• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

काँच की हवेली "kaanch ki haveli" compleet

अपडेट 36

निक्की अपने बिस्तर पर गुम्सुम लेटी हुई थी. उसकी आँखें शुन्य में टिकी हुई थी. ऐसा नही कि वो चिंतित थी. वो केवल ख्यालो में खोई हुई थी. आज उसके ख्यालों में पिच्छले 3 दिनो से बसा रहने वाला ग़रीब कल्लू नही था. बल्कि खूबसूरत व्यक्तित्व का स्वामी रवि था.

जब से रवि की मा आई थी, निक्की का मन बार बार रवि की और जा रहा था. वो रवि के बारे में अधिक सोचना नही चाहती थी. पर दिल पर किसका ज़ोर चला है. वह तो एक ऐसा बेलगाम घोड़ा है जो अपनी मर्ज़ी से जिस और चाहे सरपट भागता है और अपनी मर्ज़ी से लौट आता है.

निक्की का दिल भी एक बार फिर बेलगाम होकर रवि की तरफ भागा जा रहा था. कल्लू के दुख से रु-बरु होने के बाद रवि के प्रति उसके जो अरमान सो गये थे. अब कमला जी के आते ही फिर से जाग उठे थे. अब उसका मन फिर से उसे हासिल करने को मचल उठा था.

निक्की काँच की बनी भीतरी छत (सीलिंग) को घूरते हुए इन्ही विचारों में खोई हुई थी कि तभी दरवाज़े पर किसी ने दस्तक दी.

"कौन है?" निक्की बिस्तर पर उठकर बैठते हुए बोली.

बाहर जो शख़्श था वो निक्की के सवाल का जवाब देने के बजाए धीरे से दरवाज़ा खोलकर अंदर आया. निक्की उसे देखते ही संभलकर बैठ गयी. ये दीवान जी थे. कमला जी और रवि से मिलने के बाद वो सीधा निक्की के पास आए थे.

दीवान जी निक्की के बराबर बिस्तर पर जाकर बैठ गये. फिर अपना दायां हाथ उसके सर पर प्यार से फेरते हुए बोले - "कैसी हो निक्की बेटा?"

"अच्छी हूँ अंकल." निक्की ने फीकी मुस्कुराहट के साथ कहा.

"तुम चिंता ना करो बेटा, जब ता ये बूढ़ा जी रहा है तब तक तुम्हारे अधिकारों पर कोई दूसरा डाका नही डाल सकता."

"क्या बात है अंकल? आप कुच्छ परेशान लग रहे हैं." निक्की दीवान जी की उतरी हुई सूरत को देखकर बोली.

"निक्की बेटा, मैं आपके पास आने से पहले रवि और उनकी माता जी के साथ बैठा हुआ था."

रवि का नाम सुनते ही निक्की ने अपनी नज़रें नीचे कर ली. रवि के ज़िक्र से उसका चेहरा फिर से उदास हो गया.

"क्या कहा उन्होने?" निक्की दीवान जी के चेहरे को देखते हुए बोली.

"कुच्छ खास बातें नही हुई, मैं बस उनसे दुआ सलाम करके निकल आया. पर तुम चिंता ना करो.....मैं सब ठीक कर दूँगा." दीवान जी उसे तसल्ली देते हुए बोले.

जवाब में निक्की ने खामोशी से अपनी गर्दन झुका दी.

"अच्छा अब मैं चलता हूँ." दीवान जी उठते हुए बोले - "मैं बस तुम्हे देखने और ये कहने आया था कि तुम बेफिक़र रहो. रवि को तुमसे कोई अलग नही कर सकता."

निक्की इस बार भी कुच्छ ना बोली. बस दीवान जी के उठते ही वो भी उठ खड़ी हुई.

दीवान जी मुड़े और दरवाज़े से बाहर निकल गये.

दीवान जी के जाते ही निक्की वापस बिस्तर पर फैल गयी और पुनः उन्ही विचारों में खो गयी.

*****

कंचन झरने के किनारे उसी पत्थेर पर बैठी हुई थी. जहाँ अक्सर बैठकर रवि का इंतेज़ार किया करती थी.

उसके मन में एक उदासी सी छाई हुई थी. आज सुबह की घटना का असर अब भी उसके मस्तिष्क पर शेष था. जब से कमला जी उसके घर आई थी, तब से वो मुस्कुराना भूल गयी थी. आज सुबह कमला जी के जाने के बाद वो काफ़ी देर तक सिसकती रही थी. उसके दिल में एक अंजना सा भय समा गया था. उसे ऐसा अनुभव हो रहा था जैसे अब वो कभी रवि से नही मिल सकेगी. इस एहसास से कि अब उसे रवि के बिना ही जीना पड़ सकता है उसके आँसू नही थम रहे थे.

शांता बुआ काफ़ी देर तक उसे समझाती रही थी.

सुगना का दिल भी अपनी जान से प्यारी बेटी को रोता देख उदास हो गया था. उसके ईए संसार में कंचन से कीमती कुच्छ भी ना था. वा तो कंचन की खुशी के लिए अपने शरीर के माँस तक को बेच सकता था. परंतु कंचन के इस पीड़ा का इलाज़ उसके पास भी नही था. लेकिन उसने ये ज़रूर तय कर लिया था कि चाहें उसे कमला जी के पावं पर क्यों ना गिरना पड़े, वो गिरेगा, पर अपनी बेटी की खुशियों को आग लगने नही देगा.

उसने कंचन से रवि के बारे में कुच्छ भी पुच्छना आवश्यक नही समझा. कंचन का उदास चेहरा और उसकी आँखों से बहते मोती सरीखे आँसू इस बात के साक्षी थे कि वो रवि से कितना प्यार करती थी.

सुगना और शांता ने कंचन को समझा बुझाकर चुप तो करा दिया था पर उसकी उदासी दूर नही कर पाए थे.

कंचन सारा दिन उदास रही थी. चिंटू की शरारातें भी उसके होंठों की हँसी को वापस नही ला पाई थे

कंचन को इंतेज़ार करते हुए 30 मिनिट से भी ज़्यादा वक़्त हो चला था. वह बार-बार अपनी नज़र उठाकर रास्ते की ओर देखती....किंतु रवि को ना आता देख उसकी उदासी बढ़ जाती.

'कहीं ऐसा ना हो की साहेब मुझसे मिलना ही ना चाहते हों? कहीं माजी ने साहेब से ये ना कह दिए हों कि मैने उन्हे झाड़ू से मारा है - जो माजी ने सच-मच में यही बात साहेब से कही होंगी तो फिर साहेब मुझे कभी माफ़ नही करेंगे. वे तो मुझसे नाता ही तोड़ लेंगे.' लेकिन ईश्वर जानता है कि मैं झाड़ू माजी के लिए नही उठाई थी, वो तो मैं चिंटू को मारना चाहती थी. तभी माजी सामने आ गयीं,

और फिर मेरा झाड़ू माजी को लगा भी नही था. क्या इतनी सी बात के लिए साहेब मुझे छोड़ देंगे. उन्होने तो मुझे जीवन भर साथ देने का वादा किया है. क्या वो अपना वादा भूल जाएँगे? क्या सच में मैं उनसे अब कभी नही मिल सकूँगी? जो सच में साहेब मुझे छोड़ गये तो मेरा क्या होगा.?' कंचन के शंका पूर्ण विचार उसका पीछा नही छोड़ रहे थे.

कंचन यूँही गुमशुम, उदास सी बैठी रही. इस वक़्त वा खुद को बहुत अकेला और कमज़ोर महसूस कर रही थी. शरीर हौले हौले ऐसे काँप रहा था जैसे हवा का एक मामूली सा झौंका उसे उड़ा ले जाएगा.

"कंचन !" सहसा उसके कानो से रवि का स्वर टकराया.

कंचन रवि की आवाज़ से चौक-कर पलटी. फिर रवि पर नज़र पड़ते ही वह झटके से खड़ी हुई. पर हमेशा की तरह दौड़कर उसकी छाती से नही लगी. आज उसके कदम जहाँ के तहाँ चिपके रह गये. वह उसी जगह से खड़े खड़े रवि की टक-टॅकी लगाए देखने लगी. उसकी आँखों में गीलापन था. कंचन अपनी भीगी पलकों से रवि को ठीक वैसे ही देख रही थी जैसे कोई मरने वाला ज़िंदगी की और हसरत से देखता है.

रवि को अपने पास देखकर उसका मन भावुकता से भर उठा था. देखते ही देखते उसके अंदर की पीड़ा आँसू बनकर बाहर निकली और उसके गुलाबी गालों में फैल गयी.

"कंचन क्या हुआ?" रवि एक दम से उसके पास जाते हुए बोला

"साहेब.....मुझे माफ़ कर दो, मेरी वजह से माजी का अपमान हुआ और वो मुझसे नाराज़ होकर मेरे घर से लौट गयी. पर साहेब......मैं सच कहती हूँ मैने कुच्छ भी जानकार नही किया. मुझसे ये ग़लती अंजाने में हुई थी. आप जो भी मन करे मुझे इसकी सज़ा दे दो पर मुझसे मूह मत फेरो. मैं आपके बगैर नही जी........." इसके आगे के शब्द उसके गले के भीतर ही घुट कर रह गये. रवि ने फुर्ती से अपना हाथ उसके मूह पर रख दिया था.

"कुच्छ ना कहो कंचन....!" रवि उसे कंधे से पकड़ अपने करीब लाते हुए कहा. फिर उसे उसी प्रकार पकड़े हुए खाई के और करीब ले गया.

"ये देख रही हो कंचन?" रवि ने अपनी उंगली का इशारा गिरते झरने की ओर करते हुए कहा. - "ये ठीक तुम्हारी तरह है. और मैं उस झील की भाँति हूँ. जिसकी गोद में ये झरना गिर रहा है. जैसे इस झरने के बिना उस झील का कोई वज़ूद नही वैसे ही तुम्हारे बिना मेरा भी कोई वज़ूद नही. मैं जानता हूँ कि तुम किस बात से उदास हो, तुम शायद ये सोच रही होगी की मैं कहीं मा के दबाव में आकर तुमसे अपने संबंध ना तोड़ लूँ., नही कंचन........आज मैं इस प्रकृति में मौजूद हर चीज़ को, ये नदियाँ, पर्वत, झील, झरने, दूर तक फैली हुई ये वादियाँ इन सब को साक्षी मानकर कहता हूँ कि मैं तुम्हारा साथ कभी नही छोड़ूँगा. चाहें उसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े. पर तुम्हारा साथ कोई अन्याय नही करूँगा"

"साहेब...!" कंचन फफक-कर बोली और रवि से लिपट गयी. रवि ने उसे अपनी छाती में छुपा लिया.

कंचन रवि की मजबूत बाहों के घेरे में अपनी सारी पीड़ा भूल गयी थी. वह जब भी रवि के बाहों में होती थी उसे किसी चीज़ का भय नही रहता था. वह बिल्कुल उसी प्रकार निश्चिंत हो जाया करती थी. जैसे कोई दूधमुहा बच्चा अपनी मा की गोद में जाकर निश्चिंत हो जाता है.

कुच्छ देर यूँही लिपटे रहने के बाद रवि ने उसे पुकारा. - "कंचन....जब मा तुम्हारे घर आई थी तब हुआ क्या था? मा जब हवेली लौटी तो काफ़ी उखड़ी हुई थी."

रवि की बात सुनकर कंचन ने अपना चेहरा उपर उठाया. फिर रवि को देखते हुए बोली - "माजी क्या कह रही थी साहेब? वो तो मुझपर बहुत बिगड़ रही होंगी"

"नही.....ऐसा नही है. पर नाराज़ ज़रूर थी. वैसे हुआ क्या था?"

कंचन पहले घबराई फिर झिझकते हुए सुबह की घटना ज्यों का त्यों रवि को सुनाने लगी.

उसकी पूरी बात सुन लेने के बाद रवि हंसते हुए कंचन से कहा - "तो तुम मा को झाड़ू से मारने वाली थी. फिर तो मा का गुस्सा जायज़ है."

"साहेब मैं माजी से माफी माँगना चाहती हूँ. वो मुझे माफ़ तो कर देंगी ना?" कंचन घराहट भरे स्वर में बोली.

"हां क्यों नही." रवि ने प्यार से कंचन के गाल थपथपाते हुए कहा - "मा नाराज़ ज़रूर है पर मैं जानता हूँ वो करेगी वही जो मैं चाहूँगा. क्योंकि उन्होने मुझे बचपन से ही बहुत प्यार किया है. लेकिन उन्हे मनाने में थोड़ा समय लगेगा. और जब तक मैं मा को मना ना लूँ हम पहले की तरह नही मिल सकते. ऐसे माहौल में मिलना ठीक नही रहेगा."

"लेकिन......मैं आपसे मिले बिना नही रह सकूँगी साहेब." कंचन जुदाई की बात से घबरा उठी.

"कुच्छ दिन के लिए हमें दूरी बनानी ही होगी कंचन." रवि ने उसे समझाया. - "मैं नही चाहता कि हमारी अधिरता हमारे लिए कोई नयी परेशानी लेकर आए."

"ठीक है साहेब." कंचन मायूस होकर बोली - "जो आप ठीक समझे."

"उदास ना हो कंचन.....सब ठीक हो जाएगा." रवि कंचन को गले लगाते हुए कहा.

कंचन उसके गले लगकर सूबक उठी. रवि उसे दुलारता रहा.
 
nikki apne bistar par gumshum leti hui thi. Uski aankhen shunya mein tiki hui thi. aisa nahi ki wo chintit thi. Wo keval khyalo mein khoyi hui thi. Aaj uske khyalon mein pichhle 3 dino se basa rehne wala garib kallu nahi tha. Balki khubsurat vyaktitva ka swami ravi tha.

Jab se ravi ki maa aayi thi, nikki ka mann baar baar ravi ki aur jaa raha tha. Wo ravi ke baare mein adhik sochna nahi chahti thi. Par dil par kiska zor chala hai. wah to ek aisa belagaam ghoda hai jo apni marji se jis aur chahe sarpat bhagta hai aur apni marji se laut aata hai.

Nikki ka dil bhi ek baar phir belagaam hokar ravi ki taraf bhaga ja raha tha. kallu ke dukh se ru-baru hone ke baad ravi ke prati uske jo armaan so gaye the. Ab kamla ji ke aate hi phir se jaag uthe the. Ab uska mann phir se use haasheel karne ko machal utha tha.

nikki kaanch ki bani bhitri chhat (ceiling) ko ghurte hue inhi vicharon mein khoyi hui thi ki tabhi darwaze par kisi ne dastak di.

"kaun hai?" nikki bistar par uthkar baithte hue boli.

bahar jo shakhsh tha wo nikki ke sawal ka jawab dene ke bajaye dheere se darwaza kholkar andar aaya. Nikki use dekhte hi sambhalkar baith gayi. Ye dewwan ji the. kamla ji aur ravi se milne ke baad wo seedha nikki ke paas aaye the.

deewan ji nikki ke barabar bistar par jaakar baith gaye. Phir apna daayan hath uske sar par pyar se ferte hue bole - "kaisi ho nikki beta?"

"achhi hoon uncle." nikki ne feeki muskurahat ke sath kaha.

"tum chinta na karo beta, jab ta ye budha jee raha hai tab tak tumhare adhikaaron par koi dusra daaka nahi daal sakta."

"kya baat hai uncle? Aap kuchh pareshan lag rahe hain." nikki deewan ji ki utri hui surat ko dekhkar boli.

"nikki beta, main aapke paas aane se pehle ravi aur unki maata ji ke sath baitha hua tha."

ravi ka naam sunte hi nikki ne apni nazrein niche kar lee. Ravi ke zikr se Uska chehra phir se udaas ho gaya.

"kya kaha unhone?" nikki deewan ji ke chehre ko dekhte hue boli.

"kuchh khash baatein nahi hui, main bas unse dua salam karke nikal aaya. Par tum chinta na karo.....main sab theek kar dunga." deewan ji use tasalli dete hue bole.

Jawab mein nikki ne khamoshi se apni gardan jhuka di.

"achha ab main chalta hoon." deewan ji uthte hue bole - "main bas tumhe dekhne aur ye kehne aaya tha ki tum befiqar raho. Ravi ko tumse koi alag nahi kar sakta."

Nikki is baar bhi kuchh na boli. Bas deewan ji ke uthte hi wo bhi uth khadi hui.

Deewan ji mude aur darwaze se bahar nikal gaye.

deewan ji ke jaate hi nikki wapas bistar par fail gayi aur punah unhi vichaaron mein kho gayi.

*****

kanchan jharne ke kinare usi patther par baithi hui thi. Jahan aksar baithkar ravi ka intezaar kiya karti thi.

Uske mann mein ek udaasi si chhayee hui thi. Aaj subah ki ghatna ka asar ab bhi uske mastishk par shesh tha. jab se kamla ji uske ghar aayi thi, tab se wo muskurana bhul gayi thi. aaj subah kamla ji ke jaane ke baad wo kaafi der tak sisakti rahi thi. Uske dil mein ek anjana sa bhay sama gaya tha. Use aisa anubhav ho raha tha jaise ab wo kabhi ravi se nahi mil sakegi. Is ehsaas se ki ab use ravi ke bina hi jeena pad sakta hai uske aansu nahi tham rahe the.

Shanta bua kaafi der tak use samjhati rahi thi.

Sugna ka dil bhi apni jaan se pyari beti ko rota dekh udaas ho gaya tha. uske iye sansaar mein kanchan se keemti kuchh bhi na tha. Wah to kanchan ki khushi ke liye apne sharir ke maansh tak ko bech sakta tha. Parantu kanchan ke is peeda ka ilaaz uske paas bhi nahi tha. Lekin Usne ye jarur tay kar liya tha ki chahein use kamla ji ke paon par kyon na girna pade, wo girega, par apni beti ki khushiyon ko aag lagne nahi dega.

Usne kanchan se ravi ke baare mein kuchh Bhi puchhna aavashyak nahi samjha. Kanchan ka udaas chehra aur uski aankhon se behte moti sarikhe aansu is baat ke saakshi the ki wo ravi se kitna pyar karti thi.

sugna aur shanta ne kanchan ko samjha bujhakar chup to kara diya tha par uski udaasi door nahi kar paaye the.

Kanchan sara din udaas rahi thi. Chintu ki shararatein bhi uske honthon ki hansi ko wapas nahi laa paaye the

Kanchan ko intezaar karte hue 30 minute se bhi zyada waqt ho chala tha. wah baar-baar apni nazar uthakar raaste ki aur dekhti....kintu ravi ko na aata dekh uski udaasi badh jaati.

'kahin aisa na ho ki saheb mujhse milna hi na chahte hon? Kahin maaji ne saheb se ye na keh diyen hon ki maine unhe jhadu se maara hai - jo maaji ne sach-much mein yahi baat saheb se kahi hongi to phir saheb mujhe kabhi maaf nahi karenge. Wey to mujhse naata hi tod lenge.' lekin ishwar jaanta hai ki main jhadu Maaji ke liye nahi uthayi thi, wo to main chintu ko maarna chahti thi. Tabhi maaji saamne aa gayin,

aur phir mera jhadu maaji ko laga bhi nahi tha. Kya itni si baat ke liye saheb mujhe chhod denge. Unhone to mujhe jeevan bhar sath dene ka waada kiya hai. Kya wo apna waada bhool jayenge? Kya sach mein main unse ab kabhi nahi mil sakungi? jo sach mein saheb mujhe chhod gaye to mera kya hoga.?' kanchan ke shankapurn vichaar uska pieechha nahi chhod rahe the.

Kanchan yunhi gumshum, udaas si baithi rahi. Is waqt wah khud ko bahut akela aur kamzor mehsus kar rahi thi. Sharir haule haule aise kaanp raha tha jaise hava ka ek mamuli sa jhaunka use uda le jayega.

"kanchan !" sahsa uske kaano se ravi ka swar takraya.

Kanchan ravi ki awaaz se chauk-kar palti. phir ravi par nazar padte hi wah jhatke se khadi hui. Par hamesha ki tarah daudkar uski chhati se nahi lagi. Aaj uske kadam jahan ke tahan chipke rah gaye. wah usi jagah se khade khade ravi ki tak-taki lagaye dekhne lagi. Uski aankhon mein geelapan tha. Kanchan Apni bhigi palkon se ravi ko theek waise hi dekh rahi thi jaise koi marne wala zindagi ki aur hasrat se dekhta hai.

ravi ko apne paas dekhkar uska mann bhavukta se bhar utha tha. Dekhte hi dekhte Uske andar ki peeda aansu bankar bahar nikli aur uske gulabi gaalon mein fail gayi.

"kanchan kya hua?" ravi ek dam se uske paas jaate hue bola

"saheb.....mujhe maaf kar do, meri wajah se maaji ka apmaan hua aur wo mujhse naaraz hokar mere ghar se laut gayi. Par saheb......main sach kehti hoon maine kuchh bhi jaankar nahi kiya. Mujhse ye galti anjaane mein hui thi. Aap jo bhi mann kare mujhe iski saza de do par mujhse muh mat fero. Main aapke bagair nahi jee........." iske aage ke shabd uske gale ke bhitar hi ghut kar rah gaye. ravi ne furti se apna hath uske muh par rakh diya tha.

"kuchh na kaho kanchan....!" ravi use kandhe se pakad apne kareeb laate hue kaha. Phir use usi prakaar pakde hue khai ke aur kareeb le gaya.

"ye dekh rahi ho kanchan?" ravi ne apni ungli ka ishara girte jharne ki aur karte hue kaha. - "ye theek tumhari tarah hai. Aur main us jheel ki bhanti hoon. Jiski god mein ye jharna gir rahi hai. Jaise is jharne ke bina us jheel ka koi wazood nahi waise hi tumhare bina mera bhi koi wazood nahi. Main jaanta hoon ki tum kis baat se udaas ho, tum shayad ye soch rahi hogi ki main kahin maa ke dabav mein aakar tumse apne sambandh na tod loon., nahi kanchan........aaj main is prakurti mein maujood har cheej ko, ye nadiyan, parvat, jheel, jharne, door tak faili hui ye waadiyan in sab ko saakshi maankar kehta hoon ki main tumhara sath kabhi nahi chhodunga. Chahein uske liye koi bhi keemat chukani pade. Par tumhara sath koi anyaay nahi karunga"

"saheb...!" kanchan fafak-kar boli aur ravi se lipat gayi. Ravi ne use apni chhati mein chhupa liya.

Kanchan ravi ki majboot baahon ke ghere mein apni saari peeda bhul gayi thi. Wah jab bhi ravi ke baahon mein hoti thi use kisi cheej ka bhay nahi rehta tha. Wah bilkul usi prakaar nishchint ho jaya karti thi. Jaise koi doodhmuha bacha apni maa ki god mein jaakar nishchint ho jata hai.

Kuchh der yunhi lipte rahne ke baad ravi ne use pukara. - "kanchan....jab maa tumhare ghar aayi thi tab hua kya tha? maa jab haveli lauti to kaafi ukhdi hui thi."

Ravi ki baat sunkar kanchan ne apna chehra upar uthaya. Phir ravi ko dekhte hue boli - "maaji kya keh rahi thi saheb? Wo to mujhpar bahut bigad rahi hongi"

"nahi.....aisa nahi hai. Par naaraz jarur thi. Waise hua kya tha?"

Kanchan pehle ghabrai phir jhijhakte hue subah ki ghatna jyon ka tyon ravi ko sunane lagi.

Uski puri baat sun lene ke baad ravi hanste hue kanchan se kaha - "to tum maa ko jhadu se maarne wali thi. Phir to maa ka gussa jaayz hai."

"saheb main maaji se maafi mangna chahti hoon. Wo mujhe maaf to kar dengi na?" kanchan gharahat bhare swar mein boli.

"haan kyon nahi." ravi ne pyar se kanchan ke gaal thapthapate hue kaha - "Maa naaraz jarur hai par main jaanta hoon wo karegi wahi jo main chahunga. Kyonki unhone mujhe bachpan se hi bahut pyar kiya hai. Lekin Unhe manane mein thoda samay lagega. Aur jab tak main maa ko mana na loon hum pehle ki tarah nahi mil sakte. Aise mahaul mein milna theek nahi rahega."

"lekin......main aapse mile bina nahi reh sakungi saheb." kanchan judai ki baat se ghabra uthi.

"kuchh din ke liye hamein doori banani hi hogi kanchan." ravi ne use samjhaya. - "main nahi chahta ki hamari adhirta hamare liye koi nayi pareshani lekar aaye."

"theek hai saheb." kanchan maayus hokar boli - "jo aap theek samjhe."

"udaas na ho kanchan.....sab theek ho jaayega." ravi kanchan ko gale lagate hue kaha.

Kanchan uske gale lagkar subak uthi. Ravi use dulaarta raha.
 
अपडेट 37

इस वक़्त 2 बजे हैं. सुगना अपने खेत में काम पर लगा हुआ है. किंतु उसका मन काम पर नही है, कारण है कंचन....! जो अभी कुच्छ देर पहले चिंटू के साथ उसे खाना खिलाने आई थी. वैसे तो उसके लिए रोज़ शांता खाना लेकर आती थी. पर आज उसने कंचन और चिंटू को भेज दिया था. संभवतः....ऐसा उसने दिनेश जी के साथ कुच्छ पल बिताने के लिए किया होगा.

कंचन कुच्छ खोई खोई और उदास सी थी. उसके अंदर कल शाम से ही उदासी छाई हुई थी जब रवि ने कहा था कि अब वे दोनो कुच्छ दिनो तक नही मिल सकेंगे. वह सुगना के सामने ब्लात मुस्कुराने की कोशिश कर रही थी. ताकि सुगना को उसकी उदासी का पता ना चले.

कंचन और चिंटू के जाते ही सुगना अपने काम पे लग गया. किंतु कंचन से मिल लेने के बाद उसका मन काम पर नही लग रहा था. आज उसे कंचन उदास सी लगी थी. कंचन की उदासी उससे छुपि नही रह पाई थी. सुगना इसी बात की चिंता में डूबा हुआ था कि अगर कमला जी ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया तो कंचन कैसे जी पाएगी? वह मन ही मन प्रण कर रहा था - "कुच्छ भी हो मैं कंचन को दुखी नही देख सकता.....उसके लिए मुझे जो भी करना पड़े मैं करूँगा. पर उसे उसकी सारी खुशियाँ देकर रहूँगा."

अभी सुगना इन्ही विचारों में गुम था कि उसके कानो से जीप की आवाज़ टकराई. उसने आवाज़ की दिशा में नज़र दौड़ाया तो उसे दीवान जी की जीप आती दिखाई दी.

दीवान जी पर नज़र पड़ते ही सुगना के माथे पर बल पड़ गये और चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गयीं.

जीप कुच्छ दूरी पर आकर रुकी. दीवान जी जीप से उतरे और सुगना की तरफ देखने लगे.

सुगना फावड़ा ज़मीन पर रखकर दीवान जी के तरफ बढ़ गया. वो समझ चुका था कि दीवान जी उसी से मिलने आएँ हैं. हालाँकि उसके अतिरिक्त कुच्छ और भी लोग थे जो कुच्छ-कुच्छ फ़ासले में अपने खेतों में काम कर रहे थे. पर दीवान जी का उन लोगों से कभी कोई संबंध नही रहा था.

"नमस्ते दीवान जी." सुगना दीवान जी के निकट जाकर बोला.

उसने दीवान जी को ध्यान से देखा. उनके चेहरे पर परेशानी के भाव थे.

"नमस्ते !" दीवान जी सुगना के नमस्ते का उत्तर देते हुए बोले - "कैसे हो सुगना?"

"अच्छा हूँ, मालिक की कृपा है. आप सुनाए.....आपको कौनसा कष्ट आन पड़ा है, जो आज 20 साल बाद मेरी खबर लेने की सोचे?" सुगना के शब्दों में व्यंग का पुट था.

"मैं कंचन के बारे में तुमसे कुच्छ बातें करने के लिए आया हूँ."

"कंचन?" उसके मूह से बेशखता निकला.दीवान जी के होंठों से कंचन का नाम सुनकर वह बुरी तरह से चौंक उठा था. उसका दिल किसी अंजनी आशंका से जोरों से धड़क रहा था. वह सवालिया नज़रों से दीवान जी की तरफ देखते हुए बोला - "मैं समझा नही? आप कंचन के बारे में क्या बात करना चाहते हैं?"

"सुगना मेरी बात का बुरा मत मान'ना. मैं बहुत विवश होकर यहाँ तक आया हूँ." दीवान जी अपने शब्दों में पीड़ा भरते हुए बोले."

"दीवान जी, आप जो भी कहना चाहते हैं साफ साफ कहिए. पहेलियों की भाषा ना तो मुझे पहले कभी समझ में आई और ना अब आ रही है." सुगना बेचैनी से भरकर बोला.

"ठाकुर साहब निक्की का विवाह रवि से करना चाहते हैं. इस रिश्ते से रवि की मा भी खुश हैं. लेकिन तुम्हारी बेटी कंचन रवि और निक्की के आड़े आ रही है. सुगना मैं कंचन का बुरा नही चाहता पर उसकी वजह से निक्की की.......!"

"बस दीवान जी." सुगना तैश में आकर गरजा. - "आप किसका कितना भला चाहते हैं ये मैं खूब जानता हूँ. रही बात कंचन की......तो मैं एक बात आपको बता देना चाहता हूँ. कंचन मेरा गुरूर है. उसके उपर किसी भी तरह का लान्छन मैं सहन नही करूँगा. कंचन और रवि एक दूसरे से प्यार करते हैं. बीच में तो निक्की आ रही है. या शायद आप आने की कोशिश कर रहे हैं"

"अपनी हद में रहकर बात करो सुगना." दीवान जी क्रोध में चीखे. - "कंचन तुम्हारी बेटी है और निक्की की दोस्त है इसीलिए यहाँ तक आया हूँ, नही तो यहाँ तक आने की ज़रूरत भी ना पड़ती मुझे. आगे तुम खुद समझदार हो. तुम चाहो तो मैं तुम्हे कुच्छ पैसे भी दे सकता हूँ. कहीं कोई दूसरा अच्छा सा लड़का देखकर कंचन की शादी कर दो."

"संसार की कोई भी वास्तु, मुझे कंचन से अधिक प्रिय नही है. उसकी खुशी के लिए मैं खुद को बेच सकता हूँ." सुगना का स्वर चट्टान की तरह सख़्त था. - "एक बात आप अपने मन में अच्छी तरह उतार लीजिए दीवान जी. अगर कंचन को हल्की सी भी खरोंच तक आई तो हवेली की दीवारें ढह जाएँगी. इंट से इंट बजा दूँगा हवेली की. मैं आज भी वही सुगना हूँ, थोड़ा बूढ़ा ज़रूर हुआ हूँ पर इतना भी नही कि अपनी बेटी की रक्षा ना कर सकूँ."

सुगना के गुस्से से भरी सूरत देखकर दीवान जी उपर से नीचे तक काँप गये. वो सुगना के गुस्से से परिचित थे. उन्होने मौक़े की नज़ाकत को समझा और नर्म स्वर में बोले - "तुम नाहक बिगड़ रहे हो सुगना. मैने तो सदेव तुम्हारा भला चाहा है. कभी कंचन और निक्की में कोई फ़र्क नही समझा. पर शायद तुम मुझे समझ नही पाए. ठीक है, अब मैं चलता हूँ. ईश्वर तुम्हारा भला करे." ये कहकर दीवान जी जाने के लिए मुड़े.

"विधाता पर मुझे पूरा भरोसा है दीवान जी." सुगना उत्तर में बोला - "वो बड़ा ही न्यायी है. जिसकी जो मंज़िल है उसे वहाँ तक ज़रूर पहुँचाएगा. नमस्ते !"

दीवान जी एक पल ठहरकर सुगना की तरफ देखे. फिर तेज़ी से जीप में सवार हो गये. उनके बैठते ही जीप वापस मूडी और देखते ही देखते सुगना की नज़रों से ओझल हो गयी.

सुगना चिन्तीत मुदारा में खड़ा उन्हे जाते हुए देखता रहा.

*****

शाम के 4 बजे हैं.

कंचन इस वक़्त गाओं के मंदिर की सीढ़ियाँ चढ़ रही है. उसके हाथ में पूजा की थाली है. सफेद सलवार कमीज़ में वो किसी अप्सरा की तरह सुंदर लग रही है. और अपने कपड़ों की ही भाँति सॉफ और स्वच्छ दिखाई दे रही है.

आज उसका मन किया कि वो मंदिर जाकर पूजा करे. और अपने प्यार की सलामती की प्रार्थना करे.

वो मंदिर पहुँची. अंदर आरती की, प्रार्थना किया फिर पूजारी जी से आशीर्वाद लेकर बाहर निकली.

जैसे ही वो मंदिर की सीढ़ियाँ उतरने को हुई. उसे रवि की मा सीढ़ियाँ चढ़ती दिखाई दी. उनपर नज़र पड़ते ही कंचन घबरा गयी. उसके समझ में नही आया अब वो क्या करे. वह सोचने लगी - कहीं ऐसा ना हो माजी मुझे देखकर उस दिन का बदला ले. और मुझे जली कटी सुनाने लग जायें.

कंचन उनसे छुप्ने के लिए जगह ढूँढने लगी. तभी कमला जी की नज़र कंचन से टकराई. कंचन ने उन्हे अपनी ओर देखते पाया तो भय से काँप उठी. हाथ ऐसे काँपने लगे जैसे थाली अभी उसके हाथों से छूट कर गिर पड़ेगी.

वह जड़वत खड़ी उन्हे अपने नज़दीक आते देखती रही.

कमला जी उसके करीब आईं. कंचन को उपर से नीचे तक घूरा.

कंचन की सिटी-पिटी गुम हो गयी. उसने भय से अपनी नज़रें झुका ली.

"क्या माँगने आई थी?" कमला जी ने कंचन की हालत पर गौर करके व्यंग से बोली.

"ज......जी.....मैं...." उसकी जीभ लड़खड़ाई. उसने सहमी सी निगाह से कमला जी को देखा.

"तुम इतनी घबरा क्यों रही हो? मैं कोई शेर नही हूँ जो तुम्हे खा जाउन्गि."

कमला जी की बात सुनकर कंचन की हालत और भी पतली हो गयी. वो इस वक़्त सच-मुच खुद को खुले जंगल में किसी शेरनी के बीच महसूस कर रही थी. भय के कारण उसकी सूरत रोनी सी हो गयी थी.

"मुझे तुमसे कुच्छ बातें करनी है. आओ कुच्छ देर मेरे साथ वहाँ बैठो." कमला जी उसे सीढ़ियों के किनारे बने चबूतरे की और इशारा करती हुई बोली तथा खुद चबूतरे की तरफ बढ़ गयी.

कंचन किसी यंत्रचलित मशीन की तरह उनके पिछे चलती हुई उनके पास खड़ी हो गयी.

"बैठ जाओ." कमला जी ने कंचन को खड़ा देख बैठने का इशारा किया.

कंचन झिझक और डर के साथ चबूतरे पर बैठ गयी.

"कंचन कितना प्रेम करती हो रवि से?" कमला जी कंचन के भय से पीले पड़े चेहरे को देखती हुई बोली.

कंचन कमला जी के पुच्छे गये प्रश्न से बौखला गयी. उसे तत्काल कोई उत्तर देते ना बना. वह कहती भी तो क्या? क्या प्यार कोई वस्तु है जिसकी तोल-मोल की जाए. जो प्यार का हिसाब रखते हैं वो मेरी नज़र में व्यापारी हो सकते हैं.....प्रेमी नही. और कंचन का प्यार तो भक्ति की तरह था जिसकी ना तो कोई सीमा थी ना ही आकर. वह चुप रही. उसके पास कमला जी के प्रश्ना का कोई उत्तर नही था.

"बताओ....चुप क्यों हो गयी?" कमला जी कंचन को खामोश देख फिर से पुछि. - "क्या तुम्हे नही पता कि तुम रवि से कितना प्रेम करती हो?"

कंचन विवशता में अपने होंठ चबाने लगी. उसे लगा मा जी उस दिन झाड़ू वाली बात से खफा हैं और कदाचित् इसीलिए वो मुझे पसंद नही करती. उसने उस दिन की ग़लती की क्षमा माँगनी चाही - "म....मा जी मैं उस दिन के लिए आपसे माफी मांगती हूँ. उस दिन मुझसे भूल हो गयी थी. पर सच कहती हूँ वो भूल मुझसे अंजाने में हुई थी."

"मैं तो उस दिन की बात ही नही कर रही हूँ, मैं तो बस ये पुच्छ रही हूँ कि तुम रवि से कितना प्रेम करती हो, और उसके लिए क्या क्या कर सकती हो?] कमला जी उसी लहज़े में बोली.

"मैं उनसे बहुत प्रेम करती हूँ. और साहेब भी मुझसे उतना ही प्रेम करते हैं. माजी मैं फिर कभी कोई ग़लती नही करूँगी....इस बार मुझे माफ़ कर दीजिए." कंचन भीगी पलकों के साथ हाथ जोड़ते हुए कमला जी से बोली.

"अगर तुम सच में रवि से प्रेम करती हो और उसे खुश देखना चाहती हो तो मेरा कहा मनोगी?"

"आप कहिए तो सही, मैं साहेब और आपकी खुशी के लिए कुच्छ भी कर सकती हूँ." कंचन बिना कुच्छ सोचे कमला जी को खुश करने के लिए हामी भर दी. उसे लगा शायद कमला जी उसे एक मौक़ा देना चाहती हैं.

"तो फिर सुनो ! अगर तुम सच में रवि से प्रेम करती हो और उसकी खुशी चाहती हो तो तुम्हे रवि की ज़िंदगी से दूर जाना होगा. सुना है त्याग करने से प्यरा और भी पवित्र हो जाता है." कमला जी शुष्क स्वर में बोली.

कंचन को लगा जैसे कमला जी ने उसके सीने में अंदर तक कोई छुरा घोंप दिया हो. वा तड़प कर रह गयी. उसने दम तोड़ती नज़रों से कमला जी के तरफ देखा. उसके होंठ कुच्छ कहने के लिए काँपे.....पर मूह से बोल ना फूटे. सीने में अतः पीड़ा का अनुभव हुआ. उसका मन चाहा अभी यही दहाड़े मार-मार कर रोए. और मा जी से कहे कि वो उनके साथ ऐसा ज़ुल्म क्यों कर रही हैं, ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया है उसने जिसकी इतनी बड़ी सज़ा वो उसे देना चाह रही हैं.

"मा जी मैं साहेब के बगैर नही जी सकूँगी, मुझे उनसे दूर मत कीजिए. साहेब भी मुझसे बहुत प्रेम करते हैं." कंचन उनके आगे हाथ जोड़े विनती की.

"उसकी आँखों में तो तुम्हारी सुंदरता का लेप चढ़ा हुआ है, इसलिए वो सही और ग़लत के फ़र्क को नही देख पा रहा है. किंतु मैं उसकी मा हूँ, मैं जानती हूँ उसके लिए क्या सही है और क्या ग़लत है." कमला जी कंचन की हालत की परवाह किए बिना कहती रहीं - "मैं तुमसे केवल इतना कहना चाहती हूँ कि आगे से तुम कभी रवि से नही मिलोगि. या मिल भी गयी तो उससे प्रेम नही जताओगि. अगर तुम ऐसा कर सकी तो मैं समझूंगी कि तुम रवि से सच्चा प्यार करती हो. नही तो मैं समझूंगी कि तुम्हारा प्यार एक दिखावा है.....सिर्फ़ उँचे घर में रिश्ता करने के लिए प्यार का ढोंग कर रही हो."

"म......मा जी." कंचन कराह कर बोली.

"कंचन मैं तुमसे कोई दुश्मनी नही निकाल रही हूँ.......एक सच है जिससे तुम्हारा परिचय करा रही हूँ. तुम उस समाज के लायक नही हो जिसमें रवि को जीना है. रवि से शादी करके तुम तो प्राहास का कारण बनोगी ही साथ में रवि भी बनेगा. 2 दिन में ही उसके अंदर का प्रेम छ्छू-मंतर हो जाएगा और वो तुमसे घृणा करने लगेगा. हां तुम्हारे स्थान पर निक्की होगी तो रवि को कभी शर्मिंदा नही होने देगी. वो उसी समाज में रहती है. उसे पता है उस समाज में कैसे जिया जाता है. फिर तुम ये क्यों नही सोचती, जिस ठाकुर साहब ने तुम्हे बेटी जैसा प्यार दिया क्या तुम उनकी खुशियाँ छीन कर ठीक करोगी?." ये कहकर कमला जी रुकी और कंचन के उत्तर की प्रतीक्षा करने लगी.

"निक्की और साहेब का विवाह?" कंचन कमला जी को देखती हुई आश्चर्य से बड़बड़ाई. - "मैं कुच्छ समझी नही मा जी?"

"क्या तुम नही जानती निक्की रवि से प्रेम करती है?" कमला जी ने सवालिया नज़रों से कंचन की ओर देखा. - "हम सब इस रिश्ते से खुश हैं. सब की मर्ज़ी यही है कि रवि की शादी निक्की से हो. सिर्फ़ तुम्ही हो जो इस रिश्ते में बाधा बन रही हो. रवि की ज़िद्द है की वो तुमसे ही शादी करेगा. जाने तूने उसे कौन सी घुट्टी पिला दी है."

कंचन स्तब्ध थी !

"मैने तो सुना है तुम निक्की की दोस्त हो?" कमला जी आगे बोली - "क्या तुम्हे अपने दोस्त की खुशियाँ छीनते अच्छा लगेगा?"

कंचन के सामने एक के बाद एक विस्फोट होते जा रहे थे. कमला जी के इस रहस्योदघाटन से वो दंग रह गयी थी की निक्की रवि से प्रेम करती है और ठाकुर साहब उन दोनो का विवाह करना चाहते हैं.

कमला जी ने कंचन के चेहरे का परीक्षण किया. उसके चेहरे की रंगत उड़ी हुई थी. वो किसी गहरी सोच में डूबती जा रही थी. कमला जी ने उसे ढील देना उचित नही समझा उन्होने अपना फँदा और कसा. वह आगे बोली - "ज़रा सोचो कंचन, ठाकुर साहब 20 साल से एक लंबी पीड़ा भरी ज़िंदगी जी रहे हैं. बेटी की शादी की बात सुनकर उनके चेहरे पर बरसों बाद मुस्कुराहट लौटी है.....जब उन्हे ये पता चलेगा कि तुम्हारी वजह से निक्की की शादी टूट गयी है तो क्या गुज़रेगी उनपर? कैसा आघात पहुँचेगा उनके दिल पर जब निक्की अपनी ज़िंदगी से निराश होकर अपनी जान दे देगी? क्या वो जी सकेंगे? नही कंचन.......ठाकुर साहब ये पीड़ा सहन नही कर सकेंगे. उनकी छाती फट जाएगी. इतना जान लो कंचन अब हवेली में जो भी अच्छा बुरा होगा उसकी ज़िम्मेदार तुम होगी. सिर्फ़ तुम......!"

"बस कीजिए मा जी. अब और कुच्छ मत कहिए." कंचन तड़प कर बोली - "अगर आप लोगों को लगता है कि मेरे हट जाने से आप सब खुश रह सकेंगे तो जाइए......मैं आज के बाद कभी साहेब से नही मिलूंगी. आज के बाद मैं उनके लिए मर गयी. अब कंचन कभी आप लोगों के रास्ते नही आएगी." कंचन ये कहते हुए फफक पड़ी. वा दोनो हाथों से अपना चेहरा छुपाकर रोने लगी.

कमला जी को उसका रोना अंदर तक हिला गया. पर उन्होने अपने अंदर की नारी को बाहर नही आने दिया. वह कुच्छ देर उसे रोते हुए देखती रही फिर धीरे से उसके कंधों को पकड़ कर बोली - "कंचन.....मुझे माफ़ कर दो. मेरी वजह से तुम्हारा दिल दुखा. पर मैने वही कहा जो सच है. अब तुम अपने घर जाओ......और मेरी तरफ से कोई मैल मत रखना."

कंचन कुच्छ ना बोली. अपने आँसू पोछती हुई उठ खड़ी हुई और काँपते पैरों के साथ सीढ़ियाँ उतरने लगी.
 
Update 37

Is waqt 2 baje hain. Sugna apne khet mein kaam par laga hua hai. Kintu uska mann kaam par nahi hai, kaaran hai kanchan....! Jo abhi kuchh der pehle chintu ke sath use khana khilane aayi thi. waise to uske liye roz shanta khana lekar aati thi. Par aaj usne kanchan aur chintu ko bhej diya tha. sambhavtah....aisa usne dinesh ji ke sath kuchh pal beetane ke liye kiya hoga.

Kanchan kuchh khoyi khoyi aur udaas si thi. uske andar kal shaam se hi udaasi chayi hui thi jab ravi ne kaha tha ki ab wey dono kuchh dino tak nahi mil sakenge. Wah sugna ke saamne blaat muskurane ki koshish kar rahi thi. Taaki sugna ko uski udaasi ka pata na chale.

kanchan aur chintu ke jaate hi sugna apne kaam pe lag gaya. Kintu kanchan se mil lene ke baad uska mann kaam par nahi lag raha tha. Aaj use kanchan udaas si lagi thi. Kanchan ki udaasi usse chhupi nahi reh paayi thi. sugna isi baat ki chinta mein duba hua tha ki agar kamla ji ne is rishtey se inkaar kar diya to kanchan kaise jee paayegi? wah mann hi mann pran kar raha tha - "kuchh bhi ho main kanchan ko dukhi nahi dekh sakta.....uske liye mujhe jo bhi karna pade main karunga. par use uski saari khushiyan dekar rahunga."

Abhi sugna inhi vichaaron mein gum tha ki uske kaano se jeep ki awaaz takrai. Usne awaaz ki disha mein nazar daudaya to use deewan ji ki jeep aati dikhai di.

Deewan ji par nazar padte hi sugna ke maathe par bal pad gaye aur chehre par chinta ki lakeerein khinch gayin.

Jeep kuchh doori par aakar ruki. Deewan ji jeep se utre aur sugna ki taraf dekhne lage.

Sugna faawda zameen par rakhkar deewan ji ke taraf badh gaya. wo samajh chuka tha ki deewan ji usi se milne aayen hain. Halaanki uske atirikt kuchh aur bhi log the jo kuchh-kuchh faasle mein apne kheton mein kaam kar rahe the. Par deewan ji ka un logon se kabhi koi sambandh nahi raha tha.

"namste deewan ji." sugna deewan ji ke nikat jaakar bola.

Usne deewan ji ko dhyan se dekha. Unke chehre par pareshani ke bhav the.

"namaste !" deewan ji sugna ke namaste ka uttar dete hue bole - "kaise ho sugna?"

"achha hoon, maalik ki krupa hai. Aap sunaiye.....aapko kaunsa kasht aan pada hai, jo aaj 20 saal baad meri khabar lene ki soche?" sugna Ke shabdon mein vyang ka put tha.

"main kanchan ke baare mein tumse kuchh baatein karne ke liye aaya hoon."

"kanchan?" uske muh se beshakhta nikla.deewan ji ke honthon se kanchan ka naam sunkar wah buri tarah se chaunk utha tha. Uska dil kisi anjani aashanka se joron se dhadak raha tha. wah sawaliyan nazron se deewan ji ke taraf dekhte hue bola - "main samjha nahi? Aap kanchan ke baare mein kya baat karna chahte hain?"

"sugna meri baat ka bura mat man'na. Main bahut vivash hokar yahan tak aaya hoon." deewan ji apne shabdon mein peeda bharte hue bole."

"deewan ji, aap jo bhi kehna chahte hain saaf saaf kahiye. Paheliyon ki bhasha na to mujhe pehle kabhi samajh mein aayi aur na ab aa rahi hai." sugna bechaini se bharkar bola.

"thakur sahab nikki ka vyaah ravi se karna chahte hain. Is rishtey se ravi ki maa bhi khush hain. Lekin tumhari beti kanchan ravi aur nikki ke aade aa rahi hai. sugna main kanchan ka bura nahi chahta par uski wajah se nikki ki.......!"

"bas deewan ji." sugna taish mein aakar garja. - "aap kiska kitna bhala chahte hain ye main khub jaanta hoon. Rahi baat kanchan ki......to main ek baat aapko bata dena chahta hoon. Kanchan mera guroor hai. Uske upar kisi bhi tarah ka lankshan main sahan nahi karunga. Kanchan aur ravi ek dusre se pyar karte hain. Beech mein to nikki aa rahi hai. Ya shayad aap aane ki koshish kar rahe hain"

"apni had mein rehkar baat karo sugna." deewan ji krodh mein Cheekhe. - "kanchan tumhari beti hai aur nikki ki dost hai isiliye yahan tak aaya hoon, nahi to yahan tak aane ki jarurat bhi na padti mujhe. Aage tum khud samajhdaar ho. Tum chaho to main tumhe kuchh paise bhi de sakta hoon. kahin koi dusra achha sa ladka dekhkar kanchan ki shadi kar do."

"Sansaar ki koi bhi vastu, mujhe kanchan se adhik priya nahi hai. Uski khushi ke liye main khud ko bech sakta hoon." sugna ka swar chattan ki tarah sakht tha. - "ek baat aap apne mann mein achhi tarah utaar lijiye deewan ji. Agar kanchan ko halki si bhi kharonch tak aayi to haveli ki deewarein dheh jaayengi. Eint se eint baja dunga haveli ki. main aaj bhi wahi sugna hoon, thoda budha jarur hua hoon par itna bhi nahi ki apni beti ki raksha na kar sakun."

Sugna ke gusse se bhari surat dekhkar deewan ji upar se niche tak kaanp gaye. Wo sugna ke gusse se parichit the. Unhone mauqe ki nazakat ko samjha aur narm swar mein bole - "tum naahak bigad rahe ho sugna. Maine to sadev tumhara bhala chaha hai. Kabhi kanchan aur nikki mein koi fark nahi samjha. Par shayad tum mujhe samajh nahi paaye. theek hai, ab main chalta hoon. Ishwar tumhara bhala kare." ye kehkar deewan ji jaane ke liye mude.

"vidhata par mujhe pura bharosa hai deewan ji." sugna uttar mein bola - "wo bada hi nyayi hai. jiski jo manzil hai use wahan tak jarur pahunchayega. namaste !"

Deewan ji ek pal theharkar sugna ki taraf dekhe. Phir tezi se jeep mein sawar ho gaye. Unke baithte hi jeep wapas mudi aur dekhte hi dekhte sugna ki nazron se ojhal ho gayi.

sugna chinteet mudara mein khada unhe jate hue dekhta raha.

*****

Shaam ke 4 baje hain.

Kanchan is waqt gaon ke mandir ki seedhiyan chadh rahi hai. Uske hath mein pooja ki thali hai. Safed salwar kameez mein wo kisi apsara ki tarah sundar lag rahi hai. aur apne kapdon ki hi bhanti saaf aur swachh dikhai de rahi hai.

Aaj uska mann kiya ki wo mandir jaakar pooja kare. Aur apne pyar ki salamati ki prarthana kare.

Wo mandir pahunchi. Andar aarti ki, prarthana kiya phir poojari ji se aashirwaad lekar bahar nikli.

Jaise hi wo mandir ki seedhiyan utarne ko hui. Use ravi ki maa Seedhiyan chadhti dikhai di. Unpar nazar padte hi kanchan ghabra gayi. Uske samajh mein nahi aaya ab wo kya kare. wah sochne lagi - kahin aisa na ho maaji mujhe dekhkar us din ka badla le. Aur mujhe jali kati sunane lag jaayein.

Kanchan unse chhupne ke liye jagah dhundhne lagi. Tabhi kamla ji ki nazar kanchan se takrai. Kanchan ne unhe apni aur dekhte paaya to bhay se kaanp uthi. Hath aise kaanpne lage jaise thali abhi uske hathon se chhootkar gir padegi.

wah jadwat khadi unhe apne nazdeek aate dekhti rahi.

Kamla ji uske kareeb aayin. Kanchan ko upar se niche tak ghura.

Kanchan ki siiti-pitti gum ho gayi. Usne bhay se apni nazrein jhuka lee.

"kya maangne aayi thi?" kamla ji ne kanchan ki haalat par gaur karke vyang se boli.

"j......jee.....main...." uski jeebh ladkhadai. Usne sehmi si nigaah se kamla ji ko dekha.

"tum itni ghabra kyon rahi ho? Main koi sher nahi hoon jo tumhe kha jaungi."

Kamla ji ki baat sunkar kanchan ki haalat aur bhi patli ho gayi. wo is waqt sach-much khud ko khule jungle mein kisi sherni ke beech mehsus kar rahi thi. bhay ke kaaran uski surat roni si ho gayi thi.

"mujhe tumse kuchh baatein karni hai. Aao kuchh der mere sath wahan baitho." kamla ji use seedhiyon ke kinare bane chabutre ki aur ishara karti hui boli tatha khud chabutre ki taraf badh gayi.

Kanchan kisi yantrachalit machine ki tarah unke pichhe chalti hui unke paas khadi ho gayi.

"baith jao." kamla ji ne kanchan ko khada dekh baithne ka ishara kiya.

Kanchan jhijhak aur darr ke sath chabutre par baith gayee.

"kanchan kitna prem karti ho ravi se?" kamla ji kanchan ke bhay se peele pade chehre ko dekhti hui boli.

kanchan kamla ji ke puchhe gaye prashna se baukhla gayee. Use tatkaal koi uttar dete na bana. wah kehti bhi to kya? Kya pyar koi vastu hai jiski tol-mol ki jaaye. Jo pyar ka hisaab rakhte hain wo meri nazar mein vyapari ho sakte hain.....premi nahi. Aur kanchan ka pyar to bhakti ki tarah tha jiski na to koi seema thi na hi aakar. Wah chup rahi. Uske paas kamla ji ke prashna ka koi uttar nahi tha.

"batao....chup kyon ho gayee?" kamla ji kanchan ko khamosh dekh phir se puchhi. - "kya tumhe nahi pata ki tum ravi se kitna prem karti ho?"

Kanchan vivashta mein apne honth chabane lagi. use laga maa ji us din jhadu wali baat se khafa hain aur kadachit isiliye wo mujhe pasand nahi karti. Usne us din ki galti ki kshama maangni chahi - "m....maa ji main us din ke liye aapse maafi maangti hoon. us din mujhse bhool ho gayee thi. par sach kehti hoon wo bhool mujhse anjaane mein hui thi."

"Main to us din ki baat hi nahi kar rahi hoon, main to bas ye puchh rahi hoon ki tum ravi se kitna prem karti ho, aur uske liye kya kya kar sakti ho?] kamla ji usi lehze mein boli.

"main unse bahut prem karti hoon. Aur saheb bhi mujhse utna hi prem karte hain. Maaji main phir kabhi koi galti nahi karungi....is baar mujhe maaf kar dijiye." kanchan bhigi palkon ke sath hath jodte hue kamla ji se boli.

"agar tum sach mein ravi se prem karti ho aur use khush dekhna chahti ho to mera kaha manogi?"

"aap kahiye to sahi, main saheb aur aapki khushi ke liye kuchh bhi kar sakti hoon." kanchan bina kuchh soche kamla ji ko khush karne ke liye haami bhar di. Use laga shayad kamla ji use ek mauqa dena chahti hain.

"to phir suno ! Agar tum sach mein ravi se prem karti ho aur uski khushi chahti ho to tumhe ravi ki zindagi se door jaana hoga. suna hai tyaag karne se pyra aur bhi pavitra ho jaata hai." kamla ji shushk swar mein boli.

kanchan ko laga jaise kamla ji ne uske seene mein andar tak koi chhura ghonp diya ho. Wah tadapkar reh gayi. Usne dam todti nazron se kamla ji ke taraf dekha. Uske honth kuchh kehne ke liye kaanpe.....par muh se bol na fute. Seene mein athah peeda ka anubhav hua. Uska mann chaha abhi yahi dahade maar-maar kar roye. Aur maa ji se kahe ki wo unke sath aisa zulm kyon kar rahi hain, aisa kaun sa gunaah kar diya hai usne jiski itni badi saza won use dena chah rahi hain.

"maa ji main saheb ke bagair nahi jee sakungi, mujhe unse door mat kijiye. Saheb bhi mujhse bahut prem karte hain." kanchan unke aage hath jode vinti ki.

"uski aankhon mein to tumhari sundarta ka lep chadha hua hai, isliye wo sahi aur galat ke fark ko nahi dekh pa raha hai. Kintu main uski maa hoon, main jaanti hoon uske liye kya sahi hai aur kya galat hai." kamla ji kanchan ke haalat ki parawaah kiye bina kehti rahin - "main tumse keval itna kehna chahti hoon ki aage se tum kabhi ravi se nahi milogi. Ya mil bhi gayee to usse prem nahi jataogi. Agar tum aisa kar saki to main samjhungi ki tum ravi se sacha pyar karti ho. Nahi to main samjhungi ki tumhara pyar ek dikhawa hai.....sirf unche ghar mein rishta karne ke liye pyar ka dhong kar rahi ho."

"m......maa ji." kanchan karaah kar boli.

"kanchan main tumse koi dushmani nahi nikaal rahi hoon.......ek sach hai jisse tumhara parichay kara rahi hoon. Tum us samaaj ke laayak nahi ho jismein ravi ko jeena hai. ravi se shadi karke tum to praihaas ka kaaran banogi hi sath mein ravi bhi banega. 2 din mein hi uske andar ka prem chhoo-mantar ho jaayega aur wo tumse ghrina karne lagega. Haan tumhare sthan par nikki hogi to ravi ko kabhi sharminda nahi hone degi. Wo usi samaj mein rehti hai. Use pata hai us samaj mein kaise jiya jaata hai. Phir tum ye kyon nahi sochti, jis thakur sahab ne tumhe beti jaisa pyar diya kya tum unki khushiyan cheen kar theek karogi?." ye kehkar kamla ji ruki aur kanchan ke uttar ki pratiksha karne lagi.

"nikki aur saheb ka vivaah?" kanchan kamla ji ko dekhti hui aashcharya se badbadayi. - "main kuchh samjhi nahi maa ji?"

"kya tum nahi jaanti nikki ravi se prem karti hai?" kamla ji ne sawaliyan nazron se kanchan ki aur dekha. - "hum sab is rishte se khush hain. sab ki marji yahi hai ki ravi ki shadi nikki se ho. Sirf tumhi ho jo is rishte mein baadha ban rahi ho. Ravi ki zidd hai ki wo tumse hi shadi karega. Jaane tune use kaun si ghutti peela di hai."

Kanchan stabdh thi !

"Maine to suna hai tum nikki ki dost ho?" kamla ji aage boli - "Kya tumhe apne dost ki khushiyan chhente achha lagega?"

Kanchan ke saamne ek ke baad ek vishfot hote ja rahe the. Kamla ji ke is rahasyodghotan se wo dang rah gayi thi ki nikki ravi se prem karti hai aur thakur sahab un dono ka vivaah karna chahte hain.

Kamla ji ne kanchan ke chehre ka prikshan kiya. Uske chehre ki rangat udi hui thi. Wo kisi gehri soch mein dubti ja rahi thi. Kamla ji ne use dheel dena uchit nahi samjha unhone apna fanda aur kasa. Wah aage boli - "jara socho kanchan, thakur sahab 20 saal se ek lambi peeda bhari zindagi jee rahe hain. Beti ki shadi ki baat sunkar unke chehre par barson baad muskurahat lauti hai.....jab unhe ye pata chalega ki tumhari wajah se nikki ki shadi toot gayi hai to kya gujregi unpar? Kaisa aghaat pahunchega unke dil par jab nikki apni zindagi se niraash hokar apni jaan de degi? Kya wo jee sakenge? Nahi kanchan.......thakur sahab ye peeda sehan nahi kar sakenge. Unki chhaati fat jaayegi. itna jaan lo kanchan ab haveli mein jo bhi achha bura hoga uski zimmedaar tum hogi. Sirf tum......!"

"bas kijiye maa ji. Ab aur kuchh mat kahiye." kanchan tadap kar boli - "agar aap logon ko lagta hai ki mere hat jaane se aap sab khush rah sakenge to jaaiye......main aaj ke baad kabhi saheb se nahi milungi. Aaj ke baad main unke liye mar gayi. Ab kanchan kabhi aap logon ke raaste nahi aayegi." kanchan ye kehte hue fafak padi. Wah dono hathon se apna chehra chhupakar rone lagi.

Kamla ji ko uska rona andar tak hila gaya. Par unhone apne andar ki naari ko bahar nahi aane diya. Wah kuchh der use rote hue dekhti rahi phir dheere se uske kandhon ko pakad kar boli - "kanchan.....mujhe maaf kar do. Meri wajah se tumhara dil dukha. Par maine wahi kaha jo sach hai. ab tum apne ghar jao......aur meri taraf se koi mail mat rakhna."

Kanchan kuchh na boli. Apne aansu pochhti hui uth khadi hui aur kaanpte pairon ke sath seedhiyan utarne lagi.
 
वह दुखी थी बेहद दुखी ! कमला जी के मूह से निकले एक एक शब्द उसके कानों में ज़हर घोलते जा रहे थे.

वह भारी कदमो से चलती हुई घर के रास्ते बढ़ी चली जा रही थी. मन पूरी तरह अशांत था. लड़खड़ाते कदमो से चलती हुई बस एक ही बात सोचे जा रही थी. - "ये क्या हो रहा है मेरे साथ? मा जी क्यों नाराज़ हो गयीं मुझसे? सिर्फ़ एक छोटी सी ग़लती के लिए माजी मुझे इतनी बड़ी सज़ा क्यों दे रही हैं? क्या मैं इतनी बुरी हूँ? या मेरा ग़रीब होना बुरा हो गया? हां यही बात होगी.....माजी मुझे अपने समाज के लायक नही समझती. अगर मैं निक्की की तरह अमीर होती तो माजी मुझे अपनी बहू ज़रूर स्वीकार कर लेती. मेरे बाबा के पास पैसे नही है ना इसलिए उनको मैं पसंद नही. उन्हे निक्की पसंद है क्योंकि ठाकुर साहब के पास बहुत पैसे हैं.

निक्की की याद आते ही कंचन का दिल और दुखी हो गया. जिस सहेली को उसने अपनी जान से ज़्यादा प्यार किया आज वही उसकी जान की दुश्मन बन गयी थी.

हां ! वो निक्की ही तो थी जिसकी वजह से उसे रवि से अलग किया जा रहा था. निक्की ने जाने-अंजाने में ही सही पर आज उसने कंचन का दिल दुखा दिया था. आज कंचन निक्की और खुद के फ़र्क को समझ चुकी थी. आज वो जान गयी थी कि अमीरों का ग़रीबों से नाता केवल खेलने के लिए होता है, ना कि किसी बंधन में बाँधने के लिए.

वह निक्की से नाराज़ तो नही थी पर उसके दिल में गुस्सा सवार था. कोई आपको कितना ही प्रिय क्यों ना हो-किंतु वो जब आपके टूटे दिल का कारण बनता है तब आपको उसपर क्रोध आ ही जाता है. कंचन का गुस्सा भी उसी प्रकार का था.

कंचन की हालत इस वक़्त ठीक उस व्यापारी की तरह थी. जो दिन भर गली गली बाज़ार बाज़ार घूम कर अपना सौदा बेचा हो और घर लौट'ते समय किसी ने उसके सारे पैसे छीन लिए हों. जो मानसिक स्थिति उस समय उस सौदागर की होती है वही कंचन की थी. और फिर यहाँ बात एक दिन की कमाई की नही थी-कंचन की पूरी ज़िंदगी की थी. उसके उन सपनो की थी जो अब तक वो देखती आई थी. वे सारे सपने उससे एक झटके में छीन लिए जा रहे थे. उसका गुस्सा होना तो स्वाभाविक था.

कंचन सिसक रही थी. इस एहसास से कि अब वो कभी रवि से नही मिल सकेगी उसकी आत्मा लहू-लुहान होती जा रही थी. उसके समझ में नही आ रहा था वह ऐसा क्या करे जिससे कि वह फिर से रवि को हासिल कर सके. उसका साहेब फिर से उसका हो सके? पर ये ख्याली पुलाव थे. रवि को वापस पाने का कोई भी रास्ता उसे दूर दूर तक दिखाई नही दे रहा था

कंचन इन्ही सवालों के चक्रवात में घिरी अपने घर की चौखट तक पहुँची. आगन में पावं धरते ही बुआ ने कुच्छ पुछा....किंतु शांता की बात उसके कानो तक नही पहुँची. वह किसी और ही दुनिया में पहुँची हुई थी.

कंचन अपने उसी दशा में चलती हुई रसोई तक पहुँची. पूजा की थाली को एक और रखा. फिर अपने कमरे में घुस गयी. कमरे में पहुँचकर चारपाई पर ऐसे फैल गयी जैसे महीनो की बीमार हो.

शांता से उसकी हालत छुपि ना रही. वह कंचन को देखते ही ताड़ गयी कि इसे कुच्छ तो हुआ है. शांता कंचन को आज से पहले इतनी चुप और उदास कभी नही देखी थी. वह कमरे के भीतर आई. कंचन पर निगाह डाली. कंचन के माथे से पसीना बह रहा था किंतु शरीर ऐसे काँप रहा था मानो वो किसी ठंडे प्रदेश में आ गयी हो. आँखें बिना पलके झपकाए छप्पर को घुरे जा रही थी.

कंचन की ऐसी हालत देखकर शांता के होश उड़ गये. वह झुकी और कंचन के माथे पर हाथ रखा. शांता का हाथ पड़ते ही कंचन चिहुनक उठी. वह फटी फटी आँखों से बुआ को देखने लगी.

"कंचन क्या हुआ? तुम्हारी तबीयत तो ठीक है?" बुआ चिंतित होकर बोली.

बुआ का स्नेह मिलते ही कंचन की आँखों से आँसू के दो गोले लुढ़क कर उसके गालो में फैल गये. कंचन कुच्छ कहने के लिए अपने होंठ हिलाई पर आवाज़ बाहर ना निकल सकी. उसके होंठ सिर्फ़ फड़फड़ाकर रह गये. वह सहायता के लिए लालसा से बुआ को देखने लगी. वह किसी नन्हे बच्चे की तरह फफक पड़ने को तैयार थी.

कंचन को रोता देख शांता की छाती फट गयी. वह किसी अंजानी आशंका से घबरा उठी. उसकी आवाज़ सुनकर कंचन के फूफा और चिंटू भी दूसरे कमरे से आ गये. अपनी दीदी को रोता देख चिंटू उदास हो उठा था.

"कंचन तू कुच्छ बोलेगी भी? किसी ने कुच्छ कहा है तुम्हे?" शांता ने फिर से पुछा.

कंचन सिसकती हुई शांता को कमला जी की कही सारी बातें बताने लगी. कंचन की बात सुनकर शांता भी परेशान हो उठी. उसने कंचन को छाती से लगा लिया और उसके आँसू पोच्छने लगी. कंचन के टूटे दिल की पीड़ा अब उसके दिल तक पहुँच गयी थी. उसकी समझ में नही आ रहा था कि वो कंचन से कहे भी तो क्या कहे? वह उसे दिलासा देने लगी. उसके अतिरिक्त शांता कर भी क्या सकती थी. चिंटू और फूफा भी उसके आस-पास बैठ गये. चिंटू कंचन से लिपट सा गया था. उसके समझ में कुच्छ भी नही आ रहा कि दीदी क्यों रो रही है? पर कंचन को रोता देख उसे भी रोना आ रहा था. उसकी आँखें भी भर आई थी.

तभी कमरे में सुगना ने कदम रखा. दीवान जी से मिलने के पश्चात उसका काम पर मन नही लग रहा था. कुच्छ ही देर बाद उसने घर का रुख़ कर लिया था.

"क्या हुआ?" भीतर आते ही सुगना ने कंचन को रोते हुए देखा तो पुछा.

शांता उसे सारी बातें बताने लगी.

सुनकर सुगना के जबड़े भींच गये. क्रोध से उसकी आँखें लाल हो गयी. उसने अपने गुस्से पर नियंत्रण किया और कंचन के बराबर बैठकर उसके सर पर हाथ फेरने लगा. तत्पश्चात उसने कंचन से कहा - "नही कंचन....नही ! अब तुम्हे रोने की आवश्यकता नही. अब तुम्हारे दुख के दिन गये कंचन. अब तुम्हारे साथ कोई अन्याय नही कर सकता. कम से कम मेरे जीतेज़ी तो नही. तुम्हे, तुम्हारे सारे अधिकार मिलेंगे. मैं अभी हवेली जाता हूँ और ठाकुर साहब से बात करता हूँ. तू चुप हो जा रवि तुम्हारा है और तुम्हारा ही रहेगा. उसे तुमसे कोई अलग नही कर सकता"

"बाबा...! माजी को मैं पसंद नही. वो मेरा विवाह साहेब से कभी नही होने देंगी." कंचन की सिसकियाँ अभी भी जारी थी.

"तू चिंता मत कर बेटी. मैं हूँ ना. मैं अभी हवेली जाता हूँ. सब ठीक हो जाएगा."

"भैया, क्या आप सच में ठाकुर साहब से बात करेंगे?" शांता आश्चर्य से बोली.

"हां शांता, अब वो दिन आ गया है जिसका मुझे इंतेज़ार था. तुम कंचन का ध्यान रखना....मैं अभी आया." सुगना बोला और तेज़ी से दरवाज़े से बाहर निकल गया.

 


कंचन के साथ-साथ दिनेश जी भी हत-प्रत से सुगना को जाते हुए देखते रहे. शांता और सुगना की बातें उन दोनो को ही समझ में नही आया था. पर सुगना की बातों से कंचन के आँसू ज़रूर थम गये थे. वह सवालिया नज़रों से बुआ को देखने लगी.

*****

ठाकुर साहब और दीवान जी हॉल में बैठे बातें कर रहे थे. उनकी बातों का केन्द्र निक्की थी. ठाकुर साहब अभी तक रवि और कंचन के प्रेम-प्रसंग से अंजान थे. उन्होने दीवान जी से पुछा -"दीवान जी आपको क्या लगता है, कमला जी हमारी निक्की के लिए मान जाएँगी?"

"हमारी निक्की में कमी ही क्या है मालिक, जो कमला जी इनकार करेंगी?" दीवान जी ने उन्हे ढाढ़स बँधाया. - "आप निश्चिंत रहें, उनसे मैं बात करूँगा....किंतु आपसे एक इज़ाज़त चाहूँगा. अगर आप मंज़ूरी दें तो?"

"कहिए दीवान जी......आपको इज़ाज़त की क्या ज़रूरत है?" ठाकुर सवालिया नज़रों से देखते हुए बोले.

"मालिक, मैं कमला जी से इस संबंध में अकेले में बात करना चाहता हूँ."

"अकेले में?" ठाकुर साहब चौंकते हुए बोले - "किंतु उससे क्या होगा दीवान जी?"

"सरकार किसी के दिल का हाल कौन जाने. क्या पता कमला जी क्या चाहती हों. उनका इनकार कहीं आपको दुखी ना कर जाए. इसलिए मैं उनसे अकेले में ही बात करना चाहता हूँ." दीवान जी ने अपनी शंका ज़ाहिर की. किंतु ये उनका ढोंग था. दीवान जी नही चाहते थे कि कमला जी के मूह से रवि और कंचन के प्रेम संबंधो का पता उन्हे चले.

"आप जो उचित समझे, कीजिए दीवान जी. हमारी तो सोच ही सिमटकर रह गयी है. किंतु कोशिश कीजिएगा कि वो मान जायें. हमें तो रवि बहुत पसंद है. उसके जैसा लड़का ढूढ़ने से भी नही मिलेगा."

"आप चिंता ना करे सरकार, ईश्वर ने चाहा तो सब ठीक ही होगा. रवि मुझे भी बहुत पसंद है." दीवान जी ने उन्हे हौसला दिया.

अभी इनकी बातों का क्रम जारी ही था कि तभी हवेली के मुख्य द्वार से कमला जी दाखिल हुई. उनके चेहरे पर विशेष प्रकार का हर्ष फैला हुआ था. ऐसा लगता था जैसे उन्हे कोई मनचाहा वरदान मिल गया हो.

कमला जी धीरे से चलती हुई उनके पास आई और नमस्ते की मुद्रा में हाथ जोड़ दिए.

ठाकुर साहब और दीवान जी भी खड़े होकर उनके नमस्ते का जवाब मुस्कुराकर दिए.

ठाकुर साहब ने कमला जी को बैठने का इशारा किया और खुद भी बैठ गये.

"बेहन जी, कहाँ से आ रही हैं आप? इतना खुश तो आपको पहले कभी नही देखा....क्या कोई खास बात है आज?" सवाल दीवान जी ने पुछा था, किंतु उत्तर की आस लिए ठाकुर साहब भी कमला जी की सूरत देखने लगे.

"मंदिर से होकर आ रही हूँ दीवान जी. और कोई बात नही." कमला जी ने उत्तर दिया.

"माता से क्या माँगा आपने?" इस बार ठाकुर साहब ने पुछा.

"इस हवेली के लिए खुशियाँ. और अपने लिए एक सुंदर सी बहू." कमला जी मुस्कुराकर बोली.

"वास्तव में इस हवेली को आप जैसे देवी की दुआओं की ज़रूरत है. ईश्वर से तो हमारा जन्म का बैर है. हमारी तो वो कभी सुनता नही. शायद आपकी सुन लें." ठाकुर साहब निराशापूर्ण लहजे में बोले.

"आप निराश मत होइए ठाकुर साहब. ईश्वर का दिया तो सब कुछ है आपके पास. और क्या चाहिए आपको?" कमला जी ठाकुर साहब से बोली - "दुश्चिन्ताओं को छोड़िए ठाकुर साहब, ईश्वर के घर देर है अंधेर नही. आप निक्की के बारे में सोचिए.....उसके विवाह के बारे में सोचिए. आपने उसके लिए कोई लड़का देखा है या नही?"

"हमने लड़का देखा तो है पर....ईश्वर जाने ये रिश्ता संभव हो पाएगा भी या नही."

"यदि ऐसा है तो फिर उसकी ज़िम्मेदारी मुझपर छोड़ दीजिए. अगर आप को ऐतराज़ ना हो तो आपकी बेटी आज से मेरी हुई." कमला जी असली बात को करीब लाती हुई बोली.

कमला जी की बात सुनते ही ठाकुर साहब और दीवान जी के चेहरे खिल गये. उनकी चमकती हुई नज़रें एक दूसरे की सूरत देखने लगे.

"बेहन जी क्या आपने इस समबन्ध में रवि बाबू से बात की? कहीं उनकी मर्ज़ी........?" दीवान जी डरते डरते पुच्छ बैठे.

"आप रवि की चिंता मत कीजिए दीवान जी. रवि वही करेगा जो मैं कहूँगी." कमला जी बिस्वास भरे स्वर में दीवान जी से बोली. फिर ठाकुर साहब से मुखातिब हुई - "ठाकुर साहब, मैं आपको वचन देती हूँ. आप ही की बेटी मेरे घर की बहू बनेगी. आप निक्की की चिंता छोड़ दीजिए. मैं आज ही रवि से इस समबन्ध में स्पस्ट बात करूँगी."

"बेहन जी आपने तो हमारा सारा बोझ हल्का कर दिया. हमने तो रवि को उसी दिन पसंद कर लिया था जिस दिन वो हवेली में कदम रखा था. आज आपकी स्वीकृति भी मिल गयी. अब हमें ईश्वर से कोई शिकायत नही रही." ठाकुर साहब भाव-विभोर होकर बोले. कमला जी की बात सुनकर खुशी से उनकी आँखें झिलमिला गयी थी.

"सच में आज का दिन बड़ा ही शुभ है." दीवान जी बोले - "आज बरसो बाद हवेली में खुशियाँ लौटकर आई है."

दीवान जी की बात पूरी हुई ही थी कि हवेली के मुख्य द्वार से सुगना ने भीतर कदम रखा.. उसपर नज़र पड़ते ही दीवान जी के चेहरे पर से सारी खुशियाँ गायब हो गयी.

कमला जी भी खुश नही लग रही थी. सुगना का ऐसे वक़्त यहाँ आना उन्हे परेशान कर गया था.

किंतु ठाकुर साहब के चेहरे पर ऐसा कोई भाव नही था. वे बस पसीने से लथ-पथ, मैले कुचेले कपड़ों में खड़े सुगना को आश्चर्य से देखने लगे थे.

सुगना उनके करीब आया और हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम किया.

"क्या बात है सुगना? इस तरह भागे हुए क्यों आए हो? सब कुशल तो है.?" ठाकुर साहब उसकी दशा का अनुमान लगाकर बोले.

"ठाकुर साहब मैं आपसे एक ज़रूरी बात करने आया हूँ. किंतु वो बात इतनी आवश्यक है कि सब के सामने नही कह सकता. मैं आपसे अकेले में बात करने की इज़ाज़त चाहता हूँ" सुगना विनम्र स्वर में बोला.

"यहाँ सब अपने ही हैं सुगना, तुम कहों जो भी कहना चाहते हो." ठाकुर साहब एक नज़र कमला जी और दीवान जी की तरफ देखकर फिर सुगना से बोले.

"इसी बात का तो दुख है ठाकुर साहब की यहाँ सब अपने नही हैं."

"सुगना !" ठाकुर साहब क्रोध से चीखे. उनकी दहाड़ ऐसी थी कि बंद कमरो के अंदर लेटे रवि और निक्की के कानो तक उनकी आवाज़ पहुँच गयी. वे दोनो अपने अपने कमरे से बाहर निकल आए. और सीढ़ियों के पास खड़े होकर हॉल की तरफ देखने लगे. घर के बाकी नौकर चाकर भी इकट्ठे हो गये थे.
 
Wah dukhi thi behad dukhi ! Kamla ji ke muh se nikle ek ek shabd uske kaanon mein zehar gholte ja rahe the.

Wah bhaari kadmo se chalti hui ghar ke raaste badhi chali ja rahi thi. Mann puri tarah ashaant tha. ladkhadate kadmo se chalti hui bas ek hi baat soche ja rahi thi. - "ye kya ho raha hai mere sath? Maa ji kyon naaraz ho gayin mujhse? sirf ek chhoti si galti ke liye maaji mujhe itni badi saza kyon de rahi hain? Kya main itni buri hoon? ya mera gareeb hona bura ho gaya? Haan yahi baat hogi.....maaji mujhe apne samaaj ke laayak nahi samajhti. Agar main nikki ki tarah ameer hoti to maaji mujhe apni bahu jarur swikaar kar leti. mere baba ke paas paise nahi hai na isliye unko main pasand nahi. unhe nikki pasand hai kyonki thakur sahab ke paas bahut paise hain.

nikki ki yaad aate hi kanchan ka dil aur dukhi ho gaya. Jis saheli ko usne apni jaan se zyada pyar kiya aaj wahi uski jaan ki dushman ban gayi thi.

Haan ! Wo nikki hi to thi jiski wajah se use ravi se alag kiya ja raha tha. Nikki ne jaane-anjaane mein hi sahi par aaj usne kanchan ka dil dukha diya tha. Aaj kanchan nikki aur khud ke fark ko samajh chuki thi. Aaj wo jaan gayi thi ki ameeron ka gareebon se naata keval khelne ke liye hota hai, na ki kisi bandhan mein baandhne ke liye.

Wah nikki se naaraz to nahi thi par uske dil mein gussa sawar tha. koi aapko kitna hi priya kyon na ho-kintu wo jab aapke toote dil ka kaaran banta hai tab aapko uspar krodh aa hi jaata hai. Kanchan ka gussa bhi usi prakaar ka tha.

kanchan ki haalat is waqt theek us vyapari ki tarah thi. Jo din bhar gali gali baazar baazar ghum kar apna sauda becha ho aur ghar laut'te samay kisi ne uske sare paise chheen liye hon. Jo maansik sthiti us samay us saudagar ki hoti hai wahi kanchan ki thi. aur phir yahan baat ek din ki kamayi ki nahi thi-kanchan ki puri zindagi ki thi. Uske un sapno ki thi jo ab tak wo dekhti aayi thi. Wey sare sapne usse ek jhatke mein chheen liye ja rahe the. Uska gussa hona to swabhavik tha.

Kanchan sisak rahi thi. Is ehsaas se ki ab wo kabhi ravi se nahi mil sakegi uski aatma lahu-luhaan hoti ja rahi thi. Uske samajh mein nahi aa raha tha wah aisa kya kare jisse ki wah phir se ravi ko haashil kar sake. Uska saheb phir se uska ho sake? Par ye khyali pulaav they. Ravi ko waapas paane ka koi bhi raasta use door door tak dikhai nahi de raha tha

kanchan inhi sawalon ke chakravaat mein ghiri apne ghar ke chaukhat tak pahunchi. Aagan mein paon dharte hi bua ne kuchh puchha....kintu shanta ki baat uske kaano tak nahi pahunchi. Wah kisi aur hi duniya mein pahunchi hui thi.

Kanchan apne usi dasha mein chalti hui rasoi tak pahunchi. Pooja ki thali ko ek aur rakha. Phir apne kamre mein ghus gayi. kamre mein pahunchkar charpai par aise fail gayi jaise mahino ki bimaar ho.

Shanta se uski haalat chhupi na rahi. Wah kanchan ko dekhte hi taad gayi ki ise kuchh to hua hai. shanta kanchan ko aaj se pehle itni chup aur udaas kabhi nahi dekhi thi. Wah kamre ke bhitar aayi. Kanchan par nigaah daali. Kanchan ke maathe se pasina beh raha tha kintu sharir aise kaanp raha tha maano wo kisi thande pradesh mein aa gayi ho. Aankhein bina palke jhapkaye chhappar ko ghure ja rahi thi.

Kanchan ki aisi haalat dekhkar shanta ke hosh ud gaye. Wah jhuki aur kanchan ke mathe par hath rakha. Shanta ka hath padte hi kanchan chihunk uthi. Wah fati fati aankhon se bua ko dekhne lagi.

"kanchan kya hua? Tumhari tabiyat to theek hai?" bua chintit hokar boli.

bua ka sneh milte hi kanchan ki aankhon se aansu ke do gole ludhak kar uske gaalo mein fail gaye. kanchan kuchh kehne ke liye apne honth hilayi par awaaz bahar na nikal saki. Uske honth sirf fadfadakar rah gaye. Wah sahayata ke liye laalsa se bua ko dekhe lagi. Wah kisi nanhe bache ki tarah fafak padne ko taiyar thi.

Kanchan ko rota dekh shanta ki chhati fat gayi. Wah kisi anjaani ashanka se ghabra uthi. Uski awaaz sunkar kanchan ke fufa aur chintu bhi dusre kamre se aa gaye. Apni didi ko rota dekh chintu udas ho utha tha.

"kanchan tu kuchh bolegi bhi? Kisi ne kuchh kaha hai tumhe?" shanta ne phir se puchha.

Kanchan sisakti hui shanta ko kamla ji ki kahi sari baaten batane lagi. Kanchan ki baat sunkar shanta bhi pareshan ho uthi. Usne kanchan ko chhati se laga liya aur uske aansu pochhne lagi. kanchan ke toote dil ki peeda ab uske dil tak pahunch gayi thi. Uske samajh mein nahi aa raha tha ki wo kanchan se kahe bhi to kya kahe? Wah use dilaasa dene lagi. Uske atirikt shanta kar bhi kya sakti thi. Chintu aur fufa bhi uske aas-paas baith gaye. Chintu kanchan se lipat sa gaya tha. Uske samajh mein kuchh bhi nahi aa raha ki didi kyon ro rahi hai? Par kanchan ko rota dekh use bhi rona aa raha tha. Uski aankhein bhi bhar aayi thi.

Tabhi kamre mein sugna ne kadam rakha. Deewan ji se milne ke pashchyat uska kaam par mann nahi lag raha tha. Kuchh hi der baad usne ghar ka rukh kar liya tha.

"kya hua?" bhitar aate hi sugna ne kanchan ko rote hue dekha to puchha.

Shanta use saari baatein batane lagi.

Sunkar sugna ke jabde bhinch gaye. Krodh se uski aankhein laal ho gayi. Usne apne gusse par niyantran kiya aur kanchan ke barabar baithkar uske sar par hath ferne laga. Tatpashcyat usne kanchan se kaha - "nahi kanchan....nahi ! Ab tumhe rone ki avashyakta nahi. ab tumhare dukh ke din gaye kanchan. Ab tumhare sath koi anyaay nahi kar sakta. Kam se kam mere jeeteji to nahi. Tumhe, tumhare saare adhikaar milenge. Main abhi haveli jaata hoon aur thakur sahab se baat karta hoon. Tu chup ho ja ravi tumhara hai aur tumhara hi rahega. Use tumse koi alag nahi kar sakta"

"baba...! Maaji ko main pasand nahi. Wo mera vivaah saheb se kabhi nahi hone dengi." kanchan ki siskiyan abhi bhi jaari thi.

"tu chinta mat kar beti. Main hoon na. Main abhi haveli jaata hoon. Sab theek ho jayega."

"bhaiya, kya aap sach mein thakur sahab se baat karenge?" shanta aashcharya se boli.

"haan shanta, ab wo din aa gaya hai jiska mujhe intezaar tha. Tum kanchan ka dhyan rakhna....main abhi aaya." sugna bola aur tezi se darwaze se bahar nikal gaya.

Kanchan ke sath-sath dinesh ji bhi hat-prabh se sugna ko jaate hue dekhte rahe. Shanta aur sugna ki baatein un dono ko hi samajh mein nahi aaya tha. Par sugna ki baaton se kanchan ke aansu jarur tham gaye the. Wah sawaliya nazron se bua ko dekhne lagi.

*****

thakur sahab aur deewan ji hall mein baithe baatein kar rahe the. Unki baaton ka kendra nikki thi. Thakur sahab abhi tak ravi aur kanchan ke prem-prasang se anjaan the. Unhone deewan ji se puchha -"deewan ji aapko kya lagta hai, kamla ji hamari nikki ke liye maan jayengi?"

"hamari nikki mein kami hi kya hai maalik, jo kamla ji inkaar karengi?" deewan ji ne unhe dhadhas bandhaya. - "aap nishchint rahein, unse main baat karunga....kintu aapse ek izazat chahunga. Agar aap manzoori dein to?"

"kahiye deewan ji......aapko izazat ki kya jarurat hai?" thakur sawaliya nazron se dekhte hue bole.

"maalik, main kamla ji se is sambandh mein akele mein baat karna chahta hoon."

"akele mein?" thakur sahab chaunkte hue bole - "kintu usse kya hoga deewan ji?"

"sarkaar kisi ke dil ka haal kaun jaane. Kya pata kamla ji kya chahti hon. Unka inkaar kahin aapko dukhi na kar jaaye. Isliye main unse akele mein hi baat karna chahta hoon." deewan ji ne apni shanka zaahir ki. Kintu ye unka dhong tha. Deewan ji nahi chahte they ki kamla ji ke muh se ravi aur kanchan ke prem sambandho ka pata unhe chale.

"aap jo uchit samjhe, kijiye deewan ji. hamari to soch hi simatkar rah gayi hai. Kintu koshish kijiyega ki won maan jaayein. Hamein to ravi bahut pasand hai. Uske jaisa ladka dhudhne se bhi nahi milega."

"aap chinta na kein sarkaar, ishwar ne chaha to sab theek hi hoga. Ravi mujhe bhi bahut pasand hai." deewan ji ne unhe hausla diya.

abhi inki baaton ka kram jaari hi tha ki tabhi haveli ke mukhya dwar se kamla ji daakhil hui. Unke chehre par vishesh prakaar ka harsh faila hua tha. Aisa lagta tha jaise unhe koi manchaha vardaan mil gaya ho.

Kamla ji dheere se chalti hui unke paas aayi aur namste ki mudra mein hath jod diye.

Thakur sahab aur deewan ji bhi khade hokar unke namste ka jawab muskurkar diye.

Thakur sahab ne kamla ji ko baithne ka ishara kiye aur khud bhi baith gaye.

"behan ji, kahan se aa rahi hain aap? Itna khush to aapko pehle kabhi nahi dekha....kya koi khash baat hai aaj?" sawal deewan ji ne puchha tha, kintu uttar ki aas liye thakur sahab bhi kamla ji ki surat dekhne lage.

"mandir se hokar aa rahi hoon deewan ji. aur koi baat nahi." kamla ji ne uttar diya.

"maata se kya maanga aapne?" is baar thakur sahab ne puchha.

"is haveli ke liye khushiyan. Aur apne liye ek sundar si bahu." kamla ji muskurakar boli.

"vastav mein is haveli ko aap jaise devi ki duaon ki jarurat hai. ishawar se to hamara janm ka bair hai. Hamari to wo kabhi sunta nahi. Shayad aapki sun lein." thakur sahab niraashapurn lehje mein bole.

"aap niraash mat hoiye thakur sahab. Ishwar ka diya to sab kuch hai aapke paas. Aur kya chahiye aapko?" kamla ji thakur sahab se boli - "dushchintaon ko chhodiye thakur sahab, ishwar ke ghar der hai andher nahi. Aap nikki ke bare mein sochiye.....uske vyaah ke baare mein sochiye. aapne uske liye koi ladka dekha hai ya nahi?"

"hamne ladka dekha to hai par....ishwar jaane Ye rishta sambhav ho paayega bhi ya nahi."

"yadi aisa hai to phir uski zimmedari mujhpar chhod dijiye. Agar aap ko aitraaz na ho to aapki beti aaj se meri hui." kamla ji asli baat ko kareeb laati hui boli.

Kamla ji ki baat sunte hi thakur sahab aur deewan ji ke chehre khil gaye. unki chamakti hui nazrein ek dusre ki surat dekhne lage.

"behan ji kya aapne is samabndh mein ravi babu se baat ki? kahin unki marji........?" deewan ji darte darte puchh baithe.

"aap ravi ki chinta mat kijiye deewan ji. ravi wahi karega jo main kahungi." kamla ji biswas bhare swar mein deewan ji se boli. Phir thakur sahab se mukhatib hui - "thakur sahab, main aapko vachan deti hoon. aap hi ki beti mere ghar ki bahu banegi. Aap nikki ki chinta chhod dijiye. Main aaj hi ravi se is samabndh mein spast baat karungi."

"behan ji aapne to hamara sara bojh halka kar diya. hamne to ravi ko usi din pasand kar liya tha jis din wo haveli mein kadam rakha tha. Aaj aapki swikruti bhi mil gayee. Ab hamein ishwar se koi shikayat nahi rahi." thakur sahab bhav-vibhor hokar bole. Kamla ji ki baat sunkar khushi se unki aankhein jhilmila gayi thi.

"sach mein aaj ka din bada hi shubh hai." deewan ji bole - "aaj barso baad haveli mein khushiyan lautkar aayi hai."

Deewan ji ki baat puri hui hi thi ki haveli ke mukhya dwar se sugna bhitar kadam rakha.. Uspar nazar padte hi deewan ji ke chehre par se saari khushiyan gaayab ho gayi.

Kamla ji bhi khush nahi lag rahi thi. Sugna ka aise waqt yahan aana unhe pareshan kar gaya tha.

Kintu thakur sahab ke chehre par aisa koi bhav nahi tha. Wey bas pasine se lath-path, maile kuchele kapdon mein khade sugna ko aashcharya se dekhne lage the.

Sugna unke kareeb aaya aur hath jodkar sabhi ko pranaam kiya.

"kya baat hai sugna? Is tarah bhaage hue kyon aaye ho? sab kushal to hai.?" thakur sahab uski dahsa ka anumaan lagakar bole.

"thakur sahab main aapse ek jaruri baat karne aaya hoon. Kintu wo baat itni aavashyak hai ki sab ke saamne nahi keh sakta. Main aapse akele mein baat karne ki izazat chahta hoon" sugna vinamr swar mein bola.

"yahan sab apne hi hain sugna, tum kahon jo bhi kehna chahte ho." thakur sahab ek nazar kamla ji aur deewan ji ki taraf dekhkar phir sugna se bole.

"isi baat ka to dukh hai thakur sahab ki yahan sab apne nahi hain."

"sugna !" thakur sahab krodh se cheekhe. Unki dhaad aisi thi ki band kamro ke andar lete ravi aur nikki ke kaano tak unki awaaz pahunch gayee. Wey dono apne apne kamre se bahar nikal aaye. Aur seedhiyon ke paas khade hokar hall ki taraf dekhne lage. Ghar ke baaki naukar chaakar bhi ikatthe ho gaye the.
 
सुगना भी पल भर के लिए ठाकुर साहब के गुस्से से काँप सा गया. उसने आज से पहले ठाकुर साहब को इतने गुस्से में कभी नही देखा था. उसने नम्र होते हुए ठाकुर साहब से कहा - "मैं क्षमा चाहता हूँ ठाकुर साहब. मैं जानता हूँ मैने बहुत बड़ी बात कहने की जुर्रत की है. लेकिन मैं अपने घर से यहाँ यूँही आपकी भावनाओ से खेलने नही आया. बल्कि बरसो से मेरे सीने में एक सच दफ़न है जिसे मैं यहाँ खोलने आया हूँ. ठाकुर साहब, मैं जो भी कहूँगा सच कहूँगा, मेरी बातों में सच्चाई है.....जिसके दम पर ही मैं इतनी बड़ी बात कहने का साहस कर पाया हूँ. आपसे विनती है ठाकुर साहब....एक बार ठंडे दिल से मेरी बात सुन लें. फिर चाहें तो आप मुझे फाँसी पर लटका दीजिएगा. मैं विरोध नही करूँगा."

ठाकुर साहब सुगना के बिस्वास से भरे शब्दों को सुनकर थोड़े नर्म पड़े. - "सुगना....तुम जानते हो तुम क्या कह रहो हो? तुमने ऐसा कहकर ना केवल दीवान जी का अपमान किया है बल्कि हमारी घर आईं मेहमान कमला जी का भी अपमान किया है. अगर तुम्हारी बातों में रत्ती भर भी झूठ निकला तो हम तुम्हे इस गुस्ताख़ी के लिए माफ़ नही करेंगे. हम ये भी भूल जाएँगे कि तुम कंचन के पिता हो."

"उसी कंचन के लिए ही तो मैं यहाँ आया हूँ." सुगना ठाकुर साहब की धमकी की परवाह किए बिना आगे बोला - "ठाकुर साहब....सिर्फ़ मैं ही नही-आप भी कंचन के पिता हैं. मैने तो कंचन को सिर्फ़ पाला है. कंचन तो आपकी बेटी है. ठकुराइन की कोख से जन्मी आपकी अपनी बेटी है."

"क्या.....????" ठाकुर साहब के साथ-साथ कमला जी और दीवान जी भी एक झटके से अपने स्थान से ऐसे उच्छल पड़े....जैसे उन तीनो को एक साथ किसी ज़हरीले बिच्छू ने डॅंक मार दिया हो.

दीवान जी के माथे पर पसीना छलक आया. जबकि कमला जी स्तब्ध सी उसे घुरे जा रही थी. किंतु ठाकुर साहब की दशा सबसे बुरी थी. वो पागलों की तरह सुगना को एक-टक घूरते जा रहे थे.

"क्या बकवास कर रहे हो सुगना? तुमने रास्ते में धतूरा तो नही सूंघ लिया?" दीवान तेज़ी से सुगना की तरफ बढ़ते हुए बोले.

"दीवान जी, किसी और ने ये बात कही होती तो बात मेरी समझ में आती. किंतु आप तो....आप तो इस षड्यंत्र के रचयिता हैं. क्या आप भी भूल गये? या फिर ठाकुर साहब के सामने सच बोलने से घबरा रहे हैं?" सुगना दीवान जी पर व्यंग भरी दृष्टि डालते हुए कहा.

"क.....क्या बकवास कर रहे हो? क्या मतलब है तुम्हारा?" दीवान जी हकलाते हुए बोले. उनकी चेहरे पर घबराहट तेज़ हो गयी थी.

ठाकुर साहब पागलों के से अंदाज़ में कभी सुगना को तो कभी दीवान जी को देखते जा रहे थे. उनके समझ में अभी तक कुच्छ भी नही आया था.

कमला जी भी मूर्खों की तरह उनकी बातें सुनने में खोई हुई थी.

"सरकार, ये आदमी पागल हो गया है." दीवान जी ठाकुर साहब की तरफ मुड़ते हुए बोले - "कंचन आपकी बेटी कैसे हो सकती है. मालकिन ने हॉस्पिटल में एक ही बच्ची को जन्म दिया था, जो कि निक्की के रूप में बरसों से आपके साथ है. चाहें तो इस बात की पुष्टि आप हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और दूसरे कर्मचारियों से कर सकते हैं. ये आदमी अपनी स्वार्थ-सिद्धि के लिए कंचन को आपकी बेटी बना रहा है. दर-असल ये चाहता है कि कंचन को आपकी बेटी घोषित करके उसका विवाह रवि से करा दे. लेकिन मैं ऐसा नही होने दूँगा. मैने आपका बरसों से नमक खाया है.....मैं आपकी बेटी निक्की के अधिकारों से इस आदमी को खलेने नही दूँगा."

"बस कीजिए दीवान जी." सुगना क्रोध से चीखा. - "अब और झूठ बोलकर अपने पापो को मत बढ़ाइए. निक्की आपकी बेटी है. इस सच को ठाकुर साहब के सामने उज़गार कीजिए."

ठाकुर साहब ने विस्मित नज़रों से सुगना की तरफ देखा.

"सुगना.....नमक हराम, तू बरसों तक मेरे टुकड़ों पर पलता रहा और अब तू उसी नमक के बदले में हवेली की खुशियाँ छीन लेना चाहता है?" दीवान जी किसी घायल शेर की तरह दहाड़े.

"नमक हरामी मैने नही आपने की है दीवान जी." सुगना दीवान जी के उत्तर में चीखा. फिर ठाकुर साहब की तरफ पलटकर बोला - "ठाकुर साहब, मेरे मन में कोई स्वार्थ नही है. हां ! स्वार्थ था....जो इतने दिनो तक कंचन को अपनी छाती से लगाए रखा. मैं पिता के मोह में बँधा कंचन को खुद से दूर नही करना चाहता था इसलिए अब तक आपको इस सच्चाई से परिचित नही कराया. किंतु अब सवाल उसकी पूरी ज़िंदगी की है उसके जीवन भर की खुशियों की है. अगर अब भी मैं चुप रहता तो कंचन के साथ बहुत बड़ा अन्याय करता. इसलिए मैं अपना मोह त्याग कर आपको सच बताने चला आया.

ठाकुर साहब अगर अब भी आपको मेरी बात पर यकीन नही हो रहा है तो कहिए दीवान जी से....कहिए कि वो निक्की के सर पर हाथ रखकर कसम खाएँ की निक्की इनकी बेटी नही."

ठाकुर साहब की नज़र दीवान जी की तरफ घूमी.

ठाकुर साहब की नज़र पड़ते ही दीवान जी सूखे पत्ते की तरह काँपे. उन्होने गले में अटके थूक को निगलते हुए कहा - "सरकार.....सुगना सरासर झूठ बोल रहा है. ये नमकहराम तो.....!"

"दीवान जी." ठाकुर साहब दीवान जी को बीच में टोकते हुए बोले. - "सच बोलिए दीवान जी. ईश्वर जानता है हमने कभी आपको अपना मुलाज़िम नही समझा. हमेशा आपको अपना मित्र समझा है. हम आपको वचन देते हैं, अगर आप हमसे सच कहेंगे तो हम आपको इस अपराध के लिए क्षमा कर देंगे. किंतु आज झूठ मत बोलिए. ईश्वर के लिए सच बोलिए. हम सच जान'ना चाहते हैं."

ठाकुर साहब की तड़प देखकर दीवान जी स्तब्ध रह गये. अपने बचाव के सारे रास्ते बंद देख उन्होने सच बोल देने में ही अपनी भलाई समझी. वे घुटनो के बल चलते हुए ठाकुर साहब के पास गये और हाथ जोड़कर बोले - "मुझसे भूल हो गयी सरकार, मुझे माफ़ कर दीजिए. उस घड़ी मैं बेटी के प्रेम में अँधा था. मैं सही ग़लत का निर्णय नही कर पाया. मैं निक्की के सुनहरे भविश्य की कल्पना करके ये अपराध कर बैठा. जिस दिन मालकिन सीढ़ियों से गिरी थी. और उन्हे हॉस्पिटल ले जाया गया था. उसके दो दिन पहले ही मेरी बीवी भी उसी हॉस्पिटल में भरती थी. ये बात मैने आपको बताया भी था. जब मालकिन ने कंचन को जन्म दिया तब आप हॉस्पिटल में नही थे. उसके कुच्छ ही देर बाद मेरी पत्नी ने भी निक्की को जन्म दिया. उसी क्षण मेरे मन में ये पापी विचार समा गया. और मैं ये अपराध कर बैठा. मैने कंचन की जगह निक्की को रख दिया. और कंचन को वहाँ से हटा दिया."

"दीवान जी आप मेरे साथ बिश्वास घात भी कर सकते हैं ये मैने कभी सपने में भी नही सोचा था" ठाकुर एक घृणा भरी दृष्टि दीवान जी पर डालते हुए बोले. - "किंतु मेरी समझ में ये बात नही आई कि दोनो बच्चियो को बदलने के बाद निक्की को हमारे पास और कंचन को आपके पास होना चाहिए फिर वो सुगना के पास कैसे पहुँच गयी?"

ठाकुर साहब के इस सवाल पर दीवान जी का सर शर्म से झुक गया. उनके मूह से कोई बोल ना फूटा.

"खामोशी तोड़िए दीवान जी और हमारे सवाल का जवाब दीजिए." ठाकुर साहब अधिरता के साथ बोले.

"इसका जवाब मैं देता हूँ ठाकुर साहब." सुगना दीवान जी को खामोश देख ठाकुर साहब से बोला - "ये कंचन को अपने पास रखना ही नही चाहते थे. ये नही चाहते थे कि कंचन जीवित रहे और आगे चलकर निक्की के अधिकारों को छीने. इसलिए इन्होने अपनी पत्नी को समझा बूझकर चुप करा दिया. फिर अपने एक आदमी को मेरे घर मुझे बुलाने भेज दिया.

मैं उन दिनो दीवान जी का सबसे ख़ास आदमी हुआ करता था. इनके इशारों पर कुच्छ भी कर जाता था. किसी के हाथ पैर तोड़ना तो मेरे लिए गिल्ली डंडा खेलने जैसा था. इनके इशारे पर मैने कयि बड़े बड़े अपराध भी किए. कई लोगों को मौत की नींद भी सुला दिया.

 


वो रात का समय था. जब दीवान जी का भेजा हुआ आदमी मेरे घर आया. उस वक़्त मैं बहुत मुसीबत में था. मेरी पत्नी गर्भ से थी. और उसका बच्चा होने वाला था. मैं अपने घर के दूसरे कमरे में बेचैनी से किसी खुशख़बरी की आस में कान लगाए बैठा था. मेरे घर में उस वक़्त मेरी बेहन शांता और पड़ोस के गाओं से बच्चा जन'वाने आई महरि थी. कुच्छ ही देर बाद मुझे महरि ने ऐसी खबर सुनाई कि जिसे सुनकर मैं पत्थर का हो गया. उसने बताया कि मेरी पत्नी मर गयी और बच्चा भी पेट में ही खराब हो गया. इस खबर से मुझे बड़ा आघात पहुँचा.

मैं इसी शोक में डूबा हुआ था कि तभी दरवाज़े पर किसी की दस्तक हुई. दरवाज़ा खोला तो दीवान जी का भेजा हुआ आदमी बाहर खड़ा मिला. उसने मुझे बताया कि दीवान जी ने मुझे इसी वक़्त अपने घर बुलाया है. मन तो इस वक़्त कहीं भी जाने का नही हो रहा था पर रात गये दीवान जी ने बुलाया है तो ज़रूर कोई विशेष काम होगा. ये सोचकर मैं उसके पिछे पिछे चल पड़ा.

दीवान जी के घर पहुँचते ही दीवान जी ने मुझे ढेर सारे रुपयों का लालच दिया. फिर कंचन को मेरे हाथ में थमाए और बोले - "इस बच्ची को कहीं फेंक आओ. लेकिन ऐसी जगह फेंकना कि ये जीवित ना रहे और किसी की नज़र इसपर ना पड़े. मैं सुनकर दंग रह गया.

मैने अपने जीवन में बड़े से बड़ा अपराध किया था पर किसी नन्हे मासूम बच्चे के क़त्ल की बात सुनकर ही थर्रा उठा. मैने दीवान जी से पुछा - "दीवान जी ये बच्ची किसकी है?"

दीवान जी मेरी बात सुनकर भड़के और बोले - "तुम्हे इस बात से कोई मतलब नही होना चाहिए कि ये किसकी बच्ची है? तुम्हे इस काम के बदले लाखों रुपये दूँगा. बस आज के बाद ये सवाल कभी मत पुछ्ना. और ना इस बारे में कभी किसी से ज़िक्र करना."

मैं सोच में पड़ गया.

मैं उस वक़्त पत्नी और बच्चे की मौत के गम में पड़ा था. मुझे उस बच्ची पर बड़ी दया आ रही थी. मैं सोच रहा था - 'किसकी बच्ची है ये. कौन हैं इसके माता पिता. क्या उन्हे पता है उसकी बच्ची इस वक़्त कहाँ हैं? क्या वो ये जानते हैं कि इस वक़्त उनकी बच्ची की मौत का सौदा हो रहा है?

उस बच्ची के माता पिता के बारे में जानने की लालसा मेरे मन में तेज़ हो गयी. सहसा मेरे मन में एक विचार आया. मैने दीवान जी से कहा - "दीवान जी, अगर आप मुझे इसके माता पिता का नाम बता दें तो मैं यह काम मुफ़्त में कर जाउन्गा."

मेरा प्रस्ताव सुनकर दीवान जी उलझन में पड़ गये. फिर कुच्छ देर सोचने के बाद बोले. - "तुम इनके माता-पिता के बारे में क्यों जान'ना चाहते हो?"

"बस ऐसे ही...जिगयाशावश. आप मुझपर भरोसा कीजिए. मैं ये भेद किसी पर नही खोलूँगा." मैने दीवान जी को अपने झाँसे में लिया.

उन दिनो मैं उनका बहुत वफ़ादार हुआ करता था. दीवान जी आँख मूंदकर मुझपर भरोसा करते थे. संदेह की सुई भी उन्हे छूकर भी नही गयी. किंतु फिर भी उस रहस्य को बताने में वो हिचकिचा रहे थे. - "समझ में नही आता. तुम इसके मा-बाप के बारे में जानकार क्या करोगे? इस मामूली सी बात के लिए लाख रुपये को ठुकराना बहुत महँगा सौदा है तुम्हारे लिए."

"ये लाख रुपये तो मैं कभी भी कमा सकता हूँ दीवान जी. लेकिन जो सवाल इस वक़्त मेरे अंदर उठा है अगर उसका जवाब मुझे नही मिला तो मैं जीवन भर परेशान रहूँगा. मुझे सिर्फ़ इस बच्ची के माता-पिता के बारे में बता दीजिए, और कुच्छ नही पुछुन्गा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं. किस लिए कर रहे हैं. मैं हर तरह का वादा करता हूँ. फिर आप जो कहेंगे मैं वही करूँगा."

"सुगना मुझे तुम पर पूरा भरोसा है, पर ये राज़ बहुत ख़ास है. मुझे माफ़ करना, मैं अपने साए को भी ये राज़ नही बता सकता."

दीवान जी के इनकार से मुझे किसी बड़े षड्यंत्र की बू आने लगी थी. अब तक मैं इनके हर राज़ से वाक़िफ़ था. मैं समझ गया ये किसी बड़े अपराध को जन्म देने वाले हैं. कुच्छ ऐसा करने वाले हैं जिसके बारे में मुझसे भी पर्दे दारी की जा रही है.

किंतु अब मुझमे सच को जानने की इच्छा और तेज़ हो गयी थी. मैने दीवान जी से धमकी भरे स्वर में कहा - "दीवान जी, अगर आप मुझे सच नही बताएँगे तो मैं इस बच्ची को पोलीस के पास ले जाउन्गा और उन्हे सारा सच बता दूँगा. जब आपको मुझपर भरोसा ही नही तो फिर भरोसा ना करने का परिणाम भी देख लीजिएगा."

मेरी बात का उनपर तुरंत असर हुआ, पोलीस के नाम से ही वो काँप से गये. ये जानते थे मैं कितना ज़िद्दी और क्रोधी इंसान हुआ करता था. जो मन में ठान लेता था वो करके रहता था.

दीवान जी हार मानते हुए मुझे सब कुच्छ बताते चले गये. सारा सच जान लेने के बाद मुझे इनसे बेहद घृणा सी हुई. मैं सोच भी नही सकता था कि कोई इंसान इतना नीचे गिर सकता है. जो इंसान अपने मजबूर मालिक की बेबसी का यूँ फ़ायदा उठाए वो इंसान कहलाने लायक ही नही. मैं मन मसोस कर रह गया. उनके कयि उपकार थे मुझपर जिनके बोझ तले मैं उस वक़्त दबा हुआ था.

दीवान जी ने मुझे चुप रहने के लिए कई प्रलोभन भी दिए. पर मैने इन्हे स्पस्ट माना कर दिया. मैने इनसे कहा - "मैं आपको वचन दे चुका हूँ कि सच बोलने पर मैं आपसे एक पैसा भी नही लूँगा. इसलिए अब मैं आपसे पैसे लेकर वादा खिलाफी नही कर सकता. आप निश्चिंत रहिए ये राज़ मुझ तक ही सीमित रहेगा."

उस वक़्त मैने दीवान जी से जो कहा था वो सच ही कहा था. किंतु जब मैं कंचन को लेकर दीवान जी के घर से निकला और उसे फेंकने हेतु घाटियों की तरफ बढ़ा. तब मेरे साथ कुच्छ ऐसा हुआ कि मेरी पूरी ज़िंदगी बदल गयी.

वो सर्दी की रात थी. कंचन मेरे हाथ में सफेद कपड़ों में लिपटी गहरी नींद सोई हुई थी. अचानक ही तेज़ सर्द हवा से कंचन कुन्मुनाई-शायद उसे ठंड का आभास हुआ था. मैने उसे अपनी छाती से भीच लिया. तभी जैसे मेरे अंदर कहीं कोई बिजली चमकी हो, उसे छाती से लगाते ही मुझे कुच्छ अज़ीब सा महसूस हुआ. कुच्छ ऐसा जो उस दिन से पहले मैने कभी महसूस नही किया था. जैसे किसी ने मेरे भीतर से मुझे आवाज़ दिया हो. जैसे कोई मुझे पुछ रहा हो - 'इस नन्ही मासूम बच्ची ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है जो तुम इसे मारने जा रहे हो? क्या तुम शरीर से इतने लाचार हो गये हो कि तुम्हे अपना पेट भरने के लिए ऐसी नन्ही मासूम बेज़ुबान बच्ची को मारना पड़ रहा है?. जो ये भी नही जानती कि जीना क्या होता है मरना क्या होता है. जो अभी अपने मूह से मा तक भी नही बोल सकती. जो अपनी सहायता के लिए किसी को आवाज़ तक नही दे सकती. क्या तुम ऐसी बेज़ुबान बच्ची को मार कर चैन से जी सकोगे?'

वो मेरी आत्मा की आवाज़ थी-जो मुझे धिक्कार रही थी. मैं छटपटा उठा. मेरे अंदर कुच्छ पिघलता सा महसूस हुआ. शायद वो मेरा पत्थर का दिल था जो अब मोम बनता जा रहा था. उस घड़ी मुझे ऐसा लगा जैसे कोई शक्ति मेरे अंदर घुस कर मुझे बुरी तरह से निचोड़ रही हो. और मैं दर्द से छटपटा रहा हूँ. सिसक रहा हूँ. मैं उस दर्द से निकलने का भरसक प्रयास कर रहा हूँ पर निकल नही पा रहा हूँ.

मैं उस पीड़ा को और ना सह सका. मेरे पैरों की शक्ति क्षीण होती चली गयी और मैं बीच रास्ते में ही धम्म से ज़मीन पर बैठ गया और सोचने लगा. 'क्या मैं सच में इतना अपंग और लाचार इंसान हूँ कि मुझे दो वक़्त की रोटी के लिए किसी बच्ची की हत्या करने पर आमादा होना पड़े. क्या मेरा ये शरीर इस लायक भी नही कि मैं मेहनत से अपने लिए दो वक़्त की रोटी की जुगाड़ ना कर सकूँ? धिक्कार है मुझपर.....और मेरे इस शरीर पर. क्या मुझसे भी नीच इंसान होगा कोई धरती पर? मुझसे तो अच्छे वो भीख-मन्गे हैं जो दूसरों के आगे हाथ फैलाते हैं. मैं तो उनसे भी गया गुज़रा हूँ.'

इस विचार के आते ही मुझे अपने अगले पिच्छले सारे पाप याद आने लगे. मुझे खुद से नफ़रत सी होने लगी. मैने उसी क्षण निर्णय किया कि अब से मैं कोई पाप नही करूँगा. मैने कंचन के माथे को चूमा और फिर से उसे अपनी छाती से लगा लिया. मैने तय कर लिया कि दीवान जी को दिए वचन के अनुसार अब ये बच्ची उनके लिए और अपने माता-पिता के लिए मर चुकी है. अब आज से ये मेरी बेटी बनकर जिएगी. अब आज से इसका पिता मैं हूँ. मैं इसके लिए मेहनत करूँगा मज़दूरी करूँगा. दूसरों के घरों में-खेतों में काम करूँगा पर इसे कोई कष्ट नही होने दूँगा.

इस विचार के साथ ही जब मैने पुनः उसे अपनी छाती से भीचा तो मेरे अंदर की सारी पीड़ा ख़तम हो गयी. मेरे निर्जीव शरीर में फिर से जान लौट आई. मैं खुशिपुर्वक उठा और अपने घर के रास्ते चल पड़ा.

घर पहुँचा तो शांता मेरे चेहरे पर खुशी और हाथ में बच्चा देखकर दंग रह गयी. मैने उसे और महरि जो पड़ोस के गाओं से मेरी बीवी को देखने आई थी-दोनो को पूरी कहानी बता दिया. साथ ही उनसे ये कसम भी लिया कि इस बात को किसी से ना कहे.

उन दोनो ने हामी भरी.

मैने सुबह ये बात प्रचारित कर दी कि मेरी बीवी मेरी बेटी को जन्म देते ही मर गयी.

इसी तरह कंचन मेरे घर पलने लगी.

"ठाकुर साहब, जिस दिन से कंचन मेरी गोद में आई तब से लेकर आज तक मैने कोई भी बुरा काम नही किया. मैने मेहनत की मज़दूरी की, दूसरे के खेतों में बैल की तरह काम किया मगर कंचन के मूह में एक नीवाला भी हराम का नही डाला. उसे जो कुच्छ भी खिलाया, पिलाया पहनाया, ओढ़ाया सब अपनी मेहनत और खून पसीने की कमाई से.

मैं खुद भूखा रहा पर उसे भर पेट खिलाया. मैने उसे सदेव अपने पलकों में बिठाकर रखा. कभी भूल से भी कोई कष्ट नही दिया. कहने को तो मैं उसका कोई नही पर उससे मेरा ऐसा नाता जुड़ गया है कि उसके लिए सौ बार मर भी सकता हूँ और सौ बार जी भी सकता हूँ."

"ऐसा ना कहो सुगना. ऐसा ना कहो." ठाकुर साहब तड़प कर बोले - "तुम्हारा कंचन का बहुत गहरा नाता है. फिर मत कहना तुम उसके कुच्छ नही लगते. तुम उत्तम व्यक्ति हो सुगना. हमारा तो दिल कर रहा है, हम अभी झुक कर तुम्हारे पावं छू लें."

दोस्तो मुझे ये एपीसोड बहुत अच्छा लगा अगर आपको लगा हो तो ज़रूर बताएँ
 
Sugna bhi pal bhar ke liye thakur sahab ke gusse se kaanp sa gaya. Usne aaj se pehle thakur sahab ko itne gusse mein kabhi nahi dekha tha. usne namr hote hue thakur sahab se kaha - "main kshama chahta hoon thakur sahab. Main jaanta hoon maine bahut badi baat kehne ki jurrat ki hai. Lekin main apne ghar se yahan yunhi aapki bhavnao se khelne nahi aaya. Balki barso se mere seene mein ek sach dafan hai jise main yahan kholne aaya hoon. Thakur sahab, Main jo bhi kahunga sach kahunga, Meri baaton mein sachai hai.....jiske dam par hi main itni badi baat kehne ka saahas kar paaya hoon. Aapse vinti hai thakur sahab....ek baar thande dil se meri baat sun lein. Phir chahein to aap mujhe faansi par latka dijiyega. Main virodh nahi karunga."

Thakur sahab sugna ke biswas se bhare shabdon ko sunkar thode narm pade. - "sugna....tum jaante ho tum kya keh raho ho? Tumne aisa kehkar na keval deewan ji ka apmaan kiya hai balki hamari ghar aayin mehmaan kamla ji ka bhi apmaan kiya hai. Agar tumhari baaton mein ratti bhar bhi jhooth nikla to hum tumhe is gustakhi ke liye maaf nahi karenge. Hum ye bhi bhool jaayenge ki tum kanchan ke peeta ho."

"usi kanchan ke liye hi to main yahan aaya hoon." sugna thakur sahab ki dhamki ki parwaah kiye bina aage bola - "thakur sahab....sirf main hi nahi-aap bhi kanchan ke peeta hain. Maine to kanchan ko sirf paala hai. Kanchan to aapki beti hai. thakurain ki kokh se janmi aapki apni beti hai."

"kya.....????" thakur sahab ke sath-sath kamla ji aur deewan ji bhi ek jhatke se apne sthan se aise uchhal pade....jaise un teeno ko ek sath kisi zehreelay bichhoo ne dank maar diya ho.

deewan ji ke maathe par pasina chhalak aaya. Jabki kamla ji stabdh si use ghure ja rahi thi. Kintu thakur sahab ki dasha sabse buri thi. Wo paaglon ki tarah sugna ko ek-tak ghurte ja rahe the.

"kya bakwaas kar rahe ho sugna? Tumne raaste mein dhatura to nahi sungh liya?" deewan tezi se sugna ki taraf badhte hue bole.

"deewan ji, kisi aur ne ye baat kahi hoti to baat mere samajh mein aati. Kintu aap to....aap to is shadyantra ke rachayita hain. Kya aap bhi bhool gaye? ya phir thakur sahab ke saamne sach bolne se ghabra rahe hain?" sugna deewan ji par vyang bhari drushti daalte hue kaha.

"k.....kya bakwas kar rahe ho? Kya matlab hai tumhara?" deewan ji haklaate hue bole. Unki chehre par ghabraahat tez ho gayi thi.

Thakur sahab paaglon ke se andaaz mein kabhi sugna ko to kabhi deewan ji ko dekhte ja rahe the. Unke samajh mein abhi tak kuchh bhi nahi aaya tha.

Kamla ji bhi murkhon ki tarah unki baatein sunne mein khoi hui thi.

"sarkaar, ye aadmi paagal ho gaya hai." deewan ji thakur sahab ki taraf mudte hue bole - "kanchan aapki beti kaise ho sakti hai. Maalkin ne hospital mein ek hi bachi ko janm diya tha, jo ki nikki ke roop mein barson se aapke sath hai. Chahein to is baat ki pushti aap hospital ke doctors aur dusre karmchariyon se kar sakte hain. Ye aadmi apni swarth-siddhi ke liye kanchan ko aapki beti bana raha hai. Dar-asal ye chahta hai ki kanchan ko aapki beti ghoshit karke uska vivaah ravi se kara de. Lekin main aisa nahi hone dunga. Maine aapka barson se namak khaya hai.....main aapki beti nikki ke adhikaron se is aadmi ko khlene nahi dunga."

"bas kijiye deewan ji." sugna krodh se cheekha. - "ab aur jhooth bolkar apne paapo ko mat badhaiye. Nikki aapki beti hai. Is sach ko thakur sahab ke saamne uzagar kijiye."

Thakur sahab ne vismit nazron se sugna ki taraf dekha.

"sugna.....namak haraam, tu barson tak mere tukdon par palta raha aur ab tu usi namak ke badle mein haveli ki khushiyan chheen lena chahta hai?" deewan ji kisi ghaayal sher ki tarah dahaade.

"namak haraami maine nahi aapne ki hai deewan ji." sugna deewan ji ke uttar mein cheekha. Phir thakur sahab ki taraf palatkar bola - "thakur sahab, mere mann mein koi swarth nahi hai. Haan ! Swarth tha....jo itne dino tak kanchan ko apni chhati se lagaye rakha. main peeta ke moh mein bandha kanchan ko khud se door nahi karna chahta tha isliye ab tak aapko is sachai se parichit nahi karaya. Kintu ab sawal uski puri zindagi ki hai uske jeevan bhar ki khushiyon ki hai. Agar Ab bhi main chup rehta to kanchan ke sath bahut bada anyaay karta. Isliye main apna moh tyaag kar aapko sach batane chala aaya.

thakur sahab agar ab bhi aapko meri baat par yakeen nahi ho raha hai to kahiye deewan ji se....kahiye ki wo nikki ke sar par hath rakhkar kasam khayen ki nikki inki beti nahi."

Thakur sahab ki nazar deewan ji ke taraf ghumi.

Thakur sahab ki nazar padte hi deewan ji sukhe patte ki tarah kaanpe. Unhonhe gale mein atke thook ko nigalte hue kaha - "sarkaar.....sugna sarasar jhooth bol raha hai. Ye namakharaam to.....!"

"deewan ji." thakur sahab deewan ji ko beech mein tokte hue bole. - "sach boliye deewan ji. Ishwar jaanta hai hamne kabhi aapko apna mulazim nahi samjha. Hamesha aapko apna mitr samjha hai. Hum aapko vachan dete hain, agar aap hamse sach kahenge to hum aapko is apraadh ke liye kshama kar denge. Kintu aaj jhooth mat boliye. Ishwar ke liye sach boliye. Hum sach jan'na chahte hain."

Thakur sahab ki tadap dekhkar deewan ji stabdh rah gaye. Apne bachav ke saare raaste band dekh unhone sach bol dene mein hi apni bhalai samjhi. Wey ghutno ke bal chalte hue thakur sahab ke paas gaye aur hath jodkar bole - "mujhse bhool ho gayi sarkaar, mujhe maaf kar dijiye. us ghadi main beti ke prem mein andha tha. Main sahi galat ka nirnay nahi kar paaya. Main nikki ke sunhare bhavishya ki kalpana karke ye apraadh kar baitha. Jis din maalkin seedhiyon se giri thi. Aur unhe hospital le jaaya gaya tha. Uske do din pehle hi meri biwi bhi usi hospital mein bharti thi. Ye baat maine aapko bataya bhi tha. Jab maalkin ne kanchan ko janm diya tab aap hospital mein nahi the. Uske kuchh hi der baad meri patni ne bhi nikki ko janm diya. Usi kshan mere mann mein ye paapi vichaar sama gaya. Aur main ye apraadh kar baitha. Maine kanchan ke jagah nikki ko rakh diya. Aur kanchan ko wahan se hata diya."

"deewan ji aap mere sath bishwashghaat bhi kar sakte hain ye maine kabhi sapne mein bhi nahi socha tha" thakur ek ghruna bhari drishti deewan ji par daalte hue bole. - "kintu mere samajh mein ye baat nahi aayi ki dono bachiyon ko badalne ke baad nikki ko hamare paas aur kanchan ko aapke paas hona chahiye phir wo sugna ke paas kaise pahunch gayee?"

thakur sahab ke is sawal par deewan ji ka sar sharm se jhuk gaya. Unke muh se koi bol na foota.

"khamoshi todiye deewan ji aur hamare sawal ka jawab dijiye." thakur sahab adhirta ke sath bole.

"iska jawab main deta hoon thakur sahab." sugna deewan ji ko khamosh dekh thakur sahab se bola - "ye kanchan ko apne paas rakhna hi nahi chahte the. ye nahi chahte they ki kanchan jeevit rahe aur aage chalkar nikki ke adhikaron ko chheene. Isliye inhone apni patni ko samjha bujhakar chup kara diye. Phir apne ek aadmi ko mere ghar mujhe bulane bhej diye.

Main un dino deewan ji ka sabse khaash aadmi hua karta tha. Inke isharon par kuchh bhi kar jaata tha. Kisi ke hath pair todna to mere liye gilli danda khelne jaisa tha. Inke ishare par maine kayi bade bade apraadh bhi kiye. Kayi logon ko maut ki neend bhi sula diya.

wo raat ka samay tha. Jab deewan ji ka bheja hua aadmi mere ghar aaya. Us waqt main bahut mushibat mein tha. Meri patni garbh se thi. Aur uska bacha hone wala tha. main apne ghar ke dusre kamre mein bechaini se kisi khushkhabri ki aas mein kaan lagaye baitha tha. Mere ghar mein us waqt meri behan shanta aur pados ke gaon se bacha jan'ne aayi mahri thi. Kuchh hi der baad mujhe mahri ne aisi khabar sunaya ki jise sunkar main patthar ka ho gaya. Usne bataya ki meri patni mar gayi aur bacha bhi pet mein hi kharab ho gaya. Is khabar se mujhe bada aaghaat pahuncha.

Main isi shauk mein duba hua tha ki tabhi darwaze par kisi ki dastak hui. darwaza khola to deewan ji ka bheja hua aadmi bahar khada mila. Usne mujhe bataya ki deewan ji ne mujhe isi waqt apne ghar bulaya hai. Mann to is waqt kahin bhi jaane ka nahi ho raha tha par raat gaye deewan ji ne bulaya hai to jarur koi vishesh kaam hoga. Ye sochkar main uske pichhe pichhe chal pada.

Deewan ji ke ghar pahunchte hi deewan ji ne mujhe dher saare rupyon ka laalach diya. Phir kanchan ko mere hath mein thamaye aur bole - "is bachi ko kahin feink aao. Lekin aisi jagah feinkna ki ye jeevit na rahe aur kisi ki nazar ispar na pade. Main sunkar dang rah gaya.

Maine apne jeevan mein bade se bada apraadh kiya tha par kisi nanhe maasoom bache ka qatl ki baat sunkar hi tharra utha. maine deewan ji se puchha - "deewan ji ye bachi kiski hai?"

Deewan ji meri baat sunkar bhadke aur bole - "tumhe is baat se koi matlab nahi hona chahiye ki ye kiski bachi hai? Tumhe is kaam ke badle laakhon rupye dunga. Bas aaj ke baad ye sawal kabhi mat puchhna. Aur na is baare mein kabhi kisi se zikr karna."

Main soch mein pad gaya.

Main us waqt patni aur bache ki maut ke gham mein pada tha. Mujhe us bachi par badi daya aa rahi thi. Main soch raha tha - 'kiski bachi hai ye. Kaun hain iske maata peeta. Kya unhe pata hai uski bachi is waqt kahan hain? Kya wo ye jaante hain ki is waqt unki bachi ki maut ka sauda ho raha hai?

us bachi ki maata peeta ke baare mein jaanne ki laalsa mere mann mein tez ho gayai. Sahsa mere mann mein ek vichaar aaya. Maine deewan ji se kaha - "deewan ji, agar aap mujhe iske maata peeta ka naam bata dein to main yah kaam muft mein kar jaunga."

mere prastaav sunkar deewan ji uljhan mein pad gaye. Phir kuchh der sochne ke baad bole. - "tum inke maata-peeta ke baare mein kyon jaan'na chahte ho?"

"bas aise hi...jigyashavash. Aap Mujhpar bharosa kijiye. Main ye bhed kisi par nahi kholunga." maine deewan ji ko apne jhanse mein liya.

Un dino main unka bahut wafadaar hua karta tha. Deewan ji aankh moondkar mujhpar bharosa karte the. Sandeh ki sui bhi unhe chhookar bhi nahi gayi. Kintu phir bhi us rahasya ko batane mein wo hichkicha rahe the. - "samajh mein nahi aata. Tum iske maa-baap ke baare mein jaankar kya karoge? Is maamuli si baat ke liye laakh rupye ko thukrana bahut mehanga sauda hai tumhare liye."

"ye laakh rupye to main kabhi bhi kama sakta hoon deewan ji. Lekin jo sawal is waqt mere andar utha hai agar uska jawab mujhe nahi mila to main jeevan bhar pareshaan rahunga. Mujhe sirf is bachi ke maata-peeta ke baare mein bata dijiye, aur kuchh nahi puchhunga ki aap aisa kyon kar rahe hain. Kis liye kar rahe hain. Main har tarah ka waada karta hoon. Phir aap jo kahenge main wahi karunga."

"sugna mujhe tum par pura bharosa hai, par ye raaz bahut khaash hai. Mujhe maaf karna, main apne saaye ko bhi ye raaz nahi bata sakta."

deewan ji ke inkaar se mujhe kisi bade shadyantra ki boo aane lagi thi. Ab tak main inke har raaz se waaqif tha. Main samajh gaya yen kisi bade apraadh ko janm dene waale hain. Kuchh aisa karne waale hain jiske baare mein mujhse bhi parda ki ja rahi hai.

kintu ab mujhme sach ko jaanne ki ichcha aur tez ho gayi thi. Maine deewan ji se dhamki bhare swar mein kaha - "deewan ji, agar aap mujhe sach nahi batayenge to main is bachi ko police ke paas le jaunga aur unhe saara sach bata dunga. Jab aapko mujhpar bharosa hi nahi to phir bharosa na karne ka parinaam bhi dekh lijiyega."

Meri baat ka unpar turant asar hua, police ke naam se hi wo kaanp se gaye. ye jaante the main kitna ziddi aur krodhi insaan hua karta tha. Jo mann mein thaan leta tha wo karke rehta tha.

Deewan ji haar maante hue mujhe sab kuchh batate chale gaye. Saara sach jaan lene ke baad mujhe inse behad ghrina si hui. Main soch bhi nahi sakta tha ki koi insaan itna niche gir sakta hai. jo insaan apne majboor maalik ki bebsdi ka yun faayda uthaye wo insaan kehlaane laayak hi nahi. Main mann masos kar reh gaya. Unke kayi upkaar the mujhpar jinke bojh tale main us waqt daba hua tha.

Deewan ji mujhe chup rehne ke liye kai pralobhan bhi diye. Par maine inhe spast mana kar diya. Maine inse kaha - "main aapko vachan de chuka hoon ki sach bolne par main aapse ek paisa bhi nahi lunga. Isliye ab main aapse paise lekar waada khilaafi nahi kar sakta. Aap nishchint rahiye ye raaz mujh tak hi seemit rahega."

Us waqt maine deewan ji se jo kaha tha wo sach hi kaha tha. Kintu jab main kanchan ko lekar deewan ji ke ghar se nikla aur use feinkne hetu ghaatiyon ki taraf badha. Tab mere sath kuchh aisa hua ki meri puri zindagi badal gayee.

Wo sardi ki raat thi. Kanchan mere hath mein safed kapdon mein lipti gehri neend soyi hui thi. Achanak hi tez sard hawa se kanchan kunmunayi-shayad use thand ka aabhaas hua tha. Maine use apni chhati se bhich liya. Tabhi jaise mere andar kahin koi bijli chamki ho, use chhati se lagate hi mujhe kuchh azeeb sa mehsus hua. kuchh aisa jo us din se pehle maine kabhi mehsus nahi kiya tha. Jaise kisi ne mere bhitar se mujhe awaaz diya ho. Jaise koi mujhe puchh raha ho - 'is nanhe maasoom bachhi ne tumhara kya bigada hai jo tum ise maarne ja rahe ho? Kya tum sharir se itne laachar ho gaye ho ki tumhe apna pet bharne ke liye aisi nanhi maasoom bezubaan bachhi ko maarna pad raha hai?. Jo ye bhi nahi jaanti ki jeena kya hota hai marna kya hota. Jo abhi apne muh se maa tak bhi nahi bol sakti. Jo apni sahayata ke liye kisi ko awaaz tak nahi de sakti. Kya tum aisi bezubaan bachi ko maar kar chain se jee sakoge?'

Wo meri aatma ki awaaz thi-jo mujhe dhikkar rahi thi. Main chhatpata utha. mere andar kuchh pighalta sa mehsus hua. Shayad wo mera patthar ka dil tha jo ab mom banta ja raha tha. Us ghadi mujhe Aisa laga jaise koi shakti mere andar ghus kar mujhe buri tarah se nichod rahi ho. Aur main dard se chhatpata raha hoon. Sisiak raha hoon. Main us dard se nikalne ka bharsak prayaas kar raha hoon par nikal nahi pa raha hoon.

Main us peeda ko aur na seh saka. Mere pairon ki shakti kshinn hoti chali gayi aur main beech raaste mein hi dhamm se zameen par baith gaya aur sochne laga. 'kya main sach mein itna apang aur laachar insaan hoon ki mujhe do waqt ki roti ke liye kisi bachi ki hatya karne par aamada hona pade. Kya mera ye sharir is laayak bhi nahi ki main mehnat se apne liye do waqt ki roti ki jugaad na kar sakun? Dhikkar hai mujhpar.....aur mere is sharir par. Kya mujhse bhi neech insaan hoga koi dharti par? Mujhse to achhe wo bheekh-mange hain jo dusron ke aage hath failaate hain. Main to unse bhi gaya guzra hoon.'

Is vichaar ke aate hi mujhe apne agle pichhle saare paap yaad aane lage. Mujhe khud se nafrat si hone lagi. Maine usi kshan nirnay kiya ki ab se main koi paap nahi karunga. Maine kanchan ke maathe ko chuma aur phir se use apni chhati se laga liya. Maine tay kar liya ki deewan ji ko diye vachan ke anusaar ab ye bachi unke liye aur apne maata-peeta ke liye mar chuki hai. Ab aaj se ye meri beti bankar jiyegi. Ab aaj se iska peeta main hoon. Main iske liye mehnat karunga mazdoori karunga. Dusron ke gharon mein-kheton mein kaam karunga par ise koi kasht nahi hone dunga.

is vichaar ke sath hi jab maine punah use apni chhati se bicha to mere andar ki saari peeda khatam ho gayi. Mere nirjeev sharir mein phir se jaan laut aayi. Main khushipurvak utha aur apne ghar ke raaste chal pada.

Ghar pahuncha to shanta mere chehre par khushi aur hath mein bacha dekhkar dang rah gayi. Maine use aur mahri jo pados ke gaon se meri biwi ko dekhne aayi thi-dono ko puri kahani bata diya. Sath hi unse ye kasam bhi liya ki is baat ko kIsi se na kahe.

un dono ne haami bhari.

Maine subah ye baat pracharit kar diya ki meri biwi meri beti ko janm dete hi mar gayi.

Isi tarah kanchan mere ghar palne lagi.

"Thakur sahab, jis din se kanchan mere god mein aayi tab se lekar aaj tak maine koi bhi bura kaam nahi kiya. Maine mehnat ki mazdoori ki, dusre ke kheton mein bail ki tarah kaam kiya magar kanchan ke muh mein ek niwaala bhi haraam ka nahi daala. Use jo kuchh bhi khilaya, pilaya pehnaya, odhaya sab apni mehnat aur khoon paseene ki kamayi se.

Main khud bhukha raha par use bhar pet khilaya. Maine use sadev apne palkon mein bithakar rakha. Kabhi bhool se bhi koi kasht nahi diya. Kehne ko to main uska koi nahi par usse mera aisa naata jud gaya hai ki uske liye sau baar mar bhi sakta hoon aur sau baar jee bhi sakta hoon."

"aisa na kaho sugna. Aisa na kaho." thakur sahab tadap kar bole - "tumhara kanchan ka bahut gehra naata hai. Phir mat kehna tum uske kuchh nahi lagte. tum uttam vyakti ho sugna. hamara to dil kar raha hai, hum abhi jhuk kar tumhare paon chhoo lein."
 
Back
Top