• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

खौफनाक इमारत (इमरान सीरीज) Hindi noval complete

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date


तक़रीबन 15 सालो बाद जज साहब को उस दोस्त के बारे में कुछ मालूम हुआ था

उनका वहाँ पहुँचना ज़रूरी था

बहेरहाल

वो वक़्त पर ना पहुँच सके उनके दोस्त का इंतकाल हो चुका था

मालूम हुआ कि वो तन्हा ही रहता था

हां तो जज साहब को बाद में मालूम हुआ कि

मरने वाले ने वो इमारत क़ानूनी तौर पर जज साहब के नाम कर दी थी

लेकिन यह ना मालूम हो सका कि वो उनसे क्या कहना चाहता था…

इमरान थोड़ी देर तक कुछ सोचता रहा फिर बोला ‘हाँ’और

उस कमरे के प्लास्टर के बारे में पूछा था.?

जज साहब ने उससे ला-इलमी ज़ाहिर की

अलबत्ता उन्होने यह बताया कि उनके दोस्त की मौत उसी कमरे में हुई थी

‘क़त्ल’.? इमरान ने पूछा

‘नही’कुदरती मौत

गाँव वालो के बयान के मुताबिक़ वो अरसा से बीमार था

उसने इस इमारत को किससे खरीदा था.? इमरान ने पूछा

आख़िर उससे क्या बहेज़.! तुम इमारत के पीछे क्यूँ पड़ गये हो.?

महबूबा यकचाश्म के वालिद बुजूरगवार से यह भी पूछो

ज़रा आहिस्ता.! अजीब आदमी हो

अगर उसने सुन लिया तो.?

सुनने दो अभी मैं उससे अपने दिल हालत बयान करूँगा

यार इमरान खुदा के लिए…कैसे आदमी हो तुम.?

फ़िज़ूल बाते मत करो.! इमरान बोला

ज़रा जज साहब से वो कुंजी माँग लाओ

ओह, क्या अभी.?

अभी और इसी वक़्त

फायज़ उठ कर चला गया उसके जाते ही वो दोनो ख़ातून ड्राइयिंग-रूम में दाखिल हुई

कहाँ गये.? फायज़ की बीवी ने पूछा

शराब पीने.! इमरान ने बड़ी संजीदगी से कहा

क्या.? फायज़ की बीवी मुँह फाड़ कर बोली

फिर हँसने लगी

खाना खाने से पहले हमेशा थोड़ी सी पीते है.! इमरान ने कहा

आप को ग़लत-फहमी हुई है…. वो एक टॉनिक है

टॉनिक की खाली बॉटल में शराब रखना मुश्किल नही

लड़ना चाहते है आप.! फायज़ की बीवी हस पड़ी

क्या आप की आँखो में कुछ तकलीफ़ है.! इमरान ने राबिया को शम्भोधीत किया

जी…जी…जी नही.! राबिया नर्वस आने लगी

कुछ नही.! फायज़ की बीवी जल्दी से बोली

आदत है

तेज़ रोशनी बर्दाश्त नही होती

इसलिए यह चश्मा…

ओह अच्छा इमरान बड़बड़ाया

मैं अभी क्या सोंच रहा था

आप घालिबान यह सोंच रहे थे कि फायज़ की बीवी बड़ी फूहड़ है

अभी तक खाना भी नही तैयार हो सका

नही, यह बात नही, मेरे साथ बहुत बड़ी मुसीबत

यह है कि मैं बड़ी जल्दी भूल जाता हूँ

सोचते-सोचते भूल जाता हूँ कि क्या सोंच रहा था

हो सकता है मैं अभी यह भूल ज़ाउ

कि आप कौन है और मैं कहाँ हूँ

मेरे घरवाले मुझे हर वक़्त टोकते रहते है

मुझे मालूम है.! फायज़ की बीवी मुस्कुराइ

मतलब यह है कि अगर मैं कोई हिमक़त कर बैठू

तो बिला तक़लूफ टोक दी जिएगा

अभी यह गुफ्तगू हो ही रही थी कि फायज़ वापस आ गया

खाने में कितनी देर है.? उसने अपनी बीवी से पूछा

बस ज़रा सी

फायज़ ने कुंजी का कोई ताज़किरा नही किया

और इमरान के अंदाज़ से भी ऐसा मालूम हो रहा था

जैसे वो भूल ही गया हो की उसने फायज़ को कहाँ भेजा था

थोड़ी देर बाद खाना आ गया

खाने क दौरान इमरान की आँखो से आँसू बह रहे थे

सब ने देखा

लेकिन किसी ने पूछा नही

खुद फायज़ जो इमरान की रग-रग से वाक़िफ़ होने का दावा रखता था कुछ ना समझ सका



Taqreeban 15 Saalo Baad Judge Sahab Ko Uss Dost K Baare Mein Kuch Malum Hua Tha

Unka Waha Pahunchna Zaroori Tha

Baherhaal

Wo Waqt Par Na Pahunch Sake Unke Dost Ka Inteqal Ho Chuka Tha

Malum Hua Ki Wo Tanha Hi Rehta Tha

Haa To Judge Sahab Ko Baad Mein Malum Hua Ki

Marne Wale Ne Wo Imarat Khanooni Taur Par Judge Sahab K Naam Kar Di Thi

Lekin

Yeh Na Malum Ho Saka Ki Wo Unse Kya Kehna Chahta Tha…

Imran Thodi Der Tak Kuch Sonchta Raha Phir Bola ‘Haa’Aur

Uss Kamre K Palaster K Baare Mein Pucha Tha.?

Judge Sahab Ne Usse Laa-iLmi Zaahir Ki

Albattha

Unhone Yeh Bataya Ki Unke Dost Ki Maut Usi Kamre Mein Hui Thi

‘Qatl’.? Imran Ne Pucha

‘Nahi’Khudrati Maut

Gaaun Walo K Bayaan K Mutabiq Wo Arsa Se Beemar Tha

Usne Is Imarath Ko Kise Khareeda Tha.? Imran Ne Pucha

Aakhir Usse Kya Bahez.! Tum Imarath K Piche Kyun Padh Gaye Ho.?

Mahbooba Yakchashm K Vaalid Buzurgwaar Se Yeh Bhi Pucho

Zara Ahista.! Ajeeb Aadmi Ho

Agar

Usne Sunn Liya To.?

Sunne Do

Abhi

Main Usse Apne Dil Halath Bayaan Karunga

Yaar Imran

Khuda K Liye…Kaise Aadmi Ho Tum.?

Fizool Baate Mat Karo.! Imran Bola

Zara

Judge Sahab Se Wo Kunji Maang Laao

Oh, Kya Abhi.?

Abhi aur Isi Waqt

Fayaz Utth Kar Chala Gaya Uske Jaate Hi Wo Dono Khawateen Drying-Room Mein Dakhil Hui

Kaha Gaye.? Fayaz Ki Biwi ne Pucha

Sharab Pine.! Imran Ne Badi Sanjidgi Se Kaha

Kya.? Fayaz Ki Biwi Munh Faad Kar Boli

Phir Hasne Lagi

Khana Khane Se Pahle Hamesha Thodi Si Pite Hai.! Imran Ne Kaha

Aap Ko Galat-Fehmi Hui Hai….

Wo Ek Tonic Hai

Tonic Ki Khali Bottle Mein Sharab Rakhna Mushkil Nahi

Ladana Chahte Hai Aap.! Fayaz Ki Biwi Hass Padi

Kya Aap Ki Aankho Mein Kuch Takleef Hai.! Imran Ne Rabia Ko Sambhodhit Kiya

Jee…Jee…Jee Nahi.! Rabia Nervous Aane Lagi

Kuch Nahi.! Fayaz Ki Biwi Jaldi Se Boli

Adath Hai

Tez Roshni Bardasht Nahi Hoti

Isliye Yeh Chashma…

Oh Achha

Imran BaDabaDaayaa

Main Abhi Kya Sonch Raha Tha

Aap Ghaliban Yeh Sonch Rahe They Ki Fayaz Ki Biwi Badi Fuhadh Hai

Abhi Tak Khana Bhi Nahi Taiyaar Ho Saka

Nahi, Yeh Baat Nahi, Mere Saath Bahut Badi Musibath

Yeh Hai Ki

Main Badi Jaldi Bhool Jata Hu

Sonchte-Sonchte Bhool Jata Hu Ki Kya Sonch Raha Tha

Ho Sakta Hai Main Abhi Yeh Bhool Jaau

Ki

Aap Kaun Hai

Aur

Main Kaha Hu

Mere Gharwale Mujhe Har Waqt Tokte Rahte Hai

Mujhe Malum Hai.! Fayaz Ki Biwi Muskurayi

Matlab Yeh hai Ki Agar Main Koi Himaqat Kar Baithu

To Bila Taqaloof Tok Di Jiyega

Abhi Yeh Guftgu Ho Hi Rahi Thi Ki Fayaz Wapas Aa Gaya

Khane Mein Kitni Der Hai.? Usne Apni Biwi Se Pucha

Bas Zara Si

Fayaz Ne Kunji Ka Koi Tazkira Nahi Kiya

Aur

Imran K Andaaz Se Bhi Aisa Malum Ho Raha Tha

Jaise

Wo Bhool Hi Gaya Ho Ki Usne Fayaz Ko Kaha Bejha Tha

Thodi Der Baad Khana Aa Gaya

Khane K Dauraan Imran Ki Aankho Se Aansoo Bahe Rahe They

Sab Ne Dekha

Lekin Kisi Ne Pucha Nahi

Khud Fayaz Jo Imran Ki Rag-Rag Se Waqif Hone Ka Daawa Rakhta Tha Kuch Na Samajh Saka
 


फायज़ की बीवी और राबिया तो बार-बार कनखियो से उसे देख रही थी

आँसू किसी तरह रुकने का नाम ही ना लेते थे

खुद इमरान के अंदाज़ से ऐसा मालूम हो रहा था जैसे

उसे भी इन आँसुओ का इलम ना हो

आख़िर फायज़ की बीवी से बर्दाश्त ना हो सका

औरवो पूछ ही बैठी

क्या किसी चीज़ में मिर्च ज़्यादा है.?

जी नही, नही तो

तो फिर यह आँसू क्यूँ बहा रहे है

आँसू…कहाँ.? इमरान अपने चेहरे पर हाथ फेरता हुआ बोला

लाल…लाहोल विला क़ुव्वत

शायद वही बात हो…

मुझे कतई एहसास नही हुआ

क्या बात.? फायज़ ने पूछा

दरअसल मुझे मुर्ग मुसल्लम देख कर

मुझे अपने एक अज़ीज़ की मौत याद आ गयी थी

क्या.! मुर्ग मुसल्लम देख कर फायज़ की बीवी हैरत से बोली

जी हां…

भला मुर्ग मुसल्लम देख कर क्यूँ..?

दरअसल जहन में दोजख का तस्सउूर था

मुर्ग मुसल्लम देख कर आदमी के मुसलमान का ख़याल आ गया

मेरे उन अज़ीज़ का नाम असलम है मुसलमान पर असलम आ गया…

फिर

उनकी मौत का ख़याल आ गया

फिर

सोचा कि अगर वो दोज़क़ में फेंके गये तो

असलम

मुसलमान…माज़ाल्लाह…!

अजीब आदमी हो.! फायज़ झुन्झुला कर बोला

जज साहब की लड़की राबिया बे-तहाशा हँस रही थी

कब इंतकाल हुआ उनका.? फायज़ की बीवी ने पूछा

अभी तो नही हुआ.! इमरान संजीदगी से कहा और खाने में माशक़ूल हो गया

यार, मुझे डर है कि कही तुम सच-मूच पागल ना हो जाओ

नही, जब तक कोको-कोला बाज़ार में मौजूद है, पागल नही हो सकता

क्यूँ.? फायज़ की बीवी ने पूछा

पता नही…! बहेरहाल महसूस यही करता हूँ

खाना ख़त्म हो जाने के बाद भी जज साहब की लड़की बैठना चाहती थी

लेकिन

फायज़ की बीवी उसे किसी बहाने से उठा ले गयी

शायद

फायज़ ने उसे इशारा कर दिया था

उनके जाते ही फायज़ ने इमरान को कुंजी पकड़ा दी

और

इमरान थोड़ी देर तक उसका जायज़ा लेते रहने के बाद बोला

अभी हाल ही में इसकी एक नक़ल तैयार की गयी है

इसके सुराख के अंदर मोम के ज़र्रे है.! मोम का सांचा समझते हो ना\

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रात अंधेरी थी…और

आसमान में सियाह (ब्लॅक) बादलो के टुकड़े चक्कर लगाते घूम रहे थे

कॅप्टन फायज़ की मोटरसाइकल अंधेरे का सीना चीरती हुई चिकनी सड़क पर फिसलती जा रही थी कारिएर पर इमरान उल्लू की तरह बैठा था उसके होंठ भिंचे हुए थे

और नथुने फडक रहे थे

अचानक

वो फायज़ का कंधा थप-थापा कर बोला

यह तो तयशुदा बात है कि किसी ने एक आँख वाली के वालिद की कुंजी की नक़ल तैयार करवाई है

हूँ.! लेकिन आख़िर क्यूँ.?

पूछ कर बताउन्गा

किसे.?

नीले आसमान से, तारों से भरी रात से, होले-होले चलने वाली ठंडी अदाओ से…लाहोल वाला….हवाओ से

फायज़ कुछ ना बोला

इमरान बढ़-बढ़ाता रहा

लेकिन शहीद मियाँ की क़ब्र की सॉफ-साफाई करने वाले की कुंजी…उसको हासिल करना आसान रहा होगा…

बहेरहाल हमे इस इमारत की तारीख मालूम करनी है

शायद हम उसके आस-पास पहुँच गये है मोटरसाइकल रोक दो

फायज़ ने मोटरसाइकल रोक दी

एंजिन बंद कर दो

फायज़ ने एंजिन बंद कर दिया

इमरान ने उसके हाथ से मोटरसाइकल ले कर एक जगह झड़ी में छुपा दी

आख़िर करना क्या चाहते हो.? फायज़ ने पूछा

मैं पूछता हूँ, तुम मुझे साथ लिए क्यूँ फिरते हो.? इमरान बोला

वो क़त्ल… जो इस इमारत में हुआ था…

क़त्ल नही हादसा कहो

हादसा…क्या मतलब.? फायज़ हैरत से बोला

मतलब के लिए देखो डिक्षनरी, पेज एक सौ बारह (112) पर बेगम-परा याद आ रही है

बेगम-परा के साथ अमृत धारा ज़रूरी है

वरना डेविड की तरह चिड़िया सॉफ

फायज़ झुन्झुला कर खामोश हो गया

दोनो आहिस्ता-आहिस्ता उस इमारत की तरफ बढ़ रहे थे

उन्होने पहले पूरी इमारत का चक्कर लगाया

फिर दरवाज़े क करीब पहुँच कर रुक गये

‘ओह’

इमरान आहिस्ता से बड़बड़ाया, ताला बंद नही है

कैसे देख लिया तुमने….

मुझे तो सुझाई नही देता.! फायज़ ने कहा

तुम उल्लू नही हो.! इमरान बोला, चलो, इधर से हट जाओ

दोनो वहाँ से हट कर फिर मकान के पीछे आए.! इमरान उपर की तरफ देख रहा था

दीवार काफ़ी उँची थी… उसने जेब से टॉर्च निकाली

और दीवार पर रोशनी डालने लगा

मेरा बोझ संभाल सकोगे.? उसने फायज़ से पूछा

मैं नही समझा

तुम्हे समझाने के लिए बा-क़ायदा ब्लॅकबोर्ड और चॉक चाहिए मतलब यह की मैं उपर जाना चाहता हूँ

क्यूँ.? क्या यह समझते हो कि कोई अंदर मौजूद है.! फायज़ ने कहा

नही यूही झक मारने का इरादा है

चलो, बैठ जाओ

मैं तुम्हारे कंधे पर खड़ा हो कर…

फिर भी दीवार बहुत उँची है

यार, फ़िज़ूल बहस ना करो.! इमरान उकता कर बोला

वरना मैं वापस जा रहा हूँ

मजबूर फायज़ दीवार की जड़ में बैठ गया

अमा जूते तो उतार लो.! फायज़ ने कहा

ले कर भागना मत.! इमरान ने कहा और जूते उतार कर उसके कंधो पर खड़ा हो गया.! चलो, अब उठो

फायज़ आहिस्ता-आहिस्ता उठ रहा था… इमरान का हाथ रोशन-दान तक पहुँच गया

और दूसरे ही लम्हे में वो बंदारो की तरह दीवार पर चढ़ रहा था…

फायज़ मुँह फेड हैरत से उसे देख रहा था वो सोंच रहा था कि इमरान आदमी है या शैतान

क्या यह वही अहमक है जो कभी-कभी किसी केंचुए की तरह बिल्कुल बेज़ार मालूम होता है

जिन रोशन-दानो की मदद से इमरान उपर पहुचा था

उन्ही के ज़रिए दूसरी तरफ उतर गया

चन्द लम्हे वो दीवार से लगा खड़ा रहा फिर

आहिस्ता-आहिस्ता उस तरफ बढ़ने लगा जिधर से केयी कदमो की आहट मिल रही थी

और फिर उसे यह मालूम कर लेने में मुश्किल ना हुई कि वो अपरिचित आदमी उसी कमरे में थे जिसमे उसने लाश देखी थी कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था

लेकिन दरवाज़े से मोम-बत्ती की हल्की पीली रोशनी छन रही थी

उसके अलावा दालान में बिल्कुल अंधेरा था

इमरान दीवार से चिपका हुआ आहिस्ता-आहिस्ता दरवाज़े की तरफ बढ़ने लगा

लेकिन अचानक उसकी नज़र शहीद आदमी की क़ब्र तरफ उठ गयी

उसका पत्थर उपर की तरफ उठ रहा था

पत्थर और फर्श के बीच की जगह में हल्की सी रोशनी थी

और इस जगह से दो खौफनाक आँखे अंधेरे में घूर रही थी

इमरान सहेम कर रुक गया वो आँखे फाडे क़ब्र की तरफ देख रहा था

अचानक क़ब्र से एक चीख बुलंद हुई

चीख थी या किसी ऐसी बंदरिया की आवाज़ जिसकी गर्दन किसी कुत्ते ने दबोच ली हो

इमरान झपट कर बरा-बर वाले कमरे में घुस गया

वो जानता था कि इस चीख की प्रतिक्रिया दूसरे कमरे वालो पर क्या होगी

वो दरवाज़े में खड़ा क़ब्र की तरफ देख रहा था

पत्थर अभी तक उठा हुआ था और वो खौफनाक आँखे अब भी चिंगारिया बरसा रही थी

दूसरी चीख के साथ ही बरा-बर वाले कमरे का दरवाज़ा खुला

एक चीख फिर सुनाई दी जो पहले से अलग थी

शायद यह उन्ही अपरिचित आदमियो में से किसी की चीख थी

‘भूत भूत’ कोई झपटी हुई आवाज़ में बोला

और फिर ऐसा लगा जैसे केयी आदमी मुख्य दरवाज़े की तरफ भाग रहे हो

थोड़ी देर बाद सन्नाटा हो गया क़ब्र का पत्थर बरा-बर हो गया था

इमरान ज़मीन पर लेट कर सीने के बाल रेंगता हुआ मुख्य दरवाज़े की तरफ बढ़ा

कभी-कभी वो पलट कर क़ब्र की तरफ भी देख लेता था

लेकिन फिर पत्थर नही उठा

मुख्य दरवाज़ा बाहर से बंद हो चुका था

इमरान अच्छी तरह इतमीनान कर लेने के बाद फिर लौट पड़ा

लाश वाले कमरे का दरवाज़ा खुला हुआ था

लेकिन अब वहाँ अंधेरे की हुकूमत थी

इमरान ने आहिस्ता से दरवाज़ा बंद कर के टॉर्च निकाली

लेकिन रोशनी होते ही….

इन्ना लिल्लही वा इन्ना इलैही वा रजीउन

वो आहिस्ता से बड़बड़ाया, खुदा तुम्हारी भी मगफ्रीत करे

ठीक उसी जगह, जहाँ वो पहले भी एक लाश देख चुका था, दूसरी पड़ी हुई दिखाई दी….

उसकी पीठ पर भी तीन ज़ख़्म थे जिनसे खून बह कर फर्श पर फैल रहा था इमरान ने झुक उसे देखा

यह एक हॅटा-कट्टा और काफ़ी खूबसूरत जवान था और लिबास से किसी उँची सोसाइटी का मालूम होता था

आज उनकी कल अपनी बारी है, इमरान साधुओ के अंदाज़ में बढ़-बढ़ाता हुआ सीधा हो गया

उसके हाथ में काग़ज़ का एक टुकड़ा था जो उसने मरने वाले की मुट्ठी से बहुत मुश्किल से निकाला था

वो चाँद लम्हे उसे टॉर्च की रोशनी में देखता रहा

फिर अर्थ-पूर्ण अंदाज़ में सर हिला कर उसने काग़ज़ को कोर्ट की आन्द्रूनि जेब में रख लिया

कमरे के बाक़ी हिस्सो की हालत वैसी थी जो उसने पिछली बार देखी थी कोई फ़र्क़ नज़र नही आ रहा था

थोड़ी देर बाद वो फिर पिछली दीवार से नीचे उतर रहा था

आखरी रोशन-दान पर पैर रख कर उसने छलांग लगा दी

तुम्हारी यह क़ुसुसियत भी आज मालूम हुई.!फायज़ आहिस्ता से बोला

क्या अंदर किसी बंदरिया से मुलाक़ात हो गयी थी.?

आवाज़ पहुँची थी यहाँ तक.! इमरान ने पूछा

हां.!

लेकिन मैने इस तरफ बंदर नही देखे

इनके अलावा कोई दूसरी आवाज़.?

हां… शायद तुम डर कर चीखे थे.! फायज़ बोला

लाश इसी वक़्त चाहिए या सुबह.! इमरान ने पूछा

‘लाश’

फायज़ उछल पड़ा क्या कहते हो.? किसकी लाश.?

किसी शायर ने दो गाज़ल अर्ज़ कर दिया है

आए दुनिया के अक़ल्मंद

अहमक सॉफ-सॉफ कहो.! फायज़ झुन्झुला कर बोला

एक दूसरी लाश…तीन ज़ख़्म… ज़ख़्मो का फासला पाँच इंच, पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के मुताबिक़ उनकी गहराई भी बरा-बर निकलेगी

यार बेवक़ूफ़ मत बनाओ.! फायज़ परेशान हो कर बोला

जज साहब वाली कुंजी मौजूद है अक़ल्मंद बन जाओ.! इमरान ने खुश्क ल़हेजे में कहा

लेकिन यह हुआ किस तरह.?

उसी तरह जैसे शेर होते है….

लेकिन यह शेर मुझे भारती का मालूम होता है जैसे मीर का यह शेर

मीर के दीनो-मज़्ज़ब को क्या पूछते हो अब उनने तो

खशका खींचा देर में बैठा कब का तर्क इस्लाम किया

भला बताओ देर में क्यूँ बैठा जल्दी क्यूँ नही बैठ गया.?

 


Fayaz Ki Biwi Aur Rabia To Baar-Baar Kankhiyo Se Use Dekh Rahi Thi

Aansoo Kisi Tarah Rukne Ka Naam Hi Na Lete

They

Khud Imran K Andaaz Se Aisa Malum Ho Raha Tha

Jaise

Use Bhi Inn Aansoou Ka iLm Na Ho

Aakhir

Fayaz Ki Biwi Se Bardasht Na Ho Saka

Aur

Wo Puch Hi Baithi

Kya Kisi Cheez Mein Mirch Zyada Hai.?

Jee Nahi, Nahi To

To Fir Yeh Aansoo Kyun Baha Rahe Hai

Aansoo…Kaha.? Imran Apne Chehre Par Haath Ferta Hua Bola

Lal…LAHOL VILA QUWWAT

Shayad Wahi Baat Ho…

Mujhe Khattai Ehsaas Nahi Hua

Kya Baat.? Fayaz Ne Pucha

Darasal Mujhe Murg Musallam Dekh Kar

Mujhe Apne Ek Azeez Ki Maut Yaad Aa Gayi Thi

Kya.! Murg Musallam Dekh Kar Fayaz Ki Biwi Hairath Se Boli

Jee Haa…

Bhala Murg Musallam Dekh Kar Kyun..?

Darasal

Zahen Mein Dozaq Ka Tassawoor Tha

Murg Musallam Dekh Kar Aadmi K Musalman Ka Khayal Aa Gaya

Mere Unn Azeez Ka Naam Aslam Hai Musalman Par Aslam Aa Gaya…

Phir

Unki Maut Ka Khayal Aa Gaya

Phir

Soncha Ki Agar Wo Dozaq Mein Fenke Gaye To

Aslam

Musalman…MAAZALLAH…!

Ajeeb Aadmi Ho.! Fayaz Jhunjhula Kar Bola

Judge Sahab Ki Ladki Rabia Be-Tahasha Hass Rahi Thi

Kab Inteqal Hua Unka.? Fayaz Ki Biwi Ne Pucha

Abhi To Nahi Hua.! Imran Sanjidgi Se Kaha Aur Khane Mein Mashqul Ho Gaya

Yaar, Mujhe Darr Hai Ki Kahi Tum Sach-Much Pagal Na Ho Jao

Nahi, Jab Tak Coco-Cola Bazaar Mein Maujood Hai, Pagal Nahi Ho Sakta

Kyun.? Fayaz Ki Biwi Ne Pucha

Pata Nahi…! Baherhaal Mehsoos Yehi Karta Hu

Khana Khatm Ho Jane K Baad Bhi Judge Sahab Ki Ladki Baithna Chahti Thi

Lekin

Fayaz Ki Biwi Use Kisi Bahane Se Utha Le Gayi

Shayad

Fayaz Ne Use Ishara Kar Diya Tha

Unke Jate Hi Fayaz Ne Imran Ko Kunji Pakada Di

Aur

Imran Thodi Der Tak Uska Jaaiza Lete Rahne K Baad Bola

Abhi Haal Hi Mein Iski Ek Naqal Taiyaar Ki Gayi Hai

Iske Suraaq K Andar Mom K Zarre Hai.! Mom Ka Saancha Samajhte Ho Na\

Raat Andheri Thi…Aur

Aasmaan Mein Siyaah (Black) Badalo K Tukde Chakkar Lagate Ghoom Rahe They

Captain Fayaz Ki Motorcycle Andhere Ka Seena Cheerti Hui Chikni Sadaq Par Fisalti Jaa Rahi Thi Carier Par Imran Ullu Ki Tarah Baitha Tha Uske Honth Binche Hue They

Aur

Nathune Fadak Rahe They

Achaanak

Wo Fayaz Ka Khanda Thap-Thapa Kar Bola

Yeh To Taishooda Baat Hai Ki Kisi Ne Ek Aankh Wali K Walid Ki Kunji Ki Naqal Taiyaar Karwayi Hai

Hun.! Lekin Aakhir Kyun.?

Puch Kar Bataunga

Kise.?

Neele Aasmaan Se, Taaro Se Bhari Raat Se, Hole-Hole Chalne Wali Thandi Adaao Se…LAHOL VALA….Hawao Se

Fayaz Kuch Na Bola

Imran Badh-Badhata Raha

Lekin

Shaheed Miyaan Ki Qabr Ki Saaf-Saafai Karne Wale Ki Kunji…Usko Haasil Karna Asaan Raha Hoga…

Baherhaal

Hume Is Imarath Ki Tareeq Malum Karni Hai

Shayad

Hum Uske Aas-Paas Pahunch Gaye Hai Motorcycle Rok Do

Fayaz Ne Motorcycle Rok Di

Engine Bandh Kar Do

Fayaz Ne Engine Bandh Kar Diya

Imran Ne Uske Haath Se Motorcycle Le Kar Ek Jagah Jhadi Mein Chupa Di

Aakhir Karna Kya Chahte Ho.? Fayaz Ne Pucha

Main Puchta Hu, Tum Mujhe Saath Liye Kyun Firte Ho.? Imran Bola

Wo Qatl… Jo Is Imarath Mein Hua Tha…

Qatl Nahi Haadhsa Kaho

Haadhsa…Kya Matlab.? Fayaz Hairath Se Bola

Matlab K Liye Dekho Dictionary, Page Ek Sau Barah (112) Par Begum-Para Yaad Aa Rahi Hai

Begum-Para K Saath Amruth Dhara Zaroori Hai

Warna

David Ki Tarah Chidiya Saaf

Fayaz Jhunjhula Kar Khamosh Ho Gaya

Dono Ahista-Ahista Uss Imarath Ki Taraf Badh Rahe The

Unhone Pahle Puri Imarath Ka Chakkar Lagaya

Phir

Darwaze K Kareeb Pahunch Kar Ruk Gaye

‘Oh’

Imran Ahista Se BaDabaDaayaa, Taala Bandh Nahi Hai

Kaise Dekh Liya Tumne….

Mujhe To Sujhayi Nahi Deta.! Fayaz Ne Kaha

Tum Ullu Nahi Ho.! Imran Bola, Chalo, Idhar Se Hath Jao

Dono Waha Se Hath Kar

Phir

Makaan K Piche Aaye.! Imran Upar Ki Taraf Dekh Raha Tha

Deewar Kaafi Unchi Thi… Usne Jeb Se Torch Nikali

Aur

Deewar Par Roshni Daalne Laga

Mera Bojh Sambhal Sakoge.? Usne Fayaz Se Pucha

Main Nahi Samjha

Tumhe Samjhane K Liye Ba-Khaida Blackboard Aur Chalk Chahiye Matlab Yeh Ki Main Upar Jana Chahta Hu

Kyun.? Kya Yeh Samajhte Ho Ki Koi Andar Maujood Hai.! Fayaz Ne Kaha

Nahi Yuhi Jhak Maarne Ka Irada Hai

Chalo, Baith Jao

Main Tumhare Khande Par Khada Ho Kar…

Phir Bhi Deewar Bahut Unchi Hai

Yaar, Fizool Bahez Na Karo.! Imran Ukta Kar Bola

Warna

Main Wapas Jaa Raha Hu

Majboor Fayaz Deewar Ki Jadh Mein Baith Gaya

Ama Jute To Utar Lo.! Fayaz Ne Kaha

Le Kar Bhaagna Mat.! Imran Ne Kaha Aur Jute Utar Kar Uske Khando Par Khada Ho Gaya.! Chalo, Ab Utho

Fayaz Ahista-Ahista Uth Raha Tha… Imran Ka Haath Roshan-Daan Tak Pahunch Gaya

Aur

Dusre Hi Lamhe Mein Wo Bandaro Ki Tarah Deewar Par Chadh Raha Tha…

Fayaz Munh Faade Hairath Se Use Dekh Raha Tha

Wo

Sonch Raha Tha Ki Imran Aadmi Hai Ya Shaitaan

Kya Yeh Wahi Ahmaq Hai Jo Kabhi-Kabhi Kisi Kenchuye Ki Tarah Bilkul Bezaar Malum Hota Hai

Jin Roshan-Dano Ki Madad Se Imran Upar Pahucha Tha

Unhi K Zariye Dusri Taraf Utar Gaya

Chandh Lamhe Wo Deewar Se Laga Khada Raha

Phir

Ahista-Ahista Uss Taraf Badhne Laga Jidhar Se Kayi Khadmo Ki Aahath Mil Rahi Thi

Aur

Phir Use Yeh Malum Kar Lene Mein Mushkil Na Hui Ki Wo Aparichit Aadmi Usi Kamre Mein The Jisme Usne Laash Dekhi Thi Kamre Ka Darwaza Andar Se Bandh Tha

Lekin

Darwaze Se Mom-Batthi Ki Halki Pili Roshni Chhann Rahi Thi

Uske Alawa Dalaan Mein Bilkul Andhera Tha

Imran Deewar Se Chipka Hua Ahista-Ahista Darwaze Ki Taraf Badhne Laga

Lekin Achaanak

Uski Nazar Shaheed Aadmi Ki Qabr Taraf Uth Gayi

Uska Patthar Upar Ki Taraf Uth Raha Tha

Patthar Aur Farsh K Beech Ki Jagah Mein Halki Si Roshni Thi

Aur

Is Jagah Se Do Khaufnaak Aankhe Andhere Mein Ghoor Rahi Thi

Imran Sahem Kar Rukh Gaya

Wo Aankhe Faade Qabr Ki Taraf Dekh Raha Tha

Achaanak

Qabr Se Ek Cheekh Bulandh Hui

Cheekh Thi Ya Kisi Aisi Bandariya Ki Awaaz Jiski Gardan Kisi Kutte Ne Daboch Li Ho

Imran Jhapath Kar Bara-Bar Wale Kamre Mein Ghus Gaya

Wo

Jaanta Tha Ki Is Cheekh Ki Pratikriya Dusre Kamre Walo Par Kya hogi

Wo

Darwaaze Mein Khada Qabr Ki Taraf Dekh Raha Tha

Patthar Abhi Tak Utha Hua Tha

Aur

Wo Khaufnaak Aankhe Ab Bhi Chingariya Baras Rahi Thi

Dusri Cheekh K Saath Hi Bara-Bar Wale Kamre Ka Darwaaza Khula

Ek Cheekh Phir Sunayi Di Jo Pahle Se Alag Thi

Shayad

Yeh Unhi Aparichit Aadmiyo Mein Se Kisi Ki Cheekh Thi

‘Bhoot Bhoot’ Koi Jhapti Hui Awaaz Mein Bola

Aur

Phir Aisa Laga Jaise Kayi Aadmi Mukhiye Darwaaze Ki Taraf Bhaag Rahe Ho

Thodi Der Baad Sunnata Ho Gaya Qabr Ka Patthar Bara-Bar Ho Gaya Tha

Imran Zameen Par Let Kar Seene K Bal Rengta Hua Mukhiye Darwaaze Ki Taraf Badha

Kabhi-Kabhi Wo Palat Kar Qabr Ki Taraf Bhi Dekh Leta Tha

Lekin Phir Patthar Nahi Utha

Mukhiye Darwaaza Bahar Se Bandh Ho Chuka Tha

Imran Achi Tarah Itminaan Kar Lene K Baad Phir Laut Pada

Laash Wale Kamre Ka Darwaaza Khula Hua Tha

Lekin Ab Waha Andhere Ki Hukumat Thi

Imran Ne Ahista Se Darwaaza Bandh Kar K Torch Nikali

Lekin Roshni Hote Hi….

INNA LILLAHI WA INNA ILAIHI WA RAJIUN

Wo Ahista Se BaDabaDaayaa, Khuda Tumhari Bhi Maghfirath Kare

Thik Usi Jagah, Jaha Wo Pahle Bhi Ek Laash Dekh Chuka Tha, Dusri Padi Hui Dikhayi Di….

Uski Peeth Par Bhi Teen Zakhm The Jinse Khoon Bahe Kar Farsh Par Fail Raha Tha Imran Ne Jhuk Use Dekha

Yeh Ek Hatta-Katta Aur Kaafi Khoobsurat Jawan Tha Aur Libaas Se Kisi Unchi Society Ka Malum Hota Tha

Aaj Unki Kal Apni Baari Hai, Imran Saadhuo K Andaaz Mein Badh-Badhata Hua Seedha Ho Gaya

Uske Haath Mein Kaagaz Ka Ek Tukda Tha

Jo

Usne Marne Wale Ki Mutthi Se Bahut Mushkil Se Nikala Tha

Wo Chandh Lamhe Use Torch Ki Roshni Mein Dekhta Raha

Phir

Arth-Purn Andaaz Mein Sar Hila Kar Usne Kaagaz Ko Cort Ki Andhruni Jeb Mein Rakh Liya

Kamre K Baaqi Hiso Ki Halath Waisi Thi Jo Usne Pichli Baar Dekhi Thi Koi Farq Nazar Nahi Aa Raha Tha

Thodi Der Baad Wo Phir Pichli Deewar Se Niche Utar Raha Tha

Aakhri Roshan-Dan Par Pair Rakh Kar Usne Chalaang Lagadi

Tumhari Yeh Qususiyath Bhi Aaj Malum Hui.!Fayaz Ahista Se Bola

Kya Andar Kisi Bandariya Se Mulaqath Ho Gayi Thi.?

Awaaz Pahunchi Thi Yaha Tak.! Imran Ne Pucha

Haa.!

Lekin

Maine Is Taraf Bandar Nahi Dekhe

Inke Alawa Koi Dusri Awaaz.?

Haa…

Shayad

Tum Darr Kar Cheekhe The.! Fayaz Bola

Laash Isi Waqt Chahiye Ya Subaah.! Imran Ne Pucha

‘Laash’

Fayaz Uchal Pada Kya Kahte Ho.? Kiski Laash.?

Kisi Shayar Ne Do Ghazal Arz Kar Diya Hai

Aye Duniya K Aqalmand Ahmaq Saaf-Saaf Kaho.! Fayaz Jhunjhula Kar Bola

Ek Dusri Laash…Teen Zakhm… Zakhmo Ka Faasla Paanch Inch, Postmortem Ki Report K Mutabiq Unki Gehrayi Bhi Bara-Bar Niklegi

Yaar

Bewaqoof Mat Banao.! Fayaz Pareshan Ho Kar Bola

Judge Sahab Wali Kunji Maujood Hai Aqalmand Bann Jao.! Imran Ne Khushk Laheje Mein Kaha

Lekin Yeh Hua Kis Tarah.?

Usi tarah Jaise Sher Hote Hai….

Lekin

Yeh Sher Mujhe Bharti Ka Malum Hota Hai Jaise Meer Ka Yeh Sher

Meer K Deeno-Mazzhab Ko Kya Puchte Ho Ab Unne To

Khashkha Kincha Der Mein Baitha Kab Ka Tark Islam Kiya

Bhala Bataao Der Mein Kyun Baitha Jaldi Kyun Nahi Baith Gaya.?

 


देर नही ढेर है यानी भूटखाना.! फायज़ ने कहा

फिर बड-बड़ा कर बोला, लाहोल विला क़ुव्वत मैं भी उसी बे-हुधगी में पड़ गया.! वो लाश इमारत के किस हिस्से में है

उसी कमरे में और ठीक उसी जगह जहाँ पहली लाश मिली थी

लेकिन वो आवाज़े कैसी थी.? फायज़ ने पूछा

‘ओह’ ना पूछो तो बेहतर है मैने इतना हँसी वाला मंज़र आज तक नही देखा

‘यानी’

पहले एक गधा दिखाई दिया जिस पर एक बंदरिया सवार थी…फिर एक दूसरा साया नज़र आया जो यक़ीनन आदमी का था अंधेरे में भी गधे और आदमी में फ़र्क़ किया जा सकता है.! क्यूँ तुम्हारा क्या ख़याल है.?

मुझे अफ़सोस है कि तुम हर वक़्त गैर-साजिन्दा रहते हो

यार फायज़ सच कहना अगर तुम एक आदमी को किसी बंदरिया का मुँह चूमते देखो तो तुम्हे गुस्सा आएगा या नही

‘फ़िज़ूल’ वक़्त बर्बाद कर रहे हो तुम

अच्छा चलो… इमरान उसका कंधा थपकता हुआ बोला

वो दोनो सदर दरवाज़े की तरफ आए

क्यूँ ख़ामाखा परेशान कर रहे हो.? फायज़ ने कहा

कुंजी निकालो

दरवाज़ा खोल कर दोनो लाश वाले कमरे में आए इमरान ने टॉर्च रोशन की

लेकिन वो दूसरे ही लम्हे इस तरह सर हिला रहा था जैसे दिमाग़ पर अचानक गर्मी चढ़ गयी हो

लाश गायब थी

यह क्या मज़ाक़ है.? फायज़ भनना कर पलट पड़ा

‘हुहम’

बाज़ अक़ल्मंद शायर भारती के शेर अपनी गाज़लो से निकाल दिया करते है

यार इमरान मैं बाज़ आया तुम्हारी मदद से

मगर मेरी जान यह लो देखो….

नक़्श (छवि) फरियादी है किसकी शोक़िए तहरीर का…

लाश गायब करने वाले ने अभी खून के ताज़ा धब्बो का कोई इंतज़ाम नही किया

मिर्ज़ा रफ़ी सौदा या कोई साहब फरमाते है-----

क़ातिल हमारी लाश को तशहीर (तस्वीर) दे ज़रूर

आइन्दा ना तो कोई किसी से वफ़ा करे

फायज़ झुक कर फर्श पर फैले हुए खून को देखने लगा लेकिन

लाश क्या हुई.? वो घबराए हुए ल़हेजे में बोला

फरिश्ते उठा ले गये मरने वाला बा-हैसियत (जन्नति) था… मगर

लाहोल विला…बा-हैसियत…शख्खे को भी कहते है…ओहो फिरदौसी था… लेकिन फिरदौसी… तो महमूद गजनबी की ज़िंदगी में मर गया था…फिर क्या कहेंगे…भाई, बोलो ना

यार, बेजा मत चाटो

उलझन बताओ जल्दी…क्या कहेंगे…सर चकरा रहा है दौरा पड़ जाएगा

जन्नति कहेंगे…इमरान तुमसे खुदा समझे

जियो…हाँ तो मरने वाला जन्नति था…और क्या कह रहा था मैं…?

तुम यही रुके क्यूँ नही रहे.! फायज़ बिगड़ कर बोला मुझे आवाज़ दे ली होती

सुनो यार बंदरिया तो क्या मैने आज-तक किसी मक्खी का भी बोसा (चुंबन) नही लिया.! इमरान मायूसी से बोला

क्या मामला है तुम केयी बार बंदरिया का हवाला दे चुके हो

जो कुछ अभी तक बताया था बिल्कुल सही था…उस आदमी ने गधे पर से बंदरिया उतरी उसे कमरे में ले गया… उसके बाद सन्नाटा छा गया…फिर लाश दिखाई दी गधा और बंदरिया गायब थे

सच कहे रहे हो.! फायज़ भरराई आवाज़ में बोला

मुझे झूठा समझने वाले पर क़हेर-ए-खुदावंदी क्यूँ नही टूट्ता



Der Nahi Dher Hai Yani Bhootkhana.! Fayaz Ne Kaha

Phir Badh-Badha Kar Bola, LAHOL WILA QUWWAT Main Bhi Usi Be-Hudhgi Mein Padh Gaya.! Wo Laash Imarath K Kis Hise Mein Hai

Usi Kamre Mein Aur Thik Usi Jagah Jaha Pahli Laash Mili Thi

Lekin

Wo Awaaze Kaisi Thi.? Fayaz Ne Pucha

‘Oh’ Na Pucho To Behtar Hai Maine Itna Hasi Wala Manzar Aaj Tak Nahi Dekha

‘Yani’

Pahle Ek Gadha Dikhayi Diya Jis Par Ek Bandariya Sawaar Thi…Phir Ek Dusra Saya Nazar Aya Jo Yaqeenan Aadmi Ka Tha Andhere Mein Bhi Gadhe Aur Aadmi Mein Farq Kiya Jaa Sakta Hai.! Kyun Tumhara Kya Khayal Hai.?

Mujhe Afsos Hai Ki Tum Har Waqt Ghair-Sanjhida Rahte Ho

Yaar Fayaz Sach Kehna Agar Tum Ek Aadmi Ko Kisi Bandariya Ka Munh Choomte Dekho To Tumhe Ghussa Ayega Ya Nahi

‘Fizool’

Waqt Barbaad Kar Rahe Ho Tum

Achha Chalo… Imran Uska Khanda Thapakta Hua Bola

Wo Dono Sadar Darwaaze Ki Taraf Aye

Kyun Khamkha Pareshan Kar Rahe Ho.? Fayaz Ne Kaha

Kunji Nikalo

Darwaaza Khol Kar Dono Laash Wale Kamre Mein Aye Imran Ne Torch Roshan Ki

Lekin

Wo Dusre Hi Lamhe Is Tarah Sar Hila Raha Tha Jaise Dimaagh Par Achaanak Garmi Chadh Gayi Ho

Laash Ghayab Thi

Yeh Kya Mazaq Hai.? Fayaz Bhanna Kar Palat Pada

‘Huh’

Baaz Aqalmand Shayar Bharti K Sher Apni Ghazlo Se Nikal Diya Karte Hai

Yaar Imran Main Baaz Aya Tumhari Madad Se

Magar Meri Jaan Yeh Lo Dekho….

Naqsh (Chavi) Fariyadi Hai Kiski Shoqiye Tahreer Ka…

Laash Ghayab Karne Wale Ne Abhi Khoon K Taaza Dhabbo Ka Koi Intezaam Nahi Kiya

Mirza Rafi Sauda Ya Koi Sahab Farmate Hai-----

Qaatil Humari Laash Ko Tashheer (Tasveer) De Zaroor

Ainda Na To Koi Kisi Se Wafa Kare

Fayaz Jhuk Kar Farsh Par Faile Hue Khoon Ko Dekhne Laga Lekin

Laash Kya Hui.? Wo Ghabraye Hue Laheje Mein Bola

Farishte Utha Le Gaye Marne Wala Ba-Hishti (Jannati) Tha… Magar

LAHOL WILA…Ba-Hishti…Sakhkhe Ko Bhi Kahte Hai…Oho Firdousi Tha… Lekin Firdousi… To Mahmood Ghaznavi Ki Zindagi Mein Mar Gaya Tha…Phir Kya Kahenge…Bhai, Bolo Na

Yaar, Bejha Mat Chato

Uljhan Bataao Jaldi…Kya Kahenge…Sar Chakra Raha Hai Daura Padh Jayega

Jannati Kahenge…Imran Tumse Khuda Samjhe

Jiyo…Haa To Marne Wala Jannati Tha…Aur Kya Kahe Raha Tha Main…?

Tum Yahi Ruke Kyun Nahi Rahe.! Fayaz Bigadh Kar Bola Mujhe Awaaz De Li Hoti

Suno Yaar

Bandariya To Kya Maine Aaj-Tak Kisi Makkhi Ka Bhi Bosa (Chumban) Nahi Liya.! Imran Mayusi Se Bola

Kya Mamla Hai Tum Kayi Baar Bandariya Ka Hawala De Chuke Ho

Jo Kuch Abhi Tak Bataya Tha Bilkul Sahi Tha…Uss Aadmi Ne Gadhe Par Se Bandariya Utari Use Kamre Mein Le Gaya… Uske Baad Sannata Chaa Gaya…Phir Laash Dikhayi Di Gadha Aur Bandariya Ghayab The

Sach Kahe Rahe Ho.! Fayaz Bharrayi Awaaz Mein Bola

Mujhe Jhoota Samajhne Wale Par Qaher-E-Khudawandi Kyun Nahi Toothta
 
फायज़ थोड़ी देर तक खामोश रहा, फिर थूक निगल कर बोला तो…तो… फिर सुबह पर रखो

इमरान की नज़रे फिर क़ब्र की तरफ उठ गयी क़ब्र का पत्थर उठा हुआ था और वही खौफनाक आँखे अंधेरे में घूर रही थी

इमरान ने टॉर्च बुझा दी और फायज़ को दीवार की ओट में धकेल ले गया ना जाने क्यूँ वो चाहता था कि फायज़ की नज़र उसपर ना पड़ने पाए

क…क…क्या.? फायज़ काँप कर बोला

बंदरिया.! इमरान ने कहा वो कुछ और भी कहना चाहता था कि वही चीख एक बार फिर सन्नाटे में लहरा गयी

अरे बाप… फायज़ किसी ख़ौफज़दा बच्चे की तरह बोला

आँखे बंद कर लो.! इमरान ने संजीदगी से कहा

ऐसी चीज़ो पर नज़र पड़ने से हार्ट-फैल भी हो जाया करता है रिवॉल्वेर लाए हो.?

नही…नही…तुमने बताया कब था

खैर कोई बात नही.! अच्छा ठहरो इमरान आहिस्ता-आहिस्ता दरवाज़े की तरफ बढ़ता हुआ बोला

क़ब्र का पत्थर बरा-बर हो चुका था

औरसन्नाटा पहले से भी कुछ ज़्यादा गहरा लगने लगा था

एक बज गया…फायज़ इमरान को उसकी कोठी के करीब उतार कर चला गया

बाँये भाग का दरवाज़ा बंद हो चुका था इमरान फाटक हिलाने लगा…

उंघते हुए चौकीदार ने हांक लगाई

प्यारे चौकीदार…मैं हूँ तुम्हारा खादिम अली इमरान एम.एस.सी., पी-एच.डी लंडन

कौन, छोटे सरकार चौकीदार फाटक क करीब आ कर बोला, हुज़ूर मुश्किल है

दुनिया का हर बड़ा आदमी कह गया है कि वो मुश्किल ही नही जो आसान हो जाए

बड़े सरकार का हुक्म है कि फाटक ना खोला जाए…अब बताइए

बड़े सरकार तक कोनफ़ूसिूस का पैगाम पहुँचा दो

जी सरकार चौकीदार बौखला कर बोला

उनसे कह दो कोनफ़ूसिूस ने कहा है कि अंधेरी रात में भटकने वाले ईमान्दारो के लिए अपने दरवाज़े खोल दो

मगर बड़े सरकार ने कहा है…

हाँ…बड़े सरकार…उन्हे चीन में पैदा होना था

खैर तुम उन तक कोनफ़ूसिूस का यह पैगाम ज़रूर पहुँचा देना

मैं क्या बताऊ.! चौकीदार काँपती हुई आवाज़ में बोला

अब आप कहा जाएँगे.?

फकीर यह सुहानी रात किसी क़ब्रिस्तान में बसर करेगा

मैं आप के लिए क्या करू.?

दुआ-ए-मघहफीरत…अच्छा टाटा.! इमरान चल पड़ा…

और फिर आधे घंटे बाद वो टिप-टॉप नाइट क्लब में दाखिल हो रहा था

लेकिन दरवाज़े में खदम रखते ही इंटेलिजेन्स डिपार्टमेंट के एक डेप्युटी-डाइरेक्टर से मूठ-भेड़ हो गयी जो उसके बाप का क्लास-फेलो भी रह चुका था

‘ओहो’ साहबज़ादे, तो तुम अब इधर भी दिखाई देने लगे हो.?

जी हाँ.! अक्सर फ्लश खेलने के लिए चला आता हूँ.! इमरान ने सर झुका कर बड़ी आग्यकारिता से कहा

‘फ्लॅश’ तो क्या अब फ्लॅश भी.?

जी हाँ.! कभी-कभी नशे में दिल चाहता है

ओह…तो शराब भी पीने लगे हो

वो क्या अर्ज़ करूँ… क़सम ले जिए जो तन्हा पी है

अक्सर शराबी तवायफें भी मिल जाती है जो पिलाए बगैर मानती नही…!

लाहोल विला क़ुव्वत…

तो तुम आज-कल रहमान साहब का नाम उछाल रहे हो

अब आप ही फरमाइए.! इमरान मायूसी से बोला जब

कोई शरीफ लड़की ना मिले तो क्या किया जाए…

वैसे क़सम ले ली जिए जब कोई मिल जाती है तो मैं तवायफो पर लानत भेज कर खुदा का शुक्र अदा करता हूँ

शायद रहमान साहब को इसकी खबर नही…

खैर….अगर उनसे मुलाक़ात होतो कोनफ़ूसिूस का यह कलाम दोहरा दी जिएगा कि जब किसी ईमानदार को अपनी ही छत के नीचे पनाह नही मिलती तो वो अंधेरी गलियो में भोंकने वाले कुत्ते से दोस्ती कर लेता है



Fayaz Thodi Der Tak Khamosh Raha, Phir Thook Nigal Kar Bola To…To… Phir Subah Par Rakho

Imran Ki Nazre Phir Qabr Ki Taraf Uth Gayi Qabr Ka Patthar Utha Hua Tha Aur Wahi Khaufnaak Aankhe Andhere Mein Ghoor Rahi Thi

Imran Ne Torch Bujha Di Aur Fayaz Ko Deewar Ki Oth Mein Dakhel Le Gaya Na Jane Kyun Wo Chahta Tha Ki Fayaz Ki Nazar Uspar Na Padhne Paye

K…K…Kya.? Fayaz Kaamp Kar Bola

Bandariya.! Imran Ne Kaha Wo Kuch Aur Bhi Kehna Chahta Tha Ki Wahi Cheekh Ek Baar Phir Sannate Mein Lahera Gayi

Arey Baap… Fayaz Kisi Khaufzada Bachhe Ki Tarah Bola

Aankhe Band Kar Lo.! Imran Ne Sanjeedagee Se Kaha

Aisi Cheezo Par Nazar Padhne Se Heart-Fail Bhi Ho Jaya Karta Hai Rivolver Laye Ho.?

Nahi…Nahi…Tumne Bataya Kab Tha

Khair Koi Baat Nahi.! Achha Thahero Imran Ahista-Ahista Darwaaze Ki Taraf Badhta Hua Bola

Qabr Ka Patthar Bara-Bar Ho Chuka Tha

Aur

Sannata Pahle Se Bhi Kuch Zyada Gehra Lagne Laga Tha

Ek Bajh Gaya…Fayaz Imran Ko Uski Kothi K Kareeb Utaar Kar Chala Gaya

Payi Bhaag Ka Darwaaza Band Ho Chuka Tha Imran Fatak Hilane Laga…

Ungte Hue Chaukidar Ne Haank Lagayi

Pyare Chaukidar…Main Hu Tumhara Khaadim Ali Imran M.s.c., P-h.d London

Kaun, Chote Sarkar Chaukidar Fatak K Kareeb Aa Kar Bola, Huzoor Mushkil Hai

Duniya Ka Har Bada Aadmi Kahe Gaya Hai Ki Wo Mushkil Hi Nahi Jo Asaan Ho Jaye

Bade Sarkar Ka Hukm Hai Ki Fatak Na Khola Jaye…Ab Bataiye

Bade Sarkar Tak Confucius Ka Paighaam Pahuncha Do

Jee Sarkar Chaukidar Baukhla Kar Bola

Unse Kahe Do Confucius Ne Kaha Hai Ki Andheri Raat Mein Bhatakne Wale Imaandaro K Liye Apne Darwaaze Khol Do

Magar Bade Sarkar Ne Kaha Hai…

Haa…Bade Sarkar…Unhe Cheen Mein Paida Hona Tha

Khair

Tum Unn Tak Confucius Ka Yeh Paigam Zaroor Pahuncha Dena

Main Kya Batau.! Chaukidar Kaampti Hui Awaaz Mein Bola

Ab

Aap Kaha Jayenge.?

Fakheer Yeh Suhani Raat Kisi Qabristan Mein Basar Karega

Main Aap K Liye Kya Karu.?

Dua-E-Maghfirath…Achha Tata.! Imran Chal Pada…

Aur

Phir Aadhe Ghante Baad Wo Tip-Top Night Club Mein Dakhil Ho Raha Tha

Lekin

Darwaaze Mein Khadam Rakhte Hi Intelligence Department K Ek Deputy-Director Se Muth-Bhedh Ho Gayi Jo Uske Baap Ka Class-Fellow Bhi Rahe Chuka Tha

‘Oho’ Sahabzader, To Tum Ab Idhar Bhi Dikhayi Dene Lage Ho.?

Jee Haa.! Aksar Flash Khelne K Liye Chala Aata Hu.! Imran Ne Sar Jhuka Kar Badi Aagyakarita Se Kaha

‘Flash’ To Kya Ab Flash Bhi.?

Jee Haa.! Kabhi-Kabhi Nashe Mein Dil Chahta Hai

Oh…To Sharab Bhi Pine Lage Ho

Wo Kya Arz Karu… Qasam Le Jiye Jo Tanha Pi Hai

Aksar

Sharabi Tawaifein Bhi Mil Jati Hai Jo Pilaye Baghair Maanti Nahi…!

LAHOL WILA QUWWAT…

To

Tum Aaj-Kal Rahman Sahab Ka Naam Uchaal Rahe Ho

Ab Aap Hi Farmaiye.! Imran Mayusi Se Bola Jab

Koi Shareef Ladki Na Mile To Kya Kiya Jaye…

Waise

Qasam Le Li Jiye

Jab Koi Mil Jati Hai To Main Tawaifo Par Laanath Bejh Kar Khuda Ka Shukr Ada Karta Hu

Shayad Rahman Sahab Ko Iski Qabar Nahi…

Khair….Agar Unse Mulaqath Hoto Confucius

Ka Yeh Kalaam Dohra Di Jiyega Ki Jab Kisi Imaandar Ko Apni Hi Chat K Neeche Panaah Nahi Milti To Wo Andheri Galiyo Mein Bhonkne Wale Kutte Se Dosti Kar Leta Hai
 


डेप्युटी-डाइरेक्टर उसे घूरता हुआ बाहर चला गया

इमरान ने सीटी बजाने वाले अंदाज़ में होंठ सिकोड कर हॉल का जायेज़ा लिया…उसकी नज़र एक मेज़ पर रुक गयी

जहा एक खूबसूरत औरत अपने सामने पोर्ट की बॉटल रखे,सिगरेट पी रही थी ग्लास आधे से ज़्यादा खाली था

इमरान उसके करीब पहुँच कर रुक गया

क्या मैं यहाँ बैठ सकता हूँ, लेडी जहाँगीर वो ज़रा झुक कर बोला

ओह तुम, लेडी जहाँगीर अपनी दाहिनी भौ उठा कर बोली, नही… हरगिज़ नही

कोई बात नही.! इमरान मासूमियत से मुस्कुरा कर बोला कोनफ़ूसिूस ने कहा था…

मुझे कोनफ़ूसिूस से कोई दिलचस्पी नही… वो झुनझूला कर बोली

तो डी.एच. लॉरेन्स का एक जुमला सुन ली जिए

मैं कुछ नही सुनना चाहती… तुम यहाँ से हॅट जाओ.! लेडी जहाँगीर ग्लास उठाती हुई बोली

ओह, इसका ख़याल की जिए कि आप मेरी मंगेतर भी रह चुकी है…

शट-अप

आप की मर्ज़ी, मैं तो सिर्फ़ आप को यह बताना चाहता था कि आज सुबह ही से मौसम बहुत ख़ुशगवार था

वो मुस्कुरा पड़ी

बैठ जाओ.! उसने कहा और एक ही साँस में ग्लास खाली कर गयी

वो थोड़ी देर अपनी नशीली आँखे इमरान क चहरे पर जमाए रही, फिर सिगरेट का एक लंबा कश ले कर आगे झुकती हुई आहिस्ता से बोली----मैं अब भी तुम्हारी हूँ

मगर… सर जहाँगीर.! इमरान मायूसी से बोला

दफ़न करो उसे

हाए… तो क्या मर गये इमरान घबरा कर खड़ा हो गया

लेडी जहाँगीर हँस पड़ी

तुम्हारी हिमाकतें बड़ी प्यारी होती है वो अपनी बाई आँख दबा कर बोली

और इमरान ने शरमा कर सर झुका लिया

क्या पियोगे.! लेडी जहाँगीर ने थोड़ी देर बाद पूछा

दही की लस्सी

दही की लस्सी… ही…ही…ही…ही…शायद तुम नशे में हो

ठहेरिए .! इमरान बौखला कर बोला मैं एक बजे के बाद सिर्फ़ कॉफी पीता हूँ…6 बजे शाम से 12 बजे रात तक रॅम पीता हूँ

रॅम.! लेडी जहाँगीर मुँह सिकोड कर बोली तुम अपने टेस्ट के आदमी नही मालूम होते, रॅम तो सिर्फ़ गँवार पीते है

नशे में यह भूल जाता हूँ कि मैं गँवार नही हूँ

तुम आज-कल क्या कर रहे हो.?

‘सब्र’ इमरान ने लंबी साँस ले कर कहा

तुम ज़िंदगी के किसी हिस्से में भी संजीदा नही हो सकते लेडी जहाँगीर मुस्कुरा कर बोली

ओह आप भी यही समझती है.! इमरान की आवाज़ बे-हद दर्द-नाक हो गयी

आख़िर मुझ में कौन्से कीड़े पड़े हुए थे कि तुमने शादी से इनकार कर दिया था.! लेडी जहाँगीर ने कहा

मैने कब इनकार किया था.! इमरान रोनी सूरत बना कर बोला

मैने तो आप के वालिद साहब को सिर्फ़ दो-तीन शेर सुनाए थे…मुझे क्या मालूम था कि उन्हे शेर-ओ-शायरी से दिलचस्पी नही, वरना मैं नास्त्र में गुफ्तगू करता

वालिद साहब की राय थी तुम पहले सिरे के अहमक और बदतमीज़ हो.! लेडी जहाँगीर ने कहा

और चूँकि सर जहाँगीर उनके हम-उम्र है… लिहाज़ा….

‘शट-अप’ लेडी जहाँगीर भन्ना कर बोली

बहेरहाल मैं यही तड़प-तड़प कर मर ज़ाउन्गा.! इमरान की आवाज़ फिर दर्दनाक हो गयी

लेडी जहाँगीर गौर से उसका चेहरा देख रही थी क्या वाक़ई तुम्हे अफ़सोस है.? उसने आहिस्ता से पूछा

यह तुम पूछ रही हो.?... और

वो भी इस तरह जैसे तुम्हे मेरे बयान पर शक हो.! इमरान की आँखो में ना सिर्फ़ आँसू छलक आए बल्कि बहने लगे

अरे…नो माइ डियर…इमरान डार्लिंग, क्या कर रहे हो तुम.! लेडी जहाँगीर ने उसकी तरफ अपना रुमाल बढ़ा दिया

मैं इसी गम में मर ज़ाउन्गा वो आँसू खुशक़ करता हुआ बोला

नही.! तुम्हे शादी कर लेनी चाहिए.! लेडी जहाँगीर ने कहा और मैं…मैं तो हमेशा तुम्हारी ही रहूंगी.! वो दूसरा ग्लास भर रही थी

सब यही कहते है…कई जगह से रिश्ते भी आ चुके है…कई दिन हुए जस्टीस फ़ारूक़ की लड़की का रिश्ता आया था…घरवालो ने इनकार कर दिया लेकिन मुझे वो रिश्ता कुछ-कुछ पसंद है

‘पसंद है’! लेडी जहाँगीर हैरत से बोली

तुमने उनकी लड़की को देखा है.?

हां…. वही ना, जो रीता हेवर्त स्टाइल के बाल बनाती है

और आम-तौर से काला चश्मा लगाए रहती है

जानते हो वो काला चश्मा क्यूँ लगाती है.! लेडी जहाँगीर ने पूछा

नही… लेकिन अच्छी लगती है

लेडी जहाँगीर ने क़ह-क़हा लगाया

वो इसलिए काला चश्मा लगाती है कि उसकी एक आँख गायब है

‘हाए’… इमरान उछल पड़ा

और शायद इसी वजह से तुम्हारे घरवालो ने यह रिश्ता मंज़ूर नही किया

तुम उसे जानती हो.? इमरान ने पूछा

अच्छी तरह से और आज-कल मैं उसे बहुत खूबसूरत आदमी के साथ देखती हूँ शायद वो भी तुम्हारी ही तरह अहमक होगा

कौन है वो, उसकी गर्दन तोड़ दूँगा.! इमरान बिफर कर बोला फिर अचानक

चौंक कर खुद ही बड-बड़ाने लगा

लाहोल वाला क़ुव्वत…. भला मुझसे क्या मतलब

बड़ी हैरत-अंगेज़ बात है की एक खूबसूरत नौ-जवान कानी लड़की से शादी करे

वाक़ई वो दुनिया आठवा अजूबा होगा.! इमरान ने कहा क्या मैं उसे जानता हूँ.?

पता नही.! कम-से-कम मैं तो नही जानती

और जिसे मैं नही जानती,वो इस शहेर के आला खानदान का आदमी नही हो सकता

कब से देख रही हो उसे.?

यही कोई 15-20 दिन से

क्या वो यहाँ भी आता है

नही…मैने उन्हे केफे कामिनो में अक्सर देखा है

मिर्ज़ा ग़ालिब ने ठीक ही कहा है----

नाला सरमाया यक आलम-ओ-आलम खफे-खाक

आस्मा बॉज़ा-ए-क़ुमरी नज़र आता है मुझे

मतलब क्या हुआ.? लेडी जहाँगीर ने पूछा

पता नही.! इमरान ने बड़ी मायूसीयत से कहा और ख़यालो में डूब कर मेज़ पर तबला बजाने लगा



Deputy-Director Use Ghoorta Hua Bahar Chala Gaya

Imran Ne Seeti Bajane Wale Andaaz Mein Honth Sikhod Kar Hall Ka Jayeza Liya…Uski Nazar Ek Mez Par Ruk Gayi

Jaha Ek Khoobsurat Aurat Apne Saamne Port Ki Bottle Rakhe,Cigarette Pi Rahi Thi Glass Aadhe Se Zyada Khali Tha

Imran Uske Kareeb Pahunch Kar Ruk Gaya

Kya Main Yaha Baith Sakta Hu, Lady Jahangeer Wo Zara Jhuk Kar Bola

Oh Tum, Lady Jahangeer Apni Dahini Bhau Utha Kar Boli, Nahi… Hargiz Nahi

Koi Baat Nahi.! Imran Maasumiyat Se Muskura Kar Bola Confucius Ne Kaha Tha…

Mujhe Confucius Se Koi Dilchaspi Nahi… Wo Jhunjhulaa Kar Boli

To D.H. Lawrence Ka Ek Jumla Sunn Li Jiye

Main Kuch Nahi Sunna Chahti… Tum Yaha Se Hatt Jao.! Lady Jahangeer Glass Uthati Hui Boli

Oh, Iska Khayal Ki Jiye Ki Aap Meri Mangetar Bhi Rahe Chuki Hai…

Shut-Up

Aap Ki Marzi, Main To Sirf Aap Ko Yeh Batana Chahta Tha Ki Aaj Subah Hi Se Mausam Bahut Khushgawaar Tha

Wo Muskura Padi

Baith Jao.! Usne Kaha Aur Ek Hi Saans Mein Glass Khali Kar Gayi

Wo Thodi Der Apni Nasheeli Aankhe Imran K Chahre Par Jamaye Rahi, Phir Cigarette Ka Ek Lamba Kash Le Kar Aage Jhukti Hui Ahista Se Boli----

Main Ab Bhi Tumhari Hu

Magar… Sir Jahangeer.! Imran Mayusi Se Bola

Dafan Karo Use

Haye… To Kya Mar Gaye Imran Ghabra Kar Khada Ho Gaya

Lady Jahangeer Hass Padi

Tumhari Himaqate Badi Pyari Hoti Hai

Wo

Apni Bayi Aankh Daba Kar Boli

Aur Imran Ne Sharma Kar Sar Jhuka Liya

Kya Piyoge.! Lady Jahangeer Ne Thodi Der Baad Pucha

Dahi Ki Lassi

Dahi Ki Lassi… Hee…Hee…Hee…Hee…Shayad Tum Nashe Mein Ho

Thaheriye .! Imran Baukhla Kar Bola Main Ek Baje K Baad Sirf Coffee Pita Hu…6 Baje Shaam Se 12 Baje Raat Tak Ramm Pita Hu

Ramm.! Lady Jahangeer Munh Sikudh Kar Boli Tum Apne Taste K Aadmi Nahi Malum Hote, Ramm To Sirf Gawaar Pite Hai

Nashe Mein Yeh Bhool Jata Hu Ki Main Gawaar Nahi Hu

Tum Aaj-Kal Kya Kar Rahe Ho.?

‘Sabr’ Imran Ne Lambi Saans Le Kar Kaha

Tum Zindagi K Kisi Hise Mein Bhi Sanjida Nahi Ho Sakte Lady Jahangeer Muskura Kar Boli

Oh Aap Bhi Yehi Samajhti Hai.! Imran Ki Awaaz Be-Hadh Dard-Naak Ho Gayi

Aakhir Mujh Mein Kaunse Kheede Pade Hue The Ki Tumne Shaadi Se Inkar Kar Diya Tha.! Lady Jahangeer Ne Kaha

Maine Kab Inkar Kiya Tha.! Imran Roni Surat Bana Kar Bola

Maine To Aap K Waalid Sahab Ko Sirf Do-Teen Sher Sunaye The…Mujhe Kya Malum Tha Ki Unhe Sher-O-Shayari Se Dilchaspi Nahi, Warna Main Nastr Mein Guftgu Karta

Waalid Sahab Ki Raaye Thi Tum Pahle Sire K Ahmak Aur Battameez Ho.! Lady Jahangeer Ne Kaha

Aur Chunki Sir Jahangeer Unke Ham-Umr Hai… Lihaza….

‘Shut-Up’ Lady Jahangeer Bhanna Kar Boli

Baherhaal Main Yahi Tadap-Tadap Kar Mar Jaaungaa.! Imran Ki Awaaz Phir Dardnaak Ho Gayi

Lady Jahangeer Ghaur Se Uska Chehra Dekh Rahi Thi Kya Waqai Tumhe Afsos Hai.? Usne Ahista Se Pucha

Yeh Tum Puch Rahi Ho.?... Aur

Wo Bhi Is Tarah Jaise Tumhe Mere Bayaan Par Shak Ho.! Imran Ki Aankho Mein Na Sirf Aansoo Chalak Aye Balki Bahne Lage

Arey…No My Dear…Imran Darling, Kya Kar Rahe Ho Tum.! Lady Jahangeer Ne Uski Taraf Apna Rumaal Badha Diya

Main Isi gam Mein Mar Jaaungaa Wo Aansoo Khushq Karta Hua Bola

Nahi.! Tumhe Shaadi Kar Leni Chahiye.! Lady Jahangeer Ne Kaha Aur Main…Main To Hamesha Tumhari Hi Rahungi.! Wo Dusra Glass Bhar Rahi Thi

Sab Yehi Kahte Hai…Kayi Jagah Se Rishte Bhi Aa Chuke Hai…Kayi Din Hue Justice Farooq Ki Ladki Ka Rishta Aya Tha…Gharwalo Ne Inkar Kar Diya Lekin Mujhe Wo Rishta Kuch-Kuch Pasand Hai

‘Pasand Hai’! Lady Jahangeer Hairat Se Boli

Tumne Unki Ladki Ko Dekha Hai.?

Haa…. Wahi Na, Jo Rita Hewarth Style K Baal Banati Hai

Aur

Aam-Taur Se Kaala Chashma Lagaye Rehti Hai

Jaante Ho Wo Kaala Chashma Kyun Lagati Hai.! Lady Jahangeer Ne Pucha

Nahi… Lekin Achi Lagti Hai

Lady Jahangeer Ne Qahe-Qaha Lagaya

Wo Isliye Kaala Chashma Lagati Hai Ki Uski Ek Aankh Gaayab Hai

‘Haaye’… Imran Uchal pada

Aur Shayad Isi Wajah Se Tumhare Gahrwalo Ne Yeh Rishta Manzoor Nahi Kiya

Tum Use Jaanti Ho.? Imran Ne Pucha

Achi Tarah Se Aur Aaj-Kal Main Use Bahut Khoobsurat Aadmi K Saath Dekhti Hu Shayad Wo Bhi Tumhari Hi Tarah Ahmak Hoga

Kaun Hai Wo, Uski Gardan Todh Dunga.! Imran Bifar Kar Bola Phir Achaanak

Chaunk Kar Khud Hi Badh-Badhane Laga

LAHOL WALA QUWWAT…. Bhala Mujhse Kya Matlab

Badi Hairat-Angez Baat Hai Ki Ek Khoobsurat Nau-Jawan Kaani Ladki Se Shaadi Kare

Waqai Wo Duniya Aathva Ajooba Hoga.! Imran Ne Kaha Kya Main Use Jaanta Hu.?

Pata Nahi.! Kam-Se-Kam Main To Nahi Jaanti

Aur

Jise Main Nahi Jaanti,Wo Is Shaher K Aala Khandaan Ka Aadmi Nahi Ho Sakta

Kab Se Dekh Rahi Ho Use.?

Yehi Koi 15-20 Din Se

Kya Wo Yaha Bhi Aata Hai

Nahi…Maine Unhe Café Caamino Mein Aksar Dekha Hai

Mirza Gaalib Ne Thik Hi Kaha Hai----

Naala Sarmaya Yak Aalam-O-Aalam Khafe-Khaak

Aasma Bauza-E-Qumri Nazar Aata Hai Mujhe

Matlab Kya Hua.? Lady Jahangeer Ne Pucha

Pata Nahi.! Imran Ne Badi Mayusiyath Se Kaha Aur Khayalo Mein Dhoob Kar Mez Par Tabla Bajane Laga
 


सुबह तक बारिश ज़रूर होगी.! लेडी जहाँगीर अंगड़ाई ले कर बोली

सर जहाँगीर आज-कल नज़र नही आते.! इमरान ने कहा

एक माह के लिए बाहर गये हुए है

‘गुड’ इमरान मुस्कुरा कर बोला

क्यूँ.? लेडी जहाँगीर उसे अर्थपूर्ण नज़रो से देखने लगी

कुछ नही.! कोनफ़ूसिूस ने कहा है….

मत बोर करो.! लेडी जहाँगीर चिढ़ कर बोली

वैसे ही… बाइ दा वे…क्या तुम्हारा रात भर का प्रोग्राम है.?

नही, ऐसा तो नही…क्यूँ.?

मैं कही तन्हाई में बैठ कर रोना चाहता हूँ

तुम बिल्कुल गधे हो,बल्कि गधे से भी बदतर

मैं भी यही महसूस करता हूँ…क्या तुम मुझे अपनी छत के नीचे रोने का मौक़ा दोगी.? कोनफ़ूसिूस ने कहा है….

इमरान…प्लीज़…शट-अप….

लेडी जहाँगीर मैं एक लाड़ुरे मुर्गे की तरह उदास हूँ

चलो उठो.! लेकिन अपने कोनफ़ूसिूस को यही छोड़ चलो बोरियत मुझसे बर्दाश्त नही होती

तक़रीबन आधे घंटे बाद इमरान लेडी जहाँगीर की ख्वाबगाह में खड़ा उसे आँखे फाड़-फाड़ कर देख रहा था

लेडी जहाँगीर के जिस्म पर सिर्फ़ नाइट-गाउन था वो अंगड़ाई ले कर मुस्कुराने लगी

क्या सोंच रहे हो.? उसने भरराई हुई आवाज़ में पूछा

मैं सोंच रहा था कि आख़िर किसी त्रिकोण के तीनो खानो का जोड़ नब्बे डिग्री के दो खानो के बरा-बर क्यूँ होता है

फिर बकवास शुरू कर दी तुमने.! लेडी जहाँगीर की नशीली आँखो में झल्लाहट नज़र आने लगी

माइ डियर लेडी जहाँगीर अगर मैं यह साबित कर दूं कि नब्बे डिग्री का कोण कोई चीज़ ही नही है तो दुनिया का बहुत बड़ा आदमी हो सकता हूँ

जहन्नुम में जा सकते हो.! लेडी जहाँगीर बुरा सा मुँह बना कर बड-बड़ाई

जहन्नुम.? क्या तुम्हे जहन्नुम पर यक़ीन है.?

इमरान, मैं तुझे धक्के दे कर निकाल दूँगी

लेडी जहाँगीर.! मुझे नींद आ रही है

सर जहाँगीर के बड़े रूम में उनका स्लीपिंग सूयीट होगा…पहेन लो

शुक्रिया….ख्वाबगाह किधर है

सामने वाला कमरा.! लेडी जहाँगीर ने कहा और बेचैनी से टहलने लगी

इमरान ने सर जहाँगीर की ख्वाबगाह में घुस कर अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया

लेडी जहाँगीर टहलती रही.! 10 मिनिट गुज़र गये आख़िर वो झुनझूला कर सर जहाँगीर के दरवाज़े पर आई धक्का दिया लेकिन अंदर से चटखनी चढ़ा दी गयी थी

क्या करने लगे इमरान.?

उसने दरवाज़ा ठप-थापना शुरू कर दिया, लेकिन जवाब नदारद

फिर उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे इमरान खर्राटे भर रहा हो उसने दरवाज़े से कान लगा दिए सच में ख़र्राटों ही की आवाज़ थी

फिर दूसरे लम्हे वो एक कुर्सी पर खड़ी हो कर दरवाज़े के उपरी शीशे से कमरे के अंदर झाँक रही थी उसने देखा कि इमरान कपड़े और जूते पहने हुए सर जहाँगीर के पलंग पर पड़ा खर्राटे ले रहा है और उसने बिजली भी नही बुझाई थी वो अपने होंठो को दायरे की शक्ल में सिकोडे हुए इमरान को किसी भूकी बिल्ली की तरह घूर रही थी

फिर उसने हाथ मार कर दरवाज़े का शीशा तोड़ दिया नौकर शायद सेरवेंट क्वॉर्टर में सोए हुए थे

वरना शीशे क़ी छनक उनमे से एक-आध को ज़रूर जगा देते

यह और बात है कि इमरान की नींद पर उनका जर्रा बरा-बर भी असर नही पड़ा

लेडी जहाँगीर ने हाथ अंदर डाल कर चटखनी नीचे गिरा दी

नशे में तो थी ही ! जिस्म का पूरा ज़ोर दरवाज़े पर दे रखा था ! चटखनी गिरते ही दोनो पट्ट खुल गये और वो कुर्सी समेत ख्वाबगाह में जा गिरी…

इमरान ने उनिंदी आवाज़ में कराह कर करवट बदली और बड-बड़ाने लगा…

हा-हा सिंतेलिक गॅस की बू कुछ मीठी-मीठी सी होती है…

पता नही वो जाग रहा था या ख्वाब में बड़बड़ाया था



Subah Tak Baarish Zaroor Hogi.! Lady jahangeer Angdaayi Le Kar Boli

Sir Jahangeer Aaj-Kal Nazar Nahi Aate.! Imran Ne Kaha

Ek Maah k Liye Bahar Gaye Hue Hai

‘Good’ Imran Muskura Kar Bola

Kyun.? Lady Jahangeer Use Arthpurn Nazro Se Dekhne Lagi

Kuch Nahi.! Confucius

Ne Kaha Hai….

Mat Bore Karo.! Lady Jahangeer Chidh Kar Boli

Waise Hi… By The Way…Kya Tumhara Raat Bhar Ka Programme Hai.?

Nahi, Aisa To Nahi…Kyun.?

Main Kahi Tanhai Mein Baith Kar Rona Chahta Hu

Tum Bilkul Gadhe Ho,Balki Gadhe Se Bhi Badatar

Main Bhi Yehi Mehsoos Karta Hu…Kya Tum Mujhe Apni Chat K Niche Rone Ka Mauqa Dogi.? Confucius Ne Kaha Hai….

Imran…Please…Shut-Up….

Lady Jahangeer Main Ek Ladure Murg Ki Tarah Udaas Hu

Chalo Utho.! Lekin

Apne Confucius Ko Yahi Chod Chalo Boriyath Mujhse Bardasht Nahi Hoti

Taqreeban Aadhe Ghante Baad Imran Lady Jahangeer Ki Khwaabgaah Mein Khada Use Aankhe Faad-Faad Kar Dekh Raha Tha

Lady Jahangeer Ke Jism Par Sirf Night-Gown Tha Wo Angdayi Le Kar Muskurane Lagi

Kya Sonch Rahe Ho.? Usne Bharrayi Hui Awaaz Mein Pucha

Main Sonch Raha Tha Ki Aakhir Kisi Trikon K Teeno Kano Ka Jod Nabbe Degree K Do Kano K Bara-Bar Kyun Hota Hai

Phir Bakwas Shuru Kar Di Tumne.! Lady Jahangeer Ki Nasheeli Aankho Mein Jhallaahat Nazar Aane Lagi

My Dear Lady Jahangeer

Agar

Main Yeh Saabit Kar Du Ki Nabbe Degree Ko Kon Koi Cheez Hi Nahi Hai To Duniya Ka Bahut Bada Aadmi Ho Sakta Hu

Jahannum Mein Jaa Sakte Ho.! Lady Jahangeer Bura Sa Munh Bana Kar Bad-Badaayi

Jahannum.? Kya Tumhe Jahannum Par Yaqeen Hai.?

Imran, Main Tujhe Dhakke De Kar Nikal Dungi

Lady Jahangeer.! Mujhe Neend Aa Rahi Hai

Sir Jahangeer K Bade Room Mein Unka Sleeping Suite Hoga…Pahen Lo

Shukriya….Khwaabgaah Kidhar Hai

Saamne Wala Kamra.! Lady jahangeer Ne Kaha Aur Bechaini Se Tahelne Lagi

Imran Ne Sir Jahangeer Ki Khwaabgaah Mein Ghuss Kar Andar Se Darwaza Band Kar Liya

Lady Jahangeer Tahelti Rahi.! 10 Minute Guzar Gaye Aakhir Wo Jhunjhulaa Kar Sir jahangeer K Darwaaze Par Ayi Dhakka Diya Lekin Andar Se Chatkhani Chada Di Gayi Thi

Kya Karne Lage Imran.?

Usne Darwaaza Thap-Thapana Shuru Kar Diya, Lekin Jawab Nadaradh

Phir

Use Aisa Mehsus Hua Jaise Imran Kharate Bhar Raha Ho Usne Darwaaze Se Kaan Laga Diye Sach Mein Kharato Hi Ki Awaaz Thi

Phir

Dusre Lamhe Wo Ek Kursi Par Khadi Ho Kar Darwaaze K Upri Sheeshe Se Kamre K Andar Jhaank Rahi Thi Usne Dekha Ki Imran Kapde Aur Jute Pahene Hue Sir Jahangeer K Palang Par Pada Kharate Le Raha Hai Aur Usne Bijli Bhi Nahi Bujayi Thi Wo Apne Hontho Ko Dayere Ki Shakl Mein Sikude Hue Imran Ko Kisi Bhuki Billi Ki Tarah Ghoor Rahi Thi

Phir

Usne Haath Maar Kar Darwaaze Ka Sheesha Todh Diya Naukar Shayad Servent Quarter Mein Soye Hue The

Warna

Sheehse K Chanak Unme Se Ek-Aadh Ko Zaroor Jaga Dete

Yeh Aur Baat Hai Ki Imran Ki Neend Par Unka Zarra Bara-Bar Bhi Asar Nahi Pada

Lady Jahangeer Ne Haath Andar Daal Kar Chatkhani Niche Gira Di

Nashe Mein To Thi Hi ! Jism Ka Pura Zor Darwaaze Par De Rakha Tha ! Chatkhani Girte Hi Dono Patt Khul Gaye Aur Wo Kursi Samet Khwaabgaah Mein Jaa Giri…

Imran Ne Unindi Awaaz Mein Karaah Kar Karwat Badli Aur Badh-Badhane Laga…

Haa-Haa Synthelic Gas Ki Boo Kuch Meethi-Meethi Si Hoti Hai…

Pata Nahi Wo Jaag Raha Tha Ya Khwaab Mein BaDabaDaayaa Tha
 


लेडी जहाँगीर फर्श पर बैठी अपनी पेशानी पर हाथ फेर कर बीसुर रही थी !

दो-तीन मिनिट बाद वो उठी और इमरान पर टूट पड़ी

सूअर, कमीने…यह तुम्हारे बाप का घर है.? उठो… निकलो यहाँ से

वो उसे बुरी तरह झींझोड़ रही थी

इमरान बौखला कर उठ बैठा हाए.! सब भाग गये…

दूर हो जाओ यहाँ से.! लेडी जहाँगीर ने उसका कॉलर पकड़ कर झटका मारा

हा, हा… सब ठीक है.! इमरान अपना गिरेबान छुड़ा कर फिर लेट गया

इस बार लेडी जहाँगीर ने उसे बालो से पकड़ कर उठाया

हाए…क्या अभी नही गया.? इमरान झल्ला कर उठ बैठा

सामने ही अक़ल्मंद आईना रखा हुआ था

ओह, तो आप है.! वो आईने में अपना अक्स देख कर बोला

फिर इस तरह मुक्का बना कर उठा जैसे उस पर हमला करेगा

वो इस तरह आहिस्ता-आहिस्ता आईने की तरफ बढ़ रहा था जैसे किसी दुश्मन से मुक़ाबला करने के लिए फूँक-फूँक कर खदम रख रहा हो

फिर अचानक सामने से हॅट कर एक किनारे पर चलने लगा आईने के करीब पहुँच कर दीवार से लग कर खड़ा हो गया

लेडी जहाँगीर की तरफ देख कर इस तरह उंगली रखली जैसे वो आईने के करीब नही बल्कि किसी दरवाज़े से लगा खड़ा हो और इस बात का इंतेज़ार कर रहा हो की जैसे ही दुश्मन दरवाज़े में कदम रखेगा वो उसपर हमला कर बैठेगा

लेडी जहाँगीर हैरत से आँखे फाडे उसकी यह हरकत देख रही थी

लेकिन इसे पहले वो कुछ कहती

इमरान ने पैंतरा बदल कर आईने पर एक घूँसा रसीद कर ही दिया हाथ में जो चोट लगी तो ऐसा मालूम हुआ जैसे वो यका-यक होश में आ गया हो

लाहोल विला क़ुव्वत ,,वो आँखे मल कर बोला और खिसियानी हसी हँसने लगा

और फिर लेडी जहाँगीर को भी हँसी आ गयी…

लेकिन वो जल्दी ही संजीदा हो गयी तुम यहाँ क्यूँ आए थे.?

ओह.! मैं शायद भूल गया…शायद उदास था… लेडी जहाँगीर, तुम बहुत अच्छी हो.! मैं रोना चाहता हूँ

अपने बाप की क़ब्र पर रोना…निकल जाओ यहाँ से

लेडी जहाँगीर…कॉनफ़ीसिउस…!

शट-अप लेडी जहाँगीर इतनी ज़ोर से चीखी कि उसकी आवाज़ भर्रा गयी

बहुत बेहतर.! इमरान अग्यकारिता के अंदाज़ में सर हिला कर बोला

गोया लेडी जहाँगीर ने बहुत संजीदगी और नर्मी से उसे कोई नसीहत की थी

यहाँ से चले जाओ

बहुत अच्छा.! इमरान ने कहा और इस कमरे से लेडी जहाँगीर की ख्वाबगाह में चला आया

वो उसकी मसहरी (बेड) पर बैठने ही जा रहा था कि

लेडी जहाँगीर तूफान की तरह सर पर पहुँच गयी अब मजबूरन मुझे नौकरो को जगाना पड़ेगा.? उसने कहा

ओहो तुम कहाँ तकलीफ़ करोगी,! मैं जगाए देता हूँ कोई ख़ास काम है.?

इमरान, मैं तुम्हे मार डालूंगी.? लेडी जहाँगीर दाँत पीस कर बोली

मगर किसी से इसका ज़िक्र मत करना…वरना पोलीस…खैर, मैं मरने के लिए तैयार हूँ

अगर छुरी तेज़ ना होतो तेज़ कर दूं रिवॉल्वेर से मारने का इरादा है तो उसकी राय ना दूँगा

सन्नाटे में आवाज़ दूर तक फैलती है अलबत्ता ज़हर ठीक रहेगा

इमरान, खुदा के लिए.! लेडी जहाँगीर बे-बसी बोली

खुदा, क्या मैं गुलामों के लिए भी अपनी जान क़ुरबान कर सकता हूँ… जो मिज़ाज़े यार में आए

तुम चाहते क्या हो.? लेडी जहाँगीर ने पूछा

दो चीज़ो में से एक….

क्या.?

मौत या सिर्फ़ दो घंटे की नींद

क्या तुम गधे हो.?

मुझे पूछती तो मैं पहले ही बता देता कि बिल्कुल ही गधा हूँ

जहन्नुम में जाओ, लेडी जहाँगीर और ना जाने क्या बकती हुई सर जहाँगीर की ख्वाबगाह में चली गयी

इमरान ने उठ कर अंदर से दरवाज़ा बंद किया, जूते उतारे और कपड़ो समेत बिस्तर में घुस गया

यह सोचना क़तई ग़लत ना होगा कि इमरान के कदम बिना मक़सद टिप-टॉप नाइट क्लब की तरफ उठ गये थे

उसे पहले ही से खबर थी कि सर जहाँगीर आज-कल शहर में मुक़ीम नही है

और वो यह भी जानता था कि ऐसे मौक़ो पर लेडी जहाँगीर अपनी राते कहाँ गुज़ारती है

यह भी हक़ीक़त थी कि लेडी जहाँगीर किसी ज़माने में उसकी मंगेतर रह चुकी थी

और खुद इमरान की हिमाकतों की वजह से यह शादी ना हो सकी



Lady Jahangeer Farsh Par Baithi Apni Peshani Par Haath Fer Kar Bisur Rahi Thi !

Do-Teen Minute Baad Wo Uthi Aur Imran Par Toot Padi

Suaar, Kameene…Yeh Tumhare Baap Ka Ghar Hai.? Utho… Niklo Yaha Se

Wo Use Buri Tarah Jhinjhod Rahi Thi

Imran Baukhla Kar Uth Baitha Haaye.! Sab Bhaag gaye…

Dur Ho Jao Yaha Se.! Lady Jahangeer Ne Uska Colar Pakad Kar Jhatka Maara

Haa, Haa… Sab Thik Hai.! Imran Apna Girebaan Chuda Kar Phir Let Gaya

Is Baar Lady Jahangeer Ne Use Baalo Se Pakad Kar Uthaya

Haaye…Kya Abhi Nahi Gaya.? Imran Jhalla Kar Uth Baitha

Saamne Hi Aqalmand Aaina Rakha Hua Tha

Oh, To Aap Hai.! Wo Aaine Mein Apna Aks Dekh Kar Bola

Phir

Is Tarah Mukka Bana Kar Utha Jaise Uss Par Hamla Karega

Wo Is Tarah Ahista-Ahista Aaine Ki Taraf Badh Raha Tha Jaise Kisi Dushman Se Muqabla Karne K Liye Foonk-Foonk Kar Khadam Rakh Raha Ho

Phir

Achaanak

Saamne Se Hatt Kar Ek Kinare Par Chalne Laga

Aaine K Kareeb Pahunch Kar Deewar Se Lag Kar Khada Ho Gaya

Lady Jahangeer Ki Taraf Dekh Kar Is Tarah Ungli Rakhli Jaise Wo Aaine K Kareeb Nahi

Balki

Kisi Darwaaze Se Laga Khada Ho

Aur

Is Baat Ka Intezar Kar Raha Ho Ki Jaise Hi Dushman Darwaaze Mein Khadam Rakhega Wo Uspar Hamla Kar Baithega

Lady Jahangeer Hairat Se Aankhe Faade Uski Yeh Harkat Dekh Rahi Thi

Lekin Ise Pahle Wo Kuch Kehti

Imran Ne Paintra Badal Kar Aaine Par Ek Ghunsa Raseed Kar Hi Diya

Haath Mein Jo Chont Lagi To Aisa Malum Hua Jaise Wo Yaka-Yak Hosh Mein Aya Gaya Ho

LAHOL WILA QUWWAT

Wo Aankhe Mal Kar Bola Aur Khisiyani Hasi Hasne Laga

Aur Phir

Lady Jahangeer Ko Bhi Hasi Aa Gayi…

Lekin

Wo Jaldi Hi Sanjida Ho Gayi Tum Yaha Kyun Aye The.?

Oh.! Main Shayad Bhool Gaya…Shayad Udaas Tha…

Lady Jahangeer, Tum Bahut Achi Ho.! Main Rona Chahta Hu

Apne Baap Ki Qabr Par Rona…Nikal Jao Yaha Se

Lady Jahangeer…Conficius…!

Shut-Up Lady Jahangeer Itni Zor Se Cheekhi Ki Uski Awaaz Bharra Gayi

Bahut Behtar.! Imran Agyakarita K Andaaz Mein Sar Hila Kar Bola

Goya Lady Jahangeer Ne Bahut Sanjidgi Aur Narmi Se Use Koi Nasihath Ki Thi

Yaha Se Chale Jao

Bahut Achha.! Imran Ne Kaha Aur Is Kamre Se Lady Jahangeer K Ki Khwaabgaah Mein Chala Aya

Wo Uski Mas-Heri (Bed) Par Baithne Hi Jaa Raha Tha Ki

Lady Jahangeer Tufaan Ki Tarah Sar Par Pahunch Gayi

Ab Majbooran Mujhe Naukaro Ko Jagana Padega.? Usne Kaha

Oho Tum Kaha Takleef Karogi,! Main Jagaye Deta Hu Koi Khaas Kaam Hai.?

Imran, Main Tumhe Maar Daalungi.? Lady Jahangeer Daant Pees Kar Boli

Magar Kisi Se Iska Zikr Mat Karna…Warna Police…Khair, Main Marne K Liye Taiyaar Hu

Agar

Churi Tez Na Hoto Tez Kar Du

Rivolver Se Maarne Ka Irada Hai To Uski Raaye Na Dunga

Sannate Mein Awaaz Dur Tak Failti Hai

Albattha Zaher Thik Rahega

Imran, Khuda K Liye.! Lady Jahangeer Be-Basi Boli

Khuda, Kya Main Ghulamo K Liye Bhi Apni Jaan Qurbaan Kar Sakta Hu… Jo Mizaaze Yaar Mein Aye

Tum Chahte Kya Ho.? Lady Jahangeer Ne Pucha

Do Cheezo Mein Se Ek….

Kya.?

Maut Ya Sirf Do Ghante Ki Neend

Kya Tum Gadhe Ho.?

Mujhe Puchti To Main Pahle Hi Bata Deta Ki Bilkul Hi Gadha Hu

Jahannum Mein Jao, Lady Jahangeer Aur Na Jaane Kya Bakti Hui Sir Jahangeer Ki Khwaabgaah Mein Chali Gayi

Imran Ne Uth Kar Andar Se Darwaaza Band Kiya, Jute Utare Aur Kapdo Samet Bistar Mein Ghuss Gaya

Yeh Sonchna Qattayi Galat Na Hoga Ki Imran K Khadam Bina Maqsadh Tip-Top Night Club Ki Taraf Uth Gaye The

Use Pahle Hi Se Khabar Thi Ki Sir Jahangeer Aaj-Kal Shaher Mein Muqeem Nahi Hai

Aur

Wo Yeh Bhi Jaanta Tha Ki Aise Mauqo Par Lady Jahangeer Apni Raate Kaha Guzarti Hai

Yeh Bhi Haqeeqat Thi Ki Lady Jahangeer Kisi Zamane Mein Uski Mangetar Rahe Chuki Thi

Aur

Khud Imran Ki Himakhato Ki Wajah Se Yeh Shaadi Na Ho Saki
 
सर जहाँगीर की उम्र लग-भाग 60 साल ज़रूर रही होगी लेकिन जिस्म की मज़बूती के कारण वो बहुत ज़्यादा बूढ़े नही मालूम होते थे

इमरान दम साधे लेटा रहा आधा घंटा गुज़र गया उसने कलाई पर बँधी हुई घड़ी देखी और फिर उठ कर ख्वाबगाह की रोशनी बंद कर दी पंजो के बाल पर चलता हुआ लेडी जहाँगीर की ख्वाबगाह के दरवाज़े पर आया जो अंदर से बंद था अंदर गहरी नीली रोशनी थी

इमरान ने दरवाज़े के शीशे से झाँका लेडी जहाँगीर मसहरी पर औंधी पड़ी बे-खबर सो रही थी

इमरान पहले की तरह एह्तियाद से चलता हुआ सर जहाँगीर की लाइब्ररी में दाखिल हुआ

यहाँ अंधेरा था

इमरान ने जेब से टॉर्च निकाल कर रोशनी की काफ़ी लंबा-चौड़ा कमरा था

चारो तरह बड़ी-बड़ी अलमारिया थी और दरमियाँ में तीन लंबे-लंबे मेज़े

बहेरहाल यह निजी लाइब्ररी से ज़्यादा पब्लिक रीडिंग रूम मालूम हो रहा था

पूर्वी सिरे पर लिखने की एक मेज़ थी

इमरान सीधा उसी तरफ गया जेब से वो पर्चा निकाला जो उसे खौफनाक इमारत से रस्यमई तरीक़े से मरने वाले के पास मिला था वो उसे गौर से देखता रहा फिर उसने मेज़ पर रखे हुए कागज़ात उलटने-पलटने लगा

थोड़ी देर बाद वो हैरत से आँखे फाडे एक राइटिंग-पॅड के लेटर हेड की तरफ देख रहा था उसके हाथ में दबे हुए काग़ज़ में और उसमे कोई फ़र्क़ ना था दोनो पर एक ही क़िस्म के निशान थे और यह निशान सर जहाँगीर के पूर्वजों के कारनामो की यादगार थे जो उन्होने मुघलिया दौर-ए-हुकूमत में सर-अंजाम दिए थे

सर जहाँगीर इन निशानो को अब तक इस्तेमाल कर रहे थे उनके कागज़ात पर उसके नाम के बजाए अक्सर यही निशान छपे हुए थे

इमरान ने मेज़ पर रखे कागज़ात को पहली सी तरतीब में रख दिया और चुप-चाप लाइब्ररी से निकल आया

लेडी जहाँगीर के बयान के मुताबिक़ सर जहाँगीर एक माह से गायब थे…तो फिर

इमरान का ज़हन चौकड़ियाँ भरने लगा…आख़िर उन मामलात से जहाँगीर का क्या तालूक़

ख्वाबगाह में वापस आने से पहले उसने एक बार फिर उस कमरे में झाँका जहाँ लेडी जहाँगीर सो रही थी…

और मुस्कुराता हुआ इस कमरे में चला आया जहाँ उसे खुद सोना था

सुबह 9 बजे लेडी जहाँगीर उसे बुरी तरह झींझोड़-झींझोड़ कर जगा रही थी

‘वेल डन, वेल डन’.! इमरान हड-बड़ा कर उठ बैठा और मस-हरी पर उकड़ू बैठ कर इस तरह ताली बजाने लगा जैसे किसी खेल के मैदान में बैठा हुआ खिलाड़ियो को दाद दे रहा हो

यह क्या बे-हुदगी है.! लेडी जहाँगीर झुनझूला कर बोली

‘ओह’ ‘सॉरी’.! वो चौंक कर लेडी जहाँगीर को हैरानी नज़रो से देखता हुआ बोला

‘हेलो’ लेडी जहाँगीर फरमाइए सुबह-ही-सुबह कैसे तकलीफ़ की.?

तुम्हारा दिमाग़ तो खराब नही हो गया.? लेडी जहाँगीर ने तेज़ लहजे में कहा

हो सकता है.! इमरान ने बुरा सा मुँह बना कर कहा और अपने नौकरो के नाम ले-ले कर पुकारने लगा

लेडी जहाँगीर उसे चन्द लम्हे घुरती रही फिर बोली बराह-ए-करम अब तुम यहाँ से चले जाओ, वरना…

हाए, तुम मुझे मेरे घर से निकालने वाली कौन हो.? इमरान उछल कर खड़ा हो गया

यह तुम्हारे बाप का घर है.? लेडी जहाँगीर की आवाज़ बुलंद हो गयी

इमरान चारो तरफ हैरानी से देखने लगा, फिर इस तरह उछला जैसे अचानक सर पर कोई चीज़ गिरी हो

अरे, मैं कहाँ हूँ.? कमरा तो मेरा नही मालूम होता

अब जाओ.! वरना मुझे नौकरो को बुलाना पड़ेगा

नौकरो को बुला कर क्या करोगी.? मेरे लायक़ कोई खिदमत.! वैसे तुम गुस्से में बहुत हसीन लगती हो

शट-अप

अच्छा, कुछ नही कहूँगा.! इमरान बीसूर कर बोला और फिर मस-हरी पर बैठ गया

लेडी जहाँगीर उसे खा जाने वाली नज़रो से घूरती रही.! उसकी साँस फूल रही थी और चेहरा सुर्ख हो गया था

इमरान ने जूते पहने.! खुँती से कोर्ट उतारा और फिर बड़े इतमीनान से लेडी जहाँगीर की सिंगार-मेज़ पर जम गया

और फिर अपने बाल दुरुस्त करते वक़्त इस तरह गुनगुना रहा था जैसे सच-मूच अपने कमरे ही में बैठा हो

लेडी जहाँगीर दाँत पीस रही थी, लेकिन साथ ही बे-बसी के भाव भी उसके चेहरे पर उमड़ आए थे

‘टाटा’ इमरान दरवाज़े के करीब पहुँच कर मुड़ा और अहमको की तरह मुस्कुराता हुआ बाहर निकल गया

उसका ज़हन बिल्कुल सॉफ हो गया था.! पिछली रात की जानकारी ही उसकी तसल्ली के लिए काफ़ी थी

मरे हुए आदमी के हाथ में रहस्यमयी ढंग से सर जहाँगीर के लेटर-पॅड का पाया जाना इस बात की दलील है कि इस मामले से सर जहाँगीर का कुछ-ना-कुछ ताल्लुक ज़रूर है और शायद सर जहाँगीर शहर ही में मौजूद थे.! हो सकता है कि लेडी जहाँगीर यह ना जानती हो

अब इमरान को उस आकर्षक आदमी की फ़िक्र थी जिसे इन दिनो जज साहब की लड़की के साथ देखा जा रहा था

देख लिया जाएगा.! वो आहिस्ता से बड़बड़ाया उसका इरादा तो नही था कि घर की तरफ जाए, मगर जाना ही पड़ा घर जाए ब-गैर मोटरसाइकल किस तरह मिलती

उसे यह भी मालूम करना था कि वो खौफनाक इमारत थी किसकी अगर उसका मालिक गाँव वालो के लिए अजनबी था तो ज़ाहिर है कि उसने वो इमारत खुद ही बनवाई होगी

क्यूँ कि इमारत बहुत पुराने ढंग से बनी हुई थी लिहाज़ा ऐसी सूरत में यही सोचा जा सकता था की मौजूदा मालिक ने भी उसे किसी से खरीदा ही होगा



Sir Jahangeer Ki Umr Lag-Bhag 60 Saal Zaroor Rahi Hogi Lekin Jism Ki Mazbooti K Kaaran Wo Bahut Zyada Budhe Nahi Malum Hote The

Imran Dam Saadhe Leta Raha Aadha Ghanta Guzar Gaya Usne Kalayi Par Baandhi Hui Gadi Dekhi Aur Phir Uth Kar Khwaabgaah Ki Roshni Band Kar Di

Panjo K Bal Par Chalta Hua Lady Jahangeer Ki Khwaabgaah K Darwaaze Par Aya Jo Andar Se Band Tha Andar Gehri Neeli Roshni Thi

Imran Ne Darwaaze K Sheeshe Se Jhaanka Lady Jahangeer Mas-Heri Par Aundhi Padi Be-Qabar So Rahi Thi

Imran Pahle Ki Tarah Ehtiyaad Se Chalta Hua Sir Jahangeer Ki Library Mein Daakhil Hua

Yaha Andhera Tha

Imran Ne Jeb Se Torch Nikal Kar Roshni Ki

Kaafi Lamba-Chauda Kamra Tha

Chaaro Tarah Badi-Badi Almariya Thi Aur Darmiyaan Mein Teen Lambe-Lambe Meze

Baherhaal

Yeh Niji Library Se Zyada Public Reading Room Malum Ho Raha Tha

Purvi Sire Par Likhne Ki Ek Mez Thi

Imran Seedha Usi Taraf Gaya Jeb Se Wo Parcha Nikala Jo Use ss Khaufnaak Imarat Se Rasyamai Tareeqe Se Marne Wale K Paas Mila Tha

Wo Use Ghaur Se Dekhta Raha

Phir

Usne Mez Par Rakhe Hue Kagazath Ulatne-Palatne Laga

Thodi Der Baad Wo Hairat Se Aankhe Faade Ek Writing-Pad K Letter Head Ki Taraf Dekh Raha Tha

Uske Haath Mein Dabe Hue Kagaz Mein Aur Usme Koi Farq Na Tha

Dono Par Ek Hi Qism K Nishaan The

Aur

Yeh Nishaan Sir Jahangeer K Purvajo K Kaarnaamo Ki Yaadgar The

Jo

Unhone Mughaliya Daur-E-Hukumat Mein Sar-Anjaam Diye The

Sir Jahangeer Inn Nishaano Ko Ab Tak Istemaal Kar Rahe The

Unke Kagazath Par Uske Naam K Bajaye Aksar Yehi Nishaan Chape Hue The

Imran Ne Mez Par Rakhe Kagazath Ko Pahli Si Tarteeb Mein Rakh Diya Aur Chup-Chaap Library Se Nikal Aya

Lady Jahangeer K Bayaan K Mutabiq Sir Jahangeer Ek Maah Se Gaayab The…To Phir

Imran Ka Zahen Chaukdiya Bharne Laga…Aakhir Unn Mamlath Se Jahangeer Ka Kya Taalooq

Khwaabgaah Mein Wapas Aane Se Pahle Usne Ek Baar Phir Uss Kamre Mein Jhaanka Jaha Lady Jahangeer So Rahi Thi…

Aur

Muskurata Hua Is Kamre Mein Chala Aya Jaha Use Khud Sona Tha

Subah 9 Baje Lady Jahangeer Use Buri Tarah Jhinjhod-Jhinjhod Kar Jagaa Rahi Thi

‘Well Done, Well Done’.! Imran Hadh-Badha Kar Uth Baitha

Aur

Mas-Heri Par Ukad Baith Kar Is Tarah Taali Bajane Laga Jaise Kisi Khel K Maidan Mein Baitha Hua Khiladiyo Ko Daadh De Raha Ho

Yeh Kya Be-Hoodhgi Hai.! Lady Jahangeer Jhunjhulaa Kar Boli

‘Oh’ ‘Sorry’.! Wo Chaunk Kar Lady Jahangeer Ko Hairaani Nazro Se Dekhta Hua Bola

‘Hello’ Lady Jahangeer Farmaiye Subah-Hi-Subah Kaise Takleef Ki.?

Tumhara Dimaagh To Kharab Nahi Ho Gaya.? Lady Jahangeer Ne Tez Laheje Mein Kaha

Ho Sakta Hai.! Imran Ne Bura Sa Munh Bana Kar Kaha Aur Apne Naukaro K Naam Le-Le Kar Pukaarne Laga

Lady Jahangeer Use Chandh Lamhe Ghurti Rahi

Phir Boli

Barah-E-Karam Ab Tum Yaha Se Chale Jao, Warna…

Haaye, Tum Mujhe Mere Ghar Se Nikaalne Wali Kaun Ho.? Imran Uchal Kar Khada Ho Gaya

Yeh Tumhare Baap Ka Ghar Hai.? Lady Jahangeer Ki Awaaz Buland Ho Gayi

Imran Chaaro Taraf Hairaani Se Dekhne Laga, Phir Is Tarah Uchla Jaise Achaanak Sar Par Koi Cheez Giri Ho

Arey, Main Kaha Hu.? Kamra To Mera Nahi Malum Hota

Ab Jao.! Warna Mujhe Naukaro Ko Bulana Padhega

Naukaro Ko Bula Kar Kya Karogi.? Mere Layaq Koi Khidmat.!

Waise

Tum Ghusse Mein Bahut Haseen Lagti Ho

Shut-Up

Achha, Kuch Nahi Kahunga.! Imran Bisoor Kar Bola Aur Phir Mas-Heri Par Baith Gaya

Lady Jahangeer Use Khaa Jane Wali Nazro Se Ghoorti Rahi.! Uski Saans Phul Rahi Thi Aur Chehra Surkh Ho Gaya Tha

Imran Ne Jute Pahene.! Khuti Se Cort Utara Aur Phir Bade Itminaan Se Lady Jahangeer Ki Singaar-Mez Par Jamm Gaya

Aur Phir

Apne Baal Durust Karte Waqt Is Tarah Gunguna Raha Tha Jaise Sach-Much Apne Kamre Hi Mein Baitha Ho

Lady Jahangeer Daant Pees Rahi Thi, Lekin Saath Hi Be-Basi K Bhaav Bhi Uske Chehre Par Umadh Aye The

‘Tata’ Imran Darwaaze K Kareeb Pahunch Kar Muda Aur Ahmako Ki Tarah Muskurata Hua Bahar Nikal Gaya

Uska Zahen Bilkul Saaf Ho Gaya Tha.! Pichli Raat Ki Jaankari Hi Uski Tasalli K Liye Kaafi Thi

Mare Hue Aadmi K Haath Mein Rahasyamayi Dhang Se Sir Jahangeer K Letter-Pad Ka Paya Jana Is Baat Ki Daleel Hai Ki Is Mamle Se Sir Jahangeer Ka Kuch-Na-Kuch Taluq Zaroor Hai

Aur Shayad

Sir Jahangeer Shaher Hi Mein Maujood The.! Ho Sakta Hai Ki Lady Jahangeer Yeh Na Jaanti Ho

Ab

Imran Ko Uss Aakarshak Aadmi Ki Fikr Thi Jise Inn Dino Judge Sahab Ki Ladki K Saath Dekha Jaa Raha Tha

Dekh Liya jiyega.! Wo Ahista Se BaDabaDaayaa

Uska Irada To Nahi Tha Ki Ghar Ki Taraf Jaye, Magar Jana Hi Pada

Ghar Jaye Ba-Ghair Motorcycle Kis Tarah Milti

Use Yeh Bhi Malum Karna Tha Ki Wo Khaufnaak Imarat Thi Kiski

Agar

Uska Maalik Gaaun Walo K Liye Ajnabi Tha To Zaahir Hai Ki Usne Wo Imarat Khud Hi Banwayi Hogi

Kyun Ki

Imarat Bahut Purane Dhang Se Bani Hui Thi

Lihaza

Aisi Surat Mein Yehi Soncha Jaa Sakta Tha Ki Maujooda Maalik Ne Bhi Use Kisi Se Khareeda Hi Hoga
 


घर पहुँच कर इमरान की शामत ने उसे पुकारा

बड़ी-बी शायद पहले ही से भरी बैठी थी इमरान की सूरत देखते ही आग-बाबूला हो गयी कहाँ था रे… कमीने, सुअर.!

‘ओहो’.! अम्मा-बी, गुड मॉर्निंग… डियरेस्ट.!

मॉर्निंग के बच्चे, मैं पूछती हूँ रात कहाँ था.?

वो अम्मा-बी क्या बताऊ.? वो हज़रत मौलाना… बल्कि मुर्शीद-व-मौलाई श्येदिन जिगर मुरादाबादी है ना…लाहोल विला क़ुवात… मतलब यह है कि माल्वी तफ़्ज़ुल हुसैन क़िब्ला की खिदमत में रात हाज़िर था अल्लाह…अल्लाह… क्या बुज़ुर्ग है…अम्मा-बी… बस यह समझ ली जिए कि मैं आज से नमाज़ शुरू कर दूँगा

अरे… कमीने… कुत्ते…तू मुझे बेवक़ूफ़ बना रहा है.! झुनझूलाई हुई मुस्कुराहट के साथ बोली

अरे तौबा अम्मा-बी.! इमरान ज़ोर से अपना मुँह पीटने लगा आप के खदमो के नीचे मेरी जन्नत है और फिर सुरैया को आता देख कर इमरान ने जल्द-से-जल्द वहाँ से खिसक जाना चाहा

बड़ी बी बरा-बार बड-बडाये जा रही थी

अम्मा-बी.! आप ख़ामाखाँ अपनी तबीयत खराब कर रही है दिमाग़ में खुश्की चढ़ जाएगी.! सुरैया ने आते ही कहा

और यह भाई जान उनको खुद के हवाले की जिए

इमरान कुछ ना बोला अम्मा-बी को बडबड़ाता छोड़ कर तो नही जा सकता था

शर्म नही आती बाप की पगड़ी उछालते फिर रहे है सुरैया ने अम्मा-बी के किसी मिसरे पर गिराह लगाई

हाए, तो क्या अब्बा-जान ने पगड़ी बाँधनी शुरू कर दी.! इमरान आनंदित लहजे में चीखा

अम्मा-बी दिल की मरीज़ थी.! कमज़ोर भी थी लिहाज़ा उन्हे गुस्सा आ गया ऐसी हालत में उनका हाथ जूती की तरफ जाता था

इमरान इतमीनान से ज़मीन पर बैठ गया और फिर तडा-ताड़ की आवाज़ के अलावा और कुछ नही सुन सका

अम्मा-बी जब उसे जी भर के पीट चुकी तो उन्होने रोना शुरू कर दिया

सुरैया उन्हे दूसरे कमरे में घसीट ले गयी

इमरान की चाचा-ज़ाद बहनों ने उसे घेर लिया कोई उसके कॉट की धूल झाड़ रही थी और कोई टाइ की गाँठ दुरुस्त कर रही थी एक ने सर पर चम्पी शुरू कर दी

इमरान ने जेब से सिगरेट निकाल कर सुलगा ली और इस तरह खड़ा रहा जैसे वो बिल्कुल तन्हा हो . दो-चार कश ले कर उसने अपने कमरे की राह ली और उसकी चाचा-ज़ाद बहाने ज़रीना और सूफ़िया एक-दूसरे का मुँह ही देखती रह गयी

इमरान ने कमरे में आ कर फ्लॅट-हॅट एक तरफ उछाल दी कॉट मसहरी पर फेंका और एक आराम कुर्सी पर गिर कर उंघने लगा

रात वाला काग़ज़ उसके हाथ में दबा हुआ था उसपर कुछ हिंट्स से लिखे हुए थे

कुछ पैमाइश थी ऐसा मालूम होता था जैसे किसी बढ़ई (कार्पंटर) ने कोई चीज़ बनाने से पहले उसके मुतालिक़ हिस्से के अनुपात का अंदाज़ा लगाया हो ज़ाहिर तौर पर उस काग़ज़ की कोई अहमियत नही थी लेकिन उसका ताल्लुक़ एक अग्यात लाश से था ऐसे आदमी की लाश से था जिसका क़त्ल बड़ी रहस्यमयी स्थिती में हुआ था और इन हालात में यह दूसरा क़त्ल था

इमरान को इस सिलसिले में पोलीस या इंटेलिजेन्स डिपार्टमेंट की व्यवस्था की कोई जानकारी नही थी

उसने फायज़ से यह भी मालूम करने की कोशिश नही की थी कि पोलीस ने इन हादसो के बारे में क्या राय क़ायम की है

इमरान ने काग़ज़ का टुकड़ा अपने सूट-केस में डाल दिया और दूसरा सूट पहेन कर दोबारा बाहर जाने के लिए तैयार हो गया



Ghar Pahunch Kar Imran Ki Shaamat Ne Use Pukar

Badi-Bee Shayad Pahle Hi Se Bhari Baithi Thi Imran Ki Surat Dekhte Hi Aag-Babula Ho Gayi

Kaha Tha Re… Kameene, Suaar.!

‘Oho’.! Amma-Bee, Good Morning… Dearest.!

Morning K Bachhe, Main Puchti Hu Raat Kaha Tha.?

Wo Amma-Bee Kya Batau.? Wo Hazrat Maulana… Balki Mursheed-Wa-Maulayi Syedina Jigar Muradabadi Hai Na…LAHOL WILA QUWAAT…

Matlab

Yeh Hai Ki Maulvi Tafzul Husain Qibla Ki Khidmat Mein Raat Haazir Tha

ALLAH…ALLAH… Kya Buzurg Hai…Amma-Bee…

Bas

Yeh Samajh Li Jiye Ki Main Aaj Se NAMAZ Shuru Kar Dunga

Are… Kameene… Kutte…Tu Mujhe Bewaqoof Bana Raha Hai.! Jhunjhulaayi Hui Muskurahat K Saath Boli

Are Tauba Amma-Bee.! Imran Zor Se Apna Munh Peetne Laga

Aap K Khadmo K Neeche Meri Jannat Hai

Aur Phir

Suraiya Ko Aata Dekh Kar Imran Ne Jald-Se-Jald Waha Se Khisak Jana Chaha

Badi Bee Bara-Bar Badh-Badhaye Jaa Rahi Thi

Amma-Bee.! Aap Khwamkha Apni Tabiyat Kharab Kar Rahi Hai Dimaagh Mein Khushki Chadh jayegi.! Suraiya Ne Aate Hi Kaha

Aur

Yeh Bhai Jaan Unko Khud K Hawale Ki Jiye

Imran Kuch Na Bola

Amma-Bee Ko Badh-Badhata Chod Kar To Nahi Jaa Sakta Tha

Sharm Nahi Aati Baap Ki Pagdi Uchaalte Feer Rahe Hai Suraiya Ne Amma-Bee K Kisi Misre Par Giraah Lagayi

Haaye, To Kya Abba-Jaan Ne Pagdi Baandhni Shuru Kar Di.! Imran Anandit Laheze Mein Cheekha

Amma-Bee Dil Ki Mareez Thi.! Kamzor Bhi Thi

Lihaza

Unhe Ghussa Aa Gaya Aisi Halath Mein Unka Haath Juti Ki Taraf Jata Tha

Imran Itminaan Se Zameen Par Baith Gaya

Aur Phir

Tada-Tad ki Awaaz K Alawa Aur Kuch Nahi Sunn Saka

Amma-Bee Jab Use Jee Bhar K Peet Chuki To Unhone Rona Shuru Kar Diya

Suraiya Unhe Dusre Kamre Mein Ghaseet Le Gayi

Imran Ki Chachha-Zaad Baheno Ne Use Gher Liya

Koi Uske Cort Ki Dhool Jhaad Rahi Thi Aur Koi Tie Ki Gaanth Durust Kar Rahi Thi Ek Ne Sar Par Champi Shuru Kar Di

Imran Ne Jeb Se Cigarette Nikal Kar Sul Gaya Aur Is Tarah Khada Raha Jaise Wo Bilkul Tanha Ho

Do-Chaar Kash Le Kar Usne Apne Kamre Ki Raah Li Aur Uski Chahcha-Zaad Bahene Zareena Aur Sufiya Ek-Dusre Ka Munh Hi Dekhti Rahe Gayi

Imran Ne Kamre Mein Aa Kar Flat-Hat Ek Taraf Uchaal Di Cort Mas-Heri Par Fenka Aur Ek Aaram Kursi Par Gir Kar Ungne Laga

Raat Wala Kaagaz Uske Haath Mein Daba Hua Tha Uspar Kuch Hindse Likhe Hue The

Kuch Paimaishe Thi Aisa Malum Hota Tha Jaise Kisi Badhayi (Carpenter) Ne Koi Cheez Gadhne Se Pahle Uske Mutaliq Hise K Anupaath Ka Andaaza Lagaya Ho

Zaahir Taur Par Uss Kaagaz Ki Koi Ahmiyath Nahi Thi

Lekin

Uska Talluq Ek Agyath Laash Se Tha Aise Aadmi Ki Laash Se Tha Jiska Qatl Badi Rahasyamayi Stiti Mein Hua Tha

Aur Inn Halaath Mein Yeh Dusra Qatl Tha

Imran Ko Is Silsile Mein Police Ya Intelligence Department Ki Vyavasta Ki Koi Jaankari Nahi Thi

Usne Fayaz Se Yeh Bhi Malum Karne Ki Koshish Nahi Ki Thi Ki Police Ne Inn Haadso K Baare Mein Kya Raaye Qayam Ki Hai

Imran Ne Kaagaz Ka Tukda Apne Suit-Case Mein Daal Diya

Aur

Dusre Suite Pahen Kar Dobara Bahar Jane K Liye Taiyaar Ho Gaya
 
Back
Top