S
StoryPublisher
Guest
अब प्रिया ये सोचने लगती है कि राजवीर के सामने वो रानी कैसे बने और उसे सबकुछ कैसे याद आ जाये,और उधर सिंघानिया हाउस मे राजवीर ये सोचकर खुश हो रहा है कि उसकी रानी वापस आ गयी है और उसने प्रिया को सबकुछ बता दिया है,यही सोचते सोचते राजवीर पूरी रात निकाल देता है पर उसे खुशी के मारे नींद ही नही आती,अगले दिन प्रिया ऑफिस आती है और राजवीर,आज प्रिया की चाल ढाल बदली हुई थी,उसमे न जाने कैसे इतना आत्मविश्वास आ गया था कि मानो वो अभी से इस कंपनी की मालकिन बन गयी हो,आज वो कुछ न कुछ सोच के आयी थी जिससे कि आज वो रानी बन जाएगी,दिनभर ऑफिस के काम करने के बाद प्रिया ने राजवीर से कहा ," चलिये सर,ऊपर छत पर घूमकर आते हैं,मुझे इतने दिन हो गए ऑफिस मे आज तक मैं छत पर नही गयी,"!
" आज क्या हो गया है तुम्हें प्रिया,आज छत पे जाने का मूड कैसे हो गया," राजवीर ने प्रिया से पूछा !
"अरे देखिए न सर,कितना प्यारा मौसम हो रहा है,लगता है कुछ देर मे बारिश होने वाली है,प्लीज सर मैं इस माहौल को मिस नही करना चाहती,प्लीज सर चलिये न छत पर" प्रिया ने राजवीर से कहा !!
राजवीर भी प्रिया की बात को टाल नही सका और उसके साथ छत पर चले गया,वो प्रिया के प्लान से बिल्कुल बेख़बर था,और प्रिया पूरी तैयारी और प्लानिंग के साथ आई थी ! प्रिया और राजवीर बिल्डिंग की छत पर जाते हैं जो कि एक , 25 माले की बिल्डिंग है,जब छत पर प्रिया पहुँचती है तो वो नीचे देखती है तो उसे लगता है जैसे उसे चक्कर आ रहे हैं और वो पीछे हट जाती है और फिर राजवीर से कहती है कि," पता नही क्यों पर बचपन से ही मुझे ऊँचाई से डर लगता है सर,मैं जब भी नीचे देखती हूँ तो मुझे चक्कर आते हैं,चलिये सर हम यहाँ से चलते हैं " ये कहते हुए वो राजवीर का हाथ पकड़कर वहाँ से जैसे ही निकलने लगती है कि वो अपना खेल जाती है जो वो खेलने आयी थी ,प्रिया जानबूझकर गिरने की एक्टिंग करती है,उसका पैर फिसलता है और वो नीचे गिरने लगती है और ज़ोर से चिल्लाती है ,"बचाओ" ! ये देखकर देर न करते हुए तुरन्त राजवीर प्रिया का हाथ पकड़ लेता है और उसे ऊपर खीच लेता है,उसके बाद राजवीर जैसे ही उसे ऊपर खींचता है वो उसके गले लगकर ज़ोर ज़ोर से रोने लगती है ओर बहुत घबरा जाती है,राजवीर भी उसे दिलासा देते हुए कहता है," रो मत प्रिया,तुम ठीक हो,कुछ नही हुआ है तुमको " इतना कहते हुए वो प्रिया को दिलासा दे ही रहा था कि प्रिया ने बेहोश होने का नाटक कर दिया और वो बेहोश होकर वहीं गिर पड़ती है !!
ये देखकर राजवीर भी परेशान ही जाता है और तुरंत अपने स्टाफ को बुलाकर प्रिया को हॉस्पिटल ले जाता है,जहाँ डॉक्टर उसका चैकउप करते हैं और राजवीर से कहते हैं कि ," घबराने की कोई बात नही है Mr राजवीर ,वो सदमे , की वजह से बेहोश हो गईं है,कुछ देर मे उन्हें होश आया जाएगा ! कुछ देर मे चोपड़ा भी वहाँ पहुँचता है और राजवीर चोपड़ा को सारी बातें बताता है ,कुछ देर बाद प्रिया को होश आने लगता है और वो राजू राजू बड़बड़ाने लगती है,ये देखकर डॉक्टर्स राजवीर को बुलाते हैं और कहते हैं ," Mr राजवीर,मिस प्रिया को होश आया गया है और वो बार बार किसी राजू को पुकार रही हैं" ये सुनकर राजवीर की आँखों से आँसू बहने लगते हैं,और ये देखकर चोपड़ा राजवीर की मन की बात समझ जाता है और डॉक्टर से कहता है," आप चलिये हम बात करते है प्रिया से" ! डॉक्टर वहाँ से चला जाता है उसके बाद चोपड़ा राजवीर से कहता है," संभालिये सर अपने आप को,अगर ये बात बाहर आ गयी तो ख़बर बन जाएगी,आप जाकर प्रिया से मिलिए मैं डॉक्टर्स को समझाता हूँ " इतना कहकर चोपड़ा वहाँ से चला जाता है और राजवीर प्रिया से मिलने उसके रूम मे चला जाता है,राजवीर के रूम मे जाने से पहले ही चोपड़ा सारे हॉस्पिटल स्टाफ को बोल देता है कि "जब तक सर प्रिया से नही मिलते कोई रूम मे नही जाएगा,और जितनी देर सर अंदर रहेंगे कोई अंदर भी नही जाएगा" !
जैसे ही प्रिया के रूम मे राजवीर पहुँचता है और प्रिया उसे देखती है तो वो दौड़कर उसके गले लग जाती है और कहती है ," राजू,देखो मैं आ गयी,मुझे सबकुछ याद आ गया मैं रानी , सिंघानियां थी पिछले जन्म मे और तुमने मुझे मेहरानगढ़ मे एक बार ऐसे ही बचाया था जैसे तुमने आज मुझे बचाया बिल्डिंग से गिरने से और तुम नीचे गिर गए थे किले से,मुझे सब याद आ गया राजू,मुझे सब याद आ गया" प्रिया राजवीर के गले लगकर बहुत रोती है और राजवीर भी ये सुनकर बहुत खुश होता है कि रानी को सब याद आ गया फिर उससे कहता है,"मैं कब से तुम्हारा इंतज़ार कर रहा था रानी,मेरा विश्वास था कि तुम ज़रूर आओगी,मुझे अपने प्यार पे भरोसा था उसकी शिद्दत पे भरोसा था कि ज़रूर मेरा प्यार पूरा होगा और आज तुम मेरे सामने हो" !! ये सुनकर प्रिया राजवीर से कहती है," आज जब मैं बिल्डिंग से नीचे गिरने वाली थी तो मुझे ऐसा लग रहा था मानो फिर से मैं तुम्हें खो दूंगी जैसे मैंने पिछले जन्म मैं तुम्हे खो दिया था,मेहरानगढ़ की दीवार से गिर कर मेरी मौत हुई थी आज भी वो याद ताजा है मेरे मन मे !! " प्रिया की बातें सुनकर राजवीर का माथा ठनकता है और वो उससे पूछता है," क्या तुम्हें आज भी याद है कि तुम्हारी मौत कैसे हुई थी..?" राजवीर का सवाल सुनकर प्रिया एक दम से सकपका जाती है और हड़बड़ाते हुए कहती है ," हाँ हाँ,क्यों नही याद होगा,बिल्कुल याद है,उस दिन तुम भी तो थे वहाँ उस दिन,तुम्हारे सामने तो मैं किले की दीवार से कूदी थी जिसकी वजह से मेरी मौत हुई थी,और मैंने जाते जाते कहा था कि मेरा इंतज़ार करना मैं ज़रूर आऊँगी,भूल गए क्या तुम सब "!
,
प्रिया की बातें सुनकर राजवीर कुछ देर चुप रहता है और फिर प्रिया से कहता है,"अरे नही प्रिया i mean रानी,कैसे भूल सकता हूँ वो मनहूस दिन,अच्छा तुम एक काम करो,तुम अभी आराम करो डॉक्टर्स ने कहा है कुछ देर मे हम घर जा सकते हैं तो हम घर चलेंगे" !
" कोनसे घर चलेंगे राजू हम,रानी के घर या प्रिया के घर...?" प्रिया ने राजवीर से पूछा !!
" प्रिया देखो,आज बात बदल गयी है,अब मैं राजू नही हूँ राजवीर हूँ और तुम भी प्रिया हो रानी नही,तो हमे ये बात दुनिया से छुपानी होगी कि ये तुम्हारा दूसरा जन्म है क्योंकि ये हमारी कंपनी की रेपुटेशन के लिए अच्छा नही होगा,और मीडिया के निशाने पर मैं आ जाऊंगा और पूरी दुनिया मे मज़ाक बन जायेगा मेरा की इंडिया का इतना बड़ा बिजनेसमैन पुनर्जन्म पे विश्वास करता है,और दुनिया आज भी भूली नही है कि रानी सिंघानियां कौन थी,दुनिया की नज़र मे आज भी रानी मेरी बहन ही है क्योंकि हमारे प्यार के बारे मे घर के अलावा किसी को नही पता था,और जिस कारण तुमने अपनी जान दी थी कि तुम और मैं भाई बहन थे जिसके कारण हम शादी नही कर सकते थे वही कारण अभी भी पैदा हो सकता है,और ये दुनिया कभी नही मानेगी की तुम रानी , सिंघानियां हो,और अगर मान भी लिया तो भी हम एक नही हो सकेंगे क्योंकि फिर से तुम मेरी बहन कहलाई जाओगी इसीलिए कह रहा हूँ कि ये बात सिर्फ तुम और मै ही जानूँगा की तुम रानी हो,दुनिया की नज़रों मे तुम प्रिया ही रहोगी" राजवीर ने प्रिया को समझाते हुए कहा !!
प्रिया ने जब राजवीर की बातें सुनी तो उसे भी ये सही लगी और वो मन ही मन ये सोचने लगी कि," बात तो राजवीर बिल्कल ठीक बोल रहा है,इसकी बात मानने मैं ही तेरा फायदा है रिया,मान ले इसकी बात,और तुझे तो राजवीर से शादी करने से मतलब है,राजवीर तेरा हो जाएगा,दुनिया को क्यों बताना की तू रानी का दूसरा जन्म है,माना कि तू नही है पर राजवीर तो यही मानता है ना,तो उसे मानने दे और जैसा राजवीर कह रहा है उसकी बात मान ले" प्रिया मन मैं कुछ देर सोचने के बाद राजवीर से कहती है कि," ठीक है राजू,मैं ये बात किसी को नही बताऊंगी,पर हम शादी कब करेंगे,मुझे जल्दी से जल्दी तुम्हारी होना है,मैंने तुम्हारे लिए 2 जन्मों का सफ़र तय किया है,इस प्यार के सफ़र को तय करके मैं सिर्फ तुमसे शादी करने के लिए आयी हूँ अब ज्यादा इंतज़ार मत करवाओ मझे" !!
" बस कुछ दिन और फिर हम दुनिया के सामने शादी करेंगे तुम प्रिया रहोगी और मै राजवीर,अब तुम आराम करो कुछ , देर मैं हम निकलते हैं घर के लिए" इतना कहकर राजवीर प्रिया के वार्ड से बाहर आता है जहाँ चोपड़ा उसका इंतज़ार कर रहा है और वो चोपड़ा से कहता है कि प्रिया के डिस्चार्ज की formality पूरी करे और उसे डिस्चार्ज करवाये पर उसके पहले वो चोपड़ा से कुछ कहना चाह रहा था और वो चोपड़ा से नीचे कार मे आने को कहता है और हॉस्पिटल की पार्किंग मे ड्राइवर को बाहर खड़ा करके दोनो कार मे बात करने लगते हैं पर राजवीर का ये व्यहवहार चोपड़ा को समझ नही आता कि राजवीर चोपड़ा से कार मे क्यों बात कर रहा है और वो भी ड्राइवर को बाहर खड़ा करके वो ये समझने की कोशिश ही कर रहा था कि राजवीर चोपड़ा से कहता है," क्या हुआ,क्या सोच रहे हो चोपड़ा,यही न कि मैंने तुम्हें यहां ऐसे बात करने के लिए क्यों बुलाया" राजवीर की बात सुनकर चोपड़ा कहता है," हाँ सर,यही सोच रहा हूँ,क्या बात हो गयी एक दम से " चोपड़ा ने दबी आवाज़ मे कहा !
" चोपड़ा प्रिया को सारी बातें याद आ गयी हैं उसके पिछले जन्म की" और ये कहते हुए राजवीर ने चोपड़ा को सारी बातें बता दी जो रूम के अंदर हुई ,ये सुनकर चोपड़ा बहुत खुश हुआ और राजवीर से कहा,"congrats सर,आपका सपना पूरा हुआ,आपको आपका प्यार वापस मिल गया" ये कहते हुए चोपड़ा ने राजवीर की तरफ हाथ बढ़ाते हए कहा पर राजवीर के चेहरे पर खुशी की बजाय गुस्से के भाव देखकर , वो चोंक गया और फिर उसने राजवीर से पूछा ," क्या हुआ सर,आप खुश नही है क्या..? यही तो आप चाहते थे कि प्रिया को उसका पिछला जन्म याद आ जाये" !
चोपड़ा की बातें सुनकर राजवीर गुस्से से चोपड़ा से कहता है कि ," चोपड़ा मुझ ये बताओ अगर शाहरुख खान को कहा जाए कि वो धोनी जैसा क्रिकेट खेल कर बताये,और धोनी को कहा जाए कि वो शाहरुख जैसी एक्टिंग करे तो क्या वो दोनों एक दूसरे का काम कर सकते हैं...?"
"सर अब ये कैसा सवाल है,अब बीच मे ये शाहरुख और धोनी कहाँ से आ गए...?" चोपड़ा राजवीर से कहता है !!
" just answer my question चोपड़ा" राजवीर दांत पिसते हुए चोपड़ा की तरफ गुस्से से देखते हुए कहता है !!
"ok sir,तो ऐसा है कि शाहरुख अपने काम मे एक्सपर्ट है ओर धोनी अपने,इन दोनों से एक दूसरे का काम करवाएंगे तो काम बिगड़ जाएगा" चोपड़ा ने राजवीर से कहा !!
"exactly जिसका काम हो उसे ही करना चाहिए,और यही गलती मुझसे हुई जो मैंने तुम्हें अपना काम छोड़कर प्रिया की जासूसी करने के लिए कह दिया था,इससे अच्छा मैं कोई , डिटेक्टिव hire कर लेता तो वो कम से कम कुछ पता लगा लेता प्रिया के बारे मे " राजवीर चोपड़ा से कहता है !!
" ऐसा क्यों कह रहे हैं सर,मैंने सब पता किया था खुद जाकर प्रिया के बारे मे और कुछ नही मिला उसके ख़िलाफ़,और फिर अभी उसे पुराना जन्म भी तो याद आ गया" चोपड़ा ने अपनी सफाई देते हुए कहा !!
तब राजवीर ने चोपड़ा से कहा," चोपड़ा मैंने ये फर्श से अर्श का सफ़र ऐसे ही तय नही किया है,ऐसे ही नही मैं राजू से राजवीर सिंघानियां बन गया हूँ, माना कि दिल से ज्यादा सोचता हूँ पर इसका मतलब ये नही है कि दिमाग़ का use करना बंद कर दिया है मैंने,अभी जो भी प्रिया ने ऊपर मुझसे बोला वो सच तो है पर पूरा सच नही है,ये रानी नही है कोई और है और जो भी है इसका पता मैं लगा के रहूंगा,ऐसे ही कोई मुह उठा के मेरे जज़्बातों के साथ खेल नही सकता है,उसने एक झूठ बोला और वो मैंने पकड़ लिया " राजवीर चोपड़ा से कहता है !!
राजवीर की बातें सुनकर चोपड़ा चोंक जाता है और उससे कहता है," ये कैसे हो सकता है सर,उसे सारी बातें कैसे याद हो सकती है अगर ये रानी नही है तो,आपको क्यों लगा कि ये रानी नही है ..? "
,
तब राजवीर चोपड़ा से कहता है कि," प्रिया ने कहा कि उसकी मौत पिछले जन्म मे किले की दीवार से गिरने से हुई,पर ये सही नही है उसकी मौत का एक दूसरा कारण भी था और वो सिर्फ मुझे पता है "!!
"कोनसा कारण सर...?" चोपड़ा ने उत्सुकतावश पूछा !!
"उसकी मौत का दूसरा कारण ये था कि उसने ज़हर खाया था " राजवीर ने चोपड़ा से कहा जिसे सुनकर चोपड़ा की आँखें और कान दोनों खुले के खुले रह गए !!