• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

Horror अंधेरा

S

StoryPublisher

Guest
विवेक बस से उतरा और बस आगे चली गयी|विवेक को दूर दूर तक कोई इंसान तो क्या जानवर भी नजर नही आ रहा था|

हाँ यही शाहपुरा गाँव है|फिर यहाँ कोई इंसान क्यो नही दिखायी देता|

वह आगे बढा|

बहुत सारे मकानो के आगे से गुजरा|

सारे मकान सूने पडे थे|

वो गाँव नही शैतान का बसेरा लगता था|

विवेक डर गया था फिर भी साहस करके कदम आगे बढा रहा था|

उसके मन मे डर,हैरत और विस्मय के संयुक्त भाव उमड रहे थे|

एकाएक पूरा गांव सूना कैसे पड गया|

कही से कोई आवाज नही आ रही थी|

उस गांव की हर चीज विवेक को रहस्यमयी लग रही थी|

तभी उसे कुछ कदम की दूरी पर एक कार दिखाई दी|

जो खाली थी|

उस कार के पास जाने पर विवेक ने देखा कि पिछली सीट पर एक महिला अपनी ही गोद मे मुँह छिपाये बैठी है|

विवेक ने हिम्मत करके पूछा-हैल्लो,इस गांव मे कोई नही है?

उस औरत ने मुँह ऊपर किया-उसका विकराल रूप देखकर विवेक के पसीने छूट गये|मारे डर के चेहरा पीला पड गया|

उसकी आंखे खून जैसी लाल थी और दो बडे दाँत बाहर निकले हुए थे|
 
विवेक को देखते ही वो औरत ठहाके लगाकर हँसने लगी|

उसकी हँसी शैतानो जैसी थी,जिसे देख सुनकर विवेक की घिग्घी बँध गयी|

डर के मारे बुरा हाल हो गया|

जोर से चीखना चाहता था पर आवाज गले मे ही अटककर रह गयी|

पैर भारी हो गये और शरीर थर थर काँपने लगा|

वो औरत कह उठी-आओ,आज मै शैतान को प्रसाद चढाकर अपना व्रत तोडूँगी|

'कैसा प्रसाद?'

बडी मुश्किल से विवेक ने कहा|

'तुम्हे मारकर तुम्हारी बलि चढाऊँगी|'

विवेक थरथरा उठा और सिर पर पैर रखकर भागने लगा|

भागते भागते बस स्टॉप तक पहुँच गया|

तभी एक बस आ गयी|विवेक ने हाथ हिलाकर बस को रुकवाया और उसमे चढ गया|

बस मे चढकर एक सीट पर बैठकर उसने चैन की सांस ली|

उसे क्या पता था कि असली तूफान तो अब शुरू होने वाला है|

तभी कंडक्टर वहाँ आया और किराया मांगने के लिए हाथ आगे बढाया|

जैसे ही विवेक ने उसके हाथ को देखा तो बुरी तरह सहम गया|

उसके हाथ के नाखून बहुत बढे हुए थे|

लेकिन जब विवेक ने कंडक्टर के डरावने चेहरे को देखा तो जोर से चीख पडा|

उसकी चीख सुनकर सारे यात्री विवेक की तरफ देखने लगे|
 

Similar threads

S
Replies
69
Views
70
StoryPublisher
S
S
Replies
4
Views
5
StoryPublisher
S
S
Replies
2
Views
15
StoryPublisher
S
S
Replies
4
Views
6
StoryPublisher
S
S
Replies
3
Views
11
StoryPublisher
S
Back
Top