S
StoryPublisher
Guest
हम आये, पिटे हुए शिकारी से! जैसे चारा भी गँवा के आये हों! बाबा डबरा पानी दे रहे थे पौधों में, खूब फूल खिले थे!
"आ गए? खाली हाथ?" बाबा ने बिना देखे पूछा,
"हाँ बाबा" मैंने कहा,
"कौन सी तिथि निर्धारित की, तेरस?" बोले बाबा,
"हाँ" मैंने कहा,
"ठीक किया, तेरस शुभ है" वे बोले,
"धन्यवाद" मैंने कहा,
मुझे जैसे बाबा का आशीर्वाद मिला,
"हाथ-मुंह धो लो, खाना लगा हुआ होगा, मैं आ रहा हूँ बस,
"हम हाथ मुंह धोने चले गए, वहाँ से वापिस आये, खाना लगा हुआ था!
कुछ देर बाद बाबा भी आ गए!
बैठे,
"बताया तुमने धन्ना बाबा के बारे में?" उन्होंने पूछा,
"हाँ" मैंने कहा,
"नहीं माना?" उन्होंने पूछा,
"हाँ, नहीं माना" मैंने कहा,
"मुझे पता था" वे बोले,
मैं चुप!
"लो, शुरू करो" बाबा ने खाना शुरू करने को कहा,
आलू-बैंगन की सब्जी, थोड़ी सी सेम की फली की सब्जी, दही और सलाद था! रोटी मोटी मोटी थीं, चूल्हे की थीं शायद!
खाना खाया,
लज़ीज़ खाना! दही तो लाजवाब!
"बाबा?" मैंने पूछा,
"हाँ?" वे बोले,
"मुझे एक साध्वी चाहिए" मैंने कहा,
"मिल जायेगी, कल आ जायेगी, जांच लेना" वे बोले,
उनके जबड़े की हड्डी ऐसी चल रही थी खाना खाते खाते जैसे भाप के इंजन का रिंच, बड़ी कैंची!
"ठीक है" मैंने कहा,
मेरी दही ख़तम हो गयी तो बाबा ने और मंगवा ली, मेरे मजे हो गए! मैं फिर से टूट पड़ा दही पर! और तभी पेट से सिग्नल आया कि बस! डकार आ गयी!
शर्मा जी ने भी खा लिया और बाबा ने भी! हम उठे अब!
"मैं कक्ष में जा रहा हूँ बाबा" मैंने कहा,
उन्होंने हाथ उठाके इशारे से कह दिया कि जाओ!
हम निकल आये बाहर और अपने कक्ष की ओर चले गए, कक्ष में आये और लेट गए!
तभी शर्मा जी का उनके घर से फ़ोन आ गया! उन्होंने बात की और फिर मुझसे प्रश्न!
"द्वन्द विकराल होगा?"
"हाँ" मैंने कहा,
"रिपुष के बसकी नहीं, हाँ दम्मो ज़रूर कूदेगा बीच में" वे बोले,
"हाँ" मैंने कहा,
"तो आपके दो शत्रु हुए" वे बोले,
"स्पष्ट है" मैंने कहा,
"वो आया तो लौहिताएँ" वे बोले,
"बेशक" मैंने कहा,
अब सिगरेट जलाई उन्होंने,
"हाँ, पता है मुझे भी" उन्होंने नाक से धुआं छोड़ते हुए कहा,
"और कमीन आदमी के हाथ में तलवार हो तो वो अँधा हो कर तलवार चलाता है" मैंने कहा,
"क़तई ठीक" वे बोले,
"तो यक़ीनन दम्मो ही लड़ेगा" मैंने कहा,
"हाँ" वे बोले,
"कल साध्वी आ जायेगी, देखता हूँ" मैंने कहा,
"हाँ" वे बोले,
"द्वन्द भयानक होने वाला है" वे बोले,
"हाँ शर्मा जी" मैंने कहा,
"काट दो सालों को" वे गुस्से से बोले,
मुझे हंसी आयी!
"मन तो कर रहा था सालों के मुंह पर वहीँ लात मारूं!" वे बोले,
"लात तो पड़ेगी ही" मैंने कहा,
अब मैंने करवट बदली!
हम कुछ और बातें करते रहे और आँख लग गयी!