• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

इमरान का अपहरण ( हिन्दी नॉवल ) complete

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date


शालि का वकील बहुत काम का आदमी निकला. क्योंकि उसी दिन इमरान की नाक की बीच वाली हड्डी ऊँट की पीठ की तरह उपर उठ आई थी, वकील ने कहीं से एक ऐसा आदमी उपलब्ध किया था जो इमरान के चेहरे मे तब्दीली कर सके.....और इमरान को इमरान की हैसियत से भी स्वीकार करना पड़ा था कि वो एक माहिर मेक-अप मॅन था. नाक की हड्डी उभर आने के कारण इमरान की शकल मे काफ़ी अंतर आ चुका था. पहली नज़र मे उसे कोई इमरान नहीं कह सकता था. अगर वो डार्क ग्लास का गॉगल्स लगा लेता तो उसे पहचानने मे और भी मुश्किल हो जाता. शालि इस चेंजिंग से बहुत खुश हुई और वकील भी संतुष्ट लग रहा था.

इमरान जोसेफ को भी साथ रखना चाह रहा था. इसलिए उसने वकील को अपनी वो अंगूठी दे दी जो हाथी दाँत को तराश कर बनाई गयी थी......और जिस पर नाम की जगह बंदर का सर बना हुआ था. ये अंगूठी उसे जोसेफ ही ने दी थी. ये अंगूठी जोसेफ की प्रेमिका फग़ाना की निशानी थी. लेकिन जिस दिन जोसेफ ने इमरान के सामने सब से बड़ी कसम खा कर उसे यकीन दिलाया था कि वो दुनिया मे उस से अधिक किसी को नहीं चाहता......उसी दिन अपनी महबूबा की निशानी भी उस के हवाले कर दी थी.

इमरान ने वकील को राणा पॅलेस का पता बता दिया था......कि वो जोसेफ से मिले......और उसे केवल ये अंगूठी दिखा दे. वो कुत्ते की तरह दुम हिलाता हुआ उसके पिछे पिछे चला आएगा......ये भी नहीं पुछेगा की जन्नत मे चलना है या जहन्नुम मे.

इस पर वकील ने मज़ाक से पुछा था कि वो कोई जिन्न तो नहीं है जो इस अंगूठी के अधीन है. इस पर इमरान ने मुस्कुरा कर कहा था "हम भी उसे जिन्न ही समझते हैं.......आप लोग उस से मिल कर बहुत खुश होंगे......मगर आप उसके खर्चे बर्दाश्त नहीं कर सकते."

"कैसे खर्चे....?" शालि ने पुछा.

"वो 24 घंटों मे ब्रांडी की सात बोतलें सॉफ कर देता है...."

"यहाँ 14 बोतलों का इंतज़ाम हो सकता है प्रिन्स....." वकील ने अपनी बाईं आँख दबा कर कहा था और शालि की तरफ देखने लगा था.

"मेरी तरफ से 28....." शालि ने कहा.

"दो और बढ़ा दो और मुझे गोली मार दो....." इमरान ने क्रोध भरे स्वर मे कहा.

"क्यों........क्यों प्रिन्स?"

"हम कहते हैं कि अगर उसे साढ़े सात बोतलें भी दी गयीं तो हम खुद को गोली मार लेंगे. बड़ी मुश्किल से हम उसे सात बोतलें डेली पर लाए हैं. वरना हमारी रियासत दीवालिया हो जाती. अब हम नहीं चाहते कि इस काम के दौरान उसकी आदतें दुबारा बिगड़े.......और हमें उसे ही गोली मारनी पड़े...."

बात यहीं ख़तम हो गयी थी. शाम तक जोसेफ भी द्वीप मे पहुच गया......और इमरान ने देर तक अरबिक मे उस से बातें की थीं. और अच्छी तरह अनुमान लगा लिया था कि वकील अरबिक समझता है. हालाँकि उस ने यही प्रकट किया था कि वो अरबिक से अंजान है. इसलिए इमरान ने अरबिक मे भी अपनी प्राइस ऑफ चम्रौती वाली हैसियत ही बनाए रखी.

जोसेफ जो केवल कान रखता था......उसे ज़रूरत भी क्या थी कि वो इमरान की किसी बात पर हैरत प्रकट करता. या कुच्छ पुछ्ने केलिए कोई सवाल कर बैठता. वो इतने दिनों मे इमरान को अच्छी तरह समझ चुका था..........और केवल उसके आदेश की प्रतीक्षा किया करता था. इस बात से उसको कोई लेना देना नहीं था कि इमरान कब राणा तहायूर अली संदूक़ी बन जाता है और कब प्रिन्स ऑफ चम्रौती.....या कुच्छ और. वो तो अपना चोला बदलता ही रहता था. मगर जोसेफ को केवल इमरान से इश्क़ था. और वो उसके लिए अपने खून का आखरी बूँद तक बहा सकता था. उसे इकरार था कि उसे आज तक ऐसा शानदार मालिक नहीं मिला जो उस से भी अधिक सनकी और पागल हो.

अगले दिन द्वीप के प्रतिष्ठित लोगों को शानदार पार्टी दी दी गयी.......और अनवर चौहान को उन से परिचित कराते हुए वकील ने ये घोषणा किया कि "भाइयों का कारोबार" के मालिक अब मिस्टर अनवर चौहान और शालि होंगे. क्योंकि उन दोनों ने "भाइयों" की वसीयत के अनुसार शादी करने का फ़ैसला ले लिया है......और बहुत जल्द उनकी तरफ से शादी की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. सभी आमंटित मेहमानो ने इस पर प्रसन्नता दिखाई और बधाइयाँ दी.

जोसेफ का हुलिया अजीब था. उस के चेहरे पर अब छोटी सी दाढ़ी थी और उपरी होंठ नाक से जा मिला था. शरीर पर लाल रंग की वर्दी थी.......और सर पर झालर वाली लाल टोपी. कमर के दोनों तरफ रिवॉल्वर लटक रहे थे......और किसी फौलादी खंबे की तरह इमरान के सोफे के पिछे खड़ा था.

द्वीप के सम्मानित महिलाएँ अनवर चौहान और उसके कलूटे बॉडी-गार्ड को प्रशानशा भरी निगाहों से देख रही थीं......और आपस मे धीमी आवाज़ मे बातें कर रही थीं.

"ये तो कोई प्राचीन कहानियों वाला राजकुमार लग रहा है...." एक ने कहा.

"हाइईइ.....वेरी रोमॅंटिक...." दूसरी ने सिसकारी ली.

"अर्रे....छोड़ो.....सूरत ही से मूर्ख लगता है...." तीसरी बोली.

वहीं मर्द कह रहे थे......

"भाई हम तो ये समझे थे कि अब "भाइयों का कारोबार" टुकड़े टुकड़े हो जाएगा.....ज़रूरी था कि ये दोनों शादी ही कर लेते......क्योंकि अनवर चौहान शुरू से आफ्रिका मे रहा है.....और शालि की परवरिश यहाँ हुई है....."

(जारी.........)

Shaali ka wakil bahut kaam ka aadmi niklaa. Kyonki usi din Imran ki naak ki bich waali haddi oont ki peeth ki tarah upar uth aayi thi, Wakil ne kahin se ek aisa aadmi uplabdh kiya tha jo Imran ke chehre me tabdeeli kar sake.....aur Imran ko Imran ki haisiyat se bhi sweekar karna pada tha ki wo ek maahir make-up man tha. Naak ki haddi ubhar aane ke kaaran Imran ki shakal me kaafi antar aa chuka tha. Pahli nazar me usay koi Imran nahin kah sakta tha. Agar wo dark glass ka goggles laga leta to usay pahchanne me aur bhi mushkil ho jaata. Shaali is changing se bahut khush huyi aur wakil bhi santusht lag raha tha.

Imran Josef ko bhi sath rakhna chaah raha tha. Isliye usne wakil ko apni wo angoothi de di jo hathi daant ko taraash kar banaayi gayi thi......aur jis par nag ki jagah bandar ka sar bana hua tha. Ye anguthi usay Josef hi ne di thi. Ye anguthi Josef ki premika Fagana ki nishani thi. Lekin jis din Josef ne Imran ke saamne sab se badi kasam kha kar usay yakeen dilaaya tha ki wo duniyaa me us se adhik kisi ko nahin chaahta......usi din apni mehbooba ki nishani bhi us ke hawaale kar di thi.

Imran ne wakil ko Rana Palace ka pata bata diya tha......ki wo Josef se mile......aur usay kewal ye anguthi dikha de. Wo kutte ki tarah dum hilaata hua uske pichhe pichhe chala aayega......ye bhi nahin puchhega ki jannat me chalna hai ya jahannum me.

Is par wakil ne mazaak se puchha tha ki wo koi jinn to nahin hai jo is anguthi ke adheen hai. Is par Imran ne muskura kar kaha tha "Ham bhi usay jinn hi samajhte hain.......aap log us se mil kar bahut khush honge......magar aap uske kharche bardaasht nahin kar sakte."

"Kaise kharche....?" Shaali ne puchha.

"Wo 24 ghanton me brandi ki saat botalen saaf kar deta hai...."

"Yahaan 14 botalon ka intezaam ho sakta hai prince....." Wakil ne apni baayin aankh daba kar kaha tha aur shaali ki taraf dekhne laga tha.

"Meri taraf se 28....." Shaali ne kaha.

"Do aur badha do aur mujhe goli maar do....." Imran ne krodh bhare swar me kaha.

"Kyon........kyon prince?"

"Ham kahte hain ki agar usay saadhe saat botalen bhi di gayin to ham khud ko goli maar lenge. Badi mushkil se ham usay saat botalen daily par laaye hain. Warna hamaari riyaasat diwaaliyaa ho jaati. Ab ham nahin chaahte ki is kaam ke dauraan uski aadaten dubaara bigden.......aur ahemn use hi goli maarni pade...."

Baat yahin kahatam ho gayi thi. Sham tak josef bhi dweep me pahuch gaya......aur Imran ne der tak Arabic me us se baaten ki thin. Aur achhi tarah anuman laga liya tha ki wakil Arabic samajhta hai. Halaanki us ne yahi prakat kiya tha ki wo Arabic se anjaan hai. Isliye Imran ne Arabic me bhi apni price of Chamrauti waali haisiyat hi banaaye rakhi.

Josef jo kewal kaan rakhta tha......usay zaroorat bhi kya thi ki wo Imran ki kisi baat par hairat prakat karta. Ya kuchh puchhne keliye koi sawaal kar baithta. Wo itne dinon me Imran ko achhi tarah samajh chuka tha..........aur kewal uske aadesh ki pratiksha kiya karta tha. Is baar se usko koi lena dena nahin tha ki Imran kab Rana Tahayur Ali Sandooqi ban jaata hai aur kab Prince of Chamrauti.....ya kuchh aur. Wo to apna chola badalta hi rahta tha. Magar Josef ko kewal Imran se ishq tha. Aur wo uske liye apne khoon ka aakhri boond tak bahaa sakta tha. Usay ikraar tha ki usay aaj tak aisa shaandar malik nahin mila jo us se bhi adhik sanki aur pagal ho.

Agle din dweep ke pratisthit logon ko shandar party di di gayi.......aur Anwar Chauhan ko un se parichit karaate huye wakil ne ye ghoshna kiya ki "Bhaiyon ka karobaar" ke maalik ab Mr Anwar Chauhan aur Shaali honge. Kyonki un donon ne "Bhaiyon" ki wasiyat ke anusar shaadi karne ka faisla le liya hai......aur bahut jald unki taraf se shaadi ki tarikh ki ghoshna kar di jaayegi. Sabhi amantit mehmaano ne is par prasannata dikhayi aur badhaiyaan di.

Josef ka huliya ajeeb tha. Us ke chehre par ab chhoti se daadhi thi aur upari hont naak se jaa mila tha. Sharir par laal rang ki wardi thi.......aur sar par jhaalar waali laal topi. Kamar ke donon taraf revolver latak rahe the......aur kisi faulaadi khambe ki tarah Imran ke sofe ke pichhe khada tha.

Dweep ke sammanit mahilaayen Anwar Chauhan aur uske kaloote body-guard ko prashansha bhari nigaahon se dekh rahi thin......aur aapas me dhimi aawaz me baaten kar rahi thin.

"Ye to koi prachin kahaniyon wala rajkumar lag raha hai...." Ek ne kaha.

"haaiiii.....very romantic...." Dusri ne siskaari li.

"Arre....chhodo.....soorta hi se murkh lagta hai...." Teesri boli.

Wahin mard kah rahe the......

"Bhai ham to ye samjhe the ki ab "Bhaiyon ka kaarobar" tukde tukde ho jaayega.....zaroori tha ki ye donon shadi hi kar lete......kyonki Anwar Chauhan shuru se Africa me raha hai.....aur Shaali ki parvarish yahaan huyi hai....."

(Jaari.........)

 
"काश हम लोग भी इतने ही युनाइटेड होते और हमारे साझेदारों की औलाद भी ऐसे ही आक्टिव रह कर काम करते. अब देखो...."भाइयों का कारोबार" हमारे खिलाफ बहुत बड़ी शक्ति है...."

इमरान बिल्कुल चुप था. वो केवल बधाई देने वाले को धन्यवाद देता और कस कर मुँह बंद कर लेता. क्योंकि उस से केवल इंग्लीश और अरबिक सुन'ने की सभी आशा रखते थे. लेकिन अरबिक लोकल लोगों के बस का रोग नहीं थी......और इंग्लीश मे वो शालि & कंपनी को खुद को कोरा बता चुका था.

पार्टी पिछले साइड के पार्क मे चल रही थी. चाइ के बाद अलग अलग टोलियों मे लोग इधर उधर बातें कर रहे थे. एक आदमी इमरान से आ भिड़ा.

वो उसे इंग्लीश मे संबोधित कर रहा था. इमरान चक्कर मे पड़ गया कि उसे क्या करना चाहिए. लेकिन उस ने जोसेफ को अकेले मे यहाँ तक समझा दिया था कि वो अँग्रेज़ी मे गूंगा बन गया है.....इसलिए वो इस समय उसकी परेशानी को भाँप लिया और गुस्से भरे लहजे मे बोला....

"बॉस इंग्लीश मे आसानी से बात नहीं कर सकते......अगर तुम अरबिक बोल सकते हो तो बॉस को संबोधित करो....वरना मुझ से बात करो...."

"मैं अरबिक बोल सकता हूँ....." वो आदमी मुस्कुराया.

"शुरू हो जाओ फिर...." इमरान गुस्से भरे स्वर मे कहा.

"मैं सिर्फ़ ये कहना चाहता हूँ कि ये धोका कब तक चलेगा?" उस आदमी ने कहा.

"क्या मतलब?"

"आप अनवर चौहान नहीं हैं...."

"क्या मैं तुम्हारी टाँगें चीर कर फेंक दूं......?" जोसेफ मुत्ठियाँ भींच कर बोला.

"बकने दो...." इमरान मुस्कुरआया.

"बस मुझे इतना ही कहना था.......मेरी शकल याद रखिएगा.....बहुत जल्दी दुबारा मुलाकात होगी.....ये रहा मेरा कार्ड.....अगर आप अपने साथ रखना पसंद करें...."

वो इमरान के हाथ मे कार्ड थमा कर गेट के निकट मेहमानों की भीड़ मे गुम्म हो गया.

कार्ड पर लिखा था.....

"के. आर. मुफ़्ती."

इमरान ने बड़े गुस्से भरे अंदाज़ मे कार्ड को मोड़ तोड़ कर जेब मे डाल लिया. ठीक उसी समय उसने अपने पिछे वकील दरब की आवाज़ सुनी.

"ये क्या कह रहा था?"

इमरान झल्ला कर उसकी तरफ मुड़ा....और क्रोध भरे ढंग से बोला....."हमारी प्रतिष्ठा मिट्टी मे मिल रही है....."

"उस ने क्या कहा प्रिन्स?"

इमरान ने उसकी बाते दुहराई....और वकील दाँत पीसता हुआ बोला...."काश उस आदमी के विरुद्ध हमारे पास कोई सबूत होता......मैं उसे नर्क मे पहुचा सकता हूँ...."

"ये है कॉन?" इमरान ने आँखें निकाल कर पुछा.

"एक ब्लॅक-मेलर...."

"ये क्या होता है?"

"दूसरों की कमज़ोरियों से फ़ायदा उठाने वाला.......देखिए हम इस टॉपिक पर फिर बात करेंगे....कुच्छ मेहमान इधर आ रहे हैं....."

वकील आगे बढ़ गया. आठ बजे से पहले मेहमानों से छुट्टी नहीं मिल सकी,

फिर वो सब डाइनिंग टेबल पर इकट्ठा हुए. शालि, वकील और इमरान. इस समय दोनों लड़कियाँ नहीं थीं. वकील ने उस आदमी मुफ़्ती की चर्चा छेड़ दी.

"हां......हम उसके बारे मे कुच्छ नहीं समझे थे.....क्या उसे हमारी असलियत का पता चल चुका है?"

"खुदा जाने....." वॅकिल ने चिंतित स्वर मे कहा.

उस ने हमें अपना कार्ड दिया था.....ये देखो. उसका पता भी लिखा हुआ होगा." इमरान ने जेब से कार्ड निकाल कर उसे देते हुए कहा. "पढ़ो पता.....और जोसेफ को बताओ. कल सुबह उस मकान से उसकी लाश निकलेगी...."

"अर्रे नहीं......" शालि बोखला गयी.

"हम ने इस समस्या पर अभी अभी गंभीरता से विचार किया है......उसे हमारे रास्ते से हट ही जाना चाहिए."

"मैं खून खराब पसंद नहीं करता प्रिन्स....." वकील ने कहा. "हम कोई ऐसी हरकत नहीं करेंगे जिस के लिए क़ानून की पकड़ मे आएँ...."

"अरे बससस्स...." इमरान मेज़ पर हाथ मार कर गुस्से भरे स्वर मे कहा....."हमें अनवर चौहान बना दिया.....ये कहाँ का क़ानून है?"

"ओह्ह.....प्लीज़ प्रिन्स...." शालि ने उसके हाथ पर हाथ रखते हुए कहा. "खुदा के लिए उस समस्या को बीच मे ना लाइए......ये एक मजबूरी है...."

"अर्रे वाहह....." इमरान ने उसका हाथ झटक दिया. "अगर ये बात सब को पता चल गयी तो मेरी और मेरे स्टेट की कितनी बदनामी होगी?"

"आप चिंता मत कीजिए......मैं मुफ़्ती का बंदोबस्त करने की कोशिश करूँगा.."

"अर्रे सुनिए वकील साहब...." शालि ने वकील से कहा......"कहीं उस आदमी का संबंध उन्हीं लोगों से ना हो जो मुझे या "भाइयों" के कारोबार को नुकसान पहुचाने की कोशिश कर रहे हैं."

"अभी कुच्छ नहीं कहा जा सकता...." वकील बोला...."अभी बस इतना ही कह सकता हूँ कि प्रिन्स की मदद से हमारा साइड मज़बूत हो गया है. अब हम उस से निपट सकेंगे.......और प्रिन्स आप निश्चिंत रहिए अगर उस आदमी मुफ़्ती ने सच मुच कोई हरकत की तो उसे ठिकाने लगा दिया जाएगा."

**** ****

सफदार बेख़बर सो रहा था. अचानक किसी तेज़ किस्म की आवाज़ ने उसे जगा दिया. बाहर कॉंपाउंड मे कुच्छ गड़बड़ हो रही थी. वो झपट कर उठा....और दरवाज़ा खोलना चाहा. लेकिन वो ना खुला. उसे बाहर से बोल्ट कर दिया था.

"छोड़ो....मुझे छोड़ो......डॅडीयीई!!!!" ये लीज़ी की चीख थी.

"कौन हैं......क्या है?" बोघा की आवाज़ आई.....

"अरे दरवाज़ा खोलो.....कॉन है?" लीज़ी की आंटी की चीखें सुनाई दी.

सफदार ने पहले दरवाज़े पर ज़ोर मारा. फिर खिड़की की तरफ आया. उसका अनुमान था कि शायद प्रोफेसर और बुद्धि भी कमरों मे बंद कर दिए गये हैं.

लीज़ी की आवाज़ तो फिर नहीं आई. लेकिन हाथा पाई की आवाज़ें अब भी आ रही थीं. खिड़की कमज़ोर साबित हुई. चौखट समेत दूसरी तरफ जा गिरी.....और दूसरे ही पल सफदार कॉरिडोर मे था. बाहर लॉन मे उसे कयि परच्छाइयाँ दिखाई दी.

"खबरदार....." उसने ललकारा.




"Kaash ham log bhi itne hi united hote aur hamaare saajhedaron ki aulaad bhi aise hi active rah kar kaam karte. Ab dekho...."Bhaiyon ka karobaar" hamare khilaaf bahut badi shakti hai...."

Imran bilkul chup tha. Wo kewal badhai dene waale ko dhanyawad deta aur kass kar muhh band kar leta. Kyonki us se kewal English aur Arabic sun'ne ki sabhi aasha rakhte the. Lekin Arabic local logon ke wash ka rog nahin thi......aur English me wo Shaali & Company ko khud ko kora bata chuka tha.

Parti pichle side ke park me chal rahi thi. Chai ke baad alag alag toliyon me log idhar udhar baaten kar rahe the. Ek aadmi Imran se aa bhidaa.

Wo usay English me sambodhit kar raha tha. Imran chakkar me pad gaya ki usay kya karna chaahiye. Lekin us ne Josef ko akele me yahaan tak samjha diya tha ki wo angrezi me goonga ban gaya hai.....isliye wo is samay uski pareshani ko bhaanp liya aur ghusse bhare lahje me bolaa....

"Boss English me aasani se baat nahin kar sakte......agar tum Arabic bol sakte ho to boss ko sambodhit karo....warna mujh se baat karo...."

"Main Arabic bol sakta hun....." Wo aadmi muskuraaya.

"Shuru ho jaao phir...." Imran gusse bhare swar me kaha.

"Main sirf ye kahna chaahta hun ki ye dhoka kab tak chalega?" us aadmi ne kaha.

"Kya matlab?"

"Aap anwar Chauhan nahin hain...."

"Kya main tumhari taangen cheer kar phenk dun......?" Josef mutthiyaan bhinch kar bola.

"Bakne do...." Imran muskuraaya.

"Bas mujhe itna hi kahna tha.......meri shakal yaad rakhiyega.....bahut jaldi dubaara mulakaat hogi.....ye raha mera card.....agar aap apne sath rakhna pasand karen...."

Wo Imran ke hath me card thamaa kar gate ke nikat mehmaanon ki bheed me gumm ho gaya.

Card par likha tha.....

"K. R. Mufti."

Imran ne bade gusse bhare andaaz me card ko mod tod kar jeb me daal liya. Thik usi samay usne apne pichhe wakil darab ki aawaz suni.

"Ye kya kah raha tha?"

Imran jhallaa kar uski taraf muda....aur krodh bhare dhang se bolaa....."Hamaari pratishthaa mittee me mil rahi hai....."

"Us ne kya kaha prince?"

Imran ne uski baate duhraayi....aur wakil daant peesta hua bola...."Kash us aadmi ke viruddh hamare paas koi saboot hotaa......main use nark me pahucha sakta hun...."

"Ye hai kon?" Imran ne aankhen nikaal kar puchha.

"Ek black-mailer...."

"Ye kya hota hai?"

"Dusron ki kamzoriyon se faida uthane waala.......dekhiye ham is topic par phir baat karenge....kuchh mehman idhar aa rahe hain....."

Wakil aage badh gaya. Aath baje se pahle mehmaanon se chhutkaara nahin mil saki,

Phir wo sab dinne table par ikattha huye. Shaali, wakil aur Imran. Is samay donon ladkiyaan nahin thin. Wakil ne us aadmi Mufti ki charcha chhed di.

"Haan......ham uske baare me kuchh nahin samjhe the.....Kya usay hamari asliyat ka pata chal chuka hai?"

"khuda jaane....." Wakil ne chintit swar me kaha.

Us ne hamen apna card diya tha.....ye dekho. Uska pata bhi likha hua hoga." Imran ne jeb se card nikaal kar use dete huye kaha. "Padho pata.....aur Josef ko bataao. Kal subah us makan se uski laash niklegi...."

"Arre nahin......" Shaali bokhlaa gayi.

"Ham ne is samasya par abhi abhi gambhirta se vichar kiya hai......usay hamare raaste se hat hi jaana chaahiye."

"Main khoon kharab pasand nahin karta prince....." Wakil ne kaha. "Ham koi aisi harkat nahin karenge jis ke liye kanoon ki pakad me aayen...."

"Are bassss...." Imran mez par hath maar kar gusse bhare swar me kaha....."Hamen Anwar Chauhan bana diya.....ye kahaan ka kanoon hai?"

"Ohh.....please prince...." Shaali ne uske hath par hath rakhte huye kaha. "Khuda ke liye us samasya ko bich me na laaiye......ye ek majboori hai...."

"Arre waahh....." Imran ne uska hath jhatak diyaa. "Agar ye baat sab ko pata chal gayi to meri aur mere state ki kitni badnami hogi?"

"Aap chinta mat kijiye......main Mufti ka bandobast karne ki koshish karunga.."

"Arre suniye wakil sahab...." Shaali ne wakil se kaha......"Kahin us aadmi ka sambandh unhin logon se na ho jo mujhe ya "Bhaiyon" ke karobaar ko nuksaan pahuchane ki koshish kar rahe hain."

"Abhi kuchh nahin kaha ja sakta...." Wakil bola...."Abhi bas itna hi kah sakta hun ki prince ki madad se hamara side mazboot ho gaya hai. Ab ham us se nipat sakenge.......aur prince aap nishchint rahiye agar us aadmi Mufti ne sach much koi harkat ki to usay thikaane laga diya jaayega."

**** ****

Safdar bekhabar so raha tha. Achanak kisi tez kism ki aawaz ne usay jaga diya. Bahar compound me kuchh garbad ho rahi thi. Wo jhapat kar utha....aur darwaza kholna chaaha. Lekin wo na khulaa. Use baahar se bolt kar diya tha.

"Chhodo....mujhe chhodo......daddyyyy!!!!" Ye Lizy ki cheekh thi.

"KOn hain......kya hai?" Bogha ki aawaz aayi.....

"Are darwaza kholo.....kon hai?" Lizy ki aunty ki cheekhen sunayi din.

Safdar ne pahle darwaaze par zor maara. Phir khidki ki taraf aaya. Uska anuman tha ki shayad professor aur buddhi bhi kamron me band kar diye gaye hain.

Lizy ki aawaz to phir nahin aayi. Lekin haatha paai ki aawazen ab bhi aa rahi thin. Khidki kamzor saaabit huyi. Chaukhat samet dusri taraf jaa giri.....aur dusre hi pal Safdar coridoor me tha. Baahar lawn me usay kayi parchhaiyaan dikhayi din.

"Khabardar....." Usne lalkaara.

 
किसी ने अरबिक मे कुच्छ कहा. दो तीन परच्छाइयाँ सफदार की तरफ झपटी. सफदार सम्भल गया. उसका घूँसा उस आदमी के जबड़े पर पड़ा जो सब से आगे था. वो कराह कर दूसरे पर ढेर हो गया.......और दोनों साथ ही फर्श पर गिरे थे.

तीसरे ने सफदार पर छलान्ग लगाई.......और सफदार ने उसका मुकाबला करने से पहले ही अंदाज़ लगा लिया था कि उसके हाथ मे बड़ा सा खंजर है,

एनीवे छुरे का पहला वार तो उस खंबे पर हुआ जिसकी आड़ सफदार ने ली थी. फिर सफदार ने उसे दूसरे हमले का मौका ही नहीं दिया. दोनों हाथों से गर्दन दबोच कर उसी खंबे से रगड़ देने शुरू किए. वो बिलबिला उठा. क्योंकि शायद उसकी नाक पे ही सब से अधिक ज़ोर पड़ा था. दूसरे ही पल वो फर्श पर ढेर हो गया. पहले गिरने वाले सफदार पर टूट पड़े.

"ये क्या हो रहा है...." बोघा फिर दहाड़ा. "मैं फाइरिंग शुरू कर रहा हूँ." साथ ही एक फाइयर हुआ........और हमलावर उछल उच्छल कर भागे. और फिर लीज़ी की चीख दुबारा सुनाई दी. कोई धम्म से गिरा भी था.

दूसरा फाइयर हुआ......सफदार जहाँ था वहीं से भागने वालों को देखता ही रहा. क्योंकि लॉन मे अंधेरा ही था......और प्रोफ़ेसर बोघा अपने कमरे से फाइयर किए जेया रहा था.

सफदार को याद आया कि उसके कमरे मे भी सलाखों वाली खिड़कियाँ हैं.

"कॉरिडोर मे कौन है?" बोघा ने चीख कर पुछा.

"मैं हूँ सिर्र्ररर...." सफदार ने उत्तर दिया.

"मेरे कमरे का दरवाज़ा खोलो.....ये सब क्या था?"

"पता नहीं सर......मैं तो खिड़की उखाड़ कर बाहर आया हूँ." सफदार कहता हुआ आगे बढ़ा. फिर बोघा एक हाथ मे टॉर्च और दूसरे हाथ मे रेवोल्वेर संभाले बाहर निकला था. लीज़ी बाहर एक जगह फर्श पर औंधी पड़ी हुई थी. प्रोफसर ने झपट कर उसे उठाया. सफदार ने टॉर्च संभाल ली. बूढ़ी औरत अब भी चीखे जा रही थी.

"खामोश रहो..." बोघा ने उसे डांटा.

लड़की के माथे से खून बह रहा था......और बेहोश थी. प्रोफसर ने उसे हाथों पर उठाया.

लाइब्रेरी मे चलो...." उसने कहा और एक बार फिर बूढ़ी औरत को डांटा....जो अब भी चीखे ही जा रही थी.

सफदार उसे रौशनी दिखाता हुआ लाइब्रेरी मे लाया. लीज़ी एक बड़ी मेज़ पर लिटा दी गयी. बोघा ने सफदार से कहा...."जाओ....उस कमरे का दरवाज़ा भी खोल दो....वरना वो मुझे पागल कर देगी. पता नहीं वो कॉन थे और क्या चाहते थे. सफदार टॉर्च लिए हुए फिर बाहर निकला.

सफदार ने बूढ़ी औरत के कमरे का दरवाज़ा खोल दिया और उसने उसे देखते ही सवालों की बौछार कर डाली,

"मैं कुच्छ नहीं जानता मेडम...." सफदार ने कहा..."हो सकता है कि वो चोर रहे हों......वो मिसी को ज़ख़्मी कर के भाग निकले हैं....."

"मेरी बच्ची.....मेरी बच्ची...." वो चीखती हुई लाइब्रेरी की तरफ दौड़ी...और अंधेरे मे किसी चीज़ से ठोकर खा कर ढेर हो गयी. सफदार ने झपट कर उसे उठाया. वो कराह रही थी. "चलो.....मुझे वहाँ ले चलो......कैसी है मेरी बच्ची....?"

सफदार उसे सहारा देकर लाइब्रेरी की तरफ ले जाने लगा. वो कराहती और लंगड़ाती हुई चल रही थी. सफदार उसे सांत्वना दे रहा था कि चोट मामूली है.....और शायद डर के कारण लीज़ी बेहोश हो गयी है."

ळीzय अब भी मेज़ पर थी. उसकी आँखें वैसे ही बंद थीं. प्रोफ माथे का ज़ख़्म सॉफ कर रहा था.

"मेरी बच्ची...." बूढ़ी बड़बड़ाई.

"चुप रहो..." प्रोफ हाथ उठा कर दहाडा...."शोर मत मचाओ....वो ज़िंदा है.....मर नहीं गयी...."

बूढ़ी कमज़ोर आवाज़ मे कुच्छ बड़बड़ाती हुई दीवार से जाकर लग गयी.

सफदार को याद आया कि उसने मेन गेट बंद नहीं किया है. इसलिए वो लाइब्रेरी से निकल आया.

वो गेट बंद कर के लाइब्रेरी की तरफ मूड ही रहा था कि बाहर शोर सुनाई दिया.......और फिर दरवाज़ा पीटा जाने लगा.

सफदार तेज़ी से लाइब्रेरी मे आया और प्रोफ़ेसर को सूचना दी. वो दोनो फिर कॉरिडोर मे आए. दरवाज़ा अब भी पीटा जा रहा था. बाहर वाले अरबिक मे कुच्छ चीख रहे थे. प्रोफ़ेसर ने शायद जवाब ही देते हुए दरवाज़ा खोला था.

बाहर काई लोग दिखाई दिए.....जिनके पास लंबे नालों वाली बंदूकें थीं.......और तीन तेज़ रौशनी वाले पेट्रोमक्ष भी. उन के और प्रोफ़ेसर के बीच जो बातें हो रही थीं.........सफदार की समझ से बाहर थीं. क्योंकि वो अरबिक से अंजान था. लेकिन भीड़ मे मट्टू को भी देख कर सफदार के कान खड़े हुए. बात करने वालों मे वो ही आगे आगे था. सफदार ने प्रोफेसर को हंस कर उसका कंधा थप-थपाते हुए देखा और वो सब चले गये.

"दरवाज़ा बंद कर दो...." प्रोफ़ेसर ने अँग्रेज़ी मे कहा.

सफदर गेट बंद कर के फिर उसके पिछे चलने लगा, लीज़ी अब भी बेहोश थी. प्रोफ़ेसर एक चेयर पर बैठ कर उसे चिंता भरी निगाहों से देखने लगा. फिर हाथ के इशारे से बुढ़िया को जाने को कहा. वो बुरा सा मूह बनाए हुए दरवाज़े की तरफ मूड गयी.

"ये छोटा मट्टू क्या कह रहा था.....प्रोफेसर?" सफदार ने पुछा.

"क्यों?.....तुम उसे क्या जानो?"

"आज शाम ही को मिसी ने परिचय करवाया था......हम शाम को साहिल पर थे. वो वहाँ आया था और मिसी से गाने की फरमाइश की थी. इस पर मिसी बहुत गुस्सा हुई थीं......और वो उन्हें धमकियाँ देता हुआ चला गया था."

"नहिन्न्न...." बोघा ने हैरत से कहा.

"हां प्रोफेसर.....आप मिसी से पुच्छ लीजिएगा."

प्रोफ़ेसर किसी सोच मे पड़ गया. सफदार उसके चेहरे के उतार चढ़ाओ का ध्यान पूर्वक निरीक्षण कर रहा था. कुच्छ ही देर बाद उस ने ऐसा महसूस किया जैसे बोघा अंदर ही अंदर खौल रहा हो. उसका चेहरा लाल हो गया और आँखें विशेष रूप से चमकने लगी थीं.

अचानक एक अलमारी के पिछे कोई कुत्ते का पिल्ला तियान...टियान करने लगा.....और प्रोफ़ेसर चौंक कर गुर्राया....."तुम यहाँ क्या कर रहे हो.....? जाओ अपने कमरे मे....."

उसका चेहरा बहुत भयानक लग रहा था. सफदार उठ कर चुप चाप लाइब्रेरी से बाहर आ गया.

(जारी)

Kisi ne Arabic me kuchh kaha. Do teen parchhaaiyaan Safdar ki taraf jhapte. Safdar sambhal gaya. Uska ghoonsa us aadmi ke jabde par pada jo sab se aage tha. Wo karaah kar dusre par dher ho gaya.......aur donon sath hi farsh par gire the.

Teesre ne Safdar par chhalaang lagaayi.......aur Safdar ne uska mukaabala karne se pahle hi andaz laga liya tha ki uske hath me bada sa khanjar hai,

Anyway chhure ka pahla waar to us khambe par hua jiski aad Safdar ne li thi. Phir Safdar ne usay dusre hamle ka mauka hi nahin diyaa. Donon haathon se gardan daboch kar usi khambe se ragad dene shuru kiye. Wo bilbilaa utha. Kyonki shayad uski naak pe hi sab se adhik zor pada tha. Dusre hi pal wo farsh par dher ho gaya. Pahle girne waale Safdar par toot pade.

"Ye kya ho raha hai...." Bogha phir dahaada. "Main firing shuru kar raha hun." Sath hi ek fire hua........aur hamlawar uchhal uchhal kar bhaage. Aur phir Lizy ki cheekh dubaara sunaayi di. Koi dhamm se giraa bhi tha.

Dusra fire hua......Safdar jahaan tha wahin se bhaagne waalon ko dekhta hi raha. Kyonki lawn me andhera hi tha......aur prof Bogha apne kamre se fire kiye jaa raha tha.

Safdar ko yaad aaya ki uske kamre me bhi salakhon waali khidkiyaan hain.

"Corridoor me kaun hai?" Bogha ne cheekh kar puchha.

"Main hun sirrrrr...." Safdar ne uttar diya.

"Mere kamre ka darwaza kholo.....ye sab kya tha?"

"Pata nahin sir......main to khidki ukhaad kar baahar aaya hun." Safdar kahta hua aage badha. Phir Bogha ek hath me torch aur dusre hath me revolver sambhaale baahar nikla tha. Lizy baahar ek jagah farsh par aundhi padi huyi thi. Prof ne jhapat kar usay uthaaya. Safdar ne torch sambhal li. Budhi aurat ab bhi cheekhe jaa rahi thi.

"Khamosh raho..." Bogha ne usay daanta.

Ladki ke maathe se khoon bah raha tha......aur behosh thi. Prof ne usay hathon par uthaaya.

Liberary me chalo...." Usne kaha aur ek baar phir budhi aurat ko daanta....jo ab bhi cheekhe hi jaa rahi thi.

Safdar usay raushni dikhaata hua liberary me laaya. Lizy ek badi mez par lita di gayi. Bogha ne Safdar se kaha...."Jaao....us kamre ka darwaza bhi khol do....warna wo mujhe pagal kar degi. Pata nahin wo kon the aur kya chaahte the. Safdar torch liye huye phir baahar niklaa.

Safdar ne budhi aurat ke kamre ka darwaza kol diya aur usne usay dekhte hi sawaalon ki bauchaad kar daali,

"Main kuchh nahin jaanta madam...." Safdar ne kaha..."Ho sakta hai ki wo chor rahe hon......wo missy ko zakhmi kar ke bhaag nikle hain....."

"Meri bachchi.....meri bachchi...." Wo cheekhti huyi liberary ki taraf daudi...aur andhere me kisi chiz se thokar kha kar dher ho gayi. Safdar ne jhapat kar usay uthaya. Wo karaah rahi thi. "Chalo.....mujhe wahaan le chalo......kaisi hai meri bachchi....?"

Safdar usay sahara dekar liberary ki taraf le jaane laga. Wo karaahti aur langdaati huyi chal rahi thi. Safdar usay saantvana de raha tha ki chot mamooli hai.....aur shayad dar ke karan Lizy behosh ho gayi hai."

LIzy ab bhi mez par thi. Uski aankhen waise hi band thin. Prof maathe ka zakham saaf kar raha tha.

"Meri bachchi...." Budhi barbadayi.

"Chup raho..." Prof hath utha kar dahada...."Shor mat machao....wo zinda hai.....mar nahin gayi...."

Budhi kamzo aawaz me kuchh barbadati huyi diwaar se jaakar lag gayi.

Safdar ko yaad aaya ki usne main gate band nahin kiya hai. Isliye wo liberary se nikal aaya.

Wo gate band kar ke liberary ki taraf mud hi raha tha ki baahar shor sunaayi diya.......aur phir darwaaza peeta jaane laga.

Safdar tezi se liberary me aaya aur prof ko suchna di. Wo dono phir corridoor me aaye. Darwaza ab bhi peeta jaa raha tha. Baahar waale Arabic me kuchh cheekh rahe the. Prof ne shayad jawaab hi dete huye darwaaza khola tha.

Baahar kayi log dikhayi diye.....jinke paas lambe naalon waali bandooken thin.......aur teen tez raushni waale petromax bhi. Un ke aur prof ke bich jo baaten ho rahi thin.........Safdar ki samajh se baahar thin. Kyonki wo Arabic se anjaan tha. Lekin bheed me Mattu ko bhi dekh kar Safdar ke kaan khade huye. Baat karne waalon me wo hi aage aage tha. Safdar ne professor ko hans kar uska kandha thap-thapaate huye dekha aur wo sab chale gaye.

"Darwaza band kar do...." Prof ne angrezi me kaha.

Safadr gate band kar ke phir uske pichhe chalne laga, Lizy ab bhi behosh thi. Prof ek chair par baith kar usay chinta bhari nigaahon se dekhne laga. Phir hath ke ishare se budhiya ko jaane ko kaha. Wo bura sa muh banaaye huye darwaze ki taraf mud gayi.

"Ye chhota Mattu kya kah raha tha.....professor?" Safdar ne puchha.

"Kyon?.....tum usay kaya jaano?"

"Aaj sham hi ko missy ne parichay karwaya tha......ham sham ko saahil par the. Wo wahaan aaya tha aur missy se gaane ki farmaaish ki thi. Is par missy bahut gussa huyi thin......aur wo unhen dhamkiyaan deta hua chala gaya tha."

"Nahinnn...." Bogha ne hairat se kaha.

"Haan professor.....aap missy se puchh lijiyega."

Prof kisi soch me pad gaya. Safdar uske chehre ke utaar chadhaao ka dhyaan purvak nirikshan kar raha tha. Kuchh hi der baad us ne aisa mahsoos kiya jaise Bogha andar hi andar khaul raha ho. Uska chehra laal ho gaya aur aankhen vishesh roop se chamakne lagi thin.

Achanak ek almari ke pichhe koi kutte ka pillaa tyaunn...tyaaunn karne laga.....aur prof chaunk kar gurraaya....."Tum yahaan kya kar rahe ho.....? Jaao apne kamre me....."

Uska chehra bahut bhayanak lag raha tha. Safdar uth kar chup chap liberary se baahar aa gaya.

(Jaari)

 
अपने कमरे मे वापस आ कर वो बेड पर बैठ गया. ना जाने क्यों सोने की इच्छा बाकी नहीं रह गयी थी. कर्रॉसिन लॅंप जलाते समय उस ने लाइब्रेरी का गेट बंद होने की आवाज़ सुनी......और वो सोच मे डूब गया.

वो एक पाइप जलाकर उसका कश लेने लगा तभी कमरे मे लीज़ी की आंटी प्रवेश की. उसकी आँखें सूजी हुई और आँसुओं से तर थीं.

"ओरा.......क्या वो पागल नहीं है?" उस ने धीरे से कहा.

"कॉन.......मेडम?"

"बोघा.....मनहूस बोघा....कूड़ा उसका सत्यानाश करे......उसकी किताबों के ढेर पे बिजली गिराए......पढ़ाई ने उसे जानवरों से भी बद-तर(गया-गुज़रा) बना दिया है."

"मैं समझा नहीं मेडम...."

"उसने लाइब्रेरी का दरवाज़ा बंद कर के अंधेरा कर दिया है....."

"क्या मतलब?" सफदार उच्छल पड़ा.

"क्या वो ग़रीब बच्ची रात भर उसी तरह मेज़ पर पड़ी रहेगी.......क्या ये पागलपन नहीं है? दीवानगी नहीं है.......? मेरी बच्ची.....सत्यानाश हो उस किताबी-कीड़े का.......ये सोच ही नहीं सकता कि आदमी गोश्त का बना हुआ है....उसमे अहसास भी होता है. चोट लगने पर कराह सकता है या मर सकता है....."

"मैं खुद भी नहीं समझ सकता मेडम....."

"तुम्हें मान'ना पड़ेगा कि बोघा पागलपन की सीमा मे प्रवेश कर चुका है......वो बेडरूम से उठ कर लाइब्रेरी मे आया था.......अब लाइट बुझा कर खुद भी वहीं किसी मेज़ पर पड़ा रहेगा.......क्या तुम्हें सर्दी महसूस नहीं होती?"

"हां.....रातें तो ठंडी होती हैं यहाँ की....मैं भी अनुभव करता हूँ..........और मेरे बेड पर कंबल भी है....."

"लेकिन वो ठंडी मेज़ पर खुली पड़ी होगी........खुदा केलिए कुच्छ करो.....वरना सुबह तक ना जाने उसका क्या हशर हो....."

"मैं क्या कर सकता हूँ मेडम......मुझे प्रोफ़ेसर से डर लगता है....." सफदार ने बेबसी दिखाई.

इस पर बूढ़ी औरत बिलबिला कर बोघा को कोसने लगी. वो उंगलियों से सीने पर क्रॉस बनाती और बोघा को दिल हिला देने वाली बाद-दुआएँ देती.

कुच्छ देर बाद सफदार ने पुछा...."कुत्ते के पिल्लों और बंदर के बच्चों का इतना ख़याल क्यों रखते हैं प्रोफेसर?"

"उसे किसी कुतिया ने जना था.." बूढ़ी दाँत पीस कर बोली. "और उसका बाप कोई बंदर था....."

सफदार की हैरत बढ़ती ही रही. वो प्रोफेसर के बारे मे बहुत कुच्छ जान'ना चाहता था लेकिन क्या ये बुढ़िया इस संबंध मे काम की साबित होती? वो इसका फ़ैसला नहीं कर सका.

अचानक उस ने कहा....."आप तो एक सिविलाइज़्ड लेडी लगती हैं........इस वीराने मे कैसे आ फसि?"

"डुर्भाग्य......" बुढ़िया ने ठंडी साँस ली. "इसी बच्ची के कारण मुझे भी दर दर की ठोकरें खानी पड़ी थीं. हम ऊन मे थे.....बोघा कॉलेज मे पढ़ाता था. मेरी बहन से उसकी शादी हुई थी. मैं बहन के साथ ही रहती थी. लीज़ी की पैदाइश के बाद वो मर गयी........और वास्तव मे बोघा बहुत बड़ा शैतान साबित हुआ. मैं उसका साथ कभी नहीं देती.....लेकिन ये नन्हीं सी बच्ची मेरे छाती से चिमती हुई थी. एक दिन ऊन से बेघर होकर खाली हाथ भागना पड़ा......क्योंकि हथियार से लैस पोलीस के आदमी चारों तरफ बोघा की बू सूंघते फिर रहे थे. उसी रात को मुझे पता चला कि बोघा वास्तव मे क्या है.

वो सरकार के खिलाफ एक ख़ुफ़िया संगठन का सरगना था.......और किसी प्रकार उस का भेद खुल गया था. हम मछुवारो की एक स्टीमर मे छुप कर केनिया पहुच गये. बोघा ने वहाँ नये सिरे से ज़िंदगी शुरू की.....और बहुत जल्द एक धनी आदमी बन गया. और फिर एक रात वहाँ से भी भागना पड़ा.

बोघा कहता है भागना पड़ा था लेकिन मुझे आज भी ऐसा लगता है जैसे हम बहुत ही निश्चिंत और आराम से यहाँ आए हों. ना किसी ने पिछा किया था और ना उनन की जैसी भागम-भाग ही हुई थी. यहाँ पहुचे तो लगा कि अब यहाँ से कभी वापस ना जा सकेंगे......क्योंकि यहाँ से कभी कोई वापस नहीं जाता."

"यहाँ गुज़ारा कैसे होता है?"

"फ्रॅन्स सरकार बोघा को स्कॉलरशिप देती है और उसके फ्रांसीसी दोस्त भी उसकी मदद करते रहते हैं."

"मेरा ख़याल है कि बोघा जब चाहे यहाँ से भी जा सकते हैं. क्या उनके फ्रांसीसी दोस्त उनकी मदद नहीं करेंगे?"

"वो अब खुद ही यहाँ से जाना नहीं चाहता."

"बड़ी अजीब बात है....." सफदार फिर पाइप मे तंबाकू भरने लगा था.

"ओह्ह........मैं अभी तक यही समझ सकी हूँ कि ये आइलॅंड एक पागल-खाना है."

"क्यों?"

"सब पागल हैं.....क्या ये पागलपन नहीं है कि वो केवल इसी आइलॅंड मे सीमित रहना चाहते हैं....."

सफदार कुच्छ ना बोला. वो सोचने लगा था कि अब वो आगे क्या पुच्छे.

तभी कदमों की आहट सुनाई दी और बुढ़िया सहमी हुई सी दिखाई देने लगी. दूसरे ही पल बोघा ने कमरे मे प्रवेश किया.

"ओह्ह.....तूमम...." वो बुढ़िया को घूरते हुए कहा....."तुम इस समय क्या कर रही हो?"

"क्क.....कुच्छ नहीं.....कुच्छ तो नहीं....." वो रोनी सी आवाज़ मे हक्लाई.

"दफ़ा हो जाओ......भागो...." बोघा दहाड़ा और वो सहमी हुई भाग निकली. बोघा कुच्छ देर सफदार को घूरता रहा फिर दरवाज़े की तरफ मुड़ता हुआ बोला....."मेरे साथ आओ....."

वो फिर लाइब्रेरी मे आए. अब यहाँ रौशनी थी. कर्रॉसिन लॅंप्स की रौशनी मे लीज़ी बरसों की बीमार लग रही थी.

"ये तो कहती है कि छोटे मट्टू से मुलाकात ही नहीं हुई थी....." बोघा ने सफदार की तरफ घूरते हुए कहा.

सफदार ने लीज़ी की तरफ देखा.........जो उसे याचना भरी निगाहों से देख रही थी. वो चकरा गया. उस की समझ मे नहीं आ रहा था कि उसका रवैया क्या होना चाहिए.

"मेरा सर चकरा रहा है प्रोफेसर...." सफदार ने दोनों हाथों से सर थाम कर कहा "मुझे लगता है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूँ. कल कहाँ था.....क्या था और आज क्या हूँ? किन परिस्थितियों से दो-चार हूँ."

"मेरे सवाल का जवाब दो...." बोघा गुर्राया.

(जारी)

Apne kamre me wapas aa kar wo bed par baith gaya. Na jaane kyon sone ki ichha baaki nahin rah gayi thi. Kerocine lamp jalaate samay us ne liberary ka gate band hone ki aawaz suni......aur wo soch me doob gaya.

Wo ek pipe jalakar uska kash lene lag tabhi kamre me Lizy ki aunty prawesh ki. Uski aankhen sooji huyi aur aansuon se tar thin.

"Ohara.......kya wo paagal nahin hai?" Us ne dhire se kaha.

"Kon.......madam?"

"Bogha.....manhus Bogha....kuda uska satyanash kare......uski kitaabon ke dher pe bijli giraaye......padhayi ne usay janwaron se bhi bad-tar(gaya-guzraa) bana diya hai."

"Main samjha nahin madam...."

"Usne liberary ka darwaza band kar ke andhera kar diya hai....."

"Kya matlab?" Safdar uchhal pada.

"Kya wo gareeb bachchi raat bhar usi tarah mez par padi rahegi.......kya ye pagalpan nahin hai? Deewangi nahin hai.......? Meri bachchi.....satyanash ho us kitabi-keede ka.......ye soch hi nahin sakta ki aadmi gosht ka ban hua hai....usme ahsaas bhi hota hai. Chot lagne par karaah sakta hai ya mar sakta hai....."

"Main khud bhi nahin samajh sakta madam....."

"Tumhen maan'na padega ki Bogha pagalpan ki seema me prawesh kar chuka hai......wo bedroom se uth kar liberary me aaya tha.......ab light bujh kar khud bhi wahin kisi mez par pad rahega.......kya tumhen sardi mahsoos nahin hoti?"

"Haan.....raaten to thandi hoti hain yahaan ki....main bhi anubhav karta hun..........aur mere bed par kambal bhi hai....."

"Lekin wo thandi mez par khuli padi hogi........khuda keliye kuchh karo.....warna subah tak na jaane uska kya hashar ho....."

"Main kya kar sakta hun madam......mujhe prof se dar lagta hai....." Safdar ne bebasi dikhaayi.

Is par budhi aurat bilbilaa kar Bogha ko kosne lagi. Wo ungaliyon se seene par cross banaati aur Bogha ko dil hilaa dene waali bad-duaayen deti.

Kuchh der baad Safdar ne puchha...."Kutte ke pillon aur bandar ke bachchon ka itna khayal kyon rakhte hain professor?"

"Usay kisi kutiya ne janaa tha.." budhi daant pees kar boli. "Aur uska baap koi bandar tha....."

Safdar ki hairat badhti hi rahi. Wo professor ke baare me bahut kuchh jaan'na chaahta tha lekin kya ye budhiyaa is sambandh me kaam ki saabit hoti? Wo iska faislaa nahin kar saka.

Achanak us ne kaha....."Aap to ek civilized lady lagti hain........is veerane me kaise aa phasin?"

"Durbhaagya......" Budhiya ne thandi saans li. "Isi bachchi ke kaaran mujhe bhi dar dar ki thokaren khani padi thin. Ham Unan me the.....Bogha college me padhata tha. Meri bahan se uski shadi huyi thi. Main bahan ke sath hi rahti thi. Lizy ki paidaish ke baad wo mar gayi........aur vastav me Bogha bahut bada shaitan saabit hua. Main uska sath kabhi nahin deti.....lekin ye nanhin si bachchi mere chhaati se chimti huyi thi. Ek din Unan se beghar hokar khaali hath bhaagna pada......kyonki hathiyaar se lais police ke aadmi chaaron taraf Bogha ki bu soonghte phir rahe the. Usi raat ko mujhe pata chala ki Bogha vastav me kya hai.

Wo sarkar ke khilaaf ek khufiya sangathan ka sargana tha.......aur kisi prakar us ka bhed khul gaya tha. Ham machhuwaron ki ek steamer me chhup kar Keniya pahuch gaye. Bogha ne wahaan naye sire se zindagi shuru ki.....aur bahut jald ek dhani aadmi ban gaya. Aur phir ek raat wahaan se bhi bhaagna pada.

Bogha kahta hai bhaagna pada tha lekin mujhe aaj bhi aisa lagta hai jaise ham bahut hi nishchint aur aaram se yahaan aaye hon. Na kisi ne pichha kiya tha aur na Unan ki jaisi bhaagam-bhaag hi huyi thi. Yahaan pahuche to laga ki ab yahaan se kabhi waapas na jaa sakenge......kyonki yahaan se kabhi koi waapas nahin jaata."

"Yahaan guzaara kaise hota hai?"

"France sarkar Bogha ko scholarship deti hai aur uske Francicy dost bhi uski madad karte rahte hain."

"Mera khayal hai ki Bogha jab chaahe yahaan se bhi jaa sakte hain. Kya unke Francicy dost unki madad nahin karenge?"

"Wo ab khud hi yahaan se jaana nahin chaahta."

"Badi ajeeb baat hai....." Safdar phir pipe me tambaku bharne laga tha.

"Ohh........main abhi tak yahi samajh saki hun ki ye island ek pagal-khana hai."

"Kyon?"

"Sab pagal hain.....kya ye pagalpan nahin hai ki wo kewal isi island me seemit rahna chaahte hain....."

Safdar kuchh na bola. wo sochne laga tha ki ab wo aage kya puchhe.

Tabhi kadmon ki aahat sunaayi di aur budhiyaa sahmi huyi si dikhayi dene lagi. Dusre hi pal Bogha kamre me prawesh kiya.

"Ohh.....tumm...." Wo budhiya ko ghoorte huye kaha....."Tum is samay kya kar rahi ho?"

"Kk.....kuchh nahin.....kuchh to nahin....." wo roni si aawaz me haklaayi.

"Dafaa ho jaao......bhaago...." Bogha dahaada aur wo sahmi huyi bhaag nikli. Bogha kuchh der Safdar ko ghoorta raha phir darwaze ki taraf mudta hua bolaa....."Mere sath aao....."

Wo phir liberary me aaye. Ab yahaan raushni thi. Kerocine lamps ki raushni me Lizy barson ki beemar lag rahi thi.

"Ye to kahti hai ki chhote Mattu se mulakaat hi nahin huyi thi....." Bogha ne Safdar ki taraf ghoorte huye kaha.

Safdar ne Lizy ki taraf dekha.........jo usay yaachna bhari nigaahon se dekh rahi thi. Wo chakraa gaya. Us ki samajh me nahin aa raha tha ki uska rawaiyaa kya hona chaahiye.

"Mera sar chakra raha hai professor...." Safdar ne donon hathon se sar thaam kar kaha "Mujhe lagta hai ki mai koi bhayanak sapna dekh raha hun. Kal kahaan tha.....kya tha aur aaj kya hun? Kin paristhitiyon se do-chaar hun."

"Mere sawaal ka jawaab do...." Bogha gurraaya.

(Jari)

 


"मैने जो कुच्छ कहा था............मेरी मेमोरी उस से इनकार नहीं कर रही. अगर मिसी को उस से इनकार है तो फिर वो भी सपना ही रहा होगा.....मैं पागल हो जाउन्गा."

वो सर थामे फर्श पर उकड़ूं बैठ गया.

बोघा नर्म स्वर मे बोला....."तुम आख़िर झूट क्यों बोल रही हो बेबी......? मैं इसे पसंद नहीं करूँगा कि तुम किसी मछुवारे की हमदर्द बनो...."

"मेरी तबीयत ठीक नहीं है डॅडी......मेरा सर अब भी चकरा रहा है. ठीक है......शायद ओरा ठीक कह रहा हो.....हां ऐसा ही कुच्छ हुआ था. उस ने मुझ से इटॅलियन सॉंग की फरमाइश की थी. मैं ने उस के खिलाफ नफ़रत ज़ाहिर किया था. इस पर वो मुझे धमकियाँ देता हुआ चला गया था."

"बस.......जाओ...." प्रोफेसर ने नर्म स्वर मे कहा. "जाओ आराम करो. ओरा तुम भी जाओ. मैं तुम्हारा शुक्र-गुज़ार हूँ कि तुम ने अपनी जान को ख़तरे मे डाल कर बेबी को बचाया था. वरना शायद समुद्रि डाकू उसे पकड़ ले जाते."

"वो समुद्रि डाकू थे?" सफदार ने हैरत से कहा.

"हां.....वही होंगे....वरना इस आइलॅंड मे तो कोई इतनी हिम्मत नहीं कर सकता..."

"मैं समझा शायद मट्टू....."

"अरे नहीं..." प्रोफ़ेसर हंस पड़ा. "ये तुम्हारा वहम है.....मट्टू एक नासमझ और ज़िद्दी बच्चा है. दिल का बुरा नहीं है. जाओ.......आराम करो.."

वो दोनों लाइब्रेरी से निकल कर अपने अपने कमरे की तरफ चल पड़े. प्रोफेसर लाइब्रेरी का दरवाज़ा बंद कर के अपने बेडरूम मे चला गया.

"मुझे सहारा देकर मेरे बेडरूम मे पहुचा दो ओरा....मैं मज़बूती से कदम नहीं रख सकती......" लीज़ी ने भर्राई हुई आवाज़ मे कहा.

और फिर कमरे मे पहुच कर ही बोली...."ये तुम ने क्या किया ओरा....?"

"मेरी समझ मे नहीं आ रहा कि ये सब क्या हो रहा है...."

"हमारे पास कोई सबूत नहीं कि ये हरकत मट्टू की थी...." लीज़ी ने कहा.

"मुझे ऐसा लग रहा था जैसे उन मे मट्टू भी रहा हो....फिर जब मैने दूसरी बार आने वालों की भीड़ मे उसे देखा तो मुझे विश्वास हो गया. लेकिन प्रोफ़ेसर को भी विश्वास नहीं हुआ कि वो मट्टू ही होगा...."

"ओह्ह.....तुम समझे नहीं...." लीज़ी कराहती हुई बोली...."तुम नहीं समझते......तुम डॅडी को जानते नहीं....उन के लहजों को नहीं पहचानते. तुम नहीं जानते कि उन की हँसी कितनी ख़तरनाक होती है. आहह....जब मट्टू के मामले मे हँसे तो मुझे ऐसा लग रहा था जैसे हज़ारों बुरी आत्माएँ एक साथ चीख रही हों."

"क्यों......मिसी तुम इतनी डरावनी बातें क्यों कर रही हो?" सफदार ने हैरत से कहा. "प्रोफ़ेसर की उस हँसी मे तो मुझे बचकाना-पन के सिवा कुच्छ नहीं दिखाई दिया."

"अब तुम मट्टू को मुर्दा समझो...."

सफदार उच्छल पड़ा ये सुन कर. फिर धीरे से बोला...."क्यों?"

"बस वो आज कल ही में कहीं ना कहीं मुर्दा पाया जाएगा. जिस से डॅडी नफ़रत करने लगते हैं उसका यही अंजाम होता है. ऐसी कयि घटनाएँ मेरी याददाश्त केलिए नर्क बन कर रह गयी हैं...."

"मैं बिल्कुल नहीं समझा मिसी...." सफदार ने हैरत से पलकें झपकाइं.

"काश मैं ही समझ सकी होती...." लीज़ी ने बेबसी से कहा.

"मगर ऐसे लोगों की मौत का कारण क्या होता है?"

"बस राह चलते गिरते हैं और मर जाते हैं. बेडरूम्स से लाशें निकलती हैं. अभी तुम से खड़े होकर बातें कर रहा है......बस गिरेगा और पलक झपकते मर जाएगा.

"बड़ी अजीब बात है...." सफदार ने कहा और किसी सोच मे डूब गया.

****

इमरान कमरे मे टहल रहा था और उसके चेहरे पर चिंता की लकीरें थीं. वो इस समय केवल सोचना चाहता था. दिल और दिमाग़ तो काई दिनों से झुंजलाहट का शिकार हो रहा था......क्योंकि अभी तक उसे कुच्छ कर गुज़रने का अवसर नहीं मिला था. मगर वो करता भी क्या? अनवर चौहान के रूप मे उसे अब केवल शादी करना ही बाक़ी बचा था. क्योंकि उसके बिना वो स्कीम पूरी नहीं होती जिस के लिए लड़कियों ने उसका अपहरण किया था.

आज सुबह नाश्ते के टेबल पर इस पर चर्चा होना था. इमरान धीरे धीरे चलता हुआ ड्रॉयिंग रूम की तरफ बढ़ा. वहाँ वॅकिल के साथ दो अजनबी भी थे. वकील ने दोनों का परिचय कराया....

"ये दोनों भी मिस शालि के हम्दर्दो मे से है और "भाइयों" के पुराने वफ़ादार भी. ये भी नहीं चाहते की "भाइयों" के खून पसीने की कमाई हुई दौलत किसी गैर के हिस्से मे आए."

"बहुत बढ़िया...." इमरान ने मुस्कुराते हुए अपनी पसन्दिदगी ज़ाहिर की.

"बात ये है सर की अगर शादी के डेट की घोषणा कर दी जाती तो अच्छा होता...."

"हमारे हजूर अब्बा......म्म....मेरा मतलब है.....ये....कि.....भाई.....ख़तम करो.....ये बाते हम......सब के सामने नहीं कर सकते...."

"छोड़िए वकील साहब...." शालि ने हाथ उठा कर कहा....."घोषणा भी कर दी जाएगी....हर समय यही चर्चा मुझे भी अच्छी नहीं लगती..." और फिर उस ने इंग्लीश मे कहा...."मेरा दावा है कि ये नकली शादी भी नहीं करेगा....."

"ये आप के हाथों मे है मेडम." वकील बोला. "आप चाहें तो इसे हमेशा केलिए रोक सकती हैं...."

"इतने हवाई महल मत बनाइए.....आप जानते हैं कि ये एक स्टेट का प्रिन्स है.......और ये केवल इस लिए हमारी मदद करने को तैयार है कि उन लोगों ने इसका अपमान किया था..."

"किसी बेवकूफ़ आदमी को अपने वश मे कर लेना किसी सुंदर नारी केलिए कोई मुश्किल नहीं...."

शालि कुच्छ ना बोली. इतने मे जोसेफ कमरे मे आया. वो हर समय इमरान के साथ रहता था. उसके आने पर वकील और शालि चुप हो गये. इमरान को उसका आना खल गया था क्योंकि अब वो लोग अँग्रेज़ी मे अपनी बकवास जारी नहीं रख सकते.

अचानक उसने महसूस किया कि वो दोनों आगंतुक जोसेफ को देख कर चौंक गये है और आँखें फाड़ फाड़ कर उसे देख रहे थे. अचानक उन्होने वकील से एक ऐसी भाषा मे बातें शिरू कर दी जो इमरान के फरिश्तों को भी समझ मे नहीं आ सकी.

वकील के चेहरे पर वो हैरत के भाव देख रहा था. तभी जोसेफ ने अरबिक मे कहा...."बॉस.....मैं ऐसे लोगों को पसंद नहीं करता जो ना समझ मे आने वाली भाषा मे बाते करते हों."

"तुम ये सोच अपने दिल से निकाल दो कि हम दुश्मनों मे हैं....." इमरान ने मुस्कुरा कर जवाब दिया. वो जानता था कि वकील अरबिक समझता है......लेकिन ये प्रकट नहीं होने देता कि समझ रहा है. इस समय भी वो अपने साथियों की तरफ से ध्यान हटा कर जोसेफ की बातें सुनने लगा था.....फिर तुरंत ही संभाल कर साथियों की तरफ आकृष्ट हो गया.

"प्रिन्स....मेरे साथियों का कहना है कि इस हबशी का मेक-अप ठीक नहीं लग रहा. इसकी नाक मे भी थोड़ी सी तब्दीली होनी चाहिए."

"हम कुच्छ नहीं जानते.....जो तुम्हारा दिल चाहे करो..."

"तब्दीली ही ठीक रहेगी."

इसके बाद वो खाने केलिए डाइनिंग रूम मे चले गये. यहाँ इमरान के उसूलों के अनुसार खामोशी ही रही.

इमरान कुच्छ भारीपन महसूस कर रहा था.....वो नींद जैसी हो सकती थी. लेकिन जब आँख खुलने पर भी बेड हिचकोले ही लेता रहा तो इमरान बौखला कर उठ बैठा. वो अंधेरे मे सोने का आदि था. बेड से उतरा लेकिन कमरे के फर्श मे भी वैसे ही हिचकोले महसूस हुए.

वो हड़बड़ा कर अंधेरे मे स्विच बोर्ड की तरफ बढ़ा......और ठोकर खाई ही नहीं बल्कि गिरते ही खुद को किसी फौलादी सिकंजे मे महसूस किया. साथ ही कान के पास ही जोसेफ की गुर्राहट सुनाई दी. "कॉन है.....मार डालूँगा...."

"मार भी डाल...." इमरान ने मुर्दा सी आवाज़ मे कहा. "मगर तू यहाँ कहाँ?"

"बॉस...." जोसेफ की पकड़ ढीली पड़ गयी.

"अब्बे.....ये कमरा हिल क्यों रहा है?"

"हाएँन्न्.....तो क्या आज आप ने भी पी ली है??" जोसेफ ने खुश हो कर ठहाका लगाया.

इमरान फर्श पर उकड़ू बैठ गया. जोसेफ कह रहा था...."मैं तो पाँच बोतलें एक बार मे ख़तम कर के सोया था. बॉस ये लोग बड़े अच्छे हैं.....मेहमानों की बड़ी खातिर करते हैं.....खुदा उन पर बरकतें भेजे....लेकिन ये शराब कैसी थी.....मुझे भी कमरा हिलता हुआ लग लग रहा है........अर्रे.....हां....सच मच हिल रहा है.....बाइ गोड्ड़...."

(जारी)

"Maine jo kuchh kaha tha............meri memory us se inkaar nahin kar rahi. Agar missy ko us se inkaar hai to phir wo bhi sapna hi raha hoga.....main paagal ho jaaunga."

Wo sar thaame farsh par ukdoon baith gaya.

Bogha narm swar me bolaa....."Tum aakhir jhoot kyon bol rahi ho baby......? Main isay pasand nahin karunga ki tum kisi machhuwaare ki hamdard bano...."

"Meri tabiyat thik nahin hai daddy......mera sar ab bhi chakraa raha hai. Thik hai......shayad Ohara thik kah raha ho.....haan aisa hi kuchh hua tha. Us ne mujh se Italian song ki farmaish ki thi. main ne us ke khilaaf nafrat zaahir kiya tha. Is par wo mujhe dhamkiyaan deta hua chala gaya tha."

"Bas.......jaao...." Professor ne narm swar me kaha. "Jaao aaram karo. Ohara tum bhi jaao. Main tumhara shukr-guzaar hun ki tum ne apni jaan ko khatre me daal kar baby ko bachaaya tha. Warna shayad samudri daaku usay pakad le jaate."

"Wo samudri daaku the?" Safdar ne hairat se kaha.

"Haan.....wahi honge....warna is island me to koi itni himmat nahin kar sakta..."

"Main samjha shayad Mattu....."

"Are nahin..." Prof hans pada. "Ye tumhara waham hai.....Mattu ek nasamjh aur ziddi bachcha hai. Dil ka bura nahin hai. Jaao.......aaram karo.."

Wo donon liberary se nikal kar apne apne kamre ki taraf chal pade. Professor liberary ka darwaza band kar ke apne bedroom me chala gaya.

"Mujhe sahara dekar mere bedroom me pahucha do Ohara....main mazbuti se kadam nahin rakh sakti......" Lizy ne bhrraayi huyi aawaz me kaha.

Aur phir kamre me pahuch kar hi boli...."Ye tum ne kya kiya Ohara....?"

"Meri samajh me nahin aa raha ki ye sab kya ho raha hai...."

"Hamaare paas koi saboot nahin ki ye harkat Mattu ki thi...." Lizy ne kaha.

"Mujhe aisa lag raha tha jaise un me Mattu bhi raha ho....phir jab maine dusri baar aane waalon ki bheed me use dekha to mujhe vishwas ho gaya. Lekin prof ko bhi vishwas nahin hua ki wo Mattu hi hoga...."

"Ohh.....tum samjhe nahin...." Lizy karaahti huyi boli...."Tum nahin samajhte......tum daddy ko jaante nahin....un ke lahjon ko nahin pahchaante. Tum nahin jaante ki un ki hansi kitni khatarnak hoti hai. Aahhh....jab Mattu ke maamle me hanse to mujhe aisa lag raha tha jaise hazaaron buri aatmaayen ek sath cheekh rahi hon."

"Kyon......missy tum itni darawani baaten kyon kar rahi ho?" Safdar ne hairat se kaha. "Prof ki us hansi me to mujhe bachkaana-pan ke siwa kuchh nahin dikhayi diya."

"Ab tum Mattu ko murdaa samjho...."

Safdar uchhal pada ye sun kar. Phir dhire se bola...."Kyon?"

"Bas wo aaj kal hi men kahin na kahin murda paaya jaayega. Jis se daddy nafrat karne lagte hain uska yahi anjaam hota hai. Aisi kayi ghatnaayen meri yaddaasht keliye nark ban kar rah gayi hain...."

"Main bilkul nahin samjha missy...." safdar ne hairat se palken jhapkaayin.

"Kaash main hi samajh saki hoti...." Lizy ne bebasi se kaha.

"Magar aise logon ki maut ka kaaran kya hota hai?"

"Bas raah chalte girte hain aur mar jaate hain. Bedrooms se laashen nikalti hain. Abhi tum se khade hokar baaten kar raha hai......bas girega aur palak jhapakte mar jaayega.

"Badi ajeeb baat hai...." Safdar ne kaha aur kisi soch me doob gaya.

****

Imran kamre me tahal raha tha aur uske chehre par chinta ki lakeeren thin. Wo is samay kewal sochna chaahta tha. Dil aur dimaag to kayi dinon se jhunjlaahat ka shikaar ho raha tha......kyonki abhi tak usay kuchh kar guzarne ka awasar nahin mila tha. Magar wo karta bhi kya? Anwar Chauhan ke roop me usay ab kewal shaadi karna hi baaqi bacha tha. Kyonki uske bina wo scheme poori nahin hoti jis ke liye ladkiyon ne uska apharan kiya tha.

Aaj subah naashte ke table par is par charcha hona tha. Imran dhire dhire chalta hua drawing room ki taraf badha. Wahaan wakil ke sath do ajnabi bhi the. Wakil ne donon ka parichay karaya....

"ye donon bhi Miss Shaali ke hamdardon me se hai aur "Bhaiyon" ke puraane wafadar bhi. Ye bhi nahin chaahte ki "Bhaiyon" ke khoon paseene ki kamaayi huyi daulat kisi gair ke hisse me aaye."

"Bahut badhiya...." Imran ne muskuraate huye apni pasandidgi zaahir ki.

"Baat ye hai sir ki agar shadi ke date ki ghoshna kar di jaati to achha hota...."

"Hamare hizoor abba......mm....mera matlab hai.....ye....ki.....bhai.....khatam karo.....ye baate ham......sab ke saamne nahin kar sakte...."

"Chhodiye wakil sahab...." Shaali ne hath utha kar kaha....."Ghoshna bhi kar di jaayegi....har samay yahi charcha mujhe bhi achhi nahin lagti..." Aur phir us ne English me kaha...."Mera daawa hai ki ye nakli shadi bhi nahin karegaa....."

"Ye aap ke hathon me hai madam." wakil bola. "Aap chaahen to isay hamesha keliye rok sakti hain...."

"Itne hawaai mahal mat banaiye.....aap jaante hain ki ye ek state ka prince hai.......aur ye kewal is liye hamari madad karne ko taiyar hai ki un logon ne iska apman kiya tha..."

"Kisi bewakoof aadmi ko apne wash me kar lena kisi sundar naari keliye koi mushkil nahin...."

Shaali kuchh na boli. Itne me Josef kamre me aaya. Wo har samay Imran ke sath rahta tha. Uske aane par wakil aur shaali chup ho gaye. Imran ko uska aana khal gaya tha kyonki ab wo log angrezi me apni bakwaas jaari nahin rakh sakte.

Achanak usne mahsoos kiya ki wo donon aagantuk Josef ko dekh kar chaunk gaye hai aur aankhen phaad phaad kar usay dekh rahe the. Achanak unhone wakil se ek aisi bhasha me baaten shiru kar di jo Imran ke farishton ko bhi samajh me nahin aa saki.

Wakil ke chehre par wo hairat ke bhaav dekh raha tha. Tabhi Josef ne arabic me kaha...."Boss.....main aise logon ko pasand nahin karta jo na samjh me aane waali bhasha me baate karte hon."

"Tum ye soch apne dil se nikaal do ki ham dushmanon me hain....." Imran ne muskuraa kar jawaab diya. Wo jaanta tha ki wakil Arabic samajhta hai......lekin ye prakat nahin hone deta ki samajh raha hai. Iss samay bhi wo apne sathiyon ki taraf se dhyan hata kar Josef ki baaten sunne laga tha.....phir turant hi sambhal kar sathiyon ki taraf aakrisht ho gaya.

"Prince....mere sathiyon ka kahna hai ki is habshi ka make-up thik nahin lag raha. Iski naak me bhi thodi si tabdeeli honi chaahiye."

"Ham kuchh nahin jaante.....jo tumhara dil chaahe karo..."

"Tabdeeli hi thik rahegi."

Iske baad wo khaane keliye dinning room me chale gaye. Yahan Imran ke usoolon ke anusaar khamoshi hi rahi.

Imran kuchh bhaaripan mahsoos kar raha tha.....wo nind jaisi ho sakti thi. Lekin jab aankh khulne par bhi bed hichkole hi leta raha to Imran baukhlaa kar uth baitha. Wo andhere me sone ka aadi tha. Bed se utra lekin kamre ke farsh me bhi waise hi hichkole mahsoos huye.

Wo harbada kar andhere me switch board ki taraf badha......aur thokar khaayi hi nahin balki girte hi khud ko kisi faulaadi sikanje me mahsoos kiya. Sath hi kaan ke paas hi Josef ki gurraahat sunaayi di. "Kon hai.....maar daalungaa...."

"Maar bhi daal...." Imran ne murda si aawaz me kaha. "Magar tu yahaan kahaan?"

"Boss...." Josef ki pakad dheeli pad gayi.

"Abbe.....ye kamra hil kyon raha hai?"

"Haayennn.....to kya aaj aap ne bhi pee li hai??" Josef ne khush ho kar thahaaka lagaya.

Imran farsh par ukdu baith gaya. Josef kah raha tha...."Main to paanch botalen ek baar me khatam kar ke soya tha. Boss ye log bade achhe hain.....mehmanon ki badi khaatir karte hain.....khuda un par barkaten bheje....lekin ye sharab kaisi thi.....mujhe bhi kamra hilta hua lag lag raha hai........Arre.....haan....sach much hil raha hai.....by godd...."

(Jaari)
 
"मुझे सोचने दे जोसेफ.......निश्चित कोई घपला हुआ है." इमरान ने भर्राई हुई आवाज़ मे कहा.

"ठहरिए बॉस.....मैं भी दो-तीन घूँट ले लूँ ताकि कुच्छ समझ मे आए....."

आवाज़ों से इमरान ने अनुमान लगाया कि जोसेफ उठ कर चल रहा है. फिर ऐसी आवाज़ आई जैसे वो लकड़ी की किसी चीज़ पर लगातार हाथ मार रहा हो.

"अरे बॉस....."अचानक जोसेफ चीखा...."ये कमरा नहीं लकड़ी का संदूक है......वाहह....क्या पागलपन है......"

"जोसेफ....वापस आ जाओ....." इमरान ने ठंडी साँस लेकर कहा. "हम किसी सामुद्री जहाज़ के कॅबिन मे हैं.....खिड़की तलाश करने की कोशिश करो.....मेरा दम घुट रहा है...."

"हायन्न्न......समुद्रि जहाज़....लेकिन....बॉस....."

"कुच्छ नहीं..........मेरी समझ से उन दोनों आदमियों ने तुम्हें पहचान लिया था....."

"कॉन दोनों...?"

"वही......जिनकी भाषा तुम्हारी समझ मे नहीं आई थी...."

"ओह्ह.....उनकी शकलें बहुत ही घृणित थीं...." जोसेफ कराह कर बोला...."सामुद्री जहाज़ हो या नर्क का जहाज़ हो.....अगर शराब ना मिली तो मैं क्या करूँगा......वो मुझ अंधे की लाठी है....."

"नहीं.....लाठी की भैंस.......अब चुप रहो वरना मैं तुम्हारा गला घोंट दूँगा.....अब्बे तू ने इतनी पी ली थी कि वो तुम्हें उठा कर यहाँ लाद लिए....!!"

"मगर बॉस.....आप का क्या हुआ था......आप तो पीते......भाअ....आअन्न्णबणन्......" जोसेफ ने बोलते बोलते शायद जमहाई ली थी. फिर बोला...."आप तो पीते भी नहीं हैं...."

"मुझे किसी दूसरी तरह बेहोश किया गया होगा. मगर अब हम कहाँ जा रहे हैं....?" इमरान ने नाक टटोल कर कहा......नाक पर से मेक-अप वाला टुकड़ा गायब था. उस ने बोखला कर कहा....."अब्बे जोसेफ.....देख तो तेरी दाढ़ी है या नहीं?"

"मैं इसी लिए तो खुश हूँ बॉस कि अब वो दाढ़ी नहीं है.....हहाआ...." जोसेफ ने ठहाका लगाया....."मुझे उस नकली दाढ़ी से कितनी उलझन होती थी...वकील ने आप के जाने के बाद उसी आदमी को बुलाया था......जिसने मेरा मेक-अप किया था. उस ने कहा था कि मेक-अप मे चेंजिंग कर दे. उस ने दाढ़ी निकाल कर मेरा होन्ट भी ठीक कर दिया.....फिर हम सब पीने लगे थे. वकील मुझ से बहुत खुश था. उस ने कहा मैं तुम्हें शराब से नहला सकता हूँ."

"इमरान ने ठंडी साँस ली. निश्चित रूप से जोसेफ पहचान लिया गया है......लेकिन आख़िर ये क्या चक्कर था. कहानी इतनी ही थी जितनी सामने आई थी या कुच्छ और भी मामला था.....और अब ये सामुद्री ऊँट किस करवट बैठेगा.....इसी देश मे बैठेगा या रेगिस्तानी ऊँट की तरह जिधर मुँह उठ गया है उधर ही......या......

"ओह्ह....बॉस....." अचानक जोसेफ खुश होकर बोला...."अगर ये जहाज़ है तो यहाँ शराब ज़रूर मिलेगी....."

"खामोश रहो...." इमरान टटोलता हुआ उठा और फिर बिस्तेर पर जाकर लेट गया.

***

सफदार सब्ज़ियों की झाबी पीठ पर लादे हुए घर की तरफ जा रहा था झाबी उसके हाथों से छूट कर ज़मीन पर जा गिरी.

उसे लोकल लोगों की भीड़ मे एक जाना पहचाना सा चेहरा दिखाई दिया था......दिखाई भी ऐसे दिया था कि वो उस भीड़ मे सब से लंबा आदमी था.

"जोसेफ......." उसके मूह से अनायास निकला.....और सब्ज़ियों की झाबी फिर से संभाल कर वो झपटा. निकट पहुच कर उस ने इमरान की आवाज़ सुनी.......जो अरबिक मे कुच्छ कह रहा था और लोग ठहाके लगा रहे थे. इमरान मदारी की तरह हाथ हिला हिला कर कुच्छ कह रहा था.

लोग हंसते रहे....जोसेफ उल्टे सीधे करतब दिखा इमरान मदारियों की नकल उतारता रहा.

और फिर तभी छोटा मट्टू वहाँ आ पहुँचा. उस के साथ पाँच आदमी थे.....जिन के हाथों मे लंबी लंबी नालें वाली राइफलें थीं.....और सीने पर कारतूसों की पट्टियाँ थीं. मट्टू को देखते ही भीड़ काई की तरह फॅट पड़ी. इमरान और जोसेफ सीधे खड़े हो गये. राइफलों की नालें उनकी तरफ उठ गयी थीं.

"तुम कोन हो?" मट्टू ने अँग्रेज़ी मे पुछा.

(जारी)

"Mujhe sochne de Josef.......nishchit koi ghaplaa hua hai." Imran ne bharraayi huyi aavaz me kaha.

"Thahariye boss.....main bhi do-teen ghoont le lun taaki kuchh samajh me aaye....."

Awaazon se Imran ne anumaan lagaya ki Josef uth kar chal raha hai. Phir aisi aawaz aayi jaise wo lakadi ki kisi chiz par Lagataar hath maar raha ho.

"Are boss....."Achanak Josef cheekha...."Ye kamra nahin lakdi ka sandook hai......waahhh....kya pagalpan hai......"

"Josef....waapas aa jaao....." Imran ne thandi saans lekar kaha. "Ham kisi samudri jahaz ke cabin me hain.....khidki talash karne ki koshish karo.....mera dam ghut raha hai...."

"Haaiinnn......samudri jahaaz....lekin....boss....."

"Kuchh nahin..........meri samajh se un donon aadmiyon ne tumhen pahchan liya tha....."

"kon donon...?"

"Wahi......jinki bhasha tumhari samajh me nahin aayi thi...."

"Ohh.....unki shaklen bahut hi ghrinit thin...." Josef karaah kar bolaa...."Samudri jahaz ho ya nark ka jahaz ho.....agar sharab na mili to main kya karungaa......wo mujh andhe ki laathi hai....."

"Nahin.....laathi ki bhains.......ab chup raho warna main tumhara gala ghont dunga.....abbe tu ne itni pee li thi ki wo tumhen utha kar yahaan laad liye....!!"

"Magar boss.....aap ka kya hua tha......aap to peete......bhaaa....aaannnnn......" Josef ne bolte bolte shayad jamhaayi li thi. Phir bolaa...."Aap to peete bhi nahin hain...."

"Mujhe kisi dusri tarah behosh kiya gaya hoga. Magar ab ham kahaan jaa rahe hain....?" Imran ne naak tatol kar kaha......naak par se make-up waala tukda gayab tha. Us ne bokhlaa kar kaha....."Abbe Josef.....dekh to teri daadhi hai ya nahin?"

"Main isi liye to khush hun boss ki ab wo daadhi nahin hai.....hahaaa...." Josef ne thahaaka lagaya....."Mujhe us nakli daadhi se kitni uljhan hoti thi...wakil ne aap ke jaane ke baad usi aadmi ko bulaaya tha......jisne mera make-up kiya tha. Us ne kaha tha ki make-up me changing kar de. Us ne daadhi nikaal kar mera hont bhi thik kar diyaa.....phir ham sab peene lage the. Wakil mujh se bahut khush tha. Us ne kaha main tumhen sharaab se nahlaa sakta hun."

"Imran ne thandi saans li. Nishchit roop se Josef pahchaan liya gaya hai......lekin aakhir ye kya chakkar tha. Kahani itni hi thi jitni saamne aayi thi yaa kuchh aur bhi maamla tha.....aur ab ye samudri oont kis karwat baithegaa.....isi desh me baithega ya registaani oont ki tarah jidhar muhh uth gaya hai udhar hi......ya......

"Ohh....boss....." Achanak Josef khush hokar bolaa...."Agar ye jahaaz hai to yahaan sharab zaroor milegi....."

"Khamosh raho...." Imran tatolta hua utha aur phir bister par jaakar let gaya.

***

Safdar sabziyon ki jhaabi pith par laade huye ghar ki taraf jaa raha tha jhaabi uske hathon se chhoot kar zameen par jaa giri.

Usay local logon ki bheed me ek jaana pahchana sa chehra dikhaayi diya tha......dikhayi bhi aise diya tha ki wo us bheed me sab se lambaa aadmi tha.

"Josef......." uske muh se anaayas niklaa.....aur sabziyon ki jhaabi phir se sambhaal kar wo jhaptaa. Nikat pahuch kar us ne Imran ki aawaz suni.......jo Arabic me kuchh kah raha tha aur log thahaake laga rahe the. Imran madaari ki tarah hath hilaa hilaa kar kuchh kah raha tha.

Log hanste rahe....Josef ulte seedhe kartab dikhamran madaariyon ki nakal utaarta raha.

Aur phir tabhi chhota Mattu wahaan aa pahuncha. Us ke sath paanch aadmi the.....jin ke hathon me lambi lambi naalen waali raaifalen thin.....aur seene par kartooson ki pattiyaan thin. Mattu ko dekhte hi bheed kaai ki tarah phat padi. Imran aur Josef sidhe khade ho gaye. Raaifalon ki naalen unki taraf uth gayi thin.

"Tum kon ho?" Mattu ne angrezi me puchha.

(Jaari)

 


"इमरान ने कोई जवाब ना दिया.....चुप चाप खड़ा पलकें झपकाता रहा. लेकिन जोसेफ लहक कर बोला....."वाहह....एक तो ऐसा मिला जो इंग्लीश बोलता है.....आए....प्यारे भाई....तुम पर खुदा की कृिपाओं की बरसात हो......थोड़ी सी पिला दो.....ताकि ये ज़ुबान और भी दुआएँ दे सके...."

"तुम कहाँ से आए हो...?"

"हमें तो ऐसा लगता है साहब कि हम ज़मीन फाड़ कर निकले हों.....अच्छे भले महल मे सो रहे थे.....आँख खुली तो रेत का एक टीला हमें लोरियाँ सुना रहा था." जोसेफ ने कहा.

"जुवारीी....??" मट्टू ने तेज़ लहजे मे पुछा.

"नहीं साहब....ये प्रिन्स ऑफ चम्रौती हैं......और मैं इन का बॉडीगार्ड. अभी हम सर्कस दिखा रहे थे. बस थोड़ी सी पिलवा दो......तबीयत खुश कर दूँगा. और अगर ना पिलवाई तो मैं डहरिया हो जाउन्गा.....और वो जो सलीब पर है.....तुम्हें बहुत बड़ी बद-दुआ देगा...."

"बकवास बंद करो......और हमारे साथ चलो...." मट्टू ने कहा......और फिर सफदार की तरफ मूड कर कहा....."क्या तुम इन लोगों को जानते हो?"

"क्यों नहीं.....ये मेरे बॉस प्रिन्स ऑफ चम्रौती हैं. हम लोगों पर पता नहीं कौन सी मुसीबत आ पड़ी है.....जो इस मनहूस आइलॅंड मे इस तरह फेंके जा रहे हैं......" सफदार ने उत्तर दिया.

"अच्छा.....तो तुम भी साथ चलो.....मेरे डॅडी तुम से भी बात करना पसंद करेंगे...." मट्टू ने कहा और उन्हें राइफलों के घेरे मे ले कर एक तरफ चल पड़ा.

इमरान सफदार को संबोधित करना चाहता था इस लिए उसने बड़े ही आराम से हिन्दी मे कहा...."तुम यहाँ कैसे?"

"यही सवाल मैं आप से भी करना चाहता था...."

"इस जगह का नाम क्या है....?"

"ये केवल आइलॅंड कहलाता है......शायद फ्रॅन्स के क़ब्ज़े मे है."

"निश्चित यही बात होगी......क्योंकि हमारा सफ़र बहुत लंबा था." इमरान बोला......फिर चुप चाप चलने लगा.

बस्ती के ढलान मे एक लाल पत्थरों की इमारत का दरवाज़ा खुला हुआ था. उन्हें अंदर ले जाया गया. ये एक छोटा सा हॉल था.....जिस मे तीन आदमी पहले से ही थे. उन मे से एक बड़ा मट्टू था......लंबा चौड़ा भीम-काए.....उसका चेहरा घनी दाढ़ी से ढका हुआ था. मुच्छें इतनी घनी थीं कि मूह और होन्ट सॉफ से दिखाई नहीं देते थे. छोटे मट्टू ने उस से जो कुच्छ भी कहा....सफदार नहीं समझ सका......क्योंकि वो आरबी मे बात कर रहे थे. इमरान का चेहरा बिल्कुल सपाट था जब कि जोसेफ उन्हें फाड़ खाने वाली निगाहों से घूर्ने लगा.

बड़े मट्टू ने उन्हें संबोधित किया. "तुम कॉन हो?"

"मैं.....अभी प्रोफेसर बोघा की सेवा मे हूँ." सफदार ने कहा...."लेकिन ये व्यक्ति मेरा मालिक है...."

सफदार ने ये बात बड़े आराम से यहाँ भी प्रकट कर दी थी. उसने सोचा कि अगर ये बात इमरान की मर्ज़ी के खिलाफ होता तो वो उसे रास्ते ही में टोक देता.

"तो तुम यहाँ क्यों आए हो?"

"सफदार ने छोटे मट्टू की तरफ इशारा किया...."ये लाए हैं."

बड़ा मट्टू उसकी तरफ हाथ हिला हिला कर दहाड़ रहा था. शायद वो उस पर बिगड़ रहा था. लेकिन उस ने इमरान को हैरत से पलकें झपकाते हुए देखा. छोटा मट्टू गड़बड़ा रहा था.......और अपनी सफाई दे रहा था. फिर उसने अचानक सफदार से कहा...."मुझे दुख है दोस्त.......तुम जा सकते हो...."

"लेकिन सरदार..." सफदार ने बड़े मट्टू की तरफ देख कर कहा...."मेरे मालिक का क्या होगा...........ये एक सम्मानित व्यक्ति हैं.....चम्रौती के राजकुमार."

बड़े मट्टू ने जवाब मे एक ज़ोरदार ठहाका लगाया......देर तक हंसता रहा...........फिर बोला...."यहाँ इस आइलॅंड मे कोई किसी का मालिक नहीं है......सब गुलाम हैं. यहाँ केवल वही सम्मानित है.......राजकुमार है जो मेरे लिए अधिक मछलिया पकड़ सके.........जाओ..."

बड़े मट्टू के तेवर बुरे थे.......और इमरान कुच्छ ऐसे ढंग से खांसा था जैसे वो भी सफदार को चले ही जाने की राई दे रहा हो.

***

जूलीया को एक्स2 की तरफ से सूचना मिली कि इमरान मोबार आइलॅंड से भी गायब हो गया है और अब उस का कोई अता पता नहीं.......और ये सच्चाई भी थी कि चौहान और नोमानी को बिल्कुल नहीं पता चल सका था कि वो और जोसेफ उस बिल्डिंग से कब और कहाँ गायब हो गये. हालाँकि वो दिन रात बारी बारी से उस इमारत की निगरानी करते रहे थे.

दूसरे दिन जूलीया खुद भी मोबार जा पहुँची. उस के साथ खावीर भी था. दोनों मेक-अप में थे. वो आइलॅंड के उस होटेल मे ठहरे थे जहाँ अधिक-तार टूरिस्ट्स ठहरा करते थे.

"वकील दरब के बारे मे अच्छी रिपोर्ट नहीं है...." खावीर ने जूलीया से कहा "उसका पास्ट(माज़ी/भूतकाल) बिल्कुल काला है......और वो आज उसे अच्छी निगाहों से नहीं देखा जाता.......उसका पेशा केवल "भाइयों" के कारोबार के क़ानूनी सलाहकार तक सीमित रह गया है...."

"शकल से ही बुरा आदमी लगता है..."

"मेरे विचार से उस से अधिक इंपॉर्टेंट अनवर चौहान है जिस का रोल अदा करने पर इमरान को मजबूर किया गया था....."

"ये लड़की शालि....." जूलीया किसी सोच मे पड़ गयी फिर थोड़ी देर बाद बोली...."क्या मैं उस से मिलूं?"

"नहीं.......हमें सावधान रहना चाहिए.....मेरा ख़याल है कि आधे कारोबार का मालिक अनवर चौहान मार डाला गया है.......और अब उन्हें किसी ऐसे मूर्ख की तलाश है जो अनवर चौहान का रोल अदा कर सके....अनवर चौहान को यहाँ इस से पहले किसी ने नहीं देखा...."

"फिर हमें क्या करना चाहिए...?" जूलीया ने पुछा.

"मुझे नोमानी की रिपोर्ट का इंतेज़ार है. उस की आज की रिपोर्ट के बाद ही मैं कुच्छ सोच सकूँगा...."

"पता नहीं ये कम्बख़्त कहाँ कहाँ टाँग फन्साता फिरता है..."

"कौन....?"

"इमरान...."

"भाई.....ये आदमी कभी मेरी समझ मे नहीं आ सकेगा....मेरा ख़याल है कि आज तक जितने केस भी हमारे पास आए हैं उन मे ये किसी ना किसी तरह ज़रूर उलझा रहा है....."

"मेरा दावा है कि ये एक्स2 के व्यक्तित्व से परिचित है...." जूलीया ने कहा.

"पता नहीं...."

आठ बजे रात को नोमानी कमरे मे प्रवेश किया. वो भी कोई टूरिस्ट ही लग रहा था. ऐसा लग रहा था जैसे अधिक समय वो पैदल ही चलता रहा हो.

"ये विचित्र बात है...." उसने बैठ कर लंबी साँस लेते हुए कहा...."शालि खुद भी हैरत मे और परेशान भी है कि इमरान और जोसेफ कहाँ गायब हो गये. उन के साथ ही वकील दरब भी गायब था. मैने उसे देखा है लेकिन शालि नहीं जानती कि दरब यहीं इसी आइलॅंड मे ही एक जगह मौजूद है. शालि को व्याकुलता से उसकी तलाश है. मेरी समझ से उन दोनों के गायब हो जाने से अब तक वो शालि से नहीं मिला...."

"दरब कहाँ है?" खावीर ने पुछा.

"पूर्वी तट (साहिल) के समीप मछुवारो का एक मॉडर्न कॉटेज है. वहीं वो दो आदमियों के साथ इस समय मौजूद है."

"वहाँ सब कितने हैं?"

"तीन ही हैं दरब समेत...."

"दरब..." जूलीया कुच्छ सोचती हुई बोली...."मेरा ख़याल है कि इन लोगों पर भी क्यों ना वैसा ही जाल फेंका जाए जैसा उन्होने इमरान पर फेंका था."

"मैं समझा नहीं...."

"थोड़ा और सोच लूँ......तब बताउन्गि....." जूलीया उठ कर बराबर वाले कमरे मे चली गयी.

(जारी)

______________________________

"Imran ne koi jawaab na diyaa.....chup chaap khada palken jhapkaata raha. Lekin Josef lahak kar bolaa....."Waahh....ek to aisa milaa jo English boltaa hai.....aye....pyaare bhaai....tum par khuda ki kripaaon ki barsaat ho......thodi si pilaa do.....taaki ye zubaan aur bhi duaaen de sake...."

"Tum kahaan se aaye ho...?"

"Hamen to aisa lagta hai sahab ki ham zamin phaad kar nikle hon.....achhe bhale mahal me so rahe the.....aankh khuli to ret ka ek teela hamen loriyaan suna raha tha." Josef ne kaha.

"Juwaariii....??" Mattu ne tez lahje me puchha.

"Nahin sahab....Ye prince of Chamrauti hain......aur main in ka bodyguard. Abhi ham circus dikha rahe the. Bas thodi si pilwaa do......tabiyat khush kar doonga. Aur agar na pilwaayi to main dahriyaa ho jaaunga.....aur wo jo saleeb par hai.....tumhen bahut badi bad-dua dega...."

"Bakwaas band karo......aur hamaare sath chalo...." Mattu ne kaha......aur phir Safdar ki taraf mud kar kaha....."Kya tum in logon ko jaante ho?"

"Kyon nahin.....ye mere boss Prince of Chamrauti hain. Ham logon par pata nahin kaun si museebat aa padi hai.....jo is manhoos island me is tarah phenke jaa rahe hain......" Safdar ne uttar diya.

"Achha.....to tum bhi sath chalo.....mere daddy tum se bhi baat karna pasand karenge...." Mattu ne kaha aur unhen raaifalon ke ghere me le kar ek taraf chal pada.

Imran safdar ko sambodhit karna chaahta tha is liye usne bade hi aaram se Hindi me kaha...."Tum yahaan kaise?"

"Yahi sawal main aap se bhi karna chaahta tha...."

"Is jagah ka naam kya hai....?"

"Ye kewal island kahlaata hai......shayad France ke kabze me hai."

"Nishchit yahi baat hogi......kyonki hamara safar bahut lamba tha." Imran bola......phir chup chaap chalne laga.

Basti ke dhalaan me ek laal pattharon ki imaarat ka darwaaza khula hua tha. Unhen andar le jaaya gaya. Ye ek chhota sa hall tha.....jis me teen aadmi pahle se hi the. Un me se ek Bada Mattu tha......lamba chauda bheem-kaaye.....uska chehra ghani daadhi se dhaka hua tha. Muchhen itni ghani thin ki muh aur hont saaf se dikhayi nahin dete the. Chhote Mattu ne us se jo kuchh bhi kaha....Safdar nahin samajh saka......kyonki wo aarabi me baat kar rahe the. Imran ka chehra bilkul sapaat tha jab ki Josef unhen phaad khaane waali nigaahin se ghoorne laga.

Bade Mattu ne unhen sambodhit kiyaa. "Tum kon ho?"

"Main.....abhi professor Bogha ki sewa me hun." Safdar ne kaha...."Lekin ye vyakti mera maalik hai...."

Safdar ne ye baat bade aaram se yahaan bhi prakat kar di thi. Usne socha ki agar ye baat Imran ki marzi ke khilaaf hota to wo usay raaste hi men tok deta.

"To tum yahaan kyon aaye ho?"

"Safdar ne chhote Mattu ki taraf ishaara kiya...."Ye laaye hain."

Bada Mattu uski taraf hath hilaa hilaa kar dahaad raha tha. Shayad wo us par bigad raha tha. Lekin us ne Imran ko hairat se palken jhapkaate huye dekha. Chhota Mattu garbadaa raha tha.......aur apni safaayi de raha tha. Phir usne achanak safdar se kaha...."Mujhe dukh hai dost.......tum jaa sakte ho...."

"Lekin sardar..." Safdar ne bade Mattu ki taraf dekh kar kaha...."Mere maalik ka kya hoga...........ye ek sammaanit vyakti hain.....Chamrauti ke rajkumar."

Bade Mattu ne jawaab me ek zordar thahaaka lagaaya......der tak hansta raha...........phir bola...."Yahaan is island me koi kisi ka maalik nahin hai......sab gulaam hain. Yahaan kewal wahi sammaanit hai.......rajkumar hai jo mere liye adhik machhliyaan pakad sake.........jaao..."

Bade Mattu ke tewar bure the.......aur Imran kuchh aise dhang se khaansa tha jaise wo bhi Safdar ko chale hi jaane ki raai de raha ho.

***

Julia ko X2 ki taraf se suchna mili ki Imran Mobar island se bhi gayab ho gaya hai aur ab us ka koi ataa pataa nahin.......aur ye sachaayi bhi thi ki Chauhan aur Nomani ko bilkul nahin pata chal saka tha ki wo aur Josef us building se kab aur kahaan gayab ho gaye. Halaanki wo din raat baari baari se us imaarat ki nigraani karte rahe the.

Dusre din Julia khud bhi Mobar jaa pahunchi. Us ke sath Khawir bhi tha. Donon make-up men the. Wo island ke us hotel me thahre the jahaan adhik-tar tourists thahraa karte the.

"Wakil Darab ke baare me achhi report nahin hai...." Khawir ne Julia se kaha "Uska past(maazi/bhootkaal) bilkul kaala hai......aur wo aaj usay achhi nigaahon se nahin dekha jaata.......uska pesha kewal "Bhaiyon" ke kaarobar ke kanooni salahkar tak seemit rah gaya hai...."

"Shakal se hi buraa aadmi lagta hai..."

"Mere vichar se us se adhik important Anwar Chauhan hai jis ka role adaa karne par Imran ko majboor kiya gaya tha....."

"Ye ladki Shaali....." Julia kisi soch me pad gayi phir thodi der baad boli...."Kya main us se milun?"

"Nahin.......hamen saawadhan rahna chahiye.....mera khayal hai ki aadhe karobar ka maalik Anwar Chauhan maar daala gaya hai.......aur ab unhen kisi aise murkh ki talash hai jo Anwar Chauhan ka role adaa kar sake....Anwar Chauhan ko yahaan is se pahle kisi ne nahin dekha...."

"Phir hamen kya karna chahhiye...?" Julia ne puchha.

"Mujhe Nomani ki report ka intezar hai. Us ki aaj ki report ke baad hi main kuchh soch sakungaa...."

"Pata nahin ye kambakht kahaan kahaan taang phansaata phirtaa hai..."

"Kaun....?"

"Imran...."

"Bhai.....ye aadmi kabhi meri samajh me nahin aa sakega....mera khayal hai ki aaj tak jitne case bhi hamaare paas aaye hain un me ye kisi na kisi tarah zaroor uljha raha hai....."

"Mera daawa hai ki ye X2 ke vyaktitva se parichit hai...." Julia ne kaha.

"Pata nahin...."

Aath baje raat ko Nomani kamre me prawesh kiya. Wo bhi koi tourist hi lag raha tha. Aisa lag raha tha jaise adhik samay wo paidal hi chalta raha ho.

"Ye vichitra baat hai...." Usne baith kar lambi saans lete huye kaha...."Shaali khud bhi hairat me aur pareshaan bhi hai ki Imran aur Josef kahaan gayab ho gaye. Un ke sath hi wakil Darab bhi gayab tha. Maine usay dekha hai lekin Shaali nahin jaanti ki Darab yahin isi island me hi ek jagah maujood hai. Shaali ko vyakultaa se uski talash hai. Meri samajh se un donon ke gayab ho jaane se ab tak wo Shaali se nahin milaa...."

"Darab kahaan hai?" Khawir ne puchha.

"Poorwi tat (Saahil) ke sameep machhuwaaron ka ek modern cottage hai. Wahin wo do aadmiyon ke sath is samay maujood hai."

"Wahaan sab kitne hain?"

"Teen hi hain Darab samet...."

"Darab..." Julia kuchh sochti huyi boli...."Mera khayal hai ki in logon par bhi kyon na waisa hi jaal phenka jaaye jaisa unhone Imran par phenka tha."

"Main samjha nahin...."

"Thoda aur soch lun......tab bataaungi....." Julia uth kar barabar waale kamre me chali gayi.

(Jaari)

______________________________
 
जोसेफ मछुवारो के बीच बैठा अपने कारनामे 'हांक' रहा था. दोष उसका नहीं बल्कि उस शराब का था जो आज कल उसे खुल के मिल रही थी.

इस समय मछुवारो का एक झुंड समंदर के किनारे रेत पर जश्न मना रहा था. एक जगह बड़े से अलाव मे आग जल रही थी.......जिस मे मछली के टुकड़े भूने जा रहे थे. शराब का दौर चल रहा था. इमरान एक तरफ बैठा ऊंघ रहा था.

जोसेफ दोनों हाथ हिला हिला कर चीख रहा था....."तो फिर मैने 'निगना' के बाप से कहा कि तुम शौक से अपनी परी जैसी बेटी की मेज़ोना कबीले के सरदार से ब्याह दो. मेरे पास सफेद बैलों की जोड़ी नहीं है. मेरी कराली की छत टपकती है. मेरे पास केवल एक नेज़ा(भाला) है......जिसका जवाब पूरी दुनिया मे नहीं मिलेगा.....एक शोर मचाने वाली काली सी बंदूक है.....जिसकी गोली कभी पलट कर वापस नहीं आती. तब निगना निराश हो गयी थी. दहाड़ें मार मार कर रोई थी. उसे माज़ोना कबीले के सरदार के साथ ब्याह दिया गया था. हहाआ....मैं तो बंदूक से शादी कर चुका था. मेरा नेज़ा मेरा साला था......हहा.....और धालो....शेरॉन की तरह दहाड़ो.....फिर मैं तुम्हें जीत का नाच दिखाउन्गा....हहा..."

इमरान प्रोफ़ेसर बोघा के बारे मे सोच रहा था. क्योंकि सफदार ने उसे अब तक की डीटेल्ड रिपोर्ट दी थी. विशेष रूप से कुत्ते के बच्चे और बंदर के बच्चे उसकी उलझन का कारण बने हुए थे. इस समय भी सफदार ने मिलने का वादा किया था.....क्योंकि वो कहीं भी मिल सकते थे. उन पर कोई पाबंदी नहीं थी. इमरान और जोसेफ दिन भर खुले समंदर मे मछलियाँ पकड़ते रहते.....और रात को एक लकड़ी के कॅबिन मे सोते रहते. उन्हें आस पास अभी तक कोई बड़ा जहाज़ या स्टीमर नहीं दिखाई दिया था.

मछली पकड़ने का काम बड़ी बड़ी पाल वाली नावों के द्वारा होता था. पूरे आइलॅंड मे केवल एक ही मोटर लॉंच थी......और वो बड़े मट्टू की थी. या फिर रोज़ शाम को आने वाली बड़ी माल-वाहक बोट थी.....जो दिन भर शिकार की हुई मछलियों को किसी अग्यात जगह पर ले जाती थी. उस बोट पर काम करने वाले स्टाफ शायद गूंगे थे क्योंकि इमरान ने आज तक ना तो उन्हें आपस मे बातें करते हुए सुना था और ना वो यहाँ के लोकल लोगों से बात करते थे.

इमरान सोच रहा था कि आख़िर इस आइलॅंड मे फेंके जाने का मकसद क्या है. अगर वो पहचान लिए गये थे तो यहाँ उन से पुच्छ ताछ होनी चाहिए थी. ये आइलॅंड भी उसके लिए विचित्र था. इसके बारे मे इमरान ने भी वही सुना था जो इस से पहले सफदार सुन चुका था........और आज उन दोनों के बारे मे भी मछुवारे यही समझते थे कि वो जुवारि थे और बदमाश जहाज़ियों ने उन्हें लूट कर यहाँ फेंक दिया था. मगर इमरान और सफदार का मामला....!!!

वो इस पर सोचता ही रहा....लेकिन सॉफ जवाब नहीं मिला. इस पर सोचते हुए एक दूसरा विचार भी साथ ही साथ दिमाग़ मे आता था. यही की संभव है यहाँ ला फेंकने वाले अनवर चौहान के वही विरोधी होंगे जिन्होने उसे उठा ले जाने के इरादे से उन पर हमला किया था.

लेकिन अब यहाँ हाथ पर हाथ धरे बैठना नहीं था. यहाँ से निकलने की उपाए सोचना था. ये काम भी कठिन ही था......क्योंकि यहाँ के हालत आँखों के सामने थे. पाल वाले बोट्स पर भरोसा नहीं किया जा सकता था. और फिर वो जाते भी कहाँ. वो नहीं जानते थे कि उनका देश यहाँ से किस दिशा मे है.....क्योंकि इस आइलॅंड का कोई नाम ही नहीं था. वरना इमरान को इमरान को अपनी जियोग्रफी की जानकारी के टेस्ट लेने का अच्छा अवसर मिलता.

सफदार थोड़ी देर बाद उसे तलाश करता हुआ वहाँ आ पहुँचा. बैठते ही एक ठंडी साँस ली.

"सब ठीक तो है?" इमरान मुस्कुराया. "इस समय तो तुम ने बड़ी आशिक़ाना टाइप की साँस ली है....."

"इमरान साहब.....मैं बड़ी मुसीबत मे फँस गया हूँ. जीवन मे पहली बार मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं एकदम बुद्धू हो कर रह गया हूँ."

"बहुत देर मे समझ मे आया. पहले ही मुझ से पुच्छ लिया होता.....तो मैं तुम्हें सूचित कर देता...."

"पूरी बात भी सुनिए...."

"बोघा की लड़की के सिवा और कोई कहानी नहीं होगी.......माइ डियर सफदार साहब."

"माइ गोदडड़....." सफदार आँखें फाड़ कर रह गया. थोड़ी देर तक खामोश रहा......फिर मुस्कुरा कर बोला....."आप हर रंग मे भयानक ही लगते हैं...."

"मैं कहता हूँ.....चलो ठीक है...." इमरान ने गंभीरता से सर हिला कर कहा......."वो लड़की बहुत दिलकश है.....और सीधी सादी है. वो ज़रूर तुम पर प्रभाव डाल रही होगी....और तुम्हारे लिए मेरी समझ से बोघा ही टाइप का ससुर अधिक मुनासिब रहेगा.....बल्कि मैं तो यहाँ तक कहने को तैयार हूँ कि सफदार बोघा नाम भी बड़े ठाठ वाला रहेगा..."

"आप मेरा मज़ाक उड़ा रहे हैं....."

"नहीं तो........हां.....कुत्ते के पिल्लों की खबर सूनाओ."

"वो मेरे लिए पार्मेनेंट सरदर्द हैं. हर समय दो-चार आँगन मे टियान.....टियान.....करते रहते हैं."

"मैं उसके बारे मे सुनना चाहता हूँ जिसका घर लाइब्रेरी की किसी अलमारी के पिछे है."

"क्या मतलब?" सफदार चौंक कर उसे घूर्ने लगा.

"मारो गोली......लीज़ी सच मुच बहुत अच्छी लड़की है. लेकिन क्या वो भी आशिक़ हो गयी है?"

"जी नहीं...." सफदार ने बुरा सा मूह बना कर कहा...."आप अब ये चर्चा ना ही छेड़े तो अच्छा है...."

"ये कौन कहता है?"

"मैं...."

"फिर मेरी बातें ठंडे दिल से सुनो....जो पुछुन्गा उसका ध्यान से जवाब दो...."

"पूछिए.....लेकिन यहाँ से निकल चलने का लीज़ी से क्या संबंध...?"

"मैं अपनी पार्टी के किसी आदमी की महबूबा को यहीं छोड़ कर जाना पसंद नहीं करूँगा...."

"ओह्ह.....तो आप उसे मोहरा बनाना चाहते हैं.....नहीं ये मुझ से ना होगा....."

(जारी)

Josef machhuwaron ke bich baitha apne kaarnaame 'haank' raha tha. Dosh uska nahin balki us sharab ka tha jo aaj kal usay khul ke mil rahi thi.

Is samay machhuwaron ka ek jhund samandar ke kinaare ret par jashn mana raha tha. Ek jagah bade se alaao me aag jal rahi thi.......jis me machhli ke tukde bhoone jaa rahe the. Sharab ka daur chal raha tha. Imran ek taraf baitha oongh raha tha.

Josef donon hath hila hila kar cheekh raha tha....."To phir maine 'Nigana' ke baap se kaha ki tum shauk se apni pari jaisi beti ki Mezona Kabeele ke sardar se byaah do. Mere paas safed bailon ki jodi nahin hai. Meri karaali ki chhat tapakti hai. Mere paas kewal ek nezaa(Bhaala) hai......jiska jawab poori duniya me nahin milega.....ek shor machane waali kaali si bandook hai.....jiski goli kabhi palat kar waapas nahin aati. Tab Nigana nirash ho gayi thi. Dahaaden maar maar kar royi thi. Use Mazona kabeele ke sardar ke sath byah diya gaya tha. Hahaaa....main to bandook se shadi kar chuka tha. Mera neza mera saala tha......haha.....aur dhaalo....sheron ki tarah dahaado.....phir main tumhen jeet ka naach dikhaunga....haha..."

Imran prof Bogha ke baare me soch raha tha. Kyonki Safdar ne usay ab tak ki detailed report di thi. Vishesh roop se kutte ke bachche aur bandar ke bachche uski uljhan ka kaaran bane huye the. Is samay bhi Safdar ne milne ka waada kiya tha.....kyonki wo kahin bhi mil sakte the. Un par koi pabandi nahin thi. Imran aur Josef din bhar khule samandar me machhliyaan pakadte rahte.....aur raat ko ek lakdi ke cabin me so rahte. Unhen aas paas abhi tak koi bada jahaaz ya steamer nahin dikhayi diya tha.

Machhli pakadne ka kaam badi badi paal waali naawon ke dwara hota tha. Poore island me kewal ek hi motor launch thi......aur wo bade Mattu ki thi. Ya phir roz shaam ko aane waali badi maal-wahak boat thi.....jo din bhar shikar ki huyi machhliyon ko kisi agyaat jagah par le jaati thi. Us boat par kaam karne waale staff shayad goonga the kyonki Imran ne aaj tak na to unhen aapas me baaten karte huye suna tha aur na wo yahaan ke local logon se baat karte the.

Imran soch raha tha ki aakhir is island me phenke jaane ka maksad kya hai. Agar wo pahchan liye gaye the to yahaan un se puchh tachh honi chaahiye thi. Ye island bhi uske liye vichitr tha. Iske baare me Imran ne bhi wahi suna tha jo is se pahle Safdar sun chuka tha........aur aaj un donon ke baare me bhi machhuwaare yahi samajhte the ki wo juwaari the aur badmash jahaaziyon ne unhen loot kar yahaan phenk diya tha. Magar Imran aur Safdar ka maamla....!!!

Wo is par sochta hi raha....lekin saaf jawaab nahin mila. Is par sochte huye ek dusra vichar bhi sath hi sath dimaag me aata tha. Yahi ki sambhav hai yahaan laa phenkne waale Anwar Chauhan ke wahi virodhi honge jinhone usay utha le jaane ke iraade se un par hamlaa kiya tha.

Lekin ab yahaan hath par hath dhare baithna nahin tha. Yahaan se nikalne ki upaaye sochna tha. Ye kaam bhi kathin hi tha......kyonki yahaan ke haalat aankhon ke saamne the. Paal waale boats par bharosa nahin kiya jaa sakta tha. Aur phir wo jaate bhi kahaan. Wo nahin jaante the ki unka desh yahaan se kis disha me hai.....kyonki is island ka koi naam hi nahin tha. Warna Imran ko Imran ko apni Geography ki jaankari ke test lene ka achha awasar miltaa.

Safdar thodi der baad usay talash karta hua wahaan aa pahuncha. Baithte hi ek thandi saans li.

"Sab thik to hai?" Imran muskuraaya. "Is samay to tum ne badi aashiqana type ki saans li hai....."

"Imran sahab.....main badi musibat me phans gaya hun. Jeevan me pahli baar mujhe aisa lag raha hai jaise main ekdam buddhu ho kar rah gaya hun."

"Bahut der me samajh me aaya. Pahle hi mujh se puchh liya hota.....to main tumhen suchit kar deta...."

"Poori baat bhi suniye...."

"Bogha ki ladki ke siwa aur koi kahani nahin hogi.......my dear Safdar sahab."

"My goddd....." Safdar aankhen phaad kar rah gaya. Thodi der tak khamosh raha......phir muskura kar bolaa....."Aap har rang me bhayanak hi lagte hain...."

"Main kahta hun.....chalo thik hai...." Imran ne gambhirta se sar hila kar kaha......."Wo ladki bahut dilkash hai.....aur sidhi saadi hai. Wo zaroor tum par prabhaav daal rahi hogi....aur tumhare liye meri samajh se Bogha hi type ka sasur adhik munaasib rahega.....balki main to yahaan tak kahne ko taiyar hun ki Safdar Bogha naam bhi bade thaath waala rahega..."

"Aap mera mazaak udaa rahe hain....."

"Nahin to........haan.....kutte ke pillon ki khabar sunaao."

"Wo mere liye parmanent sardard hain. Har samay do-chaar aangan me tyaaunn.....tyaaunn.....krate rahte hain."

"Main uske baare me sunna chaahta hun jiska ghar liberary ki kisi almaari ke pichhe hai."

"Kya matlab?" Safdar chaunk kar usay ghoorne laga.

"Maaro goli......Lizy sach much bahut achhi ladki hai. Lekin kya wo bhi aashiq ho gayi hai?"

"Ji nahin...." Safdar ne buraa sa muh bana kar kaha...."Aap ab ye charcha na hi chheden to achha hai...."

"Ye kaun kahta hai?"

"Main...."

"Phir meri baaten thande dil se suno....jo puchhunga uska dhyaan se jawaab do...."

"Puchhiye.....lekin yahaan se nikal chalne ka Lizy se kya sambandh...?"

"Main apni party ke kisi aadmi ki mahbooba ko yahin chhod kar jaana pasand nahin karungaa...."

"Ohh.....to aap usay mohraa banaana chaahte hain.....nahin ye mujh se na hoga....."

(Jaari)

 


"तब फिर तुम से कभी कुच्छ भी ना होगा सफदार साहब......हो सकता है कि.......मगर खैर......जाने दो.....हां तुम्हारी मुहब्बत किस सीमा तक बढ़ चुकी है....?"

"आप गंभीरता से पुच्छ रहे हैं?"

"बिल्कुल......तुम्हें इस मे शंका नहीं होनी चाहिए...."

"ये तो मैं नहीं जानता कि वो मुझ से मुहब्बत करती है या नहीं.....लेकिन ये ज़रूर कह सकता हूँ कि मुझ पर भरोसा करती है."

"गुड.....मैं यही जान'ना चाहता था......लेकिन तुम ये किस आधार पर कह रहे हो?"

सफदार ने पाइप जला कर दो तीन कश लिए और बोला....."छोटे मट्टू की कहानी तो आप को सुना चुका हूँ. आज लीज़ी प्रोफेसर का एक निर्णय सुन कर हतप्रभ(चकित) रह गयी. वो लीज़ी की शादी छोटे मट्टू से करना चाहता है. बूढ़ी औरत ने चीख चीख कर आसमान सर पर उठा लिया......लेकिन लीज़ी एकदम एकदम चुप सी हो गयी. प्रोफ़ेसर ने कहा कि अब इस आइलॅंड से वापसी की संभावना नहीं है.....लीज़ी की शादी फिर कहाँ होगी. छोटा मट्टू ही उसके लिए सब से अच्छा रहेगा......क्योंकि वो खुद भी क्रिस्चियन है. कुच्छ देर बाद लीज़ी मुझ से अकेले मे मिली......और प्रोफेसर के फ़ैसले के बारे मे बताया. फिर बोली ओरा......खुदा केलिए मुझे किसी तरह बचाओ. डॅडी अपनी बात पर हमेशा अटल रहते हैं......चाहे वो ग़लत हो या सही. मैने कहा मैं किस तरह बचा सकता हूँ? उस ने कहा कि कहीं से ज़हर ला दो......यही सब से बड़ी मदद होगी."

"अमे जाओ...." इमरान हाथ हिला कर बोला..."मरने केलिए इतना बड़ा समंदर क्या कम है?"

"बाइ गॉड आप दरिंदों जैसी बातें करते हैं." सफदार भिन्ना गया.

"ओके.....ओके......तुम ने क्या कहा?"

"कुच्छ नहीं....."

"अच्छी बात है तो जाकर ज़हर तलाश करो........और मैं सारी ज़िंदगी मछलियाँ पकड़ता रहूँगा. जोसेफ पी पीकर गुल गपाड़ा मचाता रहेगा."

"तो बताइए ना.....मैं क्या करूँ?" सफदार ने दाँत पीस कर रेत पर हाथ मारा.

"लड़की को अपने भरोसे मे लो. उस से पता करो कि अलमारी के पिछे बंदर के बच्चे भी चीखते हैं या नहीं?"

"हुहह......आप कभी गंभीरता से बात नहीं कर सकते...." इस बार सफदार ने अपने माथे पर हाथ मारा.

"तुम शायद पागल हो गये हो." इमरान बड़बड़ा कर चुप हो गया.

कुच्छ देर बाद जोसेफ हाथ हिला हिला कर कह रहा था....."इसे हमेशा याद रखना दोस्तो कि औरत सब से बुरी बला है. ज़गइला ने जैसे ही झाड़ियों से सर निकाला एक चमकदार कुल्हाड़ी ने उस की गर्दन उड़ा दी. और शेरॉन का शेर ज़गइला का गर्दन और धड़ अलग अलग तड़पने लगा. मामूना उस की लाश पर खड़ी क़हक़हे लगा रही थी......और छुप कर हमला करने वालेउसके आस पास नाच नाच कर युध गीत गा रहे थे. विजय के गीत. अगर उस ने मामूना की आहों और सिसकियों पर भरोसा ना किया होता.....तो इस तरह गीदड़ की मौत नहीं मरता.......और धालो.....मेरा बर्तन मेरे दुश्मन की खोपड़ियों की तरह खाली है....."

"भाई.....क्या सच-मुच आप पिल्लों और बंदरों के मामले मे गंभीर हैं?" सफदार ने पुछा.

"केवल उसी पिल्ले और बंदर के मामले मे जिसकी आवाज़ें लाइब्रेरी या बोघा के बेडरूम से आती हो."

"अच्छा तो फिर?"

"बस ये पता करो कि उसी अलमारी के पिछे कभी किसी ने बंदर के बच्चे की आवाज़ भी सुनी है या नहीं........और ये बात तुम्हें केवल लीज़ी से ही पता चल सकेगी."

"फिर क्या होगा?"

"पहले मुझे उसी सवाल का जवाब चाहिए......बाकी बातें बाद की हैं."

***

अंधेरे मे एक नारी चीख की आवाज़ उभरी और दूर तक सन्नाटे को बेधती चली गयी. फिर लगातार चीखें......"बचाओ....बचाओ...." भाषा इंग्लीश ही थी.

"कौन है?" किसी अंधेरे भाग से कोई दहाड़ा......फिर कयि दौड़ते हुए कदमों की आवाज़ें आईं. किसी के गिरने की आवाज़ आई. कुच्छ दौड़ते हुए कदम रुके.......और कुच्छ दौड़ते चले गये. उनकी आवाज़ें धीरे धीरे दूर होती जा रही थीं.

"टॉर्च......टॉर्च...." कोई चिल्लाया "जल्दी करो......शायद लाश है...."

रौशनी का घेरा इधर उधर घूमते हुए एक जगह रुक गया. ये कोई गोरी नस्ल की लड़की थी. ज़मीन पर ओंधी पड़ी हुई थी.

"क्या मर गयी?" किसी ने पुछा.

"नहीं......साँस ले रही है." वकील दरब सीधा खड़ा होता हुआ बोला.

"ज़ख़्म या खून?"

"नहीं शायद बेहोश है. चलो उठाओ......पता नहीं कॉन है?" दरब ने उसे सीधा करने की कोशिश करते हुए कहा. "श.....बेउटीफुल.....एकदम चाँद का टुकड़ा......रूको मैं ही उठाता हूँ, तुम रौशनी दिखाओ."

डरब ने उसे हाथों पर उठा लिया. बेहोश लड़की के हाथ और पैर झूलते रहे. दो आदमियों मे से एक रौशनी दिखा रहा था. उन्हें अधिक दूर नहीं चलना पड़ा. वो लकड़ी और पुवाल के बनाए हुए एक बड़े से झोपडे मे प्रवेश किए. यहाँ शायद छोटे छोटे कटु कमरे थे. क्योंकि वो जिस कमरे मे आए थे वो झोपडे की बाहरी घेरे से छोटा था.

ज़मीन पर पुवाल बिच्छा हुआ था......और उन पर तीन गद्दे दिखाई दे रहे थे. उन्होने उसे धीरे से एक गद्दे पर लिटा दिया.

डरब ने कहा...."कोई टूरिस्ट लगती है. हो सकता है कि इसके पास कोई बड़ी रक़म रही हो....."

"अगर हम यहाँ ना होते तो इसका क्या हाल होता?" एक ने कहा,

(जारी)

"Tab phir tum se kabhi kuchh bhi na hogaa Safdar sahab......ho sakta hai ki.......magar khair......jaane do.....haan tumhari muhabbat kis seema tak badh chuki hai....?"

"Aap gambheerta se puchh rahe hain?"

"Bilkul......tumhen is me shankaa nahin honi chaahiye...."

"Ye to main nahin jaanta ki wo mujh se muhabbat karti hai ya nahin.....lekin ye zaroor kah sakta hun ki mujh par bharosa karti hai."

"Good.....main yahi jaan'na chaahta tha......lekin tum ye kis aadhar par kah rahe ho?"

Safdar ne pipe jala kar do teen kash liye aur bola....."Chhote Mattu ki kahani to aap ko suna chuka hun. Aaj Lizy professor ka ek nirnay sun kar hatprabh(chakit) rah gayi. Wo Lizy ki shadi chhote Mattu se karna chaahta hai. Budhi aurat ne cheekh cheekh kar aasman sar par utha liya......lekin Lizy ekdam ekdam chup si ho gayi. Prof ne kaha ki ab is island se waapasi ki sambhavana nahin hai.....Lizy ki shadi phir kahaan hogi. Chhota Mattu hi uske liye sab se achha rahega......kyonki wo khud bhi Christian hai. Kuchh der baad Lizy mujh se akele me mili......aur professor ke faisle ke baare me bataaya. Phir boli Ohara......khuda keliye mujhe kisi tarah bachaao. Daddy apni baat par hamesha atal rahte hain......chaahe wo galat ho ya sahi. Maine kaha main kis tarah bacha sakta hun? Us ne kaha ki kahin se zahar laa do......yahi sab se badi madad hogi."

"Ame jaao...." Imran hath hilaa kar bola..."Marne keliye itna bada samandar kya kam hai?"

"By God aap darindon jaisi baaten karte hain." Safdar bhinnaa gaya.

"Ok.....ok......tum ne kya kaha?"

"kuchh nahin....."

"Achhi baat hai to jaakar zahar talash karo........aur main saari zindagi machhliyaan pakadta rahungaa. Josef pee peekar gul gapaada machaata rahega."

"To bataaiye naa.....main kya karun?" Safdar ne daant pees kar ret par hath maara.

"Ladki ko apne bharose me lo. Us se pata karo ki almaari ke pichhe bandar ke bachche bhi cheekhte hain ya nahin?"

"Huhhh......aap kabhi gambhirta se baat nahin kar sakte...." Is baar Safdar ne apne maathe par hath maara.

"Tum shayad paagal ho gaye ho." Imran barbadaa kar chup ho gaya.

Kuchh der baad Josef hath hilaa hilaa kar kah raha tha....."Isay hamesha yaad rakhna dosto ki aurat sab se buri balaa hai. Zagila ne jaise hi jhaadiyon se sar nikaala ek chamakdar kulhaadi ne us ki gardan udaa di. Aur sheron ka sher Zagila ka gardan aur dhad alag alag tadapne laga. Mamuna us ki laash par khadi kahkahe laga rahi thi......aur chhupa kar hamlaa karne waaleuske aas paas naach naach kar yudh geet gaa rahe the. Vijay ke geet. Agar us ne mamuna ki aahon aur siskiyon par bharosa na kiya hotaa.....to is tarah geedad ki maut nahin marta.......aur dhaalo.....mera bartan mere dushman ki khopadiyon ki tarah khaali hai....."

"Bhai.....kya sach-much aap pillon aur bandaron ke maamle me gambheer hain?" safdar ne puchha.

"Kewal usi pille aur bandar ke maamle me jiski aawazen liberary ya Bogha ke bedroom se aati ho."

"Achha to phir?"

"Bas ye pata karo ki usi almari ke pichhe kabhi kisi ne bandar ke bachche ki aawaz bhi suni hai ya nahin........aur ye baat tumhen kewal Lizy se hi pata chal sakegi."

"Phir kya hoga?"

"Pahle mujhe usi sawaal ka jawaab chaahiye......baaki baaten baad ki hain."

***

Andhere me ek naari cheekh ki aawaz ubhri aur door tak sannaate ko bedhti chali gayi. Phir lagataar cheekhen......"Bachaao....bachaao...." Bhasha English hi thi.

"Kaun hai?" Kisi andhere bhaag se koi dahaada......phir kayi daudte huye kadmon ki aawazen aayin. Kisi ke girne ki aawaz aayi. Kuchh daudte huye kadam ruke.......aur kuchh daudte chale gaye. Unki aawazen dhire dhire door hoti jaa rahi thin.

"Torch......torch...." Koi chillaaya "Jaldi karo......shayad laash hai...."

Raushni ka ghera idhar udhar ghoomte huye ek jagah ruk gaya. Ye koi gori nasl ki ladki thi. Zamin par ondhi padi huyi thi.

"Kya mar gayi?" Kisi ne puchha.

"Nahin......saans le rahi hai." Wakil Darab sidha khada hota hua bola.

"Zakham ya khoon?"

"Nahin shayad behosh hai. Chalo uthaao......pata nahin kon hai?" Darab ne usay sidha karne ki koshish karte huye kaha. "Ohh.....beutiful.....ekdam chaand ka tukdaa......ruko main hi uthaata hun, tum raushni dikhaao."

Darab ne usay hathon par utha liyaa. Behosh ladki ke hath aur pair jhoolte rahe. Do aadmiyon me se ek raushni dikha raha tha. Unhen adhik door nahin chalna pada. Wo lakdi aur puwaal ke banaaye huye ek bade se jhopade me prawesh kiye. Yahaan shayad chhote chhote katu kamre the. Kyonki wo jis kamre me aaye the wo jhopade ki baahari ghere se chhota tha.

Zamin par puwaal bichha hua tha......aur un par teen gadde dikhayi de rahe the. Unhone usay dhire se ek gadde par litaa diyaa.

Darab ne kaha...."Koi tourist lagti hai. Ho sakta hai ki iske paas koi badi raqam rahi ho....."

"Agar ham yahaan na hote to iska kya haal hota?" Ek ne kaha,

(Jaari)

 
Back
Top