• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

चट्टानों में आग ( एक थ्रिलर उपन्यास )

फ़र्श पर बहुत सारे सादे काग़ज़ात बेतरतीबी से बिखरते हुए थे। कर्नल बौखलाये हुए अन्दाज़ में बड़बड़ाता हुआ काग़ज़ों पर झुक पड़ा।

'मगर!' वह चन्द लम्हे बाद बदहवासी में बोला, 'मैंने तो काग़ज़ात रखे थे। तुमने इसे वहाँ से उठाया ही क्यों?'

'इसलिए कि मैं ही ली यूका हूँ।' इमरान ने गरज कर कहा।

'त-त...तुम!' कर्नल हकला कर रह गया। बाकी लोग भी मुँह खोले हुए इमरान को घूर रहे थे। अब इमरान के चेहरे पर मूर्खता की बजाय ओज बरस रहा था।

'नहीं...नहीं!' सोफ़िया ख़ौफ़ज़दा आवाज़ में चीख़ी। इमरान ने कन्धे से ऐयरगन उतारी और उसे बारतोश की तरफ़ तान कर बोला।

'मिस्टर बारतोश, पिछली रात तुम मुझे पकड़ने की स्कीमें बना रहे थे। अब बताओ...तुम्हें तो मैं सबसे पहले ख़त्म कर दूंगा।'

'यह क्या बदतमीज़ी है?' बारतोश ज़रग़ाम की तरफ़ देख कर गुर्राया, 'मैं इसे नहीं बर्दाश्त कर सकता।' फिर वह कर्नल डिक्सन से बोला, 'मैं किसी होटल में रहना ज़्यादा पसन्द करूँगा। यह बदतमीज़ सेक्रेटरी शुरू ही से हमारा मज़ाक उड़ाता रहा है।'

___ 'जरगाम!' डिक्सन ने कहा, 'ऐसे बेहूदा सेक्रेटरी से कहो कि वह मिस्टर बारतोश से माफ़ी माँग ले।'

‘मिस्टर बारतोश।' इमरान चुभते हुए लहजे में बोला, 'मैं माफ़ी चाहता हूँ। लेकिन तुम असली काग़ज़ात का पैकेट हज़म नहीं कर सकोगे। बेहतर यही है कि उसे मेरे हवाले कर दो।'

'क्या मतलब?' कर्नल ज़रग़ाम एक बार फिर उछल पड़ा।

बारतोश का हाथ बड़ी तेज़ी से जेब की तरफ़ गया। लेकिन दूसरे ही पल इमरान की एयरगन चल गयी। बारतोश चीख़ मार कर पीछे हट गया। उसके बाजू से खून का फ़व्वारा निकल रहा था।

फिर उसने इमरान पर छलाँग लगायी। इमरान बड़ी फुर्ती से एक तरफ़ हट गया। बारतोश अपने ही ज़ोर में सामने वाली दीवार से जा टकराया। इमरान उसके कूल्हे पर ऐयरगन का कुन्दा रसीद करता हुआ बोला, 'कन्फ्यूशियस ने कहा था...'

बारतोश फिर पलटा...लेकिन इस बार उसका रुख दरवाज़े की तरफ़ था!...
 
'यह क्या बेहूदगी है?' कर्नल ज़रग़ाम हलक फाड़ कर चीख़ा। ठीक उसी वक़्त इन्स्पेक्टर ख़ालिद कमरे में दाखिल हुआ और उसने भागते हुए बारतोश की कमर पकड़ ली। हालांकि बारतोश के बाजू की हड्डी टूट चुकी थी, लेकिन फिर भी उसका झटका इतना ज़ोरदार था कि ख़ालिद उछल कर दूर जा गिरा।

इस बार इमरान ने राइफ़ल का कन्धा उसके सिर पर रसीद करते हुए कहा, 'कनफ़्यूशियस इसके अलावा और क्या कहता!'

बारतोश चकरा कर गिर पड़ा...इमरान उसे गिरेबान से पकड़ कर उठाता हुआ बोला।

'जरा ली यूका की शक्ल देखना। वह ली यूका जिसने दो सौ साल से दुनिया को चक्कर में डाल रखा था!'

'क्या तुम पागल हो गये हो!' कर्नल डिक्सन चीख़ कर बोला... इमरान ने उसकी तरफ़ ध्यान दिये बगैर इन्स्पेक्टर ख़ालिद से कहा। 'उसके पास से असली काग़ज़ात का पैकेट बरामद करो।'

इस दौरान वर्दीधारी और हथियारबन्द कॉन्स्टेबलों के जत्थे इमारत के अन्दर और बाहर इकट्ठा होते जा रहे थे!'

इमरान ने ली यूका या बारतोश को एक आराम-कुर्सी में डाल दिया।

उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर वाकई उसके पास से ख़ाकी रंग का सील किया हुआ पैकेट बरामद हुआ। ख़ालिद ने उसे अपने कब्जे में कर लिया।

बारतोश पर बेहोशी छाने लगी थी। फिर अचानक उसकी आँखें बन्द हो गयीं। 'तुम्हारे पास क्या सबूत है कि यह ली यूका है?' कर्नल डिक्सन ने कहा।

'आहा...कर्नल!' इमरान मुस्कुरा कर बोला, 'कल रात उसने क्या कहा था...ली यूका काग़ज़ात ख़ुद हासिल कर लेगा। उसने ठीक ही कहा था। हासिल कर लिये उसने। उसके अलावा दुनिया का कोई आदमी ली यूका नहीं हो सकता। पिछली रात उसने इस किस्म की बातें कर्नल का भरोसा हासिल करने के लिए की थीं। क्यों कर्नल! आपने उसी के सामने काग़ज़ात का पैकेट बनाया था?'

'ये सभी मौजूद थे।' कर्नल ज़रग़ाम सूखे होंटों पर जुबान फेर कर बोला।

'मुझे इस पर उसी दिन शक हो गया था जब यह मुझे जड़ी-बूटियों की तलाश के बहाने चट्टानों में ले गया था और वापसी पर मैंने सोफ़िया को गायब पाया था। बहरहाल, कल रात को उसने काग़ज़ात अपने कब्जे में कर लिये थे और उनकी जगह सादे काग़ज़ात का पैकेट रख दिया था। क्यों कर्नल डिक्सन, यह तुम्हारा दोस्त कब बना था?'

'आज से तीन साल पहले! जब यह लन्दन में रहता था!;

'शिफ़्टेन को ले जाओ इन्स्पेक्टर!' इमरान ने ख़ालिद से कहा, 'शिफ़्टेन या ली यूका...तुमने आज एक बहुत बड़े मुजरिम को गिरफ्तार किया है। वह मुजरिम जो दो सौ साल से सारी दुनिया को उँगलियों पर नचाता रहा है।'

‘दो सौ साल वाली बात मेरी समझ में नहीं आती।' ख़ालिद ने कहा।

'तुम इसे फ़िलहाल ले जाओ। दो घण्टे बाद मुझसे मिलना रिपोर्ट तैयार मिलेगी। इमरान बोला, 'बहरहाल, ली यूका को तुमने गिरफ़्तार किया है। अली इमरान एम.एस सी., पी-एच.डी. का नाम कहीं नहीं आना चाहिए।'
 
वह शाम कम-से-कम कर्नल ज़रग़ाम के लिए आनन्ददायक थी। हालाँकि कर्नल डिक्सन को भी अब बारतोश के पर्दे में ली यूका के वजूद का यकीन आ गया था, मगर फिर भी उसके चेहरे पर मुर्दनी छायी हुई थी। पता नहीं उसे इस हादसे का सदमा था या इस बात की शर्मिन्दगी थी कि वह ज़रग़ाम के दुश्मन को उसका मेहमान बना कर लाया था।

चाय की मेज़ पर सोफ़िया के कहकहे गूंज रहे थे। शायद पहली बार वह इस तरह दिल खोल कर कहकहे लगा रही थी। इमरान के चेहरे पर वही पुरानी मूर्खता दिखाई दे रही थी।

'यह दो सौ साल वाली बात मैं भी नहीं समझ सका।' कर्नल ज़रगाम ने इमरान की तरफ़ देख कर कहा।

__'दो सौ साल तो बहुत कम हैं। जो तरीक़ा ली यूका ने अपना रखा था, उससे उसका नाम हज़ारों साल तक ज़िन्दा रहता।' इमरान सिर हिला कर बोला, 'ली यूका सिर्फ एक नाम है जिसे नस्ल-दर-नस्ल अलग-अलग लोग अपनाते रहते हैं। तरीका बड़ा अजीब है। किसी ली यूका ने भी अपनी औलाद को अपना वारिस नहीं बनाया। यह दरअस्ल ली यूका का पर्सनल चुनाव होता था। वह अपने गिरोह ही के किसी आदमी को अपनी विरासत सौंप कर दुनिया से रुख़्सत हो जाता है और यह चुनाव वह उसी वक़्त करता है, जब उसे यकीन हो जाये कि वह बहुत जल्द मर जायेगा और फिर दूसरा ली यूका बिलकुल उसी के नक्शे-कदम पर चलना शुरू कर देता है। मेरा ख़याल है कि बारतोश को मैंने दूसरे ली यूका के चुनने का मौका ही नहीं दिया। इसलिए हमें फ़िलहाल यही सोचना चाहिए कि दुनिया ली यूका के वजूद से पाक हो गयी। ___

'लेकिन शायद हम उसके गिरोह के बदले से न बच सके।' कर्नल डिक्सन भर्रायी हुई आवाज़ में बोला।

'हरगिज़ नहीं!' इमरान ने मुस्कुरा कर कहा, 'अब ली यूका के गिरोह का हर आदमी कम-से-कम करोड़पति तो ज़रूर ही हो जायेगा। बस यह समझो कि गिरोह टूट गया। ली यूका की मौजूदगी में उन पर दहशत सवार रहती थी और वह उसके गुलामों से भी बदतर थे। दहशत की वजह यह थी कि ली यूका छुपा होता था और मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि पिछले पच्चीस साल से उसका गिरोह बग़ावत पर आमादा रहा है। उसकी तरफ़ से आप लोग बेफ़िक्र रहें। कोई ली यूका के नाम पर आपकी तरफ़ उँगली भी न उठा सकेगा।' ___

'लेकिन तुम्हें यकीन कैसे आ गया था कि बारतोश ही ली यूका है।' कर्नल ज़रग़ाम ने पूछा। ‘

'मुझे इस पर उसी दिन शक हो गया जब वह मुझे जड़ी-बूटियों की तलाश में ले गया था। उसके बाद से मैं लगातार उसकी टोह में लगा रहा और पिछली रात को मैंने खुद उसे चौखट में खंजर गाड़ते देखा था।'

'ओह!' कर्नल की आँखें फैल गयीं। 'मगर इमरान साहब, आपने अपनी कामयाबी का सेहरा इन्स्पेक्टर ख़ालिद के सर क्यों डाल दिया?' सोफ़िया ने पूछा। _ 'यह एक लम्बी दास्तान है!' इमरान ठण्डी साँस ले कर बोला, 'मैं नहीं चाहता कि मेरा नाम इस सिलसिले में मशहूर हो।'

'आख़िर क्यों?'

'हाहा! मेरी मम्मी ठेठ पूरबी किस्म की औरत हैं और डैडी सौ फीसदी अंग्रेज़। अल्लाह बचाये...कभी-कभी जूतियाँ सँभाल लेती हैं और फिर मेरी समझ में नहीं आता कि कितने फ़ासले पर हूँ। यक़ीन कीजिए कि कभी-कभी ऐसी हालत में मुझे बीस का पहाड़ा भी याद नहीं आता।'

‘लड़के तुम बड़े ख़तरनाक हो,' कर्नल ज़रग़ाम मुस्कुरा कर बोला, 'मगर ये तुम्हारी एयरगन क्या बला है जिसने बारतोश का एक बाजू तोड़ दिया!'

'क्या बताऊँ!' इमरान गम्भीर लहजे में बोला, 'मैं इस कमबख़्त से परेशान आ गया है। इसमें से कभी-कभी प्वाइण्ट टू-टू-बोर की गोलियाँ निकल पड़ती हैं...है न बेवकूफ़ी!'

तीन दिन बाद अख़बारों में इन्स्पेक्टर ख़ालिद की तरफ़ से एक रिपोर्ट छपी जिसमें कर्नल ज़रग़ाम तक कुछ रहस्यमय काग़ज़ात पहुँचने के हालात से ले कर मौजूदा गिरफ़्तारी तक की घटनाएं बतायी गयीं थी। आखिर में उन काग़ज़ात के बारे में बहस करते हुए कहा गया था कि अगर कर्नल ज़रग़ाम चीनी और जापानी ज़बाने जानता होता और वे काग़ज़ात किसी ऐसे आदमी तक ले जाये गये होते जिसके लिए ये दोनों ज़बाने अजनबी न होतीं तो ली यूका की शख्सियत काफ़ी हद तक रोशनी में आ गयी होती। इन काग़ज़ात में चीनी जासूस की रिपोर्ट भी शामिल थी जो चीनी गुप्तचर विभाग के हेड क्वार्टर के लिए लिखी गयी थी। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि मौजूदा ली यूका, जापानी नहीं, बल्कि चेकोस्लोवाकिया का नागरिक है। इन्स्पेक्टर ख़ालिद के बयान के मुताबिक उस चीनी की शख़्सियत सन्देहास्पद थी जिससे यह काग़ज़ात कर्नल ज़रगाम को मिले थे। उसके बारे में भरोसे से नहीं कहा जा सकता कि वह खुद ही वह गुप्तचर था जिसने यह रिपोर्ट लिखी थी या फिर वह ली यूका का कोई आदमी था जिसने यह काग़ज़ात उस गुप्तचर से हासिल करके ली यूका तक पहुँचाने चाहे थे।
 
इन्स्पेक्टर ख़ालिद की रिपोर्ट में किसी जगह भी इमरान का ज़िक्र नहीं था। लेकिन रिपोर्ट खुद इमरान ही ने तैयार की थी।

ली यूका उर्फ़ बारतोश ने होश में आने के बाद न सिर्फ़ इक़बाले-जुर्म कर लिया, बल्कि यह बात भी साफ़ कर दी कि अब उसके बाद इस सिलसिले का कोई दूसरा ली यूका नहीं होगा।

उसके सिर की चोट जानलेवा साबित हुई और वह अपने बारे में कुछ और बताने से पहले ही मर गया।

समाप्त
 
(Ab aage.....)

Usi din 5 baje sham ko laal rang ka ek gas bhara gubbaara colonel ki kothi ke compound se aasmaan ki taraf uthta jaa raha tha. Compound me sabhi log maujood the.....aur Imran taaliyaan baja baja kar bachchon ki tarah hans raha tha.

Colonel ke atithiyon ne uski iss harkat ko achhi nazron se nahin dekha. Kyonki un sab ke chehre utre huye the. Colonel ne aaj dopahar ko un sab ke saamne Li yo Ka ki kahani suna di thi. Iss par sab ne yahi suggestion diya tha ki us khatarnak aadmi ke papers waapas kar hi diye jaayen. Colonel Dixon pahle bhi Li yo Ka ka naam sun chuka tha. Europe waalon ke liye yeh naam naya nahin tha. Kyon ki Li yo Ka ka business us continent me sadharan baat thi.....aur ye business shat pratishat gair-kanooni thi.....lekin phir bhi aaj tak koi Li yo Ka par hath nahin daal saka tha. Colonel Dixon aur Bartosch Li yo Ka ka sunte hi safed pad gaye.

Dinner ke samay se pahle hi Li yo Ka ki taraf se jawaab aa gaya tha. Bilkul usi rahassyamayi dhang se jaise sunah waala sandesh praapt hua tha. Rajat ne ek darwaaze ki chaukhat me ek khanjar gadaa hua dekha.....jiski nok kaagaz ke ek tukde ko chhedti huyi chaukhat me ghus gayi thi.

Kaagaz ka ye tukda vaastav me Li yo Ka ka khat tha. Jisme colonel ko sachet kiya gaya tha ki wo dusre din thik 9 baje un papers ko Deogadhi waali prasiddh kaali chattaan ke kisi daraad me khud rakh de ya kisi se rakhwa de. Li yo Ka ki taraf se ye bhi likha gaya tha ki agar colonel ko kisi prakar ka bhay mahsoos ho to wo apne sath jitne bhi aadmi laana chaahe laa sakta hai. Parantu dhoka dene ki sthiti me usay kisi tarah bhi maaf bahin kiya jaa sakega.

Dinner table par iss khat ke sambandh me garma garam bahas chhid gayi thi.

"Kya Li yo Ka bhoot hai?" Colonel Dixon ki ladki Martha ne kaha. "Aakhir ye letters yahaan kaise aate hain?.....Iska arth to yahi hai ki Li yo Ka koi manushya nahin balki aatma hai."

"Aaann....haan..." Imran sar hila kar bola. "Ho sakta hai.....Nishchit roop se wo kisi afeemchi ki aatma hai.......jis ne yamlok me bhi nasheeli vastuon ki taskari shuru kar di hai."

"Ek suggestion mere dimaag me bhi hai." Bartosch ne colonel Pratap se kaha. "Lekin bachchon ke saamne main uspar charcha thik nahin samajhta."

"Mr Bartosch...." Imran bola...."Aap mujhe to bachcha nahin samajhte?"

"Tum shaitaan ke bhi dada ho..." Bartosch muskura pada.

"Thanks....mere pote mujhe har haal me yaad rakhte hain." Imran ne gambhirta se kaha.

Colonel Dixon usay ghoorne laga. Wo ab bhi Imran ko colonel ka Private secretary samajhta tha......isliye usay ek chhote aadmi ka Bartosch jaise sammanit mehmaan se frank hona bahut bura laga....lekin wo kuchh bola nahin.

Dinner ke baad Komal, Martha, Pawan aur Rajat uth gaye.

Colonel Pratap badi bechaini se Bartosch ki raai ki pratiksha kar rahe the.

"Main ek artist hun." Bartosch ne thahre huye lahje me kaha...."Waise to mujh se aisi koi apeksha nahin ki jaa sakti ki main kisi aise uljhe huye maamle me koi raai de sakun..."

"Mr Bartosch..." Colonel Pratap vyagrata se hath utha kar kaha...."Bhumika kisi aur awasar ke liye utha rakhiye..."

"Bartosch kuchh pal sochta raha....phir usne kaha..."Li yo Ka ka naam maine bahut suna hai......aur mujhe ye bhi pata hai ki wo iss prakar ke kaamon me khud bhi hissa leta hai. Uske baare me abtak maine jo kahaniyan suni hain.....agar wo sachi hain to phir Li yo Ka ko iss samay Sonagadhi me hi upasthit hona chahiye."

"Achha.....!!!" Imran ne apni aankhen nachaayi.

"Agar wo yahin hai to hamen is avasar ka laabh uthana chaahiye." Bartpsch ne kaha.

"Main aap ka matlab nahin samjha." colonel bola.

"Agar ham Li yo Ka ko pakad saken to ye insaaniyat ki sab se badi sewa hogi."

Colonel vyang se hans pada. Lekin iss hansi me jhallaahat adhik thi. Usne kaha "Aap Li yo Ka ko pakdenge.....uss Li yo Ka ko jiski chitthiyaan mere ghar me har jagah paayi jaa sakti hai......arthaat wo jis samay chaahe ham sab ko maut ke ghaat utaar sakta hai."

"Huhh..." Bartosch ne bura sa muhh bana kar kaha...."Aap ye samajhte hain ki Li yo Ka ya uska koi aadmi adrishya shaktiyon ka maalik hai!! Nahin dear colonel....mera daawa hai ki iss ghar ka koi vyakti Li yo Ka se mila hua hai." Phir usne apni baat me wazan paida karne keliye table par ghoonsa maarte huye kaha...."Mera daawa hai ki iss se pare koi baat nahin."

Kamre me sannaata chha gaya. Colonel Pratap saans roke huyeBartosch ki taraf dekh raha tha.

"Main Mr Bartosch se sahmat hun." Imran ki aawaz sunaayi di. Uske baad phir shaanti chha gayi.

Kuchh der baad colonel Pratap gala saaf kar ke bola....."Wo kon ho sakta hai?"

"Koi bhi..." Bartosch ne laaparwaahi se kandhe hilaaye "Jab paala pada hai Li yo Ka se....tab kisi par bhi bharosa nahin karna chaahiye."

"Aap se galati huyi thi colonel sahab..." Imran ne colonel Pratap se kaha...."Aapko Mr Bartosch se pahle hi vichar-vimarsh karna chahiye tha. Li yo Ka ke baare me inki jaankaari bahut vistrit lagti hai."

"Bilkul.....main Li yo Ka ke sambandh me bahut kuchh jaanta hun. Ek samay me mera jeewan bahut hi ghatiya logon me beeta hai.....jahan chor badmash aur awaidh dhanda karne waale bhare pade the. Zindagi ke usi daud me mujhe Li yo Ka ke baare me kuchh sunne ka mauka mila. Colonel kya tum ye samajhte ho ki Li yo Ka in papers ko apne aadmiyon ke dwaara haasil karega? Bilkul nahin. Wo khud unhen uss jagah se uthaayega.....jahaan rakh diye jaayenge. Li yo Ka ka koi aadmi nahin jaanta ki woh kon hai. Lekin unn papers me hai kya?"

"Jahaan tak main samajhta hun.....un me koi aisi chiz nahin hai jis se Li yo Ka ke vyaktitva par prakash pad sake." Colonel Pratap n kaha.

"Waahh..." Imran gardan jhatak kar bola...."Jab aap chinese aur Japanese bhasha nahin jaante to ye baat itne vishwas se aap kaise kah sakte?"

"Chinese aur Japanese bhasha....!!!" Bartosch kisi soch me pad gaya phir bola..."Kya aap mujhe wo papers dikha sakte hain?"

"Kabhi nahin." Colonel ne me sar hilaaya. "Ye nahin ho sakta.....main unhen ek packet me rakh kar seal karne ke baad Li yo Ka ki bataayi huyi jagah par pahucha doonga."

"Aap insaaniyat par zulm karenge." Bartosch loshile swar me kaha. "Sahi tareeka ye hota ki aap khud ko police ki suraksha me dekar papers ko unke hawaale kar dete."

"Mr Bartosch....main bachcha nahin hun." Colonel ne teekhe swar me kaha..."Papers lambe samay se mere paas surakshit hai. Agar mujhe police ki sahayata leni hoti to kab ka aisa kar chuka hota."

"Phir unhen itne dinon tak roke rahne ka kya maksad tha?"

"Maksad saaf hai..." Colonel Dixon pahli baar bola...."Pratap kewal isi kaaran ab tak zinda hai.....ki wo papers abhi tak uske kabza me hai. Agar Li yo Ka ka hath uspar pad gaya hota to Pratab hamaare bich na baitha hota."

(........Jaari.)
 
Next

"Thik hai..." Bartosch ne kuchh sochte huye sar hilaaya.

"Lekin tumhari scheme kya thi?" Colonel Pratap ne vyakulta se puchha.

"Thahro.....main bataata hun." Bartosch ne kaha....kuchh pal chup raha phir bola..."Li yo Ka us bataayi huyi jagah par akela aayega......mujhe vishwas hai.....agar wahaan kuchh log pahle se hi chhupa diye jaayen to....."

"Suggestion badhiya hai..." Imran bola..."Lekin abhi aap kah chuke hain ki....khair.....hataaiye usay.....lekin billi ki gardan me ghanti baandhega kon? Colonel sahab police ko iss maamla me daalna nahin chaahte.....aur phir ye bhi zaroori nahin ki billi chup-chap gale me ghanti bandhwaa hi le."

"Tum mujhe woh jagah dikhaao......phir main bataaunga ki billi ke gale me ghanti kon baandhega." Bartosch ne akad kar kaha.

Kuchh der khamoshi rahi. Phir wo phusphusaahat jaisi aawaz me vicharvimarsh karne lage. Ant-tah ye tai paaya ki wo log usi samay chal kar Deogadhi ki kaali chattanon ka nirikshan karenge. Colonel Pratap hichkicha raha tha.....lekin imran ki sargarmi dekh kar usay bhi haan me haan milani padi. Wo ab Imran ki murkhtaaon par bhi vishwaas karne laga tha.

Raat andheri thi. Colonel Pratap, Colonel Dixon, Bartosch aur Imran durgam raaston par chkraate huye Deogadhi ki taraf badh rahe the. Unke hathon me chhoti chhoti torchen thin.....jinhen wo aksar jalaa lete the. Dixon, Pratap aur Bartosch hathiyaarband the lekin Imran ke sambandh me nishchit nahin kaha jaa sakta tha....kyonki uske hathon me koi gun nahin dikhayi de rahi thi.......aur air-gun koi aisi chiz nahin jiski maujoodgi me kisi vyakti ko hathiyar-band kaha jaa sake.

Kaale chattaan ke paas pahuch kar wo ruk gaye. Ye ek bahut badi chattaan thi. Andhere me wo bahut adhik bhayawah dikhayi de rahi thi. Lekin uski banawat kuchh aisi thi ki wo door se kisi bahut bade ajgar saanp ka phaila hua muhh ho.

Lagbhag aadhe ghante tak Bartosch uska jaayezaa leta raha. Phir usne dhire se kaha....."Bahut aasan hai....zara in gufaaon ki or dekho....inme hazaaron aadmi ek sath chhup sakte hain......hame zaroor is avasar ka laabh uthaana chaahiye."

Li yo Ka ke liye kewal ek aadmi kaafi hoga..." Imran ne kaha.

"Main aaj tak samajh nahin saka ki tum kis prakar ke vyakti ho?" Bartosch jhunjla gaya.

"Kya maine 'kisi prakar' se hat kar koi baat kahi hai?" Imran ne gambhirta

se kaha.

"Bekaar baaten mat karo." Colonel Dixon bola.

"Achha to aap hazaaron aadmi kahaan se upalabdh karayenge? Jabki police ko bhi bich me nahin laana hai."

"Police ko bich me laana padega." Bartosch bola.

"Kadaapi nahin." Colonel Pratap ne kathorta se kaha. "Police mujhe ya mere ghar ke aadmiyon ko Li yo Ka ke intaqaam se nahin bacha sakegi."

"Tab to phir kuchh bhi nahin ho sakta." Bartosch nirasha bhare swar me bola.

"Main yahi chaahta hun ki kuchh na ho." Colonel Pratap ne kaha.

Thodi der khamoshi rahi phir achanak Imran ne thahaaka laga kar kaha...."Tum sab paagal ho gaye ho......main tum sab ko gadaha samajhta hun...."

Phir usne ek taraf andhere me chhalaang laga di. Uske kahkahe ki aawaaz sannaate me goonjti huyi dhire dhire door hoti jaa rahi thi.

"Kya ye sachmuch paagal hai?" Colonel Dixon bola "Ya phir khud hi Li yo Ka tha?"

Kisi ne uttar nahin diya. Unki torchon ki roshniyaan door door tak andhere ke seene ko cheerti rahi thi lekin unhen Imran ki parchhayi bhi nahin dikhayi di.

***********************************************

(........Jaari.)
 
(Ab aage......)

Dusri subah colonel ke mehmaan aur gharwaale sabhi badi bechaini se colonel Pratap ki pratiksha kar rahe the jo Li yo Ka ke papers ka packet lekar akela Deogadhi ki taraf gaya tha. Sab ne usay samjhaane ka prayas kiya tha ki uska akela jaana thik nahin.....lekin colonel kisi ko bhi apne sath le jaane par taiyar nahin hua tha. Imran to raat hi se gayab tha. Unhone usay badi der tak chattaanon me talash kiya tha aur phir thak haar kar waapas aa gaye the.

Komal ko bhi Imran ki iss harkat par hairat thi. Lekin usne kisi se kuchh kaha nahin.

Lagbhag 10 baje colonel Pratap waapas aaya. Uske chehre par thakawat spasht dikhayi de rahi thi. Aate hi ek kursi par gir kar apna sharir dhila chhod diya.

"Kya raha?" Colonel Dixon ne puchha.

"Kuchh nahin....wahaan ekdam sannaata tha......main packet ek surakshit sthaan par rakh kar waapas aa gaya." Pratap ne kaha. Kuchh der chup rah kar phir bola..."Wahaan se sahi salamat waapas aa jaane ka matlab hai ki ab

Li yo Ka mujhe ya mere pariwar waalon ko koi nuksaan nahin pahuchaayega."

Wo abhi kuchh aur bhi kahta lekin achanak un sab ne Imran ka thahaaka suna. Wo kandhe se air gun latkaaye hath jhulaata hue kamre me prawesh kiya. Uske chehre par is samay hamesha se adhik murkhta tapak rahi thi.

"Waahh colonel sahab....." Usne phir kahakaha lagaya. "khoob murkh banaya Li yo Ka ko.....chhi...chhi......nahin waahh...wahhh kahna chaahiye.....sachmuch aap bahut buddhimaan vyakti hain."

"Kya baat hai...?" Colonel Pratap jhunjlaa gaya.

"Yahi packet rakha tha naa aap ne?" Imran ne jeb se ek brown colour ka packet nikaal kar dikhaata hua bola.

"Kya.......ye kya kiya tum ne?" Colonel uchhal kar khada ho gaya.

Imran ne packet phaad kar uske papers farsh par giraate huye kaha..."Li yo Ka se mazaak karte huye aapko sharm aani chaahiye thi....uske baad bhi usne aapko zinda rahne diya."

Farsh par bahut saare kaagzaat bikhde pade the. Colonel bokhlaaye huye andaaz me barbadaata hua kaagazon par jhuk pada.

"Magar." Wo kuchh pal baar bad-hawaasi me bola "Maine to papers rakhe the......magar tumne usay wahaan se uthaya hi kyon?"

"Isliye ki main ho Li yo Ka hun." Imran ne garaj kar kaha.

"Tt.....tummm??" Colonel haklaa kar rah gaya...baaki log bhi muhh khole huye Imran ko ghoor rahe the. Aur ab Imran ke chehre par murkhta ki jagah kroorta baras rahi thi.

"Nahin.....nahin...." Komal bhaybheet awaaz me cheekhi.

Imran ne kandhe se air gun utaari aur usay Bartosch ki taraf taanta hua bola....

"Mr Bartosch...pichhli raat tum mujhe pakadne ki scheme bana rahe the......ab bataao......tumhen to main sab se pahle khatam karunga...."

"Ye kya bad-tamizi hai...?" Bartosch Pratap ki taraf dekh kar gurraaya. "Main isay sahan nahin kar sakta." Phir wo colonel Dixon se bola..."Main kisi hotel me thaharna adhik pasand karunga....ye stupid secretary shuru se hamaara mazaak udaata raha hai."

"Pratap..." Dixon ne kaha...."Aise behooda secretary se kaho ki wo Bartosch se maafi maange."

"Mr Bartosch....."Imran chubhte huye swar me kaha....."Main maafi maangne ko taiyar hun.......lekin tum asli papers ka packet hazam nahin kar sakoge....achha hoga ki usay mere hawaale kar do."

"Kya matlab...?'' Colonel Pratap ek baar phir uchhal pada.

Bartosch ka haath badi tezi se apni jeb ki taraf gaya.....lekin dusre hi pal Imran ki air-gun chal padi. Bartosch cheekh maar kar pichhe hat gaya. Uski kalaayi se khoon ka fawwara nikal raha tha.

"Phir achanak usne Imran par chhalaang lagaayi....Imran badi phurti se ek taraf hat gaya. Imran apne hi zor me saamne waali diwaar se jaa takraaya. Imran uske kulhe par air-gun ka kunda chalaate huye kaha..."Confucis ne kaha tha......"

"Bartosch phir palta.....lekin is baar uska rukh baahri darwaaze ki taraf tha.

Ye kya behoodgi hai...?" Colonel Pratap halak ke bal cheekha. Thik usi samay Inpector Chirag kamre me prawesh kiya......aur usne bhaagte huye Bartosch ki kamar pakad li. Halaaki Bartosch ke kalaayi ki haddi toot chuki thi.....lekin phir bhi uska jhatka itna zordaar tha ki Chirag uchhal kar door jaa gira.

Is baar Imran ne Air gun ka kunda uske sar par phek kar maara aur kaha...."Confucis is ke alaawa aur kya kahta."

Bartosch chakra kar gir pada. Imran usay girebaan se pakad kar

uthaaya....aur kaha..."Zara Li yo Ka ki shakal dekhna.....woh Li yo Ka jisne 200 saal se duniya ko chakkar me daal rakha tha."

"Kya tum pagal ho gaye ho?" Colonel Dixon chillaa kar bola.

Imran ne uski taraf dhyaan diye bina Chirag se kaha....."Iske paas se asla papers ke packet baraamad karo."

Iss bich me wardi-dhari aur hathiyaar-band constables ke jhund ke jhund building ke bhitar aur baahar jamaa hote jaa rahe the.

Imran ne Li yo Ka ya Bartosch ko ek easy chair me daal diya. Uske kapdon ki talaashi lene par vaastav me uske paas se brown rang ka ek seal kiya hua packet baraamad hua. Chirag ne usay apne kabza me kar liya.

(End in Next) Last
 
Bartosch par behoshi chhati jaa rahi thi. Phir uski aankhen band ho gayin.

Tumhaare paas kya saboot hai ki ye Li yo Ka hai." colonel Dixon ne kaha.

"Ahhaa....colonel..." Imran muskura kar kaha....."Kal raat isne kya kaha tha....Li yo Ka papers khud haasil kar lega. Usne thik hi kaha tha....haasil kar liye usne. Iske atirikt duniya ka koi vyakti Li yo Ka nahin ho sakta. Pichhli raat usne iss prakar ki baaten colonel ka vishwaas jeetne keliye kahi thi. Kyon colonel........aapne usi ke saamne kaagzon ka packet banaya tha?"

"Haann....ye bhi mojood the..." colonel Pratap sukhe honton par zubaan pherta hua bola.

"Mujhe iss par usi din shak ho gaya tha jab ye mujhe jadi bootiyon ki talash ke bahaane chattaanon me le gaya tha.....aur waapasi me maine Komal ko gayab paaya tha......anyway....raat ko usne papers apne kabze me kar liye the....aur unki jagay saade kaagzon ka packet rakh diya tha. Kyon colonel Dixon.....ye tumhara dost kab bana?"

"Aaj se 3 saal pahle jab main London me tha."

"Shifton ko le jaao inspector....." Imran ne Chirag se kaha....."Shifton ya Li yo Ka.....tumne aaj ek bahut bade apraadhi ko giraftaar kiya hai. Woh apraadhi jo 200 saal se saari duniya ko ungliyon par nacha raha tha.

"200 saal waali baat meri samajh me nahin aayi." Chirag ne kaha.

"Tum abhi isko le jaao...2 ghante baad mujh se milna.....report taiyar milegi.'' Imran bola...."Anyway Li yo Ka ko tumne arrest kiya hai......Ali Imran M Sc......Ph D ka naam kahin nahin aana chaahiye..."

************************************************

Woh sham kam se kam Colonel Pratap keliye suhaani thi. Halaaki colonel Dixon ko bhi ab Bartosch ke parde me Li yo Ka ke hone par vishwas aa gaya tha.......magar phir bhi uske chehre par shok chhayi huyi thi. Pata nahin usay is achanak ghatne waali ghatnaaon ka gam tha ya is baat ki sharmindagi thi ki wo Pratap ke dushman ko uska mehman bana kar laaya tha.

Chai ki mez par Komal ki hansi aur thahaake bade jaandar lag rahe the. Iss dauraan shayad pahli baar wo is tarah dil khol kar kahkahe laga rahi thi. Aur Imran....................uske chehre par phir se wahi purani murkhta chha gayi thi.

"Ye 200 saal waali baat main bhi nahin samajh paaya" Colonel Pratap ne Imran ki taraf dekh kar kaha.

"200 saal to bahut kam hain.....jo tareeka Li yo Ka ne apnaa rakha tha uske anusar uska naam hazaaron saal tak zinda rahta." Imran sar hila kar bola.

"Li yo Ka kewal ek naam hai jise nasl-dar-nasl vibhinna vyakti dhaaran karte aaye hain. Tareeka bada ajeeb hai. Kisi Li yo Ka ne bhi apni aulad ko apna uttaradhikari nahin banaya. Ye vaastav ne Li yo Ka ka vyaktigat chunaav hota tha. Wo apne giroh ke hi kisi munasib vyakti ko apna uttaradhikaar saunp kar duniya se chala jaata tha. Yeh chunaav wo usi samay karta tha jab usay vishwas ho jaata tha ki wo bahut jald mar jaayega. Aur phir dusra Li yo Ka bikul usi ke pad-chinhon par chalna shuru kar deta tha. Mera khayal hai ki Bartosch ko maine agla Li yo Ka ka chunaav karne ka samay hi nahin diya. Isliye hamen ab yahi sochna chaahiye ki diniya Li yo Ka ke ghinaune astitwa se paak ho gayi hai."

"Lekin shayad ham uske giroh ke intakaam se bach na saken." Colonel Dixon bharraayi huyi aawaz me bola.

"Hargiz nahin...." Imran ne muskura kar kaha...."Ab Li yo Ka ke giroh ka har aadmi kam se kam crorepati avashya hi ho jaayenge......bas ye samjho ki giroh toot gaya.....Li yo Ka ki upasthiti me unpar bhay samaaya hua rahta tha......aur wo uske gulaamon se bhi gaye guzre hote the. Dar ka kaaran ye hota tha ki Li yo Ka ka astitva andhere me hota tha......aur main achhi tarah jaanta hun ki pichhle 25 saal se uska giroh bagaawat pe utaaru tha. Uski taraf se aap log nischint rahen. Koi Li yo Ka ke nam par aap ki taraf ungali bhi na utha sakega."

"Lekin tumhen vishwas kaise ho gaya tha ki Bartosch hi Li yo Ka hai?" Colonel Pratap ne puchha.

"Mujhe uspar usi din sandeh ho gaya tha jab mujhe wo jadi-bootiyon ki talash me le gaya tha.. Uske baad se main lagatar uski toh me laga raha.......aur pichhli raat ko maine khud usay chaukhat me khanjar ghopte dekha tha."

"Ohhhh...." Colonel ki aankhen phail gayin.

"Magar Imran sahab.....ye aap ne apni kaamyabi ki maala Inspector Chirag ke gale me kyon daal diya..." Komal ne puchha.

"Ye ek lambi daastan hai....." Imran thandi saans lekar bola...."Main nahin chaahta ke mera naam iss sambandh me prasiddh ho."

"Par kyonnn??"

"Haha.....meri mummy theth poorab ki mahila hain.....aur daddy 100% angrez....wo to kabhi kabhi walk-out kar jaate hain.....lekin mummy......God may increase her tribes......yaani ishwar unke baal bachchon ko aabad rakhe.......kabhi kabhi jootiyan sambhal leti hain......aur phir meri samajh me nahin aata ki vishuwat rekha se kitni doori par hun. Vishwas kijiye ki kabhi kabhi aisi sthiti me mujhe 20 ka pahaada bhi yaad nahin aata."

"Ladke tum Li yo Ka se bhi adhik khatarnak ho." Colonel Pratap muskura kar bola....."Lekin ye tumhari air-gun kon si balaa hai? Jisne Bartosch ki ek kalaayi tod diya?"

"Ab kya niwedan karun....." Imran bade hi dukhi swar me kaha....."Main is kambakht se khud bhi tang aa gaya hun......isme se kabhi kabhi point two two bore ki goliyaan nikal padti hain........hai naa murkhtaa?"

************************************************

3 din baar news papers me Inpector Chirag ki taraf se ek report chhapi jisme colonel Pratap tak kuchh rahassyamayi papers pahuchne ki kahani se lekar vartamaan giraftaari tak ki ghatnaaon ki charcha thi. Ant me un papers ki mahatta par charcha karte huye kaha gaya tha ki agar colonel Pratap Chinese aur Japanese bhashaaon se anjaan na hota ya agar wo papers kisi le jaaye gaye hote jo ye donon bhashaaon ka jaankar hota to Li yo Ka ka vyaktitva bahut had tak prakash me aa gayi hoti..

Un Papers me Spanish spy ki report bhi shamil thi jo Chinese Investigation department ke head quarter ke liye likhi gayi thi. Uss report me kaha gaya tha ki vartmaan Li yo Ka.....Japanese nahin balki Czeck Republic ka niwasi hai. Inpector Chirag ke statement ke anusar uss Chinese ka vyaktitva suspected thi......jis ke dwara ye papers Colonel Pratap ko mile the. Uske baare me vishwas se nahin kaha jaa sakta tha ki wo khud hi jasoos tha ya wo Li yo Ka ka koi aadmi tha.....jisne ye papers kisi jasoos se praapt karke Li yo Ka tak pahuchana chaahta tha.

Inspector Chirag ki report me kisi jagah bhi Imran ka koi zikar nahin tha. Lekin report khud Imran hi ne taiyar ki thi.

Li yo Ka Bartosch ne hosh me aane ke baad na kewal iqbaale-jurm kiya balki ye baat bhi saaf kar di ki ab uske baad iss kram ka koi dusra Li yo Ka nahin hoga.

Uske sar ki chot jaan-lewa saabit huyi aur wo apne baare me kuchh aur bataane se pahle hi mar gaya.

The End.
 
Back
Top