अगले दिन वीर जल्दी उठा जाता है, और तीनों को किस करता है। वीर अपने हाथ से रोशनी निकालकर संज के अंदर छोड़ देता है। संजू को पावर्स मिलते ही उसकी आँखें खुल जाती है और उसे अपने अंदर बहुत बदलाव महसूस होते हैं।
वीर संज को किस करके बाथरूम चला जाता है। फिर फ्रेश हो बाहर निकल जाता है। फिर वीर अपनी डेली रुटीन के हिसाब से काम करता है। थोड़ी देर में सब फ्रेश होकर डाइनिंग टेबल पर बैठ जाते हैं।
वीर- अलीजा जी, आपका यहां दिल तो लग रहा है ना? कोई परेशानी तो नहीं?
अलीजा- नहीं वीरजी, मैं यहां बहुत खुश हूँ। ऐसी दुनियां मैंने पहले कभी नहीं देखी, और आप सबका एक दूसरे से प्यार और मेरे लिए अपनापन, इतना प्यार करने वाली माँ, मैं बहुत खुश हूँ।
वीर- मैं भी आपके लिये खुश हैं।
डैड- बेटा आगे क्या करना है, क्या सोचा है तुमने?
वीर- डैड अभी कुछ दिन यहीं रहूंगा फिर आगे का सोचते हैं।
माहित- उस डान का सफाया करना होगा, दिन-ब-दिन उसकी हरकतें बढ़ रही है।
आशीष हौं। आपके बाद उसने बहुत कोशिश की मेरे परिवार को नुकसान पहुँचाने की।
वीर- आज उसका पत्ता साफ होगा, और उसके बाद हमारा सफर समुद्र में होगा। और यहां तक मुझे पता है की यह सफर बहुत मुश्किल होने वाला है। बहुत से रहश्य दफन हैं समुद्र में। नये दुश्मन पैदा होने वाले हैं हमारे।
डॅड. बेटा, जो भी करना सभाल के करना। मैं तुम्हें खोना नहीं चाहता। एक बार खाने का दर्द देख चुका है, अब दोबारा नहीं सह पाऊँगा।
वीर- डैड आप निश्चित रहें, कुछ नहीं होगा आपके बेटे को। हाँ तो कौन-कौन चलना चाहेगा कालेज? वहां का हाल-चाल भी देख लिया जाए।
फिर सभी जाश्ता करते हैं।
उधर जगल में आदिमानव जो आधे इसान और आधे जानबर थे, की मीटिंग चल रही थी। उनका सरदार बड़े से सिंहासन पे बैठा बात कर रहा था।
सरदार- अब समय आ गया है हमला करने का। बहुत समय इंतजार कर लिया।
नरभक्षी|- सरदार माफी चाहंगा, पर क्या हम एक बार उस जिन्न के राजा की शक्ति को पाख लेते तो हमें पता चल जाता की वो कितना ताकतवर है? सुना है भेड़ियों और वैम्पायर के नये राजा बने हैं, और वो दोनों उस जिन्न राजा के दोस्त हैं।
सरदार- ठीक है। एक ताकतवर टुकड़ी को भेजो पहले हमला करने के लिए। मैं भी तो देखें क्या चीज है वो? आज ही हमले की तैयारी करो। 100 साल की मेरी तपस्या से जो मैंने शक्तियां हासिल की हैं, उनको आजमाने का समय आ गया है।
उधर सब एक साथ कालेज में एंटेरी करते हैं। आज फिर सब स्टूडेंट इन्हें ही देख रहे थे। एक से बढ़कर एक गाड़ी कालेज में एंटर होती हैं। गाड़ियां पार्क करके सबसे पहले वीर बाहर निकलता है। जिसे देखकर लड़कियां आहें भरने लगती हैं।
सब गाड़ियों से बाहर निकलकर कैंटीन की तरफ बढ़ते हैं। कैंटीन में पहुँचकर सब टेबल पर बैठ जाते हैं।