• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

इमरान का अपहरण ( हिन्दी नॉवल ) complete

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date
S

StoryPublisher

Guest
इमरान का अपहरण ( हिन्दी नॉवल )

दोस्तो पूरी कहानी जानने के लिए इस कहानी के सारे पार्ट ज़रूर पढ़ें

1-इमरान का अपहरण

2-जज़ीरों की रूह

3-चीखती रूहें

4- ख़तरनाक जुआरी ( Khatarnak Juaari ) (Running )

5- Zulmaat Ka Devta (next )



सफदार इन दिनो मेक अप करने और आवाज़ बदलने की प्रॅक्टीस कर रहा था. इस लिए फ़ुर्सत के समय मे इमरान का पिछा करना उसका सब से प्रिय काम बन कर रह गया था. लेकिन इस का मकसद अपनी प्रॅक्टीस का टेस्ट लेने के अलावा और कुच्छ नहीं होता था.

अक्सर इमरान ने उसे टोका भी था और बताया था कि उस के मेक अप मे किस तरह की कमी रह गयी है. लहज़ा और आवाज़ बदलने की विधियों पर बहस भी की थी.

अब सफदार को धुन थी कि कभी गर्व से इमरान को बता सके कि फलाँ मौके पर वो उसे पहचान नहीं सका था.

इसी क्रम मे ये वास्तविकता भी उस पर क्लियर हुई कि मूर्खता करना इमरान की आदत है. इस से पहले वो समझता था कि उस से मूर्खता पूर्ण हरकतें किसी उद्देश्य से होती हैं. लेकिन इन दिनों उसे ये पता चला कि मुर्ख्ताओ का ज़ोर अक्सर अकेले मे ही होता है. इस से इस के अलावा और क्या समझा जा सकता था कि मुर्ख्ताये उसके स्वाभाव का हिस्सा बन कर रह गयी थीं.

इस समय भी वो प्लाज़ा होटेल के डाइनिंग हॉल मे अकेला उदास बैठा था. चेहरे पर हिमाक़तें(मुर्ख्ताये) फट पड़ी थीं. हलाकी लिबास शरीफों और सभ्य लोगों के जैसा ही था. बढ़िया ढंग का ईव्निंग सूट.

सफदार आज भी मेक अप मे था. और दिल ही दिल मे बहुत खुश था कि आज इमरान उसे नहीं पहचान सका. हालाँकि कयि बार दोनों की नज़रें भी मिली थीं. लेकिन सफदार ने उसकी आँखों मे इस प्रकार के भाव नहीं देखे जिनके आधार पर वो समझ सकता कि उसने उसे पहचान लिया है.

वो उस से अधिक दूर नहीं था. और वो भी अपनी मेज़ पर अकेला ही था.......और बहुत देर से उन तीनों लड़कियों की बातों का एक एक शब्द सुन रहा था जो उस से कुच्छ ही दूरी पर बैठी हुई कॉफी पी रही थीं. सफदार की पीठ उन की तरफ थी.

"मैं कहती हूँ एकदम डफर है."

"अगर ना हुआ तो....?"

"मेरा ज़िम्मा...."

"फिर क्या किया जाए?"

"चलें उसकी मेज़ पर....अकेला तो है."

"नहीं.......ये नहीं हो सकता...."

"फिर कभी कुच्छ नहीं हो सकता. तुम डरती क्यों हो? मैं कहती हूँ अगर बेवक़ूफ़ नहीं हुआ तब भी हमारा क्या बिगड़ेगा. अधिक से अधिक यही समझेगा कि हम फ्लर्ट हैं. टाइम पास करना चाहते हैं."

सफदार को विश्वास था कि बात चीत का टॉपिक इमरान के अलावा और कोई नहीं हो सकता. लेकिन ये भी संभव नहीं था कि सदर मूड कर उन लड़कियों की तरफ देखता. क्यों कि इस के कारण आगे की बातें सुनने से वंचित रह जाने की आशंका थी. इसलिए चुप चाप सर झुकाए बैठा रहा. कभी कभी कनखियों से इमरान की तरफ ज़रूर देख लेता था.

फिर ना जाने क्यों लड़कियों की आवाज़ें दब सी गयीं. सफदार उन्हें सॉफ नहीं सुन सकता था.

उधर होटेल के ओर्केस्ट्रा ने म्यूज़िक स्टार्ट कर दी और एक डॅन्सर मेज़ों के बीच थिरकने लगी. वो बड़ी फुर्तीली और शोख तथा चंचल थी. उसने मिस्री डॅन्सर्स जैसे लिबास पहन रखा था....और एक बड़ा सा रेशमी रुमाल हिलाती जा रही थी. कभी कभी वो रुमाल कस्टमर्स के गालों को छुता हुआ उनके सरों से गुज़र जाता.

शायद वो भी इमरान को मूर्ख समझ चुकी थी. अचानक वो उसी की मेज़ के समीप रुक कर थिरकने लगी और एक गीत भी शुरू कर दिया..........

"भंवरे.....भंवरे.......

कली ही उड़ कर तेरे पास आई है,

देख कितनी बहारें ले आई है,

ओस की फुहारें ले आई है,

प्यासे प्यासे

आतिश ए गुल ने कैसी छल्कायि है,

देख कैसी छल्कायि है......

सफदार ने इमरान को बद-हवास होते देखा. वो बोखला बोखला कर डॅन्सर के रुमाल से बचने की कोशिश कर रहा था. पूरा हॉल ठहाकों से गूंजने लगा.......और इसी बीच सफदार ने अपनी पोज़िशन बदल ली.

अब वो उन तीनों लड़कियों को देख सकता था. वो इमरान मे बहुत अधिक रूचि ले रही थीं. एक उन मे बहुत गंभीर दिखाई दे रही थी.......और दो हंस रही थीं. गंभीर लड़की किसी सोच मे डूबी हुई लग रही थी. वैसे निगाहें उसकी भी इमरान पर ही थीं. इधर अचानक डॅन्सर ने रुमाल टेबल पर डाल कर थिरकते हुए इस तरह इमरान की तरफ हाथ बढ़ाए जैसे उसकी गर्दन मे बाहें डाल देगी.

इमरान बचने के चक्कर मे चेयर समेत उलट गया. ठहाकों के शोर मे ओर्केस्ट्रा का म्यूज़िक दब गया था.

डॅन्सर भी क़हक़हे लगाती हुई हॉल के दूसरी तरफ चली गयी. सफदार ने अभी इसे ज़रूरी नहीं समझा कि इमरान को उठने मे मदद दे.

इमरान मुश्किल से उठा. चेयर सीधी की. और बिल्कुल ऐसे ही अपने कपड़े झाड़ने लगा जैसे वहाँ दूसरे लोगों के होने का उसको पता ना हो. जैसे वीराने मे साइकल चलाते हुए गिर गया हो और धूल मिट्टी लग गयी हो.

फिर अचानक चौंक कर चुन्धियाइ हुई आँखों से चारों तरफ देखने लगा. एक बार फिर ठहाके पड़े. और वो भी खिसियानी हँसी हंसते हुए बैठ गया.

सफदार उसकी आक्टिंग पर दिल ही दिल मे उसकी पीठ ठोंक रहा था. क्या मज़ाल कि कहीं से भी बनावट का थोड़ा भी संदेह हो.

अब उसके चेहरे पर मूर्खता और शर्मिंदगी के मिले जुले भाव नज़र आ रहे थे.......और ऐसा लग रहा था जैसे वो अब उस कुर्सी से कभी ना उठ सकेगा.

अचानक लड़कियों वाले टेबल से एक उठी और तीर की तरह इमरान की तरफ आई.....और इमरान इस तरह भड़का जैसे नन्ही सी चिड़िया ने बाज़ के चंगुल से बचने केलिए कोई असफल चेष्टा कर डाली हो.

लड़की मुस्कुराती हुई बड़ी बेतकल्लूफ़ी से बैठ गयी थी और इमरान मूर्खों की तरह जल्दी जल्दी पलकें झपकाने लगा था.

ओर्केस्ट्रा का म्यूज़िक धीमी आवाज़ मे फैल रहा था. इसलिए सफदार को आशा थी कि वो उनकी बातें सुन सकेगा.

Imran Ka apaharan

Safdar in dino make up karne aur aawaz badalne ki practice kar raha tha. Is liye fursat ke samay me Imran ka pichha karna uska sab se priye kaam ban kar rah gaya tha. Lekin is ka maksad apni practice ka test lene ke alaawa aur kuchh nahin hota tha.

Aksar Imran ne usay toka bhi tha aur bataaya tha ki us ke make up me kis tarah ki kami rah gayi hai. Lahja aur aawaz badalne ki vidhiyon par bahas bhi ki thi.

Ab Safdar ko dhun thi ki kabhi garv se Imran ko bata sake ki falaan mauke par wo usay pahchaan nahin saka tha.

Isi kram me ye vastaviktaa bhi us par clear huyi ki murkhta karna Imran ki aadat hai. Is se pahle wo samajhta tha ki us se murkhta poorn harkaten kisi uddeshya se hoti hain. Lekin in dinon usay ye pata chala ki murkhtaaon ka zor aksar akele me hi hota hai. Is se is ke alawa aur kya samjha ja sakta tha ki murkhtaayen uske swabhaav ka hissa ban kar rah gayi thin.

Is samay bhi wo Plaza hotel ke dinning hall me akelaa udaas baitha tha. Chehre par himaaqaten(murkhtaayen) phat padi thin. Halaaki libaas shareefon aur sabhya logon ke jaisa hi tha. Badhiya dhang ka evening suit.

Safdar aaj bhi make up me tha. Aur dil hi dil me bahut khush tha ki aaj Imran usay nahin pahchaan saka. Halaaki kayi baar donon ki nazren bhi mili thin. Lekin safdar ne uski aankhon me iss prakar ke bhaav nahin dekhe jinke aadhar par wo samajh sakta ki usne usay pahchaan liya hai.

Wo us se adhik door nahin tha. Aur wo bhi apni mez par akela hi tha.......aur bahut der se un teenon ladkiyon ki baaton ka ek ek shabd sun raha tha jo us se kuchh hi doori par baithi huyi coffee pi rahi thin. Safdar ki pith un ki taraf thi.

"Main kahti hun ekdam duffer hai."

"Agar na hua to....?"

"Mera zimmaa...."

"Phir kya kiyaa jaaye?"

"Chalen uski mez par....akela to hai."

"Nahin.......ye nahin ho sakta...."

"Phir kabhi kuchh nahin ho sakta. Tum darti kyon ho? Main kagti hun agar bewaqoof nahin hua tab bhi hamaara kya bigdega. Adhik se adhik yahi samjhegaa ki ham flirt hain. Time pass karna chaahte hain."

Safdar ko vishwaas tha ki baat chit ka topic Imran ke alaawa aur koi nahin ho sakta. Lekin ye bhi sambhav nahin tha ki Sadar mud kar un ladkiyon ki taraf dekhta. Kyon ki is ke kaaran aage ki baaten sunne se wanchit rah jaane ki aashankaa thi. Isliye chup chaap sar jhukaaye baitha raha. Kabhi kabhi kankhiyon se Imran ki taraf zaroor dekh letaa tha.

Phir na jaane kyon ladkiyon ki aawazen dab si gayin. Safdar unhen saaf nahin sun sakta tha.

Udhar hotel ke orkestra ne music start kar di aur ek dancer mezon ke bich thirakne lagi. Wo badi phurteeli aur shokh tatha chanchal thi. Usne Misry dancers jaise libaas pahan rakha tha....aur ek bada sa reshmi rumaal hilaati jaa rahi thi. Kabhi kabhi wo rumaal customers ke gaalon ko chhutaa hua unke saron se guzar jaata.

Shayad wo bhi Imran ko murkh samajh chuki thi. Achanak wo usi ki mez ke sameep ruk kar thirakne lagi aur ek geet bhi shuru kar diyaa..........

"bhaonre.....bhaonre.......

Kali hi udd kar tere paas aayi hai,

Dekh kitni bahaaren le aayi hai,

Os ki phuhaaren le aayi hai,

Pyaase pyaase

Aatish e gul ne kaisi chhalkaayi hai,

Dekh kaisi chhalkaayi hai......

Safdar ne Imran ko bad-hawaas hote dekhaa. Wo bokhlaa bokhlaa kar dancer ke rumaal se bachne ki koshish kar raha tha. Poora hall thahaakon se goonjne laga.......aur isi bich Safdar ne apni position badal li.

Ab wo un teenon ladkiyon ko dekh sakta tha. Wo Imran me bahut adhik ruchi le rahi thin. Ek un me bahu gambheer dikhayi de rahi thi.......aur do hans rahi thin. Gambheer ladki kisi soch me doobi huyi lag rahi thi. Waise nigaahen uski bhi Imran par hi thin. Idhar achanak dancer ne rumaal table par daal kar thirakte huye iss tarah Imran ki taraf hath badhaaye jaise uski gardan me baahen daal degi.

Imran bachne ke chakkar me chair samet ulat gaya. Thahaakon ki shor me orkestra ki music dab gayi thi.

Dancer bhi kahkahe lagaati huyi hall ke dusri taraf chali gayi. Safdar ne abhi isay zaroori nahin samjha ki Imran ko uthne me madad de.

Imran mushkil se utha. Chair sidhi ki. Aur bilkul aise hi apne kapde jhaadne laga jaise wahaan dusre logon ke hone ka usko pata na ho. Jaise weerane me cycle chalaate huye gir gaya ho aur dhool mitti lag gayi ho.

Phir achanak chaunk kar chundhiyaai huyi aankhon se chaaron taraf dekhne laga. Ek baar phir thahaake pade. Aur wo bhi khisiyaani hansi hanste huye baith gaya.

Safdar uski acting par dil hi dil me uski pith thonk raha tha. Kya majaal ki kahin se bhi banawat ka thoda bhi sandeh ho.

Ab uske chehre par murkhta aur sharmindagi ke mile jule bhaav nazar aa rahe the.......aur aisa lag raha tha jaise wo ab us kursi se kabhi na uth sakega.

Achanak

ladkiyon waale table se ek uthi aur teer ki tarah Imran ki taraf aayi.....aur Imran is tarah bhadkaa jaise nanhei si chidiyaa ne baaz ke changul se bachne keliye koi asafal cheshtaa kar daali ho.

Ladki muskuraati hui badi betakllufi se baith gayi thi aur Imran murkhon ki tarah jaldi jaldi palken jhapkaane laga tha.

Orkestra ki music dhimi aawaz me phail rahi thi. Isliye Safdar ko aasha thi ki wo unki baaten sun sakegaa.

 


"ये डॅन्सर बहुत कमीनी लगती है....." लड़की ने हमदर्दी भरे स्वर मे कहा.

"जी हां.....जी हान्ं...." इमरान ने उसकी बातों के समर्थन मे और अधिक बल पैदा करने के लिए ज़ोर ज़ोर से गर्दन हिलाते हुए कहा. फिर उसके चेहरे पर बहुत अधिक भय मिश्रित व्याकुलता के भाव दिखाई दिए.

"ये आदमी नहीं पहचान सकतीं...." लड़की फिर बोली.

"जी हां.....जी हान्ं...." इस बार भी इमरान का लहज़ा पहले जैसा था.

"अब वो अगर इधर आई तो हम उसकी मरम्मत कर देंगे. क्या मैं अपनी साथियों को भी इसी टेबल पर बुला लूँ?"

"ज़रूर.....ज़रूर....बड़ी खुशी से...." इमरान ने खुशी प्रकट किया.

फिर बाकी दोनों लड़कियाँ भी उसी टेबल पर चली गयीं.

इधर म्यूज़िक अब उँची आवाज़ मे आने लगा और सफदार को उस पर ताव आने लगा क्योंकि अब उनकी बातें आसानी से नहीं सुनी जा सकती थीं.

लेकिन वो उनके होंठ हिलते देख रहा था. हाव भाव से लग रहा था कि वो बड़े फ्री अंदाज़ मे बातें कर रही हैं. इसके विपरीत इमरान किसी शर्मीली लड़की की तरह दाँतों मे उंगली दबाए कभी मुस्कुराने लगता और कभी शर्म से झुक जाता.

इन मुर्ख्ताओ के बाद भी वो बहुत हंडसॅम लग रहा था. सूरत शकल मे खराबी ही क्या थी. सूरत तो कभी कभी खुद पर मूर्खता की चादर ओढ़ लेने के कारण बिगाड़ लिया करता था......लेकिन साथ ही जब वो शरमाने और लजाने की आक्टिंग करता तो ईरानी और मुघल चित्रकारों की कलाकारियों की याद ताज़ा हो जाती थी. देखने वालों को सैकड़ों साल पुरानी रोमांटिक फ़िज़ा मे पहुचा देता था जहाँ मर्द भी 'मृग-नयनि' और आर्टिस्टिक नैन-नक्श रखने वाले हुआ करते थे.

सफदार को लग रहा था कि लड़कियाँ उसकी हरकतों पर और तेज़ होती जा रही हैं. मगर उनकी कही हुई बातें म्यूज़िक के शोर मे उभरने नहीं पाती थीं. सफदार को बहुत बेचैनी हो रही थी. उसका दिल चाह रहा था कि म्यूज़िक बजाने वालों की गर्दने दबा कर डॅन्सर को उठा कर खिड़की से बाहर फेंक दे.

म्यूज़िक तेज़ से तेज़ होता गया और सफदार दाँत पीसता रहा.

फिर कुच्छ देर बाद म्यूज़िक थम गयी. शायद डॅन्सर भी थक गयी थी. सफदार का ध्यान केवल इमरान की मेज़ पर थी. उसने एक लड़की को कहते सुना.....

"क्या बताउ.....आप से मिल कर कितनी खुशी हुई है शहज़ादे साहब.....मगर आप की स्टेट का नाम क्या है?"

"रियासत छम छम छम्रूति."

"ये कहाँ है? मैने तो पहली बार नाम सुना है." हैरत भरे स्वर मे कहा गया.

"नंगा-परबत की तराई मे एक आज़ाद रियासत है."

"और आप इतने बड़े शहज़ादे होकर यहाँ बैठे हैं? आप के साथ कोई नहीं है?"

"हम तन्हाई चाहते हैं. हम इसे पसंद नहीं करते कि बच्चों की तरह हमारी देख भाल की जाए."

"इज़म-गिरामी (शुभ नाम) क्या है शहज़ादे साहब?"

"हम नहीं पहनते.....हमें उस से भी नफ़रत है...." इमरान ने बड़ी लापरवाही से कहा.......और लड़कियाँ हैरत से एक दूसरे को देखने लगीं.

फिर एक बोली...."हम समझे नहीं."

"इज़म-गिरामी क्या होता है?" इमरान ने पुछा.

"अर्रे.......यही......नाम...."

"ओववव....हो हो हो हो....." इमरान मूर्खों की तरह हंसा. "हम समझे शायद ताज को कहते हैं. इतनी गाढ़ी उर्दू हमारी समझ मे नहीं आती....हम अभी उर्दू सीख रहे हैं...."

इमरान का लहज़ा सच मुच ऐसा ही था जैसे उर्दू उसकी मातृभाषा नहीं हो.

"आप के यहाँ कॉन सी भाषा बोली जाती है?"

"हमारी भाषा कंपोली कटंगा कहलाती है."

"ये कैसी होती है.....कुच्छ बोल कर सुनाए...."

"क्या बोल कर सुनाएँ....?" इमरान ने हैरत से कहा.

"कुच्छ भी.....जो आप को समझ मे आए..."

"अच्छा..." इमरान कुच्छ सोचता रहा...."हान्ं....तो बोलते हैं हम.....बनीसे धर्दाब नि ककड़ी आमोदकाश ची पों...."

लड़कियाँ हँसने लगीं......और इमरान ने बुरा सा मूह बनाया. तीसरी गंभीर लड़की ने दोनों को डांटा और इमरान से बोली...."आप कुच्छ माइंड मत कीजिएगा शहज़ादे साहब......ये बहुत नटखट हैं. हां तो उस सेंटेन्स का मतलब क्या हुआ?"

"हमें अंडों पर बैठी हुई मुर्गी बहुत दिलकश लगती है...." इमरान ने अनुवाद सुनाया.

"शहज़ादे ही ठहरे...." एक लड़की ने कहकहा लगाया. फिर इमरान ने जैसे ही उसकी तरफ गुस्से से देखा गंभीर लड़की बोल पड़ी "तुम दोनों वहाँ बैठो......जाओ."

उसने उसी मेज़ की तरफ इशारा किया था जिस से उठ कर वो इमरान की मेज़ पर आई थीं.

वो दोनों चुप चाप उठ गयीं.

"ये दोनों मेरी सेक्रेटरी हैं." लड़की ने कहा.

"मगर हम अपने मुलाज़िमों को इतना मूह लगाने के आदि नहीं हैं."

"बस क्या बताउ......ग़लती हो गयी." लड़की ने टॉपिक बदलने की कोशिश करते हुए कहा.

"हां......आप ने अपना नाम तो बताया ही नहीं....."

"हम नहीं बताएँगे...." इमरान ने रूठे हुए ढंग से कहा.

"नहीं.........बताइए....पता नहीं क्यों दिल आपकी तरफ खिंचता जा रहा है...."

सफदार ने ठंडी साँस ली और छत की तरफ देखने लगा. उसके पिछे की तरफ दोनों लड़कियाँ ख़ुसर फुसर करती हुई हंस रही थीं.

"हमारा नाम सुन कर लोग हँसने लगते हैं. मगर हम क्या करें. ये नाम हम ने खुद तो रखा नहीं था." इमरान ने दुखी स्वर मे कहा.

"बड़े गधे हैं वो जो नाम पर हंसते हैं."

"हमारे हुज़ूर अब्बा हमें छोटे शाह कहते हैं और खुद बड़े शाह कहलाते हैं.....हुज़ूर अम्मी शाहिना कहलाती हैं."

"खूब...." लड़की के चेहरे से लग रहा था जैसे उसने एक ज़ोरदार ठहाके को हजम करने की कोशिश की हो.

"और कागज़ात पर जो नाम लिखे जाते हैं वो बहुत लंबे चौड़े हैं......जैसे हमे लिखा जाता है........शाज़ादा वालीए शान चश्माकुल तमंचा बंदूकुल मुल्क थ्री नोट थ्री जंग बहादुर छोटे शाह......और अब्बा हुज़ूर केलिए लिखा जाता है 'वाली-ए-बंदगान आली टॉंप्सन रेट टेट वाली-ए-टॉप-उल-मुल्क धरती धमक जंग बहादुर बड़े शाह'."

"हुज़ूर अम्मी के अलक़ाबात(उपाधियाँ) भी तो बताइए." लड़की ने गंभीरता से कहा.

"हमें याद नहीं. हो सकता है हमारे बावरचियों मे से किसी को याद हो......हुज़ूर अब्बा तो उन्हें सिर्फ़ छोटे की अम्मा कह कर मुखातिब करते हैं और उनके अल्क़बात वग़ैरह या नाम लिखने की कभी ज़रूरत ही पेश नहीं आई. दर-असल उनकी हुकूमत सिर्फ़ बावरचियों(कुक्स) पर है.......और वो सिर्फ़ ज़ुबानी अहकमात (आदेश) सादिर फरमाती हैं. (जारी करती हैं.)"

"ओह्ह अच्छा......क्या बताउ प्रिन्स कि आप से मिल कर कितनी खुशी हुई है. कभी मेरा बाप भी 'आइरन प्रिन्स' कहलाता था. मगर अब........"

"ये क्या होता है?"

(जारी)

"Ye dancer bahut kameeni lagti hai....." Ladki ne hamdardi bhare swar me kaha.

"ji haan.....ji haann...." Imran uski baaton ke samarthan me aur adhik bal paida karne kelye zor zor se gardan hilaate huye kaha. Phir uske chehre par bahut adhik bhay mishrit vyakulta ke bhaav dikhaayi diye.

"Ye aadmi nahin pahchaan saktin...." Ladki phir boli.

"Ji haan.....ji haann...." Iss baar bhi Imran ka lahjaa pahle jaisa tha.

"Ab wo agar idhar aayi to ham uski marammat kar denge. Kya main apni sathiyon ko bhi isi table par bulaa lun?"

"Zaroor.....zaroor....badi khushi se...." Imran ne khushi prakat kiyaa.

Phir baaki donon ladkiyaan bhi usi table par chali gayin.

Idhar music ab unchi aawaz me aane lagi aur safdar ko us par taao aane laga kyonki ab unki baaten aasani se nahin suni jaa sakti thin.

Lekin wo unke hont hilte dekh rahaa tha. Haav bhaav se lag raha tha ki wo bade free andaz me baaten kar rahi hain. Iske vipareet Imran kisi sharmeeli ladki ki tarah daanton me ungali dabaaye kabhi muskuraane lagtaa aur kabhi sharm se jhuk jaata.

In murkhtaaon ke baad bhi wo bahut handsom lag raha tha. Surat shakal me kharaabi hi kya thi. Surat to kabhi kabhi khud par murkhta ki chaadar odh lene ke kaaran bigaad liyaa karta tha......lekin sath hi jab wo sharmaane aur lajaane ki acting karta to Irani aur Mughal chitrakaaron ki kalakaariyon ki yaad taaza ho jaati thi. Dekhne waalon ko saikadon saal puraani ramantic fiza me pahuchaa detaa tha jahaan mard bhi 'mrig-naini' aur artistic nain-naksh rakhne waale hua karte the.

Safdar ko lag raha tha ki ladkiyaan uski harkaton par aur tez hoti jaa rahi hain. Magar unki kahi huyi baaten music ki shor me ubharne nahin paati thin. Safdar ko bahut bechaini ho rahi thi. Uska dil chaah raha tha ki music bajaane waalon ki gardanen dabaa kar dancer ko utha kar khidki se baahar phenk de.

Music tez se tez hoti gayi aur Safdar daant peestaa raha.

Phir kuchh der baad music tham gayi. Shayad dancer bhi thak gayi thi. Safdar ka dhyaan kewal Imran ki mez par thi. Usne ek ladki ko kahte sunaa.....

"Kya bataaun.....aap se mil kar kitni khushi huyi hai shahzaade sahab.....magar aap ki state ka naam kya hai?"

"Riyaasat Cham Cham Chamrooti."

"Ye kahaan hai? Maine to pahli baar naam sunaa hai." Hairat bhare swar me kaha gaya.

"Nanga-parbat ki taraai me ek aazad riyaasat hai."

"Aur aap itne bade shahzade hokar yahaan baithe hain? Aap ke sath koi nahin hai?"

"Ham tanhaayi chaahte hain. Ham isay pasand nahin karte ki bachchon ki tarah hamaari dekh bhaal ki jaaye."

"Ism-giraami (shubh naam) kya hai shahzade sahab?"

"Ham nahin pahante.....hamen us se bhi nafrat hai...." Imran ne badi laparwaahi se kaha.......aur ladkiyaan hairat se ek dusre ko dekhne lagin.

Phir ek boli...."Ham samjhe nahin."

"Ism-giraami kya hota hai?" Imran ne puchha.

"Arre.......yahi......naam...."

"Owww....ho ho ho ho....." Imran murkhon ki tarah hansa. "Ham samjhe shayad Taaj ko kahte hain. Itni gaadhi urdu hamaari samajh me nahin aati....ham abhi urdu sikh rahe hain...."

Imran ka lahjaa sach much aisa hi tha jaise urdu uski maatribhasha nahin ho.

"Aap ke yahaan kon si bhasha boli jaati hai?"

"Hamaari bhasha Kampoli Katanga kahlaati hai."

"Ye kaisi hoti hai.....kuchh bol kar sunaaiye...."

"Kya bol kar sunaayen....?" Imran ne hairat se kaha.

"Kuchh bhi.....jo aap ko samajh me aaye..."

"Achha..." Imran kuchh sochta raha...."Haann....to bolte hain ham.....Baneese dhardaab ni kakdi aamodakash chi pon...."

Ladkiyaan hansne lagin......aur Imran ne bura sa muh banaaya. Teesri gambhir ladki ne donon ko daanta aur Imran se boli...."Aap kuchh mind mat kijiyega shahzade sahab......ye bahut natkhat hain. Haan to us sentence ka matlab kya hua?"

"Hamen andon par baithi huyi murgi bahut dilkash lagti hai...." Imran ne anuwaad sunaaya.

"Shahzade hi thahre...." Ek ladki ne kahkahaa lagaaya. Phir Imran ne jaise hi uski taraf gusse se dekha gambhir ladki bol padi "Tum donon wahaan baitho......jaao."

Usne usi mez ki taraf ishaara kiya tha jis se uth kar wo Imran ki mez par aayi thin.

Wo donon chup chaap uth gayin.

"Ye donon meri secretary hain." Ladki ne kaha.

"Magar ham apne mulazimon ko itna muh lagaane ke aadi nahin hain."

"Bas kya bataaun......galati ho gayi." Ladki ne topic badalne ki koshish karte huye kaha.

"Haan......aap ne apnaa naam to bataaya hi nahin....."

"Ham nahin bataayenge...." Imran ne ruthe huye dhang se kaha.

"Nahin.........bataaiye....pata nahin kyon dil aapki taraf khinchta ja raha hai...."

Safdar ne thandi saans li aur chhat ki taraf dekhne laga. Uske pichhe ki taraf donon ladkiyaan khusar phusar karti huyi hans rahi thin.

"Hamaara naam sun kar log hansne lagte hain. magar ham kya karen. Ye naam ham ne kud to rakha nahin tha." Imran ne dukhi swar me kaha.

"Bade gadhe hain wo jo naam par hanste hain."

"Hamaare huzoor abba hamen chhote shah kahte hain aur khud bade shah kahlaate hain.....huzoor ammi Shahina kahlati hain."

"Khoob...." Ladki ke chehre se lag raha tha jaise usne ek zordar thahaake ko hazam karne ki koshish ki ho.

"Aur kaagazaat par jo naam likhe jaate hain wo bahut lambe chaude hain......jaise hame likha jaata hai........Shazada walie Shan Chashmakul Tamancha Bandookul Mulk Three not three Jang Bahadur Chhote Shah......aur abaa huzoor keliye likha jaata hai 'Waali-e-bandagaan Aali Tompson Rett Tett Waali-e-Top-ul-mulk Dharti Dhamak Jang Bahadur bade Shah'."

"Huzoor ammi ke alqaabaat(Upaadhiyaan) bhi to bataiye." Ladki ne gambhirta se kaha.

"Hamen yaad nahin. Ho sakta hai hamaare bawarchiyon me se kisi ko yaad ho......huzoor abba to unhen sirf chhote ki ammaa kah kar mukhaatib karte hain aur unke alqabaat wagairah ya naam likhne ki kabhi zaroorat hi pesh nahin aayi. Dar-asal unki hukumat sirf bawarchiyon(cooks) par hai.......aur wo sirf zubaani ahkamaat (Aadesh) saadir farmaati hain. (Jaari karti hain.)"

"Ohh achha......kya bataaun prince ki aap se mil kar kitni khushi huyi hai. Kabhi mera baap bhi 'Iron Prince' kahlaata tha. Magar ab........"

"Ye kya hota hai?"

(jaari)

 
"Lohe ka sab se bada importer."

"Laahol wala quwat...." Imran ne bura sa muh banaaya.

"Kyon....?" Ladki ne hairat se puchha.

Imran thodi der waise hi muh banaaye baitha raha phir bola...."Hamaare yahaan to import-export karne waale kewal baniye kahlaate hain."

"Ohh.....achha achha....zaroor kahlaate honge." Ladki be-wajah hansne lagi..."Magar prince aap itne sharmeele kyon hain?"

"Kyon na houn?" Imran ne narazgi bhare dhang se kaha.

"Ohh.....main apna sawaal waapas leti hun."

"Nahin dete...." Ladki ne chirchiraahat prakat ki aur ladki hansne lagi.

"Hamaari samajh me nahin aata ki aakhir is desh ke log itne hansod kyon hain. Jab dekho tab daant nikaalte rahte hain. Hamaari riyaasat me to agar aadmi public place par hanstaa hua dikhayi de to wahi saza di jaayegi jo sadak ke kinaare baith kar peshaab karne ki milti hai."

"Kamaal hai......aakhir aisa kyon hota hai?" Ladki ne aashcharya bhare swar me puchha.

"Hansne kewal shahi pariwar ke logon ko shobha deta hai......aur kanooni taur par kewal wahi public place par hanste hain."

"Lekin maine abhi tak aapko hanste nahin dekha."

"Ham janata me bahut lokpriye hain. Isliye ham ne soch samajh kar hansna chhod diya hai."

"Khoob....lekin aisa kyon?"

"Aray Bhai......phir wo hamen kis tarah apne dukh dard me sathi samjhenge......waise akele me hamen in dhakosalon par betahaasha hansi aati hai."

"Aap ka qayaam(thaharne ki jagah) kahan hai...."

"Qayaam......arre yahaan hamaari kayi kothiyaan maujood hain.......jahaan chaahen qayaam kar sakte hain......"

"Aap ke sath aap ke pariwar ke dusre log bhi honge?"

"Hargiz nahin........ham safar me aisi rog nahin paalte."

"Aahaa......aap sach much shahzade hain. Lekin kya aap ki shadi ho chuki hai?"

Is sawaal par Imran sharmaa gaya. Daanton me ungali daba kar nazren nichi kar li aur jhenpe huye dhang se muskuraane laga.

"Boliye naa...."

Imran pahle to usi dhang se chup baitha raha phir jaldi se bola....

"Huzoor abba se puchhiye...." aur donon hathon se muh chhupa kar sharm se simat gaya.

"Are......waahh..." Ladki hans padi. "Aap ne to parde me rahne waali ladkiyo n ko bhi maat de diyaa."

Imran ne thodi der tak sar hi nahin uthaaya.......to jawaab kya deta. Badi mushkil se wo sidha hua. Lekin ab bhi chehre par murkhta aur sharm ke dongre baras rahe the.

Safdar soch raha tha ki prakat me dikhne waale aur asli Imran me koi mel nahin. Kya wo aise hi ladkiyon par dore daalta hai?"

"Arre shahzade sahab.......bhala is tara kaam kaise chalega?" Ladki ne phir usay bolne par uksaaya.

"Phir kaise chalega?" Imran ne nigaahen nichi kiye kiye hi poochha.

"Aap shadi se sharmaate hain?"

"ww....wo....wo...dd....dekhiye...." Imran kewal haklaa kar rah gaya.

"Nahin huyi?" Ladki ne puchha.

Imran ne inkaar me sar hilaa kar phir nazren jhukaa li.

Ab Safdar ne mahsoos kiya ki ladki kuchh bechain si lag rahi hai. Wo baar baar apne sathiyon ki taraf dekh rahi thi. Phir us ne unhen kisi prakar ka ishaara kiya.......aur wo uth kar main gate ki taraf badh gayin. Safdar ne ek lambi saans li. Us ki samajh me nahin aa raha tha ki ladkiyaan kis chakkar me hain. Us ne shuru me un ki aapasi baat chit bhi suni thi.

Achanak ladki ne Imran se kaha...."Achha prince.....kya ham dost ban gaye hain?"

"Arre waah....." Imran khush ho kar bolaa...."Hamen kitni tamanna thi.....uff....off....baat dar-asal ye hai ki hamaari shiksha dikshaa mahal hi me huyi hai. Ham ne bahut padhaayi ki hai lekin kabhi collage ya school nahin gaye. Ham kitaabon me ladkon aur ladkiyon ki dosti ke baare me padha karte the aur sochte the ki ye sab galat hai. Jhoot hai. Ladke aur ladki me dosti kaise ho sakti hai. Ek baar ham ne abba huzoor se bhi puchha tha lekin ham par shahi daant padi thi."

"Shahi daant....." Wo ladki phir hans padi. "Bhala ye shaahi daant kaise padti hai?"

"Bhai.....pata nahin yahan daant dapat ka kya tareeqa hai. Yahaan ki to duniya hi niraali hai. Hamare riyaasat me mahal ke bhitar kuchh daftar(office) hote hain.....unhin me daant dapat ka bhi ek daftar hai."

"Aap par kaise daant padi thi?"

"Bas huzoor abba ne ek parchi likh kar hamen dete hue hukm saadir farmaaya tha(Aadesh jaari kiya tha) ki daant dapat ke daftar jaao. Ham uska matlab samajhte the."

(jaari)

"लोहे का सब से बड़ा इमपॉर्टर."

"लाहोल वला क़ुव्वत...." इमरान ने बुरा सा मूह बनाया.

"क्यों....?" लड़की ने हैरत से पुछा.

इमरान थोड़ी देर वैसे ही मूह बनाए बैठा रहा फिर बोला...."हमारे यहाँ तो इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाले केवल बनिये कहलाते हैं."

"ओह्ह.....अच्छा अच्छा....ज़रूर कहलाते होंगे." लड़की बे-वजह हँसने लगी..."मगर प्रिन्स आप इतने शर्मीले क्यों हैं?"

"क्यों ना होऊ?" इमरान ने नाराज़गी भरे ढंग से कहा.

"ओह्ह.....मैं अपना सवाल वापस लेती हूँ."

"नहीं देते...."

लड़की ने चिडचिड़ाहट प्रकट की और लड़की हँसने लगी.

"हमारी समझ मे नहीं आता कि आख़िर इस देश के लोग इतने हंसोड़ क्यों हैं. जब देखो तब दाँत निकालते रहते हैं. हमारी रियासत मे तो अगर आदमी पब्लिक प्लेस पर हंसता हुआ दिखाई दे तो वही सज़ा दी जाएगी जो सड़क के किनारे बैठ कर पेशाब करने की मिलती है."

"कमाल है......आख़िर ऐसा क्यों होता है?" लड़की ने आश्चर्य भरे स्वर मे पुछा.

"हँसने केवल शाही परिवार के लोगों को शोभा देता है......और क़ानूनी तौर पर केवल वही पब्लिक प्लेस पर हंसते हैं."

"लेकिन मैने अभी तक आपको हंसते नहीं देखा."

"हम जनता मे बहुत लोकप्रिय हैं. इसलिए हम ने सोच समझ कर हँसना छोड़ दिया है."

"खूब....लेकिन ऐसा क्यों?"

"अरे भाई......फिर वो हमें किस तरह अपने दुख दर्द मे साथी समझेंगे......वैसे अकेले मे हमें इन ढकोसलों पर बेतहाशा हँसी आती है."

"आप का क़याम(ठहरने की जगह) कहाँ है...."

"क़याम......अर्रे यहाँ हमारी कयि कोठियाँ मौजूद हैं.......जहाँ चाहें क़याम कर सकते हैं......"

"आप के साथ आप के परिवार के दूसरे लोग भी होंगे?"

"हरगिज़ नहीं........हम सफ़र मे ऐसे रोग नहीं पालते."

"आहा......आप सच मुच शहज़ादे हैं. लेकिन क्या आप की शादी हो चुकी है?"

इस सवाल पर इमरान शरमा गया. दाँतों मे उंगली दबा कर नज़रें नीची कर ली और झेंपे हुए ढंग से मुस्कुराने लगा.

"बोलिए ना...."

इमरान पहले तो उसी ढंग से चुप बैठा रहा फिर जल्दी से बोला....

"हुज़ूर अब्बा से पुछिये...." और दोनों हाथों से मूह छुपा कर शर्म से सिमट गया.

"अरे......वाहह..." लड़की हंस पड़ी. "आप ने तो पर्दे मे रहने वाली लड़कियो को भी मात दे दिया."

इमरान ने थोड़ी देर तक सर ही नहीं उठाया.......तो जवाब क्या देता. बड़ी मुश्किल से वो सीधा हुआ. लेकिन अब भी चेहरे पर मूर्खता और शर्म के डोंगरे बरस रहे थे.

सफदार सोच रहा था कि प्रकट मे दिखने वाले और असली इमरान मे कोई मेल नहीं. क्या वो ऐसे ही लड़कियों पर डोरे डालता है?"

"अर्रे शहज़ादे साहब.......भला इस तरह काम कैसे चलेगा?" लड़की ने फिर उसे बोलने पर उकसाया.

"फिर कैसे चलेगा?" इमरान ने निगाहें नीची किए किए ही पूछा.

"आप शादी से शरमाते हैं?"

"व्व....वो....वो...द्द....देखिए...." इमरान केवल हकला कर रह गया.

"नहीं हुई?" लड़की ने पुछा.

इमरान ने इनकार मे सर हिला कर फिर नज़रें झुका ली.

अब सफदार ने महसूस किया कि लड़की कुच्छ बेचैन सी लग रही है. वो बार बार अपने साथियों की तरफ देख रही थी. फिर उस ने उन्हें किसी प्रकार का इशारा किया.......और वो उठ कर मेन गेट की तरफ बढ़ गयीं. सफदार ने एक लंबी साँस ली. उस की समझ मे नहीं आ रहा था कि लड़कियाँ किस चक्कर मे हैं. उस ने शुरू मे उन की आपसी बात चीत भी सुनी थी.

अचानक लड़की ने इमरान से कहा...."अच्छा प्रिन्स.....क्या हम दोस्त बन गये हैं?"

"अर्रे वाह....." इमरान खुश हो कर बोला...."हमें कितनी तमन्ना थी.....उफ्फ....ऑफ....बात दर-असल ये है कि हमारी शिक्षा दीक्षा महल ही मे हुई है. हम ने बहुत पढ़ाई की है लेकिन कभी कॉलेज या स्कूल नहीं गये. हम किताबों मे लड़कों और लड़कियों की दोस्ती के बारे मे पढ़ा करते थे और सोचते थे कि ये सब ग़लत है. झूठ है. लड़के और लड़की मे दोस्ती कैसे हो सकती है. एक बार हम ने अब्बा हुज़ूर से भी पुछा था लेकिन हम पर शाही डाँट पड़ी थी."

"शाही डाँट....." वो लड़की फिर हंस पड़ी. "भला ये शाही डाँट कैसे पड़ती है?"

"भाई.....पता नहीं यहाँ डाँट डपट का क्या तरीक़ा है. यहाँ की तो दुनिया ही निराली है. हमारे रियासत मे महल के भीतर कुच्छ दफ़्तर(ऑफीस) होते हैं.....उन्हीं मे डाँट डपट का भी एक दफ़्तर है."

"आप पर कैसे डाँट पड़ी थी?"

"बस हुज़ूर अब्बा ने एक पर्ची लिख कर हमें देते हुए हुक्म सादिर फ़रमाया था(आदेश जारी किया था) कि डाँट डपट के दफ़्तर जाओ. हम उसका मतलब समझते थे."

(जारी)

 
"Kya matlab samajhte the?"

"Yahi ki daant dapat padegi magar....." Imran hansne laga. Khoob hansa aur phir bola...."Bhai kya bataayen........us department ka head ek bahut hi budha aadmi hai. Uske muhh me ek bhi daant nahin hai. Daant dapat wahi karta hai. Bas kya bataayen kaisa maza aata hai. Jab wo daantne lagta hai.........kahta hai....shahzaade sahab aap gagghe hain.....bewaqoof hain. Aaingaa aisa na hona chaahiye......ham uske shabdon par gaur karte hain jinka sahi uchchaaran daanton ke nahin rahne ke kaaran asambhav hai. gaur karte hain aur hanste hanste hamaara buraa haal ho jaata hai. Is par wo aur adhik gusse me aa jaata hai. Aur gusse se paagal hokar apni chhaatiyaan peetne lagta hai aur ham hanste hain. Aur uska gussa saatwen aasmaan par pahuch jaata hai."

"Magar ye department vichitra hai...."

"Majboori-wash ye department banaana pada. Kyonki huzoor abba ke shaahi soch ke anusar unhen daantne ka saleeka nahin aata."

"Ok......to....haan aap ladkiyon se dosti ke baare me kuchh kah rahe the...."

"Hamen bada shauq tha ladkiyon se dosti ka. Isi liye ham aap ke desh me aaye hain. Lekin abhi tak hamaari kisi ladki se dosti nahin ho saki."

"Agar ho jaaye to?" Ladki bade manmohak dhang se muskuraayi.

"Ham bahut prasann honge."

"Bas......chaliye ham dost ho gaye."

"Zahe naseeb(aho-bhaagya).......mm....matlab ham kuchh galat bol gaye.....fahe naseeb kahte hain shayad...."

"Nahin.......pahle hi aapne sahi kaha tha......zahe naseeb....." Ladki ne kaha. Kuchh pal kuchh sochti rahi. Phir boli "Achha prince main abhi aayi......mujhe ek zaroori kaam yaad aa gaya hai. Kya aap mera intezaar karenge?"

"Zaroor......zaroor. Ham himaaqat tak aap ka intezaar karenge."

"Aahaa..." Ladki muskuraayi...."Shayad aap Qayamat ko himaaqat kah rahe hain."

"Qayamat......haan.....qayamat. Dekho ham urdu sikh rahe hain."

"Koi baat nahin....achha to main abhi aayi....." wo uth gayi aur ab wo bhi mukhya dwaar ki taraf jaa rahi thi.

Safdar bhi uth gaya. Wo dekhna chaahta tha ki wo kyon uthi hai. Kuchh der pahle us ne apni sathiyon ko kahaan bhejaa tha."

****

Sardi yun hi adhik thi. Magar Safdar jahan tha wahaan se hil bhi nahin sakta tha. Kyon ki mehandi ki aadam kad jhaadiyon ki dusri taraf wo teenon ladkiyaan maujood thin......aur unki baat chit aisi thi ki Safdar ke paaon wahin jam kar rah gaye the.

Ek aawaz: "Mere vichar se to thik hai."

Dusri aawaz: "Lekin agar wo murkh saabit na hua to?"

Teesri aawaz: "Tumhari nakaratmak soch kuchh na hone degi. Main kahti hun aakhir kisi ko aazmaaya to jaaye. Agar murkh na saabit hua tab bhi kya ham ghaate me rahenge? Yahi samajh lena ki ek dilchasp tafreeh hoti rahi hai."

Pahli aawaz: "Mujhe to frod lagta hai. Koi shikaari jo massomiyat ke khol me chhupa hua hai."

Dusri aawaz: "Mujhe vishwaas hai ki wo koi murkh shahzada hi hai."

Teesri aawaz; "Anyway......kya kahti ho.....kya kiya jaaye?"

Dusri aawaz: "Mere vichar se usay bahla phuslaa kar le chalo. Dosti to kar hi li tum ne."

Teesri aawaz: "Magar mujhe hairat hai ki akwla kyon hai?"

Dusri aawaz: "Phir tum ne shuru kar di bahas. Ab hamaare kaan na khaao. Agar is suggestion par kaam karna hai to karo warna main to chali. Usay aazmaane ka sab se achha tareeqa ye hai ki turant waapas mat jaao. Ye dekho ki wo tumhaara intezaar karta hai ya nahin. Agar wo intezar karta hua mile to samajh lo kaam ka hai......bas phir ham yahin se usay gayab kar denge."

"To main abhi waapas na jaaun?"

"Hargiz nahin......aao chal kar kisi nazdiki resturant me kuchh samay guzaaren."

Phir Safdar ne kadmon ki aawaz suni aur thodi der baad dekha ki wo teenon compound ke gate se nikal rahi hain.

Safdar ne socha ab mauka hai.....Imran ko situation se awagat kara dena chaahiye. Wo tezi se dinning hall me wapas aaya. Imran ab bhi apni mez par baitha tha. Safdar se nazar milte hi wo muskuraaya......aur safdar ne ek lambi saans li. Matlab Imran ne usay pahchan liya tha.

Imran uske nikat pahuch kar bade adab se jhukaa aur sidha khada hota hua bola...."Aye Chamrautii ke shahzade sahab...........aap kisi badi musibat me phasne waale hain."

"Good...." Imran ne muskuraa kar kaha...."Aaj tumhari bewakoofi kaam aa rahi hai. Kyon....kya khabar hai?"

Safdar ne short me ladkiyon ki baat chit suna di. Phir bola..."Aap ka kya khayaal hai?"

Imran kuchh sochta hua bola..."Tum ne badi achhi khabar sunaayi hai. Lekin main chaahta hun ki wo meri baaton ki sachaayi sweekar kar len. Iske liye tumhen bhi kuchh karna padega."

"Jo kuchh aap farmaaiye...."

"Unki waapasi par mere paas aakar tum mujhe kornish baja laaoge. Phir aisi bhasha me kuchh kahoge jo tumhare farishton ko bhi samajh me na aa sake. Bas kuchh oot-pataang bak dena. Kuchh der ham apni maatribhasha me baaten karenge. Phir main jab krodh bhare swar me hath hila kar kuchh kahunga......to tum bhaybheet dhang se phir kornish baja laana aur ulte paaon waapas.......baahar wait karna. Tumhen har haal me mujh par nazar rakhni hai. Lekin us samay tak koi action mat lena jab tak meri taraf se ishara na mile. Bas ab jaao."

Safdar phir dinning hall se baahar aa gaya. Ab usay ladkiyon ki waapasi ka intezaar tha. Kuchh hi der baad wo main gate me dikhayi din. Safdar ek khambe ki owt me ho gaya.

***

Imran ne un teenon ko hall me aate dekha lekin khud ko anjaan show karta raha. Gambhir ladki tezi se uski mez ki taraf aayi aur uski donon sathi nikat ki ek mez par chali gayin.

"sorry prince...." Ladki baithti huyi boli...."Aapko itni der intezar karna pada."

"Koi baat nahin.....magar ham bahut pareshan hain...."

"Kyon....?"

"Abhi hamaara secretary talash karta hua pahucha tha. Ham badi mushkil se us se khud ko chhupaa sake."

"Kyon.....chhupne ki kya zaroorat thi?"

"Arre....wo bhoot ki tarah ham se chipak jaata. Huzoor abba ka nirdesh hai ki hamen kisi samay akela na chhoda jaaye."

"Kya is samy bhi yahaan aap ka koi aadmi maujood hai?" ladki ne chaaron taraf bechaini se dekhte huye kaha.

"Nahin.....wo kambakht hamen yahaan na paakar waapas gaya hoga. Ham ne usay dekhte hi bathroom me qadam-panjaa farmaaya tha."

(Qadam-ranja farmaana=padaarpan karna, jaana.)

"Qadam panja nahin qadam ranjaa...."

"Ohh shukriyaa.....aap sach much bahut achhi dost hain. Aap ke sath rah kar ham achhi urdu bolne lagenge...."

"Zaroor..."

Lekin thik usi samay Imran mez par hath maar kar gurraya...."Dekh liya kameene ne is baar dekh hi liyaa...."

"Kis ne dekh liyaa?" Ladki ne bokhlaa kar charon taraf nazar daudaayi.

"Usi na-muraad secretary ne....kambakht shayad yahin mandraa raha tha."

(Na-muraad=abhaaga)

"क्या मतलब समझते थे?"

"यही कि डाँट डपट पड़ेगी मगर....." इमरान हँसने लगा. खूब हंसा और फिर बोला...."भाई क्या बताएँ........उस डिपार्टमेंट का हेड एक बहुत ही बूढ़ा आदमी है. उसके मुहह मे एक भी दाँत नहीं है. डाँट डपट वही करता है. बस क्या बताएँ कैसा मज़ा आता है. जब वो डाँटने लगता है.........कहता है....शहज़ादे साहब आप गधे हैं.....बेवक़ूफ़ हैं. आइंगा ऐसा ना होना चाहिए......हम उसके शब्दों पर गौर करते हैं जिनका सही उच्चारण दाँतों के नहीं रहने के कारण असंभव है. गौर करते हैं और हंसते हंसते हमारा बुरा हाल हो जाता है. इस पर वो और अधिक गुस्से मे आ जाता है. और गुस्से से पागल होकर अपनी छाती पीटने लगता है और हम हंसते हैं. और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुच जाता है."

"मगर ये डिपार्टमेंट विचित्र है...."

"मजबूरी-वश ये डिपार्टमेंट बनाना पड़ा. क्योंकि हुज़ूर अब्बा की शाही सोच के अनुसार उन्हें डाँटने का सलीका नहीं आता."

"ओके......तो....हां आप लड़कियों से दोस्ती के बारे मे कुच्छ कह रहे थे...."

"हमें बड़ा शौक़ था लड़कियों से दोस्ती का. इसी लिए हम आप के देश मे आए हैं. लेकिन अभी तक हमारी किसी लड़की से दोस्ती नहीं हो सकी."

"अगर हो जाए तो?" लड़की बड़े मनमोहक ढंग से मुस्कुराइ.

"हम बहुत प्रसन्न होंगे."

"बस......चलिए हम दोस्त हो गये."

"ज़हे नसीब(आहो-भाग्या).......म्म....मतलब हम कुच्छ ग़लत बोल गये.....फहे नसीब कहते हैं शायद...."

"नहीं.......पहले ही आपने सही कहा था......ज़हे नसीब....." लड़की ने कहा. कुच्छ पल कुच्छ सोचती रही. फिर बोली "अच्छा प्रिन्स मैं अभी आई......मुझे एक ज़रूरी काम याद आ गया है. क्या आप मेरा इंतेज़ार करेंगे?"

"ज़रूर......ज़रूर. हम हिमाक़त तक आप का इंतेज़ार करेंगे."

"आहा..." लड़की मुस्कुराइ...."शायद आप क़यामत को हिमाक़त कह रहे हैं."

"क़यामत......हां.....क़यामत. देखो हम उर्दू सीख रहे हैं."

"कोई बात नहीं....अच्छा तो मैं अभी आई....." वो उठ गयी और अब वो भी मुख्य द्वार की तरफ जा रही थी.

सफदार भी उठ गया. वो देखना चाहता था की वो क्यों उठी है. कुच्छ देर पहले उस ने अपनी साथियों को कहाँ भेजा था."

****

सर्दी यूँ ही अधिक थी. मगर सफदार जहाँ था वहाँ से हिल भी नहीं सकता था. क्यों कि मेहंदी की आदम कद झाड़ियों की दूसरी तरफ वो तीनों लड़कियाँ मौजूद थीं......और उनकी बात चीत ऐसी थी कि सफदार के पाँव वहीं जम कर रह गये थे.

एक आवाज़: "मेरे विचार से तो ठीक है."

दूसरी आवाज़: "लेकिन अगर वो मूर्ख साबित ना हुआ तो?"

तीसरी आवाज़: "तुम्हारी नकारात्मक सोच कुच्छ नही होने देगी. मैं कहती हूँ आख़िर किसी को आज़माया तो जाए. अगर मूर्ख ना साबित हुआ तब भी क्या हम घाटे मे रहेंगे? यही समझ लेना कि एक दिलचस्प तफरीह होती रही है."

पहली आवाज़: "मुझे तो फ्रॉड लगता है. कोई शिकारी जो मासूमियत के खोल मे छुपा हुआ है."

दूसरी आवाज़: "मुझे विश्वास है कि वो कोई मूर्ख शहज़ादा ही है."

तीसरी आवाज़; "एनीवे......क्या कहती हो.....क्या किया जाए?"

दूसरी आवाज़: "मेरे विचार से उसे बहला फुसला कर ले चलो. दोस्ती तो कर ही ली तुम ने."

तीसरी आवाज़: "मगर मुझे हैरत है कि अकेला क्यों है?"

दूसरी आवाज़: "फिर तुम ने शुरू कर दी बहस. अब हमारे कान ना खाओ. अगर इस सजेशन पर काम करना है तो करो वरना मैं तो चली. उसे आज़माने का सब से अच्छा तरीक़ा ये है कि तुरंत वापस मत जाओ. ये देखो कि वो तुम्हारा इंतेज़ार करता है या नहीं. अगर वो इंतेज़ार करता हुआ मिले तो समझ लो काम का है......बस फिर हम यहीं से उसे गायब कर देंगे."

"तो मैं अभी वापस ना जाउ?"

"हरगिज़ नहीं......आओ चल कर किसी नज़दीकी रेस्टोरेंट मे कुच्छ समय गुज़ारें."

फिर सफदार ने कदमों की आवाज़ सुनी और थोड़ी देर बाद देखा कि वो तीनों कॉंपाउंड के गेट से निकल रही हैं.

सफदार ने सोचा अब मौका है.....इमरान को सिचुयेशन से अवगत करा देना चाहिए. वो तेज़ी से डाइनिंग हॉल मे वापस आया. इमरान अब भी अपनी मेज़ पर बैठा था. सफदार से नज़र मिलते ही वो मुस्कुराया......और सफदार ने एक लंबी साँस ली. मतलब इमरान ने उसे पहचान लिया था.

इमरान उसके निकट पहुच कर बड़े अदब से झुका और सीधा खड़ा होता हुआ बोला...."आए छम्रौती के शहज़ादे साहब...........आप किसी बड़ी मुसीबत मे फँसने वाले हैं."

"गुड...." इमरान ने मुस्कुरा कर कहा...."आज तुम्हारी बेवकूफी काम आ रही है. क्यों....क्या खबर है?"

सफदार ने शॉर्ट मे लड़कियों की बात चीत सुना दी. फिर बोला..."आप का क्या ख़याल है?"

इमरान कुच्छ सोचता हुआ बोला..."तुम ने बड़ी अच्छी खबर सुनाई है. लेकिन मैं चाहता हूँ कि वो मेरी बातों की सच्चाई स्वीकार कर लें. इसके लिए तुम्हें भी कुच्छ करना पड़ेगा."

"जो कुच्छ आप फरमाइए...."

"उनकी वापसी पर मेरे पास आकर तुम मुझे कॉर्निश बजा लाओगे. फिर ऐसी भाषा मे कुच्छ कहोगे जो तुम्हारे फरिश्तों को भी समझ मे ना आ सके. बस कुच्छ ऊट-पटांग बक देना. कुच्छ देर हम अपनी मातृभाषा मे बातें करेंगे. फिर मैं जब क्रोध भरे स्वर मे हाथ हिला कर कुच्छ कहूँगा......तो तुम भयभीत ढंग से फिर कॉर्निश बजा लाना और उल्टे पाओं वापस.......बाहर वेट करना. तुम्हें हर हाल मे मुझ पर नज़र रखनी है. लेकिन उस समय तक कोई एक्शन मत लेना जब तक मेरी तरफ से इशारा ना मिले. बस अब जाओ."

सफदार फिर डाइनिंग हॉल से बाहर आ गया. अब उसे लड़कियों की वापसी का इंतेज़ार था. कुच्छ ही देर बाद वो मेन गेट मे दिखाई दिन. सफदार एक खंबे की ओट मे हो गया.

***

इमरान ने उन तीनों को हॉल मे आते देखा लेकिन खुद को अंजान शो करता रहा. गंभीर लड़की तेज़ी से उसकी मेज़ की तरफ आई और उसकी दोनों साथी निकट की एक मेज़ पर चली गयीं.

"सॉरी प्रिन्स...." लड़की बैठती हुई बोली...."आपको इतनी देर इंतेज़ार करना पड़ा."

"कोई बात नहीं.....मगर हम बहुत परेशान हैं...."

"क्यों....?"

"अभी हमारा सेक्रेटरी तलाश करता हुआ पहुचा था. हम बड़ी मुश्किल से उस से खुद को छुपा सके."

"क्यों.....छुपने की क्या ज़रूरत थी?"

"अर्रे....वो भूत की तरह हम से चिपक जाता. हुज़ूर अब्बा का निर्देश है कि हमें किसी समय अकेला ना छोड़ा जाए."

"क्या इस समय भी यहाँ आप का कोई आदमी मौजूद है?" लड़की ने चारों तरफ बेचैनी से देखते हुए कहा.

"नहीं.....वो कम्बख़्त हमें यहाँ ना पाकर वापस गया होगा. हम ने उसे देखते ही बाथरूम मे क़दम-पंजा फ़रमाया था."

(क़दम-पंजा फरमाना=पदार्पण करना, जाना.)

"क़दम पंजा नहीं क़दम रंजा...."

"ओह्ह शुक्रिया.....आप सच मुच बहुत अच्छी दोस्त हैं. आप के साथ रह कर हम अच्छी उर्दू बोलने लगेंगे...."

"ज़रूर..."

लेकिन ठीक उसी समय इमरान मेज़ पर हाथ मार कर गुर्राया...."देख लिया कमीने ने इस बार देख ही लिया...."

"किस ने देख लिया?" लड़की ने बोखला कर चारों तरफ नज़र दौड़ाई.

"उसी ना-मुराद सेक्रेटरी ने....कम्बख़्त शायद यहीं मंडरा रहा था."

(ना-मुराद=अभागा)

 
Itne me Safdar mez ke kareeb pahuch kar bahut hi adab se jhukaa. Phir sidha khada ho kar oot-pataang aawazen nikaalne laga. Uske chehre par badi badi muchhen dikhayi de rahi thin. kam se kam koi aisa aadmi usay nahin pahchan sakta tha jisne kuch der pahle usay sarsari nigaah se dekha ho.

Imran ne jawaab me kuchh kaha. Phir thodi der tak unhin samajh se pare shabton ka aadan pradaan hota raha. Iske baad achanak imran ka lahja krodh bhara ho gaya. Safdar chup chaap sunta raha aur Imran ke chup hote hi seene par hath rakh kar jhukaa aur kuchh door ulte pairon par chal kar ediyon par ghoom gaya aur baahar ki taraf chala gaya.

"Gadha kahin ka...." Imran daant pees kar barbadaaya. "Matlab ham nanhe bachche hain......shahar me kho jaayenge."

"Kyon prince.....kya kah raha tha?"

"Arre bakwaas kar raha tha.....kahne laga ham sab behad pareshan the. Aap bataaye bina yahaan chale aaye. Ham ne kaha bhaag jaao. Agar aas paas kahin dikhaayi diye to badi sakht saza milegi. Bas chala gaya. Ab aap bataaiye.....kya ham kahin kho jaayenge?"

"Kabhi nahin.....ye nigraani to jeewan ke maze bhi nahin lene de sakti."

"Aur kyaa.....are haan abhi tak hamen apni dost ka naam bhi maloom nahin ho saka,"

"Mera naam Shaali hai..."

"Ohh.....ye to shayad biwi ki bahan ko bhi kahte hain."

"Arre nahin...." Ladki hans padi...."usay saali kahte hain."

"Ohh.....achha achha....samajh gaya......seen....sheen ka farq hai...."

"Ji haan.....kya aap ne urdu padhi bhi hai?"

"Ji haan.....hamen kayi bhash padhayi gayi thin lekin un me bol baal mushkil hai...."

"Bol chaal..." Shaali ne correction kiya.

"Shukriya."

Shaali thodi der tak kuchh sochti rahi phir boli "Chaliye main aap ko apna ghar dikha dun."

"mm....magar...."

"haan....kahiye kya baat hai?"

"Aap ke maata pita bura to nahin maanenge. Hmari riyaasat me isay achha nahin samjha jaata."

"Ohh.....aap chinta na kijiye.....main apni kothi me akeli rahti hun."

"Arre...." Imran hairat se aankhen phaadta hua bola...."Hamen hairat hai ki ladkiyaan bhi akeli rahti hain..."

"Ye meri donon secretary bhi to hain......lekin wo bura nahin maanengi."

Imran kuchh na bolaa.

"To phir chaliye..." Shaali ne kuchh der baad kaha.

"Zaroor chalenge....magar zara rukiye..." Imran ne kaha..."Ham nishchint ho lete hain ki hamara koi aadmi yahaan maujood to nahin hai......ham nahin chaahte ki ladkiyon se dosti ki khabar bade shaah ke kaanon tak pahuche."

Shali bhi nishchint dikhayi dene lagi. Aisa lag raha tha ki usay bahut badi chinta se mukti mil gayi ho.

Imran ne uth kar poore hotel ka chakkar lagaya. Shaali uske sath sath hi rahi. Phir Imran ne kaha...."Hamen vishwaas hai ki is samay yahaan koi bhi nahin hai."

"To phir chalen naa?"

"zaroor.....zaroor...."

Ek lambi sundar si car unhen lekar compound se baahar nikli. Shaali ki sathiyon me se ek usay drive kar rahi thin. Dono ladkiyaan front seat par hi thin. Shaali Imran ke sath back seat par thi.

"Kal tak ham udaas raha karte the....lekin is samay ham itne prasann kyon hain?"

"Main bataaun shahzade sahab?" Drive karti huyi ladki boli.

"Tum khamosh raho...." Shaali jaldi se boli.

"Mera bhi haq hai...." Jawab mila.

"Mohtarma gaali.....hamen bad-tamizi pasand nahin hai." Imran ne muh bana kar kaha aur donon ladkiyaan hans padin.

"Mera naam Shaali hai...." shaali ne baukhlaa kar kaha.

"Ohh....maaf kijiye.....hamen dar-asal bhool jaane ki bhi aadat hai.

"Koi baat nahin......ham betakalluf dost hain naa...." Shaali hans kar boli.

"Betakalluf bhi hain....." Imran ne khushi aur hairat ke mile jule swar me kaha.'

'

"Bilkul....."

"ohh....ohh....ham kitne khush hain....kitne bharmangal hain....."

''bharmangal kya hai?"

"Ohh.....arre.....khushi ki adikta me ham apni bhash ka ek shabd bol gaye........bharmangal......hamari bhasha me khush-keemat....keemat.....hi to kahte hain......khush-keemat ko kahte hain bharmangal...."

"Nahin shayad aap khush-kismat kahna chaahte hain....."

"O....haan.....khushkismat.....sahi hai....pata nahin kab hamen urdu bolna aayega?"

"Aap waise bhi achhi urdu bol lete hain.....lekin lahje par niyantran nahin hai. Iski practice karni hogi."

"Practice......haan.....ham koshish karte hain ki 'haaye allah, uyii allah aur allaa qasam bilkul usi andaz me kahen jaise aap log kahte hain. Magar ham se nahin bantaa. Kitna achha lagta hai......kaanon ko kitna bhala lagta hai. Achha ye 'noj' kya hai......ham iske arth nahin samajhte......ek budhi aurat se hamari mulakat huyi thi. Hamen yaad nahin ki ham ne us se kya kaha tha jis ke jawaab me us ne naak par ungali rakh kar noj kaha tha. Ham ne urdu ki distionaries chhaan daali lekin is shabd ka arth hamen na mil saka."

"mm....main bataaun....?"

[*noj.....puraane samay me urdu bhasha bolne waali vishesh roop se ashikshit mahilaayen aashcharya, ghrinaa, ityaadi bhavnaaon ko prakat karne keliye kahti thin. Ye exclamatory word hai. Aaj ke samay me ye shabd prachalit nahin hai.]

"Haan.....bataaiye naa taaki hamen iske prayog ke baare me pata chal sake."

"Arre waahh.....aap bhi naak par ungali rakh kar noj kah liya karen..." Drive karne waali ladki ne kaha.

"Magar sawaal ye hai ki ki arth pata huye binaa usay kaise prayog kar sakenge. Hamen ye to pata hona hi chaahiye ki ham kab noj kahen."

"Main bataaungi...." Usi ladki ne kaha. Miss Shaali ki urdu bhi bahut achhi nahin hai.....kyonki inki maa Honlulu ki thin aur baap Thailand ke."

"Achha....tum hi arth bata do...." Imran ne kaha.

"Noj ka arth 'haan' hai sath hi naak chhune se haan me aur bal pad jaata jaata hai."

"Arre waahh...." Imran bachchon ki tarah khush hokar uchhal pada. "Ab bilkul samajh me aa gaya....shukriya."

Shaali ne gussa bhari nigaahon se us ladki ko dekha magar boli kuchh nahin.

Car Grand colony ki ek imaarat ke compound me prawesh kar rahi thi. Imran ne ulloo ki tarah aankhen nachaayin.....lekin khamosh raha.

Imarat shaandar thi lekin Imran ko un teenon ladkiyon ke alaawa aur koi nahin dikhayi diya. Teenon aapas me free thin magar Imran ne unke is vyavahar par na to hairat prakat ki aur na hi koi comment kiya.

***

Juliana Fitzwater uljhan me padi huyi thi. Pichhli raat Safdar ne usay yahaan tak suchna di thi ki Imran Grand colony ki imarat Green House me prawesh kar chuka hai. Iske baar ke halaat ka usay pata nahin. Wo soch rahi thi ki Imran ko is tarah phuslaa kar le jaane waali ladkiyaan kon ho sakti hain. Aur is harkat ka maksad kya hoga.

Kya wo khud is maamle ko dekhe? Lekin phir ye soch kar gussaa aa gaya ki Imran uska mazaak udaayega. Wo pahle bhi kayi baar aise halaat me usay sharminda kar chuka tha. Uska kahna tha ki aakhir wo uske pichhe kyon padi rahti hai? Uski gatividhi par nazar rakhne ki koshish kyon karti hai. Uske niji maamlon me dakhal kyon deti hai?

Aise awasaron par Julia kat kar rah jaati.....aur usay gussaa bhi aata. Magar wo majboor thi. Kyonki Imran ki toh me rahna uske nature ka ek hissa ban chuka tha.

Imran ke alawa aur kisi ki parwaah nahin karti thi ki wo zinda hai ya mar gaya.

Office me aate hi usne sab se pahle ye pata karne ki koshish ki thi ki uske liye koi sandesh to nahin hai.

2 baje tak wo uljhan me padi rahi. Kyonki Safdar ke sath hi Chauhan, Nomaani aur Siddiqi bhi office se gayab the. Khawir se kewal itna hi pata chal saka ki wo chaaron raat hi se kisi important kaam me gayab hain. Kaam ke baare me Khawir ko bhi pata nahin tha.

2 baj kar 10 minut par uske special phone ki gahnti baji aur usne bechaini se receiver uthaya. Dusri taraf se Safdar hi tha.

"Main tang aa gaya hun Imran sahab se...." Safdar ne kaha.

"Kyon......kya hua?" Julia ne bechaini se puchha.

"Raat hi se ham chaaron us imaarat ki nigraani kar rahe the. Lekin ab is samay wo imaarat sunsaan padi hai.....aur uska maalik ab usay kisi dusre kirayadar ke hawaale kar raha hai."

"Explain karo....." Julia jhallaa gayi.

"Aaj subah 10 baje car me teenon ladkiyaan baahar niklin. Chauhan ne car ka pichha kiya tha. Car me kewal wahi teenon thin. Imran un ke sath nahin tha. Derh baje Chauhan waapas aaya. Us ne bataaya ki wo car samudri safar par rawaana ho chuki hai."

"Safdar kyon murkhta bhari baaton me time kill kar rahe ho?"

"Imran ka maamla hai naa......har aadmi paagal ban kar rah jaata hai."

"Seedhi seedhi baaten karo...." wo gurraayi.

"Are bhai.....naraz kyon hoti ho.....mera khayal hai ki iss baar Imran ki haddiyon ka bhi pata nahin chalegga. Wo car bandargah gayi thi.....aur usay maal load hone waake port par le jaaya gaya jahan se crane ke dwara ek maal-wahak steamer par load kar di gayi. Teenon ladkiyaan bhi usi steamer par sawaar ho gayi thin. Imran wahaan bhi nahin dikhayi diya tha.

(jaari)

इतने मे सफदार मेज़ के करीब पहुच कर बहुत ही अदब से झुका. फिर सीधा खड़ा हो कर ऊट-पटांग आवाज़ें निकालने लगा. उसके चेहरे पर बड़ी बड़ी मुच्छें दिखाई दे रही थीं. कम से कम कोई ऐसा आदमी उसे नहीं पहचान सकता था जिसने कुछ देर पहले उसे सरसरी निगाह से देखा हो.

इमरान ने जवाब मे कुच्छ कहा. फिर थोड़ी देर तक उन्हीं समझ से परे शब्दों का आदान प्रदान होता रहा. इसके बाद अचानक इमरान का लहज़ा क्रोध भरा हो गया. सफदार चुप चाप सुनता रहा और इमरान के चुप होते ही सीने पर हाथ रख कर झुका और कुच्छ दूर उल्टे पैरों पर चल कर एडियों पर घूम गया और बाहर की तरफ चला गया.

"गधा कहीं का...." इमरान दाँत पीस कर बड़बड़ाया. "मतलब हम नन्हे बच्चे हैं......शहर मे खो जाएँगे."

"क्यों प्रिन्स.....क्या कह रहा था?"

"अर्रे बकवास कर रहा था.....कहने लगा हम सब बेहद परेशान थे. आप बताए बिना यहाँ चले आए. हम ने कहा भाग जाओ. अगर आस पास कहीं दिखाई दिए तो बड़ी सख़्त सज़ा मिलेगी. बस चला गया. अब आप बताइए.....क्या हम कहीं खो जाएँगे?"

"कभी नहीं.....ये निगरानी तो जीवन के मज़े भी नहीं लेने दे सकती."

"और क्या.....अरे हां अभी तक हमें अपनी दोस्त का नाम भी मालूम नहीं हो सका,"

"मेरा नाम शालि है..."

"ओह्ह.....ये तो शायद बीवी की बहन को भी कहते हैं."

"अर्रे नहीं...." लड़की हंस पड़ी...."उसे साली कहते हैं."

"ओह्ह.....अच्छा अच्छा....समझ गया......सीन....शीन का फ़र्क़ है...."

"जी हां.....क्या आप ने उर्दू पढ़ी भी है?"

"जी हां.....हमें कयि भाष पढ़ाई गयी थीं लेकिन उन मे बोल बाल मुश्किल है...."

"बोल चाल..." शालि ने करेक्षन किया.

"शुक्रिया."

शालि थोड़ी देर तक कुच्छ सोचती रही फिर बोली "चलिए मैं आप को अपना घर दिखा दूं."

"म्म....मगर...."

"हाँ....कहिए क्या बात है?"

"आप के माता पिता बुरा तो नहीं मानेंगे. हमरी रियासत मे इसे अच्छा नहीं समझा जाता."

"ओह्ह.....आप चिंता ना कीजिए.....मैं अपनी कोठी मे अकेली रहती हूँ."

"अर्रे...." इमरान हैरत से आँखें फाड़ता हुआ बोला...."हमें हैरत है कि लड़कियाँ भी अकेली रहती हैं..."

"ये मेरी दोनों सेक्रेटरी भी तो हैं......लेकिन वो बुरा नहीं मानेंगी."

इमरान कुच्छ ना बोला.

"तो फिर चलिए..." शालि ने कुच्छ देर बाद कहा.

"ज़रूर चलेंगे....मगर ज़रा रुकिये..." इमरान ने कहा..."हम निश्चिंत हो लेते हैं कि हमारा कोई आदमी यहाँ मौजूद तो नहीं है......हम नहीं चाहते कि लड़कियों से दोस्ती की खबर बड़े शाह के कानों तक पहुचे."

शालि भी निश्चिंत दिखाई देने लगी. ऐसा लग रहा था कि उसे बहुत बड़ी चिंता से मुक्ति मिल गयी हो.

इमरान ने उठ कर पूरे होटेल का चक्कर लगाया. शालि उसके साथ साथ ही रही. फिर इमरान ने कहा...."हमें विश्वास है कि इस समय यहाँ कोई भी नहीं है."

"तो फिर चलें ना?"

"ज़रूर.....ज़रूर...."

एक लंबी सुंदर सी कार उन्हें लेकर कॉंपाउंड से बाहर निकली. शालि की साथियों मे से एक उसे ड्राइव कर रही थीं. दोनो लड़कियाँ फ्रंट सीट पर ही थीं. शालि इमरान के साथ बॅक सीट पर थी.

"कल तक हम उदास रहा करते थे....लेकिन इस समय हम इतने प्रसन्न क्यों हैं?"

"मैं बताउ शहज़ादे साहब?" ड्राइव करती हुई लड़की बोली.

"तुम खामोश रहो...." शालि जल्दी से बोली.

"मेरा भी हक़ है...." जवाब मिला.

"मोहतार्मा गाली.....हमें बद-तमीज़ी पसंद नहीं है." इमरान ने मूह बना कर कहा और दोनों लड़कियाँ हंस पड़ीं.

"मेरा नाम शालि है...." शालि ने बौखला कर कहा.

"ओह्ह....माफ़ कीजिए.....हमें दर-असल भूल जाने की भी आदत है.

"कोई बात नहीं......हम बेतकल्लुफ दोस्त हैं ना...." शालि हंस कर बोली.

"बेताकल्लूफ भी हैं....." इमरान ने खुशी और हैरत के मिले जुले स्वर मे कहा.'

'

"बिल्कुल....."

"ओह्ह....ओह्ह....हम कितने खुश हैं....कितने भरमंगल हैं....."

''भरमंगल क्या है?"

"ओह्ह.....अर्रे.....खुशी की अधिक्ता मे हम अपनी भाष का एक शब्द बोल गये........भरमंगल......हमारी भाषा मे खुश-कीमत....कीमत.....ही तो कहते हैं......खुश-कीमत को कहते हैं भरमंगल...."

"नहीं शायद आप खुश-किस्मत कहना चाहते हैं....."

"ओ....हां.....खुशकिस्मत.....सही है....पता नहीं कब हमें उर्दू बोलना आएगा?"

"आप वैसे भी अच्छी उर्दू बोल लेते हैं.....लेकिन लहजे पर नियंत्रण नहीं है. इसकी प्रॅक्टीस करनी होगी."

"प्रॅक्टीस......हां.....हम कोशिश करते हैं कि 'हाए अल्लाह, उई अल्लाह और अल्ला क़सम बिल्कुल उसी अंदाज़ मे कहें जैसे आप लोग कहते हैं. मगर हम से नहीं बनता. कितना अच्छा लगता है......कानों को कितना भला लगता है. अच्छा ये 'नोज' क्या है......हम इसके अर्थ नहीं समझते......एक बूढ़ी औरत से हमारी मुलाकात हुई थी. हमें याद नहीं की हम ने उस से क्या कहा था जिस के जवाब मे उस ने नाक पर उंगली रख कर नोज कहा था. हम ने उर्दू की डिस्षनरीज़ छान डाली लेकिन इस शब्द का अर्थ हमें ना मिल सका."

"म्म....मैं बताउ....?"

[*नोज.....पुराने समय मे उर्दू भाषा बोलने वाली विशेष रूप से अशिक्षित महिलाएँ आश्चर्य, घृणा, इत्यादि भावनाओं को प्रकट करने केलिए कहती थीं. ये एक्सक्लमेटरी वर्ड है. आज के समय मे ये शब्द प्रचलित नहीं है.]

"हां.....बताइए ना ताकि हमें इसके प्रयोग के बारे मे पता चल सके."

"अर्रे वाहह.....आप भी नाक पर उंगली रख कर नोज कह लिया करें..." ड्राइव करने वाली लड़की ने कहा.

"मगर सवाल ये है क़ि की अर्थ पता हुए बिना उसे कैसे प्रयोग कर सकेंगे. हमें ये तो पता होना ही चाहिए कि हम कब नोज कहें."

"मैं बताउन्गी...." उसी लड़की ने कहा. मिस शालि की उर्दू भी बहुत अच्छी नहीं है.....क्योंकि इनकी माँ होंलूलू की तीन और बाप थाइलॅंड के."

"अच्छा....तुम ही अर्थ बता दो...." इमरान ने कहा.

"नोज का अर्थ 'हां' है साथ ही नाक छुने से हां मे और बल पड़ जाता जाता है."

"अर्रे वाहह...." इमरान बच्चों की तरह खुश होकर उच्छल पड़ा. "अब बिल्कुल समझ मे आ गया....शुक्रिया."

शालि ने गुस्सा भरी निगाहों से उस लड़की को देखा मगर बोली कुच्छ नहीं.

कार ग्रांड कॉलोनी की एक इमारत के कॉंपाउंड मे प्रवेश कर रही थी. इमरान ने उल्लू की तरह आँखें नचाईं.....लेकिन खामोश रहा.

इमारत शानदार थी लेकिन इमरान को उन तीनों लड़कियों के अलावा और कोई नहीं दिखाई दिया. तीनों आपस मे फ्री थीं मगर इमरान ने उनके इस व्यवहार पर ना तो हैरत प्रकट की और ना ही कोई कॉमेंट किया.

***

जुलीना फिट्ज़वॉटर उलझन मे पड़ी हुई थी. पिच्छली रात सफदार ने उसे यहाँ तक सूचना दी थी कि इमरान ग्रांड कॉलोनी की इमारत ग्रीन हाउस मे प्रवेश कर चुका है. इसके बाद के हालात का उसे पता नहीं. वो सोच रही थी कि इमरान को इस तरह फुसला कर ले जाने वाली लड़कियाँ कॉन हो सकती हैं. और इस हरकत का मकसद क्या होगा.

क्या वो खुद इस मामले को देखे? लेकिन फिर ये सोच कर गुस्सा आ गया कि इमरान उसका मज़ाक उड़ाएगा. वो पहले भी कयि बार ऐसे हालात मे उसे शर्मिंदा कर चुका था. उसका कहना था कि आख़िर वो उसके पिछे क्यों पड़ी रहती है? उसकी गतिविधि पर नज़र रखने की कोशिश क्यों करती है. उसके निजी मामलों मे दखल क्यों देती है?

ऐसे अवसरों पर जूलीया कट कर रह जाती.....और उसे गुस्सा भी आता. मगर वो मजबूर थी. क्योंकि इमरान की टोह मे रहना उसके नेचर का एक हिस्सा बन चुका था.

इमरान के अलावा और किसी की परवाह नहीं करती थी कि वो ज़िंदा है या मर गया.

ऑफीस मे आते ही उसने सब से पहले ये पता करने की कोशिश की थी कि उसके लिए कोई संदेश तो नहीं है.

2 बजे तक वो उलझन मे पड़ी रही. क्योंकि सफदार के साथ ही चौहान, नोमानी और सिद्दीक़ी भी ऑफीस से गायब थे. खावीर से केवल इतना ही पता चल सका कि वो चारों रात ही से किसी इंपॉर्टेंट काम मे गायब हैं. काम के बारे मे खावीर को भी पता नहीं था.

2 बज कर 10 मिनट पर उसके स्पेशल फोन की घंटी बजी और उसने बेचैनी से रिसीवर उठाया. दूसरी तरफ से सफदार ही था.

"मैं तंग आ गया हूँ इमरान साहब से...." सफदार ने कहा.

"क्यों......क्या हुआ?" जूलीया ने बेचैनी से पुछा.

"रात ही से हम चारों उस इमारत की निगरानी कर रहे थे. लेकिन अब इस समय वो इमारत सुनसान पड़ी है.....और उसका मालिक अब उसे किसी दूसरे किराएदार के हवाले कर रहा है."

"एक्सप्लेन करो....." जूलीया झल्ला गयी.

"आज सुबह 10 बजे कार मे तीनों लड़कियाँ बाहर निकलीं. चौहान ने कार का पिछा किया था. कार मे केवल वही तीनों थीं. इमरान उन के साथ नहीं था. डेढ़ बजे चौहान वापस आया. उस ने बताया कि वो कार सामुद्री सफ़र पर रवाना हो चुकी है."

"सफदार क्यों मूर्खता भरी बातों मे टाइम किल कर रहे हो?"

"इमरान का मामला है ना......हर आदमी पागल बन कर रह जाता है."

"सीधी सीधी बातें करो...." वो गुर्रायि.

"अरे भाई.....नाराज़ क्यों होती हो.....मेरा ख़याल है कि इस बार इमरान की हड्डियों का भी पता नहीं चलेगा. वो कार बंदरगाह गयी थी.....और उसे माल लोड होने वाले पोर्ट पर ले जाया गया जहाँ से क्रॅन के द्वारा एक माल-वाहक स्टीमर पर लोड कर दी गयी. तीनों लड़कियाँ भी उसी स्टीमर पर सवार हो गयी थीं. इमरान वहाँ भी नहीं दिखाई दिया था.

(जारी)

 
Safdar kuchh pal khamosh raha phir bola....."Phir jab Chauhan ne waapas aakar suchna di tab meri chinta badh gayi. Main is baare me koi kadam uthane keliye soch hi raha tha ki ek gaadi aakar wahan ruki aur usme se do aadmi utre.......aur building ke andar chale gaye. Jab wo waapas aaye to unki baaron se maine anumaan lagaaya ki un me se ek makaan maalik hai aur dusra shayad is imaarat ko kiraaya par lena chaahta hai. Meri uljhan badh gayi. Maine aage badh kar makaan maalik se un teenon ladkiyon ke baare me poochha. Us ne kaha madam Shaali ne makaan khali kar diya. Ab main isay dusre kirayadar ko de raha hun. Ye sun kar main chakra gaya aur fauran hi kisi lut jaane waale businessman ki si acting shuru kar di. Maine usay bataaya ki teen ladkiyaan meri jwellary shop par gayi thin. Unhone 80 hazaar ke jwellary khareede. 30 hazar cash de diye aur 50 hazar keliye kaha ki main apna ek aadmi us ke sath kar dun. Wo ghar pauch kar pay kar dengi. Maine ek aadmi ko un ke sath bhej diya. Unhone isi building ka address bataya tha. Ghatna 10 baje ki hai. Makan malik ye sun kar baukhlaa gaya. Maine aashanka prakat ki ki ladkiyaan makaan chhod gayi hain to wo aadmi nishchit roop se maar daala gaya hai. Us kirayadar ne makaan malik ko sahara diya warna wo chakra kar gir hi padta. Main badi safaayi se apna role play kar raha tha. Phir maine us makaan ka kona kona chhaan maara.......lekin Imran ka kahin pata na tha....."

"Tum ne sahi se nigrani ki hi nahin thi....." Julia ne krodh bhare swar me kaha.

"Khair......ye to main ya mere sathi hi achhi tarah jaan sakte hain...." Safdar khinn swar me bola....parinam-swaroop Julia ko sambhalna pada. Us ne laparwaah dhang se kaha....."Kya steamer ka naam aur car ka number note kiye gaye the?"

"Haan......steamer ka naam 'Subuk-ro' aur car ka number note karo....." Safdar ne car ke number bataaye aur Julia ne unhen saamne rakhe pad par note kar liya.

"Steamer ke baare me kya pata chala?"

"Abhi tak kuchh bhi nahi. Waise wo Persian Gulf keliye rawaana hua hai...."

"Rawaana ho chuka hai?"

"Haan......ek baj kar chalis minut par. Ok ab bataao.....mujhe kya karna hai? Kya tum iski suchna X2 ko de chuki ho?"

"Zaroori nahin hai." Julia ne achanak phir tez lahje me kaha. "Tum ne ye sab kis ke aadesh se kiya tha? Ho sakta hai ki wo Imran ka koi personal maamla ho."

"Ye sab kuchh maine Imran ke hi aadesh se kiya tha."

"Wo aadesh dene waala kon hai?"

"Ye to main nahin jaanta......lekin kya main tumhen wo pichhle orders yaad dila dun jo tumhaare hi dwaara samay samay par ham sab ko milte rahe hain. Kya tum ne kayi baar ye nahin kaha ki Imran ke maamle me X2 se parmission lene ki zaroorat nahin hai......kyonki wo soche samjhe bina koi kadam nahin uthaata......aur ye X2 ka hi aadesh tha."

"Anyway......stop it." Julia ne rukhe swar me kaha. "Lekin ab dusre arders ka wait karo...." Usne phone kaat diya. Ab wo X2 se vichar vimarsh karna chaahti thi. Aaj kal wo har time Danish Manzil hi men mil sakta tha.

Aaj kal ke halaat ajeeb the. Jab se nayi sarkar bani thi har samay videshi saazishon ki aashanka bani rahti thi. Isliye secret service ke chief hone ki haisiyat se Imran ki vyast'taayen aur zimmedariyaan badh gayi thin. Wo adhiktar apne residence se absent hi rahta tha. Yahi kaaran thi ki aaj kal Black zero permanently X2 ki haisiyat se us ka role adaa kar raha tha. Is liye har samay usay Danish Manzil me hi rahna pad raha tha.......aur yahin se wo Imran ke nahin rahne par uske aadmiyon ko controle karta tha. Agar koi vishesh baat pata chalti aur wo khud us par koi antim nirnay nahin le paata to Imran se sampark karne ki koshish karta.......phir us se jo nirdesh milte uske anusaar aadesh jaari kartaa.

Julia ne us se phone par sampark kar ke usay Imran ke halaat bataaye.

"Achha...." Dusri taraf se X2 ki bharraayi huyi aawaz aayi. "Magar us ne hamen is maamle ki suchna nahin di. Iska matlab yahi ho sakta hai ki usay mauka nahin mil saka. All right.....tum jahaan ho wahin thahro......aur apne aadmiyon me se kisi ko bhi idhar udhar nahin hone do. Main bandargah ke officers se 'Subuk ro' ke baare me puchh taachh kar ke tumhen bataata hun...."

Phir phone disconnect ho gaya. Julia uski dusri call ke intezar me ek pal gin rahi thi. Sath hi dil hi dil me Imran ko bura bhala bhi kahti jaa rahi thi. Jiske kaaran aksar uska maansik santulan bigadne bhi lagta tha. Lagbhag aadhe ghante baad us ne black zero ki call receive ki. Wo kah raha tha.....

"Haan....dekho.....'Subuk-ro' Persian Gulf ke liye chali hai.....aur us number ki car load ki gayi thi. Magar thahro.......tumhara bayaan hai ki car me kewal wahi teenon ladkiyaan thin. Imran nahin tha."

"Safdar ka yahi statement hai sir...."

"Ok.....phir thik hi hoga. Mujhe vishwaas hai ki Safdar ne nigrani bhi achhi tarah ki hogi. Wo kaafi hoshiyaar hai. Haan to gaadi ka make aur model kya tha?"

"Ohh......ye to nahin maloom ho saka sir...."

"Halaanki ye mark karne ki baat thi. Aakhir tum log apni zahanat ko poori tarah kyon nahin istemaal karte......suno, Model aur make ke aadhar par hi maine ye anuman lagaya hai ki Imran usi gaadi me maujood raha ho aur tumhaare aadmi dhoka kha gaye. Us car ki dikky kisi behosh aadmi ko chhupaane keliye kaafi hoga. Kyonki us me kaafi jagah hoti hai."

"Lekin sir......kya custom ne usay check nahin kiyaa hoga? Mere vichar se bandargah par zaroor check kiya gaya hoga."

"Galati ki sambhavana bhi ho sakti hai. Ho sakta hai ki kisi kaaran se gaadi ki checking nahin ho paayi ho. Anyway wo gaadi Mobar dweep(island) keliye book huyi hai. Agar koshish ki jaaye to us steamer ke pahuchne se pahle hi tumhare aadami Mobar pahuch sakte hain. Ek tez raftar motor launch deck number 6 par unki pratiksha me hai. 3 aadmi machhuwaaron ke wesh me uske dwaara Mobar jaayenge. Launch ka naam note karo......."Welfrade fishers"......likh li? Ok Safdar, Chauhan aur Nomani jaayenge. Kya Safdar office me hai?"

"Yes sir.....maine sabhi ko yahin bula liya hai."

"Unhen fauran rawaana karo.....unhen 20 minut ke bhitar Deck No6 par pahuch jaana chaahiye."

"Ok sir...."

******

(Jaari)

सफदार कुच्छ पल खामोश रहा फिर बोला....."फिर जब चौहान ने वापस आकर सूचना दी तब मेरी चिंता बढ़ गयी. मैं इस बारे मे कोई कदम उठाने केलिए सोच ही रहा था कि एक गाड़ी आकर वहाँ रुकी और उसमे से दो आदमी उतरे.......और बिल्डिंग के अंदर चले गये. जब वो वापस आए तो उनकी हरकतों से मैने अनुमान लगाया कि उन मे से एक मकान मालिक है और दूसरा शायद इस इमारत को किराया पर लेना चाहता है. मेरी उलझन बढ़ गयी. मैने आगे बढ़ कर मकान मालिक से उन तीनों लड़कियों के बारे मे पूछा. उस ने कहा मेडम शालि ने मकान खाली कर दिया. अब मैं इसे दूसरे किराएदार को दे रहा हूँ. ये सुन कर मैं चकरा गया और फ़ौरन ही किसी लूट जाने वाले बिज़्नेसमॅन की सी आक्टिंग शुरू कर दी. मैने उसे बताया कि तीन लड़कियाँ मेरी ज्वेल्लारी शॉप पर गयी थीं. उन्होने 80 हज़ार के ज्वेल्लरी खरीदे. 30 हज़ार कॅश दे दिए और 50 हज़ार केलिए कहा कि मैं अपना एक आदमी उस के साथ कर दूं. वो घर पहुँच कर पे कर देंगी. मैने एक आदमी को उन के साथ भेज दिया. उन्होने इसी बिल्डिंग का अड्रेस बताया था. घटना 10 बजे की है. मकान मालिक ये सुन कर बौखला गया. मैने आशंका प्रकट की कि लड़कियाँ मकान छोड़ गयी हैं तो वो आदमी निश्चित रूप से मार डाला गया है. उस किरायेदार ने मकान मालिक को सहारा दिया वरना वो चकरा कर गिर ही पड़ता. मैं बड़ी सफाई से अपना रोल प्ले कर रहा था. फिर मैने उस मकान का कोना कोना छान मारा.......लेकिन इमरान का कहीं पता ना था....."

"तुम ने सही से निगरानी की ही नहीं थी....." जूलीया ने क्रोध भरे स्वर मे कहा.

"खैर......ये तो मैं या मेरे साथी ही अच्छी तरह जान सकते हैं...." सफदार खिन्न स्वर मे बोला....परिणाम-स्वरूप जूलीया को संभालना पड़ा. उस ने लापरवाह ढंग से कहा....."क्या स्टीमर का नाम और कार का नंबर नोट किए गये थे?"

"हां......स्टीमर का नाम 'सुबुक-रो' और कार का नंबर नोट करो....." सफदार ने कार के नंबर बताए और जूलीया ने उन्हें सामने रखे पॅड पर नोट कर लिया.

"स्टीमर के बारे मे क्या पता चला?"

"अभी तक कुच्छ भी नही. वैसे वो पर्षियन गल्फ केलिए रवाना हुआ है...."

"रवाना हो चुका है?"

"हां......एक बज कर चालीस मिनट पर. ओके अब बताओ.....मुझे क्या करना है? क्या तुम इसकी सूचना एक्स2 को दे चुकी हो?"

"ज़रूरी नहीं है." जूलीया ने अचानक फिर तेज़ लहजे मे कहा. "तुम ने ये सब किस के आदेश से किया था? हो सकता है कि वो इमरान का कोई पर्सनल मामला हो."

"ये सब कुच्छ मैने इमरान के ही आदेश से किया था."

"वो आदेश देने वाला कॉन है?"

"ये तो मैं नहीं जानता......लेकिन क्या मैं तुम्हें वो पिच्छले ऑर्डर्स याद दिला दूं जो तुम्हारे ही द्वारा समय समय पर हम सब को मिलते रहे हैं. क्या तुम ने कयि बार ये नहीं कहा कि इमरान के मामले मे एक्स2 से पार्मिशन लेने की ज़रूरत नहीं है......क्योंकि वो सोचे समझे बिना कोई कदम नहीं उठाता......और ये एक्स2 का ही आदेश था."

"एनीवे......स्टॉप इट." जूलीया ने रूखे स्वर मे कहा. "लेकिन अब दूसरे ऑर्डर का वेट करो...." उसने फोन काट दिया. अब वो एक्स2 से विचार विमर्श करना चाहती थी. आज कल वो हर टाइम दानिश मंज़िल ही में मिल सकता था.

आज कल के हालात अजीब थे. जब से नयी सरकार बनी थी हर समय विदेशी साज़िशों की आशंका बनी रहती थी. इसलिए सीक्रेट सर्विस के चीफ होने की हैसियत से इमरान की व्यस्त'ताएँ और ज़िम्मेदारियाँ बढ़ गयी थीं. वो अधिकतर अपने रेसिडेन्स से आब्सेंट ही रहता था. यही कारण थी कि आज कल ब्लॅक ज़ीरो पर्मनेंट्ली एक्स2 की हैसियत से उस का रोल अदा कर रहा था. इस लिए हर समय उसे दानिश मंज़िल मे ही रहना पड़ रहा था.......और यहीं से वो इमरान के नहीं रहने पर उसके आदमियों को कंट्रोल करता था. अगर कोई विशेष बात पता चलती और वो खुद उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं ले पाता तो इमरान से संपर्क करने की कोशिश करता.......फिर उस से जो निर्देश मिलते उसके अनुसार आदेश जारी करता.

जूलीया ने उस से फोन पर संपर्क कर के उसे इमरान के हालात बताए.

"अच्छा...." दूसरी तरफ से एक्स2 की भर्रायि हुई आवाज़ आई. "मगर उस ने हमें इस मामले की सूचना नहीं दी. इसका मतलब यही हो सकता है कि उसे मौका नहीं मिल सका. ऑल राइट.....तुम जहाँ हो वहीं ठहरो......और अपने आदमियों मे से किसी को भी इधर उधर नहीं होने दो. मैं बंदरगाह के ऑफिसर्स से 'सुबुक रो' के बारे मे पुछ ताच्छ कर के तुम्हें बताता हूँ...."

फिर फोन डिसकनेक्ट हो गया. जूलीया उसकी दूसरी कॉल के इंतेज़ार मे एक पल गिन रही थी. साथ ही दिल ही दिल मे इमरान को बुरा भला भी कहती जा रही थी. जिसके कारण अक्सर उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने भी लगता था. लगभग आधे घंटे बाद उस ने ब्लॅक ज़ीरो की कॉल रिसीव की. वो कह रहा था.....

"हां....देखो.....'सुबुक-रो' पर्षियन गल्फ के लिए चली है.....और उस नंबर की कार लोड की गयी थी. मगर ठहरो.......तुम्हारा बयान है कि कार मे केवल वही तीनों लड़कियाँ तीन. इमरान नहीं था."

"सफदार का यही स्टेट्मेंट है सर...."

"ओके.....फिर ठीक ही होगा. मुझे विश्वास है कि सफदार ने निगरानी भी अच्छी तरह की होगी. वो काफ़ी होशियार है. हां तो गाड़ी का मेक और मॉडेल क्या था?"

"ओह्ह......ये तो नहीं मालूम हो सका सर...."

"हालाँकि ये मार्क करने की बात थी. आख़िर तुम लोग अपनी ज़हनत को पूरी तरह क्यों नहीं इस्तेमाल करते......सुनो, मॉडेल और मेक के आधार पर ही मैने ये अनुमान लगाया है कि इमरान उसी गाड़ी मे मौजूद रहा हो और तुम्हारे आदमी धोका खा गये. उस कार की डिकी किसी बेहोश आदमी को छुपाने केलिए काफ़ी होगी. क्योंकि उस मे काफ़ी जगह होती है."

"लेकिन सर......क्या कस्टम ने उसे चेक नहीं किया होगा? मेरे विचार से बंदरगाह पर ज़रूर चेक किया गया होगा."

"ग़लती की संभावना भी हो सकती है. हो सकता है कि किसी कारण से गाड़ी की चेकिंग नहीं हो पाई हो. एनीवे वो गाड़ी मोबार द्वीप(आइलॅंड) केलिए बुक हुई है. अगर कोशिश की जाए तो उस स्टीमर के पहुचने से पहले ही तुम्हारे आदमी मोबार पहुच सकते हैं. एक तेज़ रफ़्तार मोटर लॉंच डेक नंबर 6 पर उनकी प्रतीक्षा मे है. 3 आदमी मछुवारो के वेश मे उसके द्वारा मोबार जाएँगे. लॉंच का नाम नोट करो......."वेल्फ़्रडे फिशर्स"......लिख ली? ओके सफदार, चौहान और नोमानी जाएँगे. क्या सफदार ऑफीस मे है?"

"यस सर.....मैने सभी को यहीं बुला लिया है."

"उन्हें फ़ौरन रवाना करो.....उन्हें 20 मिनट के भीतर डेक नंबर6 पर पहुच जाना चाहिए."

"ओके सर...."

******

(जारी)

 
Imran ne nim-behoshi ki halat me ek karwat li aur parinam swaroop usay poori tarah hosh me aa jaana pada. Kyon ki niche girne ke kaaran aawaz bhi huyi thi aur chot bhi lagi thi kyonki bed farsh se lagbhag dhaai feet uncha tha. Wo karaah kar baith gaya.

Kuchh der aankhen malta raha. Phir aankhen bhi kholi aur uchhal kar khada bhi ho gaya.

Kamra wo nahin tha jis me pichhli raat us ne teenon ladkiyon ke sath dinner liya tha. Lekin wo apne pairon se chal kar bedroom me kab aaya? Usne dimag par zor dekar yaad karne ki koshish ki lekin kuchh yaad na aaya. To matlab ki wo dinning table par hi so gaya tha. Iske alawa aur kya socha ja sakta tha. Jab ki usay dinning table se uthna bhi yaad nahin tha.

"Achha......jiii....." Imran ek lambi angdaayi lekar barbadaaya. Phir dressing table me lage aaine par nazar padte hi muskura kar aankh maari aur dhire se bolaa....."Beta Imran......maan lo ki tum mar chuke ho.......aur kya bachche......tum sach much gadhe ho gaye ho. Agar usi behoshi ki halat me numhare naazuk gale par koi chhuraa pher deta to.......duffer kahin ke......"

Phir wo sochne laga ki aakhir ye ladkiyaan kis chakkar me hain? Lekin uska dimag koi jawab nahin de saka. Achanak kisi tarah ki aahat sun kar mudaa. Darwaza dhire dhire khul raha tha. Phir thode se hi khule darwaze se usay us ladki ka chehra dikhayi diya jo usay bahut adhik chhedti rahi thi. Ye Shaali ki secretaryon me se ek thi. Waise Imran ko abhi tak is par vishwaas nahin hua tha ki wo donon Shaali ki naukraniyaan hongi. Wo unhe teen chanchal dost ladkiyaan samajhta tha.

Darwaza poora khul gaya aur ladki andar aayi.

"Kya aap jaag pade Shahzaade sahab?" Us ne puchha.

Imran ne badi gambhirta se naak par ungali rakh kar uttar diyaa..."Noj..." aur ladki ki kanth se kahkaha ubal pada.

"Kya behoodagi hai....." Imran pair patak kar cheekha.

"Ohh....sorry....." Ladki gambhir hote huye boli. "Maaf kijiyega your highness.....mujhe hansne ki bimari hai....log isay hansi samjhte hain lekin vastav me ye khaansi hai."

"Chalo koi baat nahi......ham ne maaf farmaa diyaa. Lekin time kya hua hai......hamari ghadi naunj ho gayi hai."

"Naunj.....kya....main nahin samjhi janab...."

"Ohh.....lahol-walaa......ham apni bhasha ka ek shabd bol gaye.....Naunj.....Naunj....kya kahte hai jab ghadi ki machine ruk jaati hai?"

"Ohh......achha.....ghadi band ho gayi hai."

"O.....haan thik.....band ho gayi hai."

"Is samay raat ke aath baje hain."

"Haayenn.....abhi tak aath hi baje hain?" Imran ne hairat se aankhen phailaayin. "Aath baje to ham hotel hi se uthe the.......secretary.....tum hame khakamp banaane ki koshish mat kiya karo...."

"Khakamp kya hota hai janab?"

"Hamari bhasha me gadhi ke bache ko kahte hain." Imran ne khij bhare swar me kaha.

"Nahin sarkar...." Ladki hath jod kar ghighiyaai...."Itni himmat kahaan hai ham me...."

"Khair....." Imran ne bura sa muh bana kar kaha...."Hamen sahi time bata do....ham kayi maamle par tum se baat karna chaahte hain."

"Sarkar ke har sawaal ka santoshjanak uttar diya jaayega...aap vishwaas kijiye iss samay thik aath baje hain."

"Magar secretary......ye kaise sambhav hai ki abhi tak aath baje huye hain. Kya saari duniya ki gahdiyaan naunch ho gayi.....matlab wo kya kahte hain......haan.....band ho gayi hain?"

"Nahin sarkar aap bahut soye hain......kal rat bhar aur aaj din bahar sote rahe...."

"Haayennn...." Imran ne hairat se apni aankhen phaadin...."Magar.....secretary.....sawaal ye hai ki ham soye kab the? Hamen to yaad padta hai ki ham khaane ki mez par the.......is kamre me aana hamen bilkul yaad nahin...."

"Aray sarkar......khuda ka shukar hai ki ham aap ko jaagta hua dekh rahe hain......hamaari malka mohtarma Shaali to behad pareshan thin. Baar baar behosh ho rahi thin. Hua ye ki sarkar aap khana khaate khaate so gaye. Bahut hilaaya dulaaya.....aawazen din....lekin jawab nahin mila. Aur ant-tah doctor pe doctor aane shuru ho gaye. Raat bhar shahar ke 10 bade doctors aapke bed ke paas baithe rahe. Unka kahna tha ki ye nind ek tarah ke maansik rog ka parinaam hai. Ek doctor ne puchha ki aap ko bhul jaane ki bimari to nahin hai. Shayad aap ne Shaali madam ko bataya tha ki aap ko bhool jaane ki bimari hai. Unhone doctor ko yahi bataaya. Tab sab doctor ne yahi bataya ki aap kinind lambi bhi ho sakti hai. Ho sakta hai ki ek din sote rahen.......ye bhi sambhav hai ki ek haftaa baad jaagen. Ya dubaara jaagne me ek mahina bhi lag sakta hai. Ye sun kar hamaare pairon ke niche se zamin khisak gayi."

"My godd.....pairon ke niche se zamin khisak gayi....!!" Imran ne bhaybheet swar me puchha.......phir bedhange tareeke se hans kar bola....."Nahin jhoot hai...."

"Aray ye to muhawara hai sarkar.......pairon tale se zamin nikal jaane ka matlab hai bahut adhik pareshan ho jaana."

"Aahaa......muhawara.......ham ne muhaware ke baare me kuchh padha to tha bade ajeeb ajeeb muhaware padhe the.........secretary to kya sach much ham isi tarah soye the?"

"Madam Shaali se puchh lijiye sarkar. Galat ho to gardan udaa dijiyega. Magar khuda ka shukra hai ki aap hosh me aa gaye. Rukiye main Madam Shaali ko ye khush-khabri suna dun. Aap ka ye haal dekh kar un par dil ke daure padne lage the. Wo kahti hain ki agar prince ko kuchh hua to main zahar kha kar mar jaaungi. Uffohh.....kitni kathinaaiyan jhel kar ham aap ko yahaan tak laaye hain...."

"Kahaan tak laaye ho?" Arre to kya ham us mahal me bhi nahin hain....??"

"Nahin janab.....aap ke liye doctors ka yahi suggestion tha ki aap ko kisi hill station le jaaya jaaye......jahaan ka climate rajdhani ke climate se achha ho. Isliye ham aap ko is dweep(island) me laaye hain."

"Haayennn......dweep me.....kis dweep me kahaan laayeho?" Imran ki aankhen phir hairat aur darr se phail gayin."

(Jaari)

इमरान ने नीम-बेहोशी की हालत मे एक करवट ली और परिणाम स्वरूप उसे पूरी तरह होश मे आ जाना पड़ा. क्यों कि नीचे गिरने के कारण आवाज़ भी हुई थी और चोट भी लगी थी क्योंकि बेड फर्श से लगभग ढाई फीट उँचा था. वो कराह कर बैठ गया.

कुच्छ देर आँखें मल्ता रहा. फिर आँखें भी खोली और उच्छल कर खड़ा भी हो गया.

कमरा वो नहीं था जिस मे पिच्छली रात उस ने तीनों लड़कियों के साथ डिन्नर लिया था. लेकिन वो अपने पैरों से चल कर बेडरूम मे कब आया? उसने दिमाग़ पर ज़ोर देकर याद करने की कोशिश की लेकिन कुच्छ याद ना आया. तो मतलब कि वो डाइनिंग टेबल पर ही सो गया था. इसके अलावा और क्या सोचा जा सकता था. जब कि उसे डिन्निंग टेबल से उठना भी याद नहीं था.

"अच्छा......जी....." इमरान एक लंबी अंगड़ाई लेकर बड़बड़ाया. फिर ड्रेसिंग टेबल मे लगे आईने पर नज़र पड़ते ही मुस्कुरा कर आँख मारी और धीरे से बोला....."बेटा इमरान......मान लो कि तुम मर चुके हो.......और क्या बच्चे......तुम सच मूच गधे हो गये हो. अगर उसी बेहोशी की हालत मे तुम्हारे नाज़ुक गले पर कोई च्छुरा फेर देता तो.......डफर कहीं के......"

फिर वो सोचने लगा कि आख़िर ये लड़कियाँ किस चक्कर मे हैं? लेकिन उसका दिमाग़ कोई जवाब नहीं दे सका. अचानक किसी तरह की आहात सुन कर मुड़ा. दरवाज़ा धीरे धीरे खुल रहा था. फिर थोड़े से ही खुले दरवाज़े से उसे उस लड़की का चेहरा दिखाई दिया जो उसे बहुत अधिक छेड़ती रही थी. ये शालि की सेक्रेटरी मे से एक थी. वैसे इमरान को अभी तक इस पर विश्वास नहीं हुआ था कि वो दोनों शालि की नौकरानियाँ होंगी. वो उन्हे तीन चंचल दोस्त लड़कियाँ समझता था.

दरवाज़ा पूरा खुल गया और लड़की अंदर आई.

"क्या आप जाग पड़े शहज़ादे साहब?" उस ने पुछा.

इमरान ने बड़ी गंभीरता से नाक पर उंगली रख कर उत्तर दिया..."नोज..." और लड़की की कंठ से कहकहा उबल पड़ा.

"क्या बेहूदगि है....." इमरान पैर पटक कर चीखा.

"ओह्ह....सॉरी....." लड़की गंभीर होते हुए बोली. "माफ़ कीजिएगा युवर हाइनेस.....मुझे हँसने की बीमारी है....लोग इसे हँसी समझते हैं लेकिन वास्तव मे ये खाँसी है."

"चलो कोई बात नही......हम ने माफ़ फर्मा दिया. लेकिन टाइम क्या हुआ है......हमारी घड़ी नौंज हो गयी है."

"नौंज.....क्या....मैं नहीं समझी जनाब...."

"ओह्ह.....लाहोल-वला......हम अपनी भाषा का एक शब्द बोल गये.....नौंज.....नौंज....क्या कहते है जब घड़ी की मशीन रुक जाती है?"

"ओह्ह......अच्छा.....घड़ी बंद हो गयी है."

"ओ.....हां ठीक.....बंद हो गयी है."

"इस समय रात के आठ बजे हैं."

"हाएन्न.....अभी तक आठ ही बजे हैं?" इमरान ने हैरत से आँखें फैलाईं. "आठ बजे तो हम होटेल ही से उठे थे.......सेक्रेटरी.....तुम हमे खाकंप बनाने की कोशिश मत किया करो...."

"खाकंप क्या होता है जनाब?"

"हमारी भाषा मे गधि के बच्चे को कहते हैं." इमरान ने खिज भरे स्वर मे कहा.

"नहीं सरकार...." लड़की हाथ जोड़ कर घिघियाई...."इतनी हिम्मत कहाँ है हम मे...."

"खैर....." इमरान ने बुरा सा मूह बना कर कहा...."हमें सही टाइम बता दो....हम कयि मामले पर तुम से बात करना चाहते हैं."

"सरकार के हर सवाल का संतोषजनक उत्तर दिया जाएगा...आप विश्वास कीजिए इस समय ठीक आठ बजे हैं."

"मगर सेक्रेटरी......ये कैसे संभव है कि अभी तक आठ बजे हुए हैं. क्या सारी दुनिया की घड़ियाँ नौंछ हो गयी.....मतलब वो क्या कहते हैं......हां.....बंद हो गयी हैं?"

"नहीं सरकार आप बहुत सोए हैं......कल रात भर और आज दिन भर सोते रहे...."

"हाएँन्न्...." इमरान ने हैरत से अपनी आँखें फाडी...."मगर.....सेक्रेटरी.....सवाल ये है कि हम सोए कब थे? हमें तो याद पड़ता है कि हम खाने की मेज़ पर थे.......इस कमरे मे आना हमें बिल्कुल याद नहीं...."

"अरे सरकार......खुदा का शूकर है कि हम आप को जागता हुआ देख रहे हैं......हमारी मलका मोहतार्मा शालि तो बेहद परेशान थीं. बार बार बेहोश हो रही थीं. हुआ ये कि सरकार आप खाना खाते खाते सो गये. बहुत हिलाया डुलाया.....आवाज़ें दी....लेकिन जवाब नहीं मिला. और अंत-तह डॉक्टर पे डॉक्टर आने शुरू हो गये. रात भर शहर के 10 बड़े डॉक्टर्स आपके बेड के पास बैठे रहे. उनका कहना था कि ये नींद एक तरह के मानसिक रोग का परिणाम है. एक डॉक्टर ने पुछा कि आप को भूल जाने की बीमारी तो नहीं है. शायद आप ने शालि मेडम को बताया था कि आप को भूल जाने की बीमारी है. उन्होने डॉक्टर को यही बताया. तब सब डॉक्टर ने यही बताया कि आप की नींद लंबी भी हो सकती है. हो सकता है कि एक दिन सोते रहें.......ये भी संभव है कि एक हफ़्ता बाद जागें. या दुबारा जागने मे एक महीना भी लग सकता है. ये सुन कर हमारे पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गयी."

"माइ गॉड.....पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गयी....!!" इमरान ने भयभीत स्वर मे पुछा.......फिर बेढंगे तरीके से हंस कर बोला....."नहीं झूठ है...."

"अरे ये तो मुहावरा है सरकार.......पैरों तले से ज़मीन निकल जाने का मतलब है बहुत अधिक परेशान हो जाना."

"आहा......मुहावरा.......हम ने मुहावरे के बारे मे कुच्छ पढ़ा तो था बड़े अजीब अजीब मुहावरे पढ़े थे.........सेक्रेटरी तो क्या सच मूच हम इसी तरह सोए थे?"

"मेडम शालि से पुछ लीजिए सरकार. ग़लत हो तो गर्दन उड़ा दीजिएगा. मगर खुदा का शुक्र है कि आप होश मे आ गये. रुकिये मैं मेडम शालि को ये खुश-खबरी सुना दूं. आप का ये हाल देख कर उन पर दिल के दौरे पड़ने लगे थे. वो कहती हैं कि अगर प्रिन्स को कुच्छ हुआ तो मैं ज़हर खा कर मर जाउन्गि. उफ्फो.....कितनी कठिनाइयाँ झेल कर हम आप को यहाँ तक लाए हैं...."

"कहाँ तक लाए हो?" अर्रे तो क्या हम उस महल मे भी नहीं हैं....??"

"नहीं जनाब.....आप के लिए डॉक्टर्स का यही सजेशन था कि आप को किसी हिल स्टेशन ले जाया जाए......जहाँ का क्लाइमेट राजधानी के क्लाइमेट से अच्छा हो. इसलिए हम आप को इस द्वीप(आइलॅंड) मे लाए हैं."

"हाएँन्न्......द्वीप मे.....किस द्वीप मे कहाँ लाए हो?" इमरान की आँखें फिर हैरत और डर से फैल गयीं."

(जारी)

 
"Badi pyaari jagah hai sarkar.....jannat ka namoona samajh lijiye. Ab is samay to baahar andhera hai warna khidkiyaan khol deti...."

"Ohh.....khatam karo...." Eka-ek Imran jhallaa gaya. "Hamaare seretriyon me se kisi ko bulaao...."

"Mujhe bhi apni hi seretary samajhiye...."

"Nahin samajhte.....tum kon ho hame mashwiraa dene waali......hamaare aadmiyon ko bulaao...."

"Yahaan aap ka koi aadmi nahin hai."

"Ye kaise sambhav hai.....ham akela kahin nahin jaate. Hamare sath hamaare aadmi zaroor honge...."

"Aap is kaneez (sevikaa) ki baat bhi to suniye sarkar. Bhala aap ke aadmiyon ko kya maloom ki aap yahaan padhaare huye hain. Hamen un ka pata hi kab maloom tha ki unhen iski suchna dete. Bas chup chaap aap ko lekar yahaan chale aaye."

"Ye kya behoodagi hai......" Imran pair patak kar bola....."Ham yahaan chale aaye aur hamaare aadmiyon ko iski jankari nahi hai.......agar hamaare riyasat ka koi dushman hame chupke se qatal kar de to....."

"Arre.....taubaa.....taubaa....." Ladki apna muh peetne lagi. "Aap hamen apni riyasat ka dushman kyon samajhte hain. Kya aap ko us samay qatl nahin kar sakte the jab aap par wo vichitra nind sawaar thi...."

Imran kisi soch me pad gaya. Phir sar hilaa kar bolaa....."Haan ye to thik kah rahi ho tum......magar phir bataao ki ham isay kya samjhen. Kya tum aisa nahin kar sakti thin ki hamaari hukumat ko hamaari is nind ki suchna de detin. Tumhen yahi karna chaahiye tha. Ab hamaare aadmi kitne chaqalchaas honge...."

"Ji....ji.....kya farmaaya aap ne.....kya honge?"

"Unhh......ham phir apni bhasha ka ek shabd bol gaye. Chaqalchaas matlab ki usay kya kahte hain......matlab ye ki bad-hawaas ho kar idhar udhar daudte phir rahe honge....."

"Mujhe vishwaas hai ki aisa hi ho raha hoga. Lekin aap......dil jaante hain dil....?"

"Dil....." Imran seene par hath rakh kar bolaa....."Matlab ki kapoli....?"

"Bas.....madam Shaali dil ke hathon majboor thin...."

"Yaani ki kapolan ke hathon...." Imran ne hairat se kaha.

"Kapolan kya......main samjhi nahin sarkar.....?"

"Arre.....kuchh nahin." Imran ne kuchh sochte huye nirasha bhare dhang se kaha....."Hamari bhasha me mard ke dil ko kapoli aur aurat ke dil ko kapolan kahte hain. Magar wo dil ke hathon kyon majboor thin....? Pahli baat ki hamari samajh se dil ke hath pair nahin hote. Aur maan lo ki hote bhi hain to hamaara kya bigaad lenge. Ham three not three jang bahadur Chhote Shah hain....."

"Mujhe pata hai sarkar......maine isliye kaha tha ki aap vishwaas nahin karenge. Kyonki khud mujhe bhi madam Shaali ki kahaani par vishwaas nahin. Un ka kahna hai ki wo paanch saal se aap ko sapne me dekhti rahi hain.......aur wo ye bhi bataati hain ki sapne me hi aap unhen bataaya karte the ki aap state ke prince hain. Lekin aankh khulne par unhen state ka naam nahin yaad rahta tha. Jab aap ne bataaya tab unhen yaad aaya. Aap angrezi to bahut achhi bolte honge prince. Ab ham angrezi hi me baat karenge...."

Imran ne kaan kahde karne chaahe magar maukaa nahin tha. Lekin usay uski baat ka jawaab dena hi tha. Us ne bade sharmile lahje me kaha...."Nahin......yahi mera sab se kamzor subject tha. Agar do aadmi tezi se bolna shuru kar den to ham kuchh samajh nahin sakenge. Isi kamzori ke kaaran ham ne abhi tak pachhimi deshon ka dauraa nahin kiya. Padhne me ye haal hai ki kabhi kabhi dil bahlaane keliye dictionary ki madad se angrezi akhbaaron ke vigyaapan padh liya karte hain. Agar aisa na karen to phir hamen kaise pata chalega ki aaj shahar ke tafreehi jagahon par kya hoga."

"Ohh...." ladki ne nirasha prakat ki. "Majboori hai.....phir ham urdu me hi baaten karenge...."

"Yahi thik rahega....." Imran ne khush hokar kaha...."Is tarah hamaari urdu achhi ho sakegi. Ohh......ham phir bhool gaye.....aakhir ham hain kahaan? Princess Shaali kahan hain?"

"Ahh.....madam Shaali ki puchhiye mat. Wo aap ke gam me diwaani ho rahi hain." Ladki ne gahri saans lekar dard bhare swar me kaha. "Aur ab unhen adhik gam sataayega. Kyonki aap na to angrezi me baat kar sakte hain aur na achhi tarah samajh sakte hain."

"Bhala is me dukhi hone ki kya baat hai?"

"Unhen angrezi se ishq hai. Isliye wo aam taur par angrezi me baat karti hain. Ham bhi iske aadi ho chuke hain, Isliye urdu me baat karte samay hamen bahut sawadhan rahna padta hai......ki kahin koi aapatti-janak baat muh se na nikal jaaye. Ab aap ke kaaran hamen bhi har samay urdu me baaten karni padegi......warna aap ko bura lagega."

"Nahin......bilkul nahin. Ham kyon bura maanenge? Magar ham se urdu me hi baaten ki jaaye.......Lekin...." Achanak Imran daant pees kar haath aise uthaya jaise apne hi maathe par ghunsaa maarega...."Aur kya ham paagal ho gaye hain?"

"Arre....arre sarkar ye kya?" Ladki bokhlaa kar boli.

"Kuchh nahin.....ham ekdam gadhe hain. Is tarah baaten kar rahe hain jaise zindagi bhar tumhare hi sath rahna hai."

"Kaash aisa ho paata...." Ladki ne thandi saans li.

"Arre waah ye bhi koi baat huyi.....khai haan to ab ham apne mahal 'Chamrauti House' me tashrif le jaayenge....hamaare aadmi hamaare liye ro rahe honge...."

"Is samay to koi launch bhi nahin mil sakegi.....sarkar."

"Arre haan....lahol walaa.....is island ka naam kya hai.....aur ye rajdhani ki saahil se kitni door hai?"

"Aap Mobar island me hain aur rajdhani ke saahil se kewal 30 km ki doori par hain."

"Khair.....koi chinta nahin......hamen tairna bhi aata hai."

"Nahin sarkar madam Shaali ka dil toot jaayega...."

"Kyon toot jaayega? Hamari samajh me nahin aata ki aakhir idhar waalon ka dil hai kya balaa......jo hath pair rakhta hai aur toot bhi sakta hai. Hamari taraf to bilkul sidhe saade kapoli aur kapolan hote hain.....jin ki toot phoot ka koi sawaal hi nahin paida hota."

"Wo aap ko dil de baithi hain...."

"Aur ham itne ulloo ke patthe hain ki le baithe hain....."

"Aap naraz kyon hote hain sarkar?"

"Tum hamen pagal bana dogi. Ka khuda ham kisi padalkhane ke kaidi to nahin ho gaye hain? Sach sach bataao.....tum sab kon ho? aur kya chaahti ho. Agar daulat chaahti ho to ham is musibat se chhutkara paane keliye karodon kharch kar sakte hain. Tum kewal muh khol kar dekho. Hamen bewajah bewaqoof mat banaao. Kabhi aisa nahin hua ki hamne lambi muddat ki nind ka programme banaaya ho. Arre hamari riyasat ke makhanchu bhi itni lambi nind nahin lete...."

"Ye makhanchu kya hota hai sarkar?"

"Jo log makhanch ka prayog karte hain...."

"Aur makhanch kya hota hai?"

"Hamaara kalejaa....." Imran jhunjlaa kar dahaada...."Ham nahin jaante makhanch ko urdu me kya kahte hain. Wo kaali hoti hai. Usay paani me mila kar peete hain......aur unghte hain."

"Afyun to nahin....?" Ladki phir hans padi.

(Jaari)

"बड़ी प्यारी जगह है सरकार.....जन्नत का नमूना समझ लीजिए. अब इस समय तो बाहर अंधेरा है वरना खिड़कियाँ खोल देती...."

"ओह्ह.....ख़तम करो...." एका-एक इमरान झल्ला गया. "हमारे सेक्रेटरी मे से किसी को बुलाओ...."

"मुझे भी अपनी ही सेक्रेटरी समझिए...."

"नहीं समझते.....तुम कॉन हो हमे मशविरा देने वाली......हमारे आदमियों को बुलाओ...."

"यहाँ आप का कोई आदमी नहीं है."

"ये कैसे संभव है.....हम अकेला कहीं नहीं जाते. हमारे साथ हमारे आदमी ज़रूर होंगे...."

"आप इस कनीज़ (सेविका) की बात भी तो सुनिए सरकार. भला आप के आदमियों को क्या मालूम कि आप यहाँ पधारे हुए हैं. हमें उन का पता ही कब मालूम था कि उन्हें इसकी सूचना देते. बस चुप चाप आप को लेकर यहाँ चले आए."

"ये क्या बेहूदगि है......" इमरान पैर पटक कर बोला....."हम यहाँ चले आए और हमारे आदमियों को इसकी जानकारी नही है.......अगर हमारे रियासत का कोई दुश्मन हमे चुपके से क़तल कर दे तो....."

"अर्रे.....तौबा.....तौबा....." लड़की अपना मूह पीटने लगी. "आप हमें अपनी रियासत का दुश्मन क्यों समझते हैं. क्या आप को उस समय क़त्ल नहीं कर सकते थे जब आप पर वो विचित्र नींद सवार थी...."

इमरान किसी सोच मे पड़ गया. फिर सर हिला कर बोला....."हां ये तो ठीक कह रही हो तुम......मगर फिर बताओ कि हम इसे क्या समझें. क्या तुम ऐसा नहीं कर सकती थीं कि हमारी हुकूमत को हमारी इस नींद की सूचना दे देतीं. तुम्हें यही करना चाहिए था. अब हमारे आदमी कितने चक़लचास होंगे...."

"जी....जी.....क्या फ़रमाया आप ने.....क्या होंगे?"

"उन्ह......हम फिर अपनी भाषा का एक शब्द बोल गये. चक़लचास मतलब कि उसे क्या कहते हैं......मतलब ये कि बद-हवास हो कर इधर उधर दौड़ते फिर रहे होंगे....."

"मुझे विश्वास है कि ऐसा ही हो रहा होगा. लेकिन आप......दिल जानते हैं दिल....?"

"दिल....." इमरान सीने पर हाथ रख कर बोला....."मतलब कि कपोली....?"

"बस.....मेडम शालि दिल के हाथों मजबूर थीं...."

"यानी कि कपोलन के हाथों...." इमरान ने हैरत से कहा.

"कपोलन क्या......मैं समझी नहीं सरकार.....?"

"अर्रे.....कुच्छ नहीं." इमरान ने कुच्छ सोचते हुए निराशा भरे ढंग से कहा....."हमारी भाषा मे मर्द के दिल को कपोली और औरत के दिल को कपोलन कहते हैं. मगर वो दिल के हाथों क्यों मजबूर थीं....? पहली बात की हमारी समझ से दिल के हाथ पैर नहीं होते. और मान लो कि होते भी हैं तो हमारा क्या बिगाड़ लेंगे. हम थ्री नोट थ्री जंग बहादुर छोटे शाह हैं....."

"मुझे पता है सरकार......मैने इसलिए कहा था कि आप विश्वास नहीं करेंगे. क्योंकि खुद मुझे भी मेडम शालि की कहानी पर विश्वास नहीं. उन का कहना है कि वो पाँच साल से आप को सपने मे देखती रही हैं.......और वो ये भी बताती हैं कि सपने मे ही आप उन्हें बताया करते थे कि आप स्टेट के प्रिन्स हैं. लेकिन आँख खुलने पर उन्हें स्टेट का नाम नहीं याद रहता था. जब आप ने बताया तब उन्हें याद आया. आप अँग्रेज़ी तो बहुत अच्छी बोलते होंगे प्रिन्स. अब हम अँग्रेज़ी ही मे बात करेंगे...."

इमरान ने कान खड़े करने चाहे मगर मौका नहीं था. लेकिन उसे उसकी बात का जवाब देना ही था. उस ने बड़े शर्मीले लहजे मे कहा...."नहीं......यही मेरा सब से कमज़ोर सब्जेक्ट था. अगर दो आदमी तेज़ी से बोलना शुरू कर दें तो हम कुच्छ समझ नहीं सकेंगे. इसी कमज़ोरी के कारण हम ने अभी तक पच्छिमी देशों का दौरा नहीं किया. पढ़ने मे ये हाल है कि कभी कभी दिल बहलाने केलिए डिक्षनरी की मदद से अँग्रेज़ी अख़बारों के विगयापन पढ़ लिया करते हैं. अगर ऐसा ना करें तो फिर हमें कैसे पता चलेगा कि आज शहर के तफरीहि जगहों पर क्या होगा."

"ओह्ह...." लड़की ने निराशा प्रकट की. "मजबूरी है.....फिर हम उर्दू मे ही बातें करेंगे...."

"यही ठीक रहेगा....." इमरान ने खुश होकर कहा...."इस तरह हमारी उर्दू अच्छी हो सकेगी. ओह्ह......हम फिर भूल गये.....आख़िर हम हैं कहाँ? प्रिन्सेस शालि कहाँ हैं?"

"अहह.....मेडम शालि की पुछिये मत. वो आप के गम मे दीवानी हो रही हैं." लड़की ने गहरी साँस लेकर दर्द भरे स्वर मे कहा. "और अब उन्हें अधिक गम सताएगा. क्योंकि आप ना तो अँग्रेज़ी मे बात कर सकते हैं और ना अच्छी तरह समझ सकते हैं."

"भला इस मे दुखी होने की क्या बात है?"

"उन्हें अँग्रेज़ी से इश्क़ है. इसलिए वो आम तौर पर अँग्रेज़ी मे बात करती हैं. हम भी इसके आदि हो चुके हैं, इसलिए उर्दू मे बात करते समय हमें बहुत सावधान रहना पड़ता है......कि कहीं कोई आपत्ति-जनक बात मूह से ना निकल जाए. अब आप के कारण हमें भी हर समय उर्दू मे बातें करनी पड़ेगी......वरना आप को बुरा लगेगा."

"नहीं......बिल्कुल नहीं. हम क्यों बुरा मानेंगे? मगर हम से उर्दू मे ही बातें की जाए.......लेकिन...." अचानक इमरान दाँत पीस कर हाथ ऐसे उठाया जैसे अपने ही माथे पर घूँसा मारेगा...."और क्या हम पागल हो गये हैं?"

"अर्रे....अर्रे सरकार ये क्या?" लड़की बोखला कर बोली.

"कुच्छ नहीं.....हम एकदम गधे हैं. इस तरह बातें कर रहे हैं जैसे ज़िंदगी भर तुम्हारे ही साथ रहना है."

"काश ऐसा हो पाता...." लड़की ने ठंडी साँस ली.

"अर्रे वाह ये भी कोई बात हुई.....खैर हां तो अब हम अपने महल 'चम्रौती हाउस' मे तशरीफ़ ले जाएँगे....हमारे आदमी हमारे लिए रो रहे होंगे...."

"इस समय तो कोई लॉंच भी नहीं मिल सकेगी.....सरकार."

"अर्रे हां....लाहोल वला.....इस आइलॅंड का नाम क्या है.....और ये राजधानी की साहिल से कितनी दूर है?"

"आप मोबार आइलॅंड मे हैं और राजधानी के साहिल से केवल 30 किमी की दूरी पर हैं."

"खैर.....कोई चिंता नहीं......हमें तैरना भी आता है."

"नहीं सरकार मेडम शालि का दिल टूट जाएगा...."

"क्यों टूट जाएगा? हमारी समझ मे नहीं आता कि आख़िर इधर वालों का दिल है क्या बला......जो हाथ पैर रखता है और टूट भी सकता है. हमारी तरफ तो बिल्कुल सीधे सादे कपोली और कपोलन होते हैं.....जिन की टूट फूट का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता."

"वो आप को दिल दे बैठी हैं...."

"और हम इतने उल्लू के पट्ठे हैं कि ले बैठे हैं....."

"आप नाराज़ क्यों होते हैं सरकार?"

"तुम हमें पागल बना दोगि. ख़ खुदा हम किसी पड़लखाने के कैदी तो नहीं हो गये हैं? सच सच बताओ.....तुम सब कॉन हो? और क्या चाहती हो. अगर दौलत चाहती हो तो हम इस मुसीबत से छुटकारा पाने केलिए करोड़ों खर्च कर सकते हैं. तुम केवल मूह खोल कर देखो. हमें बेवजह बेवक़ूफ़ मत बनाओ. कभी ऐसा नहीं हुआ कि हमने लंबी मुद्दत की नींद का प्रोग्राम बनाया हो. अर्रे हमारी रियासत के माखंचू भी इतनी लंबी नींद नहीं लेते...."

"ये माखंचू क्या होता है सरकार?"

"जो लोग माखंच का प्रयोग करते हैं...."

"और माखंच क्या होता है?"

"हमारा कलेजा....." इमरान झुंजला कर दहाड़ा...."हम नहीं जानते माखंच को उर्दू मे क्या कहते हैं. वो काली होती है. उसे पानी मे मिला कर पीते हैं......और उंघते हैं."

"अफ़ीम तो नहीं....?" लड़की फिर हंस पड़ी.

(जारी)

 
"Ham nahin jaante.....jaao chali jaao.....warna agar three not three jung ko gussa aa gaya to apni hi botiyaan noch daalenge......kyonki yahaan ka kanoon dusraa hai.....jaao...."

Imraan halaq phaad kar dahaada.....aur ladki is tarah sar par pair rakh kar bhaagi thi ki palat kar dekha bhi nahin.

Tanhaayi me Imran phir apni aankhen gol gol nachaane laga.......aur phir khidki ki taraf jhaptaa. Is kamre me ek table lamp jal raha tha jiske upar shade hone ke kaaran uski raushni seemit thi. Imran ne khidki kholi lekin thandi barfeeli hawa ke tamache muh par padte hi jhat se khidki band kar diya.

Tabhi phir kadmon ki aahat sunaayi di.......aur Shaali ki dusri secretary kamre me aayi.

"Kya baat hai?" Imran usay phaad khaane daudaa.

"Aap ne mujhe bulaaya tha sarkar...."Ladki ne saham kar kaha.

"Nahin....nahin.....nahin..." Imran na jaane kyun bahut chirchidaa dikhayi dene laga tha.

"To phir main aap ki kya sewa kar sakti hun?"

"Bas aap hamen jahannum me jhonk do...."

"Madam Shaali ne kaha hai ki libaas change kar lijiye.....kuchh log huzuri ke talabgaar hain.

(iska arth hua ki kuchh log milna chaahte hai. Ye bahut hi gaadhi urdu huyi.)

"Ham kisi se bhi nahin milenge.....jaao.....nikal jaao yahaan se." Imran ghoonsa taan kar uski taraf jhaptaa. Wo bhi bad-hawaas hokar bhaagi.

Is baar Imran ne darwaza ko andar se bolt kar diyaa. Ab usay dhyaan aaya ki us ke shareer par japanese sleeping suit hai. Shelf me uska purana evening suit rakha hua dikhayi diya.

Wo bathroom me chala gaya aur abhi wahin tha ki kisi ne darwaza par dastak di. Lekin ye zaroori nahin tha ki Imran ke kaano par jun rengti.

Wo libaas pahanta raha aur darwaaze par dastak bhi jaari rahi.

Phir usay shaali ki aawaz sunaayi di. Aisa laga jaise wo ro kar usay aawazen de rahi ho. Imran ne phir ulluon ki tarah aankhen nachaayi aur khopadi sahlaata hua darwaze ki taraf badhne laga. Uski samajh me nahin aa raha tha ki wo kis chakkar me pad gaya hai.

"Kholiye prince......darwaza kholiye......mujh par rahem kijiye...."

Imran ne darwaza khol diya. Saamne Shaali khadi thi. Us ka chehra murjhaya hua tha aur aankhen laal thin. Gaalon par aansuon ki lakeeren dikhayi de rahi thin.

"Khuda ka shukr hai...." Wo chhat ki taraf hath utha kar maano dua ki. "Main apne prince ko swasth dekh rahi hun...."

"Hamen suchna mili hai ki aap hamen kisi island me utha laayi hain."

"Phir bataaiye kya karti.....main gam ke maare mari jaa rahi thi. Doctaron ne kaha tha ki shahar shahar ke pradushit mahaul se hata le jaaiye warna inki haalat adhik kharab ho jaayegi." Shaali ne thahar thahar kar kaha. Phir kuchh pal ruk kar boli...."Hamaari ek kothi yahaan Mobar island me bhi hai.....maine socha yahin le aaun."

"Hamaare aadmiyon ko suchna kyon nahin di?"

"Kaash hamen aap ke aawas ka pata hota. Ham aap ke baare me kuchh bhi nahin jaante the. ham kya karte?"

Imran kuchh sochta raha phir bola..."Haan thik hai....majboori thi.....lekin ham rajdhani se kitni doori par hain?"

"Kewal 30 km ki doori par. Is samay to aap jaa nahin sakte.....kyonki ghaat par shayad ek bhi launch maujood na ho. Lekin kal aap jab bhi chaahenge tashreef le jaa sakenge..."

"Thik hai.....lekin aap ro kyon rahi thin?"

Shaali ne jaldi jaldi apne aansu pochhe aur boli...."Ham bahut adhik atyachaar sahe hain.....kaash aapko hamaari kathinaaiyon aur pareshaniyon ka pata hota...."

"Hamen bataao.....tum ne ham par upkaar kiye hain...hamen bhi apni sewa ka mauka do...."

"Sewaa......ye aap kya kah rahe hain prince....main to aap ke liye jaan bhi de sakti hun...."

"Uffohh.....ab hamen itna sharminda na karo...."

"Achha.....ab khaassa tanawil farmaa lijiye...."

(khana kha lijiye )

"Khaasa...! Ye tanawil kaise farmaya jaata hai?"

"Ohh.....matlab ki dinner le lijiye...."

Wo usay ek kamre me laayi. Yahaan un donon ladkiyo ke alawa adhed umr ka ek aadmi bhi baitha hua tha.....jiski shakal se hi makkaari tapak rahi thi."

"Ye ek naami advocate hain prince." Shaali ne kaha....."Mr Daraab....mere kanooni salaahkar...aur aap Prince of Cham Cham Chamrooti....."

"Mere aadab kubool farmaaiye your highness...." wo seene par hath rakh kar jhukaa.

"Hame tum se mil kar khushi huyi kanoon waale...." Imran ne hath badhaate hue kaha.

"Aap yahaan khush hain na sir...." wakil ne puchha.

"Noj..." Imran ne gambhirta se naak par ungali rakh kar kaha.

Donon ladkiyaan muh daba kar kamre se nikal bhaagin. Wakil hairat se aankhen phaade baitha raha.

Shaali ne jaldi se kaha...."Tashrif rakhiye prince...."

"Ye kya kissa hai?" Wakil ne angrezi me Shaali se puchha.

"Unhin donon ki behudgi hai." Shaali ne bhi angrezi me hi uttar diyaa. "Unhon ne samjhaya hai ki naak par ungali rakh kar 'noj' kahne se 'haan' me zor padti hai."

"Hunn...." wakil soch me pad gaya tha.

Shaali ne Imran se kaha...."Prince aap ko buraa na lage to kya ham wakil sahab se angrezi me baat karen?"

"Hamen kya aapatti ho sakti hai....aap ki secretary bata chuki hai ki aap angrezi me baat karne ki aadi hain."

"Aap bhi angrezi ki practice kijiye naa...."

"Hamaare liye mushkil hai. Hamen is bhasha se utna pyar nahin hai....ki ham iske liye itna mehnat karen. Bas pasand hai apni, haan lekin angrezon ka libaas hamen pasand hai....."

"Mujhe sandeh hai Shaali...." Wakil ne english me kaha.

"Lekin main ekdam santusht hun...."

"Tum abhi bachchi ho....ok main dekhunga...." wakil ne kaha aur cigarette nikal kar Imran ko pesh karta hua urdu me kaha...."Lijiye prince...."

"Hamen chimni banne me koi ruchi nahin...." Imran ne bura sa muh bana kar kaha.

Achanak wakil ne Shaali ko sambodhit karte huye english me kaha...."Ye bahut hi nalayak, kameena aur behooda aadmi lagta hai.....mera dil chaahta hai ki jitni bhi gaaliyaan yaad hon isay sunaa daalun...."

Imran ne sab kuchh suna lekin uski laparwaahi me thodi si bhi kami nahin aa paayi. Wo samajhta tha ki wakil uska test le raha hai.

Ab wo donon uske chehre se us baat ka reaction tatol rahe the.....lekin shayad unhen nakaami hi huyi thi....kyonki dusre hi pal wakil ne kaha....."Dil nahin chaahta ki vishwaas kar lun lekin is samay vishwaas kar lene ke alawa aur koi chaara nahin...."

Phir Shali unhen lekar dinning room mr aayi. Khana shuru karne se pahle Imran ne kaha....."Hame afsos hai ki ham khaane par har tarah ki baat chit se parhez karte hain. Aap log aapas me baaten kar sakte hain.....hamen koi etraaz nahin hoga."

Is samay dono shararti ladkiyaan table par nahin thin. Teen wardi-dhari baire serve kar rahe the. Wakil ne shaali se english me kaha...."Magar aap isay yahaan rokengi kaise.....kya ye zaroori hai ki ye hamaari marzi par chale....mujhe to ye bahut ziddi lagta hai."

"main abhi tak koi niranay nahin kar paayi. Magar mera dil kahta hai....ki yahi aadmi mere kaam aa sakega."

"Main tumhen itni bholi nahin samajhta tha miss.....jaanti ho iski riyaasat ek aazad riyasat hogi.....aur ye yahaan sarkari mehman hoga...."

"Main pahle hi pata kar chuki hun ki ye official guest nahin hai.....niji daure par aaya hai.......iska thikaana bhi Government House me nahin hai."

"Phir bhi aakhir prince hi kyon?"

"bass chehre se hi tapakne waali murkhta hi mujhe iski taraf aakarshit ki thi."

"Arre bhai....phir bhi ye ek riyasat ke raja ka beta hai...."

"Bas ab chhodiye ye baaten....."

"Aap ki marzi.....lekin in shrimaan ka thahraao kahaan hai?"

"Dinner ke baad puch lijiyega.....mujhe puchhne ka mauka nahin mil saka tha."

"Lekin yahaan security ka kya bandobast hai? Aap ko pata hai ki aapke dushman aazad ghoom rahe hain."

"Chinta nahin kijiye, teen achhe kism ke nishaane-baaz mere sath hain."

"Aap sach much bahut diler hain."

"Zarurat sab kuchh bana deti hai.....warna main to ek kamzor aur darpok ladki thi jise din raat naachne aur gaane ke siwaa koi kaam nahin rahta tha."

"Really aap me aashcharyajanak tabdiliyaan huyi hain.....main aapko itni mazboot dil ki ladki nahin samajhta tha. Ab mujhe vishwaas hai ki kaamyabiyaan aap ke kadam chumengi.....warna main to niraash ho chuka tha."

"Shabd 'Nirasha' se mujhe nafrat hai."

Imran kisi nashedi ki tarah aas paas se bekhabar sa bass khaane me vyast tha.

(Jaari)

"हम नहीं जानते.....जाओ चली जाओ.....वरना अगर थ्री नोट थ्री जंग को गुस्सा आ गया तो अपनी ही बोटियाँ नोच डालेंगे......क्योंकि यहाँ का क़ानून दूसरा है.....जाओ...."

इमरान हलक़ फाड़ कर दहाड़ा.....और लड़की इस तरह सर पर पैर रख कर भागी थी की पलट कर देखा भी नहीं.

तन्हाई मे इमरान फिर अपनी आँखें गोल गोल नचाने लगा.......और फिर खिड़की की तरफ झपटा. इस कमरे मे एक टेबल लॅंप जल रहा था जिसके उपर शेड होने के कारण उसकी रौशनी सीमित थी. इमरान ने खिड़की खोली लेकिन ठंडी बर्फ़ीली हवा के तमाचे मूह पर पड़ते ही झट से खिड़की बंद कर दिया.

तभी फिर कदमों की आहट सुनाई दी.......और शालि की दूसरी सेक्रेटरी कमरे मे आई.

"क्या बात है?" इमरान उसे फाड़ खाने दौड़ा.

"आप ने मुझे बुलाया था सरकार...."लड़की ने सहम कर कहा.

"नहीं....नहीं.....नहीं..." इमरान ना जाने क्यूँ बहुत चिड़चिड़ा दिखाई देने लगा था.

"तो फिर मैं आप की क्या सेवा कर सकती हूँ?"

"बस आप हमें जहन्नुम मे झोंक दो...."

"मेडम शालि ने कहा है कि लिबास चेंज कर लीजिए.....कुच्छ लोग हुज़ूरी के तलबगार हैं.

(इसका अर्थ हुआ कि कुच्छ लोग मिलना चाहते है. ये बहुत ही गाढ़ी उर्दू हुई.)

"हम किसी से भी नहीं मिलेंगे.....जाओ.....निकल जाओ यहाँ से." इमरान घूँसा तान कर उसकी तरफ झपटा. वो भी बद-हवास होकर भागी.

इस बार इमरान ने दरवाज़े को अंदर से बोल्ट कर दिया. अब उसे ध्यान आया कि उस के शरीर पर जपानीस स्लीपिंग सूट है. शेल्फ मे उसका पुराना ईव्निंग सूट रखा हुआ दिखाई दिया.

वो बाथरूम मे चला गया और अभी वहीं था कि किसी ने दरवाज़े पर दस्तक दी. लेकिन ये ज़रूरी नहीं था कि इमरान के कानो पर जूँ रेंगती.

वो लिबास पहनता रहा और दरवाज़े पर दस्तक भी जारी रही.

फिर उसे शालि की आवाज़ सुनाई दी. ऐसा लगा जैसे वो रो कर उसे आवाज़ें दे रही हो. इमरान ने फिर उल्लुओं की तरह आँखें नचाई और खोपड़ी सहलाता हुआ दरवाज़े की तरफ बढ़ने लगा. उसकी समझ मे नहीं आ रहा था कि वो किस चक्कर मे पड़ गया है.

"खोलिए प्रिन्स......दरवाज़ा खोलिए......मुझ पर रहेम कीजिए...."

इमरान ने दरवाज़ा खोल दिया. सामने शालि खड़ी थी. उस का चेहरा मुरझाया हुआ था और आँखें लाल थीं. गालों पर आँसुओं की लकीरें दिखाई दे रही थीं.

"खुदा का शुक्र है...." वो छत की तरफ हाथ उठा कर मानो दुआ की. "मैं अपने प्रिन्स को स्वस्थ देख रही हूँ...."

"हमें सूचना मिली है कि आप हमें किसी आइलॅंड मे उठा लाई हैं."

"फिर बताइए क्या करती.....मैं गम के मारे मरी जा रही थी. डॉक्टरों ने कहा था कि शहर के प्रदूषित माहौल से हटा ले जाइए वरना इनकी हालत अधिक खराब हो जाएगी." शालि ने ठहर ठहर कर कहा. फिर कुच्छ पल रुक कर बोली...."हमारी एक कोठी यहाँ मोबार आइलॅंड मे भी है.....मैने सोचा यहीं ले आउ."

"हमारे आदमियों को सूचना क्यों नहीं दी?"

"काश हमें आप के आवास का पता होता. हम आप के बारे मे कुच्छ भी नहीं जानते थे. हम क्या करते?"

इमरान कुच्छ सोचता रहा फिर बोला..."हां ठीक है....मजबूरी थी.....लेकिन हम राजधानी से कितनी दूरी पर हैं?"

"केवल 30 किमी की दूरी पर. इस समय तो आप जा नहीं सकते.....क्योंकि घाट पर शायद एक भी लॉंच मौजूद ना हो. लेकिन कल आप जब भी चाहेंगे तशरीफ़ ले जा सकेंगे..."

"ठीक है.....लेकिन आप रो क्यों रही थीं?"

शालि ने जल्दी जल्दी अपने आँसू पोछे और बोली...."हमने बहुत अधिक अत्याचार सहे हैं.....काश आपको हमारी कठिनाइयों और परेशानियों का पता होता...."

"हमें बताओ.....तुम ने हम पर उपकार किए हैं...हमें भी अपनी सेवा का मौका दो...."

"सेवा......ये आप क्या कह रहे हैं प्रिन्स....मैं तो आप के लिए जान भी दे सकती हूँ...."

"उफ्फो.....अब हमें इतना शर्मिंदा ना करो...."

"अच्छा.....अब ख़ास्सा तनाविल फर्मा लीजिए...."

(खाना खा लीजिए )

"ख़ासा...! ये तनाविल कैसे फरमाया जाता है?"

"ओह्ह.....मतलब की डिन्नर ले लीजिए...."

वो उसे एक कमरे मे लाई. यहाँ उन दोनों लड़कियो के अलावा अधेड़ उम्र का एक आदमी भी बैठा हुआ था.....जिसकी शकल से ही मक्कारी टपक रही थी."

"ये एक नामी आड्वोकेट हैं प्रिन्स." शालि ने कहा....."मिस्टर दराब....मेरे क़ानूनी सलाहकार...और आप प्रिन्स ऑफ छम छम चमरूटि....."

"मेरे आदाब क़ुबूल फरमाइए युवर हाइनेस...." वो सीने पर हाथ रख कर झुका.

"हमे तुम से मिल कर खुशी हुई क़ानून वाले...." इमरान ने हाथ बढ़ाते हुए कहा.

"आप यहाँ खुश हैं ना सर...." वकील ने पुछा.

"नोज..." इमरान ने गंभीरता से नाक पर उंगली रख कर कहा.

दोनों लड़कियाँ मूह दबा कर कमरे से निकल भागीं. वकील हैरत से आँखें फाडे बैठा रहा.

शालि ने जल्दी से कहा...."तशरीफ़ रखिए प्रिन्स...."

"ये क्या किस्सा है?" वकील ने अँग्रेज़ी मे शालि से पुछा.

"उन्हीं दोनों की बेहुदगी है." शालि ने भी अँग्रेज़ी मे ही उत्तर दिया. "उन्हों ने समझाया है कि नाक पर उंगली रख कर 'नोज' कहने से 'हां' मे ज़ोर पड़ती है."

"हुन्न...." वकील सोच मे पड़ गया था.

शालि ने इमरान से कहा...."प्रिन्स आप को बुरा ना लगे तो क्या हम वकील साहब से अँग्रेज़ी मे बात करें?"

"हमें क्या आपत्ति हो सकती है....आप की सेक्रेटरी बता चुकी है कि आप अँग्रेज़ी मे बात करने की आदि हैं."

"आप भी अँग्रेज़ी की प्रॅक्टीस कीजिए ना...."

"हमारे लिए मुश्किल है. हमें इस भाषा से उतना प्यार नहीं है....कि हम इसके लिए इतना मेहनत करें. बस पसंद है अपनी, हां लेकिन अँग्रेज़ों का लिबास हमें पसंद है....."

"मुझे संदेह है शालि...." वकील ने इंग्लीश मे कहा.

"लेकिन मैं एकदम संतुष्ट हूँ...."

"तुम अभी बच्ची हो....ओके मैं देखूँगा...." वकील ने कहा और सिगरेट निकाल कर इमरान को पेश करता हुआ उर्दू मे कहा...."लीजिए प्रिन्स...."

"हमें चिमनी बनने मे कोई रूचि नहीं...." इमरान ने बुरा सा मूह बना कर कहा.

अचानक वक़ील ने शालि को संबोधित करते हुए इंग्लीश मे कहा...."ये बहुत ही नालयक, कमीना और बेहूदा आदमी लगता है.....मेरा दिल चाहता है कि जितनी भी गालियाँ याद हों इसे सुना डालूं...."

इमरान ने सब कुच्छ सुना लेकिन उसकी लापरवाही मे थोड़ी सी भी कमी नहीं आ पाई. वो समझता था कि वकील उसका टेस्ट ले रहा है.

अब वो दोनों उसके चेहरे से उस बात का रिक्षन टटोल रहे थे.....लेकिन शायद उन्हें नाकामी ही हुई थी....क्योंकि दूसरे ही पल वकील ने कहा....."दिल नहीं चाहता कि विश्वास कर लूँ लेकिन इस समय विश्वास कर लेने के अलावा और कोई चारा नहीं...."

फिर शालि उन्हें लेकर डाइनिंग रूम मे आई. खाना शुरू करने से पहले इमरान ने कहा....."हमे अफ़सोस है कि हम खाने पर हर तरह की बात चीत से परहेज़ करते हैं. आप लोग आपस मे बातें कर सकते हैं.....हमें कोई एतराज़ नहीं होगा."

इस समय दोनो शरारती लड़कियाँ टेबल पर नहीं थीं. तीन वर्दी-धारी बैरे सर्व कर रहे थे. वकील ने शालि से इंग्लीश मे कहा...."मगर आप इसे यहाँ रोकेंगी कैसे.....क्या ये ज़रूरी है कि ये हमारी मर्ज़ी पर चले....मुझे तो ये बहुत ज़िद्दी लगता है."

"मैं अभी तक कोई निर्णय नहीं कर पाई. मगर मेरा दिल कहता है....कि यही आदमी मेरे काम आ सकेगा."

"मैं तुम्हें इतनी भोली नहीं समझता था मिस.....जानती हो इसकी रियासत एक आज़ाद रियासत होगी.....और ये यहाँ सरकारी मेहमान होगा...."

"मैं पहले ही पता कर चुकी हूँ कि ये अफीशियल गेस्ट नहीं है.....निजी दौरे पर आया है.......इसका ठिकाना भी गवर्नमेंट हाउस मे नहीं है."

"फिर भी आख़िर प्रिन्स ही क्यों?"

"बॅस चेहरे से ही टपकने वाली मूर्खता ही मुझे इसकी तरफ आकर्षित की थी."

"अर्रे भाई....फिर भी ये एक रियासत के राजा का बेटा है...."

"बस अब छोड़िए ये बातें....."

"आप की मर्ज़ी.....लेकिन इन श्रीमान का ठहराव कहाँ है?"

"डिन्नर के बाद पूछ लीजिएगा.....मुझे पुच्छने का मौका नहीं मिल सका था."

"लेकिन यहाँ सेक्यूरिटी का क्या बंदोबस्त है? आप को पता है कि आपके दुश्मन आज़ाद घूम रहे हैं."

"चिंता नहीं कीजिए, तीन अच्छे किस्म के निशाने-बाज़ मेरे साथ हैं."

"आप सच मूच बहुत दिलेर हैं."

"ज़रूरत सब कुच्छ बना देती है.....वरना मैं तो एक कमज़ोर और डरपोक लड़की थी जिसे दिन रात नाचने और गाने के सिवा कोई काम नहीं रहता था."

"रियली आप मे आश्चर्यजनक तब्दीलियाँ हुई हैं.....मैं आपको इतनी मज़बूत दिल की लड़की नहीं समझता था. अब मुझे विश्वास है कि कामयाबियाँ आप के कदम चूमेंगी.....वरना मैं तो निराश हो चुका था."

"शब्द 'निराशा' से मुझे नफ़रत है."

इमरान किसी नशेड़ी की तरह आस पास से बेख़बर सा बॅस खाने मे व्यस्त था.

(जारी)

 


Dinner ki samaapti par dono ladkiyaan kamre me aa gayin. Un me se ek ne Imran se kaha...."toilet keliye idhar tashrif le chaliye janaab...." Aur Imran usi darwaze ki taraf badh gaya jidhar ishaara kiya gaya tha. Ye ek vishaal bathroom tha........jiski tayari par laakhon rupiye kharch huye honge. Imran hath dhone laga. Donon ladkiyaan sath thin.

"Ohh dekho kya yahaan phone hain?" Imran ne un se puchha.

"Hai Sarkar....."

"Ham kam se kam apne aadmiyon ko khabar to kar den...."

"Phone na jaane kab se kharab pada hai." Ek ladki ne kaha. "Ye kothi khaali padi thi. Madam Shaali adhiktar rajdhani ya dusre shahron me rahti hain. Ab chunki kuchh din yahaan rahna hai isliye kal phone bhi thik ho jaayega."

"Hamaari samajh me nahin aata ki ham kis tarah apne aadmiyon ko suchit karen...." Imran ne darwaze ki taraf badhte huye kaha. Uske swar me jhunjlaahat thi.

Drawingroom me wakil ab bhi maujood tha. Us ne thodi der tak us se idhar udhar ki baaten karne ke baad us ka pata puchh hi liyaa.

Jawab Imran ke paas taiyar tha. Imran ne bade aaram se Rana Tahaiyur Ali Sandooqi ka pata bataate huye kaha......"Tahaiyur Ali hamaara pi kon zada hai. Ham usay bahut pasand karte hain. Lekin wo nalayak aajkal Rajdhani me maujood nahin hai. Anyway ham usi ke mahal me thahre huye hain. Waise to ham Chamrauti House me bhi thahar sakte the lekin ham ne socha ki wahaan hamaari dekh bhaal adhik hi hogi........aur hamen shahzadon ki tarah hi rahna padega. Kyonki hamaara ek Pi Kon bhi rahta hai jo bachpan me hamaara guru bhi rah chuka hai. Wo hamen har samay raajasi niyam me lipta hua dekhna pasand karta hai. Ham uski baat na maante to huzoor abbaa tak shikayat jaati hai."

"Ok.....ok......sir aap se mil kar bahut khushi huyi. Achha ab mujhe anumati dijiye....." Wakil ne uthte huye kaha........aur vida hone se pahle Pince of Chamrauti ko jhuk kar sammaan diya.

Imran ke chehre par na jaane kyon udaasi chha gayi thi. Aur is udaasi ne uske chehre ko pahle se adhik joker jaisa bana diya tha. Shaali ne shayad usay mood me waapas laane keliye puchh liyaa...."Ye 'pi kon' kya hota hai?"

"Ohh......" Imran chaunk pada.....phir bola...."Pi kon usay kahte hain wo.....kya hota hai.......wazir.....mantrii.....ye Tahaiyur Ali bahut nalayak hai......aise mauka par gayab ho gaya..........jab ham yahaan padhaare huye the....."

***

Raat andheri thi........aur Safdar andhadhund aandhi aur toofan ki tarah raasta tai kar raha tha. Usay Chauhan aur Nomani ke paas pahuchna tha......jo Mobar ke purbi kinaare par uski pratiksha kar rahe the.

Wo pahli baar is island me aaya tha.......aur yahaan ka vaatavaran usay bahut pasand aaya tha. Island ka area 6 km se adhik nahin raha hoga. Yahaan ki hariyaali aur taazgi usay bahut pasand aayi thi. Yahan rajdhani ke kayi bade aur dhani logon ki kothiyaan thin......jinhen raushni dene keliye samandar me cable daal kar rajdhani se bijli ke taar laaye gaye the.

Wo log "Subuk-ro" se pahle yahaan nahin pahuch sake the. Hua ye ki jab wo bandargaah pahuche to unhen pata chala ki launch me koi trouble aa gayi hai. Phir wahaan unhen iska bhi mauka nahin mil saka ki X2 ko iski suchna de paate. Any how aadhe ghante ke baat launch departure ke layak ho saki thi.

Wo Mobar pahuche the. "Subuk Ro' un se 15 miunut pahle hi bandargaah ka ghaat chhod chuka tha. Lekin ye pata kar lena koi mushkil nahin tha ki steamer se ghaat par koi car utaari gayi hai. Phir ye bhi pata chal gaya ki car kis building me gayi thi.

Safdar ne yahi munaasib samjha tha ki wo akela us imaarat tak jaaye. Is liye Chauhan aur Nomani ko ghaat hi par chhod kar gaya tha. Us imaarat tak uski pahuch ho gayi thi.....lekin wahaan pahuch kar usne ye bhi dekha ki teen hathiyar-band aadmi badi mustaidi se imarat ke paas pahra de rahe the.

Phir andar andhera phail gaya......aur Safdar sochta rah gaya ki imaarat ke bhitar jaane keliye kon sa tareeka apnaaya jaaye. Vastav me wo ye jaanna chaahta tha ki Imran zinda bhi hai ya mar gaya. Ho sakta hai ki car ki dikky me uski laash hi band rahi ho jise thikaane lagaane keliye yahaan laaya gaya ho.

Pahra dene waale andhere me bahut chust rahe. Wo baar baar torch ki raushni chaaron taraf daalte aur unke pair harkat karte hi dikhaayi dete. Safdar ki samajh me nahin aa raha tha ki usay kya karna chaahiye.

Achanak ek khidki khuli aur Safdar ki aankhen khuli ko khuli rah gayin. Kyonki khidki me Imran dikhayi diya tha. Aur wo itna at-ease dikhayi de raha tha ki Safdar ko apni chinta par taao aane laga, Imran sleeping suit me tha aur aankhon se aisa lag raha tha jaise wo abhi abhi so kar utha ho.

Khidki jaldi hi band kar li gayin. Safdar ek lambi saans lekar ghaat ki taraf mud gaya. Wo soch raha tha ki ab koi khatarnak khel shuru hone waala hai.

Wo chalta raha......aur badi aasani se raasta bhool gaya. Andhera to tha hi, disha tai nahin kar saka aur phir jab usay lahron ka shor sunaayi dene laga to us ne mahsoos kiya ki wo galat raaste par aa laga hai. Kyonki ghaat ka paani to shaant tha. Door door tak badi lahren nahin dikhaayi deti thin. Wo phir mudaa.....lekin achanak pairon ko takleef diye binaa hi dhalaan me kalabaaziyaan khaata chala gaya. Sar par padne waali chot itni zordar thi ki wo sambhal na saka. Kuchh hi der baad wo apne hosh kho chuka tha.

Hosh kitni der baad aaya is ka anumaan bhi itna aasan nahin tha. Waise usne ye zaroor jaan liya tha ki uski ghadi aath baj kar terah minut par band huyi thi. Ho sakta hai ye us samay band huyi hogi jab wo dhalaan me ludhak raha tha.

(jaari)

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

डिन्नर की समाप्ति पर दोनो लड़कियाँ कमरे मे आ गयीं. उन मे से एक ने इमरान से कहा...."टाय्लेट केलिए इधर तशरीफ़ ले चलिए जनाब...." और इमरान उसी दरवाज़े की तरफ बढ़ गया जिधर इशारा किया गया था. ये एक विशाल बाथरूम था........जिसकी तैयारी पर लाखों रूपीए खर्च हुए होंगे. इमरान हाथ धोने लगा. दोनों लड़कियाँ साथ थीं.

"ओह्ह देखो क्या यहाँ फोन हैं?" इमरान ने उन से पुछा.

"है सरकार....."

"हम कम से कम अपने आदमियों को खबर तो कर दें...."

"फोन ना जाने कब से खराब पड़ा है." एक लड़की ने कहा. "ये कोठी खाली पड़ी थी. मेडम शालि अधिकतर राजधानी या दूसरे शहरों मे रहती हैं. अब चूँकि कुच्छ दिन यहाँ रहना है इसलिए कल फोन भी ठीक हो जाएगा."

"हमारी समझ मे नहीं आता कि हम किस तरह अपने आदमियों को सूचित करें...." इमरान ने दरवाज़े की तरफ बढ़ते हुए कहा. उसके स्वर मे झुंजलाहट थी.

ड्राइंगरूम मे वकील अब भी मौजूद था. उस ने थोड़ी देर तक उस से इधर उधर की बातें करने के बाद उस का पता पुच्छ ही लिया.

जवाब इमरान के पास तैयार था. इमरान ने बड़े आराम से राणा ताहयूर अली संदूक़ी का पता बताते हुए कहा......"ताहयूर अली हमारा पी कॉन ज़डा है. हम उसे बहुत पसंद करते हैं. लेकिन वो नालयक आजकल राजधानी मे मौजूद नहीं है. एनीवे हम उसी के महल मे ठहरे हुए हैं. वैसे तो हम चम्रौती हाउस मे भी ठहर सकते थे लेकिन हम ने सोचा कि वहाँ हमारी देख भाल अधिक ही होगी........और हमें शहज़दों की तरह ही रहना पड़ेगा. क्योंकि हमारा एक पी कॉन भी रहता है जो बचपन मे हमारा गुरु भी रह चुका है. वो हमें हर समय राजसी नियम मे लिपटा हुआ देखना पसंद करता है. हम उसकी बात ना मानते तो हुज़ूर अब्बा तक शिकायत जाती है."

"ओके.....ओके......सर आप से मिल कर बहुत खुशी हुई. अच्छा अब मुझे अनुमति दीजिए....." वकील ने उठते हुए कहा........और विदा होने से पहले प्रिन्स ऑफ चम्रौती को झुक कर सम्मान दिया.

इमरान के चेहरे पर ना जाने क्यों उदासी छा गयी थी. और इस उदासी ने उसके चेहरे को पहले से अधिक जोकर जैसा बना दिया था. शालि ने शायद उसे मूड मे वापस लाने केलिए पुछ लिया...."ये 'पी कॉन' क्या होता है?"

"ओह्ह......" इमरान चौंक पड़ा.....फिर बोला...."पी कॉन उसे कहते हैं वो.....क्या होता है.......वज़ीर.....मन्त्री.....ये ताहयूर अली बहुत नालयक है......ऐसे मौके पर गायब हो गया..........जब हम यहाँ पधारे हुए थे....."

***

रात अंधेरी थी........और सफदार अन्धधुन्द आँधी और तूफान की तरह रास्ता तय कर रहा था. उसे चौहान और नोमानी के पास पहुचना था......जो मोबार के पुर्बि किनारे पर उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे.

वो पहली बार इस आइलॅंड मे आया था.......और यहाँ का वातावरण उसे बहुत पसंद आया था. आइलॅंड का एरिया 6 किमी से अधिक नहीं रहा होगा. यहाँ की हरियाली और ताज़गी उसे बहुत पसंद आई थी. यहाँ राजधानी के कयि बड़े और धनी लोगों की कोठियाँ थीं......जिन्हें रौशनी देने केलिए समंदर मे केबल डाल कर राजधानी से बिजली के तार लाए गये थे.

वो लोग "सुबुक-रो" से पहले यहाँ नहीं पहुच सके थे. हुआ ये कि जब वो बंदरगाह पहुचे तो उन्हें पता चला कि लॉंच मे कोई ट्रबल आ गयी है. फिर वहाँ उन्हें इसका भी मौका नहीं मिल सका कि एक्स2 को इसकी सूचना दे पाते. एनी हाउ आधे घंटे के बात लॉंच डिपार्चर के लायक हो सकी थी.

वो मोबार पहुचे थे. "सुबुक रो' उन से 15 मिनट पहले ही बंदरगाह का घाट छोड़ चुका था. लेकिन ये पता कर लेना कोई मुश्किल नहीं था कि स्टीमर से घाट पर कोई कार उतारी गयी है. फिर ये भी पता चल गया कि कार किस बिल्डिंग मे गयी थी.

सफदार ने यही मुनासिब समझा था कि वो अकेला उस इमारत तक जाए. इस लिए चौहान और नोमानी को घाट ही पर छोड़ कर गया था. उस इमारत तक उसकी पहुच हो गयी थी.....लेकिन वहाँ पहुच कर उसने ये भी देखा कि तीन हथियार-बंद आदमी बड़ी मुस्तैदी से इमारत के पास पहरा दे रहे थे.

फिर अंदर अंधेरा फैल गया......और सफदार सोचता रह गया कि इमारत के भीतर जाने केलिए कों सा तरीका अपनाया जाए. वास्तव मे वो ये जानना चाहता था कि इमरान ज़िंदा भी है या मर गया. हो सकता है कि कार की डिकी मे उसकी लाश ही बंद रही हो जिसे ठिकाने लगाने केलिए यहाँ लाया गया हो.

पहरा देने वाले अंधेरे मे बहुत चुस्त रहे. वो बार बार टॉर्च की रौशनी चारों तरफ डालते और उनके पैर हरकत करते ही दिखाई देते. सफदार की समझ मे नहीं आ रहा था कि उसे क्या करना चाहिए.

अचानक एक खिड़की खुली और सफदार की आँखें खुली को खुली रह गयीं. क्योंकि खिड़की मे इमरान दिखाई दिया था. और वो इतना साफ दिखाई दे रहा था की सफदार को अपनी चिंता पर ताव आने लगा, इमरान स्लीपिंग सूट मे था और आँखों से ऐसा लग रहा था जैसे वो अभी अभी सो कर उठा हो.

खिड़की जल्दी ही बंद कर ली गयीं. सफदार एक लंबी साँस लेकर घाट की तरफ मूड गया. वो सोच रहा था कि अब कोई ख़तरनाक खेल शुरू होने वाला है.

वो चलता रहा......और बड़ी आसानी से रास्ता भूल गया. अंधेरा तो था ही, दिशा तय नहीं कर सका और फिर जब उसे लहरों का शोर सुनाई देने लगा तो उस ने महसूस किया कि वो ग़लत रास्ते पर आ लगा है. क्योंकि घाट का पानी तो शांत था. डूर दूर तक बड़ी लहरें नहीं दिखाई देती तीन. वो फिर मुड़ा.....लेकिन अचानक पैरों को तकलीफ़ दिए बिना ही ढलान मे कालाबाज़ियाँ खाता चला गया. सर पर पड़ने वाली चोट इतनी ज़ोरदार थी कि वो संभाल ना सका. कुच्छ ही देर बाद वो अपने होश खो चुका था.

होश कितनी देर बाद आया इस का अनुमान भी इतना आसान नहीं था. वैसे उसने ये ज़रूर जान लिया था कि उसकी घड़ी आठ बज कर तेरह मिनूट पर बंद हुई थी. हो सकता है ये उस समय बंद हुई होगी जब वो ढलान मे लुढ़क रहा था.

(जारी)

 
Back
Top