S
StoryPublisher
Guest
राजेश ने अपना संदूक खोलकर सुनीता को फोटो दिखाया तो सुनीता सन्नाटे में रह गई।"
.
"अशोक के आने से पहले मैं सचमुच शैतान का दूसरा रूप था...मगर अब मेरी आंखें खुल गई हैं-अगर तुम मुझ पर भरोसा करती हो तो मैं इस बंगले को बचाऊंगा..स्कूल भी बनाने में मदद करूंगा।"
"राजेश...!"
.
.
"आगे कुछ मत कहना सुनीता..मैं समझ गया...मुझ पर से तुम्हारा विश्वास उठ गया है इसलिए मैं चुपके से ही रात में निकल जाऊंगा। मांजी को मत बताना, नहीं तो उनका विश्वास हर गरीब पर से उठ जाएगा। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि जब तक इस बंगले का स्कूल न बनेगा किसी की बुरी नजर इधर नहीं उठने दूंगा।"
"राजेश...!"
अचानक सुनीता रोकर राजेश से लिपट गई। राजेश उसकी पीठ थपकने लगा...उसकी आंखों में ज्वाला धधक रही थी-फिर उसने कहा-"एक काम करोगी सुनीता?"
"बोलो।"
राजेश ने उसके कंधे पकड़ लिए।
प्रेम ने दरवाजे पर दस्तक की आवाज सुनकर
दरवाजा खोला और राजेश को देखकर मुस्कराकर पीछे हटता हुआ बोला
I
"आओ राजेश, मैं तुम्हारी ही राह देख रहा था।"
राजेश ने अंदर आकर ब्रीफकेस रखा और बोला-"वह काम करके लाया हूं प्रेम साहब कि आप मुझे कंधों पर उठा लेंगे।"
"बोलो तो सही।"
राजेश ने ब्रीफकेस खोलकर उसमें से कागजात की फाइल निकालकर प्रेम की ओर बढ़ाकर कहा
"यह देखिए।
"यह क्या है?"
"मास्टर जी के बंगले के कागजात की फाइल।"
"हाट !" प्रेम ने जल्दी से फाइल खोलकर देखी और उछल पड़ा-“अरे ! यह बंगला तो तुम्हारे नाम हो गया है?"
"इसको कहते हैं मुहब्बत का जादू...वह जो सिर चढ़कर बोले।"
"क्या मतलब?"
"सुनीता अब बुरी तरह मेरी मुहब्बत के जाल में फंस चुकी है-मैंने उससे मंदिर में शादी कर ली-फिर उसे समझाया कि इस बंगले की जगह स्कूल बनने से तुम्हें क्या मिलेगा? हमें जिन्दगी गुजारनी है-हम देवता नहीं इंसान हैं, कल हमारे बच्चे होंगे-हमें बुरा-भला कहेंगे।"
"खूब...!"
"सुनीता को मैंने ऐसे सब्जबाग दिखाए कि वह बुढ़िया के जाल से निकल आई।"
"फिर अब क्या प्लान है?"
"पहले मुझे रकम चाहिए...बिल्डिंग और शॉपिंग सेंटर बनाने के लिए।
"फिर ?"
"फिर हम दोनों मिलकर सेठ दौलतराम की दौलत झाड़ेंगे।"
अचानक ही एक तरफ से शक्ति रिवाल्वर लेकर निकल आया तो राजेश ने कहा-"इसका मतलब?"
"अबे गधे! हम बाप-बेटे गधे हैं कि बंगला भी तेरे नाम और जो रकम डैडी ने दस बरस से अब तक सेठ को ब्लैकमेल करके बनाई है, वह भी तेरे नाम ।"
"क्या चाहते हो तुम?"
प्रेम ने एक फाइल निकालकर सामन डाल दी।
"इन कागजात पर हस्ताक्षर करो।" उसने कहा।
"क्या है इनमें?"
"मास्टर जी का बंगला तुमने हमें बेच दिया है।"
"कितने में?"
"पांच लाख में।"
"हाट ? अब तो वह एक करोड़ का है।"
"पर तुमने मेरी ही स्कीम पर काम किया है-रकम दिमाग से मिलती है-हाथों की मेहनत से नहीं ।"
"इसका मतलब है...वह दस लाख जो मास्टर जी के नाम से बैंक से निकाले गए थे..?"
"वह भी चैक मैंने कैश कराया था..न कराता तो मास्टर जी और सेठ जी एक-दूसरे के दुश्मन कैसे बनते और मैं मास्टर जी का खून सेठजी के हाथों कैसे करवाता? फिर किस आरोप में कैलाशनाथ को जेल होती ।"
"ओहो ! तो यह सब तुम्हीं ने जाल बिछाया था, अपने पिता का बदला लेने के लिए।"
प्रेम ने फिर ठहाका लगाया-"कौन पिता ? किसका पिता? हर बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है. इसी तरह हर बड़ा दिमाग छोटे दिमाग को नाकारा कर देता है जिसके पास दिमाग है...वही बड़ा बनने का असल हकदार है-सेठ, मास्टर जी या तुम जैसे मूर्ख नहीं-जिन्हें मैं उंगलियों पर नचा सकता हूं।"
"ऐसा है तो प्रेम साहब! अब आप नाचिए।"