• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

Thriller खूनी सुन्दरी

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date
"अगर पैदल चलने का इरादा नहीं है, तो बैठ जाओ अन्दर ।" उसने रैंडी से कहा। रैंडी ने कार का ऑफ साइड दरवाजा खोला और हैरी की बगल वाली सीट पर बैठ गया । कार धीरे से आगे बढने लगी। "वैल, क्या समझे ?" रैंडी बोला - "है न किस्मत की बात ? सुबह सात बजे तक हम मियामी पहुंच जाएंगे

"किस्मत भी हो सकती है, कुछ और भा।" हैरी ने कहा - "क्या आजकल लड़कियां अट्ठारह घंटों की नॉन-स्टाप ड्राइविंग करके कैरावानों की डीलीवरी । दिया करती हैं ? मुझे नहीं मालूम, मैं तीन साल बाहर रहा हूं।" रैंडी मुस्कराते हुए बोला - "मैं कहता हूं दोस्त, आजकल ये गुड़ियाएं हर चीज कर लेती हैं । हम मर्दो की वे परवाह ही नहीं करतीं !"

"अजीब बात है ।" हैरी सोचपूर्ण ढंग से बोला - "इस तरह कार रोकना और उसे हमारे हवाले कर देना ! उसे मालूम नहीं, उस पर हमला हो सकता था और वह बलात्कार की शिकार हो सकती थी ?"

"बलात्कार की शिकार बनना वे पसंद करती हैं - यह एक प्रकार का नया मनोरंजन है उसके लिए।" रैंडी कड़वाहट के साथ बोला - "मेरा दावा है कि वह तुम्हें पुराने फैशन के सीधे-सादे किस्म के आदमी के रूप में देखकर निराश हो गई होगी।"

"ग्लोब कम्पार्टमेंट में एक नजर डालो, शायद उसमें कोई कागजात रखे होंगे ।" हैरी ने कहा । स्पीडमीटर की सुई अब पचास मील प्रति घंटे पर स्थिर थी।

रैंडी ने ग्लोब कम्पार्टमेंट खोला, तो उसमें एक प्लास्टिक फोल्डर रखा हुआ मिला, जिसके अन्दर कुछ कागजात रखे हुए थे । उसने लाइट का स्विच

ऑन किया और उन कागजात को निकालकर अध्ययन करने लगा।

"यह हर्ट्ज की किराये का कार है, जिसे वीरो बीच से जोएल ब्लाच नामक आदमी ने किराये पर लिया है, जिसका पता है 1244, स्प्रिंगफील्ड रोड, क्लीवलैंड

"क्या माइलेज दर्ज है ?" "हां, 1550 मील ।"

हैरी ने डैशबोर्ड पर माइलेज काउन्टर की ओर देखा

और मन-ही-मन हिसाब लगाने लगा।

"जब से कार किराये पर ली गई है, तब से सिर्फ 240 मील चली है । इसे अट्ठारह घंटे की ड्राइविंग नहीं कहा

जा सकता ।" रैंडी मुड़कर उसकी ओर ताकने लगा। "क्या तुम्हारी हरकतें सदैव ऐसी ही होती हैं ? मैं तुम्हें समझ नहीं पा रहा हूं।"

"उस लड़की का नाम जो भी हो, मगर जोएल नहीं हो सकता । वह अट्ठारह घंटे की ड्राइविंग नहीं कर रही थी । यह सब बातें मेरे गले नहीं उतर रही हैं । शायद उसने यह कार चुराई हो ।” "देखो ।" रैंडी गम्भीरता से बोला - "अपनी किस्मत को धक्के मत मारो । हमें कार मिल गई और हम सात बजे मियामी पहुंच सकते हैं । वहां से हम आसानी से पैराडाइज सिटी रवाना हो सकते हैं । अगर कोई

सवारी नहीं भी मिली, तो भी हम बस द्वारा जा सकते हैं । लिहाजा फिक्र करने की क्या बात है ?"

"तुम्हें फिक्र करनी पड़ेगी - अगर संदेश फैला दिया गया हो और कुछ पुलिसमैन हमें रास्ते में रोक दें।"

"ओफ्फ ! रात के इस वक्त और इस हाईवे में, सभी पुलिसमैन बिस्तर में होंगे।" हैरी हिचकिचाया । उसे लग रहा था कि इस सैट-अप में कहीं कोई गड़बड़ी जरूर है, जिसे वह पसंद नहीं

कर रहा था, लेकिन उसने खुद से कहा कि यह तो उस लड़की का मामला है । अगर पुलिस ने उन्हें रोका भी तो उनसे निपटने में कोई कठिनाई नहीं होगी। अगर रैंडी यह खतरा उठाने को तैयार है, तो वह क्यों चिंतित हो?

उसने धीरे से गैस पैडल पर दबाव बढाया और कार पैंसठ मील की रफ्तार से भागने लगी।

रैंडी ने अपना डफेल बैग खींचा और उसमें से मोरेली द्वारा दिया गया पार्सल निकाला । “मेरी तो अंतड़िया कुल-बुलाने लगी हैं ।" उसने पार्सल खोलकर चिकन रोस्ट और कोई और खाने की चीजे निकालीं । "उस मोटू को सचमुच बढिया भोजन तैयार करना आता है ! तुम कुछ खाना चाहते हो ?"

“अभी नहीं ।"

"खैर, मैं खाता हूं।" रैडी संतोष के साथ खाने लगा। मुंह में एक कौर ठूसकर वह बोला - "लड़कियों का जिक्र चला है, तो बताओ वियतनाम की लड़कियां कैसी होती है ?"

"जब तुम्हें वहां जाना नहीं है, तो पूछकर क्या फायदा ?" कार की हैडलाइट्स से प्रकाशित सड़क पर नजरें गड़ाते हुए हैरी ने कहा। रैंडी ने मुंह बिचकाया।

"माफ करना, मैं बातें ज्यादा करता हूं । हां...क्या फायदा ?" उसने हड्डी का एक टुकड़ा कार की खिड़की से बाहर फेंक दिया और चिकन की दूसरी टांग चबाने लगा।

हैरी ने बेचैनी के साथ उस वियतनामी लड़की के बारे में सोचा, जिसे वह सायगोन में छोड़ आया था । जब

भी वह जंग के अग्रिम मोर्चे से लौट आता था, उस लड़की को वह हमेशा अपने इन्तजार में पाता था । वह सड़क के कोने पर बैठकर खाने-पीने का सामान बेचा करती थी । हैरी यह देखकर आश्चर्यचकित रह गया था कि वह अपना कुकिंग स्टोव, बर्तन व दूसरे सभी सामान बांस के एक डंडे पर लटकाकर कंधों पर लिए चला थी । वह तो उसे एक गुलाबी पंखुड़ियों

वाली तितली समझ रहा था, लेकिन बाद में उसे पता चला कि वह कितनी मजबूत व मेहनतकश लड़की थी

वियतनाम की अपनी तीन साल की जिन्दगी में वह लड़की हैरी के लिए सबसे ज्यादा वेशकीमती चीज बन गई थी । कम-से-कम उन उकताहट भरे तीन सालों के दौरान तथा अंधेरी खौफनाक रातों से गुजरने के बाद । वह उसके साथ बड़ी कोमलता तथा दिलचस्पी के साथ पेश आती थी और प्यार करती थी । बाद में जब एक वियतकांग बम विस्फोट में दूसरे कई लोगों के साथ उसके भी जिस्म के परखच्चे उड़ गए थे, तो हैरी ने फिर किसी दूसरी वियतनामी लड़की की ओर निगाह तक

नहीं डाली थी । उसने फिर किसी के साथ वियतनामी लड़कियों के बारे में जिक्र तक नहीं किया था - न तो अपने सहयोगियों के साथ और न ही रैंडी जैसे आदमी के साथ, जिनका ख्याल है कि वियतनामी लड़कियां सिर्फ बिस्तर तक ही साथ देती हैं । उनके बारे में किसी

के साथ बातचीत करना उसे गवारा नहीं था । वह लड़की, जो उसके लिए अपनी जान तक देने को तैयार थी, उसे इतनी गहराई से चाहती थी कि हर पल उसके इंतजार में रहती थी, हैरी के लिए वियतनाम की लड़कियों को प्रतिनिधि थी - किसी दूसरी औरत की निन्दा करना उसकी निन्दा करने के समान थी ।

कार के व्यू मिरर में उसे एक कार की हैडलाइट्स दिखाई दीं, जो आधे मील के फासले पर उनके

पीछे-पीछे आ रही थी। उसने गैस पैडल पर दबाव थोड़ा कम किया । उस हाईवे में रफ्तार की सीमा साठ मील प्रति घंटा थी, और पीछे से आ रही कार कोई

पुलिस पैट्रोल कार भी हो सकती थी । वह कोई अनचाहा झंझट नहीं मोल लेना चाहता था ।
 
कार की रफ्तार कम होती महसूस कर रैंडी ने उसकी ओर देखा।

"पीछे एक कार है ।" हैरी ने बताया ।

हैरी ने एक बार फिर मिरर में झांका । वह कार एक ही रफ्तार से आ रही थी । अब भी वह आधा मील पीछे थी।

"पुलिसमैन इस वक्त बिस्तर में होंगे ।" रैंडी बोला - "ग्यारह बजे के बाद मैंने कभी उन्हें सड़क पर नहीं देखा है।" "कुछ भी हो, साठ की रफ्तार बहुत होती है ।" रैंडी ने एक सिगरेट सुलगाई और पीछे की तरफ झुक गया।

"क्या तुम इस वक्त सचमुच कुछ नहीं खाना चाहते ? मैं भी ड्राइविंग कर सकता हूं।"

"नहीं।" हैरी बोला।

"मुझे एक कप बढिया और स्ट्रोंग कॉफी पीने की इच्छा हो रही है।" "हां, मुझे भी।"

"पंद्रह मिनट बाद हम रात भर खुलने वाले उस स्नैक-बॉर में पहुंच जाएंगे जिसके बारे में मैंने तुम्हें बताया था । वहां कॉफी अच्छी मिलती है । हम वहां रुकेंगे । पांच मिनट से ज्यादा वक्त नहीं लगेगा । शायद वह गुड़िया भी एक कप पीना चाहे ।"

"उसने कहा था कि मियामी पहुंचने से पहले उसे नहीं जगाना है ।" हैरी ने उसे याद दिलाया - "अगर वह सोना चाहती है, तो सोने दो।"

"क्या तुमने उसका चेहरा देख लिया था ?" "जितना तुम देख पाए थे।"

"वह छलावा भी हो सकती है।" "तुम्हें क्यों फिक्र हो रही है, पगले ?"

रैंडी हंसने लगा।

"सोलो के रेस्ट्रां में यही तो खासियत है । वह जगह हमेशा ऐसा ही तितलियों से भरी पड़ी-रहती है। लाइफ गार्ड के रूप में तुम्हारे पास इनकी कमी नहीं रहेगी, जितनों को तुम संभाल सको । बॉर के पीछे बैठकर मुझे वह सब मौके नहीं मिल सकेंगे जो तुम्हें मिलने वाले हैं । सोलो तैराकी के पाठ प्रचारित

करवाता है, जिसे तुम संभालोगे । कामविह्वल गुड़ियों के साथ समुद्र में अठखेलियां करना कितनी मजेदार बात होगी !"

"तुम अभी तक बिलकुल बच्चे हो ।" हैरी मुस्कराते हुए बोला। "इसमें गलत बात क्या है ?" "कुछ नहीं । लेकिन शायद मैं तुम्हारे बचपने से डाह कर रहा हूं।"

"हेय ! तुम तो ऐसे बोल रहे हो जैसे मेरे बाप हो ! क्या तुम यह कहना चाहते हो कि तुम्हें गुड़ियों से दिलचस्पी नहीं?"

हैरी को अपनी पत्नी की याद आई जो बाथ-टब में मुर्दा पड़ी थी और उसकी कलाई की नसें कटी हुई थीं। उसने न्हान के बारे में सोचा जो ईट की दीवार के सामने मलबे के ढेर के रूप में पाई गई थी। उसके जीवन में आई बाकी सभी लड़कियों का हश्र कुछ ऐसा ही हुआ था । ऐसी कोई लड़की नहीं थी, जिसे याद करके वह खुश हो सके।

"मुझे तुम्हारा बाप बनने में दिलचस्पी नहीं है ।" हैरी ने रैंडी के सवाल को नजरअन्दाज करते हुए कहा। रैंडी हंस दिया, फिर एक 'डफनट' खाने लगा।

"जब हम लड़कियों के बारे में ही बातें कर रहे हैं।" वह बोला - "तो मैं तुम्हें नीना के बारे में बता देना चाहता हूं।"

हैरी ने फिर व्यू मिरर में देखा । पिछली कार की हैडलाइट्स अभी तक आधे मील की दूरी पर दिखाई दे रही थीं।

"नीना ?"

"हां...सोलो की बेटी । शायद मुझे पहले सोलो के बारे में बताना चाहिए । बीस साल पहले चोरी के धंधे में सोलो के मुकाबले दूसरा कोई नहीं था । ऐसा कोई सेफ नहीं था, जिसे वह खोल न सके । लेकिन, आखिरकार एक दिन वह पकड़ गया और पन्द्रह साल के लिए अंदर भेज दिया गया । अभी वह जेल ही में था कि नीना जन्मी और उसकी मां की मौत हो गई । जेल से निकलने के बाद सोलो ने गैरकानूनी धंधों से हमेशा के लिए हट जाने का फैसला किया और पैराडाइज सिटी में उसने यह रेस्तरा खोल लिया । वह अभी तक सर्वश्रेष्ठ 'पीटरमैन' माना जाता है और समय-समय पर उसके पास पुराने धंधे में वापस लौटने के प्रस्ताव आते रहते हैं । मगर अब वह इस काम कि लिए बिल्कुल तैयार नहीं होता । उसका व्यवसाय अच्छा चल रहा है, खुब मुनाफा कमा रहा है और नीना जैसी बेटी उसके पास है ।" रैंडी कुछ देर रुककर फिर आगे बोलने लगा

"सोलो के साथ सावधानी से बर्ताव करना । हालांकि वह पचास से ऊपर का हो चुका है, लेकिन जब मूड बिगड़ता है, तो सचमुच ही खूखार बन जाता है और उसमें अभी तक ताकत कूट-कूटकर भरी है । जब कोई पियक्कड़ बखेड़ा शुरू करने की कोशिश करता है, तो सोलो उसे दुरुस्त कर देता है । एक बार मैंने देखा था कि तीन गुण्डों ने नीना के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की थी, तो सोलो ने उन्हें ऐसा सबक सिखा दिया था कि बेचारों को अस्पताल की शरण

लेनी पड़ी थी । लेकिन सोलो है दिलदार आदमी । उसे स्टाफ के किसी आदमी से लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में कोई शिकायत नहीं रहती, जब तब कि खुद लड़कियां इसे पसन्द करती हैं । लेकिन नीना के मामले में वह किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकता - न तुम्हें न मुझे !" रैंडी कुछ देर डफनट चबाता रहा, फिर बोला - "मैं तुम्हें यह सब इसलिए बता रहा हूं, ताकि तुम किसी मुसीबत में न पड़ जाओ । नीना भी एक विशेष लड़की है । उसे देखे बिना तुम उस विशेषता को नहीं समझ सकोगे । जब मैंने उसे पहली बार देखा था, तो मैं कई रात ढंग से सो नहीं सका था । निगाहें उस पर से हटने का नाम ही नहीं लेती थीं और मैनुअल ने - वह वेटरों का कैप्टन है - मुझे चेतावनी दी थी।

उसने कहा था कि अगर मैंने कोई ऐसी वैसी हरकत की, तो सोलो मेरा क्या कर डाले इसका कोई पता नहीं । वह मेरा खात्मा ही कर डालेगा।"

हैरी ने बेचैनी के साथ पहलू बदला ।

"देखो रैंडी" वह बोला, "मैं मानता हूं कि तुम मुझे यह सब बता रहे हो । फौज में मैंने दूसरी बात सीखी है कि ऐसा कुछ भी अपनी दहलीज पर नहीं करना है । अगर

मैं सोलो के लिए काम करता हूं, तो उसकी बेटी मेरे लिए कुछ ऐसे-वैसे मायने नहीं रखती।"

"ऐसा मत कहो । अभी तुमने उसे देखा नहीं है।" "माना कि मैंने उसे नहीं देखा है" हैरी ने कहा, "लेकिन मैं तुमसे चार-पांच साल बड़ा हूं और यह एक फर्क बनता है हम दोनों में । जब मुझे औरत की जरूरत पड़ती है, तो मैं बगैर किसी झंझट के प्राप्त कर लेता हूं । मैं ऐसा अहमक नहीं कि ऐसी औरत पर हाथ डालूं जो मुसीबत की जड़ हो ।"

"ब्वाय, तुम तो मेरे बाप से भी गए-गुजरे निकले,जो हमेशा ऐसी ही बातें किया करता था !" रैंडी बोला,

"कुछ भी हो, मैनुअल की ओर से चेतावनी मिलने से पेश्तर, मैंने सोचा कि मैं ही तुम्हें आगाह कर दूं, तो बेहतर है । तुम मैनुअल को पसन्द नहीं करोगे । वह इस लायक है भी नहीं । लेकिन तुम्हें फिक्र करने की जरूरत नहीं है । तु बिल्कुल बाहरी आदमी बनोगे - सीधे सोलो के तहत । मै कहता हूं वह तुम्हारी ओर एक नजर देखते ही निगाह फेर लेगा।"

"वह लड़की क्या करती है ?" हैरी ने पूछा ।

"वह दफ्तर का काम देखती है - रिजर्वेशन और हिसाब-किताब | शाम के वक्त वह बार और रेस्ट्रा की देखभाल करती है । सोलो के जिम्मे खरीददारी और रसोई की काम है । वह सिटी के सबसे अब्वल दर्जे के तीन रेस्ट्रांओं में से एक है । प्रचण्ड कम्पीटिशन चलता है, लेकिन इससे सोलो का कुछ आता-जाता नहीं । वह वास्तव में अपने काम का जानकार है।"

हैरी को सामने एक बड़ा-सा साईन बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर लाल और पीले अक्षरों में लिखा हुआ था - स्नैक्स: चौबीस घंटे सर्विस ।

"यही वह जगह है।" रैंडी बोला, "पैराडाइज सिटी के बाद इस तरफ यहीं अच्छी कॉफी मिलती है।"

"तब तो हम जरूर रुकेंगे।" हैरी ने कहा, "उसके बाद तुम ड्राइव करना, मैं भोजन करूगा ।" "बिल्कुल ठीक।

हैरी ने मस्टांग की रफ्तार कम कर दी और कैफे की तरफ मोड़ दिया । वहां चार ट्रक और धूल से अटी कई कारें खड़ी थीं हैरी ने दो ट्रकों के बीच एक खाली जगह पर मस्टांग और कैरावान रोक दिया । "हमें ज्यादा देर नहीं करनी है ।" वह बोला और कार से निकल आया । एक क्षण खड़े होकर उसने अपने पीछे हाईवे की ओर निगाह डाली । उनके पीछे आ रही कार की हैडलाइट्स तेजी से नजदीक आ रही थी।
 
रैंडी कैफै के दरवाजे पर पहुंच चुका था, हैरी भी उसके पास चला आया । दोनों ने अंदर प्रवेश किया,जहां चार ट्रक वाले काउंटर पर खड़े कॉफी पी रहे थे । दूसरे कुछ आदमी कुर्सियों में बैठे हुए थे, जो संभवत: कार वाले होंगे।

दोनों बॉर के सामने पहुंचे और उन्होंने कॉफी का

आर्डर दिया । हैरी ने अपना कैंमल का पैकेट निकाला

और दोनों ने सिगरेट सुलगाई । ट्रकवालों ने रैंडी की ओर गौर से देखा।

तभी बाहर एक कार के आकर रुकने की आवाज सुनाई दी । हैरी ने नजदीक की कुर्सी से झांककर बाहर देखा । उसे एक मर्सिडीज एस० एल० 180 दिखाई दी

और वह सोचने लगा, पीछे से आने वाली कार यही होगी । अच्छी तरह सोचने लगा, पीछे से आने वाली

कार यही होगी । अच्छी तरह देखने के लिए वह खिड़की के करीब चला आया, मगर तब तक कार फिर से आगे बढ़ने लगी थी । ड्राईविंग सीट पर बैठे

आदमी की वह एक झलक ही देख पाया, जो स्लाउच हैट पहने हुए था, अंधेरे की वजह से उनकी आकृति देख पाना सम्भव न हो सका । शक्तिशाली इंजन के शोर के साथ वह मर्सिडीज तीर की तरह आगे निकल गई।

"कॉफी कैसी लगी?" रैंडी ने पूछा ।

हैरी ने अपने प्याले पर चुस्की लगाई और सिर हिलाकर सहमति दी । फौज की कॉफी के अलावा उसे कोई भी कॉफी अच्छी नहीं लगती थी। उसने कैमल के दो पैकेट खरीदे और काउंटर हैंड से आग्रह किया कि रास्ते के लिए वह एक पिंट कॉफी का कार्टन तैयार करवा दे।



पांच मिनट बाद दोनों फिर से मस्टांग में सवार थे, जिसे

अब रैंडी चला रहा था ।

उस लड़की के संबन्ध में हैरी का दिमाग अभी तक उलझा हुआ था, उसने ग्लोब कम्पार्टमेंट खोला और हट्ज के किराये सम्बन्धी कागजात निकालकर पढने लगा । जैसा कि रैंडी ने बताया था जो क्लीवबैंड का रहने वाला था । कान्ट्रेक्ट दो दिन पहले वीरो बीच से जारी किया गया था । उसने दोबारा माइलेज चैक किया...सिर्फ 240 मील । उस लड़क ने क्यों कहा कि वह अट्ठारह घंटे से कार चला रही थी ? हैरी को यह बात बिल्कुल सफेद झूठ लगी । क्या महज कार की ड्राइविंग उसे सौंपने के लिए उसने यह झूठ बोला था ? लेकिन क्यों ? क्या छिपकर रहने का उस लड़की के पास कोई कारण था ? क्या यह कार चोरी की है ? हैरी को यह बात जंची नहीं, क्योंकि वह लड़की भी उनके साथ ही सफर कर रही थी और अगर पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भी मुसीबत में पड़ सकती है।

"क्या तुम्हें अभी तक सन्तोष नहीं हुआ है ?" हैरी की चिंतित मुद्रा देखकर रैंडी ने पूछा । हैरी ने कंधे झटकाए और कागजात वापस ग्लोब कम्पार्टमेंट में रख दिये।

"जो बात मुझे उलझन में डालती है, उसे मैं पसन्द नहीं करता ।" वह बोला, "और यह सैट-अप मुझे उलझनपूर्ण दिखाई दे रहा है ।" "तो वह जब जागती है, उसी से क्यों नहीं पूछ लेते ? ख्वामख्वाह क्यों दिमाग खराब कर रहे हो?"

"हां ।" हैरी मोरेली से मिले पार्सल को खोलने लगा। कॉफी ने उसकी भूख जगा दी थी।

"हेय ! उठो!"

हैरी ने उठकर जम्हाई ली और आंखें खोल दीं । उसने विडशील्ड से झांककर लात-पीले, चमकीले आसमान

और पाम के पेड़ों की ओर देखा जो मस्टांग की तेज रफ्तार की वजह से पीछे छूटते जा रहे थे।

"हमने अभी-अभी फोर्ट लाडरडेल को पार किया है।" रैंडी ने उसे बताया, "बीस मिनट के बाद हम मियामी पहुंच जाएंगे।"

हैरी ने हथेली से अपना चेहरा सहलाया, तो उसे उग

आई दाढी का खुरदरापन महसूस हुआ । कपड़े पहनकर सोना उसे पसन्द नहीं था, हालाकिं फौज में रहते यह बात अनिवार्य थी, लेकिन उसने कभी ऐसा नहीं किया था । उसे इस वक्त शेव करने, ठंडे पानी से नहाने और एक कप कॉफी पीने की इच्छा हो रही थी।

"सामने जो भी कैफे आता है, वहां कार रोक दो । हमें उस लड़की को जगाकर पूछना होगा कि वह मियामी में हमें किस जगह छोड़ना चाहती है।"

"एक कैफे सामने ही है ।" रैंडी बोला । लकड़ी का छोटा-सा एक मकान, जिसका नियोन साईन चमक रहा था, हाईवे से थोड़ा ही हटकर था ।

खिड़कियों में रोशनी दिखाई दे रही थी । रैंडी न कार

की गति धीमी की, तो हैरी ने अपनी घड़ी की ओर देखा । समय 5:15 हो रहा था । उसने मुंह बिचकाया | यह भी उठने का वक्त है !

कार के रुकर जाने पर हैरी ने दरवाजा खोला । "मैं कॉफी के दो कार्टन ले आता हूं, तुम उसे जगाओ ।" हैरी बोला।

कैफे के काउंटर में नींद से बोझिल चेहरा लिए एक नीग्रो बैठा था । उसने बगैर किसी दिलचस्पी के हैरी की ओर देखा।

"तगड़ी कॉफी के दो कार्टन, और शक्कर ज्यादा ।" काउंटर के पास आकर हैरी ने कहा।

“डफनट भी चाहिए ?"

हैरी को जरूरत नहीं थी, मगर उसने सोचा, शायद वह लड़की चाहती हो और रैंडी को तो जरूरत होगी ही।

"चार दे दो।"

जब तक वह नीग्रो कॉफी तैयार करता रहा, हैरी सिगरेट सुलगाकर पीने लगा । नीग्रो ने डफनट कागज में पैक कर रख दिए तो उसने अपने बटुए से एक डालर का नोट निकालकर नीग्रो की तरफ बढ़ा दिया ।

"तीस सैंट्स और ।" पलकें झपकाते हुए नीग्रो ने कहा

हैरी ने और पैसे चुका दिए और कॉफी के दो कार्टन उठाए । तभी उसे मस्टांग के हार्न का तीखा स्वर सुनाई दिया । उसने डफनट का पैक उठाया और भौंहे सिकोड़ते हुए दरवाजे की ओर लपका ।

रैंडी ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था । हैरी पर नजर पड़ते ही उसने उसे जल्दी से आने का इशारा किया ।

हैरी ने कार के पास पहुंचकर खुली खिड़की से रैंडी

की ओर देखा । उसका पसीने से तर, पीला-जर्द चेहरा देखते ही हैरी समझ गया कि कुछ गड़बड़ी हो गई है । वह सवाल पूछने के लिए नहीं रुका । उसने झट से दरवाजा बन्द कर लिया।

रैंडी ने मस्टांग हाईवे पर तेजी से आगे बढा दी । गैस

पैडल पर पूरा दबाव पड़ रहा था ।

"क्या बात है?" हैरी ने शांत स्वर में पूछा - "और रफ्तार कम करो ! क्या तुम सोच रहे हो कि तुम कार रेस में भाग ले रहे हो ? रफ्तार घटाओ !" रैंडी ने झुरझुरी ली । उसने चेहरे का पसीना पोंछा,

मगर हैरी की कठोर आवाज से वह संभल गया था । वह कार की रफ्तार कम कर पैंसठ मील प्रतिघंटे पर ले आया।

"वह मरी पड़ी है।" उसने कहा, उसकी आवाज बुरी तरह कांप रही थी । “कम्बल खूल से सना है । और वह लकड़ी की तरह कठोर पड़ गई है।" ।

हैरी ने अपने अन्दर एक हल्का-सा झटका महसूस किया - एक छोटा-सा लेकिन नियन्त्रित झटका । रैंडी

के बौखलाए चेहरे की पहली झलक देखकर उसे तुरन्त पता चल गया था कि कोई गड़बड़ी है जरूर, लेकिन उसने सोचा नहीं था कि यह इस कदर बदतर होगी।

"लेकिन तुम जा किधर रहे हो ?" वह बोला, उसकी आवाज शांत व स्थिर थी - "कार रोको ! मैं देखना चाहता हूं उसे।"

"हम हाईवे पर कार नहीं खड़ी कर सकते ।" रैंडी प्रचण्ड स्वर में बोला - "पुलिस अब किसी भी वक्त पैट्रोलिंग शुरु कर सकती है ! मैं एक लाश के साथ पकड़ा जाना नहीं चाहता । वे समझेंगे, हमने उसे मार डाला है।"

हैरी का चेहरा तन गया । उसने इस संभावना पर गौर नहीं किया था । हां...अगर पुलिस ने उन्हें रोका और पाया...उसके अन्दर भय को छोटी-सी चिन्गारी भड़की और फिर बुझ गई।

"क्या तुम निश्चित रूप से कह रहे हो कि वह मर

चुकी है ?" "बेशक । मैंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला, इसीलिए मैंने कोशिश की और दरवाजा खुल गया ।" रैंजी ने थूक निगला, फिर आगे कहा - वह निचली बर्थ पर थी और कम्बल से ढंकी हुई थी। वहां जो गंध फैली थी, उससे मैंने पलटकर देखा । तभी मुझे कम्बल में खून के धब्बे दिखाई दिए । मैं भौंचक्का रह गया । मैंने उसे आवाज दी, फिर झुककर उसकी बांह पकड़ी । ऐसा लगा, जैसे सूखी लकड़ी पकड़ ली हो ।"

कुछ दूर आगे हैरी को एक दोराहा दिखाई दिया । वहां एक साइन-पोस्ट लगा हुआ था, जिस पर लिखा हुआ

था - "सुरक्षित तैराकी के लिए समुद्र-तट ।" "यहां मोड़ दो।" उसने कहा - "और रफ्तार कम करो । उसने ब्यू मिरर में झांका । हाईवे बिल्कुल सुनसान

था ।
 
रैंडी ने रफ्तार घटाई और कार और कैरावान को गंदी सड़क पर डाल दिया । आधे मील तक वे तनावग्रसत चुप्पी साधे ड्राइव करते रहे । यह सड़क एक चौड़ी सपाट व सुनहरी रेत वाली जगह की ओर जाती थी, जो झाड़ियों और छोटे-छोटे टीलों से घिरी थी । टीलों के उस तरफ कोई दो सौ गज की दूरी पर समुद्र था। “यहीं रोक दो।" हैरी बोला - "किसी ने हमें देख भी लिया तो कैरावान को देखकर वह समझेगा, हमने रात यहीं गुजारी थी।"

रैंडी ने घास वाली जमीन पर कार खड़ी कर दी । जैसे

ही उसने इंजन बंद किया, वह कांपने लगा।

"खुद को संभालो।" हैरी तीखे स्वर में बोला । उसने कॉफी का एक कॉर्टन रैंडी के कांपते हाथा में थमा दिया।

"थोड़ा-सा पी लो।

"मैं नहीं पी सकूँगा । मेरे हाथों से गिर जाएगी ।" रैंडी सिसकने लगा।

"कम ऑन !"

रैंडी ने वितृष्णापूर्ण दृष्टि से कार्टन की ओर देखा । हैरी

अधीरता के साथ कार से बाहर निकला।

"तुम यही बैठो । मैं देखता हूं।"

वह कैरावान के पीछे की तरफ चला आया । उसने रुककर दाई-बाई ओर देखा । समुद्र तट के दो मील चौड़े इलाके में सिर्फ कुछेक सीगल के अलावा कोई नहीं था । आसमान में धीरे-धीरे सूरज का उजाला फैल रहा था ।

हैरी ने जेब से अपना रुमाला निकाला, उसे कैरावान के दरवाजे के हैंडिल में रखकर घुमाया और दरवाजा खोल दिया।

मौत की जिस गंध से वह पिछले तीन सालों से परिचित था, उसे कैरावान के अन्दर महसूस कर उसकी नाक-भौंह सिकुड़ गई । निचलीं बर्थ पर उसे एक ढेर का आकार दिखाई दिया, जो एक भूरे रंग के कम्बल से पूरी तरह ढंका हुआ था । जैसा कि रैंडी ने बताया था, कम्बल के निचले हिस्से में एक लम्बा-सा

खून का धब्बा दिखाई दे रहा था, जो सूख चुका था । हैरी ने कैरावान के अन्दर कदम रखा और कम्बल को

खींचकर नीचे गिरा दिया।

यह देखकर वह भौंचक्का रह गया कि वहां पचास-पचपन साल का एक आदमी पड़ा हुआ था, जिसके बाल गहरे भूरे रंग के थे, धूप से तपा पतला चेहरा, नुकीली नाक, पतले होंठ और बर्फ-सी ठंडी बेजान आंखें हैरी की ओर यूं घूर रही थीं कि उसमें मौत की दहशत साफ झलक रही थी।

उसके चेहरे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह कुचला गया था । होंठों से बाहर निकले उसके पीले दांत खून से रंगे हुए थे और एक अत्यन्त क्रूर व जंगली गुर्राहट का

आभास दे रहे थे।

हैरी ने तेजी से कैरावान के चारों ओर निगाह डाली, फिर ऊपरी बर्थ में देखा । मगर उस मुर्दा आदमी के

अलावा वहां कोई नहीं था ।

"वह मर चुकी है न ?" रैंडी कांपते स्वर में बोला । वह भी कैरावान के पीछे की ओर चला आया था, लेकिन कुछ अलग खड़ा भयभीत आंखों से हैरी को घूर रहा था ।

हैरी कैरावान से बाहर निकलकर अपनी जेब में सिगरेट का पैकेट टटोलने लगा । उसने यह गौर करते हुए एक सिगरेट सुलगाई कि उसके हाथ कतई कांप नहीं रहे थे।

"वह लड़की गायब है...यह तो कोई मर्द है ।" उसने कहा, फिर सिगरेट का लम्बा कश खींचा ।

हवा का हल्का झौंका मौत की दुर्गन्ध का भभका रैंडी की ओर आया । उसने उबकाई ली और मुड़कर उल्टी करने लगा । हैरी मस्टांग के पास चला आया और

कॉफी का कार्टन उठाकर पीने लगा । गुनगुनी कॉफी ने उसके मुंह का बिगड़ा स्वाद दुरुस्त कर दिया । कार से टेक लगाकर कॉफी पीते हुए वह तेजी से सोचने लगा।

जब उस औरत ने झूठ कहा था कि वह अट्ठारह घंटों से ड्राईव कर रही थी, हैरी तभी से बेचैन था । इस बात का पता चलते ही हैरी को चाहिए था - उसने सोचा - कि वह उस औरत के बारे में जांच-पड़ताल कर ले ।

कंधा झडककर वह उस जगह चला आया,जहां रैडी रेत पर सिर थामें बैठा था।

"क्या मेरे सोने के दौरान तुमने कार कहीं रोकी थी ?" रैंडी ने उसकी ओर देखा।

"नहीं तो । मैं लगातार ड्राईव करता रहा था । क्या वह गायब हो गई है ?"

हैरी उसकी बगल में पालथी मारकर बैठ गया।

"हां । वह गायब है । इस आदमी को मरे हुए कोई

अड़तालीस घंटे हो चुके हैं, शायद उससे भी ज्यादा । मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस आदमी की लाश तब भी कैरावान के अन्दर थी, जब उस औरत ने हमें लिफ्ट दी थी । जब हम स्नैक-बार में रुके थे, तभी वह खिसक गई थी ।" अचानक उसे उस सफेद मर्सिडीज की याद आई । "वह मर्सिडीज जो हमारा पीछा कर रही थी। हां ! वह हमारे रुकने के इन्तजार में बराबर हमारे पीछे लगी रही थी । और जब हम रुके, वह औरत उसी मर्सिडीज में रफूचक्कर हो गई ।" उसने त्यौरियां चढाते हुए समुद्र की ओर देखा - "यह मृत आदमी जोएल ब्लाच भी हो सकता है, जिसने कार हट्ज से किराये पर ली थी।"

रैंडी झटके से उठ खड़ा हो गया । उसकी आंखों में

भय की लहर तैर रही थी।

"चलो यहां से, जल्दी-से-जल्दी भाग निकलें !"

हैरी ने चेहरा उठाकर उसे घूरा ।

"बैठ जाओ !" उसकी आवाज का तीव्रपन सुनकर रैंडी सकपकाकर बैठ गया । "तुम समझ नहीं पा रहे हो कि हम किस मुसीबत में फंस गए हैं ।" हैरी बोलता गया - "जब पुलिस को कैरावान और उसके अन्दर पड़ी लाश मिल जाएगी, तो वे पूछताछ शुरू कर देंगे। यह तुम बाजी लगाकर कह सकते हो कि हमें किसी ने इस मस्टांग कार में देख लिया होगा । पुलिस को हमारे विवरण मिलने की देर है कि हमें दबोचने के लिए उन्हें कोई वक्त नहीं लगेगा । जब हम उन्हें बताएंगे कि क्या हुआ था, तो इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया हो सकती है, इसका अंदाजा लगा सकते हो तुम ? वे सोचेंगे, इस मुर्दा वयक्ति ने हमें लिफ्ट दी थी और हमने उसकी

कार और पैसे के लिए उसे मार डाला । उनके सोचने का यही तरीका है और यही वह औरत चाहती थी कि वे ऐसा ही सोचें ।" माथे पर बल डालते हुए वह रुका, फिर बोलने लगा - "यह एक बिल्कुल सोची समझी स्कीम थी । वह औरत इसलिए हाईवे पर थी ताकि वह कार और कैरावान को किसी पैदल यात्री के सुपुर्द कर सके । इसीलिए हम उसका चेहरा अच्छी तरह देख । नहीं पाए थे । उन गॉगल्स और सिर पर बंधे स्कार्फ से वह हमारे लिए अस्तित्वहीन औरत बन गई है ।"

रैंडी उंगली का पोर कुतरने लगा। "तो अब हम क्यो करें?"

"मैं इस आदमी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करता चाहता हूं।"

हैरी सिगरेट का टुकड़ा फेंककर उठ खड़ा हो गया।

वह कैरावान की ओर लपका । एक लम्बी सांस खींचकर वह कैरावान में चढ गया और लाश पर से कम्बल हटाने लगा।

वह काफी देर तक उसे घूरता रहा, उसका मुंह सूख रहा था और उदर की मांसपेशियों सिकुड़ने लगी थीं।

मृत व्यक्ति का बायां पार नंगा था । पैर का मांस झुलसा हुआ था और काला पड़ गया था । यह जी मिचलाने वाला दृश्य था और हैरी ने जल्दी से कम्बल

उठाकर पैर ढंक दिया।

वह कुच पल हिचकिचाया, फिर लाश को पकड़कर उठाया और कैरावान से बाहर निकालकर रेत पर लिटा दिया।

अपनी जगह पर बैठा रैंडी विस्फारित नेत्रों से उसकी हरकत देख रहा था।

हैरी जल्दी-जल्दी लाश के कपड़ों की जेबें टटोलने लगा, लेकिन हाथ कुछ भी न लगा । सभी जेबें खाली थीं और अच्छी तरह तलाश करने पर उसे पता चला कि जैकेट की जेब के भीतरी हिस्से से दर्जी का लेबल उखाड़ लिया गया था ।

उसने लाश को कम्बल से ढंक दिया, एक और सिगरेट सुलगाई और रैंडी के पास चला आया ।

"उसे टार्चर किया गया था - भीषण यातना दी गई थी । किसी ने उसका बायां पैर दहकते अंगारों में डाल दिया था । वरना चेहरे की खरोंच के अलावा चोट का कोई निशान नहीं । मेरा ख्याल है, पैर को जलाने के दौरान उसको हार्ट अटैक हो गया होगा । शायद वे उससे कोई रहस्य उगलवाना चाहते होंगे । उसके पैर की हालत देखकर लगता है उसने जुबान नहीं खोली होगी । मेरा ख्याल है, जब वह मर गया तो उन्होंने

उससे छुटकारा पाने का यह तरीका सोच निकाला, ताकि कोई हिप्पी हिचहाईकर मामले में फंस जाए ।" रैंडी ने सूखे होंठ जीभ फेरकर तर किए। "तो - तो अब हम क्या करें?" "इससे छुटकारा पाना होगा ।" हैरी बोला - "इसके अलावा दूसरा रास्ता नहीं है । हम चक्कर में फंस गए हैं, लिहाजा हमें इसको दफना देना होगा । फिर हम कैरावान को किसी जगह छोड़ देंगे, उसके बाद कार को किसी दूसरी जगह । इस प्रकार हम पुलिस को अपना पीछा करने से रोक सकते हैं । इस गलतफहमी में मत रहो कि अगर पुलिस ने एक बार पकड़ लिया तो वह हमारी बातों पर यकीन कर हमें छोड़ देगी। अब आओ, गड्ढा खोदना शुरू करें ।"

उसने कुछ गज अलग एक रेतीली जगह चुन ली । दोनों ने मिलकर वहां इतना बड़ा गड्ढा खोद लिया, जिसमें लाश समा सकती थी।

"लाश पर मिट्टी डालने के बाद गड्डे को अच्छी तरह हमें बन्द कर देना होगा ।" हैरी ने गड्ढे का मुआयना करते हुए कहा - "उसे उठाने में मेरी मदद करो।"

रैंडी झुरझुरी लेते हुए पीछे हटा । "मैं उसे छू नहीं सकता।"
 
हैरी ने कलाई घड़ी की ओर देखा । छ: बजकर पांच मिनट हो रहे थे । वक्त तेजी से सरक रहा था । उन्हें

कार और कैरावान से भी छुटकारा पाना था ।वह लाश के पास चला आया, लाश के दाएं पैर को कसकर पकड़ा और उसे रेत पर घसीटते हुए कब्र तक ले आया

रैंडी ने दूसरी ओर मुड़कर आंखें मींच लीं। हैरी ने पैर से धकेलकर लाश को गड्ढे में लुढका दिया । नीचे लुढकते वक्त लाश का सिर गड्ढे की दीवार से रगड़ खाकर तिरछा हो गया । तभी एक हादसा हुआ, जिसे देखकर हैरी को ठंडा पसीना छूटने लगा । लाश के सिर के घने भूरे बालों का गुच्छा हैट की भांति खुल गया और सिर जो कि अब पूरी तरह गंजा था और धूप की रोशनी में हल्का नीला-सफेद दिखाई दे रहा था, एक ओर लुढक गया।

कई सैकिण्ड तक हैरी निश्चल खड़ा रहा, फिर उसे पता चला कि वह मुर्दा आदमी विग पहने हुए था, जिसे हैरी सोच भी नहीं सका था कि उसके बाल नकली थे । उसने गड्ढे में घुसकर मुंह बिचकाते हुए विग को उठाया वह बिव को दोबारा गड्ढे में फेंकने ही वाला था कि उसके भीतर की ओर उसे कोई चीज दिखाई दी जो एक प्लास्टर से चिपकी हुई थी । उसने प्लास्टर को उखाड़ डाला, तो उसके नीचे से एक स्टील की

चमकदार चाबी निकली । उसकी डण्डी पर खुदे हुए हरफों में लिखा था - पैराडाइज सिटी, एयरपोर्ट लॉकर नं. 3881

हैरी की आंखें सिकुड़ गई । तो क्या हत्यारे इसी के पीछे पड़े हुए थे? इस बेचारे को इस बुरी तरह टार्चर

करने का कारण क्या यही था ?"

उसने विग को गड्ढे में डाल दिया और चाबी अपनी जेब में।

"कम ऑन रैंडी !" वह तीखे स्वर में बोला - "इसे दफना दें।"

डोमिनिको रेस्ट्रां एक छोटी-सी खाड़ी के सामने आदर्श रूप में स्थित था, जो खुल समुद्र को ओर से रेतीले । टीलों की एक लम्बी कतार से सुरक्षित था । रेस्ट्रां पाम, सरो और स्पाइडर, आर्किड के पेड़ों के घेरे के बीच में बना हुआ था, जो धूप और हबाओं से इसका बचाव करता था ।

यह एक लम्बी एकमंजिला बिल्डिंग थी - जो लकड़ी की बनी हुई थी और जहां से सीधे समुद्र को जाने वाली हल्की ढलान में निकला जा सकता था । इसके कुछ भाग में शीशे लगे हुए थे और एयरकंडीशण्ड थे, शेष भाग उन लोगों के लिए खुला रखा गया था जिन्हें गर्मी पसंद थी और जो अंदर एयर कूलर के टैम्प्रेचर के बजाय बाहर रात की शीतल वायु में खाना पसंद करते थे।

समुद्र-तट में एक अलग बार था, मैट्रेस और धूप की छतरियां थीं, जो एक-दूसरे से इतनी दूरी पर लगाई गई थीं कि पर्याप्त एकान्तता मिल सकती थी।

रेस्ट्रां की ओर जाने वाली रेतीली सड़क पर बढ़ते हुए हैरी ठिठककर रुक गया, वह इसकी शैली और। शानदार वातावरण देखकर हैरत में पड़ गया था ।

“यहीं हैं ।" रैंडी बोला, उसकी आवाज में गर्व का पुट था । "अभी तुम इसे इस सुनसान हालत में देक रहे हो - कोई ग्राहक नहीं । लेकिन अगले हफ्ते तक यहां बड़े-बड़े रईसों का रेला टूटने लगेगा । तब यह ऐसा वीरान नहीं दिखाई देगा।" उसने घड़ी की ओर निगाह डाली । आठ बजकर कुछ ही मिनट हो रहे थे । "सोलो इस वक्त खरीददारी के लिए गया होगा, लेकिन आओ । वहां मैनुअल होगा।

वे चलकर बरामदे की छत के नीचे पहुंच गए । ज्योंही वे अस्त-व्यस्त पड़ी कुर्सियों-मेंजों के बीच खड़े हुए, रेस्ट्रां की ओर से एक भीमकाय व्यक्ति निकलकर बरामदे में आया । उसकी छोटी-छोटी काली आंखें हैरी पर फिरी, फिर रैंडी पर टिक गई । स्वागत के भाव में उसके चेहरे पर एक चौड़ी मुस्कान फैल गई।

"रैंडी...तुम कुत्ते के पिल्ले ! आखिर आ ही गए !" उसने बड़ी गर्मजोशी के साथ रैंडी से हाथ मिलाया, फिर इतनी जोर से उसकी पीठ पर धौल जमाई कि रैंडी लड़खड़ा गया।

हैरी ने पहचान लिया कि वह सोलो डोमिनिको है, रेस्ट्रां का मालिक । इस मुलाकात के दौरान उसने बड़ी गहराई से सोलो को परखा। सफेद सूती कमीज, पतलून पहने, करीब छ: फुट तीन इंच ऊंचे गोरिल्ले के आकार के सोलो को देखते ही समझा जा सकता था कि उसमें कितनी ताकत भरी हुई है । उसकी सांवली रंगत, नीचे की ओर झुकी मूछे और चौकन्नी आंखों से वह तस्वीर-सा स्फुट दिखाई देता था।

"काम करने के लिए तैयार हो ना ?" डोमिनिको पूच रहा था - "गाना-बजाना शुरु कर रहे हो?"

"इसीलिए तो मैं आया हूं यहां ।" रैंडी उससे हाथ छुड़ाकर उंगलियां चटकाते हुए बोला - "सोलो, हैरी मिचेल से मिलो - भूतपूर्व सैनिक सार्जेंट, तीन साल वियतनाम में रह चुका है और ओलम्पिक तैराक भी रह

चुका है । मैंने तुम्हें इसके बारे बता दिया था । इसे काम की तलाश है।"

डोमिनिको हैरी की ओर मुड़ा । दोनों ने सीधी दृष्टि से एक-दूसरे को देखा। "वियतनाम ? तब तो तुम मेरे बेटे से भी मिले होगे? सैम डोमिनिको - तीसरी कम्पनी मेरीन्स से?"

"नहीं । मैं उससे नहीं मिला हूं, लेकिन तीसरी कम्पनी के बारे में मैं अच्छी तरह जानता हूं । बढिया पलटन है ।" हैरी बोला।

डोमिनिको हाथ बढाते हुए बोला - "तुम्हें काम चाहिए ? तैरना आता है ?"

हैरी ने हाथ मिलाया । डोमिनिको की गिरफ्त काफी मजबूत थी, लेकिन उसमें ललकार नहीं, दोस्ती का अंदाज था । हैरी ने भी उसकी हाथ कसकर दबा दिया

"तैरना ?" रैंडी बेचैनी के साथ बोल उठा । "अरे, मैं तुम्हें बता चुका हूं ! इसने तो लगभग स्वर्ण पदक जीत ही लिया था । बेशक, इसे तैरना आता है।"

"मैं तुमसे नहीं पूछ रहा हूं।" डोमिनिको ने उसे झिड़क दिया, लेकिन वह बराबर हैरी को घूर रहा था । "लाइफ गार्ड की नौकरी पसंद करोगे? तीस डालर प्रति सप्ताह के अलावा सभी सुविधाएं मिलेंगी । चाहते हो?"

"मैं धूप और हवा का वातावरण चाहता हूं।" हैरी बोला - "इस बात की फिक्र नहीं कि मुझे कौन-सा काम करना होगा । तुम्हें लाइफ गार्ड की जरूरत है, तो मैं वह बन जाऊंगा।"

डोमिनिको ने गहराई के साथ उसे घूरा, फिर मुस्करा दिया।

"ठीक है । तुम्हें रख लिया । मुझे खरीददारी करनी है और देर हो रह है।" वह रैंडी की ओर मुड़ा । "तुम अपना केबिन ले लो रैंडी और हैरी उसकी बगल वाला ले सकता है । इसे दिखा दो...और इंतजाम करवा दो ।" वह फिर हैरी की ओर मुखातिब हुआ - “यह हफ्ता ऐसे ही चलेगा । अगले हफ्ते से काम शूरु करना होगा । ठीक है?"

"ठीक है।"

डोमिनिको हैरी की ओर अजीब-सी निगाहों से घूर रहा था । अचानक वह आगे बढ आया और हैरी की बांह पकड़कर दबाने लगा। "काफी ताकतवर लगते हो ।" वह बोला - "तुम्हारा चूंसा तो जबर्दस्त होगा, हैरी ।" "हो सकता है।" "लड़ाकू हो ?"

"जरूरत के वक्त बन जाता हूं।"

"मैं भी।"

हैरी उस मुक्के की झलक ही देख पाया, जो डोमिनिको ने उसकी ओर मारा था । हड़बड़ाकर उसने मुक्के के वार से बचने का प्रयास किया । डोमिनिको

का घूसा जो उसके सीने के निशाने पर मारा गया था, उसकी पसलियां से लगा । उसने भी जवाबी तौर पर एक मुक्का डोमिनिको की बगल में दे मारा, तो उसे यूं लगा जैसे वह लोहे की तिजोरी से टकरा गया हो । डोमिनिको लड़खड़ाया और पलकें झपकाते हुए हांफने लगा। दोनों ने एक-दूसरे को घूरा, फिर डोमिनिको मुस्कराने लगा।

"बहुत खूब ! तुम चूंसे नहीं खाते लेकिन खिलाना खूब जानते हो । यह अच्छी बात है । क्या तुम घूसा खा सकते हो, हैरी ?"

"अगर जरूरत पड़ी तो ।"

डोमिनिको ने ठहाका लगाया और हैरी का कंधा थपथपाया।

"तुम मुझे पसंद आने लगे हो । इसे अपना ही घर समझो । हम वियतनाम के बारे में बातचीत करेंगे, क्यों ? मेरा बेटा खत लिखने का आदी नहीं है - मेरे जैसा है | तुम बताना वहां क्या कुछ हो रहा है।" "श्यौर ।" हैरी बोला।

अचानक मुट्ठी लहराई, लेकिन हैरी सतर्क था । उसने झटके से सिर एक ओर हटाया और घूसे के वार से खुद को बचा लिया, जिससे उसका जिस्म ठंडा पड़ सकता था । उसने फिर से दाहिना हाथ डोमिनिको के चौड़े सीने पर दे मारा । डोमिनिको फिर से लड़खड़ाया

और पलके झपकाते हुए हांफने लगा । "बहुत अच्छे बरखुरदार ।" वह जल्दी-जल्दी बोला । उसकी आंखों में उदासी तथा प्रशंसा के भाव झलक रहे थे । “हम अच्छे दोस्त साबित हो सकते हैं । यह चूंसा बड़ा प्यारा था ।" उसने सिर एक तरफ झुकाकर हैरी की ओर देखा । "वार से बचने का अंदाज भी खूबसूरत है । बदला चुकाए जाने के बारे में कभी सोचा है ?" "मिस्टर डोमिनिको।" हैरी शान्त स्वर में बोला - "मैं तुम्हारे यहां काम करना चाहता हूं। मुझे तुम पर वार करना नहीं चाहिए था, लेकिन जब कोई मुझ पर । आक्रमण करता है, तो मैं जवाब दिए बगैर नहीं रहता। आई एम सॉरी !"

डोमिनिको की आंखें फैलने लगीं।

"सॉरी ? सॉरी किस बात की ? मैं तगड़े घूसे पसंद करता हूं । इससे मेर जिगर तक हिल जाता है, जो कि मेरे लिए अच्छा है । लेकिन मैं तुम्हें बताता हूं, अगर तुम इतने फुर्तीले न होते, तो मेरा घूसा तुम्हें एक हफ्ते तक बिस्तर पकड़वाने के लिए काफी था ।"

"अच्छा ?" हैरी काफी गम्भीर था । "मुझे तुम्हारा दोस्त बनने में बड़ी खुशी होगी, मिस्टर डोमिनिको, लेकिन आईन्दा मुझ पर घुसे मत बरसाओ । इससे मैं नर्वस हो जाता हूं | मुझे दोबारा कोई घूसा नहीं मारना चाहिए।"

डोमिनिको की मुस्कराहट गायब हो गई । आंखों में व्यंग्य के भाव जागने लगे।

"तो तुमने घूसा मारा था ?" "मैं तुम्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहता था ।" हैरी ने कहा

इस बार डोमिनिको का चूंसा हैरी को करीब-करीब लग ही गया । ज्योंही उसने सिर झटकाया, चूंसा उसकी । ठुड्डी से टकराया । हैरी का जवाबी मुक्का डोमिनिको के जबड़े पर लगा । वह लहराते हुए पीठ के बल एक टेबल के ऊपर गिरा । टेबल भरभराकर टूट गई और वह जमीन पर चित हो गया । वह वहां असहाय ह्वेल की तरह पड़ा रहा, आंखें उलट गई थीं और दोनों हाथ फैले हुए थे।

"हे भगवान !" रैंडी न सिसकारी भरी । “पागल हो गए हो क्या" पलकें झपकाते हुए वह सोलो की तरफ बढने लगा कि हैरी ने उसका हाथ पकड़कर उसे रोक दिया।

"उसे ऐसे ही रहने दो । वह ठीक-ठाक है ।" हैरी बोला - "उसे तगड़े घूसे पसंद हैं, तुमने उसे ऐसा कहते हुए सुना है।"

 
डोमिनिको की आंखों में जीवन के चिन्ह लौट आए। उसने हैरी की ओर देखा और आंखें नचाने लगा । जब धुंधलापन हटा, तो वह मुस्करा दिया । उसने अपना हाथ आगे बढाया और हैरी ने उसे पकड़कर उठने में मदद की।

"जिंदगी में पहली बार ऐसा जबर्दस्त चूंसा झेला है।" डोमिनिको जबड़ा सहलाते हुए बोला । “ओ०के० हैरी,

अब कोई खेल नहीं । हम दोनों अच्छे दोस्त बनेंगे। मैंने क्या कहा था ? तीस डॉलर ? इस घूसे की वजह

से मैं इसे चालीस डालर कर देता हूं और खाना बढिया, बल्कि हर चीज बढिया । इसे अपना ही घर समझो । रैंडी, जरा इसका ख्याल रखना ।" थोड़ा लड़खड़ाते हुए बड़ी बेहुदी चाल से वह बाहर निकला जहां एक ब्यूक एस्टेट वैगन पार्क की गई थी। उसके चले जाने के बाद कई क्षणों तक चुप्पी छाई रही, फिर अचानक रैंडी बोला - "आओ, तुम्हें कमरे दिखा दूं ।" वह हैरी की ओर नहीं देख रहा था । उसके पतले चेहरे से जाहिर हो रहा था कि जो कुछ घटा था, उससे वह कितना सहम गया था ।

"नहीं ! इसे यहां से फौरन बाहर ले जाओ !"

रेस्ट्रां के दरवाजे पर एक लड़की खड़ी थी जिसे हैरी नीना डोमिनिको के रूप में पहचान गया । उसे देखकर हैरी के अन्दर एक हल्का-सा झटका लगा, जैसे उसने बिजली का नंगा तार छू दिया हो।

उसे रैंडी का कथन याद आया - नीना एक विशेष लड़की है । उसे देखे बिना तुम उस विशेषता को नहीं समझ सकोगे।

"हां, हैरी ने सोचा - रैंडी का कथन अतिशयोक्ति नहीं था । बाईस या तेईस साल की उम्र, औरत कदग के बावजूद वह थोड़ी ऊंची दिखाई देती थी, भरे हुए उरोज और लम्बी तथा सुडौल टांगे । उसके काले बाल कंधों तक झूल रहे थे और मांग के रूप में बीच में दो भागों में बंटे हुए थे, जिससे उसका सुन्दर मुखड़ा इतना आकर्षक लग रहा था कि हैरी मन्त्रमुग्ध-सा होकर ताकने लगा । लेकिन ठीक इस वक्त नीना डोमिनिको गुस्से से तमतमाई हुई थी और हैरी ने सोचा, बिफरी शेरनी के जैसे उसके भाव तथा आग-सी उगलती आंखों से वह ऐसी उत्तेजक दिख रही थी, जैसी हैरी ने पहले कभी नहीं देखी थी।

"मुझे तुम्हारा दोस्त कतई पसंद नहीं, रैंडी ।" नीना बोली, गुस्से से उसकी आवाज कांप रही थी । “इसे बाहर ले जाओ ! इसे देखकर जी मिचलाने लगता है

हैरी का चेहरा तन गया और उसकी आंखों का रंग बदलने लगा।

"तुम्हें क्या तकलीफ हो रही है, मिस डोमिनिको ?" उसने शान्त स्वर में पूछा।

"तुम !" वह दरवाजे से बढकर बिलकुल हैरी के सामने आ खड़ी हो गई । “क्यों नहीं तुम अपनी बराबर उम्र वाले से मुकाबला करते, कायर, लुच्चे कहीं

के?"

"क्या तुम यह कहना चाहती हो कि तुम्हारा बाप खुद की देखभाल नहीं कर सकता?" हैरी न पूछा - "जब कोई शख्स तुम्हारे बाप की तरह मुसीबत को बुलावा देता है, तो यह तय हो कि देर-सबेर वह उसके गले पड़ ही जाती है । मुझे अफसोस है कि तुम्हें यह सब नागवार लगा । लेकिन अगर मैं मूरों की तरह खड़ा रहकर उसे अपने ऊपर घूस बरसाने देता, तो मुझे और

भी ज्यादा अफसोस होता।"

"अगर तुम यह सोच रहो हो कि तुम्हें यहां नौकरी मिलने वाली है, तो यह ख्याल अपने दिमाग से निकाल दो !" वह चिल्लाई । "मैं तुम्हें यहां नहीं रहने दूंगी। चले जाओ यहां से और बाहर ही रहो !"

हैरी का चेहरा भावशून्य बना रहा।

"मैं तुम जैसी छोकरियों का हुक्म नहीं सुनता । तुम्हारे बाप ने मुझे काम पर रखा है । वह कहता है, तो चला जाऊंगा, लेकिन तुम्हारे कहने से नहीं ।" नीना ने उसके गाल पर चांटा मारने के लिए हाथ उठाया, लेकिन उससे बचने में हैरी को कोई कठिनाई नहीं हुई । नीना अपनी ही लहर में लड़खड़ा गई और हैरी से जा टकराई । इससे पहले कि वह छिटककर हैरी से अलग होती, हैरी को अपने सीने में उसकी छातियों का क्षणिक दबाव महसूस हुआ । नीना उसकी

ओर घूरते हुए हांफने लगी। “क्या हो रहा है यहां ?" एक ठिगना-सा आदमी, जो काली पतलून और खुले गले की सफेद कमीज पहने हुए था, तथा कमर में एक पटा बांधे हुए था, बरामदे में निकल आया । उसकी छोटी-छोटी कुटिल आंखों और मुंह तथा उसके खड़े होने के रौबदार अंदाज की ओर देखते ही हैरी को नफरत होने लगी।

"मैनुअल !" नीना चीख उठी - "इस लफंगे को बाहर जाने के लिए कहो । बाहर निकालो !" वह लहराई और तेजी से चलकर मैनुअल के पीछे से रेस्ट्रां के अन्दर घुस गई। मैनुअल ने हैरी की ओर देखा, फिर प्रश्नसूचक निगाह रैंडी पर डाली। "कौन है यह ? क्या तुम ले आए हो इसे ?" रैंडी ने बेचैनी से पहलू बदला। "यह नया लाइफ गार्ड है । सोलो ने इसे अभी-अभी अनुबन्धित किया है।" मैनुअल की आंखें सिकुड़ गई। "तो वह किसलिए भुनभुना रही थी ?"

"वह बौखला गई थी।" रैंडी ने असहाय भाव से हाथ लहराया । “सोलो और हैरी के बीच दोस्ताना तौर पर जो-आजमाइश हुई थी । तुम तो सोलो को जानते ही हो । हैरी थोड़ा बीरी पड़ गया था और नीना को यह बात पसंद नहीं आई।" मैनुअल हिचकिचाया, फिर कंधे उचकाने लगा।

"हम यहां कोई बखेड़ा पसंद नहीं करते ।" उसने हैरी से कहा - "अगर तुम्हें यहां काम करना है, तो इस बात का ध्यान रखना ।"

"अगर ऐसा है तो मिस्टर डोमिनिको से बोलो।" हैरी बोला - "लगता है उसे तो पसंद है ।"

मैनुअल की आंखे जल उठीं और चेहरा कठोर पड़ । गया । वह हिचका, फिर रैंडी की ओर मुखातिब होकर बोला - “मैं चाहता हूं आधे घंटे बाद तुम बार में आ जाओ, काम करना है।" उसने फिर से हैरी की ओर जलती निगाह डाली और वापस रेस्ट्रां के अन्दर चला गया ।“मेरा ख्याल है मुझे यहां से चल देना चाहिए।" हैरी बोला - "मैं नहीं चाहता, मेरी वजह से तुम झमेलों में पड़ जाओ।" "भूल जाओ इसे ।" रैंडी ने कहा - "सोलो ने तुम्हें रख लिया है । वह तुमसे सन्तुष्ट है । अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद ही तुम्हें चले जाने को कह देगा । आओ, तुम्हें कमरा दिखा देता हूं।"

हैरी ने कंधा झटकाया, अपना रकसैक उठाया और रैंडी के पीछे-पीछे चल दिया । दोनों सीमेंट के बने फुटपाथ से चलकर रेस्ट्रां के पिछवाड़े की तरफ चले आए और झाड़ियों के उस तरफ बने लकड़ी के चार केबिनों के पास पहुंचे । झाड़ियों की वजह से ये केबिन रेस्ट्रां से दिखाई नहीं देते थे। रैंडी ने दूसरे केबिन का दरवाजा खोला ।

"यह रहा तुम्हारा केबिन ।" वह एक तरफ खड़ा होकर बोला, "मेरा केबिन तीसरा है । पहले केबिन में मैनुअल रहता है और आखिर वाला खाली है।"

हैरी ने केबिन के अन्दर कदम रखा । यह दम घुटने तक गर्म, एक छोटा-सा बक्सानुमा कमरा था और एक पहियेदार बिस्तर, एक कुर्सी, क्लोजेट और ड्राअर

चैस्ट से सजा हुआ था । प्लास्टिक के एक पर्दे के उस तरफ बाथरूम था ।उसने रकसैक फर्श पर रख दिया, खिड़की के पास जाकर उसके पट खोल दिए, फिर वापस बाहर निकलकर रैंडी के पास चला आया, जो अपने केबिन में गिटार और डफेल बैग रखने के बाद दरवाजे पर खड़ा उसकी प्रतीक्षा कर रहा था ।"ओ. के. !"

"हिल्टन के माफिक तो नहीं है, लेकिन चलेगा।" हैरी बोला । उसने एक सिगरेट सुलगाई, फिर रैंडी की और देखते हुए आगे कहा - "अच्छा बताओ, तुम्हारे विचार से मुझे उस बुड्डे पर वार नहीं करना चाहिए था - ठीक

रैंडी ने उससे नजरें नहीं मिलाई ।

"तुमने उसके अहम् को चोट पहुंचाई है । सोलो सोचता है, वह इलाके का सबसे ताकतवर आदमी है । उसने कभी मात नहीं खाई थी।" रैंडी ने अपने दोनों हाथ जेबों के अन्दर गहरे डाल दिए । “बाप रे ! उसे

सचमुच झटका लगा है।" "यह तो अपेक्षित ही था । जिस ढंग से वह लोगों पर घुसे बरसाता फिरता है, देर-सवेर किसी से उसे इसका जवाब मिलना तो लाजिमी था । पहला और दूसरा मुक्का मैंने इसलिए कमजोर मारा था, क्योंकि वह मोटा और उम्र में मुझसे काफी बड़ा था । उन आघातों से मैं उसे चेतावनी देना चाहता था, लेकिन उसने सोचा कि वह मुझे संभाल सकता है, इसलिए कोशिश करने से खुद को रोक नहीं सका ।" उसने ठंडी निगाहों से रैंडी को घूरा । “मैं अभी-अभी उस जंगल से निकलकर आया हूं जहां कुत्ता को खा जाता है । इन हिप्पियों, पागल-झक्कियों, सिरफिरों और

अत्युत्साहियों के सामने धैर्य से खड़ा रहना मेरे लिए मुश्किल है, जो यहां उत्पात मचाए रहते हैं । अगर वे मेरे साथ सलीके से पेश आते हैं, तो मेरा रवैया भी ठीक ही रहेगा, वरना नतीजा उनके लिए अच्छा नहीं होगा।"

"जरूर ।" रैंडी जबरन मुस्कराया । "लेकिन मुसीबत यह है कि लोग तुमसे ऐसे नतीजे की उम्मीद नहीं रखते | बेहतर होगा कि तुम अपने जिस्म में खतरे की पट्टी लगाए रहो।"

सहसा हैरी शिथिल पड़ गया और मुस्कराने लगा। "शायद ऐसा ही करना पड़े।" वह बोला ।

दस बजने के थोड़ी देर बाद हैरी ने देखा, सोलो डोमिनिको बाजार से लौट आया था । उसने उन दो नीग्रो वेटरों को देखा जो कार से सामान उतारने के लिए हुए कार के पास पहुंच गए थे ।

हैरी अपने केबिन से दस-बारह गज दूर एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था । वह वहां दे घंटे से बैठा सोलो के लौटने का इंतजार कर रहा था ।इंतजार के दौरान उसका दिमाग अत्यन्त व्यस्त रहा था । यह डोमिनिको और उसकी तुनकमिजाज लड़की से कहीं ज्यादा उस मृत व्यक्ति की उलझन में फंसा था ।उसे दफना देने के बाद रैंडी और वह ड्राईव करते हुए मियामी शहर के बाहरी इलाके में स्थित कैरावान साइट पर पहुंचे थे। उसके प्रवेश द्वार के ऊपर मुफ्त पार्किग का बोर्ड टंगा हुआ था और वहां पहले से ही दो सौ के लगभग कैरावान पार्क किए गए थे । हैरी ने फैसला किया था कि यह कैरावान को गायब कर देने की सबसे उपयुक्त

और सुरक्षित जगह थी ।सुबह के उस वक्त वहां कोई नहीं था । किसी के द्वारा देखे गए बिना उन्होंने कैरावान को कार से अलग किया तथा दूसरे कैरावानों

को कतार के बीच छोड़ दिया ।मियामी से परे एक जगह उन्हें कारों से भरा एक लम्बा चौड़ा पार्किग लाट दिखाई दिया था, जो मस्टांग से छुटकारा पाने का

उपयुक्त स्थान था । कार को वहां छोड़ आने से पहले हैरी ने भीगे चमड़े से कार के भीतर-बाहर अच्छी तरह पोंछ दिया था और इस बात से निश्चित हुआ था कि वहां उनकी उंगलियों के कोई निशान नहीं रह गए हैं ।

अनिच्छापूर्वक मस्टांग को छोड़ने के बाद वे पैदल चलकर हाईवे तक आए थे, और बस पकड़कर डोमिनिको रेस्ट्रां तक पहुंचे थे। अपनी पिछली प्रत्येक गतिविधि के बारे में अच्छी तरह सोच-विचार के बाद हैरी अब संतुष्ट था कि उसने उन सभी चिन्हों को मिटा दिया है, जिनकी मदद से पुलिस उन तक पहुंच सकती थी । जब तक लाश बरामद नहीं होती, तब तक तो पुलिस की सरगर्मियां शुरू होने का सवाल ही नहीं उठता । उस विशाल पार्किग लाट में अगले दो-तीन हफ्तों से पहले मस्टांग के पाए की गुंजाइश नहीं थी, अगर हुई तो भी इससे हत्या का मामला प्रकाश में नहीं आ सकता था ।हैरी ने पतलून की जेब में हाथ डालकर लाश के विग से बरामद चाबी को टटोला । उसने इसके बारे में रैंडी को नहीं बताया था और अभी तक निर्णय नहीं कर पा रहा था कि बताए या नहीं ।इसे छिपाने की अनोखी जगह देखकर उसे महसूस हुआ कि मृत व्यक्ति को इतनी क्रूरता से जिसने टार्चर किया था - वह इस चाबी को किसी भी

सूरत में हथियाना चाहता था । आग से झुलसकर काले पड़ गए पैर को याद कर उसे लगा? अगर इस चाबी के पीछे कोई महत्वपूर्ण तथा गहरा रहस्य न होता तो कोई उसे इतनी कठोर यातना देने की हिम्मत नहीं कर सकता था । उसने रैंडी से पूछ लिया था कि सिटी का एयरपोर्ट किस जगह पर स्थित है । रैंडी ने

उसे बताया था कि वह सिटी से कोई पन्द्रह मील पूरब की ओर स्थित है । हैरी ने अन्दाजा लगाया कि इस जगह से कुल दूरी लगभग बीस मील होगी। वह इस बात से चिंतित हो रहा था कि वह किस प्रकार जल्दी-से-जल्दी एयरपोर्ट पर पहुंच सकता है - बस द्वारा, या सोलो की कार उधार लेनी पड़ेगी । उसने एक-दो दिन ठहरने का फैसला किया, लेकिन इतनी देर तक नहीं कि रेस्ट्रां का सीजन शुरू हो जाए और बाद में उसे समय मिलना मुश्किल हो जाए ।

उसे इस बात से बड़ी हैरानी हो रही थी कि इस बात पर एक बार यकीन करने के बाद कि पीछा किए जाने के सारे सूत्र मिटा दिए गए हैं, रैंडी लाश के बारे में बिल्कुल भूल गया था । उसे उस रहस्यमयी औरत के बारे में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई थी और न ही उस सफेद मर्सिडीज और उसके ड्राईवर के प्रति, जिसके बारे में हैरी को यकीन था कि उसी ने उस औरत को पिकअप किया था । रैंडी को दिलचस्पी नहीं थी,

लेकिन उसे थी लेकिन जब तक वह उस लगेज लॉकर को खोलकर इस बात का पता नहीं लगा लेता कि उसके अन्दर क्या है ? उसने सोचा, तब तक इस मसले पर सिर खपना वक्त की बर्बादी के सिवा कुछ नहीं । उसका ध्यान मौजूदा हालात पर लौटा आया

उसने सोलो को भारी कदमों से चलकर रेस्ट्रां की ओर जाते हुए देखा । वह जैसे ही बरामदे की सीढियां चढने लगा, नीना प्रकट हुई । हैरी यहीं से देख सकता था कि वह अभी तक गुस्से से भरी हुई थी । वह उत्तेजित भाव से सोलो से बातें करने लगी, जो उसके सामने खड़ा भौंचक्का-सा सुन रहा था ।नीना की तीखी आवाज हैरी के कानों में पड़ रही थी, लेकिन वह समझ नहीं पा रहा था कि वह क्या कह रही है ? वह बीच-बीच में हाथ से केबिन की ओर इशारा करती थी और हैरी समझ गया कि वह उसी के बारे में शिकायत कर रही थी ।हैरी सोच रहा था, क्या वह अपने बाप पर इतना प्रभाव रखती है कि वह उसके कहने पर हैरी को निकाल दे?

अपने विरोध के बावजूद इस लड़की ने हैरी के दिल में जबर्दस्त धक्का लगाया था और वह परेशान हो उठा था । न्हान से बिछुड़ने के बाद अब तक औरतों से उसके सम्बन्ध कतई व्यक्तिगत नहीं रह गए थे । वह उन्हीं औरतों को चुनता था, जो आसानी से खुद को उसके हवाले कर देती थीं और ज्यादातर औरतें ऐसा ही करती थीं । फिर हैरी उन्हें जल्दी ही भूल जाता था । लेकिन वह जानता था कि अगर उसने नीना के साथ या नीना ने उसके साथ सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास किया तो कई उलझनें पैदा हो सकती हैं ।

उसने खुद से कहा, अब वह दूसरे झमेले में नहीं पड़ सकता, लेकिन इस लड़की में न जाने क्या बात थी कि वह बरबस ही उसकी ओर खिंचता जा रहा था । इस प्रकार शायद वह और बड़ी समस्या की ओर बढ़ रहा

था और ऐसा होना निश्चित था ।

उसने देखा, सोलो ने हाथ उठाकर नीना के उग्र भाव को रोक दिया । उसने उंगलियां नचाते हुए कुछ देर कुछ कहा, फिर नीना कंधे झटकाते हुए वापस अन्दर चली गई।

सोलो कई क्षणों तक चिंतित मुद्रा में बरामदे में खड़ा रहा, फिर उसने उस तरफ देखा जिधर हैरी बैठा हुआ

था और उसे अपने पास आने का इशारा किया ।

हैरी खड़ा हो गया और रेत पर चलता हुआ उसके पास

पहुंचा। "तुमने मेरी बेटी के साथ झड़प की?" सोलो मुस्काते हुए बोला ।"मैं ऐसा नहीं कहता ।" हैरी ने कहा "बल्कि उसने मेरे साथ झड़प की थी।"

सोलो ने गम्भीर गड़गड़ाहट के साथ ठहाका लगाया ।

"बड़ी प्यारी लड़की है और मैंने उसे बिगाड़ रखा है।" वह सिर हिलाते हुए बोला, उसकी आंखें भावुक बन गई थी । "मां की मौत के बाद उसने उसकी जगह ले ली है, उसकी मां भी बहुत अच्छी औरत थी ! हैरी सावधान रहना । मेरी लड़की तुम्हें पसंद नहीं कर रही है । मैंने उसे बताया था कि तुम अच्छे आदमी हो और यहीं रहने वाले हो । लेकिन ध्यान रखना । एक बात बताऊं । वह मेरा हमेशा बहुत ख्याल रखती है । वह इस बात पर यकीन नहीं कर सकती कि मैं अब बूढा हो चला हूं और जब तुमने मुझे हरा दिया तो उसका सपना टूटकर बिखर गया । इस बात ने उसकी भावनाओं को झझकोर दिया है ।" उसने अपना मुंह बिचकाया - "डेम्पसी की याद है ? जब मैं जवान था, तो मैं उसकी पूजा किया करता था । मैंने उसके तमाम फाइट देखे हैं । जब टनी ने उसे हरा दिया, तो मुझे जबर्दस्त धक्का लगा था...मेरा सपना टूट गया था ।" वह अपने चौड़े नथुनों से तेज-तेज सांस लेने की

आवाज निकालने लगा । "किसी के प्रति इतने गहरे ख्यालात रखना बेकार है, लेकिन यह लड़की अभी नादान है । तुम समझ रहे हो न मेरी बात ?"

"हां । समझ रहा हूं, मिस्टर डोमिनिको ।" हैरी बोला । थोड़ा हिचकिचाने के बाद उसने आगे कहा - "मेरा ख्याल है मेरा यहां से चला जाना ही बेहतर है । मैं यहां रहकर तुम्हारी बेटी को तंग करना नहीं चाहता । सिटी में बहुत सारे दूसरे काम मिल जाएंगे।" “औरतों से कभी मत डरना हैरी ।" सोलो ने कहा ।

"यह बात नहीं ।" हैरी नीले आसमान की ओर ताकते हुए बोला । "मुसीबत यह है कि मैं एक लम्बे अरसे तक एक ऐसे जंगल में रहा हूं, जहां नीच, दुस्साहसी लोग रहते हैं जो ख्वामख्वाह मुसीबत खड़ी कह देते हैं । काफी अरसे से उन्होंने मौत को इतने करीब से देखा है कि इन हरकतों से बाज नहीं आ पाते । इस देश में लौट आने के बाद मैं उन लोगों से परेशान हो उठा हूं जिनके पास ऐसी हरकतें करने की कोई ठोस वजह

नहीं होती । यह बात तुम पर भी लागू होती है, लिहाजा मेरा यहां से चला जाना ही बेहती है । ठीक है

"बिल्कुल ठीक नहीं । मैं चाहता हूं तुम यहीं ठहरो । मैं तुम्हें ऐसा करने को कह रहा हूं । मुझे तुम्हारे साथ बहुत सारी बातें करनी हैं और तुम मेरी मदद करने जा रहे हो । नीना के साथ तुम्हारी कोई समस्या खड़ी होती है तो मुझे बताओ, मैं उसे फौरन रोक दूंगा । लड़की बड़ी प्यारी है, लेकिन मिजाज जरा अपनी मां के जैसा गर्म है । अरे भई, मैं तुम्हें कह रहा हूं यहां रहने के लिए

हैरी हिचकिचाया। "ओ. के., मिस्टर डोमिनिको ! मैं रहूंगा।"

सोलो मुस्कराया और हैरी का कंधा थपथपान लगा ।“और मुझे मिस्टर कहना छोड़ दो । यह मुझे पसंद नहीं । तुम मुझे सोलो कहकर पुकारो, जैसा कि यहां मुझे हर कोई कहता है । अब मुझे लंच की तैयारी

करनी है । वैसे, कोई ज्यादा ग्राहक तो नहीं होंगे आज, लेकिन हमें तैयार रहना है । अभी से व्यस्त रहना चाहते हो?"

“इसीलिए तो मैं यहां हूं।" "फिर तो वहां उस झोपड़ी में रखे सामानों पर एक नजर डालो । मैं तुम्हारी मदद के लिए दो छोकरे भेजे देता हूं । मैं चाहता हूं कि नौकाएं और पैडल बोट सब तैयार रहें । अब सी-बीच के इन्चार्ज तुम्हीं हो, हैरी । इसे साफ-सफाई के साथ रखो, मैट्रेस और छतरियां वगैरह सब ठीक-ठाक ढंग से रखवाओ । कर सकोगे ना?"

"जरूर ।"

"बारह बजे किचन में आ जाना । हम इसी समय खाते हैं ।" सोलो ने फिर से हैरी का कंधा थपथपाया ।। "और नीना को लेकर चिंतित मत होओ। अगर वह तुम्हें परेशानी करती है, तो मुझे बताओ । मैं सब ठीक कर दूंगा।" हैरी ने सिर हिलाकर सहमति दी, लेकिन मुस्कराया नहीं । वह इस वक्त मुस्कराने के मूड में नहीं था। उसकी अंत: प्रेरणा कह रही थी कि वह यहां ठहरकर गलती कर रहा है, लेकिन नीना का आकर्षण इतना जबर्दस्त था कि सोलो के आग्रह से मन ही मन खुशी हो रही थी ।अगले दो घंटे तक वह नीग्रो छोकरों के साथ काम करता रहा । तब तक बीस पैडल बोटों का रेत पर कतार में रखकर वह नीरीक्षण कर चुका था । उसने उनमें से तेरह बोटों की मरम्मत का आर्डर दिया | जब दोनों छोकरे पेन्ट तथा ब्रुश लाने के लिए चले गए तो उसने घड़ी की ओर देखा - बारह बजकर दस मिनट हो रहे थे ।अपने केबिन में जाकर उसने

जल्दी-जल्दी स्नान किया, नई कमीज पहनी, फिर रेस्ट्रा की ओर चला आया और पिछवाड़े की तरफ हवादार किचन में घुसा। सोलो, नीना, रैंडी और मैनुअल खाना खा रहे थे। "आओ, आओ ।" अपनी बगल वाली कुर्सी की ओर इशारा करते हुए सोलो बोला - "तुम्हें इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है । बैठ जाओ और खाना खा लो । तुम नीना को तो जानते ही हो, यह मेरी बेटी है
 
नीना ने ऊपर नहीं देखा । वह एक किंग साइज प्रॉन का छिलका उतार रही थी। उसकी हरकत से जाहिर था कि वह हैरी की मौजूदगी पसंद नहीं कर रही थी |सोलो ने हैरी की ओर आंख मारी । मैनुअल से उसका परिचय करवाया, जिसने हौले से सिर झटकाकर प्रॉन की तश्तरी उसकी ओर बढा दी ।"ले लो, हैरी । मैंने देखा था तुम पैडल बोटों को बाहर निकाल कर जांच रहे थे । कैसे हैं वे ?"

हैरी ने उसे बता दिया । वह नीना के आमने-सामने बैठा था और उस पर से नजरें नहीं हटा पा रहा था । लेकिन नीना नजरें झुकाए बैठी थी और दो प्रॉन और खा चुकने के बाद वह उठ खड़ी हो गई।

"सी यू, डैड ।” उसने कहा और वहां से चली गई।

काफी कोशिश के बावजूद हैरी की भौंहें सिकुड गई ।"उसका बुरा मत मानना ।" उसकी ओर देखकर सोलो ने कहा । "वह लंच में कभी ज्यादा देर नहीं लगाती । मुझे कल ढेर सारी खरीददारी करनी है । मेरे साथ आना पसंद करोगे हैरी ? सुबह साढ़े पांच बजे ?"

"जरूर । मुझे खुशी होगी।" रैंडी ने शराब की एक लम्बी-चौड़ी सूची निकाली, बार

के लिए वह जितनी चाहता था और जब तक वह सोलो से इस विषय में बातचीत करता रहा, हैरी ने लंच खत्म कर लिया ।"

मैनुअल और रैंडी के चले जाने के बाद जब सोलो और हैरी अकेले रह गए, तो सोलो ने हैरी के गिलास में सफेद शराब डाली ।“कल की खरीददारी से पहले तुमसे अपने बेटे के बारे में बात करने के लिए मेरे पास समय नहीं है ।" सोलो बोला - "मैं सविस्तार जानना चाहता हूं कि वहां क्या हो रहा है ? सैम बहुत अच्छा लड़का है । उसकी गैरहाजिरी मुझे खलती है । वह यहां होता तो मुझे काफी मदद मिलती, लेकिन उसे ड्राफ्ट किया गया और उसे जाना ही पड़ा ।" हैरी ने शराब की चुस्की लगाई। "हां ।" वह खड़ा हो गया - "खैर, अकेला वही तो नहीं

"सच है ।" सोलो ने गहरी सांस खींची । “यह अच्छी बात नहीं है - बेवकूफान तरीके से मरना-मारना !" सिर झटकाते हुए वह खड़ा हो गया । "डिनर का वक्त सात बजे है । अगर तुम्हें कोई चीज चाहिए - ड्रिंक, कॉफी या कुछ और, तो यहां आकर मांग लेना । जोए तुम्हारा ख्याल रखेगा ।" उसने एक भारी-भरकम, हंसमुख नीग्रो की तरफ-इशारा किया, जो सामने की टेबल पर नमकदानों में नमक भर रहा था ।"इस बीच किसी रात मैं एक नजर सिटी का जायजा लेना चाहता हूं।" हैरी ने कहा - "यातायात की कैसी व्यवस्था है ? क्या मुझे बस मिल जाएगी ?"

"बिल्कुल-हर आधे घंटे में बसें चलती रहती हैं। उधर से आखिरी बस दो बजे लौटती है।"

"मुझे इतनी देर नहीं होगी ।" हैरी ने नोट किया कि वह अपनी कार देने की बात नहीं कर रहा था । "ठीक है, मैं चला जाऊंगा।"

हैरी ने दोपहर के बाद का बाकी वक्त और शाम बीच पर बिताई । काफी काम पड़ा था और वह उन दो छोकरों से जल्दी ही घुल-मिल गया था, जिनके नाम चार्ली और माइक थे। तीनों ने मिलकर पैडल बोटों को पेंट किया, यन्त्रों में तेल डाला और धूप की छतरियां खड़ी की जो कि काफी कठिन काम था और हैरी पसीने से भीग गया था, लेकिन वह बड़े उत्साह के साथ काम करता रहा था ।सात बजने से कुछ पहले वह एक राफ्ट खींचते हुए तैरने चला गया । दस मिनट तक वह कुछ दिलचस्प डाइविंग करते हुए तैरता रहा

और मन में इच्छा करने लगा कि अगर यहां एक ऊंचा डाइविंग बोर्ड होता तो वह कुछ और करतब दिखा सकता था । उसने इस बारे में सोलो से बातचीत करने का फैसला किया । यह काफी आकर्षक चीज साबित हो सकता था ।कपड़े पहनने के बाद वह किचन की

ओर चल दिया । हालांकि वह सिर्फ पांच ही मिनट देर से पहंचा था, लेकिन तब तक नीना डिनर खत्म कर चुकी थी और जाने लगी थी । वह हैरी की देखे बिना उसकी बगल से निकल गई । मैनुअल भी खत्म कर चुका था और रेस्ट्रां की ओर जा रहा था ।सोलो बड़े-से चूल्हे में सॉस तैयार कर रहा था । उसने एक सफेद कवर आल और टोप पहन रखा था और निहायत पेशेवर दिख रहा था । उसने हैरी को बताया कि आठ बजे डिनर की एक पार्टी होने वाली है। जोए ने मुस्कराते हुए हैरी के सामने फ्रैंच फ्राई की मोटी बोटियों की प्लेट रख दी ।“बीयर चाहिए, बॉस ?" "ढेर सारी, प्लीज ।" हैरी ने कहा, फिर सोलो से बोला - "रैंडी नहीं खा रहा है ?"

"रात को वह बार में ही खा लेता है ।" सोलो ने सॉस सूंघा और तसल्ली से सिर हिलाते हुए बोला - "दिन अच्छी तरह गुजरा, क्यों ? धूप और हवा का भरपूर लुत्फ उठाया ?"

"बहुत ।" हैरी बोला, फिर ऊंचे डाइव बोर्ड के बारे में बताने लगा।

सॉस को हिलाते हुए सोलो ध्यानपूर्वक उसकी बातों को सुनता रहा।

"क्या तुम यह बना सकते हो, हैरी ?"

"जरूर । मैंने सही जगह भी देख ली है । कुछ लकड़ी, नारियल की चटाई, स्टील की पटरियां और सीमेंट की जरूरत पड़ेगी । अगर तुम्हें आइडिया पसंद है, तो मैं

रात को प्रदर्शन दे सकता हूं | कुछ स्पॉट लाइटों की सहायता से हम ग्राहकों को बढिया शो दे सकते हैं।"

सोलो ने सॉस को चखा, फिर सन्तुष्ट होकर उसने जोए को प्लेटें सजाने का इशारा किया । वह हैरी के पास आकर बैठ गया।

"प्रदर्शन...क्या मतलब ?"

"डाइविंग के दिलचस्प करतब । मेरी प्रैक्टिस तो छूटी है, लेकिन कोई मुश्किल नहीं होगी।" सोलो का चेहरा खिल उठा।

"यह आइडिया तो गजब का है ! ओ. के., हैरी ! कल तुम मेरे साथ बाजार चलोगे । मैं अपनी खरीददारी करने के बाद तुम्हें हैमरसन के टिम्बर यार्ड में छोड़ दूंगा । तुम उसे जरूरत की लड़कियों का आर्डर देना, वह भिजवा देगा । फिर तुम बस द्वारा वापस लौट सकते हो । ठीक ?"

"ओ. के. !"

डिनर के बाद हैरी कागज, पैंसिल और रूलर लेकर अपने केबिन में लौटा । उसने डाइव बोर्ड का एक नक्शा तैयार किया । जब तक उसने नक्शे को अंतिम रूप देकर यह हिसाब लगाया कि कितनी लड़कियों की जरूरत पड़ेगी तब तक दस बज चुके थे।

सोने से पहले उसने एक बार फिर तैरने का फैसला किया । गुनगुन गर्म व शांत जल से वह रोशनी से जगमगा रहे रेस्ट्रां का सुन्दर दृश्य देख रहा था । दर्जन भर लोग डिनर ले रहे थे और चार-पांच लोग बार में थे | वह सफेद कोट पहने रैंडी को देख रहा था, जो ड्रिंक तैयार करने में व्यस्त था । मैनुअल भी ड्रिंक सर्व करने में काफी व्यस्त दिखाई दे रहा था ।

लेकिन हैरी को उनमें कोई दिलचस्पी नहीं थी । उसकी निगाहें तो नीना को ढूंढ रहीं थीं । फिर वह दिखाई दी।

वह सफेद पायजामा सूट पहने हुए थी और उसके कमर में एक गोल्ड लिंक चेन बंधी हुई थी । उसके चमकीले काले बाल ढीले बंधे हुए थे और जब वह बालों को पीछे से हटाने के लिए सर झटकती तो उसके कानों की बालियों बत्ती के प्रकाश में झिलमिला उठती थीं।

वह बरामदे में खड़ी उसी की दिशा में देख रही थी, लेकिन हैरी को यकीन नहीं था कि वह उसे देख पा रही होगी । वह उसे तब तक देखता रहा, जब तक वह अचानक मुड़कर बार की ओर न चली गई, जहां वह एक सफेद टक्सेडो पहने आदमी से बाते करने लगी, जो हाथ में गिलास थामे खडा था ।हैरी ने लम्बी गहरी सांस छोड़ी और तेजी से किनारे की ओर तैरने लगा।

जब मार्किट के टावर की घड़ी में दस बजे की घण्टी बजी, तो सोलो ने अपनी आखिरी खरीददारी निबटाई

हैरी ने पनीर का बड़ा-सा कार्टन अपने कंधे पर डाला, तो सोलो ने कहा - "बस, अब हो गया । अब चलकर एक-एक कप कॉफी पी लें। फिर मैं तुम्हें लकड़ियों के लिए हैमरसन के यहां छोड़ दूंगा।"

हैरी ने सिर हिलाया और भीड़ के बीच में चलकर कार के पास आया । उसने कार्टन कार के अन्दर रख दिया और दरवाजा लॉक कर सोलो के पास पहुंचा जो एक कैफे-बार की ओर बढ़ रहा था ।कैफे का कमरा भीड़ से भरा हुआ था । सभी लोग सोलो से अच्छी तरह परिचित थे । उसने कई मिनट टेबल-दर-टेबल चलते हुए और लोगों को हैरी का परिचय देते हुए गुजारे, फिर वे काऊंटर तक पहुंचे और सोलो ने दो कप कॉफी का आर्डर दिया ।हैरी को सोलो के साथ काम करने में मजा आ रहा था । पन्द्रह मील की ड्राइविंग के दौरान उन्होंने वियतनाम के बारे में खूब बातचीत की थी और सोलो के हर सवाल का उसने जवाब दिया था । जब वे बाजार में पहुंचे तो सोलो के खरीददारी के ढंग को देख व सुनकर हैरी को पता चला कि सोलो किस खूबी के साथ अपना काम निकालता था ।अभी व कॉफी पीते हुए वियतनाम की उन तराईयों के बारे में बातचीत कर रहे थे, जहां हैरी ने जंग लड़ी थी, कि एक ऊंचे कद का ताकतवर आदमी काउंटर में प्रकट हुआ जिसका चेहरा

धूप में तपा हुआ और आंखें बर्फ-सी ठंडी थीं।

"हेय ! सोलो ! वे लोग कैसे हैं ?" हाथ बढाते हुए उसने कहा ।सोलो का चेहरा खिल उठा और उसने बड़ी गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया ।

"आप यहां क्या कर रहे हो, मिस्टर लेपस्की? इस बाजार में आपको कोई मुजरिम नहीं मिलेगा ।"

"तुम क्यों परेशान होते हो? मेरी तरह तुम भी जानते हो, हर कोई खुद को बगुला भगत जाहिर करता है, लेकिन दस पैंसे के लिए अपनी मां का गला काटने से नहीं कतराता ।" उसकी सर्द निगाहें हैरी पर फिरने लगीं और उन आंखों को देखते ही हैरी समझ गया कि ये पुलिस की आंखें हैं।

"हैरी, सिटी स्कवॉड के जासूस टाम लेपस्की से मिलो, बहुत स्मार्ट आदमी हैं ।" सोलो ने कहा - "मिस्टर लेपस्की, यह है हैरी मिचेल, मेरा नया लाइफ गार्ड ।"

"अच्छा?" लेपस्की ने हैरी की ओर देखा । “तुम्हें तैरना आता है ? सोलो ने जिस आदमी को पिछली बार लाइफ गार्ड के तौर पर रखा था, उसे तो तैरने के नाम पर कुछ भी नहीं आता था।"

"मेरे रहते समुद्र में आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं।" हैरी संयत स्वर में बोला - "अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपको बचा सकता हूं।" अपनी जांघों पर हाथ मारते हुए सोलो ने ठहाका

लगाया ।

"बहुत खूब ! जरूर मिस्टर लेपस्की किसी दिन आकर मेरी जगह का लुत्फ उठाओ-हर चीज आपके लिए मुफ्त, लेकिन हर चीज उम्दा से उम्दा । आप तैरने का

आनन्द उठाओ, हैरी आपको बचा लेगा । क्यों ?" लेपस्की ने एक सर्द मुस्कराहट बिखेरी। "आ सकता हूं किसी दिन ।" लेपस्की ने कहा और मांस का एक टुकड़ा उठाकर मुंह में डाला । "बाल्डी रिकार्ड को आखिरी बार कब देखा था, सोलो?"

सोलो की छोटी-छोटी आंखें चौड़ी फैल गई।
 
"रिकार्ड ? मैं बरसों से उससे नहीं मिला हूं । कोई खास बात है उससे ?"

"मुझे पता चला है कि बाल्डी मंगलवार को यहां था

और वह तुमसे मिला था ।” सोलो ने जोरदार ढंग से सिर हिलाया ।

"गलत, बिल्कुल गलत बात है मिस्टर लेपस्की । यह तो दो साल पहले की बात है।"

लेपस्की ने गहरी नजरों से उसे देखा, मुस्कराया और कंधे उचका दिए।

"वैल, ओ. के. ! अगर तुम यही कहते हो तो, लेकिन वह तीन दिन के लिए यहां आया था । वह तुमसे मिलने नहीं आया, ऐसा क्यों ?"

"मुझे क्या मालूम ?” सोलो घबरा उठा । “उसके साथ मेरा लगाव इतना गहरा तो था ही नहीं । उसे यह मालूम भी कैसे होगा कि मैं पैराडाइज सिटी में हूं?"

"लेकिन मैंने तो उलटी बात सुन रखी थी । मैंने तो सुना था कि तुम दोनों की आपस में खूब बनती थी ? जब इस देश का हर कोई जानता है कि तुम कहां रहते हो, तो बाल्डी क्यों नहीं ?" "मेरे बारे में आप काफी चतुर हैं, मिस्टर लेपस्की ।" सिर हिलाते हुए सोलो ने कहा - "यह सच है कि बाल्डी और मेरे बीच किसी जमाने में थोड़ी-बहुत दोस्ती थी, लेकिन मैंने उसे पिछले दो साल से नहीं देखा है।"

लेपस्की ने फिर कंधे उचकाए । "ठीक है, ठीक है । जब से उससे अलग हुए हो, उसके बाद उसके बारे में कभी की नई बात सुनी हो?"

"वैल, मिस्टर लेपस्की, गाहे-बगाहे कुछ न कुछ तो सुनता ही रहता हूं । जैसा कि आप जानते हैं, छोकरे अब भी मुझे पुराने धंधे में लौटने के लिए जोर देते रहते हैं, लेकिन मैं हमेशा इन्कार कर देता हूं | अब मुझे वह काम करने की जरूरत नहीं है ।" सोलो ने एक मांस का टुकड़ा उठाया और

मिर्च के सॉस में चुपड़ने लगा । “मैंने सुना था कि वीरो बीच पर रिकार्ड ने कॉफी तगड़ा हाथ मारा था लेकिन तफसील के साथ नहीं बता सकता । मुझे अब दिलचस्पी नहीं है, अत: मैं सुनना भी नहीं चाहता था

"झूठ तो नहीं बोल रहे हो?" लेपस्की उसे घूरकर बोला, क्या किया था उसने ?"

"मैं नहीं जानता । दरअसल, मिस्टर लेपस्की, मुझे यकीन भी नहीं हुआ था ! वीरो बीच जैसी जगह में ऐसे बड़े काम की गुंजाइश ही नहीं है।"

"सिवाय इसके कि वह तस्करी का काफी बड़ा अड्डा है ।" लेपस्की ने कहा।

"जरूर, लेकिन जब मैं रिक्कार्ड को जानता था, तब वह सेफ तोड़ने वाले के रूप में मशहूर था ।"

"इसका मतलब यह तो नहीं कि वह बाद में तस्कर न बन गया हो । यह बात कितने दिन पहले की है ?"

"मैंने दो महीने पहले सुना था ।"

हैरी यह बातचीत बड़ी दिलचस्पी के साथ सुन रहा था | वह लेपस्की की ओर पीठ किए खड़ा था और मांस चबा रहा था।

"देखो सोलो, मैं मदद चाहता हूं।" लेपस्की बोला -"यह मेरे लिए अच्छा ब्रेक साबित हो सकता है।

अगर मेरी फौरन तरक्की नहीं हुई, तो मेरी बीवी मुझे धमकी देना शुरू कर देगी, यहां यह अफवाह गर्म है कि रिकार्ड मर चुका है । मैं जानता हूं वह गायब होकर बैठा है । मंगलवार को वह इस सिटी में था । मेरे एक

आदमी ने उसे एयरपोर्ट से निकलते वक्त देखकर पहचान लिया था । मेरे तहत काम करने वाले कई ऐसे जासूस हैं जिनके पास दिमाग नाम की चीज नहीं और उस बेवकूफ ने रिपोर्ट नहीं दी कि रिकार्ड आ पहुंचा है । उसने बगैर पीछा किए और हैडक्वाट्स को खबर किए रिकार्ड को टैक्सी में बैठकर चले जाने दिया। जब रिकार्ड जैसा शख्स इस सिटी में आ धमकता है तो लाल बत्ती अपने आप जल उठती है, लेकिन दूसरे दिन जब तक मेरे उस आदमी ने यह नहीं बताया कि रिकार्ड सिटी में मौजूद है, तब तक मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं था । मैंने फौरन सभी एजेंसियों को चैक किया जो किराये पर कार देती है । मुझे यकीन था, चूंकि वह बगैर कार के आया था, लिहाजा वह जरूर कोई कार किराए पर लेगा । वीरो बीच स्थिति हट्ज एजेंसी ने खबर दी कि क्लीवलैंड के किसी जोएल ब्लाच नामक आदमी ने एक मस्टांग उनसे किराये पर ली थी, जिसका हुलिया रिकार्ड से मिलता-जुलता था। हमने क्लीवलैंड मैं चैक किया, लेकिन उस पते पर कोई जोएल ब्लाच नहीं मिला । फिर मैंने बाल्डी की तस्वीर हट्ज वालों को दिखाई, तो उन्होंने फौरन उसे जोएल ब्लाच के रूप में पहचान लिया । फिलहाल रिकार्ड और मस्टांग दोनों गायब हैं।"

सोलो का चेहरा गमगीन बन गया । "मुझे अफसोस है मिस्टर लेपस्की, कि मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकता । मैं रिकार्ड के बारे में दो साल से कुछ नहीं जानता । वह मेरे पास नहीं आया था । मैंने जो कुछ सुना था, वह आपको बता दिया वैरी सॉरी

"ठीक है । लेकिन एक बात का ख्याल रखना, सोलो । पांच सालों से तुम खुद को किसी भी झमेले से अलग रखे हुए हो आगे भी ऐसे ही रखना ।” फिर लेपस्की

भीड़ में से रास्ता बनाते हुए बाहर निकल गया । सोलो ने कॉफी खत्म की और हैरी को बाहर निकलने

का इशारा किया ।

जब वे कार हाईवे पर दौड़ा रहे थे, तो सोलो बोला - "यह लेपस्की बहुत महत्वाकांक्षी पुलिस अधिकारी है - स्मार्ट, लेकिन महत्वाकांक्षी । मैं उसे ज्यादा मदद नहीं दिया करता । रैंडी ने मेरे बारे में बताया होगा तुम्हें ?"

"हां । कुछ-कुछ बताया था ।" हैरी सावधानीपूर्वक बोला।

"पुराना चोर जो साधु बन गया है...यही कहा होगा ।"

"हां।"

सोलो मुस्कराया ।"और यह सच है । मुझे अपनी मर्जी के मुताबिक रहना पसन्द है । ये पुलिस वाले हर वक्त मेरी गतिविधियों पर नजर रखते हैं हो सकता है मैं फिर से कोई ऐसा हाथ मारू जिससे बाकी की जिन्दगी आराम से गुजार सकू, लेकिन मैं ऐसा नहीं

चाहता और न ही जेल में सड़ना मुझे पसन्द है - यह सब मैं तुम्हें इसलिए बता रहा हूं, क्योंकि तुम मेरे बेटे के समान हो । यह बात मेरे लिए अफसोस की है कि मेरा बेटा फौज में है । नीना बहुत अच्छी लड़की है, लेकिन वह नहीं समझ सकती, सैम समझता था ।"

"समझता...क्या ?" हैरी ने पूछा।

"महत्वाकांक्षा । लड़कगियां नहीं समझ सकतीं कि महत्वाकांक्षी पुरुष को अपने आप पर कितना भरोसा होता है. उसकी कैसी चाहत होती है ? वैसी चाहत, जब तुम किसी खूबसूरत लड़की की ओर देखते हो तो तुम्हारे दिल में मचलती है । खैर, कभी-कभी मेरी महत्वाकांक्षा भी जोर पकड़ती है, जब कोई कंजूस दिमाग मेरे पास कोई योजना लेकर आता है, लेकिन उसे मालूम नहीं होता कि उसे किस तरीके से संभालना है । कभी-कभी बहुत ललचा जाता हूं, लेकिन अपने बिचनैस और नीना का ख्याल आड़े आ जाता है ।

अगर मुझे कुछ हो गया तो वह बिजनेस नहीं संभाल सकेगी, फिर क्या होगा उसका ?"

"हां ।" हैरी रुका, फिर उसने पूछा - "बाल्डी रिकार्ड कौन है?"

"दूसरा सबसे अच्छा सेफ तोड़ने वाला । पहला मैं था ।" सोलो ने खुद का सीना ठोंकते हुए कहा । “एक बार हम दोनों ने मिलकर काम किया था । और मैं पकड़ा गया । इससे सबूक मिला हैरी, कि किसी के साथ मिलकर काम मत करो, खासकर किसी गैरकानूनी काम में किसी पर भरोसा मत रखो, इन सब धन्धों के लिए बाल्डी अब बूढा हो चला है । अब वक्त है कि वह मेरी तरह अवकाश ले ले । मैं उसके निर्णय पर कभी भरोसा नहीं करता और यह खास बात है।"

-

"क्या वह तुमसे कोई काम करवाना चाहता था ? हैरी ने अपना स्वर सामान्य रखा और बेरुखी के सात विंडशील्ड से बाहर झांका ।"

"नहीं, काम नहीं । वह काफी उत्तेजित व रहस्यमय लग रहा था । वह..." सोलो अचानक चुप हो गया और तेजी से पलटकर उसने हैरी की ओर देखा । "मैं ज्यादा बोल गया । तुम क्यों पूछ रहे हो ?"

"तुमने कहा था कि तुम लेपस्की की मदद नहीं किया करते । इस बात से मुझे लगा कि रिकार्ड मंगलवा को तुम्हारे पास आया था ।" सोलो थोड़ी कुटिलता के साथ मुस्कराया ।

"काफी चालाक हो, अच्छे पुलिसमैन बन सकते हो। हां, तुम्हारा अन्दाजा सही है, लेकिन यह बात लेपस्की को बताने की नहीं है । रिक्कार्ड मेरे पास आया था । वह मेरी नाव उधार मांग रहा था, लेकिन मैंने नहीं दी। मैंने उसे दूसरी कोई बोट किराये पर लेने की सलाह दी । उसने कहा, उसके पास पैसे नहीं है । अगर मैं उसे अपना बोट देता हूं तो महीने के आखिर में वह मुझे पांच हजार डॉलर देगा । मैं उसकी बात पर हंस दिया

था । वह बेहद घबराहट में था । मैं ऐसे आदमी को भला क्यों अपना बोट देने लगा? उसे नुकसान पहुंचाया या लौटाने से ही मुकर गया तो !" सोलो अपनी मूछों पर हाथ फेरने लगा । "फिलहाल रिकार्ड गायब है । अगर मैंने उसे नाव दी होती, तो वह भी गायब हो जाती ।" उसने हैरी के घुटने पर हाथ रखा । "इस बारे में किसी से कुछ मत कहना, ठीक है ?"

"श्यौर ।" हैरी ने कहा।

एक मील तक सोलो चुपचाप ड्राइव करता रहा, फिर जैसे दिल की बातों को होंठों में लाकर बोल उठा - "मैं सोचता हूं बाल्डी भर चुका होगा । कोई उसके पीछे बुरी तरह पड़ा हुआ था । तुम किसी के चेहरे पर छाई दहशत को नहीं सुंघ सकते, लेकिन मैं सूध सकता हूं

और मैंने बाल्डी में सूंघी थी।"

हैरी को झुलसकर काला पड़ गया पांव और उन बेजान आंखों में छाई दहशत याद आई । उसने बेचैनी से पहलू बदला।

"रिकार्ड दिलचस्प आदमी था - खूब दिखावा-पसन्द ।" सोलो कहता गया । “विग के लिए वह काफी पैसे खर्च करता था । बाल्डी कहा जाना उसे बिल्कुल पसन्द नहीं था ।" उसने सिर झटकाया । “मुझे उसकी बेवकूफी पर बहुत अफसोस है । जब हम तितोरी खोल रहे थे, उसने अपना विग ठीक करने के लिए दस्ताना खोल दिया था और उंगलियों के निशान तिजोरी में छोड़ बैठा था । इस प्रकार हम पकड़े गए थे ।" उसने कार की गति धीमी की । "हम हैमरसन के यहां पहुंच गए हैं...वह रहा । मेरा अच्छा दोस्त है । मैं तुम्हें यहां छोड़ जाता हूं । तुम जरूरत की लकड़ियों

का आर्डर दे दो, हैरी । मुझे तुम्हारा हाईडाईव का आइडिया पसन्द है...स्मार्ट आइडिया है।"

उसने कार रोक दी और हैरी नीचे उतर गया।

"आधा घण्टे बाद एक बस जाती है ।" सोल ने कार की खिड़की से झांककर कहा, "लंच के लिए वक्त पर आ जाना और हैरी, बाल्डी के बारे में अब कोई बातचीत नहीं - ठीक ? तुम्हें मालूम नहीं, पुलिस बहुत

चौकस रहती है । और लेपस्की से सावधान रहना, अगर तुमसे उसकी मुलाकात हो जाती है तो । बहुत चालाक व महत्वाकांझी आदमी है । ओ.के. !" हैरी उसकी कार को जाते हुए देखता रहा, फिर सोचपूर्ण मुद्रा लिए टिम्बर यार्ड की ओर चल दिया ।

दोपहर का आराम करने का वक्त था ।

डोमिनिको रेस्ट्रां के सामने बीच पर धूम की छतरियों के नीचे लगभग तीस औरतें तथा मर्द लंच के बाद लेटे सो रहे थे।

सोलो रेस्ट्रां के पिछवाड़े कहीं खर्राटे भरते हुए सो रहा था । चारों तरफ गहरा सन्नाटा छाया हुआ था ।

हैरी एक पेड़ की छांव में बैठा रेत से खेलते हुए बोल रहा था । उसकी बगल में पीठ के बल लेटा रैंडी ध्यान से उसकी बातें सुन रहा था । उसने आंखों पर धूप का चश्मा पहन रखा था।

लेपस्की के साथ सोलो की बातचीत और फिर सोलो ने बाल्डी रिकार्ड के बारे में जो कुछ बताया था, उसे सुनने के बाद उसने काफी सोच-विचार किया था । थोड़ी झिझक के बाद उसने रैंडी को सब-कुछ बता देने का फैसला किया था । उसने रैंडी को सब-कुछ बता देने का फैसला किया था । उसने यह फैसला इसलिए किया था, क्योंकि बाल्डी की हत्या के मामले में वे दोनों उलझे हुए थे । उसने रैंडी को सब-कुछ बता दिया

"वैल, यह बात है ।" उसने अपनी बात खत्म की - "जिसने भी उसकी हत्या की थी - वह जरूर इसी चाबी के पीछे पड़ा हुआ था । यह मेरे हाथ लग गई है

"तो फौरन इसे फेंक दो कहीं।" रैंडी तपाक से बोला । "जो हुआ सो हुआ । फिलहाल हम झंझट से दूर हैं - ऐसे ही रहने की कोशिश करो।"

"यह इतना आसान नहीं है ।" हैरी घुटनों के बल थोड़ा आगे बढकर बोला।

"लाश को जान-बूझकर हमारे मत्थे मंढ दिया गया था | अगर किसी दिन वह बरामद हुई तो खून के मामले

की तहकीकात शुरू हो जाएगी । फिलहाल पुलिस का ख्याल है कि बाल्डी मर चुका है । उन्हें बेशक यकीन नहीं है, लेकिन उनका ख्याल है, लिहाजा पुलिस चौकन्नी है । लेपस्की बहुत ही चालाक पुलिस । आफीसर है । अगर उसने मस्टांग को बरामद कर लिया तो वह इस मामले में हाथ धोकर पीछे पड़

जाएगा और हम तक पहुंच सकता है । हम आफत से दूर नहीं हैं । मैं जानना चाहता हूं कि इस लगेज लॉकर में क्या है।"

"मैं अब भी कह रहा हूं चाबी फेंक दो ।"

"यह अफवाह गर्म है कि बाल्डी ने काफी तगड़ा हाथ मारा था ।" हैरी रैंडी की बातों पर ध्यान न देते हुए बोला - "वह अव्वल दर्जे की तिजोरी तोड़ने वाला

आदमी था । इन सारी घटनाओं से मुझे लगता है कि उसे तिजोरी खोलने के लिए किराये पर लिया गया था | जब माल उसके हाथ लगा तो उसने डबलक्रॉस किया और माल इस लॉकर में छिपा दिया । जिनके लिए उसने काम किया था, उन्होंने उसे पकड़ा और जुबान खुलवाने के लिए यातनाएं दी । इसी दौरान उसका दम निकल गया । इस लॉकर के अन्दर दौलत का अम्बार रखा हो सकता है रैंडी और अगर ऐसा है, तो हम मालामाल हो सकते हैं।"
 
रैंडी अचानक उठ बैठा।

"मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि तुम क्या कह रहे हो

"पुलिस का विचार है कि बाल्डी ने किसी बड़े काम में हाथ मारा था । लेकिन वह नहीं जानती कि वह काम क्या था अगर यह कोई जायज चीज की चोरी होती, तो इसकी रिपोर्ट की जाती । बाल्डी के काम की कोई रिपोर्ट नहीं की गई है - इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि जो चीज चोरी गई है, पैसा या कोई दूसरी कीमती चीज, वह गैरकानूनी चीज है, जिसके लिए कोई पुलिस में रिपोर्ट नहीं करना चाहता । ऐसी दौलत का मालिक हर कोई बन सकता है।"

रैंडी का चेहरा दिलचस्पी के भाव से चमकने लगा।

"तुम्हारा मतलब, अगर लॉकर के अन्दर दौलत है तो वह हमारी हो सकती है ?"

"क्यों नहीं ?" हैरी ने रैंडी को घूरकर कहा - "क्या तुम अब भी चाहते हो कि मैं चाबी फेंक दूं ?" "अगर इसके जरिये पैसे हासिल होते हैं, तो नहीं । क्या तुम्हें पक्का यकीन है ?" "कह नहीं सकता, लेकिन कोई कीमती चीज है जरूर | जिस ढंग से बाल्डी का पैर जलाया गया है, इससे साबित होता है कि अगर पैसे नहीं हैं तो कोई ऐसी चीज है जिसकी कीमत नहीं आंकी जा सकती ।"

"यह तो ठीक है ।" रैंडी के चेहरे पर उलझन के भाव उभरे, "लेकिन हैरी, मैं नहीं समझा पा रहा हूं कि तुम मुझे क्यों इस मामले में घसीट रहे हो । मुझे चाबी के बारे में बताए बगैर जाकर के अन्दर जो कुछ है तुम खुद उसे हासिल कर सकते थे । ऐसा क्यों ?" हैरी ने गौर से उसकी ओर देखा ।

"अगर हमें पुलिस ने पकड़ लिया, तो दोनों को फांसी हो सकती है । मुझे लगता है, चूंकि इस मामले में हम दोनों उलझे हुए हैं, लिहाजा जो माल हाथ लगता है

उसके हम दोनों बराबर के हिस्सेदार हैं।"

रैंडी हैरानी के साथ सिर हिलाने लगा।

"तुम भी अजीब आदमी हो, हैरी...लेकिन शुक्रिया ।" वह कुछ देर सोचता रहा, फिर उसका चेहरा चमक उठा । "क्या तुम्हें पूरा यकीन है कि हम अमीर बन जाएंगे, हैरी ?" हैरी ने कंधे उचका दिए ।

"इतने भरोसे में मत रहो।" वह बोला । अचानक नीना को रेस्ट्रां से निकलते हुए देखकर उसकी आंखें सतर्क हो उठीं । वह लाल बिकनी पहने व तौलिया लिए हुए थी । उसे रेत पर दौड़ते हुए देखकर हैरी को

झटका-सा लगा । नीना के पुष्ट उरोजों की थिरकन व कूल्हों के मटकने का अन्दाज देखकर उसके जिस्म में तीव्र कामेच्छा की लहर दौड़ने लगी।

"निगाहें फेर लो हैरी ।" उसकी ओर देखते हुए रैंडी बोला, “मैं तुम्हें पहले ही बता चुका हूं, यह हाथ नहीं आने वाली, अगर तुम सोलो से मुसीबत मोल लेना चाहते हो तो बात दूसरी है ।"

हैरी उठ खड़ा हो गया । उसने नीना की ओर पीठ फरे ली।

"उससे कहना, मैं उसकी ब्यूक ले जा रहा हूं ।” वह बोला । “मुझे डाइविंग बोर्ड के लिए स्टील की पटरियों

का आर्डर देना है।"

फिर वह लौटकर अपने केबिन में आया, कपड़े बदले

और कार पार्क की ओर लपका । वह एस्टेट कार के अन्दर घुसने ही वाला था कि अचानकर ठिठककर रुक गया।

सामने की कतार में एक सफेद मर्सिडीज एस.एल. 180 खड़ी थी । वैसी कार नहीं जो आए दिन दिखाई देती है - हैरी ने सोचा, फिर हिचकिचाया । उसे उस सफेद मर्सिडीज का ख्याल आया जिसने मस्टांग कार का पीछा किया था और जिसके बारे में हैरी को पक्का यकीन था कि उस रहस्यमय औरत को इसी मर्सिडीज ने पिकअप किया होगा।

उसने आगे-पीछे उस लम्बी कतार के चारों ओर देखा, लेकिन कोई दिखाई नहीं दे रहा था, फिर वह मर्सिडीज की ओर बढने लगा । खिड़की के शीशे नीचे गिराए हुए थे, अत: उसे झुककर लाइसेंस टैग को पढने में कोई दिक्कत नहीं हुई । उसने पढा -

इमैनुअल कार्लोस 1279,पाइन ट्री बोलेवर्ड, पैराडाइज सिटी।

हैरी की समझ में कुछ भी न आया । वह मर्सिडीज से अलग हटकर फिर चारों तरफ देखने लगा, चेहरे पर उलझन के भाव थे।

कार को देखकर वह उलझन में पड़ गया था, लेकिन चौकन्न हो गया था । उसने खुद से कहा - यह ठीक है कि जिले भर में ऐसी मर्सिडीज एस.एल. 180 कई । संख्या में होंगी, पर न जाने क्यों इस कार को नजरों से

ओझल नहीं होने देना चाहता था ।

वह तेजी से चलकर बार रूम की ओर लपका ।

जोए गुनगुनाता हुआ गिलास धो रहा था । हैरी को देखते ही उसका काला चेहरा खिल उठा । "ड्रिंक चाहिए, बॉस ?" उसने पूछा । "शुक्रिया, मैं कोक लूंगा।" हैरी ने कहा और वह काउंटर पर कोहनियां टिकाकर स्टूल पर बैठ गया । बार इस वक्त खाली था । बड़ी-सी खिड़की से वह बीच का दृश्य और धूप छतरियों के नीचे पसरे लोगों के जिस्मों को देख सकता था। जोए ने कोक गिलास में उड़ेला और बर्फ डालकर हैरी

की ओर बढ़ा दिया ।

एक लम्बी चूंट लेने के बाद हैरी ने पूछा - "क्या तुम इमैनुअल कार्लोस को जानते हो?"

"मिस्टर कार्लोस ? श्योर, बॉस !" जोए बोला - "हमारे सबसे अच्छे ग्राहकों में से एक हैं । वे हफ्ते में तीन-चार बार यहां आते हैं । काफी अमीर हैं, लेकिन बहुत भले आदमी । इस वक्त वो बाहर मिसेज कार्लोस के साथ हैं

हैरी का सन्देह बैठने लगा।

"वह क्या करता है जोए ?"

"करता?" जोए खाली निगाहों से घूरने लगा - "मैं नहीं समझता कि उन्हें कुछ करने की जरूरत भी है । उनके पिताजी ने उनके लिए दौलत का अम्बार छोड़ रखा है।"

"उसका बाप क्या करता था ?"

जोए ने काउंटर के नीचे से एक सिगार की डिबिया निकाली और हैरी के सामने रख दी।

"यह थे उनके फादर । कार्लोस हवाना सिगार्स ।"

हैरी ने डिबिया के ऊपर लगे सुन्दर लेबल की ओर देखा और दाढीयुक्त तथा फ्रॉक कोट पहने एक व्यक्ति के रंगीन फोटोग्राफ का निरीक्षण करने लगा।

"मेरा ख्याल है, आजकल हवाना सिगार का आयात बन्द है - नहीं ?" "सच है । इसकी बिक्री आजकर चोरी-छुपे होती है। मिस्टर डोमिनिको के पास काफी बडा स्टॉक है । हम यह सिगार सिर्फ उसी आदमी को बेचते हैं, जिसे हम

अच्छी तरह जानते हैं।" "तुमने बताया था कि मिस्टर कर्लोस इस वक्त यहीं हैं

"हां । अभी चन्द मिनट पहले वह फोन का इस्तेमाल करने के लिए यहां आए थे । इस वक्त मिसेज कार्लोस के साथ बाहर हैं...दायीं तरफ की चौथी छतरी ।"

हैरी खिड़की के पास चला आया, बाहर बीच की ओर देखने लगा।

उसने देखा चौथी छतरी के नीचे एक मर्द और एक

औरत लेटे हुए थे । मर्द, जो भारी कद-काठी का तथा स्वीमिंग सूट में था, करवट के बल लेटा हुआ था । उसकी पीठ हैरी की ओर थी । औरत, जो शार्क-स्किन का सफेद वेदिंग सूट पहने हुई थी, मर्द की पीठ की

ओर लेटी थी । उसके चेहरे का ज्यादातर हिस्सा बड़े-बड़े सन गॉगल्स के पीछे छिप गया था । उसके बाल ईट जैसे लाल थे, रंगत गेहुंए रंग की। काफी देर तक उनकी ओर ताकते रहने के बाद उसने कंधे उचका दिए।

"अच्छा, जोए।" उसने कहा और बार से निकल गया

जब हैरी ऊंचे डाइव बोर्ड के लिए जरूरी क्रोमियम हैड पटरियों का आर्डर दे चुका, तब तक चार बज चुके थे । वह जल्दी-जल्दी कार में सवाकर हो एयरपोर्ट की ओर ड्राइव करने लगा । कार को पार्किंग प्लेस में छोड़कर वह कोलाहल भरी लॉबी में दाखिल हुआ । कुछ मिनट बाद उसने लगेज लॉकर सैक्सन का पता लगाया । एक लम्बे गलियारे में चलते हुए लाकर नम्बर 388 ढूंढने लगा।

जब उसने लॉकर ढूंढ निकाला तो उसने दाई-बाई तरफ निगाह फिराई -अधेड़ उम्र के एक मर्द और एक औरत के सिवा गलियारे में कोई नहीं था । दोनों हैरी की तरफ कतई ध्यान नहीं दे रहे थे । हैरी ने जेब से चाबी निकाली और ताले में डालकर लॉकर का दरवाजा खोला।

लॉकर के अन्दर प्लास्टिक का एक पुराना-सा सूटकेस रखा हुआ था । इसके किनारे पर लाख के पेन्ट से एक चौड़ी धारी बनाई गई थी, जिसे लोग अपने सूटकेस को जल्दी व आसानी से पहचान लेने के लिए बनाते हैं ।

हैरी ने सूटकेस को खींचकर बाहर निकाला और नीचे फर्श पर रख दिया । इसका वजन आमतौर पर सप्ताहान्त के हैरी को थोड़ी निराशा हुई - इसका मतलब इसके अन्दर कोई भारी दौलत होने की उम्मीद नहीं थी।

उसने लॉकर का दरवाजा बन्द कर दिया, फिर सूटकेस उठाकर धीरे-धीरे रिसेप्शन लॉबी की ओर चलने लगा।

मुसाफिरों के हो-हल्ले से लॉबी में कोलाहल मची हुई थी । एक लॉकी की तीखी आवाज के नीचे लोगों का शोरगुल दब गया, जो न्यूयार्क के लिए फ्लाइट नम्बर 507 की घोषणा कर रही थी।

अपने केबिन में लौटकर सूटकेस की जांच करने के अभिप्राय से हैरी भीड़ को नजरअन्दाज करते हुए आगे बढ़ रहा था।

"हेय ! तुम !"

इस आवाज में रौब का पुट था । हैरी ने चलते-चलते

अपने बायीं तरफ देखा, लेकिन डिटेक्टिव लेपस्की को अपनी ओर इशारा करते देख ठिठककर रुक गया ।

हैरी को लगा, यह सूटकेस सहसा उसके लिए खतरे

का सामान बन गया था । वह इन्तजार में खड़ा रहा, जब तक कि लेपस्की भीड़ में रास्ता बनाते हुए उसके पास तक न आ पहुंचा।

"याद है मेरी ?" लेपस्की ने पुलिसिया रौबदार स्वर में पूछा, उसकी बर्फ-सी ठंडी आंखे काफी खोजपूर्ण लग रही थीं।

"श्यौर ।" हैरी ने कहा - "डिटेक्टिव लेपस्की...वही आफीसर जिसे भरोसा नहीं कि मैं तैर सकता हूं।"

"हां, वही ।" लेपस्की बोला - “यहां क्या कर रहे हो ?"

"अगर इस बात से आपका कोई मतलब निकलता है, तो मैं अपना बैग कलैक्ट कर रहा था ।"

"यह तुम्हारा बैग?" हैरी के हाथ में लटक रहे सूटकेस की ओर ध्यानपूर्वक देखते हुए लेपस्की ने पूछा । "हां । इसे मैं पिछली रात छोड़ गया था । मैं अब सोलो के यहां काम कर रहा हूं, इसलिए मुझे अपनी चीजों की जरूरत है और कोई सवाल?"

लेपस्की का गुस्सा भड़क उठा - "ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश मत करो, मिचेल । इस सिटी में मैं स्मार्ट को पसन्द नहीं करता ।"

"अच्छा? तो फिर किसे पसन्द करते हो, बेवकूफों को ?"

लेपस्की का चेहरा तमतमा उठा। "मैंने कहा स्मार्ट मत बनो ! कहां से आए हो तुम?" हैरी ने जेब से प्सास्टिक का फील्डर निकाला जिसमें उसके कागजात रखे थे और लेपस्की को ओर बढा दिया।

"अगर इतनी दिलचस्पी है, मिस्टर लेपस्की, तो खुद देख लो।"

लेपस्की ने फोल्डर से कागजात निकालकर उनका निरीक्षण किया, फिर कुछ देर बात वापस फोल्डर में रखकर हैरी को लौटा दिया।

"पैराट्रपर?" उसने अब हैरी को सम्माननीय भाव से देखा। 'ओ. के. सार्जेन्ट ।' माफ करना । यहां तुम्हारा स्वागत है । इस शहर में अपराध प्रवृति वाले कई किस्म के लोग आते रहते हैं, मेरी ड्यूटी में उन पर कड़ी नजर रखना भी शामिल है । बुरा मान गए क्या ?"
 
उसने हाथ आगे बढाया ।

हैरी ने हाथ मिलाया।

"नहीं।"

"ज्यादा दिन रुकने का विचार है, सार्जेंट ?"

"एकाध महीने । न्यूयार्क में मेरे लिए एक नौकरी तैयार है । मैं तो यहां सिर्फ मौज-मस्ती के ले आया हूं।"

"तब तो बिलकुल सही जगह पर आए हो तुम ।" लेपस्की ने नाक खुजाते हुए पूछा - "क्या सोलो ने तुम्हें यह बताया था कि बाल्डी रिकार्ड उससे मिलने आया था ?"

हैरी का चेहरा भावशून्य रहा ।

"नहीं तो ।"

"क्या मेरे जाने के बाद उसने मेरे बारे में कुछ नहीं बताया ?"

"ओह हां ! उसने कहा था कि आप बहुत स्मार्ट तथा महत्वाकांक्षी पुलिस अधिकारी है ।"

लेपस्की खुश नजर आने लगा।

"बुड्ढा काफी स्मार्ट है । किसी दिन अपनी बीवी के साथ मैं उसके यहां आऊंगा।"

“वह खुश हो जाएगा।" "ऐसा सोचते हो ?" लेपस्की ने ठहाका लगाया, फिर हैरी से विदा लेकर भीड़ की ओर चल दिया।

हैरी ने गहरी सास छोड़ी । उसे पसीना छूट रहा था । वह जल्दी-जल्दी लॉबी से निकला और कार में सवार होकर वापस लौटने लगा।

ज्योंही उसने कार को मोड़कर एयरपोर्ट के प्रवेशद्वार

की ओर बढाया, उसने देखा एक सफेद हरे रंग की धूल अटी सेवर्ले उसके पीछे लग गई थी । उसने अपने ड्राइविंग मिरर में देखा, ड्राईवर एक सांवले रंग का

आदमी था जिसके कंधे आगे की ओर झुके हुए थे। उसने एक पनामा हैट पहन रखा था जिसे आगे की

ओर यूं सरका रखा था ताकि उसका आधी आकृति ढंक जाए।

और वक्त होता तो हैरी इस कार को नजरअन्दाज कर देता, लेकिन सतर्कता की मौजूदा स्थिति में इससे चिंतित हो उठा।

सारे रास्ते भर वह शेवर्ले उसकी कार के पीछे लगी रही । हैरी चिंतित होकर सोचने लगा कि क्या वह उसका पीछा कर रही थी । वह कार दो कारों के पीछे इस स्थिति में थी कि उसका लाइसेंस प्लेट दिखाई नहीं देता था । जब वह डोमिनिको रेस्ट्रां की ओर मुड़ा, तो उसने कार की रफ्तार कम कर दी और शेवर्ले को हाईवे पर आगे बढ जाने दिया । उसने देखा, शेवर्ले का

ड्राईवर मूड़कर एस्टेट कार के पिछले हिस्से को घूर रहा था।

उसने कार को रेस्ट्रां पार्किंग लाट पर रोक दिया, फिर कार को वहीं छोड़कर सूटकेस को साथ लिए केबिल की ओर बढने लगा, तो सोलो किचन के दरवाजे पर प्रकट हुआ।

उसकी भौंहें सिकुड़ी हुई थीं और चेहरा गुस्से से तन गया था ।

"तुम्हें मेरी कार बगैर मुझसे पूछे नहीं ले जानी चाहिए

थी ।" वह रूखी आवाज में बोला - "मैंने तुम्हे इसलिए नहीं रखा था कि तुम मेरी कार में घूमते फिरो।"

हैरी ने रुककर सतर्क आंखों से उसकी ओर देखा।

"मैंने रैंडी को बताया था कि वह तुम्हें खबर कर दे कि मैं कार किसलिए ले गया था ।” उसने कहा - "मैं हाई डाइव-बोर्ड के लिए पटरियों का आर्डर देने गया था ।"

सोलो गुर्राया।

"मुझे किसी का संदेश सुनने में दिलचस्पी नहीं है। तुम्हारा काम है बीच की देखभाल करना । अगर तुम्हें पटरिया चाहिए थीं, तो मुझसे कह देते ।"

हैरी कुछ कदम चलकर सोलो के सामने आ खड़ा हुआ । और उसकी छोटी- छोटी क्रोधित आंखों को सीधे घूरने लगा।

"ठीक है, अब से मैं बीच की देखभाल करूगा और तुम डाइव-बोर्ड का ख्याल रखोगे, अगर अब भी इसे चाहते हो तो !"

वह काफी देर तक सोलो को घूरता रहा और फिर मुड़कर केबिन की ओर चल दिया।

"हेय ! हैरी !"

हैरी रुक गया।

"वे पटरियां कब तक डिलोवर हो रही हैं ?"

"एक हफ्ते में ।"

सोलो ने खंखारकर गला साफ किया, फिर अपनी गर्दन हिलाने लगा।

"फिर तो तुम्हीं इसका ख्याल रखो । मेरी बात का बुरा मत मानना, ठीक है ?" हैरी फिर वापस चलकर उसके पास आया ।

"अगर तुम ऐसा चाहते हो, तो यह तुम्हारा मामला है, सोलो । तुम्हारी मर्जी ।" "तुम अपनी मर्जी से करो।" "अगर यही तुम्हारी मर्जी है ।" हैरी थोड़ा हिचकिचाया, फिर बोला - "मैं तुम्हें बता चुका हूं - मैं

उन लोगों के सामने धैर्य खो बैठता हूं जो बेवजह झमेला पैदा करने के आदी हैं । माफ करना ।" सोलो कुटिलता से मुस्कराया, फिर हैरी का कन्धा थपथपाने लगा।

"तुम ठीक कह रहे हो । ओ. के. हैरी ! कम्बख्त कार को जब चाहे जहां भी ले जा सकते हो । इसे भूल जाओ, ठीक है ?"

हैरी उसे वहीं छोड़कर केबिन की ओर चल दिया । केबिन के दरवाजे को खोलते समय उसे एहसास हुआ कि यह कितना कमजोर है । केबिन के अन्दर दाखिल होकर उसने कपड़े बदलकर तैराकी के कपड़े पहने, फिर सूटकेस खोलना चाहा, लेकिन वह लॉक्ड था ।

अभी सूटकेस खोलने का समय नहीं था । उसे जल्द-से-जल्द बीच पर पहुंचना था । उसने सोचा, सूटकेस को केबिन में छोड़ना उचित नहीं था ।

वह सूटकेस को लेकर बाहर निकला । इस बात से निश्चित होकर कि कोई उसे नहीं देख रहा है, वह

केबिन के पिछवाड़े चला आया जहां डैक चेयरों का ढेर लगा हुआ था । उसने सूटकेस को चेयरों के ढेर में छिपा दिया फिर अपने कदमों के निशान मिटाकर

केबिन में लौट आया । रकसैक बैग से उसने काले धागे की चर्सी निकाली, धागे का एक लम्बा टुकड़ा तोड़कर वह बाहर निकल आया । दरवाजे को बन्द कर उसके निचले हिस्से में धागा इस ढंग से बांध दिया कि अगर

कोई केबिन के अन्दर घुसे तो धागा टूट जाए ।

फिर वह बीच की ओर चला आया ।

उसने देखा, उसके हैल्पर छोकरे चार्ली और माइक छतरियों के नीचे सुस्ता रहे लोगों की ड्रिंक सर्व कर रहे थे । उसने रुककर चौथी छतरी की ओर देखा, इस समय कार्लोस वहां नहीं था, सिर्फ उसकी बीवी मैगजीन पढ रही थी।

वह उसे नजदीक से देखने की उत्सुकता को नहीं दबा सका । वह चलकर उसके करीब पहुंचा और रुक गया

"क्या मैं आपको ड्रिंक दे सकता हूं, मिसेज कार्लोस ?" उसने पूछा।

उस औरत ने मैगजीन नीचे रखकर उसकी ओर देखा। सन गॉगल्स से उसका चेहरा आंशिक रूप से छिपा हुआ था, लेकिन हैरी ने देखा, उसकी नाक छोटी-सी

थी, मुंह भी छोटा-सा तथा होंठ पतले थे । उसने अन्दाजा लगाया कि यह औरत तीस के बजाय चालीस साल की उम्र के अधिक नजदीक थी । ऐसी औरत जो विभिन्न कृत्रिम उपायों से खुद का बड़ा ख्याल रखती है, ताकि अपनी असली उम्र से कम की दिखाई दे ।

उसे एहसास हुआ कि गॉगल्स के पीछे छिपी आंखें उसे टटोल रही हैं।

"नहीं, शुक्रिया !" उस औरत की आवाज सुनकर हैरी को हल्का-सा आभास हुआ, जैसे वह उसे पहचानता है । उसे अब लगभग यकीन होने लगा कि मस्टांग को ड्राइव करने वाली औरत यही है । "कौन हो तुम ?"

"हैरी मिचेल, यहां का नया लाइफ गार्ड ।"

"हलो, हैरी ।" वह मुस्कराई - "सोलो तुम्हें बता देगा कि मैं और मेरे पति अक्सर यहां आते रहते हैं । क्या तुम्हें तैरना आता है ? पिछला लाइफ गार्ड तो...."

उसने हाथ लहराया और कहकहे लगाने लगी। "क्या आपको भी तैरना आता है, मिसेज कार्लोस ?"

उसने उसकी ओर देखा।

"शायद तुमसे भी बेहतर ।"

"अच्छा ? मैं अभी जा रहा हूं । क्या आप बाजी लगा सकेंगी ?"

उस औरत ने सिर हिलाया।

"अनाडियों के साथ तो नहीं ।"

"अगर आप इतनी अच्छी तैराक हैं, तो उस राफ्ट तक पचास गज की दूरी के बारे में क्या ख्याल है और जीतने वाले को दस डालर ?" "अरे, अरे ! क्या तुम दस डॉलर गंवाना चाहते हो ?" “यह तो मेरा पेशा ही है । नहीं, मिसेज कार्लोस ?" "माफ करना ।” उसने हैरी की ओर देखकर सिर हिलाया । "नहीं, मैं बेहतर तैर लेती हूं, लेकिन मैं

समझ रही हूं कि तुम मुझसे बेहतर तैराक हो, बल्कि मैं जिन और टॉनिक पीना पसन्द करूंगी इसके बदले ।"

"हां, मिसेज कार्लोस ।" हैरी संक्षेप में बोला - तो वह उसके साथ बाजी लगाना नहीं चाहती । वह अचानक मुड़ा और चार्ली की ओर लपका । उसने उसे मिसेज कार्लोस को जिन और टॉनिक देने के लिए कहा, फिर चलकर एक पैडल बोट के करीब पहुंचा । वह उस पर सवार हो गया, अभी तक गुस्से में जल-भुन रहा था । उसने सोचा, जिस तरह उसने उसे पहचान लिया था, क्या वह भी उसे पहचान गई ? लेकिन ऐसा कोई संकेत तो उसने नहीं दिया था । हो सकता है वह छलावा कर रही हो । ऐसी औरतों का आसानी से समझा नहीं जा सकता । उसने फिर सोचा, कहीं वह गलती तो नहीं कर रहा है ? उसने मस्टांग वाली औरत की याद किया - एक-सी बनावट, एक-सी आवाज, लेकिन फिर भी हो सकता है उसे गलतफहमी हो रही हो । कार्लोस जैसे अमीर आदमी की बीवी को किसी को लाश लिए फिरने की क्या तुक हो सकती है? यह समझ में नहीं आ रहा था।

हैरी ने मुड़कर उस ओर देखा जहां वह औरत लेटी हुई

थी । मैगजीन उठाकर वह फिर से पढने लगी थी।

इस मसले से वह चिढ उठा, जिसे वह तुरन्त हल नहीं

कर सकता था । कंधे झटककर वह पैडल बोट से उतरा और समुद्र की ओर चल दिया । किनारे पर खड़ा होकर वह तैरने वालों को देखने लगा । दिमाग में वही

औरत और प्लास्टिक का सफेद सूटकेस घूम रहा था ।

डिनर के वक्त से ऐन पहले ही हैरी अपने केबिन में

लौट सका । एक मोटी-सी ब्लोंड किशोरी चहकते हुए उसके पास आ धमकी थी और तैराकी के पाठ सीखना चाहती थी । आधे घंटे बाद और किशोरी इन्तजार कर रही थी । उनकी गति-विधियों को देखकर हैरी को

लगा कि वे दोनों तैरना तो बखूबी जानती थीं, लेकिन सिर्फ उसे बेवकूफ बनाने के चक्कर में थीं । यह नौकरी का एक हिस्सा था, लिहाजा हैरी इसके लिए तैयार था।

फिर उसके बाद ड्रिंक की मांग का जोरदार सिलसिला जारी हो गया था और भीड़ को संभालने के लिए हैरी को चार्ली और माइक की मदद करनी पड़ी थी । सात बजे से पहले जब तक सभी तैरने वाले डिनर के लिए कपड़े बदलने से पहले स्नान करने नहीं चले गए, हैरी

को केबिन में लौटने की फुर्सत नहीं मिली।

वह धागे को चैक करने के लिए दरवाजे पर रुका । यह देखकर उसकी आंखें सिकुड़ गई कि धागा टूटा हुआ था । वह दरवाजा खोलकर अन्दर दाखिल हुआ। उसने चारों ओर निगाह डाली । स्पष्ट रूप के किसी चीज को छेड़ा नहीं गया था, लेकिन उसे मालूम था कि कोई अन्दर जरूर आया था ।

वह सावधानीपूर्वक बाहर निकला और दायीं-बायीं ओर देखा, फिर केबिन के पिछवाड़े चला आया ।

उसने चैक किया, सूटकेस यथास्थान पड़ा हुआ था । सन्तुष्ट होकर उसने स्नान किया, कपड़े बदले और डिनर के लिए किचन की ओर चला आया ।

टेबल में बैठने वाला सिर्फ हैरी ही था । नीना और मैनुअल दोनों वहां नहीं थे और सोलो चूल्हे में व्यस्त था | सोलो उसे देखकर मुस्कराया । "तुम तो पाठ दे रहे थे ना ? आगे बढते जाओ।" सोलो ने कहा - "सभी खुश हैं हैरी, मैं भी खुश हूं।"

जोए ने हैरी के सामने चिकन मेरीलैंड और तले हुए केलों की प्लेट रख दी ।"तुम मेरा मोटापा बढाओगे।" हैरी बोला।

सोलो ने ठहाका लगाया।

"तुम्हारी जैसे आदमी के लिए तगड़े भोजन की जरूरत होती है - मेरे जैसा ।" उसने ओवन में झांककर देखा - "मिसेज कार्लोस तुम्हारे बारे में पूछ रही थीं । वह तुममें काफी दिलचस्पी ले रही थीं।" उसने ओवन का ढक्कन बन्द कर हैरी की ओर देखा । "वह मेरी सबसे खास व सबसे अमीर ग्राहक हैं ।"

हैरी चिकन काटने लगा।

"वह क्या जानना चाहती थी ?"

"तुम कौन हो...कहां से आए हो...यहां किस तरीके से पहुंचे...वगैरह ।" हैरी अपने कांटे में फंसे चिकन के टुकड़े को घूरने लगा

"मैं किस तरीके से यहां पहुंचा ? इसका क्या मायने हुआ ?"

सोलो रोस्टर ग्रिल में भुन रहे पांच चिकनों को उलटते हुए बोला - औरतें अजीब से सवाल पूछा करती हैं। वह जानना चाहती थीं कि क्या तुम बाई रोड आए थे

हैरी ने कांटा नीचे रख दिया।

"तो तुमने क्या बताया ?" "मैंने बता दिया कि तुम और रैंडी हाइकिंग के जरिये

आए थे । क्या मैंने गलत कह दिया ?" हैरी ने नकारात्मक सिर हिलाया ।

"हम लोग इसी तरीके से ही तो आए ते । क्या वह डिनर के लिए रुकी है ?"

"वह यहां कभी डिनर नहीं लेती...सिर्फ लंच । वह घर चली गई।"

सोलो सीटी बजाते हुए चिकन के टुकड़े करने लगा, तो हैरी ने खाना शुरू किया । इसका मतलब...हैरी ने सोचा...वह जानती है कि वह कौन है और उसके सवालों से तो यह साफ जाहिर होता था कि मस्टांग वाली औरत वही है।

उसने बड़े बेमन से खाना खत्म किया, फिर उठ खड़ा हो गया।

"मैं बार की तरफ जा रहा हूं । रैंडी को शायद मदद कीजरूरत हो।"

"श्योर !" सोलो अपने काम में व्यस्त था ।

हैरी ने रेस्ट्रां को पार किया । कोई चालीस आदमी

खाना खा रहे थे । मैनुअल टेबल-दर-टेबल भाग रहा था और नीना एक टेबल के किनारे खड़ी गप्पें मार रही थी।

हैरी ने सुनसान बार के अन्दर कदम रखा । रैंडी गिलाश साफ कर रहा था । उसने प्रश्नसूचक दृष्टि से हैरी की ओर देखा।

हैरी ने उसे जल्दी-जल्दी बताया कि उसने सूटकेस कलैक्ट कर लिया है, फिर कैसे उसकी मुलाकात अचानक लेपस्की से हो गई थी और यह कि मस्टांग ड्राइव करने वाली औरत मिसेज कार्लोस ही थी। रैंडी ने सुना तो एक गिलास उसके हाथ से छूटते-छूटते बचा, आंखें आश्चर्य से फैल गई।

"पागल हो गए हो क्या ? मिसेज कार्लास नहीं हो सकती ।" हैरी रुका तो वह बोल उठा - "मैं यह मान ही नहीं सकता।"

"फिर क्यों उसने पूछा कि हम सड़क द्वारा आए थे?" हैरी एक स्टूल पर बैठ गया - “एक-सी बनावट, एक-सी आवाज... और अब यह सवाल । इसमें शक नहीं कि यही वह औरत है।"

रैंडी ने गिलास नीचे रख दिया ।

"लेकिन वह तो बेहिसाब दौलत की मालिक है । ऐसा कैसे हो सकता है ?"

हैरी ने सिगरेट सुलगाई।

"मैं नहीं जानता । शायद हमें उस सूटकेस में कोई सुराग मिल जाए । तुम कब तक फ्री हो सकोगे ?"

"साढे ग्यारह से पहले नहीं ।"

"ठीक है । मैं तुम्हारा इन्तजार करूगा ।" सिर हिलाकर हैरी बाहर निकल गया । वह किचन की बगल से जाने वाले रास्ते से अपने केबिन की ओर लपका । अभी वह झाड़ियों की ओट में पहुंचा था कि अचानक उसे आगे किसी हरकत का एहसास हुआ । वह झट से रुक गया और अन्धेरे में झांकने लगा । उसे पूरा यकीन था कि कोई उसके, आगे केबिन की ओर अन्धेरे में लपका था । वह तेजी से व सावधानी से रास्ते से हट गया और एक पेड़ के तने की ओट में दुबक गया । वह इन्तजार करने लगा । उसकी आंखें अंधेरे में टटोल रही थीं।

उसने माचिस की तीली घिसने की आवाज सुनी और एक छोटी-सी लौ जल उठी । लौ की रोशनी में उसे नीना का चेहरा दिखाई दिया । उसने एक सिगरेट सुलगाई, फिर तीली फेंक दी ।
 

Similar threads

S
Replies
14
Views
15
StoryPublisher
S
S
Replies
61
Views
62
StoryPublisher
S
S
Replies
74
Views
75
StoryPublisher
S
S
Replies
108
Views
109
StoryPublisher
S
Back
Top