• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

खौफनाक इमारत (इमरान सीरीज) Hindi noval complete

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date


थोड़ी देर बाद उसकी मोटरसाइकल उसी कस्बे की तरफ जा रही थी जहाँ वो खौफनाक इमारत थी

कस्बे में पहुँच कर इस बात का पता लगाने में ज़्यादा दिक्कत नही हुई कि वो इमारत पहले किसकी मिल्कियत थी

इमरान उस खानदान के एक ज़िम्मेदार आदमी से मिला जिसने इमारत इमारत जज साहब को बेच दी थी

अब से आठ साल पहले की बात है उसने बताया, अयाज़ साहब ने वो इमारत हम से खरीदी थी

मरने से पहले वो उसे क़ानून तौर पर शहेर के किसी जज साहब के नाम कर गये

अयाज़ साहब कौन थे.? पहले कहाँ रहते थे.? इमरान ने सवाल किया

हमे कुछ नही मालूम इमारत खरीदने के बाद तीन साल तक ज़िंदा रहे

लेकिन किसी को कुछ नही मालूम हो सका कि वो कौन थे और पहले कहाँ रहते थे

उनके साथ एक नौकर था जो अब भी इमारत के सामने वाले एक हिसे में रहता है

यानी क़ब्र का वो मुजावीर.? इमरान ने कहा

और बड़े आदमी ने सर हां में हिला दिया वो थोड़ी देर तक कुछ सोचता रहा फिर बोला

वो क़ब्र भी अयाज़ साहब ही ने खोजी थी हमारे खानदान वालो को तो इसकी जानकारी नही थी वहाँ पहले कभी कोई क़ब्र नही थी हम ने अपने बुज़ुर्गो से भी उसके बारे में कुछ नही सुना

‘ओह’ इमरान घूरता हुआ बोला, भला क़ब्र किस तरह खोजी गयी थी.?

उन्होने ख्वाब में देखा था कि इस जगह कोई शहीद मर्द दफ़न है दूसरे ही दिन क़ब्र बनानी शुरू कर दी

खुद ही बनानी शुरू कर दी.! इमरान ने हैरत से पूछा

जी हाँ वो अपना सारा काम खुद ही करते थे काफ़ी दौलत-मंद भी थे

लेकिन उन्हे कंजूस नही कहा जा सकता था, क्यूँ कि वो दिल खोल खैरात करते थे

जिस कमरे में लाश मिली थी, उसकी दीवारो पर प्लास्टर है लेकिन दूसरे कमरो में नही इसकी क्या वजह है.?

प्लास्टर भी अयाज़ साहब ही ने किया था

‘खुद ही’.?

‘जी हाँ’

इस पर यहाँ कस्बे में तो बड़ी काना-फूसी हुई होगी

कतई नही जनाब….अब भी यहाँ लोगों का यही ख़याल है कि अयाज़ साहब कोई पहुँचे हुए बुज़ुर्ग थे

और मेरा ख़याल है उनका नौकर भी बुजुरगी से खाली नही

कभी ऐसे लोग भी अयाज़ साहब से मिलने के लिए आए थे जो यहाँ वालो के लिए अजनबी रहे हो.?

जी नही… मुझे तो याद नही मेरा ख़याल है कि उनसे कभी कोई मिलने के लिए नही आया

अच्छा बहुत शुक्रिया.! इमरान बूढ़े से हाथ मिला कर अपनी मोटरसाइकल की तरफ बढ़ गया

अब वो उसी इमारत की तरफ जा रहा था और उसके ज़हन में एक साथ कई ख़याल थे

अयाज़ ने वो क़ब्र खुद ही बनाई थी और कमरे में प्लास्टर भी खुद ही किया था

क्या वो एक अच्छा राजगीर भी था.?

क़ब्र वहाँ पहले नही थी वो अयाज़ ही की खोज थी उसका नौकर आज भी क़ब्र से चिपटा हुआ है

आख़िर क्यूँ.? उसी एक कमरे में प्लास्टर करने की क्या ज़रूरत थी.?

इमरान इमारत के करीब पहुँच गया

बाहरी बैठक, जिसमे क़ब्र का मुजावीर रहता था,दरवाज़ा खुला हुआ था और वो खुद भी मौजूद था

इमरान ने उसपर एक उचटती हुई नज़र डाली वो अधेड़-उम्र का मज़बूत कद-काठी का आदमी था चेहरे पर घनी दाढ़ी और आँखे सुर्ख थी शायद वो हमेशा ऐसी ही रहती थी

इमरान ने दो-तीन बार जल्दी-जल्दी पलके झपकाई और फिर उसके चेहरे पर पुराने बेवक़ूफी के लक्षण उभर आए

क्या बात है.? उसे देखते ही नौकारने ललकारा

मुझे आप की दुआ से नौकरी मिल गयी है.! इमरान ने विनर्म ल़हेज़े में बोला, सोचा कुछ आप की खिदमत करता चलूं

भाग जाओ.! क़ब्र का मुजावीर सुर्ख-सुर्ख आँखे निकालने लगा

अब इतना ना तड़पाइए.! इमरान हाथ जोड़ कर बोला, बस, आखरी दरख़्वास्त करूँगा

कौन हो तुम… क्या चाहते हो.? मुजावीर यका-यक नर्म पड़ गया

लड़का, बस एक लड़के के बगैर घर सुना लगता है

या हज़रत तीस साल से बच्चे की आरज़ू है

तीस साल.! तुम्हारी उम्र क्या है.? मुजावीर उसे घूर्ने लगा

‘पच्चीस साल’.!

भागो.! मुझे लौंडा बनाते हो अभी भस्म कर दूँगा…

आप ग़लत समझे या हज़रत मैं अपने बाप के लिए कह रहा था… दूसरी शादी करने वाले है

जाते हो या… मुजावीर उठता हुआ बोला

सरकार… इमरान हाथ जोड़ कर विनर्म ल़हेज़े में बोला, पोलीस आप को बे-हद परेशान करने वाली है

भाग जाओ.! पोलीस वाले गधे है.! वो फकीर का क्या बिगाड़ेंगे

फकीर के साए में दो खून हुए है

हुए होंगे.! पोलीस जज साहब की लड़की से क्यूँ नही पूछती कि वो एक मुश्टंडे को ले कर यहाँ क्यूँ आई थी

या हज़रत पोलीस वाक़ई में गधि है.! आप ही कुछ रास्ता दिखाइए

तुम ख़ुफ़िया पोलीस-में हो

नही सरकार.! मैं एक अख़बार का रिपोर्टर हूँ कोई नयी खबर मिल जाएगी तो पेट भर जाएगा

हां, अच्छा बैठ जाओ मैं इसे बर्दाश्त नही कर सकता कि वो मकान जहाँ एक बुज़ुर्ग का मज़ार है, बद-कारी का अड्डा बने पोलीस को चाहिए कि उसकी रोक-थाम करे

या हज़रत मैं बिल्कुल नही समझा.! इमरान मायूसी से बोला

मैं समझाता हूँ.! मुजावीर अपनी सुर्ख-सुर्ख आँखे फाड़ कर बोला

14 तारीक़ को जज साहब की लौंडिया अपने एक यार को ले कर यहाँ आई थी… और घंटो अंदर रही

आप ने ऐतराज़ नही किया… मैं होता तो दोनो के सर फोड़ देता तौबा-तौबा इतने बड़े बुज़ुर्ग की मज़ार पर… इमरान अपना मुँह पीटने लगा

बस खून के घूँट पी कर रह गया था…

क्या करूँ मेरे मुर्शिद मकान उन लोगों को दे गये है, वरना बता देता

आप के मुर्शिद.?

हा…हज़रत अयाज़.! वो मेरे पीर थे इस मकान का यह कमरा मुझे दे गये है ता-कि मज़ार शरीफ की देख-भाल करता रहूं

अयाज़ साहब का मज़ार शरीफ कहाँ है.? इमरान ने पूछा



Thodi Der Baad Uski Motorcycle Usi Kasbe Ki Taraf Jaa Rahi Thi Jaha Wo Khaufnaak Imarat Thi

Kasbe Mein Pahunch Kar Is Baat Ka Pata Lagane Mein Zyada Dikkat Nahi Hui Ki Wo Imarat Pahle Kiski Milkiyath Thi

Imran Uss Khandaan K Ek Zimmedar Aadmi Se Mila Jisne Imarat Imarat Judge Sahab Ko Bech Di Thi

Ab Se Aath Saal Pahle Ki Baat Hai Usne Bataya, Ayaaz Sahab Ne Wo Imarat humse Khareedi Thi

Marne Se Pahle Wo Use Khanooni Taur Par Shaher K Kisi Judge Sahab K Naam Kar Gaye

Ayaaz Sahab Kaun The.? Pahle Kaha Rahte They.? Imran Ne Sawaal Kiya

Hume Kuch Nahi Malum

Imarat Khareedne K Baad Teen Saal Tak Zinda Rahe

Lekin

Kisi Ko Kuch Nahi Malum Ho Saka Ki Wo Kaun The Aur Pahle Kaha Rahte The

Unke Saath Ek Naukar Tha Jo Ab Bhi Imarat K Saamne Wale Ek Hise Mein Rehta Hai

Yani Qabr Ka Wo Mujaveer.? Imran Ne Kaha

Aur

Bade Aadmi Ne Sar Haa Mein Hila Diya Wo Thodi Der Tak Kuch Sonchta Raha Phir Bola

Wo Qabr Bhi Ayaaz Sahab Hi Ne Khoji Thi Humare Khandaan Walo Ko To Iski Jaankari Nahi Thi Waha Pahle Kabhi Koi Qabr Nahi Thi Humne Apne Buzurgo Se Bhi Uske Baare Mein Kuch Nahi Suna

‘Oh’ Imran Ghoorta Hua Bola, Bhala Qabr Kis Tarah Khoji Gayi Thi.?

Unhone Khwaab Mein Dekha Tha Ki Is Jagaah Koi Shaheed Mard Dafan Hai Dusre Hi Din Qabr Banani Shuru Kar Di

Khud Hi Banani Shuru Kar Di.! Imran Ne Hairat Se Pucha

Jee Haa

Wo Apna Saara Kaam Khud Hi Karte The Kaafi Daulath-Mand Bhi The

Lekin

Unhe Kanjoos Nahi Kaha Jaa Sakta Tha, Kyun Ki Wo Dil Khol Khairaat Karte The

Jis Kamre Mein Laash Mili Thi, Uski Deewaro Par Plaster Hai

Lekin

Dusre Kamro Mein Nahi Iski Kya Wajah Hai.?

Plaster Bhi Ayaaz Sahab Hi Ne Kiya Tha

‘Khud Hi’.?

‘Jee Haa’

Is Par Yaha Kasbe Mein To Badi Kana-Phusi Hui Hogi

Kattayi Nahi Janab….Ab Bhi Yaha Logon Ka Yahi Khayal Hai Ki Ayaaz Sahab Koi Pahunche Hue Buzurg The

Aur

Mera Khayal Hai Unka Naukar Bhi Buzurgi Se Khaali Nahi

Kabhi Aise Log Bhi Ayaaz Sahab Se Milne K Liye Aye The Jo Yaha Walo K Liye Ajnabi Rahe Ho.?

Jee Nahi… Mujhe To Yaad Nahi Mera Khayal Hai Ki Unse Kabhi Koi Milne K Liye Nahi Aya

Achha

Bahut Shukriya.! Imran Budhe Se Haath Mila Kar Apni Motorcycle Ki Taraf Badh Gaya

Ab

Wo Usi Imarat Ki Taraf Jaa Raha Tha Aur Uske Zahen Mein Ek Saath Kayi Khayal The

Ayaaz Ne Wo Qabr Khud Hi Banayi Thi Aur Kamre Mein Plaster Bhi Khud Hi Kiya Tha

Kya Wo Ek Achha Raajgir Bhi Tha.?

Qabr Waha Pahle Nahi Thi Wo Ayaaz Hi Ki Khoj Thi Uska Naukar Aaj Bhi Qabr Se Chimta Hua Hai

Aakhir Kyun.? Usi Ek Kamre Mein Plaster Karne Ki Kya Zaroorath Thi.?

Imran Imarat K Kareeb Pahunch Gaya

Bahari Baithak, Jisme Qabr Ka Mujaveer Rehta Tha,Darwaaza Khula Hua Tha Aur Wo Khud Bhi Maujood Tha

Imran Ne Uspar Ek Uchathti Hui Nazar Daali Wo Adhed-Umr Ka Mazboot Kadh-Kati Ka Aadmi Tha Chehre Par Ghani Daadhi Aur Aankhe Surkh Thi Shayad Wo Humesha Aisi Hi Rehti Thi

Imran Ne Do-Teen Baar Jaldi-Jaldi Palke Jhapkayi Aur Phir Uske Chehre Par Purane Bewaqoofi K Lakshan Ubhar Aye

Kya Baat Hai.? Use Dekhte Hi Naukarne Lalkara

Mujhe Aap Ki Dua Se Naukri Mil Gayi Hai.! Imran Ne Vinarm Laheze Mein Bola, Soncha Kuch Aap Ki Khidmat Karta Chalu

Bhaag Jao.! Qabr Ka Mujaveer Surkh-Surkh Aankhe Nikaalne Laga

Ab Itna Na Tadapaiye.! Imran Haath Jod Kar Bola, Bas, Aakhri Darkhwast Karunga

Kaun Ho Tum… Kya Chahte Ho.? Mujaveer Yaka-Yak Narm Padh Gaya

Ladka, Bas Ek Ladke K ba-Ghair Ghar Suna Lagta Hai

Ya Hazrat Tees Saal Se Bachhe Ki Aarzoo Hai

Tees Saal.! Tumhari Umr Kya Hai.? Mujaveer Use Ghoorne Laga

‘Pachees Saal’.!

Bhaago.! Mujhe Launda Banate Ho Abhi Basm Kar Dunga…

Aap Galat Samajhe Ya Hazrat

Main Apne Baap K Liye Kahe Raha Tha… Dusri Shaadi Karne Wale Hai

Jaate Ho Ya… Mujaveer Uthta Hua Bola

Sarkar… Imran Haath Jod Kar Vinarm Laheze Mein Bola, Police Aap Ko Be-Hadh Pareshan Karne Wali Hai

Bhaag Jao.! Police Wale Gadhe Hai.! Wo Fakeer Ka Kya Bigadhenge

Fakeer K Saaye Mein Do Khoon Hue Hai

Hue Honge.! Police Judge Sahab Ki Ladki Se Kyun Nahi Puchti Ki Wo Ek Mushtande Ko Le Kar Yaha Kyun Ayi Thi

Ya Hazrat Police Waqai Mein Gadhi Hai.!

Aap Hi Kuch Raasta Dikhaiye

Tum Khufiya Police-Men Ho

Nahi Sarkar.! Main Ek Akhbar Ka Reporter Hu Koi Nayi Khabar Mil Jayegi To Pet Bhar Jayega

Haa, Achha Baith Jao

Main Ise Bardasht Nahi Kar Sakta Ki Wo Makaan Jaha Ek Buzurg Ka Mazaar Hai, Badh-Kaari Ka Adda Bane Police Ko Chahiye Ki Uski Rok-Thaam Kare

Ya Hazrat Main Bilkul Nahi Samjha.! Imran Mayusi Se Bola

Main Samjhata Hu.! Mujaveer Apni Surkh-Surkh Aankhe Faad Kar Bola

14 Tareeq Ko Judge Sahab Ki Laundiya Apne Ek Yaar Ko Le Kar Yaha Ayi Thi… Aur Ghanto Andar Rahi

Aap Ne Aitraz Nahi Kiya… Main Hota To Dono K Sar Fodh Deta Tauba-Tauba Itne Bade Buzurg Ki Mazaar Par… Imran Apna Munh Peetne Laga

Bas

Khoon K Ghoont Pi Kar Rahe Gaya Tha…

Kya Karu Mere Murshid Makaan Unn Logon Ko De Gaye Hai, Warna Bata Deta

Aap K Murshid.?

Haa…Hazrat Ayaaz.! Wo Mere Peer The Is Makaan Ka Yeh Kamra Mujhe De Gaye Hai Taa-Ki Mazaar Shareef Ki Dekh-Bhaal Karta Rahu

Ayaaz Sahab Ka Mazaar Shareef Kaha Hai.? Imran Ne Pucha
 


क़ब्रिस्तान में…उनकी वसीयत थी कि मेरी क़ब्र बरा-बर कर दी जाए कोई निशान ना रखा जाए

तो जज साहब की लड़की को पहचानते है आप

हाँ पहचानता हूँ.! वो कानी है

‘हाए’.! इमरान ने सीने पर हाथ मारा

मुजावीर उसे घूर्ने लगा

अच्छा हज़रत.! 14 की रात को वो यहाँ आई थी और 16 की सुबह को लाश पाई गयी

एक नही, अभी हज़ारो मिलेंगी.!मुजावीर को जलाल आ गया.! मज़ार शरीफ की बे-हुरमति है

मगर सरकार.! मुमकिन है कि वो उसका भाई रहा हो

हरगिज़ नही.! जज साहब को कोई लड़का नही है

तब तो फिर मामला… हिप.! इमरान अपना दाहिना कान खुजाने लगा इमरान वहाँ से भी चल पड़ा

वो फिर कस्बे के अंदर वापस जा रहा था

तीन घंटे तक वो मुक़तालीफ़ लोगों से पूछ-ताछ करता रहा और फिर शहेर की तरफ रवाना हो गया

कॅप्टन फायज़ काम में व्यस्त था कि उसके पास इमरान का पैगाम पहुँचा

उसने फायज़ को उसके ऑफीस के करीब ही रेस्टोरेंट में बुलावा भेजा था

फायज़ ने वहाँ पहुँचने में देर ना लगाई

इमरान एक खाली मेज़ पर तबला बजा रहा था फायज़ को देख कर अहमको की तरह मुस्कुराया

कोई नयी बात.? फायज़ ने उसके करीब बैठते हुए पूछा

मीर ताक़ि मीर ग़ालिब तक़ल्लुस करते थे

यह इततेला तुम डाक के ज़रिए भी दे सकते थे.! फायज़ चिढ़ कर बोला

14 तारीक़ की रात को वो महबूबा एक आँख वाली कहाँ थी.?

तुम आख़िर उसके पीछे क्यूँ पड़ गये हो.?

पता लगा कर बताओ…अगर वो कहे कि उसने अपनी वो रात अपनी किसी क़ाला के साथ बिताई है

तो तुम्हारा फ़र्ज़ बनता है कि उस क़ाला से बात की तहक़ीक़ कर के हमदर्द दवा-खाने को फ़ौरन इत्तला कर दो, वरना खातो-खिताबत ख़ुफ़िया ना रखी जाएगी

इमरान. मैं बहुत मशगूल हूँ

मैं भी देख रहा हूँ.! क्या आज-कल तुम्हारे ऑफीस में मक्खियो की कसरत हो गयी है

कसरत से यह मुराद नही कि मक्खिया धंधा पेलती है

मैं जा रहा हूँ.! फायज़ झुन्झुला कर उठता हुआ बोला

‘अरे’ क्या तुम्हारी नाक पर मक्खिया नही बैठती.! इमरान ने उसका हाथ पकड़ कर बिठाते हुए कहा

फायज़ उसे घूरता हुआ बैठ गया वो सच-मूच झुन्झुला गया था

तुम आए क्यूँ थे.? उसने पूछा

‘ओह’ यह तो मुझे भी याद नही रहा मेरा ख़याल है शायद मैं तुमसे चावल का भाव पूछने आया था

मगर तुम कहोगे कि मैं कोई नाचने वाली तो हूँ नही की भाव बताऊ… वैसे

तुम्हे यह इततेला दे सकता हूँ कि इन लाशों के सिलसिले में कही-ना-कही एक आँख वाली महबूबा का कदम ज़रूर है…

मैने कोई ग़लत लफ्ज़ तो नही बोला… हाँ

उसका कदम किस तरह.! फायज़ यका-यक चौंक पड़ा

एनप्साइक्फ्लाय्पईडिया में यही लिखा है.! इमरान सर हिला कर बोला, बस,यह मालूम करो कि 14 की रात कहाँ गुज़ारी

क्या तुम संजीदा हो.?

‘ओफफो’ बेवक़ूफ़ आदमी हमेशा संजीदा रहते है

अच्छा, मैं मालूम करूँगा

खुदा तुम्हारी मादा को सलामत रखे

दूसरी बात यह है कि मुझे जज साहब के दोस्त अयाज़ के मुकम्मल हालात की जानकारी चाहिए



Qabristan Mein…Unki Wasiyath Thi Ki Meri Qabr Bara-Bar Kar Di Jaye Koi Nishaan Na Rakha Jaye

To Judge Sahab Ki Ladki Ko Pehchante Hai Aap

Haa Pehchanta Hu.! Wo Kaani Hai

‘Haaye’.! Imran Ne Seene Par Haath Maara

Mujaveer Use Ghoorne Laga

Achha Hazrat.! 14 Ki Raat Ko Wo Yaha Ayi Thi Aur 16 Ki Subah Ko Laash Payi Gayi

Ek Nahi, Abhi Hazaaro Milengi.!Mujaveer Ko Jalaal Aa Gaya.! Mazaar Shareef Ki Be-Hurmathi Hai

Magar Sarkar.! Mumkin Hai Ki Wo Uska Bhai Raha Ho

Hargiz Nahi.!

Judge Sahab Ko Koi Ladka Nahi Hai

Tab To Phir Mamla… Hip.! Imran Apna Dahina Kaan Khujane Laga Imran Waha Se Bhi Chal Pada

Wo Phir Kasbe K Andar Wapas Jaa Raha Tha

Teen Ghante Tak Wo Muqtaleef Logon Se Puch-Tach Karta Raha

Aur Phir

Shaher Ki Taraf Rawana Ho Gaya

Captain Fayaz Kaam Mein Vysath Tha Ki Uske Paas Imran Ka Paighaam Pahuncha

Usne Fayaz Ko Uske Office K Kareeb Hi Restaurant Mein Bulwa Bejha Tha

Fayaz Ne Waha Pahunchne Mein Der Na Lagayi

Imran Ek Khaali Mez Par Tabla Bajha Raha Tha Fayaz Ko Dekh Kar Ahmako Ki Tarah Muskuraya

Koi Nayi Baat.? Fayaz Ne Uske Kareeb Baithte Hue Pucha

Meer Taqi Meer Gaalib Taqallus Karte The

Yeh Ittela Tum Daak K Zariye Bhi De Sakte The.! Fayaz Cheedh Kar Bola

14 Tareeq Ki Raat Ko Wo Mehbooba Ek Aankh Wali Kaha Thi.?

Tum Aakhir Uske Piche Kyun Padh Gaye Ho.?

Pata Laga Kar Bataao…Agar Wo Kahe Ki Usne Apni Wo Raat Apni Kisi Qaala K Saath Bitai Hai

To

Tumhara Farz Banta Hai Ki Uss Qaala Se Baat Ki Tehqeeq Kar K Hamdard Dawa-Khane Ko Fauran Ittela Kar Do, Warna Khato-Khitabath Khufiya Na Rakhi Jayegi

Imran. Main Bahut Mashghul Hu

Main Bhi Dekh Raha Hu.! Kya Aaj-Kal Tumhare Office Mein Makkhiyo Ki Kasrath Ho Gayi Hai

Kasrath Se Yeh Muraad Nahi K Makkhiya Dhand Pelti Hai

Main Jaa Raha Hu.! Fayaz Jhunjhulaa Kar Uthta Hua Bola

‘Arey’ Kya Tumhari Naak Par Makkhiya Nahi Baithti.! Imran Ne Uska Haath Pakad Kar Bithate Hue Kaha

Fayaz Use Ghoorta Hua Baith Gaya Wo Sach-Much Jhunjhulaa Gaya Tha

Tum Aye Kyun The.? Usne Pucha

‘Oh’ Yeh To Mujhe Bhi Yaad Nahi Raha Mera Khayal Hai Shayad Main Tumse Chawal Ka Bhaau Puchne Aya Tha

Magar

Tum Kahoge Ki Main Koi Naachne Wali To Hu Nahi Ki Bhaau Batau… Waise

Tumhe Yeh Ittela De Sakta Hu Ki Inn Laasho K Silsile Mein Kahi-Na-Kahi Ek Aankh Wali Mehbooba Ka Khadam Zaroor Hai…

Maine Koi Galat Lafz To Nahi Bola… Haa

Uska Khadam Kis Tarah.! Fayaz Yaka-Yak Chaunk Pada

Enpsychlopedia Mein Yehi Likha Hai.! Imran Sar Hila Kar Bola, Bas,Yeh Malum Karo Ki 14 Ki Raat Kaha Guzari

Kya Tum Sanjhida Ho.?

‘Offo’ Bewaqoof Aadmi Humesha Sanjhida Rahte Hai

Achha, Main Malum Karunga

Khuda Tumhari Mada Ko Salamath Rakhe

Dusri Baat Yeh Hai Ki Mujhe Judge Sahab K Dost Ayaaz K Mukammal Haalaath Ki Jaankari Chahiye
 


वो कौन था.? कहाँ पैदा हुआ था.? किस खानदान से ताल्लुक रखता था.? उसके अलावा दूसरे रिश्तेदार वग़ैरह कहाँ रहते है.? सब मर गये या अभी कुछ ज़िंदा है.?

तो ऐसा करो, आज शाम की चाइ मेरे घर पर पियो.! फायज़ बोला

और इस वक़्त की चाइ.? इमरान ने बड़े भोलेपन से पूछा

फायज़ ने हँस कर वेटर को चाइ का ऑर्डर दिया

इमरान उल्लू की तरह आँखे घूमा रहा था वो कुछ देर बाद बोला

क्या तुम मुझे जज साहब से मिलाओगे.?

हाँ, मैं तुम्हारी मौजूदगी में ही उनसे उसके बारे में गुफ्तगू करूँगा

हीए…हीए… मुझे तो बड़ी शर्म आएगी.! इमरान दांतो तले उंगली दबा कर दोहरा हो गया

क्यूँ… क्यूँ बोर कर रहे हो…शर्म की क्या बात है

नही, मैं वालिद साहब को भेज दूँगा

क्या बक्क रहे हो.?

मैं अपनी शादी खुद तय करना नही चाहता

खुदा समझे.! अरे, मैं अयाज़ वाली बात कर रहा था

लाहोल विला क़ुव्वत इमरान ने झेंप जाने की आक्टिंग की

इमरान, आदमी बनो

अच्छा.! इमरान अग्याकारिता से सर हिलाया

चाइ आ गयी थी.!

फायज़ कुछ सोच रहा था कभी-कभी वो इमरान की तरफ भी देख लेता था

जो अपने सामने वाली दीवार पर लगे हुए आईने में देख-देख कर मुँह बना रहा था

फायज़ ने चाइ बना कर प्याली उसके आगे खिसका दी

यार फायज़… वो शहीद मर्द की क़ब्र वाला मुजावीर बड़ा ग्रेट आदमी मालूम होता है.! इमरान बोला

क्यूँ.?

उसने एक बड़ी ग्रेट बात कही थी

क्या…?

यही कि पोलीस वाले गधे है

क्यूँ कहा था उसने.! फायज़ चौंक कर बोला

पता नही, लेकिन उसने बात बड़े पते की कही थी

तुम ख़ामाखाँ गालियाँ देने पर तुले हुए हो

नही प्यारे.! अच्छा, तुम यह बताओ.! वो क़ब्र किसने बनाई थी.? और उस एक कमरे के प्लास्टर के बारे में तुम्हारा क्या ख़याल है.?

मैं बेकार बातो में सर नही खपाता.! फायज़ चिढ़ कर बोला.! इस मामले में उनका क्या ताल्लुक.?

तब तो किसी अजनबी की लाश का वहाँ पाया जाना भी कोई अहमियत नही रखता.! इमरान ने कहा

आख़िर तुम कहना क्या चाहते हो.? फायज़ झुन्झुला कर बोला

यह कि नेक बच्चे सुबह उठ कर अपने बडो को सलाम करते है.! फिर हाथ मुँह धो कर नाश्ता करते है….फिर स्कूल चले जाते है.! किताब खोल कर अलीफ़ से उल्लू, ब से बंदर… पे से पतंग…!

इमरान, खुदा के लिए.! फायज़ हाथ उठा कर बोला

और खुद को हर वक़्त याद रखते है

‘बके जाओ’



Wo Kaun Tha.? Kaha Paida Hua Tha.? Kis Khandaan Se Taaluq Rakhta Tha.? Uske Alawa Dusre Rishtedar Waghaira Kaha Rahte Hai.? Sab Mar Gaye Ya Abhi Kuch Zinda Hai.?

To Aisa Karo, Aaj Shaam Ki Chai Mere Ghar Par Piyo.! Fayaz Bola

Aur Is Waqt Ki Chai.? Imran Ne Bade Bholepan Se Pucha

Fayaz Ne Hass Kar Waiter Ko Chai Ka Order Diya

Imran Ullu Ki Tarah Aankhe Ghooma Raha Tha Wo Kuch Der Baad Bola

Kya Tum Mujhe Judge Sahab Se Milaoge.?

Haa, Main Tumhari Maujoodgi Mein Hi Unse Uske Baare Mein Guftgu Karunga

Heee…Heee… Mujhe To Badi Sharm Ayegi.! Imran Daanto Tale Ungli Daba Kar Dohra Ho Gaya

Kyun… Kyun Bore Kar Rahe Ho…Sharm Ki Kya Baat Hai

Nahi, Main Walid Sahab Ko Bejh Dunga

Kya Bakk Rahe Ho.?

Main Apni Shaadi Khud Taye Karna Nahi Chahta

Khuda Samjhe.! Arey, Main Ayaaz Wali Baat Kar Raha Tha

LAHOL WILA QUWWAT

Imran Ne Jhenp Jane Ki Acting Ki

Imran, Aadmi Bano

Achha.! Imran Agyakarita Se Sar Hilaya

Chai Aa Gayi Thi.!

Fayaz Kuch Sonch Raha Tha Kabhi-Kabhi Wo Imran Ki Taraf Bhi Dekh Leta Tha

Jo Apne Saamne Wali Deewar Par Lage Hue Aaine Mein Dekh-Dekh Kar Munh Bana Raha Tha

Fayaz Ne Chai Bana Kar Piyali Uske Aage Khiska Di

Yaar Fayaz… Wo Shaheed Mard Ki Qabr Wala Mujaveer Bada Great Aadmi Malum Hota Hai.! Imran Bola

Kyun.?

Usne Ek Badi Great Baat Kahi Thi

Kya…?

Yehi K Police Wale Gadhe Hai

Kyun Kaha Tha Usne.! Fayaz Chaunk Kar Bola

Pata Nahi, Lekin Usne Baat Bade Pate Ki Kahi Thi

Tum Khwamkhaa Gaaliya Dene Par Tule Hue Ho

Nahi Pyare.! Achha, Tum Yeh Bataao.! Wo Qabr Kisne Banayi Thi.? Aur Uss Ek Kamre K Plaster K Baare Mein Tumhara Kya Khayal Hai.?

Main Bekaar Baato Mein Sar Nahi Khapata.! Fayaz Chidh Kar Bola.! Is Maamle Mein Unka Kya Talooq.?

Tab To Kisi Ajnabi Ki Laash Ka Waha Paya Jana Bhi Koi Ahmiyath Nahi Rakhta.! Imran Ne Kaha

Aakhir Tum Kehna Kya Chahte Ho.? Fayaz Jhunjhulaa Kar Bola

Yeh Ki Nek Bachhe Subah Uth Kar Apne Bado Ko Salaam Karte Hai.! Phir Haath Munh Dho Kar Nashta Karte Hai….Phir School Chale Jate Hai.! Kitaab Khol Kar Aleef Se Ullu, B Se Bandar… Pe Se Patang…!

Imran, Khuda K Liye.! Fayaz Haath Utha Kar Bola

Aur Khud Ko Har Waqt Yaad Rakhte Hai

‘Bake Jao’
 


चलो खामोश हो गया.! एक खामोशी हज़ार टलाए बाल्टी है…हाए, क्या टालाए…लाहोल विला क़ुव्वत… मैने अभी क्या कहा था.?

‘अपना सर’

हाँ शुक्रिया.! मेरा सर बड़ा मज़बूत है… एक बार इतना मज़बूत हो गया था कि मैं उसे बैगान का भुर्ता कहा करता था

चाइ ख़त्म कर के दफ़ा हो जाइए.! फायज़ बोला, मुझे अभी बहुत काम है शाम को घर ज़रूर आना

उसी शाम को इमरान और फायज़ जज साहब के ड्राइयिंग-रूम में बैठे उनका इंतेज़ार कर रहे थे.! उनकी लड़की भी मौजूद थी और उसने उस वक़्त भी काले रंग की ऐनक लगा रखी थी

इमरान बार-बार उसकी तरफ देख कर ठंडी आहें भर रहा था

फायज़ कभी-कभी राबिया की नज़र बचा कर उसे घूर्ने लगता

थोड़ी देर बाद जज साहब आ गये और राबिया उठ कर चली गयी

बड़ी तकलीफ़ हुई आप को.! फायज़ बोला

कोई बात नही, फरमाइए

बात यह है कि मैं अयाज़ के बारे में और जानकारी चाहता हूँ

मेरा ख़याल है कि मैं आप को सब कुछ बता चुका हूँ

मैं उसके खानदानी हालत मालूम करना चाहता हूँ ता-कि उसके रिश्तेदारो से मिल सकूँ

अफ़सोस कि मैं उसके बारे में कुछ ना बता सकूँगा.! जज साहब ने कहा, बात आप को अजीब मालूम होगी, लेकिन यह हक़ीक़त है कि मैं उसके बारे में कुछ नही जानता, हालाँकि हम गहरे दोस्त थे

क्या आप यह भी ना बता सकेंगे कि वो बाशिंदा कहाँ का था.?

अफ़सोस मैं यह भी नही जानता

बड़ी अजीब बात है.! अच्छा पहली मुलाक़ात कहाँ हुई थी.?

इंग्लेंड में

फायज़ एक दम चौंक पड़ा

लेकिन इमरान बिल्कुल ठस्स बैठा रहा उसपर कोई असर नही पड़ा

कब की बात है.? फायज़ ने पूछा

30 साल पहले की, और यह मुलाक़ात बड़े अजीब हालात में हुई थी

यह उस वक़्त की बात है जब मैं ऑक्स्फर्ड में क़ानून पढ़ रहा था एक बार हंगामे में फस गया, जिसकी वजह सौ फीसदी ग़लत-फहमी थी अब से 30 साल पहले का लंडन नफ़रत-अंगेज़ था जितनी नफ़रत की जाए कम थी

इसी से अंदाज़ा लगाइए कि वहाँ के एक होटेल पर एक ऐसा साइन-बोर्ड था जिस पर लिखा था

हिन्दुस्तानियो और कुत्तो का दाखिला मना है मैं नही कह सकता कि वो अब वहाँ है या नही

बहेरहाल ऐसे माहॉल में अगर किसी हिन्दुस्तानी और अँग्रेज़ के दरमियाँ में कोई ग़लत-फहमी पैदा हो जाए तो अंजाम ज़ाहिर ही है वो एक रेस्टोरेंट था जहाँ एक अँग्रेज़ से मेरा झगड़ा हो गया.! इलाक़ा ईस्ट एंड का था जहा ज़्यादातर जंगली ही रहते है

इंतिहाई गैर-मुँज़्ज़ब लोग जो जानवरो की तरह ज़िंदगी बसर करते है

‘ओह’ मैं ख़ामाखाँ बात को लंबी कर रहा हूँ मतलब यह है की झगड़ा बढ़ गया सच्ची बात यह है कि मैं खुद ही किसी तरह जान बचा कर निकल जाना चाहता था अचानक एक आदमी भीड़ को चीरता हुआ मेरे पास पहुँच गया वो अयाज़ था

उसी दिन मैने उसे पहले-पहेल देखा और इस रूप में देखा कि आज तक हैरान हूँ

वो मजमा (भीड़) जो मुझे मार डालने पर तूल गया था, अयाज़ की शक्ल देखते ही तितर-बीतर हो गया

ऐसा मालूम हुआ जैसे भेड़ो के झुँढ में कोई भेड़िया घुस आया हो बाद में मालूम हुआ कि अयाज़ उस इलाक़े के दार-ओ-असर लोगों में था ऐसा क्यूँ था, यह मुझे आज-तक ना मालूम हो सका हमारे तालूक़ात बड़े और बढ़ते चले गये लेकिन मैं उसके बारे में कभी कुछ ना जान सका वो हिन्दुस्तानी ही था लेकिन मुझे यह तक भी मालूम नही हो सका कि वो किस सूबे या शहर का बाशिंदा था



Chalo Khamosh Ho Gaya.! Ek Khamoshi Hazaar Talaaye Baalti Hai…Haaye, Kya Taalaye…LAHOL WILA QUWWAT… Maine Abhi Kya Kaha Tha.?

‘Apna Sar’

Haa Shukriya.! Mera Sar Bada Mazboot Hai… Ek Baar Itna Mazboot Ho Gaya Tha Ki Main Use Baigan Ka Bhurta Kaha Karta Tha

Chai Khatm Kar K Dafaa Ho Jaiye.! Fayaz Bola, Mujhe Abhi Bahut Kaam Hai Shaam Ko Ghar Zaroor Aana

Usi Shaam Ko Imran Aur Fayaz Judge Sahab K Drying-Room Mein Baithe Unka Intezar Kar Rahe The.! Unki Ladki Bhi Maujood Thi Aur Usne Uss Waqt Bhi Kaale Rang Ki Ainak Laga Rakhi Thi

Imran Baar-Baar Uski Taraf Dekh Kar Thandi Aahein Bhar Raha Tha

Fayaz Kabhi-Kabhi Rabia Ki Nazar Bachha Kar Use Ghoorne Lagta

Thodi Der Baad Judge Sahab Aa Gaye Aur Rabia Uth Kar Chali Gayi

Badi Takleef Hui Aap Ko.! Fayaz Bola

Koi Baat Nahi, Farmaiye

Baat Yeh Hai Ki Main Ayaaz K Baare Mein Aur Jaankari Chahta Hu

Mera Khayal Hai Ki Main Aap Ko Sab Kuch Bata Chuka Hu

Main Uske Khandaani Halath Malum Karna Chahta Hu Taa-Ki Uske Rishtedaro Se Mil Saku

Afsos Ki Main Uske Baare Mein Kuch Na Bata Sakunga.! Judge Sahab Ne Kaha, Baat Aap Ko Ajeeb Malum Hogi, Lekin Yeh Haqeeqat Hai Ki Main Uske Baare Mein Kuch Nahi Jaanta, Halaanki Hum Gehre Dost The

Kya Aap Yeh Bhi Na Bata Sakenge Ki Wo Bashinda Kaha Ka Tha.?

Afsos Main Yeh Bhi Nahi Jaanta

Badi Ajeeb Baat Hai.! Achha Pahli Mulaqat Kaha Hui Thi.?

England Mein

Fayaz Ek Dam Chaunk Pada

Lekin

Imran Bilkul Thass Baitha Raha Uspar Koi Asar Nahi Pada

Kab Ki Baat Hai.? Fayaz Ne Pucha

30 Saal Pahle Ki, Aur Yeh Mulaqat Bade Ajeeb Halath Mein Hui Thi

Yeh Uss Waqt Ki Baat Hai Jab Main Oxford Mein Khanoon Padh Raha Tha

Ek Baar Humgame Mein Fass Gaya, Jiski Wajah Sau Fisad Galat-Fehmi Thi

Ab Se 30 Saal Pahle Ka London Nafrat-Angez Tha

Jitni Nafrat Ki Jaye Kam Thi

Isi Se Andaaza Lagaiye Ki Waha K Ek Hotel Par Ek Aisa Sign-Board Tha Jis Par Likha Tha

Hindustaniyo Aur Kutto Ka Dakhila Mana Hai

Main Nahi Kahe Sakta Ki Wo Ab Waha Hai Ya Nahi

Baherhaal

Aise Maahol Mein Agar Kisi Hindustani Aur Angrez K Darmiyaan Mein Koi Galat-Fehmi Paida Ho Jaye To Anjaam Zaahir Hi Hai

Wo Ek Restaurant Tha Jaha Ek Angrez Se Mera Jhagda Ho Gaya.! iLaqa East End Ka Tha Jaha Zyadatar Junglee Hi Rahte Hai

Intehayi Ghair-Munhazzab Log Jo Jaanwaro Ki Tarah Zindagi Basar Karte Hai

‘Oh’ Main Khwamkhaa Baat Ko Lambi Kar Raha Hu

Matlab

Yeh Hai Ki Jhagda Badh Gaya Sachchi Baat Yeh Hai Ki Main Khud Hi Kisi Tarah Jaan Bachha Kar Nikal Jana Chahta Tha

Achaanak

Ek Aadmi Bheedh Ko Cheerta Hua Mere Paas Pahunch Gaya

Wo Ayaaz Tha

Usi Din Maine Use Pahle-Pahel Dekha Aur Is Roop Mein Dekha Ki Aaj Tak Hairaan Hu

Wo Majmaa (Bheedh) Jo Mujhe Maar Daalne Par Tul Gaya Tha, Ayaaz Ki Shakl Dekhte Hi Teetar-Beetar Ho Gaya

Aisa Malum Hua Jaise Bhedho K Jhundh Mein Koi Bhedhiya Ghuss Aya Ho

Baad Mein Malum Hua Ki Ayaaz Uss iLaqe K Daar-O-Asar Logon Mein Tha

Aisa Kyun Tha, Yeh Mujhe Aaj-Tak Na Malum Ho Saka

Humare Taluqath Bade Aur Badte Chale Gaye

Lekin

Main Uske Baare Mein Kabhi Kuch Na Jaan Saka

Wo Hindustani Hi Tha

Lekin

Mujhe Yeh Tak Bhi Malum Nahi Ho Saka Ki Wo Kis Sube Ya Shaher Ka Bashinda Tha
 


जज साहब खामोश हो कर उनकी तरफ सिगार-केस बढ़ाया

इमरान खामोश बैठा छत की तरफ घूर रहा था

ऐसा मालूम हो रहा था जैसे फायज़ ज़बरदस्ती किसी बेवक़ूफ़ को पकड़ लाया हो

बेवक़ूफ़ ही नही, बल्कि ऐसा आदमी जो उनकी गुफ्तगू ही समझने लायक़ ना हो

फायज़ ने उसे कनखियो से देखा भी, लेकिन वो खामोश ही रहा

शुक्रिया.! फायज़ ने सिगार लेते हुए कहा और फिर इमरान की तरफ देख कर बोला, जी, यह नही पीते

इस पर इमरान ने छत से अपनी नज़र ना हटाई ऐसा मालूम हो रहा था जैसे वो खुद को तन्हा महसूस कर रहा हो

जज साहब ने भी अजीब नज़रो से उसकी तरफ देखा लेकिन बोले कुछ नही

अचानक इमरान ठंडी साँस ले कर ‘अल्लाह’ कहा और सीधा हो कर बैठ गया

वो मुँह चलाता हुआ उन दोनो को बेवक़ूफो की तरह देख रहा था

इस पर फायज़ को खुशी हुई कि जड्ज साहब ने इमरान के बारे में कुछ नही पूछा

फायज़ कोई दूसरा सवाल सोच रहा था और साथ-ही-साथ यह दुआ भी कर रहा था कि इमरान की ज़ुबान बंद ही रहे तो बेहतर है

मगर शायद इमरान चेहरा पढ़ने में भी माहिर था क्यूँ की दूसरे ही लम्हे में उसने बकना शुरू कर दिया

हाँ साहब.! अच्छे लोग बहुत कम ज़िंदगी ले कर आते है.! अयाज़ साहब तो वली-अल्लाह थे

चर्क़ काज रफ़्तारो नहंजार कब किसी को… ग़ालिब का शेर है

लेकिन इससे पहले की इमरान शेर सुनाता

फायज़ बोल पड़ा, जी हाँ कस्बे वालो में कुछ इसी क़िस्म की अफवाह है

भाई, यह बात तो किसी तरह मेरे हलक से नही उतरी सुना मैने भी है.! जज साहब बोले, उसकी मौत के बाद कस्बे के कुछ मुआ-ज़ीज़ लोगों से मिला भी था उन्होने ने भी यही ख़याल ज़ाहिर किया था कि वो कोई पहुँचा हुआ आदमी था

लेकिन मैं नही समझता.! उसकी शख्सियत भेद-भरी ज़रूर थी… मगर इन्न मॅनी नही

उसके नौकर के बारे में क्या ख़याल है जो क़ब्र की मुजवीरी करता है.! फायज़ ने पूछा

वो भी एक पहुँचे हुए बुज़ुर्ग है.! इमरान ताड़ से बोला

और जज साहब फिर उसे घूर्ने लगे, लेकिन इस बार भी उन्होने उसके बारे कुछ नही पूछा

क्या वसीयत में यह बात ज़ाहिर कर दी गयी है कि क़ब्र का मुजावीर इमारत के बाहरी कमरे पर क़ाबीज़ रहेगा.! फायज़ ने जज साहब से पूछा

जी हाँ.! .! जज साहब ने उकताए हुए ल़हेज़े में कहा, बेहतर होगा हम दूसरी बाते करे उस इमारत से मेरा बस इतना ताल्लुक है कि मैं क़ानूनी तौर पर उसका मालिक हूँ इसके इलावा और कुछ नही मेरे घर का कोई आदमी आज-तक उसमे नही रहा

कोई उधर गया भी ना होगा.? फायज़ ने कहा

भाई क्यूँ नही.! शुरू में तो सब ही को उसको देखने का शौक़ था.! ज़ाहिर है कि वो एक हैरत हांगेज़ तरीक़े से हमारी मिल्कियत में आई थी

अयाज़ साहब के जनाज़े पर नूर की बारिश हुई थी.! इमरान ने फिर टुकड़ा लगाया

मुझे पता नही.! जज साहब बेज़ारी से बोले, मैं उस वक़्त वहाँ पहुँचा था जब वो दफ़न किया जा चुका था

मेरा ख़याल है कि उसी इमारत पर किसी हवा का असर है.! फायज़ ने कहा

हो सकता है.! काश वो मेरी मिल्कियत ना होती.! क्या अब आप लोग मुझे इजाज़त देंगे.?

मुआफ़ की जिए.! फायज़ उठता हुआ बोला, आप को बहुत तकलीफ़ दी, मगर मामला ही ऐसा है

फायज़ और इमरान बाहर निकले.! फायज़ उस पर झल्लाया हुआ था बाहर आते ही बरस पड़ा

तुम हर जगह अपने गधे-पन का सबूत देने लगते हो

और मैं यह सोंच रहा हूँ कि तुम्हे गोली मार दूं.! इमरान बोला

क्यूँ, मैने क्या किया है.?

तुमने यह क्यूँ नही पूछा कि एक आँख वाली 14 तारीख की रात को कहाँ थी.?

क्यूँ बोर करते हो मेरा मूड ठीक नही है

खैर, मुझे क्या मैं खुद ही पूछ लूँगा.! इमरान ने कहा, सर जहाँगीर को जानते हो

हाँ क्यूँ.?

वो मेरा रक़ीब (राइवल) है

होगा तो मैं क्या करूँ

किसी तरह पता लगाओ कि वो आज-कल कहाँ है

मेरा वक़्त बर-बाद मत करो.! फायज़ झुन्झुला गया

तब फिर तुम भी वही जाओ जहाँ शैतान क़यामत के दिन जाएगा.! इमरान ने कहा और लंबे-लंबे डॅग भरते हुआ जज साहब के गॅरेज की तरफ चला गया यहाँ से राबिया जाने के लिए कार निकाल रही थी

‘मिस सलीम,’ इमरान खखार कर बोला, शायद हम पहले भी मिल चुके है

ओह, जी हाँ, जी हाँ.! राबिया जल्दी से बोली

क्या आप मुझे लिफ्ट देना पसंद करेंगी.?

शौक़ से आइए….! राबिया खुद ड्राइव कर रही थी.! इमरान शुक्रिया अदा कर के उसके बरा-बर बैठ गया

कहाँ उतरिएगा, राबिया ने पूछा

सच पूछिए तो मैं उतरना ही नही चाहूँगा



Judge Sahab Khamosh Ho Kar Unki Taraf Cigar-Case Badhaya

Imran Khamosh Baitha Chhat Ki Taraf Ghoor Raha Tha

Aisa Malum Ho Raha Tha Jaise Fayaz Zabardasti Kisi Bewaqoof Ko Pakad Laya Ho

Bewaqoof Hi Nahi, Balki Aisa Aadmi Jo Unki Guftgu Hi Samajhne Layaq Na Ho

Fayaz Ne Use Kankhiyo Se Dekha Bhi, Lekin Wo Khamosh Hi Raha

Shukriya.! Fayaz Ne Cigar Lete Hue Kaha Aur Phir Imran Ki Taraf Dekh Kar Bola, Jee, Yeh Nahi Pite

Is Par Imran Ne Chhat Se Apni Nazar Na Hatayi

Aisa Malum Ho Raha Tha Jaise Wo Khud Ko Tanha Mehsoos Kar Raha Ho

Judge Sahab Ne Bhi Ajeeb Nazro Se Uski Taraf Dekha Lekin Bole Kuch Nahi

Achaanak

Imran Thandi Saans Le Kar ‘ALLAH’ Kaha Aur Seedha Ho Kar Baith Gaya

Wo Munh Chalata Hua Unn Dono Ko Bewaqoofo Ki Tarah Dekh Raha Tha

Is Par Fayaz Ko Khushi Hui Ki Judge Sahab Ne Imran K Baare Mein Kuch Nahi Pucha

Fayaz Koi Dusra Sawaal Sonch Raha Tha Aur Saath-Hi-Saath Yeh Dua Bhi Kar Raha Tha Ki Imran Ki Zubaan Band Hi Rahe To Behtar Hai

Magar Shayad

Imran Chehra Padhne Mein Bhi Maahir Tha

Kyun Ki

Dusre Hi Lamhe Mein Usne Bakna Shuru Kar Diya

Haa Sahab.! Ache Log Bahut Kam Zindagi Le Kar Aate Hai.! Ayaaz Sahab To Wali-Allah The

Charq Kaj Raftaaro Nahanjaar Kab Kisi Ko… Gaalib Ka Sher Hai

Lekin Ise Pahle Ki Imran Sher Sunata

Fayaz Bol Pada, Jee Haa Kasbe Walo Mein Kuch Isi Qism Ki Afwaah Hai

Bhai, Yeh Baat To Kisi Tarah Mere Halaq Se Nahi Utri Suna Maine Bhi Hai.! Judge Sahab Bole, Uski Maut K Baad Kasbe K Kuch Muaaz-zeez Logon Se Mila Bhi Tha

Unhone Ne Bhi Yehi Khayal Zaahir Kiya Tha Ki Wo Koi Pahuncha Hua Aadmi Tha

Lekin

Main Nahi Samajhta.! Uski Shakshiyath Bhed-Bhari Zaroor Thi… Magar Inn Maani Nahi

Uske Naukar K Baare Mein Kya Khayal Hai Jo Qabr Ki Mujaveeri Karta Hai.! Fayaz Ne Pucha

Wo Bhi Ek Pahunche Hue Buzurg Hai.! Imran Tadh Se Bola

Aur

Judge Sahab Phir Use Ghoorne Lage, Lekin Is Baar Bhi Unhone Uske Baare Kuch Nahi Pucha

Kya Wasiyath Mein Yeh Baat Zaahir Kar Di Gayi Hai Ki Qabr Ka Mujaveer Imarat K Bahari Kamre Par Qabeez Rahega.! Fayaz Ne Judge Sahab Se Pucha

Jee Haa.! Khattai.! Judge Sahab Ne Uktaye Hue Laheze Mein Kaha, Behtar Hoga Hum Dusri Baate Kare Uss Imarath Se Mera Bas Itna Taaluq Hai Ki Main Khanooni Taur Par Uska Maalik Hu Iske iLawa Aur Kuch Nahi Mere Ghar Ka Koi Aadmi Aaj-Tak Usme Nahi Raha

Koi Udhar Gaya Bhi Na Hoga.? Fayaz Ne Kaha

Bhai Kyun Nahi.! Shuru Mein To Sab Hi Ko Usko Dekhna Ka Shauq Tha.! Zaahir Hai Ki Wo Ek Hairat Hangez Tareeqe Se Humari Milkiyath Mein Ayi Thi

Ayaaz Sahab K Janaze Par Noor Ki Baarish Hui Thi.! Imran Ne Phir Tukda Lagaya

Mujhe Pata Nahi.! Judge Sahab Bezaari Se Bole, Main Uss Waqt Waha Pahuncha Tha Jab Wo Dafan Kiya Jaa Chuka Tha

Mera Khayal Hai Ki Usi Imarath Par Kisi Hawa Ka Asar Hai.! Fayaz Ne Kaha

Ho Sakta Hai.! Kaash Wo Meri Milkiyath Na Hoti.! Kya Ab Aap Log Mujhe Ijazath Denge.?

Muaaf Ki Jiye.! Fayaz Uthta Hua Bola, Aap Ko Bahut Takleef Di, Magar Maamla Hi Aisa Hai

Fayaz Aur Imran Bahar Nkle.! Fayaz Uss Par Jhallaya Hua Tha Bahar Aate Hi Baras Pada

Tum Har Jagah Apne Gadhe-Pan Ka Saboot Dene Lagte Ho

Aur Main Yeh Sonch Raha Hu Ki Tumhe Goli Maar Du.! Imran Bola

Kyun, Maine Kya Kiya Hai.?

Tumne Yeh Kyun Nahi Pucha Ki Ek Aankh Wali 14 Tareeq Ki Raat Ko Kaha Thi.?

Kyun Bore Karte Ho Mera Mood Thik Nahi Hai

Khair, Mujhe Kya Main Khud Hi Puch Lunga.! Imran Ne Kaha, Sir Jahangeer Ko Jaante Ho

Haa Kyun.?

Wo Mera Raqeeb (Rival) Hai

Hoga To Main Kya Karu

Kisi Tarah Pata Lagao Ki Wo Aaj-Kal Kaha Hai

Mera Waqt Bar-Baad Mat Karo.! Fayaz Jhunjhulaa Gaya

Tab Phir Tum Bhi Wahi Jao Jaha Shaitan Qayamat K Din Jayega.! Imran Ne Kaha Aur Lambe-Lambe Dhag Bharte Hua Judge Sahab K Garage Ki Taraf Chala Gaya Yaha Se Rabia Jaane K Liye Car Nikaal Rahi Thi

‘Mis Saleem,’ Imran Khakhaar Kar Bola, Shayad Hum Pahle Bhi Mil Chuke Hai

Oh, Jee Haa, Jee Haa.! Rabia Jaldi Se Boli

Kya Aap Mujhe Lift Dena Pasand Karengi.?

Shauq Se Aaiye….! Rabia Khud Drive Kar Rahi Thi.! Imran Shukriya Ada Kar K Uske Bara-Bar Baith Gaya

Kaha Utriyega, Rabia Ne Pucha

Sach Puchiye To Main Utarna Hi Na Chahunga
 


राबिया सिर्फ़ मुस्कुरा कर रह गयी उस वक़्त उसने एक नक़ली आँख लगा रखी थी इसलिए आँखो पर एनक नही थी

फायज़ की बीवी ने उसने इमरान के बारे बहुत कुछ बताया था.! इसलिए वो उसे बेवक़ूफ़ समझने के लिए तैयार नही थी

क्या आप कुछ नाराज़ नही है.? इमरान ने थोड़ी देर बाद पूछा

जी.! राबिया चौंक पड़ी.! नही तो…फिर हँसने लगी

मैने कहा शायद, मुझसे लोग आम-तौर से नाराज़ रहा करते है.! उनका कहना है कि मैं उन्हे ख़ामाखाँ गुस्सा दिला देता हूँ

पता नही.! मुझे तो आप ने अभी तक गुस्सा नही दिलाया

तब तो यह मेरी खुश-क़िस्मती है.! इमरान ने कहा, वैसे अगर मैं कोशिश करूँ तो आप को गुस्सा दिला सकता हूँ

राबिया फिर हँसने लगी.! की जिए कोशिश.! उसने कहा

अच्छा तो आप शायद यह समझती है कि यह ना-मुमकिन है.! इमरान ने बेवक़ूफो की तरह हंस कर कहा

मैं तो यही समझती हूँ.! मुझे गुस्सा कभी नही आता

अच्छा तो संभालिए.! इमरान ने इस तरह कहा जैसे एक तलवार-बाज़ किसी दूसरे तलवार-बाज़ को लल-कारता हुआ किसी घटिया-सी-फिल्म में देखा जा सकता है

राबिया कुछ ना बोली.! वो कुछ बोर सी होने लगी थी

आप 14 तारीक़ की रात को कहाँ थी.? इमरान ने अचानक पूछा

जी…. राबिया एक-दम चौंक पड़ी

ओह.! स्टियरिंग संभालिए कही कोई आक्सिडेंट ना हो जाए.! इमरान बोला, देखिए, मैने आप को गुस्सा दिलाया ना फिर उसने एक ज़ोर-दार कह-कहा लगाया और अपनी टाँग पीटने लगा

राबिया की साँस फूलने लगी थी और उसके हाथ स्टियरिंग पर काँप रहे थे

देखिए, उसने हाफ्ते हुए कहा, मुझे जल्दी है…वापस जाना होगा…आप कहाँ उतरेंगे.?

आप ने मेरे सवाल का जवाब नही दिया.! इमरान शांत लहजे में बोला

आप से मतलब.? आप कौन होते है पूछने वाले.?

देखा… आ गया गुस्सा.! वैसे यह बात बहुत अहम है और अगर पोलीस के कानो तक जा पहुचि तो ज़हमत होगी मुमकिन है मैं कोई ऐसी कारवाई कर सकूँ जिसकी वजह से पोलीस यह सवाल ही ना उठाए

राबिया कुछ ना बोली.! वो अपने खुसक़ होंठो पर ज़ुबान फेर रही थी

मैं यह भी ना पूछूँगा कि आप कहाँ थी.? इमरान ने फिर कहा, क्यूँ कि मुझे मालूम है.! मुझे आप सिर्फ़ इतना बता दी जिए कि आप के साथ कौन था.?

मुझे प्यास लग रही है.! राबिया भर्राई आवाज़ में बोली

ओहो.! तो रोकिए… केफे नाबरस्का नज़दीक ही है

कुछ आगे चल कर राबिया ने कार खड़ी कर दी और वो दोनो उतर कर फूटपाथ से गुज़रते हुए केफे नाबरस्का में चले गये

इमरान ने नज़र दौड़ाई कोने वाली टेबल खाली थी वो बैठ गये चाइ से पहले इमरान ने एक ठंडे पानी के लिए कहा

मुझे यक़ीन है वापसी में कुंजी उसके पास रह गयी होगी.! इमरान ने कहा

किसके पास.? राबिया फिर चौंक पड़ी

फ़िक्र ना की जिए.! मुझे यक़ीन है कि उसने आप को अपना सही नाम और पता हरगिज़ ना बताया होगा और कुंजी वापस कर देने के बाद से अब तक मिला भी ना होगा

राबिया बिल्कुल निढाल हो गयी.! उसने मुर्दा सी आवाज़ में कहा, फिर अब आप क्या पूछना चाहते है.?

आप उससे कब और किन हालात में मिली थी.?

अब से दो माह पहले

कहाँ मिला था.?

एक फंक्षन में.! मुझे यह याद नही कि किसने मिलवाया था

फंक्षन कहाँ था.?

शायद सर जहाँगीर की साल-गिरह का मौक़ा था

ओह…! इमरान कुछ सोचने लगा.! फिर उसने आहिस्ता से कहा, कुंजी आपने उसे कब वापस की थी.?

15 की शाम को

और 16 सुबह को लाश पाई गयी थी.! इमरान ने कहा

राबिया बुरी तरह हाफने लगी उसने चाइ की प्याली मेज़ पर रख कर कुर्सी से टेक लगा ली उसकी हालत बाज़ के पंजे में फँसी हुई किसी नन्ही-मुन्नी चिड़िया की तरह थी

15 को दिन भर कुंजी उसके पास रही उसने उसकी नक़ल तैयार कर के कुंजी आप को वापस कर दी उसके बाद फिर वो आप से नही मिला.! ग़लत कह रहा हूँ.?

ठीक है.! वो आहिस्ता से बोली, वो मुझसे कहा करता था कि वो सैलानी (टूरिस्ट) है जाफ़रीया होटेल में रुका है…लेकिन परसो मैं वहाँ गयी थी….

वो खामोश हो गयी उस पर इमरान सर हिला कर कहा, और आप को वहाँ मालूम हुआ कि उस नाम का आदमी वहाँ कभी ठहरा ही नही

जी हाँ.! राबिया सर झुका कर बोली

आप से उसकी दोस्ती का मक़सद सिर्फ़ इतना ही था कि वो किसी तरह आप से इस इमारत की कुंजी हासिल करे ले

मैं घर जाना चाहती हूँ… मेरी तबीयत ठीक नही

दो मिनिट.! इमरान ने हाथ हिला कर कहा आप की ज़्यादातर मुलाक़ाते कहाँ होती थी.?

टिप-टॉप नाइट क्लब में

लेडी जहाँगीर से उसके तालुक़ात कैसे थे

‘लेडी जहाँगीर…’ राबिया चिढ़ कर बोली आख़िर इन मामलात में आप उनका नाम क्यूँ ले रहे है.?

क्या आप मेरे सवाल का जवाब ना देंगी.? इमरान ने बड़ी शराफ़त से पूछा

नही.! मेरा ख़याल है कि मैने उन दोनो को कभी मिलते नही देखा

शुक्रिया.! अब मैं उसका नाम नही पूछूँगा ज़ाहिर है कि उसने नाम भी सही नही बताया होगा लेकिन अगर आप उसका हुलिया बता सके तो शुक्र-गुज़ार होउंगा

राबिया को बताना ही पड़ा लेकिन वो बहुत ज़्यादा गम-गीन थी और साथ-साथ ही रंजीदा भी

इमरान फूटपाथ पर तन्हा खड़ा था---राबिया की कार जा चुकी थी उसने जेब से चूयिंग-गम निकली और मुँह में डाल कर दांतो से कुचलने लगा

चिंतन-मनन करते समय चेविंग-गम उसका बेहतरीन साथी साबित होती थी जासूसी उपन्यासो के जासूसो की तरह ना उसे सिगार से दिलचस्पी थी, ना पाइप से शराब भी नही पीता था

उसके जहन में कई सवाल थे वो फूटपाथ के किनारे इस तरह खड़ा हुआ था जैसे सड़क पार करने का इरादा रखता हो मगर उसके ज़हन में इस क़िस्म का कोई ख़याल नही था

वो सोच रहा था कि इन मामलो से सर जहाँगीर का क्या तालूक़ हो सकता है

दूसरी लाश के करीब उसे काग़ज़ का जो टुकड़ा मिला था वो सर जहाँगीर ही के राइटिंग-पॅड का था

राबिया से रहस्यमयी नौ-जवान की मुलाक़ात भी सर जहाँगीर ही के यहाँ हुई थी

लेडी जहाँगीर ने जिस खूबसूरत नौ-जवान का ज़िक्र किया था, वो उसके अलावा और कोई नही हो सकता

लेकिन

लेडी जहाँगीर भी उससे वाक़िफ़ नही थी

लेडी जहाँगीर की यह बात भी सच थी कि अगर वो शहेर के किसी अच्छी हैसियत के खानदान का आदमी होता तो लेडी जहाँगीर उससे ज़रूर वाक़िफ़ होती

फ़र्ज़ किया कि अगर लेडी जहाँगीर भी किसी साज़िश में शरीक थी तो उसने उसका ज़िक्र इमरान से क्यूँ किया

हो सकता है कि वो उसकी दूसरी ज़िंदगी से वाक़िफ़ ना रही हो

लेकिन

फिर भी सवाल पैदा होता है कि उसने ज़िक्र किया ही क्यूँ.?

वो ऐसी कोई अहम बात ना थी सैकड़ो नौ-जवान लड़कियो के चक्कर में रहे होंगे.! चाहे वो पानी भरने की माश्क़ ( डिफिकल्टीस) से भी बदतर क्यूँ ना हो

फिर

एक सवाल उसके ज़हन में उभरा.!

आख़िर उस मुजावीर ने पोलीस को राबिया के बारे में क्यूँ नही बताया था

क़ब्र और लाश के बारे में तो उसने सोचना ही छोड़ दिया था

फ़िक्र इस बात की थी कि वो लोग कौन है और इस मकान में क्यूँ दिलचस्पी ले रहे है

अगर

वो सर जहाँगीर ही है तो उनका इस इमारत से क्या तालूक़.! सर जहाँगीर से वो अच्छी तरह वाक़िफ़ था, लेकिन यूँ भी नही कि उन पर किसी क़िस्म का शक कर सकता.!

सर जहाँगीर शहेर के इज़्ज़तदार लोगों में थे ना सिर्फ़ इज़्ज़तदार, बल्कि नेक-नाम भी

थोड़ी देर बाद इमरान सदक़ पार करने का इरादा कर ही रहा था कि रुकती हुई एक कार उसके रास्ते में आ गयी यह

राबिया ही की कार थी

खुदा का शुक्र है कि आप मिल गये.! उसने खिड़की से सर निकाल कर कहा

मैं जानता था कि आप को फिर मेरी ज़रूरत महसूस होगी.! इमरान ने कहा और कार का दरवाज़ा खोल कर राबिया के बरा-बर बैठ गया.! कार फिर चल पड़ी

खुदा के लिए मुझे बचाईए.! राबिया ने काँपती हुई आवाज़ में कहा, मैं डूब रही हूँ

तो क्या आप मुझे तिनका समझती है.! इमरान ने कह-कहा लगाया

खुदा के लिए कुछ की जिए.! अगर डॅडी को इसका इलम हो गया तो…?

नही होने पाएगा.! इमरान ने संजीदगी से कहा, आप लोग मर्दो के कंधे से कंधा मिला कर झक मारने मैदान में निकली है…मुझे खुशी है…

लेकिन

आप नही जानती कि मर्द हर मैदान में आप को उल्लू बनाता है… वैसे माफ़ की जिए नही मालूम कि उल्लू की मादा को क्या कहते है

राबिया कुछ ना बोली और इमरान कहता रहा, खैर, भूल जाइए इस बात को

मैं कोशिश करूँगा कि इस ड्रामे में आप का नाम ना आने पाए

अब तो आप बे-फ़िक्र है ना… गाड़ी रोकिए…अच्छा टाटा…

‘अरे.!’ राबिया के मुँह से हल्की सी चीख निकली और उसने पूरे ब्रेक लगा दिए

क्या हुआ.! इमरान घबरा कर चारो तरफ देखने लगा

‘वही है.!’ राबिया बड-बड़ाई.! उतरिय… मैं उसे बताती हूँ

कहाँ है.?

वो…इस बार में अभी-अभी गया है, वही था…चमड़े की जॅकेट और कत्थई पतलून में…

अच्छा आप जाइए… मैं देख लूँगा

नही मैं भी…

जाओ.! इमरान आँखे निकाल कर बोला

राबिया सहम गयी उस वक़्त इमरान की आँखे उसे बड़ी खौफनाक मालूम हुई उसने चुप-चाप कार मोड़ ली

इमरान बार में घुसा.! बताए हुए आदमी को तलाश करने में देर नही लगी

वो एक मेज़ पर तन्हा बैठा था वो गठीले जिस्म का एक खूबसूरत जवान था चौड़ा माथा चोट के निशानो से दाग-दार था

शायद

वो सर को दाई जानिब थोड़ा सा झुकाए रखने का आदि था.! इमरान उसके करीब ही मेज़ पर बैठ गया

ऐसा मालूम हो रहा था जैसे उसे किसी का इंतेज़ार हो कुछ बे-चैन भी था

इमरान फिर एक चूयिंग-गम निकाल कर मुँह में डाल ली

उसका अंदाज़ा ग़लत नही था.! थोड़ी देर बाद एक आदमी चमड़े की जॅकेट वाले के पास आ कर बैठ गया और फिर इमरान ने उसके चेहरे से बेचैनी के लक्षण गायब होते देखे

सब चौपट हो रहा है.! चमड़े की जॅकेट वाला बोला

उस बुड्ढे को खब्त हो गया है.! दूसरे आदमी ने कहा

इमरान उनकी गुफ्तगू सॉफ सुन सकता था

जॅकेट वाला कुछ देर सोचते हुए अपनी ठुड्डी खुजलाता रहा फिर बोला

मुझे यक़ीन है उसका ख़याल ग़लत नही है.! वो सब कुछ वही है, लेकिन हमारे साथी बोधे (वीक) है आवाज़े सुनते ही उनकी रूह फ़ना हो जाती है

लेकिन भाई… आख़िर वो आवाज़े है कैसी

कैसी भी क्यूँ ना हो हमे उसकी परवाह नही करनी चाहिए

और वो दोनो किस तरह मरे.?

‘यह चीज़ !’ जॅकेट वाला कुछ सोचते हुए बोला, अभी तक मेरी समझ में नही आ सकी मरता वही है जो काम शुरू करता है यह हम शुरू से ही देखते रहे है

फिर ऐसी सूरत में हमे क्या करना चाहिए.! दूसरे आदमी ने कहा

हमे आज यह मामला तय ही कर लेना है.! जॅकेट वाला बोला.! यह बड़ी बात है कि वहाँ पोलीस का पहरा नही है

लेकिन उस रात को हमारे अलावा कोई और भी वहाँ था.! मुझे तो उसी आदमी पर शक है जो बाहर वाले कमरे में रहता है

अच्छा उठो.! हमे वक़्त बर-बाद नही करना चाहिए

कुछ पी तो ले.! मैं बहुत थक गया हूँ….

क्या पियोगे…विस्की या कुछ और फिर वो पीते रहे

और

इमरान उठ कर करीब ही के एक पब्लिक टेलिफोन बूथ में चला गया दूसरे लम्हे में वो फायज़ के निजी फोन नंबर डायल कर रहा था

हेलो.! सूपर… हाँ मैं ही हू.! ख़ैरियत कहा… जुकाम हो गया है.! पूछना यह है कि मैं जोशंदा पी लू.?

अरे, तो इसमे नाराज़ होने की क्या बात है…आगे हाल यह है कि एक घंटे के अंदर-अंदर इस इमारत के गिर्द पहरा लग जाना चाहिए…बस..बस, आगे मत पूछो अगर इसके खिलाफ हो तो आइन्दा शरलॉक होम्ज़ डॉक्टर वाट्सन की मदद नही करेगा

टेलिफोन बूथ से वापस आ कर इमरान ने फिर अपनी जगह संभाल ली

जॅकेट वाला दूसरे आदमी से कहे रहा था

बूढ़ा पागल नही है उसके अंदाज़े ग़लत नही होते

‘उः होगा.!’ दूसरा मेज़ पर खाली ग्लास पटकता हुआ बोला, सही हो या ग़लत, सब जहन्नुम में जाए, लेकिन तुम अपनी कहो अगर उस लड़की से फिर मुलाक़ात हो गयी तो क्या करोगे.?

‘ओह.!’ जॅकेट वाला हँसने लगा.! ‘माफ़ की जिए मैने आप को पहचाना नही.!’

‘ठीक.! लेकिन अगर वो पोलीस तक पहुँच गयी तो.?’

वो हरगिज़ ऐसा नही कर सकती…बयान देते वक़्त उसे यह भी बताना पड़ेगा कि वो एक रात मेरे साथ उस मकान में गुज़ार चुकी है और फिर मेरा ख़याल है कि शायद उसका जहन कुंजी तक पहुँच ही ना सके

इमरान कॉफी का ऑर्डर दे कर दूसरी चूयिंग-गम चबाने लगा.! उसके चहरे से ऐसा मालूम हो रहा था जैसे वो सारे माहॉल से कतई बे-तालूक़ हो

लेकिन हक़ीक़त यह थी कि दोनो की गुफ्तगू का एक-एक लफ्ज़ उसकी यादाश्त हज़म करती जा रही थी

तो क्या आज बूढ़ा आएगा.? दूसरे आदमी ने पूछा

हाँ.! आज फ़ैसला हो जाए.! जॅकेट वाले ने कहा

दोनो उठ गये

इमरान ने अपने हलक में बची-कूची कॉफी उडेल ली बिल वो पहले ही अदा कर चुका था

वो दोनो बाहर निकल कर फूटपाथ पर खड़े हो गये और फिर उन्होने एक टॅक्सी रुकवाई

कुछ देर बाद उनकी टॅक्सी के पीछे एक दूसरी टॅक्सी भी जा रही थी जिसकी पिछली सीट पर इमरान उकड़ू बैठा हुआ सर खुजा रहा था बेवक़ूफी भरी हरकते उससे अक्सर अकेले में भी हो जाती थी

आर्खेम लेन में पहुँच कर अगली टॅक्सी रुक गयी वो दोनो उतरे और एक गली में घुस गये

यहाँ इमरान ज़रा सा चूक गया उसने उन्हे गली में घुसते ज़रूर देखा था लेकिन जितनी देर में वो टॅक्सी का किराया चुकाता, वो आँखो से ओझल हो चुके थे

गली सुनसान पड़ी थी आगे बढ़ा तो दाहिनी तरफ एक दूसरी गली दिखाई दी

अब दूसरी गली को ताए करते वक़्त उसे एहसास हुआ की वाहा तो गलियो का जाल बिछा हुआ था

लिहाज़ा

सर मारना फ़िज़ूल है समझ कर वो फिर सड़क पर आ गया वो उस गली के सिरे से थोड़े ही फ़ासले पर रुक कर एक बुक स्टॉल के शोकेस में लगी हुई किताबो के रंगा-रंग कवर देखने लगा

शायद 5 ही मिनिट बाद एक टॅक्सी ठीक उसी गली के सामने रुकी और एक बूढ़ा आदमी उतर कर किराया चुकाने लगा

उसके चहरे पर भूरे रंग की दाढ़ी थी लेकिन इमरान उसके माथे की बनावट देख कर चौंका आँखे भी जानी पहचानी मालूम हो रही थी

जैसे ही वो गली में घुसा, इमरान ने भी अपने खदम बढ़ाए

कई गलियो से गुज़रने के बाद बूढ़ा एक दरवाज़े पर रुक कर दस्तक देने लगा

इमरान काफ़ी फ़ासले पर था और अंधेरा होने की वजह से उसे देख लिए जाने का भी डर नही था.! वो एक दीवार से चिपक कर खड़ा हो गया

इधर दरवाज़ा खुला और बूढ़ा कुछ बड-बड़ाता हुआ अंदर चला गया दरवाज़ा फिर बंद हो गया था

इमारत दो मंज़िल थी



Rabia Sirf Muskura Kar Rahe Gayi Uss Waqt Usne Ek Naqli Aankh Laga Rakhi Thi Isliye Aankho Par Aainak Nahi Thi

Fayaz Ki Biwi Ne Usne Imran K Baare Bahut Kuch Bataya Tha.! Isliye Wo Use Bewaqoof Samajhne K Liye Taiyaar Nahi Thi

Kya Aap Kuch Naraaz Nahi Hai.? Imran Ne Thodi Der Baad Pucha

Jee.! Rabia Chaunk Padi.! Nahi To…Phir Hasne Lagi

Maine Kaha Shayad, Mujhse Log Aam-Taur Se Naraaz Raha Karte Hai.! Unka Kehna Hai Ki Main Unhe Khwamkha Ghussa Dila Deta Hu

Pata Nahi.! Mujhe To Aap Ne Abhi Tak Ghussa Nahi Dilaya

Tab To Yeh Meri Khush-Qismati Hai.! Imran Ne Kaha, Waise Agar Main Koshish Karu To Aap Ko Ghussa Dila Sakta Hu

Rabia Phir Hasne Lagi.! Ki Jiye Koshish.! Usne Kaha

Achha To Aap Shayad Yeh Samajhti Hai Ki Yeh Na-Mumkin Hai.! Imran Ne Bewaqoofo Ki Tarah Hass Kar Kaha

Main To Yehi Samajhti Hu.! Mujhe Ghussa Kabhi Nahi Aata

Achha To Sambhaliye.! Imran Ne Is Tarah Kaha Jaise Ek Talwaar-Baaz Kisi Dusre Talwaar-Baaz Ko Lal-Kaarta Hua Kisi Ghatiya-Si-Film Mein Dekha Jaa Sakta Hai

Rabia Kuch Na Boli.! Wo Kuch Bore Si Hone Lagi Thi

Aap 14 Tareeq Ki Raat Ko Kaha Thi.? Imran Ne Achaanak Pucha

Jee…. Rabia Ek-Dam Chaunk Padi

Oh.! Steering Sambhaliye Kahi Koi Accident Na Ho Jaye.! Imran Bola, Dekhiye, Maine Aap Ko Ghussa Dilaya Na Phir Usne Ek Zor-Daar Khahe-Khaha Lagaya Aur Apni Taang Peethne Laga

Rabia Ki Saans Fulne Lagi Thi Aur Uske Haath Steering Par Kaanp Rahe The

Dekhiye, Usne Haafte Hue Kaha, Mujhe Jaldi Hai…Wapas Jana Hoga…Aap Kaha Utrenge.?

Aap Ne Mere Sawaal Ka Jawab Nahi Diya.! Imran Shaant Laheje Mein Bola

Aap Se Matlab.? Aap Kaun Hote Hai Puchne Wale.?

Dekha… Aa Gaya Ghussa.! Waise Yeh Baat Bahut Ahem Hai Aur Agar Police K Kaano Tak Jaa Pahuchi To Zehmath Hogi Mumkin Hai Main Koi Aisi Kaarwayi Ka Saku Jiski Wajah Se Police Yeh Sawaal Hi Na Uthaye

Rabia Kuch Na Boli.! Wo Apne Khusq Hontho Par Zubaan Fer Rahi Thi

Main Yeh Bhi Na Puchunga Ki Aap Kaha Thi.? Imran Ne Phir Kaha, Kyun Ki Mujhe Maalum Hai.! Mujhe Aap Sirf Itna Bata Di Jiye Ki Aap K Saath Kaun Tha.?

Mujhe Pyaas Lag Rahi Hai.! Rabia Bharrayi Awaaz Mein Boli

Oho.! To Rokiye… Café Nabraska Nazdeek Hi Hai

Kuch Aage Chal Kar Rabia Ne Car Khadi Kar Di Aur Wo Dono Utar Kar Footpath Se Guzarte Hue Cafe Nabraska Mein Chale Gaye

Imran Ne Nazar Daudayi Kone Wali Table Khali Thi Wo Baith Gaye Chai Se Pahle Imran Ne Ek Thande Paani K Liye Kaha

Mujhe Yaqeen Hai Wapsi Mein Kunji Uske Paas Rahe Gayi Hogi.! Imran Ne Kaha

Kiske Paas.? Rabia Phir Chaunk Padi

Fikr Na Ki Jiye.! Mujhe Yaqeen Hai Ki Usne Aap Ko Apna Sahi Naam Aur Pata Hargiz Na Bataya Hoga Aur Kunji Wapas Kar Dene K Baad Se Ab Tak Mila Bhi Na Hoga

Rabia Bilkul Nidhaal Ho Gayi.! Usne Murda Si Awaaz Mein Kaha, Phir Ab Aap Kya Puchna Chahte Hai.?

Aap Usse Kab Aur Kinn Halaath Mein Mili Thi.?

Ab Se Do Maah Pahle

Kaha Mila Tha.?

Ek Function Mein.! Mujhe Yeh Yaad Nahi Ki Kisne Milwaya Tha

Function Kaha Tha.?

Shayad Sir Jahangeer Ki Saal-Giraah Ka Mauqa Tha

Oh…! Imran Kuch Sonchne Laga.! Phir Usne Ahista Se Kaha, Kunji Aap Usne Kab Wapas Ki Thi.?

15 Ki Shaam Ko

Aur 16 Subah Ko Laash Paayi Gayi Thi.! Imran Ne Kaha

Rabia Buri Tarah Haafne Lagi Usne Chai Ki Piyaali Mez Par Rakh Kar Kursi Se Tek Laga Li Uski Halath Baaz K Panje Mein Fansi Hui Kisi Nanhi-Munni Chidiya Ki Tarah Thi

15 Ko Din Bhar Kunji Uske Paas Rahi Usne Uski Naqal Taiyaar Kar K Kunji Aap Ko Wapas Kar Di Uske Baad Phir Wo Aap Se Nahi Mila.! Galat Kahe Raha Hu.?

Thik Hai.! Wo Ahista Se Boli, Wo Mujhse Kaha Karta Tha Ki Wo Sailaani (Tourist) Hai Jaafriya Hotel Mein Ruka Hai…Lekin Parso Main Waha Gayi Thi….

Wo Khamosh Ho Gayi Uss Par Imran Sar Hila Kar Kaha, Aur Aap Ko Waha Malum Hua Ki Uss Naam Ka Aadmi Waha Kabhi Thahera Hi Nahi

Jee Haa.! Rabia Sar Jhuka Kar Boli

Aap Se Uski Dosti Ka Maqsad Sirf Itna Hi Tha Ki Wo Kisi Tarah Aap Se Is Imarath Ki Kunji Haasil Kare Le

Main Ghar Jana Chahti Hu… Meri Tabiyath Thik Nahi

Do Minute.! Imran Ne Haath Hila Kar Kaha Aap Ki Zyadatar Mulaqate Kaha Hoti Thi.?

Tip-Top Night Club Mein

Lady Jahangeer Se Uske Taaluqaath Kaise The

‘Lady Jahangeer…’ Rabia Chidh Kar Boli Aakhir Inn Maamlath Mein Aap Unka Naam Kyun Le Rahe Hai.?

Kya Aap Mere Sawaal Ka Jawaab Na Dekngi.? Imran Ne Badi Sharafath Se Pucha

Nahi.! Mera Khayal Hai Ki Maine Unn Dono Ko Kabhi Milte Nahi Dekha

Shukriya.! Ab Main Uska Naam Nahi Puchunga Zaahir Hai Ki Usne Naam Bhi Sahi Nahi Bataya Hoga Lekin Agar Aap Uska Huliya Bata Sake To Shukr-Guzaar Honga

Rabia Ko Batana Hi Pada Lekin Wo Bahut Zyada Gam-Geen Thi Aur Saath-Saath Hi Ranjida Bhi

Imran Footpath Par Tanha Khada Tha---Rabia Ki Car Jaa Chuki Thi Usne Jeb Se Chewing-Gum Nikali Aur Munh Mein Daal Kar Daanto Se Kuchalne Laga

Chintan-Manan Karte Samay Chewimg-Gum Uska Behathreen Saathi Saabit Hoti Thi Jasoosi Upanyaaso K Jasooso Ki Tarah Na Use Cigar Se Dilchaspi Thi, Na Pipe Se Sharaab Bhi Nahi Peeta Tha

Uske Zahen Mein Kayi Sawaal The Wo Footpath K Kinare Is Tarah Khada Hua Tha Jaise Sadaq Paar Karne Ka Irada Rakhta Ho Magar Uske Zahen Mein Is Qism Ka Koi Khayal Nahi Tha

Wo Sonch Raha Tha Ki Inn Maamlo Se Sir Jahangeer Ka Kya Taaluq Ho Sakta Hai

Dusri Laash K Kareeb Use Kaagaz Ka Jo Tukda Mila Tha Wo Sir Jahangeer Hi K Writing-Pad Ka Tha

Rabia Se Rahasyamayi Nau-Jawaan Ki Mulaqath Bhi Sir Jahangeer Hi K Yaha Hui Thi

Lady Jahangeer Ne Jis Khoobsurat Nau-Jawaan Ka Zikr Kiya Tha, Wo Uske Alawa Aur Koi Nahi Ho Sakta

Lekin

Lady Jahangeer Bhi Usse Waaqif Nahi Thi

Lady Jahangeer Ki Yeh Baat Bhi Sach Thi Ki Agar Wo Shaher K Kisi Achi Haisiyath K Khandaan Ka Aadmi Hota To Lady Jahangeer Usse Zaroor Waaqif Hoti

Farz Kiya Ki Agar Lady Jahangeer Bhi Kisi Saazish Mein Shareek Thi To Usne Uska Zikr Imran Se Kyun Kiya

Ho Sakta Hai Ki Wo Uski Dusri Zindagi Se Waqif Na Rahi Ho

Lekin

Phir Bhi Sawaal Paida Hota Hai Ki Usne Zikr Kiya Hi Kyun.?

Wo Aisi Koi Ahem Baat Na Thi Saikdo Nau-Jawaan Ladkiyo K Chakkar Mein Rahe Honge.! Chahe Wo Paani Bharne Ki Mashq ( Difficulties) Se Bhi Badatar Kyun Na Ho

Phir

Ek Sawaal Uske Zahen Mein Ubhra.!

Aakhir Uss Mujaveer Ne Police Ko Rabia K Baare Mein Kyun Nahi Bataya Tha

Qabr Aur Laash K Baare Mein To Usne Sonchna Hi Chod Diya Tha

Fikr Is Baat Ki Thi Ki Wo Log Kaun Hai Aur Is Makaan Mein Kyun Dilchaspi Le Rahe Hai

Agar

Wo Sir Jahangeer Hi Hai To Unka Is Imarath Se Kya Taaluq.! Sir Jahangeer Se Wo Achi Tarah Waaqif Tha, Lekin Yun Bhi Nahi Ki Unn Par Kisi Qism Ka Shak Kar Sakta.!

Sir Jahangeer Shaher K Izzatdaar Logon Mein The Na Sirf Izzatdaar, Balki Nek-Naam Bhi

Thodi Der Baad Imran Sadaq Paar Karne Ka Irada Kar Hi Raha Tha Ki Rukti Hui Ek Car Uske Raaste Mein Aa Gayi Yeh

Rabia Hi Ki Car Thi

Khuda Ka Shukr Hai Ki Aap Mil Gaye.! Usne Khidki Se Sar Nikaal Kar Kaha

Main Jaanta Tha Ki Aap Ko Phir Meri Zaroorath Mehsoos Hogi.! Imran Ne Kaha Aur Car Ka Darwaaza Khol Kar Rabia K Bara-Bar Baith Gaya.! Car Phir Chal Padi

Khuda K Liye Mujhe Bachhaiye.! Rabia Ne Kaampti Hui Awaaz Mein Kaha, Main Dhoob Rahi Hu

To Kya Aap Mujhe Tinka Samajhti Hai.! Imran Ne Khahe-Khaha Lagaya

Khuda K Liye Kuch Ki Jiye.! Agar Daddy Ko Iska iLm Ho Gaya To…?

Nahi Hone Payega.! Imran Ne Sanjeedagee Se Kaha, Aap Log Mardo K Khaande Se Khaanda Mila Kar Jhak Maarne Maidaan Mein Nikli Hai…Mujhe Khushi Hai…

Lekin

Aap Nahi Jaanti Ki Mard Har Maidaan Mein Aap Ko Ullu Banata Hai… Waise Maaf Ki Jiye Nahi Malum Ki Ullu Ki Mada Ko Kya Kahte Hai

Rabia Kuch Na Boli Aur Imran Kehta Raha, Khair, Bhool Jaiye Is Baat Ko

Main Koshish Karunga Ki Is Drame Mein Aap Ka Naam Na Aane Paaye

Ab To Aap Be-Fikr Hai Na… Gaadi Rokiye…Achha Tata…

‘Arey.!’ Rabia K Munh Se Halki Si Cheekh Nikli Aur Usne Pure Break Laga Diye

Kya Hua.! Imran Ghabra Kar Chaaro Taraf Dekhne Laga

‘Wahi Hai.!’ Rabia Bad-Badaayi.! Utriye… Main Use Batati Hu

Kaha Hai.?

Wo…Is Bar Mein Abhi-Abhi Gaya Hai, Wahi Tha…Chamde Ki Jacket Aur Katthayi Patloon Mein…

Achha Aap Jaiye… Main Dekh Lunga

Nahi Main Bhi…

Jao.! Imran Aankhe Nikaal Kar Bola

Rabia Sahem Gayi Uss Waqt Imran Ki Aankhe Use Badi Khaufnaak Malum Hui Usne Chup-Chaap Car Modh Li

Imran Bar Mein Ghusa.! Bataye Hue Aadmi Ko Talaash Karne Mein Der Nahi Lagi

Wo Ek Mez Par Tanha Baitha Tha Wo Ghathile Jism Ka Ek Khoobsurat Jawaan Tha Chauda Maatha Chont K Nishaano Se Daagh-Daar Tha

Shayad

Wo Sar Ko Dayi Jaanib Thoda Sa Jhukaye Rakhne Ka Aadi Tha.! Imran Uske Kareeb Hi Mez Par Baith Gaya

Aisa Malum Ho Raha Tha Jaise Use Kisi Ka Intezar Ho Kuch Be-Chain Bhi Tha

Imran Phir Ek Chewing-Gum Nikaal Kar Munh Mein Daal Li

Uska Andaaza Galat Nahi Tha.! Thodi Der Baad Ek Aadmi Chamde Ki Jacket Wale K Paas Aa Kar Baith Gaya Aur Phir Imran Ne Uske Chehre Se Be-Chaine K Lakshan Gaayab Hote Dekhe

Sab Chaupat Ho Raha Hai.! Chamde Ki Jacket Wala Bola

Uss Buddhe Ko Khabt Ho Gaya Hai.! Dusre Aadmi Ne Kaha

Imran Unki Guftgu Saaf Sunn Sakta Tha

Jacket Wala Kuch Der Sonchte Hue Apni Thuddi Khujlata Raha Phir Bola

Mujhe Yaqeen Hai Uska Khayal Galat Nahi Hai.! Wo Sab Kuch Wahi Hai, Lekin Humare Saathi Bodhe (Weak) Hai Awaaze Sunte Hi Unki Rooh Fanaa Ho Jati Hai

Lekin Bhai… Aakhir Wo Awaaze Hai Kaisi

Kaisi Hi Kyun Na Ho Hume Uski Parwaah Na Karni Chahiye

Aur Wo Dono Kis Tarah Mare.?

‘Yeh Cheez !’ Jacket Wala Kuch Sonchte Hue Bola, Abhi Tak Meri Samajh Mein Nahi Aa Saki Marta Wahi Hai Jo Kaam Shuru Karta Hai Yeh Hum Shuru Se Hi Dekhte Rahe Hai

Phir Aisi Surat Mein Hume Kya Karna Chahiye.! Dusre Aadmi Ne Kaha

Hume Aaj Yeh Maamla Taye Hi Kar Lena Hai.! Jacket Wala Bola.! Yeh Badi Baat Hai Ki Waha Police Ka Pehra Nahi Hai

Lekin Uss Raat Ko Humare Alawa Koi Aur Bhi Waha Tha.! Mujhe To Usi Aadmi Par Shak Hai Jo Bahar Wale Kamre Mein Rehta Hai

Achha Utho.! Hume Waqt Bar-Baad Nahi Karna Chahiye

Kuch Pi To Le.! Main Bahut Thak Gaya Hu….

Kya Piyoge…Whisky Ya Kuch Aur Phir Wo Pite Rahe

Aur

Imran Uth Kar Kareeb Hi K Ek Public Telephone Booth Mein Chala Gaya Dusre Lamhe Mein Wo Fayaz K Niji Phone Number Dail Kar Raha Tha

Hello.! Super… Haa Main Hi Hu.! Khairiyath Kaha… Zukham Ho Gaya Hai.! Puchna Yeh Hai Ki Main Joshanda Pi Lu.?

Arey, To Isme Naraaz Hone Ki Kya Baat Hai…Aage Haal Yeh Hai Ki Ek Ghante K Andar-Andar Is Imarath K Girdh Pehra Lag Jana Chahiye…Bas..Bas, Aage Mat Pucho Agar Iske Khilaaf Ho To Aainda Sherlock Holmes Doctor Watson Ki Madad Nahi Karega

Telephone Booth Se Wapas Aa Kar Imran Ne Phir Apni Jagah Sambhaal Li

Jacket Wala Dusre Aadmi Se Kahe Raha Tha

Budha Paagal Nahi Hai Uske Andaze Galat Nahi Hote

‘Uh Hoga.!’ Dusra Mez Par Khaali Glass Patakta Hua Bola, Sahi Ho Ya Ghalath, Sab Jahannum Mein Jaye, Lekin Tum Apni Kaho Agar Uss Ladki Se Phir Mulaqath Ho Gayi To Kya Karoge.?

‘Oh.!’ Jacket Wala Hasne Laga.! ‘Maaf Ki Jiye Maine Aap Ko Pehchana Nahi.!’

‘Thik.! Lekin Agar Wo Police Tak Pahunch Gayi To.?’

Wo Hargiz Aisa Nahi Kar Sakti…Bayaan Dete Waqt Use Yeh Bhi Batana Padhega Ki Wo Ek Raat Mere Saath Uss Makaan Mein Guzaar Chuki Hai Aur Phir Mera Khayal Hai Ki Shayad Uska Zahen Kunji Tak Pahunch Hi Na Sake

Imran Coffee Ka Order De Kar Dusri Chewing-Gum Chabane Laga.! Uske Chahre Se Aisa Maalum Ho Raha Tha Jaise Wo Saare Maahol Se Qattai Be-Taaluq Ho

Lekin Haqeeqat Yeh Thi Ki Dono Ki Guftgu Ka Ek-Ek Lafz Uski Yaadasht Hazm Karti Jaa Rahi Thi

To Kya Aaj Budha Ayega.? Dusre Aadmi Ne Pucha

Haa.! Aaj Faisla Ho Jaye.! Jacket Wale Ne Kaha

Dono Uth Gaye

Imran Ne Apne Halaq Mein Bachi-Kuchi Coffee Udhel Li Bill Wo Pahle Hi Ada Kar Chuka Tha

Wo Dono Bahar Nikal Kar Footpath Par Khade Ho Gaye Aur Phir Unhone Ek Taxi Rukwayi

Kuch Der Baad Unki Taxi K Piche Ek Dusri Taxi Bhi Jaa Rahi Thi Jiski Pichli Seat Par Imran Ukhdu Baitha Hua Sar Khuja Raha Tha Bewaqoofi Bhari Harkate usse Aksar Akele Mein Bhi Ho Jati Thi

Arkhem Lane Mein Pahunch Kar Agli Taxi Ruk Gayi Wo Dono Utre Aur Ek Gali Mein Ghus Gaye

Yaha Imran Zara Sa Chuk Gaya Usne Unhe Gali Mein Ghuste Zaroor Dekha Tha Lekin Jitni Der Mein Wo Taxi Ka Kiraya Chukata, Wo Aankho Se Ohjal Ho Chuke The

Gali Sunsaan Padi Thi Aage Badha To Dahini Taraf Ek Dusri Gali Dikhayi Di

Ab Dusri Gali Ko Taye Karte Waqt Use Ehsaas Hua Ki Waha To Galiyo Ka Jaal Bicha Hua Tha

Lihaaza

Sar Maarna Fizool Hai Samajh Kar Wo Phir Sadaq Par Aa Gaya Wo Uss Gali K Sire Se Thode Hi Faasle Par Ruk Kar Ek Book Stall K Showcase Mein Lagi Hui Kitaabo K Ranga-Rang Cover Dekhne Laga

Shayad 5 Hi Minute Baad Ek Taxi Thik Usi Gali K Saamne Ruki Aur Ek Budha Aadmi Utar Kar Kiraya Chukane Laga

Uske Chahre Par Bhure Rang Ki Daadhi Thi Lekin Imran Uske Maathe Ki Banawat Dekh Kar Chaunka Aankhe Bhi Jaani Pehchani Maalum Ho Rahi Thi

Jaise Hi Wo Gali Mein Ghusa, Imran Ne Bhi Apne Khadam Badhaye

Kayi Galiyo Se Guzarne K Baad Budha Ek Darwaaze Par Ruk Kar Dastak Dene Laga

Imran Kaafi Faasle Par Tha Aur Andhera Hone Ki Wajah Se Use Dekh Liye Jane Ka Bhi Darr Nahi Tha.! Wo Ek Deewar Se Chipak Kar Khada Ho Gaya

Idhar Darwaaza Khula Aur Budha Kuch Badh-Badhata Hua Andar Chala Gaya Darwaaza Phir Band Ho Gaya Tha

Imarath Do Manzil Thi
 


इमरान सर खुजा कर रह गया लेकिन वो आसानी से पीछा नही छोड़ सकता था अंदर दाखिल होने की संभावनाओ पर गौर करता हुआ दरवाज़े तक पहुँच गया

फिर उसने कुछ सोचे-समझे ब-गैर दरवाज़े से कान लगा कर आहट लेनी शुरू कर दी

लेकिन उसका सितारा ही गर्दिश में आ गया था.! दूसरे ही लम्हे में दरवाज़े के दोनो पट्ट खुले और दोनो आदमी उसके सामने खड़े थे

अंदर मध्यम सी रोशनी में उनके चहरे तो ना दिखाई दिए, लेकिन वो काफ़ी मज़बूत हाथ-पैर के मालूम होते थे

कौन है.? उनमे से एक हुक्म देने वाले लहजे में बोला

मुझे देर तो नही हुई.! इमरान ताड़ से बोला

दूसरी तरफ से फ़ौरन ही जवाब नही मिला शायद खामोशी हिचकिचाहत की वजह से थी

तुम कौन हो.? दूसरी तरफ से सवाल फिर दोहराया गया

‘तीन सौ तेरा’ (313) इमरान ने अहमको की तरह बक दिया

लेकिन दूसरे लम्हे उसे होश नही था.! अचानक उसे गिरेबान से पकड़ कर अंदर खींच लिया गया इमरान ने विरोध नही किया

अब बताओ तुम कौन हो.? एक ने उसे धक्का दे कर कहा

अंदर ले चलो.! दूसरा बोला

वो दोनो उसे धक्के देते हुए कमरे में ले गये

यहाँ 7 आदमी एक बड़ी मेज़ के गिर्द बैठे हुए थे और वो बूढ़ा जिस का पीछा करता हुआ इमरान यहाँ तक पहुँचा था शायद वो मुखिया की हैसियत रखता था, क्यूँ कि वो मेज़ के आखरी सिरे पर था

वो सब इमरान को हैरान नज़रो से देखने लगे

लेकिन

इमरान दोनो आदमियो के दरमियाँ में खड़ा चमड़े की जॅकेट वाले को घूर रहा था

‘आहा.!’ यका-यक इमरान ने कह-कहा लगाया और अपनी गोल-गोल आँखे फिरा कर फिर उससे कहने लगा, मैं तुम्हे कभी माफ़ नही करूँगा तुमने मेरी महबूबा की ज़िंदगी बर्बाद कर दी

कौन हो तुम.? मैं तुम्हे नही पहचानता.! उसने हैरान लहजे में कहा

लेकिन मैं तुम्हे अच्छी तरह पहचानता हूँ.! तुमने मेरी महबूबा पर डोरे डाले है.! मैं कुछ नही बोला.! तुमने एक रात उसके साथ गुज़ारी.! मैं फिर भी खामोश रहा.! लेकिन मैं यह किसी तरह बर्दाश्त नही कर सकता कि तुम उससे मिलना-जुलना छोड़ दो

तुम यहाँ क्यूँ आए हो.? अचानक अब बूढ़े ने सवाल किया और उन दोनो को घूर्ने लगा जो इमरान को लाए थे

उन्होने सब कुछ बता दिया.!

इस दौरान में इमरान बरा-बर अपने मुखातिब को घूरता रहा.! ऐसा मालूम हो रहा था जैसे दूसरे लोगों से उसे वाक़ई कोई सरोकार ना हो

फिर अचानक किसी का घूँसा इमरान के जबड़े पर पड़ा और लड़खड़ाता हुआ कई खदम पीछे खिसक गया उसने झुक कर अपनी फेल्ट-हट उठाई और उसे इस तरह झाड़ने लगा जैसे वो यूही उसके सर से गिर गयी हो.! वो अब भी जॅकेट वाले को घूरे जा रहा था

मैं किसी इशिक़ीया नॉवेल के आग्याकारी रक़ीब (राइवल) की तरह तुम्हारे हक़ में अपनी दावेदारी छोड़ सकता हूँ.! इमरान ने कहा

बकवास मत करो.! बूढ़ा चीखा.! मैं तुम्हे अच्छी तरह जानता हूँ क्या उस रात को तुम ही वहाँ थे.?

इमरान उसकी तरफ देखने का भी कष्ट नही किया

ये ज़िंदा बच कर ना जाने पाए.! बूढ़ा खड़ा होता हुआ बोला

मगर शर्त यह है, इमरान मुस्कुरा कर बोला.! मैय्यत की बे-इज़्ज़ती ना होने पाए

उसके बेवक़ूफी भरे इतमीनान में जर्रा बरा-बर फ़र्क़ ना होने पाया था…तीन-चार आदमी उसकी तरफ लपके

इमरान दूसरे ही लम्हे डपट कर बोला हॅंड्ज़-अप साथ ही उसका हाथ जेब से निकला

उसकी तरफ झपटने वाले पहले तो ठिठके लेकिन फिर उन्होने बे-तहाशा हसना शुरू कर दिया

इमरान के हाथ में रिवॉल्वर की बजाए रब्बर की गुड़िया थी

फिर बूढ़े की गरजदार आवाज़ ने उन्हे खामोश कर दिया

और

वो फिर इमरान की तरफ बढ़े जैसे ही उसके करीब पहुँचे

इमरान ने गुड़िया का पेट दबा दिया उसका मुँह खुला और पीले रंग का गहरा गुब्बार उसमे से निकल कर तीन-चार फुट के दायरे में फैल गया वो चारो बे-तहाशा खाँसते हुए वही ढेर हो गये

जाने ना पाए.! बूढ़ा फिर चीखा

दूसरे लम्हे इमरान ने काफ़ी भारी चीज़ एलेक्ट्रिक लॅंप पर खींच मारी एक ज़ोरदार आवाज़ के साथ बल्ब फटा और कमरे में अंधेरा फैल गया

इमरान अपने नाक पर रुमाल रखे हुए दीवार के सहारे मेज़ के सिरे की तरफ खिसक रहा था

कमरे में अच्छा-ख़ासा हंगामा बरपा हो गया था

शायद वो सब अंधेरे में एक-दूसरे पर घूँसे-बाज़ी की माश्क़ करने लगे थे

इमरान का हाथ आहिस्ता से मेज़ के सिरे पर रेंग गया और उसे नाकामी नही हुई.! जिस चीज़ पर शुरू ही से उसकी नज़र रही थी उसके हाथ में आ चुकी थी.!



Imran Sar Khuja Kar Rahe Gaya Lekin Wo Asaani Se Picha Nahi Chod Sakta Tha Andar Daakhil Hone Ki Sammbhaunaon Par Ghaur Karta Hua Darwaaze Tak Pahunch Gaya

Phir Usne Kuch Sonche-Samjhe Ba-Ghair Darwaaze Se Kaan Laga Kar Aahath Leni Shuru Kar Di

Lekin Uska Sitaara Hi Gardish Mein Aa Gaya Tha.! Dusre Hi Lamhe Mein Darwaaze K Dono Patt Khule Aur Dono Aadmi Uske Saamne Khade The

Andar Madhyam Si Roshni Mein Unke Chahre To Na Dikhayi Diye, Lekin Wo Kaafi Mazbooth Haath-Pair K Malum Hote The

Kaun Hai.? Unme Se Ek Hukm Dene Wale Laheje Mein Bola

Mujhe Der To Nahi Hui.! Imran Tadh Se Bola

Dusri Taraf Se Fauran Hi Jawab Nahi Mila Shayad Khamoshi Hichkichahath Ki Wajah Se Thi

Tum Kaun Ho.? Dusri Taraf Se Sawaal Phir Dohraya Gaya

‘Teen Sau Tera’ (313) Imran Ne Ahmako Ki Tarah Bak Diya

Lekin Dusre Lamhe Use Hosh Nahi Tha.! Achaanak Use Girebaan Se Pakad Kar Andar Khinch Liya Gaya Imran Ne Virodh Nahi Kiya

Ab Bataao Tum Kaun Ho.? Ek Ne Use Dhakka De Kar Kaha

Andar Le Chalo.! Dusra Bola

Wo Dono Use Dhakke Dete Hue Kamre Mein Le Gaye

Yaha 7 Aadmi Ek Badi Mez K Gird Baithe Hue The Aur Wo Budha Jis Ka Picha Karta Hua Imran Yaha Tak Pahuncha Tha Shayad Wo Mukhiya Ki Haisiyath Rakhta Tha, Kyun Ki Wo Mez K Aakhri Sire Par Tha

Wo Sab Imran Ko Hairaan Nazro Se Dekhne Lage

Lekin

Imran Dono Aadmiyo K Darmiyaan Mein Khada Chamde Ki Jacket Wale Ko Ghoor Raha Tha

‘Aaha.!’ Yaka-Yak Imran Ne Khahe-Khaha Lagaya Aur Apni Gol-Gol Aankhe Fira Kar Phir Usse Kahne Laga, Main Tumhe Kabhi Maaf Nahi Karunga Tumne Meri Mehbooba Ki Zindagi Barbaad Kar Di

Kaun Ho Tum.? Main Tumhe Nahi Pehchanta.! Usne Hairaan Laheje Mein Kaha

Lekin Main Tumhe Achi Tarah Pehchanta Hu.! Tumne Meri Mehbooba Par Dore Daale Hai.! Main Kuch Nahi Bola.! Tumne Ek Raat Uske Saath Guzari.! Main Phir Bhi Khamosh Raha.! Lekin Main Yeh Kisi Tarah Bardasht Nahi Kar Sakta Ki Tum Usse Milna-Jhulna Chod Do

Tum Yaha Kyun Aye Ho.? Achaanak Ab Budhe Ne Sawaal Kiya Aur Unn Dono Ko Ghoorne Laga Jo Imran Ko Laye The

Unhone Sab Kuch Bata Diya.!

Is Dauraan Mein Imran Bara-Bar Apne Mukhatib Ko Ghurta Raha.! Aisa Malum Ho Raha Tha Jaise Dusre Logon Se Use Waqai Koi Sarokaar Na Ho

Phir Achaanak Kisi Ka Ghunsa Imran K Jabde Par Pada Aur Ladhkhadata Hua Kayi Khadam Piche Kisak Gaya Usne Jhuk Kar Apni Felt-Hat Uthayi Aur Use Is Tarah Jhaadne Laga Jaise Wo Yuhi Uske Sar Se Gir Gayi Ho.! Wo Ab Bhi Jacket Wale Ko Ghoore Jaa Raha Tha

Main Kisi Ishiqiya Novel K Agyakaari Raqeeb (Rival) Ki Tarah Tumhare Haq Mein Apni Dawedaari Chhod Sakta Hu.! Imran Ne Kaha

Bakwas Mat Karo.! Budha Cheekha.! Main Tumhe Achi Tarah Jaanta Hu Kya Uss Raat Ko Tum Hi Waha The.?

Imran Uski Taraf Dekhne Ka Bhi Kasht Nahi Kiya

Ye Zinda Bach Kar Na Jane Paaye.! Budha Khada Hota Hua Bola

Magar Shart Yeh Hai, Imran Muskura Kar Bola.! Maiyyath Ki Be-Izzati Na Hone Paaye

Uske Bewaqoofi Bhare Itminaan Mein Zarra Bara-Bar Farq Na Hone Paya

Tha…Teen-Chaar Aadmi Uski Taraf Lapke

Imran Dusre Hi Lamhe Dapt Kar Bola Hands-Up Saath Hi Uska Haath Jeb Se Nikla

Uski Taraf Jhapatne Wale Pahle To Theethke Lekin Phir Unhone Be-Tahasha Hasna Shuru Kar Diya

Imran K Haath Mein Rivolver Ki Bajaye Rubber Ki Gudiya Thi

Phir Budhe Ki Garajdar Awaaz Ne Unhe Khamosh Kar Diya

Aur

Wo Phir Imran Ki Taraf Badhe Jaise Hi Uske Kareeb Pahunche

Imran Ne Gudiya Ka Pet Daba Diya Uska Munh Khula Aur Peele Rang Ka Gehra Ghubaar Usme Se Nikal Kar Teen-Chaar Foot K Daiyre Mein Fail Gaya Wo Chaaro Be-Tahasha Khaanste Hue Wahi Dher Ho Gaye

Jane Na Paye.! Budha Phir Cheekha

Dusre Lamhe Imran Ne Kaafi Bhaari Cheez Electric Lamp Par Khinch Maari Ek Zordar Awaaz K Saath Bulb Fata Aur Kamre Mein Andhera Fail Gaya

Imran Apne Naak Par Rumaal Rakhe Hue Deewar K Sahare Mez K Sire Ki Taraf Khisk Raha Tha

Kamre Mein Achha-Khaasa Hungama Barpa Ho Gaya Tha

Shayad Wo Sab Andhere Mein Ek-Dusre Par Ghunse-Baazi Ki Mashq Karne Lage The

Imran Ka Haath Ahista Se Mez K Sire Par Reng Gaya Aur Use Nakaami Nahi Hui.! Jis Cheez Par Shuru Hi Se Uski Nazar Rahi Thi Uske Haath Mein Aa Chuki Thi.!
 


यह बूढ़े का चमड़े का हॅंड-बॅग था

वापसी में किसी ने कमरे के दरवाज़े पर उसकी राह में आने की कोशिश, लेकिन अपने सामने के दो-तीन दांतो को खोता हुआ ढेर हो गया

इमरान जल्द-से-जल्द कमरे से निकल जाना चाहता था, क्यूँ कि उसके हलक में जलन होने लगी थी.! गुड़िया के मुँह से निकला हुआ गुब्बार अब पूरे कमरे में फैल गया था

खाँसी और गालियों का शोर पीछे छोड़ता हुआ वो बाहरी दरवाज़े तक पहुँच गया.! गली में निकलते ही वो करीब की दूसरी गली में घुस गया

फिलहाल सड़क पर निकलना ख़तरनाक था.! काफ़ी देर तक गलियों में चकराता हुआ अंदर-ही-अंदर दूसरी सड़क पर आ गया

थोड़ी देर बाद वो टॅक्सी में बैठा हुआ इस तरह अपने होंठ रगड़ रहा था जैसे सच-मूच अपनी किसी महबूबा से मिलने के बाद लीप-स्टिक के धब्बे छुड़ा रहा हो

दूसरी सुबह कॅप्टन फायज़ के लिए एक नया सर-दर्द ले कर आई.!

हालात ही ऐसे थे कि सीधे-सीधे उसे ही इस मामले में उलझना पड़ा, वरना पहले तो मामला सिविल-पोलीस के हाथ में जाता

बात यह है कि इस खौफनाक-इमारत से तक़रीबन एक या डेढ़ फलाँग के फ़ासले पर एक नौ-जवान की लाश पाई गयी जिसके जिस्म पर कत्थई पतलून और चमड़े की जॅकेट थी

कॅप्टन फायज़ ने इमरान की हिदायत के मुताबीक़ पिछली रात को फिर इमारत की निगरानी के लिए कॉन्स्टेबल्स का एक दस्ता तैनात करा दिया था.!

उनकी रिपोर्ट थी कि रात को कोई इमारत के करीब नही आया और ना उन्होने आस-पास में किसी क़िस्म की कोई आवाज़ ही सुनी, लेकिन फिर इमारत से थोड़े फ़ासले पर सुबह को एक लाश पाई गयी

जब कॅप्टन फायज़ को लाश की खबर मिली तो उसने सोचना शुरू किया कि इमरान ने इमारत के गिर्द हथियार सहित पहरा बिठाने का प्रस्ताव क्यूँ पेश किया था.?

उसने वहाँ पहुँच कर लाश का मुआईना किया.! किसी ने मक़तूल की दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी.!

कॉन्स्टेबल्स ने बताया कि उन्होने पिछली रात फाइयर की आवाज़ भी नही सुनी थी

कॅप्टन फायज़ बौखलाया हुआ इमरान की तरफ चल दिया.! उसकी तबीयत बुरी तरह झल्लाई हुई थी.!

वो सोच रहा था कि इमरान ने कोई ढंग की बात बताने की बजाए मीर और ग़ालिब के उट-पाटांग शेर सुनाने शुरू कर दिए तो क्या होगा

कभी-कभी उसकी बेतुकी बातो पर उसका दिल चाहता था कि उसे गोली मार दे

मगर फिर शोहरत का क्या होता उसकी सारी शोहरत इमरान के दम से थी

वो उसके लिए अब तक कई पे-चीदा मसले सुलझा चुका था

बहेरहाल

काम इमरान करता था और अख़बारो में नाम फायज़ का छपता था यही वजह थी कि उसे इमरान का सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता था

इमरान उसे घर ही पर मिल गया, लेकिन अजीब हालत में

वो अपने नौकर सुलेमान के सर में कंघा कर रहा था और साथ-ही-साथ किसी दूर-दर्शी माँ के अंदाज़ में उसे नसीहते भी किए जा रहा था

जैसे ही फायज़ कमरे में दाखिल हुआ, इमरान ने सुलेमान की पीठ पर घूँसा झाड़ कर कहा

अबे, तू ने बताया नही कि सुबह हो गयी

सुलेमान हँसता हुआ भाग गया

इमरान, तुम आदमी कब बनोगे.? फायज़ एक सोफे में गिरता हुआ बोला

आदमी बनने में मुझे कोई फ़ायदा नज़र नही आता…अलबत्ता मैं थानेदार बनना ज़रूर पसंद करूँगा

तुम मेरी तरफ से जहन्नुम में जाना पसंद करो, लेकिन यह बताओ कि तुमने पिछली रात उस इमारत पर पहरा क्यूँ लगवाया था

मुझे कुछ याद नही.! इमरान मायूसी से सर हिला कर बोला.! क्या वाक़ई मैने कोई ऐसी हरकत की थी.?

‘इमरान,’ फायज़ ने बिगड़ कर कहा, अगर मैं आइन्दा तुमसे कोई मदद लूँ तो मुझ पर हज़ार बार लानत

हज़ार कम है, इमरान संजीदगी से बोला, कुछ और बढ़ो तो मैं गौर करने की कोशिश करूँगा

फायज़ की बर्दाश्त करने की ताक़त जवाब दे गयी.! वो गरज कर बोला- जानते हो, आज सुबह वहाँ एक फर-लोंग के फ़ासले पर एक लाश और मिली है

अरे तौबा.! इमरान अपना मुँह पीटने लगा

कॅप्टन फायज़ कहता रहा.! तुम मुझे अंधेरे में रख कर ना जाने क्या करना चाहते हो.! हालात और बिगड़े तो मुझे ही संभालने पड़ेंगे, लेकिन कितनी परेशानी होगी.! किसी ने उसकी दाहिनी कनपटी पर गोली मारी है.! मैं नही समझ सकता कि यह हरकत किसकी है

इमरान के अलावा और किसकी हो सकती है.? इमरान बड़बड़ाया फिर संजीदगी से पूछा, पहरा था वहाँ.?

था…मैने रात ही यह काम किया था

पहरे वालो की रिपोर्ट.?

कुछ भी नही.! उन्होने फाइयर की आवाज़ भी नही सुनी

मैं यह नही पूछ रहा…क्या कल भी किसी ने इमारत में दाखिल होने की कोशिश की थी.?

नही…लेकिन मैं उसकी लाश की बात कर रहा था

किए जाओ… मैं तुम्हे नही रोकता, लेकिन मेरे सवालो के जवाब भी दिए जाओ.!

क़ब्र के मुजावीर की क्या खबर है.?... वो अब भी वहाँ मौजूद है या गायब हो गया.?

इमरान, खुदा के लिए तंग मत करो

अच्छा तो अली इमरान एम.एस.सी पी-एच.डी कोई गुफ्तगू नही करना चाहता

तुम आख़िर उस खब्ती के पीछे क्यूँ पड़ गये हो.?

खैर जाने दो.! अब मुझे उसके बारे में कुछ और बताओ



Yeh Budhe Ka Chamde Ka Hand-Bag Tha

Wapsi Mein Kisi Ne Kamre K Darwaaze Par Uski Raah Mein Aane Ki Koshish, Lekin Apne Saamne K Do-Teen Daanto Ko Khota Hua Dher Ho Gaya

Imran Jald-Se-Jald Kamre Se Nikal Jana Chahta Tha, Kyun Ki Uske Halaq Mein Jalan Hone Lagi Thi.! Gudiya K Munh Se Nikla Hua Ghubaar Ab Pure Kamre Mein Fail Gaya Tha

Khaansi Aur Gaaliyo Ka Shor Piche Chhodta Hua Wo Bahri Darwaaze Tak Pahunch Gaya.! Gali Mein Nikalte Hi Wo Kareeb Ki Dusri Gali Mein Ghuss Gaya

Filhaal Sadaq Par Nikalna Khatarnaak Tha.! Kaafi Der Tak Galiyo Mein Chakrata Hua Andar-Hi-Andar Dusri Sadaq Par Aa Gaya

Thodi Der Baad Wo Taxi Mein Baitha Hua Is Tarah Apne Honth Ragad Raha Tha Jaise Sach-Much Apni Kisi Mehbooba Se Milne K Baad Lip-Stick K Dhabbe Chhuda Raha Ho

Dusri Subah Captain Fayaz K Liye Ek Naya Sar-Dard Le Kar Ayi.!

Haalaath Hi Aise The Ki Sedhe-Seedhe Use Hi Is Maamle Mein Ulajhna Pada, Warna Pahle To Maamla Civil-Police K Haath Mein Jata

Baat Yeh Hai Ki Is Khaufnaak-Imarath Se Taqreeban Ek Ya Dedh Far-Long K Faasle Par Ek Nau-Jawaan Ki Laash Paayi Gayi Jiske Jism Par Kathtai Patloon Aur Chamde Ki Jacket Thi

Captain Fayaz Ne Imran Ki Hidayath K Mutabeeq Pichli Raat Ko Phir Imarath Ki Nigraani K Liye Constables Ka Ek Dasta Tainaath Kara Diya Tha.!

Unki Report Thi Ki Raat Ko Koi Imarath K Kareeb Nahi Aya Aur Na Unhone Aas-Paas Mein Kisi Qism Ki Koi Awaaz Hi Suni, Lekin Phir Imarath Se Thode Faasle Par Subah Ko Ek Laash Paayi Gayi

Jab Captain Fayaz Ko Laash Ki Khabar Mili To Usne Sonchna Shuru Kiya Ki Imran Ne Imarath K Girdh Hathiyaar Sahith Pehra Bithane Ka Prastav Kyun Pesh Likya Tha.?

Usne Waha Pahunch Kar Laash Ka Muaaina Kiya.! Kisi Ne Maqtool Ki Dahini Kanpatti Par Goli Mari Thi.!

Constables Ne Bataya Ki Unhone Pichli Raat Fire Ki Awaaz Bhi Nahi Suni Thi

Captain Fayaz Baukhlaya Hua Imran Ki Taraf Chal Diya.! Uski Tabiyath Buri Tarah Jhallayi Hui Thi.!

Wo Sonch Raha Tha Ki Imran Ne Koi Dhang Ki Baat Batane Ki Bajaye Meer Aur Gaalib K Uth-Paataang Sher Sunane Shuru Kar Diye To Kya Hoga

Kabhi-Kabhi Uski Betuki Baato Par Uska Dil Chahta Tha Ki Use Goli Maar De

Magar Phir Shohrath Kya Hota Uski Saari Shohrath Imran K Dam Se Thi

Wo Uske Liye Ab Tak Kayi Pe-Cheeda Masle Suljha Chuka Tha

Baherhaal

Kaam Imran Karta Tha Aur Akhbaaro Mein Naam Fayaz Ka Chapta Tha Yehi Wajah Thi Ki Use Imran Ka Sab Kuch Bardasht Karna Padta Tha

Imran Use Ghar Hi Par Mil Gaya, Lekin Ajeeb Halath Mein

Wo Apne Naukar Suleman K Sar Mein Khanga Kar Raha Tha Aur Saath-Hi-Saath Kisi Dur-Darshi Maa K Andaaz Mein Use Nasihathe Bhi Kiye Jaa Raha Tha

Jaise Hi Fayaz Kamre Mein Daakhil Hua, Imran Ne Suleman Ki Peeth Par Ghunsa Jhaad Kar Kaha

Abe, Tu ne Bataya Nahi Ki Subah Ho Gayi

Suleman Hasta Hua Bhaag Gaya

Imran, Tum Aadmi Kab Banoge.? Fayaz Ek Sofe Mein Girta Hua Bola

Aadmi Banne Mein Mujhe Koi Faayadaa Nazar Nahi Aata…Albatta Main Thaanedar Banna Zaroor Pasand Karunga

Tum Meri Taraf Se Jahannum Mein Jana Pasand Karo, Lekin Yeh Bataao Ki Tumne Pichli Raat Uss Imarath Par Pehra Kyun Lagawaya Tha

Mujhe Kuch Yaad Nahi.! Imran Maayusi Se Sar Hila Kar Bola.! Kya Waqai Maine Koi Aisi Harkat Ki Thi.?

‘Imran,’ Fayaz Ne Bigadh Kar Kaha, Agar Main Ainda Tumse Koi Madad Lu To Mujh Par Hazaar Baar Laanath

Hazaar Kam Hai, Imran Sanjeedagee Se Bola, Kuch Aur Badho To Main Ghaur Karne Ki Koshish Karunga

Fayaz Ki Bardasht Karne Ki Taaqath Jawaab De Gayi.! Wo Garaj Kar Bola- Jaante Ho, Aaj Subah Waha Ek Far-Long K Faasle Par Ek Laash Aur Mili Hai

Arey Tauba.! Imran Apna Munh Peetne Laga

Captain Fayaz Kehta Raha.! Tum Mujhe Andhere Mein Rakh Kar Na Jane Kya Karna Chahte Ho.! Haalaath Aur Bigde To Mujhe Hi Sambhalne Padhenge, Lekin Kitni Pareshani Hogi.! Kisi Ne Uski Dahini Kanpatti Par Goli Mari Hai.! Main Nahi Samajh Sakta Ki Yeh Harkat Kiski Hai

Imran K Alawa Aur Kiski Ho Sakti Hai.? Imran BaDabaDaayaa Phir Sanjeedagee Se Pucha, Pehra Tha Waha.?

Tha…Maine Raat Hi Yeh Kaam Kiya Tha

Pehre Walo Ki Report.?

Kuch Bhi Nahi.! Unhone Fire Ki Awaaz Bhi Nahi Suni

Main Yeh Nahi Puch Raha…Kya Kal Bhi Kisi Ne Imarath Mein Dakhil Hone Ki Koshish Ki Thi.?

Nahi…Lekin Main Uski Laash Ki Baat Kar Raha Tha

Kiye Jao… Main Tumhe Nahi Rokta, Lekin Mere Sawaalo K Jawaab Bhi Diye Jao.!

Qabr K Mujaveer Ki Kya Khabar Hai.?... Wo Ab Bhi Waha Maujood Hai Ya Gaayab Ho Gaya.?

Imran, Khuda K Liye Tang Mat Karo

Achha To Ali Imran M.s.c P-h.d Koi Guftgu Nahi Karna Chahta

Tum Aakhir Uss Khabti K Piche Kyun Padh Gaye Ho.?

Khair Jane Do.! Ab Mujhe Uske Baare Mein Kuch Aur Bataao
 


क्या बताऊ.!... बता तो चुका… सूरत से बुरा आदमी नही मालूम होता.! खूबसूरत और जवान, जिस्म पर चमड़े की जॅकेट और कत्थई रंग की पतलून

क्या.? इमरान चौंक पड़ा.! और चन्द लम्हे अपने होंठ सीटी बजाने वाले अंदाज़ में सिकोडे,फायज़ की तरफ देखता रहा फिर एक ठंडी साँस ले कर कहा

बेख्तर कूद पड़ा आतिशे नमरूद में इश्क़

ना कोई बंदा रहा ना कोई बंदा नवाज़

क्या बकवास है.! फायज़ झुनझूला कर बोला- अव्वल तो तुम्हे शेर ठीक से याद नही, फिर यहाँ उसका मौक़ा कब था… इमरान, मेरा बस चले तो तुम्हे गोली मार दूं

क्यूँ, शेर में क्या ग़लती है.?

मुझे शायरी से दिलचस्पी नही, लेकिन मुझे दोनो मिसरे बे-रब्त मालूम होते है…. लाहोल विला क़ुव्वत

मैं भी उन्ही बेकार बातो में उलझ गया.! खुदा के लिए काम की बात करो.! तुम ना जाने क्या कर रहे हो

मैं, आज रात को काम की बात करूँगा और तुम मेरे साथ होगे, लेकिन एक सेकेंड के लिए भी वहाँ से पहरा ना हटाया जाए… तुम्हारे एक आदमी को मुजावीर के कमरे में मौजूद रहना चाहिए

बस अब जाओ…मैं चाइ पी चुका हू, वरना तुम्हारी काफ़ी खातिर करता

हाँ, एक आँख वाली महबूबा को मेरा पैगाम पहुँचा देना कि काले मुँह वाले दुश्मन का सफ़ाया हो गया.! बाक़ी सब ख़ैरियत है

इमरान, मैं आसानी से पीछा नही छोड़ूँगा.! तुम्हे अभी और इसी वक़्त सब कुछ बताना पड़ेगा

अच्छा सुनो.! लेडी जहाँगीर बेवा होनी वाली है…उसके बाद तुम कोशिश करोगे कि मेरी शादी उसके साथ हो जाए…क्या समझे.?

‘इमरान.!’ फायज़ यका-यक मार बैठने की हद तक संजीदा हो गया

‘यस बॉस’

बकवास बंद करो.! मैं अब तुम्हारी ज़िंदगी हराम कर दूँगा

भला वो किस तरह सूपर फायज़

निहायत आसानी से.! फायज़ सिगरेट सुलगा कर बोला.! तुम्हारे घर वालो को शक है कि तुम अपना वक़्त आवारगी और आय्याशी में गुज़ारते हो, लेकिन किसी के पास उसका ठोस सबूत नही…मैं सबूत मुन्हैय्या कर दूँगा.! एक ऐसी औरत का इंतज़ाम कर लेना मेरे लिए मुश्किल ना होगा जो सीधे तुम्हारी अम्मा बी के पास पहुँच कर अपने लुटने की दास्तान बयान कर दे

‘ओह.!’ इमरान ने दुख के अंदाज़ में अपने होंठ सिकोड लिए, फिर आहिस्ता से बोला- अम्मा बी की जूतियाँ ऑल-प्रूफ है.!खैर, सूपर फायज़, यह भी कर के देख लो, तुम मुझे सब्र और शुक्र करने वाला बेटा पाओगे…लो, चूयिंग-गम शौक़ करो

इस घर में ठिकाना नही होगा तुम्हारा… फायज़ बोला

तुम्हारा घर तो मौजूद ही है.! इमरान ने कहा

तो तुम नही बताओगे.?

ज़ाहिर है

अच्छा तो तुम इन मामलो में दखल नही दोगे.! मैं खुद ही देख लूँगा.! फायज़ उठता हुआ खुश्क ल़हेजे में बोला- और अगर तुम उसके बाद भी अपनी टाँग अडाते रहे तो मैं तुम्हे क़ानूनी गिरफ़्त में ले लूँगा

यह गिरफ़्त टाँगो में होगी या गर्दन में.? इमरान ने संजीदगी से पूछा.!

चन्द लम्हे फायज़ को घूरता रहा फिर बोला- ठहरो

फायज़ रुक कर उसे बे-बसी से देखने लगा

इमरान ने अलमारी खोल कर चमड़े का वही बॅग निकाला जिसे वो कुछ अजनबी लोगों के बीच से पिछली रात को उड़ा लाया था.! उसने हॅंड-बॅग खोल कर चन्द कागज़ात निकले और फायज़ की तरफ बढ़ा दिए

फायज़ ने जैसे ही एक काग़ज़ की तह खोली, वो एक-दम उछल पड़ा.! अब वो तेज़ी से दूसरे कागज़ात पर भी नज़रे दौड़ा रहा था

यह तुम्हे कहाँ से मिले.? फायज़ लग-भग हांफता हुआ बोला.! उत्साह से उसके हाथ काँप रहे थे

एक रद्दी बेचने वाले की दुकान पर…बड़ी मुश्किल से मिले है.! दो-आना सेर के हिसाब से

‘इमरान.!’ खुदा के लिए.! फायज़ थूक निगल कर बोला

क्या कर सकता है बेचारा इमरान.! इमरान ने खुश्क ल़हेजे में कहा, वो अपनी टांगे अडाने लगा तो तुम उसे क़ानूनी गिरफ़्त में ले लोगे

‘प्यारे इमरान.!’ खुदा के लिए संजीदा हो जाओ

इतना संजीदा हूँ कि तुम मुझे बी.पी की टोफ्फियाँ खिला सकते हो

यह कागज़ात तुम्हे कहाँ से मिले है.?

सड़क पर पड़े हुए मिले थे और अब मैने इन्हे क़ानून के हाथो में पहुँचा दिया.! अब क़ानून का काम है कि वो ऐसे हाथ तलाश करे जिनमे हाथ-कड़ियाँ लगा सके…इमरान ने अपनी टाँग हटा ली

फायज़ उसे बे-बसी से उसकी तरफ देखता रहा

लेकिन इसे सुन लो.! इमरान क़हे-क़हा लगा कर बोला.! क़ानून के फरिश्ते भी उन लोगों तक नही पहुँच सकते

अच्छा तो यही बता दो कि इन मामलो से इन कागज़ात का क्या तालूक़.! फायज़ ने पूछा

यह तुम्हे मालूम होना चाहिए.! इमरान अचानक संजीदा हो गया.! इतना मैं जानता हूँ कि यह कागज़ात फॉरिन-ऑफीस से तालूक़ रखते है, लेकिन उनका इन बदमाशो के पास होना क्या मायने रखता है

किन बदमाशो के पास.? फायज़ चौंक कर बोला

वही.! उस इमारत में…

मेरे खुदा… फायज़ बेचैनी वाले अंदाज़ में बड़बड़ाया.! लेकिन तुम्हारे हाथ किस तरह लगे.?

इमरान ने पिछली रात की घटना सुना दी

फायज़ बेचैनी से टहलता रहा.! कभी-कभी रुक कर इमरान को घूर्ने लगता.! इमरान अपनी बात ख़त्म कर चुका तो उसने कहा- अफ़सोस.! तुमने बहुत बुरा किया…तुमने मुझे कल यह इत्तेला क्यूँ नही दी.?

तो अब दे रहा हूँ इत्तेला.! उस मकान का पता भी बता दिया जो कुछ बन पड़े कर लो.! इमरान ने कहा

अब क्या वहाँ खाक फांकने जाउ.?

हां-हां, क्या हर्ज है

जानते हो यह कागज़ात कैसे है.? फायज़ ने कहा

अच्छे-ख़ासे है.! रद्दी के भाव बिक सकते है

अच्छा तो मैं चला.! फायज़ कागज़ात समेट कर चमड़े के बॅग में रखता हुआ बोला

क्या इन्हे इसी तरह ले जाओगे.? इमरान ने कहा, नही ऐसा ना करो.! मुझे तुम्हारे क़ातिलो का भी सुराग लगाना पड़ेगा

क्यूँ.?

फोन कर के पोलीस की गाड़ी मँगवाओ.! इमरान हँस कर बोला, कल रात से वो लोग मेरी तलाश में है.! मैं रात भर घर से बाहर ही रहा था.! मेरा ख़याल है कि इस वक़्त मकान की निगरानी ज़रूर हो रही होगी.! खैर, अब तुम मुझे बता सकते हो कि कागज़ात कैसे है

फायज़ फिर बैठ गया.! वो अपनी पैशानी से पसीना पोंछ रहा था थोड़ी देर बाद उसने कहा- 7 साल पहले इन कागज़ात पर डाका पड़ा था.! लेकिन इनमे सब नही है .! फॉरिन-ऑफीस का एक ज़िम्मेदार ऑफीसर उन्हे ले कर सफ़र कर रहा था यह नही बता सकता कि वो कहाँ और किस मक़सद से जा रहा था, क्यूँ कि यह हुकूमत का राज़ है.! ऑफीसर ख़त्म कर दिया गया था उसकी लाश मिल गयी थी लेकिन उसके साथ सीक्रेट-सर्विस का एक आदमी भी था उसके बारे में आज तक ना मालूम हो सका शायद वो भी मार डाला गया हो, लेकिन उसकी लाश नही मिली

‘आहा’… तब तो यह बहुत बड़ा खेल है.! इमरान कुछ सोचता हुआ बोला, लेकिन मैं जल्द ही उसे ख़त्म करने की कोशिश करूँगा

तुम अब क्या करोगे.?

अभी कुछ कहना जल्द-बाज़ी होगी.! इमरान ने कहा, और सुनो, इन कागज़ात को अभी अपने पास ही दबाए रहो और हॅंड-बॅग मेरे पास रहने दो.! मगर नही, उसे भी ले जाओ.! मेरे ज़हन में कई तदबीरें (उपाए) है.! और हाँ… इस इमारत के गिर्द दिन-रात पहरा रहना चाहिए

आख़िर क्यूँ.?

वहाँ तुम्हारा मक़बरा बनवाउन्गा.! इमरान झुन्झुला कर बोला



Kya Batau.!... Bata To Chuka… Surat Se Bura Aadmi Nahi Maalum Hota.! Khoobsurat Aur Jawaan, Jism Par Chamde Ki Jacket Aur Kathtai Rang Ki Patloon

Kya.? Imran Chaunk Pada.! Aur Chandh Lamhe Apne Honth Seeti Bajane Wale Andaaz Mein Sikode,Fayaz Ki Taraf Dekhta Raha Phir Ek Thandi Saans Le Kar Kaha

Bekhtar Kudh Pada Aatishe Namrood Mein Ishq

Na Koi Banda Raha Na Koi Banda Nawaz

Kya Bakwaas Hai.! Fayaz Jhunjhulaa Kar Bola- Awwal To Tumhe Sher Thik Yaad Nahi, Phir Yaha Uska Mauqa Kab Tha… Imran, Mera Bas Chale To Tumhe Goli Maar Du

Kyun, Sher Mein Kya Ghalti Hai.?

Mujhe Shayari Se Dilchaspi Nahi, Lekin Mujhe Dono Misre Be-Rabt Maalum Hote Hai…. LAHOL WILA QUWWAT

Main Bhi Unhi Bekaar Baato Mein Ulajh Gaya.! Khuda K Liye Kaam Ki Baat Karo.! Tum Na Jane Kya Kar Rahe Ho

Main, Aaj Raat Ko Kaam Ki Baat Karunga Aur Tum Mere Saath Hoge, Lekin Ek Second K Liye Bhi Waha Se Pehra Na Hataya Jaye… Tumhare Ek Aadmi Ko Mujaveer K Kamre Mein Maujood Rehna Chahiye

Bas Ab Jao…Main Chai Pi Chuka Hu, Warna Tumhari Kaafi Khateer Karta

Haa, Ek Aankh Wali Mehbooba Ko Mera Paighaam Pahuncha Dena Ki Kaale Munh Wale Dushman Ka Safaya Ho Gaya.! Baaqi Sab Qairiyath Hai

Imran, Main Asaani Se Picha Nahi Chhodunga.! Tumhe Abhi Aur Isi Waqt Sab Kuch Batana Padhega

Achha Suno.! Lady Jahangeer Bewa Honi Wali Hai…Uske Baad Tum Koshish Karoge Ki Meri Shaadi Uske Saath Ho Jaye…Kya Samjhe.?

‘Imran.!’ Fayaz Yaka-Yak Maar Baithne Ki Hadh Tak Sanjhida Ho Gaya

‘Yes Boss’

Bakwaas Band Karo.! Main Ab Tumhari Zindagi Haraam Kar Dunga

Bhala Wo Kis Tarah Super Fayaz

Nihayath Aasaani Se.! Fayaz Cigarette Sulga Kar Bola.! Tumhare Ghar Walo Ko Shak Hai Ki Tum Apna Waqt Awaargi Aur Ayyashi Mein Guzaarte Ho, Lekin Kisi K Paas Uska Thoss Saboot Nahi…Main Saboot Munhaiyya Kar Dunga.! Ek Aisi Aurat Ka Intezaam Kar Lena Mere Liye Mushkil Na Hoga Jo Seedhe Tumhari Amma Bee K Paas Pahunch Kar Apne Lootne Ki Daastan Bayaan Kar De

‘Oh.!’ Imran Ne Dukh K Andaaz Mein Apne Honth Sikodh Liye, Phir Ahista Se Bola- Amma Bee Ki Jutiyaan All-Proof Hai.!Khair, Super Fayaz, Yeh Bhi Kar K Dekh Lo, Tum Mujhe Sabr Aur Shukr Karne Wala Beta Paaoge…Lo, Chewing-Gum Shauq Karo

Is Ghar Mein Thikana Nahi Hoga Tumhara… Fayaz Bola

Tumhara Ghar To Maujood Hi Hai.! Imran Ne Kaha

To Tum Nahi Bataaoge.?

Zaahir Hai

Achha To Tum Inn Maamlo Mein Dakhal Nahi Doge.! Main Khud Hi Dekh Lunga.! Fayaz Uthta Hua Qushk Laheje Mein Bola- Aur Agar Tum Uske Baad Bhi Apni Taang Aadate Rahe To Main Tumhe Khanooni Giraft Mein Le Lunga

Yeh Giraft Taango Mein Hogi Ya Gardan Mein.? Imran Ne Sanjeedagee Se Pucha.!

Chandh Lamhe Fayaz Ko Ghurta Raha Phir Bola- Thahero

Fayaz Ruk Kar Use Be-Basi Se Dekhne Laga

Imran Ne Almari Khol Kar Chamde Ka Wahi Bag Nikala Jise Wo Kuch Ajnabi Logon K Beech Se Pichli Raat Ko Uda Laya Tha.! Usne Hand-Bag Khol Kar Chandh Kaagzaath Nikale Aur Fayaz Ki Taraf Badha Diye

Fayaz Ne Jaise Hi Ek Kaagaz Ki Tahe Kholi, Wo Ek-Dam Uchal Pada.! Ab Wo Tezi Se Dusre Kaagzaath Par Bhi Nazre Dauda Raha Tha

Yeh Tumhe Kaha Se Mile.? Fayaz Lag-Bhag Haanfta Hua Bola.! Utsaah Se Uske Haath Kaamp Rahe The

Ek Raddhi Bechne Wale Ki Dukaan Par…Badi Mushkil Se Mile Hai.! Do-Aana Ser K Hisaab Se

‘Imran.!’ Khuda K Liye.! Fayaz Thook Nigal Kar Bola

Kya Kar Sakta Hai Bechara Imran.! Imran Ne Qushk Laheje Mein Kaha, Wo Apni Taange Aadane Laga To Tum Use Khanooni Giraft Mein Le Loge

‘Pyare Imran.!’ Khuda K Liye Sanjhida Ho Jao

Itna Sanjhida Hu Ki Tum Mujhe B.P Ki Toffiyaan Khila Sakte Ho

Yeh Kaagzaath Tumhe Kaha Se Mile Hai.?

Sadaq Par Padhe Hue Mile The Aur Ab Maine Inhe Khanoon K Haatho Mein Pahuncha Diya.! Ab Khanoon Ka Kaam Hai Ki Wo Aise Haath Talaash Kare Jinme Hath-Khadiya Laga Sake…Imran Ne Apni Taang Hathali

Fayaz Use Be-Basi Se Uski Taraf Dekhta Raha

Lekin Ise Sunn Lo.! Imran Qahe-Qaha Laga Kar Bola.! Khanoon K Farishte Bhi Unn Logon Tak Nahi Pahunch Sakte

Achha To Yehi Bata Do Ki Inn Maamlo Se Inn Kaagzaath Ka Kya Talooq.! Fayaz Ne Pucha

Yeh Tumhe Maalum Hona Chahiye.! Imran Achaanak Sanjhida Ho Gaya.! Itna Main Jaanta Hu Ki Yeh Kaagzaath Foreign-Office Se Talooq Rakhte Hai, Lekin Unka Inn Badmaasho K Paas Hona Kya Maani Rakhta Hai

Kin Badmaasho K Paas.? Fayaz Chaunk Kar Bola

Wahi.! Uss Imarath Mein…

Mere Khuda… Fayaz Be-Chaini Wale Andaaz Mein BaDabaDaayaa.! Lekin Tumhare Haath Kis Tarah Lage.?

Imran Ne Pichli Raat Ki Ghatna Suna Di

Fayaz Be-Chaini Se Thahelta Raha.! Kabhi-Kabhi Ruk Kar Imran Ko Ghoorne Lagta.! Imran Apni Baat Khatm Kar Chuka To Usne Kaha- Afsos.! Tumne Bahut Bura Kiya…Tumne Mujhe Kal Yeh Ittela Kyun Nahi Di.?

To Ab De Raha Hu Ittela.! Uss Makaan Ka Pata Bhi Bata Diya Jo Kuch Bann Padhe Kar Lo.! Imran Ne Kaha

Ab Kya Waha Khaakh Faankne Jau.?

Haa-Haa, Kya Harj Hai

Jaante Ho Yeh Kaagzaath Kaise Hai.? Fayaz Ne Kaha

Ache-Khaase Hai.! Raddhi K Bhaav Beek Sakte Hai

Achha To Main Chala.! Fayaz Kaagzaath Samet Kar Chamde K Bag Mein Rakhta Hua Bola

Kya Inhe Isi Tarah Le Jaoge.? Imran Ne Kaha, Nahi Aisa Na Karo.! Mujhe Tumhare Qaatilo Ka Bhi Suraag Lagana Padhega

Kyun.?

Phone Kar K Police Ki Gaadi Mangwao.! Imran Hass Kar Bola, Kal Raat Se Wo Log Meri Talaash Mein Hai.! Main Raat Bhar Ghar Se Bahar Hi Raha Tha.! Mera Khayal Hai Ki Is Waqt Makaan Ki Nigrani Zaroor Ho Rahi Hogi.! Khair, Ab Tum Mujhe Bata Sakte Ho Ki Kaagzaath Kaise Hai

Fayaz Phir Baith Gaya.! Wo Apni Paishani Se Paseena Poch Raha Tha Thodi Der Baad Usne Kaha- 7 Saal Pahle Inn Kaagzaath Par Daaka Pada Tha.! Lekin Inme Sab Nahi Hai .! Foreign-Office Ka Ek Zimmedar Officer Unhe Le Kar Safar Kar Raha Tha Yeh Nahi Bata Sakta Ki Wo Kaha Aur Kis Maqsad Se Jaa Raha Tha, Kyun Ki Yeh Hukumat Ka Raaz Hai.! Officer Khatm Kar Diya Gaya Tha Uski Laash Mil Gayi Thi Lekin Uske Saath Secrete-Service Ka Ek Aadmi Bhi Tha Uske Baare Mein Aaj Tak Na Maalum Ho Saka Shayad Wo Bhi Maar Dala Gaya Ho, Lekin Uski Laash Nahi Mili

‘Aaha’… Tab To Yeh Bahut Bada Khel Hai.! Imran Kuch Sonchta Hua Bola, Lekin Main Jald Hi Use Khatm Karne Ki Koshish Karunga

Tum Ab Kya Karoge.?

Abhi Kuch Kehna Jald-Baazi Hogi.! Imran Ne Kaha, Aur Suno, Inn Kaagzaath Ko Abhi Apne Paas Hi Dabaye Raho Aur Hand-Bag Mere Paas Rahne Do.! Magar Nahi, Use Bhi Le Jao.! Mere Zahen Mein Kayi Tadbirein (Upaye) Hai.! Aur Haa… Is Imarath K Gird Din-Raat Pehra Rehna Chahiye

Aakhir Kyun.?

Waha Tumhara Maqbara Banwaunga.! Imran Jhunjhulaa Kar Bola
 
फायज़ उठ कर पोलीस की कार मंगवाने क लिए फोन करने लगा

उसी रात को इमरान बौखलाया हुआ फायज़ के घर पहुँचा

फायज़ सोने की तैयारी कर रहा था.! ऐसे मौक़ो पर अगर इमरान की बजाए कोई और होता तो वो बड़ी बदतमीज़ी से पेश आता मगर इमरान का मामला ही कुछ और था.! उसकी ब-दौलत आज उसके हाथ ऐसे कागज़ात लगे थे जिन की तलाश में गुप्तचर विभाग एक अरसे से सर मार रहा था.! फायज़ ने उसे अपने सोने के कमरे में बुलवा लिया

मैं सिर्फ़ एक बात पूछने के लिए आया हूँ.! इमरान ने कहा

क्या बात है… कहो

इमरान ठंडी साँस ले कर बोला.! क्या तुम कभी-कभी मेरी क़ब्र पर आया करोगे.?

फायज़ का दिल चाहा कि उसका सर दीवार से टकरा कर सच-मूच उसको क़ब्र तक जाने का मौक़ा मुहैया करे वो कहने की बजाए इमरान को घूरता रहा

‘आअह.!’ तुम खामोश हो.! इमरान किसी ना-काम आशिक़ की तरह बोला, मैं समझा तुम्हे शायद किसी और से प्रेम हो गया है

इमरान के बच्चे….!

‘रहमान के बच्चे.!’ इमरान ने जल्दी से ग़लती सुधारी

तुम क्यूँ मेरी ज़िंदगी तल्क़ (कड़वा) किए हुए हो.?

‘ओह.!’ क्या तुम्हारी मादा दूसरे कमरे में सोई है.? इमरान चारो तरफ देखता हुआ बोला

बकवास मत करो…इस वक़्त क्यूँ आए हो.?

एक इशिक़ीया खत दिखाने के लिए.! इमरान जेब से लिफ़ाफ़ा निकालता हुआ बोला, उसके शौहर नही है, सिर्फ़ बाप है

फायज़ ने उसके हाथ से लिफ़ाफ़ा ले कर झल्लाहट में फाड़ना चाहा

हा-हा.! इमरान ने उसका हाथ पकड़ते हुए कहा.! अरे पहले पढ़ो तो मेरी जान मज़ा ना आए तो डाक खर्च खरीदार के ज़िम्मे.?

फायज़ ने बे-दिली से खत निकाला…और फिर जैसे ही उसकी नज़रे उस पर पड़ी खिन्नता के सारे भाव चहरे से गायब हो गयी और उसकी जगह अचरज ने ले ली.! खत टाइप किया हुआ था

‘इमरान.!’ अगर वो चमड़े का हॅंड-बॅग या उसके अंदर की कोई चीज़ पोलीस तक पहुँची तो तुम्हारी शामत आ जाएगी.! उसे वापस कर दो…बेहतरी इसी में है, वरना कही…किसी जगह मौत से मुलाक़ात ज़रूर होगी.! आज रात को ग्याराह बजे रेस कोर्स के करीब मिलो.! हॅंड-बॅग तुम्हारे साथ होना चाहिए.! अकेले ही आना.! वरना अगर तुम पाँच हज़ार आदमी भी साथ लाओगे तब भी गोली तुम्हारे ही सीने पर पड़ेगी

फायज़ खत पढ़ चुकने के बाद इमरान की तरफ देखने लगा

लाओ…इसे वापस कर आउ.! इमरान ने कहा

पागल हो गये हो.?

‘हाँ’

तुम डर गये.! फायज़ हँसने लगा

हार्ट-फैल होते-होते बचा है.! इमरान नाक से बोला

रिवॉल्वर है तुम्हारे पास.?

‘रिवॉल्वर.!’ इमरान अपने कानो में उंगलिया ठूंसते हुए बोला, अरे बाप रे

अगर नही है तो मैं तुम्हारे लिए लाइसेन्स हासिल कर लूँगा

बस करम करो.! इमरान बुरा सा मुँह बना कर बोला.! उसमे आवाज़ भी होती है और धुआ भी निकलता है मेरा दिल बहुत कमज़ोर है लाओ हॅंड-बॅग वापस कर दो

क्या बच्चो की सी बाते कर रहे हो

अच्छा तुम नही दोगे.? इमरान आँखे निकाल कर बोला

फ़िज़ूल मत बको, मुझे नींद आ रही है

‘अरे ओ’…फायज़ साहब.! अभी मेरी शादी नही हुई और मैं बाप बने ब-घैर मरना पसंद नही करूँगा

हॅंड-बॅग तुम्हारे वालिद के ऑफीस भेज दिया गया है

तब उन्हे अपने जवान बेटे की लाश पर आँसू बहाने पड़ेंगे.! कोनफ़ूसिूस ने कहा था

जाओ यार, खुदा के लिए सोने दो

ग्याराह बजने में सिर्फ़ पाँच मिनिट रहे गये है.! इमरान घड़ी की तरफ देखता हुआ बोला

अच्छा, चलो, तुम भी यही सो जाओ.! फायज़ ने बे-बसी से कहा

कुछ देर खामोशी रही.! फिर इमरान ने कहा, क्या उस इमारत के आस-पास भी पहरा है

हाँ…कुछ और आदमी बढ़ा दिए गये है, लेकिन आख़िर तुम यह सब क्यूँ कर रहे हो.? अफ़सर मुझ से उसका सबब पूछते है और मैं टालता रहता हूँ

अच्छा तो उठो.! यह खेल भी इसी वक़्त ख़त्म कर दे.! 30 मिनिट में हम वहाँ पहुँचेंगे.! बाक़ी बचे 20 मिनिट.! ग्याराह सवा ग्याराह बजे तक सब कुछ हो जाना चाहिए

क्या होना चाहिए.?

साढ़े ग्याराह बजे बताउन्गा…उठो…मैं इस वक़्त तसव्वुर में तुम्हारा ओहदा बढ़ता हुआ देख रहा हूँ

आख़िर क्यूँ.! कोई ख़ास बात.?

अली इमरान एम.एस.सी पी-एच.डी कभी कोई आम बात नही करता, समझे.! नाउ गेट अप

फायज़ ने बे-दिली से कपड़े बदले


Fayaz Uth Kar Police Ki Car Mangwane K Liye Phone Karne Laga

Usi Raat Ko Imran Baukhlaya Hua Fayaz K Ghar Pahuncha

Fayaz Sone Ki Taiyaari Kar Raha Tha.! Aise Mauqo Par Agar Imran Ki Bajaye Koi Aur Hota To Wo Badi Battameezi Se Pesh Aata Magar Imran Ka Maamla Hi Kuch Aur Tha.! Uski Ba-Daulath Aaj Uske Haath Aise Kaagzaath Lage The Jin Ki Talaash Mein Guptchar Vibhaag Ek Arse Se Sar Maar Raha Tha.! Fayaz Ne Use Apne Sone K Kamre Mein Bulwa Liya

Main Sirf Ek Baat Puchne K Liye Aya Hu.! Imran Ne Kaha

Kya Baat Hai… Kaho

Imran Thandi Saans Le Kar Bola.! Kya Tum Kabhi-Kabhi Meri Qabr Par Aya Karoge.?

Fayaz Ka Dil Chaha Ki Uska Sar Deewar Se Takra Kar Sach-Much Usko Qabr Tak Jane Ka Mauqa Munhaiyya Kare Wo Kahne Ki Bajaye Imran Ko Ghoorta Raha

‘Aah.!’ Tum Khamosh Ho.! Imran Kisi Naa-Kaam Aashiq Ki Tarah Bola, Main Samjha Tumhe Shayad Kisi Aur Se Prem Ho Gaya Hai

Imran K Bachche….!

‘Rahman K Bachche.!’ Imran Ne Jaldi Se Galtee Sudhari

Tum Kyun Meri Zindagi Talq (Kadwa) Kiye Hue Ho.?

‘Oh.!’ Kya Tumhari Maada Dusre Kamre Mein Soyi Hai.? Imran Chaaro Taraf Dekhta Hua Bola

Bakwaas Mat Karo…Is Waqt Kyun Aye Ho.?

Ek Ishiqiya Khat Dikhane K Liye.! Imran Jeb Se Lifafa Nikaalta Hua Bola, Uske Shohar Nahi Hai, Sirf Baap Hai

Fayaz Ne Uske Haath Se Lifafa Le Kar Jhallaahat Mein Faadna Chaha

Haa-Haa.! Imran Ne Uska Haath Pakadte Hue Kaha.! Arey Pahle Padho To Meri Jaan Mazaa Na Aye To Daak Kharch Kharidar K Zimme.?

Fayaz Ne Be-Dili Se Khat Nikala…Aur Phir Jaise Hi Uski Nazre Uss Par Padi Khinnata K Saare Bhaav Chahre Se Gaayab Ho Gayi Aur Uski Jagah Achraj Ne Le Li.! Khat Type Kiya Hua Tha

‘Imran.!’ Agar Wo Chamde Ka Hand-Bag Ya Uske Andar Ki Koi Cheez Police Tak Pahunchi To Tumhari Shamath Aa Jayegi.! Use Wapas Kar Do…Behtari Is Mein Hai, Warna Kahi…Kisi Jagah Maut Se Mulaqaath Zaroor Hogi.! Aaj Raat Ko Gyaraah Baje Race Course K Kareeb Milo.! Hand-Bag Tumhare Saath Hona Chahiye.! Akele Hi Aana.! Warna Agar Tum Paanch Hazaar Aadmi Bhi Saath Laaoge Tab Bhi Goli Tumhare Hi Seene Par Padegi

Fayaz Khat Padh Chukne K Baad Imran Ki Taraf Dekhne Laga

Laao…Ise Wapas Kar Aau.! Imran Ne Kaha

Paagal Ho Gaye Ho.?

‘Haa’

Tum Darr Gaye.! Fayaz Hasne Laga

Heart-Fail Hote-Hote Bachha Hai.! Imran Naak Se Bola

Rivolver Hai Tumhare Paas.?

‘Rivolver.!’ Imran Apne Kaano Mein Ungliya Thooste Hue Bola, Arey Baap Re

Agar Nahi Hai To Main Tumhare Liye Licence Haasil Kar Lunga

Bas Karam Karo.! Imran Bura Sa Munh Bana Kar Bola.! Usme Awaaz Bhi Hoti Hai Aur Dhuaa Bhi Nikalta Hai Mera Dil Bahut Kamzor Hai Laao Hand-Bag Wapas Kar Do

Kya Bachcho Ki Si Baate Kar Rahe Ho

Achha Tum Nahi Doge.? Imran Aankhe Nikaal Kar Bola

Fizool Mat Bako, Mujhe Neend Aa Rahi Hai

‘Arey O’…Fayaz Sahab.! Abhi Meri Shaadi Nahi Hui Aur Main Baap Bane Ba-Ghair Marna Pasand Nahi Karunga

Hand-Bag Tumhare Waalid K Office Bejh Diya Gaya Hai

Tab Unhe Apne Jawaan Bete Ki Laash Par Aansoo Bahane Padhenge.! Confucius Ne Kaha Tha

Jao Yaar, Khuda K Liye Sone Do

Gyaraah Bajne Mein Sirf Paanch Minute Rahe Gaye Hai.! Imran Ghadi Ki Taraf Dekhta Hua Bola

Achha, Chalo, Tum Bhi Yahi So Jao.! Fayaz Ne Be-Basi Se Kaha

Kuch Der Khamoshi Rahi.! Phir Imran Ne Kaha, Kya Uss Imarath K Aas-Paas Bhi Pehra Hai

Haa…Kuch Aur Aadmi Badha Diye Gaye Hai, Lekin Aakhir Tum Yeh Sab Kyun Kar Rahe Ho.? Afsar Mujh Se Uska Sabab Puchte Hai Aur Main Taalta Rehta Hu

Achha To Utho.! Yeh Khel Bhi Isi Waqt Khatm Kar De.! 30 Minute Mein Hum Waha Pahunchenge.! Baaqi Bache 20 Minute.! Gyaraah Sawa Gyaraah Baje Tak Sab Kuch Ho Jana Chahiye

Kya Hona Chahiye.?

Sadhe Gyaraah Baje Bataunga…Utho…Main Is Waqt Tasavvoor Mein Tumhara Ohda Badhta Hua Dekh Raha Hu

Aakhir Kyun.! Koi Khaas Baat.?

Ali Imran M.s.c P-h.d Kabhi Koi Aam Baat Nahi Karta, Samjhe.! Now Get Up

Fayaz Ne Be-Dili Se Kapde Badle
 
Back
Top