S
StoryPublisher
Guest
'डॉली, सच मानो, मैं किसी बुरे विचार से नहीं आया।'
'मुझे परेशान करने की आवश्यकता नहीं, यहां से चले जाइए।'
'क्या उत्तर लेकर?'
'मेरा विचार छोड़ दो। मैं तुम्हारी नहीं हो सकती। अब डॉली के स्वर में नम्रता थी। वह भय से कांप रही थी।'
'यह असंभव है, डॉली।'
'राज, अब तुम्हारे हृदय में मेरे लिए घृणा है। मुझे अपनाकर क्या करोगे?'
'घृणा और प्रेम में थोड़ा अंतर है, एक का दूसरे में बदल जाना संभव है।'
"किंतु मुझे ऐसे प्रेम की आवश्यकता नहीं। और वह धीरे-धीरे दरवाजे के पास जा पहुंची।'
'मुझे तो आवश्यकता है।' राज ने डॉली का हाथ पकड़ लिया।
'राज, मुझे तुम्हारे विचारों से सहानुभूति नहीं।' उसने अपना हाथ छुड़ाया और तेजी से भागकर ड्राइंगरूम में जा पहुंची और बाहर का दरवाजा खोलने लगी। राज भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंचा।
'कहां जा रही हो?' राज ने डॉली को पकड़ते हुए कहा।
'बाहर, मैं रात को अकेली नहीं रह सकती।'
'इतनी रात गए कहां जाओगी?'
'कहीं भी जाऊं, तुम्हें इससे क्या?'
'मुझे बहुत कुछ है।' यह कहकर वह डॉली का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए कमरे में ले गया और पलंग पर गिरा दिया। 'डॉली, मैं इतना नीच नहीं। तुम मेरे पास सेठ साहब की धरोहर हो।' यह कहकर वह दरवाजे से बाहर जाते-जाते बोला 'आज तक सुनता आया हूं कि मनुष्य प्रेम में पत्थर से भी पानी निकाल सकता है, परंतु अब सोचता हूं कि मनुष्य जो काम प्रेम से नहीं कर सकता वह घृणा से पूरा कर सकता है।' यह कहकर राज ने दरवाजा बंद करके बाहर से कण्डा लगा दिया। बाहर ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी परंतु उसका शरीर तवे की भांति गरम था। उसके अंदर एक आग-सी लगी थी। उसने बाग में लगे फव्वारे को खोल दिया और उसके नीचे घास पर लेट गया। थोड़ी ही देर में वह पानी में डूब-सा गया परंतु उसके शरीर की ज्वाला शांत न हुई। अगले दिन इतवार था। सेठजी सवेरे ही वापस पहुंच गए और नहा-धोकर राज को बुला भेजा। परंतु राज काम नहीं करना चाहता था। उसने सिरदर्द का बहाना करके छुट्टी पाई और अपने कमरे में लेटा रहा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,