18
फ्रेश होने के बाद मैं तैयार हुआ और फिर 7:30 बजे कमरे से बाहर आ गया. मैं कमरे से बाहर आया तो, मौसी मुझसे नाश्ता करने को कहने लगी. लेकिन तभी कीर्ति अपना प्रॉजेक्ट हाथ मे लेकर आ गयी और उसने मौसी से कहा.
कीर्ति बोली “मम्मी पुन्नू ने तैयार होने मे पहले ही देर कर दी है. अब यदि ये नाश्ता करने लगा तो मुझे भी देर हो जाएगी.”
मौसी बोली “अरे उसे नाश्ता कर लेने दे. थोड़ी देर हो जाने मे कुछ नही हो जाएगा.”
कीर्ति बोली “ये एक दिन नाश्ता नही करेगा तो चल जाएगा. लेकिन यदि मुझे देर हो गयी तो, मेरी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी. मेरा प्रॉजेक्ट शामिल नही किया जाएगा. वैसे भी हमें वहाँ ज़्यादा देर नही लगनी हम जल्दी आ जाएगे.”
उसकी बात सुनकर, मौसी भी चुप हो गयी और मैं गौर से कीर्ति का चेहरा देखने लगा. उसने मेरी तरफ देखा और कहने लगी.
कीर्ति बोली “अब यहाँ खड़े खड़े मुझे ही देखते रहोगे या यहाँ से चलोगे भी, चलो जल्दी से स्कूटी निकालो, मुझे स्कूल के लिए देर हो रही है.”
कीर्ति की बात सुनकर, मैं बाहर आ गया. मैने स्कूटी बाहर निकाली, तब तक कीर्ति भी अपना प्रॉजेक्ट लिए आ गयी. उसने स्कूटी मे बैठते हुए कहा.
कीर्ति बोली “ज़रा आराम से चलाना, नही तो ये तेज हवा लगने से टूट जाएगा.”
मैं बोला “ठीक है.”
इतना बोल कर मैने स्कूटी आगे बढ़ा दी. कीर्ति की अभी की हरकत देख कर, अब मुझे कमल की बात सही लग रही थी. अब मुझे भी लग रहा था कि, कीर्ति मुझे जान बुझ कर परेशान कर रही है. इसी बात को सोचते हुए, मैने कीर्ति से कहा.
मैं बोला “यदि तुझे मेरे साथ ही स्कूल जाना था तो, तू मुझसे रात को ही बोल देती. मैं सुबह जल्दी उठ जाता.”
कीर्ति बोली “मुझे तेरे साथ आने का कोई शौक नही था. वो तो कमल आज अपना स्कूल मिस करना नही चाहता था, इसलिए मुझे तेरे साथ आना पड़ा. लेकिन यदि तुझे मेरे साथ आने मे परेशानी थी तो, घर पर ही बोल देता. मैं बेकार मे तुझे परेशान नही करती और टेक्सी मे स्कूल चली जाती.”
कीर्ति का ये सफेद झूठ सुनकर, मुझे हँसी आ रही थी. लेकिन मैने अपनी हँसी दबाते हुए उस से कहा.
मैं बोला “मुझे आने मे कोई परेशानी नही है. मैं तो सिर्फ़ इसलिए बोल रहा था, ताकि तुझे समय पर स्कूल पहुचा सकता.”
कीर्ति बोली “कोई बात नही, अभी भी हम समय पर ही स्कूल पहुच जाएगे. अब फालतू की बात बंद करो और चुप चाप गाड़ी चलाओ.”
उसका बिगड़ा हुआ मूड देख कर, मैं चुप चाप गाड़ी चलाने लगा. स्कूल पहुच कर मैने कीर्ति से पूछा.
मैं बोला “क्या मैं वापस जाउ.”
कीर्ति बोली “नही गाड़ी पार्क कर के मेरे साथ चलो.”
मैने स्कूटी पार्क की और फिर कीर्ति के साथ चल पड़ा. हम लोग एक हॉल मे पहुचे. वहाँ बहुत से लड़के लड़कियाँ अपने अपने प्रॉजेक्ट टेबले पर रखे, उसके सामने खड़े थे.
एक लड़की ने कीर्ति को देखा तो, उसने कीर्ति को अपने पास की टेबल पर आने का इशारा किया. कीर्ति ने अपनी सहेली से हेलो कहा और फिर अपना प्रॉजेक्ट टेबल पर रख कर उस पर अपने नाम की पर्ची चिपका दी और अपनी उस सहेली से बात करने लगी.
कीर्ति की सहेली देखने मे ना तो कीर्ति की तरह सुंदर थी और ना ही इतनी ज़्यादा आधुनिक थी. देखने मे वो बहुत सीधी सादी थी. शायद इसी सादगी की वजह से उसकी कीर्ति से दोस्ती हुई होगी. मुझे भी उसके बात करने का अच्छा लगा था.
कुछ देर बाद, उन लोगों के पास एक मेडम आई. जिनके पास उन लोगों ने अपना नाम और प्रॉजेक्ट नोट करवाया. फिर थोड़ी देर बाद कीर्ति ने मुझे चलने का इशारा किया और वो अपनी सहेली के साथ बाहर आ गयी. मैं भी उनके साथ साथ चलने लगा. कीर्ति ने अपनी सहेली से, मेरा परिचय करवाते हुए कहा.
कीर्ति बोली “नितिका ये मेरा कज़िन पुनीत है और पुनीत ये मेरी सबसे प्यारी सहेली नितिका है.”
मैने नितिका से हेलो कहा और उस से हाथ मिलाया. फिर वो दोनो अपने अपने प्रॉजेक्ट की बातें करने रही. उसके बाद कीर्ति ने मुझे गाड़ी निकालने को कहा तो, मैं गाड़ी निकालने लगा. तब तक कीर्ति भी नितिका को बाइ कह कर आ गयी.
इसके बाद हम दोनो घर के लिए निकल पड़े. कुछ दूर चलने पर कीर्ति ने एक मोबाइल शॉप मे गाड़ी रोकने को कहा तो, मैने मोबाइल शॉप के सामने गाड़ी रोक दी. उस मोबाइल शॉप से एक अच्छा सा मोबाइल और एक सिम खरीदने के बाद हम घर आ गये.
घर आकर कीर्ति सबको अपना नया मोबाइल दिखाती रही. इसी बीच मौसी ने सबके लिए खाना लगा दिया और सब खाना खाने लगे. खाना खाने के बाद सब बातें करने लगे. लेकिन मेरा सर दर्द कर रहा था और अब मैं आराम करना चाहता था. इसलिए मैं वहाँ से उठ कर कमल के कमरे मे आ गया.
मैं कमल के कमरे मे लेटा रहा. कमल घर आया तो, वो कमरे मे नही रुका और बाहर सबके साथ बातों मे लग गया. सब की बातें चलती रही और इसी मे 3 बज गये. फिर 3 बजे के बाद हम लोग वहाँ से घर के लिए निकल पड़े.
घर पहुच कर छोटी माँ ने कीर्ति को, उपर मेरे कमरे के पास वाले कमरे मे ठहरा दिया. कीर्ति ने अपने कमरे मे समान रखा और अमि निमी के कमरे मे चली गयी.
(यहाँ मैं ये बता देना ज़रूरी समझता हूँ कि, मेरा घर 2 मंज़िला है. जब मैं 9थ मे आया तो फर्स्ट फ्लोर पर बने 5 कमरो मे से एक कमरा मुझे दे दिया गया और एक कमरा अमि निमी को दे दिया गया. ताकि वो मेरी नज़रो के सामने ही रहे. एक कमरे मे स्टोर रूम बना दिया गया और बाकी के दो कमरे महमानो के लिए रखे गये. जिनमे से एक कमरा अभी कीर्ति को दिया गया था.)
मेरे सर मे दर्द था तो, मैं अपने कमरे मे आकर आराम करने लगा. मैं सोना चाहता था मगर नींद भी नही आ रही थी. जब बहुत देर तक मुझे ना तो नींद आई और ना ही मेरा सर दर्द कम हुआ. तो फिर मैं उठ कर छोटी माँ के पास चला गया.
छोटी माँ लेटी हुई थी और अमि निमी के साथ कीर्ति भी वही पर थी. मेरा उतरा हुआ चेहरा देख कर, छोटी माँ समझ गयी कि, मुझे कुछ तकलीफ़ है. उन्हों ने फ़ौरन उठते हुए कहा.
छोटी माँ बोली “क्या हुआ बेटा, तेरा चेहरा इतना उतरा हुआ क्यो है. तेरी तबीयत तो ठीक है ना.”
मैं बोला “छोटी माँ, तबीयत तो ठीक है. मगर सर मे बहुत ज़्यादा दर्द हो रहा है और सोने की कोशिश कर रहा हूँ तो, नींद भी नही आ रही है. क्या मैं आपके पास लेट जाउ.”
छोटी माँ बोली “आ मेरे पास आ, मैं तेरा सर दबा देती हूँ.”
मैं जाकर छोटी माँ की गोद मे सर रख कर लेट गया और छोटी माँ मेरा सर दबाने लगी. सर दबाते दबाते उन्हों ने कीर्ति से कहा.
छोटी माँ बोली “कीर्ति बेटा उस बॉक्स मे सर दर्द की गोली है, ज़रा उठा कर दे.”
कीर्ति ने छोटी माँ को सर दर्द की गोली दी और छोटी माँ ने वो गोली मुझे खिला दी. इसके बाद मैं फिर उनकी गोद मे सर रख कर लेट गया. लेकिन अब वो जैसे ही मेरा सर दबाने को हुई, तभी अमि निमी मेरे अगल बगल आ कर बैठ गयी और छोटी माँ से कहने लगी.
अमि निमी “मम्मी, भैया का सर हम दबाएगे.”
छोटी माँ बोली “नही तुम लोग इसे परेशान मत करो. अब तुम अपने कमरे मे जाकर खेलो और इसे आराम करने दो.”
लेकिन उन दोनो मे कोई भी मेरे पास से जाने को तैयार नही हुई. वो दोनो ज़िद करते हुए छोटी माँ से कहने लगी.
दोनो बोली “नही भैया हमारा है तो, सर भी हम ही दबाएगे.”
ऐसा कहकर दोनो ने मेरे सर से छोटी माँ का हाथ अलग किया और दोनो ने मेरा सर दबाना सुरू कर दिया. छोटी माँ जानती थी कि, उनसे बहस करना बेकार है. इसलिए उन्हों ने उन दोनो पर से अपना ध्यान हटाते हुए, मुझसे कहा.
छोटी माँ बोली “लगता है आज तूने सुबह से बिल्कुल चाय नही पी है. जिसकी वजह से तेरा सर दर्द करने लगा है. मैं अभी तेरे लिए चाय बना कर लाती हूँ.”
ऐसा कह कर वो चाय बनाने को उठने लगी तो, मैने उन्हे मना किया. मगर वो नही मानी और चाय बनाने चली गयी. अमि निमी दोनो अपने कोमल हाथों से सर दबा रही थी. जिससे मुझे बहुत सुकून मिल रहा था.
कीर्ति चुप चाप खड़ी खड़ी ये सब देख रही थी. कुछ देर तक वो चुप चाप खड़ी रही. लेकिन जब उस से नही रहा गया तो, उसने मुझसे कहा.
कीर्ति बोली “अगर चाय पीना तेरे लिए इतनी ही ज़रूरी थी तो, क्या तू घर पर नही बोल सकता था. हम लोग क्या तुझे एक कप चाय नही दे सकते थे.”
मैं अभी कीर्ति की इस बात का कोई जबाब दे पाता की, उस से पहले ही अमि ने कीर्ति को फटकार लगाते हुए कहा.
अमि बोली “दीदी बेकार मे झगड़ा मत करो. आप इतनी बड़ी हो गयी हो, मगर इतनी सी बात भी समझ मे नही आती कि, अभी भैया के सर मे दर्द है और वो अभी किसी बात का जबाब नही दे सकते.”
अब जब अमि बोली तो फिर भला निमी कहाँ पीछे रहने वाली थी. उसने अमि से भी दो कदम आगे बढ़ते हुए, कीर्ति से कहा.
निमी बोली “दीदी आप से, ये तो हुआ नही कि, लाओ मैं सर दबा देती हूँ या चाय ही बना देती हूँ. उल्टा लड़ने लगी हो. लड़ाकू कही की.”
अमि निमी की बातें सुनकर, मुझे तो हँसी आ रही थी. मगर मैं अपनी हँसी दबाए चुप चाप लेटा कीर्ति को देखने लगा. कीर्ति तो अमि निमी की बातें सुनकर सन्न रह गयी और हैरानी से उन्हे देखने लगी.
तभी छोटी माँ भी चाय लेकर आ गयी. शायद उन्हों ने भी अमि निमी की कुछ बातें सुन ली थी. इसलिए वो मुझे चाय देते हुए कीर्ति से पूछने लगी.
छोटी माँ बोली “क्या हुआ कीर्ति. ये दोनो तुझसे क्या बोल रही है.”
कीर्ति बोली “मौसी ये दो छिपकलियाँ तो गिरगिट की तरह रंग बदलती है. घर पर थी तो, सारे समय दीदी दीदी कह कर पीछे पड़ी रहती थी और इधर आते ही बड़ी भैया वाली हो गयी.”
ये कहते हुए, कीर्ति ने छोटी माँ को सारी बात बता दी. जिसे सुनकर छोटी माँ ने हंसते हुए, कीर्ति से कहा.
छोटी माँ बोली “क्या तूने घर पर कभी पौंनू को इनके सामने इस तरह कुछ कहा है.”
कीर्ति बोली “नही कभी नही.”
छोटी माँ बोली “तभी तुमको इनका ये रूप उधर देखने को नही मिला. वरना तुम इनका ये रूप उधर ही देख लेती.”
कीर्ति बोली “मौसी ये ग़लत बात है. मैं भी तो इनकी बहन हूँ ना.”
छोटी माँ बोली “तू क्यो इनकी बातों मे आती है. तू तो मेरी सबसे लाडली बेटी है.”
ये कहते हुए, छोटी माँ ने कीर्ति को अपने गले से लगा लिया. लेकिन जब अमि निमी ने ये नज़ारा देखा तो, वो कीर्ति को चिडाने के लिए मेरे गले से लग गयी. मगर अब कीर्ति भी कहाँ हार मानने वाली थी. वो भी अमि निमी के साथ बच्ची बन गयी और अमि निमी को दिखाते हुए, छोटी माँ से लिपट कर कहने लगी.
कीर्ति बोली “मैं तो अपनी प्यारी मौसी की, सबसे प्यारी बेटी हूँ.”
कीर्ति को इस तरह छिड़ाते देख कर, अमि तो चुप रह गयी. मगर निमी से ये सहन नही हुआ और फिर वो गुस्से मे, बिना कुछ सोचे समझे कीर्ति को उल्टा सीधा कहने लगी.
निमी बोली “बड़ी आई मौसी की सबसे प्यारी बेटी. अब आप अपनी प्यारी मौसी के साथ ही रहना. मुझसे, अमि दीदी से और भैया से दूर ही रहना. हमारे या भैया के कमरे मे भी मत आना. अपनी मौसी के कमरे मे ही रहना.”
निमी को जो जो समझ मे आया, वो कीर्ति से बोलती चली गयी. अब उसे कौन समझाता कि, अभी हम कीर्ति की मौसी के कमरे मे ही है. मैं बस ये सोच रहा था कि कहीं कीर्ति भी इस बात को ना पकड़ ले और बिल्कुल ऐसा ही हुआ. कीर्ति ने निमी की इसी बात का फ़ायदा उठाया और उसको चिड़ाते हुए कहने लगी.
कीर्ति बोली “हां मैं तुम्हारे और तुम्हारे भैया के कमरे मे बिल्कुल नही आउन्गी. लेकिन तुम लोग तो अभी मेरी मौसी के कमरे मे हो. यदि तुम लोग मेरी मौसी के कमरे मे रह सकते हो तो, फिर मैं भी तुम्हारे और तुम्हारे भैया के कमरे मे जा सकती हूँ. हिसाब बराबर रहना चाहिए.”
कीर्ति की बात सुनकर, निमी का ध्यान जब इस बात की तरफ आया तो, वो फ़ौरन उठ कर खड़ी हो गयी और अमि को भी खड़ा करने के बाद मुझसे भी उठने के लिए बोलने लगी. मैं उसके ऐसा करने का मतलब समझ तो गया था. लेकिन फिर भी मैने उस से पुछा.
मैं बोला “क्या हुआ.”
निमी बोली “अब हम इस कमरे मे बिल्कुल नही आएगे. ये दीदी की मौसी का कमरा है. हम अपने कमरे मे चलेगे.”
मैं बोला “पर ये तुम्हारी मम्मी का कमरा भी तो है और कीर्ति तुम्हारी दीदी है. उसकी बात का बुरा नही मानते.”
निमी बोली “नही अब ये दीदी की मौसी का कमरा है क्योकि मम्मी ने खुद ही कहा की, दीदी उनकी सबसे प्यारी बेटी है. इसलिए जब तक दीदी यहाँ है. हम मे से कोई भी इस कमरे मे नही आएगा और यदि कोई आया तो मैं उस से कट्टी कर लुगी.”
निमी की इस बात पर मैने उसको समझाते हुए कहा.
मैं बोला “कीर्ति तुम्हारी दीदी है उसे माफ़ कर दो.”
निमी भी मेरी बात को सोचने लगी और फिर कुछ देर सोचने के बाद कहने लगी.
निमी बोली “माफ़ कर दूँगी मगर पहले दीदी से बोलो सॉरी बोले.”
कीर्ति को शायद ये सब बहुत अच्छा लग रहा था. उसने निमी को तंग करते हुए हुए कहा.
कीर्ति बोली “मैं क्यो सॉरी बोलूं. तुम और तुम्हारे भैया मुझे सॉरी बोलो तो, मैं तुम लोगो को माफ़ कर दुगी.”
अमि जो अब तक चुप थी. उसे कीर्ति की इस बात पर निमी को गुस्सा आ गया और उस ने पलटवार करते हुए कहा.
अमि बोली “मेरे भैया क्यो माफी माँगेगे. माफी माँगना है तो आप और मम्मी माफी माँगेगे और यदि माफी नही माँगे तो, अब वैसा ही होगा जैसा निमी ने कहा है.”
कीर्ति बोली “हम लोग माफी नही माँगेगे.”
ये सुनना था कि अमि और निमी दोनो मुझे खीच कर बाहर ले आई. मैने उन्हे समझाने की बहुत कोशिश की, मगर दोनो मेरी कोई बात समझने को तैयार ही नही थी. आख़िर मे हार कर, मैं अमि निमी के साथ अपने कमरे मे आ गया.
मगर अमि निमी और कीर्ति का ये युद्ध अभी ऑर बढ़ना बाकी था. क्योकि अमि निमी अब पापा और चंदा मौसी को अपनी तरफ करने की योजना बना रही थी. जिसका मतलब था कि, वो कीर्ति को झुकाए बिना नही मानेगी.
अब तीन जिद्दी आमने सामने थे. एक तरफ अमि निमी, कीर्ति को हराने की ज़िद पकड़ी हुई थी तो, दूसरी कीर्ति भी हार मानने के लिए तैयार नही थी. ये एक अजब ही तरह की लड़ाई चल रही थी. जिसको जो भी देखता, वो हँसे बिना नही रह सकता था.
अमि निमी अपनी बातों मे मस्त थी और कीर्ति छोटी मा के साथ उनके कमरे मे व्यस्त थी. लेकिन मैं अपने कमरे मे होते हुए भी कहीं ऑर खोया हुआ था.
ना चाहते हुए भी मुझे कीर्ति के ख़यालों ने घेर लिया था. आज दूसरा दिन था, जबकि उसने मुझसे अच्छे से बात नही की थी. उसके इस बात ना करने ने, मुझे उसके बारे मे सोचने पर मजबूर कर दिया था.
मैं उसकी बातों को बहुत ज़्यादा मिस कर रहा था. ना जाने क्यो, पर मैं उसके पास रहना चाहता था और उस से बात करना चाहता था. आज कीर्ति के मेरे सामने होते हुए भी, मुझे उसकी कमी का ऐएहसास हो रहा था.
मैं कीर्ति के ख़यालो मे खोया हुआ था कि, तभी निमी ने मेरा हाथ पकड़ कर हिलाते हुए कहा.
निमी बोली “भैया चलो, नीचे चल कर बैठते है. हम कुछ देर नीचे चल कर, टीवी देखते है.”
निमी की बात सुनकर, मैं अमि निमी के साथ नीचे हॉल मे आकर बैठ गया और वो दोनो टीवी देखने लगी. हम लोगों को हॉल मे बैठा देख कर, छोटी माँ और कीर्ति भी वहाँ आ गये.
Fresh hone ke bad mai taiyar hua aur fir 7:30 baje kmre se bahar aa gaya. Mai kamre se bahar aaya to, mausi mujhse nasta karne ko kahne lagi. Lekin tabhi keerti apna project hanth me lekar aa gayi aur usne mausi se kaha.
Keerti boli “mummy punnu ne taiyar hone me pahle hi der kar di hai. Ab yadi ye nashta karne laga to mujhe bhi der ho jayegi.”
Mausi boli “are use nasta kar lene de. Thodi der ho jane me kuch nahi ho jayega.”
Keerti boli “ye ek din nasta nahi karega to chal jayega. Lekin yadi mujhe der ho gayi to, meri saari mehnat bekar ho jayegi. Mera project shamil nahi kiya jayega. Waise bhi hume waha jyada der nahi lagna hum jaldi aa jayege.”
Uski baat sunkar, mausi bhi chup ho gayi aur mai gaur se keerti ka chehra dekhne laga. Usne meri taraf dekha aur kahne lagi.
Keerti boli “ab yaha khade khade mujhe hi dekhte rahoge ya yaha se chaloge bhi, chalo jaldi se scooty nikalo, mujhe school ke liye der ho rahi hai.”
Keerti ki baat sunkar, mai bahar aa gaya. Maine scooty bahar nikali, tab tak keerti bhi apna project liye aa gayi. Usne scooty me baithte huye kaha.
Keerti boli “jara araam se chalana, nahi to ye tej hawa lagne se tut jayega.”
Mai bola “thik hai.”
Itna bol kar maine scooty aage bada di. Keerti ki abhi ki harkat dekh kar, ab mujhe kamal ki bat sahi lag rahi thi. Ab mujhe bhi lag raha tha ki, keerti mujhe jaan bujh kar paresan kar rahi hai. Isi baat ko sochte huye, maine keerti se kaha.
Mai bola “yadi tujhe mere sath hi school jana tha to, tu mujhse raat ko hi bol deti. Mai subah jaldi uth jata.”
Keerti boli “mujhe tere sath aane ka koi shauk nahi tha. Wo to kamal aaj apna school miss karna nahi chahta tha, isliye mujhe tere sath aana pada. Lekin yadi tujhe mere sath aane me paresani thi to, ghar par hi bol deta. Mai bekar me tujhe paresan nahi karti aur texy me school chali jati.”
Keerti ka ye safed jhuth sunkar, mujhe hansi aa rahi thi. Lekin maine apni hansi dabate huye us se kaha.
Mai bola “mujhe aane me koi paresani nahi hai. Mai to sirf isliye bol raha tha, taki tujhe samay par school pahuch sakta.”
Keerti boli “koi baat nahi, abhi bhi hum samay par hi school pahuch jayege. Ab faltu ki baat band karo aur chup chap gaadi chalao.”
Uska bigda hua mood dekh kar, mai chup chap gaadi chalaane laga. School pahuch kar maine keerti se pucha.
Mai bola “kya mai wapas jau.”
Keerti boli “nahi gaadi park kar ke mere sath chalo.”
Maine scooty park ki aur fir keerti ke sath chal pada. Hum log ek hall me pahuche. Waha bahut se ladke ladkiya apne apne project teble par rakhe, uske samne khade the.
Ek ladki ne keerti ko dekha to, usne keerti ko apne pas ki table par aane ka ishara kiya. Keerti ne apni saheli se hello kaha aur fir apna project table par rakh kar us par apne naam ki parchi chipka di aur apni us saheli se baat karne lagi.
Keerti ki saheli dekhne me na to keerti ki tarah sundar thi aur na hi itni jyada aadhunik thi. Dekhne me wo bahut sidhi saadi thi. Shayad isi sadgi ki vajah se uski keerti se dosti huyi hogi. Mujhe bhi uske baat karne ka acha laga tha.
Kuch der bad, un lgon ke pas ek madam aayi. Jinke pas un logon ne apna naam aur project note karwaya. Fir thodi der bad keerti ne mujhe chalne ka ishara kiya aur wo apni saheli ke sath bahar aa gayi. Mai bhi unke sath sath chalne laga. Keerti ne apni saheli se, mera parichay karwate huye kaha.
Keerti boli “nitika ye mera cousin punit hai aur punit ye meri sabse pyari saheli nitika hai.”
Maine nitika se hello kaha aur us se hanth milaya. Fir wo dono apne apne project ki baten karne rahi. Uske bad keerti ne mujhe gaadi nikaalne ko kaha to, mai gaadi nikalne laga. Tab tak keerti bhi nitika ko bye kah kar aa gayi.
Iske bad hum dono ghar ke liye nikal pade. Kuch door chalne par keerti ne ek mobile shop me gaadi rokne ko kaha to, maine mobile shop ke samne gaadi rok di. Us mobile shop se ek acha sa mobile aur ek sim kharidne ke bad hum ghar aa gaye.
Ghar aakar keerti sabko apna naya mobile dikhati rahi. Isi bich mausi ne sabke liye khana laga diya aur sab khana khane lage. Khana khane ke bad sab baten karne lage. Lekin mera sar dard kar raha tha aur ab mai aaram karna chahta tha. Isliye mai waha se uth kar kamal ke kamre me aa gaya.
Mai kamal ke kamre me leta raha. Kamal ghar aaya to, wo kamre me nahi ruka aur bahar sabke sath baton me lag gaya. Sab ki baten chalti rahi aur isi me 3 baj gaya. Fir 3 baje ke bad hum log waha se ghar ke liye nikal pade.
Ghar pahuch kar chhoti maa ne keerti ko, upar mere kamre ke pas wale kamre me thahra diya. Keerti ne apne kamre me saman rakha aur ami nimi ke kamre me chali gayi.
(yaha mai ye bata dena jaruri samajhta hu ki, mera ghar 2 manjila hai. Jab mai 9th me aaya to first flor par bane 5 kamro me se ek kamra mujhe de diya gaya aur ek kamra ami nimi ko de diya gaya. Taki wo meri najro ke samne hi rahe. Ek kamre me store room bana diya gaya aur baki ke do kamre mehmano ke liye rakhe gaye. Jinme se ek kamra abhi keerti ko diya gaya tha.)
Mere sar me dard tha to, mai apne kamre me aakar aaram karne laga. Mai sona chahta tha magar nind bhi nahi aa rahi thi. Jab bahut der tak mujhe na to nind aayi aur na hi mera sar dard kam hua. To fir mai uth kar chhoti maa ke pas chala gaya.
Chhoti maa leti huyi thi aur ami nimi ke sath keerti bhi wahi par thi. Mera utra hua chehra dekh kar, chhoti maa samajh gayi ki, mujhe kuch taklif hai. Un ne fauran uthte huye kaha.
Chhoti maa boli “kya hua beta, tera chehra itna utra hua kyo hai. Teri tabiyat to thik hai na.”
Mai bola “chhoti maa, tabiyat to thik hai. Magar sar me bahut jyada dard ho raha hai aur sone ki koshish kar raha hu to, nind bhi nahi aa rahi hai. Kya mai aapke pas let jau.”
Chhoti maa boli “aa mere pas aa, mai tera sar daba deti hu.”
Mai jakar chhoti maa ki god me sar rakh kar let gaya aur chhoti maa mera sar dabane lagi. Sar dabate dabate un ne keerti se kaha.
Chhoti maa boli “keerti beta us box me sar dard ki goli hai, jara utha kar de.”
Keerti ne chhoti maa ko sar dard ki goli di aur chhoti maa ne wo goli mujhe khila di. Iske bad mai fir unki god me sar rakh kar let gaya. Lekin ab wo jaise hi mera sar dabane ko huyi, tabhi ami nimi mere agal bagal aa kar baith gayi aur chhoti maa se kahne lagi.
Ami nimi “mammy, bhaiya ka sar hum dabayege.”
Chhoti maa boli “nahi tum log ise paresan mat karo. Ab tum apne kamre me jakar khelo aur ise aaram karne do.”
Lekin un dono me koi bhi mere pas se jaane ko taiyar nahi huyi. Wo dono jid karte huye chhoti maa se kahne lagi.
Dono boli “nahi bhaiya hamara hai to, sar bhi hum hi dabayege.”
Aisa kahkar dono ne mere sar se chhoti maa ka hanth alag kiya aur dono ne mera sar dabana suru kar diya. Chhoti maa janti thi ki, unse bahas karna bekar hai. Isliye un ne un dono par se apna dhyan hatate huye, mujhse kaha.
Chhoti maa boli “lagta hai aaj tune subah se bilkul chay nahi pi hai. Jiski vajah se tera sar dard karne laga hai. Mai abhi tere liye chay bana kar lati hu.”
Aisa kah kar wo chay banane ko uthne lagi to, maine unhe mana kiya. Magar wo nahi mani aur chay banane chali gayi. Ami nimi dono apne komal hantho se sar daba rahi thi. Jisse mujhe bahut sukoon mil raha tha.
Keerti chup chap khadi khadi ye sab dekh rahi thi. Kuch der tak wo chup chap khadi rahi. Lekin jab us se nahi raha gaya to, usne mujhse kaha.
Keerti boli “agar chay peena tere liye itni hi jaruri thi to, kya tu ghar par nahi bol sakta tha. Hum log kya tujhe ek cup chay nahi de sakte the.”
Mai abhi keerti ki is baat ka koi jabab de pata ki, us se pahle hi ami ne keerti ko fatkar lagate huye kaha.
Ami boli “didi bekar me jhagra mat karo. Aap itni badi ho gayi ho, magar itni si baat bhi samajh me nahi aati ki, abhi bhaiya ke sar me dard hai aur wo abhi kisi baat ka jabab nahi de sakte.”
Ab jab ami boli to fir bhala nimi kaha piche rahne wali thi. Usne ami se bhi do kadam aage badte huye, keerti se kaha.
Nimi boli “didi aap se, ye to hua nahi ki, lao mai sar daba deti hu ya chay hi bana deti hu. Ulta ladne lagi ho. Ladanku kahi ki.”
Ami nimi ki baten sunkar, mujhe to hansi aa rahi thi. Magar mai apni hansi dabaye chup chap leta keerti ko dekhne laga. Keerti to ami nimi ki baten sunkar sann rah gayi aur hairani se unhe dekhne lagi.
Tabhi chhoti maa bhi chay lekar aa gayi. Shayad un ne bhi ami nimi ki kuch beten sun li thi. Isliye wo mujhe chay dete huye keerti se puchne lagi.
Chhoti maa boli “kya hua keerti. Ye dono tujhse kya bol rahi hai.”
Keerti boli “mausi ye do chhipkaliyan to girgit ki tarah rang badalti hai. Ghar par thi to, sare samay didi didi kah kar piche padi rahti thi aur idhar aate hi badi bhaiya wali ho gayi.”
Ye kahte huye, keerti ne chhoti maa ko saari bat bata di. Jise sunkar chhoti maa ne hanste huye, keerti se kaha.
Chhoti maa boli “kya tune ghar par kabhi paunnu ko inke samne is tarah kuch kaha hai.”
Keerti boli “nahi kabhi nahi.”
Chhoti maa boli “tabhi tumko inka ye roop udhar dekhne ko nahi mila. Warna tum inka ye roop udhar hi dekh leti.”
Keerti boli “mausi ye galat bat hai. Mai bhi to inki bahan hu na.”
Chhoti maa boli “tu kyo inki baton me aati hai. Tu to meri sabse ladli beti hai.”
Ye kahte huye, chhoti maa ne keerti ko apne gale se laga liya. Lekin jab ami nimi ne ye najara dekha to, wo keerti ko chidane ke liye mere gale se lag gayi. Magar ab keerti bhi kaha haar manne wali thi. Wo bhi ami nimi ke sath bacchi ban gayi aur ami nimi ko dikhate huye, chhoti maa se lipat kar kahne lagi.
Keerti boli “mai to apni pyari mausi ki, sabse pyari beti hu.”
Keerti ko is tarah chidate dekh kar, ami to chup rah gayi. Magar nimi se ye sahan nahi hua aur fir wo gusse me, bina kuch soche samjhe keerti ko ulta sidha kahne lagi.
Nimi boli “badi aayi mausi ki sabse pyari beti. Ab aap apni pyari mausi ke sath hi rahna. Mujhse, ami didi se aur bhaiya se door hi rahna. Hamare ya bhaiya ke kamre me bhi mat aana. Apni mausi ke kamre me hi rahna.”
Nimi ko jo jo samajh me aaya, wo keerti se bolti chali gayi. Ab use kaun samjhata ki, abhi hum keerti ki mausi ke kamre me hi hai. Mai bas ye soch raha tha ki kahi keerti bhi is baat ko na pakad le aur bilkul aisa hi hua. Keerti ne nimi ki isi baat ka fayda uthaya aur usko chidate huye kahne lagi.
Keerti boli “haan mai tumhare aur tumhare bhaiya ke kamre me bilkul nahi aaugi. Lekin tum log to abhi meri mausi ke kamre me ho. Yadi tum log meri mausi ke kamre me rah sakte ho to, fir mai bhi tumhare aur tumhare bhaiya ke kamre me ja sakti hu. Hisab barabar rahna chahiye.”
Keerti ki baat sunkar, nimi ka dhyan jab is baat ki taraf aaya to, wo fauran uth kar khadi ho gayi aur ami ko bhi khada karne ke bad mujhse bhi uthne ke liye bolne lagi. Mai uske aisa karne ka matlab samajh to gaya tha. Lekin fir bhi maine us se puchha.
Mai bola “kya hua.”
Nimi boli “ab hum is kamre me bilkul nahi aayege. Ye didi ki mausi ka kamra hai. Hum apne kamre me chalege.”
Mai bola “par ye tumhari mammy ka kamra bhi to hai aur keerti tumhari didi hai. Uski baat ka bura nahi mante.”
Nimi boli “nahi ab ye didi ki mausi ka kamra hai Kyoki mammy ne khud hi kaha ki, didi unki sabse pyari beti hai. Isliye jab tak didi yaha hai. Hum me se koi bhi is kamre me nahi aayega aur yadi koi aaya to mai us se katti kar lugi.”
Nimi ki is baat par maine usko samjhate huye kaha.
Mai bola “keerti tumhari didi hai use maaf kar do.”
Nimi bhi meri baat ko sochne lagi aur fir kuch der sochne ke bad kahne lagi.
Nimi boli “maaf kar dugi magar pahle didi se bolo sorry bole.”
Keerti ko shayad ye sab bahut acha lag raha tha. Usne nimi ko tang karte huye huye kaha.
Keerti boli “mai kyo sorry bolu. Tum aur tumhare bhaiya mujhe sorry bolo to, mai tum logo ko maaf kar dugi.”
Ami jo ab tak chup thi. Use keerti ki is baat par nimi ko gussa aa gaya aur us ne palatvaar karte huye kaha.
Ami boli “mere bhaiya kyo maafi mangege. Maafi mangna hai to aap aur mammy maafi mangege aur yadi maafi nahi mange to, ab waisa hi hoga jaisa nimi ne kaha hai.”
Keerti boli “hum log maafi nahi mangege.”
Ye sunna tha ki ami aur nimi dono mujhe khich kar bahar le aayi. Maine unhe samjhane ki bahut koshish ki, magar dono meri koi baat samajhne ko taiyar hi nahi thi. Aakhir me haar kar, mai ami nimi ke sath apne kamre me aa gaya.
Magar ami nimi aur keerti ka ye yuddh abhi or badna baki tha. Kyoki ami nimi ab papa aur chanda mausi ko apni taraf karne ki yojna bana rahi thi. Jiska matlab tha ki, wo keerti ko jhukaye bina nahi manegi.
Ab teen jiddi aamne samne the. Ek taraf ami nimi, keerti ko harane ki jid pakdi huyi thi to, dusri keerti bhi haar manne ke liye taiyar nahi thi. Ye ek ajab hi tarah ki ladai chal rahi thi. Jisko jo bhi dekhta, wo hanse bina nahi rah sakta tha.
Ami nimi apni baton me mast thi aur keerti chhoti maa ke sath unke kamre me vyast thi. Lekin mai apne kamre me hote huye bhi kahi or khoya hua tha.
Na chahte huye bhi mujhe keerti ke khayalon ne gher liya tha. Aaj dusra din tha, jabki usne mujhse ache se bat nahi ki thi. Uske is bat na karne ne, mujhe uske bare me sochne par majbur kar diya tha.
Mai uski baton ko bahut jyada miss kar raha tha. Na jane kyo, par mai uske pas rahna chahta tha aur us se bat karna chahta tha. Aaj keerti ke mere samne hote huye bhi, mujhe uski kami ka aehsas ho raha tha.
Mai keerti ke khayalo me khoya hua tha ki, tabhi nimi ne mera hanth pakad kar hilate huye kaha.
Nimi boli “bhaiya chalo, niche chal kar baithte hai. Hum kuch der niche chal kar, Tv dekhte hai.”
Nimi ki baat sunkar, mai ami nimi ke sath niche hall me aakar baith gaya aur wo dono Tv dekhne lagi. Hum logon ko hall me baitha dekh kar, chhoti maa aur keerti bhi waha aa gaye.