S
StoryPublisher
Guest
'क्या मतलब ?'
'जैसे ही मैंने बताया कि रुपये कहां है, तुम मुझे गोली मार दोगे।'
'तुम सचमुच बहुत चालाक हो ।'
'अत: तुम चुपचाप यहां से चले जाओ।'
रिवाल्वर डॉली की कनपटी से हट गया ।
गंजे ने कहा
'तुम सचमुच इतनी चालाक हो कि पलक झपकने में करोड़पति बन सकती हो ।' 'हमसे हाथ मिला लो । हमारे गैंग में कोई लड़की है भी नहीं । तुम्हारे पास जो पच्चीस लाख रुपये हैं, उनमें से ही तुम्हें तुम्हारा हिस्सा दस प्रतिशत मिल जाएगा।'
डॉली सन्नाटे में रह गई।
गंजे ने कहा
'बोलो...हां...या ना...?'
डॉली ने थुक निगलकर कहा
'म...म...मैं इतनी जल्दी कैसे जवाब दे सकती हूं।'
'ठीक है, हम तुम्हें सोचने की मोहलत देते हैं गंजे ने कुछ पल रुककर कहा
'तुम जितना समय चाहो, खुद ही सोचने के लिए मांग लो।'
डॉली ने होंठों पर जुबान फेरकर कहा
कम-से-कम एक सप्ताह ।'
गंजे ने कहा
'हमें स्वीकार है । लेकिन हम इस कमरे की दिन-रात निगरानी करेंगे । यह सोचना भी मत कि तुम हमें डॉज देकर इस होटल से भाग सकती हो ।' फिर वह रिवाल्वर जेब में रखकर मुड़ा और दरवाजे के करीब पहुंचकर रुका ।
फिर डॉली की तरफ मुड़कर वार्निग देने के अंदाज में बोला
'एक सप्ताह...याद रखना...'
'ज...ज...जी...!'
गंजा दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया । दरवाजा बंद हो गया।
डॉली देर तक उस दरवाजे की तरफ देखती रही, जिससे गंजा निकलंकर गया था । फिर वह अचानक बैड पर गिर गई और तकिये में मुंह छुपाकर रोने लगी
'हे भगवान! अब क्या करूँ मैं?'
'राज मुझसे प्यार नहीं करता।'
'उसने मुझे सिर्फ उन पच्चीस लाख रुपयों के लिए पुलिस से बचाया था ।'
'वह खुद खुलकर सामने नहीं आना चाहता
'लेकिन उसने अपना आदमी लगा रखा है।'
'यह गंजा जरूर उसी का आदमी है।'
'इसीलिए जब मैंने इस गंजे का जिक्र राज से किया तो उसने हंसकर टाल दिया ।'
'और अब इंस्पेक्टर मेहरा से मिलने के बहाने मुझे अकेली छोड़कर चला गया।'
'ताकि उसके पीछे यह गंजा आकर मुझे धमका सके ।'
'राज मेरे फ्राड से भी परिचित है ।'
'इसीलिए वह मुझे अपने गैंगा में भी शामिल करना चाहता है।'
'अगर यह गंजा राज का आदमी न होता तो मुझे जिन्दा
क्यों छोड़ता ?'
'हे भगवान! मैं क्या करू?'
'क्या मैं राज को सुधारने में कभी सफल हूंगी?'
'क्या मैं राज को डॉली आंटी के सामने ले जाकर खड़ा कर सकूँगी।'
'यशोदा आंटी बहुत भोली, बहुत नेक दिल है ।'
'अगर उन्हें पता चला कि उनका बेटा चोर है तो क्या होगा?' 'सदमे से तो उनका हार्ट-फेल हो जाएगा।' डॉली ने झुरझुरी-सी ली और आगे सोचा 'नही...नहीं, यह हर्गिज नहीं हो सकता।' 'मैं यशोदा आंटी को नहीं मरने दूंगी।'