ने लगा.

तभी कमरे के बाहर से कदमों की आहट सुनाई दी और वो चौंक पड़े. चौहान बौखला गया था क्यों कि कमरे मे सफदार और जूलीया आ रहे थे. उन के पिछे एक कद्दावर आदमी था जिस के कपड़ों पर खून के धब्बे थे.

"ओह्ह....ये क्या हुआ...." हमलावरों ने एक साथ पुछा.

"फिर बताउन्गा....पहले इन लोगों को देखो." लंबा आदमी बोला.

वो सफदार और जूलीया को घूर्ने लगे. फिर एक बोला. "ये हेनर्री का हम्शकल है और ये मोना की....मगर क्या वो दोनों नहीं मिले?"

"वो फेरनंदू ही के मेक-अप मे था ना?" लंबे आदमी ने पुछा.

"हां..." एक ने उत्तर दिया.

"तब मैं ने उसे और काले आदमी को जंगल मे देखा था और छुप कर ये जान'ने की कोशिश कर रहा था कि उसके बाकी साथी कहाँ हैं. शायद काले आदमी ने मुझे देख लिया था. और फिर इतनी तेज़ी से हमला किया कि मैं संभाल ना सका. उस ने मेरे सर पर राइफ़ल का कुण्डा मारा था. मैं बेहोश हो गया." फिर उस ने बताया कि सफदार और जूलीया से कैसे मिला.

सफदार समझ गया कि खेल समाप्त हो गया है. वो पहचान लिए गये हैं. मगर कैसे? क्या रॉबेरटु की हरकत हो सकती है? रॉबेरटु जो इमरान के खिलाफ अपना गुस्सा प्रकट कर चुका था. उस ने लीज़ी और रॉबेरटु को गौर से देखा......और ये भी महसूस किया कि हमलावरों के द्वारा वो संबोधित नहीं हैं बल्कि इमरान के बारे मे सवाल चौहान ही से पुछा जा रहा है. तो फिर ये रॉबेरटु ही हो सकता है. जिस ने उन्हें वास्तविकता बता दी हो.

"ठहरो..." उस ने हाथ उठा कर कहा..."तुम लोग बेकार अपना समय बर्बाद कर रहे हो. हम लोग तो पैसों पर काम करते हैं. हम इमरान के नौकर की तरह हैं. वो हमें अपनी उंगलियों पर नचाता है. लेकिन हम इतना ज़रूर जानते हैं कि अब वो तुम्हारे हाथ ना आ सकेगा. जो व्यक्ति बोघा से टकराने का दावा रखता हो वो तुम्हें क्या भाव देंगे...."

"बोघा से टकराने का दावा रखता हो...!!" लंबे आदमी ने हैरत से दुहराया.

"क्या तुम नहीं जानते?"

"हम इस के अलावा कुच्छ नहीं जानते कि हमें उसे यहाँ रोकना है और उस के साथियों को समंदर मे गर्क कर देना है."

"और उस का क्या होगा?"

"बोघा जाने..." लंबे आदमी ने लापरवाही से कंधे हिलाए.

"बस फिर अब हमें बोर ना करो..." सफदार ने भी किसी प्रकार का डर प्रकट किए बिना कहा.

"ह्म..." लंबा आदमी जूलीया की तरफ मुड़ा और बाईं आँख दबाता हुआ मुस्कुरा कर बोला. "क्या तुम अपनी असली शकल नहीं दिखाओगि?"

"इसकी ज़रूरत भी क्या है....हमें तो गर्क होना है..." सफदार ने कहा.

"अभी नहीं...." लंबे आदमी ने कहा..."अभी तो मेरे सर की चोट वैसे ही ताज़ा है.....क्यों हनी....?" और फिर जूलीया की तरफ देख कर मुस्कुराया.

"देखो दोस्त अपने काम से काम रखो...." वरना हम खुद को मजबूर समझने के आदि नहीं हैं...." सफदार उसे घूरता हुआ बोला.

"इन्हें देखो तुम लोग...." लंबा आदमी अपने साथियों से कह कर जूलीया की तरफ देखने लगा.

सफदार, चौहान और रॉबेरटु पर दो दो आदमी तैनात हो गये. लंबे आदमी सहित उनकी संख्या सात थी.

जूलीया पिछे हट रही थी और लंबा आदमी उसकी तरफ धीरे धीरे बढ़ रहा था. अचानक सफदार ने लंबे आदमी पर छलान्ग लगा दी......और फिर अच्छा ख़ासा हंगामा शुरू हो गया.

चौहान और रॉबेरटु अपने निकट खड़े हुए आदमियों से भिड़ गये. लीज़ी ने भी रॉबेरटु का हाथ बँटाना चाहा लेकिन रॉबेरटु उसे अलग ही रखने की कोशिश करने लगा. परिणाम-स्वरूप उसका दिमाग़ दो जगह बँट गया.....और फिर दुश्मनों के घूँसे ने उसे ढेर होने पर मजबूर कर दिया.

अब सात के लिए केवल दो ही रह गये थे. लंबे आदमी ने किसी बहाने से रास्ते मे ही जूलीया और सफदार को निहत्था कर दिया था. उन्हे हालात की खबर ही क्या थी. वरना शायद वो धोके मे ना आते. वो तो समझे थे कि हेनर्री और मोना के रूप मे वो सुरक्षित हैं.

जूलीया ने एक साइड रखा एक स्टूल उठाया.....कि एकाध पर तो खींच मारे. लेकिन हाथ चलाने से पहले ही छीन लिया गया. लीज़ी दीवार से लगी काँप रही थी.

अचानक सामने वाली खिड़की का शीशा टूटा और एक गोली दीवार से टकराई. फिर इसके पहले की हमलावरों के हाथ उन की जेबों की तरफ जाते एक गुर्रायि हुई सी आवाज़ आई......"अपने दोनों हाथ उपर उठा दो.....मेरे दोनों हाथ मे रिवॉल्वर हैं और ग्यारह गोलियाँ...."

साथ ही कमरे मे जूलीया का ठहाका गूंजा.....क्योंकि उस ने इमरान की आवाज़ पहचान ली थी.

(जारी)

"Khatam karo...." Dusre ne hath utha kar kaha. "Hamne in maamlon se kya lena. Jo kuchh kaha jaaye wo karo..."

"Agar Imran hi hath na laga to in sab ko samandar me phenk dena hi thik hoga." Pahla bola.....aur un teenon ko ghoorne laga.

Tabhi kamre ke baahar se kadmon ki aahat sunaayi di aur wo chaunk pade. Chauhan baukhlaa gaya tha kyon ki kamre me safdar aur Julia aa rahe the. Un ke pichhe ek kaddawar aadmi tha jis ke kapdon par khoon ke dhabbe the.

"Ohh....ye kya hua...." hamlawaron ne ek sath puchha.

"Phir bataaunga....pahle in logon ko dekho." Lamba aadmi bola.

Wo Safdar aur Julia ko ghoorne lage. Phir ek bola. "Ye Henery ka hamshakal hai aur ye Mona ki....magar kya wo donon nahin mile?"

"Wo Fernandu hi ke make-up me tha naa?" Lambe aadmi ne puchha.

"Haan..." Ek ne uttar diya.

"Tab main ne usay aur kaale aadmi ko jangal me dekha tha aur chhup kar ye jaan'ne ki koshish kar raha tha ki uske baaki sathi kahaan hain. Shayad kaale aadmi ne mujhe dekh liya tha. Aur phir itni tezi se hamla kiya ki main sambhal na saka. Us ne mere sar par raaifal ka kundaa maara tha. Main behosh ho gaya." Phir us ne bataya ki Safdar aur Julia se kaise milaa.

Safdar samajh gaya ki khel samaapt ho gaya hai. Wo pahchan liye gaye hain. Magar kaise? Kya Robertu ki harkat ho sakti hai? Robertu jo Imran ke khilaaf apna gussa prakat kar chuka tha. Us ne Lizy aur Robertu ko gaur se dekha......aur ye bhi mahsoos kiya ki hamlaawaron ke dwara wo sambodhit nahin hain balki Imran ke baare me sawaal Chauhan hi se puchha ja raha hai. To phir ye Robertu hi ho sakta hai. Jis ne unhen vaastavikta bata di ho.

"Thahro..." Us ne hath utha kar kaha..."Tum log bekaar apna samay barbaad kar rahe ho. Ham log to paison par kaam karte hain. Ham Imran ke naukar ki tarah hain. Wo hamen apni ungaliyon par nachaahta hai. Lekin ham itna zaroor jaante hain ki ab wo tumhare hath na aa sakega. Jo vyakti Bogha se takraane ka daawa rakhta ho wo tumhen kya bhaao denge...."

"Bogha se takrane ka dawa rakhta ho...!!" Lambe aadmi ne hairat se duhraaya.

"Kya tum nahin jaante?"

"Ham is ke alawa kuchh nahin jaante ki hamen usay yahaan rokna hai aur us ke saathiyon ko samandar me gark kar dena hai."

"Aur us ka kya hoga?"

"Bogha jaane..." Lambe aadmi ne laparwaahi se kandhe hilaaye.

"Bas phir ab hamen bore na karo..." Safdar ne bhi kisi prakar ka dar prakat kiye bina kaha.

"Hmm..." Lamba aadmi Julia ki taraf muda aur baayin aankh dabata hua muskura kar bola. "Kya tum apni asli shakal nahin dikhaaogi?"

"Iski zaroorat bhi kya hai....hamen to gark hona hai..." Safdar ne kaha.

"Abhi nahin...." Lambe aadmi ne kaha..."Abhi to mere sar ki chot waise hi taza hai.....kyon honey....?" aur phir Julia ki taraf dekh kar muskuraaya.

"Dekho dost apne kaam se kaam rakho...." Warna ham khud ko majboor samajhne ke aadi nahin hain...." Safdar usay ghoorta hua bola.

"Inhen dekho tum log...." Lamba aadmi apne sathiyon se kah kar Julia ki taraf dekhne laga.

Safdar, Chauhan aur Robertu par do do aadmi tainaat ho gaye. Lambe aadmi sahit unki sankhya saat thi.

Julia pichhe hat rahi thi aur lamba aadmi uski taraf dhire dhire badh raha tha. Achanak safdar ne lambe aadmi par chhalaang laga di......aur phir achha khaasa hamgaama shuru ho gaya.

Chauhan aur Robertu apne nikat khade huye aadmiyon se bhid gaye. Lizy ne bhi Robertu ka hath bataana chaaha lekin Robertu usay alag hi rakhne ki koshish karne laga. Parinam-swaroop uska dimag do jagah bant gaya.....aur phir dushmanon ke ghoonse ne usay dher hone par majboor kar diya.

Ab saat ke liye kewal do hi rah gaye the. Lambe aadmi ne kisi bahaane se raaste me hi Julia aur safdar ko nihattha kar diya tha. Unhe halaat ki khabar hi kya thi. Warna shayad wo dhoke me na aate. Wo to samajhe the ki Henery aur Mona ke roop me wo surakshit hain.

Julia ne ek side rakha ek stool uthaya.....ki ekaadh par to khinch maare. Lekin hath chalane se pahle hi chheen liya gaya. Lizy deewar se lagi kaanp rahi thi.

Achanak saamne waali khidki ka sheesha toota aur ek goli deewar se takraayi. Phir iske pahle ki hamlawaron ke hath un ki jebon ki taraf jaate ek gurraayi huyi si aawaz aayi......"Apne donon hath upar utha do.....mere donon hath me revoler hain aur gyarah goliyaan...."

Sath hi kamre me julia ka thahaka goonja.....kyonki us ne Imran ki aawaz pahchan li thi.

(Jaari)

 
हमलावरों के हाथ उपर उठ गये और जोसेफ दाँत निकाले हुए कमरे मे प्रवेश किया.

"तुम सब हाथ उपर उठाए रखो." बाहर से फिर आवाज़ आई. "जोसेफ इन्हें निहत्था कर दो..."

जोसेफ उनकी जेबों से रिवॉल्वर और चाकू निकाल निकाल कर फर्श पर डालने लगा,

"सफदार और चौहान....." फिर आवाज़ आई. "तुम यहाँ ऐसी चीज़ें तलाश करो जिन से इन्हें बाँधा जा सके."

"तुम कॉन हो?" लंबे आदमी ने पुछा.

"बोघा का पुराना शुभ चिंतक......जिस की वाइफ मोना से तुम प्रेम प्रकट कर रहे थे."

"इमरान.....!! तुम बेकार अपना समय नष्ट कर रहे हो." लंबे आदमी ने कहा. "तुम्हें या तुम्हारे साथियों को कोई कष्ट नहीं दिया जाएगा. बोघा अगर चाहता तो तुम अपने देश मे ही मार डाले जाते."

"फिर वो क्या चाहता है? सफदार और चौहान तुम ने सुना नहीं?"

सफदार और चौहान कमरे से बाहर निकल गये.

"हमें नहीं पता कि वो क्या चाहता है. हमें तो केवल इतना ही बताया गया है कि तुम यहाँ रखे जाओगे."

"खैर.........अब तो हम तुम्हें रखेंगे." ठहाके के साथ इमरान ने कहा.

"पछताओगे..." लंबे आदमी ने आँखें निकाल कर कहा.

"मेरी पूरी ज़िंदगी पछ्ताने मे ही बीती जा रही है इस लिए तुम्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं."

"अब मैं क्या करूँ बॉस?" जोसेफ ने होंठो पर ज़ुबान फेर कर कहा......और चारों तरफ देखने लगा. वो उनके रिवॉलवर्स और चाकू अपने क़ब्ज़े मे ले चुका था.

"सफदार और चौहान का वेट करो." बाहर से आवाज़ आई."

थोड़ी देर बाद ही वो सातो बाँध कर फर्श पर गिरा दिए गये थे. उन मे से लंबा आदमी ही खामोश था......क्यों कि बाकी सभी उसे ही गालियाँ दे रहे थे. उन का ख़याल था कि जो कुच्छ भी हुआ उसी की लापरवाही के कारण हुआ. ना वो इमरान के हाथों ज़ख़्मी होता और ना इमरान इस समय किसी आवारा भेड़िए की तरह उन्हें अचानक दबोच बैठता. जोसेफ उस काम से निबटने के बाद गायब हो गया था. लेकिन किसी ने भी उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया. इमरान उन लोगों से कुच्छ पता करने की कोशिश मे था. इमारत के सारे दरवाज़े उसने भीतर से बोल्ट करवा दिए थे.

इमरान के पुछ्ने पर चौहान ने बताया कि वो किस तरह यहाँ तक लाए गये थे. साथ ही अपना संदेह भी प्रकट कर दिया था कि बोघा के आदमी थे यहाँ के "सब कुच्छ" नहीं मालूम पड़ते हैं.....बल्कि यहाँ किसी और का शासन हैं.

"मेरा दावा है कि ये आइलॅंड भी बोघा का ही है." रॉबेरटु बोला जो अब होश मे आ चुका था.

"क्या तुम पहले भी कभी यहाँ आ चुके हो?" इमरान ने पुछा.

"नहीं.....यहाँ उतरने का संयोग तो नहीं हुआ है लेकिन मुझे याद पड़ता है कि कयि बार हमारा स्टीमर भी उस छोटी सी बंदरगाह पर लंगर डाल चुका है."

"इन लोगों मे से किसी को पहचानते हो?"

"किसी को भी नहीं..." रॉबेरटु ने उत्तर दिया.

"फिर तुम कैसे कह सकते हो कि ये आइलॅंड भी बोघा का ही है?"

"हो सकता है कि यहाँ के अड्मिनिस्ट्रेटर दूसरे हों......लेकिन बोघा से बड़ा आडमिन कोई नहीं हो सकता."

"अब्बे.....क्या तुम्हारी खोपड़ी इस समय मुगदर हिला रही है?" इमरान ने आँखें निकाल कर कहा. "तुम उल्टी सीधी बातें क्यों कर रहे हो?"

"समझ का फेर है...." रॉबेरटु मुस्कुराया...."तुम बोघा को नहीं जानते."

"हो सकता है..." इमरान ने रूखे स्वर मे कहा...."लेकिन तुम अपने प्रीवियस एक्सपीरियेन्सस के आधार पर इतना तो बता ही सकोगे कि इन सात आदमियों के अलावा किसी और से तो टकराव होने की संभावना नहीं है?"

"कुच्छ कहा नहीं जा सकता.....हो सकता है कि और भी हों. इन मामलों मे वो कोई बँधा हुआ सिधान्त नहीं रखता. अक्सर आइलॅंड ऐसे भी हैं जहाँ उसका केवल एक ही आदमी मिलेगा. लेकिन विश्वास करो......वही उस आइलॅंड का आडमिन होगा......चाहे वहाँ करेन्सी किसी और कंट्री की चलता हो."

"हाएँन्न्.....फिर तू ने शायरी शुरू कर दी..."

"देख ही लोगे पागल दोस्त.....तुम बोघा को नहीं जानते..."

"ये बड़ी अच्छी बात है कि मैं बोघा को नहीं जानता. वरना तुम्हारी ही तरह मैं भी फ़िज़ूल हो कर रह गया होता. तुम कैसे ड्यूट रॉबेरटु हो एक ही हाथ मे बेहोश हो गये. हालाँकि तुम्हारा दावा है कि इटली की सरकार तुम्हें 40 लोगों के मर्डर के आरोप मे खोज रही है."

"हुन्न.....तो फिर?" रॉबेरटु बुरा सा मुँह बना कर बोला. "मैं ने इस बीच खुद को बहुत हद तक बदल दिया है.....अब मेरा हाथ मुश्किल से उठता है."

"खुद को सम्भालो.....वरना खुद ही उठ जाओगे.......हम पिक्निक पर नहीं आए हैं.....प्यारे डॉन ज़्वान...."

(जारी)

Hamlawaron ke hath upar uth gaye aur Josef daant nikaale huye kamre me prawesh kiya.

"Tum sab hath upar uthaaye rakho." Baahar se phir aawaz aayi. "Josef inhen nihatthaa kar do..."

Josef unki jebon se revolver aur chaaku nikaal nikaal kar farsh par daalne laga,

"Safdar aur Chauhan....." Phir aawaz aayi. "Tum yahaan aisi chizen talash karo jin se inhen baandha ja sake."

"Tum kon ho?" Lambe aadmi ne puchha.

"Bogha ka purana shubh chintak......jis ki wife Mona se tum prem prakat kar rahe the."

"Imran.....!! Tum bekaar apna samay nasht kar rahe ho." Lambe aadmi ne kaha. "Tumhen ya tumhare sathiyon ko koi kasht nahin diya jaayega. Bogha agar chaahta to tum apne desh me hi maar daale jaate."

"Phir wo kya chaahta hai? safdar aur Chauhan tum ne suna nahin?"

Safdar aur Chauhan kamre se baahar nikal gaye.

"Hamen nahin pata ki wo kya chaahta hai. Hamen to kewal itna hi bataya gaya hai ki tum yahaan rakhe jaaoge."

"Khair.........ab to ham tumhen rakhenge." Thahaake ke sath Imran ne kaha.

"Pachhtaaoge..." Lambe aadmi ne aankhen nikaal kar kaha.

"Meri poori zindagi pachhtaane me hi beeti jaa rahi hai is liye tumhen chinta karne ki zaroorat nahin."

"Ab main kya karun boss?" Josef ne honton par zubaan pher kar kaha......aur chaaron taraf dekhne laga. Wo unke revolvers aur chaku apne kabze me le chuka tha.

"Safdar aur Chauhan ka wait karo." Baahar se aawaz aayi."

Thodi der baad hi wo saato baandh kar farsh par gira diye gaye the. Un me sa lamba aadmi hi khamosh tha......kyon ki baaki sabhi usay hi gaaliyan de rahe the. Un ka khayal tha ki jo kuchh bhi hua usi ki laparwaahi ke kaaran hua. Na wo Imran ke hathon zakhmi hota aur na Imran is samay kisi aawara bhediye ki tarah unhen achanak daboch baithta. Josef us kaam se nibatne ke baad gayab ho gaya tha. Lekin kisi ne bhi uski taraf dhyan nahin diya. Imran un logon se kuchh pata karne ki koshish me tha. Imaarat ke saare darwaaze usne bhitar se bolt karwaa diye the.

Imran ke puchhne par chauhan ne bataaya ki wo kis tarah yahaan tak laaye gaye the. Sath hi apna sandeh bhi prakat kar diya tha ki Bogha ke aadmi hi yahaan ke "sab kuchh" nahin maloom padte hain.....balki yahaan kisi aur ka shasan hain.

"Mera daawa hai ki ye island bhi Bogha ka hi hai." Robertu bola jo ab hosh me aa chuka tha.

"Kya tum pahle bhi kabhi yahaan aa chuke ho?" Imran ne puchha.

"Nahin.....yahaan utarne ka sanyog to nahin hua hai lekin mujhe yaad padta hai ki kayi baar hamara steamer bhi us chhoti si bandargaah par langar daal chuka hai."

"In logon me se kisi ko pahchaante ho?"

"Kisi ko bhi nahin..." Robertu ne uttar diya.

"Phir tum kaise kah sakte ho ki ye island bhi Bogha ka hi hai?"

"Ho sakta hai ki yahaan ke administrator dusre hon......lekin Bogha se bada admin koi nahin ho sakta."

"Abbe.....kya tumhari khopadi is samay mugdar hilaa rahi hai?" Imran ne aankhen nikaal kar kaha. "Tum ulti seedhi baaten kyon kar rahe ho?"

"Samajh ka pher hai...." Robertu muskuraaya...."Tum Bogha ko nahin jaante."

"Ho sakta hai..." Imran ne rukhe swar me kaha...."Lekin tum apne previous experiences ke aadhar par itna to bata hi sakoge ki in saat aadmiyon ke alaawa kisi aur se to takraao hone ki sambhavana nahin hai?"

"Kuchh kaha nahin jaa sakta.....ho sakta hai ki aur bhi hon. In maamlon me wo koi bandha hua sidhaant nahin rakhta. Aksar island aise bhi hain jahaan uska kewal ek hi aadmi milega. Lekin vishwaas karo......wahi us island ka admin hoga......chaahe wahaan currency kisi aur country ki chalta ho."

"Haayennn.....phir tu ne shayari shuru kar di..."

"Dekh hi loge paagal dost.....tum Bogha ko nahin jaante..."

"Ye badi achhi baat hai ki main Bogha ko nahin jaanta. Warna tumhari hi tarah main bhi fizool ho kar rah gaya hota. Tum kaise dute Robertu ho ek hi hath me behosh ho gaye. Halaanki tumhara daawa hai ki Italy ki sarkar tumhen 40 logon ke murder ke aarop me khoj rahi hai."

"Hunn.....to phir?" Robertu bura sa muhh bana kar bola. "Main ne is bich khud ko bahut had tak badal diya hai.....ab mera hath mushkil se uthta hai."

"Khud ko sambhalo.....warna khud hi uth jaaoge.......ham picnic par nahin aaye hain.....pyare Don Zwan...."

(Jaari)

 

Similar threads

Back
Top