S
StoryPublisher
Guest
भाग 12
उधर होटल मे,रानी रिया के जाने बाद सोचने लगी कि आखिर रिया ने मुझसे झूठ क्यों बोला !!!
रानी अपने मन मे ये सोचने लगी कि , रिया के हॉस्पिटल जाने के बाद मेरे पास होटल मे पापा का फ़ोन आया था,शायद स्कूल वालों ने उन्हें इन्फॉर्म कर दिया हो कि मेरा एक्सीडेंट हुआ था,और उन्होंने तो मुझसे कहा था कि उनकी विदेश यात्रा कुछ दिनों के लिए पोस्टपोंड हो गयी है और वो मुझे लेने यहाँ आ रहे हैं !! ये बात शायद रिया को पता नही होगीइसीलिए उसने मुझे झुठ बोला,पर उसने झुठ क्यों बोला...? और उसकी राजू से क्या बात हुई...? ये सारी बातें मुझे पता लगानी होगी,पर कैसे..?
रानी यही सब सोचने लगती है कि अचानक उसके रूम का फ़ोन रिंग करता है। रानी फ़ोन उठाती है ,
"हेलो,"- रानी फ़ोन उठा कर बोलती है!!
"मैडम,आपसे मिलने कोई माँ,जी आयी है" होटल के रिसेप्शन से रानी को बोला जाता है ।
"माँ जी,कौन माँ जी,क्या काम है मुझसे उनको..?"रानी ने आश्चर्य से पूछा !!
रानी का जवाब सुनने के बाद होटल की रिसेप्शनिस्ट ने सरिता देवी से पूछा कि "माँ ,जी आपका नाम क्या है,और आपको रानी जी से क्या काम है बताएं...?"
तब सरिता देवी ने बोला,"उनसे कहिए कि मैं राजू गाइड की माँ हूँ और रानी जी से कुछ बात करना चाहती हुँ राजू के बारे मे "
, रिसेप्शनिस्ट ने वैसा ही कहा रानी को और जैसे ही रानी ने ये सुना कि राजू की माँ उससे मिलने आयी है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था,और उसने तुरंत रिसेप्शनिस्ट को उन्हें ऊपर रूम मे भेजने को कहा,स्कूल का सारा स्टाफ घूमने जा चुका था होटल मे सिर्फ रानी और रिया बचे हुए थे स्कूल ग्रुप मे से क्योंकि रानी और रिया का मूड नही हो रहा था घूमने का !! तभी रिसेप्शनिस्ट सरिता देवी को ऊपर भेजती है और रानी के रूम तक छोड़ने आती है!! राजू की माँ रानी के रूम का दरवाज़ा बजाती है,तभी रानी गेट खोलती है और माँ जी देखते ही उनको देखते ही उनके पैर छूती है और नमस्ते करके उन्हें अंदर आने का बोलती है !!
राजु की माँ रूम मे आ जाती है और रानी से पूछती हैं कि,"आज तुमने मेरे पैर क्यों छुए बेटा...?"
राजू की माँ के ई सवाल से रानी को कुछ जवाब नही सुझा तो उसने हड़बड़ाहट मे कह दिया,"कुछ नही माँ जी बस ऐसे ही,आप मेरी माँ समान है तो मैंने सोचा पैर छूने चाहिए,आप बैठिए यहाँ...और बताईये की राजू कैसा है...?अब ठीक है ना वो...? और कैसे आना हुआ आपका यहाँ...?"
"अरे इतने सारे सवाल एक साथ,बताती हूँ बेटा,सब बताती हुँ,राजू ठीक है और 2 दिन मे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हो , जाएगा...पर मैं यहाँ तुम्हारे और राजू के बारे मे ही बात करने आई हुँ !! " राजू की माँ ने रानी से कहा !!
तब राजू की माँ ने पूरा वाक्या सुनाया और जो जो रिया ने राजू को हॉस्पिटल मे आकर कहा था वो सब राजू की माँ ने वैसा का वैसा ही सुना दिया , माँ जी पूरी बात सुनकर रानी की आँखों से आँसू बहने लगे कि जिस रिया को वो अपनी सबसे अच्छी दोस्त मानती थी वो ऐसा करेगी अपने प्यार को पाने के लिए ये सोचकर उसे बहुत दुख हो रहा था!! तब राजू की माँ ने रानी को चुप करवाते हुए उससे कहा," चुप हो जा बेटा,इंसान जब प्यार मे होता है तो उसे सही गलत समझ मे नही आता,और उस समय अपने प्यार को पाने के लिए इंसान को जो सही लगता है वही वो करता है,और रिया भी राजू के प्यार मे ये सब कर रही है, पर राजू रिया से नही तुझसे प्यार करता है "!! राजू की माँ अचानक ख्यालों में खोते हुए कहती है !!
इतना सुनते ही रानी चुप हो गयी और बोली,"सच माँ,आपको राजू ने ये सब कहा क्या...?"
"बेटा मैं माँ हूँ उसकी,मैंने उसकी आँखों मे तेरे लिए प्यार देखा है,और वही प्यार मैंने तेरी आँखों मे राजू के लिये देखा था जिस वक्त वो किले से नीचे गिरा था और तू मेरे पास आई , थी" राजू की माँ ने रानी से कहा !!
"पर,अभी भी एक समस्या है...!"राजू की माँ ने चिंता भरे स्वर मे कहा !!
"अभी तुम नाबालिग हो और राजू बालिग,अभी तुम्हारा इस तरह राजू से मिलना तुम दोनों के लिए परेशानी खड़ा कर देगा" राजू की माँ ने रानी से कहा !!
"कोई बात नही माँ जी,मैं राजू के लिये इंतज़ार कर सकती हूँ,क्योंकि मैं उससे प्यार करने लगी हुँ "रानी ने राजू की माँ से कहा !!
"अच्छा बेटा अब मैं चलती हूँ,मुझे राजू ने ही भेजा था यहाँ सच्चाई जानने के लिए,अब सबकुछ साफ हो गया है,पर तुमको मुझसे एक वादा करना होगा" राजू की माँ ने अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए रानी से वादा करने का बोला !!
तब रानी ने पूछा ," कैसा वादा माँ जी...?"
"तू वादा कर की तू अपना गुस्सा रिया पे नही निकलेगी और उसके पापा को नौकरी से नही निकलवायेगी" राजू की माँ ने रानी से कहा..
,
"माँ,जी माना कि मेरा गुस्सा खराब है पर मैं ऐसा कुछ नही करूँगी और न कर सकती हुँ,मेरे पापा मेरी बात मानकर क्यों अपने सबसे खास एम्प्लोयी को निकलेंगे,रिया के पापा Mr सुनील शर्मा हमारी कंपनी के सबसे पुराने एम्प्लाइज मे से एक हैं,और पापा मेरे कहने पर उन्हें क्यों निकलेंगे,आप घबराइए मत,मैं ऐसा कुछ नही करूँगी" रानी ने माँ से कहा !!
"और एक बात पूछनी थी बेटा,"माँ ने रानी से पूछा
"ये होटल मे नीचे लॉन मे इतने रिपोर्टर्स की भीड़ क्यों है"राजु की माँ ने पूछा !!
"अरे वो,...वो रिपोर्टर्स मेरे लिए खड़े हुए हैं पर मैं उनसे नही मिलना चाहती,वो क्या है ना माँ जी की मेरा पूरा नाम रानी सिंघनिया है मेरे पापा का नाम बलदेव सिंघनिया है ! वो एक बहुत बड़े बिजनेसमैन है,और यहाँ पर बहुत बड़ा होटल खोलने वाले है इस दीवाली पर,मेरे जन्मदिन पर वो मेरे नाम से एक होटल जोधपुर मे खोलेंगे ! ये ख़बर छपी थी यहाँ के अखबार मे कुछ दिन पहले,और यहाँ के प्रेस वालो के बीच वो बहुत पॉपुलर हो गए और जब प्रेस वालों को ये ख़बर लगी की किले वाले एक्सीडेंट मे सिंघनिया सर की लड़की बाल बाल बच गयी तो उन्हें न्यूज़ के लिये मसाला मिल गया ! वो , लोग मेरा इंटरव्यू लेना चाहते है पर मेरा कोई मूड नही है उनसे मिलने का..." रानी ने कहा
"अच्छा ठीक है बेटा,अब मैं चलती हुँ"ऐसा कहकर राजू की माँ वहाँ से जाने लगती है ।।
"रुकिए माँ जी,"कहकर रानी राजू की माँ को रोकती है
"ये मेरा मुंबई वाला टेलीफोन नंबर है,ये राजू को दे दीजिएगा और उससे कहिएगा की अभी प्रेस वालो की वजह से मैं उससे मिलने नही आ सकती,नही तो पापा के होटल प्रोजेक्ट मे प्रॉब्लम हो सकती है। मेरे पापा आज शाम को मुझे लेने आ रहे हैं उन्हें मेरे एक्सीडेंट की ख़बर लग गयी है,मैं शाम तक मुम्बई के लिए निकल जाउंगी,पर मैं राजू से मुंबई जाकर बात करूँगी,अगर आपका कोई टेलीफोन नंबर हो तो मुझे दे दीजिए" रानी ने राजू की माँ को नंबर देते हुए कहा !!
"ठीक है बेटा,मैं राजू से कह दूंगी पर हमारा कोई टेलीफोन नंबर नही है,हम तो जोधपुर के पास बांधवगढ़ मे रहते हैं,वहाँ पूरे गाँव मे सिर्फ ठाकुर साहब के यहाँ फ़ोन है,पर मैं तुम्हे हमारा पता लिख के दे सकती हूँ,तुम ख़त लिख सकती हो,राजू रोज जोधपुर आता ही है काम करने,कभी बात कर लिया करेगा तुमसे फ़ोन पे" राजू की माँ ने रानी से कहा!!
,
"ठीक है माँ जी"रानी कहती है !!
राजू की माँ वहाँ से चली जाती है तभी अचानक रिया वहाँ आ जाती है और रानी की माँ को वहाँ से जाते हुए देख लेती है। राजू की माँ को वहाँ देखकर रिया परेशान हो जाती है और ये जानने के लिए उत्सुक रहती है कि आखिर राजू की माँ वहाँ क्यों आयी थी रानी से मिलने..? इसी उत्सुकता मे रिया रानी के पास आकर रानी से राजू की माँ के आने का कारण पूछती है और तभी रानी बिना कुछ सोचे समझे रिया को एक जोरदार थप्पड़ मारती है!!!!!