S
StoryPublisher
Guest
उसके कमरे तक पहुंचे,
सुरभि को आवाज़ दी,
उसने दरवाज़ा खोला,
और पहली बार मैंने उस सुरभि को देखा,
बेहद सुंदर लड़की है वो,
उसका बदन ऐसा सजीला और यौवन से भर गया था कि,
जो एक बार देखे, सो देखता रह जाए,
आँखें ऐसी सुंदर, कि नज़र हटे ही नहीं उस से,
रूप-रंग बेहद गोरा था, हाथ लगाओ, मैली हो, ऐसी है सुरभि!
उसने हमें देखा,
और आने दिया अंदर,
उस ऐतबार था फ़ैज़ान पर,
अब तक कुछ न हुआ तो अब क्या होगा,
कनखियों से देखा, मुस्कुराई वो!
वो बिस्तर पर जा बैठी,
और हम, वहीँ कुर्सियों पर,
उसके पिता जी को मैंने, बाहर भेज दिया था!
वो बिस्तर पर बैठ, हमें देख रही थी!
और मैं उसके हाव-भाव को!
उसे कोई डर न था, कैसा भी,
"सुरभि नाम है तुम्हारा?" पूछा मैंने,
"हाँ!" बोली वो,
"और उसका?" पूछा मैंने,
वो चौंकी!
आँखें चौडीं कीं,
"किसका?" पूछा मैंने,
"तुम्हारे उस आशिक़ जिन्न का!" का मैंने,
मैं जान गया था, ये जानकर, वो थोड़ा परेशान हुई!
नै बोली कुछ भी,
"बताओ?" कहा मैंने,
"चले जाओ यहां से?" बोली वो,
गुस्सा आ गया था उसे मेरे सवाल से!
"तुम बता दोगी तो ठीक है, नहीं तो मैं ही बुला लूँगा उसे!" कहा मैंने,
वो थोड़ा और परेशान हुई!
मैं यही चाहता था!
"बुलाओ?" कहा मैंने,
"जाओ यहां से?" अब ज़ोर से बोली वो,
"सुन लड़की! आराम से सुन! तू बुलाती है, या मैं ही बुलाऊँ?" कहा मैंने,
वो खड़ी हो गयी!
और मैं भी खड़ा हुआ,
चला उसकी तरफ! रुका पास जाकर!
"बुलाती है या?" धमकाया मैंने!
वो थोड़ा और परेशान हुई!
"ठीक है, मैं ही बुलाता हूँ!" कहा मैंने,
मैं जानता था, कि कोई भी जिन्न किसी भी पराये मर्द को हाथ नहीं लगाने देगा, किसी भी सूरत पर उसे! और यही तोड़ था मेरे पास!
मैंने एक ही झटके से उसके बाल पकड़ लिया,
उमेठ दिए, उसने हाथ-पाँव चलाये अपने,
लेकिन उसका सर, ऐसे मोड़ा था मैंने कि,
वो कुछ कर नहीं सकती थी! शर्मा जी खड़े हो गए थे!
और तभी हमारी कुर्सियां घिसट चलीं!
वो पलंग, हिलने लगा!
आया एक हवा का तेज झोंका अंदर!
खिड़की के पल्ले बज उठे तेज!
"छोड़ दो उसे!" गूंजी आवाज़ एक!
भारी, मर्दाना आवाज़!
और वहीँ उसी के पास, एक जिन्न हाज़िर हुआ!
मैंने छोड़ दिया उसे!
मक़सद पूरा हो चुका था मेरा!
झट से लपक कर, उसके सीने जा लगी सुरभि!
मैंने पहली बार उसे देखा था उस दिन!
बेहद ख़ूबसूरत है वो!
काले कुर्ते में था वो, नीली आँखें, सुनहरी बाल,
घुंघराले, चौड़ा सीना और मज़बूत जिस्म!
जिस्म के सभी बाल भी सुनहरे थे!
अपने सीधे हाथ में, एक अंगूठी पहने हुआ था वो,
नीला सा पत्थर जड़ा था उसमे!
हल्की सी दाढ़ी और मूंछें,
वो भी सुनहरी,
नीचे, सलवार, नीले रंग की,
पांवों में जूतियां, सुनहरी रंग की और उस पर सोने का काम हुआ, हुआ था!
सुरभि उसके कंधे से भी नीचे थी,
आधी छाती तक ही,
उसके दोनों कंधों को, एक ही बाजू से ढका था उसने,
सुरभि कोई, गुड़िया सी लग रही थी उसके सामने!
"चलें जाएँ आलिम साहब, गुज़ारिश है" बोला वो,
मैं तो सन्न रह गया!
उसकी महबूबा को, एक तरह से मैंने तंग ही किया था,
लेकिन वो, बजाय गुस्से के, गुज़ारिश कर रहा था!
जान गया था मेरे इल्मात के बारे में,
उसने इज़्ज़त बख़्शी थी मुझे और मेरे इल्मात को!
मैं इसीलिए सन्न रह गया था!
पहली नज़र में, मुझे वो, एक भला और नेक जिन्न लगा!
"क्या नाम है तुम्हारा?" पूछा मैंने,
"फ़ैज़ान आलिम साहब" बोला वो,
"कहाँ से हो?" पूछा मैंने,
"यमन के सहरा से, वहाँ से त'आलुक़्क़ात है हमारा" बोला वो,
"क्यों इस लड़की के पीछे पड़े हो?" पूछा मैंने,
"पीछे नहीं पड़े आलिम साहब, ऐसा कह, आप हमारी मुहब्बत को नाजायज़ न ठहराएं" बोला वो,
बेहद नज़ाक़त से बात कर रहा था वो!
एक एक अलफ़ाज़, जैसे छन के आता था उसके मुंह से!
"कैसी मुहब्बत फ़ैज़ान? ये मुहब्बत कहाँ है? सिर्फ इसके जिस्म से मुहब्बत है तुम्हे!" कहा मैंने,
उसने ये सुन, अपने आँखें बंद कीं!
और फिर खोलीं,
"जिस्म से हमने मुहब्बत नहीं की, आप अपने अलफ़ाज़ वापिस लें, हमने इनके बजूद से मुहब्बत की है!" बोला वो,
"कैसा वजूद फ़ैज़ान? हम आदमजात मिट्टी हैं, और तुम आतिश, अब भला क्या मेल? कैसे जायज़ हुई ये मुहब्बत?" पूछा मैंने,
"काश कि हम आदमजात होते, काश कि हमें कोई जिन्न की जगह न जानता, इसका हमें अफ़सोस है, हम, आप यक़ीन मानें आलिम साहब, मिट्टी बन कर ही इनसे मुहब्बत करते हैं" बोला वो,
वो आदमजात बनने को भी राजी था!
ये सच में मुहब्बत थी?
या फिर, महज़ जोश?
उसने मुझे मज़बूर किया सोचने पर!
"कौन से जिन्न हो तुम फ़ैज़ान?" पूछा मैंने,
"हम ताहेला हैं" बोला वो,
ताहेला! अव्वल क़िस्म के जिन्न!
बेहद ताक़तवर! बेहद त'आलीमयाफ्ता जिन्न!
ख़लील के बराबर! यूँ कहें, उस से भी ज़रा ऊपर!
यमन, जौरडन आदि देशों में ये रहते हैं!
ये मददग़ार जिन्न हैं,
कई रेगिस्तानी क़बीले इनको बेहद मानते हैं!
"फ़ैज़ान?" कहा मैंने,
"जी, फ़रमायें?" बोला वो,
"ज़रा सा सोचो तुम?" बोला मैं,
"इशारा करें?" बोला वो,
"तुम ताहेला हो! तुम्हे एक से एक महबूबा मिलेगी! तुम्हारी ही क़िस्म में, कोई कमी नहीं,
और वो जायज़ भी है, ये एक आदमजात है, इसके क़ायदे-क़ानून अलग है तुमसे, इसे वहां कोई नहीं क़ुबूलेगा और तुम्हें, यहां कोई नहीं क़ुबूलेगा!" कहा मैंने,
"बजा फ़रमाया आपने आलिम साहब! हम आपकी बात, नहीं काट रहे, जो आपने कहा, ठीक कहा, लेकिन, हम एक-दूसरे को क़ुबूल हैं, और ये ही मुहब्बत है!" बोला वो,
"ये कोई मुहब्बत नहीं है!" कहा मैंने,
"तो आप बताएं, क्या है?" पूछा उसने,
"ये ज़बरदस्ती है, इस लड़की के साथ, ये असरात में है!" कहा मैंने,
"नहीं आलिम साहब! कोई असरात नहीं, कोई ज़बरदस्ती नहीं!" बोला वो,
"है फ़ैज़ान!" कहा मैंने,
"नहीं!" बोला वो,
"मान लो फ़ैज़ान!" कहा मैंने,
वो चुप हुआ,
सर पर हाथ फेरा सुरभि के,
और चूम लिया सर उसका!
वो सच में, बेपनाह मुहब्बत करता है उस से!
"एक बात कहें? इजाज़त दें?" बोला वो,
"ज़रूर फ़ैज़ान!" कहा मैंने,
"वो मोहतरमा तन्वी साहिबा और वो जनाब ख़लील, उनका क्या?" पूछा उसने,
ताड़ गया था वो!
मैं जानता था,
वो ज़िक्र करेगा इसका, कर दिया!
"देता हूँ जवाब!" कहा मैंने,
"जी!" बोला वो,
"मैंने उसको असरात से जुदा रखने को कहा था, रखा गया! और ख़लील से मेरा क़ौल बंधा था, इसीलिए, मुझे हटना पड़ा!" कहा मैंने,
"यही तो हम कह रहे हैं आलिम साहब!" बोला वो,
"क्या?" पूछा मैंने,
"इन पर, कोई असरात नहीं हैं!" बोला वो,
"तुम नहीं जानते शायद! या जानबूझकर अनजान हो!" कहा मैंने,
"हम, बखूबी जानते हैं!" बोला वो,
"एक बात जानते हो?" बोला मैं,
"जी बताएं?" बोला वो,
"मैं चाहूँ, तो तुम, चाहकर भी, इस से नहीं मिल सकते!" कहा मैंने,
"जानते हैं हम!" बोला वो,
"फिर भी नहीं डर लगा रहा?" पूछा मैंने,
"नहीं!" बोला वो,
कमाल था!
मुझे दुबारा हैरत में डाला उसने!
"कैसे डर नहीं फ़ैज़ान?" पूछा मैंने,
"एक वजह है!" बोला वो,
मुस्कुराते हुए!
"कैसी वजह?" पूछा मैंने,
"आप नेक-दिल इंसान हैं! इसीलिए नहीं डर लग रहा!" बोला वो,
ओह!
उसने तो मुझे हो नाप दिया था!
मुझे ही मेरे अंदर तुलवा दिया था!
उसका ऐसा यक़ीन मेरे ऊपर?
"नहीं फ़ैज़ान! मुझे इंसानी क़ायदे के लिए, ऐसा करना होगा!" कहा मैंने,
"आप नहीं कर पाएंगे!" बोला वो,
"ऐसा यक़ीन?" पूछा मैंने,
"ऐसा नहीं आलिम साहब, पक्का यक़ीन!" बोला वो,
उसने, तब, उस सुरभि को,
लिटा दिया बिस्तर पर, आराम से,
जैसे किसी गुड़िया को लिटाया हो बिस्तर पर,
और फिर देखा मुझे, मुस्कुराते हुए!
"हम चार बरस से, इनकी मुहब्बत दिल में पाले हुए हैं आलिम साहब!" बोला वो,
"बे-बुनियाद मुहब्बत!" कहा मैंने,
वो मुस्कुराया!
"आपके लिए, ये बे-बुनियाद ही सही आलिम साहब! हमारे लिए, हमारे वजूद के मायने हैं!" बोला वो,
आवाज़ में, दम था! बोलने में, दृढ़-संकल्प था! आत्म-विश्वास था!
उसकी मुहब्बत उसके लिए उसका वजूद थी!
मुझे ये बात बहुत अंदर तक, डरा गयी थी,
और फ़ैज़ान पर, कुछ विश्वास भी आया!
ज़िद्दी होना उनका स्वभाव होता है!
ये तो फ़ितरत है उनकी!
और, जिस पर रजू हुए, तो समझो ग़ुलाम हुए उसके,
कुछ भी कर गुजरेंगे वो उसके लिए!
और जिस पर गुस्सा हुए,
तो ऐसा खाना-खराब करेंगे कि, अच्छे से अच्छा आलिम भी,
चक्कर खा जाए! सुलझाये न सुलझे!
और यहां तो मुहब्बत थी!
अब इस से बड़ी चीज़ और क्या होगी एक जिन्न के लिए!
और तभी एक और ख़ुश्बू उठी वहाँ!
और हाज़िर हुई एक जिन्नी!
बला की ख़ूबसूरत!
नक़ाबनशीं चेहरा!
झीनी हरी नक़ाब!
बाल सुनहरे! जिस्म बला का ख़ूबसूरत!
सर पर, बैंगनी रंग का एक कपड़ा बाँधा हुआ था!
आँखें बड़ी बड़ी, और रंग दूध सा सफेद!
आँखें हरी, आग सी लगे देखने में उसकी आँखें!
उसका हुस्न ऐसा तेज-तर्रार, कि छूते ही उसे,
खुद ही लहूलुहान हो जाए कोई भी इंसान!
मैं तो देखता ही रह गया उसे!
उसने, आते ही, फ़ैज़ान की बाजू पकड़ ली! और देखने लगी मुझे,
"ये ह'ईज़ा है आलम साहब, हमारी छोटी बहन!" बोला वो,
उसने मुझे देखा और सर हिलाया अपना,
"और ह'ईज़ा, ये आलिम साहब हैं, नेकदिल इंसान हैं बेहद!" बोला वो,
ऐसा बोलता था वो,
तो मैं अंदर से दरकने लगता था!
मैं उन्हें अलग करने आया था, उनका मेल बढ़ाने नहीं!
"आप जाएँ ह'ईज़ा!" बोला मैं,
वो चौंक पड़ी!
"जाएँ, न इन्हें कोई ख़तरा, और न मुझे! इत्मीनान रखें!" कहा मैंने,
"जी! ह'ईज़ा, आप जाएँ, परेशान न हों!" बोला फ़ैज़ान, ह'ईज़ा को देखते हुए!
ह'ईज़ा मुस्कुराई, और हो गयी ग़ायब!
अब आगे आया वो, मेरे सामने,
मेरे से भी लम्बा था वो, बेहद गोरा,
जिन्नाती खूबसूरती का मालिक था वो!
"जनाब, एक दरख़्वास्त है!" बोला वो, शर्मा जी से,
"फ़रमायें फ़ैज़ान?" बोले शर्मा जी,
"हम ज़रा वक़्त लेंगे आलिम साहब का, ज़रा अकेले हो सकेंगे हम?" पूछा उसने,
अब शर्मा जी ने, मुझे देखा,
और मैंने इशारा किया, उन्हें, जाने का!
वे चले गए बाहर, और मैंने दरवाज़ा बंद कर दिया,
"आप बैठ जाएँ इत्मीनान से!" बोला फ़ैज़ान,
मैंने शुक्रिया किया उसका, और बैठ गया!
अब संजीदा हुआ वो,
मुझे देखा, फिर, सुरभि को देखा, सर पर हाथ फिराया उसके,
"हम बखूबी जानते हैं आलिम साहब, कि आप किसलिए आये हैं! और आप ऐसा कर भी देंगे, हम मानते हैं, हमने अपनी परवाह नहीं, हम, पत्थर बन जाएंगे, गुमनामी में वक़्त काट लेंगे अपना, इनकी यादें बहुत हैं हमारे लिए, एक एक लम्हा, इधर क़ैद है मेरे!" बोला, सीने पर हाथ रखते हुए,
फिर, सुरभि के सर पर हाथ रखा उसने,
"हाँ, तो हम कह रहे थे, हमें अपनी परवाह नहीं, हम तो अपनी मुहब्बत का इज़हार ही न करते, बस, एक नज़र इनको अपनी नज़रों में रखते! हमारी बहनें ही न मानीं आलिम साहब, नहीं तो हम कभी न आते! और आलिम साहब, हम इतने भी कमज़र्फ नहीं, कि हम आपके संग इल्माती-जंग लड़ें! नहीं! और न ही इतने ओछे हैं कि आपको हम दौलत, औरत, शौहरत वग़ैरह की पेशक़श करें!" बोला वो,
कितना सुलझा हुआ था फ़ैज़ान!
एक एक अलफ़ाज़ में सच्चाई!
कोई लाग-लपेट नहीं!
साफ़गोई! उसकी साफ़गोई का जैसे मैं उसी लम्हे, क़ायल हो गया था!