S
StoryPublisher
Guest
"यह तो तुम्हारे लिए ठीक है । तुम क्लियर हो, लेकिन मैंने तो ड्राफ्ट में धोखेबाजी की है।"
"तो क्या हुआ ? इस जुर्म में पकड़े भी जाओगे तो इससे फर्क नहीं पड़ता । बात तो तब बिगड़ेगी, जब तुम खून के मामले में फंस जाओगे - है या नहीं ?"
रैंडी काफी देर तक बेचैनी के साथ सोचता रहा, फिर सहमतिसूचक सिर हिलाने लगा।
"हां...बात तो ठीक ही है।"
"फिर तो, चलो । ऐसे दिखना बन्द करो, जैसे कयामत सिर पर आ गई हो । चलो, अब काम पर लौटें ।" हैरी
अखबार को तह करके कूड़ेदान में डालने के लिए रुका, फिर बाहर धूप में निकल आया ।
रैंडी अनमने भाव से उसके पीछे-पीछे चलने लगा। दोनों पगडंडी से चलकर बार के दरवाजे पर पहुंचे, तो
अचानक हैरी ने रैंडी की बांह पकड़ी और उसे खींचकर ओट में ले आया, क्योंकि उसने देखा, वही सफेद मर्सिडीज कार पार्क में घुस रही थी।
ड्राइविंग व्हील पर एक भद्दा-सा मजबूत आदमी बैठा था, उसके मोटे गोल का रंग सांवला था, आंखें छोटी-छोटी, काली व चमकीली थीं और मुंह पतला । उसने पनामा हैट पहन रखा था, जिसे उसने आगे की
ओर खिसका रखा था । उसके जिस्म पर पुराना बाटल ग्रीन सूट था । मिसेज कार्लोस पैसेन्जर सीट पर थी, उसके चेहरे का आधा हिस्सा सन-गॉगल्स में छिपा हुआ था।
उस भद्दे आदमी ने कार रोक दी, बाहर निकला और भागते हुए कार के दूसरी तरफ आकर ऑफ-साइड दरवाजा खोलने लगा । मिसेज कार्लोस कार से बाहर निकली । वह सफेद कपड़े तथा चप्पल पहने हुए थी। भद्दे आदमी ने उसके हाथ में उसका बैग थमा दिया, हैट उतार कर झुका, फिर कार में बैठकर वापस चला गया।
मिसेज कार्लोस बीच की ओर चलने लगी।
"वह मोटा आदमी कौन था ?" हैरी ने पूछा । "फर्नान्डो, उसका शोफर । रैंडी ने उसे बता दिया । "उसे कभी लाल-सफेद रंग की शेवर्ले चलाते देखा है
?"
रैंडी ने उसकी ओर देखा।
"वह उसकी अपनी कार है । वह उसे कभी-कभी चलाता है जब उसके पास मिसेज कार्लोस के लिए संदेश हो । इस सवाल का मतलब?"
हैरी उस लाल-सफेद शेवते का याद कर रहा था, जिसने बाल्डी का सूटकेस निकालने के बाद एयरपोर्ट
से उसका पीछा किया था । उसे पक्का यकीन हो रहा था कि यह आदमी फर्नान्डो ही उसका ड्राइवर था ।
"तुम उसके बारे में क्या जानते हो, रैंडी? यह जरूरी
"कुछ ज्यादा नहीं । वह कार्लोस के यहां डेढ-दो साल से काम कर रहा है । वह सोलो का दोस्त है । जब वह ड्यूटी से फारिग होता है तो वह यहां आता है और वे शाम के वक्त ताश खेलते रहते हैं । क्यों, क्या बात हैं
"मैं यहीं जानना चाहता था ।" हैरी बोला - उसका दिमाग व्यस्त था । ओ. के. रैंडी, घबराओ मत...फिर मिलेंगे । रैंडी को छोड़कर वह बीच की ओर चल दिया
वह नीना के करीब से गुजरा, जो धूप में बैठी रेस्ट्रां की पिछली रात की आमदनी का हिसाब कर रही थी। उसने सिर उठाकर हैरी की ओर देखा, लेकिन हैरी ने उसे अनदेखा कर दिया । कनखियों से उसने बरामदे में खड़े मैनुअल को देख लिया था, जो उसे ही घूर रहा था | वह जान-बूझकर मिसेज कार्लोस के करीब से गुजरा, जिसने उसे देखते ही बुला लिया । "हेय हैरी !"
हैरी उसके नजदीक जा पहुंचा । वह एक छतरी के नीचे एक मैट्रेस पर लेटी हुई थी। "वहां क्या हो रहा है ?" उसने मूंगे की चट्टान की ओर इशारा किया । "क्या किसी चीज की नींव रखी जा रही है ?"
"हां । हम वहां एक हाई डाइव बोर्ड बना रहे हैं । सोलो का विचार है कि ऐसे मौसम के लिए हमारे पास डाइव बोर्ड होना जरूरी है ।" हैरी को अहसास हुआ कि उसकी आंखें उसके मजबूत व सुगठित शरीर पर रेंग रही हैं।
हैरी उसकी ओर देखते हुए कल्पना करने लगा कि वह कैसे मस्टांग से बाहर निकली थी, आंखों में चमकहीन गॉगल्स, स्कार्फ में छिपे बाल जो एख सूती शर्ट के
अन्दर खोंसा गया था, उसे हैरत हो रही थी कि इतनी दौलत व ऐसी पृष्ठभूमि वाली इस औरत को क्या पड़ी
थी कि वह रिकार्ड जैसे शख्स के चक्कर में फंसे ।
वह कुछ कह रही थी, जिसे हैरी नहीं सुन सका ।
"आई एम सॉरी, मिसेज कार्लोस...क्या कहा आपने
"मैंने कहा, सुना है तुम बहुत अच्छे डाइवर हो? सोलो ने बताया था कि तुमने मेडल भी जीता है ?"
"ओह, श्यौर ।"
वह फिर उसका अध्ययन करने लगी।
"डाइविंग बोर्ड कब तक तैयार हो जाएगा?"
"दो हफ्ते से भी कम समय में ।"
"काफी दिन ठहरने का विचार है, हैरी ?"
"दो महीने । न्यूयार्क में मेरे लिए नौकरी तैयार है।"
"किस किस्म की नौकरी ।"
“एक नौकरी, मिसेज कार्लोस ।"
वह मुस्कराई। "मैं नहीं पूछ सकती ?" हैरी ने कुछ नहीं कहा । उसने उस पर से नजरें हटाकर उस ओर देखा, जहां तीन किशोरियां गेंद खेल रही थीं
"मैंने इसलिए पूछा, क्योंकि मैं सोच रही थी शायद तुम यहीं बस जाना चाहो, हैरी ।"
हैरी ने फिर उसकी ओर देखा ।
"क्या कहा, मिसेज कार्लोस ?"
वह फिर मुस्कराई। "मैं चाहती हूं थोड़ा ध्यान देकर सुनो । मेरा शोफर बनने के बारे में क्या ख्याल है ?"
"आपके पास तो पहले से ही एक शोफर मौजूद है, मिसेज कार्लोस ।"
"वह नहीं रहेगा...मैं उसकी छुट्टी करे दे रही हूं | काम बहुत आसान है । तुम्हें दो कारों की देखभाल करनी होगी । मुझे बीच तक पहुंचाना होगा और वापस ले जाना होगा, जब मेरा हसबैंड व्यस्त होगा तो मुझे रात के वक्त बाहर ले जाना होगा । दो कमरों का एक अपार्टमेंट और एक सौ पचास डालर प्रति सप्ताह मिलेगा । इसे पसंद करोगे?"
"मैं यहां दो महीने के लिए हूं, मिसेज कार्लोस । मैं सोलो को बीच में धोखा नहीं दे सकता ।"