S
StoryPublisher
Guest
फ़र्श पर बहुत सारे सादे काग़ज़ात बेतरतीबी से बिखरते हुए थे। कर्नल बौखलाये हुए अन्दाज़ में बड़बड़ाता हुआ काग़ज़ों पर झुक पड़ा।
'मगर!' वह चन्द लम्हे बाद बदहवासी में बोला, 'मैंने तो काग़ज़ात रखे थे। तुमने इसे वहाँ से उठाया ही क्यों?'
'इसलिए कि मैं ही ली यूका हूँ।' इमरान ने गरज कर कहा।
'त-त...तुम!' कर्नल हकला कर रह गया। बाकी लोग भी मुँह खोले हुए इमरान को घूर रहे थे। अब इमरान के चेहरे पर मूर्खता की बजाय ओज बरस रहा था।
'नहीं...नहीं!' सोफ़िया ख़ौफ़ज़दा आवाज़ में चीख़ी। इमरान ने कन्धे से ऐयरगन उतारी और उसे बारतोश की तरफ़ तान कर बोला।
'मिस्टर बारतोश, पिछली रात तुम मुझे पकड़ने की स्कीमें बना रहे थे। अब बताओ...तुम्हें तो मैं सबसे पहले ख़त्म कर दूंगा।'
'यह क्या बदतमीज़ी है?' बारतोश ज़रग़ाम की तरफ़ देख कर गुर्राया, 'मैं इसे नहीं बर्दाश्त कर सकता।' फिर वह कर्नल डिक्सन से बोला, 'मैं किसी होटल में रहना ज़्यादा पसन्द करूँगा। यह बदतमीज़ सेक्रेटरी शुरू ही से हमारा मज़ाक उड़ाता रहा है।'
___ 'जरगाम!' डिक्सन ने कहा, 'ऐसे बेहूदा सेक्रेटरी से कहो कि वह मिस्टर बारतोश से माफ़ी माँग ले।'
‘मिस्टर बारतोश।' इमरान चुभते हुए लहजे में बोला, 'मैं माफ़ी चाहता हूँ। लेकिन तुम असली काग़ज़ात का पैकेट हज़म नहीं कर सकोगे। बेहतर यही है कि उसे मेरे हवाले कर दो।'
'क्या मतलब?' कर्नल ज़रग़ाम एक बार फिर उछल पड़ा।
बारतोश का हाथ बड़ी तेज़ी से जेब की तरफ़ गया। लेकिन दूसरे ही पल इमरान की एयरगन चल गयी। बारतोश चीख़ मार कर पीछे हट गया। उसके बाजू से खून का फ़व्वारा निकल रहा था।
फिर उसने इमरान पर छलाँग लगायी। इमरान बड़ी फुर्ती से एक तरफ़ हट गया। बारतोश अपने ही ज़ोर में सामने वाली दीवार से जा टकराया। इमरान उसके कूल्हे पर ऐयरगन का कुन्दा रसीद करता हुआ बोला, 'कन्फ्यूशियस ने कहा था...'
बारतोश फिर पलटा...लेकिन इस बार उसका रुख दरवाज़े की तरफ़ था!...