• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

महाकाली--देवराज चौहान और मोना चौधरी सीरिज़

  • Thread starter Thread starter StoryPublisher
  • Start date Start date
"अवश्य। परंतु बुरी खबर भी है।"

"वो क्या?"

"उनके साथ जथूरा की बेटी तवेरा भी...।"

"ये बात मैं जानता हूं महाकाली।" सोबरा कह उठा।

"नीलकंठ के बारे में भी जानता है?"

“नीलकंठ?" सोबरा चौंका—“नीलकंठ का इस मामले से क्या वास्ता?"

“वो मिन्नो को चाहता था।” महाकाली की आवाज सुनाई दे रही थी।

"जानता हूं।"

“उसकी चाहत ने अब फिर जोर मारा है। मिन्नो को कोई खतरा न हो, इसलिए वो मिन्नो के साथ हो गया है।"

“परंतु नीलकंठ तो समाधि में...।"

"वो समाधि में ही है, परंतु अपनी शक्तियां उसने मिन्नो के साथ कर दी हैं।"

“तो ये बात है। तूने उसे समझाया नहीं।" ___

"मेरी बात तो सुनने को तैयार नहीं। लेकिन वो मिन्नो को बचा नहीं सकेगा।” महाकाली के स्वर में क्रोध आ गया था। ___

“नीलकंठ को बीच में नहीं आना चाहिए था।” सोबरा ने गम्भीर स्वर में कहा। ___

“मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस तरह कोई भी महाकाली का मुकाबला नहीं कर सकता। .. "

तभी जगमोहन कह उठा।

"मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूं महाकाली।"

“बोल जग्गू।” महाकाली की आवाज आई।

“तुम मुझे जानती हो?"

"मैं सबको जानती हूं। मुझसे कुछ भी छिपा नहीं है। बता, क्या बात है?"

“ये जथूरा और सोबरा की बात है। दो भाइयों का मामला है। तुम इनके बीच में क्यों आती हो?" जगमोहन बोला। -

“सोबरा की वजह से मुझे आना पड़ा। वरना, ऐसे कामों की मुझे फुर्सत ही कहां है।" महाकाली की आवाज आई।

“सोबरा को मना कर... "

“सोबरा का एक एहसान था मुझ पर, उसी कारण सोबरा की बात मानकर ये काम कर रही हूं।"

सोबरा के होंठों पर शांत मुस्कान टिकी थी।

"देवराज चौहान का क्या करेगी तू?"

“वो सब कल सुबह जथूरा को आजाद कराने के लिए चल रहे हैं। उस तिलिस्मी पहाडी पर आएंगे, जहां मैंने जथरा को कैद कर रखा है।” महाकाली की आवाज कानों में पड़ रही थी।

"तू देवराज चौहान से डरती है?" ।

“मैं क्यों डरूंगी देवा-मिन्नो से। वो मेरे लिए कोई अहमियत नहीं रखते।" ___

"तो फिर उन्हें मुसीबत में डालने का इंतजाम क्यों करके आई है?" जगमोहन बोला। __

_क्योंकि जथूरा की आजादी का तिलिस्मी ताला मैंने देवा-मिन्नो के नाम से बांध दिया था। मैंने सोचा दोनों में झगड़ा है, तो कभी दोनों इकट्ठे होंगे ही नहीं और जथूरा की आजादी का तिलिस्मी ताला हमेशा बंद रहेगा। परंतु पोतेबाबा दोनों को इकट्ठा करके यहां ले आया। देवा-मिन्नो जथूरा को आजाद कराने की चाह रखते हैं।" __

“इसका मतलब तुझे डर है कि दोनों जथूरा को आजाद करा लेंगे।"

महाकाली की आवाज नहीं आई। कुछ पल शांति रही फिर महाकाली की आवाज आई।

“सारा खेल देवा-मिन्नो के ग्रहों का है। इन दोनों के ग्रह जब इकट्ठे हो जाएं तो ये कठिन से कठिन काम को भी सरलता से कर लेते हैं। सिर्फ इसी बात से मुझे तनिक चिंता है।"

“मतलब कि तू डरती है दोनों से।"

“ऐसा मत बोल।"

"मेरी बात मानेगी?"

"कह।"

"देवा-मिन्नो या उनके किसी साथी की जान मत लेना। जथूरा को आजाद कर दे।”

"मैं तेरी बात क्यों मानूं?"

"शराफत के नाते।

“यहां सिर्फ कर्म चलते हैं। शराफत नहीं चलती।” महाकाली की आवाज में हंसी आ गई—“देवा-मिन्नो रुकने को तैयार नहीं। वो जानते हैं कि महाकाली की कैद में है जथूरा, फिर भी वो आगे बढ़ने को तैयार हैं तो मैं पीछे क्यों हटूं?" ।

"देवराज चौहान और मोना चौधरी के ग्रह मिलकर तुझे हरा देंगे।"
 
“महाकाली को तु जानता नहीं, वरना ऐसा न कहता।"

"तू ताकतवर है तो कमजोर से क्यों झगड़ा करती है।"

“जग्गू, तू मुझे बातों में लपेटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन मैं तेरी बातों में आने वाली नहीं।"

जगमोहन ने कुछ नहीं कहा।

"तेरे को देवा-मिन्नो की चिंता है तो तू उन्हें मेरी तिलिस्मी पहाड़ी की तरफ जाने से रोक क्यों नहीं लेता?" ।

"तू देवराज चौहान और मोना चौधरी को जानती है?"

"कुछ-कुछ।”

"तो ये नहीं जानती कि देवराज चौहान एक बार फैसला ले ले तो उसे रोकना कठिन है।"

"तो ये बात है।" ___ "देवराज चौहान भी जानता होगा कि जथूरा को आजाद कराने में, महाकाली नाम के खतरे को पार करना पड़ेगा।"

___ “अब जान चुका है वो।" __

"फिर भी वो इस काम के लिए तैयार हो गया है तो उसे रोका नहीं जा सकता।"

महाकाली की छोटी सी हंसी गूंजी।

"फिर तो ये अच्छी बात है कि तू और गुलचंद सोबरा के पास आ गए।"

"क्यों?"

“उनकी लाशें ले जाने वाला कोई तो चाहिए होगा।” महाकाली ने व्यंग से कहा।

जगमोहन के होंठ भिंच गए।

“तू बहुत बड़ी बात कह गई महाकाली।” सोहनलाल कह उठा।

"मेरी बात तू देख लेना गुलचंद ।”

"मैं शर्त नहीं लगा रहा। लेकिन तूने बड़ी बात कह दी। देवराज चौहान को मारना इतना भी आसान नहीं है।"

"मैं तेरे को उसकी मौत दिखा के रहूंगी।"

"बहुत घमंड है खुद पर।"

"ये घमंड नहीं, मेरी ताकतें हैं, जबकि देवा, मिन्नो साधारण इंसान हैं। वो मर के ही रहेंगे।"

तभी जगमोहन बोला।

“महाकाली, मुझे देवराज चौहान की चिंता है। लेकिन तू सब ठीक कर सकती है।”

“वो कैसे?" ___

“पूर्वजन्म में प्रवेश करने पर देवराज चौहान और मोना चौधरी को यहां का एक बिगड़ा काम ठीक करना पड़ता है। तभी उनकी वापसी के दरवाजे खुलते हैं। हो सकता है ये काम करना, इसी वजह से देवराज चौहान की मजबूरी रहा हो।"

"फिर?

“तू कोई दूसरा बिगड़ा काम बता दे। मैं देवराज चौहान को उस काम पर लगाने की चेष्टा करूंगा।"

"ये नियम के खिलाफ है।”

“क्या मतलब?"

“बाहर से आए लोगों को इस दुनिया की कोई जानकारी देने पर मनाही है।



"मनाही है, कौन मना करता है?"

“हमारे भी बड़े हैं, जो हम पर नजर रखे हुए हैं। वो हमें इस बात की इजाजत नहीं देंगे। देवा-मिन्नो अगर इसी दुनिया में होते तो उन्हें हर प्रकार की जानकारी दी जा सकती थी।"

“तेरे को कहीं तो मेरा साथ देना होगा।"

"ये सम्भव नहीं।"

“सोबरा तो हमें बता सकता है कि...।"

“ये भी नहीं बता सकता। इस दुनिया की बात बाहरी लोगों से करना, सबके लिए मना है।
 
"

"हम भी तो कभी इसी दुनिया का हिस्सा थे।"

“जब थे, तब थे। अब बाहरी दुनिया में जन्म ले चुके हो। ये दुनिया तुम लोगों से दूर हो चुकी है।"

“तो फिर बार-बार, किसी-न-किसी बहाने, हमारा पूर्वजन्म में प्रवेश क्यों होता है?"

"क्योंकि तुम सबके तार पूर्वजन्म से बंधे हैं। तुम लोगों के ढेरों अधूरे काम थे, जो आज भी अधूरे पड़े हैं। उन्हें पूरा करने के लिए तुम लोगों को पूर्वजन्म का फेरा लगाना ही पड़ता है।" महाकाली की आवाज गूंज रही थी।

सोहनलाल और नानिया की निगाह चमकते बिंदु पर टिकी थी।

सोबरा शांत मुस्कान के साथ अपनी जगह पर बैठा था।

"ये बात है तो तुम देवराज चौहान की जान ले लोगी तो फिर अधूरे काम कैसे पूरे होंगे?"

"होगे। दोबारा जन्म कराया जाएगा देवराज चौहान का।"

"कौन कराएगा?"

"बड़ी शक्तियां। जो जीवन और मृत्यु का हिसाब रखती हैं। जब तक देवा-मिन्नो के पूर्वजन्म के अधूरे काम पूरे नहीं होते, उन्हें जन्म लेते रहना होगा। ऐसा ही लिखा है बड़ी ताकतों ने।"

"तो ये सिलसिला नहीं रुकेगा?"

“जब काम खत्म हो जाएंगे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।" महाकाली की आवाज गूंज रही थी।

"ऐसी बात है तो तुम्हें, चाहिए कि हमें सहयोग दो, ताकि हमारे काम जल्दी पूरे हों।” ___

“महाकाली से कभी सहयोग की आशा मत रखना। मझे अपने कर्म बहत प्यारे हैं। अपने कमों के सहारे मैंने भी अपनी मंजिल पानी है, मुझे अभी बहुत ऊंचे जाना है। मेरा लम्बा सफर बाकी है।"

तभी सोहनलाल ने जगमोहन से कहा। "इससे बात करने का कोई फायदा नहीं।"

“गुलचंद ठीक कहता है। मुझसे बात करने का कोई फायदा नहीं। मैं तुम्हारे किसी काम न आ सकूँगी। अपना कर्म करो। इस वक्त तुम दोनों का कर्म ये है कि देवा-मिन्नो का रास्ता बदल दो।" महाकाली की आवाज आई।

जगमोहन होंठ भींचे रहा। सोहनलाल व्याकुल दिखा। सोहनलाल को परेशान देखकर नानिया कह उठी। “तुम क्यों चिंता करते हो, तुम तो खतरे में नहीं हो।"

"देवराज चौहान है।” सोहनलाल ने नानिया को देखा।

"क्या इस बात से तुम्हें फर्क पड़ता है?"

“हां। देवराज चौहान को कुछ नहीं होना चाहिए। वो मेरा पुराना दोस्त है।"

"तो ये बात है।"

तभी महाकाली ने सोबरा से कहा। “तुम आराम से रहो सोबरा। जथूरा मेरी कैद में सुरक्षित है।"

"मुझे तुम पर पूरा भरोसा है महाकाली।” सोबरा ने मुस्कराकर कहा।

“अब मैं जाती हूं।" तभी सबके देखते ही देखते वो चमकीला बिंदु गायब हो गया।
 
जगमोहन ने सोबरा से कहा।

“तुम अगर महाकाली के बढ़ते कदमों को रोक दोगे तो मैं तुम्हारा एहसानमंद रहूंगा।"

"कभी नहीं, ये नहीं हो सकता। मैं जथूरा को आजाद नहीं देखना चाहता। तुम्हारे सामने एक ही रास्ता है कि तुम देवा से मिलो

और उसे समझाओ कि ये रास्ता उसके हक में सही नहीं है।" । ___

“वो मेरी बात नहीं मानेगा। खतरे को समझने के बाद ही उसने रास्ता चुना होगा।"

इसी पल नानिया ने सोबरा से कहा। "अगर हम तुम्हारी बात न माने तो तुम क्या करोगे?"

“वाह नानिया, तू तो पूरी तरह इनके साथ हो गई।"

“मैं सोहनलाल से ब्याह करने वाली हूं।" ।

“जरूर कर। तुझे कौन रोकता है।” सोबरा ने हंसकर कहा।

"मेरी बात का जवाब दे सोबरा।"

"मेरी बात नहीं मानोगे तो, मैं कुछ भी नहीं करूंगा। समझाना मेरा काम है।”

“तो हम अभी यहां से जथूरा की नगरी, देवराज चौहान के पास जाना चाहते हैं।" जगमोहन ने कहा।

“मैं तुम लोगों को जाने नहीं दूंगा। मेरी नगरी में तुम लोग कहीं भी जा सकते हो, परंतु नगरी से बाहर नहीं जा सकते।"

"क्यों?"

“क्योंकि तुम लोग मेरी बात नहीं मान रहे। देवा-मिन्नो को आगे बढ़ने से रोक नहीं रहे।" ___

“महाकाली ने तुम्हें विश्वास दिलाया है कि देवराज चौहान जिंदा नहीं बचेगा। ऐसे में तुम्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि हमने तुम्हारी बात मानी कि नहीं। हमें कैद में रखकर तुम्हें क्या मिलेगा।"

“महाकाली अपना काम कर रही है और मैं अपना।”

"मुझे लगता है कि तुम किसी चिंता में हो।” सोहनलाल बोला।

"कुछ चिंता तो है मुझे जो तुम्हें कह रहा हूं कि देवा-मिन्नो को आगे बढ़ने से रोको।"

"अपनी चिंता के बारे में बताओगे नहीं?" सोबरा ने कुछ पल सबको देखा फिर शांत स्वर में कह उठा।

"आज सुबह ही मैंने भविष्य में झांकने की चेष्टा की।"

“भविष्य में?"

“हां। मैं अपनी ताकतों के दम पर भविष्य में झांक सकता हूं। कम-से-कम होने वाली बातों की खबर मैं पहले पा सकता हूं। जब बहुत जरूरी होता है तो मुझे भविष्य में देखना पड़ता है। आज जब जथूरा की कैद के सिलसिले में भविष्य में देखा तो मुझे कुछ भी नजर नहीं आया। सब कुछ धुंधला-धुंधला सा रहा।” सोबरा ने कहा।

"तो इसलिए तम बुरी आशंका में घिर गए।"

“शायद, ये ही बात है।"

"ये बात तुम्हें महाकाली को बतानी चाहिए थी।"

“महाकाली को मैं खामखाह चिंतित नहीं करना चाहता था। मैं नहीं चाहता कि मेरी बात सुनकर वो परेशान हो जाए और जो इंतजाम वो कर रही है, उसमें चूक जाए। परंतु ये बात सच है कि महाकाली से कोई जीत नहीं पाया।”

जगमोहन और सोहनलाल की नजरें मिलीं।

“तुम तीनों जाओ।” सोबरा ने कहा और चांदी का गिलास उठाकर एक ही सांस में खाली कर दिया— “बहुत बात हो गई है हमारे बीच । तुम दोनों को ये भी समझा दिया है कि अगर देवा-मिन्नो को आगे बढ़ने से नहीं रोका तो उनकी मौत हो जाएगी। उन्हें रोकना चाहते हो तो मैं तुम्हें तिलिस्मी पहाड़ी के उस रास्ते से भीतर प्रवेश करा दूंगा कि आगे बढ़ते हुए भीतर कहीं देवा-मिन्नो से मिलो और उन्हें वहीं से वापस ले जाओ। याद रखो, वहां से तुम लोग आगे बढ़ते हुए, पहाड़ी के ऊपरी छोर से बाहर निकलोगे। अगर वापस पलटे तो महाकाली की ताकतें तुम्हें खतरे में डाल देंगी।" । ___

"तुम्हारा मतलब कि तुम हमें उल्टे रास्ते से पहाड़ी के भीतर प्रवेश कराओगे।" जगमोहन बोला।

"ठीक समझे।" जगमोहन खामोश रहा। नानिया सोबरा से कह उठी।

“हमें कुछ सोचने का मौका दो सोबरा।"

“अवश्य । महल में रहकर सोच लो। परंतु ज्यादा वक्त नहीं है। सुबह तक फैसला कर लेना। यहां से बाहर निकलोगे तो बाहर खड़े पहरेदार तुम तीनों को वहां पहुंचा देंगे, जहां, यहां आने पर तुम लोग ठहरे थे।"

जगमोहन, सोहनलाल व नानिया बिना कुछ कहे बाहर निकल गए।

एक पहरेदार उन्हें उसी कमरे में छोड़ गया था। अब वहां उनके अलावा कोई नहीं था। जगमोहन, सोहनलाल के चेहरों पर सोचों के भाव दौड़ रहे थे।

"देवराज चौहान, मोना चौधरी, बाकी सब भारी खतरे में हैं।" जगमोहन कह उठा—“कल सुबह वो सब जथूरा को आजाद कराने, तिलिस्मी पहाड़ी की तरफ रवाना होने वाले हैं और उधर महाकाली ने उनकी मौत के सब इंतजाम कर दिए हैं। समझ में नहीं आता कि हम इस मामले को कैसे ठीक करें।" ___

“सब हालात जानने के बाद ही देवराज चौहान ये काम करने को तैयार हुआ होगा।” सोहनलाल बोला।

"हां, देवराज चौहान ने पहले सब हालात जाने होंगे।”

"तो देवराज चौहान को सफलता दिखी होगी, तभी वो तैयार..."

“सोहनलाल ।” जगमोहन ने गम्भीर स्वर में कहा—“इस काम के लिए तैयार होना, देवराज चौहान की मजबूरी भी हो सकती है।" ____

क्योंकि पूर्वजन्म में आकर कोई एक बिगड़ा काम संवारने पर ही, हमारी वापसी के दरवाजे खुलेंगे।"

जगमोहन ने सहमति से सिर हिलाया।

"हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल है कि हमें अब क्या करना चाहिए?"

“सोबरा हमें देवराज चौहान के पास नहीं पहुंचने देगा। वो कहता है हम उसकी नगरी से बाहर नहीं जा सकते। एक तरह से हम सोबरा के कैदी बनकर रह गए हैं। हमारे सामने कोई भी रास्ता नहीं बचा।"

नानिया बोल पड़ी। "मैं रास्ता बताऊं?"

"कहो।” सोहनलाल ने उसे देखा।

"हमें सोबरा की बात मान लेनी चाहिए कि हम तिलिस्मी पहाड़ी के भीतर जाकर उन्हें समझाएंगे।"

“वो समझने वाले नहीं।" जगमोहन बोला।

"तो हमने कौन-सा समझाना है। इस तरह कम-से-कम देवराज चौहान के साथ तो हो जाएंगे।"

“ये ठीक कहती है।” सोहनलाल बोला। जगमोहन के चेहरे पर सोचें उछलीं।

"इस तरह हम सोबरा की कैद में रहने से बच भी सकते हैं और देवराज चौहान के पास भी पहुंच सकते हैं।"

जगमोहन ने कुछ नहीं कहा।

"तुम खामोश क्यों हो। मन में कुछ है तो कहो।"

"शायद यही एक रास्ता बचा है हमारे पास।" जगमोहन कह उठा।

“मैंने ठीक कहा न?" नानिया खुशी से बोली।

“तुमने बिल्कुल ठीक कहा।” सोहनलाल मुस्कराया।

"तो चलो, सोबरा से कह देते हैं कि...।"

"अभी नहीं।" जगमोहन कह उठा—“रात का वक्त है हमारे पास। हम इस बारे में और सोचेंगे। सोबरा से सुबह बात करेंगे।"

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
 
मोमो जिन्न एकाएक ठिठका तो लक्ष्मण दास और सपन चड्ढा भी ठिठक गए। (इन तीनों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूर्व प्रकाशित उपन्यास 'जथूरा' एवं 'पोतेबाबा' ।)

* गहरा अंधेरा छाया हुआ था। आकाश में चंद्रमा और तारे नजर आ रहे थे। ठंडी हवा चल रही थी। परंतु लक्ष्मण दास और सपन चड्ढा लगातार चलते रहने की वजह से पसीने से तर-बतर थे।

दोनों गहरी-गहरी सांसें लेने लगे।

जबकि मोमो जिन्न गर्दन एक तरफ करके, हौले-हौले सिर हिलाने लगा। स्पष्ट था कि जथूरा के सेवक उसे कोई नया निर्देश

दे रहे थे। इस दौरान मोमो जिन्न की आंखें बंद हो गई थीं। ___

चंद्रमा की रोशनी में लक्ष्मणदास और सपन चड्ढा की नजरें मिलीं। __ “सपन।” लक्ष्मणदास मुंह लटकाकर बोला—“मुझे तो बहुत भूख लग रही है।"

"मझे भी।"

“यहां तो खाने को कुछ भी नहीं है। जंगल जैसी जगह, ऊपर से घना अंधेरा।"

“मोमो जिन्न ने हमें बुरा फंसा दिया।" _“पहले ये कितना अच्छा था जब इसके भीतर इंसानी इच्छाएं आ गई थीं। यार बनकर रह रहा था। खुद भी खाता था और हमें भी खिलाता था। कितने प्यार से बोलता था।” लक्ष्मण दास ने गहरी सांस लेकर कहा।

“अब तो कड़क रहता है।"

“खुद को हमारा मालिक कहता है।"

“जबर्दस्ती मालिक बन गया हमारा। कितना अच्छा बिजनेस करते थे हम । अमीर हैं हम। परंतु मोमो जिन्न ने हम पर कब्जा करके, हमें फकीर से भी बुरा बना दिया। भूखे पेट रहना पड़ रहा



___ “बहुत कमीना है ये।"

_ “बहुत ही कमीना। कहता है कि जिन्न झूठ नहीं बोलते, परंतु इसने सब कुछ हमें झूठ बोला। हमें सोबरा के पास ले जा रहा था। कहता था सोबरा से कहकर, हमें वापस हमारी दुनिया में भिजवा देगा। कसमें खाता था। हम दोनों भोले हैं जो इसकी बात मानते रहें। अब कहता है, सोबरा के पास नहीं जाना है।" ___

"क्योंकि इसके भीतर जो इंसानी इच्छाएं आई थीं, वो गायब हो गई हैं। ये फिर से असली जिन्न बन गया।"

“लेकिन हमारी तो मुसीबत बढ़ गई। यहां तो पेट भरने के लाले पड़ गए हैं।"

सपन चड्ढा थोड़ा करीब आया। मोमो जिन्न पर नजर मारी। मोमो जिन्न अभी भी सुनने-सुनाने में व्यस्त था।

“लक्ष्मण भाग चलते हैं।"

"ये जिन्न हमें भागने देगा तब न।"

"ये बातों में व्यस्त है। मौका अच्छा है।"

“पागल न बन। इसकी नजर हम पर ही है।"

"तो क्या करें?”

"रात को भागेंगे। इससे कहते हैं कि हम थक गए हैं। हमें नींद आ रही है, उसके बाद...।"

"लेकिन जिन्न को तो नींद आती नहीं। ये जागता रहेगा।"

"ओह, ये तो मैं भूल गया था।” ।

"जब तक इसके साथ रहेंगे, ये हमें नचाता रहेगा।"

“मेरे खयाल में हमें नींद लेने का नाटक करना चाहिए और रात को मौका पाते ही खिसक लेंगे।"

"लेकिन जाएंगे कहां?”

"ये बाद में सोचेंगे। पहले इससे तो पीछा छूटे।"

"वो देख, शायद उसकी बातें खत्म हो गई हैं।" मोमो जिन्न सिर हिलाकर इन दोनों की तरफ पलटा।

“तुम दोनों एक-दूसरे के कान में क्या खुसर-फुसर कर रहे हो।" मोमो जिन्न ने दोनों को गहरी निगाहों से देखा। ____

“खुसर-फुसर?" लक्ष्मण दास जल्दी से कह उठा-"क्या कह रहे हो, हम तो एक-दूसरे की थकान और भूख के बारे में...।" ___

"फिर भूख।” मोमो जिन्न मुंह बनाकर कह उठा—"तुम इंसानों की ये बुरी समस्या है कि बात-बात पर कुछ खाने को कहते हो। शुक्र है कि बनाने वाले ने जिन्नों को पेट की बीमारी नहीं लगाई।"

“ये बीमारी तो तुम्हें भी लगी थी, जब तुम जलेबियां-रबड़ी-तरबूज खाते थे और हम तुम्हारी इच्छाएं पूरी करते थे। भूल गए तुम कि तुम्हें सिल्क का कुर्ता-पायजामा भी सिलवाकर... "

“ये बातें मत करो।”

“क्यों-क्या हम गलत... ।”

"बीच में, कुछ वक्त के लिए, किसी ने मेरे भीतर इंसानी इच्छाएं भर दी थीं।" मोमो जिन्न मुंह बनाकर बोला—“तभी तो मेरी इच्छा खाने-पीने और कपड़े पहनने की हुई।"

"तब तुम अपने मतलब को, हमारे यार बन गए थे।"

“वो वक्त मुझे याद मत दिलाओ।"

"क्यों?" सपन चड्ढा ने तीखे स्वर में कहा।

“जिन्न को ये सब सुनना अच्छा नहीं लगता।” मोमो जिन्न ने गहरी सांस ली।

"तब तुमने हमसे वादे भी किए थे।"

“तुमने हमें वापस हमारी दुनिया में पहुंचाने का वादा किया था।"

"तब हम तुम्हारी इच्छाओं के बारे में ढोल पीट देते तो ये बात जथूरा के सेवकों को पता चल जाती। वे तुम्हें मार देते। हमने अपना मुंह बंद रखकर तुम्हारा भला किया और तुम एहसानफरामोश हो कि सब भूल गए।"

"खामोश।” मोमो जिन्न कठोर स्वर में बोला—“जिन्न कभी एहसानफरामोश नहीं होता।”

"लेकिन तुम हो।”

"अपनी जुबान को लगाम दो।"

“तुम कमीने-झूठे-मक्कार... "

मोमो जिन्न गुस्से से आगे बढ़ा और सपन चड्ढा की गर्दन थाम ली।

सपन चड्ढा को अपनी सांस रुकती सी महसूस हुई।

“ये क्या कर रहे हो।" लक्ष्मण दास हड़बड़ाकर बोला—“ये मर जाएगा।"

"इसने मेरे साथ बदतमीजी की।”

“वो तो ठीक है लेकिन जो बातें कही हैं, उसमें कुछ भी झूठ नहीं है।” ___

“तब मुझमें इंसानी इच्छाएं थीं। मुझे अपने अच्छे-बुरे का पता नहीं था।" ___

"लेकिन तुमने हमसे वादे तो किए थे। तब भी तो तुम जिन्न

“म... मेरा गला।” सपन चड्ढा फंसे स्वर में बोला।

“पहले इसका गला छोड़ो।"

मोमो जिन्न ने सपन चड्ढा का गला छोड़ दिया। सपन चड्ढा गला मसलता, गहरी-गहरी सांसें लेने लगा।

"तुम हमें धोखे में रखकर यहां ले आए। लक्ष्मणदास ने कहा।

"तम दोनों मेरे गलाम हो।" ।

"हम किसी के गलाम नहीं हैं।" लक्ष्मणदास गुस्से से कह उठा।

“परंतु तुम हो। जिन्न या तो खुद गुलाम बनता है या बनाता है। मैंने तुम दोनों को.... "

“लक्ष्मण।” सपन चड्ढा गहरी सासें लेता कह उठा—“ये बहुत बड़ा कमीना है।" ___

"मुझे भी ऐसा ही लगता है।"

"तुम्हारी ये हिम्मत कि मोमो जिन्न से इस तरह बात करो।" मोमो जिन्न सख्त स्वर में बोला।

“तुम इसी लायक हो।”

“ओफ्फ—मैंने तुम दोनों को अपना गुलाम बनाकर अपनी इज्जत खराब कर ली है।"

“तुमने जो हमसे वादे किए, वो अब कहां गए। तुम स्वयं ही बेइज्जत जिन्न हो। वरना जिन्न तो ऐसे होते हैं कि जो कह देते हैं मरते दम तक अपना कहा पूरा करते हैं। तुम तो...।"

“आज तक तुम कितने जिन्नों से मिले हो जो ये बात कह रहे हो।” मोमो जिन्न ने दोनों को घूरा।

“ये बात हम तुम्हें नहीं बताएंगे।"

“सीक्रेट है।"

"क्या चाहते हो तुम दोनों?" मोमो जिन्न गम्भीर था।

“हम, वापस अपनी दुनिया में जाना चाहते हैं। तुमने वादा किया था कि हमें हमारी दुनिया में पहुंचा दोगे।

“पहुंचा दूंगा। परंतु कुछ समय बाद ।"

“तुम अब भी झूठ बोल रहे हो।"

“जिन्न को झूठा मत कहो।”

“तुम इस वक्त हमें महाकाली की तिलिस्मी पहाड़ी पर ले जा रहे हो। वहां हम मर गए तो तुम अपना वादा कैसे पूरा करोगे।"

मोमो जिन्न खामोश रहा।

“लक्ष्मण, तुम इसकी किसी बात का भरोसा मत करना।" ___

"कहने की क्या जरूरत है। मैं तो पहले ही भरोसा नहीं कर रहा। सिर्फ इसे भुगत रहा हूं।"

“पहले कहा करता था कि मैं तुम्हारे लिए जान दे दूंगा। इसकी बातों में आकर हम इसे जलेबी-रबड़ी-तरबूज खिलाते रहे। सिल्क के कपड़े सिलवाकर देते रहे और अब... " __

"जिन्न के बारे में कैसी बातें कर रहे हो।” मोमो जिन्न बोला—"मुझे तो घिन आ रही है।"

“तेरे को तो टापू पर अपने हिस्से का खाना भी खिलाया था। तब तू डकार मारा करता था।" __

“छी-छी—कैसी बातें करते हो। भला जिन्न भी कभी डकार मारते

__ “तुम मारते थे।"

"ओह कितना बुरा बन गया था मैं। जाने किस शैतान ने मुझमें इंसानी इच्छाएं भर दी थीं।"

“देख तो कैसा शरीफ जिन्न बन रहा है अब तो।"

"मेरा तो दिल करता है कि पटकी दे दूं इसे।"

"कमीना है ये।”
 
"तुम दोनों मुझसे बहुत दुखी लगते हो।” मोमो जिन्न गम्भीर स्वर में कह उठा। ___

“क्या ये बात तेरे को अब पता चली है। हम तो आत्महत्या करने की सोच रहे हैं।" __

“मुझे मालूम है इंसान आत्महत्या कर लेते हैं। ठीक है, तुम दोनों भी कर लो।"

“क्या?" लक्ष्मण दास हड़बड़ाया।

“हम आत्महत्या कर लें?" सपन चड्ढा को कुछ कहते न सूझा।

"तुम ही तो कह रहे थे।"

“वो तो...वो तो यूं ही उदाहरण वाली बात थी। हमने ये तो नहीं कहा कि हम आत्महत्या करने जा रहे हैं।" ___

“क्या मुसीबत है।" लक्ष्मण दास बड़बड़ा उठा—“इस जिन्न ने तो हमारी इज्जत उतार दी।”

"



"दिल छोटा न करो।” मोमो जिन्न बोला—“मैं तुम दोनों को वापस तुम्हारी दुनिया में पहुंचा दूंगा।"

"कब?”

"सिर्फ एक काम पूरा होने के बाद।"

“कौन-सा काम?"

“जथूरा तिलिस्मी पहाड़ी के भीतर कहीं कैद है। उसे वहां से आजाद कराना है।”

"तो हम क्या करें।"

"हमारा इस बात से क्या वास्ता?"

"तुम लोगों को मेरे साथ रहना है। ऐसा जथूरा के सेवकों ने मुझे आदेश दिया है। क्यों, ये तो वो ही जानते होंगे। और जिन्न अपने मालिक से मिले आदेशों को हर हाल में पूरा करता है।" __

“लेकिन तुम तो जथूरा के गुलाम हो। उसके सेवकों के नहीं। और जथूरा कैद में है। तुमने बताया।" __

“जथूरा की गैरमौजूदगी में, जथूरा के सेवक मुझे आदेश देने का हक रखते हैं। मेरे लिए एक ही बात है। अभी-अभी मुझें बताया गया है कि कल सुबह देवा-मिन्नो-बेला, भंवर सिंह-त्रिवेणी, नील सिंह, परस, कमला रानी, मखानी, तवेरा, गरुड़ वगैरहा, महाकाली की तिलिस्मी पहाड़ी की तरफ रवाना हो रहे हैं कि जथूरा को आजाद करा सकें। हमें तिलिस्मी पहाड़ी के पहले, एक खास जगह रुकने को कहा गया है और उन सबके वहां पहुंचने पर, उनका साथ देने को कहा है।” ___

“नई मुसीबत।” लक्ष्मण दास बड़बड़ाया।

“हम भला इस मामले में उनका क्या साथ देंगे।" सपन चड्ढा बोला— “हम वहां मारे जाएंगे।” ।

“मैं तुम दोनों की रक्षा करूंगा।" मोमो जिन्न बोला।

"तुम हम दोनों को यहीं छोड़ दो। तुम्हारी बड़ी मेहरबानी होगी। हम लुढ़कते-ठोकरें खाते किसी तरह अपनी दुनिया में पहुंच जाएंगे।" ___

“नादान हो जो ऐसी बातें कर रहे हो। अभी तक इस बात को नहीं समझे कि तुम दोनों इस वक्त नई दुनिया में आ चुके हो। यहां से वापस चले जाना, आसान नहीं है। देवा और मिन्नो ही तुम्हें वापस ले जा सकते हैं।”

“तुम नहीं।"

“जथूरा चाहे तो मैं भी तुम दोनों को वापस तुम्हारी दुनिया में पहुंचा सकता हूं।” मोमो जिन्न ने कहा—“अब ये सब बातें छोड़ो

और यहां से चलो। हमें अभी आगे चलना है।"

“मेरे में जरा भी हिम्मत नहीं है चल पाने की।"

"मेरा भी यही हाल है।"
 
“महाकाली की तिलिस्मी पहाड़ी यहां से ज्यादा दूर नहीं है। उससे पहले ही एक जगह पर हमें ठहर जाना है। वहां पर आराम कर लेना। वो लोग कल दिन ढले ही वहां पहुंचेंगे।" मोमो जिन्न ने कहा—“चलो यहां से।"

लक्ष्मण दास और सपन चड्ढा की नजरें मिलीं। __“इसे कहने का कोई फायदा नहीं होगा। ये अपनी बात मनवा के ही रहेगा।" सपन चड्ढा बोला।

“चलो। वहां हमें आराम करने का काफी वक्त मिलेगा।"

फिर वे तीनों अंधेरे में चल पड़े। मोमो जिन्न दो कदम आगे चल रहा था।

“वहां आराम करते हुए जब ये लापरवाह होगा तो हम भाग जाएंगे।" सपन चड्ढा धीमे से कह उठा।

“मैं भी यही सोच रहा हूं।" लक्ष्मण दास फुसफुसाया।

"जिन्न कभी लापरवाह नहीं होते।” आगे जाता मोमो जिन्न कह उठा—“इसलिए तुम दोनों भाग नहीं सकते।"

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

आधी रात का वक्त हो रहा था।

जथूरा के महल के उस हॉल में चुप्पी ठहरी हुई थी। वहां देवराज चौहान, नगीना, मोना चौधरी, रुस्तम राव, बांकेलाल राठौर, महाजन, पारसनाथ, मखानी और कमला रानी मौजूद थे।

कुछ नींद में थे तो कुछ जाग रहे थे।

जागने वालों में से देवराज चौहान, मोना चौधरी, मखानी और कमला रानी थे। हॉल की रोशनी मध्यम थी कि नींद लेने में उन्हें परेशानी न हो।

मखानी ने हर तरफ नजरें घुमाईं। मोना चौधरी को उसने टहलते पाया। देवराज चौहान सोफे जैसी कुर्सी पर टांगें पसारे बैठा था।

मखानी आहिस्ता से कमला रानी के पास सरक आया। जो कि लेटी छत को देखती सोच रही थी।

“क्या है?" कमला रानी ने मखानी को देखा।

मखानी ने दांत फाड़े।

"सोचने दे, पीछे हो जा।” कमला रानी कह उठी।

"तू रात के अंधेरे में कितनी खूबसूरत लगती है।" मखानी ने दांत फाड़कर कहा।

"अच्छा।” कमला रानी ने व्यंग-भरी नजरों से उसे देखा—“कहीं अब तू बाथरूम की तरफ जाने को तो नहीं कहने वाला।"

"ओह, तूने तो मेरे दिल की बात पकड़ ली।"

“मूड खराब मत कर।” |

"चल ना।” मखानी ने आग्रह किया।

"बिल्कुल नहीं।”

"तो यहीं पर... "

"सीधा हो जा। मैं मशीन नहीं हूं। दिन में दो बार तूने कर लिया था।"

"सिर्फ दो बार ही तो किया।"

“तो क्या दस-बीस बार करेगा।"

“कम-से-कम तीन-चार बार तो होना चाहिए।” मखानी ने मुंह लटकाकर कहा।

"तु इंसान है या जानवर, जो...।"

"तेरे को तो पता ही है कि मैं क्या हूं। स्वाद तू चख चुकी है।" मखानी बोला—“क्या पता आने वाले वक्त में कब मौका मिलता है। इसलिए पहले ही पेट भरकर रख लं तो ठीक रहेगा।"

इसी पल शौहरी की आवाज कानों में पड़ी। “मखानी! तू बहुत लालची हो गया है।"

"तेरे को क्या, मैं कमला रानी को पटा रहा हूं तो तुझे क्यों जलन होती है।"
 
"काम की तरफ ध्यान दे।”

“अब आगे के कामों में हमारा क्या काम?"

“बहुत काम है—तुम... "

"मैं सोच चुका हूं। महाकाली की पहाड़ी पर हमारा कोई काम नहीं। देवराज चौहान-मोना चौधरी वहां जा रहे हैं। बाकी सब भी साथ में हैं। तू मुझे और कमला रानी को यहीं महल में रहने दे।"

“अच्छा, महल में रहकर तू क्या करेगा?"

“मैं...मैं कमला रानी के साथ प्यार करूंगा।"

"अभी पोतेबाबा, इसी तरफ ही आ रहा है।” शौहरी की आवाज कानों में पड़ी।

“इस तरफ?"

"हां, तुम दोनों के पास।"

"क्यों?"

“वो जो कहे, उसकी बात सुनना। आगे तुम्हें क्या करना है वो बताएगा।"



“तुम लोग हमें काम ही क्यों बताते रहते हो?"

"कालचक्र से जुड़े हर इंसान को काम में लगे रहना पड़ता..."

"तुमने तो कहा था कि पूर्वजन्म की दुनिया में जाकर बहुत मजा आएगा, परंतु...।"

"क्या तेरे को मजा नहीं आ रहा। कमला रानी के साथ तू दो बार स्नानघर की तरफ गया है।"

मखानी सकपकाकर बोला। “तू... तुझे कैसे पता?"

"मैं तेरे साथ ही तो था।”

“क्या?" मखानी हड़बड़ा उठा—“तूने सब देखा।"

"हां।"

“कमीना है तू, जो तूने देखा।” मखानी जल-भुनकर कह उठा।

“तू कमला रानी को उस वक्त बहुत तंग करता है।"

"किसने कहा ये।"

"मैंने देखा।”

"कमला रानी को उसमें मजा आता है। मैं तंग कहां करता हूं उसे।"

___ “मेरे से कुछ भी छिपा नहीं है, सब जानता हूं। तू सीधा हो जा।"

कमला रानी मुस्कराते हुए उसे देख रही थी।

“पोतेबाबा आ गया है। वो जो कहे ध्यान से सुनना।

मखानी ने हॉल के दरवाजे की तरफ देखा तो पोतेबाबा को भीतर प्रवेश करते देखा।

“आ गया।” मखानी बड़बड़ा उठा।

“क्या हुआ?" कमला रानी ने पूछा।

“पोतेबाबा हमें आगे का काम बताने आया है।” मखानी उखड़े स्वर में बोला।

"तो तू नाराज क्यों होता है।"

"मेरा मन कोई काम करने का नहीं है।" कमला रानी ने अपना हाथ मखानी की टांग पर रख दिया। मखानी के शरीर में बिजली कौंधी।

“तू जब टांग पे हाथ रखती है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।"

“अपने पर काबू रख । तेरा इंजन बहुत जल्दी ही गर्म हो जाता है।” कमला रानी ने प्यार से कहा।

“चल न, बाथरूम की तरफ।"

तभी पोतेबाबा उनके पास आ पहुंचा। कमला रानी ने उसकी टांग से हाथ हटा लिया। मखानी ने उखड़े अंदाज में पोतेबाबा से कहा।

"रात के इस वक्त त क्यों आया। ये हमारे आराम करने का वक्त है।"

पोतेबाबा ने दूर पड़ी कुर्सी को पास में घसीटा और बैठते हुए बोला।

“जब काम सामने हो तो तब आराम नहीं होता।"

“बहुत गलत वक्त पर आया तू।" मखानी ने मुंह बनाया।

पोतेबाबा ने दूर मौजूद देवा और मिन्नो पर निगाह मारी फिर कमला रानी और मखानी से बोला।

“कल सुबह तुम दोनों सबके साथ महाकाली की तिलिस्मी पहाड़ी पर, जथूरा को आजाद कराने जा रहे हो।”

“हमारी क्या जरूरत है साथ जाने की।" मखानी मुंह बनाकर बोला—“तिलिस्म तो देवा और मिन्नो के नाम बांधा है।"

“वो ही तो बता रहा हूं कि क्या जरूरत है।"

“बताओ।” कमला रानी ने कहा। मखानी ने नाराजगी-भरी नजरों से, कमला रानी को देखा। कमला रानी ने अपना हाथ मखानी की टांग पर रख दिया। मखानी की सारी नाराजगी उड़ गई।

"देवा और मिन्नो महाकाली का मुकाबला नहीं कर सकते। महाकाली तंत्र-मंत्र की विद्या में माहिर है, जबकि देवा-मिन्नो दूसरी दुनिया से आए साधारण इंसान हैं। उन्हें कभी भी तुम दोनों की सहायता की जरूरत पड़ सकती है।"

“भला हम क्या सहायता करेंगे।” मखानी ने कहा।

“तुम दोनों कालचक्र का हिस्सा हो। शौहरी और भौरी तुम दोनों के साथ रहेंगे। वो जरूरत पड़ने पर रास्ता सुझाएंगे।"

“उनसे कहो हर वक्त हमारे साथ न रहे।"

"क्यों?"

"जब हम बाथरूम की तरफ जाते हैं तो वो हमें देखते हैं।”

“उन बातों में शौहरी और भौरी की कोई दिलचस्पी नहीं है। वो बहुत व्यस्त रहते हैं।"

"लेकिन देखते तो हैं।"

“उन बातों की तरफ ध्यान दो, जो मैं तुमसे कर रहा हूं।"

“क्या अभी तुम्हारी बात पूरी नहीं हुई?"

“नहीं।"

"तो कहो।”

"मैं तुम दोनों को जो बता रहा हूं वो तुम दोनों तक ही रहे। रहस्य वाली बात है ये।” पोतेबाबा ने गम्भीर, किंतु धीमे स्वर में कहा—“गरुड़ को तो तुम दोनों ने देखा होगा?"

"हां"

"सच बात तो ये है कि वो जथूरा का सेवक न होकर, सोबरा का खबरी है।"

"ओह, तुम्हें कैसे पता?"
 
“पता चल गया। सुनते रहो। गरुड़ यहां की सारी खबरें सोबरा को बताता है। इससे हमें बहुत हानि होती है और..."

“तुम गरुड़ को मार दो। हानि नहीं होगी।"

“तुम बोलते ज्यादा हो और मेरी बात कम सुन रहे हो।"

"ठीक है। तम कहते रहो। हम सनते हैं।"

"ये बात रातुला और जथूरा की बेटी तवेरा भी जानती है। तवेरा को इस बात की खबर मैंने ही दी। अब तवेरा की चाल ये है कि वो गरुड़ को अपने साथ महाकाली की पहाड़ी पर ले जाएगी। इसलिए कि उसे झूठी-झूठी खबरें दें और गरुड़ वो खबरें आगे सोबरा को दे। इससे सोबरा भटक जाएगा।" ____

“ओह।"

“तुम दोनों को तवेरा और गरुड़ पर नजर रखनी है। अगर कहीं पर तवेरा चूक जाए तो गरुड़ उसे जान का नुकसान न पहुंचा सके।”

“समझ गया। ये तो अच्छी बात है।” मखानी ने सिर हिलाया।

"क्या तुम्हें शक है कि तवेरा कोई गलती कर बैठेगी।" कमला रानी ने पूछा। ___

“कोई शक नहीं। तवेरा बहुत समझदार है और तंत्र-मंत्र की विद्या में माहिर है। परंतु महाकाली ज्यादा तेज है। लेकिन हो सकता है कि गरुड़ मेरी आशा से ज्यादा चालाक हो और वो भांप ले कि तवेरा कोई चाल चल रही है।” पोतेबाबा ने कहा—“ऐसे किसी मौके पर तुम दोनों ने तवेरा का बचाव करना है।”

"समझ गए।” कमला रानी ने कहा। “महाकाली की पहाड़ी पर होगा क्या?"

"तिलिस्मी पहाड़ी है वो। वहां सिर्फ मौत ही सामने आएगी। तुम दोनों ने खुद को भी बचाना है और दूसरों को भी। ये अभियान जथूरा को आजाद कराने का है।” पोतेबाबा गम्भीर था।

“तुम्हें क्या लगता है कि जथूरा आजाद हो सकेगा।"

“मालूम नहीं।” पोतेबाबा के होंठ भिंच गए।

“तुम्हें सब मालूम है। मुझे बताओ कि इस बारे में तुम क्या सोचते हो?"

"मुझे नहीं लगता कि जथूरा को आजाद कराने में हमें सफलता मिल पाएगी।"

"तो फिर इन सबको क्यों भेज रहे हो?"

"कोशिश तो करनी चाहिए, शायद सफलता मिल ही जाए। सब कुछ देवा और मिन्नो पर निर्भर है, क्योंकि महाकाली ने तिलिस्म उन दोनों के नाम पर बांधा है। अगर दोनों काबिल हैं तो शायद सफल हो जाएं।"

“तुम्हें देवा और मिन्नो की काबलियत पर शक है?” कमला रानी ने पूछा। ___

“दिल की बात बताता हूं कि उनकी काबलियत पर मुझे कोई शक नहीं। ऊपर से दोनों के एक साथ काम करने पर दोनों के ग्रह मिलकर शक्तिशाली हो जाते हैं और वो हर काम को कर पाने का हौंसला रखते हैं। मैं यूं ही इन्हें पूर्वजन्म में नहीं लाया। इन्हें लाने में मुझे बहुत चालें खेलनी पड़ीं।"

"तो फिर तुम्हारे मन में असफल होने की शंका क्यों है?" कमला रानी गम्भीर थी। ___
 
“इसकी वजह महाकाली है।" पोतेबाबा ने दोनों को देखा—“महाकाली की ताकतें बहुत ज्यादा हैं। वो आज तक किसी से हारी नहीं। सोबरा के कहने पर उसने जथूरा को कैद में रखा हुआ है। ऐसे में महाकाली कभी नहीं चाहेगी कि जथूरा उसकी इच्छा के बिना, उसकी कैद से निकल जाए। इसके लिए वो भरपूर, कठोर इंतजाम करेगी। किसी की जान लेने से भी पीछे नहीं हटेगी।"

"फिर तो खतरा पूरा है।” मखानी ने कहा। पोतेबाबा ने सिर हिलाया।

“तुम कहते हो कि तवेरा के पास तंत्र-मंत्र की विद्या है।” कमला रानी ने सोच-भरे स्वर में कहा।

“परंतु तवेरा महाकाली से कमजोर है।"

“नीलकंठ के बारे में तुम्हारा क्या खयाल है?"

"नीलकंठ हमारे बहुत काम आ सकता है।" पोतेबाबा कह उठा—“एक ही गुरु से दोनों ने विद्या सीखी है। नीलकंठ अवश्य महाकाली की चालों को पहचानता होगा।"

“वो मिन्नो का चाहने वाला है।" "तभी तो इस मामले में आ गया। उसके आने से महाकाली अवश्य बेचैन हुई होगी।” पोतेबाबा ने गम्भीर स्वर में कहा—“मैंने सारी बात तुम दोनों को बता दी है। तिलिस्मी पहाड़ी के सफर के वक्त तुम दोनों सतर्क रहना।" ___

“मोमो जिन्न किधर है?" मखानी बोला—“मैं उसे नहीं छोडूंगा। उसने हमारी हत्या करवा दी थी।"

“वो सब मेरे इशारे पर हुआ था।” पोतेबाबा ने कहा।

"तुम्हारे इशारे पर?"

“ज्यादा सवाल मत पूछो। इतना बता दूं कि मोमो जिन्न, लक्ष्मण दास और सपन चड्ढा भी रास्ते में मिलेंगे और तुम लोगों के साथ ही चल पड़ेंगे। उन्हें अपना दोस्त समझना।" ___

“मोमो जिन्न की क्या जरूरत है इस मामले में।” मखानी नापसंदगी-भरे स्वर में कह उठा।

__

"बहत जरूरत है। मोमो जिन्न वक्त आने पर बहत काम आएगा।” पोतेबाबा उठ खड़ा हुआ—“अब जो भी बात करनी हो, वो तुम दोनों शौहरी या भौरी से कर सकते हो। मैं चलता पोतेबाबा देवराज चौहान के पास पहुंचा।

"नींद ले लो। इसके बाद तुम्हें आराम नहीं मिलेगा।” पोतेबाबा ने कहा।

देवराज चौहान जवाब में मुस्करा पड़ा। पोतेबाबा ने कुछ दूर टहलती मोना चौधरी से कहा। “तुम भी सो जाओ मिन्नो।" मोना चौधरी ने उसे देखा, कहा कुछ नहीं।

“जथूरा को आजाद करवाने में तुम कोई परेशानी महसूस कर रही हो तो कह सकती हो।” पोतेबाबा पुनः बोला।

“ऐसी कोई बात नहीं। मोना चौधरी ने ऊंचे स्वर में कहा।

पोतेबाबा ने देवराज चौहान को देखा तो देवराज चौहान ने कहा। "हमारे सफर की तैयारी कर ली तुमने?"

"हां, तैयारी हो चुकी है देवा।"

"तो सुबह मिलेंगे।"

पोतेबाबा वहां से बाहर निकल गया। मखानी ने उसी पल कमला रानी से धीमे स्वर में कहा। “अब तो स्नानघर की तरफ आ जा।"

“अब क्या हो गया?" कमला रानी ने मुंह बनाया।

"कभी तो मेरी बात मान लिया कर।"

“आज दिन में दो बार तेरी बात मानी है।"

“एक बार और मान ले। तेरा क्या जाता है। जाता तो मेरा ही है।"

कमला रानी मुस्करा पड़ी। मखानी की आंखों में चमक आ ठहरी।

“चलती है?" मखानी के स्वर में आग्रह था।

"चल ।” कमला रानी ने गहरी सांस ली—“एक बार और तेरी बात मान लेती हूं।"

"तेरा जवाब नहीं कमला रानी। तू रास्ते पर आ तो जाती है लेकिन मुझे तड़पा-तड़पाकर। ये भी अदा है। इससे भाव बढ़ा रहता है। जवानी में तूने बहुतों को तरसाया होगा, इसी तरह।"

“जल्दी चल ले। मेरा मन बदल गया तो...।"

“मैं जाता हूं-तू आ जाना।" कहकर मखानी उठा और स्नानघर की तरफ बढ़ गया।

'साला, हरामी।' कमला रानी बड़बड़ा उठी—'जवानी में इसने बहुत गुल खिलाए होंगे। जवान तो अब भी है। मैं भी जवान हं। भला हो कालचक्र का, जिसने हमें फिर से जवान कर दिया। बड़बड़ाने के पश्चात कमला रानी उठी और बाथरूम की तरफ बढ़ गई।

तभी कमला रानी की निगाह देवराज चौहान पर पड़ी। देवराज चौहान उसे ही देख रहा था। कमला रानी ने मुस्कराकर आंख दबा दी। देवराज चौहान ने गहरी सांस ली और मुंह फेर लिया।

'हाथ नहीं रखने देगा। नखरे वाला है।' कमला रानी बड़बड़ा उठी।
 
Back
Top