S
StoryPublisher
Guest
यहां से निकलने की उसे कोई उम्मीद नजर नहीं आती थी। क्योंकि वो समझ गया था कि यह मन्दिर सुनसान क्यों पड़ा है
और यह भी उसकी समझ में आ गया था कि यहां बरसों से कोई नहीं आया होगा। बरसों पहले जब इस जगह कोई आता भी होगा तो सन्दूक में पड़ी ज्योति की लाश देखता होगा और जब वो मुस्कराती होगी तो लोग डरकर भाग जाते होंगे। धीरे-धीरे लोगों में यह मन्दिर भुतहा मशहूर हो गया होगा और उन्होंने झांकना भी छोड़ दिया होगा। ऐसे स्थान भारत में बहुत पाए जाते हैं।
अब राज को अफसोस हो रहा था कि उसने सतीश और इस्पेक्टर विकास त्यागी की अपने प्रोग्राम के बारे में आगाह क्यों नहीं किया था? लेकिन उस वक्त उन्हें मालूम भी क्या था कि यहां मौत उनके इन्तजार में मुंह फाड़े खड़ी है। डॉक्टर जय कह रहा था
"हां, यही ठीक रहेगा। लेकिन मुझे डॉक्टर सावंत की मौत का हमेशा अफसोस रहेगा।"
इधर राज को अपने मरने से ज्यादा डाक्टर सावंत की सम्भावित मौत का दुख था। वो बेचारा सिर्फ राज की वजह से ही इस मुसीबत में फंसा था। लेकिन डॉक्टर सावंत हिम्मत वाला आदमी था, उसने बड़ी दिलेरी से सीना तानते हुए ठोस लहजे में कहा
"मैं मौत से भयभीत नहीं हूं जय । मौत एक दिन तुम्हें भी आनी है और में भविष्यवाणी कर सकता हूं कि तुम्हारी मौत हम दोनों की मौत से ज्यादा खौफनाक और अपमानजनक होगी।"
"वो बाद ही बातें हैं। पहले मैं आप लोगों को बता दूं कि हाल ही में मेरे पास ऑस्ट्रेलिया से कुछ रेगिस्तानी बिच्छू आए हैं, जिनके काटने से अच्छा भला सेहतमंद आदमी आठ-दस घंटे जल बिन मछली की तरह तड़पता रहता है और अगर उचित इलाज न किया जाए तो दस घंटे बाद मर जाता है।" उसने रूककर दोनों की तरफ देखा और बोला
"उन्हीं बिच्छुओं पर मुझे कुछ परीक्षण करने हैं। मालूम करना चाहता हूं कि उन बिच्छुओं का जहर इन्सानी खून में मिलकर क्या असर दिखाता है।" वो क्रून मुस्कान के साथ बोला, "मेरा ख्याल है कि इन प्रयोगों के लिए आप दोनों से अच्छा जानवर मुझे दूसरा नहीं मिल सकता।"
"वो क्यों?" राज ने कुढ़ कर पूछा।
"क्योंकि आप दोनों अपने अहसास मुंह से बोल कर बता सकेंगे कि आपकी आंतें कट रही हैं या खून में आग लग रही है....।"
"मुझे तो लगता है आप पागल हो गए हैं डॉक्टर जय।" डॉक्टर सावंत ने शायद उकताकर कहा।
"इस बात को तो पन्द्रह साल हो चुके हैं, अब डॉक्टरों ने पहली बार मुझे बताया था कि मेरे दिमाग में कोई अनोखी केमिकल गड़बड़ है।" डॉक्टर जय ने गम्भीर लहजे में कहा।
राज के सारे जिस्म में दहशत की कंपकपी दौड़ गई। उनका पाला एक विक्षिप्त व्यक्ति से पड़ गया था, वो बेहद खतरनाक हो रहा था। आस्ट्रेलिया के रेगिस्तानी बिच्छुओं के बारे में राज ने बहुत कुछ पढ़ रखा था। वो बहुत खौफनाक बिच्छू थे और शायद दुनिया भर के बिच्छुओं में सबसे खौफनाक बिच्छू थे और शायद दुनिया भर के बिच्छुओं में सबसे ज्यादा जहरीले थे।
डॉक्टर सावंत ने राज की तरह बेबसी से देखते हुए पूछा
"राज, आप भयभीत तो नहीं हैं?"
"बिल्कुल नहीं।" राज ने हिम्मत बटोरते हुए जवाब दिया-"अगर इसी तरह मरना किस्मत में लिखा है तो ऐसे ही सही। डरने से क्या होगा।"
डॉक्टर जय ने हंस कर कहा
"जब मौत आती है तो बड़े-बड़े बहादुरों के हौसले पस्त हो जाते हैं। आपके हौसलों का भी अभी इम्हिान होने वाला है।"
उसने अपने कारिन्दों से उसी अजनबी भाषा में कुछ कहा, फौरन ही वो खूखार चेहरों वालों हे-के आदमी आगे बढ़े और दो-दो बदमाशों ने राज और डॉक्टर सावंत का दबोचा और इन्हें तरफ को ले चले। जय और ज्योति वहीं खड़े बातें करते रह गए।
यह डॉक्टर जय की प्रयोगशाला थी। दीवारों में बने खानों के सामने शीशे में ढक्कन लगे हुए थे और शीशों के पीछे डॉक्टर जय के पालतू सांप, बिच्छू, छिपकलियां वगैरह जहरीले जानवर बन्द थे। सैकड़ों किस्मों के सांप थे वहां, तरह-तरह के बिच्छू थे और अजीब-अजीब से कीड़े थे। आखिर डॉक्टर सांवत पूर्व जन्म का संपेरा था, जहरों और जहरीले प्राणियों से दिलचस्पी उसकी आत्मा तक में रच-बस गई थी। राज और डॉक्टर सांवत ने सोचा, सिन्देह याह जहरीले कीड़ों का अनुपम संग्रह है।
हॉल के बीचों-बीच दो लम्बी-लम्बी मेजें पड़ी हुई थीं, मेजों के दोनों तरफ चमड़े की पयिों से कस दिया जाता था और फिर उन पर प्रयोग किए जाते थे, उनके जिस्मों में जहर इंजेक्ट करके।
उन बदमाशें ने जबर्दस्ती राज और डॉक्टर सावंत को मेज पर लिटाकर चमड़े की पट्टियां उनके जिस्मों पर कस दीं। अब वो हिल भी नहीं सकते थे। यहां तक कि हाथ-पांव भी नहीं हिला सकते थे।
वो दोनों विवश थे। मुकाबले का कोई फायदा नहीं था। एक तो वो चारों मुश्टंडे उनसे बहुत ज्यादा ताकतवर थे, दूसरे वो हथियारबन्द भी थे।
उन्हें मेजों पर बांधकर वो सभी बाहर निकल गए और राज तथा डॉक्टर सावंत एकांत में रह गए। उन दोनों की इस वक्त यह पोजीशन थी कि वो गर्दन घुमा कर भी एक-दूसरे को नहीं देख सकते थे। उनकी मनोस्थिति का हाल तो शब्दों में ब्यान ही नहीं किया जा सकता।
राज को इस वक्त डॉक्टर सावंत के अहसास का तो पता नहीं था, वो खुद इस वक्त वाकई भयभीत था। उसका जिस्म पसीने में भीग चुका था।
कुछ देर खामोशी के बाद डॉक्टर सावंत ने कहा
"राज साहब.....।"
राज ने घुटे हुए स्वर में कहा
"आपकी मौत का जिम्मेदार मैं खुद को मान रहा हूं डॉक्टर सावंत....मुझे सख अफोसस है।"
"तुम मेरे बारे में न सोचो। अगर हमने मरना ही है और आज ही, तो कोई हमारी किस्मत नहीं बदल सकता। पहले तो यह अन्दाजा लगाएं कि क्या वाकई हमारी जिन्दगी मौत की सरहद की तरफ बढ़ रही है?"
"मैंने मायूम होना नहीं सीखा डॉक्टर सावंत।" राज ने जवाब दिया, "अब भी उम्मीद की एक किरण बाकी है।"
"तुम्हारा ख्याल है कि कोई हमारी मदद को आ सकता है?"
"मालूम नहीं।" राज ने गहरी सांस ली, "शायद यह मेरा अति आशवाद ही। मुझे याद है कि ठीक बारह बजे मुझे सतीश के साथ एक दोस्त से मिलने जाना था। बारह बजे सतीश ने मेरा इन्तजार किया होगा। वो जानता है कि मैं वक्त का बहुत पाबन्द इन्सान हूं। इसलिए दस-पन्द्रह मिनट इन्तजार के बाद उसने जरूर आपके यहां फोन किया होगा, फिर दो-चार जगह और फोन करके भी मुझे तलाश करने की कोशिश की होगी और जब मैं न मिला हूंगा तो लाजिमी है कि उसे फिक्र हुई होगी। अब देखना यह है कि इस फिक्रमंदी की हालत में वो क्या सोचता है? और किस तरह हमें तलाश करने की कोशिश करता है। बस यही एक उम्मीद एक टिमटिमाते चिराग की तरह मुझे नजर आ रही है।"
"बारह बजे....और इस वक्त पांच बज रहे हैं। पूरे पांच घंटे गुजर चुके है।"
"जी हां, शायद साढ़े ग्यारह बजे हमें बाजार में ज्योति नजर आई थी। उस वक्त में सतीश को कुछ नहीं बताना चाहता था, जिसका अब मुझे अफसोस हो रहा है। काश ! मैं रास्ते में से ही उसको फोन कर देता।"
"हम जो नहीं कर सके, उसका अफसोस करना बेकार है।
सवाल सिर्फ यह है कि हमारे लापता होने के बाद सतीश क्या कर सकता है?"
"वो इंस्पेक्टर विकास त्यागी से जाकर मिलेगा।" राज ने कहा।
"इंस्पेक्टर त्यागी भी क्या करेगा? उसे क्या मालूम कि हम कहां
"यही बात मुझे परेशान कर रही है। हो सकता है वो यही समझे कि हम कहीं घूमने-फिरने निकल गए हैं, सुबह तक लौट आएंगे। उनको किसी खतरे का आभास भी हो तो कैसे जान पाएंगे कि हम इस तरफ आए हैं? सच पूछिए डॉक्टर सावंत कि मैं किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहा हूं।"
इस जमाने में ऐसे चमत्कार नहीं होते डॉक्टर राज ।"
उसी वक्त बाहर किसी के चलने की आवाज पैदा हुई, जो उन तक भी पहुंची। वो दोनों खामोश होकर आने वाली मुसीबत का इन्तजार करने लगे।
डॉक्टर जय, ज्योति और एक कोई सात फुट लम्बा पहलवान अन्दर दाखिल हुए। ज्योति ने दोनों कूल्हों पर हाथ रख कर किसी विजेता की सी मुद्रा में कहा
"कितना खूबसूरत सीन है! किसी दुश्मन को बेबस करके उसके सामने खड़े होने मेंक्या आनन्द आता है यह तुम क्या जानो? याद है, तुमने मेरे इस शीर को खत्म करने की कोशिश की थी राज ? मैं तो तुम सब लोगों को माफ कर चुकी थी, लेकिन डॉक्टर जय ने मुझे फिर याद दिलाया है कि तुम लोगों ने कई बार मुझसे दुश्मनी निभाई है। अब बोलो, क्या सलूक किया जाए तुमसे?"
"हमने जो ठीक समझा, किया। तुम्हारी मर्जी, तुम जो चाहो करते रहो।"