• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

Adultery * * * * *पाप (30 कहानियां) * * * * *

अब हर चीज की एक जगह बन गई थी और अगर वो चीज अपनी जगह पर नहीं थी तो उसका होना ना होना एक ही बात हो गई थी क्योंकी फिर उसे ढूँढ़ने के लिए उसे किसी और का इंतेजार करना पड़ता था।

और जो एक चीज और बदली थी वो थी उसकी चाल। पहले हर कदम अपनी मर्जी से होता था। कभी तेज तो कभी धीरे, कभी सुस्त तो कभी चुस्त, कभी चहल-कदमी तो कभी भाग दौड़ पर अब चाल एकदम सीधी हो गई थी बिल्कुल किसी सर्कस के जानवर की तरह। बिल्कुल उस नट की तरह जो रस्सी पर चलते हैं। हर कदम नपा तुला होता था। ना ज्यादा बड़ा और ना ज्यादा छोटा क्योंकी अब उसकी और दुनिया की हर चीज का फासला उन कदमों में आ गया था।

उसके कमरे से फ्लैट का दरवाजा और फ्लैट के दरवाजे से लिफ्ट के दरवाजे तक और बल्कि हर चीज की दूरी कदमों की गिनती में थी। जरा बड़े या जरा छोटे कदम लिए तो सब गड़बड़।

उसके भाई ने उसका अडमिशन एक “स्कूल फार ब्लाइंड्स” में करा दिया था ताकि वो ब्रेल लिपि में लिखना पढ़ना सीख सके।

कितना टाइम लगेगा इसमें?”

डिपेंड करता है की तुम कितना जल्दी सीखते हो..” वो अपने भाई का हाथ पकड़े सड़क के किनारे खड़ा था। वो एक बस का इंतेजार कर रहे थे।

स्कूल की बस डेली यहाँ आती है। वो तुम्हें यहाँ से पिक करेगी और डेली यहीं स्कूल के बाद छोड़ जाया करेगी...” भाई ने बताया

“ओके.." और फिर अगले कुछ दिन यूँ ही बीते। उसका भाई डेली उसे स्कूल तक ले जाता और फिर डेली स्कूल के सामने मिलता और घर तक लाता। घर से बस स्टैंड तक और ड्राप पाइंट से स्कूल तक का रास्ता वो धीरेधीरे याद कर रहा था। कितने कदम पर क्या था, कितने कदम के बाद रुकना था, कितने कदम पर जाकर मुड़ जाना था वो धीरे-धीरे याद करता जा रहा था।

उसके घर में सिर्फ वो और उसका बड़ा भाई ही थे। माँ बाप कुछ अरसा पहले गुजर चुके थे और एक दूसरे के सिवा उनका कोई और करीबी था भी नहीं। बड़ा भाई एक कंपनी में जाब करता था। कहीं ना कहीं खुद दिल में ये एहसास उसको होने लगा था की सारी जिंदगी वो भाई का यूँ हाथ पकड़े नहीं घूम सकता था। कभी ना कभी उसे ये हाथ छोड़ना पड़ेगा और एक बार फिर अपने दम पर जिंदगी में आगे बढ़ना पड़ेगा। पर इस कोशिश में वक्त जरा ज्यादा ही लग रहा था। और फिर जब एक दिन भाई ने उसे अकेले ही स्कूल जाने को कहा तो जैसे उसका कलेजा मुँह को आ गया।

यू विल हव टू डू इट यार। मैं जाब करता हूँ और हमेशा इस तरह से लीव नहीं ले सकता यार। वो तो मेरे बास से मेरी अच्छी बनती है इसलिए इतना गायब रह लेता हूँ वरना कब का नौकरी से निकाल दिया जाता...”

वो जानता था की भाई की बात सही थी इसलिए चाह कर भी शिकायत नहीं कर पाया। कहीं ये एहसास भी था के देर सवेर ही सही पर ये दिन भी आना ही था। और उस दिन उसने फिर कई दिन बाद रात भर भगवान को जी भरकर दोष दिया। शिकायत की की उसके साथ ऐसा क्यों हुआ और कसम खाई की जिंदगी भर वो कभी उनके आगे सर नहीं झुकाएगा। और ये भी जताया की अगर उसे कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार भी अकेला भगवान ही है।

उस दिन उसकी बस छूट गई। पहली बार घर से अकेले निकलकर बस स्टैंड से आते आते उसे इतना वक़्त लग गया की बस आकर चली ही गई।

काफी देर तक तो वो यही सोचता रहा की कहीं वो गलत जगह पर तो नहीं आकर खड़ा हो गया। हो सकता है। उसने कहीं कोई गलत मोड़ ले लिया हो या शायद कदम ज्यादा बड़े या ज्यादा छोटे हो गये हों। जब कुछ समझ

नहीं आया तो उसने पुकार कर पास से गुजरते हुए किसी इंसान से पूछा।

एक्सक्यूज मी, इस एनिवन अराउंड?”

एक्सक्यूज मी, कोई है पास में..” दो तीन बार पुकारने के बाद आवाज आई।

कहिए?”

ये मेघना टावर के सामने वाली जगह ही है ना?”

जी हाँ वही है...”

“ओके बैंक यू...” उसने जवाब दिया।

यानी वो आया तो सही था पर बहुत धीरे आया था और बस छूट गई थी। अगले दिन वो घर से जरा जल्दी निकला ताकि धीरे भी चले तो वक़्त पर पहुँच जाए। और हुआ भी यही। वो वक़्त से काफी पहले पहुँच गया। काफी देर खड़े रह कर जब उसे ऐसा लगने ही लगा था की बस छूट गई है तभी उसे बस के कंडक्टर की आवाज आई।

“अंदर आ जाइए..."
 
वो बस का अंदाजा लगा ही रहा था की किसी ने सहारा देकर उसे बस के दरवाजे तक पहुँचाया। वो अंदर चढ़ा और छड़ी से सामने की जगह का अंदाजा लगाते हुए आगे बढ़ा। हाथ रख रखकर उसने एक खाली सीट ढूँढी और आराम से जाकर बैठ गया।

और जिंदगी एक बार फिर एक ढर्रे पर चल पड़ी। वो स्कूल तक जाता, वापिस आता और सारा दिन घर बैठा या तो गाने सुनता या टीवी चलाकर आवाज सुनते हुए प्रोग्राम का अंदाजा लगाता। कभी तेजी के साथ भागती। ज़िंदगी अब बहुत धीमी हो गई थी। पर अब वो धीरे-धीरे इस जिंदगी में अड्जस्ट करने लगा था।

यूँ ही धीरे-धीरे 3 महीने और गुजर गये और चीजें जो कभी मुश्किल होती थी और थोड़ी आसान हो चली थी। वो आसानी के साथ अपने फ्लैट से निकलकर लिफ्ट लेते हुए नीचे तक आ जाता और बिल्डिंग कंपाउंड के पास बनी दुकान से जरूरत की चीजें ले आता।

हाँ भगवान को अब तक उसने अब भी अपनी नयी दुनिया से बाहर ही रखा हुआ था।

“बहुत किश्मत वाले हो दोस्त...”

एक दिन वो नीचे दुकान पर खड़ा कुछ समान खरीद रहा था की साइड से एक आवाज आई। आवाज जानी पहचानी थी।

“कौन?” उसने पलट कर पूछा।

मैं हूँ दोस्त। अब तक आवाज नहीं पहचानी?”

और उसे याद आ गया। ये उसके बस के कंडक्टर की आवाज थी- “आप यहाँ कैसे?” उसने मुश्कुराते हुए पूछा।

यहीं से गुजर रहा था तो एक सिगरेट लेने के लिए रुक गया था। आज स्कूल की छुट्टी है तो सोचा की कुछ काम ही निपटा हूँ.” कंडक्टर ने जवाब दिया।

हाँ... सही है.” उसने हँसते हुए जवाब दिया- “और मुझे देखकर आपको कहाँ से लगता है के मैं किश्मत वाला

हो दोस्त, खुश नशीब हो...” कंडक्टर ने जवाब दिया- “भगवान ने एक आँखों का सहारा ले लिया तो क्या हुआ, दूसरा सहारा भी तो दे दिया ना तुम्हें..."

दूसरा सहारा?” उसकी समझ नहीं आया।

हाँ... वो मेडम जो आपके साथ रहती हैं.”

उसकी कुछ समझ नहीं आया- “कौन सी मेडम... मेरे साथ कौन रहती है?” उसने ना समझते हुए पूछा।

“वो लड़की जो आपके साथ बस में आती है। डेली आपका हाथ पकड़कर आपको बस में चढ़ाती है...” कंडक्टर ने जवाब दिया।

“मैं तो अकेला ही आता हूँ। मेरे साथ कौन लड़की होती है... मुझे लगा हाथ पकड़कर बस में तुम चढ़ाते हो..”

क्यों मजाक करते हैं। मैं तो बस में बैठा रहता हूँ। पहले आपके भाई आपके साथ आते थे और उनके बाद हमेशा से वो लड़की आपके साथ यहीं से चढ़ती है...” कंडक्टर ने फिर कहा।

मैं अकेला चढ़ता हूँ यहाँ से...” उसने फिर कहा- “घर से अकेला ही आता हूँ और अकेला ही जाता हूँ। मेरी जिंदगी में तो कोई लड़की है ही नहीं। माँ मेरी मर चुकी है और बहन है नहीं। बस मैं और मेरा भाई हैं और हममें से किसी की शादी नहीं हो रखी...”

कमाल है.. वो तो कहती थी की वो आपके साथ ही है."

कौन कहती थी...” उसने फिर सवाल किया।



“जबसे आपके भाई ने आना बंद किया है सर तबसे आपके साथ यहाँ से एक लड़की चढ़ती है। आपको सहारा देकर बस में चढ़ाती है और आपकी सीट के पास खड़ी रहती है। फिर आपके साथ ही उतरती है, आपके साथ साथ स्कूल तक चलती है, गाड़ियों को रुकने का इशारा करती है, आपको स्कूल के गेट तक महफूज पहुँचाती है। और फिर वापसी में फिर स्कूल के गेट से लेकर आपके घर तक आपके साथ रहती है। पर हाँ उसको मैंने कभी आपसे बोलते नहीं सुना..."

कंडक्टर कहे जा रहा था और उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था।

***** समाप्त *****

***** *****
 
Back
Top