75
कीर्ति का कॉल आ रहा था और मैं अजय के मेरे साथ होने की वजह से, उसके कॉल को देख कर भी अनदेखा कर रहा था. फिर अचानक से कीर्ति का कॉल आना बंद हो गया. मैं समझ गया कि, अब वो मुझे मेसेज करेगी.
मैं कीर्ति के मेसेज आने का इंतजार करने लगा. लेकिन जब अजय ने देखा कि, इतने कॉल आने के बाद भी मैने कॉल नही उठाया. तब उस ने मुझसे कहा.
अजय बोला “यार इतना तो मैं समझ सकता हूँ कि, ये किसकी कॉल आ रही थी. तुम्हे उस से एक बार, बात कर लेना चाहिए था. यदि तुमको मेरे सामने बात करने मे परेसानी है. तो मैं गाड़ी रोक देता हूँ. तुम किनारे जाकर, उस से बात कर लो.”
मैं बोला “ऐसी कोई बात नही है. मैं सिर्फ़ इसलिए बात नही कर रहा था कि, मैं अब उस से आमने सामने बात करना चाहता हूँ. वैसे भी अब मुझे, उसके पास पहुचने मे, ज़्यादा समय तो लगना नही है.”
अजय बोला “तुम्हारी फ्लाइट तो 6 बजे की है और अभी तो सिर्फ़ 4 बजे है. ऐसे मे यदि तुम उस से बात करके उसे बता दोगे कि, तुम आ रहे हो. तब उसे भी शांति मिल जाएगी. मैं गाड़ी रोकता हूँ. तुम उस से बात कर लो.”
मैं कीर्ति से अजय के सामने बात करना नही चाहता था. लेकिन अजय की इस बात के बाद, मेरे पास अजय के सामने, कीर्ति से बात करने के सिवा, कोई रास्ता नही बचा था. मैने अजय से कहा.
मैं बोला “तुम्हे गाड़ी रोकने की कोई ज़रूरत नही है. यदि अब उसका कॉल आएगा तो, मैं उस से ज़रूर बात कर लूँगा.”
अजय बोला "गुड, ये हुई ना कोई बात. हम लोग पहले मेरे घर चल रहे है. वहाँ चल कर मैं अपने कपड़े और ये गाड़ी बदल लूँगा. फिर हम एरपोर्ट चलेगे."
मैं बोला "ओके, जैसा तुम्हे ठीक लगे."
मेरी अजय से इतनी बात हुई. हमारी सारी बातें तो, कीर्ति सुन ही रही थी. शायद यही वजह थी कि, उसने मेसेज ना करके फिर से कॉल लगा दिया. इस बार मैने उसका कॉल उठाया और अंजान बनते हुए, उस से कहा.
मैं बोला “क्या हुआ. तुम अभी तक जाग क्यो रही हो. मैने तुमसे कहा तो था कि, मैं सुबह तक वहाँ पहुच जाउन्गा. फिर तुम्हे सो जाना चाहिए था.”
कीर्ति बोली “झूठे, अपने दोस्त के सामने कितने भोले बन रहे हो. उसे नही पता कि, मैं बहुत देर से तुम लोगों की सारी बात सुन रही हूँ. यदि तुम्हारी ये पोल खुल जाए तो, वो भी कहेगा कि ये लड़का तो बिल्कुल जलेबी की तरह सीधा निकला. हा हा हा..."
ये बोल कर वो खिल खिला कर हँसने लगी. उसे इस तरह से हंसते देख कर मुझे बहुत शांति मिली. मेरे चेहरे पर भी अब मुस्कुराहट आ गयी थी. मैने थोड़ी देर पहले उस के, कॉल आने से चिड जाने की बात को भूल कर, उस से बड़े प्यार से कहा.
मैं बोला “ये फालतू की बात छोड़ और ये बता कि, तू अभी तक सोई क्यो नही. क्या तुझे सुबह मुझसे मिलना नही है.”
कीर्ति बोली "इसीलिए तो नही सो रही हूँ. मैं अब तुमसे मिलने के बाद ही सोउंगी."
मैं बोला "ये ठीक बात नही है. तुझे मेरे वहाँ आने तक, थोड़ा आराम कर लेना चाहिए. मुझे अभी वहाँ पहुचने मे बहुत समय लगेगा. ऐसे मे तू क्यो अपनी नींद खराब कर रही है."
मगर अब कीर्ति मुझे वहाँ आता देख कर बहुत खुश लग रही थी. अब उसका मूड बहुत अच्छा था और वो मस्ती करते हुए मेरी बात के जबाब मे गाना गाने लगी..
कीर्ति बोली
"हूओ नींद चुराई मेरी,
किसने ओ सनम,
तू ने, तू ने.
हां चैन चुराया मेरा
किसने ओ सनम,
तू ने, तू ने.
हूओ दिल मे मेरे,
रहने वाला, कौन है,
तू है, तू है."
मुझे उसका गाना गाने का अंदाज ऐसा लग रहा था. जैसे वो नाच नाच कर गाना गा रही हो. उसकी इस हरकत पर मैं हँसे बिना ना रह सका. मैने उसे बीच मे ही रोकते हुए कहा.
मैं बोला "चल अब अपना मूह बंद कर और ये बता तूने अभी कॉल क्यो किया."
कीर्ति बोली “ओये जान, तुम पागल हो गये हो क्या. मैं यदि अपना मूह बंद रखुगी तो, फिर बताउन्गी कैसे.”
मैं बोला “तू फिर शुरू हो गयी. तुझे यदि ऐसे ही बकवास करना है तो, मैं कॉल रखता हूँ."
कीर्ति बोली “अरे सॉरी सॉरी जान. प्लीज़ कॉल मत रखना. मुझे तुमसे सच मे बहुत ज़रूरी बात करना है.”
मैं बोला “नही रख रहा हूँ. अब तू बोल तुझे क्या बात करनी है.”
कीर्ति बोली "बताती हूँ, मगर पहले तुम बोलो कि, तुम मेरी बात सुन कर, मुझ पर गुस्सा नही करोगे."
मैं बोला "ओके मैं गुस्सा नही करूगा. अब बोल तुझे क्या बोलना है."
कीर्ति बोली "जान मैं तुमसे 2 बात कहना चाहती हूँ. पहली तो ये कि, तुम यहाँ से वापस लौटने की टिकेट, 4 बजे की जगह 5 बजे के बाद की करवा लो."
मैं बोला "ऐसा क्यो."
कीर्ति बोली "ऐसा करने से मुझे, तुम्हारे साथ थोड़ा ज़्यादा रहने को मिल जाएगा."
मैं बोला “लेकिन तू जानती है. मुझे यहाँ जल्दी वापस लौटना है."
कीर्ति बोली "ऐसा करने से भी तुम्हारे वहाँ लौटने मे कोई ज़्यादा फ़र्क नही पड़ेगा. लेकिन मेरे लिए, ये एक घंटा बहुत मायने रखता है. प्लीज़ जान मेरी खातिर ऐसा कर लो ना."
मैं बोला "ठीक है, कर लेता हूँ. अब तू अपनी दूसरी बात बोल."
कीर्ति बोली "दूसरी बात ये है कि, तुम अपने यहाँ आने की बात किसी को मत बताओ. यदि तुम सबको बता कर यहाँ आओगे तो, सब के मन मे बहुत से सवाल पैदा हो जाएगे. मैं चाहती हूँ कि, तुम यहाँ सिर्फ़ मुझसे मिलकर वापस चले जाओ."
मैं बोला "तू इतनी स्वार्थी कब से हो गयी है. तुझे बस अपनी ही पड़ी है. क्या बाकी सबका मुझसे मिलने का मन नही कर रहा होगा."
कीर्ति बोली "सॉरी जान. मेरे कहने का ये मतलब हरगिज़ नही था. मैं तो ये बात इसलिए कह रही थी कि, ऐसे समय मे तुम्हारा वहाँ से, बिना किसी वजह के यहाँ वापस आना. सबके मन मे शक़ पैदा कर देगा."
मैं बोला "तेरा कहना ठीक है. लेकिन मुझे यहाँ से दिन भर गायब रहने की वजह भी तो, कुछ बताना पड़ेगी. मैं बिना कुछ बोले तो, यहाँ से गायब नही हो सकता."
कीर्ति बोली "इसमे कोई बड़ी बात नही है. जैसे तुम अपने जनम दिन वाले दिन, दिन भर गायब रहे थे और अपने दोस्त के साथ मुंबई घूमने का बहाना बनाए थे. वैसा ही कुछ बहाना, आज के लिए भी बना देना."
मैं बोला "लेकिन तब ये बात मेरे और अजय के सिवा, किसी को नही मालूम थी. मगर आज तो मैं निक्की से बोल कर आया हूँ कि, मैं कहाँ जा रहा हूँ. क्या ऐसे मे कोई बहाना बनाना ठीक रहेगा."
कीर्ति बोली "तुम पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर, ये सोच लो कि, सब से क्या बोलना है. फिर फोन करके ये बात निक्की को बता देना. मुझे नही लगता कि, निक्की ये बात किसी को बताएगी."
मैं बोला "ठीक है, मैं देखता हूँ कि, मैं क्या कर सकता हूँ. अब तू फोन रख और सो जा."
कीर्ति बोली "नही जान, जब तक तुम प्लेन मे नही बैठ जाते. तब तक मैं तुम्हारे साथ रहना चाहती हूँ. तुम्हारे प्लेन मे बैठते ही, मैं 2 घंटे सो लुगी."
मैं बोला "जैसी तेरी मर्ज़ी. तुझे यदि इसी मे खुशी मिल रही है तो, अब मैं तुझे नही रोकुगा. लेकिन अब तू फोन रख और मुझे ज़रा सोचने दे."
कीर्ति बोली "ओके जान, मैं ये फोन रखती हूँ. लेकिन दूसरे फोन पर, मैं तुम्हारे साथ बनी हुई हूँ."
मैं बोला "ओके."
इसके बाद कीर्ति ने फोन रख दिया. उसके फोन रखने के बाद ही, अजय का घर आ गया. जिस वजह से, इस बात को लेकर हमारे बीच कोई बात ना हो सकी. अजय के घर पहुचने पर, अजय ने कपड़े और गाड़ी बदली. फिर हम एरपोर्ट के लिए निकल पड़े. मुझे खामोश देख कर अजय ने कहा.
अजय बोला "किस बात को लेकर इतना सोच मे डूबे हुए हो. मुझे बताओ, शायद मैं तुम्हारी कुछ मदद कर सकूँ."
मैं बोला "यार वो बोल रही है कि, मैं अपने घर वापस जाने की बात किसी को ना बताऊ. इस से सब के मन मे कयि सवाल पैदा हो जाएगे. इसलिए मैं दिन भर गायब रहने के लिए, कोई दूसरा बहाना बना दूं."
अजय बोला "बात तो उसकी बिल्कुल सही है. अचानक तुम्हारे इस तरह घर वापस लौटने को लेकर, सच मे बहुत सी बातें पैदा हो जाएगी. इस सबसे बचने का रास्ता तो यही है कि, तुम कोई ऐसा बहाना बना दो. जिस से सबको यही लगे कि, तुम मुंबई मे ही कहीं हो."
मैं बोला "ऐसा कोई बहाना बना पाना मुमकिन सा नही लग रहा है. क्योकि यहाँ मैं किसी को जानता नही हूँ. ऐसे मे मेरा सुबह से लेकर रत तक गायब रहना और भी सबको परेसानी मे डाल देगा."
अजय बोला "मुझे एक रास्ता समझ मे आ रहा है. लेकिन पता नही कि, वो काम भी करेगा या नही."
मैं बोला "कौन सा रास्ता."
अजय बोला "तुम डॉक्टर. अमन को जानते हो."
मैं बोला "हाँ, निक्की ने मेरा उन से परिचय करवाया था."
अजय बोला "कहीं तुम उसी निक्की की बात तो नही कर रहे. जो उस समय तुम्हारे साथ थी. जब तुम पहली बार मेरी टॅक्सी मे बैठे थे."
मैं बोला "हाँ मैं उसी निक्की की बात कर रहा हूँ."
अजय बोला "तब तो तुम बिल्कुल बेफिकर हो जाओ. निक्की से मेरी बात करवाओ."
मैं बोला "तुम निक्की को जानते हो."
अजय बोला "क्या निक्की ने कभी तुम्हे बताया नही कि, वो मुझे जानती है."
मैं बोला "उसने मुझसे आज ही कहा कि, वो तुम्हे बहुत अच्छे से जानती है."
अजय बोला "जैसे वो मुझे जानती है. वैसे ही मैं भी उसे जानता हूँ. लेकिन अभी इन सब बातों का समय नही है. तुम मेरी उस से बात करवाओ. मैं सब कुछ ठीक कर देता हूँ."
मैं बोला "लेकिन इतने समय उस से बात करना ठीक नही होगा. मैने उसे एक बार पहले ही, गहरी नींद से जगा दिया था. यदि हम कुछ देर रुक कर बात करे तो, अच्छा रहेगा."
अजय बोला "तुम इस बात की चिंता मत करो. तुम बस उसे फोन लगा कर मुझे दे दो."
मैने आख़िर मे निक्की को कॉल लगाकर मोबाइल अजय को दे दिया. कुछ देर बाद अजय की निक्की से बात होने लगी. अजय को निक्की बहुत अच्छी तरह से जानती थी. ये बात तो वो पहले ही मुझसे कह चुकी थी और फिर दोनो को बात करते देख कर मुझे भी इस बात पर पूरा यकीन हो गया.
दोनो मे बहुत अच्छे से बात चल रही थी. अजय निक्की से कह रहा था.
अजय बोला "देखो बाकी सब मैं संभाल लुगा. तुम बस उतना करो, जितना मैं तुमसे कह रहा हूँ. आज जब कोई तुमसे पुन्नू के बारे मे पुछे, तब तुम्हे सब से यही कहना है कि, पुन्नू को सुबह सुबह डॉक्टर. अमन का फोन आया था और उनकी पुन्नू से कोई बात हुई थी. जिसके बाद पुन्नू को लेने डॉक्टर. अमन की गाड़ी आई थी और पुन्नू सुबह सुबह ही डॉक्टर. अमन से मिलने निकल गया था. यही बात तुम हॉस्पिटल मे पुन्नू के दोस्त से कह देना."
निक्की बोली "...................." "लेकिन दोपहर को तो वहाँ राज और बाकी के लोग आ जाएगे. वो नही पूछेंगे कि, पुन्नू अभी तक क्यो नही आया."
अजय बोला "उसके पहले पुन्नू का दोस्त खुद तुमको बताए कि, डॉक्टर. अमन ने पुन्नू को कुछ ज़रूरी दवाइयाँ लेकर अपने किसी दोस्त के पास भेजा है. पुन्नू देर रात तक वापस लौट पाएगा."
निक्की बोली "..................." "लेकिन ये बात उसको कौन बताएगा."
अजय बोला "ये बात पुन्नू खुद अपने दोस्त से अभी फोन करके बता देगा कि, डॉक्टर. अमन को हमारे शहर मे अपने दोस्त किसी दोस्त के पास कुछ ज़रूरी दवाइयाँ भेजना है. इसलिए वो मुझे फ्लाइट से वहाँ भेज रहे है. मैं शाम तक वापस आ जाउन्गा. मैने निक्की को बता दिया है कि, मैं डॉक्टर अमन के पास जा रहा हूँ और वो हॉस्पिटल मेरे समय पर तुम्हारे पास आ जाए. उस समय मुझे नही मालूम था कि, डॉक्टर अमन मुझे किस लिए बुला रहे है. लेकिन जब उन्हो ने मुझे ये काम बताया तो, मैं उन्हे मना भी नही कर पाया. मेरी अभी 6 बजे की फ्लाइट है और वहाँ से शाम की वापसी की फ्लाइट है. अब निक्की शायद फिर से सो गयी होगी. जिस वजह से मैने उसको फोन लगा कर ये सब बताना ठीक नही समझा. इसलिए जब वो तेरे पास आए. तब तू उसे ये सब कुछ बता देना. वैसे मैने उस से ये तो बोल दिया था कि, पता नही डॉक्टर. अमन के पास से मुझे वापस आने मे कितना समय लगे. इसलिए तुम हॉस्पिटल मे रुके रहना."
निक्की बोली "...................." "ये तो बहुत कमाल का तरीका है. सिर्फ़ थोडा सा झूठ और पूरी सच्चाई. आपका दिमाग़ तो कमाल का है."
अजय बोला "दिमाग़ का छोड़ो और बस जैसा मैने कहा है. तुम वैसा कर लेना. मैं अमन को भी सारी बात बता दूँगा."
इसके बाद अजय ने कॉल रख दिया और मुझसे मेहुल को कॉल करने को कहा. मैने मेहुल को कॉल लगाया तो, वो पहले इतने समय मेरा कॉल आया देख कर चौक गया. फिर मैने अजय के कहे अनुसार उस को सारी बात बताता चला गया.
जिसको सुनने के बाद मेहुल ने कहा कि "ये तूने ठीक किया. डॉक्टर. अमन ने हमारी बहुत मदद की है. निक्की आएगी तो, मैं उसे सारी बात बता दूँगा. दिन मे तो यहाँ सभी लोग आते जाते रहते है. दोपहर तक राज भी यहाँ आ जाएगा. अब पापा की तबीयत भी बिल्कुल ठीक है. ऐसे मे तू यहाँ की चिंता मत कर और बेफिकर होकर जा."
मैं बोला "ठीक है. तू आज दिन का बस वहाँ का देखे रहना. मैं आज रात हॉस्पिटल मे रुक जाउन्गा."
मेहुल बोला "तुझे रात को हॉस्पिटल मे रुकने की कोई ज़रूरत नही है. जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दे. वैसे भी तू दिन भर के सफ़र से थका हुआ रहेगा. ऐसे मे तुझे आराम की भी ज़रूरत है."
मैं बोला "आबे मुझे किसी आराम की ज़रूरत नही है. मैं सब संभाल लूँगा."
मेहुल बोला "मुझे मालूम है कि, तू सब संभाल लेगा. लेकिन तू मुझे बेवकूफ़ समझना बंद कर दे. मैं जानता हूँ कि, तू ये बात क्यों कह रहा है. तुझे ये लग रहा है कि, कहीं तेरे ना रहने पर मैं पापा को हॉस्पिटल मे छोड़ कर आराम से सोता ना रहूं. इसलिए तू चाहता है कि, मैं दिन मे थोड़ा बहुत आराम कर के पापा के पास रहूं और तू रात को आकर रह लेगा. मगर इस सब की कोई ज़रूरत ही नही है."
मैं बोला "तू सच मे बहुत समझदार हो गया है. लेकिन इस सब की ज़रूरत क्यो नही है."
मेहुल बोला "क्योकि पापा अब बिल्कुल ठीक है और तूने खुद दिन मे यहाँ रह कर देखा है. क्या तुझे ऐसा कभी लगा है कि, राज या निक्की हम लोगों से कम पापा का ख़याल रखते है. फिर भी मैं तेरी बात को नही काटुगा और जब राज दोपहर को खाना खाने घर आएगा. तब 2 बजे से 5 बजे तक मैं हॉस्पिटल मे रुक जाउन्गा. उसके बाद 2-3 घंटे घर आकर आराम कर लूँगा. इस से मुझे रात को रुकने मे कोई परेसानी नही होगी."
मैं बोला "ठीक है, जैसी तेरी मर्ज़ी."
इसके बाद मैने कॉल रख दिया. फिर मेरी अजय ने डॉक्टर. अमन को कॉल करके सारी बात बताई और उसे कुछ समझाया. जिसको करने को डॉक्टर. अमन भी तैयार हो गया. उसके बाद मेरी थोड़ी बहुत इसी बारे मे अजय से बात होती रही.
बातों बातों मे हम लोग एरपोर्ट पहुच गये. वहाँ पहुच कर अजय ने मेरी टिकेट का भी इंतेजाम करवा दिया. मैने वापसी की टिकेट शाम को 4 बजे की जगह 6 बजे वाली करवा ली थी. इस सब के चलते कीर्ति मोबाइल पर मेरे साथ बराबर बनी रही.
अजय ने मुझे टिकेट पकड़ाए और फिर हम लोग कॉफी पीने चले गये. मैने कॉफी पीते हुए अजय से पूछा.
मैं बोला "अज्जि यदि बुरा ना मानो तो, एक बात पुछु."
अजय बोला "दोस्तों की बात का मैं कभी बुरा नही मानता. तुम जो चाहे वो पुछ सकते हो."
मैं बोला "अज्जि रह रह कर एक बात मेरे मन मे आ रही है कि, हमारी दोस्ती को अभी ज़्यादा समय भी नही हुआ. तुम मेरे बारे मे ज़्यादा कुछ जानते भी नही हो. फिर भी तुमने मेरे लिए इतना सब कुछ किया है. क्या ये सब करने की कोई खास वजह है या फिर ये सब ऐसे ही किया है."
अजय बोला "दोस्ती नयी या पुरानी नही होती. मैने तुमको दोस्त माना है तो, तुम्हारे लिए कुछ भी करना मेरा फर्ज़ बनता है. हाँ लेकिन तुमसे दोस्ती करने के पिछे ज़रूर खास वजह है."
मैं बोला "क्या."
अजय बोला "मैने पहली बार तुम्हे तब देखा था. जब तुम निक्की के सामने अपनी फ्रेंड के साथ मेरी टॅक्सी मे बैठे थे. वैसे तो मेरी टॅक्सी मे लड़के लड़कियाँ बैठे क्या कर रहे है. मैं कभी इस बात पर ध्यान ही नही देता. लेकिन निक्की को मैं जानता था. इस वजह से मेरी तुम दोनो मे खास दिलचस्पी थी और मैं ना चाहते हुए भी अपना ध्यान तुम लोगों पर से ना हटा सका.
तुम्हारे साथ जब रिया मस्ती कर रही थी. तब मुझे ये देख कर ताज्जुब हो रहा था कि, ये लड़का किस मिट्टी का बना हुआ है. जो एक लड़की इसको खुला आमंत्रण दे रही है और ये पोंगा पंडित बना बैठा हुआ. फिर मेरी तुमसे बात हुई तो, पता चला कि, तुम किसी से प्यार करते हो. मुझे ये देख कर अच्छा लगा कि, तुम अपने प्यार के प्रति पूरी तरह से ईमानदार हो.
मैं भी तुम्हारी तरह इस शहर मे नया ही हूँ. मेरे यहाँ सिर्फ़ 2 दोस्त ही है और गिने चुने लोग ही मुझे जानते है. जिसकी वजह से मैने तुम्हारी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था और इसी वजह से मैं शराब पीने के लिए उस दिन अपने घर ले गया था. क्योकि मैं नही चाहता था कि, तुम्हारे साथ कुछ ग़लत हो. लेकिन मुझे उस समय ये बात बहुत परेशान कर रही थी कि, तुम्हारे जैसे सच्चे लड़के के साथ, कोई लड़की धोका कैसे कर सकती.
लेकिन आज जब अचानक तुम्हारे मूह से, उस लड़की से मिलने जाने की बात सुनी तो, मुझे बेहद खुशी हुई. मैं भी चाहता था कि, तुम हर हाल मे अपने प्यार से जाकर मिलो. इसलिए मुझसे तुम्हारे लिए, जो कुछ भी करते बना, मैने वो किया."
मैं बोला "अज्जि लेकिन मेरा सवाल वही का वही है. तुम्हारे ये सब करने की वजह क्या है."
अजय बोला "इस सब की वजह ये है कि, मैं भी तुम्हारी तरह, किसी से बेहद प्यार करता हूँ. मगर मुझे मेरा प्यार नही मिल रहा है. अब जिस प्यार करने वाले के नसीब मे किसी का प्यार ना हो. उसे सिर्फ़ दो बातों से ही शांति मिलती है. या तो वो दो प्यार करने वालों को जुदा कर दे. या फिर दो प्यार करने वालों को मिला दे. लेकिन मैं प्यार के दर्द को बहुत अच्छी तरह से जानता हूँ. इसलिए मैने दो प्यार करने वालों को मिलने की कोसिस की है."
मैं बोला "मुझे तुम्हारे बारे मे जानने की बहुत इच्छा हो रही है. समझ मे नही आ रहा है कि, तुम इस तरह की दोहरी जिंदगी क्यो जी रहे हो."
अजय बोला "किसी दिन तुम्हे फ़ुर्सत मे सब कुछ बताउन्गा. अभी तो तुम खुशी खुशी अपने प्यार से मिल कर आओ."
हम लोग ऐसे ही बहुत देर तक बात करते रहे. फिर मेरी फ्लाइट की घोषणा हो गयी और मैं अजय से गले मिल कर फ्लाइट की तरफ चल पड़ा. मैने अपना मोबाइल निकाल कर कीर्ति से कहा.
मैं बोला "जान, लो अब मैं फ्लाइट मे बैठने जा रहा हूँ. अब तो तुम सो जाओ."
कीर्ति बोली "लेकिन यदि मैं सो गयी तो, फिर मैं स्कूल नही जा पाउन्गी और फिर मैं तुमसे दिन भर किस बहाने से मिलने निकल सकुगी."
मैं बोला "तुम इसकी चिंता मत करो. अजय ने जो बहाना बनाया है. वही हमारे काम आएगा. हम डॉक्टर. अमन के दोस्त को साथ साथ दवाइयाँ देने चलेगे. तुम बेफिकर होकर सो जाओ. मैं सीधे ही घर ही आ जाउन्गा."
कीरी बोली "ओके अब मैं तुम्हारी बात नही काटुगी. मैं सो जाती हूँ. मुऊऊऊहह."
मैं बोला "मुउउहह."
इसके बाद कीर्ति ने कॉल काट दिया और मैं फ्लाइट मे बैठ गया. आज मुझे एक अजीब ही खुशी का अनुभव हो रहा था. यूँ लग रहा था, जैसे की मैं सालों बाद कीर्ति से मिलने जा रहा हूँ. इस बात को लेकर मेरे मन मे हज़ारों विचारों ने उड़ान भरना सुरू कर दिया था तो, उधर प्लेन भी अब उपर आसमान मे उड़ान भर चुका था.
दोनो की उड़ाने तब तक चलनी थी. जब तक कि उनकी मंज़िल ना आ जाए. मैं कीर्ति के ख़यालों मे खोया हुआ. बस उस पल का इंतजार कर रहा था. जब प्लेन मेरे शहर की धरती पर अपनी ये उड़ान को ख़तम करे. जैसे जैसे समय बीतता जा रहा था. मेरी कीर्ति को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही थी.
मुझे तो ये प्लेन का सफ़र भी बहुत लंबा लग रहा था. मैं बार बार समय देख रहा था कि, अब मुझे पहुँचने मे कितना समय बाकी है. ऐसे ही करते करते मेरा सफ़र ख़तम हो गया और 8:35 बजे प्लेन ने अपनी उड़ान रोक दी. वो मेरे शहर की धरती पर उतर चुका था.
कुछ देर बाद मैं भी प्लेन से बाहर आ गया. अपने शहर की धरती पर मेरे कदम पड़ते ही मेरी खुशी का ठिकाना ना रहा. सबसे मिल सकने की खुशी मेरे चेहरे पर झलकने लगी थी. मैं इसी खुशी के साथ जल्दी जल्दी एरपोर्ट से बाहर आने लगा.
बाहर आते समय मैं यही सोच रहा था कि, मुझे घर मे अचानक देख कर, सब किस तरह से चौक जाएगे. ये सब सोच सोच कर मैं मन ही मन मुस्कुराते हुए, बाहर आ रहा था. लेकिन मैं नही जनता था कि, अब चौकने की बारी मेरी है.
मैं अभी बाहर निकलने ही वाला था कि, तभी मुझे अपने कानो मे, एक आवाज़ सुनाई दी. जिसे सुनकर मैं चौके बिना ना रह सका. मुझे अपने कानो पर विस्वास नही हो रहा था.
मैने पलट कर उस तरफ देखा, जहाँ से आवाज़ आई थी. मगर अब जो नज़ारा मेरी आँखों के सामने था. उसे देख कर मुझे अपनी आँखों पर भी विस्वास नही हो रहा था.
75
Keerti ka call aa raha tha aur mai ajay ke mere sath hone ki vajah se, uske call ko dekh kar bhi andekha kar raha tha. Fir achanak se keerti ka call aana band ho gaya. Mai samajh gaya ki, ab wo mujhe msg karegi.
Mai keerti ke msg aane ka intejar karne laga. Lekin jab ajay ne dekha ki, itne call aane ke bad bhi maine call nahi uthaya. Tab us ne mujhse kaha.
Ajay bola “yar itna to mai samajh sakta hu ki, ye kiski call aa rahi thi. Tumhe us se ek baar, bat kar lena chaiye tha. Yadi tumko mere samne bat karne me paresani hai. To mai gaadi rok deta hu. Tum kinare jakar, us se bat kar lo.”
Mai bola “aisi koi bat nahi hai. Mai sirf isliye bat nahi kar raha tha ki, mai ab us se aamne samne bat karna chahta hu. Waise bhi ab mujhe, uske pas pahuchne me, jyada samay to lagna nahi hai.”
Ajay bola “tumhari flight to 6 baje ki hai aur abhi to sirf 4 baje hai. Aise me yadi tum us se bat karke use bata doge ki, tum aa rahe ho. Tab use bhi shanti mil jayegi. Mai gaadi rokta hu. Tum us se bat kar lo.”
Mai keerti se ajay ke samne bat karna nahi chahta tha. Lekin ajay ki is bat ke bad, mere pas ajay ke samne, keerti se bat karne ke siwa, koi rasta nahi bacha tha. Maine ajay se kaha.
Mai bola “tumhe gaadi rokne ki koi jarurat nahi hai. Yadi ab uska call aayega to, mai us se jarur bat kar luga.”
Ajay bola "good, ye huyi na koi bat. Hum log pahle mere ghar chal rahe hai. Waha chal kar mai apne kapde aur ye gaadi badal luga. Fir hum airport chalege."
Mai bola "ok, jaisa tumhe thik lage."
Meri ajay se itni bat huyi. Hamari saari baten to, keerti sun hi rahi thi. Shayad yahi vajah thi ki, usne msg na karke fir se call laga diya. Is bar maine uska call uthaya aur anjan bante huye, us se kaha.
Mai bola “kya hua. Tum abhi tak jag kyo rahi ho. Maine tumse kaha to tha ki, mai subah tak waha pahuch jauga. Fir tumhe so jana chahiye tha.”
Keerti boli “jhute, apne dost ke samne kitne bhole ban rahe ho. Use nahi pata ki, mai bahut der se tum logon ki saari bat sun rahi hu. Yadi tumhari ye pol khul jaye to, wo bhi kahega ki ye ladka to bikul jalebi ki tarah sidha nikla. Ha ha ha..."
Ye bol kar wo khil khila kar hasne lagi. Use is tarah se hanste dekh kar mujhe bahut shanti mili. Mere chehre par bhi ab muskurahat aa gayi thi. Maine thodi der pahle us ke, call aane se chid jane ki bat ko bhul kar, us se bade pyar se kaha.
Mai bola “ye faltu ki bat chhod aur ye bata ki, tu abhi tak soyi kyo nahi. Kya tujhe subah mujhse milna nahi hai.”
Keerti boli "isiliye to nahi so rahi hu. Mai ab tumse milne ke bad hi sougi."
Mai bola "ye thik bat nahi hai. Tujhe mere waha aane tak, thoda aaram kar lena chahiye. Mujhe abhi waha pahuchne me bahut samay lagega. Aise me tu kyo apni nind kharab kar rahi hai."
Magar ab keerti mujhe waha aata dekh kar bahut khush lag rahi thi. Ab uska mood bahut acha tha aur wo masti karte huye meri bat ke jabab me gaana gaane lagi..
Keerti boli
"Hooo nind churayi meri,
Kisne O sanam,
Tu ne, tu ne.
Haan chain churaya mera
kisne O sanam,
Tu ne, tu ne.
Hooo dil me mere,
Rahne wala, kaun hai,
Tu hai, tu hai."
Mujhe uska gaana gane ka andaj aisa lag raha tha. Jaise wo nach nach kar gaana gaa rahi ho. Uski is harkat par mai hanse bina na rah saka. Maine use bich me hi rokte huye kaha.
Mai bola "chal ab apna muh band kar aur ye bata tune abhi call kyo kiya."
Keerti boli “oye jaan, tum pagal ho gaye ho kya. Mai yadi apna muh band rakhugi to, fir bataugi kaise.”
Mai bola “tu fir suru ho gayi. Tujhe yadi aise hi bakwas karna hai to, mai call rakhta hu."
Keerti boli “are sorry sorry jaan. Pls call mat rakhna. Mujhe tumse sach me bahut jaruri bat karna hai.”
Mai bola “nahi rakh raha hu. Ab tu bol tujhe kya bat karni hai.”
Keerti boli "batati hu, magar pahle tum bolo ki, tum meri bat sun kar, mujh par gussa nahi karoge."
Mai bola "ok mai gussa nahi karuga. Ab bol tujhe kya bolna hai."
Keerti boli "jaan mai tumse 2 bat kahna chahti hu. Pahli to ye ki, tum yaha se vapas lautne ki ticket, 4 baje ki jagah 5 baje ke bad ki karwa lo."
Mai bola "aisa kyo."
Keerti boli "aisa karne se mujhe, tumhare sath thoda jyada rahne ko mil jayega."
Mai bola “lekin tu janti hai. Mujhe yaha jaldi vapas lautna hai."
Keerti boli "aisa karne se bhi tumhare waha lautne me koi jyada fark nahi padega. Lekin mere liye, ye ek ghanta bahut mayne rakhta hai. Pls jaan meri khatir aisa kar lo na."
Mai bola "thik hai, kar leta hu. Ab tu apni dusri bat bol."
Keerti boli "dusri bat ye hai ki, tum apne yaha aane ki bat kisi ko mat batao. Yadi tum sabko bata kar yaha aaoge to, sab ke man me bahut se sawal paida ho jayege. Mai chahti hu ki, tum yaha sirf mujhse milkar vapas chale jao."
Mai bola "tu itni swarthi kab se ho gayi hai. Tujhe bas apni hi padi hai. Kya baki sabka mujhse milne ka man nahi kar raha hoga."
Keerti boli "sorry jaan. Mere kahne ka ye matlab hargij nahi tha. Mai to ye bat isliye kah rahi thi ki, aise samay me tumhara waha se, bina kisi vajah ke yaha vapas aana. Sabke man me shaq paida kar dega."
Mai bola "tera kahna thik hai. Lekin mujhe yaha se din bhar gayab rahne ki vajah bhi to, kuch batana padegi. Mai bina kuch bole to, yaha se gayab nahi ho sakta."
Keerti boli "isme koi badi bat nahi hai. Jaise tum apne janam din wale din, din bhar gayab rahe the aur apne dost ke sath mumbai ghumne ka bahana banaye the. Waisa hi kuch bahana, aaj ke liye bhi bana dena."
Mai bola "lekin tab ye bat mere aur ajay ke siwa, kisi ko nahi malum thi. Magar aaj to mai nikki se bol kar aaya hu ki, mai kaha ja raha hu. Kya aise me koi bahana banana thik rahega."
Keerti boli "tum pahle apne dost ke sath milkar, ye soch lo ki, sab se kya bolna hai. Fir phone karke ye bat nikki ko bata dena. Mujhe nahi lagta ki, nikki ye bat kisi ko batayegi."
Mai bola "thik hai, mai dekhta hu ki, mai kya kar sakta hu. Ab tu phone rakh aur so ja."
Keerti boli "nahi jaan, jab tak tum plane me nahi baith jate. Tab tak mai tumhare sath rahna chahti hu. Tumhare plane me baithte hi, mai 2 ghante so lugi."
Mai bola "jaisi teri marji. Tujhe yadi isi me khushi mil rahi hai to, ab mai tujhe nahi rokuga. Lekin ab tu phone rakh aur mujhe jara sochne de."
Keerti boli "ok jaan, mai ye phone rakhti hu. Lekin dusre phone par, mai tumhare sath bani huyi hu."
Mai bola "ok."
Iske bad keerti ne phone rakh diya. Uske phone rakhne ke bad hi, ajay ka ghar aa gaya. Jis vajah se, is bat ko lekar hamare bich koi bat na ho saki. Ajay ke ghar pahuchne par, ajay ne kapde aur gaadi badli. Fir hum airport ke liye nikal pade. Mujhe khamosh dekh kar ajay ne kaha.
Ajay bola "kis bat ko lekar itna soch me dube huye ho. Mujhe batao, shayad mai tumhari kuch madad kar saku."
Mai bola "yar wo bol rahi hai ki, mai apne ghar vapas jane ki bat kisi ko na batau. Is se sab ke man me kayi sawal paida ho jayege. Isliye mai din bhar gayab rahne ke liye, koi dusra bahana bana du."
Ajay bola "bat to uski bilkul sahi hai. Achanak tumhare is tarah ghar vapas lautne ko lekar, sach me bahut si baten paida ho jayegi. Is sabse bachne ka rasta to yahi hai ki, tum koi aisa bahana bana do. Jis se sabko yahi lage ki, tum mumbai me hi kahi ho."
Mai bola "aisa koi bahana bana pana mumkin sa nahi lag raha hai. Kyoki yaha mai kisi ko janta nahi hu. Aise me mera subah se lekar rat tak gayab rahna aur bhi sabko paresani me daal dega."
Ajay bola "mujhe ek rasta samajh me aa raha hai. Lekin pata nahi ki, wo kaam bhi karega ya nahi."
Mai bola "kaun sa rasta."
Ajay bola "tum Dr. aman ko jante ho."
Mai bola "han, nikki ne mera un se parichay karwaya tha."
Ajay bola "kahi tum usi nikki ki bat to nahi kar rahe. Jo us samay tumhare sath thi. Jab tum pahli bar meri taxi me baithe the."
Mai bola "han mai usi nikki ki bat kar raha hu."
Ajay bola "tab to tum bilkul befikar ho jao. Nikki se meri bat karwao."
Mai bola "tum nikki ko jante ho."
Ajay bola "kya nikki ne kabhi tumhe bataya nahi ki, wo mujhe janti hai."
Mai bola "usne mujhse aaj hi kaha ki, wo tumhe bahut ache se janti hai."
Ajay bola "jaise wo mujhe janti hai. Waise hi mai bhi use janta hu. Lekin abhi in sab baton ka samay nahi hai. Tum meri us se bat karwao. Mai sab kuch thik kar deta hu."
Mai bola "lekin itne samay us se bat karna thik nahi hoga. Maine use ek bar pahle hi, gahri nind se jaga diya tha. Yadi hum kuch der ruk kar bat kare to, acha rahega."
Ajay bola "tum is bat ki chinta mat karo. Tum bas use phone laga kar mujhe de do."
Maine aakhir me nikki ko call lagakar mobile ajay ko de diya. Kuch der bad ajay ki nikki se bat hone lagi. Ajay ko nikki bahut achi tarah se janti thi. Ye bat to wo pahle hi mujhse kah chuki thi aur fir dono ko bat karte dekh kar mujhe bhi is bat par pura yakin ho gaya.
Dono me bahut ache se bat chal rahi thi. Ajay nikki se kah raha tha.
Ajay bola "dekho baki sab mai sambhal luga. Tum bas utna karo, jitna mai tumse kah raha hu. Aaj jab koi tumse punnu ke baare me puchhe, tab tumhe sab se yahi kahna hai ki, punnu ko subah subah dr. aman ka phone aaya tha aur unki punnu se koi bat huyi thi. Jiske bad punnu ko lene dr. aman ki gaadi aayi thi aur punnu subah subah hi dr. aman se milne nikal gaya tha. Yahi bat tum hospital me punnu ke dost se kah dena."
Nikki boli "...................." "lekin dopahar ko to waha raj aur baki ke log aa jayege. Wo nahi puchhege ki, punnu abhi tak kyo nahi aaya."
Ajay bola "uske pahle punnu ka dost khud tumko bata ki, Dr. aman ne punnu ko kuch jaruri dawaiyan lekar apne kisi dost ke pas bheja hai. Punnu der rat tak vapas laut payega."
Nikki boli "..................." "lekin ye bat usko kaun batayega."
Ajay bola "ye bat punnu khud apne dost se abhi phone karke bata dega ki, dr. aman ko hamare shahar me apne dost kisi dost ke pas kuch jaruri dawaiyan bhejana hai. Isliye wo mujhe flight se waha bhej rahe hai. Mai sham tak vapas aa jauga. Maine nikki ko bata diya hai ki, mai dr aman ke pas ja raha hu aur wo hospital mere samay par tumhare pas aa jaye. Us samay mujhe nahi malum tha ki, dr aman mujhe kis liye bula rahe hai. Lekin jab un ne mujhe ye kaam bataya to, mai unhe mana bhi nahi kar paya. Meri abhi 6 baje ki flight hai aur waha se sham ki vapsi ki flight hai. Ab nikki shayad fir se so gayi hogi. Jis vajah se maine usko phone laga kar ye sab batana thik nahi samjha. Isliye jab wo tere pas aaye. Tab tu use ye sab kuch bata dena. Waise maine us se ye to bol diya tha ki, pata nahi dr. aman ke pas se mujhe vapas aane me kitna samay lage. Isliye tum hospital me ruke rahna."
Nikki boli "...................." "ye to baut kamal ka tarika hai. Sirf thoda sa jhut aur puri sachai. Aapka dimag to kamal ka hai."
Ajay bola "dimag ka chhodo aur bas jaisa maine kaha hai. Tum waisa kar lena. Mai aman ko bhi saari bat bata duga."
Iske bad ajay ne call rakh diya aur mujhse mehul ko call karne ko kaha. Maine mehul ko call lagaya to, wo pahle itne samay mera call aaya dekh kar chauk gaya. Fir maine ajay ke kahe anusar us ko saari bat batata chala gaya.
Jisko sunne ke bad mehul ne kaha ki "ye tune thik kiya. Dr. aman ne hamari bahut madad ki hai. Nikki aayegi to, mai use saari bat bata duga. Din me to yaha sabhi log aate jate rahte hai. Dopahar tak raj bhi yaha aa jayega. Ab papa ki tabiyat bhi bilkul thik hai. Aise me tu yaha ki chinta mat kar aur befikar hokar ja."
Mai bola "thik hai. Tu aaj din ka bas waha ka dekhe rahna. Mai aaj rat hospital me ruk jauga."
Mehul bola "tujhe rat ko hospital me rukne ki koi jarurat nahi hai. Jaisa chal raha hai, waisa hi chalne de. Waise bhi tu din bhar ke safar se thaka hua rahega. Aise me tujhe aaram ki bhi jarurat hai."
Mai bola "abe mujhe kisi aaram ki jarurat nahi hai. Mai sab sambhal luga."
Mehul bola "mujhe malum hai ki, tu sab sambhal lega. Lekin tu mujhe bevakuf samajhna band kar de. Mai janta hu ki, tu ye bat kyo kah raha hai. Tujhe ye lag raha hai ki, kahi tere na rahne par mai papa ko hospital me chhod kar aaram se sota na rahu. Isliye tu chahta hai ki, mai din me thoda bahut aaram kar ke papa ke pas rahu aur tu rat ko aakar rah lega. Magar is sab ki koi jarurat hi nahi hai."
Mai bola "tu sach me bahut samajhdar ho gaya hai. Lekin is sab ki jarurat kyo nahi hai."
Mehul bola "kyoki papa ab bilkul thik hai aur tune khud din me yaha rah kar dekha hai. Kya tujhe aisa kabhi laga hai ki, raj ya nikki hum logon se kam papa ka khayal rakhte hai. Fir bhi mai teri bat ko nahi katuga aur jab raj dopahar ko khana khane ghar aayega. Tab 2 baje se 5 baje tak mai hospital me ruk jauga. Uske bad 2-3 ghante ghar aakar aaram kar luga. Is se mujhe rat ko rukne me koi paresani nahi hogi."
Mai bola "thik hai, jaisi teri marji."
Iske bad maine call rakh diya. Fir meri ajay ne dr. aman ko call karke saari bat batayi aur use kuch samajhaya. Jisko karne ko dr. aman bhi taiyar ho gaya. Uske bad meri thodi bahut isi baare me ajay se bat hoti rahi.
Baton baton me hum log airport pahuch gaye. Waha pahuch kar ajay ne meri ticket ka bhi intejam karwa diya. Maine vapsi ki ticket sham ko 4 baje ki jagah 6 baje wali karwa li thi. Is sab ke chalte keerti mobile par mere sath barabar bani rahi.
Ajay ne mujhe ticket pakdaye aur fir hum log coffee pine chale gaye. Maine coffee pite huye ajay se pucha.
Mai bola "ajji yadi bura na mano to, ek bat puchhu."
Ajay bola "doston ki bat ka mai kabhi bura nahi manta. Tum jo chahe wo puchh sakte ho."
Mai bola "ajji rah rah kar ek bat mere man me aa rahi hai ki, hamari dosti ko abhi jyada samay bhi nahi hua. Tum mere baare me jyada kuch jante bhi nahi ho. Fir bhi tumne mere liye itna sab kuch kiya hai. Kya ye sab karne ki koi khas vajah hai ya fir ye sab aise hi kiya hai."
Ajay bola "dosti nayi ya purani nahi hoti. Maine tumko dost mana hai to, tumhare liye kuch bhi karna mera farj banta hai. Han lekin tumse dosti karne ke pichhe jarur khas vajah hai."
Mai bola "kya."
Ajay bola "maine pahli bar tumhe tab dekha tha. Jab tum nikki ke samne apni friend ke sath meri taxi me baithe the. Waise to meri taxi me ladke ladkiyan baithe kya kar rahe hai. Mai kabhi is bat par dhayan hi nahi deta. Lekin nikki ko mai janta tha. Is vajah se meri tum dono me khas dilchaspi thi aur mai na chahte huye bhi apna dhyan tum logon par se na hata saka.
Tumhare sath jab riya masti kar rahi thi. Tab mujhe ye dekh kar tajjub ho raha tha ki, ye ladka kis mitti ka bana hua hai. Jo ek ladki isko khula aamantran de rahi hai aur ye ponga pandit bana baitha hua. Fir meri tumse bat huyi to, pata chala ki, tum kisi se pyar karte ho. Mujhe ye dekh kar acha laga ki, tum apne pyar ke prati puri tarah se imandar ho.
Mai bhi tumhari tarah is shahar me naya hi hu. Mere yaha sirf 2 dost hi hai aur gine chune log hi mujhe jante hai. Jiski vajah se maine tumhari taraf dosti ka hath badaya tha aur isi vajah se mai sharab pine ke liye us din apne ghar le gaya tha. Kyoki mai nahi chahta tha ki, tumhare sath kuch galat ho. Lekin mujhe us samay ye bat bahut paresan kar rahi thi ki, tumhare jaise sache ladke ke sath, koi ladki dhoka kaise kar sakti.
Lekin aaj jab achanak tumhare muh se, us ladki se milne jane ki bat suni to, mujhe behad khushi huyi. Mai bhi chahta tha ki, tum har haal me apne pyar se jakar milo. Isliye mujhse tumhare liye, jo kuch bhi karte bana, maine wo kiya."
Mai bola "ajji lekin mera sawal wahi ka wahi hai. Tumhare ye sab karne ki vajah kya hai."
Ajay bola "is sab ki vajah ye hai ki, mai bhi tumhari tarah, kisi se behad pyar karta hu. Magar mujhe mera pyar nahi mil raha hai. Ab jis pyar karne wale ke nashib me kisi ka pyar na ho. Use sirf do baton se hi shanti milti hai. Ya to wo do pyar karne walon ko juda kar de. Ya fir do pyar karne walon ko mila de. Lekin mai pyar ke dard ko bahut achi tarah se janta hu. Isliye maine do pyar karne walon ko milane ki kosis ki hai."
Mai bola "mujhe tumhare bare me janne ki bahut ichha ho rahi hai. Samajh me nahi aa raha hai ki, tum is tarah ki dohri jindagi kyo jee rahe ho."
Ajay bola "kisi din tumhe fursat me sab kuch batauga. Abhi to tum khushi khushi apne pyar se mil kar aao."
Hum log aise hi bahut der tak bat karte rahe. Fir meri flight ki ghoshna ho gayi aur mai ajay se gale mil kar flight ki taraf chal pada. Maine apna mobile nikal kar keerti se kaha.
Mai bola "jaan, lo ab mai flight me baithne ja raha hu. Ab to tum so jao."
Keerti boli "lekin yadi mai so gayi to, fir mai school nahi ja paugi aur fir mai tumse din bhar kis bahane se milne nikal sakugi."
Mai bola "tum iski chinta mat karo. Ajay ne jo bahana banaya hai. Wahi hamare kaam aayega. Hum dr. aman ke dost ko sath sath dawaiyan dene chalege. Tum befikar hokar so jao. Mai sidhe hi ghar hi aa jauga."
Keeri boli "ok ab mai tumhari bat nahi katugi. Mai so jati hu. Muuuuhhhh."
Mai bola "muuuhhh."
Iske bad keerti ne call kaat diya aur mai flight me baith gaya. Aaj mujhe ek ajib hi khushi ka anubhav ho raha tha. Yu lag raha tha, jaise ki mai saalon bad keerti se milne ja raha hu. Is bat ko lekar mere man me hajaron vicharon ne udan bharna suru kar diya tha to, udhar plane bhi ab upar aasaman me udan bhar chuka tha.
Dono ki udane tab tak chalna thi. Jab tak ki unki manjil na aa jaye. Mai keerti ke khayalon me khoya hua. Bas us pal ka intejar kar raha tha. Jab plane mere shahar ki dharti par apni ye udan ko khatam kare. Jaise jaise samay bitta ja raha tha. Meri keerti ko dekhne ki besabri badti ja rahi thi.
Mujhe to ye plane ka safar bhi bahut lamba lag raha tha. Mai baar baar samay dekh raha tha ki, ab mujhe phuchne me kitna samay baki hai. Aise hi karte karte mera safar khatam ho gaya aur 8:35 baje plane ne apni udan rok di. Wo mere shahar ki dharti par utar chuka tha.
Kuch der bad mai bhi plane se bahar aa gaya. Apne shahar ki dharti par mere kadam padte hi meri khushi ka thikana na raha. Sabse mil sakne ki khushi mere chehre par jhalkane lagi thi. Mai isi khushi ke sath jaldi jaldi airport se bahar aane laga.
Bahar aate samay mai yahi soch raha tha ki, mujhe ghar me achanak dekh kar, sab kis tarah se chauk jayege. Ye sab soch soch kar mai man hi man muskurate huye, bahar aa raha tha. Lekin mai nahi janta tha ki, ab chaukne ki baari meri hai.
Mai abhi bahar nikalne hi wala tha ki, tabhi mujhe apne kaano me, ek aawaj sunayi di. Jise sunkar mai chauke bina na rah saka. Mujhe apne kaano par viswas nahi ho raha tha.
Maine palat kar us taraf dekha, jaha se aawaj aayi thi. Magar ab jo najara meri aankhon ke samne tha. Use dekh kar mujhe apni aankhon par bhi viswas nahi ho raha tha.