S
StoryPublisher
Guest
इस आवाज़ को सुनकर चारों ने भागने की कोशिश की , परन्तु हॅरी ऐसा पूत कहाँ था जो किसी को भाग निकलने देता !
वो रह रह कर चारों में से किसी एक को उठाता ओर बाकी तीनो पर फैंक देता ! इस खेल के चलते पोलीस वहाँ पहुँच गयी ! चारों को गिरफ्तार कर लिया गया ! हॅरी पर नज़र पड़ते ही पोलीस इनस्पेक्टर के मूँह से निकाला -- " हॅरी तुम ?"
" यस क्रश अंकल !" हॅरी ने कहा -- " यह लोग एक बूढ़े आदमी को गोली मार देना चाहते थे ! मैं सहन नही कर सका !"
क्रश ने पूछा --" लेकिन यह बूढ़े को मारना क्यूँ चाहते थे ? क्या इस बारे में तुम्हे कुछ मालूम है ?"
हॅरी ने क्रश को टालते हुए कहा -- " मैं इस बारे में क्या कह सकता हू अंकल ऑर
........ मेरे कुछ कहने की ज़रूरत भी कहाँ है ! यह चारों तो आपके क़ब्ज़े में है !"
"मगर हॅरी .....!" क्रिस्टी शायद रुमाल का जिकर करना चाहती थी !
हॅरी ने डाँट दिया --"तुम चुप रहो !"
हॅरी का अनोखा रूप देखकर क्रिस्टी सहम गयी !
क्रिस्टी को ध्यान से देखते वक़्त क्रश के होंठों पर हल्की सी मुस्कान आगयि ऑर हॅरी से पूछा --"यह कॉन है ?"
"क्रिस्टी !"
"यह तो नाम हुआ इसका ! तुम्हारी कॉन लगती है ?"
"फ्रेंड है !"
"जॅकी गुरु को मालूम है ?"
अब हॅरी भी होली से मुस्कुराया ! बोला -- " मामला वहाँ तक नही पहुँचा है !"
"ओके !" उसने हॅरी के कान पर झुक कर कहा --" सुंदर है !"
हॅरी चुप रहा !
"खैर !" क्रश बोला -- " फिलहाल चलता हूँ ! बूढ़ा हाथ आगया तो शिनाख्त के लिए बुला लूँगा !" कहने साथ वो पलटा ऑर मेन गेट की तरफ बढ़ गया !
सिपाही उन चारों को जकड़े उसके पीछे थे !
हॅरी अब ध्यान से उस रुमाल को देखना चाहता था ! सो तेज़ी से बाथरूम की ओर बढ़ा !
क्रिस्टी उसकी ओर लपकती हुई बोली --"हॅरी , कहाँ जा रहे हो ?"
हॅरी रुक्का ! बहुत ही रूखे स्वर में कहा उसने -- " अब तुम घर जाओ, कल मिलेंगे !"
कुछ कहने के लिए क्रिस्टी का मूँह खुला मगर... खुला ही रह गया ! कुछ कह ना सकी वो !
कहती भी किस से ? जिस से कहना था वो बाथरूम के दरवाज़े के पीछे गुम होचुका था !
दरवाज़ा बंद करने के साथ हॅरी ने जेब से रुमाल निकाला !
ध्यान से देखा ! कुछ भी नज़र ना आया उससे ! वो एक सिंपल सा रुमाल था !
तभी बूढ़े के शब्द याद आए जो भागते हुए बोला था -- " आग देखते ही रुमाल का राज़ खुल जाएगा !
हॅरी ने जेब से लाइटर निकाला !
ऑर लाइटर की रोशनी में रुमाल पर ब्राउन कलर के अक्षर नज़र आने लगे !