• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

Romance शादी का मन्त्र

S

StoryPublisher

Guest
शादी का मन्त्र

भाग 1

"शर्मिला अरे कहाँ मर गई शर्मिला(शर्मिला)? कोई है घर में कि नही,दरवाजा तो सदा ही खुल्ला छोड़े रखती हो दोनों माँ बेटी।"

बुआजी शर्मिला को आवाज़ लगाती घर के भीतर दालान तक चली आई,दालान के एक ओर बने रसोईघर में शर्मिला चाय चढ़ा रही थी,उसने झट से पल्लू सर मे सजाया और बुआजी को आकर धोक दिया(प्रणाम )

बुआजी अपने लपटें मारते गोरे रंग की तरह ही आग उगलती फिरतीं थीं,नाटे से कद की बुआजी रंग रूप में भटूरे का गुन्था हुआ आटा यानी मैदा लगतीं थी,उनके चमकीले रूप ने उन्हें इस कदर गर्व से भर दिया कि अपने शरीर पे चढ़ती चर्बी की तरफ उनका कभी ध्यान ही नही गया,बढ़ते बढ़ते अब उनके पेट कमर और कूल्हों पर ऐसे टायर तैनात थे कि वो एक छोटा मोटा सा ट्रक प्रतीत होती थीं ।।

पर बुआजी में परोपकार की भावना कूट कूट कर भरी थी,किस किस के घर ब्याह के लायक लड़का लड़की मौजूद हैं,वो सूंघ के पता लगा लेती थी ,और ऐसे ऐसे रिश्ते खोज के बताती थीं कि लड़के लड़की के माता पिता अपना सर धुन लें,पर बुआजी की दबंग पर्सनैलिटी के सामने ज़बान खोलना माने महाभारत का शंखनाद करना था इसीसे सब उनके सामने चुप लगा जाते,और घर से उनके जाते ही घर की महिलायें अपने पेट से आवाज़ निकाल निकाल कर उन्हें गालियाँ देती,पर मजाल किसी की जो उनके सामने चूं भी कर दें।

शर्मिला उनके सगे भाई की पत्नि थी,पर एक तो भाई की पत्नि की वैसे ही कोई कदर नही,उसपे शर्मिला ने एक के पीछे एक दन्न से दो दो लड़कियाँ जन के हमेशा हमेशा के लिये खुद को उनके कोप का भाजन बना लिया था,बड़की तो फिर भी गोरी सुन्दर थी तो उस पे बुआ जी की नाराजगी कम रहती पर छुटन्कि!! एक तो मोटी उसपे निपट काली ,ना गेहूँई,ना सांवली ,,पूरी की पूरी काली।। अब ऐसी कन्या के ब्याह का आसमान नीला कैसे रहेगा वहाँ तो हमेशा काली बदरी छायी रहती वो भी सिर्फ गरजती हुई,बरसना तो जैसे उसने जाना ही नही ,अच्छा इतने से ही खैर हो जाती तो भी ठीक था,पर छुटंकी एक नम्बर की मुहँफट भी थी,

।। भगवान ने चुन चुन के अवगुण उसमें पिरोये थे, अपनी माँ सा सपाट सादा फीका चेहरा चपटी नाक ,पिता का घोर कृष्ण वर्ण और बुआ की जलती ज़बान और इन सब के साथ बेहिसाब मोटापा!!

कहने का तात्पर्य ये कि अगर 'जीवनसाथी डॉट कॉम ' पे छुटकी का प्रोफाइल बनाया जाये तो ये प्रोफायल 5-6सालों तक प्रीमियम मेम्बरशिप के साथ भी वहाँ अपने ,

पैर अंगद की तरह जमाये रहेगा ,बल्कि हो सकता है कि प्रोफाइल के इस अडिग,अचल व्यवहार के कारण ' जीवनसाथी' वाले छुटकी को लाइफटाईम मेम्बरशिप दे दे,वो भी बिल्कुल फ़्री .

घर की बड़ी लड़की वीणा का ब्याह हो चुका था,और अब बुआ जी की कृपादृष्टी छुटकी पर थी।।

बुआ जी नित नये तरह तरह के रंगीन सफेद काले, गोरे, अमीर ,गरीब हर तरह के रिश्तों की पोटली लिये चली आती,पर शर्मिला को उनकी इतनी कीमती पोटली में अपनी मुटल्लो के लिये कोई सजीला पसंद ही नही आता।।

"अरे शर्मिला अबकी ऐसा रिश्ता लाई हूँ,आंखे चुन्धिया जायेंगी तेरी,ये देख फोटू,लड़का सरकारी दफ्तर में काम करता है,,सारी बड़ी बड़ी फाइलें उसी की नाक के नीचे से इधर उधर होती हैं ।।"

शर्मिला ने फोटो देखी,लड़का पुराने वाले अदनान सामी को मात देता पूरा डबल डेकर बस लग रहा था।।

"हाय जिज्जी!! जे लड़का तो बहुतै मोटा है,हमरी प्रिया का क्या होगा??"

"अरे तो तुम्हरी प्रिया भी तो बस नामे की प्रिया है,लगे तो वो भी ढोल सी है,कहे दे रही हूँ शर्मिला जादा नाक भौ सिकोडोगी तो अंत में मिलेगा कोई दुहेजू तिहेजू,तब नई कहना कि जिज्जी कहाँ जाके मरूं ।"

,

"पर जिज्जी जे लड़का बिल्कुलै नही सुहा रहा का करें।"

अभी ननन्द भौजाई की गोष्ठी चाय के साथ चल ही रही थी कि शर्मिला की बड़ी लड़की वीणा भी अपने दो साल के लड़के को बेतरतीबी से खींचती घसीटती चली आई।।

"परनाम करते हैं बुआ,औ अम्मा कैसी हो?? कही कोनो बात आगे बढ़ी हमार मोटल्लो की या नही।"

"खुस रहो बिटिया!! बस तुम्हरे मुहँ मे घी सक्कर, लड़का सरकारी दफ्तर में काम करे है,ये देखो फोटू।"

"अरे वाह!! जोड़ी तो बहुत जमेगी ,दोनो डील डौल मे एक ही से हैं,देखो अम्मा अब तुम जादा ना नुकुर ना करना,हमरी मानो तो इस अक्ती ब्याह निपटा दो, एक तो जैसे तुम पूड़ी कचौड़ी खिला खिला के उसे सींच रही हो लगता है पूरा सौ किलो का कर के ही मानोगी,बुआ वैसे लड़का करता क्या है?"

"सरकारी दफ्तर में . " वीणा बड़ी बेसब्री थी,उसने बुआजी की बात आधे में ही काट दी-

"अरे बुआजी वो तो सुन लिये हम कि सरकारी दफ्तर में काम करता है,पर करता क्या है, अर्जिनवीस है,बाबू है कलेक्टर है,अरे है क्या,वो बताओ।"

,

"बिटिया वो . बहुत खांस खखार के अपने गले को बार बार साफ कर अपनी आवाज़ को जितना धीमा कर सकती थी उतना धीमा कर के फुसफुसा के कहा- चपरासी है"

जितना ही आवाज़ दबा के बुआजी ने भावी दूल्हे का पद बताया उससे दुगुनी तेज़ आवाज़ में चिल्ला कर वीणा ने उस पदनाम को दुहराया -"क्या चपरासी है!! पर चपरासी के हिसाब से कुछ जादा मोटा नही है लड़का।।।"

भावी दूल्हे की पदप्रतिष्ठा सुन शर्मिला का मन बुझ गया,आखिर वो माँ थी,और हर माँ को अपना बच्चा जान से ज्यादा प्यारा होता है . एक स्वाभाविक सी बात ये भी है कि सभी बच्चों में सबसे कमजोर बच्चा माँ का सबसे अज़ीज़ होता है,हालांकी यहाँ वो कमजोरी शारीरिक नही अपितु सामाजिक थी।।

।"अम्मा सुनो ,एक बात कहे दे रहे तुम्हें,इसे ना थोड़ा डायटिंग वाइटिँग कराओ वर्ना ऐसे ही अमजद खान,कादर खान के रिश्ते आयेंगे,तुम्हरी मुटकि भी तो टुनटुन बनती जा रही है।"

"ए दीदी तुमको इतना हमारी फिकर करने की ज़रूरत नही है,तुम उधर अपने सपूत को देखो, नाक बहा रहा है,ए गोलू इधर आओ,तुम्हारा नाक पोछ दें।"

"छुटकी तनिक अपनी ओर भी ध्यान दो,एक बात कहें,लड़के खुद भले ही ओम पूरी दिखते हों पर लड़की उन्हें कटरीना , कैफ ही चाहिये,अब भई सब की किस्मत हमारे समान थोड़े ही ना होती है, हमारी सादी(शादी) ,में तो अम्मा बाऊजी को कोई मेहनत ही नई करना पड़ा,हम तो हुआं मेला में खड़े चाट खा रहे थे,और तुम्हरे जिज्जा को हमरा चटखारे लेना ऐसा भाया कि घर रिस्ता(रिश्ता) भेज दिये, और देखो चट मंगनी पट ब्याह ।"

"और झट गोलू"कह कर प्रिया हंसने लगी।।

"हमारे जिज्जा को चश्मा भी तो कितना मोटा लगा है दीदी बेचारे दूर से जाने किसे देख हमारे घर रिश्ता भेज डाले,,खैर जिज्जा में एक खूबी तो है ,सहनशक्ती बहुत है उनमें,क्यों दीदी सही कहे ना हम।ए गोलू इधर आओ मौसी के पास ।"

बच्चे ने बडी अदा से सर हिला के मना कर दिया, और अपनी माँ से कुछ खिलाने की जिद करने लगा, उसकी जिद सुन छुटकी रसोई से कचौड़ियाँ प्लेट में सजा लाई और साथ में सोंठ की चटनी!!

कचौड़ी देख बच्चे ने गन्दा सा मुहँ बनाया और क्रीम बिस्किट पाने को मचलने लगा,उसकी माँ जो बड़ी तल्लीनता से एक बेहद रोचक विषय पर अपनी माँ और बुआ से परिचर्चा में लीन थी,इस तरह बार बार अपनी साड़ी झकझोरे जाने पे झल्ला उठी और पलट के बेटे को दो करारे हाथ जड़ दिये, जितनी ज़ोर का थप्पड़ नही था,उससे तेज़ पोंगा फाड़ कर बच्चा रो पड़ा,छुटकी ने आगे बढ़ कर उसे गोद में उठा लिया,और पवनपुत्र सी एक हाथ में भांजे और दूसरे हाथ मे कचौड़ी की तशतरी थामे वो अपने कमरे में चली गई ।।
 
छुटकी के जन्म के समय पूरे परिवार में कोई प्रसन्न नही हुआ,मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी दुसरी कन्या रत्न उसपे काली ,सबके मुहँ से ऐसी हाय निकली कि बेचारी का बचा खुचा रंग भी जल गया, पर जाने क्या सोच उसकी माँ ने उसका नाम प्रिया रखा!! बचपन में छुटकी का खाने से विशेष बैर था,उसे दाल या तरी में रोटी को तोड़ के डुबोना और फिर मुहँ में ले जाकर रखना बहुत बड़ा काम लगता,उसकी माँ सदा इसी जतन में रहती की उनकी लाड़ो कुछ खा ले,ऐसे हालात में जब बच्चा सही भोजन नही करता तब आस पड़ोस के सभी महिला पुरूष एक साथ डॉक्टर बन जाते हैं,तरह तरह की नसीहतें कि ये खिलाओ तो बच्चा सही बढ़ेगा,वो खिलाओ तो बच्चे को पोषण मिलेगा इसी तरह का बहुत कुछ माँ को सिखाया जाता है।।।

जो आता है वही कोई नया नुस्खा पकड़ा के चला जाता है, प्रिया के मामले में एक बात और जुड़ गई,लोग शर्मिला को ऐसा भोजन खिलाने की भी नसीहत दे जाते जिससे लड़की का रंग खुल जाये,कोई कहता बादाम वाला दूध दो,कोई कहता केसर वाला . कोई दही कोई पनीर,कोई नारियल !! इंन सारी बातों का सार शर्मिला ने ये निकाला कि हर वो खाने की चीज़ जो सफेद है बिटिया को खिलाने से रंग साफ होगा, अब वो बेचारी दिन भर बिटिया के पीछे तरह तरह के पकवान लिये घूमती नतीजा ये हुआ कि दस बरस की होते होते प्रिया पूरी तबला बन गई ,उसे खाने की ऐसी लत लगी कि क्या सफेद क्या काला उसे हर खाने की वस्तु में स्वाद मिलने लगा,खाने को लेकर उसकी ऐसी श्रद्धा जगी कि ,

बाहर गली के नुक्कड़ के खोमचे वाले से चाहे दो प्लेट चाट चटकारे लेकर टिका आये तब भी माँ के हाथों बने दाल चावल वो त्याग नही पाती ,हाँ चाट के बाद दाल का फीकापन दूर करने आम के अचार की बड़ी सी फाँक ले वो उस नीरस भोजन में भी रस ढूँढ लेती।।।

। प्रिया के जीवन के दो ही मुख्य उउद्देश्य हो गये,एक खाना और दूजा पढ़ना ।।।

दिन दिन भर अपने कमरे में बैठी लड़की कुछ ना कुछ पढ़ती रहती और ठूँसती रहती इसका असर ये हुआ की शरीर और दिमाग दोनों ही ज़बरदस्त तरक्की कर गये,पर इस बात का प्रिया को कोई घमंड ना था।।।

प्रिया के पड़ोस में पांच घर छोड़ के छठा घर था राज भैय्या का।।

राज भैया का पूरा नाम था राज शर्मा!

भैय्या जी थे भी पूरे राजकुमार!!

चाल ढाल चेहरे मोहरे से बिल्कुल कहीं के नवाब शहंशाह लगते।।

गोरे चिकने उंचे पूरे राज भैय्या का रुआब भी कम नही था,घर हो चाहे बाहर सब उनके पीछे हाथ बांधे घूमते,भैय्या जी दिखने में जहां पिघला सोना थे वही मन के सुच्चे मोती ।।

"दुनिया की सारी अच्छाई एक तरफ ,और पढ़ाई एक तरफ" राज भैय्या के बेइंतिहा सद्गुणों के ऊपर उनका एक अदद दुर्गण भारी पड़ जाता,जब जब उनके इम्तिहान का रिजल्ट उनके पिता श्री के हाथ आता,पिता जी इतने शानदार ,

रिजल्ट के बदले अपनी चप्पल से राज भैय्या की आरती उतारते और वो बेचारे इधर से उधर कूदते फांदते दौड़ के छत की सीढिय़ां चढ़ भाग निकलते,और फिर रात में पिता जी के सोने के बाद ही उनकी घर वापसी होती।।।

राज भैय्या का पसंदीदा काम था वर्जिश करना और कराना,उन्होनें अपने आप में ही एक प्रण ले रखा था सारे संसार को सही स्वास्थ्य का मह्त्व समझाना और अपने शरीर सौष्ठव को बनाये रखना।। राज भैय्या के इन्हीं रुचिकर गुणों के कारण उनके चेले चपाटे भी बहुत थे,उनके जिस मित्र को जब कभी उनकी ज़रूरत होती वो पलक झपकते उसकी सेवा में तत्पर रहते ये और बात थी कि जब कभी वो अपनी समाज सेवा के कामों के लिये अपने पिता की चप्पलें खाते उनकी वानर सेना हमेशा जादुई बौने सी अदृश्य हो जाती।।

मोहल्ले की छुट पुट नेतागिरी में भी भैय्या जी को बहुत रस मिलता,चौक की राजनीति निपटाना उनके बाएँ हाथ का खेल था,ऐसे ही उनके मोहल्ले का पार्षद जब जीतने के बाद पहली बार मोहल्ले वासीयों को धन्यवाद ज्ञापित करने आया तब अपनी बातों मे उसे उलझा कर मोहल्ले मे जिम खुलवाने के लिये उन्होनें राज़ी कर लिया,और उसके दफ्तर के चक्कर काट काट कर और नव युवकों के जोश की खबरों से उसे डरा डरा कर सिर्फ छै महीने में अपने मोहल्ले मे नव युवक जागरण समिति का जिम खुलवा लिया,जिसके एक अदद ट्रेनर वो स्वयं बने और पूरे मोहल्ले की फिटनेस का भार उनके चौडे कन्धों पर आ गया।।।

हँसी मजाक में एक बार राज भैय्या के परम मित्र प्रेम ने ,

उनसे कहा भी-"भैय्या जी बड़ा शौक है आपको लोगों को पतला करने का,ज़रा एक बार अपनी कृपा दृष्टी मोहल्ले की टुनटुन पर भी फिरैये, बेचारी गंगा नहा आयेगी।"

राज भैय्या औरतों की जबरदस्त इज्जत करते थे, और कहीं वो औरत पढ़ने लिखने वाली हुई तब तो उनकी नजरों में उसकी इज्जत सौ गुना बढ़ जाती थी।।। उनके घर की औरतों चाहे वो उनकी माँ हो काकी हो दादी हो भाभी हो किसी को भी उन्होनें पढ़ते लिखते नही देखा था,सभी सारा दिन चूल्हे में खट खटा के अपना दिन पूरा करती और रात मे कमरे में अपने पति से घर की बाकी औरतों की बुराइयाँ निकालती,यही सब देख के राज भैय्या के पिता झुंझलाते और हमेशा राज भैय्या को पढ़ाई की अति आवश्यकता पे लेक्चर देते जिसका सार भैय्या जी ने निकाला कि उन्हें एक पढ़ी लिखी लड़की से ही शादी करनी है।।।

प्रिया के लिये प्रेम के सद्विचारों को सुन राज भैय्या को गुस्सा आ गया,और उन्होनें उसे धुनने को हाथ उठाया पर कुछ सोच कर शान्त हो गये।।

"देखो भैय्या हमने बचपन में देखा था,तब दो चोटी कर के अपनी साईकल पे यहाँ से स्कूल जाती थी, फिर अब क्या पढ़ रही,क्या कर रही हमें नही पता,और प्रेम सच बोलें तो हमें लड़कियो का ऐसे मजाक उड़ाना पसंद भी नही भाई।।"

"हाँ,यहाँ से साईकल में गुजरती थी,और अक्सर उसके वजन से साईकल पंचर हो जाती थी,तब तुम्ही तो उसकी साईकल ,

पंचर वाले तक खींच के ले जाते थे,याद है कि नहीं ।"

"नही भाई, सच कहूँ तो मुझे तो उसकी शकल भी याद नही।"

"भैय्या जी आप शकल याद रखें ऐसी हूर परी भी नही वो" भैय्या जी के एक चेले ने कह दिया,और भैय्या जी ने उसे एक लप्पड़ लगा ही दिया .

……………………..

भैय्या जी के लिये औरतें सिर्फ और सिर्फ आदर की वस्तु थीं।

अपनी उबलती हुई उमर में भी आज तक किसी कंचन कामिनी की छाया उन्होनें अपने हृदय पे पड़ने नही दी थी,कहीं ना कहीं इसका कारण उनका स्कूल भी रहा होगा।।

राधेश्याम तिवारी जी पक्के जनसंघी थे, जब तक जा पाये हर रविवार गोशाला में होने वाली शाखा का हिस्सा बनते रहे,फिर पिता की असामयिक मृत्यु के बाद मिली अनुकम्पा नियुक्ति में एक सरकारी दफ्तर की बाबूगिरी निभाने और घर की जिम्मेदारियां उठाने में बेचारे धीरे धीरे गोशाला भूलने लगे,पर उनका शाखा प्रेम बना रहा।।अपने पिता के बाद उन्होनें सारे उत्तरदायित्वों को बखूबी निभाया,अपनी बड़ी बहन की शादी की,अपनी बुआ की जचकी उठवाई,अपनी माँ को तीरथ कराये, अपने फेरे फिराये और छोटे भाई को भी ठिकाने लगाया,इन सब में बेचारे राधेश्याम जी की उमर ही निकल गई,पर उनका शाखा प्रेम नही चूका ,इसीसे जब धर्मपत्नी सुशीला ने बड़े होते लड़कों की तरफ इशारा किया कि अब इनका स्कूल भेजने का समय हो चला तो तिवारी जी ने बिना आगा पीछा देखे दोनो लड़कों को सरस्वती विद्या मन्दिर में डाल दिया।।

दोनों सुंदर सजीले बालक जब सुबह नहा धो कर बालों में खूब सारा तेल डाल भली प्रकार चपटा कर स्कूल बैग को कंधे पे टाँगे भूरी निकर घुटनों तक झुलाये स्कूल को निकलते तिवारी जी के कंधे अभिमान से चौड़े हो जाते।।

विद्या मन्दिर में पढ़ने वाले बालकों में संस्कार कूट कूट कर भरे होतें हैं,पर शहर के बाकी स्कूल के बच्चों का यही मानना है कि पढ़ाई लिखाई के लिये तो स्कूल अच्छा है,पर सबसे मनभावन उमर में उमड़ने घुमड़ने वाली भावनाओं का कचरा कर देता है,सीधे शब्दों में ये स्कूल रोमांस को पनपने ही नही देता,एक तो सभी सहपाठीयों को एक दूसरे को दीदी भैय्या बोलना पड़ता है, दूसरे ये लोग हर त्योहार स्कूल मे मनाते हैं,और सबसे ज्यादा हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाता है . अब ऐसे में किसी बालक के मन में किसी सुन्दर सहपाठिनी के लिये कोई कोमल भावना पैदा हो भी गई तो ये स्कूल वाले राखी बंधवा के सब गुड़ गोबर कर डालते हैं ।।

भैय्या जी जब नौवीं में पहुँचे तब उनके बड़े भैय्या बारहवीं पास कर स्कूल से निकल चुके थे,इसिलिए राज भैय्या ने आज़ादी की सांस ली,और अपने आप में अपने मन में कुछ कोमल बदलाव भी महसूस किये,अभी तक जितने आराम से कक्षा की लडकियों को दीदी कह लेते थे,अब ऐसा कहने में थोड़ा संकोच होने लगा,उसी समय उनकी बैंच पे उनके साथ ,

बैठने वाले जयेश ने उन्हें एक अद्भुत खेल सिखा दिया . एक ऐसा अनोखा खेल जिसे अब वो अक्सर कक्षा में सबसे पीछे की बैंच पे बैठे अकेले ही खेलते खोये रहते,उस खेल का नाम था -"FLEMS "

F- friend , L- love, E- enemy, M-marriage , S- sister..

इस खेल मे लड़की के नाम की स्पेलिंग और खुद के नाम की स्पेलिंग लिख के जितने कॉमन अल्फ़ाबेट कट सकते उन्हें काट कर बचे हुए जोड़ कर flems को काटना होता ,और अंत में जो आखिरी बचा अल्फ़ाबेट होगा,वो आपका भविश्य तय करता।।।

राज भैय्या कक्षा में बैठे इधर उधर नज़र फिराते और जो सुन्दरी भाती उसके साथ FLEMS काटते।।

कभी किसी के साथ फ्रेंड आता तो खुश,किसी के साथ लव आ जाता तो बहुत खुश,पर जिस किसी के नाम के साथ सिस्टर आता उससे वो पूरी शिद्दत से सिस्टर का रिश्ता निभाते,तो इसी तरह फ्लेम में डूबे भैय्या जी नौवीं में लुढ़क गये।।
 
दूसरे साल होम एग्ज़ाम होने के कारण आचार्य जी लोगों ने उन्हें किसी तरह पास कर दिया।।

दसवीं कक्षा में भैय्या जी की रूचि गुल्ली-डंडा और क्रिकेट में भी जाग गई . कक्षा में तो टाईम पास करने के लिये फ्लेम्स और दोस्त थे,कक्षा के बाहर क्रिकेट था,जीवन सहज और सुन्दर था, पर पढ़ाई कठिन थी,भैय्या जी दसवीं में भी लुढ़क गये।।दो बार में किसी तरह आगे पीछे बैठे दोस्तों ,

की मदद से दसवीं पार लगी।।

ग्यारहवीं आचार्य जी लोगों की कृपा से एक बार मे पास कर भैय्या जी बारहवीं में पहुंच गये,और इन पांच सालों में उनके बड़े भैय्या यानी युवराज शर्मा कहाँ से कहाँ पहुंच गये।।

स्कूल की पढ़ाई के बाद बड़के भैय्या ग्रैजुएशन के साथ साथ अपने चाचा जी के काम मे उनका हाथ बंटाने लगे,चाचा जी का पुश्तैनी धंधा ब्याज पे पैसे देने का था,चाचा जी उतने में ही संतुष्ट थे पर बड़के भैय्या ने अपना दिमाग दौड़ाया और ब्याज के सारे काले धन को श्वेत दिखाने सिटी कॉलेज के बाहर दो मंजिला आर्चीस का शो रुम डाल लिया, जवान लड़के लडकियों ने और पूरे सात दिन तक मनाये जाने वाले प्रेम पर्व वैलेंटाइन डे ने उनके बिजनेस को 3साल में ही चमका दिया।।

राधेश्याम तिवारी के पुण्य प्रताप का असर था या उनकी धर्मपत्नी के निरंतर व्रत पूजन का कि धन की देवी माता लक्ष्मी को तिवारी जी की देहरी और उनकी तिजोरी से प्रेम हो गया,और सदा की चंचला माता लक्ष्मी अपने वाहन के साथ उनके घर पे जम के बैठ गई,माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत देते बड़के भैय्या के काम और माता के वाहन का संकेत देते राज भैय्या के काम।।।

इसके बाद बड़के भैय्या ने इंडेन की गैस एजेंसी ले ली,उसके अगले साल रिलांयस का पैट्रोल पम्प, बड़के भैय्या की जय हो!! जल्दी ही गिरिधर शास्त्री जी की कन्या रूपा से उनका ब्याह हो गया,और बड़के भैय्या का जीवन खुशहाल गृहस्थी का विज्ञापन हो गया,पर इधर छुटके भैय्या यानी ,

राज शर्मा! यानी राज भैय्या अब तक स्कूल में बारहवीं में ही अटके थे।।

जिस साल राज भैय्या बारहवीं दुसरी बार कर रहे थे,उस साल किसी ट्रांसफर केस में एक नई कन्या ने बारहवीं जीव विज्ञान में प्रवेश लिया,सुबह प्रार्थना कक्ष में सबको विश्राम सावधान कराते राज भैय्या ने जब दो चोटी को जुही चावला(गज़ब का है दिन देखो ज़रा) स्टाइल में आगे पीछे करते बला की खूबसूरत लड़की को देखा तो उनका दिल शताब्दी एक्सप्रेस से टक्कर लेता धड़कने लगा,,जैसे तैसे प्रार्थना समाप्त कर दोस्तों के साथ उसका नाम पता करने का प्रयास करने लगे,बहुत जद्दोजहद के बाद उस कन्या का नाम पता चला रानी .

राज भैय्या ने तुरंत अपने पर्सनल भविष्यवक्ता से जानना चाहा अपना और रानी का भविष्य़ ।। फ्लेम्स मे कट पिट के भविष्य आया M याने मैरिज।

राज भैय्या का दिल प्रफुल्लित हो उठा,अब तो सुबह शाम जीवविज्ञान की कक्षा के चक्कर लगने लगे,कला संकाय का बंदा रसायन शास्त्र की लैब में क्लोराइड के नारंगी छल्ले उड़ाती अपनी लैला को खिड़की से देख देख के मोहित होने लगा।।

"दिल क्या करे जब किसी से,किसी को प्यार हो जाये . जाने कहाँ कब किसी को किसी से प्यार हो जाये।।""

अब सारा समय भैय्या जी का दिल यही गुनगुनाता, ,

वो वैसे भी दुनिया भर की ऊंची-ऊंची रस्मे मानने वालों में से थे नही . आखिर दोस्तों के बहुत समझाने पे और कुछ रानी के इकरार भरी आंखों के इशारे ने उन्हें हिम्मत दी और उन्होनें अपने जीवन का पहला प्रेमपत्र लिख डाला।।

रानी,

हमको तुम बहुत अच्छी लगती हो,जब प्रार्थना के समय सामने खड़े होकर सबको सावधान कराते हैं,तुम्ही को देखते रहते हैं,और क्या कहें,आगे तुम खुद समझदार हो तभी तो जीव विज्ञान ली हो।।

हमसे दोस्ती करोगी।

राज।।

राज भैय्या के चेले गुड्डू ने रानी की सहेली को चिट्ठी पकड़ा दी और भाग गया,चिट्ठी पढ़ कर आधी छुट्टी में रानी राज भैय्या की कक्षा में आई और इशारे से राज को बाहर बुला लिया।।

"ए सुनो!! तुमसे कुछ कहना है,वहाँ इमली के पेड़ के पास चल के बैठो,हम आ रहे।"

धड़कते दिल को समेटे राज भैय्या इमली के चबूतरे पे जा बैठे तभी रानी भी आ गई ।

"राज सुनो! हम पढ़ने लिखने वाली लड़की हैं, ये सब प्यार मोहब्बत के चक्कर मे हमारा फ्यूचर खराब हो जायेगा,हमारा ,

सपना डॉक्टर बनने का है,और इसके लिये हमको बहुत पढ़ना है, अभी भी रात दिन सुबह शाम पढ़ाई करते हैं,ट्यूशन जातें हैं कोचिंग जाते हैं,हमारी माँ डॉक्टर नही बन पाई थी,नाना जी के पास पैसे नही थे ना,इसिलिए माँ हमे डॉक्टर बनाना चाहती हैं,राज तुम हमें भी अच्छे लगते हो,पर तुम से प्यार कर बैठे तो हम अपने और माँ के सपने को भूल जायेंगे,तुम समझ रहे हो ना,हम क्या कह रहे?? देखो अभी हमारी सिर्फ पढ़ने लिखने की उमर है,प्यार मोहब्बत के लिये पूरी जिंदगी पड़ी है,हो सके तो हमे भूल जाना,तुम बहुत अच्छे लड़के हो राज।।

इतनी सारी ज्ञान भरी बातें सुन सचमुच राज भैय्या के ज्ञान चक्षु खुल गये,कुछ देर पहले की प्रेयसी में उन्हें माता सरस्वती के दर्शन होने लगे, उनकी आत्मा भी इस पवित्रता से जगमगा उठी और बहुत श्रद्धा से उन्होनें अपनी आंखें बन्द कर ली,तभी अचानक ऐसा लगा जैसे ज़ोर का भूचाल आया . धड़ाम की आवाज़ के साथ भैय्या जी चबूतरे से नीचे गिर पड़े,उन्होनें आंखें मलते देखा तो बाजू में उनके प्रिया गिरी पड़ी थी।।

असल में हर खाने योग्य वस्तु पर अपना एकाधिकार समझने वाली प्रिया उस समय दसवीं की छात्रा थी,और बाकी छोटे बच्चों को पीछे धकेल धकेल के वो इमली की पकी पकी फलियां जमा करने में लगी थी,तो उससे बदला लेने तीन चार बच्चों ने एक साथ मिल कर "ज़ोर लगा के हाइशा" का नारा लगाते हुए उसे ऐसा धक्का दिया कि वो सामने बैठे अपने सीनियर राज भैय्या के ऊपर से होती हुई चबूतरे के नीचे गिर पड़ी , दोनों की नजरें मिली,प्रिया की , आंखों की आंच बड़ी तेज़ थी,जाने अपनी गलती पर भी वो भैय्या जी को क्यों खा जाने वाली नजरों से घूर रही थी,जब भैय्या जी ने ये जानने के लिये आंखों से ही प्रिया से सवाल किया तो प्रिया ने भी आंखों से ही जवाब देते हुए उनके जूतों की तरफ इशारा कर दिया,भैय्या जी ने झुक कर अपने पैरों की तरफ देखा ,वहाँ उनके निहायत ही गंदे कीचड़ मिट्टी से सने जूतों के नीचे प्रिया की कमाई बिखरी चपटी पड़ी थी,सारी इमली जूतों में दब कर बुरी तरह से कुचला चुकी थी,भैय्या जी एकदम से हड़बड़ा कर प्रिया से माफी मांगते वहाँ से जान बचा के भागे,इस सब में अपने प्रथम प्रेम और प्रथम सन्गिनी को बेचारे भूल ही गये . और बस उस दिन रानी की कही बातों का ये असर हुआ कि राज भैय्या के मन में सदा सदा के लिये औरतों के प्रति बेइन्तिहा इज्जत आ गई,और उन्होंने जाने अनजाने एक कसम उठा ली कि किसी लड़के को कभी किसी लड़की का अपमान करने नही देंगे।।

अपने बड़े भैय्या की तरह वो भी अपनी माँ की पसंद की लड़की से ही ब्याह करेंगे ,और अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में लगायेंगे।।

फिर उसी साल रानी का पी,एम टी में सलेक्शन हो गया और वो उस शहर को छोड़ कर मेडीकल कॉलेज पढ़ने चली गई,पर राज भैय्या का अपने स्कूल और इमली के पेड़ से लगाव बना रहा,और वो बारहवीं में ही जमे रहे।।

अब तो ऐसा था कि प्रिया भी बारहवीं गणित से कर कॉलेज के दूसरे साल में पढ़ाई के साथ साथ बैंक के एग्ज़ाम की तैय्यारी कर रही थी . पर अब राज भैय्या इतने सारे समाज के कामों मे संलग्न हो चुके थे कि उन्होंने स्कूल जाना ,

लगभग बन्द कर दिया था ।।वो कभी कहीं मुफ्त रक्तदान शिविर का आयोजन करते,कभी रेल्वे स्टेशन के भिखारियों के लिये मुफ्त में खिचड़ी भोग बँटवाते।।

उनका ठिकाना था उनके मोहल्ले के बाहर के चौक पर की पान की गुमटी,,पर मजाल जो सारा दिन पान की गुमटी में बिताने के बाद भी राज भैय्या एक सिगरेट तो पी लें,उनमें ऐसा कोई राजसी ऐब नही था,पान गुटका बीड़ी सिगरेट शराब ठर्रा सब से दूर भोले भंडारी के भक्त राज भैय्या हर सावन कांवर उठा कर भोले नाथ को जल चढ़ाने भी जाते।।

राज भैय्या के भलमनसाहत के किस्से जितने फेमस थे उससे कहीं ज्यादा भैय्या जी के कातिल रंग रूप के चर्चे थे मोहल्ले की लडकियों के बीच।।।।

क्या कुंवारी कन्यायें और क्या शादीशुदा ,सभी सुबह सुबह भैय्या जी एक झलक पाने को किसी ना किसी बहाने अपने द्वारे खिंची चली आती,कोई खिड़की से झांक लेती कोई छत से,कोई उसी समय अपने कुत्ते को टहलाती ,कोई अपनी गाय का सानी भूसा करती, सब चोर नजरों से राज भैय्या को एक झलक देख कर ही तृप्त हो जाती,और भोले भंडारी राज भैय्या इन सब बातों से बेखबर सुबह सुबह अपने जिम पहुंच जाते।।

नीले रंग का ट्रैक सूट पहने अपनी रेशमी ज़ुल्फे उड़ाते राज भैय्या जॉगिन्ग ट्रैक पे दौड़ते हुए जाने कितने कन्या रत्नों का हृदय अपनी मुट्ठी में भींचे दूर तक दौडे चले जाते . और पीछे रह जातीं उनकी अनन्य प्रशंसिकायें।।।

,
 
भाग 2

राज भैय्या के भलमनसाहत के किस्से जितने फेमस थे उससे कहीं ज्यादा भैय्या जी के कातिल रंग रूप के चर्चे थे मोहल्ले की लडकियों के बीच।।।।

क्या कुंवारी कन्यायें और क्या शादीशुदा ,सभी सुबह सुबह भैय्या जी एक झलक पाने को किसी ना किसी बहाने अपने द्वारे खिंची चली आती,कोई खिड़की से झांक लेती कोई छत से,कोई उसी समय अपने कुत्ते को टहलाती ,कोई अपनी गाय का सानी भूसा करती, सब चोर नजरों से राज भैय्या को एक झलक देख कर ही तृप्त हो जाती,और भोले भंडारी राज भैय्या इन सब बातों से बेखबर सुबह सुबह अपने जिम पहुंच जाते।।

नीले रंग का ट्रैक सूट पहने अपनी रेशमी ज़ुल्फे उड़ाते राज भैय्या जॉगिन्ग ट्रैक पे दौड़ते हुए जाने कितने कन्या रत्नों का हृदय अपनी मुट्ठी में भींचे दूर तक दौडे चले जाते . और पीछे रह जातीं उनकी अनन्य प्रशंसिकायें।।।

लेकिन इसके बावजूद राज भैय्या को अपनी किसी खूबी का कोई गुमान ना था,वो तो बेचारे रात दिन इसी जुगत में रहते कि कोई भगवत कृपा हो जाये और वो बारहवीं किसी तरह पास हो जायें।।

स्कूल तो वो दो साल पहले ही त्याग चुके थे,अभी दो बार से प्राईवेट एग्ज़ाम दिलाने पर भी जाने शनी की कैसी साढ़े साती उनके बोर्ड एग्ज़ाम पे तिर्यक दृष्टी लगाये बैठी थी कि बेचारे अपने फेल होने के बोझ तले दबे जा रहे थे।।

. ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

वैसे तो हर माँ की तरह शर्मिला को भी अपनी बेटियों पे नाज़ था,पर प्रिया में उसके प्राण बसते थे,बसे भी क्यों ना एक तरफ जहां वीणा अपनी ही सज धज में लगी रहती वहीं घर भर में सिर्फ प्रिया ही थी जो अपनी माँ की सबसे ज्यादा कदर किया करती . शायद ही किसी घर की बिन ब्याही कन्या ऐसा करती होगी जैसा प्रिया करती नित्य सुबह अपनी माँ से पहले उठ कर रसोई को पोंछ पाछं कर माँ के जागने पे उनके हाथ गर्मा गर्म चाय पकड़ ,अपनी चाय लिये छत पे चली जाती और पढ़ने में लग जाती।।,दिन भर में सिर्फ यही एक काम प्रिया करती पर उसी एक काम से शर्मिला को दिन भर अपनी गृहस्थी में जुते रहने की खुराक मिल जाती, जाने क्यों शर्मिला को हमेशा ऐसा लगता कि कभी ना कभी उसकी इस बावली छोरी के लिये कही से कोई राजकुमार ज़रूर आयेगा।।

उसे अपनी बिटिया की बुद्धिदीप्त चमकती आंखों पर बड़ा नाज़ था,पर आजकल कुछ दिनों से उसकी राजकन्या के लिये बुआ जी जैसे आड़े तिरछे नकटों के रिश्ते ला रही थीं,कहीं ना कहीं अब उसके भी मन में विवाह को लेकर सन्देह की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी।।

,

"लाड़ो !! ले चाय पी ले,बड़ी शाम हो गई,तू क्या पढ़ी जा रही ,इतना ना पढ़ा कर,चश्मा ना लग जाये।"

"अरे मम्मी हमें कोई चश्मा वश्मा नही लगेगा,और सुनो बहुत पढ़ने से चश्मा नही लगता ,समझी !! देखो हम ये जो इत्ता सारा पढ़ते हैं ना,इससे हमारी नौकरी लगेगी बैंक में,फिर पहले अपने दिमाग से बैंक का वारा न्यारा करेंगे और बाद मे बैंक हमारा।'

"बिटिया एक काम और कर लिया करो,ये देखो तुम्हरे लिये का लाए हैं ।"

"का रखी हो दिखाओ, हैं ये क्या फेयर ऐण्ड लवली।"

"हाँ लाड़ो,हम जानते हैं तुम्हे चेहरे पे कुछ लगाना पसंद नही,पर देखो आजकल की सब लड़कियाँ इहै लगा रही,और टी वी में देखी हो,कैसी कोयला रहती हैं औ ये लगा के कैसी फकफका के गोरिया जाती हैं ।

"अरे मम्मी तुम भी बच्चों जैसी बात करती हो यार! वो लड़कियाँ ऑलरेडी गोरी होती है,उनको तो पहले काला बनाते हैं,मेक'प वाले,अब हमारे को तो कान्हा जी ही काला बना के भेजे हैं,अब इसपे और का रंग चढाये,बताओ।।"

"अरे वीणा की अम्मा ,हम भी आफिस से आ गये हैं,हमें भी कुछ चाय वाय दे दो,या दोनो माँ बेटी लगी रहोगी गप्पे मारने में ।"

,

"सुनो प्रिया कम से कम एक काम तो कर लिया करो,रोज ना लगाओ पर बिटिया कही आने जाने के टाईम तो लगा ही सकती है,महंगी क्रीम है भाई खरीद के लाएं हैं तुम्हरे लाने,औ तुम मुहँ बिचका रही हो।"

प्रिया ने अपनी अम्मा के हाथ से फेयर ऐंड लवली का डिब्बा लेकर अपनी टेबल पे रख लिया और मुस्कुरा दी,अम्मा भी खुशी से नीचे उतर गई

"अरे जाते जाते बताती तो जाओ ,रात के खाने में का बना रही हो मम्मी।।"

"कढ़ी,गुलगुला बना रहे हैं,ठीक है।"

"ठीक है!!"कढ़ी के नाम पे प्रिया का खराब से खराब मूड भी बन जाता था।।

प्रिया ठीक सुबह 8 बजे अपनी सहेली निरमा के साथ कॉलेज जाती और 1बजे तक वापस आ जाती।।निरमा का घर पीछे वाले मोहल्ले में था,और उसी तरफ के रास्ते से उनका कॉलेज पड़ता था,पर इसके बावजूद निरमा पहले प्रिया के घर आती,वहाँ चाय नाश्ता कर दोनो सहेलियां कॉलेज के लिये निकलती ।।

प्रिया की अम्मा वाकई बहुत स्वादिष्ट भोजन बनाती थी,इसका जीता जागता इश्तेहार स्वयं प्रिया थी,और इसीसे प्रिया को लगता था की उसकी अम्मा के हाथ का स्वाद ,

नाश्ता सुबह सुबह निरमा को उसके घर खींच, लाता है,पर प्रिया का ऐसा सोचना सर्वथा गलत था।।

निरमा और प्रिया के कॉलेज के रास्ते पे राज भैय्या का जिम भी पड़ता था,और सुबह के समय राज भैय्या अपने चेले चपाटो को सलमान खान जैसी बॉडी बनाने की ट्रेनिंग दिया करते थे,उनकी ईमानदार टुकड़ी में एक ऐसा भी बंदा था ,जो इतनी सुबह कसरत के इरादे से ना आकर निरमा को ताडने के इरादे से वहाँ आता था,और जिम के बाहर बनी सीढिय़ों पे बैठा निरमा के वहाँ से निकलने का इन्तजार किया करता था,निरमा के वहाँ से निकलते ही जिम में जाकर थोड़ा इधर उधर कुछ समय खराब कर घर को निकल जाता था . पर ऐसा नही था कि वो अकेला ही दोषी था,,आग दोनो तरफ बराबर लगी थी।।

निरमा और प्रेम पिछले कुछ समय से एक दूसरे को पसंद करते थे,पर राज भैय्या के सामने कुछ भी बोलने की प्रेम की हिम्मत नही थी इसिलिये उसने एक उपाय सोचा और रमा को अपना आइडिया बता दिया।।

"हम सही कह रहें हैं प्रिया,तू एक बार सोच के देख ना।""

"अरे हम क्या सोचें,अगर उसे ट्यूशन पढना ही है,तो आके हमसे बात करे,हम थोड़े ना खुद जायेंगे ,, कभी सुनी हो क्या कि गुरू खुद चेला के पास जा रहें हैं कि आओ बबुआ तुम्हें पढ़ा दें,और फिर निरमा हम सुने हैं ओ राज बहुतै गधा है।"

"हाय हाय राज भैय्या के लिये ऐसा कैसे बोल रही ,

हो,जानती नही कितना परोपकारी हैं बेचारे।"

"अरे तो परोपकार से उनका गधापन छुप जायेगा ? गधा है तो है, वैसे विषय क्या लिये हैं,तुम्हारे राज भैय्या??

"आर्ट्स वालें हैं ,,वकील बनना चाहतें हैं ।"

"हम्म,अच्छा किये आर्ट्स ले लिये क्योंकि कहीं गलती से गणित लेके पास हो जाते और इंजीनियर बन जाते तो सोचो क्या होता,,जो पुल बनाते उसमें तो ससुरे धनिया बो आते,और चारे दिन मे वो पुल जो भरभरा के गिरता जाने कितनों को स्वर्ग के द्वार पहुँचा देता।।

डॉक्टर बन जाते तब तो साक्षात यमराज को उतरना पड़ जाता पृथ्वी पे कि राज भैय्या इतनी फास्ट डिलीवरी ना भेजिए,हमारा भैंसा ढो नही पा रहा,और आप दनादन लोगों का स्वर्ग का टिकट काट रहे हैं ।।

बताओ वकील बनना चाहतें हैं,अरे वकालत आसान है क्या,पर चलो वो तो बाद की बात है, अभी इनको आर्ट्स पढा के बारहवीं की नैय्या तो पार लगाएं ।।

फिर कुछ सोचते हुए प्रिया ने कहा -"ठीक कह रही हो यार,उस दिन बाबूजी का स्कूटर खराब हो गया था तो यही बिचारा खींचता हुआ पहुंचाया था घर तक,,चलो ठीक है,तुम्हारी मान के चलते हैं,पूछ लेते हैं,पढना चाहेगा तो हम बिना फीस के पढ़ा देंगे।।"

प्रेम ने ही निरमा को ये आइडिया दिया था,इसी बहाने उसे लगा जब तक राज भैय्या जिम में पढ़ाई करेंगे ,वो और ,

निरमा साथ साथ बातें कर लेंगे और किसी दिन अच्छा सा मौका देख के भईया जी को सच्चाई से अवगत करा देंगे,अब इधर निरमा ने तो प्रिया को पढ़ाने के लिये मना लिया पर प्रेम की इस बारे में राज से बात करने की हिम्मत ही नही हुई।।

कॉलेज के लिये कुछ जल्दी निकल कर प्रिया निरमा के साथ जिम पहुंच गई

"ए राज इधर आओ,सुनो हमारी बात।"

प्रिया की इतनी तीखी पुकार सुन सारी चंडाल चौकडी के कान खड़े हो गये,उनमें से एक लपक के सामने आया।।

"ए मोटी!! तुमको का बात करने का तमीज नई है, सब्बे भूला गई हो का,भैय्या जी का अईसे नाम पुकार रई हो।"

"तो और कैसे पुकारें तुम्हारे भैय्या जी को।?"

"राज भैय्या बोलो जैसे सब बोलते हैं,समझी।"

"काहे बोलें,हम तो नाम ही लेंगे।"

"अरे ए धमल्लो,भईया जी कम से कम तुमसे दस बरस बड़े होंगे।।"ये दूसरा अनुचर चिल्लाया।।

तब तक में भैय्या जी प्रिया तक पहुंच गये।।

,

"हां तो होने दो दस साल बड़े,कक्षा में तो हमी सीनियर हैं,तो इस हिसाब से इनको हमें मैडम बोलना चाहिये,समझे घसियारों ,कभी स्कूल कॉलेज जाओगे तभी तो सीनियर जूनियर पता पड़ेगा।।

" अरे फेल होने से का होता है,बड़े तो हैं ही उमर में,जितने के भैय्या जी हैं इतने उमर में तो बड़के भैय्या का ब्याह भी हो गया रहा,ऊ तो भैय्या जी कसम खा के बैठ गये कि बारहवीं पास कर के ही ब्याह करेंगे,वर्ना तो हम लोग अभी तक इनका लड़का बच्चा खिला रहे होते।।"

"बस करो तुम लोग ,,सालों कितना बेज्जती कराओगे हमारी।" इस बार राज भैय्या गरजे

"हां बताईये मैडम जी,कैसे हमारे जिम मे आना हुआ आज आपका , 6महीना का कोर्स करना है आपको,या साल भर का,वैसे 6महीना का कोर्स कठिन होगा।।"

"अरे हम काहे का कोर्स करेंगे भई ।"

प्रिया ने पूछा -

"हमें लगा आप पतले होने के लिये आई हैं ।"

राज के ऐसा बोलते ही प्रिया हिल हिल के हंसने लगी।।

"अरे नही हो राज बाबू,हम यहाँ आपको पढ़ाने आये हैं,ट्यूशन !!वो भी बिना फीस के,अब समझे।।"

,
 
अब कितने साल लुढ़कते रहोगे,हमारे मोहल्ले की नाक का सवाल है,पर एक बात बोलें शकल से तो इतने गधे नही लगते हो,अरे नकल कर के ही पास हो जाते,नकल करना भ्रष्टाचार थोड़े है,नकल करने से देश की अर्थव्यवस्था पे भी कोई असर नही पड़ता,फिर काहे इतना ईमानदारी दिखाये भई ।।"

राज भैय्या के गोरे चेहरे पे जैसे किसी ने मुट्ठी भर अबीर बिखेर दिया,बेचारे लजा के गुलाबी पड़ गये ,फिर धीमे से बोले-

"ऊ हम एक बार कोशिश किये थे,नकल मारने की, पर फुर्रे में जो लिख के ले गये थे उसको जल्दी जल्दी में मोजे के अन्दर डाल दिये और स्कूल जाते समय भूल गये और रास्ते में भरे पानी में छलांग लगाते स्कूल पहुँचे,जब वहाँ पेपर देख के अपना पर्ची ढूँढे तो वो पूरा गीला होके पूरा लिखा मटिया मेट हो गया रहा ।"

"धत ऐसे भी कोई चीटिंग करता है,तुमको तो चीटिंग करना भी नही आता राज।"

"अरे सुनो तो एक बार और कोशिश किये थे,हमारी ये बड़ी बड़ी ज़ुल्फों के भीतर पिंकी की हेयर पिन से फुर्रा छुपा लिये थे।।

"फिर,फिर क्या हुआ?"

"फिर का,वहाँ क्लास में पिन बाल मे ऐसा फंसा कि हम थक ,

गये पिन निकाल निकाल के ,पिन निकले ही नही,हमको इ सर्कस करता देख के आचार्य जी आये बेचारे वो भी पूरा मेहनत किये,फिर उनके साथ और दो लड़के मिल के ओ पिन निकाले ,पिन तो निकल गया पर फुर्रा आचार्य जी के हाथ में, . ऊ देखे उसको उल्टा पुलटा कर के,पुछे चीटिँग करने लाये थे बबुआ??

हम सर झुकाये खड़े रहे ,फिर फुर्रा हमारी ओर उछाल दिये बोले बेटा कर लो चीटिँग बन पडे तो।।।हम खुस8 Full stop।।देखे तो ऊ पर्ची का चिन्दी चिन्दी हो गया था,,ऐसा रोना आया की हम कसम खा लिये कि अब भले जीवन भर पास ना हो पाये पर नकल नही करेंगे।।"

"तुम कसम बहुत जल्दी खा लेते हो राज, तुम्हारी अम्मा खाना नही देती का।"ऐसा बोल के प्रिया फिर हिल हिल के हंसने लगी।।

"ए प्रिया देखो हम तुम्हारा मजाक नई उड़ाते तुम भी हमरी अम्मा तक ना जाओ।।"

"अच्छा ठीक है,तो सुनो, राज !!हम ठहरे गणित वाले ,और तुम हो आर्ट्स वाले,हम तुमको आर्ट्स पढायेंगे वो भी मैथ्स के स्टायल में,समझे।।"

"नई समझे,इत्ते समझदार होते तो पास ना हो जाते।"

"बात तो सही कह रहे तुम!! अच्छा सुनो देखो हम कुछ पते की बात बताते हैं,,देखो विद्यार्थी दो तरह के होते हैं-पहला वो ,

जो विद्या के सही अर्थों को जान ले समझ ले और अपने ज्ञान से संसार को तृप्त कर दे जैसे हम यानी प्रिया तिवारी ।।

और दूसरे वो जो विद्या की अर्थी निकाल दे जैसे तुम यानी राज शर्मा।।

तो बेटा राज बाबू तुम अब कुछ जादा ही फेल हो लिये हो,तुम्हारा ये तकलीफ अब हमसे देखा नही जा रहा,वो क्या है ना ,जैसा तुम दुनिया को स्वस्थ बनाने का जिम्मा लिये हो,वैसे ही हम दुनिया को साक्षर बनाने का जिम्मा ले लिये हैं,अपने इन

नाजुक कंधो पे।।

बस एक छोटी सी शर्त है हमारी,हफ्ते में एक दिन तुम हमें समोसा खिलाओगे,ठीक है?"

"खिला देंगे उसमें कौन बड़ी बात है? हम तो ई अटरम शटरम नई खाते पर तुम्हारे लिये हफ्ते में एक बार हमरे जिम में हम पार्टी कर देंगे ,एक दर्जन समोसा मंगाने मे का जायेगा हमरा?"

"काहे ?? हम अकेले खाएंगे का,ई बाकी के तुम्हारे घसियारे भी समोसा नई खाते का??"

"एक दर्जन तुम सब के लिये ही बोल रहे हैं भाई।"

राज भैय्या की बात सुन प्रिया फिर हिल हिल के हँस पड़ी-"अरे एक दर्जन तो हम सिर्फ दसै मिनट में गप कर जाते हैं राज बाबू,खैर चलो वो सब तो बाद में देख लेंगे ,अभी तुम्हें और कुछ ज़रूरी बात बता दे।"

,

"रुको तुम सब ज़रूरी बात बता देना पहले हमको

एक बात बताओ,तुम्हरे मन मे अचानक ये परोपकार कैसे जागा,हमे पढ़ाने कैसे चली आईं,हमारे बाबूजी कुछ बोले का तुमसे,या बडे भैय्या।।"

"नही .

ना तुम्हारे बाबूजी ना बड़के भैय्या,हमे साक्षात सरस्वती मैय्या सपने में आ के बोली कि प्रिया तुम बुद्धि का पिटारा हो और तुम्हारे मोहल्ले का एक सांड लगातार फेल होता जा रहा है, और बोली की जाओ उस नादान की मदद करो,उसे पढ़ाओ,तो बस देवी मैय्या की इच्छा पूरी करने हम आ गये।।"

भैय्या जी प्रभावित !! नतमस्तक हो उन्होने प्रिया को नमस्कार किया।।

"सुनो राज ,कुछ ज़रूरी पॉइंट . पढ़ने से पहले दिमाग में ये रखो की तुम्हें कैसे पास होना है,पढा तो हम देंगे पर पास होना ना होना तुम्हारे हाथ है।।

हम पहले भी बताये ना ,जो हमारे जैसे विद्यार्थी हैं वो पढ़ाई का भला करने पढ़ते हैं,पढ़ाई और किताबें हमे देख कर खुश होतीं है,पर जैसे ही तुम जैसों के हाथ आतीं हैं सौ सौ आंसू बहा के रोती है बेचारी।।

तो इसका मतलब ये है कि तुम्हरे पढ़ने से किसी का कोई फायदा नही है,तुम्हारे जीवन का एक मात्र लक्ष्य होना चाहिये पास होना।।।

,

साम दाम दण्ड भेद जिस तरीके से पास हो सको वैसे कोशिश करो और पास नही हो पाओ तो कोशिश करो की पेपर ही कैन्सिल हो जाये।।

"अब आज के लिये इत्ता सारा ज्ञान बहुत है,हम कल सुबह 7:30पे आयेंगे,अपनी सब किताबें ले कर आना,रख्खे तो हो ना किताबें की, कबाडी को बेच आये हो।"

"अब हम तो इत्ते साल से देखे ही नही,अम्मा से पूछना पड़ेगा किताब रख्खी हैं हमारी कि बेच डाली ,वैसे अम्मा को नही हमारे बाबूजी को ऐसे चिन्दी बेच के पैसे जमा करने का अजीबै शौक है।।

घर भर का पेपर रद्दी सद्दी जमा करेंगे और उसको चौक के ऊ पार नत्थू कबाड़ी के वहाँ बेचने जायेंगे, हम बोलतें भी हैं कि हमारे फ़ोन करने से वो घर आ जायेगा लेने तो बोलतें है घर आता है तो कबाड़ का दू रुपैय्या कम देता है,अब का बोले,इ बुढ़ापे में स्कूटर पे घिटर पिटर जातें हैं ।।"

"अर्र्रे राज . बाबूजी को बोलना स्कूटर में चार रुपैय्या का तेल जला देते हो चौक तक जाके उससे तो कम नुक्सान है ना नत्थु घर आके ले जायेगा तो।।"

राज भैय्या को आज पहली बार बड़के भैय्या से भी कहीं ज्यादा तेज़ दिमाग का कोई मिला था,अन्दर ही अन्दर वो प्रिया के पैने दिमाग का लोहा मान चुके थे,उन्होनें अपने नये नवेले गुरू को प्रणाम किया,प्रिया मुस्कुरा कर कॉलेज निकल गई,और भैय्या जी उसकी बातों और विचारों को ,

सोचते सोचते क्रॉस ट्रेनर पे चढ़ गये।।

. ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
 
इधर प्रिया और निरमा कॉलेज पहुँचे ,आज निरमा की खुशी संभाले नही संभल रही थी,अब उसे और उसके पहले प्यार को एक पर्मानेंट अड्डा मिल गया था,जहाँ दोनो अपने प्रेम को साकार कर सकते थे,ढेरों बातें कर सकते थे,एक दूसरे को नज़र भर देख सकते थे,अभी दोनों कॉलेज में प्रवेश कर ही रही थी कि गेट पे खड़े मजनुओं की टोली में से किसी ने बड़े सुरीले स्वरों को छेड़ दिया-

"वॉशिंग पाउडर निरमा,वॉशिंग पाउडर निरमा!! ढूध सी सफेदी निरमा से आई,रंगीन कपड़ा भी खिल खिल जाये,सबकी पसंद . "

अभी गायक अपने गायन को चरम पे पहुंचाता उसके पहले ही प्रिया पहुंच गई

"काहे बहुत गाना फूट रहा है,क्या बात है??"

"हम तो गाने में ही बता दिये का बात है,तुमको जलन तो नही ना हो रही कि तुमको नही छेड़े ।"

इतना कहते ही सब खी खी हंसने लगे

"तुम्हारा औकात भी नही है,हमको छेड़ने का समझे,अभी

एक हाथ देंगे ना बत्तिसी बाहर आ जायेगी,,फिर हम भी वो वाला विज्ञापन है ना, का हो राजू तुम्हारे दांत तो मोतियों जैसे चमक रहे हैं,वही गा गा के सुनायेंगे।समझे बेटा,।।"

"एक्सक्यूज़ मी!! क्या चल रहा है यहाँ ।"बहुत भारी गहरी सी आवाज़ सुन प्रिया के साथ सभी आवाज़ की दिशा में पलट के देखने लगे

आवाज़ देने वाले ने बहुत शालीनता से प्रिया को देखा और पूछा-"क्या ये लोग आप लोंगो को परेशान कर रहें हैं?"

"हां कर रहे हैं बे!! बोलो का करोगे?? जादा चौधरी ना बनो,समझे।"उनमें से एक कूद पड़ा

"नही समझे,आप समझा दीजिये,कि अगर मैं बीच में बोला तो आप महानुभाव क्या करेंगें।"

"तुम्हारा चौखटा बिगाड़ देंगे घूंसा मार के,वैसे तुम हो कौन बे,जो इतना चपड़ चपड़ कर रहे हो।"

"हम इस महाविद्यालय के एक छोटे से अदना से लेक्चरर हैं,गणित पढ़ाने आये हैं,नाम है भास्कर शुक्ला।"

"ओह हो हो पण्डित जी क्षमा करें "बोल के सारे लड़के गिरते पड़ते भास्कर की चरण धूलि ले लेकर वहाँ से भाग खड़े हुए।।

,

एक हाथ देंगे ना बत्तिसी बाहर आ जायेगी,,फिर हम भी वो वाला विज्ञापन है ना, का हो राजू तुम्हारे दांत तो मोतियों जैसे चमक रहे हैं,वही गा गा के सुनायेंगे।समझे बेटा,।।"

"एक्सक्यूज़ मी!! क्या चल रहा है यहाँ ।"बहुत भारी गहरी सी आवाज़ सुन प्रिया के साथ सभी आवाज़ की दिशा में पलट के देखने लगे

आवाज़ देने वाले ने बहुत शालीनता से प्रिया को देखा और पूछा-"क्या ये लोग आप लोंगो को परेशान कर रहें हैं?"

"हां कर रहे हैं बे!! बोलो का करोगे?? जादा चौधरी ना बनो,समझे।"उनमें से एक कूद पड़ा

"नही समझे,आप समझा दीजिये,कि अगर मैं बीच में बोला तो आप महानुभाव क्या करेंगें।"

"तुम्हारा चौखटा बिगाड़ देंगे घूंसा मार के,वैसे तुम हो कौन बे,जो इतना चपड़ चपड़ कर रहे हो।"

"हम इस महाविद्यालय के एक छोटे से अदना से लेक्चरर हैं,गणित पढ़ाने आये हैं,नाम है भास्कर शुक्ला।"

"ओह हो हो पण्डित जी क्षमा करें "बोल के सारे लड़के गिरते पड़ते भास्कर की चरण धूलि ले लेकर वहाँ से भाग खड़े हुए।।

,

प्रिया को मम्मी की फेयर ऐंड लवली की याद आ गई,आज तक नहाने के बाद उसने चेहरे को किसी तरह के पृलेप से दूषित नही होने दिया था,आज उसकी वही कमनीय त्वचा फेयर ऐंड लवली के स्पर्श को आतुर होने लगी,उसने कुछ सोच कर निरमा से कहा-

"निरमा हम सोच रहे,जब राज को पढ़ाने जायेंगे ही तो थोड़ा बहुत व्यायाम कसरत भी कर लिया जाये क्या,तुम क्या सोचती हो इस बारे में?"

"हाँ हाँ क्यों नही,ये तो अच्छी बात है,हम भी कर लेंगे कुछ"

"अरे तुम तो ऐसे ही मरकट्टी रेगड़ी हो एकदम सुखी बिलाई लगती हो,और कितना दुबराओगी, हम थोड़ा ज्यादा ही हरे भरे लगते हैं,है ना ?"

"अरे नही प्रिया तुम ऐसे ही प्यारी लगती हो,पर हाँ अगर थोड़ा कम हो जाओगी तो और प्यारी लगोगी,अच्छा बात है ये तो।"

"तो ठीक है,कल राज को पढ़ाने के बाद पूछेंगे की क्या क्या करना है हमको।"

"नेकी और पूछ पूछ,कल तक काहे रुक रही,आज ही यहाँ से लौटते में पूछ लेना।।"

,

"अरे नही भई,आज सुबह सुबह हम बहुत सारा ज्ञान दे डालें हैं,अब शाम को पहुंच जाये कि हमको पतला कर दो,ये हमे शोभा नही देता,,कल जब पढ़ाने जायेंगे तब थोड़ा घुमा फिरा के स्टायल से बोलेंगे,,समझी।।"

"हाँ मेरी माँ समझी।।"दोनो सहेलियां खिलखिलाती हुई आगे बढ़ गई ।।।

,"शर्मिला अरी ओ शर्मिला,,कहाँ मरी पड़ी है,,हे राम . एक तो मरे घुटने के दर्द से चला फिरा नही जाता फिर भी तेरी बेटी के लिये कैसे रात दिन एक किये हूँ,,देख तो सही।।"

अपने पेट पर के टायरों को संभाले घुटनों को सहलाते बुआ जी शर्मिला को आवाज़ देती भीतर चली आईं, उनकी आवाज़ से शर्मिला रसोई से हाथ पोछती भागी भागी आई और उन्हें प्रणाम किया।।उनकी आवाज़ बिना सुने ही सीढियों से नीचे उतरती प्रिया ने जैसे ही बुआजी को देखा वापस ऊपर को जाने लगी पर बुआजी की गिद्ध नजरों से बच ना सकी_

"अरी लाड़ो तू भी आ जा,तेरे लिये ही तो आती हूँ बिटिया,,देख कैसा हीरो जैसा रिश्ता लेकर आई हूँ,,आ आकर देख तो जा।।"

अभी उनकी बात पूरी भी नही हुई थी कि वीणा अपनी चमचमाती रानी कलर की साड़ी में लसर फसर वहाँ पहुंच गई ।।

शर्मिला ने दोनो के हाथ में बादाम का हलुआ पकड़ा दिया,"जिज्जी पहले इ खा के बताओ ,कैसा बना है,हमरी लाड़ो को बड़ा पसंद है,उसी के लिये बनाया है,बहुत दिमाग

का काम करती है रात दिन बेचारी,खटती रहती है किताबों के बीच।।

"बस अम्मा यही सब घी में तर हलुआ पूड़ी ठून्गो अपनी लाड़ली को,दिन बा दिन बरगद बनती जा रही है,अरे इतना तेजी से महंगाई नही मोटाती जैसी तेजी से तुम्हरी पेटपुन्छनी मुटा रही, कुछ तो रहम करो अम्मा।।"

"अरे तो का भूका मार दे अपनी लड़कोर को, तुम्हे भी तो खिला पिला के पाला पोसा है बड़की ।।

"हमें खिला पिला के पाला है इसे खिला पिला के मुट्वा रही हो,फरक है दोनो में अम्मा।।

"प्रणाम करते हैं बुआजी,और दीदी कैसी हो,गोलू को कहाँ छोड़ आई आज।"

"उसकी दादी के पास छोड़ा है,अरे दादी हैं इतना तो करे अपने पोता के लिये।।"

किसी बात पे बुआजी ने अपना प्रिय राग छेड़ दिया और वीणा भी उनके सुर से सुर मिलाने लगी।।

"करेला उसपे नीम चढ़ा"प्रिया ने धीरे से गुनगुना कर कहा।।

"का बोली तुम ,हैं!! ए प्रिया,हमे नीम बोल रही हो।खुद का ,

सकल(शक्ल) देखी हो आईना में, कोनो साईड से लड़की नही लगती हो,हम तो समझा समझा के थक गये,कि कभी पार्लर भी चली जाओ।"

"ठीक ए बोल रही हो बिटिया,ऐसा करो लड़का वाला आने वाला है प्रिया को देखने,, . दुई चार दिन में आ जायेगा,तब तक तुम इसका थोड़ा रंग रोगन करा दो।।"

बुआ जी के इस प्रस्ताव का वीणा ने पूरा पूरा समर्थन किया ,पर प्रिया अड़ गई

"हम वो अदनान सामी के लिये पार्लर नही जायेंगे,,हमको नही पसंद वो मौत का कुआँ मे जाना ।"

"पगला गई हो का,,कौन बोला तुमको ऊ मौत का कुआँ है??हम तो जातें हैं थ्रेडिंग कराने,और फेसियल कराने ।"

"हाँ तो तुम जाओ ना दीदी,हमको नही पसंद वहाँ जाना ।।जब हमारा मन करेगा तभी जायेंगे।।"

"तो इतना खेती काहे बढ़ा डाली हो आँखी के ऊपर , कम से कम थ्रेडिंग ही करा लो।।"

"हम काहे करायें,वो लड़का तो हमारे लिये कुछ नही करा रहा।।"

"हाय राम!! मैं कहाँ जाके मरूं,अरे लड़के कभी थ्रेडिंग कराते हैं क्या?? कैसा पागल समान बात करती हो प्रिया।।""

,

"जानती हो दीदी लड़के काहे थ्रेडिंग नही कराते जिससे उनका बात सही साबित हो जाये कि ' मर्द को दर्द नही होता' अरे जब तक औरतों वाले काम करोगे ही नही तब तक दर्द पता कैसे चलेगा।।

"अरे सुन ना हमको पता है तू बहुतै ज्ञानी है,अभी चल हमारे साथ कम से कम क्लीन अप करा ले लड़की . चल बुआजी की बात का लाज रख ले11 Full stopअम्मा तुम आज रात के खाने पे आलू टिक्की बना लो,जिससे हमारी धमल्लो खुस हो जाये,चल अब टिक्की के नाम पे चल पार्लर।।"

जाने क्या सोच प्रिया वीणा के साथ चली गई,लौटते में उसे जिम में रुकना था भैय्या जी को सुबह 7:30 पे ज्यादा कुछ पढा नही पाई थी इसीसे शाम 4 का समय फिर से दिया था,,4बजे निरमा वहीं पहुंचने वाली थी।।
 
पार्लर से लौटते हुए प्रिया ने जैसे ही जिम में रुकने की इच्छा जाहिर की,वीणा का मन मयूर नाच उठा,अपने मोहल्ले की परिपाटी को निभाते हुए वो भी किसी ज़माने में भैय्या जी की फैन हुआ करती थी,पर नारी सुलभ शील संकोच ने खिड़की से झांक लगा के रोड पे जॉगिन्ग करते भैय्या जी को देखने से ज्यादा की अनुमती नही दी और फिर सरकारी नौकरी करते यू डी सी का आया चमचमाता रिश्ता उसके घर वालों ने लपक लिया,और कभी भैय्या जी को बड़ी अदा से राजकुमार बुलाने वाली वीणा भी संसार के सुर में सुर मिलाती भैय्या जी बोलने लगी।।

,

पर आज प्रिया की इच्छा सुन उसके मन में सोया प्यार जाग उठा,,अरे अपने प्रथम प्यार को एक झलक देख लेना पतिदेव से चीटिँग थोड़े है !! वो तो बस ऐसे हीजैसे लगातार चलते बोरिंग से सीरियल के बीच सलमान खान का तूफानी ठंडा एडवरटाइजमेंट जैसे थाली भर बेस्वाद खिचड़ी के साथ भरवा लाल मिर्च का अचार . हाय !!

"ठीक है चलो फिर प्रिया!! हम भी तुम्हारे साथ जिम चले चलतें हैं ।"

"काहे?? तुम क्या करने जाओगी दीदी??"

"अरे तो तुम का करने जा रही हो,,पतला होने का भूत सवार हो गया क्या??"

भैय्या जी नही चाहते थे कि उनकी ट्यूशन वाली बात जिम से बाहर लीक हो इसिलिए उन्होनें अपनी आदत के अनुसार प्रिया को 'मम्मी की कसम' खिला दी थी,अब उस कसम के बोझ तले दबी प्रिया ने असल कारण नही बताया- "हाँ दीदी हम सोच रहे थोड़ा जिम वीम करें,बहुत हट्टी कट्टी हो गये हैं . नही!!"

"हाँ हो तो गयी हो एकदमी टुनटुन लगने लगी हो।।"

"अब इतना तारीफ भी मत करो दीदी,हम सोनाक्षी सिन्हा जैसे फिगर के हैं ।"

,

"ओह्हो बड़ी आई सोनाक्षी!! तो अब का करीना बनने का विचार है।।"

"अब यही मान लो दीदी,बचपन से हमे जानती हो,जो ठान ली तो फिर कर के रह्ते हैं,है ना!!, अब तुम जाओ,हम एक घंटा में घर आ जायेंगे।"

बड़े बेमन से जिम में झांकती फाँकती वीणा घर की तरफ मुड़ गई,उसे प्रिया पे पूरा पूरा विश्वास था,कि चाहे प्रलय आ जाये राज भैय्या उसकी छुटकी बहन जैसी रूपवती पे कभी दृष्टिपात नही करेंगे, इसी विश्वास पे अडिग प्रिया को वहाँ अकेली छोड़ वो घर चली गई ।।

प्रिया वहाँ पहुंची तो निरमा और प्रेम एक ट्रेड मिल पे बैठे गप्पे मार रहे थे,भैय्या जी ज़मीन पे योगा मैट बिछाए किताबों के जाल मे उलझे बौराये बैठे थे,,दो चार छुटभैये इधर उधर वर्जिश करने की बहुत बुरी एक्टिंग कर रहे थे ।।

हड़बड़ाती हुई प्रिया अन्दर गई और भैय्या जी के पास पहुंच के बैठ गई,और किताबें देखने लगी

"अरे इत्ता सारा किताब काहे ले आये,आपको सिर्फ बारहवीं पास करना है,कोई आई ए एस थोड़े ही बनना है अभी।।"

"हमारे पास जो जो रख्खा था,हम सब उठा लाये,काम की तो सभी है ना।।"

,

"नही!! आपके काम की कोई नही . आप मान लिजिये कि आप गधे पैदा हुए हैं,स्कूल मे भी गधे ही रहे और कॉलेज में भी गधे ही रहेंगे।।'

"भैय्या जी आपका लिहाज करके चुप हैं,समझा दीजिये इस लड़की को,कहीं हमारा दिमाग सटक गया तो हमारे हाथ से खून ना हो जाये इसका।"

एक गपोड़ी चिल्लाया

भैय्या जी ने बिल्कुल सरकार वाले अमिताभ की स्टायल मे उसे हाथ दिखा के चुप करने का इशारा किया और प्रिया से बोले-"काहे हमरा इतना बेज्जती करती हो बात बात पे!! क्या मज़ा आता है इसमें ।"

"अरे तुम्हारी बेइज्जती नही कर रहे भई!! बस इत्ती सी बात कह रहे कि इतना सब किताब को मारो गोली,बस एक किताब पकड़ो नाम है ' युगबोध'!! और उसमें भी सब पढ़ने का ज़रूरत नही है,हम पिछले दस साल का पेपर देख के महत्वपूर्ण सवाल टिक कर देंगे,बस उसी उसी को तुमको रट्वा देंगे,,समझे।।"इतना सब किताब पकड़ के रट्टा मारोगे,हाथ में और दिमाग में दर्द हो जायेगा,समझे।

"देखा भैय्या जी ई लड़की फिर आपका बेज्जती कर रही,अरे भैय्या जी मर्द हैं ,उनको किताब पकड़ने से दर्द नही होता।।"

"का नाम है तुम्हारा ??"

,

"प्रिन्स!! प्रिन्स नाम है हमारा।"चेले ने सीना ठोक के जवाब दिया,उसे नही पता था कि उसने कैसी चतुर बिलाई से पंगा ले लिया था।।

"तो प्रिन्स तुम मर्द नही हो??"

"अरे काहे नही है,,हम भी हैं ।"

" जल्लाद देखे हो कभी?? कैसा दिखता है।"

"नही असली का नही देखे,,हम पिच्चर वाला जल्लाद देखे हैं ,अरे वही मिथुन चक्रवर्ती वाला जल्लाद।"प्रिन्स के चेहरे पे अभूतपूर्व ज्ञान की छटा फहर रही थी।।

"ब्यूटी पार्लर जानते हो?? वहाँ जो काम करती है ना, असल में वो जल्लाद होतीं हैं,समझे . भयानक खून की प्यासी!!

पीपल पे उल्टी लटकी चुड़ैल भी इन पार्लर वालियों से बहुत डरती हैं ।।"

"आपको कैसे पता प्रिया मैडम जी ।।"भैय्या जी ने अपनी भोली मुस्कान बिखेरते हुए पूछा ।।

"अरे कभी टी वी पे किसी भूतनी को मेक'प किये देखे हैं क्या?? सब बाल बिखराये पगलाये घूमती हैं ।।"

"आप मजाक बहुत करती हैं,हैं ना!!" भैय्या जी हँसते हुए बोले

,

"नही मजाक नही कर रहे,,आज ही दोपहर को हमारी दीदी और हमारी बात हो रही थी,मर्द और औरत की बराबरी के बारे मे . हम बोले मर्द कभी औरत का बराबरी कर ही नही सकते,जितना दर्द औरत झेल सकती है ,मर्द झेल पायेंगे भला??"

"ए प्रिया तुम बहुत जादा बोलती हो,कहाँ हम मर्द और कहाँ तुम औरतें ।।।प्रिन्स, की बात सुन प्रिया ने अपनी बीन बजानी चालू रखी

" तो प्रिन्स बाबू इतने बड़े मर्द हो तो आ जाओ अखाड़े में ब्यूटी पार्लर के ,और फिर हम देखेंगे तुम्हरी मर्दानगी . एक कुर्सी मे बैठा दो एक लड़की को और दूसरे में तुम्हें या किसी भी मर्द को ,हम लिख के दे रहे हैं बाबु , जब यमराज जैसी शकल की दो ब्युटिशियन हाथ में धागा पकड़ी भौंहो को नोचने आयेंगी ना तब तुम ससुरे मर्द ज्यादा जोर से चिल्लाओगे ।।

अरे थ्रेडिंग तो सबसे सिम्पल दर्द है।।।जब दो खतरनाक खूनी खेल खेलने वाली नागिन आयेंगी तुम्हारे सामने और उनमें से एक तुम्हारा खरीफ की फसल से लहलहाता खेत वाला हाथ पकड़ के उबलता हुआ वैक्स पलट देंगी और उसके बाद अपनी आंखों से आग उगलते हुए एक बोरी का टुकड़ा तुम्हारे हाथ पे बिछा के उसको जमा के जोर से सटाक . खींचेंगी ना तब कसम से कह रहे तुम्हें तुम्हरी अम्मा के साथ साथ नानी भी याद नही आ गई ना तो हमारा नाम बदल देना,,एक बार सह के देखो वो दर्द बबुआ और फिर ,

बोलो मर्द को दर्द होता है कि नही . ऐसे बिलबिला के भागोगे ना कि सीधा मंगल यान से उड़ान भरोगे फिर चाहे कोई कितना भी आवाज़ दे ले रुकने वाले नही तुम मर्द .

बड़े आये मर्द . खुद को कुच्छो नई कराना और हम सलगे ज़माने का दर्द झेले इनके लिये।।

"और सुनो ये फेशियल से चेहरा चमकाने का दावा करने वाली नागिने सबसे पहले चेहरा साफ कर चेहरे पे ब्लीच पोत देती हैं,वो कभी चेहरे पे पुतवा के देखो,रोंम रोम से ऐसे अंगारे फूटेंगे की जीते जी नरक की दावग्नी का स्वाद चख लोगे बबुआ।।

ये सब करा लो उसके बाद हमसे कहना कि मर्द को दर्द नही होता।।"

"अरे प्रिया !! हुआ क्या?? इत्ता काहे भरी बैठी हो।।"निरमा के पूछते ही प्रिया का ध्यान गया कि वो पढ़ना पढाना छोड़ कर बस इधर उधर की बतकही में लगी है।।

"अरे कुछ नही निरमा आज हमें दीदी जबर्दस्ती पकड़ के पार्लर ले गई थी,और बस ये ही कोई काम बिना मर्ज़ी के करना हमे पसंद नही।।"

"अरे कोई बात नही मैडम जी !! पर एक बात है,,आज आप अच्छी भी लग रही हैं ,कुछ कुछ सोनक्षी सिन्हा जैसी ।।" राज भैय्या के ऐसा बोलते ही प्रिया मुस्कुरा पड़ी -" पर राज हमें सोनाक्षी नही पसंद,हमें तो श्रीदेवी पसंद है,भले ही हमारी मम्मी के जमाने की हेरोइन है पर पसंद वही है।।"

,
 
राज भैय्या का मुहँ खुला रह गया क्योंकि दिल ही दिल में उनके भी ख्वाबों की शहजादी श्रीदेवी ही थी।।उनके आसमान के बादल श्रीदेवी के दम पे थे और उस आसमान की बिजलियां थी श्रीदेवी की अंगड़ाई ।।

"तो क्या हुआ आप बन सकती हैं श्रीदेवी !! अगर आप चाहें।"

"वो तो ठीक है पर तुम हमें ये आप आप क्यों कहते हो,तुम हमें प्रिया ही कहा करो,जैसे हम तुम्हें राज कहते हैं ।।"

"ठीक है,,अच्छी बात है,तो अगर बुरा ना मानो तो एक बात कहें प्रिया,तुम जिम शुरु कर दो।।तुम हमें पढ़ा दिया करो,और हम तुम्हें कसरत करवायेंगे, बस छै महीने मे तुम पूरी श्रीदेवी बन जाओगी।।"

"हाय !! सच्ची"

"और का! चाहे तो हम मम्मी की कसम खा लेते हैं ।"

"अरे नई नई कसम ना खाओ,,चलो तो फिर कल सुबह से हम आते हैं ,सुबह व्यायाम और शाम को पढ़ाई,ठीक है??"

"ठीक है।"राज भैय्या ने मुहर लगा दी।।

प्रिया ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और राज भैय्या ने अपनी ,

मैनिक्यूर्ड (मैनिक्यूर की हुई जैसी दिखती)

उंगलियों से उसका हाथ थाम लिया।।

एक तरफ जहां राज भैय्या प्रिया की बुद्धिप्रद कुशाग्र बातों में आकन्ठ डूबते जा रहे थे ,वही प्रिया को भी भैय्या जी की भोली हरकतों मे कम से कम बात करने लायक मित्र की झलक मिलने लगी थी।।

प्रिया ने जाते जाते पलट के प्रिन्स को बुलाया, प्रिन्स जो अभी तक ब्यूटी पार्लर के स्केरी हाऊस के डर के साये मे कांप रहा था,चुप चाप आकर उसके सामने खड़ा हो गया।।

"ए सुनो!! इतना ना डरो ,तुम्हे इस जनम पार्लर नही जाना पड़ेगा।।और एक बात कहें??"

"जी प्रिया जी !! कहिये।।"

"ये जो शर्ट के दो बटन खोल के सिंघम बने घूमते हो ना कुछ नही होने वाला बबुआ,एक तो दिखते हो जैसे टी बी का मरीज एकदम सुख्खड़,,और उसपे बटन खोले और अपनी सच्चाई दिखा देते हो .

बन्द करो वर्ना लड़कियाँ तुम्हरे फेफड़े की हड्डियां गिन डालेंगी,और फिर शर्त लगाएंगी ,एक बोलेगी 12थी रे तो दुजी कहेगी

नही मैनें तो 14 गिनी।।

हँसते हँसते प्रिया और निरमा घर निकल गये।।

,
 
भाग 3

"अम्मा जी खीर बना के रख दिये हैं,और कद्दू भी छौंक दियें हैं,ये देख लिजिये पूड़ी का आटा,इत्ता हो जायेगा कि और ले लें ।।"

रूपा यानी युवराज शर्मा की दुल्हनीया और राज भैय्या की भाभी आज बड़ी प्रसन्न हैं,हो भी क्यों ना !! आज उनके पिता और भाई शाम के भोजन पर उन सब से मिलने आ रहे हैं ।।

गिरिधर शास्त्री यानी रुपा के पिता कभी कोई काम निराधार नही करते ,,उनके हर कार्य के पीछे लम्बी चौडी योजना होती है।।

गिरिधर शास्त्री का भी शहर में अच्छा खासा नाम है,उस ज़माने के वकालत पढ़े हैं,भले ही प्रैक्टिस ना करें पर मोहल्ले भर के फ़्री के पटवारी हैं,किस की ज़मीन कहाँ अटकी भटकी पड़ी है,उसे कैसे पार लगाना है आदि आदि के आँकड़े उनके जिव्हाग्र पे हमेशा अंकित रहते हैं ।।

किसी के मिट्टी के मोल बिकती जमीन पे उन्होनें करोडों का नफ़ा करवाया है तो किसी के सदियों से फंसे वकालती विरासत के मामले को चुटकियों मे यूँ सुलझा के रख

दिया,जैसे कोई मसला था ही नही।।

पहले पहले तो कुछ लोगों ने उनपे तंज कसने ही उन्हें वकील बाबु कहना शुरु किया पर धीरे धीरे बच्चे बूढ़े सभी के लिये वो वकील बाबु बन गये,यहाँ तक की उनकी अपनी खुद की सगी बीवी भी उन्हें वकील बाबु ही बुलाती है।।

और जब जब वो अपने पल्लू के ओट से उन्हें मीठी सी झिड़की के साथ 'ओकील बाबू' बुलाती ,वकील बाबू खुद को कहीं का मजिस्ट्रेट समझने लगते ,और इसी समझने समझाने में तीन तीन लड़कों के साथ दो दो बिटिया भी घर के आंगन को निहाल करने लगीं ।।

दो बड़े भाईयों के बाद रुपा फिर रेखा और फिर एक छोटा भाई नाहर।।

राधेश्याम शर्मा के बड़े पुत्र युवराज को एक बार उन्होनें पटवारी कार्यालय में अपने पैट्रोल पम्प के कागजों के लिये माथा पच्ची करते देखा था,और वो गोरा चिट्टा उंचा नौजवान उन्हें अपनी बड़ी के लिये भा गया था,बस उन्होनें पूरे परिवार की जन्मकुण्डली बांची और चट मंगनी पट ब्याह निबटा दिया।।

इधर कुछ दिनों से वो रेखा के ब्याह के लिये घर वर ढूँढ रहे थे।।ऐसे ही कभी मायके आई रुपा ने अपनी माँ के कान मे रेखा और राज भैय्या के रिश्ते की बात डाली थी .

जब पति को रात दिन एक ही उलझन मे परेशान देखा तो एक रात श्रीमती जी ने खाने की थाली में आलू मेथी के साथ अपना आइडिया भी परोस दिया-

"ए जी सुनो!! हम का कह रहे,ई बिटिया का देवर है ,

ना ,राज!! हमरी रेखा के लिये उसका रिस्ता काहे नई देखते,घर का घर में ही रिस्ता हो जायेगा, वैसने पहली बार में इत्ता सारा दे चुके हैं अब दुसरी में थोड़ा राहत हो जायेगा।।""

गिरिधर शास्त्री बाहरी बातों में औरतों का हस्तक्षेप अच्छा नही मानते थे,पर इस बात में उन्हें थोड़ा दम लगा।।

"राहत हो जायेगा से मतलब का है तुम्हरा।"

"अरे रूपा के टाईम जो सोफा आलमारी फिज टीवी दिये रहे ,ऊ अब रेखा के टाईम देने की का ज़रूरत।

एकै घर मा दू दू ठो सोफा दू दू फ्रिज का करेंगे समधि ।"

"अच्छा ऐसा बोल रही हो,हां पर गहना उहना तो देबै पड़ी ।"

"तो हम कब मना किये,गहना तो हम बनबा रख्खे हैं,पर तुम एक बार बात तो करो समधि जी से।"

"ठीक बोल रही हो गुड्डू की अम्मा ,हम कलै फ़ोन करते हैं शर्मा जी को,,उनका छुटका देखा भाला है,अच्छा लड़का है।।"

अगले दिन शास्त्री जी के फ़ोन से शर्मा जी की बांछे खिल गई,उन्हें मन मांगी मुराद मिल गई,इत्ते बड़े आदमी की दोनो बेटियाँ उनके घर आ जायेंगी तो समझो उनकी वसीयत का 2 बटा 5भाग उनका हुआ,हालांकी वो जानते थे,शास्त्री पुरानी रीति का आदमी है ,वो लडकियों को जितना देना है ,

शादी मे दे दुआ के खतम करने वालों मे से है,और लडकियों का वसीयत पे कोई अधिकार हो सकता है ये वो कभी नही मान सकता,पर अपनी लड़ाकू फूलन देवी सरीखी बहु रूपा पे उन्हें पूरा विश्वास था,80 एकड़ खेती का ज़मीन नही भी दिये तो 40 एकड़ का आम का बगैचा तो बिटिया लोगों के नाम कर ही देगा गिरिधर शास्त्री!!

उन्होनें युवराज के ब्याह मे रेखा को देखा था, लड़की ऐसी बुरी भी नही थी,कॉलेज तक की पढ़ाई कर चुकी थी,और अभी कोई फैसन वाला कोई कोर्स कर रही थी,उन्होनें इस बारे में अपनी श्रीमती जी से बात की-

"अरे का कह रहे आप,ऊ सिडबिल्ली को हम अपनी बहु ना बनाएँगे, रुपा तो चलो कम से कम काम भी कर लेती है,ज़बान चलाने के साथ,पर ऊ लड़की का तो लक्षनै ठीक नई लगता,जब देखो अन्ग्रेजी मा गिटर पिटर करती रहती है।।"

"अरे तुम कहाँ से कहाँ पहुंच जाती हो,देखो हमरा राज भी तो पढ़ लिख नही पा रहा,उसके लिये कहाँ से कलक्टरनी लायोगी खोज के, औ ई सोचो दुनो बहन एक ही घर मे रहेंगी तो झगड़ा फसाद भी नई होगा,बांट बखरा का झमेला से मुक्ति,भई हमरा तो दुई ठो लड़का है,दुनो एक संग निभा लेंगे।।"

"अरे तो लडकियों का अकाल पड़ गया है का,,जो इक्के घर की दुनो को बहू बनाना चाह रहे।"

"अब तुमसे बहस नही करना चाहते कल शास्त्री आ रहा ,

अपने लड़का के साथ,इहै बातचीत करने,अच्छा से खान पान की तैय्यारी कर लेना, हम जा रहे ठीका में देखने,बहुत दिन से उधर गये नही।

राधेश्याम ज्यादा औरतों के पर्पंच में पड़ने वाले आदमी नही थे,सीधे और शान्त स्वभाव के थे,अपनी बात रखने के बाद एक बार ज़रूर पत्नि का पक्ष सुनते पर जब उसे अपने पक्ष मे नही पाते तो बिना मतलब की बहस करने की जगह एक बार मे अपना निर्णय सुना कर निकल लेते थे,,कम उम्र से उठाई जिम्मेदारियों के कारण पैसों के थोड़े लालची थे,कहीं से मुफ्त में आ रही लक्ष्मी से उन्हें कोई वैराग्य नही था,हालांकी उनकी दिली ख्वाहिश हमेशा ही थी कि उनके दोनो लड़कों की शादी पढ़ी लिखी लड़कियों से हो,पर जब युव के लिये रूपा का रिश्ता आया तो बारहवीं पास रूपा में उन्हें सुलक्षणी बहु का रूप दिखा या सरस्वती मैय्या पे लक्ष्मी मैय्या भारी पड़ गई,पर जो भी हो उन्होनें सहर्ष उस रिश्ते को स्वीकार लिया था,अबकी बार रेखा थी सामने,जो कि अपने पूरे घर परिवार में अकेली थी जिसने अन्ग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करी थी,तो उस अंग्रेज़ी माध्यम का मोह भी शर्मा जी संवरण नही कर पा रहे थे।।

रेखा शास्त्री!! रूपा की छोटी बहन ,अपने पूरे कुनबे में सबसे ज्यादा लिखी पढ़ी मानी जाती थी,एक तो इनकी शिक्षा 'कार्मल कॉन्वेन्ट ' से हुई थी, इन्होनें स्कूल में अपने बाकी भाई बहनों के जैसे सरस्वती वन्दना की जगह प्लेज किया था,,जहां इनके भाई बहन बचपन में किसी भी मेहमान के आने पर समवेत स्वर में "हम होंगे कामयाब एक दिन "गाया ,

करते थे,वही घर की छुटकी बिटिया रेखा उसकी जगह अकेले पूरे गर्व से "we shall overcome ,one day.." गाया करती थी।।

बचपन से इस भेद भाव का असर हुआ कि रेखा के मन में ये पैठ गया कि वो कुछ विशेष है,क्योंकि वो इंग्लिश मीडियम से पढ़ी है,,उसके इंग्लिश मीडियम में पढ़ने का श्रेय जाता था उसकी मासी को,शादी के चार सालों में भी जब हीरा व्यापारी तिलोकचंद त्रिपाठी के घर बाल ग्वाल नही विराजे तो उनकी धर्मपत्नी सुलोचना ने अपनी बड़ी बहन की छोटी लड़की रेखा को गोद लेने की सोची।।

इस सोच-सोच में ही उन्होनें उसे ढेरों कपड़े दिलवाये,विदेशी गुड़िया दिलवाई,चॉकलेट खिलवाई और शहर के सबसे बड़े इंग्लिश मीडियम स्कूल में उसे भर्ती कराया . पर विधाता के खेल . जिस दिन से गोद लेने का कानूनी तीन पांच शुरु होना था उसी दिन सुबह नाश्ते की टेबल पर नाश्ता देख कर ही सुलोचना का जी मचल गया,डॉक्टर ने आते ही हाथ की नब्ज थाम कर हीरा व्यापारी को बधाई दे डाली,,आनन फानन घर में उत्सव का माहौल बन गया,और इस सब में उलझे त्रिपाठी दंपति गोद लेंने लिवाने की रस्म भूल गये .

सब छूट गया,सभी का जीवन खुद मे व्यस्त हो गया पर रेखा का स्कूल नही छूटा,,बीच बीच में जब भी हीरों से लदी फदी मासी अपने बाल गोपाल को कमर पे टिकाई बड़ी बहन से मिलने आती अपनी प्यारी रेखा की इंग्लिश मीडियम बातें सुन खुशी से चौडी हो जाती,और इन्ही सब बातों का धीमा धीमा ज़हर रेखा के खून मे घुलता चला गया।।
 
दिखने में ठीक ठाक परन्तु कपडों जूतों से बेहद स्टाईलिश रेखा ने जब अपनी दीदी की शादी में अपने दीदी के लुभावने देवर को देखा तो पहली ही नज़र में अपना दिल हार गई,उसे पूरी शादी में अपने खुद के अन्दर माधुरी और राज भैय्या के अन्दर सलमान खान दिखता रहा।।

उसने बड़ी नज़ाकत से जूते भी चुराये और जूतों के बदले पैसों की गुहार भी लगाई,पर उधर सलमान खान नही था,जो ' जूते दो पैसे लो 'की गुजारिश करता,उधर तो राज भैय्या थे,उन्होनें साफ साफ पूछ लिया"कितने चाहिये??"

अब इधर रेखा के पहले ही किसी एक नाज़नीँ ने लपक के -"पूरा पांच हज़ार एक रुपैय्या चाहिये भैय्या जी" बोल दिया।।

भैय्या जी हो हो कर हँस दिये-" बस इत्ता ही चाहिये,अरे हमरे बड़के भैय्या का जूता ही ग्यारह हज़ार का है,ई लो रख लो,और ला दो हमरे भैय्या का जूता।।"

अब बेचारी रेखा जब तक बाकी सखियों को जूते और पैसों के लिये लड़ने का मह्त्व सिखाती बताती तब तक में लाली दौड़ कर जूते का डिब्बा उठा लायी,भैय्या जी नये करारे नोट गिन के लाली के हाथ में रख दिये और जूते का डिब्बा उठाये बिना अपनी माधुरी दीक्षित को देखे ही चल दिये।।

बेचारी रेखा मन मसोस के रह गई ।।

दुसरी बार आस जगी जब उसकी बड़ी बहन रूपा ने उसे कुछ दिन अपने पास रहने को बुलाया,किसी दूर की रिश्तेदारी में ,

होने वाली शादी में पूरा शर्मा परिवार जाने वाला था,बस राज भैय्या और रूपा ही नही जाने वाले थे।।

बिल्कुल माधुरी जैसी कातिल रेड ड्रेस पहन के रेखा अपने सलमान के इंतज़ार मे पलक पांवडे बिछाए बैठी थी कि अब राज आयेगा और उसकी खुली जिप्सी में जाते समय वो भी मन भर के गायेगी-" फूलों कलियों की बहारें,चंचल ये हवाओं की पुकारें . ये मौसम का जादू है मितवा "

पर एक बार फिर भगवान ने उसकी इच्छाओं पे घडों पानी फेर दिया।।राज भैय्या तो आये,जिप्सी में ही आये ,पर भाभी को साथ लिये आये, वहाँ घर में कोई बड़ा ना होने के कारण रुपा को कुछ दो चार दिन के लिये मायके भेज दिया गया।।

मायके के नाम पे खिली रूपा दौड़ी चली आई,दोपहर का भोजन खा कर सलमान खान अपने घर मोहल्ले को निकल गया और माधुरी अकेली विरह अग्नि में जलती रही,और बैकग्राउंड में गाना बजता रहा- "सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नही।"

रुपा कुछ चार दिन रह कर,अपनी सास को मन भर गालियाँ देकर चली गई,पर जाते जाते अपनी माँ के कान में अपनी छुटकी बहना और राज की शादी का मन्त्र भी फूंक गई।।

ना ना ऐसा बिल्कुल भी नही था कि रुपा की सास दुष्ट थी,जालिम थी,बहुओं पर अत्याचार करने वाली शशिकला और बिंदू टाईप की सास थी,अरे ऐसा होता तो ऐसे नर्क में रूपा अपनी बहन को झोंकने क्यों तैय्यार हो जाती3 Question mark

पर मायके आ कर अपनी माँ बहन के सामने दुखड़ा रोना ,

भी एक कला है,इसका अपना अलग एक मज़ा है,और पकौड़ी की प्लेट के साथ वो मज़ा दुगुना हो जाता है।।

माँ और दीदी को बात करते सुन रेखा खुशी से बावली हो गई,,उसकी मन मांगी मुराद ऐसे टप से उसकी गोद में आ गिरेगी ,इसका उसे भान भी नही था।।

कहाँ वो "हम आपके हैं कौन "के सपने देख रही थी और कहाँ उसे "हम साथ साथ हैं "मिल गई ।।

इन चार दिनों में रेखा ने अपनी बड़ी बहन की खूब सेवा की,बिल्कुल सगी जेठानी मान के।।

उसकी बिदाई के एक दिन पहले उसे अपने साथ शॉपिंग पर ले गई,उसकी साड़ी से मैचींग नेल पॉलिश दिलाई,क्लचर दिलाया,एक छोटा पर्स दिलाया और ब्लू लेडी का पर्फ्यूम भी दिलाया,बड़ी बहन निहाल हो गई,जाते जाते रेखा के गले लग खूब रोयी(रोने का नेग भी ज़रूरी होता है)और चुपके से बोली"अब अगली बार तुम्हें अपने देवर के लिये बिदा करा ले जायेंगे।।"

दीदी के रवाना होते ही रेखा अपने कमरे में जाकर राज की यादों में खोने जा ही रही थी कि फ़ोन पे मैसेज आ गया__

"कैसी हो जान?? दीदी गई? अब तो हमारे लिये समय निकाल लो।"

उफ्फ ये वॉट्सएप्प भी ना,जब ज़रूरत ना हो तभी घि घि बजने लगेगा,रेखा मेसेज चेक कर चुकी थी, अब जवाब ना देना मतलब आधे घन्टे का सर फुटौव्वल,इसिलिए बेचारी ने ,

जवाब दिया-

"मैं ठीक हूं बेबी,अभी मम्मी काम से बुला रही, बाद में बात करती हूं ।"

असल में दीदी की शादी और बाद में भी राज ने कभी रेखा में कोई विशेष दिलचस्पी नही दिखाई थी।उसी समय फैशन डिज़ाइनिंग का शार्ट टर्म कोर्स करने रेखा दिल्ली गई,जहां उसकी मुलाकात रोहित से हो गई,वो भी वहाँ किसी शार्ट टर्म कोर्स के लिये आया था,दोनो अपने अपने शहर से निकल कर इतने बड़े अंजान शहर में अकेले थे सो दोस्ती हो गई पर नही वो दोस्ती वहाँ प्यार में नही बदली,वहाँ दोनो सिर्फ दोस्त ही थे,साथ साथ टपरी में चाय पीना, सैंडविच खाना,और अपनी अपनी क्लास के बारे में चर्चा करना,बस इतना ही!! यहाँ तक की दोनों ने अपने घर परिवार और शहर की भी बात नही की।।

इस पन्द्रह दिन की दोस्ती के बाद दोनो मोबाईल नम्बर एक्सचेंज कर अपने अपने शहर चले गये।।

शुरुवात हुई रोज सुबह की good morning और रात की good night से . फिर धीरे धीरे क्या कर रहे हो??

खाना खाया? क्या खाया?क्या पहना ? वगैरह वगैरह से होते हुए दिन भर की लम्बी चैट में बदल गई ,और आखिर एक दिन दोनो को समझ आ गया कि दोनो प्यार में हैं . प्यार का इजहार हुआ और दोनो की दुनिया बदल गई ।।

अब तो दोनो को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण काम मिल गया "चैटींग "और बाकी सारे काम इस काम के सामने निरे ,

नीरस और बेवजह हो गये।।

रोहित कुछ ज्यादा ही सीरियस होने लगा इसलिए धीरे से अपने परिवार के बारे में बताना शुरु किया . पापा अधिकारी है,बड़ा भाई भी अधिकारी ,दीदी टीचर ,रेखा ने पूछा और तुम??

"मैं तुम्हारा आशिक" इस खुशनुमा रंगीन चैटींग में पहला रोड़ा बनके आयी जात पात की दीवार

बातों बातों में जब रोहित ने बताया कि उसका नाम है रोहित सूर्यवंशी हाय राम !! सूर्यवंशी !!

रेखा का कलेजा मुहँ को आ गया,अब क्या करूं?? पापा तो नही मानेंगे!! दिखने में इतना साफ सुन्दर चिट्टा लड़का ,उसने तो देख कर by defalut सोच लिया था कि कोई दुबे चौबे तिवारी त्रिपाठी उपाध्याय ही होगा बंदा,पर अब क्या करे .

इतनी गहरी उलझन में डूबी लैला को और डुबाने उसकी बड़ी बहन धमक पड़ी और ये आ गया प्रेम कहानी में दूसरा रोड़ा ।।
 
Back
Top