एक लड़की मुंह पर हाथ रखकर हंसी तो ही ने आंखें निकालकर कहा
'कहे को हंसती ?'
'हम लोग जवान हैं ना और तू बुड्डी हैं-ललिता पवार, दुर्गा खोटें !'
'चुप...।'
वे सब खामोश हो गई।
डॉली ने गुस्से से कहा
'क्या मैंने यह फोटो इसलिए ढंढा है कि तुम लोग इसकू अपनी-अपनी पसंद का हीरो बना दो।'
'ओं, आई एम सारी।' एक लड़की ने कहा
'बस, यही फोटो निकला है ?'
'ही, बस!'
'तो यह इस बात का सबूत है कि यह यशोदा आंटी के बेटे का ही फोटो है ?'
डॉली ने गुस्से से कहा
'तुम लोग कू इससे क्या मतलब ? तुम कू तो इसकी सूरत में हीरो ढूंढने का था ।'
'अरे, बोला ना बाबा । आई एम सॉरी!'
डॉली ने मुंह चिढ़ाकर कहा 'आई एम सॉरी!' फिर वह फोटो पलटकर बोली
'यह देखो, क्या लिखा है!' एक लड़की ने झपटकर देखा और जोर से पढ़ा
'आई लविंग सन'
वह उछल पड़ी।
फिर सबने फटाफट फोटो लेकर उस पर लिखी लिखाई पड़ी । आखिर में फोटो फिर से डॉली
के पास आ गया और डॉली ने कहा 'यह लिखाई शत-प्रतिशत यशोदा आंटी की है
'वह तो मालूम है । लेकिन आंटी को यह फोटो मिला कहां से होगा?'
उनके जेठ ने शायद दिया हो ।'
'लेकिन इस फोटो से हम इस हीरो को कहां से ढूंढेगे ?'
एक लड़की ने चुटकी बजाकर वहा 'लो...बोलो...अरे, आइडिया मुझसे लो ।'
'बोल...?'
'फोटो अखबार में छपवा दो कि तलाश है इस नौजवान की।
डॉली ने उसके सिर पर चपत मारी और बोली तू अपना आइडिया अपने पास ही रख...लो बोली।
वह लड़की चपत खाकर सिर खुजाने लगी तो दूसरी ने चौककर कहा
'अरे, इतना हंगामा हो गया और उसे पता ही नहीं?'
'किस कू?'
'वह सिर खुजाने वाली...कैसी रही...?'
डॉली ने बुरा-सा मुंह बनाया और कहा
'वह छत पर जुएं झाड़कर आकाश से नोट टपकने की राह देख रही होगी।'
वे सब हंस दी।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,