S
StoryPublisher
Guest
मोहिनी मुझे पहले ही परिस्थितियों से परिचित करा चुकी थी। कमरे में उपस्थित व्यक्तियों को प्रभावित करने के लिए मैं यूँ ही कुछ देर आँखें बंद किए रहा और बड़बड़ता रहा। फिर आँखें खोलकर बोला-
“मिस्टर हार्डी! मैं समझता हूँ कि लार्ड स्मिथ को कत्ल किया गया है और क़ातिल इस समय इसी छत के नीचे मौजूद है।”
रॉबर्ट मेरी बात सुनकर कुछ क्षण के लिए चौंका फिर तेजी से बोला-
“सोच लीजिए, आप हैरतअंगेज बात बोल रहे हैं मिस्टर अमित! क्या आप उन निशानों के बारे में बता सकते हैं जो विशेषज्ञों को घटनास्थल पर मिले हैं ?”
“मेरा अंतर मन पुकार रहा है कि लार्ड राल्फ स्मिथ को दूध मे ज़हर दिया गया है।” मैंने रॉबर्ट की बात नज़रअंदाज़ करते हुए हार्डी से कहा। “इस षड्यंत्र में मुझे एक मर्द और स्त्री का हाथ नज़र आ रहा है। रखे हुए गिलास पर मिलने वाले उँगलियों के चिह्नों का सवाल तो वह निश्चय ही मेरे साबित होंगे।”
हार्डी मुझे आश्चर्य से देखने लगा और मेरा उत्तर सुनकर एकदम गंभीर हो गया।
रॉबर्ट के होंठों पर उभरने वाली मुस्कराहट बड़ी गहरी और रहस्यमय थी।
हार्डी मुझे कठोर दृष्टि से देख रहा था। वह मुझसे बोला- “आपका बयान आपके अहितकारी साबित हो सकता है।”
“अगर मिस्टर हार्डी मेरे बयान का स्पष्टीकरण चाहते हैं तो विशेषज्ञ यहाँ उपस्थित हैं। वह इस समय भी पुष्टि कर सकते हैं।” मैंने लापरवाही से जवाब दिया।
रॉबर्ट ने उस समय हार्डी के कान में कुछ सरगोशी की जिसके बाद फिंगर प्रिंट सैक्सन को बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
सारा इस सारी कार्रवाही को आश्चर्य से देख रही थी।
“मिस्टर अमित! अगर विशेषज्ञों ने आपके बयान की पुष्टि कर दी तो मुझे आपको हिरासत में लेना पड़ेगा।” हार्डी ने संदिग्ध स्वर में कहा।
“मुझे अफ़सोस होगा। मैं इसे लंदन के अनुभवी और योग्य ऑफ़िसर का भावुक फ़ैसला समझूँगा।” मैंने मुस्कराते हुए कहा। “सिर्फ़ दूध के गिलास पर मेरे उँगलियों के निशान का मिलना मुझे हत्यारा साबित नहीं करता।
“मिस सारा, पुअर सारा! अपने बयान में इस वास्तविकता को प्रकट कर चुकी हैं कि मिस्टर लार्ड की मौत से पहले आख़िरी बार मैंने मृतक से मुलाक़ात की थी।
“आप इस पहलू पर क्यों नहीं सोचते कि मुझे फँसाने के लिए वही गिलास इस्तेमाल किया गया होगा जो मैंने मृतक के साथ शर्बत पीते समय प्रयोग किया था।
वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के समय का पता चल सकता है। फिर भी फिलहाल इस गहराई में जाने की आवश्यकता नहीं है। मैं कुछ बुनियादी ठोस बातें जनाब के सामने रख चुका हूँ।” मैंने बहुत शांति से कहा।
“मेरा अनुमान है कि आप इन गंभीर घटनाओं के बारे में खासे होशियार और अनुभवी व्यक्ति हैं मिस्टर अमित ठाकुर।
“आप हिन्दुस्तान में क्या करते हैं ?” हार्डी ने अचानक सवाल किया।
“लार्ड स्मिथ क्या करते थे ? जागीरदार लोग काम नहीं करते।” मैंने झल्लाकर कहा।
“कहीं यह प्रश्न अगर हिन्दुस्तान में किया जाता तो अपमान समझा जाता।”
“खूब!” हार्डी का जासूस साथी बोला।
“मेरा ख़्याल है आप हमारा समय नष्ट कर रहे हैं। इस घटना के बाद अगर आपके हाथ साफ़ नज़र आए तो मैं आपसे मिलना पसंद करूँगा।”
“मुझे ख़ुशी होगी।” मैंने ठंडे स्वर में कहा। “यह ग़लत है मेरे प्यारे दोस्त कि मैं समय नष्ट कर रहा हूँ। अपराधी प्रमाणों के साथ पहचाना जाए तो मेरी ज़िम्मेदारी समाप्त हो जाएगी और मैं आराम से यहाँ तफरीह कर सकूँगा इसलिए मैं कार्यवाही हर सूरत में पूर्ण चाहता हूँ।
“मिस्टर रॉबर्ट अगर मेरा परिचय न कराते तो शायद मैं अपनी जुबान बंद रखता। मगर अब यह ज़रूरी है कि मैं अपनी विद्या का प्रमाण प्रस्तुत करूँ जिस पर मुझे पूरा-पूरा विश्वास है और साथ ही अपना दामन भी बचाऊँगा।”
जासूस मेरा उत्तर सुन कर पहलू बदलने लगा।
कमरे में कुछ देर सन्नाटा छाया रहा फिर उस वक्त हार्डी की आँखें खुली की खुली रह गयी जब फिंगर प्रिंट सैक्सन ने अपनी रिपोर्ट लाकर दी।
उसने कर्कश स्वर में मुझे संबोधित किया-
“मिस्टर अमित! यह प्रमाणित हो चुका है कि दूध के गिलास पर मिलने वाले उँगलियों के निशान शत-प्रतिशत तुम्हारे उँगलियों के हैं। मैं तुरंत तुम्हें हिरासत में लेने पर मजबूर हूँ।”
“मिस्टर हार्डी! प्यारे श्रीमान, आप ज्यादती कर रहे हैं। और आप भूल रहे हैं कि मैंने इस षड्यंत्र में एक मर्द और एक औरत को सम्मिलित बताया था जो इस समय भी मकान के अंदर उपस्थित है।” मैंने भी कठोर रुख़ अपनाया।
“मिस्टर रॉबर्ट को मेरे बारे में बहुत सी बातें मालूम नहीं है। यही नादानी वास्तव में उसकी फाँस बन गयी। मैं हिप्नोटिज्म और पैरासायक्लाजी के अलावा आत्माओं का भी ज्ञान रखता हूँ। जिन्हें पश्चिम के दिमाग़ स्वीकार नहीं करते। किंतु आपने मुर्दा आदमियों की आत्मा से बातचीत की विद्या के बारे में अवश्य सुना होगा ?
“हमारे पूरब में यह माना जाता है कि आत्मा शरीर से अलग होकर हमारे वायुमंडल में भटकती रहती है।
“उनकी अपनी एक दुनिया होती है और उन्हें किसी भी समय अलग किया जा सकता है।
“मैं सामने की बात करता हूँ। रात गुज़र गयी है। आप लोगों को कष्ट हो रहा है। मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं लार्ड स्मिथ की आत्मा से वास्तविकता जानने का प्रार्थना करूँ। मुझे कुछ देर का समय चाहिए।”
“यह किस तरह संभव है ?” जासूस ने चौंककर कहा।
“मुझे कोशिश की आज्ञा दी जाए। मैं सिर्फ़ पंद्रह मिनट लूँगा। लेकिन मुझे एक व्यक्ति की ज़रूरत है जो मेरा माध्यम बनकर लार्ड की आत्मा को अपने अंदर ग्रहण कर सके। मुझे एक गिलास और एक मेज़ की भी ज़रूरत है।
“यह प्रयोग आपके दिलचस्पी का केंद्र होगा। क्या यह बात दिलचस्प नहीं होगी कि लार्ड स्मिथ अपने कत्ल की घटना स्वयं बयान करें।” मैंने रहस्यमय स्वर में कहा।
“पंद्रह मिनट।” जासूस ने कुछ सोचकर कहा। मिस्टर अमित, आप कानून की पकड़ से बच नहीं सकते, खैर मैं आपका माध्यम बनने को तैयार हूँ।”
“खूब।” मैंने कहा और सबको मेज़ के चारों तरफ़ बिठा दिया। और फिर एक गिलास सामने रखकर उसे हरकत देने को कहा।
जिस तरह आम तौर पर लोग प्लेन चिट पर आत्माव्हान करते हैं, मैं नहीं जानता कि वे लोग आत्मा बुलाने में सफल हो जाते हैं या नहीं, पर यहाँ मेरा तात्पर्य कुछ और था। मैं मोहिनी को जासूस के सिर भेजकर अपने मतलब की बात कहलवाना चाहता था।
जब गिलास का घूमना रुक गया और मोहिनी जासूस के सिर पर चली गयी तो मैंने उसे संबोधित किया। स्पष्ट है आत्मा ने उत्तर दिया। लार्ड स्मिथ की आत्मा ने।
सारा पापा कहकर चीखने लगी।
हार्डी ने उसको संभाला। मैंने सबको ख़ामोश रहने का संकेत किया। मैंने वातावरण को प्रभावित करने के लिए रौशनियाँ कम से कम करा दी थीं। फिर मैंने भारी आवाज़ में जासूस को संबोधित किया-
“लार्ड स्मिथ की पवित्र आत्मा, मैं क्षमा चाहता हूँ कि मैंने तुझे बुलाया है। मेरे प्रश्नों का जवाब देने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करो। क्या तू वही है जो मैं समझ रहा हूँ ?”
अचानक जासूस की जुबान खुल गयी।
“केवल कुछ क्षण...” मैंने ज़ोर देकर कहा। “ऐ पवित्र आत्मा! तेरा रास्ता स्वर्ग की तरफ़ है। बता तुझे लार्ड के शरीर से अलग करने में कौन-कौन सम्मिलित थे। तू आंतरिक हाल जानती है क्योंकि तू एक आत्मा है। मुझे सच-सच बता। अब तेरी शक्तियाँ असीमित हैं।”
“मुझे मेरे शरीर से एक मर्द और एक औरत ने जुदा किया है। अब मुझे जाने दो।”
जासूस के होंठों से मद्धिम आवाज़ उभर रही थी। कमरे में रहस्यमय सन्नाटा था। किसी के साँस लेने की भी आवाज़ नहीं आ रही थी।
“उस औरत का नाम क्या है और उसने क्यों इस साज़िश में हिस्सा लिया ?” मैंने पूरा विवरण पूछा।
“उस औरत का नाम लजमी है। उसने दूध में ज़हर दिया था क्योंकि उसे इस काम के बदले में भारी रक़म का लालच दिया गया था।”
“मुझे पूरा विवरण चाहिए, ऐ पवित्र आत्मा! इसके बिना तेरी वापसी असंभव है।” मैंने जासूस के होंठ और जबड़े को देखते हुए कर्कश आवाज़ में कहा।
“लजमी को दो सौ पौंड की रक़म दी गयी थी जो इस समय भी उसके सूटकेस में मौजूद है। प्रकट में वह एक शरीफ़ औरत है लेकिन दौलत के लालच ने उसे इस साज़िश में सम्मिलित होने पर विवश कर दिया।
“ज़हर देने के लिए वह गिलास इस्तेमाल किया गया था जिस पर अमित ठाकुर के उँगलियों के चिह्न मौजूद थे।
रॉबर्ट ने लाजमी को ज़हर उपलब्ध कराया था। ज़हर की बाकी मात्रा नीले रंग की शीशी में मौजूद है।”
रॉबर्ट इस रहस्योद्घाटन से बौखला गया। उसने तुरंत फरार होने की कोशिश की लेकिन दरवाज़ा बंद होने के कारण सफल नहीं हो सका। हार्डी और पुलिस के दूसरे स्टाफ ने उसे पल भर में बेबस कर दिया।