S
StoryPublisher
Guest
खूनी सुन्दरी
"देख लो उस झुण्ड की ओर !" ट्रक ड्राइवर ने कहा
और ट्रक की खिड़की से बाहर थूक दिया ।“इन झक्कियों के बजाय में किसी कोढी को ट्रक में जगह देना पसंद करूंगा!" हैरी मिचेल ने अपनी चौड़ी पीठ ट्रक की घड़घड़ा रही सीट की पुश्ट से टिका दी । उसने सड़क की एक तरफ से निगाह हटाकर दूसरी तरफ डाली, जहां कुछ हिप्पी एक झुण्ड में अपने बैगों, कार्डबोर्ड कन्टेनर्स और गिटारों के साथ बैठे इंतजार कर रहे थे ।
"छी: !" ट्रक ड्राइवर बोला - “आने वाले समय के नागरिक !" वह गुर्राने लगा - "कितनी अजीब बात है ! ये घिनौने जानवर तनिक-सी बात पर अपनी मां का गला काटने से भी नहीं हिचकते !" ट्रक उनके समीप पहुंचा, तो उनमें से तीन लड़कियां, जो हिप्स्टर और शर्ट थीं, ड्राइवर की ओर बड़े अश्लील ढंग से हाथ हिलाकर इशारे करने लगीं।
"रंडियां !" ड्राइवर ने फिर खिड़की से बाहर थूक दिया | "मुझे खुशी है कि मेरी कोई लड़की नहीं है ! मेरी
औरत लड़की चाहती थी, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया । मेरा खानदान कोई बहुत अच्छा नहीं, लेकिन हैरी मिचेल ने जेब से मुड़ा-तुड़ा कैमल का पैकेट निकाला और एक सिगरेट ड्राइवर बोला - "मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि तुम्हें हैरानी हो रही होगी कि मैंने किसलिए तुम्हें अपने ट्रक में बिठाया ।" सड़क पर निगाह वापस डालने से पहले उसने हैरी की ओर गौर
से देखा । “मैं बताता हूं तुम्हें । तुम हाल ही में फौज से निकले हो । ऐसे आदमी के मैं एक नजर में ही पहचान लेता हूं, क्योंकि मैं भी फौज में काम कर चुका हूं । मैं कोरिया की जंग में तैनात था । तुम कब लौटे हो ?"
"दस रोज पहले ।" हैरी बोला ।
"हां ।" ट्रक ड्राइवर सिर हिलाने लगा - "अभी तक फौजी गंध आ रही हैं । इसे हटाने में थोड़ा हटाने में थोड़ा वक्त लगता है । फौज में कैसे चले गए थे?"
हैरी ने कंधे उचका दिये।
"जैसे और जाते थे !"
“फौज छोड़कर खुश हो ?" "शायद हां ।"
“यह फौज भी अजीब चीज होती है । जब तक तुम उसमें हो, उसे जहन्नुम की मानिंद कोसते रहोगे । फिर जब इसे छोड़ दोगे, तो लगता है कुछ गया है...बिल्कुल अकेलापन महसूस होने लगता है । मैं जानता हूं मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था ।" ट्रक ड्राइवर ने सिगरेट का लम्बा कश फेफड़े तक खींचा, फिर अपने फैले हुए नथुनों से ढेर सारा धुआं उगल दिया ।“क्या यह इतना ही कष्टदायक होता है, जैसा कि ये अखबार वाले बताते हैं ?"
हैरी ने बैचेनी से पहलू बदला। "उकताहट बहुत कष्टकर होती है ।" उसने कहा और धान के खेतों की उमस भरी गर्मी, उन जंगलों और खतरनाक मुठभेड़ों को याद करने लगा । उसने उन चीजों को अब याद न करने का फैसला किया । यह सब अब खत्म हो चुका था । तीन साल तक उसने उन्हें सहा । उन चीजों को याद करना अब बेमानी था ।
ट्रक ड्राइवर को एहसास हुआ कि यह लम्बा-तगड़ा, ब्लोंड आदमी लड़ाई से उतना ही उकता चुका था, जितना घर लौटते समय वह खुद उकताया हुआ था । यह बात उसे थोड़ी निराशाजनक लगी, क्योंकि वह युद्ध की कहानियां सुनने-सुनाने और सच्ची घटनाओं को जानने का इच्छुक था । लेकिन, अगर यह आदमी इस विषय पर बात करना नहीं चाहता है, तो उसे छेड़ना बेकार था।